Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, January 2, 2024


 
शीतलहर का प्रकोप जारी, शाम के वक्त खिली धूप
--बेहतर फसल होने की संभावना बनी
**********************************************************
***********************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दिनों दिन शीत लहर  जारी है। सुबह से ही शीतलहर चल रही है जिसके चलते अधिकांश लोग घरों में दुबक गए हैं। घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। जहां शीत लहर चली वहीं कोहरा नहीं पड़ा और शाम तक सूरज नहीं दिखाई दिया। शाम के समय ही धूप दिखाई दी। धूप खिलने के बाद लोग धूप सेकते नजर आए। मौसम में इस बार बार बार बदलाव हो रहा है। बुजुर्ग मानते हैं कि जनवरी 14 तक ठंड का प्रकोप रहता है इसके बाद ठंड कमजोर पड़ जाती है।
इस वर्ष ठंड का पडऩा ही नए साल से शुरुआत हुआ है ऐसे में लगता है कि ठंड लंबे समय तक चलेगी। कनीना क्षेत्र में निम्रतम तापमान 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। तापमान घटने से सरसों को लाभ होने का अंदेशा है। सरसों में फूल आ रहे हैं दूर-दराज तक धरा पीली नजर आ रही है। जल्द ही फूल फलियों में बदलने वाले हैं। जहां14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी और उस समय तक फूलों की संख्या घट जाएगी। उधर इस ठंड के मौसम में एक माह तक विवाह शादियां बंद रहने के बाद फिर से विवाह शादियां 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी। विवाह शादी समारोह स्थलों में फिर से बुकिंग शुरू हो गई है।
फोटो कैप्शन 7: धूप से चमकता कनीना कस्बा।







 सतीश आर्य की माता के देहावसान उपरांत वैदिक यज्ञ करके उनकी आत्मिक शांति की कामना
--स्वामी सर्पणानंद ने करवाया हवन
**********************************************************
***********************************************************
*************************************
***********************
कनीना की आवाज। मंगलवार को आर्य वीर दल के जिला महेंद्रगढ़ के मंडल पति पंडित सतीश आर्य की माता के देहावसान उपरांत वैदिक यज्ञ करके उनकी आत्मिक शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से से प्रार्थना की गई । यज्ञ ब्रह्मा स्वामी समर्पण आनंद रहे। जबकि मुख्य यजमान डॉ विनोद कुमार कौशिक सहधर्मिणी व मास्टर हंसराज कौशिक सहधर्मिणी रहे । यज्ञ पुरोहित पंडित सतीश कुमार आर्य व अध्यक्षता वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉक्टर प्रेमराज आर्य ने की। मंच संचालन भूपेंद्र सिंह आर्य ने किया । यज्ञ ब्रह्मा ने बताया की भक्तिमय प्रकृति के नियमो को अगर समझें तो प्रत्येक आदमी वातावरण को जितना गन्दा ( दूषित ) करता है उसको शुद्ध करने की जिम्मेदारी भी उसी की है । इसीलिए ऋषि मुनियों ने इस पर गहन शोध करके यज्ञ का आविष्कार किया है । मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति डाल कर लोक कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान राम अवतार पुरुषार्थी, मीर सिंह सिरयानी व बंसी राम ने वेद प्रचार करते हुए कहा की इस संसार में सबसे पुराने ग्रंथ ही मानव जीवन को सही दिशा की ओर ले जा सकते हैं। वेदों के ज्ञान से अवगत करवाते हुए उन्होंने कहा कि समस्त विश्व में वेद ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो प्राणी मात्र के लिए श्रेष्ठ है। योगीराज कृष्ण के कर्मयोग की व्याख्या करते हुए प्राणी को सदैव अच्छे कर्म करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्राणी को फल की इच्छा किए बिना ही कर्म करते रहना चाहिए। स्वामी गणेशानंद कोटपुतली का भी आशीष वचन सुनने को मिला।
इस अवसर पर वेद प्रचार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित इंद्रलाल आर्य , पंडित ब्रह्मदेव आर्य कोथल ,आर्य समाज कनीना के प्रधान मोहर सिंह, खेड़की आर्य समाज के प्रधान डॉक्टर प्रकाश वीर, गाहडा आर्य समाज से विमला आर्या, पंडित अशोक कोथल खुर्द, रंग राव आर्य, कंवर सिंह आर्य, कप्तान सुरेन्द्र पाल, आदि लोगों ने माता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वेदों का उपदेश सुना।
फोटो कैप्शन 07: यज्ञ करते हुए जन।





पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो दबोचे, 3968 पव्वे और 3 बोतल अवैध शराब बरामद
--दो अलग अलग मामलों में पकड़ी है शराब
**********************************************************
***********************************************************
*****************************************
*******************
कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कल दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने 3968 पव्वे और 3 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। आरोपितों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने थाना शहर कनीना में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना शहर कनीना की टीम गस्त के समय कनीना क्षेत्र में टी प्वाईन्ट कोसली पर मौजूद थी, उसी समय टीम को सूचना मिली कि गांव भडफ के ठेके की तरफ से एक काली गाडी मे अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। सुचना पर टीम ने बस अड्डा भडफ पर नाका बन्दी कर चेकिंग शुरू कर दी, इस दौरान भडफ ठेके की तरफ से एक काली गाड़ी आती हुई दिखाई दी। टीम दवारा गाडी को रुकवाकर चैक किया व चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कुलदीप वासी सुढ़ानी थाना बादली जिला झज्जर बतलाया। गाडी की तलाशी लेने पर 79 पेट्टी पव्वा देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया और आरोपित के खिलाफ थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी 3 मामले दर्ज हैं।
उधर थाना शहर कनीना की दूसरी टीम गश्त के दौरान अटेली मोड कनीना पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सतपाल उर्फ धोलिया वासी उन्हानी अपने मकान के सामने अवैध शराब बेच रहा है, अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपित अवैध शराब सहित काबू आ सकता है। सूचना पर पुलिस ने बतलाए हुए स्थान पर रेड की, जहां पर एक नौजवान लड़का पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जिसे काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतपाल उर्फ धोलिया उपरोक्त बतलाया। आरोपित के पास से बरामद थैला चैक करने पर थैले में 3 बोतल व 18 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हिस्ट्री शीटर है और उसके खिलाफ पहले भी एक्साइज एक्ट के तहत करीब 21 मामले दर्ज हैं।






हरियाणा के राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अपना खोया हुआ सम्मान पाने को लालायित
-दो साल का सेवा विस्तार एवं दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियोंं की मांग
**********************************************************
***********************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। हरियाणा शिक्षा विभाग में वर्ष 2020 व इससे पहले सभी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 2 साल का सेवा विस्तार, दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां, 21 हजार रुपये नकद ,शाल, प्रशस्ति पत्र सहित मेडल दिया जाता रहा है। परंतु वर्ष 2021 और इसके बाद राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को इन सेवाओं से वंचित कर दिया गया है। जिसका शिक्षकों में रोष है।
जहां वर्तमान में दो साल का सेवा विस्तार बंद है वहीं दो अतिरिक्त की बजाय अग्रिम वेतनवृद्धियां दी जा रही है वहीं पुरस्कार की राशि 21 हजार की बजाय एक लाख रुपये कर दी गई है। तबादलों में मिलने वाले पांच अंक भी काट दिये गये हैं। अग्रिम वेतन वृद्धि को लेकर अधिकारी संशय में हैं और ये कब और किसे दिया जाए स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे अनेक शिक्षक हैं जिनको अग्रिम वेतन वृद्धि का कोई लाभ नहीं हुआ है।  
  खोया हुआ सम्मान पाने के लिए स्टेट अवार्डी शिक्षकों ने एक अभियान भी चला रखा है। हर जिले से स्टेट अवार्डी शिक्षकों की संघ कार्यकारिणी गठित की गई तथा सरकार को रोकी गई सेवाओं पर पुनर्विचार करने पर के लिए ज्ञापन प्रेषित किए हैं। हर जिले में यह कार्रवाई चल रही है।
वर्तमान में पॉलिसी में संशोधन करने के लिए प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए जिला महेंद्रगढ़ स्अेट अवार्डी शिक्षक संघ उप-प्रधान डा. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि यह कमेटी अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी जिसके आधार पर सरकार को निर्णय लेना होगा। जहां हसला सहित विभिन्न संगठनों ने पहले ही ज्ञापन भेज कर शिक्षकों को 2020 से पहले वाली दी जाने वाली सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है।  ऐसे में अगर सरकार इन शिक्षकों की मांग मान लेती है तो गिनी चुनी संख्या के इन शिक्षकों को अपना खोया हुआ सम्मान वापस मिल जाएगा। स्टेट अवार्डी शिक्षकों को आशा है कि निकट भविष्य में 2 साल की सेवा विस्तार ,दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां तथा अन्य लाभ भी प्रदान हो जाएंगे। यही कारण है कि स्टेट अवार्डी शिक्षक अब टकटकी लगाकर सरकार पर नजरें टिकाये हुये है ताकि जब भी भविष्य में इन विषयों पर चर्चा हो तो सरकार तुरंत उनकी मांगे मान ले। अभी तक दो अग्रिम वेतनवृद्धियों को लेकर भी स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है कि किसे दिए जाने हैं। जिसके चलते अधिकांश शिक्षकों को दो अग्रिम वेतन वृद्धियां अभी नहीं दी जा रही है। पे रूल 2016 का हवाला देकर दो अग्रिम वेतन वृद्धि उन शिक्षकों को नहीं दे रहे जिनकी उम्र 55 साल या इससे अधिक है। ऐसे में बहुत से शिक्षक बेहद परेशान है और उनका कहना है कि अब तो सम्मान का अर्थ ही बदल गया है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनका खोया हुआ सम्मान एक बार फिर से लौटाते हुए उनकी 2 साल सेवा विस्तार दो अग्रिम वेतन वृद्धियां एवं अतिरिक्त लाभ दिए जाएं।
 फोटो कैप्शन: डॉक्टर जितेंद्र भारद्वाज उप-प्रधान स्टेट अवार्डी शिक्षक संघ महेंद्रगढ़।





शहीद रविपाल को शहीदी दिवस पर किया याद
--दो जनवरी 2006 में हुये थे शहीद
**********************************************************
***********************************************************
**********************************
**************************
कनीना की आवाज। गांव पाथेड़ा में शहीद रविपाल सिंह के 18वें शहीदी दिवस पर शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों तथा आस-पास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर शहीद को नमन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर प्रवीण यादव ने शहीद की वीरांगना कुमकुम तथा माता ओमवती देवी को शॉल ओढ़ा कर एवं शहीद के भाई अभिषेक को साफा पहनाकर सम्मानित किया।
  उन्होंने शहीद रविपाल सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया। उन्होंने जाबांज शहीद रविपाल की शहादत को याद करते हुए कहा कि 2005-06 में उनकी 26 राजपूत प्लाटून ने मणिपुर में आतंकवादियों के सफाये के लिए ऑपरेशन हिफाजत चलाया हुआ था। जिसमें आतंकवादियों से लोहा लेते हुए जांबाज वीर सैनिक रविपाल सिंह 2 जनवरी 2006 को शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि शहीद राष्ट्र का गौरव होते हैं। शहीदों और सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने राज्य सरकार से पाथेड़ा गांव में शहीद के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाने तथा शहीद स्मारकों के रख-रखाव के लिए शहीदों के परिजनों को दो लाख रूपए की ग्रांट देने की मांग की।
 उन्होंने शहीदों की कुर्बानी से सबक लेकर सभी से देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने की अपील की। समारोह में अनेक वर्षों तक सेना में रहकर देश सेवा करने वाले गांवों के भूतपूर्व सैनिकों को भी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के अतरलाल, सरपंच जर्मन सिंह तंवर, पूर्व जिला पार्षद सतपाल सिंह, महंत बिरेन्द्रानंद महाराज, मामन सिंह साहब, पवन तंवर, कप्तान प्रताप सिंह, कप्तान हरद्वारीलाल, सूबेदार सुखदेव सिंह, रामसिंह, इन्द्रजीत, बहादुर सिंह, बाबूलाल, अतर सिंह कैमला, किशनपाल सिंह, कैलाश सेठ सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: शहीद रविपाल पाथेड़ा को याद करते हुए लोग।






कनीना में एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ
-प्राचार्य सुनील खुडानिया ने किया शुभारंभ
**********************************************************
***********************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी डा. मुंशीराम ने की। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य सुनील खुडानिया ने किया।
प्राचार्य ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों को श्रमदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा की श्रमदान से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हमारे हृदय में विश्व- बंधुत्व की भावना जागृत होती है। श्रमदान में राष्ट्रहित की भावनाओं के साथ- साथ सामाजिक और विश्व की कल्याणकारी भावनाओं का समन्वय भी रहता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा करते हुए बताया है जो व्यक्ति समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाता है वह हमेशा सम्मान पाता है। जल संरक्षण, पौधारोपण आदि महत्वपूर्ण विषय है जिसमें समाज के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम प्रभारी डा मुंशीराम ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए एनएसएस के प्रति जागरूक किया।
शिविर में स्वयंसेवकों  द्वारा विद्यालय प्रांगण की सफाई तथा पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई व पानी देने का कार्य किया जाएगा वहीं कैम्प के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा योगा गतिविधियों, जल संरक्षण, पौधारोपण व संरक्षण व जल गुणवत्ता की जांच जैसे अन्य कार्य किए जाएंगे।  
डा मुंशीराम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है क्योंकि राष्ट्र के विकास में युवा शक्ति की भूमिका केंद्रीय स्थान पर होती है। युवा पीढ़ी राष्ट्र की समस्याओं से जूझने व दूर करने का सामथ्र्य रखती है क्योंकि जब युवा वर्ग सोएगा तो सारा देश सो जाएगा और जब युवा वर्ग जागता है तो सारा देश जागता है।  आज देश की तकरीबन 65 फीसदी जनसंख्या युवा हैं।
इस अवसर पर प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रवक्ता बलदीप सिंह, नीतिन मुद्गिल गुरदीप सिंह, मल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र मोरवाल, संजय आदि उपस्थित रहे।
  फोटो कैप्शन 04: एनएसएस श्ििवर का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य खुडानिया
            5: स्वयेसेवक स्कूल प्रांगण की सफाई करते हुए।




 79 पेटी पव्वा देसी शराब के  बरामद ,मामला दर्ज
**********************************************************
***********************************************************
************************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली की भडफ़ ठेके के पास से एक काले रंग की गुजरात के नंबर की गाड़ी अवैध शराब लेकर जाएगी। कनीना पुलिस ने भडफ़ के बस स्टैंड के पास नाका लगाया तो एक काले रंग की गाड़ी आती दिखाई दी जिसे रुकवाया जिसके गाड़ी के नंबर गुजरात के थे। चालक ने अपना नाम कुलदीप सुठानी, थाना बादली जिला झज्जर बताया। पुलिस ने जब गाड़ी को चेक किया तो उसमें 79 पेटी पव्वा शराब देसी संतरा ब्रांड बरामद की। चालक से लाइसेंस/परमिट मांगा जो उपलब्ध न होने के कारण उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अभी जारी है।




 व्यक्ति से 3 बोतल एवं 18 पव्वा देसी शराब के बरामद, मामला दर्ज
**********************************************************
***********************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को सूचना मिली कि उन्हाणी गांव में सतपाल उर्फ धोलिया अपने मकान के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। स्पेशल पुलिस फोर्स ने सतपाल उर्फ घोलिया के घर पर छापामारी की तो एक नौजवान पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। जिसे पकड़ लिया गया जिसके हाथ में एक थैला था। जिससे तीन बोतल शराब देसी तथा 18 पव्वा संतरा देसी बरामद किया। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अभी जारी है।




एसडी विद्यालय ककराला में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय कैंप का आयोजन
--ओमप्रकाश यादव प्राचार्य ने किया शुभारंभ
**********************************************************
***********************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। विद्यालय ककराला के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप का प्रारंभ हुआ। कैप का शुभारंभ प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अधिकारी संदीप कुमार एवं स्वयंसेवकों ने प्रधानाचार्य द्वारा दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक सुना। स्वंयसेवको ने विद्यालय प्रांगण की सफाई की तथा समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस उपलक्ष्य पर विद्यालय निदेशक महोदय ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के विकास तथा सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए कार्य समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है इसलिए आप सभी को अपने आसपास समाज में जागरूकता फैलाने का काम करना चाहिए। जो समाज को और देश को एक नई दिशा देगा।
फोटो कैप्शन 02: एनएसएस शिविर का उद्घाटन करते हुए एसडी स्कूल प्राचार्य।




















बुजुर्ग किसानों का एक ही नारा, कट बने हमारा, 296वें दिन जारी रहा धरना
--कडाके की सर्दी में भी धरना जारी
**********************************************************
***********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चिततकालीन धरना 296वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरोली ने की और उन्होंने बताया कि नये साल से हमने पक्का इरादा बना लिया है, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हमारा संघर्ष मजबूती के साथ चलता रहेगा। हमने इस कट के लिए सभी काम छोड़ रखे हैं, नये साल में यह प्रतिज्ञा ले ली है कि हम धरने पर कट के लिए समर्पित है। जब तक कट का काम शुरू नहीं होता है, हम चैन की सांस नहीं लेंगे।  जैसे-जैसे कट के काम में देरी हो रही है, लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए देरी करने से किसानों में और ज्यादा रोष बढ़ेगा, परिणाम अच्छे नहीं होंगे।          
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि ठंड भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, बुजुर्ग किसान धरना स्थल पर बीमार हो रहे हैं, लेकिन कट के प्रति उनका जोश बरकरार है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का बनना, इस क्षेत्र का विकास का केंद्र है, प्रत्येक आदमी विकास की बात करता है और सरकार भी देश का विकास चाहती है, लोगों का विकास चाहती है, गांव का विकास चाहती है, यदि वास्तव में केंद्र सरकार इस इलाके का विकास चाहती है, तब राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट को बनाने में देरी नहीं करनी चाहिए। उद्योग धंधे, शैक्षणिक संस्थाएं, रोजगार, पर्यटक स्थल यह सभी काम तभी संभव होंगे जब राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट बन  कर तैयार हो जाएगा।
 इस मौके पर मास्टर विजय सिंह, डॉ लक्ष्मण सिंह, सरपंच हरिओम पोता, पहलवान रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच सत्यवीर सिंह , पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह,अशोक कुमार चौहान, सज्जन सिंह, पंडित जगदीश प्रसाद, सत्य प्रकाश , प्रधान कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश, पहलवान धर्मपाल, वेद प्रकाश, जय श्रीशर्मा, गौरीशंकर शर्मा,प्रधान तेज सिंह, डॉ राम भक्त,सुरेंद्र सिंह, रामकुमार, सूबेदार भोले राम,  पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य, करतार,  पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01:कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग।

Monday, January 1, 2024


 

 नव वर्ष पर चली शीत लहर, हुये अनेकों कार्यक्रम
-- नव वर्ष के प्रति लोगों में मिला जोश
********************************************************************
*************************************************************
*****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। यद्यपि कनीना क्षेत्र में दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और शीत लहर चली वहीं विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। लोगों में जोश देखने को मिला।
नहीं हुये सूर्यदेव के दर्शन--
 जहां रविवार को शाम के वक्त सूर्य के दर्शन हुए थे, तत्पश्चात से कोहरा और धुंध कम है किंतु ठंड और शीत लहर जारी है। नव वर्ष की सुबह से ही शीत लहर चल रही है वहीं कंपकंपाती ठंड में कनीना क्षेत्र में नव वर्ष पर कई कार्यक्रम चले। जहां लोग विभिन्न धार्मिक स्थानों पर पहुंचे, कुछ देवी देवताओं के द्वार पहुंचकर आशीष मांगी। वही कनीना के संत मोलडऩाथ आश्रम पर न्यायाधीश रजनीश कुमार बंसल अपने परिवार सहित पहुंचे और उन्होंने संत मोलडऩाथ आश्रम कनीना में धोक लगाई। इस मौके पर दिनेश कुमार, दीपक यादव एडवोकेट, सोनू, शिवचरण, सिकू चौधरी, प्रवीण, नरेश ठेकेदार, पवन कुमार सहित विभिन्न जन मौजूद थे। न्यायाधीश श्री बंसल ने कहा कि संत के द्वार पर आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता, यह संतों का कहना है। हम भी किसी उनकी दुआ लेकर यहां से जा रहे हैं ताकि जिंदगी में नेेक कार्यों पर चलते रहे एवं नेक कार्य करते रहे।
 लगाया भंडारा --
नए साल पर जहां कनीना बस स्टैंड के समक्ष दुकानदारों ने मिलकर भंडारा लगाया। जानकारी देते हुए गोविंद, हरीश कुमार, प्रदीप कुमार, राजू और आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उनका यह पहला इस प्रकार का भंडारा है। सर्दी के मौसम में दूर दराज से आने वाले मुसाफिर तथा लोगों को गर्म पूड़ी तथा सब्जी खिलाई गई है। करीब 3000 विभिन्न भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर कनीना के पेट्रोल पंप समक्ष भी भंडारा आयोजित हुआ। गत दिनों जहां रवी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के समक्ष भी भंडारा आयोजित किया गया था वही भविष्य में भी विभिन्न दुकानदार भंडारा लगाने जा रहे हैं। कनीना क्षेत्र के दुकानदारों की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।
 बाटा गया अक्षत एवं पत्रक -
उधर नव वर्ष की शुरुआत से ही कनीना कस्बे में विभिन्न वार्डों में अक्षत, राम मंदिर का निमंत्रण तथा पत्रक आदि वितरित करने का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। कनीना के कुलदीप बोहरा तथा महाशय श्याम सुंदर ने बताया कि कनीना के विभिन्न वार्डों में रामभक्तों की तैनाती गत दिवस कर दी गई थी जिसके चलते अब सभी वार्डों में 22 जनवरी का निमंत्रण, राम मंदिर की तस्वीर, पत्रक एवं अक्षत घर-घर जाकर बाटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अयोध्या नहीं जा पाएंगे वो अपने घरों में दीपावली जैसा पर्व मनाएंगे।
 फोटो कैप्शन 10: न्यायाधीश रजनीश बंसल संत आश्रम पर धोक लगाते हुए
फोटो कैप्शन 11: बस स्टैंड कनीना समक्ष भंडारा लगाते हुए फोटो कैप्शन 12: राम मंदिर अयोध्या के लिए अक्षत वितरित करते हुए महाशय श्याम सुंदर







फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है कनीना नगर पालिका के चुनावों की
--नव वर्ष पर पोस्टरों व बैनरों से बढ़ी है चुनाव लडऩे वालों की दावेदारी
********************************************************************
*************************************************************
****************************************
******************************
कनीना की आवाज। करीब 8 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कनीना नगर पालिका के चुनाव नहीं हो पाए हैं। वर्तमान में एसडीएम कनीना पालिका के प्रशासनिक अधिकारी है तथा विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। जब तक नगरपालिका कनीना के प्रधान सतीश जेलदार का कार्यकाल चला तब तक विकास कार्यों की गति बहुत धीमी रही जिसको लेकर अनेकों चर्चाएं भी चली। वर्तमान में जहां कनीना नगर पालिका के 14 वार्ड बना दिए गए हैं और वार्डबंदी सहित सभी वार्डों का कार्य पूर्ण हो चुका है। महजज चुनाव का इंतजार है। नव वर्ष पर विभिन्न पोस्टरों और बैनरों से भी लोग अपनी दावेदारी फिर से जताने लग गए हैं। यह माना जा रहा है कि अप्रैल 2024 से पहले नगर पालिका के चुनाव संभावित है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना नगर पालिका जून 2023 में भंग की गई थी तत्पश्चात कनीना की चुनावी राजनीति पूरे यौवन पर रही।  यह माना जा रहा था कि चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे किंतु लंबे समय तक चुनाव की घोषणा न होने से कनीनावासियों की चुनावी राजनीति सुषुप्त होने लगी। तत्पश्चात कनीना का एक वार्ड और बढ़ा दिया, अब तक 13 वार्ड विगत चुनावों से चले आ रहे थे उनकी जगह 14 वार्ड बना दिए गए। जब 14वां वार्ड मनाया गया तत्पश्चात फिर से चुनावी राजनीति में गर्माहट आई और यह समझा गया कि चुनाव जल्दी होंगे परंतु ऐसा फिर से नहीं हुआ और फिर से कनीना की राजनीति से सुसुप्त अवस्था की ओर बढऩे लगी।
 तत्पश्चात कनीना के पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिये गये। जब नारनौल में आरक्षण का ड्रा निकाला गया फिर से कनीना की राजनीति में गर्माहट आ गई है परंतु सभी के नजरें प्रधान पद के ड्रा पर टिकी हुई थी क्योंकि कनीना पालिका प्रधान सबसे सशक्त पद रहा है। अब तक प्रधान का चुनाव पार्षद करते आये हैं किंतु इस योजना में प्रधान पद का चुनाव सीधे होगा। पार्षदों का कोई विशेष योगदान नहीं होगा। प्रधान पद आरक्षण का काम भी फिर पूर्ण हो गया।
कनीना नगर पालिका के इतिहास में सबसे सशक्त पद प्रधान का  रहा है। अभी भी नगर पालिका के पूर्व एवं निवर्तमान पांच प्रधान जीवित है जिनमें से दो महिलाएं हैं। सभी टकटकी लगाकर कनीना नगरपालिका के चुनावों की ओर देख रहे हैं। यद्यपि इन पांच पूर्व प्रधानों में से दो प्रधान नगर पालिका के चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं परंतु शेष तीन पूर्व प्रधानों के  दिलों में अभी भी चुनाव लडऩे की टीस बनी हुई है। या तो वे स्वयं या फिर अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव में हर हाल में उतरेंगे। यही कारण है की सभी कनीना वासियों की नजरें प्रधानों पर भी टिकी हुई है। अनेक युवा प्रधान पद के दावेदारी जता रहे हैं। अब माना जा रहा है कि नगर पालिका कनीना के चुनाव अप्रैल 2024 तक हो पाएंगे।   उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 22 नगर पालिकाओं में हलचल चल रही है और एक साथ चुनाव कराए जाने की उम्मीद है। कनीना वासियों का यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद भी ये चुनाव कनीना नगर पालिका के चुनाव हो सकते हैं क्योंकि सरकार इन चुनाव के पचड़े में नहीं पडऩा चाहती। अगर ऐसा हुआ तो कनीना वासियों को नगर पालिका के चुनावों के लिए लंबाई इंतजार करना पड़ेगा। तब तक चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वाले लोग परेशान हो चलेंगे। बहरहाल इस बार 13 वार्डों की बजाय 14 वार्डों में 14 पार्षद बनाए जाने हैं। इसके अतिरिक्त दो पार्षद मनोनीत होकर भी आते रहे हैं। चुनाव भविष्य के गर्भ में छुपे हैं।
ये वार्ड होंगे आरक्षित--
कनीना नगर पालिका में भविष्य में होने वाले चुनावों के दृष्टिगत 14 विभिन्न वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो चुके हैं। जिसमें वार्ड नंबर 8 एससी महिला के लिए, वार्ड नंबर 6 एससी पुरुष के लिए, वार्ड नंबर 4 बीसी  महिला के लिए, वार्ड नंबर 3,7 और 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गए हैं। विगत योजना में कनीना नपा में 13 वार्ड होते थे।  वार्ड 8 सामान्य के लिए, 6 एससी पुरुष के लिए, 10 नंबर एससी महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड नंबर 4 सामान्य महिला के लिए,वार्ड 3 महिला के लिए, 7 और 12 सामान्य के लिए आरक्षित किया गया था। वार्डों के आरक्षण के बाद ही चुनावी चर्चाओं में तेजी आ गई है।
फोटो कैप्शन: कनीना नगरपालिका







 नव वर्ष का स्वागत यज्ञ से किया जाए तो बहुत अच्छा हो-जसवंत
---कृष्णानंद आश्रम में संपन्न हुआ यज्ञ
********************************************************************
*************************************************************
**************************************
********************************
कनीना की आवाज। प्रभु स्मरण के साथ मानव को समाज सेवा का कार्य बढ़-चढ़कर करना चाहिए क्योंकि दीन दुखियों की सेवा करना ही मानव का सच्चा धर्म है। ये विचार समाजसेवी जसवंत सिंह से धनौंदा के ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम पर नए वर्ष के उपलक्ष्य पर किए गए यज्ञ के उपरांत भक्त जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज अंग्रेजी महीना के हिसाब से नए वर्ष की शुरुआत है इसलिए हमें आज की शुरुआत यज्ञ रूपी शुभ कर्म से करनी चाहिए क्योंकि वैसे तो मानव को साल के सभी दिनों में शुभ कर्म करने चाहिए लेकिन नव वर्ष पर हमें इस बात की प्रतिज्ञा भी लेनी चाहिए कि आज के दिन से ही हम दीन दुखियों की सेवा, गौ सेवा, बीमार व लाचार मानव की सेवा के अलावा अन्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करेंगे।
 उन्होंने कहा कि मानव को भले और बुरे का ज्ञान होता है। इसलिए मानव को समाज में फैली कृतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़कर उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि मानव जो कार्य करने का मन बनता है वह वैसा ही बन जाता है। इस अवसर पर अनिल कुमार, नरेंद्र शर्मा, ठाकुर कर्मवीर सिंह ,विजय कुमार आर्य, सिंटू तंवर, जगदीश फौजी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 09: कृष्णानंद धाम पर नए वर्ष के उपलक्ष्य पर यज्ञ करते हुए









 अज्ञात चोरों ने विश्वकर्मा फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़ चुराई बैटरी व इनवर्टर
--पुलिस ने मौके रपर पहुंच की कार्रवाई
********************************************************************
*************************************************************
**************************************
********************************
कनीना की आवाज। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने कनीना के निकटवर्ती ग्राम धनौंदा के बस स्टैंड पर विश्वकर्मा नामक एक फर्नीचर की दुकान में सेंध लगाकर 6 बैटरी व दो इनवर्टर तथा 18000 रुपये नगद चोरी कर ली है।
 राजेश कुमार मिस्त्री धनौंदा निवासी ने पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया कि उसकी विश्वकर्मा नामक फर्नीचर की दुकान धनौंदा बस स्टैंड पर स्थित है, जिसमें बैटरी व इनवर्टर रखा था, जिसको रविवार रात्रि अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। वही राजेश की सूचना पर कनीना पुलिस के सीआईए स्टाफ अनिल कुमार व उनकी टीम  ने  गांव धनौंदा पहुंचकर मौके का मुआयना किया और पड़ोस में लगे कैमरे की लोकेशन की भी जांच की ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। राजेश ने बताया कि आए दिन की भांति अपनी दुकान का ताला बंद करके अपने घर गया था लेकिन जब सोमवार सुबह दुकान पर जाकर दुकान खोलने की कोशिश की तो उसका ताला टूटा हुआ पाया जिससे मुझे शक हुआ कि मेरी दुकान में चोरी हुई है, जिसकी सूचना कनीना पुलिस को देकर मामले से अवगत कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मौके का मुआयना किया।  
फोटो कैप्शन 08: धनौंदा में स्थित दुकान से चोरी की जांच करती पुलिस।








सरसों के कट्टे चोरी के मामले में संलिप्त आरोपित गिरफ्तार, नकदी बरामद
--न्यायिक हिरासत में भेजा
********************************************************************
*************************************************************
***************************************
*******************************
कनीना की आवाज। मकान से सरसों के कट्टे चोरी करने के मामले में थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राहुल उर्फ मिरगला वासी गुलाबी बाग, थाना रामपुरा, रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपित से नकदी बरामद की है। पुलिस ने पता लगाया कि सरसों चोरी के मामले में आरोपित संलिप्त था। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता बाबूलाल वासी गांव कलवाड़ी ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह उनके गांव के देशराज का कुआं बिजाई के लिए लेता है और उसी के खेत के मकान पर रहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सरसों के 90 कट्टे प्लाट के बरामदे में लगा रखे थे, जिनमें से 37 कट्टे दिनांक 3/4 जुलाई की रात के समय किसी नाम पता व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।




