Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, August 9, 2024


 
           
नाग पंचमी का पर्व मनाया, नागों की पूजा की
**************************************************************
*******************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। नाग पंचमी का पर्व क्षेत्र में मनाया गया। नागों के चित्र सामने रख उनकी पूजा अर्चना की तथा परिवार पर खैरियत बरतने की प्रार्थना की गई। यहां तक कि साल में एक बार सांपों की पूजा की जाती है। कुछ जगह मंदिर भी नाग देवता के बने हुए हैं जहां नागों की पूजा की गई।
कुछ लोगों ने नागों को को दूध पिलाने के लिए सपेरों के यहां जाना पड़ा। दिनभर नागों को याद किया गया। महाभारत काल में जहां नागों और पांडवों का बैर चला किंतु बाद में यह बैर दोस्ती में बदल गया और गांडीवधारी अर्जुन का विवाह नाग कन्या उलूपी से हुआ। बताया जाता है तब से इंसान एवं सांपों की दोस्ती चली आ रही है। आज भी यह दोस्ती कायम है। यहां तक कि नागों को देवता माना जाता है और उनकी पूजा करने करते हैं।
 कनीना के पीपल फार एनिमल के उप प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि नागों की पूजा करनी चाहिए तथा उन्हें मित्र समझना चाहिए। उन्हें मारना नहीं चाहिए। ये चूहों को खाते हैं और किसान के हितेषी है परंतु सांपों को पकड़कर रखना अपराध की श्रेणी में आता है।







नगर पालिका सचिव के मार्फत उच्चाधिकारियों को दुकानदारों ने भेजा ज्ञापन
-कांप्लेक्स परिसर में अधूरी पड़ी जन सुविधा को करें पूरा
**************************************************************
*******************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड के पीछे परिसर में बन रहे टायलेट को पूरा करवाने के लिए भारी संख्या में दुकानदार खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि वह इस परिसर की जगह में टायलेट बनवाना चाहते हैं किंतु इसे अधर में छोड़ दिया गया है। अगर टायलेट बनाया जाए तो दूर दराज से आने वाली महिलाओं को लाभ होगा। उनका कहना है कि इस परिसर में महिलाओं के लिए कोई टायलेट नहीं बना है। ऐसे में यहां टायलेट की सख्त जरूरत है। उनका कहना है कि जहां टायलेट बन रहा है वहां सीवर लाइन और पानी की लाइन की व्यवस्था हो सकती है जिसके चलते मेंटेन रखना आसान है। जो भी आसपास टायलेट बने हुए हैं वह वहां कोई सुविधा नहीं है जिनके पास से गुजरना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में इस परिसर में अगर टायलेट बन गया तो ग्राहक भी खुश हो जाएंगे। समय पाल सिंह को पत्र भेज उचित कार्रवाई करने की मांग की है।  इस मौके पर महिपाल सिंह, नवीन, रोहित, मांगेराम, सतीश कुमार, संदीप एवं अन्य दुकानदार मौजूद रहे।






 गर्भवती महिलाओं का रखा जाता है पूरा ख्याल डाक्टर प्रभा यादव
**************************************************************
*******************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत आज सेहलग सीएससी में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 59 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। उक्त शिविर की जानकारी देते हुए वरिष्ठ महिला चिकित्सक डाक्टर प्रभा यादव ने बताया कि हर महीने की 9 तारीख को लगने वाले इस प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा योजना के कैंप में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवाइयां व जांच के अलावा फल व अन्य खाने का सामान दिया जाता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं का इस समय स्वास्थ्य ठीक रहे और उनके पेट में पल रहे शिशु स्वस्थ रहें। डाक्टर प्रभा ने यह भी बताया हमारे इस इस शिविर में आने वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच कराई जाती हैं और उनमें जिस प्रकार की कमी होती है जिसका ध्यान रखते हुए उनको इलाज दिया जाता है ताकि भविष्य में गर्भवती महिलाओं व उनके शिशु को किसी प्रकार के हानि ना हो।





 विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं

-- लोगों को दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन
**************************************************************
*******************************************************************
********************************
*****************************
कनीना की आवाज। आम आदमी को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम का मिले पूरा लाभ। ये विचार अटेली विधायक सीताराम यादव ने आज नगर पालिका में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत व्यक्त किये। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक सीताराम यादव ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार आम आदमी को न्याय देने के लिए कटिबंध है और वह मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों से सफल भी हो रहा है उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में समाधान शिविर योजना को चलाया जा रहा है जिसमें हर रोज जिले के सभी अधिकारी विभिन्न जगह बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका निदान करने का पूरा प्रयास करते हैं वही विधायक अटेली की  इस बैठक में विभिन्न प्रकार के मुद्दे आए जिनको लेकर विधायक ने लोगों को जल्द ही समाधान करने का आश्वासन भी दिया वही नांगल मोहनपुर गांव में दर्जन भर विभिन्न प्रकार के पेड़ों को कटवाने के मामले में कहा कि मुझे किसी बात का पता नहीं है और जनहित को ध्यान में रखकर कार्य कराए जाएंगे इस अवसर पर दिन के साथ नगर पालिका सचिन समय पाल नगर पालिका के अन्य दिनेश कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज यादव ,नगर पालिका के उप-प्रधान अशोक ठेकेदार के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 07: लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक सीताराम



 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क इलाज के साथ  उनके स्वास्थ्य  का रखा जाता है ख्याल- डा. रितु
**************************************************************
*******************************************************************
***************************************
**********************
कनीना की आवाज। प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व  योजना के तहत स्थानीय उप नागरिक अस्पताल कनीना में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आस-पड़ोस के 50 गांव की 117 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और उपचार लिया। मिली जानकारी के अनुसार उप-नागरिक अस्पताल की एमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि हर महीने की 9 तारीख को उप नागरिक अस्पताल कनीना में प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत कैंप का आयोजन किया जाता है जिसमें अस्पताल की  महिला चिकित्सक डा रितु तथा डॉक्टर तमन्ना  द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनको निशुल्क दवाइयां वितरित की जाती है डॉ एमओ ने यह भी बताया इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चे को स्वस्थ रखना व उनकी माताओं को स्वस्थ रखना है। ताकि स्वस्थ माता ही स्वस्थ शिशु को जन्म दे शक्ति है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए उनकी सभी प्रकार की जांच वह दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं तथा उनका निशुल्क पोषक आहार भी दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया की उनकी शुगर, थायराइड, हिमोग्लोबिन, आरबीसी, एचआईवी, यूरिन  के अलावा अन्य कई प्रकार की जांच स्थानीय अस्पताल में ही कराई जाती हैं ताकि इस बात का पता लगाया जा सके की  महिलाओं व उनके गर्भ में पल रहा बच्चा कितना स्वस्थ है। कैंप में आई महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. रितु  ने बताया इस समय में महिलाओं को मानसिक रूप से व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अति आवश्यक है क्योंकि मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाली महिलाओं के पेट में पल रहे शिशुओं पर उनका गहरा असर पड़ता है। उन्होंने कैंप में महिलाओं को स्वस्थ रहने के भी कई नुसखे बताएं उन्होंने कहा हरी सब्जियां फल दूध घी आदि के अलावा जल्दी हजम होने वाले मोटे अनाज के साथ अंडे तथा ताजा फल का प्रयोग गर्भवती महिलाओं के लिए अति उत्तम होता है। इसलिए उनको समय-समय पर यह सभी चीज लेते हुए नजदीक के सरकारी अस्पतालों में अपनी वह अपने पेट में पल रहे शिशु की जांच कराते रहना चाहिए ताकि भविष्य में उनको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस कैंप में विकास लैब टेक्नीशियन मोहित ,लैब टेक्नीशियन  सुरेंद्र टेक्नीशियन सुनील कुमार, एड्स काउंसलर रणधीर सिंह शर्मिला, स्टाफ नर्स अंजू बाला ,स्टाफ नर्स ने बताया इस कैंप में 117 महिलाओं ने भाग लिया और उन्होंने अपने विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी कराई लैब अटेंडेंट  काउंसलर रणधीर सिंह अन्य स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक महीना लगने वाले कैंप में सैकड़ों से ऊपर महिलाएं आती हैं और अपनी जांच करा इलाज लेती है उन्होंने यह भी बताया कि खान-पान सही नहीं होने के कारण महिलाओं को हिमोग्लोबिन वह अन्य प्रकार की कमियां देखी जाती हैं । जिसके लिए वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा हरी सब्जी दूध अंडा व अन्य प्रोटीन का सामान खाने की सलाह दी जाती है ताकि महिलाओं में पाई जाने वाली कमी पूरी हो सके और वह गर्भ में पल रहे शिशु को स्वास्थ्य रखा जा सके ।
फोटो कैप्शन 06: जांच करते हुए डा रितू।






कनीना-दादरी सड़क मार्ग को मिली स्टेट हाइवे को मंजूरी
**************************************************************
*******************************************************************
**************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना -चरखी दादरी सड़क मार्ग को स्टेट हाइवे की मंजूरी मिल गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए बाघोत निवासी महावीर पहलवान ने बताया कि उनकी सीधी फोन पर वार्ता बनवारी लाल मंत्री से हुई है। मंत्री ने बताया है कि उनके स्टेट हाइवे को मंजूरी मिल चुकी है। एक-दो रोज में नोटिफिकेशन हो जाएगा जिसको भिजवा दिया जाएगा। कनीना-चरखी दादरी की करीब 40 किलोमीटर दूरी है और यह सड़क मार्ग अनेक गांवों को जोड़ते हुए चरखी दादरी पहुंचता है। यह मार्ग बनने से भिवानी ,रोहतक, चंडीगढ़ पहुंचना आदि सरल हो जाएगा।


 

 

स्वाधीनता दिवस को उपमंडल स्तर पर मनाए जाने को लेकर टीमों का हुआ चयन
-आधा दर्जन स्कूल भाग लेंगे

**************************************************************
*******************************************************************
**************************************
***********************
कनीना की आवाज।
  78वें स्वाधीनता दिवस को उपमंडल स्तर पर मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों की टीमों का चयन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
 हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना, एसडी स्कूल ककराला, हेरिटेज स्कूल मोहनपुर देवयानी इंटरनेशनल  स्कूल ,यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना, यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कनीना, बी आर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेहलंग, जीएल पब्लिक स्कूल कनीना, आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना स्कूलों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के पश्चात खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलवाग सिंह ने बताया कि इन टीमों की फाइनल रिहर्सल 12 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय कनीना में होगी । इस अवसर पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक, राकेश कुमार डीपी, संदीप कुमार अंग्रेजी अध्यापक, भडफ स्कूल के मुख्याध्यापक सत्य प्रकाश, प्राथमिक शिक्षक राजकुमार संगीत अध्यापिका अनीता देवी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: स्वाधीनता वर्षगांठ की रिहर्सल करमते विद्यार्थी।





आम आदमी की बैठक संपन्न
-चुनावों को लेकर हुई चर्चा
**************************************************************
*******************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। विधानसभा अटेली के  कनीना आम आदमी पार्टी कार्यालय में मीटिंग हुई जिसमें नारनौल बदलाव जनसभा की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें सभी पदाधिकारी शामिल हुए।
एडवोकेट सत्यनारायण ने बताया कि पिछले काफी दिनों से विभिन्न गांव का दौरा किया गया जिसमें लोगों से मुलाकात की और पाया कि लोग बीजेपी कांग्रेस और इनेलो से बहुत ऊब चुके है अब अंतिम विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी को लोग चुनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार है किसान परेशान है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एमएसपी देने का वादा किया और मुकर गए। इस अवसर पर  महेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी अन्याय करने में सदा माहिर रही है पहले आप के हर नेता के साथ और अब ओलंपिक रेसलर विनेश फौगाट को साजिश के तहत डिस-क्वालीफाई किया गया। आप कार्यकर्ताओं में रोष में है। इस अवसर पर भंवर सिंह ने कहा आज मनीष सिसोदिया को जमानत मिली है और जल्द ही अरविंद केजरीवाल को भी जमानत मिलेगी। उनके बाहर आने से पार्टी की रफ्तार चार गुना और तेज हो जाएगी। जल्द ही आने वाले विधानसभा चुनाव के पश्चात आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी सरकार बनाएगी और जनता को भाजपा के अत्याचारों से मुक्ति दिलाएगी।
 इस मौके पर  भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण यादव एक्स सर्विसमैन विंग के जिला प्रधान कैप्टन विनोद कुमार छतरौली, एक्स सर्विसमैन विंग के जिला सेक्रेटरी  इंस्पेक्टर  महेंद्र सिंह, सेहलंग के ब्लॉक प्रधान भंवर सिंह, कनीना ब्लाक अध्यक्ष मुकेश भारत युथ के मंजीत सिंह व कैमला के थानेदार श्रवण सिंह शामिल हुए।
फोटो कैप्शन 04: आम पार्टी की बैठक का नजारा।








 5 करोड़ के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
-पंचायत समिति की बैठक संपन्न
**************************************************************
*******************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। पंचायत समिति कार्यालय कनीना में पंचायत समिति की एक बैठक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नवदीप की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 28 सदस्यों में से 23 सदस्यों ने भाग लिया। समिति अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्यक्ष रमेश महलावत सहित 23 सदस्य हाजिर रहे। इस मौके पर पिछले विकास कार्यों पर चर्चा हुई किंतु पिछले विकास कार्यों को पूरा नहीं करवाया गया और पिछले विकास कार्यों की राशि अभी तक पड़ी हुई है। ऐसे में नए तरीके से काम करवाने पर चर्चा की गई। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने सभी सदस्यों से कहा कि नये सिरे से विकास कार्य करवाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों की सूची प्रदान करें। करीब 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाने हैं। इस मौके पर कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एसडी पंचायती राज विनोद कुमार सहित विभिन्न सदस्य हाजिर रहे।
फोटो कैप्शन दो: पंचायत समिति की बैठक



कनीना क्षेत्र में हुई 4 एमएम वर्षा
-आये दिन हो रही है थोड़ी बहुत वर्षा
**************************************************************
*******************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। सावन माह में कनीना क्षेत्र में अच्छी वर्षा हो रही है।  अब तक अकेले सावन माह में 122 एमएम वर्षा हो चुकी है। जून एवं जुलाई माह में अब तक 219 एमएम वर्षा हो चुकी है जिसमें से अकेले सावन में 122 एमएम वर्षा हो चुकी है। बाजरा और कपास की खड़ी फसल में रौनक आ गई है।
किसान अभी भी अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। अधिक वर्षा भावी फसलों के लिए लाभप्रद साबित होगी। वर्षा का पानी फसलों के लिए अमृत साबित होगा। 30 वर्षों पहले क्षेत्र में भारी वर्षा हुई थी यद्यपि 1995 जैसी बारिश अभी तक नहीं हुई है।
अब बेहतर फसल होने के आसार बन गए हैं। बाजरा और कपास की खड़ी फसल में रौनक आ गई है। रक्षा बंधन की ओर रुझान बढ़ा है। सावन माह सोमवार के दिन 19 अगस्त को संपन्न हो जाएगा।
 पूर्व खंड कृषि अधिकारी डा. देवराज यादव ने बताया कि वर्षा से फसलों को लाभ होगा।  बाजरा बड़ा हो गया है जिनको पानी की जरूरत है। पानी की पूर्ति होने से फसलों में आब आ गई है। किसान अपनी फसलों को देखकर खुश नजर आये।
 फोटो कैप्शन 03: वर्षा में खेतों मेें बाजरे की लहलहाती फसल।




पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
-कनीना उप-मंडल खेड़ी का मामला
**************************************************************
*******************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव खेड़ी के राधेश्याम ने पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट किये जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दी गई शिकायत में राधेश्याम ने कहा है कि मैं मेहनत मजदूरी करता हूं तथा खड़ी में मुख्य सड़क पर जमीन ले रखी है। 29 जुलाई को देवेंद्र मेरी जमीन पर चिनाई करवा रहा था, उसे रोका और पुलिस को सूचित कियाञ तत्पश्चात में मैंने तथा मेरी पत्नी ललिता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
30 जुलाई को इसी बात को लेकर देवेंद्र और उसके परिवार ने मुझे और मेरी पत्नी को गाली गलौच किया, जिसमें देवेंद्र, भारती, अंकित ,भवानी  और संतरा आदि ने मार पिटाई की जिसके चलते हैं मैं और मेरी पत्नी ललिता बेहोश हो गए। मेरी पुत्री तन्नू ने पुलिस को सूचित किया, एंबुलेंस द्वारा हमें सेहलंग सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया। महेंद्रगढ़ से भी पीजीआइएमएस रोहतक रेफर कर दिया दिया। मेरी पत्नी को अभी भी भर्ती किया हुआ है।  क्योंकि मैं कैंसर मरीज हूं इसलिए मुझे अपनी जमीन वापस दिलवाने की मांग की है। पुलिस पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


अमृत भारत स्टेशन योजना में कनीना खास को किया जाए शामिल
-यात्रियों और कनीनावासियों में भारी रोष
**************************************************************
*******************************************************************
***************************************
**********************
कनीना की आवाज। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत वर्ष अमृत भारत स्टेशन योजना लांच की थी जिसके तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है किंतु आश्चर्यजनक है कि 1939 में निर्मित कनीना खास रेलवे स्टेशन का नाम नहीं है।
 यात्री एवं कनीनावासी रविंद्र बंसल, भीम सिंह यादव, योगेश कुमार अग्रवाल, निरंजन कुमार, महिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महा सिंह, दिनेश कुमार ,रवि कुमार तथा अन्य लोगों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि कनीना खास रेलवे स्टेशन बहुत पुराना रेलवे स्टेशन इसका कायाकल्प करना बहुत जरूरी है ताकि यहां विभिन्न ट्रेन ठहराव कर सके और इस रेलवे स्टेशन की जानकारी आने वाली पीढ़ी को मिलती रहे।
 उनका कहना है कि देश के 508 रेलवे स्टेशनों का कार्यकाल किया जा रहा है और दुख की बात है कि सूचि में कनीना का नाम नहीं है।  कनीना खास रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की मांग की है। साथ में कनीना-कोसली तथा चरखी दादरी-अलवर वायां कनीना होकर गुजरने वाली रेल लाइनों को अविलंब हरी झंडी दिखाई जाए ताकि कनीना खास रेलवे स्टेशन, आस पास के 80 गांवों, सैनिकों को लाभ मिल सके।
फोटो कैप्शन 01: कनीना खास रेलवे स्टेशन का नजारा।



















No comments: