Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, June 29, 2026



 



घर से निकली महिला का शव नहर में मिला, मौत के कारणों की जांच शुरू
- सुबह घर से निकली थी 62 वर्षीय परमेश्वरी, शाम को धनौंदा के पास नहर में मिला शव
********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र के गांव भडफ़ निवासी 62 वर्षीय महिला का शव रविवार शाम धनौंदा गांव के समीप नहर से बरामद हुआ। महिला सुबह घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव भडफ़ निवासी परमेश्वरी, पत्नी राममेहर, रविवार सुबह करीब 10:15 बजे घर से निकली थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। शाम करीब 5:30 बजे धनौंदा गांव के पास नहर से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के देवर योगेश ने बताया कि परमेश्वरी पहले कभी अकेले घर से बाहर नहीं गई थीं। उनके अचानक लापता होने से पूरा परिवार चिंतित था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 उधर डा. अंकित से इस संबंध में बात हुई। उन्होंने बताया कि पानी में डूबने से मौत हुई है। उधर अब डूबने के कारणों पर नजर डाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि धनौंदा नहर किलर नहर नाम से जानी जाती है। कनीना-चरखी दादरी सड़क को काटते हुए बड़ी नहर गुजरती है जहां विगत वर्षों से  कई मौत हो चुकी हैं।



पुलिस ने नाका लगाकर जब्त किया देशी व अंग्रेजी शराब का जखीरा,
--आरोपी हुआ मौके से फरार
********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल के गांव कोका में पुलिस ने रेड मारकर अवैध रूप से  देशी व अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा है। बीते शाम को पुलिस को सूचना मिली कि प्रदीप पुत्र रामचंद्र वासी कोका अपने प्लाट में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पाते ही सदर थाना कनीना की पुलिस टीम ने उक्त जगह पर छापा मारा । पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने जब प्लाट की तलाशी ली तो वहां से काफी मात्रा में शराब की पेटियां मिली । पुलिस ने 14 पेटी देशी शराब, प्रत्येक पेटी में 50 पव्वा, 4 पेटी ठेका शराब देशी, प्रत्येक पेटी में 12 बोतल, 5 बोतल अंग्रेजी शराब  प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की । अवैध रूप से शराब बेच रहे प्रदीप के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश जारी कर दी है।


प्रथम स्थान पाने पर गोशाला में किया गया सम्मानित
-कप्तान जयपाल यादव ने गोशाला को दिए 21 हजार रुपए
********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
पिस्टल एवं राइफल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने पर कनीना गोशाला में उन्हेंं सम्मानित किया है। प्रधान भगत सिंह गोशाला ने बताया कि गौरव एवं
पारस ने ने 50 मीटर पिस्टल सूटिंग खेल में प्रथम स्थान मिला है जबकि
प्रिया शर्मा रायफल में पहला स्थान हासिल किया जिसकेे चलते उन्होंने गोशाला समिति ने सभी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर
कप्तान जयपाल यादव ने गोशाला को 21000 रुपए का दान किया।
 प्रधान भगत सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दस एवं 50 मीटर पिस्तौल प्रतियोगिता में दोनों बच्चों ने नाम कमाया है और प्रथम स्थान पाया है जो क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।
फोटो कैप्शन 01: गोशाला में बच्चों को सम्मानित करते हुए





दूसरी बार खरीफ फसल की  बीजाई तैयारियों में जुटे किसान
-वर्षा आने का है इंतजार, गर्मी एवं वर्षा से बीजाई नष्ट
********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में दिन के समय जमकर गर्मी पड़ रही है। गत दिनों जहां 20 एमएम वर्षा होने से बीजाई गई थी वो पुन: वर्षा से नष्ट हो गई। कुछ अंकुरित हुई वो गर्मी ने तबाह कर दी है। किसान एक बार फिर से खरीफ फसल की तैयारियों में लग गये है। करीब 20 हजार हेक्टेयर पर बाजरे की बीजाई होनी है। वर्षा होने पर जुलाई माह में बाजरे की बीजाई हो जाएगी। बाजरे का एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल किया हुआ है।
  कनीना क्षेत्र में अभी भी दिन के वक्त गर्मी पड़ रही है। दिन के वक्त का तापमान 40 डिग्री के करीब रहता है जबकि बाजरे की बीजाई के लिए तापमान 35 डिग्री के आस पास ही बेहतर माना जाता है। इस फसल के लिए कम पानी चाहिए।
 उधर एसडीओ कृषि डा. अजय यादव  का कहना है कि बाजरे के लिए उचित समय जून का अंतिम सप्ताह एवं जुलाई का पहला सप्ताह होता है। बाजरे की वर्षा होने पर बीजाई की जाती है तथा बाद में एक पानी और चाहिए। कम जल में बेहतर पैदावार देता है। उन्होंने बताया कि बीजाई के वक्त 50 किलो यूरिया तथा 25 किलो डीएपी बीजाई कर दे तथा यूरिया को बाद में भी डाला जा सकता है। यदि बाजरे की बीजाई जुलाई के प्रथम सप्ताह बाद की जा रही है तो बाजरे की लेट किस्में 60 दिन में तैयार हो जाती है जबकि अन्य किस्में 75 से 82 दिन में तैयार हो जाती हैं। किसान मानसून आने की इंतजार कर रहे हैं तथा खेतों की तैयारी में जुटे हुए हैं। ताकि वर्षा आते ही बीजाई कर दी जाए।
फोटो कैप्शन 02: किसान बाजरे की पुन: तैयारी करते हुए



किरायेदारों की पुलिस वैरिफिकेशन हेतु आमजन से अपील
-आनलाइन एवं आफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं वैरिफिकेशन
********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
किरायेदारों के वेरिफिकेशन में कोताही न बरतें, वेरिफिकेशन होने से असल अपराधियों पर त्वरित अंकुश लगाया जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक दीपक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने हेतु घरों में बाहर से आए हुए किराएदारों की पुलिस वैरिफिकिशन करवाकर पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि कुछ अपराधिक किस्म के व्यक्ति जो बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं, फिर उनका रिकार्ड ना तो मकान मालिक के पास होता और ना पुलिस के पास होता है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए बाहर से आए हुए किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट करवाकर संबधित पुलिस थाना में रिकार्ड जमा करवाने में पुलिस का सहयोग करें।
मकान मालिकों को किरायदारों की वेरिफिकेशन करवाना कितना आवश्यक है, इस बारे में पुलिस द्वारा समय-समय पर आमजन को अवगत करवाया जाता रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जितना जल्दी संभव हो अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन करा लें और किरायेदारों की वेरिफिकेशन करवाने में लापरवाही ना बरतें। कई अपराधी किसी अन्य शहर या राज्य में आपराधिक वारदात करके अपनी पहचान छुपा कर छोटे शहरों में किरायेदार बनकर रहते हैं। इसके अलावा कई अपराधी मकान किराए पर लेकर शहर में वारदात करने के लिए रेकी करते हैं और मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर भाग जाते हैं। जब मकान मालिक से पुलिस द्वारा पूछताछ की जाती है तो मकान मालिक के पास किरायेदार का कोई फोटो व मोबाइल नंबर व सही पता नहीं होता है। इस प्रकार अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हो जाता है।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि के साथ-साथ एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते भी किरायेदारो का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपके साथ समाज सुरक्षित रहेगा।
किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन आनलाइन और आफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। दोनों ही मामलों में किरायेदार सत्यापन फार्म भरना होता है और सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने होते हैं। आनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए सबसे पहले किरायेदार के संबंधित राज्य के पुलिस विभाग आनलाइन पोर्टल पर जाएं और सिटीजन सर्विसेज में किरायेदार सत्यापन फार्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर अप्लाई करें। आफलाइन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए माकन मालिक अपने संबंधित थाना में जाकर किरायेदार सत्यापन फार्म भरकर आवश्यक जानकारी थाना में उपलब्ध कराएं। दोनो तरीकों में वेरिफिकेशन फार्म के साथ किरायेदार और मकान मालिक का पहचान प्रमाण पत्र, रेंट एग्रीमेंट और फोटो आदि जरूरी कागजात जमा करने होते हैं। किरायेदार का वैरिफिकेशन कराने से उसके आपराधिक रिकार्ड का पता चलता है। इससे मकान मालिक को किसी भी तरह की धोखाधड़ी या नुकसान से बचने में मदद मिलती है।


तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
-- बाइक चालक हु





आ मौके से फरार।
********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। कस्बे में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति रोजमर्रा का काम करके अपने घर आ रहा था। टक्कर लगने के बाद राहगीर गिर गया जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। आस पास के लोगों ने घायल को तुरन्त सिविल अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामसेवक मूल रूप से छतरपुर का रहने वाला था और कनीना में पिछले दो साल से चिनाई मिस्त्री का काम कर रहा था। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक रामसेवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने और टक्कर मारकर फरार होने की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments: