Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, March 29, 2023

 बाघोत कट के लिए 17वें दिन भी धरना जारी
--सीताराम विधायक ने दिया श्री गडकरी को ज्ञापन
-सीताराम विधायक ने दिया श्री गडकरी को ज्ञापन
****************************************************
*********************************************************************
***************************************
********
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग बाघोत के बीच कट छोडऩे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि सेहलंग ने  बताया कि  नेशनल हाइवे 152-डी पर गांव  सेहलंग बाघोत के बीच दोनों तरफ कट छोडऩे की मांग को लेकर 40 गांव का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सेहलंग बाघोत कट संघर्ष समिति ने अटेली विधायक सीताराम यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने 40 गांव की मांग को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मिलकर उनके किए हुए वादे को याद दिलाया। सीताराम यादव जी ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त किया सेहलंग बाघोत कट  क्यों आवश्यक है। अटेली विधायक सीताराम  के निवेदन पर  नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सेहलंग बाघोत कट को लेकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं जब तक कट का कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक हम धरना जारी रखेंगे हम माननीय विधायक जी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने हमारी मांगों को मंत्री जी के सामने रखा। धरना कट का कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर वीरपाल सरपंच श्याना,मक्खन लाल बसई,जर्मन सरपंच पाथेड़ा,दलबीर सरपंच गिहार,विजयपाल सेहलंग, कर्ण सिंह नौताना,जगदीश प्रसाद सेहलंग,सत्यवीर सिंह पूर्व सरपंच नौसवा, पवन कुमार पालड़ी,प्रतीक हिन्दू कनीना,सचिन हिन्दू भोजावस,सुरेश कुमार मानपुरा, उमेद सिंह भोजवास,दीपक तलवाना,साहिल खेड़ी, मा.महेंद्र सेहलंग आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: कट को लेकर सीताराम विधायक, नितीन गडकरी को ज्ञापन देते हुए।

महेंद्रगढ़ पुलिस की दमदार एवं उत्कृष्ट पैरवी ने नाबालिग से कुकर्म करने के मामले में आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
***********************************************************
************************************
**********************
-नाबालिग से कुकर्म करने के मामले में आरोपी को माननीय न्यायालय ने सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सजा व 50,000/- का जुर्माना लगाया
********************************************************
*******************************
*****************

कनीना की आवाज। नाबालिग से कुकर्म करने के मामले में आरोपी को माननीय श्री अमनदीप दीवान स्पेशल कोर्ट/अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट, पॉक्सो नारनौल की कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कठोर कारावास (06 पोस्को एक्ट के तहत 20 साल कैद की सजा व ? 50,000/- जुर्माना) की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।
इस मामले में थाना कनीना ने वर्ष 2021 में अभियोग पंजीबद्ध किया था। मामले की सुनवाई माननीय श्री अमनदीप दीवान स्पेशल कोर्ट/अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट, पॉक्सो नारनौल की कोर्ट में हुई। माननीय न्यायालय में सुनवाई के दौरान उप जिला न्यायवादी भारत भूषण दहिया ने मामले में अभियोजन के पक्ष में प्रभावशाली पैरवी करते हुए माननीय न्यायाधीश के सम्मुख दलीलें पेश करते हुए आरोपी को सजा दिलाने में भूमिका निभाई। सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने मामले को बहुत ही संगीन माना और दोषी की सजा में कोई नरमी नहीं बरती। मामले के अनुसार वर्ष 2021 मे थाना कनीना पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोपी पर नाबालिग बच्चे के साथ गलत काम करने के आरोप थे।
शिकायत पर थाना कनीना पुलिस के द्वारा बिना किसी विलंब के अभियोग अंकित किया गया। इसके बाद नाबालिग के माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए तथा जांच इकाई के द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्यों का आंकलन कर अभियोग में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया था। माननीय न्यायालय ने अभियोग में सुनवाई करते हुए आरोपी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई व  50,000/-रुपये का जुर्माना लगाया।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जिला महेंद्रगढ़ के सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध व पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत का बिना किसी विलंब के शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित करें। पुलिस के द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पुलिस कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में आरोपी को दंड व पीडि़त को न्याय दिलाने का कार्य करें।

कंजकों को कराया गया भोजन, गुरुवार को भी कराया जाएगा भोजन
******************************************
*******************************************************
************************************
********************
कनीना की आवाज। दुर्गा अष्टमी पर कंजकों को भोजन कराया और उन्हें दान पुण्य किया। गुरुवार को भी भोजन कराया जाएगा । दोपहर तक कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रहा। यही नहीं अपितु कुत्तों एवं कौवों ने भी जी भर के भोजन किया। हरियाणा सरकार ने दुर्गा अष्टमी पर स्कूलों का समय भी बदल दिया था।
मंगलवार से कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी है। दुर्गा सप्तमी से सिलसिला शुरू हुआ था और दुर्गा नवमी गुरुवार को भी जारी रहेगा। वैसे तो कंजकों की कमी रही वहीं उन्हें जबरन खाना खाना पड़ा।
  नवरात्रों के आठवें दिन मंदिरों में पूजा अर्चना का जोर रहा वहीं मां की कढ़ाई की गई। विभिन्न मंदिरों में रौनक देखने को मिली। गुरुवार को क्षेत्र में नवरात्रे पूर्ण होने जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर हवन, कढ़ाई, भजन एवं सत्संग होते रहे।
 इस हाइटेक युग में जहां खानपान में तीव्र गति से बदलाव आ रहा है वहीं नवरात्रों में कंजकों को खाना खिलाने में भी बदलाव आ गया है।   हाइटेक युग में जहां हलवा पुड़ी एवं शुद्ध देशी घी से बनी वस्तुओं से इंसान का मोह भंग हो रहा है। नवरात्रों पर कंजकों को भी अब फास्ट फूड खिलाकर प्रसन्न किया जाता है। कुरकुरे, लेज, ठंडा आदि खिलाकर बच्चों को प्रसन्न किया जाता है। बच्चे भी इन चीजों को खाकर प्रसन्न होते हैं और यहां तक कि उनको भेंट में मिले पैसों से भी वे फास्ट फूड अधिक खाते हैं।
 नवरात्रों के दिनों में फल एवं सब्जियां महंगी रही हैं।  केले से लेकर सेब तक महंगे हैं। इन चीजों की जरूरत हर घर में रहती है।
फोटो कैप्शन 10: कंजकों को भोजन कराते हुए।

शिविर में योगाचार्य ने करवाये योग
*************************************
*********************************************
*****************************

कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना के तत्वाधान में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योगाचार्य महेश ककरालिया ने  योग के साथ करवाई। आसन,मुद्रा , प्राणायाम करने के तरीके तथा इनसे होने वाले लाभ के बारे बताया। कार्यक्रम अधिकारी भारती व संदीप ककरालिया ने बताया की स्वयंसेवकों ने मंदिर की चारदीवारी के बाहर की साफ सफाई की । सायंकाल में  चिकित्सा अधिकारी अंकित शर्मा  नागरिक अस्पताल कनीना ने बीमारियों  तथा इनसे रखरखाव के  बारे में जानकारी दी। इस मौके पर  डा. बलराज, यतेन्द्र राव , अजय, आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: शिविर में योग करवाते हुए योगाचार्य।

एसडीएम ने किया आयुष्य कैलेंडर का विमोचन
-स्वास्थ्य जागरुकता को बढ़ाने में लाभदायी साबित होगा यह कैलेंडर- एसडीएम सुरेंद्र सिंह
***********************************************************
**************************************************************
***********************************
**********************************
कनीना की आवाज। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के दूसरे चरण के तहत बुधवार को कनीना स्थित एसडीएम कार्यालय में आयुष्य मन्दिरम संस्था द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप तैयार किये गए आयुष्य कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कैलेंडर का लेखन एवं सम्पादन आचार्य जय प्रकाशान्द द्वारा किया गया हैं। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने आयुष्य कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि यह कैलेंडर ग्रामीण क्षेत्रों में  स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा तथा इस कैलेंडर का अनुसरण करके आमजन अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित व सुदृढ़ करके अपने आप को पूरी तरह से फिट रख सकेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आचार्य जयप्रकाशान्द द्वारा की गई खास पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कैलेंडर में प्रकाशित सामग्री सभी लोगों की शारीरिक, मानसिक एवम आध्यात्मिक प्रगति के लिए काफी प्रभावी साबित होगी। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले कनीना में विशाल निशुल्क योग शिविर लगाये जाने के प्रस्ताव का भी स्वागत किया।

पूरे वर्षभर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपडेट रखेगा आयुष्य कैलेंडर-
इस मौके पर आचार्य जयप्रकाशान्द ने आयुष्य कैलेंडर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान के भौतिकावादी व भागदौड़ भरे परिवेश में अधिकतम बीमारियों/रोगों का मूल कारण आहार, विहार, आचार, विचार और स्वच्छता के प्रति लापरवाही व जागरूकता की भारी कमी माना गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कैलेंडर में व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थो की शुद्धता, चित्त की शुद्धता (विचार और भावों की सकारात्मकता) पर विशेष बल दिया गया है।इसमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता दिवस की विस्तृत जानकारी के साथ  हिंदु तिथि, वार, व्रत-त्यौहार व संतों-महापुरूषों की जयंतियों, स्वास्थ्य स्लोगन एवं नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को जगाने सहित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों एवं तथ्यों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कैलेंडर जनवरी से शुरू ना होकर हिन्दू माह चैत्र (नवरात्रि) से शुरू होता है।
फोटो कैप्शन 08:आयुष्य मंदिर संस्था द्वारा तैयार किए गए आयुष्य कैलेंडर का विमोचन करते कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह,आचार्य जयप्रकाशानंद तथा अन्य गणमान्य लोग।

जगराता व जागरण से आत्मा में अच्छी प्रवृत्तियां होती हैं जागृत
******************************************************
**********************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। जगराता व जागरण से आत्मा में अच्छी प्रवृत्तियां जागृत होती हैं। इसलिए हमें जागरण कीर्तन भंडारा आदि धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। ये उद्गार प्रमुख समाजसेवी बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने कनीना में मां शेरावाली मंदिर कमेटी के प्रांगण में आयोजित मां शेरावाली के जागरण में श्रद्वालुओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने मां शेरावाली का शानदार जगराता आयोजित करने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों तथा श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में होते रहने चाहिए। इससे समाज में सद्भाव आपसी भाईचारा प्रेम, सौहार्द बढ़ता है। जागरण में पहुंचने पर मंदिर कमेटी सदस्यों ने अतरलाल को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। दिन में माता का प्रसाद भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
फोटो कैप्शन 5: मुख्य अतिथि अतरलाल का जागरण में पहुंचने पर स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत करते हुए समिति सदस्य।

नवीन कुमार  स्वदेशी जागरण मंच के खंड संयोजक नियुक्त हुए
*****************************************************
*****************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक राजेश शास्त्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि स्वदेशी जागरण मंच आज देश के अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका के लिए भारतीय उत्पादन को लेकर जन जागरण का अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए संगठन की महती आवश्यकता अनुभव करते हुए नवीन कुमार यादव पूर्व सरपंच रसूलपुर को स्वदेशी जागरण मंच का कनीना खंड संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर रणवीर सिंह ने कहा  कि महेंद्रगढ़ जिला स्वदेशी जागरण मंच अनेक अभियान करके अपने संगठन और कार्यों को तेजी से बढ़ा रहा है।
फोटो कैप्शन : नवीन।

आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान में मिला पांचवां स्थान
**********************************
********************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता सत्यनारायण यादव वरिष्ठ अधिवक्ता पंजाव एण्ड हरियाणा हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान में पांचवां स्थान पाया है।
सत्यनारायण ने बताया कि आम आदमी पार्टी की 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। अब तक जिला महेन्द्रगढ़ में 50 हजार से अधिक सदस्य बना चुके हैं।

लक्कीराव सीगड़ा बने सीसीआई हरियाणा के महासचिव
-बोले उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों की करेंगे रक्षा
*************************************************
*****************************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। यूथ आइकान लक्कीराव सीगड़ा को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में सीसीआई का महासचिव नियुक्त किया गया हैं।
लक्की सीगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ. अनन्त शर्मा के मार्गदर्शन में सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण शर्मा एवं महासचिव भावना साहनी द्वारा अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल एसके कौशल के कर कमलों से नियुक्ति पत्र देकर महासचिव की जिम्मेवारी दी गई।
लक्की सीगड़ा ने बताया कि सीसीआई का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज में जन जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना हैं। व्यापार का दुरुपयोग करने वाले, ठगी, धोखाधड़ी, मिलावट खोरी जैसे अपराधों में लिप्त अपराधियों का विरोध कर उपभोक्ताओं को शोषण से मुक्त कर उनके अधिकारों को सुरक्षित कर उनको सहायता देना भी हैं। उपभोक्ता संरक्षण आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिसका उद्देश्य अनुचित व्यापार अभ्यासों के विरुद्ध उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष एवं कुशल समाधान सुनिश्चित करना हैं। वर्तमान समय में उपभोक्ता के भौतिक संरक्षण की अति आवश्यकता हैं। उपभोक्ताओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।
सीगड़ा ने सीसीआई का आभार जताते हुए कहा की सीसीआई ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है वह उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों की टीम को भी साथ जोड़ेंगे। इसी कार्यक्रम में हरियाणा सीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एन.सी.राणा पंचकूला को दी गई हैं। शीघ्र ही कुछ उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर हरियाणा की कार्यकारिणी का गठन भी करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरों के हरियाणा ब्रांच हेड डायरेक्टर सौरभ तिवारी, एन.सी. राणा, एसके जैन, वीके शर्मा,पंकज कपूर, मनीषा चौधरी सहित अन्य अतिथिगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: लक्कीराव सीगड़ा को नियुक्ति-पत्र देते सीसीआई के राष्ट्रीय पदाधिकारी।

मैसेज क्लिक करते ही कट गये 38 हजार रुपये
****************************************
**********************************************
***************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव ककराला निवासी सतीश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि 25 दिसंबर 2022 को मोबाइल पर फोन आया और कहा कि आपके पास एक संदेश आ रहा है, आपके खाते में पैसे आ रहे हैं। आपको एक संदेश प्राप्त होगा उसे क्लिक करना। ज्यों ही उनके पास संदेश प्राप्त हुआ और पीडि़त ने संदेश को क्लिक किया उसके खाते से 38,000 कट गए। गत दिवस उन्होंने कनीना पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

कालेज से विभिन्न सामान चोरी
-चोरी का मामला अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज
******************************************
*********************************************
**************************************

कनीना की आवाज। कनीना के डीएवी सीईटी कनीना से विभिन्न सामान चोरी हो गया। कनीना पुलिस में नंदलाल शर्मा ककराला ने चोरी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि वह डीएवी सिइटी में कनीना में क्लर्क पद पर 2015 से कार्यरत है। 27 मार्च की सुबह गार्ड बालकिशन तथा बीर सिंह माली ने फोन पर सूचना दी कि कालेज से दो एसी तथा एक एसी की आउट यूनिट जो 2005 में खरीदी थी, अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। जब नंदलाल कालेज में पहुंचा पूछताछ की तो रात को रात को सब सामान ठीक था किंतु सुबह देखा तो दो एसी, एक एसी का आउट यूनिट तथा एक लेजरजेट प्रिंटर गायब थे। कनीना पुलिस ने उनके बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

खाते से से कट गए 57450 रुपये
-मामला दर्ज
******************************
***********************************
***********************************
**
कनीना की आवाज। धर्मवीर स्याणा निवासी ने उनके खाते से अज्ञात ठगों द्वारा पैसे ठगने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि मैं धर्मवीर तथा महेंद्र सिंह ने ईट भट्ठा किया हुआ है। 28 फरवरी को उनके पास फोन आया कि उन्हें ईंट चाहिए।
उसके बाद पुन: पीडि़त के फोन पर दूसरे फोन नंबर से फोन आया कि मेरे पापा डा अशोक ने आपसे ईंटों की बात की थी। मैं उसका लड़का बोल रहा हूं। आप फोन-पे नंबर बता दो। मैं पैसे डाल देता हूं। पीडि़त ने अपने फोन नंबर बता दिए। पीडि़त के पास 10 रुपये का संदेश आया। मैसेज को क्लिक करने पर खाते में 10 रुपये आ गए। उसके बाद ठग ने दोबारा 36450 रुपये का मैसेज डाला। पीडि़त ने मैसेज को क्लिक किया तो 36450 रुपये खाते से कट गए। पैसे वापस भेजने को कहा तो ठग ने दोबारा 20000 रुपये का मैसेज किया और कहा कि अब क्लिक करो, पैसे वापस आ जाएंगे। जब पीडि़त ने संदेश को क्लिक किया तो खाते से 20000 रुपये और कट गए। फिर ठग ने कहा कि ज्यादा पैसे नहीं भेजे जा रहे जा रहे हैं। मैं 1000 रुपये भेज रहा हूं, आप क्लिक करना। जैसे हजार रुपये के संदेश को क्लिक किया तो हजार रुपये भी कट गए। तत्पश्चात ठग ने कहा कि आपके नंबर पर पैसे नहीं जा रहे कोई दूसरा फोन नंबर बताओ तो पीडि़त ने अपने चाचा के लड़के मनोज का फोन-पे नंबर बता दिए।  मनोज के खाते से भी 6000 निकाल लिए। इस प्रकार अज्ञात ठग ने पीडि़त के खाते से 57450 रुपये और मनोज के खाते से 6000 की धोखाधड़ी कर ली है। धर्मवीर की शिकायत पर अज्ञात ठगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

