Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, September 7, 2022

 
मेहनती शिक्षकों को अब डेढ़ सौ से 200 किलोमीटर दूर पढ़ाने के लिए जाना पड़ेगा
************************************************************************
***********************************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज। हरियाणा में शिक्षकों के भारी संख्या में तबादले हुए है। तबादले होने से पूर्व शिक्षकों में खुशी की लहर थी कि अपने घर  के पास पहुंच जाएंगे लेकिन हुआ उल्टा खुशियां गम में बदल गई। अब इन शिक्षकों अपने घर से डेढ़ सौ से 200 किलोमीटर से भी अधिक दूर जाना पड़ेगा। हुआ यूं कि तबादले से पहले अनेकों पद खाली दिखाये जा रहे थे जिसके लालच स्वरूप
बहुत से शिक्षकों ने यह सोचा कि घर के पास अब कुछ सेवा दी जाए ताकि आसपास के विद्यार्थी विभिन्न सेवाओं में आगे निकल सके। उनकी आशाओं पर उस वक्त पानी फिर गया जब पहली सूची तबादले की आई और उन्हें हवा में छोड़ दिया गया अर्थात उनका कहीं तबादला नहीं हुआ। हाल ही में अब दूसरी सूची आई है जिसको देखकर उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। शिक्षकों प्राचार्य तथा प्राध्यापकों का डेढ़ सौ से 200 किलोमीटर से भी दूर जाना पड़ेगा। कुछ को इससे भी अधिक दूरी तय करके स्कूल में जाना पड़ेगा। अपने बच्चों से दूर जाकर अपने हाथों से रोटी बनानी पड़ेगी।
मिली जानकारी अनुसार धनौंदा के प्राचार्य कृष्ण कुमार अपने घर सिहोर से महज 4 किलोमीटर दूरी पर ही सेवा दे रहे थे और सोचा कि अब और घर के पास जाया जाए किंतु उन्हें अब परता जिला फतेहाबाद में सेवा देनी पड़ेगी जो घर से 200 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर है।
अध्यापकों ने बताया कृष्ण कुमार बहुत मेहनती प्राचार्य रहे है। उधर सुरेश पिलानिया से युद्धवीर सिंह प्राचार्य को कासन, कैथल जिले में स्टेशन दिया गया है। नरेंद्र सिंह प्राचार्य बेवल को सालवान जिला करनाल में स्टेशन दिया गया है। इसी प्रकार अंग्रेजी शिक्षा में नाम कमाने वाले सत्यवीर सिंह अंग्रेजी के प्राध्यापक को बेवल से उमरा नूह मेवात में भेजा गया है। धनौंदा के बहुत मेहनती प्राध्यापक रविंद्र कुमार को फिरोजपुर झिरका में भेजा गया है। इसी प्रकार पंकज कुमार यादव गणित प्रवक्ता बेरी स्कूल से अली मेवो पलवल में भेजा गया है। ऐसे एक नहीं दर्जनों अन्य शिक्षक है जो सरकार की बदली का दंश झेलने के रहे हैं। शिक्षक दिवस पर उन्हें आशा थी कि अच्छे स्टेशन चले जाएंगे लेकिन वह उल्टा हुआ।  जगह-जगह धरना प्रदर्शन चल रहा है ताकि शिक्षकों को वापिस भेजा जाए।  शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने मांग की है कि दूर जाने वाले महेंद्रगढ़ जिले के तथा अन्य जिलों के शिक्षकों को उनके घर के पास बुलाया जाए तथा कोई नियम बनाकर इनको घर के पास बुलाकर मान सम्मान दिया जाए। नहीं तो आने वाले समय में परिणाम अच्छे नहीं आएंगे।






साइबर अपराध पर आयोजित हुई सेमिनार
***************************************
***************************************
***
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में  साइबर अपराध पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने बताया कि साइबर अपराध तकनीकी प्रगति का ही दुष्परिणाम है । इसमें  इंटरनेट और कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। पहले साइबर क्राइम पकड़ में नहीं आता था लेकिन अपने दुष्परिणामों की वजह से यह सभी की नजर में आ जाता है। इसके माध्यम से अपराधी डेटा और जानकारी का गैरकानूनी हस्तांतरण करता है जो किसी व्यक्ति या समूह के लिए गोपनीय तथा कीमती हो सकता है। आगे उन्होंने बताया की विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर किसी अंजान लिंक व माध्यम से नहीं जुडऩा चाहिये ।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक हंसराज यादव ने बताया कि हम सभी डिजिटल दुनिया की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं । ऐसे में सावधानियों की आवश्यकता है।  तकनीकी के क्षेत्र में आज मानव ने बहुत प्रगति की है । जिसका लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है। लेकिन विज्ञान का दुरुपयोग होने के कारण साइबर अपराध भी आज कल तेजी से अपने पैर पसार रहा है।





दीपक चौधरी ने की बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन से बात
**************************************************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन सुवीर सिद्धू से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी और उनके साथी अधिवक्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान ने बताया कि चेयरमैन सुवीर सिद्धू से बार एसोसिएशन कनीना की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कनीना बार में ई-लाइब्रेरी की डिमांड रखी ताकि  कंप्यूटर के इस युग में डिजिटल लाइब्रेरी का होना अति आवश्यक है और सभी बार इस सुविधा का फायदा उठा रहे है और दूसरा जिन अधिवक्ता साथियों को मेडिकल सहायता के लिए आवेदन कर रखा है उनको जल्द ये सहायता उपलब्ध करवाई जाए। कनीना बार एसोसिएशन कनीना का वेलफेयर फंड की अति आवश्यकता है उसको भी हाउस की मीटिंग में पास करवाया जाए।
  चेयरमैन सुवीर सिद्धू ने इन सभी समस्याओं का निपटारा  जल्द ही करवाने का आश्वासन दिया। जल्द ही कनीना बार एसोसिएशन के निमंत्रण पर बार में आने का आश्वासन दिया। उनका कनीना बार में आने का जल्द ही समय मिल जायेगा। इस पर बार के प्रधान दीपक चौधरी और उनकी टीम ने उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट सुधीर यादव, केवल सिंह ,बलजीत यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1: बार कौंसिल के चेयरमैन से मिलते कनीना बार के पदाधिकारी।



खुला दरबार लगा ग्रामीणों को ब्याज माफी स्कीम की दी जानकारी
*********************************************************
****************************************
**********************
कनीना की आवाज। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बकाया बिलों में छूट के लिए ब्याज माफी स्कीम शुरू की गई है। गांव मोहनपुर नांगल में विभाग द्वारा खुला दरबार लगाकर ब्याज माफी योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जानकारी देते हुए एरिया इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बकाया बिल उपभोक्ताओं के लिए ब्याज माफी योजना शुरू की गई है। इस योजना में जो उपभोक्ता 31 दिसंबर 2021 से या इससे पहले का डिफाल्टर है तो उसको ब्याज माफी 100 फीसदी दी जाएगी। इसके साथ ही जो उपभोक्ता बकाया बिल की एक मुश्त मूलधन राशि भरेगा उसे 5 फीसदी छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ता मूलधन की राशि को एकमुश्त या तीन किस्तों में भर सकते हैं। इस योजना में घरेलू उपभोक्ता, कृषि , सरकारी, ग्राम पंचायत तथा नगरपालिका के बकाया उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। इसके बाद उपभोक्ताओं को 6 बिल लगातार भरने होंगे । खुले दरबार के इस कार्यक्रम में विभाग की तरफ से सुनील कुमार ,मनोज कुमार, सुरेश कुमार एएलएम भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: मोहनपुर में बिजली बिल माफी योजना की जानकारी देते अधिकारी।



सेहलंग में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव सेहलंग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरसी मोहित कुमार इसराना ने छात्रों को स्लोगन ,नारों  के जरिए जल जीवन विषय पर जागरूक किया।
मोहित इसराना ने बताया कि संसार में जीवन चक्र को सुरक्षित रूप से चलाने के लिए आधारभूत आवश्यकता है।
 पूरे संसार में जितने प्राणी हैं उनकी सबके निर्माण होने में पानी का बहुत महत्व है लेकिन बड़े खेद का विषय है कि आज मानव अपने स्वार्थों के चलते बड़ी तेजी से जल क्षरण में लगा हुआ  है।
 तीन प्रतिशत पानी ही पीने योग्य पानी है-
 अधिकतर ग्लेशियर व भूमिगत जल का हिस्सा है। अपने स्वार्थ के  चलते मनुष्य आज इस स्थिति में पहुंच गया है जिससे कई राज्यों में जल संकट उत्पन्न हो गया है। छात्रों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया , नल पर टैप लगाने , प्लास्टिक के प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित किया
इस अवसर पर प्राचार्य सत्यवीर, मुरारीलाल,डा अनिल कुमार, डा हरिश, तरुण यादव एवं शुभम आदि मौजूद थे।  
फोटो कैप्शन 3: जल संरक्षण की जानकारी देते प्राचार्य सत्यवीर।




खंड स्तरीय हिंदी





पखवाड़े पर आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
**************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माडल संस्कृति स्कूल कनीना में खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़े पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सतपाल धूपिया ने की। इस मौके पर एबीआरसी ओमरती तथा रमन शास्त्री उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
  विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य सतपाल धूपिया ने बताया कि कक्षा 6 से 8 व्याकरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी में मॉडल स्कूल कनीना की छात्रा साक्षी, कुणाल एंड कृष प्रथम स्थान पर, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की निकिता ,दिशा और निशा द्वितीय स्थान पर, कनीना मंडी स्कूल की राशि, खुशबू और मनीषा तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी कक्षा 9 से 12 में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की ज्योति, खुशी, हिमांशी व महक प्रथम, मॉडल स्कूल कनीना की संजना, ज्योति, नसीब, खुशी द्वितीय स्थान पर, कनीना मंडी से मोहनी, मनीषा, आरती, प्रीति तृतीय स्थान पर रहे।। कविता पाठ कक्षा 6 से 8 मॉडल स्कूल कनीना की हर्षिता प्रथम, कन्या उच्च विद्यालय कनीना निकिता द्वितीय, कनीना मंडी खुशबू तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 घटना वर्णन में मॉडल स्कूल कनीना कृष्णपाल प्रथम, कक्षा 6 से 8 में चित्र देखकर कहानी लेखन में मॉडल स्कूल की जूली प्रथम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की निकिता द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 भाषण प्रतियोगिता में कन्या उच्च विद्यालय कनीना निशा प्रथम, मॉडल स्कूल कनीना की कृष्ण पाल द्वितीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल की साक्षी प्रथम, कन्या उच्च विद्यालय दिशा द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा 9 से 12 कविता पाठ कनीना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ज्योति प्रथम, करीरा के तुषार द्वितीय, मॉडल स्कूल नेहा तृतीय स्थान पर रहे, स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल दिव्या प्रथम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ज्योति द्वितीय स्थान पर, नारा लेखन में कक्षा 9 से 12 मॉडल स्कूल की कनीना ज्योति यादव प्रथम, कनीना मंडी की मोनी द्वितीय स्थान पर रही।
 कक्षा 9 से 12 भाषण प्रतियोगिता में कन्या उच्च विद्यालय कनीना की प्रिया प्रथम, मॉडल स्कूल की हिमांशी द्वितीय, करीरा स्कूल का सागर तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा 9 से 12 निबंध प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल प्रथम, कनीना मंडी मनीषा द्वितीय, कन्या उच्च विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर निर्णायक मंडल नरेश कुमार कनीना, नरेश कुमार कनीना मंडी तथा मधु करीरा आदि रहे। इस मौके पर अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को एबीआरसी ओमरती ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 4: कनीना मॉडल स्कूल खंड स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थी सम्मान दिखाते हुए।



Tuesday, September 6, 2022

 दीपक चौधरी ने की बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन से बात
*****************************************************************
*******************************************************************
************************************
*******************************
कनीना की आवाज। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन सुवीर सिद्धू से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी और उनके साथी अधिवक्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान ने बताया कि चेयरमैन सुवीर सिद्धू से बार एसोसिएशन कनीना की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कनीना बार में ई-लाइब्रेरी की डिमांड रखी ताकि आज कंप्यूटर के इस युग में डिजिटल लाइब्रेरी का होना अति आवश्यक है और सभी बार इस सुविधा का फायदा उठा रहे है और दूसरा जिन अधिवक्ता साथियों को मेडिकल सहायता के लिए आवेदन कर रखा है उनको जल्द ये सहायता उपलब्ध करवाई जाए। कनीना बार एसोसिएशन कनीना का वेलफेयर फंड की अति आवश्यकता है उसको भी हाउस की मीटिंग में पास करवाया जाए।
  चेयरमैन सुवीर सिद्धू ने इन सभी समस्याओं का निपटारा  जल्द ही करवाने का आश्वासन दिया। जल्द ही कनीना बार एसोसिएशन के निमंत्रण पर बार में आने का आश्वासन दिया। उनका कनीना बार में आने का जल्द ही समय मिल जायेगा। इस पर बार के प्रधान दीपक चौधरी और उनकी टीम ने उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट सुधीर यादव, केवल सिंह ,बलजीत यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: बार कौंसिल के चेयरमैन से मिलते कनीना बार के पदाधिकारी।






बिजली बिल माफी योजना की दी गई जानकारी
*****************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। गांव मोहनपुर नांगल में गांव वासियों को ब्याज माफी स्कीम के बारे में लोगों को खुले दरबार के माध्यम से जागरूक करते हुए एरिया इंचार्ज राजेंद्र सिंह एवं सुनील कुमार , मनोज कुमार, सुरेश कुमार एएलएम ने बताया कि जो उपभोक्ता 31 दिसंबर 2022 से तथा इससे पहले का डीएस ,एपी, गवर्नमेंट ,एसजीपी एमसी कनेक्शन का डिफाल्टर है उनके लिए ब्याज माफी स्कीम है तथा उपभोक्ता एकमुश्त मूलधन राशि भरेगा उसे 5 फीसदी अतिरिक्त छूट मिलेगी । उसने 6  बिजली बिल लगातार भरने होंगे तभी उसको इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
फोटो कैप्शन 7: मोहनपुर में बिजली बिल माफी योजना की जानकारी देते अधिकारी।





पेपर देने गई छात्रा गायब, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*********************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के एक गांव से 18 वर्षीय द्वितीय वर्ष की छात्रा 25 अगस्त को पेपर देने के लिए कालेज गई थी किंतु वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने कालेज से पता किया तो पेपर में भी अनुपस्थित रही है। लड़की की तलाश की गई किंतु कहीं नहीं मिली। लड़की के पिता ने लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।





जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 8 सितंबर से ककराला में
***************************************************
**************************************
**************
कनीना की आवाज। शहीद शिवकुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के प्राचार्य विजयपाल तथा रमेशचंद्र एइओ ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में सुनिश्चित निश्चित हुआ है जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य सेढूराम करेंगे। कायक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त होंगे। यह खेल प्रतियोगिताएं तीन दिवसीय होंगी।
 उन्होंने बताया ककराला स्कूल में एथलीट वालीबाल कबड्डी खो-खो के मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में वहीं जूडो कराटे, ताइक्वांडो, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं एसडी स्कूल ककराला में तथा खेड़ी तलवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फुटबॉल का मैच आयोजित होगा। विद्यार्थी अपने विद्यालय का फ्लैग तथा आईडी लेकर विद्यालय में पहुंचे।



हस्थ प्रक्षालन दिवस मनाया गया
******************************************
********************************
********
कनीना की आवाज।  राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटिया के प्रांगण में विद्यार्थियों ने हैंड वास दिवस मनाया। इसमें विद्यालय के मुख्याध्यापक महिपाल सिंह स्कूली बच्चों को हाथ धोने के तरीके बताएं और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने खाना खाने से पहले बच्चों के हैंडवास करवाए। इस मौके पर दीपक अध्यापक ने भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।
फोटो कैप्शन 3: कोटिया  स्कूल में हैंडवास करते विद्यार्थी।



झीगावन स्कूल द्वार पर ग्रामीणों ने दिया धरना
***********************************************
*************************************
****************
कनीना की आवाज। झीगावन ग्रामवासियों ने राजकीय माध्यमिक स्कूल के सामने धरना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि माध्यमिक स्कूल को मर्ज कर दिया है जिसके पीछे विद्यार्थियों की कमी बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो-तीन सालों से अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थी नहीं आ सके वहीं कोरोना बीमारी ने भी परेशान किया है। विद्यालय में स्कूल में मुख्याध्यापक के अलावा संस्कृत अध्यापिका है किंतु गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी आदि मुख्य विषयों के अध्यापक की नहीं हैं। स्कूल में छोटे बच्चों को पढऩे के लिए दूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि अध्यापक कमी को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की कमी नहीं रहेगी तो विद्यार्थियों की संख्या तुरंत बढ़ जाएगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, सुखबीर ,भागीरथ पूर्व सरपंच, महिलाओं सहित लोग मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 4: धरना देते झीगावन के लोग।




पाथेड़ा में शिक्षक अभाव को लेकर भेजा एसडीएम के मार्फत ज्ञापन
*******************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज। पाथेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान अध्यापक न होने के कारण स्कूल में पढऩे वाली सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में बना हुआ है जिसको लेकर आज गांव के दर्जनों समाजसेवियों एवं सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान,पूर्व सरपंच दलीप सिंह की अध्यक्षता में कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह के मार्फत  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्कूल में विज्ञान अध्यापक की रिक्त पड़ी पोस्ट को तुरंत प्रभाव से भरने की गुहार लगाई है। वही ग्रामीणों ने उप मंडल अधिकारी को जल्द से जल्द विज्ञान अध्यापक भिजवाने की मांग के साथ कहा है कि अगर 10 दिन में हमारे स्कूल में विज्ञान अध्यापक नहीं आया तो ग्रामीण स्कूल के सामने धरना देने के लिए विवश हो जाएंगे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्कूल में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं लेकिन विज्ञान अध्यापक न होने के कारण उन सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो गया है।
 वहीं एसडीएम सुरेंद्र सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज मुझे जो ज्ञापन मिला है उसको तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजकर अवगत करा दूंगा ताकि जल्द से जल्द स्कूलों में रिक्त पड़ी पोस्टों को भरा जाए।
फोटो कैप्शन 01: पाथेड़ा के लोग एसडीएम कनीना को ज्ञापन सौंपकर विज्ञान पद भरने की मांग करते हुए।





बुनियाद परीक्षा में विद्यार्थियों ने कमाया नाम
*************************************
************************************
*****
कनीना की आवाज। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बुनियाद द्वितीय में अनेक विद्यार्थियों ने नाम कमाया है।
धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से तीन विद्यार्थियों ने बुनियाद की परीक्षा पास की है जिनमें दीपक, जोगेंद्र तथा गीता प्रमुख हैं। प्राचार्य कृष्ण कुमार, प्राचार्य सतीश कुमार, पूर्व मुख्याध्यापक महिपाल सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता सतन कुमार ने उन्हें बधाई दी है।  
प्रतिभा परिचय की मोहताज नही होती, यदि उसे उचित अवसर की प्राप्ति हो तो वह स्वत: ही मुखर होने लगती हैं । सेठ सूरजभान किशोरीलाल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास की नौवीं कक्षा की छात्रा साक्षी वर्मा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बुनियाद के प्रथम एवं द्वितीय  दोनों स्तरों को क्वालीफाई कर बुनियाद में अपना स्थान बनाया है । बुनियाद में चयनित छात्रों को  सरकार की ओर से नौवीं कक्षा से ही आईआईटी, नीट तथा एनटीएसई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी । स्कूल- प्राचार्य अरविंद यादव ने साक्षी वर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि बुनियाद जैसी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अपनी रूचि के अनुरूप डॉक्टर व इंजीनियर इत्यादि बनने का अवसर प्राप्त होगा, । प्राचार्य ने विद्यालय की ओर से साक्षी वर्मा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की ।  साक्षी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजन एवं माता- पिता को दिया है । साक्षी वर्मा के बुनियाद में चयन होने पर श्रीराम सेवा ट्रस्ट के प्रधान ओपी चौहान व निवर्तमान सरपंच रामकिशन यादव ने शुभकामनाएं दी हैं । इस अवसर पर सुनील टेलर, वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश शर्मा, महेन्द्रपाल, देवीप्रकाश, अनिता यादव, विजय कुमारी, विश्वप्रकाश, सुषमा, मनीष, रविन्द्र, मीनाक्षी ,सचिन व सावित्री सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 02: बुनियाद परीक्षा पास करने पर साक्षी को सम्मानित करते स्कूल सटाफ एवं अन्य।



चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर 11 को








******************************************
******************************************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना की ओर से 54वां  चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस मौके डा अश्विनी यादव हृदय रोग, तथा डा सुखबीर यादव जनरल फिजिशियन कनीना तथा डा नेहा वत्स नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच की जाएगी वही हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय की लंबे समय से सेवा भारती की ओर से इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 53 निशुल्क शिविर आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें हजारों लोगों ने लाभ उठा लिया है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती लगातार जन सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्राय हृदय रोगों की जांच उन लोगों को करवानी चाहिए जिनकी सांस फूलती हो, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना आता हो, उम्र 40 वर्ष से अधिक हो, तंबाकू-धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त, अत्यधिक घबराहट बेचैनी, हृदय संबंधित पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली वाले जरूर इस शिविर का में  जांच करवाएं।

Monday, September 5, 2022

 
नवोदय स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
*****************************************
************************************************
**************************************
****
आज की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा जिला-महेंद्रगढ में सर्वपल्ली डा. राधाकृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता आदरणीय प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने की । कक्षा 12 वीं के छात्र/छात्राओं ने आज अध्यापन का कार्य सम्भंाला । छात्र अध्यापक के रूप में छात्र/छात्राओं ने बखूबी अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इसके बाद छात्र/ छात्राओं नें मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने बताया कि शिक्षक का बच्चों के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान होता है। एक शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा रहता है। प्राचार्य जी ने एक कहानी के माध्यम से शिक्षक के महत्व को समझाया। साथ हि उप-प्राचार्य जी ने भी सभी को गुरू शिष्य के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
    विद्यालय प्रांगण में बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में शिक्षक दिवस मनाया गया। सभी छात्रों में खुशी का माहौल रहा ।
फोटो कैप्शन 01: नवोदय में शिक्षक दिवस मनाते हुए।





शिक्षक दिवस पर पूर्व प्राचार्य अशोक पैैकन को सम्मानित किया
*******************************************************
*****************************************
*************
आज की आवाज। जांगिड़ ब्राह्मण सभा कनीना के द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा व सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त अशोक कुमार पैकन पूर्व प्राचार्य को उनकीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया और प्रधान ठेकेदार ओमप्रकाश  आर्य के द्वारा सम्मानित किया गया उन्होंने बताया कि हमारे समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अनेकों प्रतिभाएं छिपी हुई है जो कला ,संस्कृति, शिल्प, कामगार, राजमिस्त्री आदि अनेकों क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाएं हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर बड़ी से बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है आज हमारे समाज में बच्चों को अच्छे संस्कारों और विचारों और पुरातन संस्कृति के  ओत-प्रोत व दैनिक जीवन  में काम आने वाली बातों को अपने जीवन का आधार बनाकर आगे बढऩा चाहिए । ऐसे होनहार बालक और कर्मचारीयों ने हमेशा ही  परिवार के साथ साथ समाज के नाम को गौरवान्वित करते रहें हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा इनकें साथ हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह सिंह मुख्य अध्यापक कैमला,मा0 होशियार सिंह , इसराना वाले प्रमेन्द्र जांगिड़ संजय गाइडलाइंस,सुरेश, विष्णु,नरेश नम्बरदार आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन अशोक पैकन  को सम्मानित करते हुए जांगिड़ सभा



शिक्षक दिवस पर पूर्व प्राचार्य अशोक पैैकन को किया सम्मानित
******************************************************
***************************************
*************
आज की आवाज। जांगिड़ ब्राह्मण सभा कनीना के द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा व सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त अशोक कुमार पैकन पूर्व प्राचार्य को उनकीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया और प्रधान ठेकेदार ओमप्रकाश  आर्य के द्वारा सम्मानित किया गया उन्होंने बताया कि हमारे समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अनेकों प्रतिभाएं छिपी हुई है जो कला ,संस्कृति, शिल्प, कामगार, राजमिस्त्री आदि अनेकों क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाएं हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर बड़ी से बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है आज हमारे समाज में बच्चों को अच्छे संस्कारों और विचारों और पुरातन संस्कृति के  ओत-प्रोत व दैनिक जीवन  में काम आने वाली बातों को अपने जीवन का आधार बनाकर आगे बढऩा चाहिए । ऐसे होनहार बालक और कर्मचारियों ने हमेशा ही  परिवार के साथ साथ समाज के नाम को गौरवान्वित करते रहें हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा इनकें साथ हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह सिंह मुख्य अध्यापक कैमला, होशियार सिंह , इसराना वाले प्रमेन्द्र जांगिड़ संजय गाइडलाइंस,सुरेश, विष्णु,नरेश नम्बरदार आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 02: अशोक पैकन  को सम्मानित करते हुए जांगिड़ सभा





अगिहार स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस ,विभिन्न प्रतियोगिताएं की आयोजित
****************************************************************
***************************************
***************************
आज की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के प्रांगण  में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने की उन्होंने गुरु शिष्य के संबंधों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों से डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा महान गुरुओं के प्रेरक प्रसंगों से विद्यार्थियों को बताए। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने सभी अध्यापकों को बैज़ लगाकर उनका सम्मान किया।  विद्यालय की छात्राओं मोनिका प्रियंका तथा निकिता ने अपने भाषण व कविताओं के माध्यम से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल  निशा  देवी महेंद्र सिंह, राजेंद्र कटारिया  धर्मेंद्र डीपी राकेश कुमार मनवीर सिंह रतनलाल चंद्रशेखर तथा प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: अगिहार स्कूल में शिक्षक दिवस मनाते हुए।





कैमला में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह
*************************************************
****************************************
*************
आज की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजित किया गया इसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश प्राचार्य (कलेस्टर हैड) बूचावास ने की जबकि मुख्य अतिथि राकेश कुमार  रहे। इस  सम्मान समारोह कार्यक्रम में  डॉ प्रेमराज यादव सेवानिवृत्त हिन्दी प्रवक्ता, अशोक कुमार पैकेन सेवानिवृत्त प्राचार्य, श्री रतनलाल सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक,  राजेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त मौलिक मुख्याध्यापक, जोगिंदर कुमार सेवानिवृत्त कला अध्यापक, ओम प्रकाश आर्य सेवानिवृत्त हिंदी अध्यापक, देशराज यादव सेवानिवृत्त विज्ञान अध्यापक, आदि को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान व सहयोग देनें पर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से मौलिक अध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की ओर से विधार्थियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा समय -समय पर पाठ्यक्रम आधारित सभी गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल रहता है । उपस्थित सभी सदस्यों ने  विद्यालय  की प्रशंसा की कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर गुरदयाल सिंह चेयरमैन, दिलीप कुमार पूर्व सरपंच ,सूबे सिंह समाजसेवाक, सुरेंद्र सिंह पूर्व समिति प्रधान, गंगाराम शिक्षाविद् , बलवान सिंह, राजू सिंह पूर्व सरपंच, महावीर प्रसाद ,ज्ञानी पूर्व पंच, महिपाल, छोटेलाल महाश्य, सतवीर सिंह ,भगत सिंह ,सुनील कुमार, राजेश कुमार , डिंपल ,तारामणी, कलावती ,बबीता देवी, पूनम देवी , रेखा देवी, सूबे सिंह, सुनील आदि गणमान्य- जन उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 4: कैमला स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का नजारा


जीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में मनाया गया शिक्षक दिवस
******************************************************
***************************************
*****************
आज की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें 11वीं व 12वीं के छात्रों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गरिमा, निर्जला, कंचन, पलक, राखी और प्रिया ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। समर्थ और शुभम ने हरियाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने सभी अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक महोदय विजयपाल यादव ,प्रधानाचार्य  त्रिभुवन सिंह राठौड़  ,उप प्रधानाचार्य पूनम राणा ने बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में बताया।   प्रबंधक महोदय विजयपाल यादव ने कहा कि जिस प्रकार बच्चों ने शिक्षक दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया है। वैसे ही बाल दिवस भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 5: जीआर स्कूल में मनाया अध्यापक दिवस।


हेरिटेज स्कूल में शिक्षक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
***********************************************************
***************************************
***********************
आज की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में शिक्षक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सभी अध्यापक गण का स्वागत किया और अध्यापक गण द्वारा केक कटवा कर सभी अध्यापक गण का सम्मान किया शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों ने तथा अध्यापक गण में अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई और इस उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया की सर्वप्रथम सोनाक्षी ग्रुप में गुरु वंदना का गुणगान करके अपने अध्यापक गण का सम्मान किया दिव्या ने भाषण के माध्यम से बताया कि शिक्षक दिवस क्यों मनाना चाहिए और हमें किस प्रकार से अपने अध्यापक गण का सम्मान करना चाहिए और क्यों दिव्या ने लडख़ड़ाते हैं। हम गाना गाकर सभी अध्यापक गण का सम्मान किया साइना ग्रुप में पंजाबी गाने पर नृत्य पेश किया जो बहुत ही मनमोहक रहा प्रिया ने तुझ में प्रभु दिखता है गाना गाकर अपनी प्रस्तुति दी रजत ग्रुप में एक हास्य नाटक पेश किया नाटक इतना हास्यप्रद था की सभी अध्यापक गण और विद्यार्थी हंसी से लोटपोट हो गए दिव्यांशी ग्रुप ने भूमरों गाने पर एक सुंदर नृत्य पेश किया जो बहुत ही लुभावना रहा अंजलि ग्रुप में शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर शिक्षक के सम्मान के लिए सभी को अपने नाटक के माध्यम से प्रेरित किया प्रगति ने एक सुंदर नृत्य पेश किया इसके साथ ही अध्यापक गण ने भी शिक्षक दिवस पर बढ़ चढ़कर भाग लिया अभिषेक , सुनीता,देशराज सर ने भाषण के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। अनिल, सुभाष ने बच्चों का मनोरंजन करने के लिए एक बहुत ही सुंदर नृत्य पेश किया जिसका सभी अध्यापक गण और विद्यार्थियों ने आनंद लिया।
 अंत में विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सभी अध्यापक गण विद्यार्थी गण को प्रेरित किया और उन्हें बताया कि हमें अपने अध्यापक गण का सम्मान कैसे करना चाहिए और क्यों करना चाहिए, सभी अध्यापक गण को उपहार देकर विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार डायरेक्टर, खुशीराम शर्मा, ज्योति, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, पीआरओ भुवनेश तेजपाल डीपी, सुरेंद्र कुमार, सुदेश कुमार तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: बच्चों को सम्मानित करते ओमप्रकाश।




एसडी विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया
*****************************************
**************************************
*****
आज की आवाज। एसडी व मा  विद्यालय ककराला  में बड़ी धूमधाम से  शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय निदेशक जगदेव यादव , प्राचार्य महोदय औमप्रकाश, प्रबंधन समिति सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा  भारत रतन डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनकी शिक्षाओं को विद्यार्थियों से साझा किया गया। विद्यालय निदेशक ने अपने वक्तव्य में कहा कि अध्यापक दीपक के समान है जो केवल स्वयं जलकर ही दूसरों को प्रकाशित कर सकता है इसलिए अध्यापक को हमेशा अध्ययनरत रहना चाहिए तथा शैक्षिक कार्यों में होने वाले बदलावों के अनुसार अपने आप को भी अनके अनुरूप तैयार होना चाहिए।  श्री यादव ने बताया कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन हम सभी शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा का आधार है सामान्य से परिवार में पले बढ़े सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने परिश्रम एवं दूरदृष्टि से यह मुकाम हासिल किया है। उनके अनुसार प्रारम्भ से ही डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक मेधावी छात्र थे जो निरंतर नया सीखने के लिए उत्सुक रहते थे शिक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने के लिए उनको जीवन भर छात्रवृत्ति मिलती रही। अध्यापक का जीवन तपस्वी के समान होता है। वह देश के नवनिर्माण का आधार है इसलिए शिक्षक सर्वोंपरि है। एक अध्यापक को  हमेशा  संयमशील व कर्मयोगी होना चाहिए। शिक्षक वह नही है जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन डालने का प्रयास करता है। बल्कि वास्तविक शिक्षक वह है जो आने वाली कल की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों  को तैयार करता है। एसडी विद्यालय हमेशा दूरदृष्टि रखते हुए पूरे परिश्रम के साथ कार्य करता है। सभी अध्यापकों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, फुटबाल कोच प्रदीप व समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 7: एसडी स्कूल में शिक्षक दिवस मनाते हुए।


 महिला की मौत का हुआ मामला दर्ज
*************************************
********************************
*******
आज की आवाज। बीते दो सितंबर को सुंदराह गांव की एक महिला को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिनके सिर पर चोट आई। इलाज के लिए महेंद्रगढ़ ले जाएगा तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश कुमार सुंदराह ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी मधुबाला ईंधन लेने के लिए घर से निकली थी कि श्मशान घाट के सामने पहुंची तभी भोजावास की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौत हो गई। कनीना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


दो मामलों में शराब बरामद
********************************
***********************************

आज की आवाज। मुखबिरी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि मालड़ाबास निवासी रामभगत ने सेहलंग-मालड़ाबास सड़क पर होटल बना रखा है जो शराब बेचता है। पुलिस ने छापामारी की तो 12 बोतल बीयर एक प्लास्टिक के कट्टे में तथा दूसरे प्लास्टिक के कट्टे में 14 बोतल अलग अलग ब्रांड की बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 उधर दूसरी ओर भोजावास में मुखबिरी के आधार पुलिस ने छापामारी की जहां 5 पेटी देसी शराब की अर्थात 60 बोतल शराब की अनिल कुमार नामक व्यक्ति के खाली प्लाट से बरामद की परंतु मौके पर अनिल कुमार नहीं मिला।


कनीना कन्या स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया
********************************************
****************************************
********
आज की आवाज। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में अध्यापक दिवस छात्रा व अध्यापकों ने बड़े हर्ष उल्लास से मनाया। कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्रों ने अपने अपने कक्षा पक्ष ने केक काट कर पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जन्मदिन 5 सितंबर को अध्यापक दिवस के रूप में सभी अध्यापकों के साथ मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य शिक्षक कंवर सेन वशिष्ठ ने राष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्ण की जीवन की विशेष घटनाओं पर प्रकाश डाला और बच्चों को बताया कि कैसे एक अध्यापक से देश के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में भारत का मान सम्मान बढ़ाया । राजेश कुमार शास्त्री ने बच्चों को शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्ण जी की शिक्षा व प्रेरणा स्रोत उनके माता-पिता के बारे में विस्तार से बताया। सुभाष चंद्र वर्मा ने भी छात्राओं को डॉक्टर साहब के जीवन के बारे में बताया। हेड मास्टर कैलाश चंद ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इस विद्यालय के छात्रा बहुत ही होनहार व समझदार है । जो अपने देश की महान आत्माओं का सम्मान करने में एक उदाहरण है। इस मौके पर रूबी देवी विज्ञान अध्यापिका ,राजबाला ड्राइंग टीचर, राजेश कुमार डीपी ,शीतल देवी,मीना शर्मा ,कश्मीरी निंबल कर्लक, शीतल, सुनीता मेहरा ,संदीप कुमार पीजीटी ,रवीना ,व कक्षा के सभी छात्राएं उपस्थित थी।



25 सितंबर की रैली हरियाणा प्रदेश में  नए आयाम स्थापित करेगी-  चौटाला
******************************************************************
*****************************************
*****************************
आज की आवाज। 25 सितंबर को भारत के उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की पुण्य तिथि पर होने वाली रैली को लेकर इनेलो के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने  कनीना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 25 सितंबर को होने वाली रैली का निमंत्रण दिया। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा 25 सितंबर को चौ देवीलाल की पुण्यतिथि पर होने वाली विशाल रैली में देश के बड़े-बड़े दिग्गज इक_े होंगे और चौधरी देवी लाल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  चौ अभय सिंह चौटाला क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन ओम प्रकाश यादव के निवास स्थान पर भी पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिवार को सांत्वना दी।
   उन्होंने स्व ओमप्रकाश यादव के पुत्र मनीष  यादव वह अन्य लोगों से मुलाकात कर परिवार का ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 8: अभय चौटाला डा ओपी यादव कनीना को श्रद्धांजलि देते हुए।













Saturday, September 3, 2022

 
चार दिवसीय पुस्तक मेले का किया आयोजन
-विद्यार्थियों ने उठाया पुस्तकों का लुत्फ
**************************************************
**********************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। सरस्वती पब्लिक स्कूल भडफ़  के प्रांगण में चार दिवसीय पुस्तक मेले का समापन हो गया। सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन रमेश कुमार भारद्वाज द्वारा विधिवत इस पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के सभी बच्चे पिछले 4 दिनों से पुस्तक मेले का लुत्फ उठाया। इस पुस्तक मेले में बच्चों एवं अध्यापकों के लिए विभिन्न विषयों जैसे अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक, विज्ञान व गणित के अलावा ज्ञानवर्धक कहानियां धार्मिक पुस्तकें, कार्टून वह सामान्य ज्ञान जैसी ढ़ेरों पुस्तकें एक छत के नीचे उपलब्ध रही। सभी ने तरह-तरह की पुस्तकें लेकर ज्ञान अर्जित किया साथ ही इस तरह के अनोखे मेलों की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस पुस्तक मेले का विधिवत समापन करते हुए चेयरमैन रमेश कुमार भारद्वाज ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन का इस तरह के पुस्तक मेलों का विद्यालय प्रांगण में आयोजन करने का मात्र उद्देश्य यह है कि हम इस आधुनिकता में बच्चे अपने महान संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। उन्हें अपनी संस्कृति से जोडऩा महान शिक्षाविद व विचारकों की पुस्तकों का अध्ययन कर अपने को लाभान्वित करना व पुस्तकों के माध्यम से दादी नानी की कहानियों से बच्चों में पढऩे की रुचि पैदा करना है। चेयरमैन  ने कहा कि कोविड-19 की लंबी अवधि का नकारात्मक असर यह हुआ कि बच्चे अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन के नजदीक आ रहे हैं और पुस्तकों से दूरी बनाते जा रहे हैं, बच्चों में पुन: पुस्तकों के प्रति रुचि पैदा करने का हमारी संस्था द्वारा यह सराहनीय प्रयास रहा है। बच्चों ने भी हमारी इस पहल में काफी उत्साह दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प है और आगे भी हमारी संस्था इस तरह के सार्थक प्रयास जारी रखेगी। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: रमेश भारद्वाज को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ सदस्य
           7: पुस्तक मेले का आनंद लेते विद्यार्थी।




यदुवंशी में आयोजित हुई कार्ड बनाओ प्रतियोगिता
***************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के प्रांगण में कक्षा तीसरी से आठवीं तक कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अति उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने कार्डों के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी इक_ी की और सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कल्पना से हट कर कार्ड बनाये। इनमें बच्चों ने आइसक्रीम, न्यू ईयर कार्ड, बर्थडे कार्ड, टीचर्स डे कार्ड, दीवाली कार्ड, कोट पेंट, आदि विभिन्न प्रकार के कार्ड बनाये। इन सभी कार्डों को देखकर लग ही नहीं रहा था की इन्हें इतने छोटे छोटे बच्चों ने बनाया है। इन देखकर यही प्रतीत हो रहा था मानो इनको बाजार से खरीद कर लाये हों।
 इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेन्द्र यादव ने सभी कार्ड को अच्छे से देखा। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों के द्वारा बनाये गए कार्डों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को इसी प्रकार  बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को निरंतर इसी प्रकार अपने पथ पर आगे बढऩे के लिए कहा।
फोटो कैप्शन 5: विद्यार्थियों द्वारा बनाये हुए कार्ड दिखाते विद्यार्थी।





यूरो स्कूल में सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
**********************************************
****************************************
**************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना के प्रागंण में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा छटी से बारहवीं तक अंतर्सदनीय स्तर पर की गई। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता को लेकर सभी विद्यार्थी बड़े उत्साहित दिखाई दिए। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने-अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आईंस्टीन सदन प्रथम, डार्विन सदन द्वितीय व एडीसन सदन तृतीय स्थान पर रहा। इस शुभावसर पर यूरो ग्रुप के शैक्षणिक निदेशक डॉ. राजेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य सुनील यादव व का-र्डिनेटर संजू यादव ने विजेता सदन को बधाई दी और सभी सदन के विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग अवश्य लेना चाहिए।
फोटो कैप्शन 01: विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते डा राजेंद्र सिंह एवं स्टाफ।





मंदिर के पास से ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग
******************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया के मंदिर के पास लगा हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर ग्राम वासियों के जी का जंजाल बना हुआ है। ग्रामीण मंदिर के पास से ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग को लेकर अनेक बार उपमंडल अधिकारी विद्युत कनीना को लिखित में शिकायत कर चुके, परन्तु परिणाम शून्य रहता है। परेशान तथा आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के मंदिर के पास लगे हुए ट्रांसफार्मर के पास इक_े होकर उपमंडल अधिकारी विद्युत कनीना के खिलाफ प्रदर्शन कर मंदिर के पास से ट्रांसफार्मर तत्काल हटाकर अन्यत्र स्थापित करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने किया।
 प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रजा भलाई संगठन के गांव प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण सिंह ने कहा कि गांव के मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। कई हादसे होने के बावजूद भी बिजली अधिकारी ग्रामीणों की मांग की अनदेखी कर रहे हैं। परिणामस्वरूप उपमंडल अधिकारी विद्युत कनीना के खिलाफ ग्रामीणों का  रोष  बढ़ता जा रहा है। अतरलाल ने उपमंडल अधिकारी विद्युत कनीना की ग्रामीण विरोधी कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिजली विभाग ने एक माह के अंदर ट्रांसफार्मर को यहाँ से नहीं हटाया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने बिजली मंत्री तथा जिला उपायुक्त से तत्काल हस्तक्षेप कर ट्रांसफार्मर को यहाँ से अन्यत्र स्थापित करने की मांग की। इस अवसर पर उदय सिंह, भीम सिंह, पूर्ण सिंह, भूपी, काशीराम, दयाराम, मुकेश, महेन्द्र सिंह, रामेश्वर, संदीप रामानंद, सोनू, बीर सिंह, गोविंद, मोनू, परमानन्द आदि अनेक मौजीजान मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 02: ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग को लेकर कोटिया गांव के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए।




कैमला स्कूल में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
*************************************
**************************************
*****
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों को स्वच्छता से संबंधित और  पाठ्यक्रम आधारित सहगामी क्रियाकलापों एवं गतिविधियां करवाई गई जिसमें सभी विद्यार्थियों ने रुचि के साथ भाग लिया और साफ- सफाई से संबंधित जीवन में महत्वपूर्ण बातें बताते हुए मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने बताया कि हमें साफ -सफाई को अपने जीवन का आधार मानना चाहिए  है। वहां पर स्वर्ग का वास होता है अच्छे संस्कार और अच्छी आदतों का निर्माण होता है। इसलिए हमें अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एम सुंदर बनाना चाहिए।  होशियार सिंह सामाजिक अध्ययन अध्यापक ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि साफ -साफ सफाई को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए जो अति आवश्यक है। इस अवसर पर सतबीर सिंह हिंदी अध्यापक, भगत सिंह ,राजेश कुमार , सुनील कुमार डीपीई, सूबे सिंह, सुनील डीटीएच चौकीदार आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 4: स्वच्छता पखवाड़ा मनाते विद्यार्थी।




 खेड़ा में लंपी बीमारी से 5 गायों की मौत
-डेयरी फार्म संचालक परेशान
******************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना के समीपी गांव खेड़ा में पशुओं में आ रही लंपी बीमारी का व्यापक असर देखने को मिला। खेड़ा में गायों की डेयरी फार्म का संचालन करने वाले सत्येंद्र ने बताया कि उसे लंबी बीमारी से भारी नुकसान हुआ है। उसकी 5 गाय की मौत हो गई जिनकी कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।
सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 10 सालों से डेयरी फार्म चला रहे हैं लेकिन इस बार आई लंपी बीमारी से 10 सालों में जो लाभ हुआ था वो नुकसान में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पशु को वैक्सीनेशन करवाने के बाद भी लगातार उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है और सरकार प्रशासन मुआवजे के रूप में छह लाख रुपये की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंपी बीमारी लगातार जिस तरह से लंबे और लगातार बढ़ती जा रही है उससे नुकसान बढऩे की संभावना बन गई है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि जल्दी करके लंपी बीमारी के इलाज के कारगर कदम उठाए जाए।


 

 खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों ने मारी बाजी
***************************************************
***************************************
*************
कनीना। खंड स्तरीय प्रतियोगिता ककराला में संपन्न हुई जिसमें  विभिन्न स्कूलों ने नाम कमाया।
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पड़तल के मुख्य अध्यापक राजकुमार ने बताया कि उनके यहां सातवीं कक्षा से अक्षरा ऊंची कूद व लंबी कूद में प्रथम, भावना डिस्कस तथा जेवलिन में प्रथम, प्रीति जेवलिन में द्वितीय, खुशबू डिस्कस थ्रो में द्वितीय, कुणाल ऊंची कूद में तृतीय, विपिन डिस्कस थ्रो में द्वितीय, पंकज जैवलिन थ्रो में प्रथम व शाट पुट में तृतीय स्थान हासिल किया।
 उधर आरसीएम स्कूल के बच्चे ने भी नाम कमाया। विस्तृत जानकारी देते हुए निदेशक हंसराज ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर जैवलिन थ्रो में खुशी प्रथम, फुटबाल टीम ब्लाक स्तर पर द्वितीय, ऊंची कूद व शाट पुट एवं जैवलिन थ्रो में अदिति ने द्वितीय स्थान पाया। इसी के साथ मोहित पुनिया जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान पर रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन तीन: अव्वल आए विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्कूल निदेशक।








 खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों ने मारी बाजी
******************************************************
*****************************************
****************
कनीना की आवाज। खंड स्तरीय प्रतियोगिता ककराला में संपन्न हुई जिसमें  विभिन्न स्कूलों ने नाम कमाया।
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पड़तल के मुख्य अध्यापक राजकुमार ने बताया कि उनके यहां सातवीं कक्षा से अक्षरा ऊंची कूद व लंबी कूद में प्रथम, भावना डिस्कस तथा जेवलिन में प्रथम, प्रीति जेवलिन में द्वितीय, खुशबू डिस्कस थ्रो में द्वितीय, कुणाल ऊंची कूद में तृतीय, विपिन डिस्कस थ्रो में द्वितीय, पंकज जैवलिन थ्रो में प्रथम व शाट पुट में तृतीय स्थान हासिल किया।
 उधर आरसीएम स्कूल के बच्चे ने भी नाम कमाया। विस्तृत जानकारी देते हुए निदेशक हंसराज ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर जैवलिन थ्रो में खुशी प्रथम, फुटबाल टीम ब्लाक स्तर पर द्वितीय, ऊंची कूद व शाट पुट एवं जैवलिन थ्रो में अदिति ने द्वितीय स्थान पाया। इसी के साथ मोहित पुनिया जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान पर रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन तीन: अव्वल आए विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्कूल निदेशक।








Friday, September 2, 2022

 
शिक्षकों की कमी के चलते ग्रामीणों ने लगाया बेवल स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला
-करीब ढाई घंटे बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने पहुंचकर खुलवाया ताला
************************************************************
******************************************************************
************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव बेेवल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 8 के लिए महज एक शिक्षक संस्कृत का कार्यरत है। विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित आदि विषयों के कोई शिक्षक नहीं हैं। इएसएचएम का पद भी तोड़ दिया गया है। यहां तक की विज्ञान का शिक्षक का पद लंबे समय खाली है। इन्हीं समस्याओं को लेकर के ग्रामीणों ने सुबह सवेरे करीब 7:30 बजे मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और ग्रामीण यदुनंदन सिंह, महावीर पूर्व सरपंच, लाल सिंह, राम सिंह, हेमंत ,प्रमोद कुमार सहित भारी संख्या में लोग मुख्य द्वार पर बैठ गए। सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनके समक्ष समस्या रखी। जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि गेस्ट शिक्षकों द्वारा उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया जाएगा या फिर  प्राध्यापकों की  तैनाती कक्षा 6 से आठ को पढ़ाने के लिए लगाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। तत्पश्चात करीब 10 बजे ताला खोला गया और कक्षाएं शांतिपूर्वक चली।
 फोटो कैप्शन 5: ताला लगाकर बेवल स्कूल के द्वार पर बैठे ग्रामीण।





चरित्र निर्माण संगोष्ठी का किया गया आयोजन
******************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। ब्रिलिएन्ट स्कूल, धनौन्दा में चरित्र निर्माण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख शिक्षाविद दमन यादव मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने की।
   संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दमन यादव ने छात्र-छात्राओं से भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, परंपरा को सहेजने तथा याद रखने की सीख दी। उन्होंने कक्षा में एकाग्रचित होकर अध्यापक की बात सुनने के लाभों का वर्णन करते हुए कहा कि कक्षा में अध्यापक सभी विद्यार्थियों को समान रूप से पढ़ाता है परन्तु जो छात्र एकाग्रचित होकर सुनता है, वह अधिक सफल होता है। उन्होंने जीवन में अनुशासन का पालन करने पर बल देते हुए सभी से अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासन और समर्पित होकर काम करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने संगोष्ठी में भाग लिया तथा विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं पलक, लक्की, भावना, यशवंत, निशा व रितिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों के उन्नत भविष्य की कामना की। उन्होंने चरित्र निर्माण संगोष्ठी आयोजित करने के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसी संगोष्ठी आयोजित करने से हर बालक के दिल में मुकाबला करने की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर डॉ. सतेन्द्र सिंह, सुभाष यादव, नवीन कुमार, प्रवीन कुमार, मंजीत सिंह, नरेन्द्र शर्मा, पूजा, रविना, रेनू सहित विद्यालय के अध्यापकगण व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: ब्रिलिएन्ट स्कूल में चरित्र निर्माण संगोष्ठी में मुख्य अतिथि दमन यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए






खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन हुये कई खेल
***************************************************
*****************************************
************
कनीना की आवाज। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन रावमावि ककराला मे अंडर 19, 17,14, के भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजसिह के द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि हमे खेल को खेलने की भावना से खेलना है और उन्होंने स्वयं बैठकर के मैच का आनंद लिया तथा ककराला विद्यालय के समस्त अध्यापकों व बच्चों का विशेष धन्यवाद किया। ककराला में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में जहां अंडर-19 में 5000 मीटर रेस में नितिन प्रथम स्थान, अंडर-19 लड़कियों में 3000 मीटर दौड़ में मंजू प्रथम तथा अमिता दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19  1500 मीटर रेस में नीतिन प्रथम स्थान, अंडर- 14 लड़कियों में महक दूसरे स्थान पर तथा अंडर-19 क्रिकेट लड़कों में कनीना स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। अंडर-19 में लड़कों में 100 मीटर में उपेंद्र गैलेक्सी बवानिया प्रथम, धनराज एचडी ककराला द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मनीष आरआरसीएम कनीना प्रथम, धनराज एचडी ककराला द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में मनदीप आरआरसीएम कनीना प्रथम तथा मोहित एचडी ककराला द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में सचिन भोजावास प्रथम, अतुल एसडी ककराला द्वितीय, वही 1500 मीटर दौड़ में प्रथम नितिन कनीना, पवन धनौंदा द्वितीय स्थान पर रहा। 5000 मीटर दौड़ में प्रथम नितिन कनीना तथा भूपेंद्र सिंह देवयानी स्कूल बेवल द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर रमन शास्त्री, सेढूराम, विजयपाल , औमप्रकाश, बलदीप, बलजीत,फुलचन्द, किस्मती सभी खंड के खेल इंचार्ज व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
 उधर आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में  खंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।  रोशनलाल चेयरमैन ने बताया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में हुआ था जिसमे कुश्ती में छात्र हरीश व तनुज ने प्रथम स्थान, छात्रा हेमा ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, मोहम्मद मासूम व छात्रा दिव्या  ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, छात्र मंदीप ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व छात्रा मानसी ने  तीसरा स्थान प्राप्त किया वही आयु वर्ग 19 में लड़कियों की खो-खो टीम ने प्रथम स्थान तथा लंबी कूद में छात्र वरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही भारतोलन में आयु वर्ग 17 में जतिन, अनुज व मंजीत ने अलग अलग भार वर्ग में प्रथम स्थान व आयु वर्ग 19 में छात्र हार्दिक व हरीश ने प्रथम स्थान तथा  दूसरी और छात्राओं की टीम ने भी भारतोलन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरव बढ़ाया ।
फोटो कैप्शन 3: खेलों में अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ शिक्षक।





करीरा नवोदय में दो दिवसीय खेलों का हुआ समापन
***************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में 2 दिनों से चल रहे संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य राजीव सक्सेना ने की।  इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग 14 में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा, दूसरा स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय चूरू ने प्राप्त किया वहीं आयु वर्ग-17 में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय झुंझुनू तथा दूसरा स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय चूरू ने प्राप्त किया। आयु वर्ग-19 में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय हिसार तथा द्वितीय स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय गंगानगर का रहा। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 4:विभिन्न खिलाडिय़ों को सर्टिफिकेट्स देते प्राचार्य एवं अन्य।





 फोन पर बुलाकर की मार पिटाई  की, 2 ज्ञात तथा 5 या 6 अज्ञात लड़कों के विरुद्ध मामला किया दर्ज
*******************************************************************************
***************************************
***************************************
कनीना की आवाज। व्यक्ति को फोन पर बुलाया फिर उसकी पिटाई कर दी। कनीना पुलिस ने 2 ज्ञात तथा 5-6 अन्य लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामला संदीप भोजावास ने दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि वह मेहनत मजदूरी करता है एक सितंबर को दोपहर बाद उनके
 उनके फोन आया और कहा कि वह अंकुर बोल रहा है और उसे बस स्टैंड पर बुलाया। जब संदीप बाइक लेकर भोजावास स्टैंड पहुंचा तो अंकुर के पास फिर से फोन किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आने की बात कही। संदीप को इसी दौरान उनका दोस्त प्रदीप मिल गया। दोनों पीएचसी के पीछे गए। अंकुर उर्फ मोनी, मनजीत तथा 5-6 उसके अन्य साथियों ने थप्पड़ मुक्का, डंडा से चोट मारी। प्रदीप ने उन लोगों से छुड़वाया। इतना करने के बाद वे भाग खड़े हुए पर जान से मारने की धमकी दे गये। तत्पश्चात संदीप को कनीना की सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



शिक्षकों के तबादले कुछ के लिए बने मुसीबत
-बहुत से शिक्षकों को अभी तक नहीं मिल पाया है नया स्टेशन
******************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। हाल ही में हरियाणा सरकार ने शिक्षकों के भारी संख्या में आनलाइन तबादले कर दिए जिसको लेकर सितंबर माह के पहले दिन भारी संख्या में शिक्षक इधर-उधर हुए हैं। बहुत से शिक्षकों को मनचाहा स्टेशन तक मिल गया किंतु अभी भी सैकड़ों ऐसे शिक्षक है जो नया स्टेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें न तो नया स्टेशन मिल रहा है और न ही भविष्य का कुछ मालूम कि कब तक उन्हें नया स्टेशन दिया जाएगा। सबसे अधिक परेशान गणित एवं विज्ञान के शिक्षक एवं प्राचार्य देखे गये जिन्हें दूर दूर तक स्कूल मिले हैं वहीं अभी भी बहुत से शिक्षक नये स्टेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। नये स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करते समय जहां शिक्षकों का आदर सम्मान किया गया वहीं जिस स्कूल में लंबे समय तक पढ़ाया वहां से जाते वक्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।
 शिक्षकों को उनके नए स्टेशन पर छोडऩे के लिए अनेकों उसके साथी शिक्षक पहुंचे और उन्हें नए स्टेशन पर कार्यभार ग्रहण करवाने में मदद की। दिनभर आज स्कूलों में पढ़ाई का माहौल कम रहा अपितु कार्यभार ग्रहण करवाना और उन्हें कार्यभार मुक्त करने का कार्य अधिक चला।  यद्यपि ऑनलाइन तबादले किए गए हैं जिसमें शिक्षकों के सामने अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में शिक्षक चाहते हैं कि जिनको अभी तक स्टेशन नहीं मिला या जिन को मनचाहा स्टेशन नहीं मिला उन्हें फिर से एक मौका दिया जाए और नजदीक स्टेशन दिलवाये जाए।
विभिन्न स्कूलों से समाचार मिला है कि नए शिक्षकों को बेहतर मान सम्मान दिया गया राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में बेशक विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम हो किंतु जहां मुख्याध्यापक महिपाल सिंह पहुंच गए हैं। विद्यार्थियों ने महिपाल सिंह मुख्याध्यापक का जमकर फूल माला फूलों से स्वागत किया। यही नहीं कुछ अन्य स्कूलों में भी एक या दो शिक्षक ही भेजे गए हैं।  कुछ विद्यालयों में एक भी विद्यार्थी नहीं है और प्राध्यापक भेज दिए गए हैं, इसको लेकर के अनेक प्रकार की चर्चाएं जारी हैं।
वास्तव में एक दर्जन कनीना के आसपास ऐसे भी स्कूल है जहां न तो विज्ञान का प्राध्यापक और ना ही विज्ञान का अध्यापक है। अब उन स्कूलों में पढ़ाई कैसी होगी यह तो वक्त बताएगा पर  भारी संख्या में ऑनलाइन तबादलों का परिणाम यह निकला है कि बहुत से अध्यापक खुश तो बहुत से अध्यापक ना खुश हो गए।
 फोटो कैप्शन 5: महिपाल सिंह मुख्याध्यापक का फूलों से स्वागत करते विद्यार्थी।




 स्कूल के आधे से अधिक शिक्षकों का तबादला, नया कोई नहीं आया
 -अभिभावक चिंतित
************************************************************************
*****************************************
********************************
कनीना की आवाज। कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल 9 शिक्षकों का तबादला हो गया और बाकी 8 बचेे हैं। विद्यार्थी अभिभावक चिंता में डूबने लगे हैं कि अभी तक नए शिक्षक आना नामुमकिन लगता है। मॉडल संस्कृति स्कूल में तबादला चाहने वाले तबादला करवा सकते हैं किंतु उनके स्थान पर अन्य कोई नहीं आता। माडल स्कूल में तबादला प्रक्रिया अलग तरीके से होती है। जबकि अन्य अन्य सरकारी स्कूलों में जब एक शिक्षक तबादला करवाता है तो उसके स्थान पर दूसरा शिक्षक आ जाता है परंतु मॉडल स्कूलों में ऐसा कोई नियम नहीं है। यही कारण है कि आप 9 शिक्षकों के रिक्त हो गए हैं। एक और माडल संस्कृति स्कूल में बच्चों की छठी से बारहवीं तक प्रतिमा फीस भी लगती है वहीं शिक्षकों के अभाव में अब विद्यार्थी कैसे पढ़ पाएंगे? कहने को तो मॉडल संस्कृति स्कूल है परंतु यहां शिक्षक अभाव स्पष्ट नजर आने लगा है। तबादला नीति में इस प्रकार के बदलाव करने की मांग उठने लगी है ताकि मॉडल संस्कृत स्कूलों में भी शिक्षक आ सके।




तबादलों के बाद शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया
-बहुत से शिक्षकों को अभी तक नहीं मिल पाया है नया स्टेशन
******************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज। हाल ही में हरियाणा सरकार ने शिक्षकों के भारी संख्या में आनलाइन तबादले कर दिए जिसको लेकर सितंबर माह के पहले दिन भारी संख्या में शिक्षक इधर-उधर हुए हैं। बहुत से शिक्षकों को मनचाहा स्टेशन तक मिल गया किंतु अभी भी सैकड़ों ऐसे शिक्षक है जो नया स्टेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें न तो नया स्टेशन मिल रहा है और न ही भविष्य का कुछ मालूम कि कब तक उन्हें नया स्टेशन दिया जाएगा। सबसे अधिक परेशान गणित एवं विज्ञान के शिक्षक एवं प्राचार्य देखे गये जिन्हें दूर दूर तक स्कूल मिले हैं वहीं अभी भी बहुत से शिक्षक नये स्टेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। नये स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करते समय जहां शिक्षकों का आदर सम्मान किया गया वहीं जिस स्कूल में लंबे समय तक पढ़ाया वहां से जाते वक्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।
 शिक्षकों को उनके नए स्टेशन पर छोडऩे के लिए अनेकों उसके साथी शिक्षक पहुंचे और उन्हें नए स्टेशन पर कार्यभार ग्रहण करवाने में मदद की। दिनभर आज स्कूलों में पढ़ाई का माहौल कम रहा अपितु कार्यभार ग्रहण करवाना और उन्हें कार्यभार मुक्त करने का कार्य अधिक चला।  यद्यपि ऑनलाइन तबादले किए गए हैं जिसमें शिक्षकों के सामने अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में शिक्षक चाहते हैं कि जिनको अभी तक स्टेशन नहीं मिला या जिन को मनचाहा स्टेशन नहीं मिला उन्हें फिर से एक मौका दिया जाए और नजदीक स्टेशन दिलवाये जाए।
विभिन्न स्कूलों से समाचार मिला है कि नए शिक्षकों को बेहतर मान सम्मान दिया गया राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में बेशक विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम हो किंतु जहां मुख्याध्यापक महिपाल सिंह पहुंच गए हैं। विद्यार्थियों ने महिपाल सिंह मुख्याध्यापक का जमकर फूल माला फूलों से स्वागत किया। यही नहीं कुछ अन्य स्कूलों में भी एक या दो शिक्षक ही भेजे गए हैं।  कुछ विद्यालयों में एक भी विद्यार्थी नहीं है और प्राध्यापक भेज दिए गए हैं, इसको लेकर के अनेक प्रकार की चर्चाएं जारी हैं।
वास्तव में एक दर्जन कनीना के आसपास ऐसे भी स्कूल है जहां न तो विज्ञान का प्राध्यापक और ना ही विज्ञान का अध्यापक है। अब उन स्कूलों में पढ़ाई कैसी होगी यह तो वक्त बताएगा पर  भारी संख्या में ऑनलाइन तबादलों का परिणाम यह निकला है कि बहुत से अध्यापक खुश तो बहुत से अध्यापक ना खुश हो गए।
 फोटो कैप्शन 5: महिपाल सिंह मुख्याध्यापक का फूलों से स्वागत करते विद्यार्थी।





 स्कूल के आधे से अधिक शिक्षकों का तबादला, नया कोई नहीं आया
 -इसे कहते हैं माडल संस्कृति स्कूल स्कूल
******************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल 9 शिक्षकों का तबादला हो गया और बाकी 8 बचेे हैं। विद्यार्थी अभिभावक चिंता में डूबने लगे हैं कि अभी तक नए शिक्षक आना नामुमकिन लगता है। मॉडल संस्कृति स्कूल में तबादला चाहने वाले तबादला करवा सकते हैं किंतु उनके स्थान पर अन्य कोई नहीं आता। माडल स्कूल में तबादला प्रक्रिया अलग तरीके से होती है। जबकि अन्य अन्य सरकारी स्कूलों में जब एक शिक्षक तबादला करवाता है तो उसके स्थान पर दूसरा शिक्षक आ जाता है परंतु मॉडल स्कूलों में ऐसा कोई नियम नहीं है। यही कारण है कि आप 9 शिक्षकों के रिक्त हो गए हैं। एक और माडल संस्कृति स्कूल में बच्चों की छठी से बारहवीं तक प्रतिमा फीस भी लगती है वहीं शिक्षकों के अभाव में अब विद्यार्थी कैसे पढ़ पाएंगे? कहने को तो मॉडल संस्कृति स्कूल है परंतु यहां शिक्षक अभाव स्पष्ट नजर आने लगा है। तबादला नीति में इस प्रकार के बदलाव करने की मांग उठने लगी है ताकि मॉडल संस्कृत स्कूलों में भी शिक्षक आ सके।






Thursday, September 1, 2022

 

तबादलों के बाद शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया
-बहुत से शिक्षकों को अभी तक नहीं मिल पाया है नया स्टेशन
******************************************************
*********************************************************
**************************************
******************
कनीना की आवाज। हाल ही में हरियाणा सरकार ने शिक्षकों के भारी संख्या में आनलाइन तबादले कर दिए जिसको लेकर सितंबर माह के पहले दिन भारी संख्या में शिक्षक इधर-उधर हुए हैं। बहुत से शिक्षकों को मनचाहा स्टेशन तक मिल गया किंतु अभी भी सैकड़ों ऐसे शिक्षक है जो नया स्टेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें न तो नया स्टेशन मिल रहा है और न ही भविष्य का कुछ मालूम कि कब तक उन्हें नया स्टेशन दिया जाएगा। सबसे अधिक परेशान गणित एवं विज्ञान के शिक्षक एवं प्राचार्य देखे गये जिन्हें दूर दूर तक स्कूल मिले हैं वहीं अभी भी बहुत से शिक्षक नये स्टेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। नये स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करते समय जहां शिक्षकों का आदर सम्मान किया गया वहीं जिस स्कूल में लंबे समय तक पढ़ाया वहां से जाते वक्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।
 शिक्षकों को उनके नए स्टेशन पर छोडऩे के लिए अनेकों उसके साथी शिक्षक पहुंचे और उन्हें नए स्टेशन पर कार्यभार ग्रहण करवाने में मदद की। दिनभर आज स्कूलों में पढ़ाई का माहौल कम रहा अपितु कार्यभार ग्रहण करवाना और उन्हें कार्यभार मुक्त करने का कार्य अधिक चला।  यद्यपि ऑनलाइन तबादले किए गए हैं जिसमें शिक्षकों के सामने अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में शिक्षक चाहते हैं कि जिनको अभी तक स्टेशन नहीं मिला या जिन को मनचाहा स्टेशन नहीं मिला उन्हें फिर से एक मौका दिया जाए और नजदीक स्टेशन दिलवाये जाए।
विभिन्न स्कूलों से समाचार मिला है कि नए शिक्षकों को बेहतर मान सम्मान दिया गया राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में बेशक विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम हो किंतु जहां मुख्याध्यापक महिपाल सिंह पहुंच गए हैं। विद्यार्थियों ने महिपाल सिंह मुख्याध्यापक का जमकर फूल माला फूलों से स्वागत किया। यही नहीं कुछ अन्य स्कूलों में भी एक या दो शिक्षक ही भेजे गए हैं।  कुछ विद्यालयों में एक भी विद्यार्थी नहीं है और प्राध्यापक भेज दिए गए हैं, इसको लेकर के अनेक प्रकार की चर्चाएं जारी हैं।
वास्तव में एक दर्जन कनीना के आसपास ऐसे भी स्कूल है जहां न तो विज्ञान का प्राध्यापक और ना ही विज्ञान का अध्यापक है। अब उन स्कूलों में पढ़ाई कैसी होगी यह तो वक्त बताएगा पर  भारी संख्या में ऑनलाइन तबादलों का परिणाम यह निकला है कि बहुत से अध्यापक खुश तो बहुत से अध्यापक ना खुश हो गए।
 फोटो कैप्शन 5: महिपाल सिंह मुख्याध्यापक का फूलों से स्वागत करते विद्यार्थी।




 स्कूल के आधे से अधिक शिक्षकों का तबादला, नया कोई नहीं आया
 -इसे कहते हैं माडल संस्कृति स्कूल स्कूल
**************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल 9 शिक्षकों का तबादला हो गया और बाकी 8 बचेे हैं। विद्यार्थी अभिभावक चिंता में डूबने लगे हैं कि अभी तक नए शिक्षक आना नामुमकिन लगता है। मॉडल संस्कृति स्कूल में तबादला चाहने वाले तबादला करवा सकते हैं किंतु उनके स्थान पर अन्य कोई नहीं आता। माडल स्कूल में तबादला प्रक्रिया अलग तरीके से होती है। जबकि अन्य अन्य सरकारी स्कूलों में जब एक शिक्षक तबादला करवाता है तो उसके स्थान पर दूसरा शिक्षक आ जाता है परंतु मॉडल स्कूलों में ऐसा कोई नियम नहीं है। यही कारण है कि आप 9 शिक्षकों के रिक्त हो गए हैं। एक और माडल संस्कृति स्कूल में बच्चों की छठी से बारहवीं तक प्रतिमा फीस भी लगती है वहीं शिक्षकों के अभाव में अब विद्यार्थी कैसे पढ़ पाएंगे? कहने को तो मॉडल संस्कृति स्कूल है परंतु यहां शिक्षक अभाव स्पष्ट नजर आने लगा है। तबादला नीति में इस प्रकार के बदलाव करने की मांग उठने लगी है ताकि मॉडल संस्कृत स्कूलों में भी शिक्षक आ सके।


डा सीएस वर्मा अटेली में हिंदी प्राध्यापक बने
******************************************
**********************************
*********
कनीना की आवाज। शिक्षाविद-साहित्यकार डॉ छतर सिंह वर्मा ने को चम्पादेवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में बतौर हिंदी प्राध्यापक कार्यभार ग्रहण कर लिया । हरियाणा शिक्षा विभाग में सेवारत डॉ वर्मा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी से स्थानांतरण हुआ है । डॉ छतर सिंह वर्मा पिछले 20 वर्षों से डीपीईपी तथा सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत हिंदी विषय के मास्टर ट्रेनर रहे हैं तथा एससीआरटी गुडग़ांव में मॉड्यूल राइटिंग में भी उनका महत्ती योगदान रहा है । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ वर्मा को वर्ष 2001 में बेस्ट टीचर अवार्ड तथा 2011 में जिला प्रशासन की ओर से विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया जबकि साहित्य-संवर्धन के लिए सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पुरस्कार  से भी नवाजा जा चुका है । डॉ सी एस वर्मा के स्थानांतरण पर हरियाणा ग्रन्थ अकादमी के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रोहित यादव ने कहा कि डॉ वर्मा की अटेली में नियुक्ति से अटेली क्षेत्र में शिक्षा- साहित्य का प्रचार-प्रसार बढ़ेगा ।



खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
*******************************************
****************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव ककराला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  उप जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति सिंह रहे वहीं राम सिंह यादव सेवानिवृत्त पीटीआई ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उप जिला ििशक्षा अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खंड स्तरीय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों के लिए विशेष लाभ देती है। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में हारने वाले प्रतिभागी को कभी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि उसे और अधिक तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहिए तभी सफलता मिल सकती है। कार्यक्रम को विद्यालय प्राचार्य सेढूराम ने भी संबोधित किया और ग्रामीण क्षेत्र से आए प्रतिभागियों को आशीष वचन देते हुए कहा कि हम सभी जिम्मेवारी बनती है कि प्रतिभा को निखारा जाए। कार्यक्रम में एइओ रमेश कुमार सरपंच कृष्ण कुमार, खंड सभी डीपी और पीटीआई विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: ककराला में दौड़ लगाते विद्यार्थी।




जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र नवोदय विद्यालय करीरा में संकुल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
-खेलों में हार-जीत का कोई महत्व नही है-प्राचार्य
********************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र नवोदय विद्यालय करीरा में संकुल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजीव सक्सेना प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर प्राचार्य ने खेलों के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में हार-जीत का कोई महत्व नही है। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों में जीत पर जो सम्मान मिलता है वो सबसे बड़ा होता है। ऐसे में जी जान एक करके खेलों में भाग लेना चाहिए और मछली की आंख की भांति अर्जुन बनकर लक्ष्य हासिल करना चाहिए।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में करनाल संकुल के 20 के जवाहर नवोदय विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। जिनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, महेन्द्रगढ़, भिवानी, हिसार, सिरसा, रोहतक, जींद, गंगानगर-प्रथम व द्वितीय, झुन्झुनू, फतेहाबाद प्रमुख हैं। इस प्रतियोगिता में 160 प्रतियोगियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
खेल कूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ के तुरन्त बाद स्वच्छता पखवाड़ा का भी शुभारम्भ किया गया। सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों , विद्यालय कर्मचारियों, बाहर से आए प्रतियोगियों और विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली कि न कभी कहीं गन्दगी करेंगे और न किसी को गंदगी करने देंगे।
फोटो कैप्शन 01: खेल खेलते हुए खिलाड़ी
             03: खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए प्राचार्य राजीव सक्सेना।





कनीना क्षेत्र में हुई हल्की बारिश, फसलों को मिलेगा लाभ
**************************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पश्चात हल्की बारिश हुई। यह बारिश खड़ी खरीफ की फसलों जैसे कपास और बाजरा के लिए बेहतर साबित होगी। किसानों का कहना है इस वक्त फसल कुछ पानी की कमी महसूस कर रही थी, ऐसे में बारिश होना अच्छी पैदावार की ओर अग्रसर करना है। यदि अच्छी बारिश होती तो पैदावार ज्यादा बेहतर की उम्मीद बन जाती। उन्होंने कहा कि किसान मजबूरी में बारिश न होने पर खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। उधर खंड कृषि अधिकारी मनोज कुमार तथा पूर्व खंड कृषि अधिकारी देवराज ने बताया कि बारिश खड़ी फसलों के लिए लाभप्रद साबित होगी। चाहे हल्की बारिश हुई है वह भी कुछ राहत देगी।


हर खेत स्वस्थ कैंप योजना के तहत आयोजित हुए बचीनी एवं मेघनवास में कृषि कैंप
*************************************************************
*************************************
**************************
कनीना की आवाज। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़ के सौजन्य से हर खेत स्वस्थ खेत योजना के तहत  बचीनी व मेघनवास गांवों में कृषि कैम्पों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रमेश यादव वरिष्ठ संयोजक कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ ने किसानों को इस समय की जाने वाली विभिन्न शस्य क्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने किसानों को सलाह दी की इस समय कपास व बाजरे में सिंचाई जरूर करे व कपास का निरंतर आधार पर देखते रहे की कही गुलाबी सूंडी का प्रकोप तो नहीं हैं।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. भयराम यादव भूमि परीक्षण अधिकारी महेंद्रगढ़ ने किसानों को मिट्टी जांच का महत्व विस्तारपूर्वक बताया तथा मिट्टी जांच के आधार पर ही किसान को फसल का चयन व कौन कौन सा और कितनी मात्रा में खाद प्रयोग किया जाना हैं यह तय करना चाहिए।
 इस अवसर पर खण्ड कृषि अधिकारी कनीना मनोज यादव ने विभाग द्वारा किसान हित में चलाई जा रही स्कीमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी कनीना विकास कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कविता ,राहुल कृषि पर्यवेक्षक ,रवि तथा लगभग 50 किसानों ने प्रत्येक कैम्प में भाग लिया।
फोटो कैप्शन 02: डा भयराम किसानों को कैंप बचीनी में संबोधित करते हुए।