Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, April 26, 2025


 

ट्यूबवेल से हुई बिजली के सामान की चोरी
-कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव कोटिया से एक ट्यूबवेल की कोटडी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर बिजली का सामान चोरी कर ले गए। कनीना पुलिस में सूबे सिंह कोटिया निवासी ने मामला दर्ज करवाया और कहा है कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है, साथ में वरिष्ठ नागरिक है। 25 अप्रैल को बोरवेल की सबमर्सिबल मोटर जल गई थी और शाम को 7:30 बजे लोरिंग मशीन से मोटर निकलवाई थी साथ में डिलीवरी पाइप भी निकाल कर बोरवेल के पास रखे हुए थे। अपनी सबमर्सिबल मोटर की केबल को कुएं की कोटडी के अंदर डाल दिया था तथा शनिवार को दोपहर करीब 11:30 बजे बोरवेल के पड़ोसी ने फोन करके सूचना दी कि तुम्हारी कोटडी का ताला टूटा हुआ है। कोटड़ी पर जाकर देखा तो 400 फीट केबल नहीं मिली। ना मालूम अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। गांव के ही राजवीर के कुएं की कोटडी का ताला तोड़कर 50 फीट केबल, दो बैंड, एक पाइप रिंज चोरी कर ले गये। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।






एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र सुन्दरह में मशरूम की खेती पर फील्ड-डे कार्यक्रम आयोजित
-मशरूम यूनिट का करवाया भ्रमण
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र सुन्दरह में गतदिवस उद्यान उप-निदेशक डा. पिंकी यादव की अध्यक्षता मशरूम की खेती विषय पर फील्ड-डे का आयोजन किया गया।
उद्यान उप-निदेशक डा. पिंकी यादव ने कहा कि हरियाणा बागवानी विभाग का उद्देश्य किसानों को मशरूम की खेती एवं इसमें कीट के प्रभाव को खत्म करने की नवीनतम बागवानी तकनीक
से अवगत करवाना है। इस सेमिनार में बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की किसान कल्याणकारी स्कीमों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी डा प्रेम यादव, एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र सुन्दरह से वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ डा. नेहा यादव व डा. मुकेश शिवरान, डा. नरेन्द्र सिंह के अलावा अन्य विशेषज्ञों ने किसानों को मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी। किसानों को गांव खायरा के मशरूम यूनिट वाले प्रगतिशील किसान योगेन्द्र यादव की मशरूम यूनिट में भ्रमण भी करवाया। योगेन्द्र यादव ने किसानों को मशरूम
से तैयार होने वाली विभिन्न प्रकार की खाद्य प्रसंस्करण के बारे में जानकरी दी। प्रगतिशील
किसान मनीराम एवं बनारसी देवी ने मशरूम की खेती एवं मशरूम से
तैयार होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पादों के बारे में जानकारी दी।
फोटो कैप्शन 07: किसानों को मशरूम की खेती के बारे में जानकारी देते आयोजक।



नई अनाज मंडी में 11387 क्विंटल सरसों खरीदी
--कुल खरीद 223323 क्विंटल
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में जहां सरसों की खरीद जारी है वहीं पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद जारी है।
  विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना मार्केट कमेटी के एआर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 193 किसानों से 11387 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। अब तक कुल खरीद 223323 क्विंटल पहुंच गई है। उठान का कार्य भी जारी है। शनिवार को 16290 बैग का उठान हुआ वहीं कुल 363136 बैग का उठान हो चुका है।
उधर कनीना की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद विगत दिनों से जारी है।





दादा पोते के पवित्र रिश्ते को पोते ने किया शर्मसार
-अपने ही 90 वर्षीय दादा दयानंद को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में दादा पोते के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। सगे पोते ने जमीनी विवाद के मामले को लेकर अपने 90 वर्षीय दादा दयानंद को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पांच भाई हैं जिनमें से तीन भाई भगवान को प्यारे हो चुके हैं तथा हम दो भाई जिंदा है। घर की जमीन पिताजी के नाम पर चली आ रही है उस पर पिताजी ने कुछ लोन ले रखा है। जिसके कारण पिताजी ने जमीन किसी भाई के नाम नहीं की थी। जिसके कारण अन्य परिवार के लोग पिताजी पर जमीन बांटने का दबाव बना रहे थे, जिसको लेकर गत दिवस मोहल्ले के भाईचारे की एक पंचायत भी हुई जिसमें पिताजी पर जमीन बांटने का दबाव बनाया गया। पंचायत में पिताजी ने कहा कि जमीन पर लोन है। आप लोन भर दो मैं जमीन नाम करवा दूंगा। इस मामले पर पंचायत में तीन दिन का समय रखा गया कि  3 दिन में लोन के पैसे भर दिए जाएंगे तथा जमीन सभी के नाम कर दी जाएगी लेकिन पोते नरेंद्र  ने शाम को ही अपने चाचा विनोद के घर रह रहे अपने दादा को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वही मृतक के बेटे विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शाम को पिताजी को खाना खिलाकर घर अंदर गया था तथा पिताजी  घर में दरवाजे के पास चारपाई पर बैठे थे तभी पोता नरेंद्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और पिताजी की गर्दन पर वार किया कुल्हाड़ी लगते ही  पिताजी चारपाई पर गिर गए तो कुल्हाड़ी से कई वार किये। जब विनोद को  शोर सुनाई दिया तो बाहर देखा तो विनोद पर भी वार  करने की कोशिश की।
 मामले की सूचना कनीना पुलिस को देकर अवगत कराया जिस पर सिटी थाना प्रबंधक रविंद्र सिंह बिना देरी किए अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे और उन्होंने मेरे घायल पिता को अपनी गाड़ी में बैठा कर कनीना अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के पुत्र विनोद ने अपनी शिकायत में नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, नफे सिंह, ओमवती, प्रेम देवी, प्यारी देवी के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ये सभी उनके परिवार से ही संबंध रखते हैं।
विनोद ने शिकायत में कहा है कि इस सारे मामले के पीछे देवेंद्र व्यक्ति है जो दिल्ली में कार्यरत है। जिसके कहने से सगे पोते ने दादा को मौत के घाट उतारा है। वही कनीना पुलिस ने शव को को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।
यहां गौरतलब है कि हत्या के आधे घंटे बाद ही कनीना पुलिस ने हत्या करने वाले नरेंद्र को चेलावास के खेतों से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। करीब 36 वर्षीय नरेंद्र अविविाहित है तथा घर पर ही रहता है।
फोटो कैप्शन 05: हत्या को अंजाम देने वाले नरेंद्र






जमीनी विवाद के चलते कुल्हाड़ी के बुजुर्ग की हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार
--चेलावास की हृदयविदारक घटना
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
आपसी जमीनी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान नरेंद्र वासी चेलावास के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपित को चेलावास गांव क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
शिकायतकर्ता विनोद कुमार वासी चेलावास ने थाना शहर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि पांच भाइयों में वह सबसे छोटा है, उसकी माता जी का देहांत हो चुका है और उसका पिता जी उसके साथ रहता है। उसके बड़े भाई सुरेन्द्र के दो लड़के हैं, बडा लड़का नरेंद्र अविवाहित है। दिनांक 25.04.2025 को समय करीब 7:00/7:15 क्करू पर वह अपने पिता जी को खाना खिलाकर अंदर चारपाई लेटाकर खुद खाना खाने के लिए अंदर चला गया, जो उसी दौरान नरेंद्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अन्दर आया और कुल्हाड़ी से उसके पिता जी के सिर में कई बार वार किया। शोर सुनकर वह दौडकर आया तो नरेंद्र ने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से उसके उपर भी वार करना चाहा लेकिन वह बच गया। शिकायतकर्ता उसके पिता जी को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल कनीना में लेकर गया, जहां पर डाक्टर साहब ने उसके पिता जी को चैक करके मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।




 बाइक पर आये चार युवकों ने दो हवाई फायर कर ,एक व्यक्ति को दी जान से मारने की धमकी
--विश्रिान्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
गांव भोजावास में शनिवार रात करीब 9:30 बजे बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने एक व्यक्ति के घर के आगे दो हवाई फायर कर दहशत फैलाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
 पीडि़त व्यक्ति ने चारों युवकों के खिलाफ कनीना सदर थाना में शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है।
 शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उक्त युवकों पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया  है कि मैं विनोद  गांव भोजावास का रहने वाला हूं जो हमारे पड़ोस में सोमवीर उर्फ बल्लू का मकान है जो अवैध शराब बेचता है जिसको मैने अवैध शराब बेचने की शिकायत करने बारे कहा था जिस पर दिनांक 25 अप्रैल को अपने मकान के पास रात को करीब 9:30 बजे खड़ा हुआ था जो सोमवीर उर्फ बल्लू अपने साथ हेमंत , घनश्याम उर्फ मोटा , अंकुर उर्फ बोना मोटरसाइकिल पर बैठकर आए हेमंत के हाथ में पिस्टल था और सोमवीर, घनश्याम उर्फ मोन्टा, अंकुर उर्फ बोना मोटरसाइकिल पर आए और सोमबीर के घर के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और इन सभी ने मोहल्लों में दहशत फैलाने के लिए हेमन्त ने अपने हाथ में लिए पिस्टल से दो हवाई फायर किए और सोमबीर मोन्टा व अंकुर अपने हाथ में लिए हुये डण्डे दीवार पर मार रहे थे और मेरे से कहा की हमारी शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे यह घटना हमारे गांव के सतीश ने भी देखी है फिर हमने शोर मचाया तो फिर यह मौके से भाग गए जो इन्होंने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किये इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये।





दादा पोते के पवित्र रिश्ते को पोते ने किया शर्मसार
-अपने ही 90 वर्षीय दादा दयानंद को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में दादा पोते के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। सगे पोते ने जमीनी विवाद के मामले को लेकर अपने 90 वर्षीय दादा दयानंद को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पांच भाई हैं जिनमें से तीन भाई भगवान को प्यारे हो चुके हैं तथा हम दो भाई जिंदा है। घर की जमीन पिताजी के नाम पर चली आ रही है उस पर पिताजी ने कुछ लोन ले रखा है। जिसके कारण पिताजी ने जमीन किसी भाई के नाम नहीं की थी। जिसके कारण अन्य परिवार के लोग पिताजी पर जमीन बांटने का दबाव बना रहे थे, जिसको लेकर गत दिवस मोहल्ले के भाईचारे की एक पंचायत भी हुई जिसमें पिताजी पर जमीन बांटने का दबाव बनाया गया। पंचायत में पिताजी ने कहा कि जमीन पर लोन है। आप लोन भर दो मैं जमीन नाम करवा दूंगा। इस मामले पर पंचायत में तीन दिन का समय रखा गया कि  3 दिन में लोन के पैसे भर दिए जाएंगे तथा जमीन सभी के नाम कर दी जाएगी लेकिन पोते नरेंद्र  ने शाम को ही अपने चाचा विनोद के घर रह रहे अपने दादा को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वही मृतक के बेटे विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शाम को पिताजी को खाना खिलाकर घर अंदर गया था तथा पिताजी  घर में दरवाजे के पास चारपाई पर बैठे थे तभी पोता नरेंद्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और पिताजी की गर्दन पर वार किया कुल्हाड़ी लगते ही  पिताजी चारपाई पर गिर गए तो कुल्हाड़ी से कई वार किये। जब विनोद को  शोर सुनाई दिया तो बाहर देखा तो विनोद पर भी वार  करने की कोशिश की।
 मामले की सूचना कनीना पुलिस को देकर अवगत कराया जिस पर सिटी थाना प्रबंधक रविंद्र सिंह बिना देरी किए अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे और उन्होंने मेरे घायल पिता को अपनी गाड़ी में बैठा कर कनीना अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के पुत्र विनोद ने अपनी शिकायत में नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, नफे सिंह, ओमवती, प्रेम देवी, प्यारी देवी के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विनोद ने शिकायत में कहा है कि  इस सारे मामले के पीछे देवेंद्र व्यक्ति है जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। जिसके कहने से सगे पोते ने दादा को मौत के घाट उतारा है। वही कनीना पुलिस ने शव को को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।
यहां गौरतलब है कि हत्या के आधे घंटे बाद ही कनीना पुलिस ने हत्या करने वाले नरेंद्र को चेलावास के खेतों से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
फोटो कैप्शन 05: हत्या को अंजाम देने वाले नरेंद्र




दादा पोते के पवित्र रिश्ते को पोते ने किया शर्मसार
-अपने ही 90 वर्षीय दादा दयानंद को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में दादा पोते के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। सगे पोते ने जमीनी विवाद के मामले को लेकर अपने 90 वर्षीय दादा दयानंद को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जमीन के मुद्दे को ललेकर इतना बड़ा हादसा हुआ। बुजुर्ग ने लोन ले रखा था और उसके स्वजन जमीन उनके नाम करवाने की बात क रहे थे। बुजुर्ग की एक ही  जिद थी कि पहले लोन अदा किया जाए बाद में जमीन नाम करवा दी जाएगी।  मृतक के बेटे विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पांच भाई हैं जिनमें से तीन भाई भगवान को प्यारे हो चुके हैं तथा हम दो भाई जिंदा है। घर की जमीन पिताजी के नाम पर चली आ रही है उस पर पिताजी ने कुछ लोन ले रखा है। जिसके कारण पिताजी ने जमीन किसी भाई के नाम नहीं की थी। जिसके कारण अन्य परिवार के लोग पिताजी पर जमीन बांटने का दबाव बना रहे थे, जिसको लेकर गत दिवस मोहल्ले के भाईचारे की एक पंचायत भी हुई जिसमें पिताजी पर जमीन बांटने का दबाव बनाया गया। पंचायत में पिताजी ने कहा कि जमीन पर लोन है। आप लोन भर दो जमीन नाम करवा दूंगा। इस मामले पर पंचायत में तीन दिन का समय रखा गया कि 3 दिन में लोन के पैसे भर दिए जाएंगे तथा जमीन सभी के नाम कर दी जाएगी। काश, अगर 3 दिन और रुक जाते तो शायद ऐसा बड़ा कलंकित करने वाला हादसा नहीं होता। लेकिन पोते नरेंद्र  ने शाम को ही अपने चाचा विनोद के घर रह रहे अपने दादा को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वही मृतक के बेटे विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शाम को पिताजी को खाना खिलाकर घर अंदर गया था तथा पिताजी  घर में दरवाजे के पास चारपाई पर बैठे थे तभी पोता नरेंद्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और पिताजी की गर्दन पर वार किया कुल्हाड़ी लगते ही  पिताजी चारपाई पर गिर गए तो कुल्हाड़ी से कई वार किये। जब विनोद को  शोर सुनाई दिया तो बाहर देखा तो विनोद पर भी वार  करने की कोशिश की।
 मामले की सूचना कनीना पुलिस को देकर अवगत कराया जिस पर सिटी थाना प्रबंधक रविंद्र सिंह बिना देरी किए अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे और उन्होंने मेरे घायल पिता को अपनी गाड़ी में बैठा कर कनीना अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के पुत्र विनोद ने अपनी शिकायत में नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, नफे सिंह, ओमवती, प्रेम देवी, प्यारी देवी के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ये सभी मृतक के परिवार से ही संबंध रखते हैं। इनमें से एक तो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है उसके खिलाफ भी षडय़ंत्र का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
विनोद ने शिकायत में कहा है कि इस सारे मामले के पीछे देवेंद्र व्यक्ति है जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। जिसके कहने से सगे पोते ने दादा को मौत के घाट उतारा है। वही कनीना पुलिस ने शव को को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।
यहां गौरतलब है कि हत्या के आधे घंटे बाद ही कनीना पुलिस ने हत्या करने वाले नरेंद्र को चेलावास के खेतों से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। करीब 36 वर्षीय नरेंद्र अविवाहित है तथा बेरोजगार है।
फोटो कैप्शन 05: हत्या को अंजाम देने वाले नरेंद्र



यूरो स्कूल के बच्चों ने किया नर्सरी का भ्रमण
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
यूरो स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी उच्च शिखर पर है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अपने-आस-पास के वातावरण और प्रकृति की भी विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। अपने वातावरण और प्रकृति की थोड़ी सी जानकारी प्राप्त करवाने के लिए कक्षा छठी से आठवी तक विद्यार्थियों के लिए नर्सरी भ्रमण का कार्यक्रम किया गया। इस भ्रमण के दौरान बच्चो ने नर्सरी में विभिन्न प्रकार के पेड़-पोधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने हर मौसम में लगने वाले पेड़-पौधों के बारें में जानकारी प्राप्त की साथ ही इनसे होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य सुनील यादव, उप-प्राचार्या सजूं यादव ने बताया कि प्रकृति ने हमे बहुत कुछ दिया है और इस प्रकृति की देखभाल की जिम्मेदारी हमारी है। जितना हम प्रकृति को स्वच्छ रखेंगे उतना ही प्रकृति भी हमें स्वच्छ जीवन प्रदान करेगी। अत: हमें अपनी प्रकृति की रक्षा के लिए पेड़-पौधों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाकर अपनी प्रकृति की रक्षा में सहयोग देना चाहिए।
फोटो कैप्शन 06: बच्चे नर्सरी का दौरा करते हुए




बुजुर्ग की हत्या
 पौते ने दादा पर कुल्हाड़ी से किए वार, चेलावास में परिवार के बीच हुआ था विवाद
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में एक पोते ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से सिर पर वार करने से गंभीर हुए दादा को अन्य परिजनों ने उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ से करवायाने के लिए भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक दयानंद के छोटे बेटे विनोद कुमार ने बताया कि वह पांच भाई हैं तथा वह सबसे छोटा है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपने पिता को खाना खिलाकर दरवाजे के अंदर चारपाई पर लेटाकर स्वयं खाना खाने अंदर चला गया। इसी दौरान बड़े भाई का बेटा नरेंद्र अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया तथा चारपाई पर लेटे पिता के सिर पर कई बार वार किए।
शोर सुनकर वह आया तो नरेंद्र ने उस पर भी वार करना चाहा लेकिन वह बच गया। जब वह मकान के बाहर उसके पीछे आया तो अन्य लोग भी हाथों में लोहे के पाइप लिए खड़े थे। इससे पहले भी उन्हें परिवार सहित खत्म करने की धमकी मिली थी। लहूलुहान हालत में वह अपने पिता को उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचा तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में आरोपित विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद कुमार ने बताया कि दयानंद मृतक ने वर्ष 2004 में दो लोन एक दो लाख 68 हजार का तो दूसरा 50 हजार को लिया हुआ था और कुछ जमीन उनके ही नाम थी। इसी जमीनी विवाद के चलते उनकी हत्या कर दी है।
हालांकि इस मामले में बताया जा रहा है कि परिवार का लोन की राशि चुकाने व जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है तथा मामला दर्ज किया गया है। करीब 36 वर्षीय नरेंद्र अविविाहित है तथा घर पर ही रहता है। ही मृतक के पुत्र विनोद ने अपनी शिकायत में नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, नफे सिंह, ओमवती, प्रेम देवी, प्यारी देवी के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ये सभी उनके परिवार से ही संबंध रखते हैं।
विनोद ने शिकायत में कहा है कि इस सारे मामले के पीछे देवेंद्र व्यक्ति है जो दिल्ली में कार्यरत है। जिसके कहने से सगे पोते ने दादा को मौत के घाट उतारा है।
क्या कहते हैं एसएचओ-
  रविंद्र कुमार एसएचओ शहर कनीना ने बताया कि नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कुल्हाड़ी से अपने करीब 90 वर्षीय दादा के सिर पर वार किये। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को कनीना उप-नागरिक अस्पताल लेकर आई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने भी जमीनी विवाद हत्या का कारण बताया। चूंकि फारेंसिक एक्सपर्ट महेंद्रगढ़ होने और कनीना अस्पताल में न होने के कारण पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ से करवाया गया है।




खाद बीज विक्रेता सोमवार को मृतकों को देंगे श्रद्धांजलि
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
महेंद्रगढ़ खाद, बीज कीटनाशक विक्रेता एसोसिएशन जिला प्रधान कुलदीप बोहरा ने कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए कायराना आतंकी हमले का विरोध करते हुए भारत सरकार से कठोर निर्णय लेने की अपील की है और सोमवार 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूरे हरियाणा से ब्लाक और जिला स्तर पर खाद बीज व कीटनाशक दवाओं के विक्रेता साथी इकट्ठे होकर मृतकों को श्रद्धांजलि देेंगे और 11:15 बजे तक उनकी आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप करेंगे।



कनीना पालिका के उप-प्रधान के चुनाव फिर स्थगित
--दूसरी बार हुये हैं चुनाव स्थगित
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 लंबे समय से नगरपालिका के उप प्रधान के चुनाव का इंतजार है किंतु दूसरी बार भी नगर पालिका के उप प्रधान पद का चुनाव नहीं हो पाया। कोरम अभाव में चुनाव स्थगित करने पड़े। यद्यपि एसडीम डा. जितेंद्र सिंह तथा लोढ़ा गुट के पार्षद मौके पर पहुंचे किंतु दूसरे मास्टर गुट के कोई पार्षद नहीं पहुंच पाया जिसके कारण को और हम पूरा नहीं हो पाया और चुनाव फिर से स्थगित हो गए हैं।
  उल्लेखनीय है कि कनीना में दो गुट बने हुए हैं जिनमें एक गुट लोढ़ा गुट है तो दूसरा मास्टर गुट है। 14 पार्षद, एक प्रधान तथा एमपी एवं एमएलए के वोट पडऩे हैं। ऐसे में कम से 9 वोट चाहिए। नौ वोट पाने के लिए पार्षदों के अलावा एमएलए एवं एमपी तक पकड़ जिसकी होगी वो सफलता पा सकता है।  यहां तक कि लोगों का मानना है कि प्रधान महिला है तो उप-प्रधान पुरुष बन जाए तो अच्छा हो किंतु जिनके सिर पर राव इंद्रजीत सिंह का हाथ होगा वो सफलता पाने में कामयाब होगा। अब भविष्य में फिर से उप प्रधान की तिथि घोषित होने पर देखा जाएगा कि कौन बाजी मारता है।
फोटो कैप्शन 03: नगरपालिका के उप प्रधान के चुनाव के लिए मौके पर पहुंचे पार्षद





श्रीमद् भागवत कथा 30 अप्रैल से
--सात दिन चलेंगे भजन सत्संग
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के धोकलमल पार्क में 30 अप्रैल से 7 मई तक श्रीमद्भागवत कथा और भजन प्रतिदिन चलेंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए पार्षद नरेश कुमार और धर्मवीर समाजसेवी ने बताया कि वृंदावन की कमल बाई और मीराबाई प्रवचन करेंगी और भजन सत्संग चलेंगे।






पेयजल के हौद में दूसरी बार गिरी नीलगाय
-गर्मियों में होती है अनेक दुर्घटनाएं
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना की बड़ी-बणी स्थित नहर पर आधारित पेयजल योजना के हौद में दूसरी बार शनिवार को नीलगाय गिर गई।  प्यास बुझाने के लिए नीलगाय इसके अंदर घुस गई,बाद में कड़ी मशक्कत के बाद इसे निकल गया। उल्लेखनीय की बड़ी बणी स्थित पानी के हौद में करीब आधा दर्जन लोगों की गिरकर मौत भी हो चुकी है। जिसे समाचारपत्र ने प्रकाशित किया है और बार-बार लोगों की मांग है कि हौद के चारों तरफ ऊंची दीवार बनाई जाए या जालियां लगाई जाए किंतु विभाग अभी तक मौन है। न तो जालियां लगी है और न हीं ऊंची दीवार बनाई गई है। जब-जब गर्मी आई है लोग नहाने के लिए इसमें घुसते हैं और आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो भविष्य में इसके परिणाम और भी घातक साबित होंगे। उधर  प्यासी नीलगाय इसके अंदर घुस गई फिर निकल नहीं पाई। आखिर कड़ी में मशक्कत के बाद इसे हौद से निकला गया।
  फोटो कैप्शन 01:पानी के हौद में गिरी नीलगाय



चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
--हवाई फायर भी किये
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप-मंडल के गांव भोजावास के विनोद कुमार चार लोगों के खिलाफ मार पिटाई करने को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया कि उसके पड़ोस में सोमबीर उर्फ बल्लू का मकान है जो अवैध शराब बेचता है जिसकी अवैध शराब बेचने की विनोद ने शिकायत की थी। जिस पर 25 अप्रैल को अपने मकान के पास जो विनोद खड़ा हुआ था तो सोमवीर बल्लू अपने साथ हेमंत, घनश्याम उर्फ मोटा, अंकुर उर्फ बोना लेकर आया। हेमंत अपने हाथ में पिस्तौल लिए हुए था और सोमवीर, घनश्याम उर्फ मोटा, अंकुर उर्फ बोना मोटरसाइकिल पर आए और सोमबीर के घर के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। सभी ने और इन सभी ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए हेमंत ने अपने हाथ में लिए पिस्तौल से दो हवाई फायर किये। और सोमबीर उर्फ मोटा, अंकुर उर्फ बोना जो अपने हाथ में डंडा लिये हुए थे। वे डंडे दीवार पर मार रहे थे और कहा कि हमारी शिकायत करोगे तो जान से हाथ धो बैठोगे। घटना सतीश नामक व्यक्ति ने भी देखा है। शोर मचाने पर मौके से भाग खड़े हुए। उनकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।






पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण - संतोष यादव
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने बेहद ही कायराना तरीके से हमला किया है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस बुजदिल और घिनौने कृत्य को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई होगी क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार अपराध के सख्त खिलाफ है। हर भारतीय की आंख नम है और इस दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ये बातें हरियाणा विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कही। इस दुखदाई घटना से पूरा देश दुखी है और इस दुख की घड़ी में केंद्र और प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। संतोष यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में पांच ऐतिहासिक फैसले लिए हैं इनमें सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है, उच्चायोग में रक्षा सेवकों के पद तत्काल खत्म कर दिए गए हैं और पदों पर मौजूद लोगों को वापस जाने के लिए कह दिया गया है तथा राजनीतिकों की संख्या भी घटा दी गई है । इसके अलावा अटारी वाघा सीमा को बंद कर दिया गया है तथा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा पर भारत आने की अनुमति नहीं होगी और जो आए हुए हैं उन्हें दो दिन के अंदर वापस जाने के आदेश दिए थे।
    जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लगभग 27 लोगों की मौत हो गई है जिसका विरोध निरंतर जारी है। जिस प्रकार लोगों का धर्म पूछ कर आतंकवादी घटना को बर्बरता पूर्वक अंजाम दिया है वह अमानवीय है। संतोष यादव ने कहा कि अलगाववादी ताकतें देश को कमजोर करने के जो मंसूबे पाल रही है उन मंसूखों को कभी भी पूरा नहीं होने दिया जाएगा । मोदी सरकार इस आतंकवादी घटना पर कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है । इस आतंकी हमले का मोदी सरकार और हमारे वीर सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे तथा पीडि़त परिवारों के साथ न्याय करने का काम करेंगे ।
फोटो कैप्शन: संतोष यादव





पोल बदलने तथा झुके हुए तारों को ऊंचा उठाने की किसान ने लगाई गुहार
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
धर्मवीर पुत्र गूगनराम ने अपने खेत से टूटे हुए पोल को बदलने तथा बिजली के लाइन ऊंची उठाने की मांग की है। एसडीओ बिजी विभाग को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि अटेली टी-प्वाइंट के पास हिसार हाउस के सामने की जमीन उनकी है। जिस पर एक पोल उनकी जमीन में टूटा हुआ पड़ा है जिससे बिजली की लाइन जमीन के नीचे झुकी हुई है। कोई भी दुर्घटना घट सकती है। ऐसे उमें उन्होंने एसडीओ से पोल बदलने झुके हुए तारों को ऊंचा उठाने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 02: खेत में झुके हुए तार और पोल टूटा हुआ













बीआर स्कूल, सेहलंग में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता
***********************************************************
*******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
बीआर स्कूल सेहलंग में कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए एक शानदार सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को राष्ट्र्रऔर विश्व स्तर पर हो रही वर्तमान घटनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में हुए आतंकी हमले के पीडि़तों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। प्रधानाचार्य डा. राम मोहन वशिष्ठ, चेयरमैन हरीश भारद्वाज, और उप-प्रधानाचार्य श्रीमती भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्विज प्रतियोगिता में पांच विभिन्न राउंड्स आयोजित किए गए, जिनमें राष्ट्रीय विषयों, भूगोल, अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं और विश्व इतिहास से जुड़े प्रश्न शामिल थे। इन राउंड्स को आडियो-विजुअल और रैपिड फायर फार्मेट में प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतियोगिता और अधिक रोचक और चुनौतीपूर्ण बन गई। प्रतिभागी टीमों के नाम 'आर्यव्रत टीमÓ, 'इंडिया टीमÓ, 'भारत टीमÓ और 'हिंदुस्तान टीमÓ रखे गए थे। कड़े मुकाबले के बाद 'आर्यव्रत टीमÓ ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डा. राम मोहन वशिष्ठ ने कहा, जब छात्र मंच पर आकर ऐसे प्रश्नों का सामना करते हैं, तो उनके भीतर अतीत और भविष्य को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है, जो उन्हें एक बेहतर भविष्य की राह पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है।उप-प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति भारद्वाज ने कहा कि, छोटे-छोटे आयोजनों का छात्रों के मन और मस्तिष्क पर दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और हमारा प्रयास है कि छात्र अतीत से सीख लेकर भविष्य को संवारें।
चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने आयोजन की सफलता के लिए समस्त स्टाफ और छात्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को स्वयं को अभिव्यक्त करने का अधिक अवसर मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम का समापन विजेता टीम को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें छात्रों के उत्साह और उपलब्धि की भरपूर सराहना की गई।
फोटो कैप्शन:विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते बी आर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम मोहन वशिष्ठ एवं उप-प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज ।
फोटो कैप्शन 08: अव्वल रहे विद्यार्थी


Friday, April 25, 2025


 


श्रीमद् भागवत कथा 30 अप्रैल से
--सात दिन चलेंगे भजन सत्संग
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के धोकलमल पार्क में 30 अप्रैल से 7 मई तक श्रीमद्भागवत कथा और भजन प्रतिदिन चलेंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए पार्षद नरेश कुमार और धर्मवीर समाजसेवी ने बताया कि वृंदावन की कमल बाई और मीराबाई प्रवचन करेंगी और भजन सत्संग चलेंगे।





नई अनाज मंडी में 2550 क्विंटल सरसों खरीदी
-पुरानी अनाज मंडी में 203 क्विंटल गेहूं खरीदा
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में जहां सरसों की खरीद जारी है वहीं पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद जारी है।
  विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना मार्केट कमेटी के एआर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 180 किसानों से 2550 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। अब तक कुल खरीद 217676  क्विंटल पहुंच गई है। उठान का कार्य भी जारी है। शुक्रवार को दस हजार बैग का उठान हुआ वहीं कुल 326870 बैग का उठान हो चुका है।
उधर कनीना की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद विगत दिनों से जारी है। शुक्रवार को 203 क्विंटल गेहूं खरीदा गया वहीं अब तक कुल गेहूं की खरीद 49900 क्विंटल पहुंच चुकी है। फूड एंड सप्लाई की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है।
फोटो कैप्शन 11: कनीना मंडी में सरसों की खरीद






पत्नी गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
- एक लड़के पर शक जाहिर
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना थाने के तहत पडऩे वाले एक गांव से एक व्यक्ति की पत्नी रात 12 बजे घर से गायब हो गई। हर जगह पता किया किंतु कहीं नहीं मिली। उसके पति ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उन्हें राहुल नाम के लड़के पर शक है जो घर से लापता है।  उसकी पत्नी को वह कहीं भगा ले गया। उसकी पत्नी अपने साथ पैसे, सोने चांदी के आभूषण तथा सभी जरूरी कागजात ले गई।






बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर दिया बल
-बेटियां कमा रही हैं हर क्षेत्र में नाम
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लिंगानुपात के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की, जिसमें बताया गया कि आज के समय में लड़कियां भी हर क्षेत्र में शिक्षा में,खेल में,नैकरियों में बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है ओर  लड़कियों और लड़कों में कोई भेदभाव नहीं है। सभी लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर सभी लोग समान व्यवहार करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवर चिकित्सा अधिकारी डा. रेनू वर्मा उप -नागरिक अस्पताल कनीना ने की। जिसमें चिकित्सा अधिकारी डा. दीपांशु शर्मा ,डा. सुनीता, राजकुमार एचआई, अजय कुमार, दिनेश कुमार,  रामबीर सूचना सहायक, धीरज कुमार लेखा सहायक, पूनम यादव नर्सिंग आफिसर,  सभी आशा वर्कर, सभी आंगनवाड़ी वर्कर,सभी एएनएम व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ज्योति यादव आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: भोजावास में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर दिलाई शपथ।







कनीना क्षेत्र में घटा लिंगानुपात
-दिलाई लड़की बचाओ 
लड़की पढ़ाने की शपथ
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
आंगनबाड़ी केंद्र पर अनीता यादव आंगनबाड़ी वर्कर ने कनीना क्षेत्र में लिंगानुपात घटने पर चिंता जताते हुए लड़कियों को बचाने, भ्रूण हत्या पर रोक लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि कनीना क्षेत्र में लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 971 पहुंच गई है। कुछ गांव में इससे भी कम होने पर लड़कियां बचाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार सहित कई कर्मी मौजूद रहे। सुनील कुमार ने बताया कि कनीना में फिर भी लिंगानुपात ठीक है किंतु कुछ गांवों में तो लड़कियों की संख्या अधिक कम है। अगर लड़कियों की संख्या घटती जाएगी जो चिंता का विषय बनेगा। यही कारण है कि आप लड़की बचाओ लड़की पढ़ाओ का नारा सार्थक होना चाहिए।
 फोटो कैप्शन 8: आंगनबाड़ी केंद्र पर लड़की बचाने के शपथ दिलाते हुए





 विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया के बारे में किया जागरूक
-जगह जगह हुए जागरुकता कार्यक्रम
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास तथा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। जिसमें डा. दीपांशु, राजकुमार एचआई, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार, सचिन कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, अमरजीत, अनिल कुमार, विजय सिंह एमपीडब्लू आदि ने मलेरिया के बारे में लोगों को जागरूक किया। उधर मोहनपुर में मलेरिया दिवस के अवसर पर बच्चों को एमपीएचडब्ल्यू पंकज कुमार ने जागरूक किया। साथ में अनिल कुमार एमपीएचडब्ल्यू ने प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को भोजावास में मलेरिया के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है। मच्छर पानी में पनपता है। इसलिए अपने आसपास पानी को खड़ा नहीं होने दे। यदि मलेरिया के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए। मच्छरों के काटने से बचने का कोई तरीका अपनाए
 फोटो कैप्शन 10:भोजावास के विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए एमपीएचडब्ल्यू







एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
--16 मई को रेलवे स्टेशन पर महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव करने की मांग को लेकर इलाके के गणमान्य लोगों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए हुए थे जिन पर कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करो, रेल विभाग होश में आओ, स्टेशन पर बुनियादी सुविधाएं बढ़ाओ जैसे नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम ज्ञापन स्टेशन मास्टर विक्की चौहान को सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 15 दिनों के अंदर कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव की अधिसूचना जारी नहीं की तो आगामी 16 मई को रेलवे स्टेशन पर इलाके की महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ज्ञापन सौंपते हुए अतरलाल ने कहा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए धरना प्रदर्शन, विरोध, महापंचायत व रेल रोको आंदोलन करना पड़े तो वह भी करेंगे। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठे होकर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अतरलाल ने केन्द्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर सैनिक कार्यवाही कर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने, शहीद परिवारों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता तथा घायलों को पचास-पचास लाख रुपये आर्थिक सहायता व रोजगार देने की मांग की। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, राजेन्द्र पंच, गोपाल यादव, कैलाश सेठ, लालसिंह, राजबीर, पदमेन्द्र शर्मा, कुलदीप, राकेश, नरेश आदि अनेक जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: स्टेशन मास्टर विक्की चौहान को ज्ञापन देते अतरलाल एवं अन्य।






सीएम विंडो से उठने लगा है भरोसा
-कनीना के लाजपत राय ने बार-बार शिकायत की है सीएम विंडो पर, कार्रवाई नहीं
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी लाजपत राय ने सीएम विंडो पर बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई न होने से उनका भरोसा सीएम विंडो से उठने लगा है। उन्होंने सीएम विंडो पर एक बार फिर से शिकायत की है।  लाजपत राय ने बताया कि उन्होंने 6 जनवरी 2025, 8 फरवरी 2025, 5 मार्च 2025 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के पूर्व प्राचार्य द्वारा किए गए वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में शिकायत पत्र प्रेषित किए थे किंतु शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तत्पश्चात उन्होंने सीएम विंडो पर बार-बार शिकायत की है फिर भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री सहित विभिन्न अधिकारियों को भी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शिकायतों पर गौर किया जाए वरना सीएम विंडो पर लोगों का विश्वास पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगा।





बाबा कर्ण सिंह को उनकी 30वीं पुण्यतिथि पर किया याद
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
सत्यवादी बाबा कर्णसिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर गांव धनौन्दा बस स्टैंड पर स्थित कर्णचित्रा धर्मशाला में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बाबा के सैकड़ों प्रशंसकों व अनुयायियों ने कर्णचित्रा धर्मशाला स्थित उनके पावन स्मृतिस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
        प्रार्थना सभा को सम्बोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि सत्यवादी बाबा कर्णसिंह ने सदैव सत पथ का अनुगमन किया। बाबा ने अपने स्वार्थ के लिए भी कभी असत्य भाषण नहीं किया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास तथा बुराईयों को दूर करने के लिए ताउम्र कार्य किया। राजेन्द्र सिंह नम्बरदार ने कहा कि बाबा दीन दुखी, निर्बलों, दलितों और पिछड़ों के मसीहा थे। बाबा समावेशी स्वभाव के व्यक्ति थे तथा सभी की यथासम्भव मदद करना अपना धर्म समझते थे। गुरुदत्त आर्य ने विभिन्न प्रार्थनाएं एवं शांतिपाठ कर सम्पूर्ण विश्व की मंगलकामना की तथा उपस्थित सभी लोगों से बाबा के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की। प्रार्थना सभा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर रविन्द्र यादव समाजवादी चिन्तक, राकेश यादव, मनोज कौशिक, राजबीर गौड़, उमेद सिंह, अतरपाल, दिनेश पंच, पवन तंवर, मदनपाल, प्रशांत, सोनू, अमित, शेर सिंह, सूरजवीर, सुरेश यादव सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्यजन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 05: बाबा कर्णसिंह को याद करते हुए






केके पूनिया निर्विरोध प्रधान मनोनीत
-डा. भीमराव अंबेडकर जानजागरण समिति चुनाव
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
डा. भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप सिंह एडवोकेट सिविल कोर्ट कनीना ने की। बैठक में प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने सभी सदस्यों के सामने समिति का लेखा-जोखा पेश किया सभी सदस्यों ने सही मानकर समर्थन किया कृष्ण कुमार पूनिया ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी  चुनने के लिए अगली कार्रवाई शुरू की।  चुनाव पर्यवेक्षक दलीपसिंह एडवोकेट से समिति का चुनाव करवाने के लिए सभी सदस्यों ने सहमति जताई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्विरोध,कृष्ण कुमार पूनिया को समिति का प्रधान बनाया सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया, राजेंद्र सिंह कपूरी को समिति का महासचिव चुना गया सभी ने समर्थन किया, बलवीर सिंह तोदवाल को कैशियर पद पर निर्विरोध चुना गया, पवन कनिना को निर्विरोध उप प्रधान चुना गया, संजय कुमार उच्चत को सह-चिव निर्विरोध चुना गया, विजयपाल उच्चत को निर्विरोध प्रेस सचिव चुना का, राकेश तुंदवाल को निर्विरोध आडिटर चुना गया, मास्टर डीगराम को  मुख्य सलाहकार चुना गया।  निर्विरोध चुने गए समिति के सभी पदाधिकारी को चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप सिंह एडवोकेट सिविल कोर्ट कनीना ने शपथ दिलाई।
 चुनाव अधिकारी कि ,हाजिरी में चुनाव करवाए गए जिसमें दी गई जिम्मेवारियों को सभी सदस्यों ने स्वीकार किया और अपने अपने पदों पर सही कार्य करने अपनी जिम्मेवारी निभाने पर स्वीकार किया। चुनाव अधिकारी की हाजिरी में चुनाव संपन्न किया किया गया। चुनाव में  उपस्थित रहे मास्टर सूरत सिंह, शेर सिंह फौजी, लोकेश, रामेश्वर पूर्व पार्षद, सूबे सिंह मास्टर, धर्मपाल जेई ,जय प्रकाश जेई मनोज कुमार पूनिया,राम प्रताप सिंह,डॉ राजकुमार चौहान,सुखबीर सिंह बाघोत, रामावतार मास्टर, विनोद मास्टर, राजेंद्र जेई नौताना, सतीश मास्टर, इत्यादि चुनाव में मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: डा. आबेडकर जनजागरण समिति के चुनाव करवाते हुए

















कनीना के उप-प्रधान पद के लिए चुनाव 26 को
*****************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
नगरपालिका कनीना के उप-प्रधान पद के चुनाव के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।
यह जानकारी देते हुए एसडीएम कनीना डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका कनीना के नवनियुक्त प्रतिनिधियों को 25 मार्च को पंचकूला में शपथ दिलाई गई थी लेकिन किसी प्रतिनिधि ने इस दौरान शपथ ना ली हो तो उनको 26 अप्रैल को नगर पालिका कार्यालय कनीना में शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव में भाग लेने के लिए उम्मीदवार एक प्रस्तावक तथा एक समर्थक सहित अपना नामांकन भर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर 1 बजे नगर पालिका कनीना में उप प्रधान पद के चुनाव के संबंध में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
नगरपालिका कनीना के उप-प्रधान पद के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को दोपहर 2 से 2:30 बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे तथा 2:30 बजे बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2:40 बजे नाम वापसी होगी। इसके बाद 3 बजे यदि आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।




Thursday, April 24, 2025


 


सुंदरह में तरबूज की खेती विषय पर फील्ड-डे का आयोजन
--फील्ड-डे का आयोजन मशरूम कल्टीवेषन विषय पर 25 को
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में आज तरबूज की खेती विषय पर फील्ड-डे का आयोजन किया।
इस सेमिनार के आयोजन के पीछे बागवानी विभाग हरियाणा का उद्देश्य किसानों को तरबूज की खेती एवं इसमें कीट के प्रभाव को खत्म करने की नवीनतम बागवानी तकनीक से अवगत करवाना था। इस सेमिनार में बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की किसान कल्याणकारी स्कीमों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। इस एक दिवसीय सेमिनार में निकट क्षेत्र के लगभग 200 किसानों द्वारा भाग लिया गया तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डा पिंकी यादव, उप-निदेशक उद्यान, एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र, सुन्दरह ने की। इस सेमिनार के उपलक्ष्य में डा0 अजय यादव, उप-मण्डल कृषि अधिकारी, डा. नेहा यादव, वरिष्ठ विषय विषेशज्ञ, एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र, सुन्दरह, डा. मुकेश शिवरान, विषय विषेशज्ञ, एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र, सुन्दरह, डा. कृष्ण यादव, अन्य विषेशज्ञ केन्द्र पर उपस्थित रहे तथा किसानों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को गांव-पड़तल व बेवल के तरबूज की खेती करने वाले प्रगतिशील किसान अशोक, ब्रह्मप्रकाश, करण सिंह व अन्य के खेत पर भ्रमण भी करवाया गया। साथ ही सभी किसनों को अवगत कराया कि कि केन्द्र पर 25 अप्रैल को भी इसी प्रकार के फील्ड-डे का आयोजन मशरूम कल्टीवेषन विषय पर प्रात: 11:00 बजे किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लें।
फोटो कैप्शन 08: सुंदरह में तरबूज दिवस मनाते हुए






कनीना के उप-प्रधान पद के लिए चुनाव 26 को
-जोड़ तोड़ जारी
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 नगरपालिका कनीना के उप-प्रधान पद के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।
मिली जानकारी अनुसार चुनाव में भाग लेने के लिए उम्मीदवार एक प्रस्तावक तथा एक समर्थक सहित अपना नामांकन भर सकते हैं।
नगरपालिका कनीना के उप-प्रधान पद के चुनाव के लिए 26 अप्रैल सुबह 10 बजे नगर पालिका कनीना में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्र लिए जाएंगे तथा  नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर नाम वापसी होगी। इसके बाद यदि आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।





नई अनाज मंडी में 5425 क्विंटल सरसों खरीदी
-पुरानी अनाज मंडी में गेहूं खरीदा
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में जहां सरसों की खरीद जारी है जो एक मई तक खरीदे जाने की संभावना है।वहीं गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 मई तक चलने का आदेश है।
  विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना मार्केट कमेटी के एआर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 240 किसानों से 5425 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। अब तक कुल खरीद 214922 क्विंटल पहुंच गई है। उठान का कार्य भी जारी है। गुरुवार को 13500 बैग का उठान हो चुका है।
उधर कनीना की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद विगत दिनों से जारी है। फूड एंड सप्लाई की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है।
फोटो कैप्शन 05: कनीना मंडी में सरसों की खरीद

 



डीसी डा. विवेक भारती ने कनीना में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का किया निरीक्षण
-जल्द एक ही छत के नीचे होंगे उप मंडल स्तर के कार्यालय, लोगों को मिलेगी सुविधा
-प्रशासनिक भवन के सामने होगी अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में निर्माणाधीन उप मंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन तथा न्यायिक भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया हैं। लगभग 54 कनाल व 6 मरला जगह में बन रहे इस भवन का निरीक्षण करने के लिए आज उपायुक्त डा. विवेक भारती कनीना पहुंचे।
उपायुक्त ने बताया कि फर्नीचर और फायर सेफ्टी की फिटिंग का कार्य शेष है, जिस पर बहुत जल्दी करवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए भवन में शिफ्ट होने के बाद उप मंडल स्तर की सभी सुविधाएं एक छत के नीचे लोगो को मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि 17 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से यह भवन बनाया जा रहा है।
इसके बाद डीसी ने उपमंडल स्तर के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए बनने वाले आवासीय भवनों के बारे में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। यह आवासीय भवन उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन के सामने नगर परिषद की जमीन पर बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह, बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार संजीव नागर सहित अन अन्य अधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 06: जिला उपायुक्त कनीना का प्रशासनिक भवन देखते हुए।



महाराणा प्रताप जयंती 9 को
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
आगामी 9 मई को कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। गांव के सर्व समाज द्वारा हरियाणा राज्य स्तर पर मनाई जा रही जयंती समारोह के मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट होंगे।
यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य भाग सिंह चेयरमैन तथा रविन्द्र शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाधीनता के अग्रदूत थे। उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व से देशभक्ति समाज सेवा तथा समभाव की शिक्षा मिलती है। इसलिए ग्रामवासियों ने महाराणा प्रताप की जीवन गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश स्तरीय जयंती मनाने का निर्णय लिया है। भोजावास गांव के मौजीजान के नेतृत्व में 101 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई गई है। समिति सदस्य सुभाष नम्बरदार, पवन सरपंच, बाबूलाल शर्मा पूर्व सरपंच, शीशराम प्रधान, डा. रोहिल्ला, विरेन्द्र सोनी, विजय अग्रवाल, सोमवीर, साधु सिंह की प्रदेश के सभी जिलों में दौरा कर निमंत्रण देने की ड्यूटी लगाई है। जयंती समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह तथा जोश है। युवा वर्ग की अलग से कमेटी बनाई गई है जो युवाओं को समारोह में शिरकत करने के लिए निमंत्रण दे रही है।




अक्षय तृतीया का अवकाश सरकार ने किया रद्द
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। 
हरियाणा सरकार के आदेशानुसार 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का राजपत्रिका अवकाश घोषित किया हुआ था वह रद्द किया जाता है। ऐसे में अब संस्थाएं विधिवतरूप से 30 अप्रैल को खुलेंगे।






25 अप्रैल विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी
-हेल्थ एंबेसडर ने मलेरिया बचाव की दी जानकारी
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी साबित हो सकता है। ऐसे में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में प्राचार्य तथा हेल्थ एंबेसडर संदीप कुमार ने मलेरिया के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा मलेरिया चक्र की खोज 1897 रोनाल्ड रोष ने की। उन्हें बाद में 1902 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि मलेरिया मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से होता है जिसमें ठंड लगकर बुखार आना, उच्च तापमान, बार-बार बुखार आना, शरीर में दर्द, सिर दर्द, उल्टी आदि महसूस होते हैं।
 प्राचार्य सुनील कुडानियों ने मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए घर के आस-पास में पानी जमा न होने देने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाए, घर के सभी कूलर, टंकी फूलदान और पानी भरे स्रोतों को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। घर के दरवाजे एवं खिड़कियों पर जाली लगवाए, मच्छरदानी प्रयोग कर,ें बुखार होने पर डाक्टर की सलाह ले, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाये। इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एमआई शीशराम आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: मलेरिया की जानकारी देते हुए हेल्थ एंबेसडर





पेयजल के हौद में गिरी नीलगाय
-गर्मियों में होती है अनेक दुर्घटनाएं
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना की बड़ी-बणी स्थित नहर पर आधारित पेयजल योजना के हौद में नीलगाय घुस गई। माना जा रहा है प्यास बुझाने के लिए नीलगाय इसके अंदर घुस गई,बाद में कड़ी मशक्कत के बाद इसे निकल गया। उल्लेखनीय की बड़ी बणी स्थित पानी के होद में करीब आधा दर्जन लोगों की गिरकर मौत भी हो चुकी है। जिसे समाचारपत्र ने प्रकाशित किया है और बार-बार लोगों की मांग है कि हौद के चारों तरफ ऊंची दीवार बनाई जाए या जालियां लगाई जाए किंतु विभाग अभी तक मौन है। न तो जालियां लगी है और न हीं ऊंची दीवार बनाई गई है। जब-जब गर्मी आई है लोग नहाने के लिए इसमें घुसते हैं और आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो भविष्य में इसके परिणाम और भी घातक साबित होंगे। उधर  प्यासी नीलगाय इसके अंदर घुस गई फिर निकल नहीं पाई। आखिर कड़ी में मशक्कत के बाद इसे हौद से निकला गया।
 गर्मियों में स्नान करते समय बरते सावधानियां- डाक्टर ,समाज सेवा तथा नागरिकों का कहना है कि गर्मियों के दिनों में लोग  गर्मी से बचने के लिए इन हौद  घुसकर स्नान करते हैं और अधिकांश की मौत हो जाती है, जिन में तैरना नहीं आता। ऐसे में  गर्मियों में जलाशयों से थोड़ा दूर रहे वरना गिरकर कोई भी अनहोनी हो घटना घट सकती है।
नदी, नाले, नहर, जोहड़ आदि में घुस। इससे जोखिम भरा कार्य है।
 फोटो कैपशन 05:पानी के हौद़ में घुसा नीलगाय
,




डा. भीम राव आंबेडकर जन जागरण समिति द्वारा आयोजित हुई बैठक।
--त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
********************************************************
********************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में पितामह कान्हा सिंह पार्क में डॉ भीम राव आंबेडकर जन जागरण समिति द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें सदस्यों का चुनाव किया गया । सभा में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई । जिसके अंतर्गत पिछले एक साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।





















फोटो कैप्शन 09: बैठक का नजारा

Wednesday, April 23, 2025


 



डाकघर के कर्मी की मोटरसाइकिल चोरी
-अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव रसूलपुर निवासी हैप्पी यादव की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। वे डाक विभाग में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस में बताया कि 16 अप्रैल की रात को उसने अपनी मोटरसाइकिल निजी काम करके घर के बाहर खड़ी की थी सुबह देखा तो नहीं मिली। आस पड़ोस में पता किया कहीं भी नहीं मिली। उनकी शिकायत पर कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।






कनीना के लोगों निकाल कैंडल मार्च
- पहलगाम की घटना को लेकर जताया शोक
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के डा. भीमराव आंबेडकर चौराहा से लेकर नेताजी मेमोरियल क्लब तक कनीना कस्बे के लोगों ने कैंडल मार्च निकाली। वे अपने हाथों में मोमबत्ती लिए हुए थे और मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया तथा सरकार से मांग की जल्द से जल्द आरोपियों को पड़कर फांसी पर लटकाया जाये। अब समय आ गया है ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाए। कैंडल मार्च निकालने वालों में कनीना के अनेक प्रमुख जन शामिल हुए।  जिन्होंने पहलगाम में मारे गए निर्दोषों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
फोटो कैप्शन 09: कनीना के लोग पहलगाव की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए।



अस्पताल को एफआरयू का दर्जा देने को लेकर मुलाकात
-मंत्री को परशुराम जन्मोत्सव का भी दिया न्यौता
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
  चंडीगढ़ में बहन आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार से उनके निवास स्थान पर मुलाकात हुई श्रीगौड़ सभा कनीना के पदाधिकारी मंत्री आरती सिंह राव से मिले। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निमंत्रण पत्र दिया और साथ में कनीना शहर के अस्पताल को एफआरयू का दर्जा देने की मांग की। साथ में शहर की समस्याओं के बारे में चर्चा की। मंत्री ने उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा एफआरयू का दर्जा देने का आश्वासन दिया। वहीं ये लोग गौरव गौतम मंत्री हरियाणा सरकार खेल एवं युवा सशक्तिकरण से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मुलाकात करके भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निमंत्रण पत्र दिया।
फोटो कैप्शन 10: मंत्री आरती राव से मुलाकात करते कनीना के लोग


नई अनाज मंडी में 4250 क्विंटल सरसों खरीदी
-पुरानी अनाज मंडी में 1500 क्विंटल गेहूं खरीदा
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में जहां सरसों की खरीद 15 मार्च से जारी है जो एक मई तक खरीदी जाएगी वहीं गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 मई तक चलने का आदेश है।
  विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना मार्केट कमेटी के एआर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 170 किसानों से 4250 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। अब तक कुल खरीद 206899 क्विंटल पहुंच गई है। उठान का कार्य भी जारी है। बुधवार को 12855 बैग तथा कुल 298084 बैग का उठान हो चुका है।
उधर कनीना की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद विगत दिनों से जारी है। फूड एंड सप्लाई की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। बुधवार को 1500 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। खरीद के समय अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: कनीना मंडी में गेहूं की खरीद



कनीना के किसानों की सरसों खरीद के लिए शेड्यूल जारी
--एक किसान 1 दिन में अधिकतम 40 क्विंटल बेच सकता है सरसों
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
नई अनाज मण्डी कनीना (चेलावास) में सरसों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी नियमों के अनुसार 1 दिन में अधिकतम 40 क्विंटल की खरीद की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए सचिव व कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कनीना विजय सिंह ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए सरसों की खरीद गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान अपनी सरसों अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नम्बर हो उसी दिन सुबह 8 बजे से सांय 5 बजे तक किसी भी समय अपनी फसल मण्डी में ला सकता है ताकि किसानों को अपनी सरसों बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े व मण्डी कार्य सुचारु रूप किया जा सके। उन्होंने बताया कि गेट पास कटवाने के लिए किसान अपना आधार कार्ड की फोटो प्रति अवश्य लेकर आएं ।
गांव वाइज शेड्यूल-
कनीना मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि 25 अप्रैल को अगिहार, बेवल, बाघोत, भडफ, भोजावास, चेलावास, छितरोली, ढाणा, धनौन्दा, दौंगड़ा अहीर, दौगंडा जाट, गाहडा, गोमला, गोमली, गुढा, ईसराणा गांव के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को झाडली, झिगांवन, ककराला, कलवाडी, कनीना, कपूरी, करीरा, कैमला, खरकडाबास, खेडी, खैराना, कोका, कोटिया, मानपुरा, मोहनपुर, मोडी गांवों की सरसों खरीद की जाएगी।
28 अप्रैल को मुंडियाखेडा, नांगल, नौताना, पड़तल, पाथेडा, पोता, रामबास, रसुलपुर, स्याणा, सेहलंग, सिहोर, सुन्दरह, तलवाना, उच्चत, उन्हानी गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।






 यूपीएससी में मिला 541वां रैंक
-इंदुबाला सीहोर सदा ही रही है पढऩे में अव्वल
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के गांव सीहोर की छात्रा इंदु बाला ने यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में 541वां रैंक प्राप्त किया है। उन्हें अनेकों बधाइयां मिल रही हैं तथा जगह-जगह पुरस्कृत किया जा रहा है। इंदुबाला के पिता सेवानिवृत्ति कैप्टन सुक्रमपाल ने बताया इंदुबाल की दसवीं की 10वीं और 12वीं की पढ़ाई अलवर के केंद्रीय विद्यालय में हुई थी।
 तत्पश्चात उन्होंने बीटेक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से पास की तथा एमटेक दिल्ली टेक्निकल विश्वविद्यालय से पास की और हर कक्षा में अव्वल नंबर आए। गेट और नेट की परीक्षा पास करने के पश्चात 2017-18 में 12 लाख के पैकेज पर ड्रोम कंपनी में एक साल तक नौकरी की और फिर नौकरी छोड़ दी। वे पिछले 4 सालों से लगातार यूपीएससी के लिए प्रयास रही हैं। अबकी बार उन्होंने तीसरी बार प्रयास किया और इस प्रयास में उनका उनका रैंक 541वां आया है। 1992 में जन्मी इंदुबाल की माता बबिल देवी हाउसवाइफ है।
वे एक भाई और एक बहन बहन है तथा गुरुग्राम में रहती है और वहीं पर शादीशुदा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भाई अरुण तथा भाभी डा. सपना यादव सहित गुरुजनों तथा 96 वर्षीय दादा महाशय खूबराम को दिया है। ग्रामीण क्षेत्र की इस प्रतिभा को बधाइयां मिल रही हैं।
इंदुबाला का कहना है कि इंसान हिम्मत और मेहनत से काम करे तो सफलता दूर नहीं है। उन्होंने आधुनिक समय में मोबाइल पर अधिक ध्यान जमाने तथा पुस्तकों पर कम ध्यान देने का बुरा बताया है। वह लगातार अपनी मेहनत करती थी तथा कोचिंग आदि से दूर रही। अथक मेहनत का परिणाम सामने है।
 फोटो कैप्शन : इंदुबाला





पोषण पखवाड़ा के तहत अध्यापकों ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
पोषण पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत एसडी विद्यालय ककराला के शिक्षक अजीत सिंह व शिक्षिका सरित बाला ने स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। जिसमें उन्होंने पोषण, स्वास्थ को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। अध्यापकगण व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों व अभिभावकों को पारंपरिक खाद्य पदार्थों और श्रीअन्न की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस दौरान इंडिजीनस टायाथान के तहत बच्चों को पारंपरिक खिलौने बनाने की कार्यशाला भी कराई गई। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
प्रधानाचार्या जेनेट सिंह ने बताया कि इस प्रकार की सहभागिता से छात्रों में सेवा भावना का विकास होता है और समाज के साथ सकारात्मक जुड़ाव बनता।
फोटो कैप्शन 04: आंगनबाड़ी में बच्चों का पोषण देखते हुए जेनेट सिंह व अन्य




आंबेडकर जनजागण समिति के चुनाव 24 को
--कई मुद्दों पर होगी चर्चा
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
डा. भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति रजिस्टर कनीना जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया कि  समिति का चुनाव 24 अप्रैल 2022 को हुआ था। समिति के संविधान के अनुसार समिति के चुनाव को 3 वर्ष हो चुके हैं इसलिए त्रिवार्षिक चुनाव की 24 अप्रैल 2025 को को कराए जाएंगे। इस संबंध में समिति की एक बैठक कान्हसिंह पार्क कनीना में 24 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजे बुलाई गई है  जिसमें समिति का लेखा-जोखा पेश किया जाएगा और समिति की आडिट करवाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ में समिति के चुनाव भी करवाए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की है कि इस मीटिंग में एवं चुनाव प्रक्रिया में सभी की हाजिर होना जरूरी है। अगर कोई सदस्य इस मीटिंग में गैर हाजिर होता है तो भी चुनाव प्रक्रिया कर ली जाएगी। इसलिए सभी समिति के सदस्यों से अपील है कि गुरुवार शाम 5 बजे कान्ह सिंह पार्क में पहुंचे और खंड कनीना के बुद्धिजीवी लोग भी इस चुनाव में शामिल रहे।  इस बैठक में  समिति के सदस्य बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।





नंदिनी का हुआ सम्मान समारोह
-नेशनल वेट लिफ्टिंग क्वालिफाई किया
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
कनीना की होनहार 14 वर्षीय नंदिनी पुत्री देवेंद्र ने वेट लिफ्टिंग में नेशनल क्वालीफाई करने पर उनका नगर पालिका कनीना में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नंदिनी के दादा मास्टर रामप्रताप सहित नगर पालिका प्रधान रिम्पी व पार्षद, पूर्व पार्षद व गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रधान व पार्षदों ने नंदिनी को पगड़ी पहनाई और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और शाल भेंट करते हुए अनेक लोगों ने नंदिनी को सम्मानित किया। सभी ने नंदिनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि नंदिनी नेशनल में भी गांव व इलाके का नाम रोशन करेंगी।
कस्बे की 14 वर्षीय प्रतिभाशाली बेटी नंदिनी पुत्री श्री देवेंद्र ने वेटलिफ्टिंग में नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई कर समूचे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस अद्वितीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर पालिका कनीना द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में नंदिनी के दादा मास्टर रामप्रताप, नगर पालिका प्रधान रिम्पी कुमारी, सभी पार्षदगण, पूर्व पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नंदिनी का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, फूल मालाओं से स्वागत किया गया और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 04: नंदिनी का सम्मान करते हुए पार्षद एवं पूर्व पार्षद




तीन लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
--खेड़ी की लड़की ने करवाया मामला दर्ज
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के गांव खेड़ी निवासी प्रियंका ने तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है।
 उन्होंने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि 4 दिसंबर 2015 को उनकी शादी मनजितेंद्र ढींगसरा,फतेहाबाद में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था जिसमें  1 लाख 51000 रुपये नकदी, गहने आदि दिए थे लेकिन ससुराल वाले दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। यही कारण है कि शादी के 10-15 दिन बाद ससुराल वालों ने ताने देने शुरू कर दिये और अल्टो गाड़ी लेकर आने की बात करने लगे। जेठानी रेनू ताने देती कि जब तेरे पिता की हैसियत ही नहीं थी तो तुझे पैदा क्यों किया? पति वह उसके घर वालों ने बार-बार मार पिटाई की किंतु प्रियंका बात को छुपाती रही ताकि उनमें  कोई बदलाव आए।  प्रियंका ने ससुराल वालों को कह दिया कि शादी में उसके पिता गाड़ी नहीं दे पाए लेकिन बच्चा पैदा होने छुछक में जरूर गाड़ेी देंगे। जुलाई 2017 में प्रियंका ने एक लड़की को जन्म दिया जिसका नाम डिंपल है। उसके जन्म से पहले ही प्रियंका को जबरदस्ती पीहर छोड़कर ससुराल वाले चले गए। प्रियंका के माता-पिता ने सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ में डिलीवरी करवाई। जब छुछक में पिता ने गाड़ी नहीं दी तो फिर से ससुराल वाले मार पिटाई करने लगे।  प्रियंका ने ससुराल वालों को कहा कि अभी शादी को अधिक समय नहीं हुआ है पिता गाड़ी नहीं दे पाएंगे ,अगला बच्चा पैदा होने पर शिक्षक में गाड़ी देंगे। फरवरी 2019 में दूसरा बच्चा पैदा होने वाला था। जन्म से 3 महीने पहले ही पति दोबारा उसे पीहर छोड़ कर चला गया। प्रियंका के पिता ने सेहलंग के निजी अस्पताल में डिलीवरी करवाई और खर्चा स्वयं वहन किया। सूचना देने के बाद भी ससुराल से कोई नहीं आया। डिलीवरी के 3 महीने बाद प्रियंका के पिता प्रियंका को ससुराल छोडऩे गए तो पिता के सामने ही गाली गलौज किया और गाड़ी न देने पर जिंदा जलाने और प्रियंका और उसके बच्चों को कहीं गायब करने की बात कही। प्रियंका का कहना है कि उसका पति की उसके पति शराब जुआ आदि गलत काम करते हैं। उसके घरवाले उसका साथ देते हैं। गंदी गंदी गलियों का मैसेज भेजते हैं, कुछ फोटो भेजी है। पति का कहना है कि तुम दूसरी लड़की के जन्म में भी गाड़ी नहीं दी। अब घर में घुसने की आवश्यकता नहीं। प्रियंका की शिकायत है कि उसके पति में किसी को उसके नंबर दे रखे जो बार-बार अश्लील फोटो वमैसेज भेजता है जिनके स्क्रीनशाट उसके पास है। प्रियंका ने पहले भी पुलिस में एक शिकायत 27 नवंबर 2023 को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष से तवाब बनवाकर राजीनामा लिखवा लिया। राजीनामा में दोनों बच्चियों को 6 लाख रुपये देने तय हुए थे। ससुर बैंक में चेक देकर गया लेकिन बाद में ससुर ने बैंक कर्मचारियों को राशि ट्रांसफर करने पर मना कर दिया जिससे राजीनामा की राशि ट्रांसफर नहीं हो सकी। प्रियंका ने अब मनजितेंद्र, रेनू जेठानी तथा मनमोहन जेठ के विरुद्ध दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवा दिया है।





रामसेतु मार्ग तैरकर पार करने वाले राजवीर का गांव में किया स्वागत
--राजू फौजी कलानोर ने एक लाख 51 सौ का दिया ईनाम
**************************************
***********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के   गांव बाघोतत के पहलवान राजवीर गुर्जर ने दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। पैर से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हिंद महासागर में उतरकर रामसेतु मार्ग को तैरकर पार किया
यह साहसिक यात्रा 18 अप्रैल को श्रीलंका के तलाई मनार से शुरू हुई यह पाक जलसंधि तैराकी अभियान था जिसमे देश के 10 जाने माने तैराक शामिल हुए
राजवीर गुर्जर के साथ भिवानी से अर्जुन अवार्डी कोच प्रशांत करमाकर, वर्तमान कैथल के अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, ईशांत सिंह चरखी दादरी हरियाणा, रोबिन पश्चिमोत्तर बंगाल, अभिनव उत्तर प्रदेश,मरू जपपा कर्नाटक,गणेश आंध्रप्रदेश, सरस्वती नकाडे महाराष्ट्र शामिल रहे।
समाज सेवक बीडीसी मेम्बर महीपाल नम्बरदार बाघोत ने राजवीर का गांव में पहुंचने पर बस स्टैंड से डीजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर फूलमालाओं, रंग गुलाल से जोरदार स्वागत किया।
  राजवीर गुर्जर गरीब परिवार से है पिता जागेराम और मां रोशनी देवी खेती बाड़ी करते है ।
राजवीर गुर्जर पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड सिल्वर कांस्य पदक जीत कर गांव व प्रदेशवासियों का नाम रोशन कर चुके है। उसके मान सम्मान में राजू फौजी कलानोर ने एक लाख इकावन सौ रुपये से सम्मान कर मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर इलाके के अनेक गणमान्य लोगों व गांववासियो ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि उन्हें सरकारी नौकरी दी जाए।
इस अवसर पर बेड़ा सिंह पूर्व सरपंच, जिला पार्षद अजीत तंवर, समाज सेवक युवा नेता भाजपा हरिश बोकन, जिला पार्षद लीलाराम गुर्जर, सुबेदार गोविंदा , सुंदर खटाना, ढि़ल्लू पहलवान ,  हंसराज पंच, दिल्लू पहलवान,राकेश फौजी, सूबेदार हेमराज अत्री,जूगगा पहलवान, उमेद, तिलकराज पहलवान, सुनील शर्मा,बिक्रम पहलवान,सुन्दर जिंदड, संदीप,धूलिया ,संजय पहलवान,कर्मवीर पहलवान,सुबेदार श्रीराम, सूरत सिह कटारिया,राजवीर पहलवान,राजेश पहलवान,राजेश दादा,बिजजू गुर्जर,संदीप हिंदू, ,जसवंत साहब सहित अनेक गणमान्य लोग रहे
फोटो कैप्शन 01:बाघेश्वर धाम बस स्टैंड पर पहुंचने पर स्वागत करते हुए गांववासी