 हर हर महादेव के जयकारे के साथ,धरने पर बैठे ग्रामीण
-धरना 295वें दिन रहा जारी
********************************************************************
*************************************************************
**************************************
********************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 295वें दिन जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच हंस कुमार सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हमारा धरना बाघेश्वर धाम,  बाबा शिव भोले की छत्रछाया में चल रहा है। नए साल में धरना स्थल पर बैठे सभी किसानों ने यह प्रतिज्ञा ली है कि जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।  चेयरमैन बदन सिंह सिसोठ धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे और उतरने का मार्ग पहले ही छोडऩा चाहिए था। बाघेश्वर धाम में वर्षों पुराना शिव मंदिर है, लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा शिव भोले के दर्शन करने के लिए बाघेश्वर धाम पहुंचते हैं। केंद्र सरकार को भक्तों की भावना और उनकी आस्था को  समझना चाहिए  और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करना चाहिए।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि नए साल में धरना देने वालों का जोश और हौसला और बढ़ गया है। किसानों ने अपने सारे काम छोड़कर उनका एक ही फोकस है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनना चाहिए, उसके लिए चाहे कितनी भी कड़ाके के सर्दी पड़े, धुंध पड़े,कोहरा पड़े हर परेशानी का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस इलाके के विकास के रास्ते तभी खुलेंगे जब राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बन कर तैयार हो जाएगा।
 इस मौके पर  मुंशीराम, सरपंच हरिओम पोता,नरेंद्र शास्त्री छिथरोली पहलवान रणधीर सिंह, डॉ लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह,अशोक कुमार चौहान, पूर्व सरपंच सत्यवीर सिंह, करण सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, धर्म सिंह, सूरजभान, ओम प्रकाश, पहलवान धर्मपाल,   रामभज, प्यारेलाल, वेद प्रकाश, प्रधान तेज सिंह,  दाताराम, डॉ राम भक्त,सुरेंद्र सिंह, रामकुमार, सूबेदार भोले राम, सब इंस्पेक्टर रामकुमार,  मास्टर विजय सिंह, पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य, बाबूलाल,  पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 07:कट के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण।




बिजली के तारों में लगी आग
-2 घंटों तक रही बिजली गुल
********************************************************************
*************************************************************
**********************************
************************************
कनीना की आवाज। कनीना के संत मोलडऩाथ आश्रम समक्ष शहीद सुजान सिंह पार्क से गुजरने वाली बिजली की एचटी की लाइनों में रविवार की रात को भीषण आग लग गई जिसके कारण करीब 2 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। समाजसेवी दिनेश कुमार, सुनील एवं कुमार सुरेंद्र आदि ने बिजली केंद्र पर फोन करके बिजली बंद करवाई।
उन्होंने बताया कि शहीद सुजान सिंह पार्क से दो बिजली की लाइनें भडफ़ और लूखी को जा रही है। यहां घने पेड़ हैं तथा जाल जैसे पेड़ भी खड़े हैं।  क्योंकि यहां कभी बणी होती थी जिसके कारण जाल के पेड़ मिलते हैं। पहले भी इन पेड़ों को बिजली तार छूने से आग लगती आई है जिसकी समाजसेवियों ने एसडीएम को कई बार शिकायत की है। इन लाइनों को पार्क से हटाने की भी बात एसडीएम ने कही है किंतु कब अभी तक लाइन नहीं हटाई गई है। उन्होंने बताया कि भीषण आग के चलते तार भी टूट कर गिर गए जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उन्होंने बिजली की लाइनों को सुजान सिंह पार्क से हटाने की मांग की है।
 फोटो कैप्शन 5: बिजली के तारों में लगी रविवार की रात को आग का नजारा।






 आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
-घटना 8 अक्टूबर की
********************************************************************
*************************************************************
**************************************
********************************
कनीना की आवाज। कनीना थाने के तहत पडऩे वाले गांव बवाना की मधु ने आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। घटना 8 अक्टूबर की है। मधु के बयान के अनुसार 8 अक्टूबर को वह बिना दरवाजे के बाथरूम में पर्दा लगाकर स्नान कर रही थी। तभी ये लोग घर में घुस गये और मार पिटाई की। मधु की दादी सास चंपा देवी, जेठ कृष्ण कुमार ने उन्हें  रोकने का प्रयास किया तो उन्हें भी चोट पहुंचाई। ट्रैक्टर लाकर उससे कुचलने का प्रयास किया। अस्पताल में इलाज चलने के बाद अब मामला दर्ज किया है। पुलिस में मधु के बयान पर आठ लोगों सतबीर, शकुंतला, सपना, दिव्या, ललित, प्रीति ,कर्मवीर एवं अमित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





 चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
********************************************************************
*************************************************************
**************************************
********************************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड नंबर 12 निवासी होशियार सिंह ने थाने में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
 उसने कहा है कि वह राजकीय आइटीआइ भोजावास में पढ़ता है तथा 5 दिसंबर को आईटीआई की छुट्टी होने पर बस स्टैंड भोजावास खड़ा साधन आने का इंतजार कर था। तभी संदीप और लोकेश आए जो हाथों में डंडा लिए हुए थे, उन्होंने मारना शुरू कर दिया तभी मोटरसाइकिल पर विकास व शमशेर आए उन्होंने भी मारना पीटना शुरू कर दिया। तीसरी बाइक पर तीन लड़के और आये जिनके नाम नहीं जानता। जब मार पिटाई से नीचे गिर गया तो 440 रुपये जब से गायब हो गए। शोर मचाए तो आस पास के लोगों ने छुड़वाया। प्राथमिक उपचार के बाद पीजीएम से रोहतक रेफर कर दिया जहां इलाज चला। पुलिस ने घटना की जांच करके अब मामला दर्ज किया है।




 पिता ने अपने पुत्र के विरुद्ध मारपीट का मामला करवाया दर्ज
********************************************************************
*************************************************************
************
























**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव स्याणा के सुरेंद्र सिंह ने अपने छोटे लड़के कुलदीप के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया है।
 सुरेंद्र का कहना है कि कुलदीप सिंह बीएसएफ से पेंशन आया हुआ है जो घर पर अपने बच्चों एवं उसके साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करता है। 31 दिसंबर को बच्चों को, पत्नी नीलम, मां विमला के साथ लड़ाई झगड़ा किया है।
 घर में एलईडी, रसोई का सामान एवं घरेलू सामान को कुल्हाड़ी से काट दिया। जिसके चलते पीसीआर बुलाई गई किंतु वह नहीं माना। उन्होंने अपने पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके बयान पर कुलदीप के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Sunday, December 31, 2023



 


पंचायती लाइट की बैटरी चुराने का आरोपित गिरफ्तार, नकदी बरामद
--4 दिसंबर की रात को हुई थी चोरी
*************************************************************
*****************************************************************
****************************************
***********************
कनीना की आवाज। महेंद्रगढ़ पुलिस ने चोरी की मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पंचायती लाइट की बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपित सतीश वासी चेलावास को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ में पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित नशे का आदी है और उस पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ग्राम चेलावास के सरपंच विकास कुमार ने थाना शहर कनीना में बैटरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई, उसने बताया कि राजेश के मकान के पास पंचायत की लाइट लगी हुई थी जो दिनांक 4 दिसंबर की रात को पंचायती लाइट की बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए बैटरी चोरी करने वाले आरोपित को पकडऩे के पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज चैक की गई। सीसीटीवी फुटेज और खुफिया तंत्र की मदद से आरोपित का पता लगाकर उसे पकड़ लिया। जिससे पूछताछ में नकदी बरामद हुई।








 वैश्विक परिवार दिवस -एक जनवरी
 बिखराव की ओर हैं विभिन्न संयुक्त परिवार, एकल परिवार बढ़े
*************************************************************
*****************************************************************
**************************************
*************************
कनीना की आवाज। एक वक्त था जब सभी परिवार संयुक्त परिवार के रूप में जाने जाते थे। बड़े परिवार के रूप में सभी के अपनी जिम्मेदारियां होती थी और देखरेख बेहतर ढंग से होती थी। किंतु संयुक्त परिवार धीरे-धीरे एकल परिवार में तब्दील होते जा रहे हैं। आने वाले समय में यह समस्या और भी विकराल हो सकती है। परिवार में शांति, एकता, भाईचारा आदि स्थापना के लिए संयुक्त परिवार बहुत महत्वपूर्ण रहा है। आज के दिन कहीं किसी क्षेत्र में कोई परिवार ही संयुक्त परिवार के रूप में दिखाई दे सकता है। इस संबंध में कुछ लोगों से चर्चा की गई जिन्होंने परिवारों के बारे में जानकारी दी-
 संयुक्त परिवार बहुत बेहतर माने जाते थे। जब सभी परिवार के सदस्य बड़े बुजुर्ग की देखरेख में कार्य करते थे। सभी सदस्यों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां सौंप दी जाती थी और सभी अपने कार्य को दक्षता से करते थे। दूरदराज तक परिवार का नाम होता था। एकता और भाईचारे मिसाल संयुक्त परिवार होते थे।
--- कंवरसेन वशिष्ठ पूर्व मुख्य शिक्षक
 जब से भौतिकवाद बढ़ा है तब से एकल परिवार अधिक बढ़ गए हैं। महिला और पुरुष दोनों नौकरी करते हैं, बुजुर्गों को छोड़कर बच्चे विदेश तक सेवा करने जाते हैं जिसके कारण संयुक्त परिवार चलाना कठिन हो गया है और एकल परिवार में तब्दील होते जा रहे हैं। एकल परिवार में अनेकों खामियां और समस्याएं नजर आती हैं किंतु वक्त के अनुसार एकल परिवार बनाना एक मजबूरी बन गई है। एकल परिवार समाज में बेहतर साबित नहीं हो सकते।
--- सुनील कुमार शिक्षाविद
 परिवारों की बात चले तो संयुक्त परिवार बहुत बेहतर होते हैं जिसमें एक ही मुखिया कई सदस्यों को आदेश देता है और सभी सदस्य उनके आदेशों का पालन करते हैं। एकता और भाईचारा भी व्यापक रूप से देखने को मिलता है जबकि एकल परिवार में गिने चुने व्यक्ति होते हैं जो विभिन्न जिम्मेदारियां को पूर्ण करते हैं। काम का बोझ एक या दो सदस्य ही निष्पादित करते हैं। एकल परिवार जटिल समस्या बन रहे हैं।
--- शिवचरण समाजसेवी,कनीना
 आज के दिन बहुत से बच्चे तो अपने दादा दादी के बारे में भी नहीं जानते परदादा आदि को जानना बहुत कठिन है। जिसके पीछे परिवारों में विघटन की समस्या पैदा होना है। छोटे-छोटे परिवार एकल परिवार के रूप में जाने जाते हैं। संयुक्त परिवारों में आज बिखराव अधिक देखा गया है। शांति, एकता, भाईचारा आदि तत्व बहुत कम देखने को मिलते हैं।
--- निर्मल कुमार शास्त्री
फोटो कैप्शन: कंवरसेन वशिष्ठ, निर्मल कुमार शास्त्री ,शिवचरण कनीना और सुनील कुमार






कनीना उप-नागरिक अस्पताल को मिले प्रथम परामर्श इकाई का दर्जा
-सेवा भारती हरियाणा ने भेजा मुख्यमंत्री को पत्र, सीताराम विधायक ने पत्र को किया अनुमोदित
*************************************************************
*****************************************************************
**************************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना एवं आस पास के करीब 50 हजार लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा हेतु कनीना में बनाई गई उप- नागरिक अस्पताल चाहे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है किंतु इसे प्रथम परामर्श इकाई/एफआरयू का दर्जा देने की मांग की गई है। इस संबंध में कनीना की सेवा भारती हरियाणा प्रदेश, शाखा कनीना ने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार को भी पत्र भेजा है। इस पत्र को सीताराम विधायक अटेली ने भी अनुमोदित कर दिया है।
 भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 28 जुलाई 2023 को रामलीला मैदान कनीना मंडी में जन संवाद कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगा है। उस मौके पर क्षेत्रवासियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं का समाधान और विकास कार्य आदि गति पकड़ रहे हैं। परंतु इसी कड़ी में कनीना की मूलभूत आवश्यक चिकित्सा सुविधा, स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपके संज्ञान में भी लाई गई थी किंतु कनीना अप नागरिक अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। ना कोई मशीन है ना कोई एमडी/एमएस या गाइनी डॉक्टर उपलब्ध है। अस्पताल में सुविधा होने के कारण क्षेत्र वासियों को समय रहते इलाज न मिलने कारण अप्रिय घटना घट रही हैं। ऐसे में इसे प्रथम परामर्श इकाई / फस्र्ट रेफरल यूनिट घोषित करने की मांग की गई है। क्या कहते हैं पदाधिकारी सेवा कनीना मंडी-
 जिला महेंद्रगढ़ की सबसे पुरानी प्रमुख मंडी कनीना है जो एक प्रमुख व्यापार का केंद्र बना हुआ है। जिसके तहत 53 गांव शामिल किए गए हैं। लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। वर्तमान में कनीना अस्पताल में 400 मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी लगती है परंतु चिकित्सा सुविधा नहीं होने कारण उचित इलाज नहीं मिलता और लोगों को मजबूरन रेवाड़ी या नारनौल जाना पड़ता है। सचिवालय बनने के बाद यह संख्या और भी अधिक बढऩे की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित समस्या का सही निदान तभी संभव हो पाएगा जब इस प्रथम परामर्श इकाई का दर्जा मिल जाएगा।
-- जगदीश आचार्य जिला अध्यक्ष,सेवा भारती हरियाणा
कनीना क्षेत्र विशेष कर चिकित्सा सुविधा में सदा पिछड़ता रहा है जबकि गरीब, मजदूर, किसान एवं पिछड़ा समाज से यह क्षेत्र भरा हुआ है जो इलाज के लिए दूर दराज जाने में सक्षम नजर नहीं आते। मजबूरीवश वे कनीना के अस्पताल आते जाते है किंतु यहां किसी प्रकार की कोई चिकित्सा संबंधित सुविधा नहीं मिल पाती जिसके कारण मरीजों के साथ अप्रिय घटना स्वाभाविक है। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में भवन की कोई कमी नहीं है, बेहतरीन भवन बना हुआ है किंतु कमी है तो डॉक्टरों की। ऐसे में इसे एफआरयू घोषित कर दिया जाए तो क्षेत्र का के लोगों को लाभ मिल सकेगा। ---सुरेश शर्मा अध्यक्ष, सेवा भारतीय हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना
फोटो कैप्शन 07: कनीना का उप-नागरिक अस्पताल साथ में जगदीश आचार्य और सुरेश शर्मा







ठंड के साथ शीत लहर के बीच, कट के लिए डटे किसान, 294वें दिन जारी रहा धरना
--अनिश्चितकालीन धरने पर हैं ग्रामीण
*************************************************************
*****************************************************************
*****************************************
**********************
कनीना की आवाज।  राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनश्चितकालीन धरना 294वें दिन जारी रहा। रविवार को धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सत्यवीर सिंह नौसवा ने की और उन्होंने बताया कि शीत लहर चलने से ठंड और बढ़ गई है। धरना स्थल पर बैठे किसान सर्दी की चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन कट को लेकर किसान हिम्मत नहीं हार रहे है। उनका कहना है कि जब तक जिंदा है,हम राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए संघर्ष करते रहेंगे। केंद्र सरकार को हम बार-बार याद दिलाना चाह रहे हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर उतरने और चढऩे के लिए रास्ता होना बहुत जरूरी है। लोगों की मांग जायज है और केंद्र सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। नई पीढ़ी को इस कट की सख्त जरूरत है। केंद्र सरकार को स्वयं सोचना होगा, यदि युवा वर्ग की अनदेखी हुई, उनकी भावनाओं की कदर नहीं की गई, उसके परिणाम बुरे निकलेंगे। यहां पर पहुंचने वाले प्रत्येक आदमी के मुंह से एक ही बात निकलती है कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट जरूर बनाना चाहिए। यदि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरने चढऩे का मार्ग नहीं बना रही है, तो  इसका मतलब है, इन 50 गांवों के किसानों के साथ जमकर अन्याय हो रहा है।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष  विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि ध्केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की हुई है, उसके बाद कट के लिए आश्वासन भी दिया गया कि कट का काम जल्द शुरू हो जाएगा। धरने को चलते 10 महीने होने जा रहे हैं, कट का काम शुरू न होने के कारण लोगों में आक्रोश है। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच  कट का काम शुरू नहीं करती है, धरना स्थल पर डटे रहेंगे।
 इस मौके पर  पहलवान रणधीर सिंह, डा लक्ष्मण सिंह,पूर्व सरपंच हंस कुमार, नरेंद्र कुमार शास्त्री, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, रामभज, पंडित नंदकुमार, प्यारेलाल, पहलवान धर्मपाल,वेद प्रकाश, प्रधान तेज सिंह, अशोक चौहान,  दाताराम, नथाराम, डॉ राम भक्त, रामकुमार, सूबेदार भोले राम, सब इंस्पेक्टर रामकुमार,  मास्टर विजय सिंह, पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य, बाबूलाल,  पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: कट की मांग को लेकर धरना स्थल पर बैठे किसान।










अक्षत,पत्रक एवं श्रीराम मंदिर सहित 22 जनवरी के निमंत्रण के लिए बांटी जिम्मेदारी
-सभी वार्डों होगा अक्षत का वितरण
*************************************************************
*****************************************************************
***************************************
************************
कनीना की आवाज। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति प्रखंड कनीना के संयोजक लखनलाल जांगड़ा ने कनीना नगर के लोगों की बैठक ली। बैठक में शहर के वार्डों की कमेटियां बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां देकर अक्षत, चित्र व पत्रक सौंपे। सह-संयोजक मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने बताया कि यह 500 वर्षों का वनवास राम का नहीं था यह वनवास तो हमारा था, एक-एक सनातनी का था, राम बिन हमारा भटकाव अब समाप्त हो रहा है। श्री राम आ रहे हैं, हमारे अराध्य प्रभु राम आ रहे हैं। इसलिए वार्ड अनुसार अलग-अलग जिम्मेवारी देकर अक्षत, मंदिर के चित्र, पत्रक बांटे गए, जिसमें वार्ड एक की पालाराम, वार्ड दो में श्यामसुंदर, वार्ड चार में धनुष शर्मा, वार्ड पांच में रामप्रताप मास्टर, वार्ड छह में दिलावर सिंह, वार्ड सात में मनीष, वार्ड आठ में जगदीश आचार्य, वार्ड नौ में नित्यानंद, वार्ड दस में मोहन सिंह पूर्व पार्षद, वार्ड 11 में अनिल कुमार, वार्ड 12 में कंवरसैन वशिष्ठ, वार्ड 13 में मा. सुरेन्द्र सिंह सभी ने शहर में घर घर जाकर ये निमंत्रण पत्र देने हैं।
     सभी शहर के तमाम मंदिरों जाकर ये सुनिश्चित करें कि आने वाली 22 जनवरी को हर घर व मंदिरों में दीपक जलाकर दीपावली कि तरह उत्सव मनाया जाये, सभी अयोध्या नहीं पहुंच सकते लेकिन सभी अपने-अपने घर मंदिर में अयोध्या जैसे खुशी मनाई जाएगी। हमारा वर्षों पुराना सपना पूरा हो रहा है। सभी जय श्रीराम के नारों की जयघोष के साथ प्रचार प्रसार के लिए चल पड़े। इस मौके पर प्रखंड संयोजक सुनील कुमार ने जिम्मेदारियां सौंपी।
इस मौके पर शिव कुमार अग्रवाल, देशराज, कुलदीप बोहरा, मदनलाल गेरा, सवाई सिंह, डाक्टर विनोद, अमित, मनीष, गोविंंद, हिमांशु आदि रामभक्त मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: अक्ष्त एवं पत्रक सहित निमंत्रण देने के लिए तैयार कनीना की श्रीराम टीम।







समारोह स्थल के पानी से उगाएगा किसान फसल
- जल संरक्षण के बनाया है 60 हजार लीटर का स्टोर
*************************************************************
*****************************************************************
************************************
***************************
कनीना की आवाज। सरकार घटते जल स्तर को लेकर चिंतित है तथा जल संरक्षण पर ध्यान देने की बात कह रही है। सरकार की नीतियों पर चलते हुए कनीना का किसान हनुमान सिंह अपने खेत में जल संरक्षण कर, संरक्षित जल से सिंचाई करेगा। परिवार में मैरिज पैलेस बनाया हुआ है। मैरिज प्लेस में हजारों लीटर पानी खराब हो जाता है किसान हनुमान सिंह ने अपनी सोच को विस्तृत करते हुए मैरिज प्लेस से निकलने वाले खराब जल को अलग-अलग हौदियों से गुजर कर छलने लगाकर पानी को साफ करेगा और साफ पानी को एक स्टोर टैंक में जमा करेगा स्टोर टैंक 60 हजार लीटर पानी तक स्टोर कर सकेगा। इसी पानी से अपने खेत की सिंचाई करेगा। हनुमान सिंह ने बताया कि सरकार जल संरक्षण पर ध्यान दे रही है। ऐसे में जो जल मैरिज प्लेस में व्यर्थ बहता है उसका सदुपयोग करने के लिए उन्होंने यह एक योजना बनाई है। योजना ही नहीं बनाई अपितु इसको अमल में ला दिया है। तीन अलग-अलग हौद बनाए गए हैं इनमें गंदा जल आकर गिरेगा जिसे छाना जाएगा, अंदर जालियां लगा दी है। इन जालियों से गंदा पानी गुजरेगा जो छनकर आगे जाएगा। इस प्रकार एक के बाद एक हौद से होता हुआ, कूड़े कचरे रहित जल स्टोर टैंक में जमा होगा। स्टोर टैंक से भूमिगत पाइप दबाई जा रही हैं ताकि इस जल को समीप के अपने खेतों में सिंचाई के काम में लिया जा सके। इस प्रकार आम के आम और गुठली के दाम वाली कहावत लागू होगी। एक और जहां मैरिज प्लेस में पानी प्रयोग होगा वही खराब पानी से यह किसान अपने खेत की सिंचाई करेगा।
फोटो कैप्शन 4: अपने खेत में दिखाता हुआ हौद जहां पानी मैरिज प्लेस से आएगा।








दो किसान कनीना की शान, बनाई पहचान
एक ने ईख तो दूसरे ने ड्रैगन फ्रूट उगाया, कमाया लाभ
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************
**************************
कनीना की आवाज। कनीना में यूं तो अनेक प्रगतिशील किसान है जिन्होंने न केवल अपने कृषि कार्यों से क्षेत्र में नाम कमाया है अपितु हरियाणा सरकार द्वारा सम्मान भी मिला हुआ है। किंतु कनीना के दो किसान हैं जिन्होंने अपनी नई पहचान बनाई है।
इन किसानों में रामप्रताप एवं विजयपाल प्रमुख है। दोनों ने अपनी अपनी पहचान बनाकर नाम कमाया है।
 राम प्रताप पूर्व में शिक्षक रह चुके हैं और इन्होंने अपने पुत्र की मदद से ने केवल करीब एक एकड़ जमीन पर अलग-अलग पौधे उगाकर नाम कमाया है वहीं वर्तमान में उन्होंने चार-चार फीट की सर्दी वाली घिया उगा रखी है। हर वर्ष लंबी घिया पैदा होती है। जिससे इन्होंने नाम कमाया है। राम प्रताप ने बताया ये घिया सर्दियों में अच्छी पैदावार देती है गर्मियों में नहीं। उन्होंने अपने खेत में जहां हरी पत्तेदार सब्जियां ,अमरूद, बेरी, चंदन, अनार आदि कितने ही पौधे उगा रखे हैं वहीं बेहतर दर्जे के अमरूद एवं बेर फल भी प्राप्त किए हैं। उन्होंने विभिन्न हरी पत्तेदार सब्जियों से अपने बाग को चमकाया है वहीं गेंदा, हल्दी, प्याज, लहसुन, नेपियर घास, गन्ना, चने का साग एवं विभिन्न सब्जियां उगाकर नाम कमाया है। श्री कृष्ण गौशाला से गोबर का खाद अपने खेत में पैदावार में डालता है। परंतु वर्तमान में उनका 1000 ड्रैगन फ्रूट उगा रखे हैं जो अभी से पैदावार देने नहीं लगे हैं किंतु उन्हें विश्वास है कि अगले वर्ष हर हाल में ड्रैगन फ्रूट से फल प्राप्त होंगे जिसकी बाजार में अच्छी कीमत आंकी गई है। पहले भी किसान ने बेर एवं हल्दी उगाकर नाम कमाया है वहीं कोरोना काल में लोगों की सेवा की। कोरोना काल में अच्छी मांग रही है। वही लंबी घिया की पैदावार लेकर भी इन्होंने नाम कमाया है। उनके खेत को देखने के लिए विभिन्न किसान और सब्जी एवं फल उत्पादक लोग पहुंच रहे हैं।
उधर विजयपाल ने परंपरागत खेती की बजाय ईख उगाकर नाम काम रखा है। विगत 3 सालों से विजयपाल अपने खेत में ईख उगाता आ रहा है। इस बार उन्होंने तीन एकड़ में ईख पैदा की है। विजयपाल ने बताया कि हर वर्ष 5 लाख रुपये की आय हो जाती है जबकि खर्चा 50 हजार के करीब आता है। उन्होंने बताया कि झज्जर क्षेत्र से गन्ने की प्योद लाकर लगाई थी और आज भी वो चल रही हैं। जहां उनके खेत से गन्ने ले जाने वाले गन्ने लाते हैं वही जूस के समय विजयपाल गन्नों की सप्लाई बाजार में करते हैं। उन्होंने बताया कि 5 लाख रुपये तक की आय हो जाती है। वह खुश है, उनका पूरा परिवार इस काम में जुटा रहता है और खेत में आज के दिन ईख देखने से बनती है। खरीददार उनके खेत में जाकर गन्ने लेकर जाते हैं यहां तक की गन्ने बेचने वाले भी उनके यहां से गनन लेकर जाते हैं। उनका कहना है कि मार्च महीने में यह ईख लगाई गई थी अब यह पैदावार दे रही है। प्रारंभ में ,पहले साल उन्हें कुछ लाभ कम मिला किंतु लगातार लाभ अधिक प्राप्त होता जा रहा है। दक्षिण हरियाणा में उन्होंने रेतीले क्षेत्र में ईख लगाकर अपना नाम कमा रखा है।
 फोटो कैप्शन 2 व 3: किसान राम प्रताप लंबी घिया एवं डै्रगन फ्रूट दिखाते हुए
फोटो कैप्शन 01: किसान विजयपाल ईख की कटाई करते हुए।








बादल छाए रहे और बाद में खिली धूप
--चार दिनों से पड़ रही थी धुंध
*************************************************************
*****************************************************************
*****************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में चार दिनों के बाद सुबह सवेरे रविवार को बादल छाए रहे जिसके कारण ठंड का प्रभाव कम महसूस हुआ वहीं। दोपहर पश्चात बादल छट गए और धूप खिली। धूप देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे क्योंकि चार दिनों से सूर्य देव के दर्शन न होने से फसल पर कुप्रभाव होने की संभावना बन गई थी। ऐसे में अचानक बादल छाए रहे और ठंड घट गई किंतु दोपहर आते आते बादल भी छट गए और धूप खिल गई।
  उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी धुंध कभी बादल, कभी शीत लहर तो कभी धूप खिल रही है। किसानों के खेतों में इस समय अच्छी फसल खड़ी हुई है। अगर मौसम सही चला तो किसानों का अंदेशा है कि भविष्य में अच्छी पैदावार होगी। बहरहाल किसान टकटकी लगाए फसलों को निहार रहे हैं वहीं पल पल बदलने वाले मौसम पर भी नजर जमी हुई है।





16 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
1 जनवरी से होंगे 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************
**************************
कनीना की आवाज। जहां विगत दिनों से शीत लहर धुंध का प्रकोप चल रहा था वहीं विद्यार्थी स्कूलों में कठिनाई से पहुंच रहे थे वहीं अब रविवार को धूप खिल गई है। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक के अवकाश घोषित कर दिए हैं। 16 जनवरी को फिर से स्कूल खुलेंगे। मुख्याध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष सरकार शीतकालीन अवकाश घोषित करती है। ये 15 दिनों के होते हैं, 15 दिनों के बाद फिर से स्कूल खुल जाएंगे। क्योंकि ठंड अधिक होने के कारण स्कूलों में पढ़ाई बाधित होती है और घर बैठकर विद्यार्थी अच्छी प्रकार तैयारी कर सकेंगे।








अलविदा 2023
वर्ष 2024 के लिये, लिये जा रहे संकल्प
*************************************************************
*****************************************************************
***************************************
************************
कनीना की आवाज। नव वर्ष 2024 का आगाज होने जा रहा है और नए साल के आगमन पर लोग कई बुराइयां त्यागने को कटिबद्ध हैं वहीं क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्ष 2023 कई कड़वे एवं मीठे अनुभव छोड़कर जा रहा है।
  कनीना क्षेत्र के कुछ युवा जनसेवा में तो कुछ बेटी बचाने के लिए कटिबद्ध हैं। युवाओं में नए वर्ष को लेकर तैयारियां चल रही हैं। क्या कहना है लोगों का--
नए साल से गायों की सेवा करने का संकल्प ले चुके हैं। गायों की दुर्गति से वे परेशान हैं। उनका कहना है कि वे गायों के लिए भोजन कराने तथा गौशालाओं में सेवा करने का काम करते रहेंगे। उनका मानना है कि गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गायों की सेवा से सभी प्रकार के कष्ट एवं दरिद्रता मिट जाती है। ऐसे में वे वर्ष 2024 में गायों की सेवा करते रहेंगे।
  ---समाजसेवी सुरेश कुमार
मेरे परिवार में महज दो लड़कियां हैं और लड़का नहीं हैं। ऐसे में वे बेटी बचाने तथा बेटियों को पढ़ाने के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। वे दूसरों को भी बेटी बचाने की प्रेरणा देंगे तथा अपनी कलम से बनाए जाने वाले भजन एवं गीत भी लड़कियों को बचाने एवं उनकी शिक्षा दीक्षा को अर्पित किए जाएंगे। वे वर्ष 2024 को बेटियों के रूप में मनाना चाहते हैं।
  --- महेंद्र कुमार झाड़ली
 गाय एवं बेटी दोनों के लिए अपना नया वर्ष लगाएंगे। उनका कहना है कि घमते हुए गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने तथा बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलवाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने की प्रेरणा देते रहेंगे। वे लोगों से मिलकर बेटा हो या बेटी एक समान होने की बात समझाएंगे तथा उन्हें बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। वे वर्ष 2024 के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
---  समाजसेवी अजीत कुमार
 मैं आर्य समाज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह गायों की सेवा और आर्य समाज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे और दूसरे लोगों को भी इस अभियान में जुडऩे की अपील करेंगे। उनका कहना है कि यह दोनों ही कार्य समाज के लिए बहुत जरूरी है।
  --राव मोहर सिंह आर्य समाज प्रधान
 नये साल में देशभक्ति की बयार बहाना चाहते हैं। समाजसेवा से लंबे समय से जुड़े हुये हैं। वे नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं विभिन्न शहीदों के लिए कटिबद्ध रहेंगे तथा उनकी शिक्षाएं जन जन तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे। समाजसेवा में अहं योगदान दूंगा।
-- विनय कुमार एडवोकेट
 फोटो कैप्शन: अजीत कुमार, विनय कुमार एडवोकेट, पेंटर सुरेश कुमार,राव मोहर सिंह,  महेंद्र झाड़ली।