Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, November 3, 2023



 
नहीं रहे पूर्व मुख्याध्यापक राव भगवान सिंह
-गुढ़ा गांव में शनिवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार, छोड़ गए भरा पूरा परिवार
*****************************************************************
**************************************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव गुढ़ा निवासी एवं शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने वाले राव भगवान सिंह का निधन हो गया। वे करीब 80 साल के थे। वे राजकीय विद्यालय ककराला में अंतिम समय में कार्यरत थे तथा मुख्य अध्यापक पद से 2004 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका पैतृक गांव मेघनवास है तथा वे अपने परिवार में छह भाई होते थे। आज के दिन सभी भाइयों की मौत हो चुकी है। जिनमें से दो भाई सेना में, एक गुजरात पुलिस, एक सीआरपी तथा एक जमींदार थे। अंतिम भाई का भगवान सिंह भी अब मौत हो गई है। 1942 के में मेघनवास में जन्मे भगवान सिंह ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है। पूर्व मंत्री राव बंशी सिंह के बहुत करीबी रहे भगवान सिंह अपने पीछे तीन पुत्र,पत्नी, पौत्र एवं पौत्रों  सहित भरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र पवनवीर भडफ़ स्कूल कार्यरत है वहीं दूसरा पुत्र रविंद्र डॉक्टर है तथा तीसरा पुत्र जयपाल डेरी के नाम से विख्यात है। उनकी एक पोती एमबीबीएस कर रही है तथा एक पुत्रवधू कॉलेज कनीना में प्रोफेसर है। उनके चार पोते और दो पोतिया हैं। उनकी पत्नी संतरा देवी आज भी स्वस्थ है।
 मेघनावास से संबंध रखने वाले सूबेदार करण सिंह, कप्तान महावीर सिंह, डीएसपी जगदीश, बाबूलाल प्रधान  एवंराजकुमार मुख्य अध्यापक ने बताया कि राव भगवान सिंह मेघवनवास गांव के प्रथम शिक्षक लगे थे, तत्पश्चात प्रथम प्रथम ही प्राध्यापक उएवं प्रथम मुख्याध्यापक के रूप में जाने जाते हैं।  उनकी एक पुत्रवधू नीतू राष्ट्रपति से सम्मानित है। दूरदराज तक पुत्र जयपाल की डेरी प्रसिद्ध है। अति सौम्य प्रकृति तथा सीधी बात को रखाने वाले राव भगवान सिंह का दूर दराज तक नाम रहा है। कितने ही अध्यापकों को उन्होंने अपनी प्रयास से सेवा में तथा एनसीसी दिलवाने में अहं भूमिका निभाई। वह करीब 30 साल तक शिक्षा विभाग से जुड़े रहे। कनीना में अधिक समय तक प्राध्यापक बतौर रहे हैं। वे गौशाला, गरीब एवं दीन दुखियों के लिए अपनी पेंशन का अधिक भाग दान दे देते थे।  गुढ़ा गांव में उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
 फोटो कैप्शन: राव भगवान सिंह






यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन
-शिविर में करीब एक हजार नेत्र रोगियों ने जांच करवा उठाया स्वास्थ्य लाभ
*****************************************************************
**************************************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना में शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमे एक हजार लोगों ने लाभ उठाया। शिविर के शुभारंभ पर मुख्यातिथि रविंद्र सिंह मटरू, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र सिंह व कर्ण सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह के द्वारा की गई।  इस दौरान मुख्यातिथियों ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। संस्था के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की टीम इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल गुरुग्राम से बुलाई गई है। उन्होंने शिविर में नेत्र जांच के लिए आए लोगों का स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार के सार्वजनिक कार्य यदुवंशी ग्रुप करता रहा और आगे भी करता रहेगा। कैंप में एक हजार लोगों की आंखों की जांच कर दवाई वितरित की गई। चिकित्सा कैंप में आए मरीजों की आंखों की जांच के बाद नि:शुल्क आंखों के ऑपरेशन करने की तारीख भी दी गई। चिकित्सकों की टीम ने लगभग 500 से अधिक लोगों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए। नेत्र चिकित्सक डॉक्टर साजिद खान व उनकी टीम में अनुराग त्रिपाठी, निजाम, अभिषेक यादव, विकास, पंकज, देवरारी व निसार मौजूद रहे। चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने बताया कि जिन लोगों को कार्ड दिए गए हैं उनके नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब-जब आपको मेरे साथ की जरूरत होगी मैं आप सभी लोगों के साथ रहूंगा व अगला नेत्र चिकित्सा शिविर यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली में जल्द ही करवाया जाएगा। प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने मुख्यातिथि व यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह का तहदिल से धन्यवाद किया। इस दौरान विजय सिंह, धर्मपाल, राजा, पुर्व सरपंच सुमेर सिंह चेलावास, हरीश यादव भडफ़, सुरेश शर्मा गाहड़ा, जितेंद्र शास्त्री, मोनिका शर्मा, निशा यादव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।








भारी मात्रा में पटाखे पकड़े, मामला दर्ज
*****************************************************************
**************************************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज। दीपावली का त्योहार करीब है ऐसे में पटाखों का कारोबार करने वाले चोरी-छिपे पटाखे एकत्र कर बेचने में जुट गए हैं। कनीना पुलिस ने कनीना स्थित एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पटाखे बरामद किए हैं। पटाखों का अवैध भंडार करने के आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कनीना शहर थाना की पुलिस को टीम को मुखबिर खास से कनीना में दुकान के ऊपर रिहायशी मकान में अवैध तौर पर पटाखे रखे जाने की गुप्त सुचना मिली। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बतलाए हुए स्थान पर रेड की, इस दौरान दुकान पर खड़ा व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर वहां से भाग गया। दुकान के ऊपर मकान को चेक करने पर मकान में बने एक कमरे में प्लास्टिक के कट्टे में रखे विस्फोटक पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 07: पटाखों के साथ पटाखे बेचने वाला।


बसपा की अधिकार यात्रा 6 नवंबर से

************************

************************

******************************
कनीना। बसपा ककी अधिकार यात्रा 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी। यह यात्रा 6 नवंबर को रामबास से शुरू होगी तथा 6 दिसंबर को बिहाली गांव में संपन्न होगी। यह जानकारी देते हुए बसपा हल्का प्रधान सतपाल दहिया तथा यात्रा के संयोजक शेर सिंह यादव ने बताया कि यात्रा अटेली के 104 गांवों में जाएगी। कनीना और अटेली की मांगे उठाई जाएंगी। इसमें मुख्य भूमिका अतरलाल निभाएंगे।







कस्बे में बंदरों का आतंक, लोगों ने जिला उपयुक्त से मांग कर पकड़वाने की गुहार लगाई
*****************************************************************
**************************************************************************
*************************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना में बंदरों का आतंक बना हुआ है। इन्हें पकड़वाकर दूर छुड़वाने की जिला उपायुक्त से मांग की है।   कनीना के दीपक, दीपांशु राज, नरेंद्र, मनोज, बादल आदि लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा कनीना  में सैकड़ों की तादात में बंदर है जो आए दिन किसी न किसी को काट लेते हैं जिसके कारण भय के साये में जीने पर मजबूर हैं। उन्होंने यह भी बताया इनकी शिकायत कई बार प्रशासन को देखकर मामले से अवगत कराया है लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिसके कारण आए दिन कोई ना कोई बच्चा, बड़ाख् युवा  महिलाएं इनकी शिकार होती रहती हैं। ये बंदर फ्रिज और मशीन आदि को भी या खोल देते हैं पटक देते हैं जिसे काफी नुकसान हो रहा है। आवारा घूमने वाले बंदर लोगों का नुकसान कर रहे हैं वहीं लोगों ने यह भी कहा है जब बंदर किसी को काट लेता है तो उसके लिए फिर उसे रेबीज के टीके लगवाने के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं और वहां टीके ना होने की सूरत में उन्हें मोल लेकर टीके लगवाने पड़ते हैं। कनीना मंडी के समाजसेवी शिवकुमार अग्रवाल ने कई बार आरटीआई लगाकर बंदरों को पकड़वाकर दूर छोडऩे की प्रशासन से मांग की है किंतु अब तक एक बार ही नगरपालिका ने बंदरों को पकड़वाकर दूर छुड़वाया है।
  एक वक्त था जब लोग इनको हनुमान जी की फौज मानते हुए इनको खाना खिलाने बंदरों के गांवों में जाते थे किंतु अब उन्होंने भी जाना छोड़ दिया । पहले बंदर खाना खाते थे किंतु अब इंसानों को काट खाते हैं। जीवों को पकड़कर खा जाते हैं वहीं पक्षियों के अंडों को खा जाते हैं। पेड़ नष्ट करने में तो इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।




जोहड़ों के गंदे जल की कुव्यवस्था के चलते हैं खत्म हो रहे हैं सैकड़ों पेड़
-जोहड़ों की खोदाई की आवश्यकता
*****************************************************************
**************************************************************************
***********************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बे के का अधिकांश गंदा जल होलीवाला और कालरवाली जोहड़ में जमा हो रहा है किंतु जोहड़ों की खोदाई न होने और जल की को सही ढंग से न सहेजे जाने के कारण गंदा जल दूर-दराज तक फैल रहा है और सैकड़ों हरे पेड़ों को लील लिया है। वर्षों पुराने दोनों जोहड़ों का आयाम बढ़ता ही जा रहा है। कालरवाली जोहड़ में तो काई एवं शैवाल के चलते दूर तक पीला-हरा नजर आता है तथा बदबू दूर तक फैल रही है।
 सरकार द्वारा जोहड़ों का पानी सहेजने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं किंतु अभी तक कनीना के लिए जोहड़ों के पानी को सहेजने के लिए अनुदान नहीं आया है। अप्रैल माह में यह अनुदान आए जाने की संभावना जता रहे थे किंतु अभी तक राशि नहीं पहुंची है। इन जोहड़ों को देखा जाए तो इनका आयाम इतना बढ़ता जा रहा है कि कभी प्रमुख सड़क मार्गों को नष्ट कर दिया है तो कभी पेड़ों को। इनमें एक व्यक्ति की गिरकर भी जान तक भी जा चुकी है। लगातार गंदा जल जमा रहने से हरे पेड़ खत्म रहे हैं। यद्यपि कनीना नगर पालिका कुछ प्रयास करके इनका गंदा जल एसटीपी तक पहुंचाने की कोशिश की गई किंतु सफलता आंशिक मिली है। जब तक जोहड़ों का जल सहेजने के लिए खोदाई नहीं की जाएंगी तब तक दूर तक फैलता रहेगा। किसानों के लिए भी समस्या बनेगा।
 समाजसेवी महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, राज सिंह रविंद्र कुमार आदि बताते हैं कि कालरवाली जोहड़ के किनारे कभी स्व. मंगल सिंह ने अनेक पीपल के पेड़ लगाये थे जब समाप्त हो चुके हैं तथा पानी में गिरकर गल चुके हैं। अब तो दूर दराज तक फैलती बदबू समस्या बन चुकी है। इन जोहड़ों को साफ करवाने की मांग उठ रही है।
 फोटो कैप्शन 06: जोहड़ों का फैलता गंदा जल एवं बदबू देते






कनीना क्षेत्र में अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर को
*****************************************************************
**************************************************************************
*************************************
*************************
कनीना की आवाज। रविवार 5 नवंबर अक्टूबर को कनीना क्षेत्र में अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। यह व्रत संतान के बेहतर जीवन एवं लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस व्रत में स्याऊ मां की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस पूजा से परिवार के सभी रोग नष्ट हो जाते हैं और लंबी उम्र प्राप्त होती है। दिनभर दानपुण्य की परंपरा चलती है।
 सुरेंद्र वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस व्रत में सेठ सेठानी की कहानी सुनाई जाती है जिसमें एक सेठानी के हाथों से अनजाने में एक सेही के बच्चे मिट्टी खोदते वक्त मर जाते हैं। जब सेही अपने बच्चों को मृत देखती है तो मारने वाले को श्राप दे देती है जिसके चलते सेठानी के बच्चे भी मर जाते हैं। सेठ व सेठानी तप करने और शरीर को गलाने के लिए चल पड़ते हैं। अंत में वे थक जाते हैं तो आकाशवाणी होती है कि तुम अगले इसी पर्व तक दान दक्षिणा देना, दया रहम दिखाना तब कहीं जाकर तुम्हें पुत्र होंगे। अंतत: सेठ एवं सेठानी ने वैसा ही किया और वे पुत्रवान हो गए।
माना जाता है कि तभी से यह व्रत चला आ रहा है जिसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और दान दक्षिणा देती हैं।






कट के लिए धरने का 236वां दिन
-धरने पर अडिग हैं ग्रामीण
*****************************************************************
**************************************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 236वं दिन में प्रवेश कर गया है। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता चेयरमैन सतपाल पोता ने की और उन्होंने बताया कि हम केंद्र सरकार को याद दिलाते रहेंगे कि आपके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट  की घोषणा की गई, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं किया गया है। जब तक कट का काम शुरू नहीं होगा हम धरना स्थल पर बैठे रहेंगे।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष   विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 236 दिन हो गए हैं। धरना स्थल पर यह सोचकर बैठते हैं कि आज राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू हो जाएगा। शाम तक इंतजार करने के बाद जब केंद्र सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नजर नहीं आती,तब धरना स्थल पर बैठे किसानों को निराश होना पड़ता है। केंद्र सरकार को किसानों के बारे में जल्द से जल्द सोच विचार करके और कट के काम को अतिशीघ्र  शुरू करना  चाहिए।
 उन्होंने बताया कि हमें केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनाया जाएगा ढ्ढ कट की घोषणा पहले ही हो चुकी है। हम केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करते हुए कट का काम  जल्द शुरू किया जाए।
 उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनने पर नारनौल और चंडीगढ़ की दूरी कम हो जाएगी, समय की बचत होगी, उद्योग-धंधे और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
 इस मौके पर संघर्ष समिति के सदस्य डॉक्टर लक्ष्मण सिंह ,मास्टर विजयपाल सेहलंग ,संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व सरपंच सतवीर सिंह नौसवा, दाताराम बाघोत सरपंच हरिओम पोता, पहलवान रणधीर सिंह, नरेंद्र शास्त्री, मास्टर धर्मपाल, सूबेदार हेमराज अत्री, रामकुमार थानेदार, ईश्वर सिंह, रामभज,  करण सिंह, बाबूलाल, शेर सिंह,  सीताराम, डॉ राम भक्त, प्रधान कृष्ण कुमार,  इंस्पेक्टर सतनारायण , सूबेदार भोले राम ,वेद प्रकाश,  रामकिशन, मुख्तार सिंह,  रोशन लाल आर्य, ओम प्रकाश,  प्यारेलाल, सूबे सिंह पंच
व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: कट के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण।
 






छेड़छाड़ का मामला दर्ज,
-चाकू से किया वार
*****************************************************************
**************************************************************************
***********************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव सीहोर से एक विवाहित महिला ने एक व्यक्ति के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।
कनीना पुलिस में दी गई शिकायत में रानी/काल्पनिक नाम सीहोर की रहने वाली है और एक नवंबर को दोपहर बाद के उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे तभी रविंद्र नामक व्यक्ति घर में घुस गया। गलत हरकत करने जिसका महिला ने विरोध किया तथा अपने पति को फोन करके घटना की जानकारी दी। ऐसा करने पर वह व्यक्ति गुस्से में आ गया और चाकू निकालकर चार-पांच बार वार किया और कहा कि मैं कहता हूं वैसा करो वरना तुम्हें खत्म कर दूंगा। चोट लगने के कारण महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी तभी पीडि़ता के पति आ गए और वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जाते-जाते परिवार को खत्म करने की चेतावनी दे गया। पीडि़ता के पति ने 112 पर फोन किया,मौके पर पुलिस आई तथा उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें नारनौल रेफर कर दिया। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।






दिन का तापमान बढऩे से किसान चिंतित
--फसल को हो रहा है नुकसान
*****************************************************************
**************************************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। एक और जहां शरद पूर्णिमा का दिन जा चुका है वहीं सर्दी प्रारंभ हो गई है किंतु रात को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच पाता है तथा दिन के समय बढ़कर 32 डिग्री पहुंच जाता है।
विगत दिनों से दिन का तापमान बढ़ रहा है जिसके कारण किसान चिंतित हो गए हैं। इस समय सरसों की फसल बिजाई की हुई है। सरसों की फसल को कम तापमान चाहिए वहीं किसान गेहूं की बिजाई में लग गए हैं। एक नवंबर से 10 नवंबर तक गेहूं की बिजाई की जाती है। गेहूं की फसल के लिए काम होना चाहिए किंतु अभी तक तापमान कम नहीं आया है। कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि 28 डिग्री ताप पर गेहूं की पैदावार अच्छी होती है किंतु अभी तक तापमान बढ़ा हुआ है जिसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। एक और जहां सरसों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा वहीं गेहूं की बिजाई भी प्रभावित हो सकती है।
 किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश कुमार आदि ने बताया कि गेहूं की बीजाई  के लिए बुीज एवं खाद सुरक्षित रख रखा है जो तापमान कम आता है तुरंत गेहूं की बिजाई कर दी जाएगी। उल्लेखनीय कनीना क्षेत्र में सबसे अधिक सरसों की की बीजाई की संभावना है। सरसों 29 हजार  हेक्टेयर से अधिक पर किये जाने की संभावना है वहीं गेहूं की बिजाई 10000 हेक्टेयर के होने की उम्मीद है। किसान चिंतित हैं पर मौसम पर उनका कोई जोर नहीं चलता है।



बूचावास स्कूल प्रांगण में स्थापित हुई मां सरस्वती की प्रतिमा
-बीइओ रहे मुख्य अतिथि
**************





























***************************************************
**************************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूचावास  में मां सरस्वती  प्रतिमा की स्थापना स्व बेगराज जांगिड़ की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी के सुपुत्र श्री सुनील कुमार ठेकेदार व सतीश कुमार प्रवक्ता इतिहास ने करवाई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. विश्वेश्वर सिंह खंड शिक्षा अधिकारी कनीना रहें। दिलबाग सिंह खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कनीना विशिष्ट अतिथि रहे और स्वामी कृष्ण मनीषी  वृंदावन और स्वामी विष्णु गिरी अति विशिष्ट अतिथि रहें।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश प्राचार्य ने की डा. विश्वेश्वर शर्मा जी ने अपने हाथों से रिबन काटकर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण  किया और बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शिक्षा ही के बिना मनुष्य शून्य है शिक्षा के द्वारा ही  विद्यार्थी अपने परिवार के साथ-साथ समाज को गौरवान्वित करता है। आज आधुनिक युग में नवीनतम तकनीकी और उपचारात्मक शिक्षा आधारित पाठ्यक्रम से संबंधित होने वाले विभागीय क्रियाकलापों के माध्यम से आयोजित किए जाते है जिससे विद्यार्थी बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है। विद्यालय में अपने निजी कोष से विद्यादायनी प्रतिमा की स्थापना विद्यालय करने के लिए आयोजन करता परिवार का धन्यवाद किया और बताया कि इन्होंने अच्छे संस्कार और परिवार का परिचय दिया की अवसर पर मनीषी कृष्णा वृंदावन ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन,मानव सेवा -नारायण सेवा के प्रति प्रेरित किया विद्यालय की छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना और राधा -कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की, जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षित का केंद्र रही। जिसको सभी ने सराहा कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह जांगिड़ मौलिक मुख्याध्यापक ने किया पूरा कार्यक्रम रोचक ,दिव्य और भव्य रहा।
    इस अवसर पर सतपाल यादव प्राचार्य, सतीश कुमार प्राचार्य ,शुभकरण मुख्य अध्यापक, रामकिशन सेठ, रवि छाबड़ा, विनोद शर्मा, कमल शर्मा, सूबे सिंह चौहान, सुक्ररामपाल, सुरेंद्र कुमार ,कृष्ण कुमार मुख्य शिक्षक, शर्मिला डीपीई ,प्रमिला,निर्मला संस्कृत प्रवक्ता, पूनम, नीलम मिश्रा, प्रवीण कुमार सरपंच, विजय कुमार , रामनिवास, अशोक कुमार शर्मा, नरेंद्र सैनी, सतेन्द्र, राधाकृष्णन,स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान एवं सम्मानित ग्रामीण जन मेहमान आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: बूचावास स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करते हुए।


Thursday, November 2, 2023

 


बूचावास स्कूल प्रांगण में स्थापित हुई मां सरस्वती की प्रतिमा
-बीइओ रहे मुख्य अतिथि
***************************************************
*******************************************************
***************************************
***************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूचावास  में मां सरस्वती  प्रतिमा की स्थापना स्व बेगराज जांगिड़ की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी के सुपुत्र श्री सुनील कुमार ठेकेदार व सतीश कुमार प्रवक्ता इतिहास ने करवाई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. विश्वेश्वर सिंह खंड शिक्षा अधिकारी कनीना रहें। दिलबाग सिंह खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कनीना विशिष्ट अतिथि रहे और स्वामी कृष्ण मनीषी  वृंदावन और स्वामी विष्णु गिरी अति विशिष्ट अतिथि रहें।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश प्राचार्य ने की डा. विश्वेश्वर शर्मा जी ने अपने हाथों से रिबन काटकर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण  किया और बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शिक्षा ही के बिना मनुष्य शून्य है शिक्षा के द्वारा ही  विद्यार्थी अपने परिवार के साथ-साथ समाज को गौरवान्वित करता है। आज आधुनिक युग में नवीनतम तकनीकी और उपचारात्मक शिक्षा आधारित पाठ्यक्रम से संबंधित होने वाले विभागीय क्रियाकलापों के माध्यम से आयोजित किए जाते है जिससे विद्यार्थी बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है। विद्यालय में अपने निजी कोष से विद्यादायनी प्रतिमा की स्थापना विद्यालय करने के लिए आयोजन करता परिवार का धन्यवाद किया और बताया कि इन्होंने अच्छे संस्कार और परिवार का परिचय दिया की अवसर पर मनीषी कृष्णा वृंदावन ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन,मानव सेवा -नारायण सेवा के प्रति प्रेरित किया विद्यालय की छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना और राधा -कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की, जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षित का केंद्र रही। जिसको सभी ने सराहा कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह जांगिड़ मौलिक मुख्याध्यापक ने किया पूरा कार्यक्रम रोचक ,दिव्य और भव्य रहा।
    इस अवसर पर सतपाल यादव प्राचार्य, सतीश कुमार प्राचार्य ,शुभकरण मुख्य अध्यापक, रामकिशन सेठ, रवि छाबड़ा, विनोद शर्मा, कमल शर्मा, सूबे सिंह चौहान, सुक्ररामपाल, सुरेंद्र कुमार ,कृष्ण कुमार मुख्य शिक्षक, शर्मिला डीपीई ,प्रमिला,निर्मला संस्कृत प्रवक्ता, पूनम, नीलम मिश्रा, प्रवीण कुमार सरपंच, विजय कुमार , रामनिवास, अशोक कुमार शर्मा, नरेंद्र सैनी, सतेन्द्र, राधाकृष्णन,स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान एवं सम्मानित ग्रामीण जन मेहमान आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07: बूचावास स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करते हुए।




नवोदय में कर सकते हैं 7 नवंबर तक आवेदन  
-10 फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
***************************************************
*******************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़  के एकमात्र  जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर अब 7 नवंबर कर दी गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 7 नवंबर 2023 तक नवोदया डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए 10 फरवरी 2024 तिथि निर्धारित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि इस वक्त 24 रिक्तियां हैं जो घट एवं बढ़ सकती हैं।





21 सिलेंडर जब्त, 19 किलो वाले प्रयोग करने की सलाह
-गरीब जन परेशान मनेगी काली दीपावली
***************************************************
*******************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ध्यान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार क्लर्क व पवन कुमार ने कनीना कस्बे में चाय की दुकान, होटलों में 21 कुकिंग सिलेंडर 14.2 केजी के जब्त किए हैं। दुकानदार कामर्सियल सिलेंडर 19 किलोग्राम के यूज कर सकते है। सभी सिलेंडर इण्डेन गैस एजेंसी में जमा करा दिये गये हैं।
  उधर कुकिंग सिलेंडर छीने जाने से गरीब तबके के लोग परेशान हैं। ये सिलेंडर उन लोगों के ज्यादा हैं जो चाय, जलेबी तथा अन्य खाद्य पदार्थ बेचकर अपना गुजर बसर करते हैं। उनकी रोटी छीन जाने से परेशान हैं। सोनू सिंह, नरेश कुमार, देव सिंह आदि ने बताया कि वे कुकिंग सिलेंडर लगाकर रोटी रोजी कमाते हैं वो भी उनसे छीन लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब उनके बच्चे काली दीपावली मनाने को बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने अपने सिलेंडर वापस करने की मांग की है। विभाग इन सिलेंडरों की बजाय कामर्सियल सिलेंडर ही प्रयोगब करने की सलाह दे रहा है।
फोटो कैप्शन 06: कनीना क्षेत्र से चाय एवं होटलों से जब्त कुकिंग सिलेंडर



करीरा स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई
-दड़ोली के महंत समर्पणानंद मुख्य अतिथि
***************************************************
*******************************************************
***************************************
***************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना अटेली के विधायक सीताराम  श्री हरि मंदिर आश्रम दडौली के महंत समर्पणानंद  के कर कमरों द्वारा तथा कनीना के एसड.एम सुरेंद्र सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त कीकी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
करीरा निवासी हरियाणा के वॉलीबॉल चैंपियन स्व.  हरि सिंह मास्टर के सुपुत्र बाबूलाल यादव  व सीताराम ने इस मूर्ति का निर्माण करवाया तथा विद्यालय में स्थापित किया ।
अधिकारी कार्यालय में उप अधीक्षक पद पर तैनात बाबूलाल यादव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रभावित होकर इस मूर्ति की स्थापना करवाई।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक सीताराम यादव ने कहा दुनिया में सबसे बड़ा दान विद्या का दान है तथा विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करना अपने आप में बहुत पुण्य का कार्य है। कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा आपकी इस क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है तथा अध्यापकों का नैतिक कर्तव्य है कि वह अपनी प्रतिभाओं को     निखारने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने विद्यालय की बेहतरीन व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50000 रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के हेड मास्टर नरेश कौशिक ने मां कौशिक ने सरस्वती की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षण संस्थानों मां सरस्वती की स्थापना हुई है  वहां शिक्षा का माहौल बेहतर बना है।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह करीरा के प्राचार्य रामस्वरूप ककराला के प्राचार्य रामेश्वर दयाल सूबेदार राम सिंह सूबेदार समर सिंह रामपाल जागीदार, रामकिशन, अमित यादव नीलम यादव ,समर सिंह ,नरेंद्र लिसानिया, राजकुमार पडतल ,पंचायत के समस्त सदस्य ग्रामीण महिलाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो साथ है।





बाबा दयाल गौशाला में उच्च वोल्टेज की लाइन के तार लटकने कारण हो सकता है बड़ा हादसा
-बीच में खंभा लगाने या तारों को हटाने की लगाई गुहार
***************************************************
*******************************************************
*************************************
*****************
कनीना की आवाज। धनौंदा स्थित बाबा दयाल गौशाला के ऊपर से गुजर रही उच्च वोल्टेज की तारे नीचे लटकने के कारण हो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी शिकायत गौशाला प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने विभाग को देकर मामले से अवगत कराया है।
    ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि धनौंदा स्थित  गौशाला के ऊपर से गुजर रही उच्च बिजली वोल्टेज की लाइन के तार लटकाने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है जिसको लेकर हमने कई बार विभाग को लिखित में मौखिक में शिकायत देकर मामले से अवगत कराया है लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया इस गौशाला में लगभग 400 गाये हैं और दो दर्जन के करीब लोग काम करते हैं जब वहां पर कार्य करने वाले लोग चारा आदि डालते हैं तो उनसे मात्र कुछ ही दूरी के ऊपर ये तार लटक रहे हैं तथा गौशाला में खड़े वृक्षों को टच कर रहे हैं जिसके कारण इन वृक्षों में कभी भी बिजली का करंट आ सकता है और एक बड़ी समस्या बन सकते है। इस बात को ध्यान में रख ग्रामीणों ने उक्त तारों को शिफ्ट करने तथा  बीच में एक सीमेंट का खंभा लगाने की गुहार लगाई है ताकि बिजली की लाइन नीचे ना आये और गायें तथा गायों की सेवा करने वाले लोगों का जीवन खतरे से बच सके।
 फोटो कैप्शन 03:गौशाला में कार्य करने वाले लोग तारों की ओर इशारा करते हुए।





प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते खुलेआम घूम रहे हैं कनीना की गलियों में
-- रोकने वाला कोई नहीं
***************************************************
*******************************************************
***********************************
*******************
कनीना की आवाज। सरकार द्वारा प्रतिबंधित कुत्ते पालने को लेकर कस्बा किसी से पीछे नहीं है। सरकार द्वारा विभिन्न नस्लों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है जिनको पालने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना पड़ता है परंतु लाइसेंस को दरकिनार करते हुए इन कुत्तों को पाला जा जा रहा है जो आते-जाते लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है लेकिन जब कोई आदमी उनके मालिकों को कहता है कि अपने कुत्तों को बांधकर रखा करो तो यह मालिक उन्हें बांधने की बजाय बताने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट के लिए उतारू हो जाते हैं। जिससे परेशान होकर लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों को रखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि जान माल की हानि से बचाया जा सके। वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया यह कुत्ते सरेआम गलियों में खुले घूमते रहते हैं तथा वहीं पर बच्चे भी खेलते हैं और बड़े भी इन गलियों से निकलते हैं तो यह उन पर टूट पड़ते हैं।
लोगों ने जिला प्रशासन से मांग कर प्रतिबंधित नस्ल के खूंखार कुत्तों को रखने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है ताकि जानवर की हानि से बचा जा सके।
 फोटो कैप्शन 04: प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते गलियों में घूमते हुए




शिक्षकों के हो तबादले
-बीच अधर में रोक दी गई तबादला प्रक्रिया
***************************************************
*******************************************************
***************************************
***************
कनीना की आवाज। प्रदेश सरकार में लंबे समय से इंतजार कर रहे सभी शिक्षकों ने अब मांग की है कि शिक्षकों के अविलंब तबादले किये जाए क्योंकि जेबीटी शिक्षकों के लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी। उनको जिले भी अलाट हो गये हैं। लेकिन ऐन मौके पर तबादले रोक देने से जहां सभी शिक्षकों में रोष है।
जहां भविष्य में तबादले होते नहीं लग रहे हैं चूंकि भविष्य में विधानसभा तत्पश्चात लोकसभा के चुनाव होने हंै। वहीं इस वर्ष जब तबादलों का शेड्यूल डाल दिया गया था उसे ऐन मौके पर बंद कर दिया गया। शिक्षक रमेश, सुरेश, महेश, दिनेश कुमार तथा शिक्षक नेताओं ने सरकार से मांग की है कि सभी शिक्षकों के तबादले किए जाए ताकि वो कम से कम अपने घर के पास पहुंच सके या लंबे समय से बहुत से शिक्षक दूरदराज बैठे तबादलों का इंतजार कर रहे हैं उनको घर के नजदीक स्टेशन मिल सके। ऐसे में अविलंब शिक्षकों के तबादले खोले जाए।





राजकीय स्कूल करीरा में मां सरस्वती की मूर्ति की, की गई स्थापना
-स्वामी अर्पणानंद महाराज दड़ोली आश्रम रहे मुख्य अतिथि
***************************************************
*******************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा के प्रांगण में मां सरस्वती की मूर्ति का स्थापना की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि दड़ोली के महाराज स्वामी अर्पणानंद रहे जबकि सुरेंद्र सिंह एसडीएम, सुनील दत्त जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल तथा सीताराम विधायक हलका अटेली भी मौजूद रहे।
 सभी के कर कमल से मूर्ति की स्थापना की गई। स्वामी स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित होकर बाबूलाल व सीताराम यादव भाइयों ने अपने पूर्वजों मास्टर हरि सिंह और सेढ़ाराम की यादगार में स्कूल प्रागंण में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना की गई।
 इस अवसर पर स्वामी अर्पणानंद महाराज ने कहा कि मां सरस्वती का वास हर इंसान की जुबान पर स्थित होता है। मां के वरदान से कोई बहुत बुद्धिमान बन जाता है जो हर क्षेत्र में निपुण कहलाता है तथा कुछ व्यक्ति मां सरस्वती की कृपा न मिलने कसे मंद बुद्धि के रह जाते हैं। जो उच्च कोटि के विद्वानों की श्रेणी में नहीं आते।
 उधर अटेली विधायक सीताराम ने कहा कि मां सरस्वती की मूर्ति विद्यार्थियों को प्रेरणा देती है कि जग में बुद्धि और ज्ञान की प्रदाता मां सरस्वती है। एसडीएम ने कहा कि इस प्रकार की मूर्ति स्थापना से विद्यार्थियों की सोच बदलती है तथा भक्ति भाव के विचार भी दिल में पनपते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने कहा कि सरस्वती और ज्ञान से परिपूर्ण विद्यालय में ज्ञान प्रदाता मां सरस्वती का होना एक शुभ संकेत होता है। हर दिन विद्यार्थियों को मां सरस्वती समक्ष प्रणाम करके अपनी शिक्षा को आगे बढऩा चाहिए।
 इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डा विश्वेश्वर कौशिक, खंड संसाधन संयोजक दिलबाग सिंह, विद्यालय परिवार, प्राचार्य रामस्वरूप, राकेश कुमार पीटीआई, अमित यादव, नरेंद्र लिसानिया, डा. नीलम यादव, सूबेदार राम सिंह, सूबेदार सुमेर सिंह रामकिशन पंच, रामफल, जोगेंद्र, रामकिशन आदि उपस्थित थे। सभी गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 फोटो कैप्शन 02: मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना करते विभिन्न विद्वतजन।


धरने का 235वां दिन
-ग्रामीण कट की मांग को लेकर अडिग हैं
***************************************************
*******************************************************
***********************************
*******************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट की मांग को लेकर  ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच हंस कुमार सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का इंतजार करते हुए किसानों  को 8 महीने होने जा रहे हैं लेकिन धरातल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं किया गया है। लोगों में आक्रोश है और सरकार के प्रति विश्वास खत्म हो रहा है। सरकार किसानों के बारे में सोचे और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाएं।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 235 दिन हो गए हैं ढ्ढ राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा केंद्रीय सड़क, परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 9 मार्च 2022 को पचगांव गुरुग्राम रैली में की और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के द्वारा यह घोषणा करवाई गई। दोनों मंत्री अपने वायदे के पक्के हैं और बात के धनी हैं। हम धरना स्थल पर बैठे हुए उन्हें याद दिलाते रहेंगे कि आपने जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। किसानों का सरकार के प्रति विश्वास खत्म हो रहा है। केंद्र सरकार किसानों के दर्द को समझे और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाया जाए। उन्होंने बताया कि हमने पहले से योजना बना रखी है कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बन जाएगा तब बाघेश्वर धाम, बाबा शिव भोले का मंदिर पर्यटक स्थल होगा। भवन निर्माण होंगे, नये उद्योग लगेंगे, शिक्षा का विकास होगा, लोगों को रोजगार मिलेंगे,खेती में बदलाव होगा, लेकिन अब तक केंद्र सरकार के द्वारा कट का काम शुरू नहीं किया गया है, सभी योजनाएं रुक गई हैं। केंद्र सरकार किसानों के बारे में सोचें और राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कट बनाकर उनके सपने साकार करें।
 उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए सभी की सहमति है ढ्ढ इस इलाके के 40-50 गांवों के लिए तो जरूरी है लेकिन बाहर से आने वाला प्रत्येक आदमी यही कहता है कि यह कट बनना चाहिए। केंद्र सरकार लोगों की भावना को समझे और कट का काम जल्द शुरू करवाएं।  
 इस मौके पर  संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह बाघोत, संघर्ष समिति के सदस्य नरेंद्र शास्त्री,मास्टर विजयपाल, पहलवान धर्मपाल, जयश्री,  मुंशीराम, धर्मपाल,  रामकुमार, रामभज,   करण सिंह, बाबूलाल, शेर सिंह,  सीताराम, डा राम भक्त, प्रधान कृष्ण कुमार,  इंस्पेक्टर सतनारायण , कृष्ण कुमार पंच , पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, ठेकेदार शेर सिंह,सूबेदार भोले राम ,  वेद प्रकाश,  रामकिशन, मुख्तार सिंह,  रोशन लाल आर्य, ओम प्रकाश, दाताराम, प्यारेलाल, सूबे सिंह पंच, मास्टर विजय सिंह
व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: कट के लिए धरने पर बैठे लोग।




दिन का तापमान बढऩे से किसान चिंतित
--फसल को हो र

















हा है नुकसान
***************************************************
*******************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। एक और जहां शरद पूर्णिमा का दिन जा चुका है वहीं सर्दी प्रारंभ हो गई है किंतु रात को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच पाता है तथा दिन के समय बढ़कर 32 डिग्री पहुंच जाता है।
विगत दिनों से दिन का तापमान बढ़ रहा है जिसके कारण किसान चिंतित हो गए हैं। इस समय सरसों की फसल बिजाई की हुई है। सरसों की फसल को कम तापमान चाहिए वहीं किसान गेहूं की बिजाई में लग गए हैं। एक नवंबर से 10 नवंबर तक गेहूं की बिजाई की जाती है। गेहूं की फसल के लिए काम होना चाहिए किंतु अभी तक तापमान कम नहीं आया है। कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि 28 डिग्री ताप पर गेहूं की पैदावार अच्छी होती है किंतु अभी तक तापमान बढ़ा हुआ है जिसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। एक और जहां सरसों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा वहीं गेहूं की बिजाई भी प्रभावित हो सकती है।
 किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश कुमार आदि ने बताया कि गेहूं की बीजाई  के लिए बुीज एवं खाद सुरक्षित रख रखा है जो तापमान कम आता है तुरंत गेहूं की बिजाई कर दी जाएगी। उल्लेखनीय कनीना क्षेत्र में सबसे अधिक सरसों की की बीजाई की संभावना है। सरसों 29 हजार  हेक्टेयर से अधिक पर किये जाने की संभावना है वहीं गेहूं की बिजाई 10000 हेक्टेयर के होने की उम्मीद है। किसान चिंतित हैं पर मौसम पर उनका कोई जोर नहीं चलता है।



Wednesday, November 1, 2023

 

चलते आटो से रुपये का बैग छीनकर भागने के मामले में दो आरोपितों को किया काबू
-दो जनवरी 2023 की धनौंदा के पास की घटना
********************************************************************
**************************************************************
***************************************
*****************************
कनीना की आवाज। स्पेशल स्टाफ कनीना और थाना शहर कनीना की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चलते ऑटो से रुपए का बैग छीनकर भागने के मामले में दो आरोपितों को किया काबू।
कनीना क्षेत्र में चलते ऑटों से रुपये का बैग छिनकर भागने के मामले में स्पेशल स्टाफ कनीना और थाना शहर कनीना की टीमों ने दो आरोपितों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। जिनकी पहचान चेलावास निवासी बबलू उर्फ बलविन्द्र व बबलू के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों को स्पेशल स्टाफ कनीना इंचार्ज गोविंद सिंह, एएसआई अनिल कुमार की टीम व थाना शहर कनीना से एएसआई सतीश को टीम ने कनीना-अटेली रोड पर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान नितिश अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। जिसके तहत दूसरे प्रदेशों में अपराध कर जिले में छुपने वाले अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीमों ने दो आरोपितों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है।
मामले की शिकायत दिनांक 02 जनवरी 2023 को धनौंदा निवासी कौशल्या देवी ने थाना शहर कनीना पुलिस को दी थी, जिसमे उसने बताया था कि चलते ऑटों से बाइक सवार दो व्यक्ति उसका रुपयों का बैग छीनकर फरार हो गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह पंजाब नेशनल बैंक से अपनी पेंशन निकलवाकर ऑटों में बैठकर धनौंदा जा रही थी। रास्ते में युरो स्कूल व महाराणा प्रताप कालेज के बीच में दो लोग बाइक पर सवार होकर आए व चलते ऑटो से उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार शाम को कामयाबी हासिल करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
फोटो कैप्शन  06: रुपये छीनकर भागने वाला आरोपित पुलिस की गिरफ्त में





एटीएम कार्ड बदलने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
-- रिमांड पर लिया, 2 एटीएम कार्ड बरामद
********************************************************************
**************************************************************
**************************************
******************************
कनीना की आवाज। एटीएम कार्ड बदलने के मामले में थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने आरोपित को कल देर शाम कनीना बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राजपाल वासी कापड़ों थाना नारनौंद हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपित से 2 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रविप्रकाश वासी गांव गुढ़ा ने थाना शहर कनीना में शिकायत दी, उसने बताया कि वह दिनांक 30 अक्टूबर को समय करीब दोपहर 12.30 पर पीएनबी एटीएम नजदीक कनीना बस स्टैण्ड रूपये निकलवाने के लिए गया था। रुपये निकालते समय एटीएम में एक अन्य व्यक्ति पहले से था, जिसने मुझे बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल लिया और भागने लगा। जिसको शिकायतकर्ता ने उसको एटीएम में ही पकड़ लिया और अपना बदला हुआ एटीएम कार्ड ले लिया। शिकायतकर्ता उसको पकड़कर थाना में ले जा रहा था, जैसे ही एटीएम से बाहर निकला वह हाथ छुड़वाकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने आमजन को जागरूक करते हुए बताया है कि एटीएम कार्ड का प्रयोग करते समय अपना पिन नंबर छुपा कर डालें। अपना पिन व सीवीवी नंबर किसी को भी ना बताएं। अपना एटीएम कार्ड किसी अज्ञात व्यक्ति को ना दें। एटीएम कार्ड का प्रयोग करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति से सहायता ना लें।
फोटो केप्शन 05: एटीएम बदलने वाला पकड़ा हुआ आरोपित।





करवा चौथ पर रही दुकानों पर भीड़
-दीपावली के दृष्टिगत भीड़ बढ़ी
********************************************************************
**************************************************************
**************************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा तथा नए कपड़े पहनकर व्रत किया। नियमानुसार कहानी सुनी और दान पुण्य किया।
  कनीना क्षेत्र में करवा चौथ के पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कपड़ों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली जहां उन्होंने नए कपड़े खरीदे। करवा चौथ पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। पुरुष अपनी पत्नियों के लिए कोई न कोई उपहार इस दिन खरीदकर देते हैं। ऐसे में सबसे अधिक भीड़ सीले हुए कपड़ों की दुकानों पर देखने को मिली जहां पुरुषों ने अपने लिए तो कपड़े खरीदे ही साथ में महिलाओं के लिए कपड़े भी खरीदे गए।
 महिलाओं ने करवा चौथ पर व्रत किया। दिनभर बिना जल के व्रत करने की परंपरा है। कुछ पुरुषों ने भी अपनी पत्नियों की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत किया। नए कपड़े धारण करके, सज धजकर दान पुण्य किया एवं कहानी सुनी। इस मौके पर एक विशेष कहानी सुनने का ही रिवाज चला आ रहा है।
  कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। दुकानदारों ने बताया कि इस करवा चौथ के व्रत को लेकर ही नहीं अपितु दीपावली का पर्व पास आने से कपड़ों की दुकानों पर कुछ भीड़ नजर आने लगी है जो दीपावली पर्व के प्रति तैयारियों को इंगित करता है।






भूतपूर्व छात्र प्रदीप सोनी के लेफ्टीनेंट पद पर पदासीन हेतु सम्मान समारोह
-जीआर स्कूल में हरियाणा दिवस मनाया
********************************************************************
**************************************************************
***************************************
*****************************
कनीना की आवाज। जीआर इण्टरनेशनल स्कूल, कनीना के प्रांगण में हरियाणा दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें बच्चों ने हरियाणवी भाषा के शब्दों को उकेरते हुए हरियाणवी संस्कृति की छवि को प्रकट किया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में भूतपूर्व छात्र कनीना निवासी प्रदीप सोनी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदीप सोनी  कक्षा 4 से 12वीं तक इसी विद्यालय में अध्ययनरत रहे। उन्होंने सन् 2019-20 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। वे विद्यार्थी जीवन में सभी गतिविधियों में निपुण रहे। आज उन्होंने लेफ्टिनेंट पद पर सुशोभित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस खुशी के अवसर को उन्होंने जीआर विद्यालय परिवार के साथ साझा किया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि सभी शिक्षक हमारे लिए प्रेरणात्मक है। विद्यालय के चेयरमैन  विजयपाल यादव व प्रधानाचार्य जेपी पांडे ने उनको बधाई देते हुए कहा कि आप सदा अपने पथ पर प्रगतिशील रहे।
फोटो कैप्शन 03: जीआर स्कूल में प्रदीप सोनी का सम्मान करते हुए।






 कनीना -रेवाड़ी सड़क मार्ग पर उड़ती है धूल
---जगह जगह टूट चुकी है सड़क
********************************************************************
**************************************************************
**************************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना से महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग की सुध तो ले ली किंतु कनीना से रेवाड़ी सड़क मार्ग की अभी तक कोई खैर खबर नहीं ली गई है जिसके चलते आधा-आधा किलोमीटर कई जगह सड़क ही गायब हो गई है। सड़क के स्थान पर रेत मिट्टी  होने से वाहनों की गुजरने पर रेत मिट्टी के गुब्बार उठते हैं। रेवाड़ी कोसली कनीना मोड़ से लेकर भडफ़ तक सड़क मार्ग की तो हालात और भी खराब हो गई जिसके चलते आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सुबह शाम दोपहर जब भी वाहनों की संख्या बढ़ती है सड़क मार्ग दिखाई नहीं देता क्योंकि धूल के गुब्बार उठते रहते हैं। यही कारण है कि दुर्घटना आए दिन होती है। वाहनों को सड़क की बजाय कच्ची पगडंडी से गुजारना मजबूरी बन गई है। पगडंडी पर पैदल चलने वालों के लिए आफत बन गई है। कोई सुनने वाला नहीं है। कुछ कुछ लोगों से सड़क के बोर में चर्चा की गई जिनके विचार निम्र हैं-
रेवाड़ी सड़क मार्ग अति महत्वपूर्ण मार्ग जो दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद जाने के लिए सबसे सुगम मार्ग है जिसकी हालात जर्जर हो गई है। अगर इस मार्ग को पुन: निर्मित कर दिया जाए तो सड़क पर घटने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। चूंकि दुकानदारों की दुकानों में भारी धूल घुस जाती है। मजबूरी में दुकानों के शीशे लगवाने पड़ रहे हैं क्योंकि वाहनों को पगडंडी से चलाना पड़ रहा है इसलिए दुर्घटनाएं घट रही है।
    ---मुकेश नंबरदार कनीना
कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग नाम का सड़क मार्ग रह गया है। इस पर तो रोड़ी बची है। जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं, आवागमन परेशानी बन गई है। सड़क मार्ग की सुध ली जाए ताकि बारिश के समय में जो सड़क मार्ग जर्जर हो गया था वह ठीक किया जा सके।  यह  सड़क मार्ग आज के दिन सबसे बदहालात में है।
---- सुमेर सिंह
 रेवाड़ी से कनीना तक की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। यह सड़क मार्ग अति महत्वपूर्ण है क्योंकि कनीना को दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग की सुध लेना बहुत जरूरी है। लंबे समय से सड़क मार्ग खराब हालत में पड़ा है। बार-बार अधिकारी ठीक करने की बात तो कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।
--- कुलदीप बोहरा
फोटो कैप्शन: कुलदीप बोहरा, सुमेर सिंह, मुकेश नंबरदार तथा फोटो कैप्शन 4 : रेवाड़ी मार्ग पर सड़क के स्थान पर रेत मिट्टी नजर आती







धरने का 234वां दिन
-ग्रामीण कट की आस लगाये अनिश्चितकालीन धरने पर
********************************************************************
**************************************************************
***************************************
*****************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 234वें दिन भी रहा जारी। धरने की अध्यक्षता सूबेदार हेमराज अत्रि बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि किसानों ने सरसों की बिजाई लगभग पूरी कर ली है। अचानक मौसम गर्म होने से सरसों की खेती खराब हो गई है। किसानों की चिंता बढ़ गई है, एक तरफ सरसों की खेती खराब हो गई और दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं किया गया है।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 234 दिन हो गए हैं। बुजुर्ग किसानों ने मन बना रखा है कि उनके सामने कितनी भी बड़ी परेशानी आए, उसका डटकर सामना करेंगे। किसानों का एक ही उद्देश्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट बनना चाहिए। कट की घोषणा केंद्र सरकार के द्वारा की गई है,  हम बार-बार यही याद दिलाते रहेंगे कि सरकार अपना वादा पूरा करें। जब तक कट का काम शुरू नहीं होगा हम धरना स्थल पर बैठे रहेंगे।
 उन्होने बताया कि धरना स्थल पर बैठे हमें 8 महीने होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार हमारी परेशानी को समझे, इस इलाके के लोगों की जायज मांग है, कट होना जरूरी है, इसमें इलाके के लोगों को अपना भविष्य नजर आ रहा है। वर्तमान हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू करें जिससे किसान चैन की सांस ले सके।
  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए सभी की सहमति है और जरूरत भी है उसके बावजूद भी कट का काम शुरू नहीं हो रहा है। कट बनने के बाद ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
 इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह बाघोत, संघर्ष समिति के सदस्य डा. लक्ष्मण सिंह सेहलंग ,मास्टर विजयपाल, नरेंद्र शास्त्री छिथरोली, पहलवान धर्मपाल, जय श्री,  मुंशीराम, धर्मपाल,  रामकुमार, रामभज,  पूर्व सरपंच हंस कुमार, करण सिंह, बाबूलाल, शेर सिंह,  सीताराम, डॉ रामभक्त, प्रधान कृष्ण कुमार,  इंस्पेक्टर सतनारायण , कृष्ण कुमार पंच ,  पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, ठेकेदार शेर सिंह,सूबेदार भोले राम ,  वेद प्रकाश,  रामकिशन, मुख्तार सिंह,  रोशन लाल आर्य, ओम प्रकाश,  दाताराम, प्यारेलाल,  सूबे सिंह पंच, मास्टर विजय सिंह
व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग।


 

 

अर्घ्य देकर पूर्ण किया करवा चौथ का व्रत
-अपने पति के हाथों पिया पानी

************************************

*****************************************

****************************************
कनीना की आवाज। सुहागिन महिलाओं का करवा चौथ का व्रत संपन्न हो गया। करीब 8:55 पर बहुत सी महिलाओं ने चांद के  दीदार किया और अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत को पूर्ण किया। चांद के दर्शन होने पर आतिशबाजी भी की गई। इस बार कुछ पुरुषों ने महिलाओं के साथ साथ सहभागिता करते हुये व्रत रखा। अविवाहित लड़कियों ने भी व्रत रखा था। पूरे ही प्रदेश में इस व्रत के प्रति अगाधा स्नेह देखने को मिलता है।


 

 



मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों से 24 बोतल शराब पकड़ी
--आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
********************************************************************
**************************************************************
***************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि दो व्यक्ति शराब बेचने के लिए ककराला रोड पर रतन सिंह के कुएं पर जाएंगे। पुलिस ने ककराला अंडरपास पर रेड की आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी। तभी मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आये जो पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और नाम पूछे जाने पर विकास तथा पीछे बैठा व्यक्ति ने अपना नाम रतन सिंह बताया। दोनों के पास एक कट्टे में दो पेटी शराब मिली जिनमें से एक पेटी में 12 बोतल देशी शराब तो दूसरी पेटी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




दीपक वशिष्ठ को सामाजिक कार्यों में योगदान के चलते किया सम्मानित
-हरियाणा दिवस पर हु
















ये सम्मानित
********************************************************************
**************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर निफा संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया जो विगत वर्षों से विभिन्न प्रकार के सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्हें डा. मंगलसेन आडिटोरियम करनाल में सम्मानित किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ जिले  की  संस्था जनशक्ति विकास संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ को हरियाणा पुलिस के महानिदेशक डा आर.सी. मिश्रा द्वारा हरियाणा युवा समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि उनको और उनकी संस्था के सदस्यों को यह पुरस्कार सामाजिक गतिविधियों जैसे रक्तदान ,पौधारोपण ,महिला  जल संरक्षण और नशा मुक्ति आदि कार्यों के लिए दिया गया। इस मौके पर विभिन्न जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: दीपक वशिष्ठ कनीना को सम्मानित करते हुए।