Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, December 28, 2023



 

जैव विविधता दिवस-29 दिसंबर
जैव विविधता संरक्षण सतत भविष्य के लिए एक मार्ग
*********************************************************
*****************************************************************
*************************************
*******************
कनीना की आवाज। देश में ही नहीं प्रत्येक क्षेत्र में जैव विविधता देखने को मिलती है। जैव विविधता का संसार बहुत बड़ा है। विभिन्न जीव आपस में एक दूसरे से मिलजुलकर रहते हैं। जैव विविधता पर कुछ जानकारों से चर्चा की गई-
** जैव विविधता शब्द की परिभाषा एडवर्ड विल्सन द्वारा दी गई थी। आनुवंशिकी विविधता के तहत एक जाति अनुवंशिकी स्तर पर वितरण क्षेत्र में बहुत अधिक विविधता दर्शाती है। एक क्षेत्र के जीव दूसरी क्षेत्र के जीवों से जातीय रूप से विविध होते हैं। यही नहीं बारिश,रेगिस्तान व आद्र्र क्षेत्र क्षेत्र के जीवों में भिन्नता पाई जाती है। जंतुओं में विविधता देखने को मिलती है किंतु मानव अति लालची है जो जीव जंतु का शोषण कर रहा है, अति दोहन कर रहा है।  समुद्री मछलियों का जिस दर से दोहन कर रहा है उससे अनेकों प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। बहुत से पेड़ पौधे वातावरण बदलाव तथा इंसान की के हस्तक्षेप के चलते धरती से लुप्त होने के कगार पर जा चुके हैं। यदि जैव विविधता को संरक्षित किया जाए तो भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। जैव विविधता के खतरे दिनों दिन बढ़ रहे हैं जिनमें जलवायु परिवर्तन,बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण, विदेशी प्रजातियों का परिचय आवास का विनाश शिकार अधिक शोषण वनों की कटाई कीटनाशक छीड़कना, चिडिय़ाघर और अनुसंधान के उद्देश्य के लिए जीव जंतु को संग्रह आदि प्रमुख कारण हैं।  यदि यह जीव जंतु लुप्त हो जाएंगे तो भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।
---राकेश कुमार विज्ञान के जानकार
 इंसान को तर्कसंगत पर्यावरण का उपयोग करना चाहिए जो प्रजातीय विविधता संरक्षण, जीन प्रजातियां, निवास को बचाने तक ही सीमित था उसे जैव विविधता के संरक्षण समाज के कल्याण की स्थिरता पर आधारित है। दुनिया संसाधन संस्थान द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति कार्यक्रम, विकासशील देशों में संरक्षण के लिए अनुदान, जैव विविधता संरक्षण और पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहायता को प्राथमिकता दी जा रही है। जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रौद्योगिकियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। जीवित संसाधन संरक्षण और टिकाऊ विकास के लिए के बीच की कड़ी शामिल करने वाली विश्व संरक्षण रन रणनीति अपनानी चाहिए। संरक्षण के दो ही तरीके हैं अंदरूनी संरक्षण और बाहरी संरक्षण। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1980 में पेड़ों और जानवरों की पूजा कर संरक्षण का दिया था जिससे जीवों के संरक्षण में मदद मिलेगी।
   ---देवेंद्र कुमार विज्ञान के जानकार
यदि समय रहते जीव जंतुओं को संरक्षित नहीं किया गया तो आने वाले समय में इनकी जंतुओं को महज पुस्तकों में ढूंढने को मौका मिलेगाए जीव जंतु लुप्त हो जाएंगे पेड़ पौधे लुप्त हो जाएंगे।  विविधता में कमी होना इंसान के जीवन को खतरे का संकेत होगा । अभी से ही बचाव के तरीके अपनाने चाहिए। भारत जैसे देश में जहां पौधे की 45000 जंगली प्रजातियां और पशुओं की 85251 जंगली प्रजातियां पाई जाती है उनको संरक्षित करने के उपाय अपनाने चाहिए ताकि देश की धरोहर और ये जीव-जंतु, पेड़-पौधे देखने को हर इंसान को मिले।
---रणबीर सिंह शिक्षक
फोटो कैप्शन: रणबीर , देवेंद्र तथा राकेश कुमार।







44 पव्वा देसी शराब बरामद
--हैंड बैग में बेच रहा था शराब
*********************************************************
*****************************************************************
*************************************
*******************
कनीना की आवाज। पुलिस को सूचना मिली कि धर्मेंद्र सीहोर गांव में अपनी दुकान के बाहर खड़े होकर अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस में छापेमारी की तो दुकान के सामने एक व्यक्ति काले रंग का हैंडबैग लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस देखकर भागने लगा। पुलिस ने पकड़कर नाम पूछा तो धर्मेंद्र नाम बताया। उसके हाथ के बैग में 44 पव्वा देसी शराब बरामद की।






विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची मोडी व मानपुरा
-सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने को प्रतिबद्ध -सीताराम यादव
-आयुष व स्वास्थ्य विभाग ने 295 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की व निशुल्क दवाई देकर उपचार किया
-50 लोगों के नए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए
*********************************************************
*****************************************************************
**************************************
******************
कनीना की आवाज। भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव  मोडी में मुख्य अतिथि अटेली के विधायक सीताराम यादव  ने शपथ ग्रहण करवाने बाद नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा भारत को विकसित बनाने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतिम व्यक्ति को लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन -धन योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े हर परिवार को दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध करवाने के लिए 91 लाख बैंक खाते खोले गए हैं।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु तक के 84 लाख 81 हजार बैंक खाता धारकों का दुर्घटना मृत्यु जोखिम कवर बीमा किया गया है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु तक के 32 लाख 72000 लोगों का पंजीकरण किया गया है। प्राकृतिक आपदा के समय सरकार किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है फसले खराब होने पर 11000 करोड रुपए तक का मुआवजा दिया है ।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के लगभग 20 हजार माध्यम व छोटे किसानों के खातों में 5000 करोड़ की रुपए की राशि जमा करवाई है।
मानपुरा गांव में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने शपथ ग्रहण करवाने के बाद कहा कनीना ब्लॉक के नागरिकों को विकसित भारत यात्रा के तहत भरपूर लाभ मिला है।
 कनीना उपमंडल के एसडीएम  सुरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों से कहा अधिकारी कर्मचारी लग्न के साथ कार्य करके नागरिकों को लाभ दें। कड़ी मेहनत से सभी के कार्य पूरे काम करे।
महिला बाल विकास विभाग की तरफ से मानपुरा गांव की ज्योति की गोद भराई व मनन यादव का अन्नप्राशन ,अनवी का जन्मदिन, मोडीं गांव की आरती, अंशु ,की गोद भराई पायल का जन्मदिन व सोनीका का कुआं पूजन करवा कर आशीर्वाद देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मोडी गांव की मोनिका ,सावित्री, गीता, मानपुरा गांव की शर्मिला,प्रियंका, को निशुल्क गैस कनेक्शन देकर लाभ दिया।
समाज कल्याण विभाग ने मानपुर की विमला देवी, वह मोडीं गांव के राजेंद्र, कि बुढ़ापा पेंशन मौके पर बनाकर लाभ दिया।
मोडी गांव के राजेश कुमार छाजुराम गायक कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी मुनीलाल शर्मा, एस ई पी ओ कृष्णपाल,एसडीओ गजराज जन स्वास्थ्य, ध्यान सिंह खाद्य आपूर्ति अधिकारी ,डॉक्टर ईशान गोयल, डॉक्टर दीपांशु डॉक्टर नेहा यादव ,कपिल तंवर, डॉ अनुराधा, कृषि विभाग से परमवीर ,महेश कुमार,समाज कल्याण विभाग से विनोद कुमार ,विकास गोमला, अभिमन्यु ,ज्योति सुपरवाइजर
मानपुरा गांव की सरपंच सीमा देवी,  कर्मवीर यादव सरपंच प्रतिनिधि, मोडीं गांव की सरपंच अनीता देवी, सभी नागरिक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
फोटो: शपथ ग्रहण करवाते अटेली के विधायक सीताराम यादव।
फोटो: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित करते हुए।
फोटो: कुआं पूजन जन्मदिन गोद भराई करवाते हुए।






 होलीवाला जोहड़ पर पहुंचे विभिन्न अधिकारी, लिया रास्ते में खड़े पानी का जायजा
-इंजन से निकाला जा रहा है पानी, अस्थाई प्रयास
*********************************************************
*****************************************************************
*************************************
*******************
कनीना की आवाज। कनीना के चर्चित होलीवाला जोहड़ के पास सड़क मार्ग पर भरा हुआ गंदा पानी को निकालने के लिए विभिन्न अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीम सुरेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता स्वास्थ्य विभाग सुरेंद्र सिंह, सचिव नगरपालिका, एमई सहित विभिन्न अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्थाई समाधान के लिए इस खड़े पानी निकासी के लिए इंजन लगा दिया गया है जिससे पानी को साफ किया जाएगा। साथ में स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह के साथ जयपाल सिंह सहित विभिन्न कर्मी मौके पर पहुंचे और इस पानी को सीवर लाइन में डालने के भी प्रयास किये किंतु सीवर लाइन पहले ही बंद पड़ी होने के कारण इस पानी को सीवर लाइन में नहीं डाला जा सका। अधिकारियों ने मौके पर आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसका कोई समाधान निकाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि गंदे पानी को लेकर कनीना क्षेत्र के लोगों ने विधायक सीताराम सहित विभिन्न अधिकारियों से चर्चा की है। जिस पर जिसके चलते इस जल को निकालने के अस्थाई प्रयास किये जा रहे हैं।






कांग्रेस ने मनाया अपना 139वां स्थापना दिवस
कांग्रेस की सरकारों ने दिया स्वर्णिम भारत को आकार- राव नरेंद्र सिंह
*********************************************************
*****************************************************************
****************************************
****************
कनीना की आवाज। वीरवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने अपने कनीना कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ध्वज फहरा कर व लड्डू खिलाकर कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस मनाया ।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब हिंदुस्तान अंग्रेजों की जंजीरों में जकड़ा हुआ था और लोग अंग्रेजों के अत्याचारों से परेशान हो चुके थे। तभी 28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई और कांग्रेस देश की लड़ाई में सफल हुई और फिर कांग्रेस ने देश के लोगों की भलाई , उनकी उन्नति के साथ साथ शांतिपूर्ण व संविधानिक तरीके से संसदीय लोकतंत्र पर आधारित एक समाजवादी राज्य की स्थापना को अपना उद्देश्य बनाया और उसी दिशा में काम किया ।  
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी का योगदान इस देश के लिए बेहद अहम रहा है । आईआईटी , आईआईएम , कंप्यूटर जगत , संचार क्रांति , पंचायती राज व 18 वर्ष में मत का अधिकार जैसे कार्य कांग्रेस की देन हैं ।
इस अवसर राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा में चिकित्सकों की हो रही हड़ताल पर उनको अपना समर्थन दिया। चिकित्सकों की मांग है कि सरकार सीधा सीनियर मेडिकल ऑफिसर की भर्ती करती है , जिससे मेडिकल आफिसर की पदोन्नति में रुकावट आती है ।
इस मौके पर कनीना व अटेली के सभी  पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: राव नरेंद्र पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ।






राज्य स्तरीय  कला उत्सव प्रतियोगिता में छाया साहिल
-पंकज एडवोकेट कनीना के पुत्र हैं साहिल
*********************************************************
*****************************************************************
***************************************
*****************
कनीना की आवाज। राज्य स्तरीय कला उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र साहिल ने क्लासिकल नृत्य में  तृतीया स्थान  प्राप्त कर  विद्यालय  व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।
यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह जी ने विद्यार्थी को बधाई दी और इसी तरह जीवन में आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि कला का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उसे पोषित करना और साथ ही शिक्षा की कला को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर  यदुवंशी ग्रुप के उपनिदेशक धर्मेश कौशिक जी व प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने सभी बच्चों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कला उत्सव के इस आयोजन में राज्य भर से स्कूली विद्यार्थी चिह्नित होकर पहुंचे। शिक्षा में सांस्कृतिक गतिविधियों से न केवल विद्यार्थियों के संस्कार बढ़ते हैं बल्कि लुप्त होती लोक कलाएं भी जीवंत होती है। उन्होंने बच्चे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मेहनत करके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने क्षेत्र व  संस्था का नाम रोशन करें।
अंत में यदुवंशी ग्रुप के उपनिदेशक धर्मेश कौशिक  जी  व प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने विजेता को सम्मानित किया। इस अवसर पर संगीत स्टाफ मोनिका शर्मा, मनीष राणा गतिविधि इंचार्ज मोनिका यादव, सीनियर समन्वयक शशिकला, जूनियर हेड पूनम यादव, रीना यादव, बबीता, मुनेश शास्त्री, डीपी अमित व  जितेंद्र समस्त स्टाफ  उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि साहिल कक्षा नौवीं का विद्यार्थी है तथा पंकज एडवोकेट कनीना का पुत्र है। साहिल के दादा एवं शिक्षा विभाग में कालेज से सेवानिवृत्त वेदप्रकाश ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 05: साहिल को प्रदेश स्तर पर कला उत्सव ें तृतीय स्थान मिलने पर सम्मान देते हुए अधिकारी।






धुंध पडऩे का क्रम दूसरे दिन भी रहा जारी
-दोपहर बाद निकली धूप
*********************************************************
*****************************************************************
*************************************
*******************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में ठंड बढ़ती ही जा रही है। दो दिनों से धुंध पड़ रही है।  सुबह सवेरे फसलों तथा खेतों सफेद चादर धुंध की छाई रही। बुधवार को धुंध पडऩे लगी थी जो गुरुवार को भी जारी रही। धुंध, सर्दी, शीत लहर बढती ही जा रही है।
    शीत लहर के चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। किसानों के चेहरे पर चिंता की रेखाएं उस वक्त देखने को मिलती है जब ठंड बढ़ती ही चली जाती है। इस वक्त खेतों में मुख्य रूप से सरसों एवं गेहूं की फसल खड़ी है। करीब 20 हजार एकड़ पर सरसों तो करीब दस हजार एकड़ पर गेहूं की फसल खड़ी है। इस वक्त सरसों में भारी मात्रा में फूल आ रहे हैं। गेहूं की फसल भी खेतों में अब दिखाई पडऩे लगी है।
   किसानों का कहना है कि लंबे समय तक अगर ठंड एवं पाले से सरसों एवं गेहूं की फसल में नुकसान होने का अंदेशा बन जाता है। अभी तक वो स्थिति नहीं बनी है। सरसों में इस वक्त फूलों के साथ साथ फलियां आने लगी हैं।  कृषि अधिकारी भी एक सीमा तक ठंड पडऩा फसलों के लिए लाभकारी मानते हैं तत्पश्चात नुकसान होना मानते हैं किंतु अभी तक वो स्थिति नहीं पहुंची जिसके कारण फसल को नुकसान हो।किसान पल पल मौसम पर नजरें टिकाये हुए हैं और अभी तक बेहतर फसल होने का अंदेशा बना हुआ है।
  किसान राजेंद्र सिंह , योगेश कुमार,सूबे सिंह, अजीत कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि जब वो सुबह उठते हैं तो फसलों पर सफेद धुंध की चादर जमी देखी जा सकती है। ठंड के चलते विद्यार्थियों कोई राहत नहीं है किंतु एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश होने जा रहा है।  
 फोटो कैप्शन 02: कनीना क्षेत्र में धुंध का नजारा।






कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों का धरना 291वें दिन रहा जारी
--अनिश्चितकालीन धरने पर हैं ग्रामीण
*********************************************************
*****************************************************************
**************************************
******************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 291वें दिन जारी रहा। गुरुवार को धरने की अध्यक्षता डा लक्ष्मण सिंह सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि ज्यादा सर्दी और कोहरे के कारण धरना स्थल पर बैठे बुजुर्ग किसान बीमार पड़ गए हैं, लेकिन कट के प्रति उनका हौसला बरकरार है। अपनी बीमारी की परवाह न करते हुए, उन्होंने कट के प्रति अपना इरादा पक्का बना लिया है कि अपनी जान की परवाह न करते हुए धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हम यहीं पर डटे रहेंगे।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने सरकार से मांग की है कि वो किसानों के दर्द को समझे और राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू करवाए। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से एक ही बात होती है,देश का विकास, जब तक हमारे क्षेत्र में ये 40-50 गांव राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी से नहीं जुड़ेंगे तब तक इस क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता।
 इस मौके पर  पूर्व सरपंच हंस कुमार, नरेंद्र कुमार शास्त्री,चेयरमैन होशियार सिंह,पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, पहलवान रणधीर सिंह,  ठेकेदार शेर सिंह,  करतार सिंह, प्रधान तेज सिंह, प्यारेलाल, डॉ राम भक्त, मुंशी राम,  रामभज, सब इंस्पेक्टर रामकुमार, पूर्व सरपंच सतवीर, डॉ ओम प्रकाश, रामकुमार, मास्टर विजय सिंह, पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि , रोशन लाल आर्य,  दाताराम, बाबूलाल, प्रधान कृष्ण कुमार, शेर सिंह,  पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।







दुकानदारों ने लगाया भंडारा, हर वर्ष लगाते हें मिलकर भंडारा
-छठे भंडारे में हजारों लोग पहुंचे
*********************************************************
*****************************************************************
***************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना के बस स्टैंड पर रवि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के समक्ष दुकानदारों ने मिलकर भंडारा लगाया। दूर दराज से आये राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रतिवर्ष यह भंडारा यहीं पर दिसंबर माह में लगाते हैं। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
 विस्तृत जानकारी देते हुए और रूप फोटोग्राफर तथा रवि कुमार ने बताया कि हर वर्ष इस प्रकार का भंडारा आयोजित करते हैं। वर्ष में दो बार भंडारा लगाते जिसमें दूरदराज के भक्त भोजन करने आते हैं। उन्होंने बताया कि भंडारा सभी दुकानदार सामूहिक रूप से मिलकर लगाते हैं। इससे उनके मन को संतुष्टि मिलती है। इस मौके पर दुकानदारों ने उधर से आने जाने वाले लोगों को जमकर सब्जी पूड़ी खिलाई तथा अपना अपने मन से संतुष्टि प्राप्त की।
  उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी एवं कड़ाके की सर्दी के वक्त ही यह भंडारा लगाते आ रहे हैं। इस बार 4 हजराार लोग भंडारे में पहुंचे। इस भंडारे का किसी धार्मिक आस्था से कोई संबंध नहीं है। भंडारा आस पास के दुकानदार रविंद्र कुमार, ओमप्रकाश, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार, दीनदयाल, डा मुकेश वर्मा, विकास कुमार, संतलाल अरोड़ा, रूप शर्मा, वेदपाल आदि ने मिलकर लगाया।
फोटो कैप्शन 04: भंडारा लगाते हुए दुकानदार।



कनीना के अमित सिंह को मिली पीएचडी की डिग्री
*********************************************************
*****************************************************************
**************************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी अमित सिंह को फाइन आर्ट विषय में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री मिली है।
मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में जगदीप धनखड़ उप-राष्ट्रपति ने विभिन्न विषयों में पीएचडी पूरी करने वाले विभिन्न विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जिसमें कनीना के अमित सिंह को फाइन आर्ट की डिग्री दी गई।  कनीना से सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं करने के बाद, एमफिल आगरा से और एमडीयू रोहतक से फाइन आर्ट में पीएचडी की है। इनके पिता रतन सिंह 2016 में फाइन आर्ट के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनको आरडी शास्त्री, राजेश कुमार, समय सिंह सहित विभिन्न लोगों को बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: अमित सिंह पीएचडी की डिग्री सहित।






























Wednesday, December 27, 2023


 

तेल के टैंकर में अवैध शराब भरकर भिजवाने वाला गिरफ्तार
--गाड़ी से कर रहा था पायलट, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
*****************************************************************
***********************************************************************
*****************************************
***********************
कनीना की आवाज। सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने दिनांक 16 दिसंबर को तेल टैंकर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी और दो आरोपितों देवाराम वासी हेमा गुढ़ा और जोगाराम वासी हेमा गुढ़ा जिला सांचौर राजस्थान को गिरफ्तार किया था। आरोपित तेल के टैंकर में चंडीगढ़ से अवैध शराब भरकर गुजरात ले जा रहे थे। इससे पहले भी महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की जा चुकी है और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सीआईए नारनौल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे तेल टैंकर को पकड़ा, जिससे लाखों की शराब बरामद की गई। थाना सदर कनीना में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में अवैध शराब के बारे में पूछताछ की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओर आरोपित अमरा राम वासी हेमा गुढ़ा को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपित ने चंडीगढ़ से गाड़ी में अवैध शराब भरकर भिजवाई थी। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित शराब से भरे तेल के टैंकर की पायलट कर रहा था। पुलिस ने आरोपित से उस गाड़ी को बरामद किया है, जिससे वह पायलट कर रहा था। रिमांड के दौरान आरोपित से अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपितों के संबंध में पूछताछ की गई। सीआईए नारनौल की टीम ने शराब तस्करी में संलिप्त आरोपित सुनील उर्फ जानी वासी निमड़ी वाली को गिरफ्तार किया। जांच में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित शराब तस्करी में हिस्सेदार है। मामले में तह तक जाने के लिए आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की गई और चंडीगढ़ में शराब के ठेके से टैंकर में दारू भरवाने वाले का पता लगाया और उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान संजीव वासी एसएएस नगर सोहाना चंडीगढ़ के रूप में हुई। मामले में पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और शराब तस्करी के आरोपितों सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।






सैकड़ों बड़े वृक्षों को लील लिया है दो जोहड़ों ने
-किसानों या पार्कों तक ले जाया जाए जल, आएगा काम
*****************************************************************
***********************************************************************
*************************************
***************************
कनीना की आवाज। एक ओर जहां लोग जल की कमी से जूझ रहे हैं और जल स्तर गिरता ही जा रहा है वहीं कनीना के दो जोहड़ बढ़ते जल से परेशानी का कारण बने हुए हैं। कनीना कस्बे में कालरवाली और होलीवाला जोहड़ों ने कई दर्जन बड़े पेड़ों को लील लिया है वहीं इनका जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है।
 कालर वाली जोहड़ ने तो रेवाड़ी सड़क मार्ग को भी कई बार क्षति पहुंचाई है वहीं इसके चारों ओर बड़े-बड़े पीपल, नीम, सिरस आदि के पेड़ होते थे जो सभी टूट कर जोहड़ में ही समा गए हैं।  यही हालत होलीवाला जोहड़ की है। इस जोहड़ के आसपास भारी संख्या में पीपल और अन्य पेड़ पौधे थे जो धीरे-धीरे इसी गंदे जल में गिर चुके हैं। कस्बा कनीना के सभी घरों का जल इन दोनों जोहड़ों में आकर जमा होता है परंतु जोहड़ों का समाधान करने में नगर पालिका नकारा साबित हुई है। जहां अमृत सरोवर कार्यक्रम सरकार ने चला रखा है। किंतु उसके लिए कोई राशि नहीं आई है जिसके कारण जहां होलीवाला जोहड़ ने भी नगरपालिका की सड़क मार्ग को क्षति पहुंचाई है। दोनों ही जोहड़ अतिक्रमण का शिकार हो चुके हैं और प्रशासन भी मौन दिखाई दे रहा है।
इन जोहड़ों का समाधान क्या हो सकता है, मुद्दे पर चंद लोगों से बात हुई-
इन जोहड़ों का जल किसानों के लिए अगर उपलब्ध हो जाए तो फसल पैदावार में सहायक सिद्ध हो सकता है। पैदावार भी अच्छी हो सकती है। रही यह जल पेड़ों में लगातार खड़ा रहेगा तो वे नष्ट होने स्वाभाविक हैं। किसानों के खेत पास में नहीं लगते जो समस्या बने हुए हैं किंतु सरकार चाहे तो जल को खेतों तक पहुंचा सकती है।
---अग्रणी किसान सूबे सिंह
अभी तक अमृत सरोवर के लिए पैसे नहीं आये हें वरना इन जोहड़ों को सरोवर में बदलकर इनसे होने वाली समस्याओं से निजात दिलाया जा सकता है। जल्द ही यह राशि आने की उम्मीद हैं। तत्पश्चात इन जोहड़ों का समाधान संभव हो पाएगा।
---सीताराम विधायक अटेली
इन जोहड़ों के गंदे जल में कई ऐसे पौधे उगाये जा सकते हैं जो पानी को साफ सुथरा रख सकते हें। अधिक गंदा जल न होने की सूरत में मत्स्य पालन भी किया जा सकता है। फिलहाल इन जोहउ़ों के गंदे जल के आस पास एवं इनके अंदर कैटेल, टोटोरा, जलकुंभी, डकवीड, वाटर लिली आदि उगाकर जल को साफ किया जा सकता है।
---विज्ञान के जानकार रविंद्र कुमार
जोहड़ों के इस जल को ब्लीचिंग पाउडर एक लीटर में करीब 100 ग्राम चाहिए वहीं पोली एल्युमिनियम क्लोराइड डालकर भी जल को साफ कर सकते हैं। पोली एल्युमिनियम क्लोराइड एक लीटर में 200 ग्राम चाहिए जो करीब सात रुपये का आएगा। रही बात पौधों के नष्ट होने की वो तो जारी रहेंगे क्योंकि लगातार पौधों की जड़ों में लगातार पानी खड़ा रहता है। यदि जोहड़ के नीचे की एक परत जो जल को सोखने में मदद करती है वो हटाने के बाद तो जोहड़ों का जल मिट्टी सोख लेगी। किसानों सिंचाई के लिए एवं पार्कों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। जल को साफ करने के लिए रासायनिक पदार्थों से एक बार ही जल को साफ किया जाएगा जिस पर खर्चा अधिक आएगा।
---सुरेंद्र सिंह जेई स्वास्थ्य विभाग
 फोटो कैप्शन 03: जोहड़ के किनारे खड़े बड़े सूखे वृक्ष।
साथ में सुरेंद्र सिंह जेई, रविंद्र कुमार, सीताराम विधायक, सूबे सिंह किसान।








विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची गांव खैराना व कोका
--समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है : संतोष यादव
--स्वास्थ्य व आयुष विभाग ने 284 लोगों का स्वास्थ्य जांच
-83 लोगों के नए आयुष्मान  कार्ड बनाए
-82 लोगों के परिवार पहचान पत्र ठीक किए
-महिला बाल विकास विभाग ने गोद भराई अन्नप्राशन व जन्मदिन की रस्म अदा करवाई
*****************************************************************
***********************************************************************
*************************************
***************************
कनीना की आवाज। गांव खैराना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शपथ ग्रहण करवाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की राष्ट्रव्यापी आउटरिच पहल है।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनकी सत प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है।
यह यात्रा देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों को विशेष कर वंचित वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनोखी पहल है। इस यात्रा के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों का फीडबैक लिया जाएगा। उसके आधार पर यदि किसी योजना के सही तरह से लागू करने में कोई कमी रह गई है तो उसे दूर किया जाएगा। जो लाभार्थी किन्हीं कारणों से सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने से वंचित रह गए हैं उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से व्यवस्था परिवर्तन का दौर चला है। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में मिल का पत्थर साबित हो रही है।
अगर किसी का आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वृद्ध व्यवस्था सम्मान भत्ता या अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं बनी है तो उसका पंजीकरण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गांव खैराना में उर्मिला देवी, कल्पना देवी व गांव कोका में भरपाई देवी, सपना, सुमन बाई को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए।
महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम खैराना में प्रियंका, गुडिय़ा, की गोद भराई, हिमानी का जन्मदिन सुप्रीत, कृतिका का अन्नप्राशन कोका गांव की मीरा पूजा की गोद भराई के समय आशीर्वाद देकर सम्मानित किया।
कोका गांव के गायक कलाकार सावंत सिंह, नरेश कुमार, नरेंद्र को सम्मानित किया गया।
खैराना गांव की नचिता कक्षा आठवीं की छात्रा सड़क सुरक्षा में व खुशी सातवीं कक्षा की छात्रा विज्ञान प्रदर्शनी में नेहा पुत्री अजीत कुमार का आईआईटी  मुंबई में सिलेक्शन होने पर सम्मानित किया।
कोका गांव में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत सिंह कलवाड़ी लोकसभा प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी के मेंबर ने  शिरकत की। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के तहत गरीब से गरीब आदमी को लाभ दिया जा रहा है गांव के नागरिक संकल्प यात्रा के कैंप में भरपूर लाभ ले रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को धुवां रहित रसोई गैस कनेक्शन देकर सरकार लाभ दे रही है।
इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार जिला प्रमुख, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के ऐसी मोर्चा के मेंबर बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, मंडल प्रभारी मुन्नीलाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मामन यादव, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, मनोज यादव निगरानी कमेटी के मेंबर, विक्रम शर्मा, सरपंच राहुल कुमार खैराना, सरपंच कोका मिथिलेश, सरपंच प्रतिनिधि दीपचंद साहब, एसडीओ अजय यादव, डॉक्टर ईशान गोयल, डॉक्टर वीरेंद्र, डॉक्टर शशी बाला, कृष्ण देवी ,एसईपीओ कृष्णपाल, रोशन लाल मोहित कुमार व ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो-शपथ ग्रहण करवाती पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव।
फोटो: अजीत सिंह कलवाड़ी लोकसभा प्रभारी शपथ ग्रहण करवाते हुए।
फोटो: गैस कनेक्शन वितरित करते हुए





पूजित अक्षत पहुंचा कनीना
--श्रीराम के जयकारों के बीच रखा शिवालय में
*****************************************************************
***********************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति के जि़ला संयोजक सांवत सिंह गोद के साथ में बिशनदयाल सेवा भारती नगर अध्यक्ष कनीना प्रखंड में पूजित अक्षत लेकर कनीना पहुंचे। उन्होंने कनीना प्रखंड के संयोजक लखनलाल जांगड़ा कैमला को अक्षत भेंट किया जिसमें कनीना प्रखंड के सम्मानित राम भक्तों ने श्रीराम की जय घोष के साथ स्वागत किया। मोहन सिंह पार्षद सहसंयोजक ने बताया कि अक्षत ग्रहण करने के बाद शिव मंदिर में पूजा अर्चना करके अक्षत वितरण की जिम्मेदारियां दी गई।   
    कुलदीप सिंह बोहरा ने बताया कि एक जनवरी से पन्द्रह जनवरी तक हर घर में अक्षत, राम मंदिर, चित्र और पत्रक वितरण किया जाएगा। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक महेश बोहरा अक्षत को श्रीराम के नारों की जयघोष के साथ मंदिर में लेकर गये। इस मौके पर सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे जिनमें मोहन सिंह पूर्व पार्षद, महेश बोहरा हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक, धर्मवीर खटाणा, धनुष शर्मा, डालचंद जांगड़ा, प्रकाश, कुलदीप, नीरज, बिजेंद्र, चंचल,रवि, प्रभात, विकास, गोविंंद, कैप्टन रमेश, डाक्टर बिनोद, विजय,रतन ठेकेदार,हुकमाराम ठेकेदार,मोहन, श्यामसुंदर, हिमांशु आदि सैकड़ों राम भक्तों ने जयघोष करते हुए ग्रहण किया।
फोटो कैप्शन 10: पूजित अक्षत के साथ श्रीराम के जयकारे लगाते हुए विभिन्न रामभक्त।






जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के 117वां स्थापना दिवस मनाया
---भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह 22 फरवरी को भव्य कार्यक्रम होगा आयोजित
*****************************************************************
***********************************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के 117वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम  जांगिड़ ब्राह्मण सभा कनीना के तत्वाधान में विश्वकर्मा धर्मशाला कनीना मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध सत्यप्रकाश आर्य कारोली ने की और कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सेवानिवृत्त प्राचार्य ने किया। उन्होंने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के इतिहास ,गौरव , समाज की जागृति ,समृद्धि पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया कि सभी ने समाज की प्रगति की दिशा में समय- समय पर सार्थक और सफल प्रयास करने की कोशिश की है। अध्यक्ष ने जांगिड़ समाज के संपूर्ण इतिहास को विस्तार से बताया कि हमारे पूर्वजों ने समाज  के उत्थान के लिए बहुत कुछ त्याग किया है जो आज हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुये हैं। हमारा संगठन सबसे पुराना संगठन है इसलिए हमने अपने जीवन यापन के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपने उत्तरदायित्व को निभाना चाहिए। बड़ों और छोटों को सबको सम्मान देना चाहिए, मिल-जुल कर रहना चाहिए और समाज में व्याप्त  कुरीतियों को खत्म करना चाहिए।
 ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य  ने भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह 22 फरवरी 2024 को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निमंत्रण सभी को दिया। इस मौके पर एक समिति को पंजीकृत करने का प्रस्ताव भी पास किया गया जिसे स्वीकृति हेतु  भेजा जाएगा। सिद्धार्थ रामबास का सीजीएल की परीक्षा पास करने के उपरांत जीएसटी (कर) विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने पर  सभी ने बधाई दी गई। इस अवसर पर राजेंद्र साहब सेवानिवृत्त कर अधिकारी, अशोक कुमार , प्रदीप उर्फ बिसु ,राकेश कुमार , प्रमेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ,मुकेश कुमार, महावीर ठेकेदार, मुकेश कुमार उधोगपति ,सीताराम समाजसेवक, ठेकेदार शिवकुमार प्रदीप , भारत भूषण, श्याम सुंदर संतलाल नंबरदार , रमेशचंद्र ,कैप्टन सुरेंद्र सिंह, रतिराम जी आदि गण मान्य समाज बन्धु-जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: जांगिड़ ब्राह्मण सभा का एक नजारा।






विजय पाल को बनाया गया हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ का अध्यक्ष
---कनीना इकाई हुई गठित
*****************************************************************
***********************************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की खंड इकाई की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव जिला प्रधान जिला प्रधान विजेंद्र चौहान की देखरेख में संत रविदास धर्मशाला में संपन्न किया गया जिसमें विजयपाल सिंह अफसरिया का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। संतलाल को प्रधान, ओमप्रकाश पूनिया को सचिव, कर्मवीर को कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता सूरत सिंह को संगठन सचिव, रामनिवास को प्रचार सचिव, किशनलाल को संरक्षक चुना गया।
 इस दौरान पर्यवेक्षक रूप में वरिष्ठ राज्य उप-प्रधान होशियार सिंह, राकेश चोपड़ा, पूर्व प्राचार्य लाल सिंह ने भाग लिया। उनके अतिरिक्त प्राचार्य रमन सिंह, मास्टर संजय, पवन कुमार, रामेश्वर दयाल, सत्यदेव, गजराज सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 12: मनोनीत पदाधिकारी शपथ लेते हुए।





कड़ाके की ठंड, धुंध और कोहरे के बीच, 290वें दिन जारी रहा धरना
--अनिश्चितकालीन धरने पर हैं ग्रामीण
*****************************************************************
***********************************************************************
****************************************
************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग .बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना 290वें दिन जारी रहा। बुधवार को धरने की अध्यक्षता वेद प्रकाश सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि बढ़ती हुई ठंड और कोहरे के कारण धरना स्थल पर बैठे बुजुर्ग किसान बीमार हो रहे हैंए लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हुए हैं। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत .सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है। हम धरना स्थल पर ही बैठे रहेंगे। केंद्र सरकार के द्वारा कट की घोषणा की हुई है। आश्वासन भी दिया गया कि काम जल्दी होगा। हम बार.बार केंद्र सरकार को याद दिला रहे हैं कि आपके द्वारा किया गया वादा जल्दी पूरा करें। किसानों की तकलीफ को समझे और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाया जाए।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष  विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 290 दिन हो गए हैं।  कड़ाके की सर्दी और कोहरे के कारण धरना स्थल पर बैठे किसान परेशान हैं। केंद्र सरकार किसानों की पीड़ा को नहीं समझ रही है। जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत .सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं होता है तब तक इस इलाके का विकास नहीं हो सकता। इस क्षेत्र की सभी योजनाएं कट पर आधारित हैं। उद्योग धंधे, शैक्षणिक संस्थाएं, बाघेश्वर धाम पर्यटक स्थल, व्यापार और रोजगार  से संबंधित सभी बातें राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत.सेहलंग के बीच कट से जुड़ी हुई है। केंद्र सरकार हमारी पीड़ा को समझे और जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत .सेहलंग के बीच कट का काम शुरू करवाया जाए। जब तक केंद्र सरकार कट का काम शुरू नहीं करती है। तब तक हम यही डटे रहेंगे।
 इस मौके पर  पूर्व सरपंच हंस कुमार, डॉ लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, करतार सिंह, प्यारेलाल, डॉ राम भक्त, प्यारेलाल, सब इंस्पेक्टर रामकुमार, पूर्व सरपंच सत्यवीरए,ओम प्रकाश, सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य, रामकुमार, दाताराम, प्रधान तेज सिंह, भरत सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, शेर सिंह,  पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 07: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग।







कोहरे ने किया बेहाल, दिनभर आग सेकते मिले लोग  
-दिनभर चला कोहरा, सूरज के दर्शन दुर्लभ
*****************************************************************
***********************************************************************
***************************************
*************************
कनीना की आवाज। गत दिनों से क्षेत्र में ठंड एवं शीत लहर के बढऩे से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिनभर धुंध के चलते वाहन घोंघे की चाल से चलाए जा रहे हैं वहीं लोग घरों में दुबके रहे। स्कूली संस्थाओं एवं दुकानों के आगे बच्चे एवं दुकानदार आग जलाकर आग सेकते नजर आए। प्रशासन द्वारा आग जलाने पर जुर्माना लगा देने से दुकानदार चोरी छिपे आग जलाते देखे गये।
   कनीना क्षेत्र में पल पल मौसम बदल रहा है। कोहरे वाहनों की गति रोक दी है। वाहन भी हैड लाइट जलाकर चलाए गए। धुंध एवं कोहरा देर शाम तक चलता रहा और सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ रहे।
गर्म कपड़ों में लिपटे जन-
सर्दी के चलते आम जन प्रभावित हो गया है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है वहीं सुबह से ही ठिठुरन बढ़ जाने से लोग रजाइयों एवं कंबलों में लिपटे नजर आए। अभी तक सर्दी व धुंध कम पड़ रही थी किंतु अब धुंध व कोहरा पडऩे लग गया है।
चाय पी पीकर दुकानदारी की-
सर्दी, ठिठुरन एवं धुंध के चलते शिक्षण कार्य भी प्रभावित होने लगा है। स्कूली संस्थाओं का समय किसान हो या कर्मचारी सर्दी में कांपते नजर आने लगे हैं। दुकानदार चाय पी पीकर दुकानदारी करते देखे गये। चाय की मांग बढ़ गई है।
छोटे बच्चे सर्दी में बदहाल हुए-
यूं तो सर्दी एवं धुंध का प्रभाव सभी पर बराबर पड़ रहा है किंतु प्राथमिक स्कूलों के बच्चे शिक्षा पाने के लिए ठंड में अपने घरों से कांपते स्कूलों में पहुंचे। कई स्कूलों में तो सर्दी से बचने का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं होने से दिनभर ठंड में शिक्षा पाई।
वाहन चले घोंघे की चाल-
सड़कों पर चलने वाले वाहन अब घोंघे की चाल से चलाये गये। दिनभर हैड लाइट जलाकर वाहन सड़कों पर चलते रहे वहीं सड़कों पर धुंध व कोहरे में वाहन चलाने के लिए अतिरिक्त प्रबंध प्रशासन द्वारा नहीं किए गए हैं। वाहन धीमी गति से रेंग रहे थे। जान जोखिम में डालकर लोग सफर तय कर रहे हैं। कई वाहन दुर्घटना हाते होते बचे हैं।
फसलें को लाभ का अंदेशा-
सर्दी व धुंध के चलते किसानों की फसलें भी को लाभ मिलने के आसार हैं। सरसों, गेहूं एवं मटर की अधिक फसल उगाई गई है। इन फसलों को सर्दी एक सीमा तक सहन करने की क्षमता होती है बाद में नुकसान होने लगता है। सरसों में अभी फूल आ रहे हैं। सर्दी के कारण इन फसलों को लाभ मिलता है। कृषि वैज्ञानिक भी ऐसा ही मानते हैं।
दिनभर जन घरों में दुबके रहे-
जहां दुकानदारों का कहना है कि सर्दी में उनकी बिक्री कम हो जाती है वहीं लोग सर्दी से बचने के लिए कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। गर्म कपड़ों की दुकानों पर दिनोंदिन भीड़ बढ़ऩे लगी है।
सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ-
दिनभर सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ रहे। सुबह से ही धुंध पडऩे लगी और दोपहर के बाद कम होने के बाद सूर्य लुक्का छिपी करता नजर आया। उसी वक्त लोग घरों से निकले।
क्या कहते हैं किसान-
किसान कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, सूबे सिंह का कहना है कि लगातार कोहरा पड़ता रहा और सूर्यदेव नजर नहीं आएंगे तो फसलों को भारी नुकसान होगा। हर वर्ष फसलों में पाले के कारण पांच फीसदी से दस फीसदी तक नुकसान हो जाता है। अभी तक धुंध एवं कोहरा फसलों के लिए बेहतर माना जा रहा है।
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
पूर्व कृषि अधिकारी डा देवराज का कहना है कि धुंध एवं कोहरा सरसों एवं गेहूं की फसल के लिए लाभकारी होता है वहीं ठंड भी इन फसलों के लिए फायदेमंद होती है।
फोटो कैप्शन 04 एवं 05:कनीना क्षेत्र में छाई धुंध का दृश्य। तथा हैड लाइट जलाकर चलते चाहन।




शिक्षण के साथ साथ पढ़ाई करते हुए किया विश्वविद्यालय टाप
-हिमांशु गुप्ता को मिला गोल्ड मेडल
*****************************************************************
***********************************************************************
*********************************
*******************************
कनीना की आवाज। कोई काम नहीं है मुश्किल जब किया इरादा पक्का संगीत पर चलते हुए कनीना के हिमांशु गुप्ता ने दिल्ली केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान पद पर रहते हुए एमएससी रसायन शास्त्र में टापर रहकर परीक्षा पास की है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह
कनीना मंडी के निवासी हिमांशु गुप्ता के पिता जगदीश आचार्य ने बताया कि हिमांशु ने दसवीं कक्षा से दसवीं, विवेकानंद डहीना से 12वीं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद बीएड की परीक्षा पास की है। तत्पश्चात उनका चयन बतौर टीजीटी विज्ञान शिक्षक दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय में हो गया और वे दिल्ली में कार्यरत हैं। अब उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से एमएससी रसायनशास्त्र में विश्वविद्यालय में टापर रहकर पास की है। 27 दिसंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें राज्यपाल महामहिम गुरमीत सिंह ने गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान की है। इस मौके पर कनीना के कंवरसेन वशिष्ठ, महाशय, हिमांशु कनीना, महेश बोहरा, कुलदीप बोहरा, मोहन सिंह पार्षद, महेंद्र शर्मा, सुनील कुमार आदि ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 06: हिमांशु कनीनवाल को गोल्ड मेडल प्रदान करते राज्यपाल उत्तराखंड।







 दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
*****************************************************************
***********************************************************************
*************************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव गुढ़ा के पास एक व्यक्ति की कार से टक्कर हो गई जिससे वह घायल हो गया। महेंद्रगढ़ अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक मध्य प्रदेश का निवासी था। कनीना पुलिस में मध्य प्रदेश के लखन जबेरा, दमोह ने मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 लखन जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश ने पुलिस में कहा है कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है तथा वह तथा उसका बड़े भाई  का लड़का बिजेंद्र, सोनू तथा सुनील सभी जबेरा निवासी हाल ही में गुढ़ा गांव में एक सप्ताह पहले आकर किराए के मकान में रह रहे हैं। सभी मेहनत मजदूरी करते हैं। 25 दिसंबर की शाम को मैं और मेरा भतीजा विजेंद्र, गुढ़ा के बस स्टैंड पर किराणा की दुकान से घरेलू सामान खरीदने के लिए गए थे। जब हम कनीना से महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर दुकान के नजदीक में पहुंचे थे। कनीना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने मेरे भतीजे विजेंद्र को टक्कर मार दी और कार चालक कार को भगा ले गया। कार के नंबर नहीं देख पाया तथा एंबुलेंस की सहायता से मेरे भतीजे को महेंद्रगढ़ अस्पताल भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लखन के बयान पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।







 दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी, गले में रखे थे डेढ़ लाख रुपये
*****************************************************************
***********************************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस थाने के तहत आने वाले दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में हरदीप सिंह ने उनकी दुकान से चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। हरदीप सिंह दौंगड़ा जाट ने पुलिस में कहा है कि वह संजू किराना स्टोर नाम से दौंगड़ा चौक पर दुकान चला रहा है। 25 दिसंबर की रात को रोजाना की तरह अपनी दुकान का ताला लगाकर आया था। 26 दिसंबर को सुबह करीब 8 बजे बजे दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पाया और शटर उखड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे हुए डेढ़ लाख रुपये गायब मिले, सारा सामान भी बिखरा मिला। अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी कर ली। उन्होंने अपना पैसा वापस दिलवाने की पुलिस से गुहार लगाई है। हरदीप के बयान पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।




































कनीना के अमित सिंह को मिली पीएचडी की डिग्री
*****************************************************************
***********************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी अमित सिंह को फाइन आर्ट विषय में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री मिली है।
मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में जगदीप धनखड़ उप-राष्ट्रपति ने विभिन्न विषयों में पीएचडी पूरी करने वाले विभिन्न विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जिसमें कनीना के अमित सिंह को फाइन आर्ट की डिग्री दी गई।  कनीना से सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं करने के बाद, एमफिल आगरा से और एमडीयू रोहतक से फाइन आर्ट में पीएचडी की है। इनके पिता रतन सिंह 2016 में फाइन आर्ट के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनको आरडी शास्त्री, राजेश कुमार, समय सिंह सहित विभिन्न लोगों को बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: अमित सिंह पीएचडी की डिग्री सहित।