विधि विधान से करनी चाहिए सिद्धिदात्री की पूजा-सुरेंद्र शर्मा
-बच्चियों को खिलाए खाना
******************************************
**************************************************
*************************************
*******
कनीना की आवाज। मां सिद्धिदात्री नवरात्रि तिथि महानवमी के नाम से प्रसिद्ध है। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधि विधान से की जाती है। विस्तृत जानकारी देते हुये कनीना के सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को कार्य की सिद्धि प्राप्त होती है। साथ ही शौक रोग एवं भय से मुक्ति मिलती है। देव, गंधर्व, सूर्य आदि भी सिद्धियों को प्राप्ति के लिए मां सिद्धिदात्री की आराधना करते हैं। माता सिद्धिदात्री हर मनोकामना को पूर्ण करने वाले हैं। देवों के देव महादेव भी इनकी पूजा करते हैं। शीतकालीन नवरात्रि शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सिद्धिदात्री मां की पूजा की विधि-
माता सिद्धिदात्री कमल के फूल पर विराजमान और सिंह की सवारी करने वाली मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं में गदा, चक्र, कमल का फूल, शंख धारण करती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बह्मांड के आरंभ में सर्वशक्तिमान देवी आदि पराशक्ति भगवान शिव के शरीर के बाएं भाग जाती का रूप में प्रकट हुई थी। मां सिद्धिदात्री की होने वाली पूजा से व्यक्ति को समस्त प्रकार की सिद्धियां प्राप्त हो सकती है। मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए अपने समस्त भय से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। मार्कंडेय पुराण में बताया गया है कि देवों के देव महादेव जब तारक मंत्र देते हैं तो मासिक जाति का मतदान करने वाले व्यक्ति को मोक्ष प्रदान करती हैं। माता सिद्धिदात्री अपने भक्तों के लिए आशीर्वाद प्रदान करती हैं। महा नवमी के दिन प्रात: काल में स्नान आदि से निर्मित हो जाए। इसके पश्चात मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजन करें जिसमें उनको पुष्प, अक्षत, सिंदूर, धूप एवं फल आदि समर्पित करें। षोडशोपचार पूजा करें। आज के दिन मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाले अनहोनी से आपका बचाव होगा। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। इनकी पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करना उत्तम होगा। प्रात:काल उठकर माता सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना अनिवार्य है। मां दुर्गा को मीठा हलवा, खीर, मालपुआ, नारियल मिष्ठान बहुत अच्छी है। नवरात्रि में उनको इन सामग्रियों का भोग लगाना चाहिए। माता रानी को सभी प्रकार का हलवा पसंद है। छोले का भोग लगाना चाहिए।  आरती के पश्चात महानवमी को भी लोग कन्या पूजा करते हैं। कन्याओं को माता दुर्गा का साक्षात स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन के लिए आप कन्याओं को अपने यहां आमंत्रित करें उनके आगमन पर उनका चरण धोकर स्वागत करें और वंदना करें और श्रद्धा पूर्वक आसन पर बैठाये। अब उनको अक्षत पुष्प आदि से पूजन करें और तिलक करें। आरती उतारे इसके पश्चात उनको घर पर बने पकवान भोजन कराएं । भोजन होने के बाद उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें तथा दान दक्षिणा देकर उन्हें खुशी खुशी विदा करें माता रानी ऐसा करने से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं और अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इसलिए सभी भक्तों को माता रानी की आराधना बड़े प्रेम और स्नेह के साथ करनी चाहिए। वन वांछित फल देने वाली जो हमारे मन में है वह सिर्फ माता ही जान सकती है और माता हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
फोटो कैप्शन:सुरेंद्र शर्मा

नमो देवी..............
एक ही परिवार में 4 डाक्टर तथा एक जेआरएफ
*******************************************
***********************************************
*****************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव झगड़ोली निवासी डा अजीत शर्मा के परिवार में जहां दो महिलाओं सहित कुल 4 डाक्टर है तथा एक महिला जीआरएस जूनियर रिसर्च फेलोशिप रसायन शास्त्र में, भारत भर में चौथा स्थान प्राप्त कर के पास ही है। यहां तक की एक पुत्र भी उच्च योग्यता प्राप्त है।
डा अजीत शर्मा ने बताया कि स्वयं प्रैक्टिस कर रहे हैं और 1989 से कनीना में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी पुत्रवधू अंजली शर्मा बीपीएस राजकीय मेडिकल कालेज खानपुर कलां, सोनीपत से एमबीबीएस करके वर्तमान में पीजी का कोर्स विजयपुरा, कर्नाटक से कर रही है। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में भी 2 सालों तक सेवा दे चुकी है। उन्होंने वर्ष 2020-21 मई कनीना नागरिक अस्पताल में सेवा दी है। डा अंजलि डा अजीत की पुत्रवधू है, ने 2010 में मैट्रिक के परीक्षा मुरादाबाद से पास की। 2012 में उन्होंने चंदौसी, मुरादाबाद से 10 जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद 2014 में एमबीबीएस बीपीएस खानपुर से पूरी की। 2021 में पीजी करने कर्नाटक विजयवाड़ा गई हुई है। अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम पाया है।
 उधर उनकी पुत्री डा. एकता शर्मा यदुवंशी स्कूल महेंद्रगढ़ से 12वीं तक पास करके पानीपत के एनसी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर करके, वर्तमान में  एसएचकेएम राजकीय मेडिकल कालेज नूह, मेवात में कार्यरत है। एकता शर्मा यदुवंशी शिक्षा निकेतन से दसवीं एवं बारहवीं करने के बाद 2016 में एमबीबीएस प्रवेश पाया। 2020 पास करने के बाद मेडिकल अधिकारी बतौर कार्यरत है। यही नहीं उनकी एक पुत्रवधू अंकिता शर्मा रसायन शास्त्र में जीआरपी की हुई है जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर पूरे भारत भर में चौथा स्थान हासिल किया है। डा अजीत शर्मा स्वयं डाक्टर है वही उनका एक पुत्र भी डाक्टर है। विकास शर्मा नारनौल से अस्पताल में कार्यरत है। 2017 में एमबीबीएस पास आउट हुआ था। बहरहाल उनके परिवार में 4 सदस्य डॉ है तथा उनका एक पुत्र भी उच्च योग्यता प्राप्त है। ऐसे में उनका परिवार डॉक्टर से भरा हुआ है।
  1989 अजीत शर्मा का बेटा एम टेक एवं एमएससी केमिस्ट्री के अतिरिक्त जेआरएफ किये हुये है। इस प्रकार पूरा ही परिवार जहां नाम कमा रहा है।
फोटो कैप्शन: अंजली शर्मा, एकता शर्मा, अंकिता शर्मा।

कढ़ाइयों की भरमार
************************
*********************************
***
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में माता की कढ़ाइयों की भरमार है। आए दिन माता की कढ़ाई की जा रही हंै। नवरात्रों का समापन 30 मार्च को होना है किंतु लोग पहले से ही कन्या कन्याओं को खाना खिला रहे हैं जिसके पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है कि नवरात्रे समापन के दिन बच्चियां विभिन्न घरों में बुक हो जाती हैं। 30 मार्च को कन्याएं उपलब्ध नहीं हो पाएंगी जिसके चलते आगे पीछे ही नवरात्रों का समापन किया जा रहा है। वैसे भी 28 एवं 29 मार्च से कन्याओं को भोजन खिलाकर प्रसन्न करने तथा नवरात्रि समापन करने का कार्यक्रम शुरू हो गया है जो लगातार दो दिन दिन चलेगा और दो दिन बच्चियों को खाना खिलाया जाएगा।

विधि विधान से करनी चाहिए सिद्धिदात्री की पूजा-सुरेंद्र शर्मा
-बच्चियों को खिलाए खाना

*************************************************

**************************************************************
कनीना। मां सिद्धिदात्री नवरात्रि तिथि महानवमी के नाम से प्रसिद्ध है। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधि विधान से की जाती है। विस्तृत जानकारी देते हुये कनीना के सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को कार्य की सिद्धि प्राप्त होती है। साथ ही शौक रोग एवं भय से मुक्ति मिलती है। देव, गंधर्व, सूर्य आदि भी सिद्धियों को प्राप्ति के लिए मां सिद्धिदात्री की आराधना करते हैं। माता सिद्धिदात्री हर मनोकामना को पूर्ण करने वाले हैं। देवों के देव महादेव भी इनकी पूजा करते हैं। शीतकालीन नवरात्रि शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सिद्धिदात्री मां की पूजा की विधि-
माता सिद्धिदात्री कमल के फूल पर विराजमान और सिंह की सवारी करने वाली मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं में गदा, चक्र, कमल का फूल, शंख धारण करती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बह्मांड के आरंभ में सर्वशक्तिमान देवी आदि पराशक्ति भगवान शिव के शरीर के बाएं भाग जाती का रूप में प्रकट हुई थी। मां सिद्धिदात्री की होने वाली पूजा से व्यक्ति को समस्त प्रकार की सिद्धियां प्राप्त हो सकती है। मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए अपने समस्त भय से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। मार्कंडेय पुराण में बताया गया है कि देवों के देव महादेव जब तारक मंत्र देते हैं तो मासिक जाति का मतदान करने वाले व्यक्ति को मोक्ष प्रदान करती हैं। माता सिद्धिदात्री अपने भक्तों के लिए आशीर्वाद प्रदान करती हैं। महा नवमी के दिन प्रात: काल में स्नान आदि से निर्मित हो जाए। इसके पश्चात मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजन करें जिसमें उनको पुष्प, अक्षत, सिंदूर, धूप एवं फल आदि समर्पित करें। षोडशोपचार पूजा करें। आज के दिन मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाले अनहोनी से आपका बचाव होगा। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। इनकी पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करना उत्तम होगा। प्रात:काल उठकर माता सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना अनिवार्य है। मां दुर्गा को मीठा हलवा, खीर, मालपुआ, नारियल मिष्ठान बहुत अच्छी है। नवरात्रि में उनको इन सामग्रियों का भोग लगाना चाहिए। माता रानी को सभी प्रकार का हलवा पसंद है। छोले का भोग लगाना चाहिए।  आरती के पश्चात महानवमी को भी लोग कन्या पूजा करते हैं। कन्याओं को माता दुर्गा का साक्षात स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन के लिए आप कन्याओं को अपने यहां आमंत्रित करें उनके आगमन पर उनका चरण धोकर स्वागत करें और वंदना करें और श्रद्धा पूर्वक आसन पर बैठाये। अब उनको अक्षत पुष्प आदि से पूजन करें और तिलक करें। आरती उतारे इसके पश्चात उनको घर पर बने पकवान भोजन कराएं । भोजन होने के बाद उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें तथा दान दक्षिणा देकर उन्हें खुशी खुशी विदा करें माता रानी ऐसा करने से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं और अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इसलिए सभी भक्तों को माता रानी की आराधना बड़े प्रेम और स्नेह के साथ करनी चाहिए। वन वांछित फल देने वाली जो हमारे मन में है वह सिर्फ माता ही जान सकती है और माता हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
फोटो कैप्शन:सुरेंद्र शर्मा

Tuesday, March 28, 2023

 पूरा सहयोग मिलता है वीएलडीए का- डा. पवन कांगड़ा
*************************************************
***********************************************************
****************************************
************
कनीना की आवाज। राजकीय पशु चिकित्सालय कनीना के डा पवन कांगड़ा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति ने बताया की वीएलडीए कत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण आदि डॉक्टर की देखरेख में करते हैं। अस्पताल में आए हुए पशुओं की ड्रेसिंग फस्र्ट एड का कार्य बखूबी से करते हैं। उनका काम बहुत सराहनीय रहता है। विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अपना पूरा सहयोग देते हैं परंतु झोलाछाप लोगों की वजह से पशुपालक आर्थिक नुकसान उठा रहे और वो पशुओं पर अत्याचार भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों से कभी भी पशुओं का इलाज न करवाये वरना एंटी माइक्रोबियल रजिस्टेंस  जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

दुर्गा अष्टमी पर स्कूलों का समय बदला
*************************************
*****************************************
************************************
*
कनीना की आवाज। शिक्षा विभाग ने 29 मार्च को दुर्गा अष्टमी के समय स्कूलों का समय बदल दिया है। निदेशक माध्यमिक विद्यालय हरियाणा पंचकूला की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि केवल 29 मार्च के दिन दुर्गाष्टमी और प्रात: 10 से 2:30 तक स्कूल का समय रहेगा। जो अध्यापक और विद्यार्थी दोनों के लिए एक समान होगा।

कक्षा 9वी और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए तिथियां निर्धारित
*****************************************************
************************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा पंचकूला द्वारा कक्षा 9वी और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश तिथियां निर्धारित कर दी गई है। पत्र के अनुसार कक्षा नौवीं के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक सामान्य दाखिले होंगे। एक मई से 16 मई तक संस्था के मुखिया बिना विलंब शुल्क के दाखिले करेंगे और 17 मई से 31 मई तक खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से बिना विलंब शुल्क दाखिल किए जाएंगे। जबकि 11वीं में दाखिले प्रोविजनल आधार पर 1 अप्रैल से होंगे और सामान्य दाखिले बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम के 15 दिनों के अंदर अंदर होंगे। संस्था के मुखिया द्वारा अगले 10 विद्यालय दिवसों तक होंगे तथा संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से अगले 10 दिनों तक बिना विलंब शुल्क के दाखिले कर पाएंगे।

सेहलंग में कट की मांग को लेकर धरना के 16वें दिन जारी
-प्रो.बीरसिंह यादव श्री कृष्णा स्कूल चेयरमैन ने दिया समर्थन
**********************************************************************
*********************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव सेहलंग - बाघोत के बीच कट छोडऩे की मांग को लेकर, अनिश्चितकालीन धरना 16 वें दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मक्खनलाल स्वामी बसई ने की। उन्होंने बताया कि गांव सेहलंग से गुजर रहे नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव सेहलंग व बाघोत के बीच दोनों तरफ कट छोडऩे की मांग को लेकर 40 गांवों का अनिश्चितकालीन धरना जारी। धरना संघर्ष समिति के प्रधान विजय सिंह चेयरमैन नौताना  ने बताया कि सभी 40 गांव की पंचायत , गणमान्य व्यक्तियों  व संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया है कि 10 अप्रैल को 40 गांवों की महापंचायत बुलाई गई है,जिसमे आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा श्री नितिन गड़करी जी को इस कट को लेकर पत्र लिखा जा चुका है,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई या जवाब नहीं मिला है इसलिए हमने ये फैसला लिया है कि 40 गांवों की महापंचायत बुलाई है जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 16 वें दिन    प्रो.बीरसिंह श्री कृष्णा स्कूल चेयरमैन ने धरने को समर्थन दिया। प्रो.बिरसिंह ने कहा कि यहां पर नजदीक ही बाघोत गांव में बाघेश्वर धाम है जहां पर हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। यही नहीं यहां से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रीय विश्वविद्यालय और लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूरी झाड़ली में स्थित एक पावर प्लांट भी है। इस कट से यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा व उनका समय भी बचेगा। इस दौरान   बलवान सरपंच छितरौली,हरिओम सरपंच पोता,सत्यवीर एडवोकेट,संदीप सिंह जंजडियावास,रविप्रकाश बाबू जी पोता,सुनील खायरा,राकेश खायरा, पवन सेहलंग,करतार सेहलंग,बेड़ा सिंह पूर्व सरपंच बाघोत,राजसिंह पार्षद,वेदप्रकाश सेहलंग,राजेश पहलवान बाघोत,जगदीश सेहलंग शेरसिंह सिंह पोता, उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: कट के लिए धरना देते लोग।

चौथी पुण्य तिथि मनाई
-रामायण एवं गीता का पाठ सुनाया
*************************************
*******************************************
************************************************
कनीना की आवाज। शिक्षाविद् एवं अनेक शिक्षण संस्थानों की संस्थापक व प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट की धर्मपत्नी पुष्पा देवी की चतुर्थ पुण्य तिथि को गांव धनौन्दा स्थित महाराणा प्रताप कालेज के प्रांगण में परमार्थ दिवस के रूप में मनाया गया। गणमान्यजनों व विद्यार्थियों ने पुष्पा देवी के स्मृति स्थल परमार्थ स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विश्व शांति, कल्याण एवं पर्यावरण की शुद्धि के लिए वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया तथा रामायण व गीता का पाठ किया गया।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान संतलाल आर्य ने उपस्थित विद्यार्थियों व गणमान्यजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुष्पा देवी ने सदा अपने जीवन में सत्यनिष्ठा, कत्र्तव्य परायणता व सदाचार का पालन किया, जो अपने आप में एक मिशाल है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक भाईचारा, शिक्षा तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा दान दिया। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। हिन्दी प्रवक्ता आशुतोश शास्त्री ने पुष्पा देवी के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सभी को अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना चाहिए। परमार्थ ही आत्मकल्याण का रास्ता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से पुष्पा देवी के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर संकल्प शक्ति के साथ आगे बढऩा चाहिए तथा समाज व देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल, रवीन्द्र यादव, डा. सतेन्द्र सिंह, डा. सुभाष यादव, आशुतोश शास्त्री, नवीन कुमार, मुकेश यादव, प्रवीन कौशिक, नरेन्द्र शर्मा, मंजीत गौड़, कैलाश सेठ, राजबीर सिंह, अतरपाल, मुकेश सिंह तंवर, रिंकू देवी, सन्नो देवी, पूजा कुमारी, रविना कुमारी, मीनाक्षी, रेनू देवी सहित सैकड़ों संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: पुष्पा देवी की पुण्यतिथि मनाते हुए।

