नौ-सेना प्रतियोगिता में यूरो पहुंचा क्वार्टर फाइनल में
**************************************************
************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। भारतीय नौ सेना द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता थिंक में यूरो स्कूल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। आजादी अमृत महोत्सव में यूरो स्कूल धारूहेड़ा की छात्राएं परी पांडेय एवं खुशी ने भाग लिया तथा यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 45 एवं 51 के छात्र-छात्राओं ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यूरो इंटरनेशल स्कूल गुरुग्राम सेक्टर 51 के विद्यार्थी अखिल शर्मा, रिद्धिमा गर्ग, यूरो सेक्टर 45 के यश प्रताप सिंह् एवं चेतन्या सहरावत ने भाग लिया। यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 84 के छात्र यश तथा पियूष ने तथा यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 37-डी की छात्रा संचिता व अंशिका ने भी थिंक क्वीज के प्रथम राउंड के बाद दूसरे राउंड में रनर अप रहे। यूरो स्कूल की डायरेक्टर स्वाति यादव ने बताया कि इस क्वीज में पूरे देश से लगभग 7500 स्कूलों ने भागीदारी की जिसमें यूरो ग्रुप के 5 स्कूलों ने जीत दर्ज की है। इसके लिए यूरो ग्रुप के चेयरमैन सत्यवीर यादव, निदेशक नितिन यादव, डॉ. राजेन्द्र सिंह, प्राचार्य अनिल यादव, मीनू दूबे, रेखा यादव, रुचि सबरवाल, सुनील यादव, प्रियंका श्री वास्तव तथा नन्दिता कथुरिया ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 1: यूरो स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य।
दीपक चौधरी ने की राज्य सभा सांसद पंडित कार्तिकेय शर्मा से मुलाकात
******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस में राज्य सभा सांसद पंडित कार्तिकेय शर्मा से मुलाकात की और उनके अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एडवोकेट सुमन दहिया ने किया।
इस आयोजन में सांसद का पगड़ी व फूल माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में सुमित्रा चौहान,अजय जैन ,अजय गुलिया, नीना राठी,नरेश कनीनवाल, सतेंद्र चौधरी,राकेश मानपुरा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर दीपक चौधरी प्रधान ने उन्हें कनीना आने का निमंत्रण दिया और सांसद महोदय पंडित कार्तिकेय शर्मा ने आश्वासन दिलाया की माननीय मुख्य मंत्री के आह्वान एक हरियाणा एक हरियाणवी कार्यक्रम के तहत जल्द ही कनीना क्षेत्र के लोगों से रूबरू होंगे।
फोटो कैप्शन 02: सांसद से मुलाकात करते हुए कनीना बार एसोसिएशन प्रधान दीपक चौधरी एवं अन्य।
यूनियन बैंक द्वारा आयोजित किया ग्राहक सम्मान कार्यक्रम
***********************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कनीना शाखा द्वारा जुगलबंदी ग्राहक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन शाखा प्रबंधक विवेक यादव एवं बैंक स्टाफ तथा इंडिया फस्र्ट बीमा कंपनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर राकेश सिंहमार, प्राचार्य राजकीय कॉलेज कनीना, राजीव कुमार सक्सेना प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा,जगदेव चेयरमैन एसडी स्कूल ककराला, गुलशन छाबड़ा चेयरमैन कृष्णा स्कूल तथा बैंक के पुराने ग्राहक उपस्थित रहे।
पुराने बैंक ग्राहकों को ओमप्रकाश लिसानिया, मदनलाल, कर्मवीर, अजय कुमार, विनय यादव, संतोष देवी, सीनू गोयल, अनिल कुमार, रामधारी सिंह, सुरेश शर्मा, जगदीश प्रसाद, गुलशन छाबड़ा आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश लिसानिया द्वारा बैंक की सेवाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि अनिल कुमार ,दिनेश कुमार, रवि कुमार द्वारा विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। विवेक यादव ने बैंक द्वारा घोषित योजनाओं जैसे गृह ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड बारे तथा सस्ती दरों के ऋण बारे में बताया गया। सस्ती दरों पर गोल्ड लोन एवं लाकर सुविधा शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर अभिमन्यु, विनोद पवार, अरविंद यादव, सुरेश कुमार और नितेश आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: ग्राहकों को सम्मानित करते यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी।
सिट्टों में ही बाजरे के दाने हुए अंकुरित
-मंगलवार से लगातार हो रही बारिश का है परिणाम, शनिवार को हुई 42 एमएम बारिश
*********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। मंगलवार से कनीना क्षेत्र में जहां सावन जैसी बारिश हो रही है तथा अकेले शनिवार को 42 एमएम बारिश हुई जबकि मंगलवार से शुक्रवार तक 28 एमएम बारिश हुई है। कुल मिलाकर कनीना क्षेत्र में मंगलवार से शनिवार तक 70 एमएम बारिश हो चुकी है। परिणाम स्वरूप किसानों के सिट्टों में ही बाजरा अंकुरित हो गया है। कपास की फसल तबाह हो गई है। अब तो किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
जमकर बरस रहे बादल-
कनीना क्षेत्र में सावन जैसी झड़ी लगी रही है जिसके चलते रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार से शनिवार तक महज 5 दिनों में 70 एमएम बारिश हो चुकी है। यहां उल्लेखनीय है कि सावन माह में इतनी अच्छी बारिश नहीं होती जितनी अब हुई है। बेशक कृषि विशेषज्ञ भावी फसल रबी के लिए बारिश को बेहतर मान रहे किंतु वर्तमान फसल कपास और बाजरा तबाह होने के कगार पर चला गया है।
खेतों में खड़ा है पानी-
बाजरा और कपास की फसल के खेतों में पानी खड़ा हो गया है जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि यदि बारिश यूं ही होती रही तो पशुओं के लिए कडबी रूपी चारा भी समाप्त होने के कगार पर है। अभी तक कड़बी का चारा आधा खराब हो चुका है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पशुपालक अब परेशान होने लगे हैं क्योंकि बाजरे की फसल चारे के लिए अधिक उगाई जाती है जबकि अन्न के लिए कम उगाई जाती है। एक और जहां किसानों की बाजरे की फसल की सरकारी खरीद भी नहीं हो पाई है वही अब रहे सहे किसानों की बाजरे की फसल तबाह होने के कगार पर चली गई है।
दो प्रकार की उगाई थी बाजरे की फसलें -
कनीना क्षेत्र में अगैती तथा पछैती दो प्रकार की फसलें उगाई हैं। अगेती फसल उगाने वाले अधिकांश किसानों ने अपनी फसल पैदावार लेकर कर औने पौने दामों पर बेच दी है जबकि पछैती फसल पैदावार लेने वाले पछता रहे हैं कि अब बारिश ने उनकी काट कर डाली गई फसल बर्बाद कर दी है। जहां एक और दूसरे राज्यों से आए हुए मजदूर भी बेघर हो गए हैं वहीं किसान भी अब मुह लटकाए नजर आ रहे हैं। जिनकी अब तक की हुई सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
अंकुरित हो गया है बाजरा -
किसानों द्वारा काट कर डाली गई बाजरे की फसल तथा खेतों में पड़ी हुई बाजरे की फसल से करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों की फसल तबाह हो गई है।
किसान परेशान-
कैनीना क्षेत्र के गांव झीगावन,भोजावास एवं सुंदराह के किसान चौधरी भूप सिंह ढिल्लों, महेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, पवन यादव, संदीप, धर्मेंद्र राजवीर, करतार सिंह, सुरेंद्र आदि ने अपने खेतों के सिट्टों को दिखाया जो अंकुरित होकर अब खराब हो गए हैं। ऐसा लगता है कि सारे ही खेत में पड़े हुए बाजरे के सिट्टे अब यूं ही बर्बाद हो जाएंगे। जब तक बारिश नहीं रुकती तब तक किसान
काटकर डाली गई फसल इकट्ठा भी नहीं कर सकते। यही कारण है कि अब किसानों की चिंता की रेखाएं बढ़ गई है।
मुआवजे की मांग-
खेतों में बाजरा एवं कपास फसल बर्बाद होने पर और किसानों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल खेतों में बर्बाद हो गई है। बे-मौसमी बारिश के चलते जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए तथा उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से गिरदावरी करवाने की भी मांग की है।
यूं तो हर वर्ष भी मौसमी बारिश होती है किंतु इस बार पूरे ही जिला महेंद्रगढ़ में बे-मौसमी बारिश ने किसानों को परेशान करके रख दिया है। बहुत से किसानों की बाजरे की फसल तो पानी पर तैर रही है। ऐसे में अब उनकी कड़वी भी बचने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
परेशान है पशुपालक-
पशुपालक तूड़ी और बाजरे की फसल से पशुओं का पेट भरते हैं। इस बार रबी फसल बतौर तूड़ी महंगी रही जिसके चलते किसानों को आशा थी कि कड़वी की फसल खरीद कर उससे पशुओं का पेट भरा जाएगा किंतु कड़वी 20 भी गल सड़ गई है। ऐसे में किसान एवं पशुपालक परेशान नजर आ रहे हैं।
पानी ही पानी-
कनीना में जहां अटेली टी-प्वांइट से रेवाड़ी टी-प्वांइट तक सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गये हैं जिनमें पानी भरा हुआ है। वहीं कनीना के मोलडऩाथ आश्रम के पास तथा कालरवाली जोहड़ के पास पानी जमा हो जाता है। अधिक पानी जमा होने से एक कार मोलडऩाथ आश्रम के पास गड्ढे में गिर गई जिसे लोगों ने निकाला। कई गांवों एवं खेतों में पानी जमा हो गया है और परेशानी बढ़ी है।
फोटो कैप्शन 4: खेतों में पानी में पड़ी काटी गई बाजरे की फसल
फोटो कैप्शन 5: सिट्टों में उगा हुआ बाजरा दिखाते किसान
फोटो कैप्शन 6 व 7: घरों में भरा पानी तथा किसान द्वारा काटकर डाले गये पानी में डूबे सिट्टे।
शारदीय नवरात्रे 26 से---
नौ रूपों में पूजा होती है दुर्गा की
*************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रे प्रारंभ हो रहे हैं। वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्रों में माता के मंदिरों को सजाया जाता है वहीं दिनभर व्रत आदि करके नौ दिनों तक माता की पूजा की जाती है।
इन नवरात्रों का सौभाग्यवती महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है। प्राचीन ग्रंथों में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती आ रही है। ये नौ रूप महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, योगमाया, रक्तदंतिका, शाकुंभरी देवी, दुर्गा, भ्रामरी देवी तथा चंडिका प्रमुख हैं। इन नौ रूपों को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री नामों से जाना जाता है। इन नौ रूपों के दर्शनों के लिए मंदिरों में जाकर पूजा की जाती है।
वासंतीय नवरात्र चैत्र माह में आते हैं। इन नवरात्रों में वसंत ऋतु आती हैं और सर्दी से गर्मी के मौसम में प्रवेश होता है वहीं शारदीय नवरात्रों में गर्मी से सर्दी में प्रवेश किया जाता है। साथ में फसल पैदावार लेने के बाद ये पर्व दो बार मनाए जाते हैं। खरीफ एवं रबी की फसल पैदावार के बाद उन्हें शरीर में ग्रहण करने से पूर्व पुराने अन्न को पूर्णरूप से शरीर से निकाला जाता है इसलिए व्रत किए जाते हैं। नौ दिनों में पुराना अन्न शरीर से निकल जाता है और नया अन्न ग्रहण किया जाता है जो एलर्जी आदि रोग नहीं करेगा।
वैसे भी नवरात्रों में रातों में परिवर्तन आ जाता है। शारदीय नवरात्रों में गर्मी से सर्दी के मौसम में प्रवेश होना माना जाता है। नवरात्रों में जहां नौ रूपों में मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार किया था उन नौ रूपों में नौ कन्याओं को नवरात्रे पूर्ण होने पर भोजन कराया जाता है। साथ में नवरात्रों में जौ उगाए जाते हैं जो समृद्धि के प्रतीक होते हैं। गंगा में जौ उगाना एक कहावत भी है। वैसे भी नौ दिनों में उगे हुए जौ को ऊपर से काटकर ज्वारे रस का पान किया जाए तो घातक रोगों में भी लाभकारी माना जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर अति प्रसन्नता होती है वहीं दुकानदार सामान बेचने को लालायित रहते हैं। छह माह के बाद नवरात्रे आने से उनके सामान की बिक्री छह माह बाद ही नवरात्रों के सामान की हो पाती है। मंदिरों को ग्रामीण क्षेत्रों में सजाकर पूजा अर्चना करने का विशेष प्रावधान होता है। नवरात्रों में शुभ काम करने की प्रथा भी चली आ रही है। इसी के साथ ही शुरू हो जाती है सांझी पूजा। बच्चियां दीवार पर सांझी बनाकर उसकी नौ दिनों तक पूजा करती हैं। दशहरे के दिन सांझी को पानी में बहाया जाता है।
सुरेंद्र शर्मा कनीनावासी का कहना है कि नवरात्रेे विधि विधान से करने से वांछित फल मिलता है। ऐसे में इन दिनों मां के नौ रूपों की पूजा करनी चाहिए।
ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, September 24, 2022
Friday, September 23, 2022
बड़े साइज की लौकी/घिया पैदा करने में एक नाम है रामप्रताप पूर्व शिक्षक का
****************************************
******************************************
**********************************************
कनीना
की आवाज। कई वर्षों से कनीना निवासी एवं पूर्व शिक्षक रामप्रताप लंबी
घिया/लौकी उत्पादन के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में उनके प्लाट में
4-4 फुट की घिया/लौकी लगी हुई है। अभी ये छोटी अवस्था में है। निकट भविष्य
में ये पांच तक बढऩे के आसार है। पूर्व शिक्षक रामप्रताप कनीना गौशाला के
पदाधिकारी भी रहे हैं जो देसी खाद से घिया पैदा करते हैं तथा उनके पुत्र
कंपनी में काम करते हैं जिनके दिशा निर्देश पर उगाई जाती है। उन्होंने
बताया कि वे आर्गेनिक घिया तैयार करते हैं किंतु बेचने के लिए नहीं अपितु
अपने आसपास के लोगों को तथा स्वयं के लिए ही प्रयोग करते हैं।
रामप्रताप यादव ने विगत वर्ष पांच फुट से भी बड़े आकार की घिया तैयार की थी। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही उनके बगीचे में लगी घिया की साइज पांच फुट तक पहुंच जाएगी। उनके पार्क की घिया एवं चंदन आदि को देखने के लिए प्रतिदिन किसान पहुंच रहे हैं। आर्गेनिक कृषि करने वाले विख्यात मनोज सुंदराह ने आकर उनकी विडियो क्लिप भी तैयार की है।
पूर्व
शिक्षक रामप्रताप ने बताया कि वो कभी भी किसी प्रतियोगिता में ये घिया लेकर
नहीं गया है। उनके पुत्र देवेंद्र जो वरिष्ठ मैनेजर हैं, कृषि के बारे में
जानकारी रखते हैं। वे इस प्रकार के पौधों के बीज दूर दराज से लेकर आते
हैं।
फोटो कैप्शन 2: बड़े साइज की घिया रामप्रताप मास्टर के प्लाट पर।
घड़ी महासर माता मंदिर के मेले के दृष्टिगत रुकेंगी कनीना खास रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेन
-25 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक करेगी 2 मिनट का ठहराव
**************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद निहालचंद की मांग पर रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 25 सितंबर से पांच अक्टूबर 2022 तक बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर (02 जोड़ी) रेलसेवा का कनीना खास स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार नवरात्रि मेले के अवसर पर उपरोक्त रेल सेवायें दिनांक 25 सितंबर 22 से पांच अक्टूबर 22 तक कनीना खास स्टेशन पर ठहराव करेगी।
स्टेशन मास्टर कनीना कंवरलाल शर्मा ने बताया कि गाडी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनीना खास स्टेशन पर दोपहर 2.42 बजे आगमन कर 2.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनीना खास स्टेशन पर प्रात 10.37 बजे आगमन कर 10.39 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनीना खास स्टेशन पर देर रात्रि 03.32 बजे आगमन कर 03.34 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12458, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनीना खास स्टेशन पर 01.34 बजे आगमन कर 01.36 बजे प्रस्थान करेगी।
घड़ी महासर कनीना-अटेली मार्ग पर स्थित है जहां वर्ष में दो बार आने वाले चैत्र तथा शारदीय नवरात्रों में मेला लगता है। घड़ी महासर में नौ दिन माता के नवरात्रे चलते हैं। दूर दराज से भक्त एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं। यही कारण है कि कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव साल में दो बार होता है ताकि श्रद्धालु माता मंदिर तक जा सके। अब तो इन ट्रेनों के स्थायी ठहराव की मांग उठ रही है।
फोटो कैप्शन 1: कनीना खास रेलवे स्टेशन की फोटो।
हेरिटेज स्कूल में शहीदी दिवस पर अमर शहीद राव तुलाराम को किया याद
********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में शहीदी दिवस पर अमर शहीद राव तुलाराम को याद किया तथा उनके स्वरूप पर विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने पुष्पमाला अर्पित कर याद किया। इस मौके पर देशभक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने अमर शहीद राव तुला राम की जीवन शैली के बारे में बच्चों को बताया। उस महान व्यक्ति राव तुला राम जी को याद कर रहे हैं जिन्होंने अपने छोटे से जीवन काल को पूर्ण रूप से देश के लिए न्योछावर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार, डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, पीआरओ भुवनेश, तेजपाल डीपी, सुरेंद्र कुमार को-आर्डिनेटर, सुमन, सुदेश कुमार तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
उधर रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना में राव तुलाराम की याद में शहीदी दिवस पर आरआरसीएम ग्रुप के चेयरमैन रोशन लाल व सह संयोजक मनीषा यादव,निदेशक हंसराज यादव ने पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। उन्होंने उनके जीवन के संघर्ष और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ी गई लड़ाइयों व नसीबपुर नारनौल के युद्ध के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मंगलवार से लगी है सावन जैसी झड़ी
*************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में मंगलवार से लगातार सावन जैसी झड़ी लग रही है। कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मंगलवार से अब 26 एमएम बारिश हो चुकी है। किसानों की बाजरा तथा कपास की फसल खड़ी हुई है तथा किसान सहमें हुये हैं। अगर लगातार इसी प्रकार की हालात रही तो बाजरे की फसल को नुकसान होने का अंदेशा हो जाएगा। बेशक कृषि विशेषज्ञ बारिश को रबी फसल के लिए लाभप्रद बता रहे हैं किंतु वर्तमान फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ती जा रही है। मंगलवार से लगातार ऐसा लग रहा है जैसे सावन का माह पुन: लौट आया है तथा उसी प्रकार की झड़ लगी हुई है। दिनभर आकाश में बादल छाए रहते हैं किंतु बारिश कम होती है। बुधवार को जहां 18 एमएम बारिश हुई है जबकि गुरुवार को 6 एमएम बारिश हुई है। मंगलवार और शुक्रवार को भी वह हल्की बूंदाबांदी दिनभर रुक-रुक कर चलती रही। किसानों का कहना है कि किसानों का कहना है कि बारिश उनकी खड़ी फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगी। वैसे भी किसान इस वक्त बाजरा पैदावार ले रहे हैं। बहरहाल मौसम सुहाना बन गया है किंतु किसानों की लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
रामानंद यादव नें अपने खेत में चार-चार फुट लंबे बाजरे के सिट्टे किए पैदा
-पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी है रामानंद यादव
******************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी रहे तथा पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुये डॉ रामानंद यादव डीगरोताआजकल कृषि पर शोध कर रहे हैं। वे चने आदि को उगाकर भूले बिसरे मोटे अन्न पैदा कर रहे हैं वहीं वर्तमान में उन्होंने सवा एकड़ जमीन पर बाजरे की पैदावार की है। बाजरे के सिट्टे देखने के लिए दूरदराज के लोग आ रहे हैं। चार-चार फीट के लंबे सिट्टे पैदा हुये हैं। उन्होंने बताया कि यह एक विशेष प्रकार का बाजरा है जो उन्होंने पहली बार खेत में उगाया है। इससे पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जब पैदावार निकाली जाएगी उसके बाद ही पता चल पाएगा कि बाजरे की यह प्रकार कितनी कारगर सिद्ध होती है। बहरहाल चार-चार फीट लंबे सिट्टे देख कर मन में खुशी होती है तथा डॉ रामानंद यादव प्रसन्नचित नजर आते हैं। डा रामानंद यादव ने बताया कि इस बाजरे का बीज राजस्थान से मंगवाया गया था तथा बाजरे की बीजाई के बाद केवल खाद डाला गया है उर्वरक नहीं डाला गया है और न ही कोई दवा का छिड़काव किया है।
फोटो कैप्शन 8:डा रामानंद यादव 4-4 फीट के सिट्टे दिखाते हुये।
दो ट्राली चारा एवं 5100 रुपये किये दान
************************************
*************************************
कनीना की आवाज। पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव के जन्मदिन पर संकल्प ग्रुप विधानसभा अटेली द्वारा कनीना गौशाला में दो ट्राली हरे चारे की कटवा कर गायों को खिलाया। सभी ने संतोष यादव के साथ रहने की शपथ ली तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने गौशाला में 5100 रुपये का दान दिया।
उन्होंने कहा कि संतोष यादव के हर जन्मदिन पर इसी तरह गौशालाओं में सेवा कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर श्रीराम शर्मा बाघोत, मोहन सिंह पूर्व पार्षद,धोलू गुर्जर, राजबीर पंच, रामफल हवलदार, रतिराम गुजर, दीपक रावत, कैप्टन सरजीत सिंह तंवर, रणसिंह तंवर खेड़ी, मोती लाल कौशिक,अजय शर्मा, रणसिंह चौहान, टिंकू राजपूत, सुरेन्द्र तंवर, सुनील राघव,रवि तंवर, जगदीश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 3: पूर्व डिप्टी स्पीकर के जन्म दिन पर गायों को चारा डालने जाते संकल्प ग्रुप के सदस्य।
शहीदों को याद किया
********************************
********************************
कनीना की आवाज। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर प्रजा भलाई संगठन द्वारा पाथेड़ा, धनौन्दा, खरकड़ा बास, खेड़ी, बाघोत, सिहोर, उन्हाणी गांव में वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर अतरलाल एडवोकेट,सुरेश हलवाई, करतार सिंह तंवर, गजराज, विक्की, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पंच, सतबीर सिंह, उगंती देवी, कैलाश देवी, सुबेदार श्रीराम, दीवान, राजबीर, कैलाश सेठ, शेर सिंह, नरेन्द्र आदि अनेक संगठन कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर आरआरसीएम स्कूल कनीना में शहीदों को याद किया। इस मौके पर शहीदों को याद करने के अलावा शहीद राव तुलाराम को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
घर के सामने से पिकअप चोरी करने के मामले में तीसरा आरोपित गिरफ्तार
*************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने पिकअप चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान इक्रम उर्फ इकरान वासी फिरोजपुर नूह के रूप में हुई है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोमली गांव में घर के सामने से पिकअप चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पवन वासी गोमली ने थाना कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी पिकअप गाड़ी को रात के समय घर के सामने खड़ा किया था। सुबह उठकर उसने देखा तो गाड़ी वहां पर नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपित को कल गिरफ्तार किया है।
बैठक में विभिन्न मांगों पर किया गया विचार
**************************************
**************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन कनीना की बैठक रेवाड़ी रोड स्थित जल घर पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने की। जिसमें अनेक मांगों पर विचार विमर्श किया गया और बाद में समस्या को सुलझाने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया कि कर्मचारियों की पेंडिंग पड़ी तनख्वाह के बारे में विचार किया जिसमें उच्च अधिकारियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तनख्वाह हमारे कार्यालय से बनाकर भेज दी गई है लेकिन किसी कारणवश कर्मचारियों का वेतन देने में देरी हो गई है। जुलाई-अगस्त मास की कौशल रोजगार निगम हरियाणा की कर्मचारियों की तनख्वाह बना दी गई है लेकिन सरकारी छुट्टी होने के कारण वेतन 27 या 28 सितंबर तक खाते में डल जाएगा। इस मौके पर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मांगेराम, राकेश कुमार, संदीप शर्मा, राकेश जयपाल यादव, सचिन रंगा, राकेश, प्रदीप भडफ़, नरेंद्र गुर्जर, महेंद्र सिंह, कंवरपाल, वेदपाल, वेद प्रकाश, वीरेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन तीन :पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियंस बैठक करते हुए कर्मी।
कनीना में श्रीमद भगवत गीता के आयोजन से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में श्रीमद भगवत गीता के आयोजन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने लिए हिस्सा लिया।कलश यात्रा रामनिवास धर्मशाला से राधा कृष्ण मंदिर तक निकाली गई।यजमान संजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि सात दिनों तक श्रीमद भगवत गीता का आयोजन होगा। समापन पर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
वृंदावन से पधारे पंडित सत्य प्रकाश व उनकी टीम द्वारा श्रीमद भगवत गीता का पाठ किया जाएगा।
कनीना में 7 दिनों तक चलने वाली श्रीमद भगवत गीता पाठ से पूर्व आज कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह कलश यात्रा रामनिवास धर्मशाला से चलकर राधा कृष्ण मंदिर में समाप्त हुई। वृंदावन से आए पंडित सत्य प्रकाश व उनकी टीम द्वारा श्रीमद भगवत गीता का पाठ किया जाएगा तथा इसके समापन पर प्रसाद वितरित किया जाएगा । इस कार्यक्रम में यजमान संजय भारद्वाज रहेंगे।
फोटो कैप्शन 5: कनीना मंडी में कलश यात्रा निकालते हुए महिलाएं।
कनीना ब्लॉक में सरपंच चुनाव के लिए एससी/बीसी की सीट की रिजर्व
-एससी की 9 व बीसी-ए के लिए 4 सीट की गई है रिजर्व
-28 सितम्बर को उपमंड
ल कार्यालय में बीसी-ए की सिटों के लिए निकाला जाएगा ड्रॉ
*******************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। प्रदेश में पंच, सरपंचों के चुनावों का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सरकार ने प्रदेश में पंचायत चुनाव करवाने को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके तहत सभी ब्लॉकों में एससी सीट के लिए रिजर्व रहने वाली पंचायतों के साथ-साथ बीसी-ए के लिए पंचायत निर्धारित करने के लिए ड्रा निकाले जाने के निर्देश दिए गए है।
इस विषय में जानकारी देते हुए कनीना के एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कनीना ब्लॉक के अंतर्गत कुल 53 पंचायते आती है। जिनकी कुल जनसंख्या 138243 है। जिनमें अनुसूचित जाति की संख्या 23977 है जो कुल जनसंख्या का 17.34 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में सरपंच पद के लिए 9 पंचायतों में एससी सीट को रिजर्व किया गया है। जिसमें चेलावास, बेवल, झिगावण, भडफ़, झाड़ली, सिगड़ा, नोताना, ककराला व रसुलपूर गांव को शामिल किया गया है। इसके अलावा 4 पंचायतों में बीएस-ए के सरपंच व अन्य 40 पंचायतों में को भी व्यक्ति सरपंच के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं उन्होंने बताया कि बीसी-ए के लिए पंचायत समिति, सरपंच व पंच के लिए उपमंडल कार्यालय में 28 सितम्बर को प्रात 10 बजे ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसके माध्यम से बीसी-ए की सीट निर्धारित की जाएंगी।
Thursday, September 22, 2022
पूर्व शिक्षक ने पैदा की 4-4 फुट की लौकी
****************************************
********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। कई वर्षों से कनीना निवासी एवं पूर्व शिक्षक रामप्रताप लंबी घिया/लौकी उत्पादन के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में उनके प्लाट में 4-4 फुट की घिया/लौकी लगी हुई है। अभी ये छोटी अवस्था में है। निकट भविष्य में ये पांच तक बढऩे के आसार है। पूर्व शिक्षक रामप्रताप कनीना गौशाला के पदाधिकारी भी रहे हैं जो देसी खाद से घिया पैदा करते हैं तथा उनके पुत्र कंपनी में काम करते हैं जिनके दिशा निर्देश पर उगाई जाती है। उन्होंने बताया कि वे आर्गेनिक घिया तैयार करते हैं किंतु बेचने के लिए नहीं अपितु अपने आसपास के लोगों को तथा स्वयं के लिए ही प्रयोग करते हैं।
फोटो कैप्शन 6: 4-4 फुट की घिया रामप्रताप मास्टर के प्लाट पर।
गढ़ी महासर धाम मेले पर कनीना खास स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
-25 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक करेगी 02 मिनट का ठहराव
**********************************
*************************************
कनीना की आवाज। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद निहालचंद की मांग पर रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 25 सितंबर से पांच अक्टूबर 2022 तक बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर (02 जोड़ी) रेलसेवा का कनीना खास स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार नवरात्रि मेले के अवसर पर उपरोक्त रेल सेवायें दिनांक 25 सितंबर 22 से पांच अक्टूबर 22 तक कनीना खास स्टेशन पर ठहराव करेगी।
स्टेशन मास्टर कनीना कंवरलाल शर्मा ने बताया कि गाडी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनीना खास स्टेशन पर दोपहर 2.42 बजे आगमन कर 2.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनीना खास स्टेशन पर प्रात 10.37 बजे आगमन कर 10.39 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनीना खास स्टेशन पर देर रात्रि 03.32 बजे आगमन कर 03.34 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12458, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनीना खास स्टेशन पर 01.34 बजे आगमन कर 01.36 बजे प्रस्थान करेगी।
फोटो कैप्शन 5: कनीना खास रेलवे स्टेशन की फोटो।
एसडी विद्यालय के तीन छात्रों ने एनडीए परीक्षा में पाई सफलता
*******************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज। संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है जिसमें एसडी विद्यालय ककराला के तीन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने सफल रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि नितेश , परमजीत सिंह , केशव शर्मा ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब ये विद्यार्थी सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में शामिल होंगे। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया कि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। नियमित प्रयास और सही मार्गदर्शन से बड़ी से बड़ी उपलब्धि आसानी से हासिल की जा सकती है। प्रतियोगिता के इस दौर में सभी विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना अत्यावश्यक है। विद्यालय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नियमित करवाते हुए बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। प्रत्येक बच्चे को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है ताकि वे विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। इस अवसर पर उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुमित कुमार, अंकित शुक्ला, विनय कुमार, जीतू श्रीवास्तव आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एनडीए में चयनित हुए एसडी स्कूल के विद्यार्थी।
युवा शिक्षकों को दर्द दे गया 2022 का आनलाइन शिक्षक ट्रांसफर पोर्टल
*************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। यूं तो शिक्षा विभाग में समय-समय पर आनलाइन ट्रांसफर होते रहे हैं। 2017 के बाद 2019 तत्पश्चात 2022 में ऑनलाइन ट्रांसफर भी हुये है किंतु अब तक के सभी ऑनलाइन ट्रांसफर में सबसे ज्यादा कष्टदायी 2022 का ट्रांसफर रहा है। युवा ििशक्षकों को अपने च्चों से दूर कर दिया है। अधिकांश पोस्ट कैप्ट करके तबादले किए गए जिसके चलते युवा शिक्षकों का जीवन आती कष्टमय बन गया है। जिन युवा शिक्षकों को अपने परिवार को चलाना है तथा पालन पोषण करना है, बच्चे जिनके छोटे हैं अब उनको दूसरे जिलों में नौकरी करनी पड़ रही है। शिक्षक समाज यही मानता रहा है कि घर के आस पास नौकरी केवल शिक्षा के क्षेत्र में मिल सकती है किंतु अब आभास हुआ है कि धारणा गलत थी। सोमवार से शनिवार तक नौकरी करने के बाद महज एक दिन रविवार को घर पर शिक्षक आते हैं और फिर से जल्दी सोमवार को वापस स्कूल में रवाना हो जाते हैं। अधिकांश युवा शिक्षक जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम रही है उनको दूरदराज स्टेशन देखने को मिला है। वास्तविकता यह है कि आंसू बहाते हुए येे लोग दूसरे स्टेशन पर गए हैं। एक और जहां इस प्रकार की तबादले होने से शिक्षकों में सरकार के प्रति रोष पनपा है वही मिली जानकारी अनुसार सीआईडी तथा अन्य अधिकारी इस पोर्टल की सूचना उच्चाधिकारियों तक दे चुके हैं। हालात इतने बुरे रहे कि किसी को कोई कोर्ट से स्टे नहीं मिली। यह पहला पोर्टल है जब किसी प्रकार का कोई स्टे नहीं दिया गया।
प्राचार्यों, रसायन शास्त्र,भौतिक शास्त्र, हिंदी अंग्रेजी तथा अन्य विषयों के शिक्षक आज सैकड़ों किलोमीटर दूर सेवा करने को मजबूर हैं। जहां से प्रतिदिन आना जाना कठिन है। आने जाने में है प्रतिदिन 500 रुपये तक बाइक पर खर्च हो जाते हैं। परिणाम स्वरूप इतने थक जाते हैं की थोड़ी देर सो कर अगली सुबह फिर से अपनी बाइक पर रवाना हो जाते हैं या कुछ युवाशिक्षक अपने पूरे परिवार को ही दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रहे हैं।
क्योंकि उनके बच्चे विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे हैं और बीच सेशन में उन्हें स्कूल से निकालना भी कठिन हो गया है। बहरहाल सरकार को अविलंब कोई और पोर्टल चलाकर निश्चित रूप से इन तबादलों में जो क्षतिपूर्ति करनी चाहिए। एक और जहां विद्यालय में जरूरत से अधिक शिक्षक बिठा दिए हैं वहीं बहुत से स्कूलों में तो शिक्षकों का टोटा रहा है। परिणाम स्वरूप जगह-जगह स्कूलों के ताले लगाए गए, आंदोलन हुआ, परिणाम शून्य ही रहा है और तो शिक्षकों की मांग उठने लगी है कि फरवरी या मार्च तक एक बार फिर से ट्रांसफर पोर्टल द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाए। वरना शिक्षकों की नजर में सरकार अच्छी नहीं रहेगी।
कम से कम 2 दर्जन शिक्षकों ने बताया कि अब उनकी जिंदगी उस मोड़ पर आ गई है जब एक जगह उनके बच्चे रह रहे हैं वहीं दूसरी जगह वे स्वयं अपने हाथों से खाना बनाकर खाने को मजबूर हैं। ऐसे में शिक्षकों अभिभावकों और विद्यार्थियों में असंतोष पनप गया है।
सबसे बड़ी समस्या गेस्ट शिक्षकों के साथ बनी है। पहले ही कम वेतन में काम कर रहे थे और उनको भी मेवात दिखा दिया है।अब रोजाना घर आएंगे तो उनका वेतन आने जाने में खर्च हो जाएगा और बच्चों की हालात बदतर बन जाएगी।
कनीना क्षेत्र में हुई छह एमएम बारिश
*****************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। तीन दिनों से कनीना में कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी हुई है। जहां मंगलवार को कनीना में 18 एमएम बारिश हुई वहीं बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को छह एमएम बारिश हुई। पहले ही कनीना कस्बे के विभिन्न मार्गों की हालत जर्जर हो चुकी है जहां गंदा पानी खड़ा हुआ है। अब बार-बार बारिश होने से हालात बदतर होती चली जा रही है, वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है तथा किसी भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इस समय रबी की फसल खड़ी हुई है जिसको लाभ होने की उम्मीद नहीं किंतु भावी फसल के लिए यह बारिश लाभप्रद साबित हो सकती है।
सत्संग एवं भजन 26 को
********************************
********************************
कनीना की आवाज। कनीना के बाबा मोलडऩाथ आश्रम के पास स्थित गणेश मंदिर में 26 सितंबर को भजन सत्संग आयोजित होंगे। मंदिर की देखरेख कर रहे ओमप्रकाश ने बताया कि नवरात्रा के पहले दिन की रात को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान चलाया
******************************
**********************************
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन द्वारा शहीद स्मारकों पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जिला के अनेक गांवों में स्थापित शहीद प्रतिमाओं की सफाई कर शहीदों को नमन किया।
अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में कनीना में शहीद नेताजी सुभाष स्मारक, शहीद सूबेदार सज्जन सिंह, शहीद नरेन्द्र यादव, शहीद डिप्टी कमांडेंट लाल सिंह, शहीद हवलदार अशोक कुमार, शहीद सूबेदार सुमेर सिंह व भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों की साफ-सफाई कर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। पवन चौधरी की टीम ने दौंगड़ा जाट गांव के शहीद रविन्द्र कुमार, कारगिल शहीद खजान सिंह, झीगावन गांव के शहीद चिरंजीलाल तथा मोहनपुर गांव के शहीद नायब सूबेदार पतराम यादव की प्रतिमाओं की साफ सफाई की। दान सिंह प्रजापत की अगुवाई में मोहलड़ा गांव के शहीद राकेश कुमार, गढी रूथल गांव के शहीद विरेन्द्र लाम्बा तथा बिहाली गांव के शहीद मुरारीलाल कालिया, शहीद हवलदार धनसीराम तथा शहीद सुनील कुमार की मूर्तियों की साफ सफाई कर धूप-दीप की रस्म अदा की। अशोक सिंह खोड़ के नेतृत्व में खोड़ गांव में स्थापित रानी झांसी, महाराणा प्रताप, शहीद बल्लू मान सिंह चौहान तथा शहीद सूबेदार निहालचंद की मूर्तियों की साफ सफाई कर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस दौरान गोपाल यादव, जगदीश मिस्त्री, प्रवीण लखेरा, अजीत सिंह, अनिल कुमार, अजय, मुकेश, भाग सिंह तंवर, राजबीर, शेर सिंह, नरेन्द्र, कैलाश सेठ, सोनू, बिजेन्द्र सिंह, सुरेश आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहयोग दिया।
फोटो कैप्शन 02: समाजसेवी अतरलाल के नेतृत्व में नेताजी सुभाष स्मारक की सफाई करते कार्यकर्ता।
रोल प्ले में धनौंदा की टीम रही प्रथम
***********************************
**************************************
कनीना की आवाज। कनीना के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में आज डाइट महेंद्रगढ़ के तत्वाधान में एससीईआरटी के निर्देश अनुसार खंड स्तरीय रोल प्ले एवं फोक डांस तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें खंड कनीना के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता लाल सिंह यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन कौशल विकास का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेकर स्वयं का विकास करते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में अवश्य ही भाग लेना चाहिए जिससे उनके मन की झिझक भी मिटती है और उनको सामाजिक ज्ञान भी होता है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया वहीं एबीआरसी ओमरति बताया कि कनीना मंडी स्कूल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में रोल प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा की टीम प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडिया खेड़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वही फोक डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुडिय़ा खेड़ा एवं कनीना मंडी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लड़का लड़की को समान अधिकार, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागृत करना, किशोरावस्था में चुनौतियों से किशोरियों को अवगत कराना तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार वह गणित अध्यापक सत्यप्रकाश ने अपनी निर्णायक भूमिका निभाई। इस अवसर पर एबीआरसी ओमरती द्वारा कार्यक्रम को सफल करने में विशेष योगदान रहा।
फोटो कैप्शन 03: कनीना मंडी स्कूल में फोक डांस करती छात्राएं।
चौ देवीलाल को किया जाएगा याद
*********************************
**********************************
कनीना की आवाज। 25 सितंबर को फतेहाबाद में भारत के उप-प्रधानमंत्री स्व चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि को लेकर जिस रैली का आयोजन किया जा रहा है। ये विचार इनेलो के हलका प्रधान अभय यादव ने हलका अटेली के दर्जनों भर गांव में जाकर लोगों को 25 सितंबर की रैली में फतेहाबाद पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उनके साथ कई नेता मौजूद थे।
दिन दहाड़े तीन घरों में घुसकर चोर कर ले गया चोरी
-सामान बरामदगी की मांग
**********************************
**************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव सुंदराह में दिन के समय तीन घरों में एक चोर चोरी कर ले गया जिसे बाद पकड़ लिया गया। कनीना पुलिस में सामान बरामद करने की मांग की है। कर्ण सिंह सुंदराह ने मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि मैं सुंदराह का निवासी हूं तथा मैं तथा भाई सत्यपाल एवं संदीप सुंदराह से भोजावास सड़क मार्ग पर खेत में मकान बनाकर रह रहे हैं। 21 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे घरों के सभी सदस्य मकान से थोड़ी दूर खेत में बाजरे की लावणी कर रहे थे। तभी परिवार का मयंक घर पर पानी लेने गया है जिसको देखकर सत्यपाल के मकान से एक व्यक्ति भाग निकला। जब मयंक ने उसका पीछा किया तो युवक सुंदराह की तरफ भागा जो अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगा तो मयंक एवं रमेश ने पकड़ लिया। नाम पूछने पर देवेंद्र बताया। बाद में घर जाकर देखा तो तीनों के घरों के ताले टूटे पाए गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी हुए सामान की सूची अभी तक जारी नहीं की है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों ने सामान बरामद करने की मांग की है।
नौवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र के साथ की मारपीट,कहे जाति सूचक शब्द, मामला दर्ज
*****************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना थाने के अंतर्गत आने वाले गांव बवाना में अंकित नामक नौवीं कक्षा के विद्यार्थी की स्कूल की छुट्टी होने पर सागर नामक व्यक्ति ने पिटाई की, झगड़ा किया तथा जाति सूचक शब्द कहे। पुलिस में अंकित ने मामला दर्ज करवा दिया है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को करीब अढ़ाई बजे स्कूल की छुट्टी होने पर जब वह बाहर आया तो सागर बवाना उससे मिला जो झगड़ा करने लगा, मारपीट करने लगा, सागर ने बाएं गाल पर थप्पड़ मारा और जाति सूचक शब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी। उस समय अंकित के साथ सचिन नामक व्यक्ति भी था। डर के मारे अंकित ने कोई बात घरवालों को नहीं बताई किंतु कान में ज्यादा दर्द हुआ तब उनके पिता जी उन्हें कनीना अस्पताल ले गए। अस्पताल ने एमएलआर काटकर महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया वहां भी कान की मशीन न मिलने से नारनौल रेफर कर दिया। नारनौल में कान का ऑपरेशन बताया है जो पीजीआई रोहतक में होगा। नारनौल से वापस आकर उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खुला दरबार लगा ग्रामीणों को ब्याज माफी स्कीम की दी जानकारी
********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बकाया बिलों में छूट के लिए ब्याज माफी स्कीम शुरू की गई है। गांव झाड़ली में विभाग द्वारा खुला दरबार लगाकर ब्याज माफी योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जानकारी देते हुए एरिया इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बकाया बिल उपभोक्ताओं के लिए ब्याज माफी योजना शुरू की गई है। इस योजना में जो उपभोक्ता 31 दिसंबर 2021 से या इससे पहले का डिफाल्टर है तो उसको ब्याज माफी 100 फीसदी दी जाएगी। इसके साथ ही जो उपभोक्ता बकाया बिल की एक मुश्त मूलधन राशि भरेगा उसे 5 फीसदी छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ता मूलधन की राशि को एकमुश्त या तीन किस्तों में भर सकते हैं। इस योजना में घरेलू उपभोक्ता, कृषि , सरकारी, ग्राम पंचायत तथा नगरपालिका के बकाया उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। इसके बाद उपभोक्ताओं को 6 बिल लगातार भरने होंगे । खुले दरबार के इस कार्यक्रम में विभाग की तरफ से मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: झाड़ली में बिजली बिल माफी योजना की जानकारी देते अधिकारी।
झगड़ोली में शराब के ठेके में आग लगाने के एक ओर आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
*******************
******************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज। झगड़ोली गांव में शराब के ठेके में आग लगाने के मामले में थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान महेश वासी झगड़ोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को झगड़ोली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपितों विकास उर्फ रूड़ा वासी बचीनी, श्याम वासी बुचावास, अनुपम उर्फ कन्नू वासी झगड़ोली और दिनेश वासी झगड़ोली को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे पूछताछ में पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विरेंद्र वासी भाकली रेवाड़ी ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत देते हुए बताया कि वह महेंद्रगढ़ देहात के ठेकों का संचालन करता है। उसने बताया कि 31 अगस्त और 1 सितंबर की रात को झगड़ोली शराब के ठेके में अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जहां पर सेल्समैन अंदर से ताला लगाकर सो रहा था। आगजनी करने वालों ने ठेके के बाहर से कुंडी लगा दी, जिसमें सेल्समैन के पैर झुलस गए और ठेके के अंदर रखा सामान जल गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधिक्षक विक्रांत भूषण ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला पुलिस को निर्देश दिए कि ठेके में आग लगाने वाले आरोपितों को जल्द पकड़ा जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। जिनके तहत थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए ठेके में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले चार आरोपितों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है और एक आरोपित को कल गिरफ्तार किया है।
Wednesday, September 21, 2022
युवा शिक्षकों को दर्द दे गया 2022 का आनलाइन शिक्षक ट्रांसफर पोर्टल
*****************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। यूं तो शिक्षा विभाग में समय-समय पर आनलाइन ट्रांसफर होते रहे हैं। 2017 के बाद 2019 तत्पश्चात 2022 में ऑनलाइन ट्रांसफर भी हुये है किंतु अब तक के सभी ऑनलाइन ट्रांसफर में सबसे ज्यादा कष्टदायी 2022 का ट्रांसफर रहा है। युवा शिक्षकों को अपने च्चों से दूर कर दिया है। अधिकांश पोस्ट कैप्ट करके तबादले किए गए जिसके चलते युवा शिक्षकों का जीवन आती कष्टमय बन गया है। जिन युवा शिक्षकों को अपने परिवार को चलाना है तथा पालन पोषण करना है, बच्चे जिनके छोटे हैं अब उनको दूसरे जिलों में नौकरी करनी पड़ रही है। शिक्षक समाज यही मानता रहा है कि घर के आस पास नौकरी केवल शिक्षा के क्षेत्र में मिल सकती है किंतु अब आभास हुआ है कि धारणा गलत थी। सोमवार से शनिवार तक नौकरी करने के बाद महज एक दिन रविवार को घर पर शिक्षक आते हैं और फिर से जल्दी सोमवार को वापस स्कूल में रवाना हो जाते हैं। अधिकांश युवा शिक्षक जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम रही है उनको दूरदराज स्टेशन देखने को मिला है। वास्तविकता यह है कि आंसू बहाते हुए येे लोग दूसरे स्टेशन पर गए हैं। एक और जहां इस प्रकार की तबादले होने से शिक्षकों में सरकार के प्रति रोष पनपा है वही मिली जानकारी अनुसार सीआईडी तथा अन्य अधिकारी इस पोर्टल की सूचना उच्चाधिकारियों तक दे चुके हैं। हालात इतने बुरे रहे कि किसी को कोई कोर्ट से स्टे नहीं मिली। यह पहला पोर्टल है जब किसी प्रकार का कोई स्टे नहीं दिया गया।
प्राचार्यों, रसायन शास्त्र,भौतिक शास्त्र, हिंदी अंग्रेजी तथा अन्य विषयों के शिक्षक आज सैकड़ों किलोमीटर दूर सेवा करने को मजबूर हैं। जहां से प्रतिदिन आना जाना कठिन है। आने जाने में है प्रतिदिन 500 रुपये तक बाइक पर खर्च हो जाते हैं। परिणाम स्वरूप इतने थक जाते हैं की थोड़ी देर सो कर अगली सुबह फिर से अपनी बाइक पर रवाना हो जाते हैं या कुछ युवाशिक्षक अपने पूरे परिवार को ही दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रहे हैं।
क्योंकि उनके बच्चे विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे हैं और बीच सेशन में उन्हें स्कूल से निकालना भी कठिन हो गया है। बहरहाल सरकार को अविलंब कोई और पोर्टल चलाकर निश्चित रूप से इन तबादलों में जो क्षतिपूर्ति करनी चाहिए। एक और जहां विद्यालय में जरूरत से अधिक शिक्षक बिठा दिए हैं वहीं बहुत से स्कूलों में तो शिक्षकों का टोटा रहा है। परिणाम स्वरूप जगह-जगह स्कूलों के ताले लगाए गए, आंदोलन हुआ, परिणाम शून्य ही रहा है और तो शिक्षकों की मांग उठने लगी है कि फरवरी या मार्च तक एक बार फिर से ट्रांसफर पोर्टल द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाए। वरना शिक्षकों की नजर में सरकार अच्छी नहीं रहेगी।
कम से कम 2 दर्जन शिक्षकों ने बताया कि अब उनकी जिंदगी उस मोड़ पर आ गई है जब एक जगह उनके बच्चे रह रहे हैं वहीं दूसरी जगह वे स्वयं अपने हाथों से खाना बनाकर खाने को मजबूर हैं। ऐसे में शिक्षकों अभिभावकों और विद्यार्थियों में असंतोष पनप गया है।
सबसे बड़ी समस्या गेस्ट शिक्षकों के साथ बनी है। पहले ही कम वेतन में काम कर रहे थे और उनको भी मेवात दिखा दिया है।अब रोजाना घर आएंगे तो उनका वेतन आने जाने में खर्च हो जाएगा और बच्चों की हालात बदतर बन जाएगी।
मानसून विदाई से पूर्व हुआ सक्रिय
************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की विदाई से पहले एक बार सुस्त मानसून सक्रिय होने लगा है । हरियाणा एनसीआर दिल्ली में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मानसून गतिविधियों का अंतिम दौर है । और आने वाले चार पांच दिनों के दौरान मानसून गतिविधियां अपने लय पकड़ेगा जिसकी वजह अपनी सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई होगी ।राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछले दिनों से ही मानसून गतिविधियों में ब्रेक की स्थिति बनी हुई है । क्योंकि अगस्त और सितंबर महीने में कोई भी प्रभावी सक्रिय प्रणाली का असर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर नहीं रहा पिछले दिनों जो भी मौसम प्रणालियां बनी उन सभी का प्रभाव हमारे साथ वाले राज्यों पर जिनमें मध्य प्रदेश राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर बना रहा और इस दौरान इन मौसमी प्रणालियों का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर केवल आंशिक प्रभाव देखने को मिला। जुलाई से सितम्बर महीने के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कभी मध्यम तो कभी बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश और काफी दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर ब्रेक मानसून की स्थिति का खट्टा मीठा दौर भी देखने को मिला। आज वुधवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बंगाल की खाड़ी पर बनीं मौसम प्रणाली लो प्रेशर एरिया जो वर्तमान समय डिप्रेशन बदल कर मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर पर सक्रिय हैं। जैसे ही मौसम प्रणाली बंगाल की खाड़ी पर बनीं जिसकी वजह हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रूख हो गया । जिसकी वजह से मंगलवार को हरियाणा के अनेक स्थानों पर और बुुधवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अनेक स्थानों पर सोहना तावडू नूह मेवात महेंद्रगढ़ रेवाड़ी चरखीदादरी झज्जर रोहतक कैथल कुरुक्षेत्र जींद भिवानी हिसार फरीदाबाद पलवल टोहाना आदि जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है और अब शाम के समय हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल जींद सभी हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है।और आने वाले तीन चार दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भी जबरदस्त मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। क्योंकि राजस्थान पर बना प्रति चक्रवात और जेट हवाओं की वजह से यह मौसम प्रणाली मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर ही बने रहने की संभावनाएं बन रही है साथ ही साथ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की बिदाई सम्मानजनक तरीके से होगी जो सितंबर के अंत में होने की संभावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों पर लगा ब्रेक हट चुका है और सुस्त बनीं मानसून सक्रिय हो गया है। किसान भाईयों ने फसलों की कटाई शुरू कर दी है ।उनको सलाह दी जाती है कि अपने कटाई और कढ़ाई के काम को मौसम को देखते हुए रोक दे।किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि अपनी कटाई की फसल सामग्री को और मंडी में कृषि फसलों अनाज आदि को सुरक्षित स्थानों पर स्टोर करें और तिरपाल आदि से ढके अन्यथा कृषि फसलों के खऱाब होने की संभावना है। आज बुधवार को को मॉनसून ट्रफ रेखा हिसार, दिल्ली, बरेली, वाराणसी, डाल्टनगंज, बालासोर और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है।इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में बादल वाही देखने को मिलेगी और साथ ही साथ तेज़ गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है। इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। और सितंबर महीने के अंत तक सम्मानजनक तरीके से मानसून की बिदाई होगी। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों बादल वाही और अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश की गतिविधियों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से 37.0डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। आज हरियाणा में बारिश के आंकड़े निम्नलिखित हैं
करनाल 45.5 मिलीमीटर
अंबाला 45.0मिलीमीटर
चंडीगढ़ 40.0मिलीमीटर
भिवानी 31.0मिलीमीटर
झज्जर29.0मिलीमीटर
मेवात 28.0मिलीमीटर
रेवाड़ी 20.0मिलीमीटर
कैथल 18.0मिलीमीटर
पंचकूला 12.5मिलीमीटर
रोहतक 10.0मिलीमीटर
सोनीपत 8.5मिलीमीटर
हिसार 5.0मिलीमीटर
महेंद्रगढ़ 2.5मिलीमीटर
स्त्रोत भारतीय मौसम विभाग
कालेज में यूजी प्रथम वर्ष के प्रवेश हेतु पोर्टल पुन: खुलेगा 22 से
*****************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। विभिन्न कालेजों की तथा विद्यार्थियों की मांग पर एक बार फिर से स्नातक स्तर तक के प्रथम वर्ष के एडमिशन का पोर्टल 22 सितंबर से 24 सितंबर तक खुलेगा जिसके लिए काउंसलिंग 22 सितंबर से 25 सितंबर तक होगी।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्रोफ़ेसर डा हरिओम शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी नये रूप में प्रवेश लेना चाहे वह अपना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके काउंसलिंग में भाग ले सकता है।
नीट में सफल तीन छात्राओं को किया पुरस्कृत
*******************************************
************************************************
कनीना की आवाज। मुंडिया खेड़ा गांव की तीन छात्राओं द्वारा नीट 2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर पैराडाइज स्कूल मुंडिया खेड़ा में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्कूल चेयरमैन पवन यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट रहे। छात्रा मुस्कान यादव , सुरभि शर्मा तथा पूजा कुमारी को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि इससे सफल प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ता है और दूसरे प्रतिभागियों को आगे बढऩे की सीख मिलती है। प्राचार्य पवन यादव ने सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों से एकाग्रचित होकर मेहनत तथा लगातार अभ्यास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेन्द्र सिंह, राहुल यादव, नरेश स्वामी, हवा सिंह, कैलाश सेठ, दान सिंह प्रजापत, भाग सिंह तंवर सहित इलाके के गणमान्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: नीट सफल छात्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि प्राचार्य पवन यादव एवं अन्य।
7 विद्यार्थियों की एनडीए परीक्षा हुई सफल
******************************************
************************************************
कनीना की आवाज। हाल ही में घोषित यूपीएससी के परिणामों में यूरो ग्रुप के 7 विद्याथियों ने एनडीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। प्राचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि हर्ष, योगिता नेहरा, आकाश, यश जाखङ, कशिश, दीपांशी ने एनडीए परीक्षा में सफलता पाई है। यूरो स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि यह समय सही दृष्टिकोण एवं स्किल का है, सभी विद्यार्थियों को अपनी कम्यूनिकेशन स्किल एवं नालेज को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। निदेशक राजेन्द्र सिंह ने कहा की यूरो स्कूल क्वालिटी एजूकेशन में प्रत्येक दिन नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, आईआईटी, सीए, नीट तथा बोर्ड परीक्षाओं में यूरो ग्रुप के विद्यालयों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर प्राचार्य अनिल कुमार, रेखा यादव, निदेशक नितिन यादव, स्वाति यादव ने सभी को बधाई दी एवं एसएसबी के लिए शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन 02: एनडीए की परीक्षा पास करने पर पुरसकृत करते सत्यवीर नौताना।
दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न
-अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
*******************************************
************************************************
कनीना की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा जिला महेन्द्रगढ़ में दो दिवसीय उप-संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी चल रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना रहे । विश्वविद्यालयों से आमंत्रित प्रबुद्ध प्रोफेसर ने निर्णायक मण्डल की भूमिका अदा की। इस पर्यावरण के अनुकूल सामग्री में श्री गंगानगर-1, प्रथम और चुरू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
इस मौके पर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन में श्रीगंगानगर-11 प्रथम और भिवानी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में चुरू प्रथम व झुंझनू द्वितीय रहा। गणितीय माडलिंग में महेन्द्रगढ़ प्रथम एवं हनुमानगढ़ द्वितीय। साफ्टवेयर और एप्पस में महेन्द्रगढ़ प्रथम व चुरू द्वितीय स्थान पर रहा। यातायात में श्रीगंगानगर-11 प्रथम और श्रीगंगानगर-1 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संगोष्ठी में महेन्द्रगढ़ ने प्रथम एवं श्रीगंगानगर-1 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संकुल स्तर पर चयनित मॉडल संभागीय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय फरीदाबाद जाएंगे। संभागीय स्तर पर प्रदर्शनी 23 और 24 सितम्बर को होगी । प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को ट्राफी देकर प्रोत्साहन दिया तथा निर्णायक मण्डल को बच्चों द्वारा बनाई गई सीनरी से सम्मानित किया गया । प्राचार्य ने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कायक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम चलते रहने चाहिए । इस मौके पर राजेश बंसल, आनन्द प्रकाश, डा विनोद यादव,भारती यादव, डा विक्रम, संगीता यादव, डा प्रवीण कुमार, डा संजय, डा राकेश सिमर प्राचार्य राजकीय कॉलेज कनीना ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
फोटो कैप्शन 3: अव्वल रहे नवोदय के विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य एवं अन्य।
राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोजावास की प्रिया का किया पुरस्कृत
****************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य यादवेंद्र यादव व स्टाफ ने विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रिया को नान मेडिकल में जिले के सरकारी स्कूलों में प्रथम व जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय मुखिया ने बताया कि प्रिया एक साधारण परिवार की बेटी है जिसने असाधारण कार्य किया है । प्रिया ने 12वीं तक की पढ़ाई इसी सरकारी स्कूल में प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए शिक्षा विभाग ने उन्हें रोल मॉडल के रूप में चयनित किया है । प्रिया वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली की छात्रा है व एनडीए की परीक्षा पास कर चुकी है। अब वह देहरादून जाएगी। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिया ने सभी विद्यार्थियों को अच्छी मेहनत करने व अपने शिक्षकों का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के सभी शिक्षकों का उनकी इस उपलब्धि में विशेष योगदान रहा है।
फोटो कैप्शन 4: रोल माडल रही छात्रा प्रिया को पुरस्कृत करता स्टाफ एवं अन्य।
सबसे बड़ी संपत्ति धन दौलत नहीं बल्कि पेड़ पौधे हैं-लहरीराम
*************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। भारतीय स्टेट बैंक की महेंद्रगढ़ शाखा के कृषि विकास शाखा मुख्य प्रबंधक लहरी राम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में फलदार व छायादार पौधे लगाकर उसके बाद विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए मुख्य प्रबंधक ने कहा कि हमारे जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति धन दौलत नहीं बल्कि पेड़ पौधे हैं। रुपये पैसे तो आदमी के वक्त पर काम आते हैं लेकिन पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं जो हमें जीवन प्रदान करती है। उन्होंने शिक्षकों के साथ बैंक से संबंधित लेनदेन के नए नियम भी साझा किए। उन्होंने कहा कि हमारा बैंक जनता के लिए सेवा को प्रतिबद्ध है तथा विद्यालय में किसी भी कर्मचारी को ,किसी भी शिक्षक को पर्सनल लोन होम लोन या क्रेडिट या डेबिट कार्ड बनवाना हो वह निसंकोच शाखा से संपर्क कर सकता है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 500 फलदार व छायादार पौधे लगाने का आश्वासन दिया। मुख्य प्रबंधक लहरी राम का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डा राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बैंक जिस प्रकार से जनता की सेवा करते हैं। गरीब व्यक्ति को जीवन में बेहतर जीवन जीने की राह दिखाते हैं। उसके साथ साथ जो इस तरह के जन सेवा के कार्य जैसे पौधे दान करता है वह अपने आप में एक अनुकरणीय उदाहरण है।
इस अवसर पर सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ के दंत चिकित्सक डाक्टर रोहित शर्मा,वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कौशिक ,जिले सिंह सुषमा यादव ,मनीषा कुमारी ,मनीषा कुमारी बायोलॉजी प्राध्यापिका नीतू शर्मा , खेत राम, संजय कुमार ,ईश्वर सिंह यादव, झम्मन लाल,विक्रम यादव , मनोज कुमार ,सिंह सुनील कुमार गुप्ता, प्रशांत सिंह दीपक शर्मा पीटीआई बलवान सिंह राकेश कुमार लिपिक सत्यवीर व्यवसायिक शिक्षक एबीआरसी देवेंद्र तंवर आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: खेड़ी तलवाना स्कूल में पौधारोपण करते लहरीराम।
कनीना क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी
********************************
**************************************
कनीना की आवाज। गत दिवस जहां कनीना में 18 एमएम बारिश हुई वहीं बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। पहले ही कनीना कस्बे के विभिन्न मार्गों की हालत जर्जर हो चुकी है जहां गंदा पानी खड़ा हुआ है। अब बार-बार बारिश होने से हालात बदतर होती चली जा रही है, वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है तथा किसी भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इस समय रबी की फसल खड़ी हुई है जिसको लाभ होने की उम्मीद नहीं किंतु भावी फसल के लिए यह बारिश लाभप्रद साबित हो सकती है।
सत्संग एवं भजन 26 को
*****************************
********************************
कनीना की आवाज। कनीना के बाबा मोलडऩाथ आश्रम के पास स्थित गणेश मंदिर में 26 सितंबर को भजन सत्संग आयोजित होंगे। मंदिर की देखरेख कर रहे ओमप्रकाश ने बताया कि नवरात्रा के पहले दिन की रात को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Tuesday, September 20, 2022
होनहार विद्यार्थियों को किया अतरलाल ने सम्मानित
************************************
****************************************
******************************************
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन ने कनीना, ढ़ाणा, बोचडिय़ा, सिलारपुर व धनून्दा में अभिनंदन समारोह आयोजित कर नीट 2022 तथा जेईई एडवांस में सफल होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कनीना में आयोजित अभिनंदन समारोह में नीट 2022 परीक्षा में सफल रामबास गांव की पहली छात्रा गुंजन यादव , ढ़ाणा में छात्रा सेनिला यादव बोचडिय़ा में प्रांजलि , सिलारपुर में पुनीत तथा धनुन्दा में जेईई एडवांस में सफल छात्रा सुहानी को संगठन सुप्रीमो समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने स्मृति चिह्न पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने ग्रामवासियों तथा प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सफल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा दूसरे विद्यार्थियों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर गोपाल यादव, छत्रपाल यादव, युद्धवीर सिंह, शेर सिंह यादव, कृष्णा देवी, राजकुमारी, दान सिंह प्रजापत, ईश्वर सिंह, भाग सिंह चेयरमैन, अग्निवेश, राजेन्द्र सिंह यादव, राजबीर, रामफल फोरमैन, मोहन शर्मा, कैलाश सेठ आदि मौजीजान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: नीट 2022 की सफल छात्रा गूंजन को सम्मानित करते प्रमुख समाज सेवी ठाकुर अतरलाल व अन्य।
एसडी विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों का किया सम्मान
**************************************
**************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नीट 2022 के सफल, जेईई एडवांस में सफल रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में टापर को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि तहसीलदार नवजीत कौर रही। विशेष अतिथि अनूप कुमार थे।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा सरस्वती मां की फोटो समक्ष द्वीप प्रज्वलित करने के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा नीट 2022 के सफल हर्षित कुमार को लेपटाप भेट कर सम्मानित किया गया। हर्षित कि माता सुनीता यादव एवं पिता डा राजकुमार को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जेईई एडवांस में सफल रहे विद्यार्थी नीतू सहरावत को टेब भेट कर व उसकी माता सुदेश एवं पिता विक्रम सिंह को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अनुषपा सुपुत्री श्री जयभगवान एवं उषा रानी एवं अंकित एवं निर्मला देवी को भी टैब भेंट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, शारदा यादव के साथ-साथ उनके दादा भूप सिंह एवं दादी रामरती देवी जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सीबीएसई दसवीं टापर प्राची कुमार , रोनक यादव द्वितीय, ईशिका तथा 12वी टॉपर प्रिया एवं लता शर्मा को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: एसडी स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करती नवजीत कौर एवं अन्य।
कनीना में हुई 18 एमएम बारिश
-सड़क जर्जर मार्ग गए लबालब
***********************************
*****************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में मंगलवार को 18 एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते जहां किसानों के लिए भावी फसल को लाभ मिलने के आसार बन गए हैं वहीं सड़क मार्गों पर पानी जमा हो गया है। विशेषकर कनीना के शिवालय के पास तथा कनीना बस स्टैंड से अटेली टी-प्वाइंट तक भारी मात्रा में पानी सड़क पर खड़ा हो गया जिसके चलते वाहन गंदे पानी से गुजर रहे हैं। कोई भी अनहोनी हो सकती है। इस मार्ग की सुध लेने के लिए बार-बार दुकानदारों ने आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया किंतु इस इसकी कोई सुध नहीं ली गई है। उधर बारिश होना भावी फसल के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवराज ने बताया वर्तमान में बाजरे की फसल खड़ी हुई है जिसको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा परंतु भावी रबी फसल को बहुत लाभ होगा क्योंकि 10 अक्टूबर के बाद सरसों की बिजाई शुरू हो जाती है। ऐसे में खेतों में नमी जमा हो जाएगी किसानों को सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा यह फसल किसानों के लिए लाभ लेकर आई है। वैसे भी खड़ी कपास की फसल को लाभ मिलने के आसार बन गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने सड़क मार्गों की सुध लेने की बात कही गई है।
उधर शिव भोले के शिवालय के पास भारी पानी जमा हो जाता है। यहां चौराहा बनता है और चौराहे पर पानी जमा होने से लोगों का आवागमन गंदे पानी से हो रहा है।
फोटो कैप्शन 03 : गंदे पानी से जाते लोग एवं वाहन।
सूबे सिंह के नींबू रहे प्रदेशभर में प्रथम
-कृषि विवि हिसार में आयोजित हुई प्रतियोगिता
******************************
*********************************
कनीना की आवाज। कनीना के सीधे-सादे किसान सूबे सिंह के नींबू ने हिसार में आयोजित फसल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें कृषि विवि हिसार के अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विस्तृत जानकारी देते हैं सूबे सिंह के बड़े भाई डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भाई सूबे सिंह हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मेले में अपने खेत की पैदावार नींबू लेकर गया था। उन्होंने खेत में कई पौधे नींबू के उगा रखे और नींबू बेहतर दर्जे के और अच्छा रस प्रदान करते हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित फसल प्रतियोगिता में उन्होंने अपने नींबू रखे जो पूरे हरियाणा में प्रथम रहे जिसके चलते उच्च अधिकारियों ने उन्हें हरियाणा भर में फसल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके यह अवार्ड जीतने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि ऑर्गेनिक खेती करने में दोनों भाइयों सूबे सिंह तथा राजेंद्र सिंह का नाम एक है। प्रमुख दोनों ही अपने ट्यूबवेल पर रहते हैं और आम एवं देसी करेले, देसी टिंडे, देसी घिया तथा अनेकों प्रकार की पत्तेदार सब्जियां बिना खाद के उगाते हैं।
फोटो कैप्शन 4: सूबे सिंह किसान अपने द्वारा जीती हुई इनाम दिखाते हुए।
नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर चलाया सफाई अभियान
***************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी के शिव मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा चलाया जा रहा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल संयोजक ओम प्रकाश लिशानिया व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह कैमला की अध्यक्षता में सफाई अभियान शुरू किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री डा कृष्ण, देशराज यादव, मंडल उपाध्यक्ष रण सिंह खेड़ी ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवदत्त ,जिला महामंत्री किसान मोर्चा हनुमान यादव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज ,जिला कार्यकारिणी सदस्य कंवरसेन वशिष्ठ, ग्राम प्रधान कृपाराम यादव करीरा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: नरेंद्र मोदी के जन्म दिलन से शुरू हुआ सफाई अभियान के तहत कनीना मंडी में सफाई करते भाजपा पदाधिकारी
गिरते भूजल को रोकना जीव जगत के लिए हितकर होगा- मोहित कुमार
-पैक्स सोसाइटी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई
************************************
******************************************
कनीना की आवाज। पैक्स सोसायटी कार्यालय में विभिन्न लोगों की बैठक आयोजित की गई जिसमें बरसात जल संरक्षण पर बल दिया गया। इस अवसर पर जल स्वच्छता एवं सहायक संगठन नारनौल से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार उपस्थित रहे। मोहित कुमार ने बताया कि पैक्स कार्यालय पर बना हुआ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सबके लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जब कभी बारिश होती है छत का पानी कार्यालय के पास में बनाए गए तलैया के अंदर एकत्रित होता है जो जल संरक्षण का एक उदाहरण है।
उन्होंने बताया कि लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण समस्त जीव जगत पर संकट के बादल छाए हुए हैं।समय रहते हमने अगर इस विषय के प्रति कदम नहीं उठाए तो यह मानव जाति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
जिस प्रकार पैक्स कार्यालय पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया गया ठीक उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने स्तर पर जल संरक्षण के लिए प्रयास करना होगा तभी गिरता हुआ भूजल स्तर रोका जा सकता है और अदृश्यमान को दृश्यमान बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉक्टर विनोद, प्रबंधक कृष्ण कुमार, चेयरमैन जगदीश, नगर पालिका के चेयरमैन अशोक ठेकेदार, राजेंद्र ककराला, बाबूलाल सीहोर, सोमवीर पहलवान छितरोली, कपिल ,काशीराम ,मुनेशदेवी, महेंद्र, सतपाल, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: पैक्स सोसायटी में रेन वाटर संरक्षण के लिए बनाया गया तलैया देखते लोग।
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मंत्र विषय पर कालेज में आयोजित हुआ व्याख्यान
************************************
************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के मंत्र विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कैरियर विल ऐप नई दिल्ली के एग्जीक्यूटिव निदेशक ओम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राकेश सिंहमार ने की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संदीप कुमार ने बताया कि मुख्य वक्ता ओम प्रकाश शर्मा जो संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में फैकल्टी, आईटी स्पेशलिस्ट, डाटा साइंटिस्ट मैनेजर और पब्लिक स्पीकर हैं। महाविद्यालय समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि विद्यार्थियों को कैरियर संबंधित सही दिशा निर्देश मिल सके।
श्री शर्मा ने सिविल सर्विसेज, संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा ,राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा, एसएससी, जीडी, एनडीए, नेवी, एयरफोर्स, पुलिस अर्धसैनिक ,बैंकिंग सेक्टर, सीजीएल प्रतियोगिता जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए आसान तरीके बताएं। इस मौके पर प्राचार्य डा राकेश सिंहमार ने भी अपने विचार रखे।
फोटो कैप्शन 7: कनीना कालेज में व्याख्यान में उपस्थित विद्यार्थी।
साइकिल रैली आयोजित,
-13 से 19 वर्ष के विद्यार्थियों ने लिया भाग
********************************
************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार के नेतृत्व में13 से 19 वर्ष के विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकाली। जिसका उद्देश्य वयस्क उम्र में होने वाले रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करना था। विद्यार्थी धनौंदा गांव में घूम कर वापिस धनौंदा स्कूल तक पहुंचे। स्कूल के मिड डे मील इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय में महिला एवं स्वास्थ्य पर चर्चा की गई जिसमें धनौंदा के राजकीय चिकित्सालय से पहुंचे प्रतिनिधियों ने विभिन्न छात्राओं को वयस्क उम्र होने वाले रोगों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जागरूकता रैली में नारे लगाते हुए विद्यार्थी साइकिल पर गांव निकले और रास्ते में स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक राजेश कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक विजयपाल, डीपी प्रीति, सूबे सिंह तथा विभिन्न अध्यापक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 8: जागरूकता रैली निकालते स्कूल के विद्यार्थी।
Monday, September 19, 2022
प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
*******************************************************
*********************************************************
***********************************
आज की आवाज। कनीना खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला उच्चत मे सोमवार को स्व. शिक्षक राजकुमार की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में स्कूल स्तर पर अव्वल रहने वाले 15 छात्र.छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्याध्यापक हजारी लाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिभा सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होगी। सम्मानित होने से उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी उन्होंने राजकुमार के परिजनों द्वारा आयोजित इस पहल की प्रशंसा की। विद्यालय प्रभारी संजय लाम्बा ने कहा की छात्रों का मनोबल बढ़ाने का जो काम आज स्व राजकुमार के परिजनों ने किया है।
प्रतिभा सम्मान समारोह की मेजबान स्व राजकुमार की धर्मपत्नी ममता ने कहा की इस प्रकार के प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम मे प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र राधिका, जतिन, प्रशांत, अंतिम, राजेश्वरी, दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र दीपांशु, लाल सिंह, हिमांशी, हिमानी, करिश्मा व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र अनामिका, जोया, अनुज, मोक्ष, मिनाक्षी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्व राजकुमार के परिजन मनोज कुमार, ममता, शिवकांत, प्रवक्ता भावना।
ग्राम पंचायत के निवर्तमान सरपंच महावीर सिंह, बीडीसी सदस्य कृष्ण
सिंह, एसएमसी प्रधान रेनू देवी
इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक राजेश कुमार, अमित बाबू, मनोज कंप्यूटर टीचर, सतीश चांग आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02:स्व राजकुमार के परिजन विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।
इंटर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता में यदुवंशी स्कूल कनीना ने प्राप्त किया तृतीय स्थान
*************************************************************
***************************************************************
आज की आवाज। एसडीस्कूल ककराला में आयोजित इंटर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यालयों द्वारा भाग लिया गया। इसमें यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस समूह नृत्य प्रतियोगिता में यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुंदर और रंग-बिरंगी वेशभूषा से सजें बच्चों ने संगीत की थाप पर बहुत ही शानदार तरीके से नृत्य किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य योगेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संगीत और नृत्य आत्मा के लिए अनिवार्य है। आदिवासी नृत्य से लेकर डांडिया तक विभिन्न नृत्यों का प्रदर्शन किया।प्राचार्य जी ने बच्चों को बधाई दी और उन्हें इस क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अंत में यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने विजेताओं को जीत की बधाई देते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
फोटो कैप्शन 03: यदुवंशी स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्कूल के प्राचार्य एवं अन्य।
लंपी बीमारी के चलते दूध के प्रति रुझान घटा
****************************************
**************************************
आज की आवाज। गायों में लंपी बीमारी के चलते दूध के प्रति रुझान घटता जा रहा है। गायों का दूध ढूंढा भी नहीं मिल रहा था किंतु जब से लंपी बीमारी चली है तब से लोग गायों का दूध कम पी रहे हैं। उन्हें शंका है कि लंपी बीमारी से पीडि़त गाय का दूध कहीं गलती से न पी लिया जाए और शरीर में कोई बीमारी न हो जाए। यही नहीं अब तो लपी बीमारी से पीडि़त गाय का दूध बहुत कुछ लोग मिलाकर डेयरियों में देने की योजना बना रहे हैं क्योंकि इस दूध को खुद भी नहीं पीते किंतु इससे लाभ उठाना चाहते हैं। अब तो डेयरी वाले भी सचेत हो गए हैं किंतु कुछ लोग इस मिलावट के धंधे में जुटे हुए बताए जाते हैं। बहरहाल श्राद्ध के समय दूध की मांग घटी है।
प्रजा भलाई संगठन करेगा शहीद प्रतिमाओं की सफाई
******************************************
********************************************
आज की आवाज। समाजसेवा के क्षेत्र में प्रजा भलाई संगठन ने एक सराहनीय पहल की है। इस सम्बन्ध में संगठन द्वारा आगामी 23 सितम्बर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 21 सितम्बर से 23 सितंबर तक अटेली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित शहीद पार्क, शहीद मूर्तियों व शहीद स्मारकों की साफ सफाई कर श्रमदान व स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान तीन दिन तक शहीद स्मारकों पर श्रमदान कर विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं के 25 कार्यदल बनाए गए हैं। जो तीन दिन तक विधानसभा क्षेत्र की सभी शहीद स्मारकों पर श्रमदान तथा स्वच्छता अभियान चलाकर शहीदों की मूर्तियों की साफ सफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनकी आन-बान-शान के लिए कार्य करना हर नागरिक का फर्ज है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपना फर्ज अदा करने की अपील की।
इंटर स्कूल नृत्य में मिला दूसरा स्थान
******************************************
*******************************************
आज की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना ने इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय की टीम को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रतिभा का परिचय दिया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में जिले के अनेक विद्यालयों ने भाग लिया। आरआरसीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा एक, हरियाणवी एक गीत पर नृत्य किया तथा हरियाणवी संस्कृति के विभिन्न रंगों एवं आयामों को प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञान प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी 10 विद्यालयों के 58 विद्यार्थियों ने लिया भाग
***********************************************************
********************************************************
आज की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में उप-संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का उद्घाटन उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेंद्र कुमार द्वारा किया गया । उक्त प्रदर्शनी में 10 नवोदय विद्यालय के लगभग 58 छात्र एवं छात्राएं भाग ले रही हैं । यह प्रदर्शनी दो दिनों तक चलेगी जिसमें मुख्य विषय के रूप में तकनीकी एवं खिलौने को लिया गया है । उक्त प्रदर्शनी में बोलते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से मन का पूर्ण विकास होता है और यही खोज आगे जाकर नये-नये आविष्कारों को जन्म देती है ।
इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना जी ने इस प्रदर्शनी के महत्व के बारे में बताया व साथ ही बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। प्रदर्शनी के अगले सोपान के बारे में बोलते हुए डा सुनील वत्स ने बताया कि प्रत्येक विषय में दो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी को संभाग स्तर पर भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा जो कि 24 व 25 सितम्बर को जवाहर नवोदय विद्यालय फरीदाबाद में होगी।
फोटो कैप्शन 01: नवोदय विद्यालय में प्रदर्शों का अवलोकन करते राजेश बंसल एवं अन्य।





































