ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Monday, June 22, 2026
महेन्द्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग पर पुल निर्माण के चलते आगामी 30 अक्टूबर तक यातायात में बदलाव, वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग-उपायुक्त
*****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा ग्राम उन्हानी के निकट रामपुरी डिस्ट्रीब्यूट्री आरडी. 3.153 पर एक नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने इस विकासात्मक कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए महेन्द्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग (स्टेट हाईवे-24) को आगामी 30 अक्टूबर 2026 तक अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश पारित किए हैं। आमजन और वाहन चालकों की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर वैकल्पिक डायवर्जन मार्गों का प्रबंध किया गया है।
आदेशों के अनुसार, हल्के वाहनों के लिए विभिन्न वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। इसके तहत वाहन चालक दादरी रोड से मार्केटिंग कमेटी रोड और सिहोर रोड होते हुए कनीना-महेन्द्रगढ़ मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दादरी रोड से ग्राम उन्हानी के फिरनी मार्ग से होते हुए भी कनीना-महेन्द्रगढ़ मार्ग पर निकला जा सकता है। तीसरा विकल्प दादरी रोड के साथ-साथ रामपुरी डिस्ट्रीब्यूट्री से होते हुए कनीना-महेन्द्रगढ़ मार्ग पर जाने का है। वहीं, बड़े व भारी वाहनों के सुगम आवागमन के लिए दादरी-नारनौल हाईवे और 152-डी एक्सप्रेसवे को मुख्य डायवर्जन मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है ताकि किसी भी तरह की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
पुलिस अधीक्षक महेन्द्रगढ़ (नारनौल) और उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) नारनौल की रिपोर्ट के आधार पर इस डायवर्जन प्लान को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्माण स्थल और डायवर्जन मार्गों पर अनिवार्य रूप से पर्याप्त यातायात संकेत बोर्ड, चेतावनी बोर्ड और मजबूत बैरिकेडिंग व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। विभाग को यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर महेन्द्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग को पुन: चालू स्थिति में लाने और निर्माण के दौरान सभी सुरक्षा नियमों व सरकारी हिदायतों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राहगीरों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
खेड़ी तलवाना में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
*****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा ओम वाटिका से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। यात्रा सरकारी स्कूल, इमली के पेड़ के पास, बाबा रामदेव धणी मोहल्ला, महावीर प्रसाद मंदिर, मुख्य अड्डा, पर्ची वालों के पास तथा ईश्वर की दुकान से होते हुए पुन: कथा स्थल ओम वाटिका पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा वाचिका वंदना किशोरी द्वारा किया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। कलश यात्रा में कैप्टन अभय सिंह, मोतीलाल, शिवकुमार, मास्टर देवराज, मनोज फौजी, जगरूप, कोमल, भोलू पंडित, कृष्ण एसटीडी, महेंद्र सिंह, रिंकू ठाकुर, ओमप्रकाश चौहान, कृपाल सिंह, रविंद्र चक्की वाले सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06:गांव खेड़ी तलवाना में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी रघुबीर प्रसाद कौशिक को श्रद्धांजलि
--ब्राह्मण सभा तथा गौशालाओं के लिए 25000 रुपए दान