स्कूल वैलनेस प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
-दो दर्जन के करीब शिक्षकों ने लिया भाग
************************************************
****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। स्कूल वैलनेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड संसाधन समन्वयक दिलबाग सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के अंदर बच्चों का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। अच्छे शरीर में ही अच्छे मन का निवास होता है। श्री सिंह ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यालयों में बेहतर स्वास्थ सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाये तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करें। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी हितेश अरोड़ा ने कहा कि बच्चों की विभिन्न बीमारियों का निदान विद्यालय स्तर पर किया जा रहा है तथा अगर कोई  गहन  चिकित्सा की जरूरत पड़ती है तो बेहतरीन प्राइवेट अस्पतालों में उनका ऑपरेशन करवाया जा रहा है।
   उन्होंने विस्तार से बताया कि आसपास के जिन विद्यालयों में जो जो बच्चे किसी रोग से पीडि़त है उनका निदान करवाया जा रहा है। वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कौशिक ने उद्घाटन सत्र में बताया कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा है यह स्वास्थ्य अभियान ग्रामीण परिवेश में 100 प्रतिशत स्वस्थ बचपन को संकलित किए हुए हैं। कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का आभार कार्यभार प्राचार्य जिले सिंह मेहरा ने किया। कार्यक्रम में 2 दर्जन से अधिक शिक्षकों अवार्डी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
फोटो कैप्शन 8: कार्यक्रम को संबोधित करते बीआरसी दिलबाग सिंह।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली
***********************************************
*************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना के राष्ट्रीय सेवा योजना  के चौथे दिन गांव कोटिया में सामाजिक जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संदीप ककरालिया ने बताया कि गांव में सामाजिक जागरूकता रैली के तहत नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, जल है तो कल है, जल संरक्षण ,रसायन मुक्त खेती को बंद करने , जैविक खेती से बढ़ाने , दहेज प्रथा बंद करने ,नैतिकता के मूल्य में वृद्धि , शुद्ध आचरण जैसे नारों का प्रचार प्रसार किया। सांयकालीन सत्र में सत्र में डा नेहा बागवानी अधिकारी ने बागवानी विषय पर व्याख्यान दिया उन्होंने बताया कि सरकार  सब्सिडी दे रही है ज्यादा से ज्यादा बागवानी क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा सके।
 उन्होंने बताया कि हर स्वयंसेवक ज्यादा से ज्यादा फलदार पेड़ लगाए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी भारती यादव ,प्रोफेसर सोमवीर, प्रोफेसर धर्मवीर, प्रोफेसर राकेश इत्यादि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: एनएसएस स्वयं सेवक जागरूकता रैली निकालते हुए।

इनलो सरकार आते ही साढ़े 7 हजार रुपए पेंशन
*******************************************
*************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा करीब 160 गांवों से होते हुए 26वें दिन महेंद्रगढ़ जिले के कोटिया गांव में पहुंची, जहां युवाओं ने स्वागत किया। इसके बाद कनीना अनाज मंडी में यात्रा का रात्रि ठहराव हुआ। कनीना मंडी में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व अटेली हलका अध्यक्ष करण सिंह यादव ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कनीना अनाज मंडी के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने उनको पगड़ी पहनाकर के सम्मानित किया। इस दौरान इनेलो नेता सुनैना चौटाला को जिला महिला प्रधान संतोष ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
अभय चौटाला ने कहा कि फरवरी में सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा 29.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ पूरे देश में पहले स्थान पर है लेकिन सरकार बेरोजगारी पर गलत आंकड़ों से भ्रमित कर रही है। अटेली हलका अध्यक्ष कारण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की टूटी हुई सड़कें यहां के विकास को बयां कर रही हैं। वर्तमान सरकार किसानों को मुआवजा देने की बजाय उन को लाइन में लगा कर परेशान करने का काम कर रही है।
इनेलो की पद यात्रा पहुंची जिला महेंद्रगढ़- -अभय चौटाला ने साढ़े 7 हजार पेंशन का वादा दोहराया-
कनीना मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि वर्तमान हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार किसी भी वर्ग की कोई बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री ने हरियाणा में बेरोजगारों की संख्या 11 लाख बताई थी। जबकि आज संसद में एक सवाल के जवाब में केन्द्र सरकार ने बेरोजगारों की संख्या 13 लाख 11 हजार बताई। ये अंतर इस बात का प्रमाण है कि अधिकारियों ने मनोहर लाल को सही आंकड़े उपलब्ध नहीं कराएं।
इनलो सरकार आते ही साढ़े 7 हजार रुपए पेंशन
कनीना मंडी में अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्ता में आने पर कई बड़े वायदे किए। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में इनेलो की सरकार बनी तो बुढ़ापा पेंशन साढ़े 7 हजार रुपये की जाएगी। बेरोजगारों को 21 हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। गृहणियों को एक गैस सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराने की बात कही।
25 सितंबर को समाप्त होगी यात्रा
इनेलो के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि यात्रा के जरिए अभय चौटाला आम लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 24 फरवरी को मेवात के शृंगार गांव से शुरू हुई थी, जो 25 सितंबर को कुरुक्षेत्र में समाप्त होगी। जिसके तहत हरियाणा के हर जिले और हर गांव में यात्रा पहुंचेगी।
 परिवर्तन पद यात्रा में इकाई ने जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, अटेली हल्का अध्यक्ष कारण सिंह यादव, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष राव होशियार सिंह, जिला महिला प्रधान संतोष, जिला के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश पटवारी, छोटेलाल गहली, हल्का प्रेस प्रवक्ता लाल सिंह तंवर, फतेह सिंह जवाहर नगर, हिमांशु शर्मा,पप्पू जाट वास, भवानी शर्मा जाट, कप्तान सिंह मालड़ा, लीलू सेठ मालडा, सुरेश चौधरी, अमरजीत घड़ी, राजपाल मालडा, महिपाल यादव मालडा सहित अनेकों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो केप्शन 6: कनीना मंडी श्री चौटाला सहित विभिन्न नेता।

कौशल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन
************************************
******************************************
********************************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बे में सोमवार को हरियाणा कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन आरएसएस संघ के खंड संचालक शिव कुमार व जिला कोर्डिनेटर अनिल कुमार ने रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर शिव कुमार व अनिल ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल रोजगार मिशन को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा कौशल विकास केन्द्र खोला जा रहा है। जिससे युवा नि:शुल्क अपनी कौशलता को बढ़ाकर रोजगार प्राप्त कर सके। इस केन्द्र पर विद्यार्थियों को डोक्यूमेंटेशन एक्जिक्यूटिव की कार्य कौशलता नि:शुल्क सिखाई जाएगी। अनिल ने बताया कि हरियाणा कौशल केन्द्र एसबीआई बैंक के सामने, गाहड़ा मौड़ पर स्थित है। इस उपलक्ष्य पर शाखा कार्यवाहक डा. विनोद, सुरेन्द्र साहब, जिला कार्डिनेटर अनिल कुमार, केन्द्र संचालक संदीप मालड़ा, कमलेश यादव, ममता भडफ़, रीना लूखी, पवन धनौंदा सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 1: कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करते हुए शिव कुमार एवं अन्य।

