योगीराज ओमप्रकाश महाराज का हुआ कुरुक्षेत्र में स्वागत
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। सार्वदेशिक आर्य वीर दल के राष्ट्रीय शिविर समापन अवसर पर सोमवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में जाने का अवसर प्राप्त हुअ। गुरूकुल प्रागंण में आचार्य संजीव आर्य ने गुरुजी का स्वागत किया ।
इस अवसर पर सार्वदेशिक आर्य वीर दल न्यास की बैठक में भाग लिया। उसके पश्चात सार्वदेशिक आर्य वीर दल के समस्त प्रांतीय संचालक अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक में पूज्य स्वामी देवव्रत सरस्वती जी अध्यक्ष सार्वदेशिक के साथ, गुरुजी योगीराज ओमप्रकाश महाराज, डा राजेन्द्र विद्यालंकार ओएसडी महामहिम राज्यपाल गुजरात, श्री विनय आर्य जी,( मन्त्री दिल्ली प्रतिनिधि सभा ) श्री उमेद शर्मा जी, आचार्य ऋषिपाल जी , आचार्य धनन्जय जी, श्री नंदकिशोर संचालक आर्य वीर दल, मास्टर समर सिंह , श्री कृष्णपाल जी, श्री प्रवीण जी प्रधान शिक्षक, डॉ नरेंद्र आचार्य जी नव नियुक्त संचालक हरियाणा, डॉ संदीप आर्य, बहन वृत्तिका जी संचालिका , डॉ कल्पना आर्या व डॉ अमरजीत कौर (आर्य वीरांगना दल) आदि महानुभावों ने भाग लिया। गुरु जी ने अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों , संचालक, संचालिकाओ, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अन्य उपस्थित महानुभावों का सार्वदेशिक आर्य वीर दल न्यास की तरफ से धन्यवाद किया और संगठन को मजबूत करके उसको और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरणा की।
प्रबंधक पर 35.24 लाख रुपये के कथित गबन का मामला दर्ज
--आर्थिक अपराध शाखा की जांच में प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने पर हुई कार्रवाई
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। दी गुढ़ा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड गुढ़ा के तत्कालीन प्रबंधक रामराज उर्फ मामराज के विरुद्ध 35 लाख 24 हजार 305 रुपये 12 पैसे के कथित गबन के मामले में थाना सदर कनीना में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां महेंद्रगढ़ प्रवीण कुमार ने 10 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि रामराज ने प्रबंधक पद पर रहते हुए 31 मार्च 2022 तक समिति की 35,24,305.12 रुपये की राशि का गबन किया। शिकायत के अनुसार वर्ष 2021-22 की ऑडिट रिपोर्ट में 13,76,094.45 रुपये की राशि कैश इन हैंड के रूप में प्रबंधक के पास दर्शाई गई थी। इसके अलावा अन्य वित्तीय अनियमितताएं भी सामने आई थीं।
शिकायत में कहा गया कि हरियाणा सहकारी समितियां अधिनियम, 1984 की धारा 101 के तहत मामले की सुनवाई के दौरान रामराज को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया गया। इसके बाद 29 दिसंबर 2023 को 35,24,305.12 रुपये की राशि पर 18 प्रतिशत ब्याज सहित सरचार्ज आदेश पारित किया गया। आरोप है कि यह राशि 9 दिसंबर 2025 तक जमा नहीं करवाई गई।
आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच के दौरान शिकायत, विभागीय रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया। जांच रिपोर्ट में पूर्व प्रबंधक रामराज के संबंध में सरकारी धनराशि के गबन के प्रथम दृष्टया तथ्य पाए जाने का उल्लेख किया गया तथा आपराधिक मामला दर्ज कर अनुसंधान किए जाने की सिफारिश की गई।
इसके आधार पर थाना सदर कनीना पुलिस ने रामराज उर्फ मामराज निवासी रसूलपुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
खेड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता बैठक आयोजित
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। गिरते लिंगानुपात में सुधार एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गांव खेड़ी में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी सेहलंग की एसएमओ डा. प्रभा यादव ने की।
बैठक में एएनएम, एएनसी सहेलियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा समाज में बेटियों को समान अधिकार एवं सम्मान दिलाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
डा. प्रभा यादव ने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का एएनसी पंजीकरण गर्भावस्था के 10 सप्ताह से पहले सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने एएनसी सहेलियों को भी गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं प्रभावी मानिटरिंग करने तथा उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके जन्म, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने, गिरते लिंगानुपात में सुधार लाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 10: घटते लिंगानुपात पर चर्चा करते हुए
कनीना की हदबंदी बढ़ाने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जताया आभार
- मिठाई बांटकर मनाई खुशी
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। नगरपालिका कनीना की हदबंदी बढ़ाने के निर्णय पर क्षेत्र के ग्रामीणों और कस्बावासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी कोटिया के नेतृत्व में गाहड़ा मोड़ स्थित उनके कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
कार्यक्रम में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर यादव कोटिया, महाबीर पहलवान बागोत, सरपंच घनश्याम, सरपंच प्रतिनिधि अजय यादव करीरा, पूर्व बार प्रधान एवं सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप यादव रामबास, अधिवक्ता रामनिवास शर्मा रामबास, सरपंच पूनम शास्त्री भडफ़, सुंदर सिंह सीहोर, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सीहोर सहित अनेक ग्रामीण एवं कस्बावासी मौजूद रहे।
इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी कोटिया ने कहा कि कनीना को एक विकसित शहर बनाने की दिशा में हदबंदी बढ़ाने का फैसला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि पिछले 74 वर्षों में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने कनीना के व्यापक विकास की सोच के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य को साकार किया है और इसका श्रेय स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को जाता है।
उन्होंने कहा कि अब हदबंदी के विस्तार से कनीना के आसपास के क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। आने वाले समय में यह निर्णय कनीना को आधुनिक एवं विकसित शहर के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सरकार का धन्यवाद किया।
फोटो कैप्शन 11: मिठाई बांटकर खुशी जताते हुए
कनीना क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद हुई 2 एमएम वर्षा
-अभी तक नहीं हो पाई है बाजरे की बिजाई
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दोपहर के पश्चात धूल भरी आंधी चली। जिसके चलते आसमान में धूल उड़ती और पालीथिन उड़ती नजर आई। धूल भरी आंधी के कारण दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर डाल दिए क्योंकि खाने पीने की वस्तुओं में धूल आकर मिल जाती है और वस्तुएं खराब हो जाती हैं। तत्पश्चात बूंदाबांदी चली।
क्षेत्र में बूंदाबांदी कई बार हो चुकी है किंतु इतनी वर्षा नहीं होती की बिजाई की जा सके।
क्या कहते हैं किसान-
किसान राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, सूबे सिंह आदि ने बताया कि जब तक अच्छी वर्षा नहीं होती तब तक बिजाई संभव नहीं है। अभी तक बिजाई न हो पाने से किसान परेशान हैं। यदि बिजाई इस समय हो जाती है तो फसल अच्छी होने के संकेत बन जाते हैं।
क्या कहते हैं एसडीओ कृषि विभाग -
एसडीओ कृषि विभाग डा. अजय यादव से संबंध में बात हुई। उन्होंने कहा कि बाजरे की 20 जून तक बिजाई नहीं करनी चाहिए क्योंकि सफेद ग्रैब नामक कीड़ा आने की संभावना बढ़ जाती है। यह कीड़ा उस समय अधिक आता है जब 20 जून से पहले बिजाई की गई हो। इस अवधि के बाद कीड़े जीवन चक्र पूरा हो जाता है। और भूमि के ऊपर आकर नष्ट हो जाता है। यह बाजरे की जड़ों में मिलता है। ऐसे में इस पर काबू पानी कठिन होता है। उन्होंने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह तक भी बिजाई संभव है। बाजरे की बिजाई अलग-अलग क्षेत्र पर निर्भर करती। यदि रेतीला क्षेत्र है तो उसमें बिजाई के बाद वर्षा का कोई नुकसान नहीं होने की संभावना जबकि भूमि कठोर है तो उसमें बिजाई के बाद हुई वर्षा से नुकसान होता है क्योंकि एक मोटी परत बीजों के ऊपर जमा हो जाती है जो बीजों को अंकुरित नहीं होने देती। उन्होंने कहा कि बाजरे की बिछाई 20 जून के बाद ही बेहतर रहती है किंतु निर्भर करता है कि क्षेत्र में कब वर्षा होती है। किसानों की आदत है कि अच्छी वर्षा हो जाने पर तुरंत बाजरे की बिजाई करते है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बाजरा अधिक उगाया जाता है जबकि दूसरी फसले कम उगाई जाती है। जहां रबी के मौसम में सरसों और खरीफ के मौसम में बाजरा आदि को प्राथमिकता के आधार पर उगाने की प्रवृति मिलती है।
फोटो कैप्शन 08 व 09: धूल भरी आंधी साथ में एसडीओ कृषि डा. अजय यादव
मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास सफल: दीपक चौधरी
- कनीना की बढ़ी नगर पालिका सीमा
-नगरपालिका पार्षदों व लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का जताया आभार
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका की सीमा विस्तार प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद कनीनावासियों ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन कनीना के सदस्यों व कनीना वासियो ने लड्डू वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि नगर पालिका की सीमा बढऩे से कनीना के विकास को नई गति मिलेगी। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका का क्षेत्रफल बढ़ेगा, जिससे नई कालोनियों और विकसित हो रहे रिहायशी क्षेत्रों को भी शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। लोगों को सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन पूर्व प्रधान एवं वर्तमान पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, महेश बोहरा, अधिवक्ता अनिल शर्मा, अधिवक्ता सुनील यादव, सरपंच वीरेंद्र दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार से कनीना को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका सीमा से बाहर होने के कारण अनेक कालोनियां लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थीं। अब इन क्षेत्रों में विकास कार्यों का रास्ता खुलेगा और हजारों परिवारों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कनीना क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास होगा और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। खुशी के इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा कनीना के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी उप-प्रधान दीपक गुप्ता, सुरेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि देशराज,पार्षद राकेश सहित नगर के अन्य गाना मान्य लोग भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: लड्डू बांटकर खुशी जताते हुए
सोमावती अमावस्या पर दिनभर गोशाला में रही भक्तों की भीड़
-सवामणि लगाई, भजन हुए तथा गायों को खिलाया मीठा चारा
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। सोमवती अमावस्या पर कनीना की श्री कृष्ण गोशाला में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। गायों को मीठा चारा, तरबूज खिलाने, गुड़ खिलाने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। सवामणि लगाने के अतिरिक्त गोशाला में दान दिया गया।
कनीना और आसपास के लोग गोशाला में आ रहे थे अपने साथ गुड़, हरा चारा, तरबूज और विभिन्न प्रकार के पशुओं के चारे लेकर गायों की सेवा कर रहे थे। वहीं कुछ लोग सवामणी लगा रहे थे। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में विभिन्न कार्यक्रम दिनभर चलाते रहे।
महिला सत्संग चला -
कनीना की श्री कृष्ण गोशाला में महिला सत्संग पार्टी ने सोमावती सोमवती अमावस्या पर सत्संग किया। जिनमें प्रधान रेखा, वीरबाला, चंद्रो, सुनीता बनारसी, निर्मला, मधु, शारदा आदि ने सत्संग किया। हर माह यह पार्टी सत्संग आयोजित करती आ रही है।
भक्तों का दिनभर लगा तांता-
गोशाला में भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। गोशाला में भक्त मीठा चारा, तरबूज आदि लेकर आ रहे थे। गायों को खिलाकर अपने आप को प्रसन्नता महसूस कर रहे थे।
सवामणी लगाई- श्री कृष्ण गोशाला में विनोद कुमार की आत्मा की शांति के लिए सवामणी लगाई। सुशील मित्तल नितेश गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि ने अपने हाथों से मीठा और सांद्र चारा चराकर सवामणी का कार्य पूर्ण किया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में विनोद कुमार का विगत दिनों देहांत हो गया था जिसकी आत्मा की शांति के लिए श्रीकृष्ण गोशाला में सवामणी लगाई है।
फोटो कैप्शन 3: सत्संग करते हुए महिलाएं 06:विभिन्न भक्त गोशाला में गुड़ खिलाते हुए
07: सवामणी लगाते हुए लोग
योग मैराथन में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित योग मैराथन में एसडी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन और ऊर्जा के साथ सहभागिता कर योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों धनराज, मनीष, सोनू डीपीई, तेजपाल एवं गुनेश ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान उनका सहयोग किया। विद्यार्थियों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पूरण सिंह ने अपने संदेश में कहा, योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में योग को अवश्य अपनाना चाहिए।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव जी ने कहा, आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। योग एक स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन का आधार है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी समाज में योग और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं।
