Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, November 15, 2022

 महिला घर से हुई गायब, गुमशुदगी का मामला दर्ज
**********************************************
*****************************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में एक महिला घर से गायब हो गई जो दिमागी रूप से परेशान बताई जाती है। कनीना पुलिस में रवि धनौंदा निवासी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। रवि ने कहा है कि लक्ष्मी देवी जो दिमागी रूप से परेशान है, घर से कहीं चली गई। कैमरे में चेक करने पर पता चला कि वह अटेली वाली बस में बैठकर कहीं चली गई। ढूंढने पर कहीं नहीं पाई मिली। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।





25 बोतल बोतल देसी शराब तथा 10 पव्वे बरामद
****************************************
**************************************
*
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को सूचना मिली कि कनीना के दुर्गा मंदिर के पास वार्ड 11 में सफेद कट्टे में कोई युवक शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़कर नाम पता किया देवेंद्र बताया। उसके पास सफेद प्लास्टिक कट्टा चेक किया जिसमें 25 बोतल देसी शराब तथा 10 पव्वे शराब बरामद किए। कनीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






आने वाले दिनों में पड़ेगी ठंड
-पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी
********************************************
*************************************
********
कनीना की आवाज। भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात और मैदानी राज्यों में पंजाब, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी हरियाणा के हिस्सों में में मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली  में मौसम प्रणाली द्वारा केवल आंशिक बादलवाही ही देखने को मिलीं।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं। जिसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात हो रहा है और  मैदानी राज्यों में हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में 16 नवंबर और  19  नवंबर को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं ।इन मौसमी प्रणाली द्वारा केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में केवल बर्फबारी देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम शुष्क ही रहने की संभावनाएं बन रही है। और आने वाले दिनों में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेंगी। क्योंकि वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा एनसीआर दिल्ली से हटेगा वैसे ही सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में हवाओं की दिशा बदल जाएगी। पवनों की दिशा हिमालय हिमाच्छादित शिखरों की तरफ से उत्तरी होने की वजह से मैदानी राज्यों  पंजाब राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर ठंड का आगाज देखने को मिलेगा। सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी साथ ही  सुबह और शाम के समय कोहरा  भी देखने को मिलेगा। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस से 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसी प्रकार आज सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्रदूषण और प्रदूषकों में हल्की गिरावट दर्ज हुई है पहले काफी दिनों से एक दो स्थानों धारुहेड़ा (286) और फरीदाबाद (264) को छोड़कर कुछ स्थानों स्थानों पर  वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से नीचे दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतर स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे बना हुआ है।  आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने की वजह से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली जबकि हरियाणा में हिसार  महेंद्रगढ़ रेवाड़ी भिवानी सिवानी अपनी भौगोलिक स्थिति की वजह से इन स्थानों पर  ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी।




मारपीट और लड़ाई झगड़ा करने के मामले में दो ओर आरोपित गिरफ्तार
*********************************************************
**************************************
*****************
कनीना की आवाज। जान से मारने की नियत से मारपीट और लड़ाई झगड़ा करने के मामले में थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने दो ओर आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे मामले की पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपितों से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव सीहा निवासी रूपेश और वीरेंद्र के रूप में हुई है। आरोपितों को पुलिस ने गांव मसीत की बनी से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों साहिल, जितेंद्र और प्रवीण वासी सीहोर को पहले गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में पुलिस ने सरिया और डंडा बरामद किए थे।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमबीर वासी सीहोर ने थाना शहर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि वह जमींदारे का काम करता है और उसका लड़का दूध का काम करता है। उसने बताया कि 27 सितंबर को उसका लड़का दूध लेकर छितरौली को तरफ से आ रहा था, जब उसका लड़का गांव सीहोर के खेतों के पास पहुंचा तो बाईक सवार युवकों ने मोटरसाइकिल रुकवाकर जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से उसको चोटें मारी। शोर मचाने पर युवक बाइक लेकर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो ओर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ में दो बाइक बरामद की हैं।
फोटो कैप्शन 05: पुलिस द्वारा गिरफ्तार दो आरोपित।



तंबाकू स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होता है-डा दिनेश
*********************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। डिप्टी सिविल सर्जन डा दिनेश उप नागरिक अस्पताल कनीना ने कनीना के सवित्री देवी डिग्री कॉलेज तथा सदासुख स्कूल में तंबाकू के प्रति जागरूक तमाकू तथा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। डाक्टर ने बताया कि तंबाकू एक ऐसी लत डालने वाला पदार्थ है जो हर प्रकार से शरीर को खोखला कर देता है। इसमें निकोटीन जहर पाया जाता है जो फेफड़े को खराब कर देता है वही व्यक्ति में अनेकों रोग घर जाते हैं। उन्होंने तंबाकू चबाना, पीना या किसी अन्य रूप में प्रयोग करना शरीर के लिए घातक बताया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डा दिनेश ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारी के बारे में जानकारी दी और बताया कि मच्छरों से होने वाले रोगों से बचने का एकमात्र इलाज है कि घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। जहां कहीं पानी इकट्ठा







है उसे साफ कर दें तथा तेल आदि का छिड़काव कर दें । उन्होंने कहा कि मच्छरों से जहां डेंगू और मलेरिया जैसे रोग लग जाते हैं वही मच्छरों के कारण सरकार को भारी धन खर्च कर मरीजों को रोग से बचाना पड़ता है। इस अवसर पर एसटीएस अमित कुमार, युद्धवीर सिंह, एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार, प्राचार्य सावित्री डिग्री कॉलेज मुकुल सैनी, सतीश शर्मा, सुरेश बाबू तथा समस्त स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 4: विद्यार्थियों को जानकारी देते डा दिनेश






जीआर की रवीना ने रंगोली में प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार
********************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। हरियाणा राज्य कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन नारनौल में आयोजित की गई सात दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं में  जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना का शानदार प्रदर्शन रहा। प्राचार्य त्रिभुवन राठौर ने बताया कि बेस्ट ड्रामेबाज (प्रथम ग्रुप में )अदम्य ने प्रथम पुरस्कार ,सोलो डांस( द्वितीय ग्रुप)  में समर्थ ने द्वितीय पुरस्कार, रंगोली प्रतियोगिता (ग्रुप-3) में रवीना ने प्रथम पुरस्कार, फन गेम (ग्रुप-3) में तिलक ने तृतीय पुरस्कार और ग्रुप डांस  (ग्रुप- 4 )में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि रंगमंच के माध्यम से भी विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति का ज्ञान होता है। बच्चों को अधिक से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी चाहिए।
फोटो कैप्शन 01: नारनौल में जिला उपायुक्त द्वारा जीआर स्कूल के सम्मानित किये बच्चे।





गुड टच एवं बेड टच के बारे में दी गई जानकारी
*********************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। चाइल्ड लाइन, महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल द्वारा आज विभिन्न विद्यालयों में गुड टच बैड टच कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ आदतों, बाल अधिकारों तथा बाल श्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को चाइल्ड लाइन के हेल्प न. 1098 के बारे में भी अवगत कराया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य संजय यादव ने विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच की पहचान के तोर तरीको के बारे मे विस्तार से समझाया और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर टीम के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि बालकों को किस प्रकार गुड टच व बैड टच मे अंतर करना चाहिए। चाइल्ड लाइन की टीम ने राजकीय उच्च विद्यालय, भडफ़, राजकीय प्राथमिक स्कूल, करीरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करीरा का दौरा किया।
फोटो कैप्शन 02: गुड एवं बेड टच की जानकारी देते संजय कुमार।



फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
***********************************
***************************************

कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में अंतर सदनीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निदेशक रोशनलाल अनुसार प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में चंदर शेखर सदन से छात्र प्रतीक ने प्रथम व प्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा भगत सिंह सदन से छात्र हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वही सुखदेव सदन से भूनेश ने प्रथम तथा आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वही माध्यमिक वर्ग में राजगुरु सदन से छात्रा हर्षिता ने दूसरा स्थान वही छात्रा विजेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि बाल भवन नारनौल मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाम कमाया है। थाली सजाओ प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम स्थान, दीपक बनाओ प्रतियोगिता में सोनम ने दूसरा व सिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वही दूसरी ओर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में अनुज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा साड़ी पहनना प्रतियोगिता मे दीपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, धोती पहनना प्रतियोगिता में निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, मोनो एक्टिंग मे तन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, एकल गायन में तेजस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा सामूहिक गायन में खुशबू व उसके समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  इन प्रतियोगिताओं में  सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फोटो कैप्शन 3: आरआरसीएम स्कूल के फैंसी ड्रेस में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते निदेशक।

Monday, November 14, 2022

 ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली फरीदाबाद का 24वां वार्षिकोत्सव दिनांक 13 से
***************************************************************
***********************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली फरीदाबाद का 24वां वार्षिकोत्सव दिनांक 13 नवंबर 2022 से शुरू हो चुका है जिसका समापन 20 नवंबर 2022 को होगा जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी होंगे। संस्थान के संस्थापक एवं संचालक योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी के पावन सानिध्य एवं परम पूज्य स्वामी चित्तेश्वरानंद सरस्वती की के मार्गदर्शन में दिनांक 18, 19 एवं 20 नवंबर को जो भी साधक यहां आकर नि:शुल्क योग साधना शिविर, चतुर्वेद शतकम एवं गायत्री महायज्ञ, सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी बनना चाहते हैं वह कृपया हमें सूचित करें एवं 17 नवंबर की शाम तक वस्त्र आदि जरूरी सामान लेकर ओम योग संस्थान ट्रस्ट, पाली, फरीदाबाद में आ सकते हैं। भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क हैं। आप सभी से अनुरोध है कि अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए इस नि:शुल्क योग साधना शिविर एवं महायज्ञ का लाभ उठाएं।






जिला महेन्द्रगढ़ बाक्सिंग टीम  का हुआ चयन
*********************************************
***********************************
************
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय सीनियर महिला/पुरूष बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन  एसडी स्कूल ककराला में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्कूल के सीइओ रामधारी यादव जी ने किया
चयनित पुरुष खिलाडिय़ों में 1 गोपेश ने 48 किग्रा,2. प्रदीप 51,3. अजय कुमार 57,4. जतिन शर्मा 60,5. सचिन 63.5,6.राहुल सैनी 67,7. देव आशीष 71,8. भगवान सिंह 75,9. राजेश कुमार 80 किग्रा,10. मोहित कुमार 92,भार वर्ग मे ंचयन हुआ। पुरुष टीम दिनांक 6 से 10 दिसम्बर तक फरीदाबाद में जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
 उधर चयनित महिला खिलाडिय़ों में1.भतेरी 48,2. कोमल 54,3. कमलेश कुमारी 60,
भार वर्ग में चयन हुआ। महिला टीम दिनांक 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक हिसार में जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
निर्णायक के रूप में प्रवीन कुमार बॉक्सिंग कोच , मोनिका बाक्सिंग कोच, विष्णु बाक्सिंग कोच, प्रदीप कुमार रहे।
फोटो कैप्शन 11: चयनित बाक्सिंग के खिलाड़ी।






अगिहार स्कूल में मनाया बाल दिवस
*************************************
*************************************
*****
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में बाल दिवस समारोह मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य पूनम यादव ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति असीम प्रेम उनके जीवन के कई प्रेरक प्रसंग बताएं। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें दौड़, निशानेबाजी, नींबू चम्मच दौड़ तथा बोरी दौड़ के अलावा म्यूजिकल चेयर, रेस भी करवाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं पल्लवी नेहा, अर्चना, पूनम, मल्लिका तथा सरिता ने बाल दिवस पर कविताओं का वाचन किया।  मानसी म्यूजिकल चेयर रेस की विजेता तथा उपविजेता रही।
  लड़कियों की दौड़ में मुस्कान तथा पिंकी अपने-अपने वर्ग में प्रथम रही। विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव  ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल, निशा यादव, पूनम यादव, राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 12: अगिहार स्कूल में बाल दिवस मनाते हुए।



घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी
*******************************************
************************************
*****
कनीना की आवाज। भालखी निवासी प्रदीप कुमार ने दौंगड़ा चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर के बाहर खाली मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। उनकी शिकायत पर दौंगड़ा पुलिस चौकी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





बढ़ती ही जा रही है सरसों एवं गेहूं की खेती जबकि चने की खेती खत्म
-विगत वर्ष की तुलना में कम हुई गेहूं एवं सरसों की बीजाई
*************************************************
*************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गेहूं, सरसों की खेती बढ़ती ही जा रही है जबकि चने की खेती खत्म हो है। इस बार विगत वर्ष की तुलना में गेहूं एवं सरसों कम उगाये हैं किंतु भरसक प्रयासों के बावजूद भी चने की खेती नहीं की जा रही है। गेहूं की बीजाई अभी जारी है। सरकार द्वारा किसानों को सरसों के बेहतर दाम दिए जाने के चलते सरसों की फसल की तरफ बढ़ा है। यद्यपि स्कूल, कालेज, मैरिज प्लेस बनाये जाने, बागवानी की ओर रुझान होने के चलते कृषि योग्य बेशक भूमि घटी है इसके बावजूद भी इस वर्ष क्षेत्र में सरसों की फसल की बिजाई 1160 हेक्टेयर पर कम की गई है। अभी गेहूं की बीजाई जारी है। वहीं क्षेत्र में गेहूं की बिजाई में कमी दर्ज की गई है जबकि गेहूं का समर्थन मूल्य 2135 रुपये प्रति क्विंटल तो सरसों का 5450 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।
पूर्व कृषि विस्तार सलाहकार डा देवराज ने बताया कि ने बताया कि खंड में 2018 में करीब 19300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की फसल की बिजाई की गई थी जो वर्ष 2019 में 19950 हेक्टेयर तो 2020 में 19500 हेक्टेयर पर बिजाई की गई है। वर्ष 2022 में 20760 हेक्टेयर पर बीजाई की गई है। गेहूं की पैदावार 2018 में 11020 हेक्टेयर पर, वर्ष 2019 में 10405 हेक्टेयर तो 2020 में 10200 हेक्टेयर पर बिजाई की गई जबकि वर्ष 2022 में गेहूं की बीजाई 9480 हेक्टेयर पर की गई है। अभी गेहूं की बीजाई जारी है।  चना वर्ष 2018 में 50 हेक्टेयर, 2019 में 40 हेक्टेयर तो 2020 में 10 हेक्टेयर पर उगाया गया  जबकि वर्ष 2022 में कोई चना नहीं उगाया है। वर्ष 2020 में सरसों 48425 एकड़ पर तो 2021 में 49200 एकड़ पर वहीं चना 2021 में आठ एकड़ में उगाया गया था।
चने एवं जौ की खेती खत्म-
करीब 20 वर्ष पहले किसानों का चना उगाने में बहुत उत्साह दिखाता था किंतु अब चने उगाना ही भूल गये हैं। चने को उगाने पर पैदावार नहीं दे पा रहा है। बरानी भूमि अभाव चने की पैदावार में रोड़ा बन गया है। अब चना एवं जौ की खेती को किसान भूल गये हैं। खंड कृषि अधिकारी कनीना डा मनोज कुमार ने बताया कि चना एवं जौ के प्रति किसानों का रुझान घटता ही चला गया है। चना पैदावार देता नहीं वहीं जौ को किसान उगाते नहीं।
 इस वर्ष भी उगाये हैं। किसान राजेंद्र सिंह, मा रविंद्र सिंह भी थोड़े से भूभाग पर चने उगाते हैं। रामानंद यादव ने बताया कि वे अब भी चने की पैदावार ले लेते हैं। वे कई वर्षों से चने की खेती करते आ रहे हैं।
फोटो कैप्शन 10: लहलहाती सरसों की फसल।



एसडी स्कूल में मनाया बाल दिवस
**********************************
********************************
***
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन संबन्धित घटनाओं  एवं उनके योगदान को सबसे साझा किया व बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। विद्यालय निदेशक ने यह भी बताया कि बाल दिवस राष्ट्र के भविष्य एवं कर्णधार बच्चों में सद्गुणों के बीज बोने का दिन है। अच्छी शिक्षा, प्रेम, भाई-चारे एवं अच्छे व्यवहार को अपनाकर बच्चे अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते है। इस अवसर पर नन्हे एसडियंस ने विभिन्न प्रकार के परिधानों में नृत्य गायन की प्रस्तुति दे सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अलग अलग चरणों में रैम माडलिंग का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने अपने परिधान अनुसार प्रदर्शन कर अपने कौशल एवं सामथ्र्य का परिचय दिया। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेन्द्र चौहान, देववत, ईश्वर सिंह ,  जोगेन्द्र , स्नेहलता , इन्दु गेरा एवं समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
उधर आरआरसीएम पब्लिक स्कूल में  बाल दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
 रोशनलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में चंद्रशेखर सदन से छात्र प्रतीक ने प्रथम व प्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा भगत सिंह सदन से छात्र हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वही सुखदेव सदन से भूनेश ने प्रथम तथा आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वही माध्यमिक वर्ग मे राजगुरु सदन से छात्रा हर्षिता ने दूसरा स्थान वही छात्रा विजेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल,  प्राचार्य हरि प्रकाश ने इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 5: एसडी स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।
फोटो कैप्शन 6: आरआरसीएम स्कूल में रहे अव्वल विद्यार्थी, पुरस्कृत करता स्कूल स्टाफ।





 पेयजल जीवाणु परीक्षण कार्यक्रम शुरू
*************************************
*********************************
*******
कनीना की आवाज। जल जीवन मिशन के तहत उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्र में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदान किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए गांव गांव जाकर टीम पानी का जीवाणु परीक्षण करने का कार्य शुरू कर दिया है।
खंड संसाधन समन्वयक मोहित कुमार ने बताया कि इस साल उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 13 सौ जीवाणु परीक्षण फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से किए जाएंगे। जो गांव के ही नागरिकों द्वारा जांचे जाने हैं उन्होंने बताया कि भारत सरकार के जल जीवन मिशन की वेबसाइट लिंक के माध्यम से उपभोक्ता को अपना सैंपल जांच कर उसका परिणाम ऑनलाइन अपलोड करना है।
इसके लिए  जल  एवं स्वच्छता सहायक संगठन के सक्षम युवा प्रत्येक गांव में कम से कम 5 महिलाओं को सैंपल जांचने का परीक्षण प्रदान किया जाएगा।
 साथ ही ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों, उपभोक्ताओं, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र , से भी सेंपल लिए जाएंगे इस कड़ी में उपमंडल में टीमों द्वारा जांच का कार्य शुरू किया जा चुका है।
 बीआरसी मोहित कुमार ने बाल दिवस पर कनीना खंड की ग्राम पंचायत उन्हानी में राजकीय उच्च विद्यालय में जीवाणु  परीक्षण  किट  प्रदान  करते हुए पेयजल की जांच करने की विधि भी जानकारी प्रदान की
स्कूल के मुख्याध्यापक विजय कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की यह एक अनूठी पहल है कि उपभोक्ताओं को पेयजल की जांच करने की विधि भी बताई जा रही है क्योंकि पीने का पानी सीधा हमारे स्वास्थ्य से संबंध रखता है इसलिए प्रत्येक नागरिक को पेयजल की गुणवत्ता का पता अवश्य होना ही चाहिए
इस दौरान अध्यापिका राजेश देवी,बीरमति देवी, उर्मिला देवी, अजंता देवी, अध्यापक सुनील कुमार,शुभकरण,पीटीआई पवन कुमार, राजपाल, आदि उपस्थित रहे।
  उधर कोटिया के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मुख्याध्यापक महिपाल सिंह के नेतृत्व में बाल दिवस पर खेलकृद प्रतियोगिता आयोजित की तथा अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
फोटो कैप्शन 8: उन्हाणी स्कूल में संबोधित करते मोहित।





यदुवंशी शिक्षा निकेतन में बाल दिवस का आयोजन किया गया
*****************************************************
******************************************
**********
कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना में बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह , डिप्टी डायरेक्टर डा. धर्मेश कौशिक व प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने मां सरस्वती चरणों में पुष्प व दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह व प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने बच्चों को जवाहरलाल नेहरू के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को कहा कि नेहरू जी बच्चों के प्रति बहुत स्नेह रखते थे और भारत में बच्चों की शिक्षा पर अधिकारों को प्राथमिकता देने की बात करते थे। इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण , कविताएं,नाटक, नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे नन्हे बच्चे नेहरू की पोशाकों में नजर आए। नन्हे नन्हे बच्चों की रंग बिरंगी पोशाकों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने एसएस सम्राट के मैजिक शो का भी खूब आनंद उठाया। प्राचार्य महोदय ने बच्चों से कहा कि हमें इस तरह की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्राचार्य जी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और पंडित जवाहरलाल नेहरू की तरह आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 09: यदुवंशी शिक्षा निकेतन के बाल दिवस पर रहे अव्वल विद्यार्थी।





जीआर स्कूल में मनाया बाल दिवस
-आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
**********************************
************************************

कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक विजयपाल यादव एवं प्राचार्य त्रिभुवन राठौर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बच्चों ने नेहरू जी के जीवन पर भाषण व कविताएं प्रस्तुत  की। कक्षा एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों  के लिए बनाना रेस, एप्पल रेस, जलेबी जंप, फ्राग रेस, थ्री लैग रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 100 मी रेस, लेमन रेस तथा कक्षा छठी से बारहवी के विद्यार्थियों 200 मी. रेस, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद और 10 ओवरो का क्रिकेट मैच करवाया गया। विद्यालय के संचालक  विजयपाल यादव एवं प्राचार्य त्रिभुवन राठौर ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यूरो स्कूल कनीना में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं--
उधर बाल दिवस के शुभावसर पर यूरो स्कूल कनीना में कई प्रकार की खेल-प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ये सभी प्रतियोगिताएं कक्षा चौथी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच हुई। ये प्रतियोगिताएं अंतर सदनीय स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में 100 मी. दौड़ प्रतियोगिता, थ्रीलैग रेस, रस्साकस्सी, बालीवाल और खो-खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में न्यूटन सदन प्रथम, डार्विन तथा आइनस्टाइन सदन द्वितीय तथा  एडीसन सदन तृतीय स्थान पर रहा।
    इस शुभावसर पर यूरो ग्रुप के शैक्षणिक निदेशक डा. राजेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य सुनील यादव व कोर्डिनेटर संजू यादव, बिरेन्द्र यादव व तनु गुप्ता ने सबसे पहले बच्चों को बाल-दिवस की हार्दिक शुभकामना दी और फिर विजेता सदन को जीत पर  हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में सहयोग व भाईचारे की भावना का विकास होता है।
फोटो कैप्शन 4: जीआ स्कूल में जलेबी खाओ प्रतियोगिता का नजारा।





भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना की हो जांच
********************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। बसपा के नेता अतरलाल एडवोकेट ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजकर महेन्द्रगढ़ के भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पालीक्लीनिक की तत्काल उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति ईसीएचएस के केंद्रीय संगठन के निदेशक (शिकायत), निदेशक विजिलेंस और जयपुर क्षेत्रीय केन्द्र के निदेशक को भी भेजी गई है।
ज्ञापन के बारे में अतरलाल ने कहा कि उन्हें पूर्व सैनिकों से शिकायत मिली है कि महेन्द्रगढ़ ईसीएचएस पालीक्लीनिक में मरीज भूतपूर्व सैनिकों को पूरी दवाइयां नहीं मिलती। हार्ट तथा शुगर मरीज दवाइयों के लिए परेशान होते रहते हैं। जब बाहर से दवाइयां खरीद कर बिल देते हैं तो उसको स्वीकृत नहीं करते और बाहर से आनलाइन करवाने के लिए दबाव बनाते हैं। लैब जांच सुविधा नहीं दी जाती। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व सैनिकों के साथ ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक महेन्द्रगढ़ के सामने धरना व प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।





आईसीटीएम सोशल ग्रुप ने गरीबों के लिए सर्दी बचाव के वस्त्र देने की अपील की
****************************************************************
************************************
********************************
कनीना की आवाज। सर्दी का मौसम आ गया है। इस समय बहुत से गरीब व्यक्ति जो झुग्गी झोपडिय़ों में रह रहे हैं या गांवों में भी गरीब लोग रहते है जिनके पास गर्म कपड़े या जरूरत अनुसार वस्तुएं नहीं खरीद पाते। ऐसे में आईसीटीएम संस्था पर्यावरण, शिक्षा और अनाथ बेसहारा आश्रम चला रही है और अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के लिए लगातार कार्य कर रही है।
 इसके लिए संस्था के संचालक ने एक अपील की है की जो सक्षम साथी जरूरतमंद समान या गर्म कपड़े देना चाहता है वो जरूर संपर्क करे। इसमें गर्म कपड़े, कंबल, जूते मौजें व घर में ऐसी वस्तुएं जो घर में बेकार पड़ी हो और गरीबों के काम आ जाए। कपड़े धो कर व प्रेस करके दे। जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। और सर्दी से उनका बचाव हो।
पवन कुमार ने बताया कि आईसीटीएम संस्था पिछले सालों से सामाजिक कार्य कर रही है। आईसीटीएम संस्था समय समय पर पक्षियों के लिए दाना पानी की सुविधा करती रहती है। जगह जगह पानी के सकोरे लगती है। पेड़ पौधे लगातार बाट रही है, संस्था ने अभी तक कई हजारों पौधे वितरित कर चुकी है और लगा चुकी है।
मानव सेवा में संस्था गरीबों के साथ दिवाली मनाना, उनको गर्म कपड़े बांटना, लॉक डाउन में उन तक भोजन पहुंचना, बच्चों को कापी किताब वितरित करना, गरीब बच्चों को पढऩा, उनको मार्गदर्शन करना आदि काम करती रहती है।
संस्था आपसे एक अपील करती है कि अगर आपकी नजर में कोई भी अनाथ बेसहारा बच्चा या बुजुर्ग कोई भी मिले तो संस्था को जरूर बताएं और पुण्य का काम करे।
संस्था ने Óशांति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रमÓ भी चला रखा है, जो अनाथ, बेसहारा या बुजुर्गो के लिए है। जिसमें रहने खाने पीने की सुविधा बिल्कुल नि.शुल्क है। जहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की रहने की व्यवस्था है।
नेत्रहीन बच्चों के लिए पढ़ाई व रोजगार प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध हैं।
संस्था के संचालक पवन कुमार ने बताया कि मानव जन्म एक बार मिला है और मानवता धर्म अपना कर अपना जीवन यापन करना चाहिए। हमें प्रकृति के द्वारा दी हुई हर चीज का ख्याल करना, उनकी देख रेख करना और बचा कर रखना मानव धर्म का सबसे बड़ा कर्म है। प्रकृति सेवा में  ही स्वर्ग है। हम सबको इस प्रकृति रूपी भगवान ने दो रास्ते दिए है एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक, अब अपनाना हमें है की अपना जीवन कैसा यापन करना है। सकारात्मक सोच के साथ खुशहाल जिंदगी जीना है या नकारात्मक सोच के साथ दुखी जीवन काटना है। राठौर ने आगे बताया कि इंसान ही अपनी जीवन रेखा तय करता है की उसकी जिंदगी कैसी हो, लेकिन कई बार व्यक्ति गलत संगत की वजह से रास्ता भी गलत अपना लेता है। और जिंदगी नरक  बन जाती है। इसलिए मानव योनिजन्मधारी को प्रकृति सेवा, जन सेवा, मानवता धर्म अपनाना चाहिए।
फोटो कैप्शन 01: आईसीटीएम ग्रामीण लोगों से गरीबों की सहायता की अपील करती हुई।







सरपंचों को विधायक ने किया स्वागत
************************************
***************************************

कनीना की आवाज। अटेली हलके के  विधायक सीताराम यादव से उनके अटेली कार्यालय में  नवनिर्वाचित सरपंच मा हरिओम आर्य गांव पोता, डिंपल जांगड़ा सरपंच गांव कैमला, भीलवाड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच विक्रम सिंह आदि अनेक गांवों के नवनिर्वाचित सरपंचों ने मुलाकात करके विधायक से आशीर्वाद लिया। विधायक ने सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी और सभी सम्मानित नवनिर्वाचित सरपंचों को गांवों मे विकास कार्यों में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने गांवों के विकास कार्यों की लिस्ट बनाकर देने के लिए कहा। उन सभी को क्रम वाइज विकास कार्य करने का आश्वासन दिया। विधायक सभी गांवों के नवनिर्वाचित सरपंचों के पूरे कार्यों में  सहयोग करने का विश्वास दिया।   इस अवसर पर सतवीर सिंह यादव सेहलंग,  वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा जिला महेंद्रगढ़, राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज पोता  पूर्व महामंत्री भाजपा कनीना मंडल, सतीश जेलदार चेयरमैन नगरपालिका कनीना, हरिओम आर्य सरपंच पोता, डिम्पल जांगडा संरपंच कैमला,  विक्रम सिंह  सरपंच गांव भिलवाडा,   मंजीत सिंह यादव भिलवाडा महामंत्री भाजपा मंडल, मा हिम्मत सिंह तंवर पोत कप्तान सिंह रोहिल्ला उपाध्यक्ष भाजपा कनीना मंडल बीसी मोर्चा, मा हरि पदम सिंह तंवर  पोता, मा विजय कुमार जांगडा, मा मुकेश जांगड़ा,   सोनू यादव पोता  सत्यपाल जांगड़ा कैमला, जितेन्द्र सिंह कैमला, मा  देवेन्द्र सिंह कैमला, रामपाल सिंह जागडा कैमला,  प्रवीण यादव,  प्रमोद यादव,  मुकेश यादव गणियार महामंत्री भाजपा अटेली, विजेन्द्र सिंह लाम्बा  इंद्र लाल शर्मा पाथेडा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 2: विधायक अटेली सरपंचों का स्वागत करते हुए।
















हेरिटेज स्कूल में बाल महोत्सव पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल के जन्मदिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने फूलमाला अर्पित कर याद किया।
ओमप्रकाश शर्मा ने खेल की शुरुआत की। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर तथा 800 मीटर की दौड़ शामिल रही इसके उपरांत बोरी रेस तथा कक्षा तीसरी से बारहवीं तक कबड्डी तथा खो-खो के खेल का शुभारंभ किया। गया विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को इस खेल में अनुशासन तथा शालीनता बनाए रखने का संदेश दिया और सभी का खेल के शुभारंभ में अभिनंदन किया।
फोटो कैप्शन 3: बोरी रेस लगाते हेरिटेज स्कूल क विद्यार्थी।

Sunday, November 13, 2022

 

सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को किया गिरफ्तार
*************************************************************************
*******************************************************************************
*********************************
************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा जिला पुलिस को अपराधियों को पकड़ कर उन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं, जिनकी पालना के अंतर्गत सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने बाघोत क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर एक आरोपित को काबू किया और उससे दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपित की पहचान सचिन वासी कुराहवटा के रूप में हुई है। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इंचार्ज सीआईए महेंद्रगढ़ एसआई गोविंद की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव बाघौत में जोहड़ के पास एक युवक खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार है। अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपित को मौके से अवैध हथियार के साथ पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने बतलाए हुए स्थान पर रैड की, वहां पर एक शख्स खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। युवक ने भागते हुए अपनी पैंट से एक देसी पिस्टलनुमा हथियार निकालकर जोहड़ में फेंक दिया। टीम ने उसको काबू कर नामपता पूछा तो युवक ने अपना सचिन वासी कुराहवटा बतलाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
फोटो साथ है।


आवारा जंतुओं से किसान परेशान
************************************************
****************************************************
**********************************
**********
कनीना की आवाज। सर्दी के मौसम में आवारा जंतु किसानों के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। नील गाय उनमें से एक हैं। ये फसल का दस फीसदी भाग तक नष्ट कर देती हैं। गेहूं तथा सरसों की फसल खेतों में हरियाली के रूप में दिखाई पडऩे लगी है।
 किसान की फसल का बहुत कुछ हिस्सा आवारा जंतुओं का निवाला बन जाता है। चूहे,मोर, नील गाय, आवारा गाएं, पक्षी, कीट, बंदर और शशक आदि  किसान के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। किसान को तो इन जीवों से फसल को बचाए रखने के लिए भारी धन खर्च करना पड़ रहा है। आवारा जंतुओं से फसल को बचाने के लिए रखवालें भी रखने पड़ते हैं जो रखवाली के बदले अनाज लेते हैं। गौशाला होने के बावजूद भी कनीना में आवारा गाएं घूम रही हैं। किसान के लिए ये भी सिरदर्द बनी हैं। गौशाला के बाद माना जाता था कि अब तो खेत इनसे बच जाएंगे किंतु आवारा गाए अभी भी देखी जा सकती हैं।  
   किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, अजीत सिंह, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि नील गाय और आवारा गायें सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। नील गाय झुंड के रूप में चलती हैं और जिस किसी खेत में घुस जाती हैं उसे तबाह करके ही दम लेती हैं।  किसान को सबसे अधिक रखवाली इन्हीं जीवों से करनी होती है। इन्हीं जीवों से फसल को बचाने के लिए रखवालों का प्रबंध भी करना पड़ता है। आवारा गायों और नील गायों से बचने के लिए खेत में रखवाली के बावजूद भी ये गाएं फसल को नुकसान पहुंचाए बगैर नहीं रह सकती हैं। फसल को नुकसान पहुंचाने में आवारा गाएं, सुअर जैसे कितने ही जीव न केवल खेत में खड़ी अपितु काटकर डाली गई फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।
क्या कहते हैं किसान-
 किसानों का कहना है कि नील गाय उनकी फसल को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। बाकी जानवर मिलकर जितना नुकसान नहीं पहुंचाते उतना नील गायें पहुंचा रही हैं। किसान अजीत कुमार, रमेश कुमार, सूबे सिंह ने बताया कि वे फलदार पौधे उगाते थे किंतु अब ये फलदार पौधे उगाने बंद कर दिए है क्योंकि फलदार एवं सब्जियों को नीलगाय खत्म कर जाते हैं।
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज ने कहा कि यूं तो पूरे हरियाणा की ही यह समस्या है और समस्या अधिक विकराल दक्षिण हरियाणा की है जहां मेहनत अधिक करके ही किसान फसल उगाता है और उस पर पानी फेर नील गाय चंपत हो जाती है। सर्दी से बचने के लिए किसान जब घर में जाता है तभी ये नील गाय नुकसान पहुंचा जाती है। इनका नुकसान भारी है जो दस फीसदी को पार कर जाता है।






एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन
*********************************************************************
***************************************
******************************
कनीना की आवाज। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 963 अभिभावकों का इस बैठक में भाग लेना उनके उत्साह, छात्रों के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं अध्यापक-अभिभावक बैठक के महत्व को दर्शाता है। सभी अभिभावकों ने अग्रिम सोच का परिचय देते हुए बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन व सभी संबंधित अध्यापकों के साथ अध्ययन संबंधी समस्याओं के समाधान, शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों व विषयों पर विमर्श किया। सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की दिनचर्या उनके व्यवहार समय-सारिणी, रुचि आदि से संबंधित पहलुओं से प्रबंधन व संबंधित अध्यापकों से परिचित करवाया और अपने बच्चों की रिपोर्ट लेने में काफी रुचि दिखाई।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने अध्यापक-अभिभावक बैठक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैठक जागरूक अभिभावकों के लिए अध्यापकों से समय-समय विचार विमर्श करने व बच्चों के लिए सही मार्ग का चुनाव व सहयोग का आधार है। इसमें अभिभावक बच्चों के भविष्य निर्माण में , प्रबंधन में व उनकी सफलता के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह बैठक शैक्षिक जानकारी के साथ-साथ सम्पूर्ण व्यवहार, रुचि सामथ्र्यता से संबंधित बातों के आदान-प्रदान के लिए आयोजित की जाती है। अध्यापक एवं अभिभावकों  का विचार-विमर्श छात्र के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। बच्चे के शैक्षणिक विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावक की भी अहम् भूमिका होती है। उन्होंने सभी अभिभावकों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया।
फोटो कैप्शन 02: एसडी स्कूल में पीटीएम का नजारा।



अवैध शराब बेचता एक पकड़ा, एक भागने में कामयाब,भारी मात्रा में शराब बरामद
********************************************************************
****************************************
********************************
कनीना की आवाज। मुखबिरी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि उपदेश उर्फ कालिया तथा पुरुषोत्तम कनीना अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं। मारुति 800 में अवैध शराब की पेटियां लेकर आए हैं तथा कुछ शराब दुकान में रख ली है। दोनों व्यक्ति मिलकर शराब बेचते हैं। कनीना पुलिस ने छापेमारी कर दुकान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति भागने में कामयाब रहा तथा दूसरा पकड़ लिया गया। नाम पता करने पर पुरुषोत्तम बताया तथा भागने वाले का नाम उपदेश उर्फ कालिया बताया। दुकान में तकत के नीचे नीचे 16 आधा देसी शराब, 6 बोतल देसी शराब 21 पव्वा संतरा ब्रांड 9 बोतल अंग्रेजी शराब के बरामद किए। वही गाड़ी की चाबी लेकर गाड़ी चेक की तो गाड़ी की डिक्की से 4 पेटी देसी शराब मिली जिनको चेक करने पर 3 पेटियों में 36 बोतल शराब देसी तथा 1 पेटी 50 पव्वा शराब बरामद की। कनीना पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
48 पव्वा देसी शराब बरामद -
उधर मुखबिरी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि संदीप रसूलपुर पचेरी कला कनीना में कपड़े के थैले में शराब बेच रहा है। कनीना पुलिस ने शहीद स्मारक कनीना के पास छापेमारी की तो एक व्यक्ति थैला छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया। थैले से 48 पव्वा देसी शराब बरामद किए, मामला दर्ज कर लिया है।
11 बोतल देसी शराब बरामद
उधर पुलिस को सूचना मिली कि धर्मवीर जग्गू बाघोत निवासी शराब बेचता है। मकान की टीम से रविवार अवैध शराब रखी हुई है पुलिस ने छापेमारी की तो तो व्यक्ति खड़ा हुआ मिला जो पुलिस को देखकर तंग गलियों से भागने में कामयाब हुआ किंतु टीन शेड के नीचे पशुओं का चारा डालने के लिए बनाई गई खोर के अंदर एक थैला प्लास्टिक में 11 बोतल देसी शराब बरामद की। मामला दर्ज कर लिया है।




कनीना पुलिस ने पकड़े जिंदा रोंद सहित व्यक्ति
 -अवैध देसी कट्टा फेंका जोहड़ में
******************************************************************
***************************************
********************
कनीना की आवाज। पुलिस को सूचना मिली की बाघोत के जोहड़ पर सचिन कुराहवटा निवासी अवैध देशी पिस्तौल लिये खड़ा है। छापेमारी की तो बाघोत के जोहड़ पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर भागने लगा किंतु से अकड़ भागने लगा तथा अपने पेंट के बायें भाग से एक देशी पिस्तौलनुमा हथियार निकाल कर जोहड़ में फेंक दिया। भागते हुए को काबू करके नाम पता किया तो सचिन कुराहवटा बताया। तलाशी ली तो पेंट से दो जिंदा रोंद बरामद किए। पूछताछ करने पर उसने नाम सचिन बताया। उसने बताया कि पुुलिस को देखकर उसके पास देसी पिस्तौल था जो जोहड़ में फेंक दिया। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।











शिविर का 190 रोगियों ने उठाया लाभ
***************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। लाला शिवलाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन कनीना मंडी में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा 56वां हृदय रोग, नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।  मेट्रो अस्पताल हृदय रोग संस्थान रेवाड़ी से डॉ अश्विनी यादव के रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरबी यादव अस्पताल से डॉक्टर नेहा वत्स नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी पूरी टीम के साथ सेवा प्रदान की। इस अवसर पर ईसीजी, बीपी, शुगर की जांच निशुल्क की गई। कैंप में दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गई। शिविर में 190 रोगियों ने लाभ उठाया। उल्लेखनीय है कि यह शिविर हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित होता है। मेट्रो अस्पताल से मोहित, पूनम, अंकित, अमित, रामपाल आदि उपस्थित रहे डा आरबी अस्पताल से अमित कुमार, तेजपाल, ममता उपस्थित थे। सेवा भारती शाखा कनीना के प्रधान सुरेश शर्मा, सचिव श्याम सुंदर बंसल, अमित, राकेश, प्रेम सिंघल, मास्टर सोमदत्त, दयाराम, वेद शर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, जगदीश आचार्य सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती कनीना आर्य समाज मंदिर में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाता है।
 फोटो कैप्शन 1: मरीजों की जांच करते डॉक्टरों की टीम

Saturday, November 12, 2022


सरपंच गोमला ने ली सफाई करवाने की शपथ
-खुद सफाई करने में जुटा
**************************************************
************************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। गोमला के नवनिर्वाचित सरपंच मिंटु गोमला ने शपथ लेने से पहले ही गांव की गलियों व पार्कों को छह साल पूर्व की भान्ति कीचड़ व कूड़ा कर्कट रहित करने की शपथ ली है। अपनी शपथ को पूरा करने के लिए दो दिन से अपनी पंचायत के नवनिर्वाचित पंचों व युवा टीम के साथ खुद गलियों नालियों व पार्कों की सफ़ाई करने में जुटा है।
शुक्रवार से अपनी टीम के साथ लगे सरपंच मिंटु गोमला ने गांव की अधिकतर गलियों नालियों व पार्कों में सफ़ाई कर दी है। साफ़ सफ़ाई के बाद गांव की गलियों में फिऱ से 2015 से पूर्व की चमक दिखाई देने लगी है। पार्कों में खड़े हो चुके खरपतवार बेतरतीब सूखी घास व जंगली पौधे कटवा दिए जिससे दोनों पार्क साफ़ सुथरे दिखने लगे हैं। हालांकि पूर्व जैसा सौन्दर्यीकरण होना अभी बाकी है।
सरपंच मिंटु गोमला की अगुवाई में जब पूरी पंचायत कसिया कस्सी परात दंताली झाडू लेकर काम में जुटी तो पिछले पांच साल में कभी कभार घर से बाहर निकलने वाले सफाई कर्मी को भी स्वत: ही लगना पड़ा।
पिछले दो दिन से पंचायत व उसकी टीम  ने अनुसूचित बस्ती,ठाकरान मोहल्ला, जांगिड मोहल्ला व दोनों पार्कों की साफ़ सफ़ाई की।
इस अवसर पर सरपंच मिंटु गोमला के साथ पंच लालाराम, सरजीत कुमार, देवीलाल, इन्द्रजीत उफऱ् ढिल्लू, सुधीर कुमार , पंच-प्रतिनिधि संजय जांगिड, पंच-प्रतिनिधि दिनेश कुमार,  मास्टर अजीत कुमार, भगत सत्यनारायण, जयदयाल , सुन्दर सिंह , मोनु राव , टोनी सिंह , डोगरा, गौतम , सुमित कुमार , छोटेलाल सुनील कुमार , व सफ़ाई कर्मी-दंपति ने मिलकर गलियों व पार्कों की सफ़ाई करने में पूरा सहयोग किया।
फोटो कैप्शन 06: गोमला गांव में सरपंच स्वयं सफाई के काम में उतरता हुआ।






प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या विषय पर हुआ व्याख्यान
********************************************************
***************************************
*****************
कनीना की आवाज।राजकीय महाविद्यालय नारनौल रेड क्रॉस के सानिध्य में और जिला रेडक्रास सोसाइटी की सहयोग से और प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या का प्रशिक्षण जिला रेडक्रास के टेक चंद यादव वरिष्ठ प्रवक्ता  प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या के द्वारा महाविद्यालय विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या विषय पर विस्तार  व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कोई आपदा और दुर्घटना से ग्रस्त व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक सहायता देकर जल्द से जल्द नजदीक  उपलब्ध संसाधनों द्वारा उसको नजदीक अस्पताल में पहुंचाकर उसके जीवन को बचाने का प्रयास करना चाहिए। दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति का प्रथम एक घंटा  सुनहरा समय होता है। इस समय के दौरान यदि उसको प्राथमिक सहायता देकर जल्द से जल्द अस्पताल में भेजने से उसके जीवन को ही नहीं बचाते  बल्कि उसको विकलांग होने से भी बचाया जा सकता है । प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें इस प्रकार के आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि और हमें समाज, परिवार महाविद्यालय में फैलीं कुरीीतियां और बुराइयों को दूर करने में हमेशा रेडक्रास सोसायटी की तरह अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए जिससे समाज परिवार और देश का विकास किया जा सकता है। इस आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा द्वारा जिला प्रधान एवं उपायुक्त महोदय डॉ जेके अभीर तथा सचिव श्याम सुंदर शर्मा का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने जिला महेंद्रगढ़ में रेड क्रास से सम्बंधित गतिविधियों का आयोजन करने की अलख जगाई है। रेडक्रास क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि महाविद्यालय से 27 वीं राज्य स्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु  जींद विश्वविद्यालय में जाने वाली टीमों का सीनियर मेल एवं सीनियर फीमेल  का पूर्वाभ्यास करवाया गया इस प्रतियोगिता में  विजेता टीमों को पुरस्कृत करने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय पहुंचेंगे। गत वर्ष भी राजकीय महाविद्यालय नारनौल की एंबुलेंस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त  करके जिला महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया था किया था।  अब विजेता टीम  राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु गोवा जाएंगी।इस अवसर पर  नोडल अधिकारी ने सभी विद्यार्थियों को  समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों के प्रति आवाज बुलंद करने की रेड क्रॉस से सम्बंधित  शपथ भी दिलाई ।
फोटो कैप्शन 5: बैठक को संबोधित करते डा जेके आभीर जिला उपायुक्त।




विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
***************************************
**************************************

कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में आज खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
निदेशक रोशनलाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला में किया गया। इस प्रतियोगिताओं मे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय की आयु वर्ग-11 में बालक तथा बालिकाओं की रस्सा कस्सी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही चेस में छात्रा लावन्या व दीक्षा ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कुश्ती में छात्र लक्ष्य ने 20 किग्रा मे प्रथम तथा भव्य ने 30 किग्रा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में छात्रा हिमानी,वंशिका व मोनिक ने तथा छात्र ध्वज व लक्ष्य ने भी प्रथम प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का जिला स्तर पर चयन हुआ है।
फोटो कैप्शन 4: अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करता स्टाफ।






अटल सेवा केंद्र पर बनाए जा रहे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
*************************************************
****************************************
******
कनीना की आवाज। अटल सेवा एवं स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का कार्य शुरू हो गया है जिसका लाभ कोई भी ले सकता है। केंद्र प्रभारी छोटूराम ने बताया कि लाइफ सर्टिफिकेट वर्ष में एक बार नवंबर महीने में देनी होती है ताकि जीवित रहने का प्रमाण साबित हो सके। यह केवल सरकारी एवं निजी संस्थान से सेवानिवृत्त पेंशनर को ही बनानी पड़ती है। लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पीपीओ नंबर लाना जरूरी है। छोटूराम ने बताया कि स्टेट बैंक में जनधन खाता खुलवाना, भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जिसका प्रीमियम 20 रुपये होता है जिसमें दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होता है, जिसके लिए आयु सीमा 18 से 70 वर्ष मानी गई है। दुर्घटनाग्रस्त विकलांगता भी शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शामिल है जिसका वार्षिक प्रीमियम 330 रुपये का आता है। कोई भी व्यक्ति केवल एक बचत खाता द्वारा इस योजना का लाभ ले सकता है। तत्काल अपनी नजदीकी बैंक शाखा बैंक से संपर्क करें और आयोजित कैंपों में जाए एवं फार्म भरे कर लाभ उठाएं।





भूला दिया है मोटे अन्न उपजाना
********************************************
**************************************
*********
कनीना की आवाज।  तीन दशक पूर्व कनीना क्षेत्र में पैदावार बहुत अधिक होती थी जो अब लगभग समाप्त हो चुकी हैं। किसी एक या दो क्यारी में किसान चना उगाते हैं। अब दाल के भावों में तेजी आने के पीछे भी यही कारण माना जाता है। क्षेत्र में सबसे अधिक चने की खेती होती थी जो विगत 2014 में महज तीस हेक्टेयर में चना उगाया था। वर्ष 2015 में 52 हेक्टेयर पर चने की बीजाई की गई थी। 2015 से 2018 तक भी चने की महज 70 से 80 हेक्टेयर बिजाई की जाती रही है। विगत दो वर्षों से चने की खेती दस हेक्टेयर से कम रह गई है। इस वर्ष चना 6 हेक्टेयर तो जौ 15 हेक्टेयर पर बीजाई होने की संभावना है।
  कनीना की भूमि बावनी नाम से जानी जाती है। 52 हजार हेक्टेयर पर खरीफ एवं रबी की कृषि की जाती है। कनीना क्षेत्र में चने की खेती आज के दिन महज इतनी रह गई है कि कभी कभार बुजुर्गों को चटनी के लिए हरे चने की पत्तियां चाहिए तो किसी किसान के खेत में एक या दो क्यारियां ही मिल सकती हैं। यही कारण है कि बाजार में चने के पौधे भी बिकते देखे जा सकते हैं।
  किसानों का कहना है कि दालों के भावों में निरंतर तेजी के पीछे कारण है कि किसान अपने खेतों में मोटे अन्न जिनमें चना आदि तथा दाल देने वाली फसलें नहीं उगाते हैं। एक वक्त था जब विवाह शादी में अवश्य लड्डू बनाए जाते थे किंतु अब जब किसी के शादी होती है तो लड्डू के लिए चने दूर दराज से लाने पड़ते हैं या फिर खरीदकर लाते हैं।
   किसानों का कहना है कि वे भी किसी वैज्ञानिक से कम नहीं होते हैं और नई नई फसल उगाकर लाभ व हानि का अनुभव करते हैं। अब जब खेतों में कुओं द्वारा सिंचाई की जाती है तो चने के लिए प्रतिकूल है। किसान अजीत सिंह कहते हैं कि पूर्णरूप से वर्षा के जल पर चने की कृषि आधारित है। अब किसान कम खेत में अधिक पैदावार लेने के चक्कर में होते हैं और पुराने अन्न को उगाना भूल गए हैं।
 बुजुर्ग राम सिंह, दुलीचंद, धनपती का कहना है कि कभी इस क्षेत्र में चने की खेती की जाती थी तो चने की सब्जी, चने की रोटी, मेसी रोटी, हरे चने की चटनी, खाटा का साग, कढ़ी, परांठे व कई अन्य सब्जियों में डालकर जायका लिया जाता था। जब तक चना सूख न जाता था तब तक चने को खाते रहते थे किंतु अब दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। कृषि अधिकारी डा देवराज का कहना है कि इस क्षेत्र में चने की कृषि घटती ही जा रही है जिसके पीछे बरानी (असिंचित) क्षेत्र न होना माना जाता है। जहां सिंचाई हो जाती है वहां चना नहीं होता है। अभी भी पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी डा रामानंद यादव चने की खेती कर रहे हैं।






Friday, November 11, 2022

 

अधिकारियों ने की विभिन्न स्कूलों की मानिटरिंग
********************************************
*****************************************************
*****************************************
****
कनीना की आवाज। शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार कनीना खंड के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की उच्च स्तरीय टीम ने मानिटरिंग  की तथा विभिन्न प्रकार के जानकारी जैसे शिक्षण, मिड डे मील, एसएमसी तथा हर प्रकार की जानकारी हासिल करके उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर ही भविष्य में किसी प्रकार की फैसले लिए जा सकेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में अंशु सिंगला सीनियर लेक्चरर एससीईआरटी गुडग़ांव ने मानिटरिंग की। इस मौके पर प्राचार्य सतीश कुमार कुमार ने तथा स्टाफ ने उनका  स्वागत किया।  उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में डा कृष्णपाल लेक्चरर डाइट गुडग़ांव ने मानिटरिंग की। स्कूल की समस्त जानकारी हासिल की। प्राचार्य विजयपाल ने बताया कि सभी प्रकार की स्कूल संबंधित जानकारी हासिल कर उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उल्लेखनीय है कि विभिन्न स्कूलों में मानिटरिंग को लेकर कई दिनों से स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां जारी थी। आखिरकार क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में मीटिंग कार्य पूर्ण हुआ।
फोटो कैप्शन 6: ककराला में मानिटरिंग करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डा कृष्णपाल।





 करीब एक दर्जन लोगों पर मार पीट का मामला दर्ज
********************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। पंचायत चुनावों के बाद उभरी चुनावी रंजिश के चलते रविंद्र कुमार बाघोत ने 12 से 15 लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट करने, गाली गलौज देने का मामला दर्ज करवाया है।
 रविंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि 30 अक्टूबर को उन्होंने पंचायत समिति का चुनाव लड़ा था। यह चुनाव सामान्य सीट पर लड़ा था लेकिन वह हरिजन जाति से संबंध रखता है। चुनाव संपन्न होने के बाद 4 नवंबर को जब रविंद्र अपने बणी वाले घर पर गया तो 12- 15 लोग घर पर पहुंचे। हाथों में लोहे के पाइप, डंडे आदि ले रहे थे। उन्होंने उन्हें उसके तथा उसकी पत्नी के साथ मार पीटाई की, जाति सूचक शब्द कहे तथा गालियां दी। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का 5 व 6 नवंबर को सीईटी का पेपर था किंतु गंभीर चोट आने के कारण पेपर से भी वह वंचित रह गई। कनीना पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।





मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की घायल, अस्पताल में तोड़ा दम, मामला दर्ज
*************************************************************************
**************************************
***********************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव मोड़ी के पास दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला विजयपाल मोड़ी ने दर्ज करवाया है। विजयपाल ने कहा है कि 10 नवंबर की शाम को अपनी मोटरसाइकिल से गांव भोजावास से मोड़ी जा रहा था। आगे आगे महेंद्र मोड़ी अपनी मोटरसाइकिल पर चल रहा था। जब जगदीश गोजावास के मकान के नजदीक पहुंचे मोड़ी की तरफ से आ रहा, एक मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार से चलाता आया। उन्होंने महेंद्र की मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया। चोट आने पर आने कनीना से एंबुलेंस बुलाई गई। कनीना अस्पताल में  डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके महेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल रेवाड़ी ले जाएगा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजयपाल की शिकायत पर मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



यूनियन बैंक द्वारा स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन
*********************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कनीना शाखा द्वारा 104 वां स्थापना दिवस का शाखा कनीना में प्रबंधक विवेक यादव के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के सभी नए और पुराने ग्राहक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजकीय महिला कालेज उन्हाणी विक्रम यादव मुख्य अतिथि रहे। राजकीय कॉलेज कनीना की तरफ से प्रोफेसर विनोद कुमार, डॉ हरिओम, डॉक्टर सुधीर ,डॉक्टर महेश कुमार एवं अनेकों जन मौजूद रहे। समस्त ग्राहकों द्वारा सा की कार्यप्रणाली की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर सभी ने बैंक स्टाफ को 104 वें स्थापना दिवस की बधाई दी। कनीना मंडी की तरफ सुरेश शर्मा, सुरेश नंबरदार ,आशीष, संजय कुमार, संजय बााघोतिया ,अभिनव मित्तल, दुर्गादत्त गोयल, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। शाखा की तरफ से प्रबंधक विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शाखा द्वारा गोल्ड लोन की सुविधा भी शुरू कर दी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सुरेंद्र यादव, अरविंद यादव, सुरेश, नितेश मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: बैक शाखा कनीना द्वारा स्थापना दिवस मनाते हुए।



कला उत्सव में नाम कमाने वाले हुये सम्मानित
********************************************
**************************************
********
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में खंड स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले विद्याथियों को सम्मानित किया गया। रोशनलाल निदेशक ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्रा दिशा ने, एकल अभिनय मे यमन व तन्नु ने, क्ले मॉडलिंग में नितेश ने, पेंटिंग में मन्न व निकिता ने, गायन में रमन व खुशबू ने तथा संगीत वाद्य यंत्र वादन में छात्र आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का जिला स्तर पर चयन हुआ है।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल ने बताया कि कला उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताअंो के द्वारा विद्याथियों में सृजनशीलता व रचनात्मक कौशलों के विकास के साथ-साथ उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य हरि प्रकाश ने बताया कि इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, चिंतन व तर्क शक्ति का विकास होता है।
फोटो कैप्शन 4: आरआरसीएम में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ।





खेल के मैदान की करवाई सफाई
************************************
***********************************
**
कनीना की आवाज। खंड के गांव पोता के नवनिर्वाचित सरपंच मा. हरिओम आर्य ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक विकास कार्यों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। अपनी ग्राम पंचायत पोता के साथ  मिलकर आज गांव के खेल मैदान का सफाई अभियान शुरू किया। इस काम के लिए ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टरों से खेल मैदान को जोतने का काम किया। गांव के सरपंच हरिओम आर्य ने बताया की हम गांव के युवा साथियों के लिए जल्द ही खेल का सामान मुहैया करवा देंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से वादा किया है की इसी रफ्तार से गांव के विकास कार्य होते रहेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पोता के सरपंच हरिओम आर्य, पंच अक्षय तंवर, लक्की यादव, परमजीत,  मंदीप, श्रीभगवान, बबलू, राजू, कुलदीप यादव, जस्सू यादव और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: खेल के मैदान की सफाई करवाते हुए सरपंच पोता।



यूरो स्कूल ने खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजयी टीमों को किया सम्मानित
*****************************************************************
************************************
******************************
कनीना की आवाज। हाल ही में संपन्न हुई खंड स्तरीय अंडर-11 खो-खो प्रतियोगिता में यूरो स्कूल के लड़के व लड़कियों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करके जीत हासिल की और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की।
प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि छात्रा रीया ने 100 मीटर व 200 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं रीया ने लम्बी कूद मे विजय प्राप्त की। इसके साथ-साथ स्कूल प्रांगण मे बच्चों की बुद्धि को कुशाग्र करने के लिए अबेकस की कक्षाएं लगातार चल रही हैं उसका प्रथम चरण पूरा किया, जिसमें बच्चे किसी भी संख्या का योग व घटाने का कार्य पलक झपकते ही कर देते हैं। अबेकस कक्षा के प्रथम चरण के समापन पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
   इस अवसर पर यूरो ग्रुप के शैक्षणिक निदेशक डॉ. राजेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य सुनील यादव, को-र्डिनेटर संजू यादव एवं तनु गुप्ता ने बताया कि एक उच्च शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है। उन्होंने सबसे पहले खो-खो एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में खंड स्तर पर जीत पर सभी को शुभकामनाएं दी और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करके जीत हासिल करने की कामना की है। इस प्रतियोगिता को जीतने का श्रेय खो-खो कोच ममता, कुलदीप कोच एवं विरेन्द्र सिंह कोच को दिया गया।
फोटो कैप्शन 02: यूरो स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।





जिला स्तरीय सीनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन
***************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता 14 नवम्बर 2022 को एसडीवमा विद्यालय ककराला में आयोजित हो रही है। बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार ने बताया की इस प्रतियोगिता में पूरे जिले में महिला एवं पुरुष मुक्केबाज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिन प्रतिभागियों का जन्म वर्ष 1982 से 2003 के मध्य हो वे ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे। पुरुष भार वर्ग 48,51,54,57,60,63.5,67,71,75,80,86,़92,92$ एवं महिला भार वर्ग 48,50,52,54,57,60,63,66,70,75,81,81$ में हिस्सा लेंगी। खिलाडिय़ों का वजन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक होगा। चयनित महिला खिलाड़ी 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर हिसार एवं पुरुष खिलाड़ी 6 से 10 दिसम्बर तक फरीदाबार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागी होंगे। नोट:- सभी खिलाडियों को मूल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो पास पोर्ट साईस फोटो साथ में लेकर आना आवश्यक है।





ककराला में शराब, लालच प्रलोभनों से मुक्त सम्पन्न हुए इस बार के पंचायत चुनाव
******************************************************************
***************************************
****************************
कनीना की आवाज। खंड के गांव ककराला में इस बार पंचायत चुनाव बिना किसी शराब, मिठाई, लालच प्रलोभन व अनावश्यक खर्चों के सम्पन्न हुए हैं।
गांव की चौपाल पर बैठे विकास कमेटी के पूर्व प्रधान कंवर सिंह बोहरा ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत पंचायत चुनाव देखें हैं लेकिन इस बार जैसा शांत, आदर्श चुनावी वातावरण पहले कभी नहीं देखा था।
उन्होंने बताया कि गांव की सामाजिक संस्था बीबीएसडी ने 2 वर्ष पूर्व ही एक जागरूकता अभियान चलाया था और गांव में इसके बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे जिन पर लिखा हुआ था -जो बांटे दारू पैसा, उसे वोट कैसा। यह बात धीरे-धीरे गांव के हर निवासी के मन में घर कर गई। गांव में यह मुहिम काफी चर्चा का विषय बनी और फिर सभी उम्मीदवारों ने भी इस बात को बड़े सकारात्मक ढंग से लिया।
चौपाल पर बैठे मौजूदा कमेटी प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में इस बार एक आदर्श उदाहरण सेट हो गया है, इसका श्रेय वो गांव के हर निवासी को जाता है।
उन्होंने बताया कि इस बार गांव में सभी सरपंच व पंच प्रत्याशियों ने बिना कोई शराब लालच प्रलोभनों के अपनी चुनावी कैम्पेन की थीं। सभी उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार सामग्री के खर्चे भी सीमित रहे। न कोई टैंट, न कोई भोज-भंडारा, न कोई हलवाई, न रातों को गलियों में गाडिय़ों की हुड़दंगबाजी थी। बहुत ही शांत व भाईचारे के माहौल में गांव के चुनाव सम्पन्न हुआ है।
गांव में ब्लॉक समिति के लिये जयप्रकाश उर्फ मलेश को सर्वसम्मति से चुना गया। गांव में चुनावी जागरूकता मुहिम के चर्चे आसपास के गांवों में भी थे, इसीलिए इसका अनुकूल असर पड़ा। पार्षद के उम्मीदवारों ने भी ककराला गांव में कोई खर्चा व शराब पैसे वितरण की खबर नहीं मिली।
सोमदत्त ने कहा कि गांव में जो पंच चुनकर आये हैं उनमें वार्ड 1 से राजपाल, वार्ड 4 से पूनम, वार्ड 6 से संदीप, वार्ड 7 से सुमन लता, वार्ड 10 से हरिकिशन, वार्ड 13 से सुशीला रहे और बाकी सभी वार्ड से सर्वसम्मति से चुने गये पंच पूजा, कुलदीप, आनंद, श्रवण, मनीषा अनूप, मनीषा रविप्रकाश, सुरेंद्र रहे। गांव में 6 प्रत्याशियों ने सरपंच पद का चुनाव लड़ा और नीलम देवी सरपंच चुनी गई हैं।
फोटो कैप्शन 03: गांव वालों को जानकारी देते युवा।







हृदय, नेत्र रोग एवं सामान्य रोग चिकित्सा का 56वां शिविर 13 नवंबर को
***********************************************************
*******************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना की ओर से 56वां  हृदय, नेत्र रोग, जांच एवं परामर्श शिविर 13 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस मौके डा अश्विनी यादव हृदय रोग तथा डा. नेहा वत्स नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच की जाएगी वही हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय की लंबे समय से सेवा भारती की ओर से इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 55 निशुल्क शिविर आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें हजारों लोगों ने लाभ उठा लिया है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती लगातार जन सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्राय हृदय रोगों की जांच उन लोगों को करवानी चाहिए जिनकी सांस फूलती हो, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना आता हो, उम्र 40 वर्ष से अधिक हो, तंबाकू-धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त, अत्यधिक घबराहट बेचैनी, हृदय संबंधित पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली वाले जरूर इस शिविर का में  जांच करवाएं।



ब्लॉक स्तरीय  प्रतियोगिता में यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के









विद्यार्थियों का  रहा शानदार प्रदर्शन
*****************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज। सरकार द्वारा ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल शामिल है।  इसमें यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़  भाग लिया और जबरदस्त खेल खेलते हुए कार्तिक व अंशिका ने चैस में प्रथम स्थान, सक्षम ने शॉटपुट में द्वितीय स्थान, जतिन व इशांत ने रेस में द्वितीय स्थान, एकल गान  में  मानव ने प्रथम स्थान, समूह गान में मानव, तन्वी, सानिया,जीविका,कनिका, वेदिका हर्षिता व तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग प्रतियोगिता में -8 नक्ष द्वितीय ,-10 में महेश ने प्रथम,अंश ने तृतीय,-12 में प्रतीक ने तृतीय ,-14  में पायल,योगेश ने क्रमश: प्रथम , इशु व वंशिका ने क्रमश: द्वितीय , दक्ष ओर विपिन ने क्रमश: तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर यदुवंशी स्कूल के चेयरमैन श्री राव बहादुर सिंह जी व प्राचार्य नरेंद्र गौतम जी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इसलिए हमें खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलकूद से  हमारा नैतिक व शारीरिक विकास होता है। खेलकूद से हमारा शरीर स्वस्थ वह मन प्रसन्न होता है। इस अवसर पर श्री रवि अंटला जी,श्री बिजेंदर डीपीई व समस्त स्टाफ ने प्रतियोगी विद्यार्थियों को बधाई दी व इसी प्रकार आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 01: यदुवंशी के अव्वल रहे खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य।

Thursday, November 10, 2022

 
छीना झपटी के मामले में एक गिरफ्तार
******************************************
*************************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने सड़क पर बाधा डालने और मारपीट कर छीना-झपटी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपित की पहचान दीनदयाल उर्फ दीना वासी लावण महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करते हुए वारदात में प्रयोग की गई बाइक और कुछ नकदी बरामद की है। आरोपितों ने थाना सदर कनीना के क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने और नकदी, पर्स और अन्य सामान छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने द्वारा 4 आरोपितों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे पूछताछ में पुलिस ने डंडा, नकदी, एटीएम, पेचकस और वारदात में प्रयोग की हुई एक बाईक बरामद की थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप वासी बवाना ने थाना सदर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि वह रात के समय अपना आवश्यक कार्य निपटाकर बाईक से अपने गांव बवाना जा रहा था। गांव बवाना में प्रवेश से पहले बनी के रोड पर अचानक कुछ युवकों ने चार मोटरसाइकिल रोड के आर पार लगाकर रोड जाम कर दिया और जबरदस्ती उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने चाकू, पेचकस, लात–मुक्कों से जान से मारने की नियत से और लूटने की नियत से हमला कर दिया। इसके बाद उससे पर्स, एटीएम और अन्य कागजात लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओर आरोपित दीनदयाल उर्फ दीना को गिरफ्तार कर पूछताछ में आरोपित से नकदी और वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।





खण्ड स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न
****************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला में होने वाले दो दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-11 खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने खेल कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
अलग-अलग खेलों में परिणाम इस प्रकार रहे:- शाटपुट-लड़कियां एसडी स्कूल ककराला से सोंम्या प्रथम व माडर्न स्कूल से संध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शाटपुट-लड़के माडर्न स्कूल से जीवितेश प्रथम व यदुवंशी स्कूल कनीना से सक्षम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा-लड़के एसआरटीआर स्कूल से नैतिक प्रथम व देव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा-लड़कियां अनुष्का प्रथम व दीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कुश्ती-लड़कियां 20 किलोग्राम भार वर्ग एसडी स्कूल खेड़ी-तलवाना से दीपिका प्रथम जीजीपीएस. स्कूल झगड़ोली से मोहिनी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 22 किलोग्राम भार वर्ग में जीजीपीएस. स्कूल झगड़ोली नेहा प्रथम व तमन्ना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 24 किलो ग्राम भारवर्ग में जीजीपीएस स्कूल झगड़ोली से दीपिका प्रथम व आरआरसीएम स्कूल से ईशीका को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 26 किलोग्राम भार वर्ग में दीपिका एस.डी.स्कूल ककराला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 28 किलो भार वर्ग में एसडी स्कूल खेड़ी-तलवाना से कनिका प्रथम व जीजीपीएस स्कूल झगड़ोली से नीलम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। स्थान प्राप्त किया। 32 किलोग्राम भार वर्ग में अकांक्षा एसडी स्कूल ककराला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  32 किलोग्राम भार वर्ग में जीजीपीएस स्कूल झगड़ोली से जया प्रथम व 34 किलोग्राम भार वर्ग में नतिका एसडी स्कूल ककराला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 34 किलाग्राम से अधिक भार वर्ग में आरआरसीएम स्कूल से दिक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रस्सा कस्सी में लड़के व लड़कियाँ प्रथम स्थान आरआरसीएम कनीना व द्वितीय स्थान एसडी स्कूल ककराला ने प्राप्त किया। दौड़ 100 मीटर में प्रतीक डीपीएस स्कूल प्रथम व देवयानी स्कूल से नितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  200 मीटर में प्रतीक डीपीएस स्कूल प्रथम व यदूवंशी स्कूल कनीना से जतिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ 400 मीटर रेस में प्रतीक डीपीएस स्कूल प्रथम व सदासुख स्कूल से साहिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ 100 मीटर लड़कियों में  रिया यूरो स्कूल कनीना ने प्रथम व सदासुख स्कूल से मानषी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में रिया यूरो स्कूल कनीना प्रथम व जीएसएसएस झगड़ोली स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में प्रतीक एस.ड़ी.स्कूल प्रथम व जीएल स्कूल कनीना से याचिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी-कूद लड़के एसएमएस स्कूल से साहिल प्रथम व जी.एल. स्कूल से लक्षय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में जीएल स्कूल से रिया प्रथम व यूरो स्कूल कनीना से रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची-कूद लड़के एसएमएस स्कूल से साहिल प्रथम व देवयानी स्कूल से हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची-कूद लड़कियों में जीजीपीएस झगड़ोली से मोहिनी प्रथम व जीएलपीएस कनीना से रिया ने द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को एईओ रमेश चन्द्र ने मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ आरएस यादव, सीएओ नरेन्द्र यादव, प्रदीप, राकेश, बलजीत डीपी, महेन्द्र सिंह, नीरज, किसमति, कुलदीप पीटीआई आदि उपस्थित थे।






 डा रामानंद यादव का लेख हुआ चयनित
*****************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी रहे तथा रेवाड़ी से उप जिला शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त रामानंद यादव का पर्यावरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय सृजनात्मक लेखन प्रतिस्पर्धा में पसंदीदा लेख के रूप में चयन किया गया है। मुंबई में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा पर्व रामानंद यादव को मेडल आफ अचीवमेंट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण को पहले ही अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किए जा चुके हैं तथा अनेक पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित हो चुके हैं तथा आकाशवाणी पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभागीता कर चुके हैं।
 फोटो कैप्शन एक:रामानंद यादव निज उपलब्धि दिखाते हुए।




 कर्मचारियों ने बैठक कर किया मांगों और समस्याओं के संदर्भ में विचार विमर्श
*****************************************************************
***************************************
******************************
कनीना की आवाज। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी यूनियन कनीना की बैठक बूस्टिंग स्टेशन नजदीक रेवाड़ी रोड़ पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने की बैठक में उपस्थित कर्मचारियों की मांगों को समस्याओं के संदर्भ में विचार विमर्श किया। विचार-विमर्श के बाद सभी कर्मचारियों की मांगों समस्याओं को नोट किया गया तथा उपस्थित कर्मचारियों को अपनी मांगों समस्याओं के संदर्भ में उच्च अधिकारियों से मिलकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
 इस मौके पर शाखा सचिव नरेंद्र सिंह, मुख्य संगठनकर्ता तेजपाल, संगठन सलाहकार संजय शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान संदीप शर्मा ,मांगेराम, राकेश, परमानंद ,राकेश खोला, परमजीत, दीपचंद, दीपक, वेद प्रकाश आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन दो: कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में बैठक करते हुए।




तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने लापता युवक को देर रात दिल्ली से किया बरामद
-चार दिन पहले सुन्दरह के नजदीक नहर के पास बाइक को खड़ी कर लापता हो गया था युवक
-कस्बावासियों ने एसपी विक्रांत भूषण व थाना प्रभारी का जताया आभार
******************************************************************
****************************************







***********************
कनीना की आवाज। कनीना में पिछले तीन दिनों से लापता चल रहे अखबार के हाकर को पुलिस ने दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन के पास से अपनी कस्टडी में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि हाकर जितेन्द्र 7 नवम्बर को सुबह करीब 5 बजे घर से निकला था। जिसकी बाइक पुलिस व परिजनों को गांव सुंदरह के नजदीक नहर के पास मिली थी। जिसके आस-पास अखबार भी बिखरे पड़े थे। जिससे क्षेत्र में सनसनी पैदा हो गई थी। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत देकर लापता जितेन्द्र का पता लगाने की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर जितेन्द्र को तलाशने का कार्य शुरू कर दिया। जिसके संबंध में बुधवार रात्रि को सूचना मिली की जितेन्द्र दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन के पास है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को साथ लेकर दिल्ली से जितेन्द्र को अपनी कस्टडी में ले लिया है। जिससे सारी पूछताछ कर मामले की खुलासा किया जाएगा। जितेन्द्र के मिलने पर गुरुवार को कस्बावासी  दीपचंद यादव, सूबेदार अर्जुन सिंह, सतबीर यादव, सुनील यादव, मोहन पार्षद, नपा प्रधान सतीश जेलदार, उप प्रधान अशोक ठेकेदार, संजय यादव, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन राजकुमार यादव, हंसराज यादव, राहुल, सीटी जैलदार, रणसिंह, रत्न सिंह, रोहतास, अजित, दीपक कुमार, रवि, रामबीर, नवीन, राकेश, जितेंद्र शास्त्री, मनीष गुप्ता सहित अन्य लोग व परिजनों ने एसपी विक्रांत भूषण व कनीना थाना प्रभारी कृपाल सिंह का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस के द्वारा तीन दिनों से किए जा रहे प्रयासों से ही आज जितेन्द्र का पता लगाया जा सका है। सभी लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है।
फोटो कैप्शन 4: पुलिस कस्टडी में युवक जितेन्द्र