विधि विधान से करें मां सिद्धिदात्रि की अर्चना
-सिद्धियों की स्वामिनी है मां सिद्धिदात्री-ऋषिराज शर्मा
************************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। ज्योतिष पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का शुभारंभ 29 मार्च को रात्रि 09 बजकर 08 मिनट पर होगा और इसका समापन 30 मार्च को रात्रि 10 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, महा नवमी और राम नवमी पर्व 30 मार्च के दिन धूम-धाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी ऋषिराज शर्मा ज्योतिषाचार्य कनीना ने दी।
माता सिद्धिदात्री को लगाया जाने वाला भोग- .
उन्होंने बताया कि नवरात्र के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना का होता है। माता सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली कहा गया है। नवरात्रि के नवम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इन्हें सिद्धियों की स्वामिनी भी कहा जाता है। नवमी तिथि का व्रत कर, माता की पूजा-आराधना करने के बाद माता को तिल का भोग लगाना इस दिन कल्याणकारी रहता है। यह उपवास व्यक्ति को मृत्यु के भय से राहत देता है और अनहोनी घटनाओं से बचाता है।
हिन्दु धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुन: स्थापना के लिये भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्री राम के रूप में अवतार लिया था। श्रीराम चन्द्र जी का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था।
माता सिद्धिदात्री को लगाया जाने वाला भोग- माता सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली कहा गया है। नवरात्रि के नवम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इन्हें सिद्धियों की स्वामिनी भी कहा जाता है। नवमी तिथि का व्रत कर, माता की पूजा-आराधना करने के बाद माता को तिल का भोग लगाना इस दिन कल्याणकारी रहता है। यह उपवास व्यक्ति को मृत्यु के भय से राहत देता है और अनहोनी घटनाओं से बचाता है।

फोटो कैप्शन: ज्योतिषाचार्य ऋषिराज  तिथियां निर्धारित
*****************************************************
************************************************************
***************************************
*****
कनीना की आवाज। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा पंचकूला द्वारा कक्षा 9वी और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश तिथियां निर्धारित कर दी गई है। पत्र के अनुसार कक्षा नौवीं के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक सामान्य दाखिले होंगे। एक मई से 16 मई तक संस्था के मुखिया बिना विलंब शुल्क के दाखिले करेंगे और 17 मई से 31 मई तक खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से बिना विलंब शुल्क दाखिल किए जाएंगे। जबकि 11वीं में दाखिले प्रोविजनल आधार पर 1 अप्रैल से होंगे और सामान्य दाखिले बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम के 15 दिनों के अंदर अंदर होंगे। संस्था के मुखिया द्वारा अगले 10 विद्यालय दिवसों तक होंगे तथा संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से अगले 10 दिनों तक बिना विलंब शुल्क के दाखिले कर पाएंगे।

सेहलंग में कट की मांग को लेकर धरना के 16वें दिन जारी
-प्रो.बीरसिंह यादव श्री कृष्णा स्कूल चेयरमैन ने दिया समर्थन
**********************************************************************
*********************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव सेहलंग - बाघोत के बीच कट छोडऩे की मांग को लेकर, अनिश्चितकालीन धरना 16 वें दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मक्खनलाल स्वामी बसई ने की। उन्होंने बताया कि गांव सेहलंग से गुजर रहे नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव सेहलंग व बाघोत के बीच दोनों तरफ कट छोडऩे की मांग को लेकर 40 गांवों का अनिश्चितकालीन धरना जारी। धरना संघर्ष समिति के प्रधान विजय सिंह चेयरमैन नौताना  ने बताया कि सभी 40 गांव की पंचायत , गणमान्य व्यक्तियों  व संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया है कि 10 अप्रैल को 40 गांवों की महापंचायत बुलाई गई है,जिसमे आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा श्री नितिन गड़करी जी को इस कट को लेकर पत्र लिखा जा चुका है,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई या जवाब नहीं मिला है इसलिए हमने ये फैसला लिया है कि 40 गांवों की महापंचायत बुलाई है जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 16 वें दिन    प्रो.बीरसिंह श्री कृष्णा स्कूल चेयरमैन ने धरने को समर्थन दिया। प्रो.बिरसिंह ने कहा कि यहां पर नजदीक ही बाघोत गांव में बाघेश्वर धाम है जहां पर हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। यही नहीं यहां से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रीय विश्वविद्यालय और लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूरी झाड़ली में स्थित एक पावर प्लांट भी है। इस कट से यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा व उनका समय भी बचेगा। इस दौरान   बलवान सरपंच छितरौली,हरिओम सरपंच पोता,सत्यवीर एडवोकेट,संदीप सिंह जंजडियावास,रविप्रकाश बाबू जी पोता,सुनील खायरा,राकेश खायरा, पवन सेहलंग,करतार सेहलंग,बेड़ा सिंह पूर्व सरपंच बाघोत,राजसिंह पार्षद,वेदप्रकाश सेहलंग,राजेश पहलवान बाघोत,जगदीश सेहलंग शेरसिंह सिंह पोता, उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: कट के लिए धरना देते लोग।

चौथी पुण्य तिथि मनाई
-रामायण एवं गीता का पाठ सुनाया
*************************************
*******************************************
************************************************
कनीना की आवाज। शिक्षाविद् एवं अनेक शिक्षण संस्थानों की संस्थापक व प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट की धर्मपत्नी पुष्पा देवी की चतुर्थ पुण्य तिथि को गांव धनौन्दा स्थित महाराणा प्रताप कालेज के प्रांगण में परमार्थ दिवस के रूप में मनाया गया। गणमान्यजनों व विद्यार्थियों ने पुष्पा देवी के स्मृति स्थल परमार्थ स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विश्व शांति, कल्याण एवं पर्यावरण की शुद्धि के लिए वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया तथा रामायण व गीता का पाठ किया गया।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान संतलाल आर्य ने उपस्थित विद्यार्थियों व गणमान्यजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुष्पा देवी ने सदा अपने जीवन में सत्यनिष्ठा, कत्र्तव्य परायणता व सदाचार का पालन किया, जो अपने आप में एक मिशाल है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक भाईचारा, शिक्षा तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा दान दिया। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। हिन्दी प्रवक्ता आशुतोश शास्त्री ने पुष्पा देवी के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सभी को अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना चाहिए। परमार्थ ही आत्मकल्याण का रास्ता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से पुष्पा देवी के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर संकल्प शक्ति के साथ आगे बढऩा चाहिए तथा समाज व देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल, रवीन्द्र यादव, डा. सतेन्द्र सिंह, डा. सुभाष यादव, आशुतोश शास्त्री, नवीन कुमार, मुकेश यादव, प्रवीन कौशिक, नरेन्द्र शर्मा, मंजीत गौड़, कैलाश सेठ, राजबीर सिंह, अतरपाल, मुकेश सिंह तंवर, रिंकू देवी, सन्नो देवी, पूजा कुमारी, रविना कुमारी, मीनाक्षी, रेनू देवी सहित सैकड़ों संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: पुष्पा देवी की पुण्यतिथि मनाते हुए।

स्कूल वैलनेस प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
-दो दर्जन के करीब शिक्षकों ने लिया भाग
************************************************
****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। स्कूल वैलनेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड संसाधन समन्वयक दिलबाग सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के अंदर बच्चों का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। अच्छे शरीर में ही अच्छे मन का निवास होता है। श्री सिंह ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यालयों में बेहतर स्वास्थ सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाये तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करें। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी हितेश अरोड़ा ने कहा कि बच्चों की विभिन्न बीमारियों का निदान विद्यालय स्तर पर किया जा रहा है तथा अगर कोई  गहन  चिकित्सा की जरूरत पड़ती है तो बेहतरीन प्राइवेट अस्पतालों में उनका ऑपरेशन करवाया जा रहा है।
   उन्होंने विस्तार से बताया कि आसपास के जिन विद्यालयों में जो जो बच्चे किसी रोग से पीडि़त है उनका निदान करवाया जा रहा है। वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कौशिक ने उद्घाटन सत्र में बताया कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा है यह स्वास्थ्य अभियान ग्रामीण परिवेश में 100 प्रतिशत स्वस्थ बचपन को संकलित किए हुए हैं। कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का आभार कार्यभार प्राचार्य जिले सिंह मेहरा ने किया। कार्यक्रम में 2 दर्जन से अधिक शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
फोटो कैप्शन 8: कार्यक्रम को संबोधित करते बीआरसी दिलबाग सिंह।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली
***********************************************
*************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना के राष्ट्रीय सेवा योजना  के चौथे दिन गांव कोटिया में सामाजिक जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संदीप ककरालिया ने बताया कि गांव में सामाजिक जागरूकता रैली के तहत नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, जल है तो कल है, जल संरक्षण ,रसायन मुक्त खेती को बंद करने , जैविक खेती से बढ़ाने , दहेज प्रथा बंद करने ,नैतिकता के मूल्य में वृद्धि , शुद्ध आचरण जैसे नारों का प्रचार प्रसार किया। सांयकालीन सत्र में सत्र में डा नेहा बागवानी अधिकारी ने बागवानी विषय पर व्याख्यान दिया उन्होंने बताया कि सरकार  सब्सिडी दे रही है ज्यादा से ज्यादा बागवानी क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा सके।
 उन्होंने बताया कि हर स्वयंसेवक ज्यादा से ज्यादा फलदार पेड़ लगाए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी भारती यादव ,प्रोफेसर सोमवीर, प्रोफेसर धर्मवीर, प्रोफेसर राकेश इत्यादि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: एनएसएस स्वयं सेवक जागरूकता रैली निकालते हुए।

इनलो सरकार आते ही साढ़े 7 हजार रुपए पेंशन
*******************************************
*************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा करीब 160 गांवों से होते हुए 26वें दिन महेंद्रगढ़ जिले के कोटिया गांव में पहुंची, जहां युवाओं ने स्वागत किया। इसके बाद कनीना अनाज मंडी में यात्रा का रात्रि ठहराव हुआ। कनीना मंडी में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व अटेली हलका अध्यक्ष करण सिंह यादव ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कनीना अनाज मंडी के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने उनको पगड़ी पहनाकर के सम्मानित किया। इस दौरान इनेलो नेता सुनैना चौटाला को जिला महिला प्रधान संतोष ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
अभय चौटाला ने कहा कि फरवरी में सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा 29.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ पूरे देश में पहले स्थान पर है लेकिन सरकार बेरोजगारी पर गलत आंकड़ों से भ्रमित कर रही है। अटेली हलका अध्यक्ष कारण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की टूटी हुई सड़कें यहां के विकास को बयां कर रही हैं। वर्तमान सरकार किसानों को मुआवजा देने की बजाय उन को लाइन में लगा कर परेशान करने का काम कर रही है।
इनेलो की पद यात्रा पहुंची जिला महेंद्रगढ़- -अभय चौटाला ने साढ़े 7 हजार पेंशन का वादा दोहराया-
कनीना मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि वर्तमान हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार किसी भी वर्ग की कोई बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री ने हरियाणा में बेरोजगारों की संख्या 11 लाख बताई थी। जबकि आज संसद में एक सवाल के जवाब में केन्द्र सरकार ने बेरोजगारों की संख्या 13 लाख 11 हजार बताई। ये अंतर इस बात का प्रमाण है कि अधिकारियों ने मनोहर लाल को सही आंकड़े उपलब्ध नहीं कराएं।
इनलो सरकार आते ही साढ़े 7 हजार रुपए पेंशन
कनीना मंडी में अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्ता में आने पर कई बड़े वायदे किए। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में इनेलो की सरकार बनी तो बुढ़ापा पेंशन साढ़े 7 हजार रुपये की जाएगी। बेरोजगारों को 21 हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। गृहणियों को एक गैस सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराने की बात कही।
25 सितंबर को समाप्त होगी यात्रा
इनेलो के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि यात्रा के जरिए अभय चौटाला आम लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 24 फरवरी को मेवात के शृंगार गांव से शुरू हुई थी, जो 25 सितंबर को कुरुक्षेत्र में समाप्त होगी। जिसके तहत हरियाणा के हर जिले और हर गांव में यात्रा पहुंचेगी।
 परिवर्तन पद यात्रा में इकाई ने जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, अटेली हल्का अध्यक्ष कारण सिंह यादव, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष राव होशियार सिंह, जिला महिला प्रधान संतोष, जिला के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश पटवारी, छोटेलाल गहली, हल्का प्रेस प्रवक्ता लाल सिंह तंवर, फतेह सिंह जवाहर नगर, हिमांशु शर्मा,पप्पू जाट वास, भवानी शर्मा जाट, कप्तान सिंह मालड़ा, लीलू सेठ मालडा, सुरेश चौधरी, अमरजीत घड़ी, राजपाल मालडा, महिपाल यादव मालडा सहित अनेकों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो केप्शन 6: कनीना मंडी श्री चौटाला सहित विभिन्न नेता।

कौशल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन
************************************
******************************************
********************************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बे में सोमवार को हरियाणा कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन आरएसएस संघ के खंड संचालक शिव कुमार व जिला कोर्डिनेटर अनिल कुमार ने रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर शिव कुमार व अनिल ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल रोजगार मिशन को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा कौशल विकास केन्द्र खोला जा रहा है। जिससे युवा नि:शुल्क अपनी कौशलता को बढ़ाकर रोजगार प्राप्त कर सके। इस केन्द्र पर विद्यार्थियों को डोक्यूमेंटेशन एक्जिक्यूटिव की कार्य कौशलता नि:शुल्क सिखाई जाएगी। अनिल ने बताया कि हरियाणा कौशल केन्द्र एसबीआई बैंक के सामने, गाहड़ा मौड़ पर स्थित है। इस उपलक्ष्य पर शाखा कार्यवाहक डा. विनोद, सुरेन्द्र साहब, जिला कार्डिनेटर अनिल कुमार, केन्द्र संचालक संदीप मालड़ा, कमलेश यादव, ममता भडफ़, रीना लूखी, पवन धनौंदा सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 1: कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करते हुए शिव कुमार एवं अन्य।

विधि विधान से करें मां सिद्धिदात्रि की अर्चना
-सिद्धियों की स्वामिनी है मां सिद्धिदात्री-ऋषिराज शर्मा
************************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। ज्योतिष पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का शुभारंभ 29 मार्च को रात्रि 09 बजकर 08 मिनट पर होगा और इसका समापन 30 मार्च को रात्रि 10 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, महा नवमी और राम नवमी पर्व 30 मार्च के दिन धूम-धाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी ऋषिराज शर्मा ज्योतिषाचार्य कनीना ने दी।
माता सिद्धिदात्री को लगाया जाने वाला भोग- .
उन्होंने बताया कि नवरात्र के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना का होता है। माता सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली कहा गया है। नवरात्रि के नवम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इन्हें सिद्धियों की स्वामिनी भी कहा जाता है। नवमी तिथि का व्रत कर, माता की पूजा-आराधना करने के बाद माता को तिल का भोग लगाना इस दिन कल्याणकारी रहता है। यह उपवास व्यक्ति को मृत्यु के भय से राहत देता है और अनहोनी घटनाओं से बचाता है।
हिन्दु धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुन: स्थापना के लिये भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्री राम के रूप में अवतार लिया था। श्रीराम चन्द्र जी का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था।
माता सिद्धिदात्री को लगाया जाने वाला भोग- माता सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली कहा गया है। नवरात्रि के नवम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इन्हें सिद्धियों की स्वामिनी भी कहा जाता है। नवमी तिथि का व्रत कर, माता की पूजा-आराधना करने के बाद माता को तिल का भोग लगाना इस दिन कल्याणकारी रहता है। यह उपवास व्यक्ति को मृत्यु के भय से राहत देता है और अनहोनी घटनाओं से बचाता है।
फोटो कैप्शन: ज्योतिषाचार्य ऋषिराज

Monday, March 27, 2023

कौशल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन
****************************************
********************************************
****************************************
*
कनीना की आवाज। कनीना कस्बे में सोमवार को हरियाणा कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन आरएसएस संघ के खंड संचालक शिव कुमार व जिला कोर्डिनेटर अनिल कुमार ने रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर शिव कुमार व अनिल ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल रोजगार मिशन को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा कौशल विकास केन्द्र खोला जा रहा है। जिससे युवा नि:शुल्क अपनी कौशलता को बढ़ाकर रोजगार प्राप्त कर सके। इस केन्द्र पर विद्यार्थियों को डोक्यूमेंटेशन एक्जिक्यूटिव की कार्य कौशलता नि:शुल्क सिखाई जाएगी। अनिल ने बताया कि हरियाणा कौशल केन्द्र एसबीआई बैंक के सामने, गाहड़ा मौड़ पर स्थित है। इस उपलक्ष्य पर शाखा कार्यवाहक डा. विनोद, सुरेन्द्र साहब, जिला कार्डिनेटर अनिल कुमार, केन्द्र संचालक संदीप मालड़ा, कमलेश यादव, ममता भडफ़, रीना लूखी, पवन धनौंदा सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करते हुए शिव कुमार एवं अन्य।

