अशोक वर्मा नेता ने थाना परिसर के पास गन्ने की जूस की छबील लगाई
-दिनभर गन्ने का जूस पिलाया
ककराला में भारतीय शिक्षण मण्डल के भिवानी विभाग के परिचायक वर्ग का आयोजन
*******************************************
**********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। भारतीय शिक्षण मंडल हरियाणा प्रांत द्वारा एसडी शिक्षा संस्थान ककराला में भिवानी विभाग के परिचायक वर्ग का आयोजन किया गया। परिचायक वर्ग की में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय मंडल कार्य विधि प्रमुख प्रो. जितेंद्र भारद्वाज की उपस्थिति रही ।
परिचायक वर्ग 06 जून सांयकाल छह बजे प्रारंभ हुआ और विभिन्न पांच सत्रों उपरांत 07 जून को सांय काल छह बजे संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शिक्षण मण्डल के अखिल भारतीय कार्यविधि प्रमुख प्रो जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा में पूर्णरूप से भारतीयता लाना और राष्ट्र का पुनरुत्थान करना भारतीय शिक्षण मण्डल का प्रमुख उद्देश्य है और शिक्षा में पूर्ण रूप से भारतीयता समाहित हो इसके लिए भारतीय शिक्षण मंडल 1969 से कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के पुनरुत्थान के लिए स्मपूर्ण शिक्षा नीति ,पाठ्यक्रम तथा प्रविधि में भारतीयता को समाहित करने हेतु अनुसंधान प्रबोधन प्रशिक्षण प्रशासन और संगठन करना भारतीय शिक्षण मंडल का प्रमुख ध्येय है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सही क्रियांवयन से ही विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्वाध्याय, अध्ययन और मंथन करने को अनिवार्य बताया और कहा कि प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति की भांति हमें शिक्षा में भारतीय जीवन मूल्यों को समाहित करना है। उन्होंने भारतीय शिक्षा दर्शन और शिक्षा में भारतीयता पर विस्तृत विचार रखे । उन्होंने शिक्षकों से बौद्धिक योद्धा के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। परिचायक वर्ग के द्वितीय सत्र में राजीव (राजू ) शर्मा ने कार्य,कार्यक्रम,गतिविधि एवं कार्य विभाग पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विस्तारक प्रेम मल्होत्रा ने शिक्षण मंडल के छह उत्सवों वर्ष प्रतिपदा, स्थापना दिवस,व्यास पूजा, भारत माता पूजन, सरस्वती पूजन, मातृ भाषा दिवस पर विस्तृत विचार प्रकट किए।
इस परिचायक वर्ग में एस डी शिक्षा संस्थान के चेयरमैन डा. जगदेव, निदेशक, ओमप्रकाश , सीईओ रामधारी सिंह, ऋषि शर्मा ,अजय दलाल, डा. अनूप यादव, डा. सुनील, डा. नीलम, डा. नीरज कर्ण सिंह, डा. जितेंद्र यादव, योगाचार्य डॉ प्रदीप कुमार, डा. मोहित,डा. सुयेश सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन 04: शिक्षण मंडल में व्याख्यान देते प्रमुख
चेलावास में ओमपती का आखिर किया गया अंतिम संस्कार
-अभी तक आरोपी गिरफ्त से बाहर
*******************************************
**********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव चेलावास में गुरुवार की रात को 52 वर्षीय ओमपती की जमीनी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। पटना के बाद जहां पीडि़त परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते आ रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण शनिवार को जहां उन्हाणी के पास जाम भी लगाया गया।
चेलावास का पीडि़त परिवार हत्या के मामले में तीन आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। किंतु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। पीडि़त परिवार ने आखिर कर रविवार को सुबह ओमपती का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीडि़त परिवार में विगत डेढ़ साल के अर्से में परिवार की दूसरी हत्या जमीन मामले को लेकर हुई है। जमीन का विवाद अब खूनी दुश्मनी बन चुका है। जहां पहले ससुर दयानंद की हत्या की गई तो अब बहू ओमपती की हत्या कर दी गई। एक ही परिवार में रंजिश इस कदर बढ़ती जा रही है कि दो जिंदगियां छीन ली हैं। आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है तथा जांच में जुटी हुई है।
फोटो कैप्शन 03 : ओमपती का अंतिम संस्कार करते हुए ग्रामीण
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस 8 जून
प्राथमिक अवस्था में ब्रेन ट्यूमर का पता लगने पर इलाज है संभव- डा. रीतिका
*******************************************
**********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। ब्रेन ट्यूमर सामान्य रूप से मस्तिष्क में तेजी से वृद्धि करने वाली कोशिकाएं होती है जो कैंसर युक्त भी हो सकती हैं। मस्तिष्क ट्यूमर मस्तिष्क के उत्तकों के क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि समय रहते इसका पता लग जाए तो इलाज संभव है वरना घातक परिणाम साबित होते हैं। यह जानकारी डा. रीतिका कनीना ने दी।
उन्होंने बताया ब्रेन ट्यूमर होने के कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जो भिन्न भिन्न हो सकते हैं। इन लक्षणों में सिर दर्द होना, दौरा पडऩा, सोचना मुश्किल, व्यवहार में परिवर्तन, पक्षाघात, संतुलन खोना, चक्कर आना, धुंधली दृष्टि, सुनने की क्षमता बाधित, उल्टी आना, निगलने में कठिनाई, भ्रमित मानसिकता, गंध न आना आदि हो सकते हैं। डा. सुंदरलाल ने बताया ब्रेन ट्यूमर को रोकने का कोई तरीका नहीं है लेकिन बचने के जोखिम को कम कर सकते हैं जिनमें कीटनाशकों के संपर्क में कम आना, कैंसर जनित रसायन पदार्थों के संपर्क में न आना, धूम्रपान करना, विकिरण आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त कुछ और लक्षण भी मरीज में दिखाई पड़ सकते हैं। ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाने के पीछे लोगों को इस रोग से जागरूक करना तथा रोग के प्रति शिक्षित करना है।
क्या होता है ब्रेन ट्यूमर-
उन्होंने बताया कि कई बार किसी कारण से नई कोशिकाएं तो पैदा होती है लेकिन पुरानी कोशिकाएं नष्ट नहीं होती। धीरे-धीरे कोशिका और उत्तकों की एक गांठ बन जाती है,जो मस्तिष्क में बनने पर ब्रेन ट्यूमर कहलाती है। उन्होंने बताया ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित व्यक्ति की सर्जरी की जाती है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और योग करना चाहिए, भरपूर नींद के साथ वजन का ध्यान रखना चाहिए। तंबाकू एवं शराब के सेवन से बचे।
डा.रीतिका ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर का प्राथमिक अवस्था में पता लग जाए तो इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि ब्रेन ट्यूमर का पता लगाने के लिए कुछ जांच करवानी पड़ती हैं।
कैसे पता लगाई ब्रेन ट्यूमर का-
ब्रेन ट्यूमर की जांच सीटी स्कैन, एमआरआई तथा कई अन्य जांच से की जाती है जिसकी माइक्रो सर्जरी, एंडोस्कोपिक सर्जरी आदि से इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि ट्यूमर दो प्रकार का होता है, एक कैंसर युक्त तथा एक बगैर कैंसर का। प्राय: 20 से 40 वर्ष की आयु में बिना कैंसर का ट्यूमर होता है। ब्रेन ट्यूमर का इलाज आपरेशन के जरिए संभव है परंतु 50 फीसदी मरीजों को रोग का एक साल के बाद ही पता चलता है जिसके कारण यह खतरनाक स्टेज तक पहुंच चुका होता है। उसके बाद इलाज असंभव होता है। सर्जरी के बाद थेरेपी दी जाती हैं जिनमें कीमो थेरेपी, रेडियो थेरेपी आदि विकल्प बचते हैं।
फोटो कैप्शन: डा. रीतिका
24 वर्षीय युवती गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*******************************************
**********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के एक गांव से 24 वर्षीय यवती अपने दो लड़कों सहित गुम हो गई। लड़की की मां के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
युवती की मां ने पुलिस में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के निवासी है तथा हाल ही में कनीना उपमंडल के एक गांव में तीन-चार सालों से रह रह रही है। उनकी बड़ी लड़की 24 साल है जिसके दो लड़के हैं। उसकी शादी आगरा में की हुई है। करीब 2 महीने से वह अपने दोनों लड़कों सहित कनीना उप-मंडल के गांव में आई हुई थी। 6 जून को बिना बताए दोनों लड़कों को लेकर कहीं गुम हो गई। कनीना पुलिस ने उनके बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।
थाना सदर कनीना पुलिस की कार्रवाई, गाय चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई गाय और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
*******************************************
**********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए पशु चोरी के एक मामले का सफलता हासिल की है। गाय चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 06 जून को मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेश, संजय और नरेन्द्रपाल, वासियान आकोदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई गाय को सकुशल बरामद कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता नत्थू राम निवासी खेड़ी तलवाना ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वह अपनी गाय को गांव की फिरनी में छोड़ता था, जो दिनांक 24 मई की सुबह अपने तय समय पर घर वापस नहीं आई। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में गाय की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद, घटना स्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को ध्यानपूर्वक चेक करने पर पता चला कि दिनांक 23 मई को दोपहर के समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गाय को जबरन एक सुपर कैरी ट्रोला गाड़ी में लादकर चोरी कर लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने मामले में तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और आरोपियों का सुराग लगाकर दिनांक 06 जून को तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई गाय को बरामद किया और शिकायतकर्ता को बुलाकर उसकी शिनाख्त करवाई। गाय की सही पहचान होने के बाद उसे उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने वारदात में इ
स्तेमाल किए गए वाहन को भी बरामद कर जब्त कर लिया है।
फोटो कैप्शन 01: गाय चोरी करने के मामले में गिरफ्तार
कोलकोत्ता से सीए पहुंचे कनीना श्रीकृष्ण गौशाला में
-त्रिवेणी लगाई और दिया एक लाख रुपए का दान
*******************************************
**********************************************
******************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में कोलकात्ता से आए हुए चार्टेड अकाउंट श्याम अग्रवाल, कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में पहुंचे। गायों के लिए किए गए प्रबंध देख बहुत प्रसन्नता जताई और उन्होंने त्रिवेणी लगाई। अपनी ओर से उन्होंने गौशाला को एक लाख रुपए का दान दिया।
उन्होंने कहा कि गायों की सेवा सबसे बेहतर सेवा होती है। जो गायों की सेवा करता है वह कभी दुखी नहीं रहता। इंसान को समय निकालकर गायों की सेवा जरूर करनी चाहिए। इस मौके पर प्रधान भगत सिंह ने उनका आभार जताया और उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर महेंद्र साहब, दुलीचंद, रतनलाल शर्मा, पूर्व मुख्य डीघराम,जीविका गर्ग आदि ने मिलकर न केवल त्रिवेणी अपितु कई पेड़ पौधे भी लगाए। इस मौके पर पीपल,बरगद एवं पिलखन का भी पेड़ लगाया गया। गायों को तरबूज खिलाए गए।
इस अवसर पर प्रधान भगत सिंह, रामपाल यादव, मास्टर रामप्रताप यादव, सूबेदार दुलीचंद साहब ,महेंद्र साहब आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: कोलकोत्ता से आए सीए पौधारोपण करते हुए









No comments:
Post a Comment