Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, September 25, 2020

 

 नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आज

****************

****************************

**************************
कनीना।खंड के गांव खेड़ी की नीलम सैन धर्मशाला में 26 सितम्बर को श्री कृष्णा आई अस्पताल के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में हलका विधायक सीताराम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी तेजपाल सैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मरीजों को नि:शुल्क में दवाईयां व चश्में भी वितरित किए जाएंगे।

गांव पोता के पूर्व सरपंच का 98 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास

**********************************

*********************************************** 
कनीना।गांव पोता में गुरुवार को करीब 98 वर्षीय भूतपूर्व सरपंच झबदूराम का निधन हो गया है। वे 98 वर्ष की आयु में भी पूर्ण रूप से स्वस्थ थे। उनका अन्तिम संस्कार गांव पोता में किया गया है। डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि झबदूराम सामाजिक व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।  वे सन 1972 से 1979 तक ग्राम पंचायत पोता में सरपंच के पद पर कार्यरत रहे थे। वे अपने पीछे भरा-पुरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके निधन से गांव पोता के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व सरपंच झबदूराम पंचायत में काफी लोकप्रिय थे। वे अपने जीवन काल में समाज सेवा से जुटे रहे। वे सामाजिक समरसता को कायम रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। उन्होंने समाज से व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके अन्तिम यात्रा में डॉ. बीर सिंह यादव पूर्व प्रोफेसर, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा, मास्टर जशरथ सिंह, शेर सिंह, किरोड़ी लाल, औमप्रकाश सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कनीना क्षेत्र में मिले 5 पॉजिटिव
संवाद सहयोगी,कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना के पांच संक्रमित मिले हैं। उप नागरिक अस्पताल कनीना के सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह रामबास गांव का एक व्यक्ति संक्रमित मिला। दूसरा केस कनीना के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला व्यक्ति मिला है।  तीसरा केस रसूलपुर की महिला का व चौथा केस भी रसूलपुर का मिला हैं। पांचवां केस रामबास का पॉजिटिव मिला हैं । इन सभी के सैंपल 23 सितंबर को उप नागरिक अस्पताल कनीना में जमा किए थे जिनकी रिपोर्ट 25 सितंबर को पॉजिटिव आ गई । सभी संक्रमितों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। उधर बवाना निवासी प्राध्यापिका भी कोरोना पोजिटिव पाई गई है।
सावधानी बरते--
डा धर्मेंद्र एसएमओ ने कहा कि कोरोना जल्द ही हार जाएगा और हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि बस थोड़ी सी सावधानी की जरूरत है। अगर सभी अनलाक-4 के नियमों का पालन करेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब कोरोना हार जाएगा। उन्होंने हाथों में ग्लव्ज, मुंह पर मास्क तथा सेनिटाइजर प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतने से ही इस रोग पर काबू पाया जा सकता है।



 विकास यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

******************************

***************************************
कनीना। कोटिया गांव के विकास यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के लिए चयनअ होने पर गांव वासियों में खुशी की लहर है। गांव के शहीद हनुमान सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विकास यादव का गांव वासियों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।    विकास यादव  के लेफ्टिनेंट पद पर यन होने की सूचना गांव में जैसे ही पहुंची तो गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। विकास यादव ने बताया कि परिवार का सपना था कि वह सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करे। विकास के पिता धर्मवीर यादव मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में डीएचओ की पोस्ट पर दिल्ली में तैनात हैं, तथा उनकी माता सुनीता देवी ग्रहणी है।  विकास ने बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल में की। विकास ने परिवार के सपने का पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए किया गया। विकास यादव ने बताया कि मेरे चयन का श्रेय मेरे ग्राम वासियों बड़े बुजुर्गों को जाता है। जिनसे मैंने एकाग्रता से पढऩा लिखना सीखा ।
स्कूल के हेड मास्टर कृष्ण प्रकाश ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते हैं। इसके लिए युवा कड़ी मेहनत करें। मेहनत से कठिन से भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर
सरपंच दिलीप सिंह, पूर्व सरपंच हरी सिंह, पूर्व सरपंच विजय पाल, पूर्व सरपंच रामकिशन, बीएमडी क्लब के चेयरमैन लक्की सीगड़ा, एनआर स्कूल के चेयरमैन महेंद्र सिंह, बाबूलाल ठेकेदार, कप्तान रामकिशन, बलवान सिंह आर्य, अधिवक्ता संदीप सिंह, मास्टर सुमेर सिंह, मास्टर सतनारायण, मास्टर सत्यवीर सिंह, मास्टर राम कुमार, मास्टर राजेश कुमार नेता, सुभाष चंद्र विद्यालय के स्टाफ आदि इस उपलब्धि पर बधाई दी।
फोटो कैप्शन 10: विकास यादव का चयन होने पर बधाई देते लोग।

डॉ वर्मा हरियाणा-गौरव अवार्ड से विभूषित

**************************

******************************
कनीना। गुजरवास निवासी कवि-गीतकार डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर को शिक्षा-साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अखिल भारतीय कला मंच, गुरुग्राम की ओर से हरियाणा-गौरव अवार्ड से विभूषित किया गया है । शहीद-दिवस पर रेजांगला पार्क में आयोजित कला के रंग-शहीदों के संग कार्यक्रम में सेवा निवृत्त सेना अधिकारी डॉ टी सी राव एवं कला मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश राजोतिया ने डॉ प्रभाकर को अंग-वस्त्र, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया । विशिष्ट सेवाओं के लिए हरियाणा-गौरव अवार्ड प्रदान करते हुए   सतीश राजोतिया ने कहा कि डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और विगत 25 वर्षों से शिक्षा के प्रचार-प्रसार, पत्रकारिता एवं साहित्य -लेखन द्वारा समाजोत्थान कार्यों में लीन हैं
 मानवतावादी विचारधारा के पोषक डॉ वर्मा को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शान-ए-भारत अवार्ड तथा काव्य-संग्रह दीप जलाना चाहता हूँ के श्रेष्ठ लेखन के लिए सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य-सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
फोटो कैप्शन 11: डा वर्मा को मिले अवार्ड का छायाचित्र।
 

 

करीरा और धनौंदा में भी खरीदा जाएगा बाजरा 

*****************************

*****************************
कनीना। इस बा कनीना के साथ साथ करीरा एवं धनौंदा में भी बाजरा खरीदा जाएगा। एक अक्टूबर से शुरू होने वाली खरीद में कनीना मंडी में बाजरे की खरीद की जाएगी। जिसके लिए मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बाजरे की खरीद के लिए कनीना मंडी सहित 3 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कनीना मंडी, करीरा मंडी, धनौंदा मंडी बनाई गई है। इन मंडियों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों से एक अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत फसलों की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। खरीद प्रक्रिया को सुचारु करने रूप से चलाने व कोरोना संक्रमण से किसानों को बचाने के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक शेड्यूल संबंधी रूपरेखा को तैयार नहीं किया जा सका है। लेकिन मार्केट कमेटी के सचिव यदु राज यादव के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देशों के तहत शीघ्र शेड्यूल तैयार किया जाएगा। किसान राजेंद्र, सुरेंद्र, महेंद्र, डीपी, मनोज, सुशील, सुनील, रॉकी, गजानंद, उपेंद्र, सुरेश, अमित आदि ने बताया कि बाजरे के साथ सरकार को कपास भी खरीदना चाहिए इलाके में बहुत अधिक किसानों ने कपास भी होगा रखी है अगर सरकार कपास भी खरीदे तो किसानों को अच्छा फायदा होगा।
यूं होगी खरीद-
मार्केट कमेटी के सचिव यदु राज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाजरे की खरीद समर्थन मूल्य पर की जाएगी। मंडी में सुबह की खरीद 8 बजे से 2बजे तक तथा शाम की खरीद 2:30 बजे से 6 बजे तक रहेगी । प्रारंभ में 50, 50 किसानों को बुलाया जाएगा । अगर सही तरीके से लिफ्टिंग होती रही तो किसानों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। मंडी में पीने के पानी के लिए चार मोटर कूलर लगाए हुए हैं तीन से चार सुलभ शौचालय बनाए हुए हैं साफ सफाई का कार्य लगातार चल रहा है जल्दी ही मंडी में साफ सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा।  कच्ची मंडियों में भारतीयों के लिए मार्केट कमेटी त्रिपाल की व्यवस्था हर साल करवाती आई है आगे भी करवाएगी।
किसानों से अपील-
किसान मास्क पहनकर आएं नहीं तो काटे जाएंगे चालान।  मंडी के गेट पर प्रवेश करते ही सबसे पहले किसानों का तापमान मापा जाएगा उसके बाद उनका सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे। मंडी में सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मंडी सुपरवाइजर वेदपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कनीना अनाज मंडी के नीचे 12500 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं । कनीना अनाज मंडी के नीचे तकरीबन 47 गांव लगते हैं। एक किसान की 1 एकड़ का 8 क्विंटल बाजरा खरीदा जाएगा। जिसमें अधिकतम एक किसान के 5 एकड़ का 40 क्विंटल बाजरा एक बार में बेच सकता है।

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

*****************************

************************
कनीना। वार्ड नंबर 12 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जिसमेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेें वार्ड10 ,12 के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर पुष्प चढ़ाकर उनकी पुष्प अर्पित किए।
 इस मौके पर कार्य करता कंवर सैन वशिष्ठ भाजपा नेता ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एकात्म मानववाद के रास्ते पर चलकर देश के लोगों को राष्ट्रवाद में विश्वास रखने के विचार भारतीय जन साधारण को दिया। वे एकात्म मानववाद, भौतिकवाद और अध्यात्मवाद का समन्वय करना चाहते थे। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और 1952 में वह भारतीय जन संघ के महासचिव चुने गए। 1965 में उनके द्वारा दिए गए तीन भाषाओं ने भारतीय जन संघ की विचारधारा माना गया 1967 में वह भारतीय जन संघ के अध्यक्ष चुने गए परंतु 10 फरवरी 1967 की रात को मुगल सराय स्टेशन पर उनकी हत्या हो गई। उनके कार्यों ने उनको महान बना दिया भारतीय सरकार को चाहिए कि उनको भारत रत्न की उपाधि से सम्मान करें। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर अखंड भारत का निर्माण होगा इस मौके पर कंवर सेन वशिष्ठ, सरिता  भारद्वाज, करण सिंह , देवेंद्र शर्मा, धनपत साहब, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र साहब, ओम प्रकाश यादव, अरुणा शर्मा, आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 9:दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते भाजपा पदाधिकारी।

सुष्मिता देव का जन्म दिन मनाया

*****************************

*********************** **********
कनीना। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव के जन्म दिवस पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता मावता ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व महिला पदाधिकारियों व बच्चो के साथ केक काटकर उनका जन्म दिन झाड़ली में मनाया । इस अवसर पर कनीना ब्लॉक अध्यक्ष नीतू देवी, जिला सचिव बबीता देवी, जिला महासचिव ज्योति देवी, मंजू देवी अनेक महिलाएं शामिल थी।


शिक्षकों का कोरोना टेस्ट जारी, अभी तक कोई कोरोना पाजिटिव नहीं ***************

*****************************
 कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में पीजीटी/प्राध्यापको का कोरोना टेस्ट लगातार किया जा रहा है। प्रतिदिन 60 प्राध्यापकों को बुलाया जा रहा है। करीब 180 क्रमांक तक शिक्षकों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ जितेंद्र मोरवाल ने बताया 180 विभिन्न सरकारी स्कूलों के प्राध्यापकों का कोरोना टेस्ट हो चुका है जिनमें से अभी तक आई रिपोर्ट में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। अभी और रिपोर्ट आनी बाकी है।


स्टेट अवार्ड के लिए तिथि बढ़ाई जाए 

*************************************

*************************
कनीना। क्षेत्र के शिक्षकों ने स्टेट अवार्ड के लिए जमा की जाने वाली फाइल की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना के चलते जहां अभी तक अधिकांश शिक्षकों को स्टेट अवार्ड के आवेदन का पता तक नहीं है वही जिला स्तर पर भी कोई सूचना जारी नहीं की गई है जिसके चलते शिक्षकों ने मांग की है कि अधिकांश लोगों को जागरूक करके जानकारी पहुंचाने के लिए इसकी तिथि बढ़ाई जाए ताकि क्षेत्र के शिक्षक अपना आवेदन किया है।


विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया 

********************************
संवाद सहयोगी,कनीना। यहां के उप नागरिक अस्पताल में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र एसएमओ थे।
इस मौके पर डॉ धर्मेंद्र ने कहा फार्मेसी अधिकारी मरीज एवं चिकित्सक के बीच में महत्वपूर्ण होते हैं। वे दवाइयों के निर्माण में, दवाइयों के वितरण में एवं भंडारण आदि में उनका रोल होता है वही दवाइयों के मुख्य सलाहकार बतौर, नई दवाइयों के शोध कार्य में, दवाइयों की टेस्टिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण में, थोक- खुरदरा मेडिकल स्टोर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अभिन्न अंग होते हैं।
वास्तव में फार्मासिस्ट किसी भी अस्पताल की जान होते हैं। वे डॉक्टरों की हार प्रकार सहायता करते हैं। वे मरीजों से भी उतना ही संबंध रखते हुए उनको दवाई प्रदान करते हैं।
इस मौके पर डा पिंकी यादव, डा चेतना,फार्मेसी अधिकारी सत्येंद्र यादव तथा राजकुमार के अतिरिक्त सुनील कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
कैप्शन 8: विश्व फार्मेसी दिवस मनाते हुए डाक्टर एवं फार्मेसी अधिकारी।

कनीना कॉलेज में 1200 सीटों के लिए 2119 आवेदन जबकि उन्हाणी कालेज में 300 सीटों के लिए 325 आवेदन 

*************************

***********************
 कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में विभिन्न सीटों पर मारामारी रही। कॉमर्स के प्रति रुझान कम देखने को मिला। यहां 1200 सीटों के लिए 2119 आवेदन प्राप्त हुये जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय में 320  सीटों के लिए 325 आवेदन प्राप्त हुये हैं। अंतिम तिथि बीत चुकी है। आवेदनों की जांच चल रही है तत्पश्चात फीस भरने के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रथम सूचि एक अक्टूबर को चस्पा दी जाएगी।
राजकीय महाविद्यालय कनीना के नोडल अधिकारी डॉ हरिओम भारद्वाज ने बताया जहां कॉमर्स विषय में प्रवेश के लिए कम विद्यार्थियों का रुझान रहा है जबकि मेडिकल के लिए सबसे अच्छा रुझान देखने को मिला। नोडल अधिकारी ने बताया कि यहां बीए प्रथम वर्ष में 640 सीटों के लिए 1234 आवेदन प्राप्त हुए जबकि बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष के लिए 320 सीटों के लिए 622 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष के लिए 80 सीटों के 154 आवेदन प्राप्त हुये हैं जबकि बीकाम प्रथम वर्ष के लिए 107 सीटों के लिए 109 आवेदन प्राप्त हुये है। वाणिज्य संकाय में सीटों से भी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। उधर प्राणी विज्ञान के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने बताया कि जीव विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी चिकित्सा लाइन के प्रति जागरूक हुये है यही कारण है कि 80 सीटों के लिए 154 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान प्राणी शास्त्र में अधिक पढ़ाई करना चाहते हैं।  उधर नोडल अधिकारी ने बताया कि आप आवेदनों की वेरिफिकेशन हो रही है। इस कार्य के लिए रविंद्र कुमार, कंवरपाल, संदीप सिंह, राकेश कुमार, कैलाश, अभिलाष आदि की तैनाती नोडल अधिकारी के तहत लगाई गई है।  प्रथम 1 अक्टूबर को पहली लिस्ट चस्पा दी जाएगी जिसमें विद्यार्थियों को 2 दिन में फीस भरनी होगी।
उधर राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हाणी के ंप्राचार्य डा विक्रम सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के लिए 160 सीटों के मुकाबले 200 आवेदन प्राप्त हुए जबकि 160 सीटें आने की संभावना है, वे प्रोसेस में है। बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष के लिए 80 सीटों के लिए 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 80 निर्धारित सीटों के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुये हैं।
 डा विक्रम सिंह प्राचार्य ने बताया उनके विद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के लिए 160 सीट निर्धारित 160 सीट और आने की पूरी संभावना है।
अभी वे प्रोसेस में है। उन्होंने बताया कि कॉमर्स के प्रति रुझान बहुत कम हुआ है जहां 80 सीटें हैं लेकिन 25 आवेदन ही प्राप्त हुये है जबकि विज्ञान नॉन मेडिकल के 80 सीटें हैं 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस बार कला संकाय के प्रति बेहतर रुझान देखने को मिल रहा है। उधर प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि उनका महिला कॉलेज हरियाणा में 22वां रैंकिंग पर है जबकि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय मीरपुर में उनके कालेज का तीसरा स्थान है।
उन्होंने बताया कि प्रथम 1 अक्टूबर को प्रथम सूची जारी कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कनीना उपमंडल में महज दो राजकीय महाविद्यालय है एक कनीना तथा दूसरा कनीना से महज 3 किलोमीटर दूर उन्हाणी में स्थित है। कनीना का राजकीय महाविद्यालय पुरुषों के लिए जबकि उन्हाणी कालेज महिलाओं के लिए निर्धारित है।
फोटो कैप्शन 6: कनीना कॉलेज तथा 7: उन्हाणी कॉलेज।

श्रम निरीक्षक कार्यालय खोलने की मांग की

*********************

*-**********************
कनीना। बसपा नेता अतरलाल ने कनीना या अटेली में श्रम निरीक्षक कार्यालय खोलने, निर्माण मजदूरों के पंजीकरण की तसदीक का अधिकार ग्राम सचिवों से हटाकर पंजीकृत एनजीओ तथा मजदूर यूनियनों को देने की मांग की। उन्होंने मजदूरों के रद्द किए पंजीकरण बहाल करने तथा श्रमिक कल्याण बोर्ड के सभी कार्य ऑनलाइन के साथ आफलाइन करने की सुविधा देने की मांग भी की है।
भारत बंद का कोई असर नजर नहीं आया  
संवाद सहयोगी,कनीना। कनीना और आसपास क्षेत्र में कृषि बिलों के खिलाफ भारत बंद के ऐलान का कनीना क्षेत्र में कोई असर नजर नहीं आया। न कोई किसान और न कोई दल या ट्रेड यूनियन इस मामले को लेकर आगे आया।
आम दिनों की तरह काम चलता रहा। सभी कार्यालय खुले रहे। कार्यालय में उपस्थिति भी सामान्य रही। न कोई ट्रेड यूनियन सामने आई। कनीना बस स्टैंड से रोडवेज की बसें प्रतिदिन की तरह चलती रही वहीं नगर पालिका द्वारा कर्मचारी त्वरित गति से कूड़ा कचरा उठाते देखे गए। विभिन्न स्कूलों में और बैंकों में भी काम या आम दिनों की तरह चलता रहा। यहां तक कि आश्चर्यजनक बात थी कि लोगों को यही नहीं पता कि कोई बंद का आह्वान भी किया गया है। अधिकांश लोग इस बंद से वाकिफ नहीं थे।
बंद को लेकर यद्यपि प्रशासन सतर्क रहें किंतु कनीना के न्यायिक परिसर एसडीएम कार्यालय आदि में भी आम दिनों की तरह चलता रह।ा यहां तक कि किसी ट्रेड यूनियन किसान नेता ने आकर बयानबाजी तक भी नहीं की। दुकानें आम दिनों की तरह खुली रही, दुकानों पर भी कार्य पहले की भांति चलता रहा।
कनीना नगर पालिका प्रधान ने बताया कि हमारे यहां किसी प्रकार का कोई बंद का असर नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रतिदिन की तरह काम पर आए हुए हैं तथा काम कर रहे हैं। काम कर रहे लोगों ने भी कोई ऐसी क्रिया प्रतिक्रिया नहीं दी जिससे पता चले कि बंद का कोई असर है।
फोटो कैप्शन 5: पालिका कर्मी कूड़ा उठाते हुये।
कनीना
6 रोडवेज बसें चलते हुए।



नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित की गई बैठक 

******************************
 कनीना। कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नई शिक्षा नीति को लेकर एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नई शिक्षा नीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार एसएमसी प्रधान ने की जबकि सचिव एवं प्राचार्य लाल सिंह, पंकज कुमार मौलिक शिक्षा मुख्याध्यापक आदि ने संबोधित किया।
 इस मौके पर पंकज कुमार मौलिक मुख्याध्यापक ने कहा कि नई शिक्षा नीति पूरे देश में लागू हो गई है जिसका सार्थक परिणाम आएगा। यह शिक्षा निधि ने केवल विद्यार्थियों के लिए सार्थक साबित होगी अपितु अभिभावक इस को अपनाकर अपने बच्चों को कामयाब बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 से लागू हो गई है इसका उद्देश्य शिक्षा में सुधार लाना है और यह सुधार शिक्षा नीति द्वारा आ सकते हैं।
एसएमसी प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के हित की साबित होगी। वहीं प्राचार्य लाल सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति अभी से ही सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह शिक्षा नीति निसंदेह क्षेत्र के लिए लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से विद्यार्थी ज्ञानवान शिक्षावान तथा भविष्य के लिए कारगर साबित होंगे। इस मौके पर विभिन्न सदस्य ने भाग लिया तथा अमृत सिंह, सोमनाथ एवं अभिभावक मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 7: एसएमसी को संबोधित करते हुए पंकज कुमार हेडमास्टर।

बिजली समस्या को लेकर लोग बिजली विभाग के काट रहे है चक्कर

********************* ************
कनीना। पिछले करीब एक माह से वार्ड नम्बर सात में चल रही बिजली की समस्या को लेकर वार्डवासी विधुत निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। पोल न लगने से घरों की छतों से बिजली की केबल गुजर रही है।
वार्ड सात के सूबे सिंह, धर्म सिंह, दीपक, फुलवती, सरला देवी, दीपांशु तंवर, बादल सेठ, कन्नू सिंह, डाक्टर रमेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा मिष्ठान भंडार के आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड सात में बिजली की समस्या को लेकर  कई बार बिजली विभाग से मिल कर पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति करने की मांग कर चुके हैं।
 वार्ड वासियों ने बताया कि इस्टीमेट बनकर तैयार हो गया तथा पास होकर ठेकेदार के नाम पर कार्य के आदेश भी हो चुके है लेकिन इसके बाद भी अब तक न तो गली में पोल खड़े हुए और न ही केबल लगी है जिसके कारण वार्ड में बिजली की यह विकट समस्या बन गई है। जिसको लेकर आज वार्ड के लोगों ने रोष जाहिर किया है।


खरकड़ाबास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

**********************************














कनीना। चाइल्ड हेल्प लाइन महेंद्रगढ़ द्वारा आज ग्राम खरकड़ाबास में बाल जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत बालकों को विभिन्न सामाजिक, संवैधानिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करके उन्हें जागरूक बनाने व अभिप्रेरित करने का कार्य किया गया।  
इस अवसर पर बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन के टीम मेम्बर (दल सदस्य ) मनीष कुमार ने बच्चों को हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में बताया तथा इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला  जिला कोर्डिनेटर साहिल यादव ने भी बच्चों को बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान संगठन द्वारा बच्चों को कोविड -19 से सुरक्षा के उपाय भी बताये गये व उन्हें सेनेटाइजर ,मास्क ,आदि सामग्री बाटी गई। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य संजय कुमार, राजेश कुमार आदि ने भी अपना सहयोग दिया।
फोटो कैप्शन 1: बाल जागरूकता कार्यक्रम खरकड़ाबास में मनीष कुमार।

Thursday, September 24, 2020

 

82 सैंपल लियेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे 

******************************

************************************** 

******************************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया जारी है।
विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र ने बताया कि शिक्षकों के तथा अन्य सैंपल लिए जाने का सिलसिला जारी है। अलग-अलग टीमें गठित की हुई है। गुरुवार को 82 सैंपल लिए गए जिनको भेज दिया जाएगा फिर रिजल्ट आने पर बता दिया जाएगा।
 

 

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया

***********************************

कनीना।  कनीना उप नागरिक अस्पताल कनीना में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्ष्य दिवस आयोजित किया गया जिसमें टीबी के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र कनीना थे जबकि इस मौके पर मुख्य वक्ता जिला कार्यक्रम समन्वयक भूपेंद्र सैनी थे। सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर टीबी यूनिट अमित कुमार ने भी संबोधित किया।
 इस मौके पर डॉ धर्मेंद्र ने कहा कि लगातार बुखार आना, रात में पसीना आना, 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी रहना, भूख नहीं लगना ,वजन कम होना टीबी के कुछ लक्षण है। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच मुफ्त की जाती है व टीबी मरीज की जानकारी देने तथा उसके इलाज का परिणाम देने पर 1000 रुपये इनाम दिए जाते हैं। हर पंजीकृत टीबी मरीज को 500 रुपये निक्ष्य योजना के अंतर्गत प्रतिमा 6 महीने तक दिए जाते हैं ताकि टीबी के समय खाना खा सके। उन्होंने कहा कि टीबी के रोगाणु खांसने से ज्यादा फैलते हैं यहां तक की खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए, इधर उधर नहीं थूकना चाहिए।
भूपेंद्र सैनी जिला कार्यक्रम अधिकारी समन्वयक ने कहा कि टीबी से घबराना नहीं चाहिए। महज जांच करवा कर सही सही इलाज लेना जरूरी है ताकि रोग आगे न फैल सके।
उन्होंने सभी को जागरूक किया कि कहीं टीबी के लक्षण किसी में दिखाई दे तो तुरंत अस्पताल सूचित करें। इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अमित कुमार ने उपस्थित टीबी मरीजों आशा वर्कर डाटस वर्कर को बताया कि कनीना उप नागरिक अस्पताल के तहत छह पीएचसी आते हैं जिनमें सेहलंग, भोजावास, मालडा, धनौंदा कनीना और मुंडिया खेड़ा प्रमुख है। इन सभी में अभी तक 133 टीबी के मरीज है। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज 6 महीने तक चलता है किंतु यदि कहीं कोई आवश्यकता हो तो आगे तक भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने टीबी से न डरने,इसका इलाज करवाने पर बल दिया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का भी उत्तर मौके पर ही दिया गया।
फोटो कैप्शन 7-8: कार्यक्रम मनाते हुए।

1200 सीटों के  के लिए आए 2058 आवेदन -शुक्रवार को पता चलेगा अंतिम स्थिति 

****************************
 कनीना। कनीना के राजकीय महाविद्यालय में 1200 सीटों के लिए अब तक 2058 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। विस्तृत जानकारी देते नोडल अधिकारी डॉ हरिओम भारद्वाज ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कनीना में स्नातक स्तर की सभी कक्षाओं के लिए 1200 सीटें निर्धारित जिनमें अभी तक 2058 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। शुक्रवार को सही स्थिति का पता चल पाएगा। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीए कला विषय में 1196 आवेदन  बीएससी नान मेडिकल की 320 सीटों के लिए
607 आवेदन प्राप्त हुए, बीएससी मेडिकल के लिए 80 सीटों के लिए डेढ़ सौ आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि बी कॉम के लिए 160 सीटें निर्धारित हैं जिन पर केवल 105 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गुरुवार रात्रि 12 बजे तक का आवेदन का समय निर्धारित  किया है ऐसे में शुक्रवार को वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। उल्लेखनीय कनीना में दो राजकीय महाविद्यालय हैं जिनमें एक महिला कालेज तथा एक पुरुष कॉलेज। दोनों में आवेदन प्रक्रिया जारी है।

जिला अध्यक्ष ने मनाया कुमारी शैलजा का जन्म दिन

*********************************

****************************
कनीना। 24 सितंबर को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा का जन्मदिवस हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के दिशानिर्देसानुसार केक काटकर मनाया गया। उन्होंने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि कुमारी शैलजा हरियाणा प्रदेश की पहली महिला  अध्यक्ष बनी।


बीएसएफ के जवान सहित मिले दो और संक्रमित 

**********************************

***************************
कनीना।  कोरोना का कहर धीरे धीरे गांवों की तरफ पैर पसार रहा है । गुरुवार को मालड़ा सराय का रहने वाला बीएसएफ का जवान संक्रमित मिला । बीएसएफ के जवान की ड्यूटी पंजाब के होशियारपुर एरिया में है। कुछ समय पूर्व वह छुट्टी लेकर आया तब उसने कोरोना का सैंपल दिया था।  जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अब वह छुट्टी पूरी करके वापस अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने की तैयारी कर रहा था तब उसने 22 सितंबर को  राजकीय अस्पताल महेंद्रगढ़ में अपना सैंपल दिया। जिसकी रिपोर्ट 24 सितंबर को पॉजिटिव आ गई ।  दूसरा केस बवाना गांव के राजकीय स्कूल में लगी हिंदी की लेक्चरर का मिला है। सरकार के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए अध्यापको को भी कोरोना का टेस्ट करवाना अनिवार्य है । उसी कड़ी में हिंदी लेक्चरर ने भी 22 सितंबर को राजकीय अस्पताल सेहलंग में अपना सैंपल जमा करवाया था। जिसके रिपोर्ट 24 सितंबर को पॉजिटिव आ गई । तीसरा केस धनोंदा गांव का मिला है । यह व्यक्ति रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में बुखार का इलाज ले रहा था। उसके बाद इसने 22 सितंबर को महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में अपना सैंपल जमा करवाया जिसके रिपोर्ट 24 सितंबर को पॉजिटिव आ गई।
दुर्घटना में मृतकों का किया अंतिम संस्कार
-चूल्हे तक नहीं जले कई घरों में

***********************************

*********************************
 कनीना। बुधवार की देर शाम कनीना- छितरौली मार्ग पर सीहोर मोड़ के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होने से सामने पेड़ से जा टकराई जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरे व्यक्ति को रोहतक ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। तीसरा व्यक्ति घायल अवस्था में महेंद्रगढ़ अस्पताल भेजा गया था जिन्हें उपचार करके घर भेज दिया गया है।
 मिली जानकारी अनुसार कृष्ण (55)स्याणा तथा रामकुमार (72)स्याणा बोलेरो गाड़ी में अगली सीट पर बैठे थे। कृष्ण कुमार गाड़ी चला रहा था जबकि बीच की सीट पर दिलीप कुमार स्याणा निवासी बैठे थे तथा कनीना से स्याणा की और जब रवाना हुए तो करीब 3 किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि सामने एक नील गाय आ गई जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सामने पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोगों ने तथा मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को कनीना उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां कृष्ण कुमार को मौके पर ही ने मृत घोषित कर दिया जबकि रामकुमार को रोहतक रेफर किया। ऐसे में उन्हें रोहतक ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। तीसरा व्यक्ति महेंद्रगढ़ अस्पताल रेफर किया गया गुरुवार को उपचार कर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।
 दिलीप कुमार ने बताया पुलिस में बयान दिया है कि जब कनीना से स्याणा की ओर चले तो रास्ते में सिहोर मोड़ पर एक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सामने पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने कृष्ण कमार शव का पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ तथा राम कुमार रोहतक से करवाने के पश्चात उनके परिजनों को सौंप दिया जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। जो कि एसआई गोविंद राम ने बताया कि कृष्ण कुमार गाड़ी को चला रहा था जिनकी कनीना अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो गई थी। उनका पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ से करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है वहीं रामकुमार क्योंकि रोहतक अस्पताल पहुंच गए थे इसलिए रोहतक से उनका पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया जिनका भी अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कनीना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर दी
कृष्ण कुमार किसान था तथा उनके एक लड़का और एक लड़की है। साथ में उनकी पत्नी भी है परिवार में अन्य कोई कमाने वाला नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में परिजन बहुत दर्द महसूस कर रहे हैं। उनकी भतीजी पूजा यादव स्याणा गांव की महिला सरपंच है। उधर रामकुमार भी किसान का कार्य करता था तथा इनका बड़ा लड़का भी किसान है। इनकी पत्नी तथा एक छोटा पुत्र भी है। छोटा पुत्र शिक्षक पद पर कार्यरत है। दोनों ही घरों में जा रात को सूचना मिलते ही चूल्हा तक नहीं जला है। वैसे तो सारे गांव में शोक की लहर छाई हुई है। पहली बार इतना बड़ा हादसा इस गांव में हुआ है
उल्लेखनीय है कि कनीना-छितरौली सड़क मार्ग पर सिहोर मोड खतरनाक मोड़ बन गया है  जहां कई हादसे हो चुके हैं
फोटो कैप्शन: दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी जिसने दो की जान ली है।

बाइक चोरी के मामले में पीओ घोषित आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

********************************

*************************
कनीना। कनीना पुलिस ने गुरुवार बाइक चोरी के मामले में पीओ घोषित एक आरोपी की गिरफ्तार कर कनीना न्यायालय में पेश किया है। चौकी प्रभारी गोविंद सिंह व एचसी सुंदर लाल ने बताया कि रेवाड़ी के कतोबपुरी निवासी महेश ने वर्ष 2011 में कनीना कस्बे से गांव कपुरी निवासी सतीश कुमार की बाइक चोरी की थी। जिसे वर्ष 2013 में पीओ घोषित कर दिया गया था। आरोपी को कनीना रेवाड़ी टी-प्वाइंट पर कही भागने की फिराक में था जिसे चौकी प्रभारी गोविंद सिंह, एएसआई विद्यानंद व हवलदार सुंदर लाल ने धर दबोचा। आरोपी को गुरुवार कनीना न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे जमानत मिल गई।
फोटो कैप्शन 5: कनीना पुलिस चौकी में गिरफ्तार पीओ।


अश्लील हरकत करने की पुलिस में दी शिकायत 

********************************

***************************
 कनीना। कनीना की एक महिला कीर्ति शर्मा कनीना पुलिस को एक व्यक्ति के विरुद्ध अश£ील हरकत करने की शिकायत दी है।
शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके पति भूपेंद्र पंडितजी नाम का ढाबा चला कर अपने व बच्चों गुजर-बसर करते हैं जो रॉकी मिल के समक्ष है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को करीब 9 बजे जब उनके पति खाने का टिफिन पहुंचाने के लिए कहीं गए हुए थे और वह अकेली होटल में थी तभी रूपेश नाम का एक व्यक्ति मौका देख कर आया और उनसे अश्लील हरकत की। मना करने पर शोर करने पर आसपास के लोग आ पहुंचे। उन्होंने उसे छुड़वाया। तत्पश्चात वह जान से मारने की धमकी देने लगा बार-बार धमकियां देता रहा। उसके बाद आवाज सुनकर उसका भाई अनिल फौजी मौके पर आ गया। उसने भी जान से मारने की धमकी दी। तत्पश्चात उनकी मां और बहुत से लोग इक_े हो गए। उनकी मां उन दोनों का अपने घर ले गई और उन्हें समझाने की बात कही।  रात को वह थाने नहीं पहुंच पाई।  गुरुवार की सुबह शराब पीकर फिर से वही व्यक्ति होटल पर आ धमका और फिर से धमकी दी कि उन्हें सरेआम बाजार में बेइज्जत करेंगे और गंदी गालियां दी। उन्होंने आरोप लगाए कि गाली देने वाले ने कहा कि वह जेल जा चुका है फिर जेल चला जाएगा पुलिस उनकी जानकार है।
उन्होंने रुपेश और उनके भाई अनिल के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कातिल मोड़ पर बनाया जाए स्पीड ब्रेकर तथा मोड को किया जाए दुरुस्त 

*********************************

 कनीना बुधवार की रात को कनीना छितरौली मार्ग पर सीएसडी कैंटीन के आगे सीहोर मोड सदा ही डेंजरस मोड़ नाम से जाना जाता है करीब 90 डिग्री के कोण पर यह मोड है जहां कम से कम एक दर्जन दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है किंतु दुर्भाग्य की बात है बुधवार की रात को दो वक्त दो की मौत हो गई इस मोड़ को सीधा करने की तथा मोड पर इंडिकेटर लगाकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठने लगी है
यह मोड़ जहां बुधवार को दुर्घटना घटी जिस पेड़ से गाड़ी टकराई उस पेड़ के आगे जैसा फोटो में दर्शाया गया है लगातार तीन पेड़ों पर आज भी दुर्घटनाओं के निशान इंजित है पास के किसानों ने बताया कि यहां छोटे वाहन से लेकर बड़े वाहन लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे कनीना से बाघों बागेश्वरी धाम बागेश्वर धाम जाने का यह सबसे छोटा और सरल मार्ग है यही नहीं अब तो इस मार्ग से चरखी दादरी को जाने वाले वाहन अधिक मात्रा में गुजरने लग गए कभी इस मार्ग से का दुकान चलते थे किंतु आज इस मार्ग से बढ़ती ही जा रही है जिसके चलते दुर्घटनाओं का दौर भी बढ़ गया है
आसपास के किसानों और लोगों से इस संबंध में चर्चा की गई समिति दुर्घटना स्थल के समीप किसान अनिल कुमार ने बताया कि यहां आए दिन दुर्घटना घटित होती है यदि मोड़ पर जाकर देखा जाए तो वाहनों के शीशे लाइट आदि टूटे बिखरे पड़े हुए हैं अनिल कुमार ने बताया कि प्रतिदिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं घटित हो रही है किंतु जितनी बड़ी दुर्घटना बुधवार को यहां घटित हुई उतनी आज तक बड़ी दुर्घटना घटी थी उन्होंने मांग की है कि यहां स्पीड ब्रेकर बनाकर मोड को सीधा किया जाए
हनुमान जाना निवासी का कहना है कि हमने अक्सर इस सड़क मार्ग से गुजरना होता है किंतु यह मोड उनके लिए खतरे की घंटी बनी हुई है रात के समय दिखाई नहीं देता संकीर्ण मार्ग होने की वजह से आसपास के झुके हुए हैं और मोड़ दिखाई नहीं देता और सीधी टक्कर हो जाते हैं उन्होंने यह स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है उनका कहना है कि लगातार स्पीड ब्रेकर लगा दी जाए तो गाड़ी चालक हो सकता है यहां आकर गाड़ी धीरे कर ले और किसी दुर्घटना से बच सकेगा
कनीना के हेमराज का कहना है कि वह अक्सर अपने खेतों में इधर से गुजरते हैं ट्रैक्टर आदि को लेकर चलते हैं किंतु जब अंधेरा होता है यहां कोई प्रकाश व्यवस्था नहीं होती जिसके चलते मोड़ दिखाई नहीं देता और दुर्घटना अक्सर गठित हो जाती है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम यहां एक लाइट का प्रबंध कर दिया जाए तो हो सकता दुर्घटनाएं घटित ना हो उन्होंने स्पीड ब्रेकर के साथ-साथ लाइट की व्यवस्था करने की मांग
संजय कुमार राणा निवासी ने बताया कि दुर्भाग्य है कि उनके गांव के यहां दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है उनका कहना है कि यहां पर
रेडियम पट्टी लगाई जाए बड़ा बोर्ड लगा दिया जाए ताकि मोड़ का निशान नजर आए उन्होंने स्पीड ब्रेकर रेडियम पट्टी तथा लाइट अवस्था का प्रबंध करने की मांग की है ताकि लोगों की जान बच सके
फोटो कैप्शन तीन दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी तथा इसके स्टैंड के सामने लगातार तीन पैरों पर दुर्घटना के निशान साथ में अनिल कुमार हनुमान सिंह हेमराज और संजय की फोटो

पूर्व डिप्टी स्पीकर ने भालखी परियोजना का किया निरीक्षण

*******************************












कनीना। पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने भालखी जल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में जलस्तर 1500 फीट से भी ज़्यादा नीचे जा चुका है। ऐसे में जल की समस्या को दूर करने के लिए दो परियोजनाएं शुरू करवाने के लिए भरसक प्रयास किया और दोनो में सफलता मिली है।
  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को हलके की इस अति ज्वलन्त समस्या से अवगत कराकर उनकी स्वीकृति के लिए आग्रह किया गया था। उनके प्रयासों से जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग ने भालखी में जहां नारनौल कनाल-3 है उसे उचित समझा और उनके माध्यम से भालखी की ग्राम पंचायत से 25 एकड़ जमीन ली गयी।
  श्रीमती यादव ने बताया कि नहर आधारित जल परियोजना के लिए भालखी परियोजना बनाई गई गांव नारनौल कनाल-3 से पानी लिया लेने पर विचार हुआ। इससे 61 गांवो ंकी लगभग 1,75,000 आबादी के लिए 70 लीटर प्रतिव्यक्ति पानी की योजना तैयार की गयी। इसके लिए जरूरत थी रॉ वाटर टैंक, स्टोरेज टैंक, शुद्ध जल टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और वितरण व्यवस्था की।  उन्होंने बताया कि रॉ वाटर - नारनौल ब्रांच 3 से लिया गया। इसकी स्टॉरिज के लिए चार बड़े टैंक हर एक 91.81 मिलियन लीटर क्षमता के तथा दो बड़े टैंक 1.53 मिलियन लीटर के शुद्ध जल टैंक बनाए जा रहे हैं तथा एक बड़ा पानी ट्रीटमेंट प्लांट जो कि 12.58 मिलियन लीटर की क्षमता का बनाया जा रहा है ।
 वितरण व्यवस्था के लिए तीन मुख्य बूस्टिंग स्टेशन कटकई धनुंदा एवं खोड़ में बनाए जा रहे हैं
9 इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे जिनमें बूस्टिंग स्टेशन कांटी , कारिया, खैरानी, मिर्जापुर,नांगल,सागरपुर, ताजपुर,मोहम्मदपुर और भालखी में बनाए गए। 69 गांव जलघर बनाए गए जिनमें आगे गांवों में सप्लाई की जाएगी। इसमें लगभग 150 किमी की विभिन्न साइज की डोमेस्टिक पाइपलाइन उपयोग में लायी जाएंगी ।
लगभग 40 प्रतिशत कार्य अपनी पूर्णता की और है और इसके लिए 114.70 करोड़ रुपये नाबार्ड से लिए गए हैं। अब ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है   उन्होंने बताया कि  कनीना ब्लाक के अंतर्गत गांव गाहडा में जमीन व पानी की अनुकूलता मिली जहां से 29 गांवों में आसानी से पानी पहुंचाया जा सकेगा। भालखी जल परियोजना स्वीकृत होने के बाद गाहड़ा में 175 करोड़ की जल परियोजना को मंज़ूर करवाई। इस मौके पर राजकुमार कनीनवाल, मुनीलाल साहब, मामन सिंह दौंगड़ा, ख्ेोताराम कलवाड़ी, मुंशीराम, जगदीश सुंदराह आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन एक व 2: भालखी परियोजना का निरीक्षण करते हुए पूर्व डिप्टी        
          

Wednesday, September 23, 2020

 कनीना क्षेत्र में आए आए चार कोरोना संक्रमित केस 

*************************

*********************************

*******************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना के चार केस सामने आए हैं। डॉ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कनीना के वार्ड नंबर 4 से दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कनीना मंडी में रहने वाला एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।  
 करीरा गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों ने 21 सितंबर को अपना सैंपल जमा करवा था जिसकी रिपोर्ट 23 सितंबर को पॉजिटिव आ गई।संक्रमितो को होम कक्वारेंटाइन कर दिया गया है।
सावधानी बरते--
डा धर्मेंद्र एसएमओ ने कहा कि कोरोना जल्द ही हार जाएगा और हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि बस थोड़ी सी सावधानी की जरूरत है। अगर सभी अनलाक-4 के नियमों का पालन करेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब कोरोना हार जाएगा। उन्होंने हाथों में ग्लव्ज, मुंह पर मास्क तथा सेनिटाइजर प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतने से ही इस रोग पर काबू पाया जा सकता है।


डीसी ने 'मेरी फसल मेरा ब्यौराÓ के तहत पंजीकरण व्यवस्था को लेकर किया निरीक्षण
-जिला उपायुक्त आरके सिंह ने किया बाघोत का दौरा, जांचा गिरदावरी रिकॉर्ड
डीसी ने खुद खेतों में जाकर देखी फसल 

************************************
कनीना। जिला उपायुक्त आरके सिंह ने बुधवार को कनीना कस्बे के बाघोत गांव का दौरा किया। उपायुक्त ने उपमंडल के गांव बाघोत के खेतों में पहुंचकर राजस्व विभाग द्वारा किया गया सर्वे तथा किसानों द्वारा ऑनलाइन किया गया सर्वे के रिकॉर्ड का मिलान किया।  निरीक्षण के दौरान एसडीएम रणबीर सिंह, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह सिंधु, नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, पटवारी उमेद जाखड़, सरपंच विनोद व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त आरके सिंह ने सबसे पहले गांव बाघोत में जाकर ई-गिरदावरी का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के पटवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से नक्शे और मोबाइल के माध्यम से जांच की कि संबधित किसानों ने अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जो पंजीकरण करवाया है,उसके मुताबिक ही फसल बोई हुई है या नहीं इस बारे जानकारी ली। कुछ समय पूर्व ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया गया था लेकिन थोड़ी बहुत कहीं त्रुटि रह गई थी। उन त्रुटियों को ठीक करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की किसी भी प्रकार की कोई गलती ना रहे। तकरीबन डेढ़ घंटे रुके उपायुक्त ने खेतों में जाकर राजस्व विभाग द्वारा किए गए सर्वे तथा किसानों द्वारा आनलाइन किए गए सर्वे को उनके खेतों में जाकर रिकॉर्ड के साथ मिलान किया। तत्पश्चात उपायुक्त ने एसडीएम रणबीर सिंह को आगे के रिकॉर्ड मिलान करने के आदेश दिए। एसडीएम रणवीर सिंह ने ओमप्रकाश पटवारी मनजीत पटवारी मनोज पटवारी राहुल पटवारी संजीत पटवारी वीरेंद्र सिंह रावत पटवारी अशोक गिरदावर को आदेश दिए कि जल्द से जल्द इन रिकॉर्ड का मिलान करके रिपोर्ट सबमिट करवाएं। इस मौके पर एसडीएम रणबीर सिंह, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह सिंधु, नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, पटवारी उमेद जाखड़, सरपंच विनोद, ओमप्रकाश पटवारी, मनजीत पटवारी, मनोज पटवारी, राहुल पटवारी, संजीत पटवारी, वीरेंद्र सिंह बाघोत पटवारी, अशोक गिरदावर अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन 11: जिला उपायुक्त किसानों एवं अधिकारियों से बात करते हुए।

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए मांगे गए आवेदन 

***********************************

 कनीना। 5 सितंबर को दिए जाने वाले राज्य शिक्षक पुरस्कार इस बार कोविड-19 के दृष्टिगत 5 सितंबर को नहीं दिए जा सके। अब उनके लिए आवेदन नए नियमों के तहत मांगे गए हैं।
 इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि 25 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 9 अक्टूबर तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी/ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजने सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने इसके लिए केटेगरी बनाई हुई हैं।  कोई शिक्षक इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकता है। योग्य पात्र सीखो शिक्षकों को भविष्य में शिक्षक अवार्ड के लिए चुना जाएगा और शिक्षिका अवार्ड दिया जाएगा। जिसके लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा की निदेशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।


कपास में हुए नुकसान की भरपाई के लिए नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

*************************************
कनीना। कपास में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भारतीय किसान यूनियन  जनशक्ति के सदस्यों ने नायब तहसीलदार सतपाल सिंह को  एक ज्ञापन सौंपा । भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति जिला अध्यक्ष सुनील अत्रि ने जानकारी देते हुए बताया कि नायब तहसीलदार सतपाल सिंह को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के सदस्यों ने कपास में हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक ज्ञापन सौंपा है। हमारी सरकार से मांग है कि किसानों के कपास में हुए 85 से 90 प्रतिशत नुकसान का मुआवजा दिया जाए। कनीना के आसपास का क्षेत्र केवल कृषि पर ही निर्भर है। कपास की फसल में 85 से 90 प्रतिशत नुकसान होने का मतलब है कि किसानों को बहुत अधिक नुकसान होना। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिला अध्यक्ष सुनील अत्रि, सचिव नरवीर, प्रवीण अत्रि आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10: नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान यूनियन पदाधिकारी।


शहीदों की बदौलत आज जीवित-सतीश जेलदार

******************************
कनीना। शहीदों की शहादत की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे है, और सुख शांति के साथ आनन्द से जीवन जी रहे है। उक्त विचार कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने वीर शहीदी दिवस के अवसर पर हवन उपरांत शहीद परिजनों को सम्मानित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अगर देश में जवान न हो तो हम अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं होते और हमें आए दिन भय के साये में जीने पर मजबूर होना पड़ता।
 उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से आज भारत देश आजादी के जश्र मना रहा है और हम सब भी मौज से अपने देश में रह रहे है। उन्होंने कहा कि शहीद के जाने के पश्चात उनके परिवार को संभालना हम सबकी ड्यूटी बन जाती है, जिसे हमें बखूबी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक जाती विशेष के नहीं होते वे सभी  के होते है।
इस मौके शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर सभी समाजसेवियों द्वारा पुष्प अर्पित कर देश के अन्य शहीदों को भी याद किया गया। पूर्व प्राचार्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यनारायण ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की बदौलत आज भी हम जिंदा हैं तथा स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। यदि शहीद नहीं होते तो आज देश आजाद नहीं होता। उनकी यादें आज भी जहन में जीवित है।  
उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक जाति विशेष के नहीं होते वे सभी  के होते है।  इस मौके पर हवन आयोजित किया गया। आर्य समाज की ओर से हवन पूर्ण करवाया। इस मौके पर 16 विभिन शहीद परिजनों को आर्य समाज की ओर से सम्मानित किया।
इस मौके पर राव मोहर सिंह नेताजी मेमोरियल क्लब प्रधान, समाजसेवी बलवान सिंह आर्य, लीलू खान, मनफूल सिंह आर्य, सतीश आर्य रसूलपुर, संतलाल धनौंदा, कंवर सिंह, राजेंद्र सिंह पार्ष, अशोक कुमार उप प्रधान, कंवरसेन वशिष्ठ आदि विभिन्न जन मौजूद थे।

सुपर फास्ट ट्रेन के ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड बीकानेर के नाम सौंपा ज्ञापन

******************************

 
संवाद सहयोगी,कनीना। विभिन्न ट्रेनों के कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए विभिन्न समाजसेवियों ने ज्ञापन सौंपा औश्र ट्रेन ठहराव की मांग की।। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में रेल सेवाएं बाधित है। अब रेलवे द्वारा रेल सेवाओं के संचालन का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन 12 सितंबर को हो चुका है। जोधपुर दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन के लगभग 15 जगह ठहराव है लेकिन महेंद्रगढ़ जिले किसी भी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं किया गया। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार लोहारू रेलवे स्टेशन के बाद इसका ठहराव रेवाड़ी जंक्शन पर ही किया गया है । सुपर फास्ट ट्रेन का सैनिक बाहुल्य क्षेत्र कनीना में ठहराव कराने के लिए बुधवार को क्षेत्र के कई लोगों ने स्टेशन अधीक्षक केएल शर्मा कनीना खास को एक ज्ञापन उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल बीकानेर अधीक्षक के नाम सौंपा।
 आरआरसीएम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन राव रोशन लाल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी राव कंहीराम के सुपुत्र हैडमास्टर रामनिवास कोटिया, चेयरमैन सुमेर सिंह, प्रवक्ता राजेश यादव आदि ने स्टेशन अधीक्षक केएल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए बताया कि कनीना खास रेलवे स्टेशन बहुत पुराना रेलवे स्टेशन है, लेकिन यहां सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव नहीं होता। कनीना और उसके आसपास के 50-60 गांवों के हजारों लोग नौकरी और दूसरे कार्यों के लिए प्रतिदिन दिल्ली और गुरुग्राम आते जाते हैं। इसके साथ साथ क्षेत्र से हजारों की संख्या में सैनिक भी यात्रा करते हैं लेकिन किसी भी सुपरफास्ट ट्रेन का कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होता है। गाड़ी संख्या नम्बर 22480 व 22481 दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर का कनीना खास रेलवे स्टेशन किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों ने कहा कि  लोगों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पूरा नहीं किया जाता है तो मजबूरी में उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।  
 1935 में स्थापित कनीना खास रेलवे स्टेशन की हालात एक छोटे से गांव के रेलवे स्टेशन से बदतर है। कहने को तो यह कारगिल युद्ध में सबसे अधिक शहीदों वाले खंड रहा है। कनीना खास रेलवे स्टेशन को स्थापित करवाने वाले भवानी सिंह तथा जमादार भैरो सिंह भी यहीं के निवासी हुए हैं। आज भी उनके वंशज कनीना में निवास कर रहे हैं। कहने को तो पूर्व मंत्री औमकार सिंह, कर्नल राम सिंह, राव दलीप सिंह सहित नेताओं की फौज देने वाले कनीना के रेलवे स्टेशन की दुर्दशा इस कद्र है कि   महज पैसेंजर ट्रेन ही रुक रही हैं तथा फास्ट एवं सुपर फास्ट ट्रेन अभी तक ठहराव नहीं कर रही हैं। जब मीटर गेज लाइन होती थी तो कनीना खास रेलवे स्टेशन पर फास्ट ट्रेन भी रुकती थी किंतु ब्राड गेज बनते ही सभी का ठहराव ही बंद कर दिया गया। सैनिकों के गढ़ में सैनिकों को ट्रेन पकडऩे के लिए 20 किमी दूर जाना पड़ता है।
    इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर कम से कम आधा दर्जन बार विभिन्न समाजसेवियों ने ज्ञापन तक दिए। मंत्रियों एवं नेताओं ने आश्वासन तक दिए। कनीना के सूबेदार सतपाल सिंह ने विगत वर्ष बड़ा आंदोलन छेड़कर रेल मंत्री तक ज्ञापन भिजवाया किंतु अभी तक न तो आरक्षण खिड़की खुली और न ट्रेनों का ठहराव शुरू हुआ।
फोटो कैप्शन 6: ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन देते क्षेत्रवासी।



मास्क पहनने वालों के काटे 30 चालान, गाडिय़ां की चैक

************************************
 कनीना। मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा एएसआई गोविंद सिंह ने कहा है कि जो वाहन चालक मास्क पहनकर नहीं चलेंगे उनका चालान काटा जाएगा।
 उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है मास्क पहनना तथा ऐतिहात के नियमों का पालन करना। जो नियमों का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर उन्होंने 20 मास्क न पहनने वालों के चालान काटे वहीं 10 मोटरसाइकिल इंपाउंड की।     एएसआई ने कहा कि सरकार इस समय पूरी तैयारी में जुटी हुई है ताकि कोरोना को किसी प्रकार हराया जा सके और अगर हम उनके नियमों का पालन नहीं करेंगे तो रोग और बढ़ सकता है। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि सभी अपने हाथों को सैनिटाइज करके मुंह पर मास्क लगाकर वाहनों को चलाए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क वाहन चलाया गया तो खैर नहीं होगी।
फोटो कैप्शन 9: वाहन चैकिंग करते एएसआई गोविंद सिंह।



35 यूनिट रक्त इक_ा किया
-संतोष यादव का 64वां मनाया जन्म दिन

********************************
कनीना। पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का 64वां जन्म दिन कनीना के बेगराग बैंकेट हाल में मनाया गया। इससे पूर्व शहीदों कों पुष्प अर्पित किये और रक्तदान शिविर लगाया गया। संतोष यादव को कार्य कर्ताओकं ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पूर्व डिप्टी स्पीकर सबसे पहले नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना पहुंची जहां उन्होंने विभिन्न शहीदों को मय चंद्र बोस की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। नारनौल से डाक्टरों की आई टीम ने 35 यूनिट रक्त इक_ा किया।
इस मौके पर संतोष यादव ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। किए गए रक्तदान की एक-एक बूंद देश के काम आती है। देश के नौजवान जो सीमाओं पर लड़ते हैं उन्हें खून की जरूरत होती है।  उन्होंने कहा कि हर इंसान को जिसकी उम्र 50 वर्ष से कम है समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। यह खून वीरों, देशभक्तों, समाजसेवियों तथा उन व्यक्तियों के काम आता है जो देश सेवा करते हुए घायल हो गए। संतोष यादव ने कहा कि ब्लड डोनेट करने का मतलब किसी एक व्यक्ति को नया जीवन दान देना होता है। कस्बे के आसपास क्षेत्र से आए युवाओं ने ब्लड डोनेट किया।
 रक्तदान शिविर में मार्केट कमेटी केपूर्व चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने कहा कि यह रक्तदान शिविर समाज हित में लगाया गया है। इसमें जो रक्तदान करता है वह सैनिकों के काम आता है। उन्होंने इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है और चंद दिनों में कम हुआ रक्त पूरा हो जाता है।
 इस मौके पर विभिन्न कार्यकर्ताओं ने संतोष यादव को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी पूर्वग् चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल, मुन्नी लाल शर्मा, श्रीराम बाघोत, लख्मीचंद पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, कमल पार्षद, शमशेर सिंह सरपंच, दीपचंद कोका, मनीष पार्षद, मोहन पार्षद, उमेद पाथेड़ा,  बाबूलाल भोजावास, सुरेंद्र खेड़ी  इत्यादि ने पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन 4: रक्तदान कनीना का नजारा।
             5: संतोष यादव को सम्मानित करते कार्यकर्ता।


शहीदी दिवस पर याद किया विभिन्न शहीदों को 

***********************************














 कनीना।  राव तुलाराम शहीदी दिवस अवसर पर विभिन्न शहीदों को याद किया। पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव नेताजी मेमोरियल कॉलेज कनीना पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित विभिन्न शहीदों को पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीदों के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न नेताओं ने पुष्प अर्पित किए किया तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल, मुन्नी लाल शर्मा, श्रीराम बाघोत, लख्मीचंद पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, कमल पार्षद, शमशेर सिंह सरपंच तुरकियावास, दीपचंद कोका, मनीष पार्षद, मोहन पार्षद, उमेद पाथेड़ा,  बाबूलाल भोजावास, सुरेंद्र खेड़ी, ओमप्रकाश पोता,  केसर  गुढा,  नीलम, हरीश, सुरेंद्र, मनीष पार्षद, पुखराज कलवाड़ी, संतलाल, सचिन महायच, बाबूलाल भोजावास आदि मौजूद थे।
 । उधर शहीद स्मारक पर आर्य समाज की ओर से हवन आयोजित किया गया तथा शहीद परिवारों को सम्मानित भी किया गया।
बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर धनौन्दा में शहीद महेशपाल सिंह, खरकड़ा बास में शहीद अशोक कुमार, शहीद अफल सिंह, शहीद हरस्वरूप सिंह तथा शहीद रमेश कुमार की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर देश के शहीदों को नमन किया। उन्होंने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से शहीदों के परिवार तथा युद्ध में वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिक तथा अर्धसैनिक बलों से सेवा निवृत्त जीवित योद्धाओं को दो-दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करने की मांग की। उन्होंने गरुग्राम में बनाए जा रहे रक्षा विश्वविद्यालय के निर्माण में हो रही देरी को सैनिकों का और हरियाणा का अपमान बताते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार से एक साल के अंदर इस रक्षा विद्यालय को बनाकर चालू करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्णसिंह तंवर, कैलाश सेठ, सतबीर खटाणा, सुन्दर खटाणा, राजबीर गोड़, पवन, सुबेदार प्रताप सिंह, कृष्ण सिंह, बिजेन्द्र सिंह, नरेन्द्र आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने भी देश के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उधर शहीदी दिवस पर कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में शहीदी दिवस पर शहीदों को पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा, नगर पालिका पार्षद मोहन सिंह,  कृष्ण सिंह, सुमेर सिंह चेयरमैन, विहिप कार्यकर्ता देशराज यादव, सोनू सिंगला, विहिप मंत्री कनीना प्रखंड मनोज शर्मा आदि सहित काफी गणमान्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर महेश बोहरा ने कहा कि इन शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आजादी का जीवन जी रहे हैं। हमारे जवान देश की  की सुरक्षा करते हैं, सभी प्रकार की समस्याओं से हमें बचाते हैं। वे सीमाओं पर तैनात रहते हैं अपनी ड्यूटी निभाते हैं इसी प्रकार किसान भी दिन रात गर्मी सर्दी में अनाज पैदा करता है। इस मौके पर वंदे मातरम भारत माता की जय शहीद अमर रहे के नारे भी लगाए गए।  
फोटो कैप्शन 1: धनौंदा में शहीदों को याद करते अतरलाल।
           2: पूर्व डिप्टी स्पीकर शहीदों को नमन करने के पश्चात जानकारी देते हुए।
          3 महेश बोहरा विीिप नेता शहीदों को याद करते हुए
      4 शहीद स्मारक पर राव तुलाराम को याद करते हुए।


Tuesday, September 22, 2020

 
आवेदन की तिथि बढ़ी

**************************

*************************

****************************
कनीना। स्नातक स्तर तक की कक्षाओं में आनलाइन प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 24 सितंबर कर दी गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य विक्रम सिंह राजकीय महाविद्यालय उन्हाणी ने बताया कि पहले अंतिम तिथि 21 सितंबर तक थी किंतु निदेशक उच्च शिक्षा विभाग ने यह तिथि बढ़ाकर 24 सितंबर कर दी है।


दूसरे दिन स्कूलों में 19 विद्यार्थी अधिक पहुंचे

***************************************

***********************************

कनीना। कनीना खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में जहां विद्यार्थी अपनी समस्याओं को हल करवाने के लिए सोमवार से स्कूल जा रहे हैं वहीं मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा अधिक विद्यार्थी अपनी समस्याएं हल करवाने के लिए पहुंचे। हेमसा के प्रधान बाबूलाल यादव ने बताया कि सोमवार को खंड कनीना के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 115 विद्यार्थी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय में गए और शिक्षकों से अपनी समस्याएं हल करवाई वहीं मंगलवार को 134 विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों में जाकर अपनी समस्याएं हल कार्रवाई।
उल्लेखनीय है कि सरकारी हिदायतों एवं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी स्कूलों में जा सकते हैं। केवल 9 और 12वीं तक की कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में जा रहे हैं और अपनी समस्याएं हल करवा रहे हैं। यद्यपि अभी तक स्कूल खोलने की सभी विद्यार्थियों के लिए कोई छूट नहीं दी गई है। अभी केवल बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी ही स्कूलों में जा रहे हैं और अपनी समस्याएं हल करवा रहे हैं।
विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही कुछ सहमे हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि एक तरफ सरकार ने अनेकों हिदायतें दी हुई है जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। ऐसे में विद्यार्थी कम संख्या में ही विद्यालय में जा रहे हैं वहीं शिक्षक भी अभी तक कोरोना टेस्ट नहीं करवा सके है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना टेस्ट न केवल शिक्षकों का अपितु विद्यालय में आने वाले विद्यार्थियों और  अभिभावक का कोरोना टेस्ट  किया जाए तो बेहतर है। एक और जहां सभी विद्यालयों में मास्क का प्रबंध किया गया है वहीं थर्मल स्केनिंग के लिए भी मशीनों की व्यवस्था की गई है ताकि बाहर से आने वाले शिक्षक और विद्यार्थी के थर्मल स्कैनिंग की जा सके।
खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवान ने बताया कि स्कूलों में सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए समस्याओं का हल किया जाए। विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रवेश करते ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है तत्पश्चात सेनीटाइजर से हाथ साफ करवाये जाते हैं। तत्पश्चात उनकी समस्या का समाधान मास्क लगाने पर किया जाता है। तदुपरांत समस्या हल होते ही उन्हें घर भेज दिया जाता है।
 फोटो कैप्शन पांच: विद्यार्थियों की समस्या हल करवाने हुए विद्यार्थी।

आवेदन की तिथि बढ़ी

***********************
कनीना। स्नातक स्तर तक की कक्षाओं में आनलाइन प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 24 सितंबर कर दी गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य विक्रम सिंह राजकीय महाविद्यालय उन्हाणी ने बताया कि पहले अंतिम तिथि 21 सितंबर तक थी किंतु निदेशक उच्च शिक्षा विभाग ने यह तिथि बढ़ाकर 24 सितंबर कर दी है।


दूसरे दिन स्कूलों में 19 विद्यार्थी अधिक पहुंचे 

*********************

 कनीना। कनीना खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में जहां विद्यार्थी अपनी समस्याओं को हल करवाने के लिए सोमवार से स्कूल जा रहे हैं वहीं मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा अधिक विद्यार्थी अपनी समस्याएं हल करवाने के लिए पहुंचे। हेमसा के प्रधान बाबूलाल यादव ने बताया कि सोमवार को खंड कनीना के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 115 विद्यार्थी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय में गए और शिक्षकों से अपनी समस्याएं हल करवाई वहीं मंगलवार को 134 विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों में जाकर अपनी समस्याएं हल कार्रवाई।
उल्लेखनीय है कि सरकारी हिदायतों एवं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी स्कूलों में जा सकते हैं। केवल 9 और 12वीं तक की कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में जा रहे हैं और अपनी समस्याएं हल करवा रहे हैं। यद्यपि अभी तक स्कूल खोलने की सभी विद्यार्थियों के लिए कोई छूट नहीं दी गई है। अभी केवल बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी ही स्कूलों में जा रहे हैं और अपनी समस्याएं हल करवा रहे हैं।
विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही कुछ सहमे हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि एक तरफ सरकार ने अनेकों हिदायतें दी हुई है जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। ऐसे में विद्यार्थी कम संख्या में ही विद्यालय में जा रहे हैं वहीं शिक्षक भी अभी तक कोरोना टेस्ट नहीं करवा सके है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना टेस्ट न केवल शिक्षकों का अपितु विद्यालय में आने वाले विद्यार्थियों और  अभिभावक का कोरोना टेस्ट  किया जाए तो बेहतर है। एक और जहां सभी विद्यालयों में मास्क का प्रबंध किया गया है वहीं थर्मल स्केनिंग के लिए भी मशीनों की व्यवस्था की गई है ताकि बाहर से आने वाले शिक्षक और विद्यार्थी के थर्मल स्कैनिंग की जा सके।
खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवान ने बताया कि स्कूलों में सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए समस्याओं का हल किया जाए। विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रवेश करते ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है तत्पश्चात सेनीटाइजर से हाथ साफ करवाये जाते हैं। तत्पश्चात उनकी समस्या का समाधान मास्क लगाने पर किया जाता है। तदुपरांत समस्या हल होते ही उन्हें घर भेज दिया जाता है।
 फोटो कैप्शन पांच: विद्यार्थियों की समस्या हल करवाने हुए विद्यार्थी।


दोंगडा अहीर के 58 वर्षीय व्यक्ति की जयपुर में कोरोना से मौत

*********************************

*****************************
कनीना । दौंगड़ा अहीर के 58 वर्षीय व्यक्ति की जयपुर में कोरोना से मौत हो गई है। सोमवार को देर रात जयपुर में दोंगडा अहीर के एक 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि यह व्यक्ति पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। 58 वर्षीय व्यक्ति पिछले तकरीबन 15 दिनों से जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को 58 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना सैंपल लिया गया था।  जिसकी रिपोर्ट सोमवार को ही पॉजिटिव आ गई। मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, अनियंत्रित शुगर व किडनी से संबंधित बीमारी बताई जा रही थी। जो इनकी मौत का एक बड़ा कारण भी बताया जा रहा है।
अंतिम संस्कार के समय मृतक के परिवार के सदस्यों ने पीपीई किट व अन्य सहायता उपकरण पहने हुए थे। अंतिम संस्कार मुंडिया खेड़ा पीएचसी स्वास्थ विभाग के डॉक्टरो की टीम की देखरेख में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत करवाया गया। वही जब इस विषय में सीएमओ डॉ अशोक यादव से बात की तो उन्होंने कहां की इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कनीना क्षेत्र में कोरोना से यह दूसरी मौत है।
  उल्लेखनीय है कि जून माह में कनीना मंडी के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग  की कोरोना के चलते मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार रोहतक में ही किया गया।
 मिली जानकारी अनुसार 13 जून से पूर्व न्यूरो की प्रॉब्लम शिकायत के चलते 80 वर्षीय बुजुर्ग पार्क अस्पताल गुडग़ांव गए थे। वहां से ठीक होकर कनीना आए। 13 जून को सैंपल दिया और 15 जून को रिपोर्ट पाजिटिव आई जिसके चलते होने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चलता रहा।
उनके साथ उनका एक संबंधी वहीं रह रहा था जिसने कनीना फोन किया कि बुजुर्ग की हालात खराब है। कोरोना के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया उनका अंतिम संस्कार रोहतक में ही किया गया था।
फोटो कैप्शन 4: मुडिया खेड़ा अस्पताल के कर्मी पीपीई कीट पहनकर दाह संस्कार करते हुये।

संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगला, हायर सेंटर रेफर

****************************************
कनीना। खैराना निवासी 28 वर्षीय सपना  ने कनीना उपमंडल प्रांगण में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया कनीना उप नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़ता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया सपना के परिजनों द्वारा कनीना उपमंडल कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही थी जिसको लेकर सपना ने जहर निगल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में मंगलवार को उनके परिजनों ने जमीन बेचने की रजिस्ट्री करवाई थी जिसको लेकर वो वो खफा बताई जा रही है।
जमीन की रजिस्ट्री के समय सपना नामक महिला भी मौके पर आई हुई थी। उन्होंने जमीन बिकता देख जहर निगल लिया। त्वरित गति से उन्हें कनीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर हालात को देख  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

दो लड़कों के साथ किया दुष्कर्म
-पुलिस मामले की जांच में जुटी 

*******************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना के बाबूलाल और राजेश कुमार ने कनीना पुलिस में शिकायत दी है कि उनके गांव के राहुल उर्फ लालू खेड़ी तलवाना का निवासी है राहुल ने राजेश एवं नरेश के लड़कों के साथ दुष्कर्म किया। लड़कों के नाम प्रिंस उम्र 6 वर्ष तथा ऋतिक उम्र 8 वर्ष है। राहुल ने इन दोनों बच्चों को किसी सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया।
उन्होंने शिकायत में लिखा है कि  21 सितंबर को करीब 11:30 बजे यह घटना हुई जिसको लेकर सरपंच सूबे सिंह को बताया गया। उन्होंने शाम करीब 3 से चार बजे बे बीच पंचायत बुलाई। पंचायत में सरपंच के छोटे भाई देबू के सामने राहुल उर्फ आलू ने यह सब कबूल कर लिया था और लड़कों से पूछा तो बच्चों ने घटना को स्वीकारा है।  उन्होंने एसएचओ को दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कनीना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी जांच के बाद ही की यथा स्थिति का पता लग पाएगा।

बैठक में हुआ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया 

***********************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तहत आने वाले सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों, मुख्याध्यापको ईएसएचएम की दो पारियों में बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्यातिथि सत्यवान खंड शिक्षा अधिकारी कनीना थे।
इस मौके पर उन्होंने सभी शिक्षकों को कोरोना टेस्ट करवाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश अनुसार सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी है। विद्यार्थी प्रतिदिन अपनी समस्या हल करवाने के लिए स्कूल में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षा एप्प सभी शिक्षकों के स्मार्ट फोन पर डाउनलोड होना चाहिए और उस पर चलने वाली सभी प्रकार की ट्रेनिंग को पूरा किया जाना जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने नई शिक्षा नीति पर विचार विमर्श किया तथा विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्तिओं के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तहत 24 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 5 राजकीय उच्च विद्यालय तथा 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालय शामिल किए गए हैं। सभी के मुख्याध्यापक/प्राचार्य स्कूल में बैठक में उपस्थित थे। बैठक को ज्ञान सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी आदेश अनुसार सभी शिक्षकों कोरोना टेस्ट करवाना है इसलिए सभी शिक्षकों की लिस्ट जारी हो गई है। उनको समय बता दिया जाएगा। उसी समय के अनुसार उन्हें कोरोना जांच केलिए राजकीय अस्पताल जाना होगा। इस अवसर पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अभयराम यादव, वरिष्ठ प्राध्यापक नरेश कौशिक ने भी संबोधित किया तथा नए शिक्षा अधिकारी सत्यवान का स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न मुखियों ने मिलकर शिक्षा अधिकारी को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर विभिन्न अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा बताया गया कि कोरोना से बचना बहुत जरूरी है। वही विगत 6 माह से विद्यालय में विद्यार्थी नहीं आ रहे थे। अब विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर स्कूल में आ रहे हैं।
फोटो कैप्शन तीन में नई शिक्षा अधिकारी सत्यवान को सम्मानित करते
चार में ज्ञान सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक संबोधित करते हुए।

 क्षेत्र में हुई 4 एमएम बारिश
मौसम नहीं खुला है

*******************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में मंगलवार को 4 एमएम बारिश हुई। अभी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। किसानों के माथे पर चिंता की रेखा स्पष्ट नजर आ रही है।
 उल्लेखनीय कन्या क्षेत्र में किसान त्वरित गति से बाजरे की कटाई और पैदावार ले रहे हैं किंतु जब से कटाई शुरू हुई है तब से अब तक दो बार बारिश होती है जिसके कारण कड़बी भी लगभग खत्म हो गयी है। अगर यूं ही बारिश होती रही तो आने वाले समय में किसानों की फसल और अधिक नष्ट हो जाएगी। किसान बेहद परेशान है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार ने बताया कि समय कटाई का पर्व चल रहा है। वही पैदावार ली जा रही है। कपास में भारी नुकसान हो चुका है। अब बाजरे की फसल में भारी नुकसान होने की संभावना बन गई है।
कृषि अधिकारी भी मानते हैं कि समय बारिश होना नुकसानदायक है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो नुकसान और अधिक होगा। किसान पहले ही बदहाल चल रहे हैं।



सभी शिक्षकों का होगा कोरोना टेस्ट
-शेड्यूल जारी हुआ

*********************************
 कनीना। कनीना खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवान ने मंगलवार को एक बैठक में कहा कि सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट होना जरूरी है। इसके लिए 23 सितंबर को प्रात: 9 बजे से 60 लेक्चरर/पीजीटी का टेस्ट होगा।
 इसकी जानकारी देते हुए बीइओ ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट होना है जिसके लिए एक लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में क्रमांक एक से 60 पीजीटी शिक्षकों का 23 सितंबर को कोरोना टेस्ट होगा।
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 21 सितंबर से स्कूलों में विद्यार्थी आने शुरू हो गए हैं। वे अपनी समस्याओं का हल करवाने के लिए आ रहे हैं वहीं निजी स्कूलों में विद्यार्थी लगातार जा रहे हैं। ऐसे में सभी अध्यापक कोरोना टेस्ट करवाएंगे ताकि रोग न फैल सके। उन्होंने सभी प्राचार्यो को आदेश दिया है कि निर्धारित तिथि के अनुसार सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट करवाया जाए।
कनीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तहत 711 शिक्षकों की सूची जारी की गई है जिसमें पीजीटी के 225 प्राध्यापक है, मास्टर वर्ग में 275 तथा जेबीटी में 211 शिक्षकों ने सभी को कनीना के उप नागरिक अस्पताल में जाकर कोरोना टेस्ट करवाना होगा जिसके लिए यह कार्य लेक्चरर से प्रारंभ किया गया है।  1 से 60 तक क्रमांक वाले पीजीटी शिक्षकों को पहले कोरोना टेस्ट करवाना होगा।
इस लिस्ट में जहां भडफ़, अगिहार, बवानिया, छितरौली, ककराला कनीना उच्च विद्यालय, रसूलपुर, उन्हाणी, बाघोत बवानिया,बेवल, रसूलपुर के सभी प्राध्यापक तथा भोजावास के कुछ प्राध्यापक टेस्ट करवाएंगे।

 मार्केट फीस घटाकर की 1 फीसदी करने पर आढ़तियों एवं किसानों में खुशी 

****************************














 कनीना। प्रदेश सरकार द्वारा मार्केट फीस 4 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी किए जाने का जहां किसानों और आढ़तियों ने ेंस्वागत किया है वहीं उनमें खुशी कैा माहौल है। वहीं मार्केट कमेटी कर्मचारी अब व्याकुल हो गए हैं। कर्मचारी कर्मचारियों का कहना है कि क्षेत्र मार्केट कमेटी बंद हो जाएगी वही किसानों और आढ़तियों को लाभ अधिक मिलेगा।
 मिली जानकारी अनुसार यदि कोई किसान अपनी फसल मार्केट कमेटी दायरे में बेचना चाहेगा तो 1 फीसदी मार्केट फीस देनी पड़ेगी किंतु यदि वह किसी मार्केट से बाहर बेचना चाहे तो किसी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी।
उधार कर्मचारियों मार्केट कमेटी कर्मचारी अब परेशान हो चले हैं क्योंकि 1 फीसदी मार्केट फीस प्राप्त होगी जिससे कोई ज्यादा आय नहीं हो पाएगी। जिसका कुप्रभाव पढऩा लाजमी है। इस संबंध में आढ़तियों और किसानों से बात की गई। सभी ने खुशी और प्रसन्नता व्यक्त की।
कनीना मंडी स्थित व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि मार्केट फीस कम किए जाने से न केवल उन्हें लाभ होगा अपितु किसानों को सीधा सीधा लाभ होगा। अब मार्केट में भाव किसानों के लिए अच्छे मिल पाएंगे।
उन्होंने बताया कि जहां मार्केट कमेटी के दायरे में समर्थन मूल्य पर सरसों बेचते वक्त मार्केट फीस 1 फीसदी पहले ही थी किंतु जीएसटी 5 फ़ीसदी था। गेहूं आदि पर मार्केट फीस 4 फीसदी और जीएसटी शून्य रहा है।
इसका सीधा सीधा प्रभाव किसानों को लाभ मिलेगा। अब किसान अपनी पैदावार का अधिक लाभ कमा सकेंगे।
मार्केट कमेटी के उप प्रधान ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि वे 15 सितंबर को कृषि मंत्री जेपी दलाल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश धनखड़ से मिले थे। उन्होंने मार्केट फीस कम करने की मांग रखी थी। इस वक्त मार्केट फीस घटाकर 1 फीसदी कर दी गई है जिसका उन्हें लाभ होगा। उनका कहना है कि इससे टैक्स चोरी से भी लोग बचेंगे वही भ्रष्टाचार कम होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां मार्केट फीस घट जाएगी वही इसका सीधा असर किसानों को होगा। उनकी मांग है कि यह मार्केट फीस 25 पैसे प्रति सैकड़ा कर दी जाए तो किसानों को अधिक लाभ होगा।
कनीना मंडी के गौरी शंकर का कहना है कि मार्केट फीस घटा देने का लाभ है किंतु उनकी मांग है कि जिन अंन्न एवं किसान उत्पादों का समर्थन मूल्य है उनका जीएसटी हटा देना चाहिए।  उनका जिसका किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि जहां 4 फीसदी से मार्केट फीस घटाकर 1 फीसदी कर दी गई है। उसे 1 फीसदी को भी खत्म कर देना चाहिए ताकि किसान कहीं भी अपनी पैदावार कहीं भी बेचना चाहे उन्हें किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
फोटो कैप्शन: रविंद्र बंसल,गौरीशंकर, ओमप्रकाश लिसानिया।