*****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। पूर्व समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी रघुबीर प्रसाद कौशिक को विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा आसपास के लोगों ने कल उनके पैतृक गांव झगड़ोली में उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। विभिन्न संस्थाओं तथा समाज के लोगों ने उनके ज्येष्ठ पुत्र महेश कुमार कौशिक को पगड़ी बांधी। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वैद्य,अंकुर वशिष्ठ,,तथा उनकी पूरी टीम,यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा के अनुज तथा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा , पूर्व प्राचार्य एवं समाजसेवी कैलाश पाली,स्वंय सेवी संस्था सवेरा के अध्यक्ष मनोज गौतम,ग्राम झगड़ौली के सरपंच दिनेश सोनी, पूर्व सरपंच भंवर सिंह पूर्व प्राचार्य ओम प्रकाश सैनी, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह खिची,आर्य समाज के प्रचारक पाथेड़ा से इंद्र लाल शर्मा, नरेंद्र कौशिक पूर्व आबकारी व कराधान आयुक्त पूर्व सीनियर मैनेजर गजानंद शर्मा डा. भूषण कुमार , सुभाष चंद्र शर्मा, रोहतास लाटा, सतीश लाटा, कालूराम लाटा,पूर्व कैप्टन राधेश्याम लाटा, सुरेन्द्र कौशिक सहित अनेक गावो के पंचायत प्रतिनिधियों सहित शिक्षा जगत के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उनके पुत्रों ने ब्राह्मण सभा तथा गौशालाओं के लिए 25000 रुपए दान देने तथा धर्मशाला झगड़ोली में एक कमरा बनाने की घोषणा की।
फोटो कैप्शन 05: रघुबीर प्रसाद कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए
कनीना क्षेत्र के किसानों ने जोर शोर से शुरू की बाजरे की बीजाई
-बीज की दुकानों पर मामरामारी
*****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। रविवार को 20 एमएम वर्षा के बाद किसान त्वरित गति से बाजरे की बीजाई में लगे हुए हैं। कृषि विभाग भी खरीफ फसल का उचित समय बता रहा है। करीब 20 हजार हेक्टेयर पर बाजरे की बीजाई होनी है। विगत वर्ष से पहले ही बीजाई कर दी है।
उधर पूर्व कृषि अधिकारी डा देवराज का कहना है कि बाजरे के लिए उचित समय जून का अंतिम सप्ताह एवं जुलाई होता है। बाजरे की वर्षा होने पर बीजाई की जाती है तथा बाद में एक पानी और चाहिए। कम जल में बेहतर पैदावार देता है। उन्होंने बताया कि बीजाई के वक्त 50 किलो यूरिया तथा 25 किलो डीएपी बीजाई कर दे तथा यूरिया को बाद में भी डाला जा सकता है। बाजरे की लेट किस्में 67 दिन में तैयार हो जाती है जबकि अन्य किस्में 75 से 82 दिन में तैयार हो जाती हैं। किसान मानसून आने की इंतजार कर रहे हैं तथा खेतों की बीजाई का काम जारी है।
जहां कनीना के कुछ गांवों को छोड़कर शेष में बाजरे की बिजाई करीब 10 दिनों पहले हो चुकी है। किसान मानते हैं कि बीजाई देर से हा रही है। यद्यपि कृषि विभाग का कहना है कि बाजरे की बीजाई में देरी नहीं है किंतु किसानों का मानना है कि बीजाई में देरी हो चुकी है।
फोटो कैप्शन 02: खेत की तैयारी करता किसान
03: साथ में खेत की बीजाई करता किसान
उन्हानी में नहर के पास पुल निर्माण के कारण रेवाड़ी महेंद्रगढ़ मार्ग रहेगा बंद
- भारी वाहन 152-डी से जा सकेंगे अपने गंतव्य तक
*****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव उन्हानी में नहर के पुल के निर्माण कार्य के कारण रेवाड़ी महेंद्रगढ़ मार्ग भारी वाहनों के लिए आगामी आदेशों तक पूर्णत: बंद रहेगा। भारी वाहन 152-डी के माध्यम से गमन कर सकते है।
बता दे कि इस मार्ग पर पुल की कमी के कारण अनेकों हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा विभाग को अनेकों बार धरने के माध्यम से अवगत भी करवा चुके है। यहां तक कि आधा दर्जन मौतों के बाद आंदोलन भी चला था। अंत में विभाग अब जगा और सूचना बोर्ड लगा दिया गया है, बहुत जल्द निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह पुल निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
फोटो कैप्शन 04: उन्हाणी पुल निर्माण कार्य को लेकर लगाए गए बोर्ड
एसआईआर का काम पूरे यौवन पर
-खाना तक भूल जाते हैं बीएलओ
*****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार कनीना एवं विभिन्न गांवों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्निरीक्षण का कार्य पूरे यौवन पर है। कड़ाके की गर्मी में यह कार्य तेजी पकड़ रहा है। कनीना में 09 बीएलओ घर-घर जाकर पुनर्निरीक्षण कार्य कर रहे है। प्रत्येक घर जाना होता है और आवेदन भरवाकर फोटो साइन आदि करवाने पड़ते हैं। बीएलओ बस्तीराम ने बताया कि दिनभर में 20 से 25 घरों का काम पूरा हो पाता है वहीं फिर उनको कंप्यूटर से आनलाइन भी करना होता है। वैसे तो मतदाता भी बढ़ चढ़ कर सहयोग दे रहे है किंतु कुछ मतदाता वांछित आंकड़े उपलब्ध करवाने में ढीले मिलते हैं। बीएलओ पूरी सावधानी बरत रहे हैं ताकि मतदाताओं की सही जानकारी सरकार तक पहुंच जाएगी और वर्तमान समय में नए पुराने मतदाताओं का आंकलन हो जाएगा।
क्या कहते हैं बीएलओ--
यूं तो हर गांव में बीएलओ लगाए हुए हैं। कई कई बीएलओ तैनाती कर रहे हैं। कुछ बीएलओ से समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। बस्तीराम कुमार बीएलओ ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या है कि उच्च अधिकारी दबाव दे रहे कि काम को जल्दी पूरा करो। दस दिनों का काम दो दिनों में पूरा करवाना कठिन हो रहा है। बीएलओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यही खड़ी हो गई है और जल्दी करेंगे तो कोई गलती होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्याएं है कि एक परिवार कई भागों में बांटा हुआ मिलता है। एक परिवार के कुछ सदस्य दो किलोमीटर दूर तो कुछ ढ़ाणियों में कुछ ट्यूबवेलों पर रह रहे हैं। ऐसे में सभी को तक पहुंच पाने में समय लग रहा है। कड़ी धूप का मौसम उस पर तेजी से काम करना कठिन बनता जा रहा है। उधर नरेश कुमार बीएलओ से इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि समस्या परिवारों को ढूंढने में आ रही है। संगठित परिवार न होकर दूर-दूर बिखरे हुए हैं जिनमें समय लगता है और समय लगाने पर काम पूरा हो सकता है। बहरहाल सभी बीएलओ गांव गांव एवं घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। बीएलओ ने बताया कि कई बार तो खाना खाना भी भूल जाते हैं क्योंकि काम की अधिकता होती है। परंतु उन्हें काम को बखूबी पूरा करना ही पड़ता है।
कुछ महीना पहले एप पर आनलाइन करने का कार्यक्रम चला था जिसमें परिवार के किसी सदस्य का वोट नहीं था वह वोट जोड़ा गया था। अब दूसरे चरण में फार्म भरवाए जा रहे हैं।
फोटो कैप्शन 01: बीएलओ एसआईआर का काम पूरा करते हुए
आपसी रंजिश में दो व्यक्तियों प
र हुआ जानलेवा हमला
--गंभीर हालत देखते हुए किया हायर सेंटर रेफर
-आठ लोगों पर मामला दर्ज
*****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव छितरोली में बीती रात्रि को एक परिवार पर जान लेवा हमला कर दिया । हमला उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य सो रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार भतेरी देवी ने बताया कि 20 जून की रात्रि को वह अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात को 8.30 बजे पड़ोस में रहने वाले मंजीत ,प्रदीप , कमलेश ,उर्मिला,कृष्ण ,सुखेंद्र, लोकेश ,स्वरूप ने सामूहिक रूप से घर में घुस कर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया । जिससे उनके पति सुरेश और बेटा सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। जाते जाते जान से मारने की धमकी भी देते हुए फरार हो गए। परिवार के सदस्यों ने डायल 112 पर सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल सेहलंग लेकर आए जहां से डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)










No comments:
Post a Comment