Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, June 27, 2026



 


तीसरे दिन चली श्री रामकथा
-प्रवेश पंडित प्रतिदिन सुना रहे हैं रामकथा
***************************************
*********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के मोलडऩाथ धाम पर तीसरे दिन भी श्रीराम कथा चली। प्रवेश पंडित ने रामकथा का व्याख्यान किया।
कथा के तीसरे दिन श्रीराम कथा में मां पार्वती विवाह के बाद शंकर जी श्रीराम कथा सुनाने का आग्रह करती और और शंकर जी कथा सुनाते है। फिर मां कहती है प्रभु राम अवतार क्यों लेते है? क्या क्या कारण है जो मानव बन कर आते है?
फिर शंकर जी कथा सुनाते है जिसमें नारायण द्वारा नारद मोह भंग लीला हुई और फिर राम जी के अवतार ले ने के कारण बताते हुए आज कथा में श्री राम संग भारत, लक्ष्मण ,शत्रुघ्न का जन्म आयोजित कराया।
 जिसमें सुंदर लीला झांकी स्वरूप दिखाई गई। श्रीराम कथा में भक्तों ने भारी संख्या में भाग लिया। मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा प्रवेश पंडित द्वारा नियमित रूप से चलेगी। इसमें महिलाओं ने और युवा साथियों ने भरपूर सहयोग किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे जिनमें रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, संजीत, मुकेश शर्मा, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, लाल सिंह, सतबीर यादव, महेंद्र यादव सहित अशोक व डीपी शिवकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामकथा का समय 11 बजे से 4 बजे का है।
फोटो कैप्शन 04: दशरथ की झांकी एवं रामजन्म को देखे।



हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025-
-4 व 5 जुलाई को जिला में 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
***************************************
*********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से चार व पांच जुलाई को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के लेवल 3 (पीजीटी), लेवल 2 (टीजीटी) व लेवल 1 (पीआरटी) परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया को ओवर आल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में 15 तथा नारनौल में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 4 जुलाई को दोपहर बाद 3 से 5.30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी। 5 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा होगी। इसके बाद बाद 3 से 5.30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा होगी।
उन्होंने बताया कि नारनौल उपमण्डल के तहत आने वाले परीक्षा केन्द्रों के लिए एसडीएम अनिरुद्ध यादव व महेन्द्रगढ़ उपमण्डल में स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए एसडीएम योगेश सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा केंद्रों के निरीक्षण के लिए उडऩदस्तों टीम का गठन किया गया है।
महेंद्रगढ़ में इन कालेज व स्कूलों में होगी परीक्षा-
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय (लड़के) में दो परीक्षा केंद्र, हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुलाना रोड में दो, राव प्रहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव खातोद में तीन, बाबा नारायण दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल राठीवास रोड खातोदड़ा में दो, विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना में एक, अरावली इंटरनेशनल स्कूल माजरा खुर्द में एक, शरबती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गौशाला रोड महेंद्रगढ़ में एक, उदय कालेज आफ नर्सिंग पाली में एक, राजकीय महिला महाविद्यालय में एक व संस्कार भारती डिग्री कालेज पाली में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
नारनौल में इन कालेज व स्कूलों में होगी परीक्षा-
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि नारनौल में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुलताजपुर रोड भारती पब्लिक स्कूल में दो, कुलताजपुर रोड एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल में दो, राजकीय महिला कालेज में दो व रेवाड़ी रोड यदुवंशी शिक्षा निकेतन में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।



सरपंच के साथ की मारपीट ,दी जान से मारने की धमकी
-कनीना पुलिस में मामला दर्ज
***************************************
*********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र के गांव बाघोत के सरपंच के साथ मारपीट करने और जान से मारने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी जानकारी में बाघोत के सरपंच राजेंद्र ने बताया कि वह गुरुवार की शाम को खेल मैदान में घूमने गया था। उसी समय गांव का युवक सोमवीर अपने साथ 12 अज्ञात  युवकों के साथ आया । जिसके हाथों में लाठी और डंडे थे। आते ही उन्होंने सरपंच के साथ कहासुनी शुरू कर दी और उन्होंने पैरों पर रोड से कई वार किए। शोर सुनकर आस पास घूम रहे ग्रामीणों ने बीच बचाव करवाया । हमलावर उस समय जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी से फरार हो गए। सरपंच ने बताया कि वह सोमवीर के अलावा किसी को नहीं जानता। ग्रामीणों ने सरपंच को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है । पुलिस ने  विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी है।





श्याम मंदिर प्रांगण में छबील लगाकर राहगीरों को पिलाई ठंडाई
-करीब 900 ग्लास ठंडे के पिलाए
***************************************
*********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
द्वादशी के उपलक्ष्य में कस्बे के श्याम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को ठंडाई की छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाया । श्याम मंदिर में संध्या आरती के साथ मंगल गीतों में महिलाएं लीन हो गई । और श्याम के जयकारे लगाए। श्याम मंदिर समिति के प्रधान ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में पानी पिलाना अत्यंत पुण्यकारी है ऐसे में युवा बच्चों ने छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंडाई की छबील लगाई गई युवा बच्चों ने बढ़ चढ़ कर  पुण्य कमाया। बच्चों द्वारा ऐसे कार्य समय समय पर किए जाते हैं
 इस मौके पर 800/900 ग्लास  भक्तों को पिलाई गई, इसमें युवा टीम के मेंबर सौरभ गुप्ता, रितिक गुप्ता, जतिन (नन्नू) ,नितेश, बबलू गुप्ता, साहिल गुप्ता, रविंद्र,शुभम, भास्कर आदि उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन 02: ठंडाई पिलाते हुए भक्त



कनीना के अमीश कुमार को युवा कहानीकार को मोलडऩाथ ट्रस्ट द्वारा सम्मानित
-गत दिनों विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पंचकुला में हुए थे सम्मानित
***************************************
*********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी युवा अमीश कुमार को शनिवार के दिन कनीना के संत मोलडऩाथ ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवेश पंडित श्रीराम कथाकार , ट्रस्ट प्रधान दिनेश कुमार यादव ने युवा कहानीकार की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि गत  दिनों अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा हरविंदर सिंह कल्याण उन्हें सबसे युवा श्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। साथ में 5000 रुपए का इनाम भी मिल चुका है। इस मौके पर घनश्यामदास अरोड़ा विधायक, रेशमा कल्याण, भारत भूषण भारती विधायक तथा डा. चंद्र त्रिखा निदेशक हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी हाजिर रहे। बता दें कि साहित्यिक सम्मान मिलने वालों में अमीश कुमार सबसे युवा रहे तथा विधानसभा स्पीकर ने खुशी खुशी उनसे लेखन के बारे में पूछा।
मिली जानकारी अनुसार अमीश कुमार ने कहानी लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया था और उनकी कहानी अव्वल रही। ऐसे में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह पंचकूला में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा शाल एवं प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया। 5000 रुपए की नकद राशि भी दी जा चुकी है। जिला महेंद्रगढ़ से एकमात्र युवा साहित्यकार के रूप में प्रतिनिधित्व किया। उन्हें यह सम्मान पंचकुला स्थित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि अनीश कुमार की पांच साहित्यिक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
यहां बता दे की अमीश कुमार और उनके परिवार के सभी सदस्य लेखन कार्य से जुड़े हुए हैं। अमीश कुमार के पिता डा. होशियार सिंह भी लेखक है और हरियाणा साहित्य अकादमी ही नहीं तीन बार राज्यपाल से पुरस्कृत किया जा चुका है। वही अमीश की मां आशा यादव को भी हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी से श्रेष्ठ कृति का  पुरस्कार मिला हुआ है। यही नहीं अमीश कुमार की बहन अमीशा यादव यादव को भी लेखन कार्य में सम्मान मिल चुका है। ऐसे में कनीना का यह पूरा ही परिवार लेखन कार्य से लंबे समय से जुड़ा हुआ है।
 श्रीराम कथाकार प्रवेश पंडित ने कहा कि कनीना क्षेत्र में ऐसे युवा भी हैं जो अपनी प्रतिभा का लोहा छोटी उम्र में ही मनवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि निश्चितरूप से ये गुण उन्हें अपनी माता एवं पिता से प्राप्त हुए हैं। अमीश साधुवाद का पात्र है।
उधर प्रधान मोलडऩाथ ट्रस्ट प्रधान दिनेश कुमार यादव ने कहा कि अमीश कुमार ने नवोदय स्कूल से शिक्षा पाकर अपने पिता से कहानी लिखना सीखा है। इसकी प्रतिभा उस समय उजागर हुई जब सम्मान पाने वालों में सबसे युवा कहानीकार हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकुला पहुंचा जिससे सभी की नजरें उन पर टिक गई। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा कलाकारों का मान सम्मान बढ़ाना हम सभी का दायित्व बनता है। इस मौके पर कई जन मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 03: अमीश कुमार को सम्मानित करते हुए



जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक 30 को सभागार में
-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल सुनेंगे शिकायतें
***************************************
*********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल 30 जून को सांय 5 बजे लघु सचिवालय के नजदीक सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक लेंगे। इसमें पहले से निर्धारित 11 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे जिनका संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल का एक, सहायक, खनन अभियंता नारनौल का एक, पंचायती राज नारनौल/खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंद्रगढ़ का एक, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के दो, पुलिस अधीक्षक के दो, जिला परिषद का एक, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल का एक, जिला राज्यसभा अधिकारी नारनौल का एक व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नारनौल का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव नांगल कालिया के मुकेश स्वामी, मोहनपुर के रविंद्र, मालड़ा सराय के अजीत सिंह, उनिंदा के बलवान सिंह, गुढा के सज्जन सिंह, गागडवास की अनीता, डोहर कला के प्रवीण कुमार, कांवी के प्रवीण कुमार शर्मा, मांडोला के अशोक, धनौंदा की कमला देवी व गांव कोरियावास के ओमदत्त का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।



शादी समारोह में गए व्यक्ति की बाइक हुई चोरी ,
--काफी जगह तलाश की मगर नहीं लगा सुराग
***************************************
*********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल के गांव मोहनपुर के पास स्थित लक्ष्मी गार्डन में हुए एक समारोह से देर रात बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम वासी मोहनपुर ने बताया कि बीती रात्रि को वह अटेली रोड पर स्थित लक्ष्मी गार्डन में एक शादी में आया था उसने बाइक को पार्किंग वाले स्थान पर खड़ा किया हुआ था और वह अंदर चला गया जब मध्य रात्रि को बाहर आया तो बाइक उक्त जगह पर नहीं थी। काफी जगह पर तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा । पीडि़त ने बताया कि उसने बाइक को ताला भी लगा रखा था । उसके बाद भी बाइक चोरी हो गई । अंत में पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




38 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
***************************************
*********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
पीएचसी  भोजवास में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत झुग्गी झोपडिय़ा में एलएचवी सुनीता कादियान और हेल्थ इंस्पेक्टर सत्यपाल के नेतृत्व में 38 बच्चों को पोलियो पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
 स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया ने बताया कि बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पोलियो अवश्य पिलाएं ताकि जिंदगी भर उनको पोलियो जैसी घातक बीमारी से बचाया जा सके।  सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया जाता है कि वह अपने-अपने पोलियो बूथ पर जाकर बच्चों को पोलियो अवश्य पिलाएं।
 पोलियो टीम में अमृता आशा वर्कर






सुलोचना आशा वर्कर स्वास्थ्य कर्मी अनिल, हेल्थ इंस्पेक्टर सतपाल, सुनीता कादियान और पीएचसी भोजावास के अन्य कर्मचारी शामिल थे।
फोटो कैप्शन 01: पल्स पोलियो की खुराक पिलाते हुए


No comments: