कनीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़
-- 232 बोतल अवैध शराब बरामद
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोका गांव थाना सदर कनीना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 232 बोतल अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब में 9 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 223 बोतल देशी शराब शामिल हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार छापेमारी की। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है ताकि अवैध शराब के स्रोत एवं इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन 07: पकड़ी गई शराब
कनीना उप नागरिक अस्पताल बना प्रदेश में मिसाल
-5 स्पेशलिस्ट करेंगे विभिन्न प्रकार के ईलाज, निजी अस्पतालों से मिलेगा निजात
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप नागरिक अस्पताल बना प्रदेश में मिसाल। पांच विशेषज्ञ डाक्टर तैनात, जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्स-रे सुविधा। सरकार का लक्ष्य-हर सरकारी अस्पताल में मिलें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज न कराना पड़े। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से उपमंडल स्तर पर नागरिक अस्पताल जैसी मिल रही हैं सुविधाएं। अब अधिकांश बीमारियों का इलाज, आपरेशन और आधुनिक जांच होगी कनीना में ही
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से कनीना को मिली बड़ी सौगात---
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से कनीना उप नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। अस्पताल में अब पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं और जल्द ही अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्स-रे मशीन भी स्थापित की जाएगी। इससे कनीना सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों मरीजों को विशेषज्ञ इलाज और जांच के लिए रेवाड़ी, नारनौल अथवा निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
प्रदेश का पहला ऐसा उप नागरिक अस्पताल, जहां मिल रही हैं नागरिक अस्पताल जैसी सुविधाएं-
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कनीना उप नागरिक अस्पताल प्रदेश का पहला ऐसा उप नागरिक अस्पताल बन रहा है, जहां नागरिक अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक जांच सुविधाएं और लगातार बढ़ रहे संसाधनों से क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
सरकार का लक्ष्य: हर सरकारी अस्पताल में मिले बेहतर इलाज--
आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, आधुनिक जांच उपकरण और बेहतर उपचार की सुविधा सुनिश्चित करना है, ताकि प्रदेश के लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज न कराना पड़े। सरकार चाहती है कि आम नागरिक को अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। कनीना उप नागरिक अस्पताल इसी सोच का उदाहरण बनकर उभर रहा है।
पांच विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती से अस्पताल हुआ और मजबूत-
अस्पताल में पहले से सर्जन डा. हेमंत नागर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. धर्मेंद्र तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. कोमल गहलोत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुधीर और फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डा. साक्षी मलिक ने भी कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जिससे अधिकांश बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव हो गया है।
सर्जन डा. हेमंत नागर करेंगे विभिन्न प्रकार के आपरेशन-
डॉ. हेमंत नागर अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसील, पित्त की थैली की पथरी, फोड़े-फुंसी, गांठ, बवासीर, फिशर, फिस्टुला तथा दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों सहित सामान्य शल्य चिकित्सा (जनरल सर्जरी) के आपरेशन एवं उपचार करेंगे। इससे मरीजों को सामान्य आपरेशन के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
डा. धर्मेंद्र देंगे हड्डी और जोड़ों के रोगों का विशेषज्ञ उपचार-
हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. धर्मेंद्र फ्रैक्चर, हड्डी खिसकना, कमर दर्द, गठिया, घुटनों एवं जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल, मोच तथा अन्य आर्थोपेडिक समस्याओं का उपचार करेंगे। आवश्यकता पडऩे पर हड्डियों से जुड़े छोटे ऑपरेशन भी किए जाएंगे।
डा. कोमल गहलोत करेंगी महिलाओं का इलाज और सुरक्षित प्रसव-
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. कोमल गहलोत गर्भावस्था की जांच, सुरक्षित प्रसव, गर्भाशय एवं अंडाशय संबंधी बीमारियों, मासिक धर्म की समस्याओं, परिवार नियोजन तथा महिलाओं के आवश्यक उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगी।
डा.सुधीर करेंगे नवजात और बच्चों की बीमारियों का उपचार-
बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुधीर नवजात शिशुओं, बच्चों और किशोरों का उपचार करेंगे। वे निमोनिया, डायरिया, बुखार, खांसी-जुकाम, एलर्जी, कुपोषण, संक्रमण, पीलिया सहित विभिन्न बाल रोगों का इलाज करेंगे तथा टीकाकरण और पोषण संबंधी परामर्श भी देंगे।
डा. साक्षी मलिक देंगी सभी आयु वर्ग के मरीजों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं-
फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डा. साक्षी मलिक मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप, थायराइड, अस्थमा, वायरल बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड, पेट संबंधी बीमारियों तथा अन्य सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों का उपचार और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करेंगी।
जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे सुविधा--
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि अस्पताल में शीघ्र ही अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जाएगी। इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और समय पर जांच के साथ शीघ्र उपचार उपलब्ध होगा।
क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने--
प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि किसी भी मरीज को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज न कराना पड़े। कनीना उप नागरिक अस्पताल प्रदेश का पहला ऐसा उप नागरिक अस्पताल बन रहा है, जहां नागरिक अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भविष्य में भी अस्पताल में जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
— आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा
फोटो कैप्शन: डाक्टर एवं स्वास्थ्यमंत्री
31 दिन की कठोर तपस्या के बाद रविवार को हुआ हवन व भंडारा
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव ककराला में रविवार को हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। धुने पर भक्त रवींद्र ने 31 दिन तक कठोर तपस्या की और कल खत्म कर गद्दी संभाली। उन्होंने तपस्या की शुरुआत ज्येष्ठ मास में शुरू की थी जिसमें अपने चारों और धुनें जलाए गए। वह रोजाना 12 बजे से 2.15 बजे तक तप करते थे समापन पर महिलाओं ने भव्य मंगल गीत गाए। उन्होंने कहा कि इंसान को उसके कर्मों का फल इसी जन्म में मिलता है। झूठे आडंबरों से कुछ नहीं होता । इंसान को जीवन में छल कपट नहीं करना चाहिए । भारत वर्ष साधु संतों का देश है यहां युगों युगों तक महात्माओ ने तप किया है। भक्त रामनिवास ने कबीरदास , वाल्मीकि और तुलसीदास के जीवन को श्रद्धालुओं में प्रकाशित किया है।
फोटो कैप्शन 06: तप करते हुए भक्त
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाने का संकल्प
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेहलंग में अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभा यादव द्वारा किया गया। अभियान की शुरुआत उन्होंने एक वर्ष के बच्चे लक्ष्य को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर की।
इस अवसर पर डा. प्रभा यादव ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, चाहे बच्चे को पहले भी कई बार पोलियो की खुराक मिल चुकी हो।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य अभियान के दौरान क्षेत्र के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचकर उसे पोलियो की दवा पिलाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर तथा निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाएंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनहित अभियान में सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, एम पी एच डब्ल्यू भूपेंद्र यादव , ए एन एम मंशा,, इंद्रजीत , पूजा कौशिक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 05: पोलियों की खुराक पिलाते हुए डाक्टर
गांव झाड़ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता - कुनाल मावता
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर बल देते हुए औषधीय विज्ञान विभाग एवं पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा समिति के निदेशक कुनाल मावता ने कहा कि गांव झाड़ली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति, आधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे ग्रामीण नागरिकों को समय पर उपचार मिलेगा और उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
कुनाल मावता ने संबंधित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया कि गांव झाड़ली एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन इस जनहित के विषय पर सकारात्मक पहल करेगा और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा।
कनीना के अमीश कुमार को युवा कहानीकार को मोलडऩाथ ट्रस्ट द्वारा सम्मानित
-गत दिनों विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पंचकुला में हुए थे सम्मानित
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी युवा अमीश कुमार को शनिवार के दिन कनीना के संत मोलडऩाथ ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवेश पंडित श्रीराम कथाकार , ट्रस्ट प्रधान दिनेश कुमार यादव ने युवा कहानीकार की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा हरविंदर सिंह कल्याण उन्हें सबसे युवा श्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। साथ में 5000 रुपए का इनाम भी मिल चुका है। इस मौके पर घनश्यामदास अरोड़ा विधायक, रेशमा कल्याण, भारत भूषण भारती विधायक तथा डा. चंद्र त्रिखा निदेशक हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी हाजिर रहे। बता दें कि साहित्यिक सम्मान मिलने वालों में अमीश कुमार सबसे युवा रहे तथा विधानसभा स्पीकर ने खुशी खुशी उनसे लेखन के बारे में पूछा।
उल्लेखनीय है कि अनीश कुमार की पांच साहित्यिक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
श्रीराम कथाकार प्रवेश पंडित ने कहा कि कनीना क्षेत्र में ऐसे युवा भी हैं जो अपनी प्रतिभा का लोहा छोटी उम्र में ही मनवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि निश्चितरूप से ये गुण उन्हें अपनी माता एवं पिता से प्राप्त हुए हैं। अमीश साधुवाद का पात्र है।
उधर प्रधान मोलडऩाथ ट्रस्ट प्रधान दिनेश कुमार यादव ने कहा कि अमीश कुमार ने नवोदय स्कूल से शिक्षा पाकर अपने पिता से कहानी लिखना सीखा है। इसकी प्रतिभा उस समय उजागर हुई जब सम्मान पाने वालों में सबसे युवा कहानीकार हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकुला पहुंचा जिससे सभी की नजरें उन पर टिक गई। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा कलाकारों का मान सम्मान बढ़ाना हम सभी का दायित्व बनता है। इस मौके पर कई जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: अमीश कुमार को सम्मानित करते हुए
खेड़ी में किया स्वयंसेवकों को सम्मानित
-अतरलाल रहे मुख्य अतिथि
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। गांव खेड़ी तलवाना में आयोजित श्री क्षत्रिय युवक संघ के आठ दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में भाग लेकर अपने गांव धनौंदा लौटे स्वयंसेवकों जतिन सिंह तंवर, एकलव्य सिंह, गौरववर्धन सिंह और हितेश तंवर का ग्रामवासियों ने मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
बाबा दयाल प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी अतरलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह नंबरदार ने की।
उन्होंने कहा कि युवा समाज के भविष्य हैं। इन शिविरों से युवाओं में कर्तव्य बोध तथा स्वधर्म प्रेम की भावना विकसित होती है।यदि युवाओं में कर्त्तव्य बोध और स्वधर्म प्रेम का संचार हो गया तो समझो समाज, राष्ट्र व स्वधर्म भी विकसित हो गया। स्वयंसेवक जतिन सिंह तंवर ने कहा कि उन्हें शिविर में क्षात्र धर्म के गुण और संस्कृति को जानने व समझने का अवसर मिला। एकलव्य, गौरव वर्धन तथा हितेश ने कहा कि ऐसे शिविरों से युवाओं व बालकों को आपसी प्रेम, त्याग तथा सदाचार की प्रेरणा मिलती है। युवाओं को अधिक से अधिक इन शिविरों में भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर मीरसिंह वैद्य जी, रामवीर सिंह पंच, डॉक्टर मुकेश सिंह, राजेंद्र सिंह नंबरदार, किसनपाल सिंह, शिवकुमार स्वामी, पवन प्रजापत, एकलव्य, गौरववर्धन, जतिन, हितेश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए अतरलाल एवं ग्रामीण।
खेत से 10 फव्वारा पाइप बणी में ले जाकर दिए काट
-तीन लोगों पर मामला दर्ज
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में किसान के 10 फव्वारा पाइप बणी में ले जाकर काट डाले। तीन लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। देवेंद्र चेलावास ने शिकायत दी है कि उनके 10 एल्युमिनियम के फव्वारा पाइप 3 लोगों ने बणी में ले जाकर काट डाले। कनीना पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह 26 जून को शाम 8 बजे जब ट्यूबवेल पर गया तो कुएं पर बलविंद्र, कुलदीप और पंकज बैठे हुए थे, जो देवेंद्र को देखकर भाग खड़े हुए। किंतु दस पाइप पाइप गुम पाए गए। पाइपों के बारे में आसपास पूछताछ के लेकिन कहीं नहीं मिले। फिर सूचना मिली कटे हुए पाइप बणी में पड़े हुए हैं। जब देवेंद्र बणी में पहुंचा तो पाइपों को पहचान लिया। पाइपों के रखवाली के लिए उन्होंने अपने ताऊ धनपत सिंह को बैठा दिया और पुलिस को सूचित कर दिया। तभी कुछ देर बाद पड़ोसी महेंद्र का देवेंद्र के पास फोन आया कि बलविंद्र कटे पाइपों को लेने के लिए आया है और धनपत के साथ झगड़ा कर रहा है। कनीना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 के तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है।
एल्युमिनियम के 10 पाइप व 12 फव्वारा नोजल चोरी
--अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव कोका में किसान के 10 फव्वारा एल्युमिनियम पाइप तथा 12 नोजलकिसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिए। उन्होंने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि 27 जून को शाम 6 बजे गया तो खेत में 10 पाइप एल्युमिनियम के 12 फरवरी रखे थे। अगली सुबह जब 8 बजे खेत में पशुओं का चारा लेने गया तो 10 पाइप 12 फव्वारा नोजल पीतल के गायब मिले। ये अज्ञात चोर ने चोरी कर लिए। उन्होंने पता किया कि पड़ोसी संदीप कोका 14 नोजल, जयवीर 9 नोजल, बालू राम 10 नोनोज रविंद्र बहाला मौजा उच्चत 11 नोजल किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत- दीपक चौधरी
-यह अभियान सुबह 8 बजे से 4 बजे तक रहेगा जारी
-29 व 30 जून को घर घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स
-कनीना क्षेत्र में बनाए गए है 68 बूथ
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ एडवोकेट दीपक चौधरी ने समान्य अस्पताल कनीना परिसर में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर किया। जिसके तहत आज कनीना व आसपास के क्षेत्र में 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जा रही है।
कनीना उपनगरिक अस्पताल के आयुष मेडिकल आफिसर विनय मुद्गिल ने बताया कि यह अभियान एसएमओ डा.रेनू वर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। आज से शुरू हुआ अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कनीना ब्लाक में 68 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर सुबह 8 बजे से शाम 4 तक दवाई पिलाई जाएगी उन्होंने बताया कि 29 व30 जून को टीमों द्वारा घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड तथा अन्य जगहों पर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा रही है। इस अवसर पर पार्षद एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग में अनेक नई योजनाएं लागू करवाकर स्वास्थ्य सेवा को मजबूती प्रदान की है। विभाग द्वारा चलाई जा रहे हैं सभी योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर एएनएम सुनीता देवी, फार्मासिस्ट राजकुमार, पार्षद एडवोकेट दीपक चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: पल्स पोलियो का शुभारंभ करते हुए
गोशाला में गायों की सेवा कर लगाए पौधे
-51 हजार रुपए का दिया दान
********************
***********************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। प्रवक्ता सचिन शर्मा की माता स्व. शकुंतला शर्मा की पावन स्मृति में श्री कृष्ण गोशाला कनीना में गोसेवा, पौधारोपण एवं त्रिवेणी रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गौमाताओं को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर गौसेवा की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इसके साथ ही धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण त्रिवेणी (पीपल, बरगद एवं नीम) का भी रोपण किया गया।
गोशाला प्रधान भगत सिंह ,श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, श्रीआदर्श रामलीला समिति के प्रधान मोहित जेलदार, बाबा मोलडऩाथ समिति के प्रधान दिनेश यादव, आर्य समाज कनीना के प्रधान मोहर सिंह, श्री गौड़ सभा के प्रधान डा. रवींद्र कौशिक, सेवा भारती संस्था से जगदीश गुप्ता, बाबा मोलडनाथ युवा संगठन, बाबा मोलडनाथ सत्संग मंडल, बाबा लालगिरी आश्रम समिति से पंकज यादव, पार्षद दीपक चौधरी, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दीपक गुप्ता आदि ने गायों की सेवा की।
इस अवसर पर भारद्वाज परिवार ने श्रीकृष्ण गोशाला कनीना को गोसेवा के लिए 51000 रुपए की राशि दान स्वरूप भेंट की। इस मौके पर ,पार्षद योगेश यादव, गौशाला कोषाध्यक्ष मास्टर रामप्रताप , सहसचिव रामपाल यादव ,पार्षद मनीष कुमार, पार्षद नीतेश गुप्ता, पार्षद राकेश सिंटु, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश नंबरदार, दादा ठाकुर मंदिर कमेटी चेलावास के प्रधान विनोद मित्तल, बाबूलाल गोयल, सुभाष मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, डा. नरेंद्र शर्मा, डा. टीटू शर्मा, दीपक शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, प्रोफेसर हरिओम भारद्वाज, कैलाश चंद शर्मा, कृष्ण शर्मा, संजय भारद्वाज, प्रशांत राव, अनिल शर्मा एवं कमल यादव सहित अनेक जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: गोशाला में त्रिवेणी लगाते हुए
उन्हाणी के पास रोड़ डाइयवर्ट आफत
-बसें हो रही हैं लेट, पांच मिनट का सफर एक घंटे में
-भारी वाहनों की हो अलग लेन
*******************************************
************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। उन्हाणी पुल बनने से तीन वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं जिनमें-
1. उन्हाणी गांव की फिरनी होकर यूरो स्कूल एवं नहर के बीच चरखी दादरी मार्ग होकर महेंद्रगढ़ या दादरी की ओर
2. यूरों एवं हैफेड गोदाम के बीच से गुजर रही नहर के साथ साथ होकर कनीना,कोसली, रेवाड़ी, नारनौल, अटेली की ओर
3. नायरा पेट्रोल पंप के समक्ष से सिंगल सड़क मार्ग होकर उन्हाणी से आगे चरखी दादरी मार्ग पर पहुंचा जाए फिर चाहे महेंद्र्रगढ़ जाए या चरखी दादरी
समस्या-भारी वाहनों से सिंगल रोड़ पर जाम की समस्या। मसलन पांच मिनट का सफर एक एक घंटे में
इलाज-भारी वाहनों पर काबू पाया जाए और उन्हें अलग से एक मार्ग दे दिया जाए












No comments:
Post a Comment