Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, December 25, 2022

 
स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस एवं गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों की शहादत पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
-प्रखंड कनीना में विश्व हिंदू परिषद की ग्राम समितियों का गठन
*******************************************************
*****************************************************
*****************************************
***************
कनीना की आवाज। सेठ शिवलाल धर्मशाला कनीना मंडी में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कनीना की एक बैठक आयोजित कर स्वामी श्रद्धानंद और गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों अजीत सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान  को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष दिलावर सिंह ने स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को याद करते हुए बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद जी एक शिक्षाविद , राष्ट्रवादी, आर्य समाजी थे । जिन्होंने शुद्धि आंदोलन चलाते हुए धर्म रक्षार्थ अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वही गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों ने 21 दिसंबर से 27 दिसंबर के मध्य धर्म रक्षार्थ बलिदान दिया। वर्तमान समय में ऐसे बलिदानियों को भूलते जा रहे हैं और सांता क्लाज के कार्टून बनाकर बच्चों को शिक्षा दीक्षा दी जा रही है।
प्रखंड अध्यक्ष विजयपाल सेहलंगिया ने प्रखंड के 35 गांव की  समितियों के दायित्वों कि घोषणा करते हुए बताया कि मास्टर कृष्ण वार्ड नंबर 1 , जगदीश वार्ड दो धर्मवीर साहब वार्ड 3, धनपत साहब वार्ड 4, मास्टर रामप्रताप वार्ड 5 , बसंत शर्मा वार्ड 6, रविंदर सेठ वार्ड 7 , मास्टर रविंदर वार्ड 8, मनीष पार्षद वार्ड नो , दुलीचंद साहब वार्ड 12, देवदत्त भडफ़ , कैप्टन वीरेंद्र सिंह करीरा , ईश्वर सिंह गाहड़ा , दयानंद साहब सीहोर , शमशेर सिंह उन्हाणि, करतार सिंह चेलावास , कुलदीप पंच कपूरी , सुरेंद्र सिंह नांगल हरनाथ , भागीरथ शर्मा रसूलपुर , दिनेश पंडित अगिहार , डालचंद कैमला , कैप्टन रमेश छितरोली, रमेश चंद्र झाड़ली, सत्यपाल सिंह सेहलांग, हेमराज बागोत अपने अपने वार्ड/ग्राम अध्यक्ष । सुनील कुमार वार्ड 1 , राकेश कुमार वार्ड 3 , नरेंद्र महाशय वार्ड 5 , प्रकाश मिस्त्री वार्ड 6 , विजय सिंह वार्ड12 , हरि प्रकाश भडफ़, बजरंग सेहलंग अपने वार्ड ग्राम समिति के मंत्री। ममता ममता वार्ड 6 , ममता वार्ड 7, उर्मिला वार्ड 8 , पूनम वार्ड 11, संतोष वार्ड 12, सुनीता वार्ड 13 से मातृशक्ति संयोजिका रहेंगी।
 जिला उपाध्यक्ष दिलावर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर कर सम्मान किया , राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाही का सुनीता यादव व कनीना प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका ने मातृशक्ति का पटका पहना कर सम्मान किया।
विभाग मंत्री सुरेंद्र सिंह कनीना ने समितियों का प्रशिक्षण करवाते हुए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्यों और कार्यों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर का धार्मिक संगठन है , जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण व संवर्धन करती है।
 जिला धर्म प्रसार प्रमुख सतीश आर्य ने स्वामी श्रद्धानंद के विषय में बोलते हुए बताया कि स्वामी श्रद्धानंद ने शुद्धि आंदोलन चलाकर धर्म परिवर्तन किए हुए अपने भाइयों की घर वापसी करवाई थी । जिसके लिए उन्होंने अपना बलिदान देना पड़ा। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। आर्य समाज के प्रधान मोहर सिंह साहब ने भी स्वामी श्रद्धानंद को श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर खंड संघचालक शिवकुमार जी, मनफूल आर्य , ओम प्रकाश आर्य , प्रेम आर्य , विनोद शास्त्री लूखी , अनिल परदेसी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: बलिदान दिवस पर याद करते कनीनावासी।







राष्ट्र सेविका समिति और मातृशक्ति ने किया तुलसी पूजन
*********************************************
****************************************
******
कनीना की आवाज। लाला शिवलाल धर्मशाला बीबी कनीना मंडी में राष्ट्र सेविका समिति और विहिप की मातृशक्ति ने तुलसी पूजन कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन , गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के बलिदान को याद करते हुए , बाल दिवस और स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को याद करते हुए धर्म रक्षक दिवस के रूप में मनाने का संदेश राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाही का सुनीता यादव ने दिया । इस अवसर पर कनीना प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका प्रेम देवी, ममता, पूनम देवी, सुनीता देवी, सन्तोष देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: तुलसी पूजन करती राष्ट्र सेविका।




4 पेटी देसी शराब पकड़ी, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
**********************************************************
****************************************
*******************
कनीना की आवाज। पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर छापामारी कर  4 पेटी देसी शराब बरामद की तथा देवेंद्र उर्फ जोशी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी पुलिस को सूचना मिली कि देवेंद्र उर्फ जोशी अवैध शराब खरीद कर लाया है जिसे कौशल वार्ड नंबर 11 के अरिहायशी पुराने खंडरनुमा मकान में बेचने के लिए छुपा रखी है। पुलिस ने छापेमारी की तो एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ मिला। पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा तो काबू कर लिया। उसका नाम देवेंद्र उर्फ जोशी वार्ड 11 बताया। उनके पास से 3 पेटी देसी शराब की बोतल तथा एक पेटी देसी शराब पव्वा बरामद की।


पत्नी  हुई गुम, पति ने गुमशुदगी का मामला करवाया दर्ज
****************************************************
*****************************************
***************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के एक गांव से व्यक्ति की पत्नी घर से गायब हो गई। वह पैसे गहने आदि लेकर कहीं चली गई। उसके पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




पिटाई का मामला हुआ दर्ज
-खेत में काम करने वाले व्यक्ति को साथ की मारपीट
*****************************************************
*************************************
*******************
कनीना की आवाज। चंद्रपाल नांगल मोहनपुर ने करीब आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि 12 अक्टूबर को सुबह अपने खेत पर काम कर रहा था तभी रामचंद्र, ओम प्रकाश, जवाहरलाल,शिवलाल, कमलेश, पूनम,मालता, कौशल्या, बिमला, मंजू, विकास, उमेश, तारावती,रविंद्र, सुषमा, उमेश,पार्वती, संजू, सुनीता, जोगेंद्र, वासुदेव, बिरमा आदि जो दूसरे खेत में ट्रैक्टर से कार्य कर रहे थे तभी वासुदेव ट्रैक्टर लेकर खेत में घुस गया। पीडि़त के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन दौड़ कर जान बचाई ।उन्होंने लाठी-डंडों बांकड़ी,दरांती आदि ये चंद्रपाल पर प्रहार किया और उसे लहूलुहान कर दिया, जान से मारने की धमकी दी। कुछ व्यक्ति मौके पर पहुंचे जिन्होंने जिनके चलते मारना पीटना बंद हो गया। तत्पश्चात च्रंद्रपाल को कनीना सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया। जहां से उन्हें हायर सेंटर ले गए। जहां इलाज चलता रहा। अब उन्हें छुट्टी मिली है जिसके चलते उन्होंने अब कनीना थाने में विभिन्न लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवा दिया है।




11 बोतल देसी शराब बरामद
*********************************
*********************************
*****
कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर में व्यक्ति से 11 बोतल देसी शराब बरामद की। मुखबिरी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि दौंगड़ा अहीर में कृपाराम अपने घर के सामने अवैध शराब रखकर बेच रहा है। दौंगड़ा अहीर पुलिस ने छापेमारी कार व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिससे 11 बोतल देसी शराब बरामद की। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





स्याणा में भंडारा एवं सांग आयोजित
***********************************
**********************************
**
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव स्याणा में नवनिर्वाचित सरपंच वीरपाल यादव ने हवन आयोजित करवाया और विशाल भंडारे के पश्चात तीन दिवसीय सांग प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को समापन हो गया। हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल द्वारा सांग कुलदीप सांगी पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे देखने के लिए तथा दूरदराज लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस मौके पर ग्राम पंचायत ने नई पहल शुरू की है जिसके तहत नये वर्र्ष से जो जन्म लेगी सुकन्या योजना के तहत ग्राम पंचायत खाता खोलेगी। इस मौके पर जनकराज बापोड़ा तथा विष्णु दत्त कौशिक ने सांग प्रस्तुत किए।
 फोटो कैप्शन 7: जानकराज सांगी का स्वागत करते स्याणा के लोग।





सुशासन दिवस पर बी आर









सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेहलंग में कार्यक्रम आयोजित
-प्रदेश में लोक समर्थक शासन को बढ़ावा दिया जा रहा : ओम प्रकाश यादव
-सरकार लगातार लोक कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही : सीताराम यादव
*****************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। सुशासन दिवस के अवसर पर आज बी आर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेहलंग में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं अटेली के विधायक सीताराम यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। वहीं अटेली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 10 से 14 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी सुना गया।
इस मौके पर पंडित मदन मोहन मालवीय तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अंतिम आदमी तक विकास रोशनी पहुंचा रही है। पार्टी के सिद्धांत अनुरूप सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है ताकि गरीब आदमी को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़कर उनका आर्थिक उत्थान किया जा सके। राज्य में लोक समर्थक शासन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार गरीब, युवा, किसान, महिला तथा वंचित वर्ग को आगे लाने के लिए कल्याणकारी योजना चला रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार जनहित के लिए लोक कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। बीजेपी पार्टी के सिद्धांत के अनुरूप सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ जिला महेंद्रगढ़ में भी कार्य हो रहे हैं। सरकार समानुपातिक विकास में विश्वास करती है। यही कारण है कि अब पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं।
इस अवसर पर  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव एवं विधायक सीताराम यादव ने  बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड व चिरायु हरियाणा कार्ड वितरित किए।
इस अवसर पर एसडीएम  सुरेंद्र सिंह, बी आर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य हरीश भारद्वाज,मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डालूसिंह, जगदीश प्रसाद भारद्वाज,सेहलंग गांव के सरपंच विमित कुमार, सतवीर सेहलंग, सतवीर नौताना, प्राचार्य ओम प्रकाश बोहरा के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01-सुशासन दिवस पर बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड वितरित करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमपकाश यादव व विधायक सीताराम यादव।
02: मन की बात कार्यक्रम को सुनते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमपकाश यादव व विधायक सीताराम यादव।

Saturday, December 24, 2022

 
भंडारा एवं सांग आयोजित
******************************************************
*****************************************************
****************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव स्याणा में नवनिर्वाचित सरपंच वीरपाल यादव ने हवन आयोजित करवाया और विशाल भंडारे के पश्चात तीन दिवसीय सांग प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।
 हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल द्वारा सांग कुलदीप सांगी पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे देखने के लिए तथा दूरदराज लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस मौके पर ग्राम पंचायत ने नई पहल शुरू की है जिसके तहत नये वर्र्ष से जो जन्म लेगी सुकन्या योजना के तहत ग्राम पंचायत खाता खोलेगी। इस मौके पर जनकराज बापोड़ा तथा विष्णु दत्त कौशिक ने सांग प्रस्तुत किए।
 फोटो कैप्शन 7: जानकराज सांगी का स्वागत करते स्याणा के लोग।







एसडी विद्यालय ककराला में आयोजित हुई अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता
**************************************************************
*****************************************
*********************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला में विभिन्न विद्यालयों ने कला प्रतिभा खोज कार्यक्रम जलसा में उपस्थित होकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो टेकेश्वर कुमार वाईस चांसलर सेंट्रल यूनिवर्सिटी पाली व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा को दीप प्रज्वलित कर किया गया।
एसडी विद्यालय के विद्यार्थियों ने  सरस्वती वंदना व स्वागत गीत  की प्रस्तुति दी जिस के बाद  विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विद्यालय में चल रही एन सी सी यूनिट के कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों  को सलामी दी गई। प्रतियोगिता में आर पीएस महेन्द्रगढ, श्री कृष्णा स्कूल महेन्द्रगढ, जेएन वी करीरा , यूरो इन्टरनेशल स्कूल कनीना, केपीएस गुढा, ओपी वाई वल्र्ड स्कूल भडफ, एसआर टीआरएस स्कूल सुरजनवास , यदुवंशी स्कूल कनीना, ज्ञानकोष स्कूल खरकडावास , देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरण  एकल एवं समूह नृत्य में किया गया । एकल नृत्य में प्रथम स्थान आरपीएस महेन्द्रगढ द्वितीय स्थान जेएनवी करीरा एवं तृतीय स्थान यदुवंशी स्कूल कनीना ने प्राप्त किया। समूह नृत्य में प्रथम स्थान जेएनवी करीरा द्वितीय स्थान, आर पी एस महेन्द्रगढ एव तृतीय स्थान यदुवंशी स्कूल कनीना ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में  सांत्वना पुरस्कार के लिए देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल, के पी एस गुढा व एसआर टीआरएस स्कूल सुरजनवास  को चुना गया। समूह नृत्य में सात्वना पुरस्कार यूरो इन्टरनेशल कनीना, देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल  व  एसआर टीआरएस स्कूल सुरजनवास को चुना गया।
 एसडीवमा विद्यालय ककराला व खेड़ी तलवाना के विद्यार्थियों के द्वारा समूह नृत्य द्वारा सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया जिसकी सभी उपस्थित सदस्यों ने बहुत प्रशंसा की । दोनों विद्यालयों की टीम प्रतियोगिता से बाहर रही।  प्रो टेकेश्वर ने अपने व्यक्तत्व में बताया कि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नही है। उन्हें तराशने की आवश्यकता है। यहां के विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों खेलों , शिक्षा एवं अन्य सामाजिक कार्यों में विशेष प्रदर्शन करते हुए कड़े परिश्रम के साथ ज्ञान का लोहा मनवाते है। जिस कारण से यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम स्थान रखता है। मुख्य अतिथि द्वारा एसडी विद्यालय के विद्यार्थियों , स्टाफ सदस्यों व विद्यालय प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंसा कि गई।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि व विभिन्न गांवों से आये सरपंचों, पंचों अभिभावकों व अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि नृत्य भी मानवीय अभिव्यक्ति का रसमय प्रदर्शन है। यह एक सार्वभौम कला है। जिसका जन्म मानव जीवन के साथ हुआ है आज के कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति के साथ-साथ हरियाणी संस्कृति को प्रदर्शित किया है। कलाकार शब्दों एवं शारीरिक गतिविधियों में अपनी कला को प्रदर्शित करता है। विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा एवं खेल पर विशेष ध्यान दिया जाता है जो कि पूर्ण शिक्षा का द्योतक है। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न हस्तियां मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 05: एसडी स्कूल ककराला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम।







यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस दिवस
**************************************************************
***************************************
*************************
कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना में क्रिसमस समारोह का शुभारंभ यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने बताया कि इस पावन अवसर पर विद्यालय के नन्हें-नन्हें बच्चों ने सांता क्लाज का रूप धारण कर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। सभी बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने कविताएं, भाषण, जिंगल बेल गाने पर समूह नृत्य एवं स्केटिंग डांस प्रस्तुत किए। बच्चों के द्वारा सांता क्लाज के रूप में चाकलेट, टाफियां वितरित की गई जो आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा । यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह  ने बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। संस्था के डिप्टी डायरेक्टर धर्मेश कौशिक ने भी बच्चों को बधाई दी और जीवन में सफल होने के लिए मार्गदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 6: यदुवंशी स्कूल में क्रिसमस दिवस मनाते बच्चे।








 हेमंत शर्मा का किया अभिनंदन
*****************************************
***************************************
*******
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में जिला के गांव धनौंदा में सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत शर्मा एडवोकेट सिहमा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अतरलाल ने हेमंत शर्मा को सम्मान का प्रतीक साफा बांधकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्षता व्यापार सेल के जिला प्रधान कैलाश सेठ ने की
अतरलाल ने कहा कि हेमंत शर्मा इलाके के हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, गरीब किसान मजदूर युवाओं की मांगों के लिए समय-समय पर आवाज उठाते हैं। समारोह को अनिल यादव, ओपीयादव, कैलाश सेठ ने भी सम्बोधित किया।
फोटो कैप्शन 01: हेमंत शर्मा को सम्मानित करते अतरलाल।






अजयपाल देव का स्मृति समारोह होगा ऐतिहासिक
*********************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। अजयपाल देव का स्मृति समारोह ऐतिहासिक होगा।
 ये विचार अतरलाल एडवोकेट ने धनौन्दा में आयोजित स्मृति समारोह की तैयारियां की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालु 25 दिसंबर को खोड़ गांव में पहुंचकर अजमेर नरेश अजयपाल देव को श्रद्धांजलि देंगे। बैठक में सभी प्रचार सचिवों ने अपने-अपने गांवों की तैयारी रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि स्मृति समारोह को लेकर इलाके के लोगों तथा युवाओं में भारी जोश तथा उत्साह है। लोग अपने अपने साधनों से स्मृति समारोह में पहुंचेंगे। समीक्षा बैठक में अतरलाल ने समारोह स्थल पर शांति व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।  इस अवसर पर राजबीर गौड़, सोनू चौहान, विक्रम, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश तंवर ने समारोह वाले दिन समारोह को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। जिनको अमल में लाने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं की लगाई गई।
फोटो कैप्शन 2: धनौंदा में अतरलाल बैठक लेते हुये।







 यूरो स्कूल कनीना ने मनाया क्रिसमस व तुलसी दिवस
*************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल एक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है। आज क्रिसमस के पावन अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व कक्षा तीसरी से कक्षा आठवीं तक कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अतंरसदनीय स्तर पर आयोजित की गई। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर ड्रेस पहनकर अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबूर कर दिया। उनके सुन्दर-सुन्दर परिधानों को देखकर सभी दर्शक मंत्र-मुग्ध हो गए। कक्षा तीसरी से आठवीं के विद्यार्थियों ने सुन्दर-सुन्दर कार्ड बनाकर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस शुभावसर पर शैक्षणिक निदेशक डा राजेन्द्र यादव, प्राचार्य सुनील यादव व का-आर्डिनेटर संजू यादव ने बताया कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने क्रिसमस की हार्दिक बधाई देते हुए स्कूल प्रागंण में तुलसी का प्रत्यरोपण किया और सभी को तुलसी दिवस की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है। यहां सभी धर्मों के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं और देश में मनाए जाने वाले सभी त्योहार व उत्सव एक साथ मिलकर मनाते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हम सब का एक साथ सभी धार्मिक व राष्ट्रीय पर्व मानना ही हमारी सभ्यता व संस्कृति की पहचान है। हम सब अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाये रखने के लिए कर्तव्यबद्ध है।
फोटो कैप्शन 3:यूरो स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते प्राचार्य।






जीआर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया तुलसी दिवस
*************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को तुलसी दिवस एवं क्रिसमिस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री विजयपाल यादव ने तुलसी पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को संबोधित करते हुए तुलसी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है। इससे घर में सुख व समृद्धि आती है।
तुलसी पूजन से रोग नष्ट होते हैं और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है। तुलसी पूजन व तुलसी रोपण से पाप नष्ट होते हैं। तुलसी के नाम उच्चारण मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति होती है। क्रिसमिस डे पर बच्चों ने सांता क्लाज की वेशभूषा पहनकर बच्चों को टाफियां , मिठाइयां और गिफ्ट बांटे। बच्चों ने एक लघु नाटक के द्वारा भगवान जीसस जीवन के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने जिंगल बेल गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने कविताओं, भाषण और गीतों के द्वारा ईसा मसीह के संदेश दिए। छोटे बच्चों का केक काटकर जन्म दिवस भी मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री त्रिभुवन राठौर ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया इस पर्व का क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज से विशेष जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से न केवल हमें अपनी प्राचीन परंपरा की जानकारी मिलती है बल्कि सांस्कृतिक एकता एवं आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई देते हुए भगवान जीसस द्वारा बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 4: जीआर में क्रिसमस दिवस मनाते हुए।











Friday, December 23, 2022

 10वीं-12वीं के छात्रों की नहीं होंगी छुट्टियां
-दसवीं एवं 12वीं के लगेंगे 4 घंटे स्कूल
**************************************************
*****************************************************
*********************************
**********************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जुट गई है। दसवीं-बारहवीं के बच्चों को पहली से 15 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां नहीं होंगी। दस से दो बजे तक इनकी कक्षाएं लगेंगी, जिनमें अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय की प्राथमिकता के आधार पर तैयारी करवाई जाएगी। स्कूल मुखिया को 26 दिसंबर तक इसकी कार्ययोजना डीईओ के साथ सांझा करनी होगी। इस संबंध में एक अधिसूचना सरकार ने जारी की है।







व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज
-पुत्र ने दर्ज करवाया पिता के गुमशुदगी का मामला
***************************************************
****************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव स्याणा से एक व्यक्ति 15 दिनों से गुम हो गया है। उनके पुत्र बलजीत ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 बलजीत ने पुलिस में दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह उनका पिता 7 दिसंबर से खाना खाकर घर से गायब है। हर स्थान पर तलाश कर लिया किंतु कहीं पर नहीं मिला। उन्होंने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।




कोहरा पडऩा जारी
-वाहन सड़कों पर धीमी गति से चलाये
**********************************************************
*****************************************
***************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विगत 3 दिनों से कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के साथ-साथ सर्दी पड़ रही है जिसके चलते आवागमन धीमा हो गया है। दिनभर वाहन हेडलाइट जलाकर चलाए जा रहे हैं। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आते हैं और कोहरा दोपहर तक चलता है तथा रात को कोहरा पडऩा शुरू हो जाता है।
कोहरा फसलों के लिए अच्छा माना जा रहा है। कनीना क्षेत्र में सरसों एवं गेहूं की फसल
 खड़ी है जिसको देखकर किसान खुश है। किसानों को आशा है कि इस बार अच्छी पैदावार होगी।
फोटो कैप्शन 2: कनीना क्षेत्र में कोहरे का नजारा।



सरकारी स्कूलों में आयोजित हुई मैगा पीटीएम
********************************************
************************************
******
कनीना की आवाज। सरकारी स्कूलों में सरकार के आदेशानुसार मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। मेगा पीटीएम में भारी संख्या में अभिभावक पहुंचे और अपने बच्चों की
रिपोर्ट प्राप्त की। इस मौके पर विद्यार्थियों के अंक, स्कूल में अनुशासन तथा विद्यार्थियों के विद्यालय में समस्त रिपोर्ट दी गई। अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे और स्कूल का बेहतर वातावरण बनाने के लिए सुझाव दिये।
विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों को उनकी स्कूल की उपलब्धियां गिनाई। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों में इस प्रकार का आयोजन अक्सर होता है किंतु सरकारी स्कूलों में वर्ष में दो बार इस प्रकार की पीटीएम आयोजित होती है। अभिभावकों ने नये अनुभव लिए।
फोटो कैप्शन 3: सरकारी स्कूलों में पीटीएम में भाग लेते अभिभावक एवं शिक्षक।





जयहिंद को रिहा करने की मांग की अतरलाल ने
************************************************
***********************************
***********
कनीना की आवाज। बसपा के नेता अतरलाल एडवोकेट ने राज्य सरकार से सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी हरियाणा के पूर्व प्रदेश संयोजक पंडित नवीन जयहिंद को तत्काल रिहा कर उनके खिलाफ बनाए गए केस को रद्द करने की मांग की है।
    अतरलाल ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को भेजे ज्ञापन में कहा है कि पंडित नवीन जयहिन्द को जो गिरफ्तार कर जेल भेजा है और उनके खिलाफ जो केस बनाया है उसको लेकर उन्हें दर्द है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके खिलाफ बनाए केस को तत्काल वापिस लेकर उनको रिहा नहीं किया गया तो बसपा तथा प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन छेड़ देंगे।





जीआर में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस
****************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जीआर इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन विजयपाल यादव द्वारा की गई जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा दैनिक जीवन में गणित के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के प्राचार्य त्रिभुवन सिंह राठौर ने बच्चों को बताया कि हम और हमारी प्रत्येक गतिविधि किसी न किसी तरह से से गणित से प्रभावित रहती है। मैथ्स अपने आप में एक बहुत ही रोचक विषय है तथा बाकी सारे विषयों को आधार प्रदान करता है। कार्यक्रम की मुख्य रूप रेखा विद्यालय के गणित अध्यापकों दीपक नारा, ममता शर्मा, रेशु और सुंदरपाल द्वारा तैयार की गई तथा उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया । उन्होंने बच्चों को बताया कि मैथ्स एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसे पढऩा अपने आप में बहुत रुचिकर विषय  है। मैथ्स को एक खेल की तरह रुचि लेकर पढऩा चाहिए ना कि बोझ समझ कर। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकार बनाना, भाषण, कविता पाठ, डांस आदि आइटम प्रस्तुत  किये गए। चेयरमैन विजयपाल यादव ने बताया कि हमेशा से ही विद्यालय में समय समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
फोटो कैप्शन 01: गणित दिवस मनाते जीआर स्कूल के बच्चे।










Thursday, December 22, 2022

 
अगिहार स्कूल में मनाया गणित दिवस
****************************************
************************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया गणित के प्रवक्ता अजय बंसल ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन तथा उनके कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे गणित के प्रति ज्यादा से ज्यादा रुचि पैदा करें इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं अर्चना प्रियंका तथा वंदना ने भी महान गणितज्ञ के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें वंदना विशाखा तथा प्रियंका की टीम ने प्रथम तथा कक्षा 9वी से साहिल मोहित तथा कक्षा 11वीं  से साहिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पूनम यादव ने किया  तथा विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक राजेंद्र कटारिया निशा यादव पूनम यादव धर्मेंद्र डीपी रतनलाल चंद्रशेखर प्रमोद कुमार के अलावा विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: अगिहार में गणित दिवस मनाते हुए।








अधिवक्ता विक्रम सिंह के निधन पर रखा मौन
-वर्क भी रखा सस्पेंड
***************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की एक आम बैठक गुरुवार को प्रधान ओपी रामबास की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ता विक्रम सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दिन का वर्क सस्पेंड भी रखा। बार प्रधान ओपी रामबास ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि अधिवक्ता विक्रम सिंह मिलनसार व्यक्ति थे। वे सभी के साथ मिल झूलकर उनका रहते थे व जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उनकी कमी कनीना बार में हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि कनीना बार हमेशा उनके साथ है। इस दौरान कनीना बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।






खेतों में नहरी पानी से सिंचाई के लिए बने खालें लुप्तप्राय
-तोड़ डाले हैं अधिकांश खालें, बहुत कम खेतों की होती है नहरी पानी से सिंचाई
********************************************************************
*****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना की मानी जाने वाली 52000 हेक्टेयर भूमि पर रामगढ़ ,रामपुरी तथा बड़ी नहर महेंद्रगढ़ कनाल गुजरती हैं जिनसे खेतों की सिंचाई करने के लिए किसानों की सुविधा के दृष्टिगत वर्षों पहले खालें बनाई गई थी। ये खालें विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचती थी किंतु समय के अनुसार अब वह खालें लगभग किसानों ने स्वयं ही समाप्त कर दी हैं या फिर खेती कार्यों के चलते जर्जर होकर समाप्त हो गई है। इनका लेवल सही न होने के कारण किसानों तक पानी नहीं पहुंचा और रोष भी पनपा। ऐसे में जहां खेतों की सिंचाई के लिए मोरिया छोड़ी गई थी वो भी बंद हो चुकी है। वर्तमान में बहुत कम खेतों की सिंचाई नहरों से होती है।
 किसान सज्जन सिंह, राम सिंह, सूबे सिंह आदि ने बताया कि खेत किसानों के लिए सिंचाई हेतु नहरों से  खालें बनाई गई थी वो या तो खेतों की बुवाई, निराई आदि में समस्या बनती थी, ऐसे में किसानों ने तोड़ डाली है या अब जर्जर हालत में पड़ी है। बहुत कम खालें काम कर रही है जिनसे खेतों की सिंचाई अभी जारी है। यद्यपि नहर के पानी से सिंचाई कोई अधिक महंगी नहीं पड़ती है किंतु खालों के रखरखाव न होने के चलते खालों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है।
महज धनौंदा, बाघोत, सीहोर आदि कुछ क्षेत्रों में खालें अभी भी काम कर रहे हैं और कुछ किसान सिंचाई के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
विभाग के उच्चाधिकारी मानते हैं किसानों के खेतों से 90 प्रतिशत खालें समाप्त हो चुके हैं। कुछ जगह काम कर रहे हैं।  जिस जगह पानी की जरूरत है वहां माइक्रो सिंचाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कि नहर पर आधारित माइक्रो सिंचाई बेहतर योजना है। अगर किसान चाहे तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।



 4.38 लाख रुपये का डाला क्लेम
-गाड़ी ने बिजली के पोल को मारी थी टक्कर जिसमें ट्रांसफार्मर और गाड़ी जलकर हुई थी राख
******************************************************************************
*****************************************
*************************************
कनीना की आवाज। एसडीओ बीएच बीवीएन बूचावास ने कमल सिंह अगिहार के खिलाफ 438169 रुपये का क्लेम डालते हुए मामला दर्ज करवाया है। इसं संबंध में 22 नवंबर 2011 को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी जिसमें 398338 रुपए का एस्टीमेट बनाया था जो उच्च अधिकारियों ने बढ़ाकर 438169 रुपये कर दिया है।
 कनीना पुलिस ने कमल सिंह अगिहार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों उन्होंने बिजली के पोल एवं 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंचाई थी जिसमें 438169 रुपये का नुकसान हुआ था।
 मिली जानकारी अनुसार महिंद्रा गाड़ी ने बिजली के पोल को टक्कर मारी थी पोल टूटकर गिर गया था तथा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया था। आग लग गई थी जिसमें गाड़ी एवं ट्रांसफार्मर जल गए थे। इस घटना के पीछे गाड़ी चालक की लापरवाही होना पाया गया है।



पत्नी गुम ,पति ने करवाया गुमशुदगी का मामला दर्ज
***************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज।  कनीना उपमंडल के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के गुम होने का मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने उन्होंने पुलिस में कहा है कि 19 दिसंबर को उनकी पत्नी दोपहर करीब एक बजे से लापता है जो शादी के जेवरात भी ले गई। उन्होंने कहा कि हर जगह की तलाश की गई है किंतु नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने कनीना पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।




एसडी विद्यालय ककराला में हुआ गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन  
****************************************************************
**************************************
****************************
कनीना की आवाज। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एसडी विद्यालय ककराला में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छठी कक्षा से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें थी विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया प्रतियोगिता का आयोजन कुल 5 चरणों में पूरा किया गया।
  जगदेव यादव चेयरमैन ने बताया कि प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए उसके बाद बजर प्रत्यक्ष और रैपिड फायर चक्र का आयोजन हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियों में बड़े कांटे का मुकाबला बना रहा। इशिका की टीम ने प्रथम स्थान माही की टीम ने द्वितीय एवं शौर्य की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रश्नोत्तरी विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विजेता रहे सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और अपने वक्तव्य में बताया कि रामानुजन एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत, अनंत श्रंखला और गणितीय समस्याओं के समाधान आदि के क्षेत्रों में महान योगदान दिया जिन्हें तब एक अघुलनशील माना जाता था। यह आश्चर्य की ही बात है कि किसी भी तरह की औपचारिक शिक्षा न लेने के बावजूद उन्होंने उच्च गणित के क्षेत्र में ऐसी विलक्षण खोजें की जिससे इस क्षेत्र में उनका नाम हमेशा के लिए अमर हो गया। इस प्रकार की प्रतियोगिता से विषय की बारीकियों की समझ के साथ साथ एकाग्रता और हाजिर जवाबी का कौशल पैदा होता है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है।
इस अवसर पर मोना, प्रीतम सिंह, अजीत सिंह, ईश्वर सिंह, स्नेह यादव, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, सुधा, सोनिया, राजेश यादव, प्रियंका यादव एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल ककराला में आयोजित गणित दिवस।





दूसरे दिन भी कोहरा पड़ा, ठंड बढ़ी, लोग आग सेकते नजर आये
******************************************************
****************************************
***************
कनीना की आवाज।कनीना क्षेत्र में बुधवार से दोपहर तक कोहरा पडऩे तथा ठंड बढ़ गई है। लोग इधर उधर आग सेकते नजर आये।
 वैसे तो मंगलवार को सुबह कोहरा पड़ा जो कुछ समय तक चला। अब तो ठंड भी बढऩे लगी है।
वैसे तुम नवंबर माह में कोहरा पड़ता आया है किंतु इस बार कुछ देर से कोहरा पडऩे लगा है। विगत वर्ष नवंबर के दूसरे सप्ताह में कोहरा शुरू हो गया था।
विज्ञान के जानकार मानते हैं कि जब धुआं या प्रदूषण बढ़ जाता है और ठंड पड़ती तो धूम कोहरा बनता है जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है।







Wednesday, December 21, 2022

 

मेगा पीटीएम 23 दिसंबर को
********************************
********************************************
************************************
****
कनीना की आवाज।  राजकीय स्कूलों में मेगा पीटीएम 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस पीटीएम में विद्यार्थियों और अभिभावकों का शिक्षकों से सीधा संप्रेषण किया जाएगा। यही नहीं उन्हें गूगल फॉर्म भी भर कर भेजना होगा। इसके लिए विभिन्न सरकारी स्कूलों में तैयारियां कर ली गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यापक नेता सुनील कुमार ने बताया की शिक्षा विभाग हर वर्ष सरकारी स्कूलों में मेघा पीटीएम आयोजित करता है। इस बार भी 23 दिसंबर को आयोजित कर रहा है।






आयुर्वेदिक कॉलेज नारनौल में शुरू होने पर जताई खुशी
***********************************************
*****************************************
********
कनीना की आवाज।  आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा में बीएएमएस की एक सौ सीटें मंजूर होने पर लोगों ने खुशी जताई है।
 महेश बोहरा, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, महेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बीएएमएस का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य आयुर्वेद पर टिका हुआ है। इसलिए आयुर्वेद की सीटें शुरू होना क्षेत्र के लिए लाभप्रद साबित होंगी। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को दूरदराज के बजाय क्षेत्र में ही आयुर्वेदिक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।






स्मृति समारोह को सफल बनाने के लिए धनौंदा में आयोजित हुई बैठक
***********************************************************
*****************************************
*****************
कनीना की आवाज।  बाबा अजयपाल देव के स्मृति समारोह को सफल बनाने के लिए जिला के गांव धनौन्दा में कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित की गई। प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के तौर पर सभा में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को समारोह को सफल बनाने बारे दिशा निर्देश दिए। सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार से अजमेर नरेश बाबा अजयपाल देव के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर शोध करने के लिए किसी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में उनके नाम पर शोध पीठ स्थापित करने की मांग की गई।
 सभा को सम्बोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि आगामी 25 दिसम्बर को जिला के गांव खोड़ में बाबा अजयपाल देव का स्मृति समारोह राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल पर 20 हजारा लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
 उन्होंने कहा कि बाबा अजयपाल देव ने देश धर्म तथा गौ-माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की जो आहुति दी उसको युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा। वे अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के परदादा थे। उन्होंने सन् 1105 से लेकर 1132 ई तक  अजमेर पर शासन किया। सभा में दस प्रचार सचिवों की अलग-अलग गांवों में ड्यूटी लगाई गई। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह तंवर, राजबीर गौड़, सोनू चौहान, विक्रम आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
फोटो कैप्शन 02: स्मृति समारोह के लिए धनौंदा में आयोजित बैठक का नजारा।





कोहरा पड़ा, ठंड बढ़ी, लोग आग सेकते नजर आये
**********************************************
******************************************
*******
कनीना की आवाज।  कनीना क्षेत्र में बुधवार को दोपहर तक कोहरा पड़ा तथा ठंड बढ़ गई है। लोग इधर उधर आग सेकते नजर आये।
जहां मंगलवार को सुबह कोहरा पड़ा जो कुछ समय तक चला। अब तो ठंड भी बढऩे लगी है।
वैसे तुम नवंबर माह में धुंध पड़ती आई है किंतु इस बार कुछ देर से धुंध पडऩे लगी है। विगत वर्ष नवंबर के दूसरे सप्ताह में धुंध शुरू हो गई थी।
विज्ञान के जानकार मानते हैं कि जब धुआं या प्रदूषण बढ़ जाता है और ठंड पड़ती तो धूम कोहरा बनता है जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है।








नशीले पदार्थ स्मैक सहित एक आरोपित गिरफ्तार
****************************************
*************************************
*******
कनीना की आवाज।  नशीले पदार्थ स्मैक सहित एक आरोपित गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएसएनसीबी यूनिट रेवाड़ी की टीम ने जिला महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र में कनीना महेंद्रगढ़ रोड पर एक गली से अवैध नशीले पदार्थ सहित एक आरोपित को पकड़ा है। आरोपित की पहचान देवेंद्र उर्फ मोनू वासी रसूलपुर अहिरन थाना पचेरी कलां झुंझुनूं के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक एचएसएनसीबी की टीम ने थाना शहर कनीना के क्षेत्र से एक युवक को अवैध नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली कि देवेंद्र उर्फ मोनू वासी रसूलपुर अहिरन थाना पचेरी कलां झुंझुनूं कनीना महेंद्रगढ़ रोड बाबा मोहल्लड नाथ वाली गली में नशीला पदार्थ स्मैक सहित खड़ा है और किसी को बेचने के लिए खड़ा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपित को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। एचएसएनसीबी की टीम द्वारा बतलाए हुए स्थान पर रैड की गई, वहां पर खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने उसको काबू कर पूछताछ की, पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र उपरोक्त बतलाया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 9 पाउच सिल्वर पेपर के बरामद हुए, जिनको चैक करने पर नशीला पदार्थ स्मैक मिला, जिसका सिल्वर पेपर सहित 2 ग्राम वजन पाया। आरोपित को अवैध नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया और थाना शहर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और बरामद अवैध नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।










नकदी और गाड़ी छीनकर ले जाने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार
**********************************************************
*****************************************
*******************
कनीना की आवाज।  नकदी और गाड़ी छीनकर ले जाने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशों में कार्रवाई करते हुए गाड़ी छीनकर ले जाने और पैसे छीनने के मामले में थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवरत्न वासी छाजूपुरम महेंद्रगढ़, सोमवीर उर्फ काली वासी खेड़ी कनीना और रामबीर वासी खेड़ा कनीना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों को कनीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपितों ने हीरो होंडा चौक गुरुग्राम से रेवाड़ी तक किराए पर गाड़ी की थी, उसके बाद आरोपित कनीना क्षेत्र में ड्राइवर से नकदी और गाड़ी छीनकर भाग गए थे। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अवधेश वासी मैटाहेटी थाना सहसो जिला इटावा यूपी ने थाना कनीना में शिकायत दी कि उसने अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर उबर में लगा रखी थी। दिनांक 9 नवंबर 2020 को हीरो होंडा चौक गुरुग्राम पर तीन नौजवान लड़के मिले, जिन्होंने रेवाड़ी तक किराए पर गाड़ी की। शिकायतकर्ता ने बताया कि रेवाड़ी से थोड़ा आगे निकलने के बाद आरोपितों ने गाड़ी रुकवाकर उसको पीछे बैठा लिया और पैसे छीन लिए और उसके एटीएम कार्ड से भी पैसे निकाल लिए। उसने बताया कि आरोपितों ने महेंद्रगढ़ पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाई और कनीना से अटेली की तरफ कनीना फाटक से कुछ आगे उसको उतारकर गाड़ी लेकर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते पुलिस द्वारा गाड़ी को पहले बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फोटो कैप्शन 01: पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित

Tuesday, December 20, 2022

 

मारपीट के मसले में सात आरोपित गिरफ्तार
*********************************************
*******************************************************
*****************************************
************
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना के क्षेत्र में दौंगडा चौक पर लाठी डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशानुसार मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 3 गाडिय़ां भी बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कलवाडी निवासी विशाल उर्फ पंकज, योगेश, प्रदीप, ओमप्रकाश, दौंगडा जाट निवासी अमित, अरुण और बुहाना राजस्थान के गांव झांझा निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यवीर वासी दौंगडा अहीर ने थाना सदर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 19 दिसंबर की सुबह वह अपनी गाड़ी लेकर दौंगडा चौक पर आया था। उसने बताया कि तभी 3 गाड़ी और 5 बाईक लेकर 25-30 आदमी आए, जिनके हाथ में लकड़ी, डंडे और बरछी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपितों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान उसे काफी चोटें आई। शिकायतकर्ता ने सोने की चैन गायब होने और एक लाख रुपए ले जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिनके तहत मामले में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे 3 गाडिय़ां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
फोटो कैप्शन 3: मारपीट के मसले में गिरफ्तार 7 आरोपित।







 स्कार्पियो तथा मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल, रोहतक रेफर
*********************************************************
***************************************
********************
कनीना की आवाज। कनीना-ककराला सड़क मार्ग पर रेलवे अंडरपास में एक स्कार्पियो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए जिन्हें कनीना अस्पताल भेजा गया। जहेां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कनीना पुलिस में वेद प्रकाश कनीना ने दी शिकायत में कहा है कि मैं तथा नवीशेयर मोटरसाइकिल पर बैठकर ककराला रोड पर अंडरपास पहुंचे तो एक स्कार्पियो तेज रफ्तार से आ रही थी। अंडरपास में टक्कर मार दी। दोनों को कनीना अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें रोहतक पीजीआइएमएस में इलाज के लिए रेफर किया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उसकी शिकायत पर स्कार्पियो गाड़ी चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







करीब दो दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
*************************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। दौंगड़ा पुलिस चौकी में एक व्यक्ति के साथ करीब दो दर्जन लोगों कके विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया है।
 दौंगड़ा अहीर पुलिस में सत्यवीर द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि मैं सोमवार को एक लाख रुपये लेकर नारनौल महिला की हो रही डिलीवरी हेतु जा रहा था।
 दौंगड़ा अहीर बस स्टैंड पर खड़ा था तभी दो बोलेरो कैंपर और एक अल्टो, एक बलेनो तथा 5 बाइकों पर 25-30 व्यक्ति सवार होकर आए जो हाथों में लाठी-डंडे, बरछी लिए हुए थे। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि मारपीट में 2 तोले सोने की चेन और एक लाख रुपये गायब हो गए। काफी चोटें आई। घायल के स्वजन कनीना उप-नागरिक अस्पताल ले गए जहां से डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में विभिन्न धाराओं के तहत करीब दो दर्जन लोगों के लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








विवाहिता हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
******************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से एक महिला 17 दिसंबर से गायब है। उनके पति ने उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। गुम हुई महिला के पति ने कहा है कि 17 दिसंबर को उनकी पत्नी बगैर बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर नहीं मिली। उसके बयान पर कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।





26 सोलर लाइट लगाई
********************************
************************************
***
कनीना की आवाज। शांति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी में हिताची कंपनी ने सीएसआर के माध्यम 26 सोलर लाइट के पोल लगवाए है। कंपनी ने हर साल अपने सीएसआर में से कुछ हिस्सा शान्ति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी में लगाने के लिए कहा है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस संस्था को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हमारी कंपनी हमेशा तैयार है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इसी प्रकार संस्था के साथ धीरे धीरे और भी कंपनियां साथ देने के लिए आगे आ रही है।








पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने वाला किया गिरफ्तार
********************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। अपहरण की सूचना पर अपहरणकर्ताओं का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहित वासी दिनोद भिवानी के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपित नवीन वासी दिनोद भिवानी को पहले गिरफ्तार किया था। जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपित से वारदात मेनप्रयोग की गई गाड़ी बरामद की है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने आरोपित से उसके साथियों के बारे में पूछताछ करते हुए एक ओर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दरअसल थाना कनीना की पुलिस टीम को 22 जुलाई 2021 को रात के समय डायल 112 गाड़ी से सूचना मिली थी कि गांव बवानिया से तीन चार लड़के स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में एक लड़के को उठा कर ले गए हैं। पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं का पीछा किया, पीछा करते हुए पुलिस टीम महेंद्रगढ़ पुराने गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंची तो वहां पर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खड़ी थी। जिसे चैक करने के लिए थाना प्रबंधक उमर मोहम्मद उतरकर गाड़ी की तरफ चला तो डिजायर गाड़ी में बैठे युवक ने कहा कि पुलिस आ गई है, इनको सीधी टक्कर मारकर जान से मार दे। स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के चालक ने जान से मारने की नियत से थाना प्रबंधक को टक्कर मारी और पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। आरोपितों के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ कर आज न्यायालय में पेश किया गया, आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फोटो कैप्शन 01: गिरफ्तार किया पुलिस की गाड़ी को टक्कर माने वाला व्यक्ति।







एसडी विद्यालय







ककराला में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
*****************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में प्रथम व द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन खेलों में रिले रेस़, ब्लाइंड रेस़, थ्री लेग रेस, सैक रेस़ व अन्य क्रियाकलाप शामिल रहे।  
   कार्डिनेटर स्नेह यादव ने बताया कि प्रथम कक्षा से रिले रेस में प्रथम स्थान अयांश गहलोत, दक्ष, अंतिम, प्रियांश और द्वितीय स्थान नक्ष, मानव, मिनित, जीतू ने प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में प्रथम स्थान विराज-अमन, सनम-वंशु, रितिका-सोहम, कियान-यक्ष ने एवं द्वितीय स्थान जतिन-देव, काव्या-हर्ष, तनवी-रितिका, जतिन-प्रांजलि ने प्राप्त किया। सैक रेस में प्रथम स्थान रियांश ने व द्वितीय स्थान पर अवनी ने प्राप्त किया। बॉल पिक-अप गेम में दक्ष, पूर्व, क्रिश ने प्रथम और यश, कंचन, क्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय कक्षा के प्रतिभागियों ने रिले रेस में प्रथम स्थान प्रिंस, सिमरण हिमांशी, रुद्र ने व द्वितीय स्थान जंयत, विरेन, रोनक, कार्तिक ने प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में रोहन-अंश, जिया-रुद्र, शोर्यजीत-चिराग, लिपिका-रितिका, शिवानी-हिमांशी, सक्षम-सुशांत, वियांशु-कोमल, कार्तिक-जय, कुशल-देवीयांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैक रेस में प्रथम स्थान लक्ष्य, कृतिका एवं द्वितीय स्थान भावी, प्रियांशु ने प्राप्त किया। व ब्लाईंड रेस में मयंक हर्ष हार्दिक, हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कनिका, डिम्पल, दक्ष, नक्ष, सिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉल पिक-अप गेम में नुशांत, मोक्ष, दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं भानुप्रताप व अंश द्वितीय स्थान पर रहे।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विजेता रहे खिलाडिय़ों कों शुभकामनाएं दी  व बताया कि खेल एक शारीरिक क्रिया है। सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं से शारीरिक विकास होता है जो कि विद्यार्थियों के लिए अत्यावश्यक है। खेल एक संगठित प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि है जिसमें प्रतिबद्धता व निष्पक्षता होती है। खेलों से विद्यार्थियों में निष्पक्षता, भाई-चारे की भावना एवं सद्भावना का विकास होता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र यादव, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, सीईओ आरएस यादव, सीएओ नरेन्द्र यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, रतन सिंह डीपी, पूजा डीपी, भावना, सरोज, सुमन, कविता, रजनी, पूजा, रेखा, कविता, रजनी यादव, मनीषा, सोनम आदि स्टाफ  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: एसडी स्कूल में खेलों का शुभारंभ करता स्कूल स्टाफ।

Monday, December 19, 2022

 
26 सोलर लाइट लगाई
*************************************
****************************************
******************************************
****
कनीना की आवाज। शांति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी में हिताची कंपनी ने सीएसआर के माध्यम 26 सोलर लाइट के पोल लगवाए है। कंपनी ने हर साल अपने सीएसआर में से कुछ हिस्सा शान्ति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी में लगाने के लिए कहा है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस संस्था को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हमारी कंपनी हमेशा तैयार है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इसी प्रकार संस्था के साथ धीरे धीरे और भी कंपनियां साथ देने के लिए आगे आ रही है।
फोटो कैप्शन 10: सोलर लाइट लगवाते कंपनी के लोग।







वालीबाल में पाया कांस्य पदक,
किया गया ग्रामीणों द्वारा सम्मान
********************************************
***************************************

कनीना की आवाज। पुलिस थाना अटेली में सेवारत उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के पुत्र  प्रवीन ने वालीबाल अंडर 16 आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कांस्य पदक प्राप्त किया है । प्रवीण  गागड़वास जिला भिवानी का निवासी है तथा प्रज्ञा हाई स्कूल भाड़वा जिला चरखी दादरी में बारहवीं कक्षा का छात्र है ।  गांव गागड़वास पूर्व शिक्षा मंत्री  बहादुर सिंह व  उसके बड़े भाई  रामनारायण सिंह डीसी का चर्चित गांव है ।
प्रवीण के पिता उप निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि प्रवीण की बचपन से ही खेलों में रुचि रही है और वालीबाल उसका मन पसन्द खेल है । प्रवीण बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनना चाहता है । थाना प्रबंधक जगराम सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रवीण को बधाई दी है ।
फोटो कैप्शन 9: प्रवीण को बधाई देते ग्रामीण।






बीएमडी फाउंडेशन ने किया बेटी के जन्म पर परिवार को सम्मानित
-यहां बेटियों के जन्म पर अब होता हैं कुआं पूजन व बजती हैं थाली
*******************************************************
*****************************************
****************
कनीना की आवाज।  बीएमडी फाउंडेशन द्वारा कैम्पेन कल्पना के तहत गत देर शाम नई अनाज मण्डी अटेली में काजल यादव व की नवजात बेटी यशस्वी के जन्मोत्सव पर कुआं पूजन के अवसर पर परिवार का सम्मान किया गया। फाउंडेशन के चेयरमैन लक्की सीगड़ा, इन्द्रजीत यादव, एडवोकेट रेखा यादव,काउंसलर पिंकी यादव,एडवोकेट बबली यादव,डा.पारुल एवं ऋचा गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवजात बेटी के माता-पिता को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और सतत विकास लक्ष्यों को भी गतिशीलता प्रदान की।
कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट रेखा यादव एवं बबली यादव,ने सयुंक्त रूप से कहा की बेटा-बेटी के बीच भेद-भाव करने जैसी सोच नहीं रखनी चाहिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एक सार्थक प्रयास है। गांव के लिंगानुपात में बीते वर्ष से अब तक काफी सुधार हुआ है।  इतिहास गवाह है महिला का जिस परिवार में महिला का सम्मान नहीं होता वह परिवार अंतर्कलह की ओर अग्रसर हो जाता है। धर्म ग्रंथों में नारी शक्ति को विशेष दर्जा देकर पूज्यनीय भी कहा गया है।
काउंसलर पिंकी ने बताया की आज के दिन बेटियां भी बेटों से किसी प्रकार से कम नही है। बेटियों को बेटे से बढ़कर परवरिश देनी चाहिए। बेटियां हमारा सौभाग्य होती है। अगर लड़कियों के पैदा होने पर उनके मां-बाप खुशी मनाएं तो संसार की सभी बेटियों को आदर सत्कार मिल सकता है। लोगों को यह भी समझना चाहिए कि नारी इस देश की आधी संख्या है और नारी के बिना उनका वंश भी नहीं चल सकता है। अगर बच्चे को उचित शिक्षा व लाड़ प्यार मिले तो वह जरूर आगे बढ़ता है। जरूरी नहीं है लड़के ही अपने परिवार व देश के लिए कुछ कर सकते हैं वह इस लड़की को उच्च स्तर पर शिक्षित करेंगे व लोगों को भी बताएंगे की परिवार में लड़की की अहमियत क्या होती है।
चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह निसंदेह बेटियों के सम्मान के लिए एक सार्थक मुहिम है।
नवजात बेटी के दादा विजय कुमार ने बताया की 25 नवम्बर को घर में बेटी ने जन्म लिया था। बेटी के जन्म पर परिवार में खुशियां मनाई गई और नाचने गाने के साथ -साथ भोज कार्यक्रम आयोजन कर कुआं पूजन भी किया ताकि हम भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके। इस अवसर पर कप्तान रघुवीर सिंह,दादी कृष्णा देवी,इन्द्रजीत,डॉ.दीपक यादव,डॉ.योगेंद्र,डा पारुल सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
फोटो कैप्शन 09: लड़की की मां को सम्मानित करते लक्की सिगड़ा एवं अन्य।




योग के गुर  एवं लाभ बताये
***********************************
****************************************
*
कनीना की आवाज।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास दूसरी पारी में माध्यमिक विद्यालय कक्षा 6 से कक्षा 8 में योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया योग पतंजलि मनेठी ने योग व व्यायाम के लाभ तथा गुर  बताये।
इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक व योगाचार्य ने दीप प्रचलित किया तथा बच्चों व स्टाफ सदस्यों को योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म योग व व्यायाम तथा ज्ञानवर्धक बातें बताकर सभी को लाभान्वित किया।
 सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने शारीरिक व मानसिक विकास के योगासन सीखे तथा अभ्यास किया तथा योगाचार्य का विद्यालय में अपना कीमती समय देने पर धन्यवाद किया।
फोटो कैप्शन 5: भोजावास में योग के गुर सिखाते योगाचार्य।



राम प्रसाद बिस्मिल को उनके बलिदान दिवस पर याद किया
******************************************************
**************************************
*****************
कनीना की आवाज।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार की प्रार्थना सभा में सोमवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों राम प्रसाद बिस्मिल ठाकुर रोशन सिंह,अशफाक उल्ला खां व राजेंद्र लाहिड़ी को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया।
 देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों से प्रेरणा ग्रहण करें विद्यालय के छात्रों हरेंद्र, परमजीत, नीलम, मंजू, वंदना ,राधा निकिता, मोनिका ,प्रियंका एवं अर्चना आदि ने इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
 विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने काकोरी के जांबाज शहीदों के बारे में जानकारी देते हुए अमर शहीद  राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी तथा रोशन सिंह  के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा उनके देश की आजादी में योगदान को याद किया। उन्होंने महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खान के जीवन पर एक कविता का वाचन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इन शहीदों के जीवन से शिक्षा ग्रहण करें और उनके बताए हुए मार्ग पर चलें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल,राजेंद्र कटारिया, निशा यादव,पूनम यादव, धर्मेंद्र सिंह, पवन कुमार, चंद्रशेखर मुकेश कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: अगिहार में क्रांतिकारियों को याद करते हुए शिक्षक एवं विद्यार्थी।






नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
******************************************
***********************************
***********
कनीना की आवाज।  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मंडल व हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख श्रीकांत जाधव के निर्देशानुसार एचएसएनसीबी यूनिट रेवाड़ी की टीम ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, एचसी सुरेश कुमार, सिपाही प्रवीन कुमार, सिपाही मंदीप कुमार ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत सरस्वती पब्लिक स्कूल भडफ़ में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ अभियान चलाने बारे प्रेरित किया व बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलवाई। जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों को टोल फ्री नंबर 9050891508 बारे अवगत कराया व ई-प्लज सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाए गए। टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करने की दिशा में कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले युवाओं की जानकारी दे, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशे की तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर गजराज सिंह, चेयरमैन रमेश कुमार, प्रिंसिपल मनोज कुमार व समस्त स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
एनसीबी टीम के इंचार्ज ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही छात्र छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया। स्कूल में छात्र-छात्राओं को नशे से बचने को कहा। उन्होंने नशे के आदी हो चुके लोगों के घर परिवार, समाज, मानव शरीर और आर्थिक हालातों को होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी नशे का सेवन नही करने को प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 01: पुलिस बच्चों को नशे से बचने की जानकारी देते हुए।




अजमेर नरेश स्मृति समारोह 25 को
***********************************
**********************************
****
कनीना की आवाज।  अजमेर नरेश महाराजा अजयपाल देव  के त्याग और बलिदान की गौरवशाली गाथा युगों-युगों तक समाज को प्रेरणा देती रहेगी। स्मृति समारोह मनाने से समाज में जागृति आती है। इसलिए आगामी 25 दिसम्बर को खोड़ में आयोजित किया जाएगा।
 प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने इलाके के एक दर्जन गांवों में स्मृति समारोह का निमंत्रण लोगों को देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने पोता, तलवाना, खेड़ी, कपूरी, मोड़ी, कांटी में लोगों को से कहा कि भारत का प्राचीन इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है।  
गांव खोड़ में महाराजा अजयपाल देव का स्मृति समारोह बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि महाराजा अजयपाल देव अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के परदादा थे।  उन्होंने सन् 1105 से लेकर 1132 तक अजमेर पर राज्य किया, और अपने राज्य को सुदूर काठियावाड़ गुजरात तक बढ़ाकर चक्रवर्ती सम्राट की पदवी ग्रहण की। उन्होंने स्मृति समारोह के प्रचार के लिए गांवों में प्रचार सचिव भी नियुक्त किए।
फोटो कैप्शन 02: स्मृति समारोह के निमंत्रण अतरलाल एडवोकेट व अन्य।






फुटबाल प्रतियोगिता में ट्रॉफी बलंबा की टीम ने जीती
- दूसरे स्थान पर प्रभुवाला हिसार की टीम रही
*******************************************
*************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में 69वीं चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता  संपन्न हो गई। देर शाम तक फाइनल सेमीफाइनल तथा फाइनल खेल चलते रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि नीतू पहलवान खरक,सोमदत्त आबकारी कराधान अधिकारी रहे।
 इस मौके पर सेमीफाइनल मैैच धनौंदा एवं प्रभुवाला के बीच चला जिसमें प्रभुवाला हिसार की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच खेड़ी और बलंबा की टीम के बीच चला जिसमें बलंबा की टीम विजयी रही।
 फाइनल फुटबाल प्रतियोगिता बलंबा एवं प्रभुवाला टीमों के बीच चला किंतु 7वीं पेनल्टी शूट में बलंबा की टीम विजयी रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रथम स्थान पाने वाली बलंबा की टीम को एक ट्रॉफी तथा 51 हजार रुपये नकद प्रदान किए वहीं द्वितीय स्थान पर रही प्रभुवाला की टीम को एक ट्रॉफी और 41000 रुपये नकद प्रदान किए। मैन ऑफ द टूर्नामेंट संदीप बलंबा रहे। इस अवसर पर मुकेश तंवर, सुरेंद्र सिंह, बीर सिंह थानेदार, कप्तान ओमपाल, पूर्ण पहलवान, राजेंद्र नंबरदार, सतीश कुमार प्राचार्य सहित विभिन्न ग्रामीण खिलाड़ी, दूरदराज से आये जन उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 6: बलंबा की टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि।







आरडी जोशी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुडिय़ा खेड़ा में लगाया गया निशुल्क आंखों कैम्प  
-आंखों कैंप का उद्घाटन मुंडिया खेड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह ने किया
*****************************************************************
***********************************
*********************************
कनीना की आवाज।  स्वतंत्रता सेनानी आरडी जोशी चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से संजीवनी आई केयर अस्पताल रेवाड़ी द्वारा ग्राम मुडिय़ा खेड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया द्य इस कैंप का उद्घाटन मुडिय़ा खेड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर मुडिय़ा खेड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह ने कहा कि आंखें वो नायाब तोहफा हैं कुदरत का, जिससे सारी दुनिया की रंगीनी, अच्छी-बुरी सभी चीजें देखी जा सकती हैं। आँखें तो सभी प्राणियों को होती हैं, लेकिन मनुष्य में इसका अलग ही महत्व है।
उन्होंने कहा कि शरीर का सबसे ज्यादा कोमल अंग आंखें होती हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। आंखों का काम सिर्फ देखना और देखे हुए संदेश को मस्तिष्क तक पहुंचाना होता है और शरीर की खूबसूरती में भी ये सहायक हैं। महेंद्र सिंह ने कहा कि कवियों ने तो उपमाएं देकर आँखों का बखान किया है अपनी कविताओं, गजलों में। जब जुबान खामोश होती है तो आँखें बोलती हैं अत: आंखों के बारे में जानना व इनकी सुरक्षा करना भी जरूरी है।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी आरडी जोशी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबन्धक सतीश जोशी ने बताया कि इस कैंप में संजीवनी आई केयर अस्पताल के कुशल डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत जिन मरीजों को चश्मे व दवाइयों की जरूरत थी, उनको ये चश्मे व दवाई मुफ्त उपलब्ध करायी गई। यह कैम्प सुबह 10 से 4 बजे तक लगाया गया श्री जोशी ने बताया कि इस कैंप में सभी मरीजों का इलाज जांच निशुल्क की गई।
जोशी ने बताया कि डॉक्टर अजीत सिंह ने इस कैंप के सफल आयोजन के लिए अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी है और इस कैंप में लगभग 254 मरीजों की जांच की गई।
इस अवसर पर बलवान चेयरमैन, स्कूल प्रिंसिपल अशोक कुमार, कैलाश, पृथ्वी सिंह, कमल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3:कैंप का उद्घाटन करते हुए सरपंच एवं अन्य
            4: रोगियों की जांच करते डाक्टर।