योग मैराथन के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवन, फिट इंडिया और योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई तथा उन्हें नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया गया।
फोटो कैप्शन 04: मैराथन में भाग लेने वाले एसडी स्कूल के विद्यार्थी
राष्ट्रीय स्तर के लिए विद्यार्थी गौरव ने किया क्वालीफाई
संवाद सहयोगी, जागरण. कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर के छात्र गौरव यादव, बारहवीं के छात्र ने 8 जून को डाक्टर करण सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर पिस्टल एवं 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया है।
विद्यालय प्राचार्य हरीश प्रधान, एसएमसी प्रधान सीमा शर्मा, सत्येंद्र यादव पूर्व प्रवक्ता, अरुण कुमार, कंवर सिंह बोहरा, सोनू, हिम्मत सिंह आदि ने विद्यार्थी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि छात्र गौरव यादव राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में मार्शल की भूमिका निभाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं जिसके चलते सीहोर स्कूल की टीम राज्य स्तर पर 2025-26 में उपविजेता रही है।
फोटो कैप्शन 05: विद्यार्थी को पुरस्कृत करते हुए हरीश यादव
लिंगानुपात सुधार को लेकर पाथेड़ा में बैठक आयोजित, बेटियों के सम्मान का लिया संकल्प
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। गांव पाथेड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को लिंगानुपात सुधार एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर समाज में बेटियों के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया।
बैठक के दौरान उपस्थित महिलाओं को लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके जन्म, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने और इसकी सूचना प्रशासन को देने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि समाज में बेटियों को समान अवसर प्रदान कर ही संतुलित और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा गांव में लिंगानुपात सुधार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू गीता, आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण महिलाओं ने संयुक्त रूप से शपथ लेते हुए कहा कि वे बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी तथा महिला सशक्तिकरण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगी।
वक्ताओं ने कहा कि बेटियां ही सुरक्षित, शिक्षित और विकसित समाज की आधारशिला हैं। यदि समाज में बेटियों को समान अवसर मिलेंगे तो देश और प्रदेश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।
फोटो कैप्शन 01: पाथेड़ा में शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण महिलाएं।
प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के विरुद्ध की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण - सत्यवीर
*******************************************
***********************************************
******************************************-
कनीना की आवाज। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग ने प्रोफेसर रामबिलास शर्मा पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और मनगढ़ंत बताई और इस आरोप की कडी निन्दा की है। उन्होंने कहा की प्रोफेसर रामबिलास शर्मा का राजनीतिक जीवन बड़ा बेदाग रहा है। उन्होंने संघर्ष संगठन और जन सेवा के बल पूरे हरियाणा में अपनी पहचान बनाई है हरियाणा के सम्मानित नेता हैं
ऐसे में उनके विरुद्ध बिना तथ्यों के मनगढ़ंत झूठे आरोप लगाना उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास लगता है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है परन्तु किसी की व्यक्तिगत छवि को झूठे आरोप लगाकर खराब करने का भी अधिकार नहीं है। उन्होंने पूर्व अधिकारी को अपना बयान वापिस लेकर सार्वजनिक रूप से रामबिलास शर्मा से माफी मांगनी चाहिए
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कनीना मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री एवम् ग्रिवेश कमेटी सदस्य जिला महेंद्रगढ़
शक्ति सिंह यादव मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कनीना, मनोज कुमार यादव कनीना
देवदत्त जांगडा ग्रिवेंस कमेटी सदस्य जिला महेंद्रगढ़ ने भी कड़े शब्दों में निन्दा की।
फोटो कैप्शन: सत्यवीर सिंह

















No comments:
Post a Comment