Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, June 24, 2026




 






152-डी दौंगड़ा-भालखी कट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत
**********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के नारनौल दौरे के दौरान बुधवार को 152-डी दौंगड़ा-भालखी कट पर ग्राम पंचायत दौंगड़ा अहीर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। स्वागत समारोह का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला महासचिव अमित मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दौंगड़ा अहीर की ओर से अर्चना गुप्ता को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने पानीपत में एक बालक के अपहरण के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे सकुशल बरामद किया, जो कानून-व्यवस्था के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संगठनात्मक विषयों पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन की नई टीम का गठन शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
भाजपा के पूर्व जिला महासचिव अमित मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में क्षेत्रभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 152-डी दौंगड़ा-भालखी कट पर आयोजित स्वागत समारोह कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठन की मजबूती और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास का परिचायक है।
इस अवसर पर मामन सिंह प्रधान, विजय सिंह सोनू (ग्रीवेंस कमेटी सदस्य), अमरजीत, राजीव यादव, अशोक पंच, दिनेश पंच, सज्जन सिंह, करण सिंह, धर्मेंद्र, कुलदीप शर्मा, विवेक यादव, विजयलक्ष्मी, रामचंद्र जांगड़ा, नरेश चेयरमैन, मुकेश मेहता, नरेश जोशी, सूर्यप्रकाश कौशिक, अतुल दीवान, विष्णु सोनी, हिमांशु गोयल, प्रवीण दीवान, मोहन सैनी, राजेश बोहरा, सरपंच अरविंद सोनू, मनीष नांगल माला, अजय मोनू शेखावत, अमित माधोगढ़, शाहिद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06:152-डी दौंगड़ा-भालखी कट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान करते भाजपा कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि।


बाबा भैंया लाइब्रेरी ककराला को मिल रहा है ग्रामीणों से भरपूर सहयोग.       
  -- पारिवारिक कार्यक्रमों पर गौशाला के साथ-साथ संस्था को भी दे रहें सहयोग*                   **********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
ग्राम ककराला में संचालित बाबा भैंया लाइब्रेरी को ग्रामीणों का निरंतर सहयोग और स्नेह प्राप्त हो रहा है।
संस्था कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को माडर्न लाइब्रेरी की शुरुवात के बाद से ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। संस्था के सदस्य और सहयोगी तो आर्थिक योगदान लगातार कर ही रहें थे लेकिन अब गाँव के परिवार अपने जीवन के विशेष अवसरों—जन्मदिन, विवाह, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति, जन्मोत्सव एवं पुण्य स्मृति कार्यक्रमों पर गौशाला के साथ-साथ बाबा भैंया सेवा दल को भी आर्थिक सहयोग की शुरुवात कर रहे हैं।
इस वर्ष फऱवरी माह से अब तक देखें तो इस कड़ी में डॉक्टर राजीव व रवींद्र ने अपने स्वर्गीय पिता बनवारी लाल की रस्म पगड़ी पर 21000 रुपये भेंट किए, पंकज मोदी एवं अरविंद मोदी पुत्र नरेश मोदी ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में लाइब्रेरी के लिए एक एयर कंडीशनर भेंट किया। सूबेदार कृष्ण सिंह पुत्र हरि सिंह ने अपने भतीजे उमेश यादव के विवाह की खुशी में 21,000 रुपये का सहयोग दिया। सूबेदार ओमप्रकाश यादव पुत्र बिसंबर दयाल ने अपने पुत्र के लेफ्टिनेंट बनने की खुशी में 11,000 रुपये एवं पुस्तकें भेंट कीं। मनोज कुमार पुत्र रामानंद ने अपने पुत्र के जन्मदिन की खुशी के मौके पर 11000 रुपये का सहयोग दिया।
इसी प्रकार रामजस यादव बाबूजी ने अपनी पुत्री निशा के विवाह अवसर पर 5,100 रुपये, महेंद्र यादव पुत्र बीरेंद्र सिंह ने सुपरिंटेंडेंट पद पर पदोन्नति की खुशी में 5,100 रुपये तथा राज सिंह यादव पुत्र हरपाल सिंह ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर 5,100 रुपये का सहयोग प्रदान किया।
कंवर सिंह नम्बरदार, थानेदार सत्यपाल यादव एवं मुकेश कुमार ने अपने पूजनीय पिता स्वर्गीय छोटनराम की रस्म पगड़ी के अवसर पर 5,100 रुपये, सूबे सिंह यादव पुत्र गौरीदत्त यादव ने अपनी पोती के जन्म की खुशी में 5,100 रुपये तथा उमेद सिंह पुत्र रामपत महत के परिवार द्वारा पवन कुमार के लग्न समारोह के अवसर पर 5,100 रुपये का सहयोग दिया गया।
इसके अतिरिक्त मास्टर सुशील यादव ने अपनी पोती के जन्म की खुशी में 2,100 रुपये, सब-इंस्पेक्टर श्रीचंद यादव पुत्र घीसाराम बोहरा ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर 2,100 रुपये, मास्टर सुनील मैहरा ने अपने जन्मदिन पर 1,100 रुपये, तथा संदीप कुमार पुत्र अभय सिंह ने अपने बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर 1100 रुपये सहयोग प्रदान किया। देशराज यादव पुत्र बुधराम मिस्त्री ने 1100 रुपये, सूबेदार रामजीवन ने 1100 रुपये और सूबेदार सूबे सिंह यादव ने भी संस्था की 10वीं वर्षगांठ अवसर पर 1,100 रुपये का सहयोग प्रदान किया।
उपाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों का यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के प्रति उनके विश्वास और सहभागिता का प्रतीक है। इसी सहयोग से संस्था ने लाइब्रेरी को पूरी तरह वातानुकूलित कर दिया है जिसका बिजली बिल भुगतान संस्था भर पा रही है और लाइब्रेरी में तीन शिफ्टों में तीन लाइब्रेरियन व एक सफाईकर्मी लगातार सेवारत हैं।
फोटो कैप्शन 05: लोग दान देते हुए

कनीना क्षेत्र में आए तेज अंधड़ के कारण जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, लोग बिजली पानी को तरसे ।       **********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में मंगलवार दोपहर के बाद आए तेज अंधकार के कारण भारी नुकसान हुआ है। गांव चेलावास में पिछले दो दिनों से बिजली और पानी व्यवस्था चरमरा गई है। तेज अंधकार के कारण भारी मात्रा में पेड़ टूटकर सड़को पर गिर गए है जिस कारण आवागमन भी रुक गया है । इसी के साथ चेलावास गांव में बुधवार सुबह जनरेटर के माध्यम से सप्लाई का पानी चलाया जा रहा है । ताकि आम जीवन को पानी मिल सके । वहीं ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि गांव में अंधड़ के कारण 9 खंभे और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है । विभाग के कर्मचारी बिजली व्यवस्था को चालू करने के लिए काम कर रहे है ।अभी तक बिजली बहाल नहीं हो पाई है।
फोटो कैप्शन 04: एल्टीनेटर से पानी खिंचते हुए

कनीना क्षेत्र में हुई 10 एमएम वर्षा
-गत दिनों हुई थी 20 एमएम वर्षा


ग्रुप डी-के आवेदन शुरू
कोई साइट नहीं कर रही है काम
-पीपीपी,आधार या अन्य साइट दिनभर रही ठप




कनीना के अमीश कुमार को युवा कहानीकार का सम्मान
-हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने किया सम्मानित

**********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना निवासी युवा अमीश कुमार को बुधवार के दिन अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा हरविंदर सिंह कल्याण उन्हें सबसे युवा श्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। साथ में 5000 रुपए का इनाम भी मिल चुका है। इस मौके पर घनश्यामदास अरोड़ा विधायक, रेशमा कल्याण, भारत भूषण भारती विधायक तथा डा. चंद्र त्रिखा निदेशक हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी हाजिर रहे।
मिली जानकारी अनुसार अमीश कुमार ने कहानी लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया था और उनकी कहानी अव्वल रही। ऐसे में 24 जून को पुरस्कार वितरण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा उन्हें नकद राशि एवं सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अनीश कुमार की पांच साहित्यिक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
यहां बता दे की अमीश कुमार और उनके परिवार के सभी सदस्य लेखन कार्य से जुड़े हुए हैं। अमीश कुमार के पिता डा. होशियार सिंह की 43 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और हरियाणा साहित्य अकादमी ही नहीं तीन बार राज्यपाल से पुरस्कृत किया जा चुका है। वही डा. होशियार सिंह की पत्नी आशा यादव को भी हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी से श्रेष्ठ कृति का पुरस्कार मिला हुआ है। ऐसे में उन्हें आजीवन हरियाणा की बसों में मुफ्त पास की सुविधा मिली हुई है। उनकी भी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
यही नहीं अमीश कुमार की बहन अमीशा यादव यादव को भी दो बार लेखन कार्य में सम्मान मिल चुका है। ऐसे में कनीना का यह पूरा ही परिवार लेखन कार्य से लंबे समय से जुड़ा हुआ है।
 फोटो कैप्शन 08: अमीश कुमार को सम्मानित करते हुए

 

 

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रेडक्रॉस नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

**********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज रेडक्रॉस भवन नारनौल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनानेे के लिए सामुहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार एवं सहायक विनोद कुमार उपस्थित रहे।
उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर भी गम्भीर असर डालता है। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज सभी की महत्वपूर्ण भूमिका जरुरी है।
इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार ने नशे के बढते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जागरूकता ही इस समस्या से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने मित्रों व परिवार जनों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें।
सहायक विनोद कुमार ने नशा मुक्ति अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में रेडक्रॉस से शोभा शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक गतिविधिओं, खेलों और सामाजिक कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश के साथ हुआ।

फोटो-कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।

अहीरवाल के शौर्य की गाथा संजोएगा नसीबपुर स्मारक, नई पीढ़ी को देगा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा: आरती सिंह राव

मुख्यमंत्री ने की नसीबपुर स्मारक परियोजना की प्रगति की समीक्षा
**********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अहीरवाल क्षेत्र के वीर शहीदों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को चिरस्थायी सम्मान देने के लिए नसीबपुर में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। यह स्मारक न केवल क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को सहेजेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना को भी जागृत करेगा।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नसीबपुर स्मारक परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्मारक के प्रस्तावित डिजाइन, अवधारणा और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहनता से जानकारी ली गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि लगभग 42 कनाल 10 मरला क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस भव्य स्मारक परिसर में ओपन एयर थिएटर, लाइट एंड साउंड शो, आधुनिक गैलरी, ऑडिटोरियम, प्रशासनिक भवन सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्मारक परिसर को इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि आगंतुकों को अहीरवाल के वीर शहीदों के इतिहास, शौर्य और बलिदान की प्रेरणादायक जानकारी मिल सके।
आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्र विकास तथा आगंतुकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पर्याप्त पार्किंग, सुगम आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप परियोजना के डिजाइन एवं अन्य पहलुओं को और अधिक आकर्षक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। नसीबपुर स्मारक अहीरवाल क्षेत्र की वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का एक जीवंत प्रतीक बनकर उभरेगा तथा प्रदेश के प्रमुख प्रेरणास्थलों में अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा।

पीएनबी आरसेटी नसीबपुर में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 29 से रजिस्ट्रेशन शुरू
बीपीएल परिवारों के लिए 70 प्रतिशत सीटें आरक्षित
**********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आगामी 29 जून से 6 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में कंप्यूटर कोर्स, डेयरी फार्मिंग और जूट बैग निर्माण जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इन कोर्सेज में 18 से 50 वर्ष की आयु के कोई भी बेरोजगार महिला या पुरुष दाखिला ले सकते हैं। संस्थान द्वारा यह पूरा प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क प्रदान किया जाता है, जिसके तहत प्रशिक्षणार्थियों के रहने-खाने, ट्रेनिंग मटेरियल और स्टेशनरी की व्यवस्था भी मुफ्त की जाएगी।
इस प्रशिक्षण अभियान में कुल सीटों का 70 प्रतिशत हिस्सा बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए आरक्षित रखा गया है, और सभी दाखिले 'पहले आओ, पहले पाओ' के नियम के आधार पर किए जाएंगे। इच्छुक प्रार्थी किसी भी कार्य दिवस में संस्थान के कार्यालय में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपने मुख्य पहचान दस्तावेज (जैसे राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी) और 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान ही योग्य उम्मीदवारों के ऋण आवेदन पत्र संबंधित बैंकों में भेज दिए जाएंगे। इसके साथ ही संस्थान प्रशिक्षणार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सब्सिडी और बैंकिंग योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी भी देगा। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष संख्या 01282-260199 पर संपर्क किया जा सकता है।

कृष्णावती नदी के पुनर्














जीवन को मिली नई गति, 2.76 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी: आरती सिंह राव

**********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार ने कृष्णावती नदी के पुनर्जीवन, जल संरक्षण तथा भूजल स्तर सुधार के लिए गांव राता कलां से गांव मानपुरा तक विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2.76 करोड़ रुपये की प्रशासनिक अनुमति प्रदान की है।आरती सिंह राव ने बताया कि इस परियोजना के तहत कृष्णावती नदी में नाला खुदाई, चैनल सुधार, जल संरक्षण उपाय, हंप रेगुलेटरों का निर्माण तथा प्रवाह नियंत्रण एवं भूजल पुनर्भरण के लिए जलाशय विकसित किए जाएंगे। यह कार्य नारनौल ब्रांच से आरसीसी पाइपलाइन के माध्यम से कृष्णावती नदी के पुनर्भरण की मूल योजना में हुई बचत राशि से कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और कार्य अलग निविदा प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र में वर्षा जल के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा तथा किसानों को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कृष्णावती नदी क्षेत्र में किए जाने वाले ये कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे।
आरती सिंह राव ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

 

No comments: