Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, June 21, 2026



 




कनीना में अंधड़ के साथ हुई झमाझम वर्षा तापमान में आई गिरावट
-गर्मी से मिली राहत, हुई 20 एमएम वर्षा
आमजन के चेहरों पर दिखी खुशी
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में रविवार को दोपहर पश्चात अंधड़ के बाद मूसलाधार वर्षा हुई जिसके चलते गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में 20 एम एम वर्षा हुई। विगत दो दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी जिसके चलते आज सुबह से ही मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा था। आमजन के अलावा पशुओं ने भी राहत की सांस ली वहीं वर्षा होने से पेड़ पौधों को भी लाभ होगा जो झुलस रहे हैं। वहीं सब्जी उगाने वाले भी खुश हैं। किसान और वर्षा का इंतजार कर रहे हैं ताकि बाजरे की बीजाई की जा सके।
कनीना क्षेत्र में कपास भी उगाई गई है वहीं चारा देने वाली फसलें भी इस समय चल रही हैं। इस वर्षा का सभी फसलों एवं पौधों को लाभ होगा क्योंकि अधिकांश छोटे पौधे धूप और गर्मी के चलते झुलस गए हैं। ग्रामीणों  ने बताया कि बीजाई के लिए वो तैयार हैं किंतु अच्छी वर्षा का इंतजार है। रविवार को लगभग एक घंटा लगातार वर्षा हुई है। वर्षा के कारण सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया और खेतों में छोटी फसल जमीन पर गिरी दिखाई दी। खेतों में जगह जगह पर टहनी भी टूटी दिखाई दी और खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए फव्वारे भी पड़े दिखे ।
 इस वक्त किसान खेतों की तैयारी में जुटे हुए हैं। वर्षा होते खेत की तैयारी में लग जाते हैं ताकि ग्वार और बाजार उगाने की तैयारी हो सके। आने वाले समय में ग्वार और बाजरा उगाकर किसान खरीफ की फसल लेंगे। किसान संदीप,राजकुमार ,प्रवेश ने बताया कि अब बाजरे की बुवाई का कार्य शुरू हो जाएगी।
 क्या कहते हैं कृषि अधिकारी -
एसडीओ कृषि विभाग डाक्टर अजय यादव  से इस संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि कनीना और आसपास छोड़कर सब जगह बिजाई हो चुकी है। ऐसे में कनीना क्षेत्र के लोग उत्सुकता से वर्षा का इंतजार कर रहे थे। अगर 18 से 20 एमए वर्षा हो गई है तो बिजाई कर देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सूखे में बिजाई नहीं करनी है। बिजाई करें ताकि वह अंकुरित हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर दर्जे का बीज उगाए ताकि पैदावार अच्छी मिल सके।
 फोटो कैप्शन 12 : सड़कों पर भरा वर्षा का जल
साथ में एसडीओ कृषि डा. अजय यादव


बीआर स्कूल, सेहलंग में विश्व योग दिवस एवं पिता दिवस धूमधाम से मनाया गया
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
बीआर स्कूल, सेहलंग में रविवार को विश्व योग दिवस एवं पिता दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रशासन के आह्वान पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों पर योगाभ्यास कर विश्व योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लिया । विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विद्यालय द्वारा आयोजित आनलाइन गतिविधि में विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम सहित अनेक योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प भी लिया।
इसी अवसर पर फादर्स डे के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने अपने पिता को समर्पित सुंदर पेंटिंग, भावपूर्ण कविताएं एवं आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने पिता के प्रति प्रेम, सम्मान, समर्पण एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कई विद्यार्थियों ने अपने पिता के जीवन में योगदान, त्याग एवं मार्गदर्शन को शब्दों एवं चित्रों के माध्यम से अत्यंत भावुक ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। योग हमें मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम शिक्षक होते हैं तथा फादर्स डे हमें उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को विश्व योग दिवस एवं फादर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ एवं निरोग जीवन जी सकते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के प्रति सदैव सम्मान, आज्ञाकारिता एवं कृतज्ञता का भाव रखने का आह्वान किया।
  उधर 12वे इंटरनेशनल योग दिवस पर सुबह-सुबह नवोदय विद्यालय करीरा में योग क्रियाएं पूर्ण की--
12वे इंटरनेशनल योग दिवस पर सुबह-सुबह नवोदय विद्यालय करीरा में योग क्रियाएं पूर्ण की। प्राचार्य बृजमोहन लाल रावत की लीडरशिप में मनाया। जबकि अध्यापक कैंपस में मौजूद नहीं थे।
श्री रावत ने बताया कि योगा भारत की कल्चरल विरासत है और अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी है। इसे रोज करने से बाडी लचीली बनती है, सभी भौतिक एवं मानसिक बीमारियों से दूर रहती है। यह संतुलित मनोवृत्ति बनाता है औरस्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। योगा का प्रकृति से गहरा नाता है और यह हर किसी को अपने अंदर के नेचर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इमोशनल बैलेंस और अच्छी आदतों के विकास करने के लिए बहुत फायदेमंद है। योगा आखिर में मुक्ति की ओर ले जाता है। इस मौके पर किशन, राजकुमार, मनोज, संजय, अजय आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 02: नवोदय ें योग दिवस मनााते हुए
      11: बीआर में योग दिवस मनाते हुए


वर्षा जल संग्रहण व संरक्षण की अनूठी मिसाल: रामबास के युवाओं ने बनाया जल संरक्षण माडल
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
जल संकट आज पूरे देश के सामने एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। ऐसे समय में गांव रामबास के युवाओं ने वर्षा जल संग्रहण एवं संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। युवा पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार रामबास के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने मिलकर वर्ष 2022 में एक ऐसे तालाब का निर्माण किया, जिसने न केवल वर्षा जल को संरक्षित किया बल्कि आसपास की गोचर भूमि को भी हरियाली से आच्छादित कर दिया।
मनोज कुमार ने बताया कि लगातार गिरते भूजल स्तर और पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए उनके मन में वर्षा जल को संरक्षित कर उसका उपयोग पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए करने का विचार आया। इसके बाद गांव के युवाओं ने श्रमदान करते हुए लगभग 35 फीट लंबा और 6 फीट गहरा तालाब तैयार किया। तालाब का निर्माण कम लागत में करने के उद्देश्य से बेकार पड़े कंक्रीट, पुरानी ईंटों तथा अन्य अनुपयोगी निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया।
तालाब तक वर्षा जल पहुंचाने के लिए विशेष रूप से जल निकासी मार्ग बनाए गए ताकि बारिश का अधिकतम पानी तालाब में एकत्रित हो सके। बरसात के मौसम में यह तालाब भर जाता है और इसमें संचित पानी लगभग तीन से चार महीने तक बना रहता है। इसी जल का उपयोग आसपास लगाए गए पौधों की सिंचाई के लिए किया जाता है।
तालाब के चारों ओर सुरक्षा के लिए फेंसिंग की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बेलपत्र, जामुन, लेहसुआ, नीम, कचनार, अमलतास, करोंदा, पापड़ी और अर्जुन सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए। आज ये पौधे वृक्ष बनने की ओर अग्रसर हैं और क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से आसपास की गोचर भूमि में हरियाली बढ़ी है और अनेक पौधे गर्मी के मौसम में भी सुरक्षित रह पाए हैं। वर्षा जल संरक्षण का यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। सीमित संसाधनों में युवाओं द्वारा किया गया यह कार्य दर्शाता है कि यदि सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच हो तो जल संकट जैसी बड़ी समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर भी संभव है।
पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर गांव में वर्षा जल संग्रहण के ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किए जाएं तो भूजल स्तर सुधारने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकने का आह्वान किया।
गांव रामबास की यह पहल आज जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामुदायिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रही है, जिससे अन्य गांव भी प्रेरणा ले रहे हैं।
फोटो कैप्शन 09 व 10: वर्षा जल संरक्षण करते रामबास के युवा


बाबा भैया सेवा दल की 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से सम्पन्न
- शिक्षा, पर्यावरण एवं समाजसेवा के संकल्प को मिला नया आयाम
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
ग्राम ककराला में बाबा भैंया सेवा दल की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई जिसमें गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र सिंह, संस्थापक, तरुण भारत संघ, अलवर (राजस्थान) ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ब्लाक शिक्षा अधिकारी, कनीना सुरेश कुमार , ग्रामीण विकास परिषद संस्थापक राजेंद्र यादव व डा. कर्मवीर रामबास, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कंवाली और रामनिवास पूनिया पूर्व कमिश्नर आयकर विभाग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वर्ष 2016 से अब तक विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हुए सम्मानित ग्रामीणों तथा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, पर्यावरणीय प्रेमियों, संस्थापक सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सचिव महेश कुमार ने संस्था के दस वर्षों के सफर पर और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित बाबा भैया लाइब्रेरी से आज आसपास के गांवों के सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था द्वारा अब तक 13 हरित साइट विकसित की जा चुकी हैं तथा 5000 से अधिक छायादार वृक्षों का संरक्षण किया गया है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिमांशी, प्रागी सिहोर, जिया, नित्या यादव , घनश्याम की रागनी एवं प्रेरणादायी संबोधनों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
फोटो कैप्शन 07: राजेंद्र यादव संबोधित करते हुए




बाबा भैंया सेवा दल की 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से सम्पन्न, शिक्षा, पर्यावरण एवं समाजसेवा के संकल्प को मिला नया आयाम
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
ग्राम ककराला में बाबा भैंया सेवा दल की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई जिसमें गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, इंडियन वाटरमैन एवं मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र सिंह, संस्थापक, तरुण भारत संघ, अलवर (राजस्थान) ने की।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कनीना सुरेश कुमार , ग्रामीण विकास परिषद संस्थापक राजेंद्र यादव व डॉ. कर्मवीर रामबास, प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय कंवाली और रामनिवास पूनिया पूर्व कमिश्नर आयकर विभाग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वर्ष 2016 से अब तक विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हुए सम्मानित ग्रामीणों तथा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, पर्यावरणीय प्रेमियों, संस्थापक सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिमांशी पुत्री महेंद्र, प्रागी पुत्री अमित सिहोर, जिया पुत्री संदीप, नित्या यादव पुत्री अमित, घनश्याम की रागनी एवं प्रेरणादायी संबोधनों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। मंच संचालन मास्टर गुलशन कुमार, अरुण कुमार तथा मधुर शर्मा द्वारा किया गया।
सचिव महेश कुमार ने संस्था के दस वर्षों के सफर पर और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा संचालित बाबा भैंया लाइब्रेरी से आज आसपास के गांवों के सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था द्वारा अब तक 13 हरित साइट विकसित की जा चुकी हैं तथा 5000 से अधिक छायादार वृक्षों का संरक्षण किया गया है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, शैक्षणिक समन्वयक राज सिंह यादव, कार्यालय प्रबंधक दिनेश सोनी, पब्लिक रिलेशन कॉर्डिनेटर सुनील शर्मा तथा समस्त सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्था की ओर से सबसे सीनियर सदस्य मदन लाल शर्मा, पूर्व प्रधान डा राजीव,  राममेहर, राकेश, अजय, नवीन, बॉबी, पूर्व सचिव मास्टर मदन पाल, सुमेर, सुखबीर, घनश्याम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत एवं सामाजिक क्षेत्र से ग्राम सरपंच श्रीमती नीलम देवी, सुंदर पंच, राजपाल पंच, संदीप पंच, पूर्व सरपंच कृष्ण सिंह, पूर्व कमेटी प्रधान कंवर सिंह बोहरा, एडवोकेट रमेश कुमार, पूर्व प्रिंसिपल आर.डी. मास्टर, कंवर सिंह नंबरदार, कमेटी प्रधान कंवर सिंह बोरा, एसएमसी प्रधान बाबूलाल स्वामी, लाल सिंह चौकीदार, लाइब्रेरियन विकास, सोनम, निशा तथा यश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवकों रितिक एवं यतिन फ़ोटोग्राफऱ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र से समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों में मनोज रामबास, शीशराम एग्जाम क्रेकर ग्रुप कोका, सतीश शर्मा सती माता क्लब भडफ़़, ओमप्रकाश राहत ग्रुप करीरा, पवन मुंडिया खेड़ा को सम्मानित किया गया।



 हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभदायक है योग - विधायक कंवर सिंह यादव
-योग युक्त हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा , हर घर योग हर दिन योग, स्वच्छता का दिया संदेश
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम विशेष संदेश प्रसारित किया गया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को एक नई दिशा दी है। सरकार ने इस वर्ष योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा का एक ऐतिहासिक संकल्प लिया है। योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता बल्कि मन को भी नियंत्रित करता है। हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि जब प्रदेश का युवा योग से जुड़ेगा तो उसका मन और शरीर दोनों मजबूत होंगे। आयुष विभाग से सहायक पवन, अजीत, कैलाश चंद को प्रशंसा पत्र देकर विधायक ने सम्मानित किया। अंत में पौधा रोपण करके प्रकृति के साथ जुड़े रहने का संकल्प लिया।
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहेगा तथा तनाव से छुटकारा मिलेगा। योग अगर सही तरीके से किया जाए तो इसका जल्द ही फायदा दिखने लगता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन व सही तरीके से योग करने पर गंभीर से गंभीर बीमारी पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।
कार्यकम में आयुष योग सहायक अजीत ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत योगिक क्रियाएं करवाई। उन्होंने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर तहसीलदार पायल, बीईओ सुरेश ,एचएमओ डा. नेहा यादव, डा. जितेंद्र मोरवाल, कार्यक्रम संयोजक डा. शशि मोरवाल,गौशाला प्रधान भगत सिंह, मंच संचालक प्राचार्य नरेश कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: योग करते हुए विधायक

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने श्रीकृष्ण गोशाला का किया दौरा
-गोशाला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-गायों को अपने हाथों से गुड व हरा चारा भी खिलाया, 51 हजार रुपए निजी कोष से दान
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने श्री कृष्ण गोशाला कनीना का दौरा किया इस दौरान उन्होंने वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गायों के बाड़े में जाकर गायों के हालात देखे। प्रबंधन द्वारा उन्हें गायों कि की गई व्यवस्था का पूरे सिस्टम दिखाए। जिस पर विधायक कंवर सिंह यादव काफी खुश नजर आए  उन्होंने प्रबंधन द्वारा गायों की सेवा  कार्यों की सराहना की।
   इस अवसर पर गौशाला प्रधान भगत सिंह द्वारा  आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए कीटनाशक दवाओं सहित दवाओं अन्य चीजों के बारे में अवगत करवाया तथा नगरपालिका द्वारा दिए गए नोटिस को बारे में भी उनके संज्ञान में लाया गया। जिस पर विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही अधिकारियों से बात कर  कीट नाशक व अन्य प्रकार की दवाओं की व्यवस्थाएं की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने गायों को गुड़ व हरा चारा भी खिलाया तथा गौशाला परिसर में त्रिवेणी नीम, पीपल एवं बरगद भी लगाए। इस मौके पर विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा गो सेवा करना भारतीयों का परम धर्म है। गो माता में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। हम सभी को मिलकर गोमाता की सेवा अवश्य करनी चाहिए तथा अपने घरों में भी एक-एक गाय को पालना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला में गाय गोद लेने की जो प्रथा चलाई जा रही है वह काफी अच्छी है इसका सभी को अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर गौशाला प्रधान भगत सिंह, उपप्रधान दिलावर सिंह, मास्टर रामप्रताप,रामपाल यादव,मनोज कुमार, होशियार सिंह सत्संगी, यश यादव सहित अन्य गोभक्त तथा गोसेवक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: गायों की सेवा करते हुए विधायक कंवर सिंह

ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालक ओ3म योग संस्थान ट्रस्ट पाली फरीदाबाद में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
परम श्रद्धेय गुरुजी योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी (संस्थापक-अध्यक्ष, ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली फरीदाबाद) के पावन सानिध्य में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली फरीदाबाद में प्रात: 5 बजे से किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम परमेश्वर के निज मुख्य एवं सर्वश्रेष्ठ नाम च्च्ओमज्ज् का तीन बार उच्चारण करके प्रार्थना मंत्र का गान किया गया। तत्पश्चात योगीराज महाराज जी ने प्रोटोकॉल के आसनों का अभ्यास कराया साथ ही शुद्धि क्रियाओं और प्राणायाम का भी अभ्यास कराया और उसके शारीरिक मानसिक एवं आत्मिक लाभ के बारे में अवगत कराया।
परम श्रद्धेय योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी ने बताया कि इस बार योग दिवस का थीम च्च्स्वस्थ उम्र के लिए योगज्ज् है। यह विषय बढ़ती आयु के साथ शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जीने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। इसी कड़ी में गुरुजी के शिष्य पाली गाँव के 70 वर्षीय जगदीश जी एवं योगाचार्य नवरतन सांगवान ने एडवांस आसनों का प्रदर्शन किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने भी स्तूप बनाकर एवं अनेक आसन कर के दिखाए। समापन के पहले सिंह गर्जना, ताली योग, हास्य योग भी कराया गया। सभी योग प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर तन्मयता के साथ योग का अभ्यास किया। योग के समापन पर श्री योगराज अरोड़ा जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम योग संस्थान ट्रस्ट) ने सबका धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पाली गाँव के सरपंच रघबर भड़ाना, केंद्रीय आर्य सभा, फरीदाबाद के महामंत्री सरल जी, यादव महासभा, फरीदाबाद के प्रधान हरिबाबू यादव, सुनील आर्य, भानु प्रताप सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय), आलोक अत्री (अभाविप, दिल्ली प्रांत), सीए के सी गर्ग, अनिल अग्रवाल, डॉ ओमप्रकाश पूर्व प्रिंसिपल, डॉ सुरेश सिंह डायरेक्टर स्कूल, सरदाराम भड़ाना, सोमंत वकील, कुलदीप, राकेश, बिजेंद्र, जगदीश भड़ाना, ओमप्रकाश राठी, सतवीर आर्य, सुरेश आर्य, देवेंद्र, चिराग याज्ञिक, मृदुल याज्ञिक, ट्रस्ट के महामंत्री डॉ संदीप आर्य, वैद्य मलय याज्ञिक, ऋषिपाल, नरेंद्र, मनीष, सुशील यादव, स्कूल की मैनेजर डॉ राशि, प्रिंसिपल डॉ अंजू, मंजू यादव, आशा अरोड़ा , अनिता योग शिक्षिका ( आयुष विभाग ) स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा सेकड़ों योग साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात केला फल एवं फ्रूटी का प्रसाद वितरण किया गया। योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी ने सभी को योग दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ दी।

















राजकीय महाविद्यालय में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
-महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे
-लगभग 700 लोगों ने व्यायाम किया
******************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। कनीना में पिकेसडी कालेज प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। आयुष विभाग एवं  हरियाणा योग आयोग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। योगाभ्यास की औपचारिक शुरुआत करने से पहले मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों और आम जनता ने प्रधानमंत्री  के डिजिटल माध्यम से दिए गए लाइव संबोधन को बेहद ध्यानपूर्वक सुना।
लाइव संबोधन की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि विधायक महेंद्रगढ़ कंवर सिंह ने सामूहिक योगाभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ मिलकर विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। इसके पश्चात, उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि योग केवल 21 जून को की जाने वाली एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और प्रतिदिन नियमित रूप से योग करना चाहिए। कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, युवाओं और योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य और कल्याण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रशासन के अधिकारी गण, कर्मचारी गण, बच्चे,महिलाएं व सैकड़ों पुरुष मौजूद रहे।
महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव
  उधर 12वे इंटरनेशनल योग दिवस पर सुबह-सुबह नवोदय विद्यालय करीरा में योग क्रियाएं पूर्ण की।--
12वे इंटरनेशनल योग दिवस पर सुबह-सुबह नवोदय विद्यालय करीरा में योग क्रियाएं पूर्ण की। प्राचार्य बृजमोहन लाल रावत की लीडरशिप में मनाया। जबकि अध्यापक कैंपस में मौजूद नहीं थे।
श्री रावत ने बताया कि योगा भारत की कल्चरल विरासत है और अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी है। इसे रोज करने से बाडी लचीली बनती है, सभी भौतिक एवं मानसिक बीमारियों से दूर रहती है। यह संतुलित मनोवृत्ति बनाता है औरस्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। योगा का प्रकृति से गहरा नाता है और यह हर किसी को अपने अंदर के नेचर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इमोशनल बैलेंस और अच्छी आदतों के विकास करने के लिए बहुत फायदेमंद है। योगा आखिर में मुक्ति की ओर ले जाता है। इस मौके पर किशन, राजकुमार, मनोज, संजय, अजय आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 02: नवोदय में योग करते हुए
   03:योग करते कनीना में साधक
  04: योग करते हुए तथा प्रधानमंत्री का व्याख्यान सुनते हुए।

No comments: