सिद्धार्थ यादव का हुआ जमकर स्वागत
*************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। नारनौल में भाजपा द्वारा सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक नियुक्त किए जाने की खुशी में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने सिद्धार्थ यादव का माल्यार्पण कर, फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की और विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की मीडिया नीतियों को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। पूरे माहौल में जोश और उमंग साफ़ झलक रही थी। कनीना से प्रीतम उर्फ जोनू
ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर सीताराम पूर्व विधायक,डॉ दीपक राव ,एडवोकेट रोहित यादव ,सतबीर, बिट्टू , सचिन बॉस , राकेश यादव, परवीन कुमार,प्रिंस यादव, बच्चन पाल समेत सैकड़ों साथी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 12: संबंधित है
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में रोजगार मेले का आयोजन, 60 छात्राओं को मिला रोजगार
*************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) नारनौल में आज संस्थान के प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इस रोजगार मेले में यूएनओ मिंडा मानेसर, डीएलआईएम स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन टपूकड़ा और बीडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मेले के प्रति छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया, जिसमें संस्थान की कुल 130 छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विभिन्न कंपनियों से आए मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी कौशल और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। रोजगार मेला में 60 योग्य छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए किया गया।
प्रधानाचार्य ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कार्यवाहक वर्ग अनुदेशिका सुरेश कुमारी, अतिरिक्त चार्ज अप्रेंटिस अनुदेशिका ममता यादव, एसटी अनुदेशिका सरोज कुमारी, एसओटी अनुदेशिका सन्तोष बाई, इलेक्ट्रीशियन अनुदेशिका शकुन्तला देवी, कॉस्मेटोलॉजी अनुदेशिका सुन्दर कुमारी, इलेक्ट्रीशियन अनुदेशक सुमन कुमार, कोपा अनुदेशक प्रदीप कुमार तथा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11: संबंधित है
हरियाणा में बीजेपी ने ईमानदारी से नहीं, चोरी से सरकार बनाई- हुड्डा
-भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत
*************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी ने हरियाणा में ईमानदारी से नहीं, चोरी से सरकार बनाई है। इस चोरी के तमाम सबूत अब समाने आ चुके हैं। राहुल गांधी के बाद अब मीडिया रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है।
हुड्डा सतनाली में हुए महेंद्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दान सिंह की तारीफ की और कहा अगली सरकार कांग्रेस यानी आपकी आएगी और बीजेपी जाएगी। राव दान सिंह को मजबूत करो ताकि आपके काम और इस इलाके का विकास: हो सके। इस मौके पर उन्होंने जिक्र करते कहा कि 2024 चुनाव में 36 बिरादरी और हर वर्ग ने कांग्रेस को अपना वोट व समर्थन दिया। तमाम लोग बता रहे थे कि बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है। लेकिन नतीजे ठीक इसके उल्टे आए। मैंने उसी समय इन नतीजों पर संदेह जता दिया था। लेकिन बाद में जब हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की टीम ने इसकी गहराई से जांच की तो वोट चोरी का पर्दाफाश हो गया।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे थे, लेकिन आजतक उनका जवाब नहीं मिला। उदाहरण के तौर पर आयोग ने 5 तारीख को रात में बताया कि हरियाणा में 61.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है। लेकिन अगले दिन इसे बढ़ाकर 65.65त्न कर दिया गया और गिनती से एक दिन पहले 7 तारीख को इसे बढ़ाकर 67.9 प्रतिशत कर दिया गया। यानी यह समझ से परे है कि ईवीएम बंद होने के बाद अपने आप इतनी वोट कैसे बढ़ गईं?
अपने संबोधन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2005 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन, सरकारी नौकरियां देने, खिलाडिय़ों का सम्मान, किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने, बुजुर्गों का मान-सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मामले में देश का नंबर वन राज्य बनाया था। लेकिन पिछले 12 साल में भाजपा ने प्रदेश को बेरोजगारी, अपराध, नशा, भ्रष्टाचार और कर्ज के मामले में नंबर वन राज्य बना दिया है।
अपराध का आलम यह है कि प्रदेश में 60 अपराधी गिरोह सक्रिय हैं। वो ना सिर्फ अपराध करते हैं, बल्कि उसके बाद उसकी जिम्मेदारी भी लेते हैं, क्योंकि उनमें सरकार और कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है। हरियाणा में सरेआम लूट, डकैती, फिरौती, हत्या, फायरिंग रूटिन बन गई है। खुद केंद्र सरकार के समाजिक प्रगति सूचकांक ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया है। भाजपा ने हरियाणा की आर्थिक हालत इतनी खराब कर दी है कि 18 बड़े राज्यों में हरियाणा 14वें स्थान पर फिसल गया है।राव दान सिंह, विधायक राजबीर फरटिया, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक अनिता यादव, अक्षत यादव, जिलाध्यक्ष सतबीर झुकिया, ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष राम रूप आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09 से 10: संबंधित हैं
बाजरा बेचने के लिए किसान घर बैठे ई-खरीद पोर्टल व ऐप से निर्धारित करें अपना शेड्यूल-डीसी
किसान खुद गेट पास जनरेट कर पहुंचे मंडी, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा
*************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस बार खरीफ फसलों की खरीद को और अधिक सुचारु बनाने के लिए ई-खरीद पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया है। अधिकारी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। इसके माध्यम से किसान अपना शेड्यूल खुद बनाकर ला सकते हैं उन्हें मंडी में गेट पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये निर्देश उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को अनाज मंडी नारनौल में अधिकारियों, आढ़तियों तथा ट्रांसपोर्टर की बैठक में दिए। इसके बाद उन्होंने अनाज मंडी का निरीक्षण किया।
डीसी ने मंडी में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल बेचने से पहले ई-खरीद हरियाणा मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
किसान ई-खरीद हरियाणा ऐप से गेट पास जनरेट करके ही फसल मंडी लाएं। नारनौल मंडी के गेट पर पहुंचकर गेट पास का क्यू आर कोड स्कैन करवाना होगा, जिससे लंबी कतारों में लगे बिना सीधा प्रवेश मिलेगा। गेट पास जारी होने के बाद मंडी में बायोमीट्रिक सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा, और इसके बाद ही ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजरा लेकर आने वाले किसानों के वाहन की नंबर प्लेट पर नंबर अंकित होना जरूरी है। मंडी गेट पर ही किसान और वाहन की फोटो कैप्चर की जाएगी। फसल बिकने के बाद किसान ई-खरीद पोर्टल से अपना जे फार्म जरूर प्राप्त करें। फसल का भुगतान तय समय पर सीधे किसान के बैंक खाते में पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से होगा। पंजीकरण, भुगतान और अन्य अपडेट की जानकारी स्रूस् से मिलेगी। किसी भी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-2060 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडी में किसानों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए।
उपायुक्त ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरा करके ही मंडी में लेकर आएं, ताकि मंडी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आढ़तियों को निर्देश दिए कि वे अपने पास तिरपाल तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित रखें, ताकि बारिश या अन्य स्थिति में फसल को नुकसान से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने खरीद एजेंसियों को भी सख्त निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल का उठान कार्य समय पर पूरा किया जाए, जिससे मंडी में जाम या भंडारण की समस्या उत्पन्न न हो और किसानों को भुगतान व अन्य प्रक्रियाओं में देरी न हो।
अनाज मंडी में किसानों-मजदूरों को 10 रुपये में भरपेट भोजन--
अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अटल श्रमिक किसान कैंटीन का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां भोजन कर रहे किसानों और मजदूरों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।
सरकार की ओर से इस कैंटीन में मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि मंडी में दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों और मजदूरों को बाहर महंगे दामों पर खाना खाने को मजबूर न होना पड़े। खास बात यह है कि यहां केवल सस्ता ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह पहल मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शुरू की गई है, जिसका मकसद मेहनतकश तबके को राहत देना है।
फोटो कैप्शन 06:अनाज मंडी में अटल श्रमिक किसान कैंटीन का ज्यादा लेती डीसी
रेलिंग टूटने से हादसों की संभावना
*************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। पाथेड़ा से धनौंदा संपर्क सड़क मार्ग पर जवाहरलाल नेहरू कनाल पर बने पुल की दोनों साइड की रेलिंग टूटने से आवागमन करने वाले यात्रियों तथा वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। इस सम्बन्ध में बसपा के अतरलाल ने सरकार तथा जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया की रेलिंग की तत्काल मरम्मत करवाकर जनता को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल की दोनों साइड की रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। किसान कई बार विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में यह शिकायत ला चुके परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ है। जनता ने टूटी रेलिंग पर कट्टों में मिट्टी भरकर लगाई है ताकि कुछ बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनहीनता तथा लापरवाही के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह सम्पर्क मार्ग महेन्द्रगढ़ जाने के लिए सबसे छोटा मार्ग है। इस पर धनौन्दा, खरकड़ा बास, पाथेड़ा, छिथरोली, झाड़ली आदि अनेक गांवों के यात्री आवागमन करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही रेलिंग की मरम्मत कर पुल को दुरूस्त नहीं किया गया तो प्रभावित गांवों के ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, करतार प्रधान, डा. मुकेश पंच, मदन तंवर, पवन, सुरेश आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: क्षतिग्रस्त पुल दिखाते लोग
तीन पर मारपीट का केस दर्ज
-उपमंडल के गांव स्याणा की घटना
*************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव स्याणा में जमीनी विवाद को लेकर मार पीटाई हुई जिसमें तीन लोगों के विरुद्ध कनीना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
केेस ओमप्रकाश यादव ने दर्ज करवाया। उन्होंने पुलिस में बताया कि कनीना अदालत में जमीन के संबंध में केेस चल रहा है। जिसकी सुनवाई 25 सितंबर को हुई थी। सुनवाई के बाद ओमप्रकाश अपनी गाड़ी में सवार होकर गांव स्याणा की तरफ जा रहा था, पीछे से नरेश व सतवीर जो कोर्ट में से ही आए थे, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आगे निकल गए और एनएच 152-डी अंडरपास के नीचे मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे लगाकर ओमप्रकाश की कार रोककर,मारपीट करने की कोशिश में थे। जिससे बचकर वह अपनी गाड़ी का कट मारते हुए निकल गया। ओमप्रकाश ने संभावना जताई है कि कट मारते समय नरेश कुमार को गाड़ी का हिस्सा लगा हो। डर के मारे घर ओमप्रकाश घर नहीं पहुंचा। लेकिन शाम के समय जब वह घर गया और गाड़ी खड़ी की उसी समय नरेंद्र अपने हाथ में डंडा लेकर आया पीछे नरेश व सत्यवीर गंदी गालियां देते हुए पीटने के लिए दौड़े। उन्होंने गाड़ी की बोनट, लाइट आदि को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। पत्थर फेंक कर भी मारे और गंदी गालियां दी जिसके चलते तीन लोगों पर मार पिटाई का मामला दर्ज कर लिया है। ओमप्रकाश ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पेश करने की बात कही।
किसान ले रहे हैं त्वरित गति से बाजरे की पैदावार
- फसल पैदावार लेने के साथ-साथ रबी फसल की कर रहे हैं तैयारी
*************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के किसान त्वरित गति से बाजरे की पैदावार ले रहे हैं साथ में बाजरे की सरकारी खरीद नई अनाज मंडी चेलावास में होने की संभावना से खुश हैं। पुरानी अनाज मंडी कनीना में 2200 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल बाजरे की बिक्री जारी है। कनीना क्षेत्र में त्वरित गति से पैदावार किसान ले रहे हैं। कपास की पैदावार भी किसान तेजी से ले रहे हैं। किसान मजदूरों की सहायता से पैदावार ले रहे हैं। कनीना में प्रतिदिन शिव चौक पर 300 के करीब दूसरे प्रांतों से आये मजदूर खड़े रहते हैं। वैसे भी मजदूर 7 हजार से से 10 हजार रुपये प्रति एकड़ फसल कटाई तो दो हजार रुपये प्रति एकड़ फसल निकालने के ले रहे हैं। किसान स्वयं अपना काम नहीं करते और मजदूरों की सहायता लेते हैं। अच्छी पैदावार लेकर किसान प्रसन्नचित नजर आ रहे हैं किंतु साथ में रबी फसल की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। वर्षा अभाव में बाजरे की बेहतर पैदावार नहीं हो पाई है।
कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, रोहित कुमार, अजीत सिंह, सूबे सिंह दिनेश कुमार, महेश कुमार आदि किसानों ने बताया कि बाजरे की अच्छी पैदावार नहीं हुई है, कड़बी भी अच्छी पैदावार नहीं मिली है। अभी से ही किसान रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं। वैसे भी सरकारी खरीद 2900 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। रबी फसल की तैयारियों में किसान जुटा है जिसके बारे में कृषि अधिकारियों से चर्चा की।
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी -
एसडीआं कृषि डा. अजय यादव बताते हैं कि गेहूं एक नवंबर से 25 नवंबर के बीच बीजाई की जाती है जिसके लिए 21 डिग्री ताप जरूरत होती है जो 145 दिनों में पक जाती है। जबकि सरसों की बिजाई का 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच बेहतर समय होता है जिसके लिए 28 डिग्री ताप की जरूरत होती है। यह डेढ़ सौ दिन में पककर तैयार हो जाती है। रबी फसल की अवधि में दो से तीन बार वर्षा भी हो जाती है वरना सिंचाई से ही यह फसल तैयार की जाती है।
फोटो कैप्शन 04: बाजरे की पैदावार लेता किसान।
किसान जुटे रबी फसल की तैयारी में
-खेतों की चल रही है सिंचाई
*************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र की बावनी अर्थात 52 हजार हेक्टेयर भूमि मानी जाती है। इस पर खरीफ फसल किसानों द्वारा लेने के पश्चात रबी फसल की तैयारी में किसान जुट गए हैं। त्वरित गति से अपने खेतों की सिंचाई फव्वारों द्वारा कर रहे हैं क्योंकि रबी फसल पूर्ण रूप से ट्यूबवेलों पर निर्भर करती है। किसान सरसों और गेहूं और गेहूं उगते हैं। सरसों की अच्छी पैदावार लेने के लिए अच्छे बीजों एवं खादों की तलाश कर रहे हैं। 10 अक्टूबर से सरसों की बीजाई प्रारंभ हो जाती है जबकि 1 नवंबर से गेहूं की बिजाई शुरू कर दी जाती है। वर्तमान में किसान बीजों की दुकानों पर जहां खाद एवं बीज लाकर खेतों में डाल रहे हैं वही बीजों को बीजाई करने के लिए अपने घर में सुरक्षित रख रहे ताकि समय आते ही बिजाई कर दी जाए।
किसान सुरेंद्र सिंह, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि जल्द ही बिजाई का समय आने वाला है। अभी दिन के समय तापमान अधिक होने से बीजाई संभव नजर नहीं आ रही है।
कई समस्याओं से जूझ रहे हैं किसान--
क्षेत्र के किसान कई समस्याओं से जूझते आ रहे हैं। पैदावार लेने के लिए बिजली, पानी, खाद, गिरते जलस्तर, बीजों की जानकारी अभाव तथा कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रबी फसल पैदावार लेना तलवार की धार के समान है।
कनीना क्षेत्र का किसान यूं तो सदा ही मेहनत के बलबूते पर जीवित रहा है। कठिन परिश्रम करके अपनी आजीविका कमा रहा है। उसकी मुख्य फसलें खरीफ एवं रबी की होती है। खरीफ की फसल वर्षा पर आधारित होती है। पहले ही भू-स्तर गिरता जा रहा है ऊपर से डार्क जोन घोषित होने से नलकूप खोदना आसान नहीं रहा है। वैसे भी नलकूप लगाना लाखों रुपये का खर्चा होता है। यह भी सत्य है कि प्रतिवर्ष उसके बिजली के उपकरण जलने की समस्या रहती है। जैसे तैसे उपकरण ऋण लेकर लगा भी देता है तो पानी की समस्या फिर भी आड़े आ जाती है क्योंकि बिजली कम आती है जिसके चलते पर्याप्त खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती है। क्या कहते हैं अधिकारी-
किसानों के सामने गिरते जलस्तर की समस्या भी तो विकराल बन रही है क्योंकि किसान प्रत्येक वर्ष डीप बोर करवाता है किंतु अगले वर्ष वह जलस्तर भी घट जाता है। ऐसे में दक्षिण हरियाणा का किसान हताश व निराश लगता है। उससे बात करने पर कृषि को घाटे का सौदा बताता है। इन हालातों में उसके लिए फसल पैदावार लेना तलवार की धार पर चलने के समान है।
---डा. देवराज यादव पूर्व कृषि अधिकारी
फोटो कैप्शन 05: रबी के लिए खेत की तैयारी करता किसान
माय भारत द्वारा युवाओं का प्रशिक्षण बहुत उपयोगी-डा. राकेश कुमार
-प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करें स्वयंसेवक- कर्मपाल यादव
*************************************
************
*********************
*************************************
कनीना की आवाज। मेरा युवा भारत, नारनौल (महेंद्रगढ़) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जाट सभा, नांगल चौधरी में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आयोजित छह दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 24 से 29 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में नारनौल, भिवानी, रेवाड़ी एवं गुरुग्राम जिलों से चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डा. राकेश कुमार, जिला प्रमुख, जिला परिषद महेंद्रगढ़ रहे, जबकि कर्मपाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नांगल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
मुख्य अतिथि डा. राकेश कुमार ने कहा कि मेरा युवा भारत द्वारा युवाओं के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी है। ऐसे प्रशिक्षणों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। युवा समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा समाज सेवा जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि कर्मपाल यादव ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और नींव हैं। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने तथा उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल एवं व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि अब इन स्वयंसेवकों को अपने-अपने ब्लाक में जाकर जमीनी स्तर पर कार्य करना है और अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत की गतिविधियों, युवा क्लबों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा है।
छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान मेरा युवा भारत, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम, युवा क्लब निर्माण एवं पंजीकरण, स्वयंसेवी संगठनों के साथ समन्वय, ईएलपी प्रक्रिया, नेतृत्व एवं एंकरिंग सहित विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने युवा क्लब भ्रमण, बाबा रमेश्वर दास मंदिर का दौरा, योगाभ्यास एवं श्रमदान, स्वास्थ्य जांच शिविर, संतुलित आहार जागरूकता कार्यक्रम तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में भी भाग लिया।
समापन अवसर पर जितेंद्र सैनी लेखाकार, एडवोकेट रिया चौहान, राजेश सैनी, हरिश शर्मा एवं हेमंत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 01 से 03: संबंधित हैं


















No comments:
Post a Comment