ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Friday, June 12, 2026
कनीना मंडी में युवाओं द्वारा लगाया गया 11वां भंडारा
*****************************************
***********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। अनाज मंडी में शुक्रवार के दिन युवाओं ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया जिसमें हल्के खाने के रूप में कढ़ी चावल परोसा गया। भंडारे में कनीना ही नहीं बल्कि आस पास के क्षेत्र के आगंतुकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
प्रधान नरेश रोहिल्ला ने बताया कि साल में कम से कम दो बार कढ़ी चावल का भंडारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि होली के त्योहार पर हर बार दुकानदारों के सहयोग से लगाया जाता है। उनका मानना है कि चावल एक ठंडा खाद्य पदार्थ है जो गर्मी के मौसम में नुकसान नहीं करता और हल्का भोजन भी कहा जाता है। इस मौके पर प्रधान नरेश रोहिल्ला, केशव ,सचिन, कृष्ण, करमवीर ,विनोद , हितेश दुकानदारों ने सेवा कर पुण्य कमाया।
फोटो कैप्शन 07: कढ़ी चावल का प्रसाद खिलाते हुए भक्त
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
स्वस्थ जीवन और आध्यात्मिक उन्नति का आधार
*****************************************
***********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। जिला उपायुक्त के निर्देशन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पीकेएसडी कालेज, कनीना में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन खंड के 500 से अधिक योग साधकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन सब सौंप दो प्यारे प्रभु को, सब सरल हो जाएगा के साथ हुआ, जिसने उपस्थित साधकों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने योग और अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया। मुख्य अतिथि एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनावपूर्ण दिनचर्या में योग ही ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग और ध्यान के लिए अवश्य निकालना चाहिए।
वक्ताओं ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और विचार सकारात्मक बनते हैं। योग विभिन्न रोगों की रोकथाम के साथ-साथ जीवनशैली को संतुलित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्रका निर्माण करते हैं।
आयुष विभाग के योगाचार्य पवन कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
इस अवसर पर तहसीलदार पायल यादव, कार्यक्रम प्रभारी डा. शशि मोरवाल, डा. नेहा यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार यादव, नगर पालिका सचिव कपिल कुमार, प्रमुख योगाचार्य शैलजा यादव, राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. हरिओम भारद्वाज, प्रवक्ता हंसराज यादव, ओम प्रकाश शर्मा, प्राचार्य सुनील खुडानिया,मुख्य शिक्षक सोमबीर सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आगामी योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे तथा 20 और 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि योग दिवस के उपलक्ष्य में कालेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
फोटो कैप्शन 05:योग करते हुए योग साधक
महन्त सुमितगिरी को किया सम्मानित
*****************************************
***********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में गोभक्त और राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक पीठ माजरी धाम के महंत सुमितगिरी महाराज के सम्मान में गांव धनौन्दा में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी अतरलाल की अध्यक्षता में सुमितगिरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
उन्हें यह सम्मान समाजसेवा, शिक्षा, पर्यावरण, युवा विकास, संस्कृति, गोसेवा और सनातन धर्म मूल्यों के संरक्षण के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया।
इस मौके पर अतरलाल ने कहा कि राष्ट्र और समाज की भलाई के लिए काम करने वाले संतों, वीर योद्धाओं का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। इससे दूसरों को भी राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। राष्ट्र संत सुमितगिरी महाराज शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति संवर्धन और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जो संघर्ष कर रहे हैं वह महत्वपूर्ण है।
गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि गाय हमारी धर्म, परंपरा और संस्कृति की प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय का सामाजिक, धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत अधिक महत्व है। इसी आधार पर गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का अभियान चलाया गया है। अतरलाल ने इलाके की जनता की तरफ से महंत सुमितगिरी को उनके अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर श्रद्धालु और गोभक्त उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: महंत सुमितगिरी महाराज को सम्मानित करते हुए अतरलाल एवं अन्य
टूरिस्ट बस हादसा
एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल।
*****************************************
***********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। एनएच 152-डी पर बूचावास गांव के पास मनाली से जयपुर जा रही एक टूरिस्ट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंची। थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने स्थानीय व अन्य लोगों की मदद से तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक और एएसपी फैजल खान नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे। एसपी दीपक ने अस्पताल में उपचाराधीन प्रत्येक घायल यात्री के पास जाकर उनका हाल-चाल जाना, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अस्पताल आने से पहले पुलिस अधीक्षक ने खुद दुर्घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी दीपक ने कहा कि पुलिस इस हादसे की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हादसे के जिम्मेदार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो कैप्शन 03: एसपी घायलों की जानकारी लेते हुए
मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा
-नागरिक अस्पताल पहुंचीं डीसी अनुपमा अंजली घायलों का जाना हाल, मुफ्त और त्वरित इलाज के निर्देश
*****************************************
***********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। मनाली से जयपुर जा रही एक टूरिस्ट बस शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर बूचावास गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। वहीं 2 लोगों की मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त अनुपमा अंजली ने तुरंत महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक घायल के पास जाकर उनका हौसला बढ़ाया और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
इस संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार सहित डाक्टरों की पूरी टीम को निर्देश जारी किए कि सभी घायलों को दवाइयां, टेस्ट और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त और तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। यदि किसी मरीज की स्थिति गंभीर होती है और उसे हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता पड़ती है, तो उसके लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी दुर्घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई करने, मृतकों के शवों का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने तथा यात्रियों के परिजनों को सूचित कर उन्हें हर जरूरी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम घायलों के समुचित उपचार और देखभाल में मुस्तैदी से जुटी हुई है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक, महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार के अलावा चिकित्सकों टीम मौजूद थी।
फोटो 04:घायलों का हाल चाल जानती डीसी अनुपमा अंजली।
कनीना पुलिस की कार्रवाई
- महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया।
*****************************************
***********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक महिला की लाठी से पीटकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित निवासी चेलावास को दिनांक 11 जून को कनीना के चेलावास मोड़ से पकड़ा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से बेहद गहनता और सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को उजागर किया जा सके।
शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई अमित शराब पीने का आदी है और अक्सर विवाद करता रहता है। घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे अमित अत्यधिक शराब के नशे में घर आया और उसकी पत्नी अंजली से रुपयों की मांग करने लगा। जब अंजली ने पैसे देने से असमर्थता जताई, तो अमित ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी विवाद के दौरान तैश में आकर अमित ने अंजली के सिर पर लकड़ी के भारी लठ से जोरदार प्रहार कर दिया।
सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अंजली लहूलुहान होकर वहीं गिर गई, जिसे देख आरोपी अमित तुरंत मौके से फरार हो गया। कनीना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में टीमें गठित की गईं और सीन आफ क्राइम टीम की मदद से घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। कनीना पुलिस की टीम ने आरोपी को वारदात के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया।
फोटो कैप्शन 01: पकड़ा गया आरोपित अमित कुमार
जमीन विवाद में वृद्ध म
हिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित से फरसा बरामद
*****************************************
***********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। कनीना के गांव चेलावास में जमीन के विवाद के चलते आपसी रंजिश को लेकर एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपितों ऋतुराज वासी बुडोली रेवाड़ी, संदीप वासी चेलावास को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपित ऋतुराज से गाड़ी बरामद की है, जिसका प्रयोग वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों को रेवाड़ी ले जाने में हुआ था। वहीं आरोपित संदीप से वारदात में प्रयोग किया गया फरसा बरामद किया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अबतक 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव चेलावास में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते रात के समय आरोपितों ने मृतका ओमपती के घर पर कुल्हाड़ी, फरसा और लाठियों जैसे घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान वृद्ध महिला ओमपती को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर अपने कमरे में गिर गईं। वारदात के दौरान जब मृतका का जेठ सुरेंद्र फोन पर सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने उस पर भी हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसने भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर काल करके घटना की जानकारी दी। इस संबंध में शिकायतकर्ता सुरेंद्र के बयान के आधार पर थाना शहर कनीना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)















No comments:
Post a Comment