ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Friday, June 19, 2026
नीट परीक्षा के लिए जिला में किए जा रहे पुख्ता प्रबंध
-जिला में लगभग 3800 परीक्षार्थियों के लिए 9 केंद्र बनाए
-सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। जिला में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन लगातार तैयारी कर रहा है। सुरक्षा से लेकर परीक्षा के तमाम पहलुओं पर जिला प्रशासन द्वारा बारीकी से समीक्षा की जा रही है। जिला के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है । नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड भी तैनात रहेगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा अधिनियम 2019 की धारा 14 के तहत राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश पुन: परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 से शाम 05:15 बजे तक किया जाएगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त समय देते हुए शाम 06:20 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति रहेगी। परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह 11:00 बजे शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 3800 परीक्षार्थियों के लिए इंतजाम किए गए हैं । उन्होंने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह से नकल रहित, निष्पक्ष और सफल बनाने के लिए सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेटों और कार्यकारी मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है तथा पूरी परीक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए एक विशेष उडऩ दस्ते का गठन भी किया गया है।
परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए व्यापक प्रबंध-------
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त स्थानीय परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर पीने के साफ पानी की उचित व्यवस्था होगी तथा परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों के बैठने के लिए प्रतीक्षालयों में धूप से बचाव के लिए टेंट, छांव, एयर कूलर और पंखों के इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार, चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता, आरक्षित एम्बुलेंस और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तैनात रहेंगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात जांच कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है ताकि तलाशी की प्रक्रिया पूरी गहनता और संवेदनशीलता के साथ पेशेवर तरीके से पूरी हो। बिजली विभाग के साथ तालमेल बिठाकर परीक्षा के दौरान बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और सभी परीक्षा कक्षों में समय देखने के लिए दीवार घडिय़ों की व्यवस्था की गई है। तूफान या भारी बारिश जैसी मौसमी परिस्थितियों से निपटने के उचित उपाय किए गए हैं। जहां शौचालय की कमी है वहां अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।
केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष
-स्प्रिंकलर सिस्टम पर 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला के कृषि एवं बागवानी विभाग की ओर से जिला के 16 गांवों में प्राकृतिक खेती व बागवानी को लेकर एक विशेष जागरूकता महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक कृषि के स्थान पर उन्नत बागवानी और रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है, ताकि हमारे अन्नदाताओं की आय में गुणात्मक वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
आज इस विशेष कार्यक्रम के तहत विभाग के उद्यान विकास अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न गांवों का दौरा किया और खेतों की चौपालों पर एकत्रित विशाल किसान समूहों को संबोधित करते हुए बागवानी विभाग की अत्यंत महत्वाकांक्षी व कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
अधिकारियों ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पारंपरिक फसलों के घाटे के चक्र से बाहर निकलकर फल, फूल और सब्जियों की आधुनिक खेती को अपनाएं, जो कम लागत और सीमित पानी में अधिक मुनाफा देने में पूरी तरह सक्षम हैं।
आज आयोजित हुए इस विशाल चेतना अभियान के तहत जिला के जिन प्रमुख 16 गांवों को शामिल किया गया। इनमें गांव नीरपुर, भोजावास, हसनपुर, नियाजलीपुर, डिगरौता, स्याना, पोता, नावां, बाछौद, नूनी कलां, शहरपुर, बेरी, कोथल, खानपुर, गहली और मुलोदी शामिल हैं।
इन सभी क्षेत्रों में किसानों के भीतर विभागीय योजनाओं को लेकर उत्साह और नई सीखने की ललक देखने को मिला।
गोष्ठियों के दौरान उद्यान विकास अधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही दो महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी योजनाओं की संपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी साझा की। इसमें पहली प्रमुख योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन है, जिसके तहत सरकार द्वारा किसानों को नए फलदार बाग लगाने, उच्च गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने, आधुनिक ग्रीनहाउस और पॉलीहाउस की स्थापना करने तथा कवकनाशी व जैविक खादों के उपयोग पर भारी वित्तीय सहायता और अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इस योजना की सहायता से सामान्य पृष्ठभूमि के छोटे किसान भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उच्च स्तर की बागवानी शुरू कर सकते हैं क्योंकि सरकार इसमें प्रारंभिक निवेश की एक बहुत बड़ी हिस्सेदारी स्वयं वहन करती है।
इसके साथ ही अधिकारियों ने दूसरी सबसे योजना 'प्रति बूंद अधिक फसल' यानी टपका सिंचाई योजना के बारे में किसानों को गहराई से जागरूक किया। जल संरक्षण और शुष्क क्षेत्रों में खेती को टिकाऊ व सुरक्षित बनाने की दिशा में यह योजना आज के समय में एक बड़ा वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत खेतों में ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित करने के लिए सरकार किसानों को 85 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी उपलब्ध करा रही है, जिससे पानी की भारी बचत तो होती ही है, साथ ही साथ फसलों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सटीक मात्रा में पानी और पोषक तत्व सीधे पौधों की जड़ों तक मिलते हैं।
फोटो कैप्शन 06:बागवानी के बारे में किसानों को जागरूक करते बागवानी विकास अधिकारी।
तपती धूप में भी घर घर जा रहे बीएलओ,जांच प्रक्रिया हो रही तेज
-कई समस्याओं का करना पड़ता है सामना
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार कनीना में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्निरीक्षण गर्मी के साथ तेजी पकड़ चुका है। कस्बे में 09 बीएलओ घर-घर जाकर पुनर्निरीक्षण कार्य कर रहे है। बीएलओ राजेश ने बताया कि कनीना मंडी में उस ने 270 मतदाताओं का पुनरीक्षण हो चुका है। मतदाता भी बढ़ चढ़ कर सहयोग दे रहे है। इस कारण मतदाताओं की सही जानकारी सरकार तक पहुंच जाएगी और वर्तमान समय में नए पुराने मतदाताओं का आंकलन हो जाएगा।
क्या कहते हैं बीएलओ--
यूं तो हर गांव में बीएलओ लगाए हुए हैं। कई कई बीएलओ तैनाती कर रहे हैं। कुछ बीएलओ से समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। विनोद कुमार बीएलओ ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या है कि उच्च अधिकारी दबाव दे रहे कि काम को जल्दी पूरा करो। एक महीने का काम 7 दिन में कैसे पूरा हो पाएगा? उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यही खड़ी हो गई है और जल्दी करेंगे तो कोई गलती होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्याएं है कि एक परिवार कई भागों में बांटा हुआ मिलता है। एक परिवार के कुछ सदस्य दो किलोमीटर दूर तो कुछ ढ़ाणियों में कुछ ट्यूबवेलों पर रह रहे हैं। ऐसे में सभी को तक पहुंच पाने में समय लग रहा है। कड़ी धूप का मौसम उस पर तेजी से काम करना कठिन बनता जा रहा है। उधर नरेश कुमार बीएलओ से इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि समस्या परिवारों को ढूंढने में आ रही है। संगठित परिवार न होकर दूर-दूर बिखरे हुए हैं जिनमें समय लगता है और समय लगाने पर काम पूरा हो सकता है।
कुछ महीना पहले एप पर आनलाइन करने का कार्यक्रम चला था जिसमें परिवार के किसी सदस्य का वोट नहीं था वह वोट जोड़ा गया था। अब दूसरे चरण में फार्म भरवाए जा रहे हैं।
फोटो कैप्शन 04 व 05: बीएलओ एसआईआर का काम पूरा करते हुए
कनीना के अमीश कुमार को किया जाएगा 24 मार्च को सम्मानित
-हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी करेगी सम्मानित
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी युवा अमीश कुमार को 24 जून के दिन अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा हरविंदर सिंह कल्याण उन्हें साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
मिली जानकारी अनुसार अमीश कुमार ने कहानी लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया था और उनकी कहानी अव्वल रही। ऐसे में 24 जून को पुरस्कार वितरण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा उन्हें नकद राशि एवं सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अनीश कुमार की पांच साहित्यिक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
यहां बता दे की अमीश कुमार और उनके परिवार के सभी सदस्य लेखन कार्य से जुड़े हुए हैं। अमीश कुमार के पिता डा. होशियार सिंह की 43 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और हरियाणा साहित्य अकादमी ही नहीं तीन बार राज्यपाल से पुरस्कृत किया जा चुका है। वही डा. होशियार सिंह की पत्नी आशा यादव को भी हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी से श्रेष्ठ कृति का पुरस्कार मिला हुआ है। ऐसे में उन्हें आजीवन हरियाणा की बसों में मुफ्त पास की सुविधा मिली हुई है। उनकी भी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
यही नहीं अमीश कुमार की बहन अमीशा यादव यादव को भी दो बार लेखन कार्य में सम्मान मिल चुका है। ऐसे में कनीना का यह पूरा ही परिवार लेखन कार्य से लंबे समय से जुड़ा हुआ है।
फोटो कैप्शन: अमीश कुमार
दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई, एक की मौत दूसरा घायल
वैगनआर के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव चेलावास के पास दो मोटरसाइकिल टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा घायल हो गया। घायल का इलाज कनीना उप-नागरिक अस्पताल में चल रहा है। आनंद चेलावास ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह ट्रैक्टर से जुताई करता है और अपने ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था तभी इंद्रजीत चेलावास अपने खेत की जुताई के लिए उनके के पास आया। आनंद ने कहा कि वह उनके खेत तक जल्द ही आता है। इंद्रजीत अपनी बाइक को लेकर नजदीक फिलिंग स्टेशन पहुंचा तो सामने से एक वैगनआर का चालक तेज रफ्तार गाड़ी चलता हुआ आ रहा था। इंद्रजीत की साइड दबा दी तब इंद्रजीत अपने आप को बचाने का प्रयास किया तो सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जा टकराया। टक्कर के बाद इंद्रजीत उछलकर वैगन आर के अगले शीशे से टकराया और इंद्रजीत रोड़ पर गिर गया। दोनों मोटरसाइकिल गड्ढे में जा गिरी। वैगनआर चालक गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जब आनंद ने इंद्रजीत को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार पवीन पेगनवास घायल हो गया। पुलिस को सूचित किया पुलिस इंद्रजीत व प्रवीण दोनों को कनीना अस्पताल ले गई जहां इंद्रजीत की मौत हो चुकी थी जबकि प्रवीण घायल का ईलाज चला। कनीना पुलिस ने वेगनआर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
तीन लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव चेलावास की सुमित कुमारी ने तीन लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि पटना 9 मार्च 2026 की है। सुमित ने कहा कि बताया कि उसके पिता राजवीर सिंह, चाचा जगदेव सिंह, सुखबीर सिंह पुराने कुएं पर परिवार के सदस्य की यादगार बनाने गए थे। जहां हजारी एवं विक्रम ने उनके साथ झगड़ा किया। 10 मार्च को शाम को वह घर पर थी जबकि उसके पिताजी एवं मां खेत में लावणी के लिए गए थे।
इसी बीच हजारी, विक्रम, मनजीत घर में घुस गए जो लाठी, डंडे एवं कुल्हाड़ी लिए हुए थे। उन्होंने हमला कर दिया। लात, घूसें मारे और पीटा। जब सुमित ने शोर मचाया आस पास से छुड़ाने आए। जिन्हें देखकर ये लोग मार जान से मारने की धमकी देकर चले गए। अब उन्होंने अपना ईलाज करवाकर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने का माला दर्ज
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। वीरेंद्र सिंह रामबास निवासी ने कनीना पुलिस में दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
दी शिकायत में कहा है कि वह ट्यूबवेल पर बने अपने निवास में रहता है। 10 जून 26 को वह और उसकी पत्नी दोनों ससुराल गए थे। उनका लड़का महेंद्रगढ़ गया हुआ था। उनकी लड़की घर पर अपनी छोटे बच्चों के साथ अकेली थी। 10 जून को करण सिंह और सुधीर आपस में साज बाज होकर घर पर आए। लड़की अंजू रानी को गंदी गंदी गालियां देने लगे, मारपीट करने लग गए। उसे समय कर्ण सिंह और उसकी पत्नी घर की ओर आ रहे थे। उनके पास जब अंजू का फोन आया तो उनकी लड़की ने बताया कि कर्ण सिंह व सुधीर दोनों बदतमीजी कर मारपीट कर रहे हैं। जब घर के पास पहुंचे तो वे लोग गाली गलौज एवं मारपीट कर रहे थे। जब वीरेंद्र की पत्नी बसंती ने कहा ने उनको रोका तो उसकी भी पिटाई कर दी। वह जमीन पर गिर गई तो लात, घुसे मारे। पुलिस को फोन किया तो वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उनकी शिकायत पर करण सिंह और सुधीर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश से महिला आरोपी गिरफ्तार
- 2 मोबाइल फोन और तीन हजार रुपए बरामद
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। महेंद्रगढ़ पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश से महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में शिकायतकर्ता सोनू, निवासी कोटिनगर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी कनीना ने थाना शहर कनीना में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि दिनांक 11 जून को रात को कमरे से उसका और उसके साथ के फोन और नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए आरोपी मुन्नी, निवासी तिलवाड़ा, उत्तर प्रदेश को उसके गांव तिलवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से दो मोबाइल फोन और तीन हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी महिला को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
फोटो कैप्शन 03: पकड़े गए आरोपी
-राहुल गांधी का कनीना में मनाया गया जन्मदिन,
-कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बुधवार को कनीना में रेवाड़ी रोड स्थित एक कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित कर खुशी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राहुल गांधी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों और जनहित के मुद्दों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार आमजन की समस्याओं को उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सुमेर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। वहीं नवनिर्वाचित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम किशन यादव ने कहा कि राहुल गांधी जन जन की आवाज है। राहुल गांधी हर मुद्दे जैसे बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल जैसी मूलभूत समस्याओं को उठा रहे है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमेर चेयरमैन, ब्लॉक प्रधान रामकिशन यादव, राज्यपाल कोटिया, सुरेंद्र ठेकेदार, कृष्ण प्रकाश, दयानंद गुर्जरवास, रमेश प्रधान कोटिया, धर्मपाल पंच, नित्यानंद, तुलाराम कोटिया, महिपाल कोटिया, डॉ. आशीष, डॉ. देशराज सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाते हुए
अंतर राष्ट्रीय योग दिवस
के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकाल की हुई फाइनल रिहर्सल
- विधायक कंवर सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि
********************************************************
**************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पीकेएसडी कालेज कनीना में शुक्रवार को प्रोटोकाल योग प्रशिक्षण की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
योग सहायक पवन कुमार ने प्रतिभागियों को कामन योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
एसडीएम ने कहा कि 21 जून को पीकेएसडी कॉलेज कनीना में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार पायल यादव, एसडीओ पंचायत विभाग पुरुषोत्तम, बीईओ सुरेश यादव, कार्यवाहक प्राचार्य डा. हरिओम भारद्वाज, एचएमओ आयुष विभाग डा. नेहा यादव, कार्यक्रम संयोजक डा. शशि मोरवाल, अजित सिंह, सुनील सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: योगार्थियों को एसडीएम संबोधित करते हुए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)










No comments:
Post a Comment