Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, October 27, 2020

 
मंत्री ने पूछा चंद्रमोहन बोहरा के घर जाकर हालचाल

**********************************

********************************
कनीना। हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश यादव  नगर पालिका भवन के उद्घाटन के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा के छोटे भाई चंद्रमोहन बोहरा के घर पहुंचे वहां पर भोजन उपरांत मंत्री सभी कार्यकर्ताओं से मिले। सभी से  कुशल क्षेम पूछा और आसपास के गांव के लोगों की समस्याएं सुनी।
 पूर्व मंत्री ने बताया कि  स्व. सत्यवीर सिंह बोहरा  मेरे बहुत ही अच्छे मित्र रहे हैं।  सुख दुख के साथी रहे हैं और उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है उनके सरल स्वभाव के कारण  इलाके के लोग बोहरा  को हमेशा याद रखेंगे। महेश बोहरा ने का कहना है कि मंत्री ओमप्रकाश यादव सज्जन एवं सरल स्वभाव के हैं और अपने इलाके के सामाजिक कामों के प्रति बहुत ज्यादा रुचि रखते हैं। इतने व्यस्त समय में भी समय निकालकर अपने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछने पहुंच जाते हैं।
फोटो कैप्शन 14: चंद्रमोहन बोहरा के घर परिजनों से मिलते हुए मंत्री।
 

 

27 दिनों में 3483 किसानों से खरीदा जा चुका है 102772 क्विंटल बाजरा
-दूसरे खरीद केंद्र पर 95 किसानों का खरीदा 2649 क्विंटल बाजरा

*******************************

**************************
कनीना। मंगलवार को कनीना मंडी में 309 किसानों का  8250 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अब तक 3483 किसानों से 102772 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। मंगलवार को करीब 16931 बैग बाजरे का उठान किया गया।
 कनीना अनाज मंडी हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे की जारी है। अब दो खरीद केंद्र बना दिये गये हैं। प्रतिदिन करीब 400 किसानों का 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदा जा रहा है।
अब तक खरीद इस प्रकार रही-
कनीना मंडी में 27 दिनों से खरीद  इस प्रकार हुई है-
                किसान      खरीदा बाजर
1 अक्टूबर    49 किसान    1437 क्विंटल
2 अक्टूबर     को कोई खरीद नहीं हुई
3 अक्टूबर     48 किसान   1549 क्विंटल
4 अक्टूबर     19 किसान     602 क्विंटल
5 अक्टूबर      21 किसान   608 क्विंटल  
6 अक्टूबर      102 किसान  3107 क्विंटल
7 अक्टूबर       55 किसान  1437 क्विंटल
8 अक्टूबर       102 किसान  2476 क्विंटल
9 अक्टूबर       114 किसान  3236 क्विंटल
10 अक्टूबर       खरीद नहीं हुई
11 अक्टूबर       खरीद नहीं हुई
12 अक्टूबर     114 किसान     3323 क्विंटल
13 अक्टूबर     132 किसान  3562 क्विंटल      
14 अक्टूबर     121 किसान   2935 क्विंटल     
15 अक्टूबर     116 किसान   3194 क्विंटल
16 अक्टूबर      115 किसान 2939 क्विंटल
17 अक्टूबर       8 किसान    253 क्विंटल
18 अक्टूबर      कोई खरीद नहीं हुई
19 अक्टूबर      194 किसान  5600 क्विंटल
20 अक्टूबर       197 किसान 6456 क्विंटल
21 अक्टूबर       190 किसान  5918 क्विंटल
22 अक्टूबर      301 किसान   9600 क्विंटल
23 अक्टूबर     382 किसान    10806 क्विंटल
24 अक्टूबर      425 किसान    19297 क्विंटल
25 अक्टूबर   कोई खरीद नहीं हुई
26 अक्टूबर   370 किसान       12887 क्विंटल
27 अक्टूबर   309 किसान       8250 क्विंटल
बाजरे की खरीद की गई
अब तक 3483 किसानों से 102772 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है
कनीना मंडी में अब तक 191776 बैग बाजरे का उठान किया जा चुका है और 13768 बैग बाजरा फड़ों पर पड़ा है। एक ढेरी निर्धारित मानदंड़ों को पूरा न करने पर रिजेक्ट कर दी गई।
खरीद केंद्र दो पर 2649 क्विंटल बाजरा खरीदा--
कनीना में मंगलवार से दो खरीद केंद्र बना दिये गये हैं। दूसरे खरीद केंद्र गौशाला रोड़ पर ओमप्रकाश सचिव मार्केट कमेटी कनीना, सतेंद्र यादव मैनेजर,जगदीश खरीद अधिकारी, भरपूर सिंह,  बिजेंद्र मार्केट कमेटी,  वेदपाल मार्केट कमेटी ने बाजरे की खरीद शुरू की। पहले दिन 13 गांवों के 95 किसानों का 2649 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। यहां पर 1100 बैग बाजरा लिफ्ट किया गया जबकि 4198 बैग बाजरा फड़ों पर पड़ा है।
फोटो कैप्शन 16: गौशाला मार्ग पर बाजरा खरीदते अधिकारी।
मंत्री ने पूछा चंद्रमोहन बोहरा के घर जाकर हालचाल
संवाद सहयोगी,कनीना। हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश यादव  नगर पालिका भवन के उद्घाटन के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा के छोटे भाई चंद्रमोहन बोहरा के घर पहुंचे वहां पर भोजन उपरांत मंत्री सभी कार्यकर्ताओं से मिले। सभी से  कुशल क्षेम पूछा और आसपास के गांव के लोगों की समस्याएं सुनी।
 पूर्व मंत्री ने बताया कि  स्व. सत्यवीर सिंह बोहरा  मेरे बहुत ही अच्छे मित्र रहे हैं।  सुख दुख के साथी रहे हैं और उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है उनके सरल स्वभाव के कारण  इलाके के लोग बोहरा  को हमेशा याद रखेंगे। महेश बोहरा ने का कहना है कि मंत्री ओमप्रकाश यादव सज्जन एवं सरल स्वभाव के हैं और अपने इलाके के सामाजिक कामों के प्रति बहुत ज्यादा रुचि रखते हैं। इतने व्यस्त समय में भी समय निकालकर अपने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछने पहुंच जाते हैं।
फोटो कैप्शन 14: चंद्रमोहन बोहरा के घर परिजनों से मिलते हुए मंत्री।


 31 अक्टूबर को आंगनबाड़ी वर्कर देंगे धरना

*****************************
कनीना। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,कनीना की वर्करों व हेल्परों की खंड स्तरीय बैठक बाल्मीकि आश्रम में खंड प्रधान माया देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन खंड सचिव संतोष ढिल्लों ने किया।
 ब्लाक प्रधान माया देवी ने बताया कि सभी वर्कर व हेल्पर अपनी मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को नारनौल स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना देंगे तथा 26 नवंबर को अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर  जाएंगे।
प्रधान ने बताया कि  बिना मोबाइल उपलब्ध करवाए विभाग जबरन 3 से 6 वर्ष के बच्चों की माताओं के ग्रुप बनवाने का जो कार्य करवा रहा है उसे व दूसरे आनलाइन कार्यों पर रोक लगाई जाए। हरियाणा सरकार व यूनियन के बीच एक मार्च 2018 के बीच हुए समझौते जिसमें मानदेय की जगह वेतन देने, वेतन में थोक मूल्य सूचकांक से जोड़कर साल में दो बार महंगाई भत्ता देना भी अभी लागू नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक एक महंगाई भत्ते की किस्त 382 रुपए आई है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा एक अक्टूबर 2018 से आंगनवाड़ी वर्कर के मानदेय में 1500 रुपए व हेल्पर के मानदेय में 750 रुपए की बढ़ोतरी आज तक लागू नहीं हुई है।  कोविड-19 में ड्यूटी के दौरान वर्कर व हैल्पर को न मास्क न सेनेटाइजर, न सुरक्षा किट अभी तक उपलब्ध करवाई गई है। जबकि उन्हें घर-घर जाकर राशन देना व सर्वे कार्य करना होता है। दूध के पैकट, राशन व अन्य सामान केन्द्रों पर नहीं पहुंचाया जाता। जिससे वर्करों को सामान लाने का निजी किराया देना पड़ता है। रजिस्टर व अन्य स्टेशनरी कार्यालय द्वारा प्रदान नहीं किये जा रहे। जिससे उन्हें भारी खर्चा करना पड़ रहा है। ड्रेस की राशि भी दो वर्षों से जारी नहीं हुई है। इसलिए सभी वर्करों व हेल्परों को मानदेय से ही अपनी ड्रैस खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने शहरी केन्द्रों का किराया प्रत्येक माह जारी करने की मांग की। केन्द्रों का किराया दो-दो वर्षों तक नहीं आता है। तब तक उन्हें उक्त किराया अपनी जेब से ही वहन करना पड़ता है। खंड सचिव संतोष ढिल्लों ने बताया कि वह 2 अक्टूबर 1975 से कार्य कर रही है। जब से आईसीडीएस स्कीम लांच हुई उनकी मांग है कि आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्परों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए व तब तक न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। मानदेय केन्द्र व राज्य सरकार दोनों मदों का प्रत्येक माह जारी किया जाए। कोविड़-19 महामारी काल का विशेष काम का विशेष भत्ता जारी किया जाए। इस अवसर पर माया, सुरेश, अनिता, मुन्नी, शकुंतला, आजाद, कविता, उर्मिला, संतोष, पूनम, अनिता, राजवंती, कुलवंता, संतोष, सरोज, प्रेम, शर्मिला सहित खंड सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।




सीगड़ी का सरपंच सस्पेंड 

***************************
कनीना। कनीना खंड के गांव सीगड़ी के सरपंच को विकास कार्यों में अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। सरपंच  के खिलाफ नालियों पर लगाये गये लोहे के चैनल में अनियमिततायें बरत 18655 रुपये तथा श्मशान घाट से ठेकेदार के मिट्टी उठाने  का गबन पाया गया। जांच रिपोर्ट में गबन मिलने के आरोपों के चलते जिला उपायुक्त ने सरपंच को निलंबित कर दिया।


 मारपीट का माला दर्ज

**************************
कनीना। ग्राम भडफ़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी अनुसार सुरेश ने दी शिकायत में कहा है कि वह अपने मृत पशु का दबाकर घर आ रहा था तो ककराला वासी महेंद्र व मनफूल नेे उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने  दोनों कि खिलाफ विभिन्न धाराओं के तह केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।


तीन के विरुद्ध मामला दर्ज

**************************
कनीना। कनीना की महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 जनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। महिला की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके साथ धनवंती, मोनू,नवीन ने मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक सहित एक युवक मिला संक्रमित

*****************************
कनीना। कनीना क्षेत्र के गांव सुंदरह में 74 वर्षीय सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य कर्मी सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन 5 दिन पूर्व 74 वर्षीय सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक ने अपना सैंपल अस्पताल में जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पाजिटिव आ गई। वहीं दूसरी तरफ पोता निवासी 17 वर्षीय एक युवक संक्रमित  मिला है। इस युवक को  सरकारी नौकरी में लगने के लिए इंटरव्यू देने के लिए जाना था। उसके लिए मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे व्यक्ति ने अपना रैपिड टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। हेल्थ इंस्पेक्टर शीशराम रसूलपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्दी ही इन सभी के सैंपल लिए जाएं।

नगरपालिका कांप्लेक्स में सुविधाएं प्रदान करने की मांग

*********************************
 कनीना। कनीना बस स्टैंड के पीछे नगर पालिका द्वारा बनाए गए कांप्लेक्स में कुछ सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठने लगी है। यद्यपि यहां एक पार्क बनाया जाना था लेकिन यहां बरसात का पानी जमा होने से दुकानदारों की मांग पर फर्श पक्का कर दिया गया है। कांप्लेक्स  पक्का बना दिया ऐसे में पार्क बनाना कठिन लग रहा है किंतु भारी मात्रा में वाहन खड़े करने से समस्या बढ़ती ही जा रही है। हर समय कांप्लेक्स में वाहन खड़े मिलते हैं, वाहनों के चलते दुकानों तक पहुंचना कठिन हो जाता है। यद्यपि पालिका ने यहां पर उच्च मस्तूल लाइट लगा दी है। शौचालय, स्थापित करने की मांग भी उठने लगी है।
डा अजीत शर्मा,अशोक साहब, मनोज कुमार ने मांग की है कि यहां पर अधिक सुविधाएं जुटाई जाए ताकि दुकानों की शोभा ही नहीं अपितु मार्केट बढ़ पाए। उधर नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि अभी दुकानदारों की तरफ तीन करोड़ के करीब राशि बकाया है। नगरपालिका में बजट की कमी है ऐसे में विकास कार्य प्रभवित हो रहे हैं।  ज्यों हि बजट आता है त्यों ही शौचालय स्थापित करवाकर आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा ताकि ग्राहक अधिक से अधिक यहां आ सके।
 कैप्शन 10: कांप्लेक्स में वाहनों की भरमार।


बार एसोसिएशन के चुनाव 6 को 

**************************
 कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव  6 नवंबर को होंगे जिसके लिए महज 3 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
 चुनाव एपीओ राकेश मानपुरा ने बताया कि अब मैदान में प्रधान पद के लिए ओम प्रकाश एडवोकेट रामबास, कुलदीप कुमार एडवोकेट रामबास, वेद प्रकाश गुर्जर एडवोकेट बचे हैं जबकि  उपप्रधान, सह सचिव एवं खजांची के चुनाव निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अखिल अग्रवाल उप-प्रधान, मीनाक्षी यादव सह-सचिव, सुमन यादव खजांची निर्विरोध चुने गये है। प्रधान पद के लिए चुनाव 6 नवंबर को होंगे।



कालेजों में प्रवेश की सूची जारी होगी बुधवार को

********************************
 कनीना। राजकीय कालेजों में बुधवार को प्रवेश की सूची जारी होगी।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य डा विक्रम सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को प्रवेश के लिए सूची जारी कर दी जाएगी। तत्पश्चात खाली सीटों पर कोई भी विद्यार्थी संबंधित कालेज में जाकर प्रवेश पा सकेगा। अभी तक आनलाइन प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही थी जिसकी 28 अक्टूबर को सूची आ जाएगी।

सीएम ने रिमोट कंट्रोल के जरिए किया कनीना नगर पालिका के कार्यालय का उद्घाटन

406 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ नगर पालिका भवन

जिला स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव तथा अटेली के विधायक सीताराम यादव ने किया उद्घाटन

अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का  लाभ पहुंचाने को कृत संकल्प : ओम प्रकाश यादव

**************************************

कनीना  । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज 406 लाख रुपए की लागत से बने नगर पालिका कनीना के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन सहित प्रदेश की 306 परियोजनाओं का हिसार एयरपोर्ट से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश की 1843 करोड़ के परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं जिला स्तर पर कनीना के नगर पालिका भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव तथा अटेली के विधायक सीताराम यादव ने भवन का उद्घाटन किया। यहां पर एनआईसी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई थी जिसके माध्यम से लोगों ने प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम को देखा।

जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जनता ने ठीक एक साल पहले अपनी आहुति डालकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ जनादेश दिया था उनके अनुरूप कार्य करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

श्री यादव ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर व्यक्ति को सरकार की सेवाओं और योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि सरकार दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों पर काम करती है तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है सरकार मेरी फसल मेरा ब्यौरा के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदारी कर रही है। जिला की नारनौल अनाज मंडी में आज कपास की फसल की भी खरीद शुरू हो चुकी है वहीं जल्द ही अटेली में भी ऐसी व्यवस्था होगी तथा अगले वर्ष से सभी मंडियों में कपास की फसल खरीदी जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि कनीना में बने इस नगर पालिका के भवन पर 406 लाख रुपए खर्च हुए हैं 1222 वर्ग गज क्षेत्र में निर्मित यह भवन सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अब नगर पालिका से संबंधित सभी कार्य एक ही छत के नीचे हो सकेंगे जिससे जनता को भरपूर लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त  अजय कुमार,  जिला नगर आयुक्त डॉ जेके आभीर, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान राकेश शर्मा, जेजेपी की जिला प्रधान मंजू चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा, कनीना के एसडीएम रणवीर सिंह, नगर पालिका के प्रधान सतीश जैलदार, उप प्रधान अशोक ठेकेदार, अजीत कलवाडी सतवीर यादव व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


 बॉक्स:

क्षेत्र की जनता के इच्छाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास : सीताराम यादव

कनीना। नगर पालिका कार्यालय कनीना के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के सामने इस एक वर्ष के दौरान कोविड-19 जैसी महामारी एक चुनौती बन कर आई है लेकिन फिर भी सरकार ने सभी प्रदेश वासियों के सहयोग से इसका मुकाबला करते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका के इस भवन के बनने के बाद इस कार्यालय से संबंधित सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। यह लोगों की बहुत लंबे समय से मांग थी जिसे सरकार ने पूरा किया है।

अटेली के विधायक ने कनीना के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस भवन का सदुपयोग करें। इसके रखरखाव में हम सबका सहयोग बहुत ही जरूरी है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के दो मंजिला भवन में एक बेसमेंट भी बनाया गया है जहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बेसमेंट में अलग-अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पानी के संचय के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। कार्यालय के दूसरे तल पर आधुनिक फर्नीचर व एलईडी से युक्त कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण किया गया है। विधायक ने कनीना को दी गई इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में भी हम क्षेत्र की जनता के इच्छाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास करेंगे।

फोटो - कनीना नगर पालिका के भवन का उद्घाटन करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव तथा अटेली के विधायक सीताराम यादव।

फोटो - कनीना नगर पालिका के भवन का उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव।

सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय पर दिलवाई शपथ

**********************************
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में  प्राचार्य डा विक्रम यादव के निर्देशन में तथा डा सीमा देवी के मार्गदर्शन में  सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय पर सतर्कता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये वहीं ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई।
प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सतर्कता सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के प्रति बढ़ावा देना है ताकि वे देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने में अपना अहं योगदान दे सकें। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी  सीमा देवी ने  इस सप्ताह के दौरान करवाई जाने  वाली भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन राइटिंग इत्यादि  गतिविधियों का संक्षिप्त विवेचन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत  सभी स्टाफ सदस्यों  डा विक्रम यादव, डा.कान्ता यादव , डा.सुधीर, डा.सीमा देवी, डा.अंकिता, कविता, सोमेश,  धनेश,अनिल, कंवर सिंह, पूनम ने सामूहिक रूप से सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली।
फोटो कैप्शन 10: शपथ लेते उन्हाणी कालेज के सटाफ सदस्य।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नगर पालिका कनीना के नए भवन का उद्घाटन हिसार से रिमोट द्वारा किया

***********************************
कनीना। कनीना नगर पालिका का नया भवन जो की 4 करोड़ की लागत से बना है उसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रिमोट दबा कर किया।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को  करीब बारह बजे हिसार से रिमोट दबाकर किया। इसी क्रम में उन्होंने पूरे हरियाणा की 306 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। ये सभी परियोजनाएं 1848 करोड़ की लागत से तैयार हुई हैं जिसमें पीडब्ल्यूडी, फायर सेफ्टी, स्वास्थ्य विभाग इरिगेशन विभाग, नगर पालिका विभिन्न विभागों की परियोजनाओं जोकि बनकर तैयार हो चुकी है उनका उद्घाटन एक साथ रिमोट बटन दबाकर किया।
तत्पश्चात मंत्री ओम प्रकाश यादव व सीताराम यादव ने नगरपालिका के नये भवन के मीटिंग हाल में आयोजित कार्यक्रम में भवन का शिलान्यास किया।    वहीं जिला स्तर पर कनीना के नगर पालिका भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव तथा अटेली के विधायक सीताराम यादव ने भवन का उद्घाटन किया। यहां पर एनआइसी की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई थी। जिसके माध्यम से लोगों ने प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम को देखा।
जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जनता ने ठीक एक साल पहले अपनी आहुति डालकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ जनादेश दिया था उनके अनुरूप कार्य करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर व्यक्ति को सरकार की सेवाओं और योजनाओं का पूरा लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि सरकार दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों पर काम करती है तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है सरकार मेरी फसल मेरा ब्यौरा के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीददारी कर रही है। जिला की नारनौल अनाज मंडी में आज के कपास की फसल की भी खरीद शुरू हो चुकी है वही जल्द ही अटेली में भी ऐसी व्यवस्था होगी तथा अगले वर्ष से सभी मंडियों में कपास की फसल खरीदी जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि कनीना में बने इस नगर पालिका के भवन पर 4 करोड़ 41 लाख रुपए खर्च हुए हैं। 1222 वर्ग गज क्षेत्र में निर्मित यह भवन सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अब नगर पालिका से संबंधित सभी कार्य एक ही छत के नीचे हो सकेंगे। जिससे जनता को भरपूर लाभ मिलेगा।
 इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के सामने इस एक वर्ष के दौरान कोविड-19 जैसी महामारी एक चुनौती बन कर आई है लेकिन फिर भी सरकार ने सभी प्रदेश वासियों के सहयोग से इसका मुकाबला करते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका के इस भवन के बनने के बाद इस कार्यालय से संबंधित सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। यह लोगों की बहुत लंबे समय से मांग थी जिसे सरकार ने पूरा किया है।
अटेली के विधायक ने कनीना के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस भवन का सदुपयोग करें। इसके रखरखाव में हम सबका सहयोग बहुत ही जरूरी है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के दो मंजिला भवन में एक बेसमेंट भी बनाया गया है जहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बेसमेंट में अलग-अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पानी के संचय के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। कार्यालय के दूसरे तल पर आधुनिक फर्नीचर व एलइडी से युक्त कांफ्रेंस हॉल का निर्माण किया गया है। विधायक ने कनीना को दी गई इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में भी हम क्षेत्र की जनता के इच्छाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त अजय कुमार, जिला नगर आयुक्त डा जेके आभीर, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान राकेश शर्मा, जेजेपी की जिला प्रधान मंजू चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा, कनीना के एसडीएम रणबीर सिंह, नगर पालिका के प्रधान सतीश जैलदार, उपप्रधान अशोक ठेकेदार, इनसो चेयरमैन महिपाल नंबरदार, अजीत कलवाडी, सतवीर यादव, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान, मीडिया प्रभारी दीपक वशिष्ठ,सुरेश अत्रि, सतवीर सेहलंगिया, कंवरसेन वशिष्ठ, हरिराम मित्तल, सुरेश प्रधान, राजेंद्र भारद्वाज पोता, डिंपल, कृष्णा व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

26 दिनों में 3112 किसानों से खरीदा जा चुका है 93261 क्विंटल बाजरा

***********************************
कनीना। सोमवार को कनीना मंडी में 370 किसानों का 12887 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अब तक 3112 किसानों से 93261 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। सोमवार को करीब 15997 बैग बाजरे का उठान किया गया।
 कनीना अनाज मंडी हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे की जारी है। प्रतिदिन करीब 400 किसानों का 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदा जा रहा है।
 सोमवार तक 3112 किसानों से 93261 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।
कनीना अनाज मंडी में प्रथम अक्टूबर से खरीद शुरू हुई थी। 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक सौ किसानों का शेड्यूल डाला जाता रहा था जो बढ़ाकर दो सौ कर दिया गया था। 23 अक्टूबर से किसानों की संख्या बढ़ाकर 400 कर दी गई है। 15 नवंबर तक बाजरा खरीदा जाएगा जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अब तक 11677 बैग फड़ों पर उठान का इंतजार कर रहे हें। चार ऐरियां सोमवार को निर्धारित मानदंड पूरा न कर पाने पर रिजेक्ट कर दी गई।
फोटो कैप्शन 13: कनीना मंडी में बाजरे की पैकिंग करते मजदूर।

सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है कनीना पालिका का नया भवन परिसर
-4.41 करोड़ की लागत से नगरपालिका के नये भवन का उद्घाटन हो चुका है

**********************************
कनीना। कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर 4.41 करोड की लागत से नगरपालिका कनीना के नये भवन का उद्घाटन हो चुका है। जल्द ही नये भवन में सामान स्थानांतरित कर समस्त सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाएंगी। पालिका के प्रधान सतीश जेलदार को विधिवत रूप से ओमप्रकाश यादव मंत्री ने नये भवन की कुर्सी पर बैठाया।
लंबे अर्से से विभिन्न अधिकारी आकर इस भवन का निरीक्षण कर रहे थे। जहां म्यूनिसिपल कमेटी कमीशनर डा जेके आभीर ने दौरा करके भवन की प्रशंसा की थी वहीं एसडीएम रणबीर सिंह ने इस भवन का दौरा कर बेहतरीन बताया था।
उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कनीना में एक रैली के दौरान नगरपालिका के नए भवन निर्माण का ऐलान किया था। इस भवन का शिलान्यास तत्कालीन अटेली विधायक एवं डिप्टी स्पीकर संतोष यादव द्वारा 10 मार्च 2018 को किया गया था। भवन का निर्माण कार्य समय अवधि से पहले 2 साल में ही पूर्ण हो गया। अब पालिका के अधिकारी व कर्मचारी आसानी से अपना कार्य कर सकेंगे ।
क्या कहते हैं प्रधान--
नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार ने बताया कि नगर पालिका भवन का उद्घाटन हो चुका है। पुराने भवन में अधिकारियों के बैठने के लिए इतनी जगह नहीं थी, लेकिन अब हर अधिकारी को अपना अपना अलग से बैठने को चेंबर मिलेगा। जिसमें वह अपना कार्य आसानी से कर सकेंगे। वही सभी पार्षद व बैठकों में भाग लेने वाले अधिकारी व आमजन एक ही छत के नीचे बैठकर आसानी से अपनी समस्या बता सकेंगे और अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कर सकेंगे।
नये भवन में ये हैं सुविधाएं-
नवनिर्मित नगर पालिका के भवन में तीन फ्लोर बने हुए हैं। सबसे नीचे का फ्लोर पार्किंग का फ्लोर बना हुआ है उसके बाद वाले फ्लोर में दक्षिण दिशा की तरफ नगर पालिका प्रधान के बैठने के लिए एक केबिन बनाया गया है । इसमें शौचालय अटैच बनाए गए हैं। अच्छे डिजाइनों से सुसज्जित कुर्सी मेज सोफे लगाए गए हैं। उसके बाद एक केबिन नगर पालिका के सचिव के लिए, एक केबिन एमई के लिए, एक केबिन जई के लिए, एक केबिन बीआई के लिए बनाया गया है । इस फ्लोर में कोई भी एंट्री करता है तो सबसे के सामने एक रिसेप्शन काउंटर बनाया गया है। इसके साथ में एक शिकायत काउंटर बनाया गया है।  नागरिकों की सभी प्रकार के समस्याओं का लेखा जोखा शिकायत काउंटर पर जमा करवाया जाएगा। इस काउंटर पर बैठने वाला अधिकारी संबंधित अधिकारी को उस समस्या के तुरंत अवगत करवाया जिससे नागरिकों की समस्या जल्दी से जल्दी हल हो सके । इस भवन में एक बहुत ही सुंदर कांफ्रेंस हाल बनाया गया है जिसमें उत्तर दिशा की तरफ दो कुर्सियां लगाई गई है। जिसमें प्रधान व उपप्रधान बैठ सके। उसके बाद दोनों तरफ गोलाई में बड़ी टेबल बनाई गई है। जिसमें सचिव एम पार्षदों के लिए तकरीबन 20 सीट लगाई गई हैं। इस भवन में एक प्रोजेक्टर लगाया गया है । इस प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी पार्षदों को मीटिंग के दौरान प्रोजेक्ट विजुअल के साथ दिखा जा सके । तीन मंजिले भवन में महिला और पुरुष के लिए टायलेट बनाए गए हैं। एक दिव्यांगों के लिए टायलेट बनाया गया है। भवन में चार स्टोर रूम बनाए गए हैं। 3 पावर रूम बनाए गए हैं।  पार्किंग की विशेष सुविधा की गई है। यहां परसेनेटरी सफाई दरोगा के लिए अलग से कमरा बनाया गया है। इस भवन में पांच रिचार्ज बोर बनाए गए हैं । जिससे बरसात का पानी सीधा जमीन के अंदर जा सके और भवन में बरसात का पानी ना रुके । भवन में एक रसोई घर बना हुआ है। भवन के तीनों मंजिलों पर वाटर कूलर के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए गए हैं।
झीगावन की पंचायत भूमि से पीपल के वृक्ष काटने को लेकर ग्रामीणों में रोष
संवाद सहयोगी,कनीना। पंचायत भूमि से विभिन्न प्रकार के दर्जनों वृक्ष काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ईश्वर, प्रमिंद्र, ओमबीर, रमेश, संदीप, धर्मवीर आदि ने बताया कि गांव की पंचायती भूमि को ग्राम पंचायत द्वारा माल पर उठाया गया था जिसमें गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा लेकर फसल उगाई हुई थी। लेकिन अब फसल काटने के बाद व्यक्तियों द्वारा इस भूमि में खड़े पीपल, जाल व अन्य प्रकार के वृक्षों को काट डाला  है जिसको लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा इस में अब तक कार्रवाई नही कि गई है। शिकायत कर्ताओं नें वन विभाग व जिला उपायुक्त को लिखित में व मेल के माध्यम से शिकायत भेज कर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
फोटो कैप्शन 1: गांव झीगावन में पीपल के वृक्ष काटे जाने पर रोष जताते ग्रामीण

 कनीना में शुरू हुआ दूसरा खरीद केंद्र
-13 गांवों के 134 किसानों ने बाजरा बेचा 

***********************************

















कनीना। कनीना में बाजरे की खरीद का कार्य त्वरित गति से चल रहा है। अकेले कनीना के 12725 किसानों ने बाजरा बेचने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तथा बाजरा खरीदने का 15 नवंबर तक का शेड्यूल डाला हुआ है।
 मंगलवार से कनीना के श्रीकृष्ण गौशाला रोड पर हैफेड द्वारा दूसरा खरीद केंद्र शुरू कर दिया है। यहां 13 विभिन्न गांवों  भडफ़, करीरा, कोटिया, गाहड़ा, चेलावास, अगिहार, गोमला, गोमली,
गुढ़ा, सेहलंग, धनौंदा, मोड़ी, रामबास के किसानों ने अपना बाजरा बेचा।  करीब 134 किसान बाजरा बेचने के लिए आए। किसान कुछ प्रसन्न नजर आए क्योंकि भीड़ भरे इलाके से यहां बच गये हैं। कनीना श्रीकृष्ण गोशाला और रोड बहुत चौड़ा है तथा यहां पार्क की सुविधा है। यहां लोग आराम किसान आराम कर सकते हैं, पानी की सुविधा है, साथ में भीड़ नहीं है। किसी प्रकार का कोई वाहन इधर से आता जाता नहीं है। इस कारण से किसान आराम से अपना बाजरा बेच पाएंगे। महिपाल सिंह, राजीव, वीरेंद्र ,महेंद्र किसानों ने बताया कि कनीना मंडी की बजाय खरीद केंद्र बहुत सुविधाजनक है। इसलिए उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्र पर बाजरे की खरीद शुरू होने से कनीना मंडी पर दवाब घट जाएगा वही किसान भी यहां आराम से अपना बाजरा बेच पाएंगे।
फोटो कैप्शन 2: नये खरीद केंद्र कनीना का नजारा।

Monday, October 26, 2020

 26 दिनों में 3112 किसानों से खरीदा जा चुका है 93261 क्विंटल बाजरा

***********************************

***************************************
कनीना। सोमवार को कनीना मंडी में 370 किसानों का 12887 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अब तक 3112 किसानों से 93261 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। सोमवार को करीब 15997 बैग बाजरे का उठान किया गया।
 कनीना अनाज मंडी हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे की जारी है। प्रतिदिन करीब 400 किसानों का 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदा जा रहा है।
 सोमवार तक 3112 किसानों से 93261 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।
कनीना अनाज मंडी में प्रथम अक्टूबर से खरीद शुरू हुई थी। 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक सौ किसानों का शेड्यूल डाला जाता रहा था जो बढ़ाकर दो सौ कर दिया गया था। 23 अक्टूबर से किसानों की संख्या बढ़ाकर 400 कर दी गई है। 15 नवंबर तक बाजरा खरीदा जाएगा जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अब तक 11677 बैग फड़ों पर उठान का इंतजार कर रहे हें। चार ऐरियां सोमवार को निर्धारित मानदंड पूरा न कर पाने पर रिजेक्ट कर दी गई।
फोटो कैप्शन 13: कनीना मंडी में बाजरे की पैकिंग करते मजदूर।


मार्केट कमेटी सचिव ने स्वयं बनाये किसानों के गेट पास

************************************
 कनीना। कनीना अनाज मंडी में प्रतिदिन 400 किसानों को एक दिन में बुलाए जाने के चलते किसानों के वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसके चलते शाम के समय मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश जगलान ने स्वयं ही गेट पास बनाए और गाडिय़ों को किसानों सहित अंदर आने की अनुमति दी।
उधर बाजरा बेचने के लिए आ रहे हैं सभी किसानों का 15 नवंबर तक का शेड्यूल जारी कर दिया है।
हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी किसानों का नवंबर तक का शेड्यूल जारी हो चुका है और
सभी किसान अपना आनलाइन नंबर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप खरीद केंद्र दो बन गए हैं। किसान अपना खरीद केंद्र देखकर ही बिक्री केंद्र पर पहुंचे।
फोटो कैप्शन 09: कनीना मंडी में किसानों के वाहनों की लंबी कतार।
26 दिनों में 3112 किसानों से खरीदा जा चुका है 93261 क्विंटल बाजरा
संवाद सहयोगी,कनीना। सोमवार को कनीना मंडी में 370 किसानों का 12887 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अब तक 3112 किसानों से 93261 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। सोमवार को करीब 15997 बैग बाजरे का उठान किया गया।
 कनीना अनाज मंडी हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे की जारी है। प्रतिदिन करीब 400 किसानों का 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदा जा रहा है।
अब तक खरीद इस प्रकार रही-
कनीना मंडी में 26 दिनों से खरीद  इस प्रकार हुई है-
                किसान      खरीदा बाजर
1 अक्टूबर    49 किसान    1437 क्विंटल
2 अक्टूबर     को कोई खरीद नहीं हुई
3 अक्टूबर     48 किसान   1549 क्विंटल
4 अक्टूबर     19 किसान     602 क्विंटल
5 अक्टूबर      21 किसान   608 क्विंटल  
6 अक्टूबर      102 किसान  3107 क्विंटल
7 अक्टूबर       55 किसान  1437 क्विंटल
8 अक्टूबर       102 किसान  2476 क्विंटल
9 अक्टूबर       114 किसान  3236 क्विंटल
10 अक्टूबर       खरीद नहीं हुई
11 अक्टूबर       खरीद नहीं हुई
12 अक्टूबर     114 किसान     3323 क्विंटल
13 अक्टूबर     132 किसान  3562 क्विंटल      
14 अक्टूबर     121 किसान   2935 क्विंटल     
15 अक्टूबर     116 किसान   3194 क्विंटल
16 अक्टूबर      115 किसान 2939 क्विंटल
17 अक्टूबर       8 किसान    253 क्विंटल
18 अक्टूबर      कोई खरीद नहीं हुई
19 अक्टूबर      194 किसान  5600 क्विंटल
20 अक्टूबर       197 किसान 6456 क्विंटल
21 अक्टूबर       190 किसान  5918 क्विंटल
22 अक्टूबर      301 किसान   9600 क्विंटल
23 अक्टूबर     382 किसान    10806 क्विंटल
24 अक्टूबर      425 किसान    19297 क्विंटल
25 अक्टूबर   कोई खरीद नहीं हुई
26 अक्टूबर   370 किसान  12887 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई

3112 किसानों से 93261 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।
कनीना अनाज मंडी में प्रथम अक्टूबर से खरीद शुरू हुई थी। 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक सौ किसानों का शेड्यूल डाला जाता रहा था जो बढ़ाकर दो सौ कर दिया गया था। 23 अक्टूबर से किसानों की संख्या बढ़ाकर 400 कर दी गई है। 15 नवंबर तक बाजरा खरीदा जाएगा जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अब तक 11677 बैग फड़ों पर उठान का इंतजार कर रहे हें। चार ऐरियां सोमवार को निर्धारित मानदंड पूरा न कर पाने पर रिजेक्ट कर दी गई।
फोटो कैप्शन 13: कनीना मंडी में बाजरे की पैकिंग करते मजदूर।


दौड़ प्रतियोगिता हुई संपन्न
-चार लाख रुपये तक के इनाम वितरित किये

**********************************

********************************
कनीना। विगत 4 दिनों से खंड ग्राम स्याणा में युद्धवीर सिंह कोच समाजसेवी की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। हरियाणा के अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश आदि कई राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे थे। चार  लाख रुपये तक के इनाम रखे हुए थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सीताराम विधायक के पुत्र प्रवीन ने किया जबकि मुख्य अतिथि थे वहीं मुख्य अतिथि प्रमोद सेठ बाघोत थे।
आयोजक युद्धवीर सिंह कोच ने बताया कि पहले ही दिन 10 किलो मीटर दौड़ में 31 हजार रुपये के विजेता जगत का गोठडी, दूसरे दिन 1600 मीटर की दौड़ में 21 हजार रुपये के विजेता अंकित बाबा खेड़ा के महेंद्रगढ़ से रहे। इसी तरह 400 मीटर रिले रेस में प्रथम विजेता सीना अकेडमी रोहतक रहे वहीं 400 मीटर रेस में सन्नी स्याणा विजेता रहा।
 युद्धवीर ने बताया कि 10 किलो मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर 21 हजार रुपये विजेता पुनीत रेवाड़ी तीसरे स्थान पर आरिफ अली 15000 रुपय विजेता रहा। चौथे स्थान पर कैलाश राजस्थान से 11000 रुपये का विजेता रहा, पांचवें स्थान पर 71 सो रुपए विजेता जितेंद्र भिवानी रहा। दा
उधर 1600 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर नवीन भिवानी, दीपक हिसार तृतीय 11000 रुपये जीते, चौथे स्थान पर मोहित बालाजी अकेडमी बलाना 7100 रुपये, पांचवे स्थान पर यीशु ओजस अकेडमी महेंद्रगढ़ 51 सो रुपए विजेता रहा।  400 मीटर रिले दौड़ में दूसरे स्थान पर कपिल रोहतक 21000 रुपये, तृतीय स्थान पर छत्रपाल महेंद्रगढ़ 18000 रुपये, चौथे स्थान पर मनजीत हिसार 15000 रुपये, पांचवें स्थान पर श्रीकृष्ण स्कूल महेंद्रगढ़11000 रुपये का विजेता रहा। उन्होंने बताया 400 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर 71 सो रुपए देता अंकित रेवाड़ी, तृतीय स्थान पर 5100 रुपये विजेता नीरज रातां, चौथे स्थान पर विजेता 3100 अंकुश रोहतक रहा, पांचवे स्थान पर विजेता सुनील गुडग़ांव 2100 रुपये रहा। सभी खिलाडिय़ों को उन्होंने अपने हाथों से नकद इनाम वितरित की। इस मौके पर विभिन्न आयोजन कर्ता सूरत कोच, सोमदत्त कोच विक्रम कोच गांव के युवा मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 11: 400 मीटर रेस में अकेडमी रोहतक के खिलाड़ी इनाम लेते हुए साथ में महंत ढ़ाब धाम आश्रम, युद्धवीर सिंह विक्रम कोच आदि

विडियो कोंफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री करेंगे कनीना नगरपालिका के नए भवन परिसर का उद्घाटन
-4 करोड़ की लागत से नगरपालिका का नया भवन बनकर तैयार ।

*********************************
कनीना। कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर 4 करोड छह लाख की लागत से नगरपालिका कनीना का नया भवन बनकर तैयार हो गया है।  मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर विडियो कोंफ्रेंसिंग के जरिये नये पालिका परिसर का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव, सांसद चौधरी धर्मवीर, जिला उपायुक्त अजय कुमार नारनौल भी कनीना में हाजिर रहेंगे।
विस्तृत जानकारी देते हुए नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार ने बताया कि नगर पालिका भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है जिसका शुभारंभ मंगलवार को किया जाएगा। पुराने भवन में अधिकारियों के बैठने के लिए इतनी जगह नहीं थी, लेकिन अब हर अधिकारी को अपना अपना अलग से बैठने को चेंबर मिलेगा। जिसमें वह अपना कार्य आसानी से कर सकेंगे। वही सभी पार्षद व बैठकों में भाग लेने वाले अधिकारी व आमजन एक ही छत के नीचे बैठकर आसानी से अपनी समस्या बता सकेंगे और अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कर सकेंगे।
फोटो कैप्शन 10: नये पालिका भवन का नजारा।

कनीना में खाद्य सुरक्षा सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग के लिए करीब 170 दुकानदारों का किया जा चुका है रजिस्ट्रेशन

*************************************
कनीना। कनीना कस्बे में क्वांटस कम्पनी द्वारा खाद्य सुरक्षा सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग के लिए दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत कस्बे में 170 दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन किए जा चुके है बचे हुए दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। क्वांटस कम्पनी के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने को कदम उठाए है। जिसके तहत खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वालों को एफएसएसएआई की फोस्टेक योजना के तहत ट्रेनिंग लेनी होगी। ट्रेनिंग के बाद दुकानदार को खाद्य सुरक्षा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसके लिए जिले में कम्पनी के कर्मचारियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कनीना कस्बे में दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके तहत एक कर्मचारी को उप-नागरिक अस्पताल कनीना में बैठाया गया है। वहीं दूसरा कर्मचारी दुकानों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करने का कार्य कर रहा है। सोमवार तक कस्बे के 170 दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद सभी दुकानदारों को आनलाइन माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद सभी दुकानदारों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि गांवों में स्थित किराना स्टोरों के रजिस्ट्रेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने सभी दुकानदारों को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उक्त सर्टिफिकेट को बनवाने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि कम्पनी के कर्मचारी दुकानदार से 708 रुपए लेकर उसका रजिस्ट्रेशन कर रहे है। जिसके बाद उक्त दुकानदार को कम्पनी के ट्रेनरों के द्वारा ट्रेनिंग की जाएगी। जिसके बाद सभी दुकानदारों के सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. भंवर सिंह ने भी दुकानदारों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद सभी दुकानदारों को 100-100 के ग्रुप बनाकर कम्पनी की तरफ से आनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद ट्रेनिंग लेने वाले सभी दुकानदारों के खाद्य सुरक्षा सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
फोटो कैप्शन 11: रजिस्ट्रेशन करवाते दुकानदार।

25 कोरोना संक्रमित मिले 

*********************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।  सोमवार को 25 कोरोना संक्रमित कनीना क्षेत्र में मिले हैं।
कनीना उप-नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा धर्मेंद्र ने बताया कि कनीना क्षेत्र में अकेले कनीना में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें से वार्ड 2 से 22 वर्षीय युवक, वार्ड 10 से 50 वर्षीय महिला, वार्ड 12 से पति पत्नी दोनों ही करोना संक्रमित मिले हैं जिनमें पति 44 साल तो पत्नी 42 साल की है। इनके परिवार में पहले भी कोरोना संक्रमित बच्चा मिला था। उधर कनीना मंडी से 8 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में 52 वर्षीय पुरुष, गाहड़ागांव में 14 वर्ष का बच्चा, मोहनपुर में 65 वर्षीय पुरुष, बेवल में 40 वर्षीय पुरुष,गुढ़ा में 59 वर्षीय पुरुष, सुंदराह में 29 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है।
सीहोर में 6 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं
वहीं बवानिया में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई कर दी गई है। क्षेत्र को सेनिटाइज कर दिया गया है तथा पीडि़तों को आइसोलेट कर दिया गया है।
 उधर एसएमओ डा धर्मेंद्र ने बताया कि कोरोना से बचने का एकमात्र इलाज है मास्क का प्रयोग करना, हाथों पर ग्लव्ज पहना तथा शारीरिक दूरी बनाए रखना। उन्होंने कहा कि बचाव और सावधानी के तरीके ही रोग का कारगर इलाज हैं। सावधानी न बरतने के कारण संक्रमण तेजी से होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जीत हासिल करेंगे लेकिन जरूर करेंगे किंतु ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है।



मंगलवार से कनीना के दूसरे खरीद केंद्र पर होगी बाजरे की खरीद
-13 गांवों के 134 किसान बेचेंगे बाजरा

************************************
 कनीना। हाल ही में कनीना अनाज मंडी में 47 गांवों के किसान बाजरा बेचने के लिए नियमित रूप से आ रहे हैं। अब कनीना में बढ़ते किसानों के दबाव को देखते हुए दो खरीद केंद्र बना दिया हैं। श्री कृष्ण गौशाला रोड पर बाजरे की खरीद मंगलवार से की जाएगी, जिसके लिए 13 गांव के 134 किसानों को बाजरा बेचने के लिए जाना पड़ेगा।
 हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि गौशाला रोड पर भडफ़, करीरा, कोटिया, गाहड़ा, चेलावास, अगिहार, गोमला, गोमली,
गुढ़ा, सेहलंग, धनौंदा, मोड़ी, रामबास के किसान अपना बाजरा बेच सकेंगे।
नई खरीद केंद्र पर जाने से आढुतियों की परेशानी बढ़ गई है। नई खरीद केंद्र पर उन्हें बिजली का प्रबंध अपने कांटा तौल वगैरह के लिए करना होगा। रविंद्र बंसल व्यापार मंडल प्रकोष्ठ उप प्रधान ने बताया कि नहीं खरीद केंद्र पर उनको थोड़ी समस्या झेलनी होगी क्योंकि उनको सामान के देखरेख करने का कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गौशाला रोड पर बिजली का प्रबंध, झरना सिलाई मशीन के लिए बिजली में मार्केट कमेटी कोई मदद नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि 134 किसान बाजरा खरीद केंद्र दो पर बेच पाएंगे।
क्या कहते हैं मार्केट कमेटी सचिव-
 मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश जगलान ने बताया कि नये खरीद केंद्र पर करीब 100 से 125 ढ़ेरियां प्रतिदिन होंगी जिसमें गेट पास के लिए कंप्यूटर बिजली आपूर्ति पहले से स्थित पोल से उपलब्ध हो पाएगी। उन्होंने आदेश दिया है कि आरती अपना जनरेटर वगैरह का प्रबंध रखें ताकि किसी प्रकार की उनको दिक्कत न आ सके।

सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद भी नहीं मिला मुआवजा 

********************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ढ़ाणा निवासी ओम प्रकाश 14 अगस्त 2020 को सीएम विंडो पर शिकायत की और सरसों फसल का मुआवजा देने की मांग की। किंतु उनकी शिकायत पर आज भी कोई गौर नहीं किया गया है। किसानों प्रकाश ने बताया कि उन्होंने 10 एकड़ सरसों फसल उगाई गई थी जिसकी पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 2932 रुपये कट गए थे। सरकार ने
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए 50 प्रतिशत नुकसान माना था। किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा हैं किंतु उनको कोई मुआवजा नहीं मिला है। अंतत: उन्होंने सीएम विंडो पर कनीना यह शिकायत दर्ज करवाई किंतु अभी उनको कोई मुआवजा राशि नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सीएम विंडो पर दर्ज की गई शिकायत के तहत उन्हें कम से कम मुआवजा दिया जाए।



सरकार देती है लघु उद्योगों को प्रोत्साहन -ओम प्रकाश मंत्री 

**************************
 कनीना। सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन दे रही है जिसके तत किसी भी प्रकार का कोई छोटा उद्योग लगाया जाता है तो उन्हें अनुदान देती है। ये विचार हरियाणा सरकार में सैनिक एवं अन्य सैनिक कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री ओम प्रकाश यादव एडीओ ने कनीना उपमंडल के गांव करीरा स्थित बाजरे पर आधारित विभिन्न प्रसंस्कृत करने वाले लघु उद्योग का निरीक्षण करने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने बाजरे से बनने वाले बिस्कुट, केक दलिया, बर्गर, पिज़्ज़ा आदि का निरीक्षण किया और कहा कि इस प्रकार के उद्योग बेरोजगारी को समाप्त कर सकते हैं और समाज में एक नई क्रांति ला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वास्तव में बाजरे की क्षेत्र में   अच्छी पैदावार होती है किंतु उन पर आधारित उद्योग धंधे कम हैं। करीरा के महावीर सिंह किसान के घर में उनके परिजनों ने बाजरे पर आधारित विभिन्न खाद्य पदार्थ बनाने की जो योजना बनाई तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार न केवल बाजरा प्रयोग में लाया जाएगा अपितु जो लोग बाजरे को खाने से डरते हैं उन्हें भी खाने का मौका मिलेगा।
मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है सभी संसाधन होते हुए भी युवा पीढ़ी के सरकारी नौकरी के पीछे भागने का प्रयास करती है। यदि वे अपने पैरों पर खड़ा होना चाहे तो सरकार भी उनके लिए तैयार खड़ी है। उन्हें अनुदान देती है उद्योग धंधे स्थापित करवाती है और किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ती। उन्होंने ने ललिता और ज्योति द्वारा स्थापित लघु उद्योग बाजरा प्रसंस्करण उद्योग इकाई संचालक को बधाई दी और कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो निसंकोच उनसे मिल सकते, हर प्रकार की सहायता की जाएगी।
बाजरे से तैयार बिस्कुट और केक का स्वाद चखकर का कि ये बिस्कुट बाजार में नाम कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व आने वाले हैं। पर्वों पर यदि इस प्रकार के नए पदार्थों का को बाजार में उतारा जाए तो बेहतर आय भी प्राप्त होगी और इस प्रकार के खाद्य पदार्थों से लोगों का मन जुड़ेगा।
इस मौके पर प्रगतिशील किसान महावीर यादव ने बताया कि वे अपने बच्चों को इस प्रकार के उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए लंबे समय से पर्यास कर  रहे थे आखिरकार उन्होंने अब यह राह पकड़ी है इससे समाज का निश्चित रूप से हित होगा। इस अवसर पर सतीश जांगिड़ कनीना, राकेश कुमार सरपंच करीरा, रामपत शर्मा, वेद प्रकाश यादव, शीशराम यादव, महावीर सिंह आदि उपस्थित थे। ललित जोशी ने बताया कि 20 मिनट में दो ट्रेन में बिस्कुट की तैयार हो जाती है जिनका वजन करीब 1 किलोग्राम होता है जिसके लिए गैस पर आधारित ओवन में ताप 170-180 डिग्री चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी से उत्पाद की भारी मांग चल रही है। निश्चित रूप से भविष्य में और बढ़ेगी।
फोटेा कैप्शन 5: ललित कुमार मंत्री ओमप्रकाश एडीओ को ओवन में बनते बिस्कुट दिखाते हुए।
  6:मंत्री उद्यागे को देखते हुए।
अब बाजरे के केक ,बिस्कुट ,बर्गर, पिज्जा आदि खाने को उपलब्ध होंगे
-जिले में करीरा गांव में पहला बाजरा मूल्य संवर्धित उत्पाद केंद्र हुआ स्थापित 

**************************************
 कनीना। जिन व्यक्तियों में गेहूं से एलर्जी पाई जाती है तथा जिन को गेहूं लाभ नहीं पहुंचाता उनके लिए अब कनीना उपमंडल के गांव करीरा गांव में बाजरा मूल्य संवर्धित केंद्र स्थापित हो गया। यहां बाजरे के अनेक उत्पाद तैयार किए जाने लग गए हैं। विगत दिनों जहां कृषि और बागवानी के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस केंद्र का शुभारंभ किया। ललित और ज्योति दोनों ही महावीर सिंह किसान के पुत्र और पुत्रवधू है जिन्होंने घर पर ही संयंत्र स्थापित किये है। अब बाजरे की खिचड़ी, दलिया, बाजरे का पिज्जा, बाजरे का बर्गर, बाजरे के बिस्कुट, बाजरे का केक आदि तैयार किए जा रहे हैं। हरियाणा में जहां कृषि विश्वविद्यालय हिसार में इस प्रकार का केंद्र स्थापित है वही राजस्थान में भी एक केंद्र जहां बिस्कुट बनाए जाते हैं किंतु उनकी दूरी अधिक होने के चलते अब करीरा में ये चीजें उपलब्ध हो पाएंगे।
बाजरा कम समय में, कम पानी में अधिक पौष्टिक तत्वों से भरपूर एक अन्न है जिसमें ग्लूटन   कम होने के कारण रोटी बनाना कठिन हो जाता है। यह विभिन्न तत्वों से परिपूर्ण है। बाजरे को कम संख्या में लोग खाते हैं रोटी के रूप में सर्दियों प्रयोग करते हैं किंतु बाजरा जहां कालेस्ट्राल कम करने और कैंसर एवं अस्थमा आदि में बहुत उपयोगी है।
यही कारण है कि अब बाजरे की चीजें उपलब्ध हो सकती है।
 क्या कहते हैं उत्पाद केंद्र संचालक-
 उत्पाद केंद्र संचालक महावीर सिंह, उनके पुत्र ललित तथा पुत्र वधू ज्योति का कहना है कि घर पर आसानी से यंत्र लगाया जा सकता है। महज डेढ़ लाख रुपए खर्च आता है और प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में बिस्कुट आदि तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पहले बाजरे को यंत्र में पिसाई की जाती है जिसमें अन्य पदार्थ मिलाए जा सकते हैं। तत्पश्चात सभी पीसे हुए पदार्थों का आपस में मिलाने के लिए दूसरा यंत्र स्थापित है, जहां से निकालकर आटा गूंधकर मशीन पर चढ़ाया जाता है जो बिस्कुट ओवन की सहायता से बनते है।
  उल्लेखनीय है कि महावीर सिंह प्रगतिशील किसान है जिसने समय-समय पर अनेकों पुरस्कार मिले हुए हैं। अपनी खेती उत्पाद से बेर की कैंडी, अचार, आंवला के लड्डू आदि तैयार कर नाम कमाया है। अभी विभिन्न प्रकार के पदार्थ तैयार करेंगे। उनका कहना कि बाजार में मैदा, गेहूं, कार्न आदि के अनेक पदार्थ आते जो शरीर के लिए कई बार नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में प्रसंस्करण इकाई स्थापित होने से क्षेत्र वासियों को भारी लाभ होगा वही किसान अपनी रोटी रोजी भी इसी से जरिए कमा सकेंगे।
बाजरा जहां प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है वही मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है।  युवा वर्ग बाजरा खा सकेगा वैसे तो बाजरे को लोग कम प्रयोग करते हैं। यही वजह है कि से अनेक पदार्थ बनाकर परोक्ष रूप में बाजरा खिलाया जाएगा।
विभिन्न प्रकार के बाजरे के पदार्थ बनाने की ट्रेनिंग भी किसान ले चुके हैं और विधिवत रूप से अब उन्होंने संयंत्र स्थापित किया है। उन्हें आशा है कि भविष्य में बेहतर प्रगति कर दिखाएंगे।
क्या कहती हैं डाक्टर पूनम यादव -
डा पूनम यादव जिला विस्तार विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ का कहना है कि इस प्रकार इकाई ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बाजरे की कमी नहीं है। ऐसे बाजरे से अनेक पदार्थ तैयार करके लोगों तक उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इससे रोटी रोजी भी चलेगी वही लोगों को बेहतरीन चीजें खाने को मिलेंगी।
क्या कहते हैं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा जयलाल तथा डा रमेश कुमार वरिष्ठ समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ का कहना है कि इस प्रकार की इकाई से उन लोगों को ज्यादा लाभ होगा जिसने किसी प्रकार से गेहूं खाने के लिए नहीं बताया जाता बाजरा बताया जाता है। बाजरे के विभिन्न पदार्थ प्रयोग कर सकते हैं जिससे उनकी सेहत बनी रहेगी मांग बढ़ेगी। किसानों को लाभ होगा, युवा वर्ग भी बाजरा खाना शुरु कर देगा।
 फोटो कैप्शन 2: बिस्कुट तैयार करके ओवेन से निकालता हुआ किसान
3: अधिकारी मशीनों का निरीक्षण करते हुए साथ में डा रमेश एवं डा जय लाल


कनीनावासियों के लिए बड़ी योजना तैयार...
कनीना अनाज मंडी से गुजरने वाली नहर को भूमिगत किया जाएगा और 40 फीट चौड़ी यहां से गुजरेगी सड़क, साढ़े तीन करोड़ रुपये का है प्लान

***********************************














 कनीना। नहर के भूमिगत करके सड़क बिछाने का संबंधित तोहफा कस्बावासियों को नए साल पर मिलने की पूरी उम्मीद है। कनीना बस स्टैंड पर भीड़ भड़क का घटाने के लिए रेवाड़ी मार्ग को अटेली मार्ग से कनीना मंडी होकर जोड़ा जाएगा। नगर पालिका ने प्रस्ताव पारित एवं इस्टीमेट बनवाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिए हैं तथा गत दिनों दौरे पर आये अटेली विधायक सीताराम यादव को भी इस संबंध में प्रस्ताव एवं इस्टीमेट देकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। योजना का दूरगामी लाभ मिलेगा। इस योजना पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
 कनीना के रेवाड़ी - नारनौल -अटेली मार्ग को वाया कनीना मंडी बाईपास बनाया जाएगा-
कनीना के रेवाड़ी मार्ग को नारनौल -अटेली मार्ग को वाया कनीना मंडी बाईपास बनाया जाएगा। वर्तमान में कनीना मंडी से गुजरने वाली रामपुरी नहर अटेली-नारनौल मार्ग को काटते हुये रेवाड़ी मार्ग तक पहुंचती है जिसकी लंबाई करीब 2 किलोमीटर है। इसको भूमिगत किया जाएगा। नगरपालिका त्वरित कार्रवाई में जुट गई है इस संबंध में प्रस्ताव पारित करके उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया है। यह नहर वर्तमान में खुली चलती है जिसके एक पक्की पगडंडी भी बनी हुई है। रेवाड़ी से अटेली जाने वाले लोग का प्रयोग कर रहे हैं।  अब इस मार्ग को इस नहर को भूमिगत बना दिया जाएगा और करीब 40 फुट चौड़ी एक सड़क यहां से गुजारी जाएगी। सड़क रेवाड़ी मार्ग को अटेली नारनौल मार्ग से जोड़ेगी ताकि अटेली से रेवाड़ी नारनौल जाने वाले विभिन्न गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। यह नहर आगे महेंद्रगढ़ मार्ग को उन्हाणी गांव के पास क्रास करती है। एक और जहां लोगों को बस स्टैंड कनीना से गुजरकर नहीं जाना पड़ेगा वहीं दुर्घटनाएं भी कम होंगी। वही जल्दी रेवाड़ी पहुंच पाएंगे।  इस योजना को अमल में लाने के लिए लंबे समय से प्रयास जारी था। अटेली विधायक सीताराम यादव से भी इस संबंध में कई बार विचार विमर्श नगर पालिका ने किया और अंतत: इसे सिरे चढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रस्ताव पारित करके नगर पालिका ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया है और जल्द ही इसे शुरू करने की संभावना है।
क्या कहते हैं नगर पालिका प्रधान-
 रामपुरी नहर को कनीना मंडी में दबाने(अंडरग्राउंड) करने का प्रस्ताव भेज दिया है। इस हमले में सीताराम विधायक अटेली का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है और जल्द ही योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  जिससे न केवल कस्बा कनीना के लोगों को अपितु रेवाड़ी अटेली और नारनौल मार्ग पर स्थित गांवों के लोगों को बेहद लाभ होगा। उन्होंने बताया कि  नहर को भूमिगत बनाने में साढ़े तीन करोड़ का खर्चा आएगा।
यहां तक कि किसानों को भी सीधे इस मार्ग से अनाज मंडी तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इस प्रकार यह योजना सिरे चढ़ते ही कस्बा को नए वर्ष का एक नया तोहफा मिलने की पूरी उम्मीद बनी हुई है।
उन्होंने खुशी जताई कि उनके रहते हुए यह कार्य अगर संपन्न हो जाएगा तो बहुत बेहतरीन होगा।
क्या कहते हैं कस्बा के लोग-
कस्बा निवासी भीम सिंह, रविंद्र कुमार, ओमप्रकाश, महेश बोहरा, देशराज, कुलदीप यादव आदि ने बताया कि यदि यह योजना जल्द से जल्द शुरू हो जाती है तो उन्हें बहुत खुशी होगी क्योंकि अभी तक बस स्टैंड से गुजरते समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है वहीं अटेली मार्ग से रेवाड़ी मार्ग तक पहुंचने के लिए करीब 2 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। नहर को भूमिगत कर दिया जाएगा तो 2 किलोमीटर लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा अपितु दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग जाएगा और यह उनके लिए बहुत खुशी की बात होगी। किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, मोहित कुमार आदि ने बताया कि से किसानों को बहुत लाभ होगा ताकि अनाज मंडी में आसानी से आ जा सकेंगे और दुर्घटनाओं पर काबू पाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 01: कनीना मंडी से होकर गुजरने वाली रामपुरी नहर जिसे भूमिगत करने की योजना है
    साथ में पालिका प्रधान सतीश जेलदार

Sunday, October 25, 2020

कोटिया में 100 मन कड़बी जलकर राख

****************************

*******************************

**************************
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में रविवार को  अचानक लगी आग में 100 मन कड़बी जलकर राख हो गई। किसान ईश्वर सिंह ने  बताया कि आग से 100 मन कड़बी जलकर राख हो गई।  आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर अधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटिया के ईश्वर सिंह किसान की 100 मन कड़बी गांव में लगी हुई थी। किसान ने बताया कि अज्ञात कारणों से इसमें आग लग गई।

महिला की शिकायत पर गांव के ही दो लड़कों के खिलाफ दर्ज

*************************

******************************
कनीना। फेस बुक पर फोटों लगाकर अश£ील बाते लिखने अथवा अश£ील हरकत करने व जानसे मारने की धमकी देने का मामला प्रकास में आया है। मिली जानकारी के अनुसार खंड के गांव धनौंदा की एक महिला ने अपने गांव के दो लड़के धीरज व धर्मबीर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी फोटों फेसबुक पर डाल कर अश£ील बाते लिखी है और जब भी वह आमने सामने आते है तो अश£ील हरकत करते है वही उक्त महिला ने यह शिकायत कनीना पुलिस को देकर सारे मामले से अवगत कराया है जिस पर कनीना पुलिस ने उक्त महिला की शिकायत पर गांव के दो लड़को के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ करदी है।

टेलरिंग का काम करने वाला व्यक्ति सहित अध्यापक मिला संक्रमित

*****************************

************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में रविवार को दो संक्रमित मिले हैं। उप-नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी सुनील में जानकारी देते हुए बताया कि गुढ़ा गांव का रहने वाला 59 वर्षीय व्यक्ति जोकि टेलरिंग का काम गांव रसूलपुर में करता है, वह व्यक्ति संक्रमित मिला है। टेलरिंग का काम करने वाला व्यक्ति पिछले 8 से 10 दिन से बुखार से पीडि़त था। उसने 23 अक्टूबर अपना सैंपल उप नागरिक अस्पताल कनीना में जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट 25 अक्टूबर को पाजिटिव आई है। वहीं दूसरी तरफ सुंदरह गांव का एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य करने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। इस व्यक्ति ने 23 अक्टूबर को अपना सैंपल जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट 25 अक्टूबर को पाजिटिव आई है। हेल्थ इंस्पेक्टर शीशराम रसूलपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए व्यक्तियों के लिस्ट बनाई जा रही है जल्दी ही इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे। एसएमओ डॉ धर्मेंद्र यादव ने आमजन से अपील की है कि मौसम बदल रहा है इस दौरान कूलर, टायर या बाहर पड़े बर्तनों में पानी एकत्रित ना होने दें। इनमें मच्छर पनपते हैं जो रोग का कारण बन सकते हैं।


विधायक ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन 

********************************

**********************************
 कनीना। अटेली विधायक सीताराम ने कनीना-कोसली रोड स्थित पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर किसानों की समस्याएं सुनी। उपस्थित किसानों ने  बाजरा बेचने से संबंधित अपनी शिकायत खुलकर की। किसानों ने बताया कि उनका नंबर अभी नहीं आ रहा है। वे परेशान हैं।
 सीताराम ने कहा कि हर हाल में उनका नंबर आएगा और वो भी जल्द ही आएगा। कंप्यूटर से नंबर दिए जाते हैं, उसमें कोई भेदभाव नहीं बरता जाता। 15 नवंबर तक सभी किसानों का बाजरा खरीदना है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दिन सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण की है। प्रदूषण फिर से बढऩे लगा है। उन्होंने प्रदूषण कम करने की अपील की।
इस मौके पर अटेली विधायक सीताराम यादव व गुडग़ांव डिवीजन के उप महाप्रबंधक एचपीसीएल अरविंद गोयल, असिस्टेंट सेल्स मैनेजर अंकित यादव, मनोज,नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार, मुकेश राकी पार्षद, एडवोकेट वेद प्रकाश गुर्जर, संदीप धोलिया,  वेद प्रकाश पालड़ी डा महिपाल करीरा, कप्तान सुरेंद्र सिंह प्रधान, गौशाला महेंद्रगढ़, सूबेदार राम सिंह गाहड़ा, मुकेश पार्षद, ओमप्रकाश लिशानिया कनीना मंडी आदि
फोटो कैप्शन 12: पेट्रोल पंप का उद्घाटन करते हुए विधायक अटेली।


किसान जुटे गेहूं की बिजाई की तैयारी में 

***************************

**************************
कनीना। किसान गेहूं की बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं। सरसों की बिजाई लगभग पूरी हो गई है। अब तक 19500 हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई कनीना क्षेत्र में की जा चुकी है और 500 हेक्टेयर पर और होने की संभावना है। उधर गेहूं की बिजाई करीब 10 हजार हेक्टेयर में की जानी है। किसान त्वरित गति से तैयारी में जुटे हुए हैं
कनीना क्षेत्र में जहां बीज की दुकानों पर भारी मात्रा में बीज खाद आदि आए हुए हैं तथा किसान भारी संख्या में बीज खाद ले जा रहे हैं। किसान गेहूं की बेहतर पैदावार लेने की तैयारी में जुट गए हैं। जहां शरद पूर्णिमा से सर्दी बढ़ जाती है 31 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा आ रही है तत्पश्चात सर्दी बढऩे लग जाएगी और किसान गेहूं की बिजाई में लग जाएंगे। बीज विक्रेता महेश कुमार, कुलदीप सिंह, बिजेंद्र आदि ने बताया कि बीज एवं खाद की मांग बढ़ गई है।
 क्या कहते हैं कृषि अधिकारी - कृषि अधिकारी डा देवराज यादव ने बताया कि सरसों की बिजाई लगभग पूरी हो गई है। अब गेहूं की बिजाई 10 से 15 नवंबर से शुरू कर देंगे जो 25 नवंबर तक की जाती है। उन्होंने बताया किसान बेहतर दर्जे के बीज लाकर गेहूं पैदावार करते हैं। यही कारण है कि अब किसान खेतों की सिंचाई कर रहे हैं ताकि समय पर उगाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि किसान दो प्रकार के गेहूं उगाते हैं जिनमें से एक बेचने के लिए दूसरे अपने घर में प्रयोग करने के लिए। अपने घर में प्रयोग करने के लिए अकसर देसी गेहूं 306/283 नामक खेत में उगाते हैं जबकि बेचने के लिए गेहूूं की वो प्रकार उगाते हैं जो ज्यादा से ज्यादा पैदावार दे सके।

बाजार खुले

*********************

*******************************
कनीना। कनीना बस स्टैंड पर रविवार को अधिकांश दुकानें खुली रही। जिला उपायुक्त नारनौल का आदेश मानते हुए दुकान खोली गई। लंबे अरसे से दुकानदार रविवार को दुकानें बंद करते आ रहे थे किंतु अब अचानक दीपावली पर दशहरा पर्व के चलते दुकान खोलने के आदेश प्राप्त हुए थे जिसके चलते दुकानदारों अपनी दुकान खोली।
पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि उनके पास लिखित में कोई आदेश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वे भी चाहते थे कि दीपावली एवं दशहरे के दृष्टिगत दुकानें खोली जाए और उन्होंने पहले से ही दीपावली पर दो रविवारों को दुकानें खोलने के आदेश दे दिये थे।
फोटो कैप्शन 9:खुली दुकानों का नजारा।


बाजरा मूल्य संवर्धित उत्पाद में करीरा का जिले में प्रथम स्थान-डा रमेश

***********************************

****************************
 कनीना। गांव करीरा में बाजरा मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने में जिले में पहला स्थान बन गया है। किसान महावीर सिंह तथा उनके परिवार ने मिलकर बिस्कुट केक तथा अन्य पदार्थ बाजरे तैयार करने शुरू कर दिये है। ये विचार डा रमेश समन्वयक कृषि ज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ ने
बाजरे से निर्मित किये जाने वाले लघु उद्योग का  उद्घाटन रविवार को करने के बाद उपरांत व्यक्त किये।
इस मौके पर डा रमेश कुमार ने कहा कि बाजरा कम पानी से पकने वाला पौष्टिक तत्वों से भरपूर अन्न होता है। इस फसल से पशुओं को चारा भी मिलता है लेकिन बाजरे के ज्यादा स्वादिष्ट में होने के चलते नई पीढ़ी से दूर भागती है। परंतु इस प्रसंस्करण इकाई से बाजरे से बिस्कुट, केक और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के खुलने से खाने वालों के स्वास्थ्य लाभ तो मिलेगा ही वहीं बाजार में मांग बढऩे का लाभ किसानों को भी होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार में गेहूं, मैदा, कोर्न के केक ,कुकीज ही मिलते हैं। परंतु ज्यादा पौष्टिक और मधुमेह सहित कई रोगों में लाभकारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला बाजरा होता है और बाजरे से अब अनेकों पदार्थ तैयार होकर बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। इस प्रकार जहां कृषि विश्वविद्यालय हिसार में यह बिस्कुट बनते थे किंतु अब करीरा में भी बनने लग गए हैं।
 इस मौके पर डा पूनम यादव जिला विस्तार विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़,
डा जयलाल यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़,डीएचओ मनदीप सिंह बागवानी विभाग नारनौल ने भी अपने अपने विचार रखे और कहा कि इस प्रसंस्करण केंद्र से अब उन लोगों को लाभ मिलेगा जो गेहूं के खाने से एलर्जी का शिकार हो जाते हैं।
 उल्लेखनीय है कि प्रगतिशील किसान महाबीर सिंह करीरा बेर, अचार, कैंडी आदि अपने खेत के उत्पादों से बनाने के लिए मशहूर हैं जिन्हें आंवला के लड्डू पर पुरस्कार मिल चुके हैं। उसी परिवार में ज्योति महिला के नाम पर यह प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया गया है।
फोटो कैप्शन 10: बाजरे से बनने वाले बिस्कुट,केक आदि प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन करते हुए डा रमेश कुमार समन्वयक कृषि ज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़


अभी भी दस हजार किसानों का बाजरा खरीदा जाना है बाकी,खरीद के 20 दिन बचे हैं
25 दिनों में 2805 किसानों से खरीदा जा चुका है 80374 क्विंटल बाजरा

*****************************************
कनीना। रविवार को कनीना में बाजरे की खरीद बंद रही महज बाजरे का उठान जारी रहा। अब तक 2805 किसानों का 80374 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। रविवार को करीब 16 हजार बैग बाजरे का उठान किया गया।
 कनीना अनाज मंडी हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे की जारी है। प्रतिदिन करीब 400 किसानों का 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदा जा रहा है। कनीना में दो खरीद केंद्र तो बना दिये गये हैं किंतु दूसरे खरीद केंद्र का शेड्यूल जारी नहीं हो रहा है तथा दूसरे खरीद केंद्र पर बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है। आढ़ती दूसरे खरीदकेंद्र पर बाजरा खरीदने के लिए अभी से कतरा रहे हैं चूंकि उउनका खर्चा एवं समय अधिक लगेगा।
अब तक खरीद इस प्रकार रही-
कनीना मंडी में 25 दिनों से खरीद  इस प्रकार हुई है-
                किसान      खरीदा बाजर
1 अक्टूबर    49 किसान    1437 क्विंटल
2 अक्टूबर     को कोई खरीद नहीं हुई
3 अक्टूबर     48 किसान   1549 क्विंटल
4 अक्टूबर     19 किसान     602 क्विंटल
5 अक्टूबर      21 किसान   608 क्विंटल  
6 अक्टूबर      102 किसान  3107 क्विंटल
7 अक्टूबर       55 किसान  1437 क्विंटल
8 अक्टूबर       102 किसान  2476 क्विंटल
9 अक्टूबर       114 किसान  3236 क्विंटल
10 अक्टूबर       खरीद नहीं हुई
11 अक्टूबर       खरीद नहीं हुई
12 अक्टूबर     114 किसान     3323 क्विंटल
13 अक्टूबर     132 किसान  3562 क्विंटल      
14 अक्टूबर     121 किसान   2935 क्विंटल     
15 अक्टूबर     116 किसान   3194 क्विंटल
16 अक्टूबर      115 किसान 2939 क्विंटल
17 अक्टूबर       8 किसान    253 क्विंटल
18 अक्टूबर      कोई खरीद नहीं हुई
19 अक्टूबर      194 किसान  5600 क्विंटल
20 अक्टूबर       197 किसान 6456 क्विंटल
21 अक्टूबर       190 किसान  5918 क्विंटल
22 अक्टूबर      301 किसान   9600 क्विंटल
23 अक्टूबर     382 किसान    10806 क्विंटल
24 अक्टूबर      425 किसान    19297 क्विंटल
25 अक्टूबर       कोई खरीद नहीं हुई
2805 किसानों से खरीदा जा चुका है 80374 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।
कनीना अनाज मंडी में प्रथम अक्टूबर से खरीद शुरू हुई थी। 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक सौ किसानों का शेड्यूल डाला जाता रहा था जो बढ़ाकर दो सौ कर दिया गया था। 23 अक्टूबर से किसानों की संख्या बढ़ाकर 400 कर दी गई है। 15 नवंबर तक बाजरा खरीदे जाने की संभावना है।
तीन हजार बैग उठान बाकी-
कनीना की अनाज मंडी में रविवार तक तीन हजार बैग का उठान बाकी था। अब तक 141641 बैग बाजरे का उठान किया जा चुका है। हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि निर्धारित मानदंडों को पूरा न कर पाने के आये दिन ढेरियां रद्द हो रही हैं वहीं उच्चाधिकारी प्रतिदिन अनाज मंडी का दौरा कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 8: कनीना मंडी में फड़ों पर डाला गया बाजरा ।




विशाल कबड्डी प्रतियोगिता 1 नवंबर को 

********************************

************************************
 कनीना। कनीना में समाजसेवी प्रेमचंद बोहरा की यादगार में 1 नवंबर 2020 को संत शिरोमणि मोलडऩाथ आश्रम परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्ण चंद्र शर्मा समाजसेवी ने बताया कि प्रेमचंद बोहरा का विगत वर्ष देहांत हो गया था बच्चों को कबड्डी खिलाने में अग्रणी थे। उनकी यादगार में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये वहीं  द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये का रखा गया है।


कंजकों को तीसरे दिन भी खिलाया खाना

******************************














 
 कनीना। कनीना क्षेत्र में गत 3 दिनों से कन्याओं को भोजन खिलाने का सिलसिला जारी है। रविवार को रामनवमी एवं विजयदशमी दोनों पर्व मनाये गये। जहां कंजकों को खाना खिलाया गया और उन्हें दान पुण्य किया गया जो आज विजयदशमी का पर्व मनाया गया।
उल्लेखनीय के दुर्गा सप्तमी से कंजकों को भोजन खिलाया जाता रहा है। दुर्गा अष्टमी को भारी संख्या में भोजन कराया गया और दुर्गा नवमी एवं दसवीं दोनों एक ही दिन मनाए जाने के चलते रविवार को भी कंजको कों भोजन कराया गया।
  कोरोना अनलाक के चलते इस बार जहां व्रत न करने की हिदायत दी जा रही थी वहीं अब कंजकों को भी कम संख्या में खाना खिलाया गया। महज दो दिन बच्चियां याद आती हैं बाकी दिनों उन्हें भूला दिया जाता है या फिर भ्रूण हत्या की जाती है।
फोटो कैप्शन 7: कंजकों को कनीना में भोजन कराते हुए।


कनीनावासियों के लिए बड़ी योजना तैयार... कनीना अनाज मंडी से गुजरने वाली नहर को भूमिगत किया जाएगा और 40 फीट चौड़ी यहां से गुजरेगी सड़क
-अटेली टी-प्वाइंट से रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक सड़क होगी चौड़ी 

******************************************
 कनीना। सड़की चौड़ीकरण तथा नहर के भूमिगत करके सड़क बिछाने का संबंधित दो तोहफे कस्बावासियों को नए साल पर मिलने की पूरी उम्मीद है। कनीना बस स्टैंड पर भीड़ भड़क का घटाने के लिए रेवाड़ी मार्ग को अटेली मार्ग से कनीना मंडी होकर जोड़ा जाएगा वही अटेली-नारनौल टी-प्वाइंट से रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर पालिका ने प्रस्ताव पारित एवं इस्टीमेट बनवाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिए हैं तथा गत दिनों दौरे पर आये अटेली विधायक सीताराम यादव को भी इस संबंध में प्रस्ताव एवं इस्टीमेट देकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों ही योजनाओं का दूरगामी लाभ मिलेगा। दोनों ही योजनाओं पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कनीना बस चहुं ओ से स्टैंड रेवाड़ी, अटेली नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, कोसली, रोहतक आदि सड़क मार्गो से जुड़ा हुआ है वही कनीना बस स्टैंड पर भीड़ भड़क्का बढ़ता ही जा रहा है। कनीना-महेंद्रगढ़- रेवाड़ी मार्ग बहुत भीड़ भरा बन गया है। दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में नगरपालिका कनीना आगे आई है। नगर पालिका ने पीडब्ल्यूडी से करीब 1 किलोमीटर मार्ग अपने तहत लेने संबंधित प्रस्ताव पारित करके भेज दिया है तथा आगामी योजना भी बना कर विधायक अटेली सहित उच्च अधिकारियों को प्रेषित की है। जिसके तहत इस मार्ग को द्वि-मार्गी बनाया जाएगा, सड़क को चौड़ा किया जाएगा तथा बीच में डिवाइडर लगाकर प्रकाशमय बनाया जाएगा ताकि आवागमन में किस प्रकार की कोई परेशानी न हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। यह मार्ग एक किलोमीटर लंबा आधुनिकता सुविधाओं से युक्त पेड़ पौधे से सुसज्जित, उच्च मास्क लाइट लगाकर बेहतर बनाया जाएगा जो कनीना कस्बे की भी पहचान बनेगा।
रेवाड़ी मार्ग को नारनौल -अटेली मार्ग को वाया कनीना बाईपास बनाया जाएगा-
रेवाड़ी मार्ग को नारनौल -अटेली मार्ग को वाया कनीना बाईपास बनाया जाएगा। वर्तमान में कनीना मंडी से गुजरने वाली रामपुरी नहर अटेली-नारनौल मार्ग को काटते हुये रेवाड़ी मार्ग तक पहुंचती है जिसकी लंबाई करीब 2 किलोमीटर है। इसको भूमिगत किया जाएगा। नगरपालिका त्वरित कार्रवाई में जुट गई है इस संबंध में प्रस्ताव पारित करके उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया है। यह नहर वर्तमान में खुली चलती है जिसके एक पक्की पगडंडी भी बनी हुई है। रेवाड़ी से अटेली जाने वाले लोग का प्रयोग कर रहे हैं।  अब इस मार्ग को इस नहर को भूमिगत बना दिया जाएगा और करीब 40 फुट चौड़ी एक सड़क यहां से गुजारी जाएगी। सड़क रेवाड़ी मार्ग को अटेली नारनौल मार्ग से जोड़ेगी ताकि अटेली से रेवाड़ी नारनौल जाने वाले विभिन्न गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। यह नहर आगे महेंद्रगढ़ मार्ग को उन्हाणी गांव के पास क्रास करती है। एक और जहां लोगों को बस स्टैंड कनीना से गुजरकर नहीं जाना पड़ेगा वहीं दुर्घटनाएं भी कम होंगी। वही जल्दी रेवाड़ी पहुंच पाएंगे।  इस योजना को अमल में लाने के लिए लंबे समय से प्रयास जारी था। अटेली विधायक सीताराम यादव से भी इस संबंध में कई बार विचार विमर्श नगर पालिका ने किया और अंतत: इसे सिरे चढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रस्ताव पारित करके नगर पालिका ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया है और जल्द ही इसे शुरू करने की संभावना है।
क्या कहते हैं नगर पालिका प्रधान-
 नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार का कहना है कि हमने अटेली टी-प्वाइंट से रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक करीब एक किमी मार्ग को चौड़ीकरण तथा रामपुरी नहर को कनीना मंडी में दबाने(अंडरग्राउंड) करने का प्रस्ताव भेज दिया है। इस हमले में सीताराम विधायक अटेली का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है और जल्द ही इन दोनों योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  जिससे न केवल कस्बा कनीना के लोगों को अपितु रेवाड़ी अटेली और नारनौल मार्ग पर स्थित गांवों के लोगों को बेहद लाभ होगा। उन्होंने बताया कि सड़क द्विमार्गी करने पर करीब डेढ़ करोड़ तो नहर को भूमिगत बनाने में साढ़े तीन करोड़ का खर्चा आएगा।
यहां तक कि किसानों को भी सीधे इस मार्ग से अनाज मंडी तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इस प्रकार यह योजना सिरे चढ़ते ही कस्बा को नए वर्ष का एक नया तोहफा मिलने की पूरी उम्मीद बनी हुई है।
उन्होंने खुशी जताई कि उनके रहते हुए यह कार्य अगर संपन्न हो जाएगा तो बहुत बेहतरीन होगा।
क्या कहते हैं कस्बा के लोग-
कस्बा निवासी भीम सिंह, रविंद्र कुमार, ओमप्रकाश, महेश बोहरा, देशराज, कुलदीप यादव आदि ने बताया कि यदि ये दोनों योजनाएं जल्द से जल्द शुरू हो जाती है तो उन्हें बहुत खुशी होगी क्योंकि अभी तक बस स्टैंड से गुजरते समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है वहीं अटेली मार्ग से रेवाड़ी मार्ग तक पहुंचने के लिए करीब 2 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। नहर को भूमिगत कर दिया जाएगा तो 2 किलोमीटर लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा अपितु दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग जाएगा और यह उनके लिए बहुत खुशी की बात होगी। किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, मोहित कुमार आदि ने बताया कि से किसानों को बहुत लाभ होगा ताकि अनाज मंडी में आसानी से आ जा सकेंगे और दुर्घटनाओं पर काबू पाया जाएगा।
क्या कहते हैं विधायक अटेली-
 सीताराम यादव विधायक अटेली ने कहा कि  जितना जल्दी हो सके यह दोनों कार्य सिरे चढऩे वाले हैं। उनके पास एस्टीमेट एवं प्रस्ताव बनकर आ चुके हैं और वे सीएम के पास जल्दी रखने जा रहे हैं ताकि कहीं अविलंब कार्य पूर्ण हो और क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो पाए।
फोटो कैप्शन 03: कनीना मंडी से होकर गुजरने वाली रामपुरी नहर जिसे भूमिगत करने की योजना है
     04: वह सड़क जिसे द्धिमाग बनाया जाना है
साथ में पालिका प्रधान सतीश जेलदार


संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस मनाया 

***********************
 कनीना। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए राजकीय महाविद्यालय कनीना में संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र का ध्वजारोहण, भाषण, विचार गोष्ठी आदि का आयोजन किया गया। प्रात: काल राष्ट्रीय झंडे के साथ संयुक्त राष्ट्र का ध्वजारोहण किया गया।
 इस मौके पर प्राचार्य दिलबाग सिंह ने विश्व शांति का संदेश दिया और कहा कि मानव सभ्यता को तीसरे युद्ध में ले जाने से बचना है तो सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का पालन करना होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रो सोमवीर ने किया। विचार गोष्ठी में प्रो विनोद कुमार एवं डा हरिओम भारद्वाज ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति स्थापित करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा अजय प्रकाश, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, भगवती, प्रीति, मंजू, सत्यवती, तरुण, छोटेलाल और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 05: कनीना कालेज में संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस अवसर पर विचार गोष्ठी में उपस्थित विद्यार्थी।