अभी तक कोई आवक नहीं हुई है कनीना मंडी में
-सूनी नजर आती है मंडी
*********************************
**************************************
***********************************
**
कनीना की आवाज। यद्यपि हरियाणा सरकार ने 5450  रुपये प्रति क्विंटल सरसों जबकि गेहूं 2135 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का एमएसपी निर्धारित किया है किंतु कनीना अनाज मंडी में अभी तक सरसों और गेहूं की कोई आवक शुरू नहीं हुई है। जहां कनीना में इस बार 20 हजार हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई की गई है जबकि 10 हजार हेक्टेयर गेहूं की बिजाई की गई है। ओलावृष्टि एवं पाले से फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान सकते में हैं।
 दोनों ही फसलों पर पहले पाले की मार सहन कर चुकी हैं और अब आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि का कुप्रभाव पड़ा है जिसके चलते इस बार गेहूं और सरसों अनाज मंडी में देरी से आने की संभावना है। यद्यपि दो दिनों से मौसम खुला है किंतु किसान गेहूं की लावणी में लग गये हैं। कनीना में करीब 38 आढ़ती सरसों एवं गेहूं आने का इंतजार कर रहे हैं। साल में दो बार अनाज मंडी में आवक होती है किंतु अभी तक रबी फसल पैदावार की कोई आवक शुरू नहीं हुई है।
फोटो कैप्शन 7: बिन आवक के सूनी पड़ी कनीना अनाज मंडी।

152-डी राष्ट्रीय मार्ग पर  कट के लिए 15वें दिन भी धरना जारी
********************************************************
***************************************************************
***************************************
******************                      
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर कट के लिए सेहलंग बाघोत  के बीच कट बनाने के लिए पिछले 15 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सोमवार को सूबेदार गोविंद सिंह कटारिया बाघोत की अध्यक्षता में धरना जारी रहा।
सोमवार को धरना संघर्ष समिति के प्रधान विजय सिंह चेयरमैन वह महावीर पहलवान  ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व महेंद्रगढ़ भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को भी इस बारे में ज्ञापन सौंपा। मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व चौधरी धर्मवीर सिंह ने विश्वास दिलाया है कि जल्दी ही उनकी इस जायज मांग को पूरा किया जाएगा और  नितिन गडकरी मंत्री भारत सरकार से मिलकर इस कार्य को अति शीघ्र शुरू करवाने का भरसक प्रयास  करेंगे।  उन्होंने इस बात का भी समर्थन किया कि यहां यह कट इस क्षेत्र विशेषकर बाघेश्वर धाम, एनटीपीसी प्लांट, आईएमटी खुडाना, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा और आस-पड़ोस के 40 गांव के लिए बहुत फायदेमंद होगा। अत: उनकी इस जायज मांग को माननीय मंत्री से मिलकर अति शीघ्र पूरा करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। आज के धरने में आस-पड़ोस के काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना इसी प्रकार से जारी रहेगा।  धरना स्थल पर संतोष कुमार, रणघीर पहलवान, सतपाल पोता, मास्टर धर्मवीर पोता, पंकज सरपंच खेड़ी, वीरपाल सरपंच स्याण, रामजस, विजयपाल सेहलंग, डॉ लक्ष्मण सेहलंग, सत्यवीर चेयरमैन पोता,  एडवोकेट  के पी,सोनू तंवर , डॉक्टर धनखड़ छितरौली, मनजीत सेहलंग के अतिरिक्त ठाकुर अतरलाल भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 14: धरना स्थल पर बैठे लोग
           15: मंत्री राव इंद्रजीत को ज्ञापन देते महाबीर पहलवान एवं अन्य
            16:सांसद धार्मवीर को ज्ञापन देते महाबीर पहलवान एवं अन्य।

ट्रांसफार्मर हटाने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार
-यहां तीन सालों में तीन भैंस तथा एक बछिया की करंट से हो चुकी है मौत
**************************************************************
****************************************************************
****************************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में अटेली रोड़ पर स्थित रमेश कुमार एवं राम सिंह आदि के घरों के ऊपर से गुजरने वाली एचटी लाइन और पास में रखा ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है। आज उन्होंने अपनी समस्या पूर्व सीपीएस अनीता यादव को बताई और बताया कि 3 भैंसें और एक बछिया यहां करंट से मर चुकी हैं।
 अनीता यादव ने बताया कि 33 केवी का एक ट्रांसफार्मर है जिसमें 11-11 हजार की 2 लाइनें गुजर रही है। वहीं छतों के ऊपर से लाइन गुजर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तुरंत प्रभाव से ट्रांसफार्मर अन्यत्र ट्रांसफर स्थानांतरित कर देना चाहिए।
 इस मौके पर आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर को लेकर के रोष प्रकट किया। उन्होंने इसे अविलंब अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
 फोटो कैप्शन 12: चेलावास के लोग और रोष प्रकट करते हुए साथ में अनीता यादव पूर्व सीपीएस।

स्वतंत्रता सेनानी व जांबाज सैनिक ही हमारे असली हीरो-मदन मोहन कौशिक
*************************************************************
*************************************************************
****************************

कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना के राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन आज गांव कोटिया के बृजेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्रकृति की गोद में बसे सुरम्य वातावरण में स्थित इस मंदिर की सफाई की।  उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की यूनिट के प्रभारी संदीप यादव ककरालिया तथा प्रोफेसर भारती  ने स्वयंसेवकों के कार्य की प्रशंसा की तथा उन्हें अनुशासन के गुर बताएं।
 इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर तथा मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक रहे उन्होंने  स्वयंसेवकों का आह्वान किया की आजादी के महानायकों तथा शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। सदा उन्हीं की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने  क्रांतिकारियों और  भारतीय सैनिकों को अपना असली हीरो बताते हुए कहा जब वे सीमाओं पर जागते हैं तो हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों से प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की।  इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति तथा मद्य पान व धूम्रपान से होने वाली हानियों के बारे में भी विस्तार से बताया तथा युवाओं का आह्वान किया कि नशा अंधकार के द्वार खोल देता है। अत: वे हर हालत में नशे से दूर रहें। वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित गांव के ही रिटायर्ड सूबेदार निहाल सिंह यादव ने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे सादा जीवन तथा उच्च विचार अपनाकर भारतीय संस्कृति के वाहक बने तथा उच्च चरित्र धारण करके  एक सुंदर समाज का निर्माण करें। इस अवसर पर मंच संचालन स्वयंसेविका विशाखा किया तथा हितेश नितिन साहिल, नरेंद्र, दिनेश तथा कमल कुमारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मदन  मोहन  कौशिक ने स्वंयसेवकों व कार्यक्रम अधिकारियों  कों तिरंगा झंडा  देश भक्ति के प्रतीक चिह्न के रूप मे भेट  किया।
फोटो कैप्शन 13: मदनमोहन कौशिक एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ।

विधि विधान से करें मां कालरात्रि की पूजा-सुरेंद्र
************************************
***************************************************
**********************************
******
कनीना की आवाज। सुरेंद्र शर्मा ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि माता दुर्गा के सातवें स्वरूप की पूजा मां कालरात्रि के रूप में की जाती है। सप्तमी की पूजा सुबह अन्य दिनों की तरह ही होती है लेकिन माता कालरात्रि की पूजा में विशेष विधान के साथ पूजा की जाती है जिसके लिए विशेष स्तर की शुद्धता नियम की जरूरत होती है।
माता कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है इनका वर्ण अंधकार की भांति काला और केस भी खरे हैं मां कालरात्रि के तीन नेत्र इस ब्रह्मांड में विशाल वह गोल हैं जिनमें से जिस तरह आकाश में बिजली चमकती है उसी तरह मां की नेत्रों से किरण निकलती है। मां का यह भय उत्पन्न करने वाला स्वरूप केवल पापियों को नाश करने के लिए है। बाकी लोगों के लिए माता कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं और उनका भला ही करती हैं।
सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करके अपने मन क्रोध पर विजय पा सकते हैं। कालरात्रि साधक को ज्ञान देते हैं कि क्रोध का उपयोग स्वयं की सफलता के लिए कैसे करना है।
देवी का यह रूप ऋद्धि सिद्धि प्रदान करने वाला है। दुर्गा पूजा का सातवां दिन तांत्रिक क्रिया की साधना करने वाले भक्तों के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। सप्तमी पूजा के दिन तंत्र साधना करने वाले साधक मध्य रात्रि में देवी की तांत्रिक विधि से पूजा करते हैं। इस दिन मां की आंखें खुलती हैं। दुर्गा पूजा में सप्तमी तिथि का काफी महत्व बताया गया है। इस दिन से भक्त जनों के लिए देवी मां का दरवाजा खुल जाता है और भक्तगण पूजा स्थलों पर देवी के दर्शन हेतु पूजा स्थल पर जुटने लगते हैं। मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए श्वेत या लाल वस्त्र धारण करके और ध्यान रहे कि यह विशेष पूजा आपको रात्रि में ही करनी चाहिए ।मां कालरात्रि के सक्षम दीपक जलाएं और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं 108 बार नवार्ण मंत्र पढ़ते जाएं और एक-एक लोंग चढ़ाते जाएं लव का भोग लगाकर अग्नि में छोड़ते जाएं ऐसा करने से आपके घर की बाधाएं दूर होती हैं आपके शत्रु पराजय होते हैं। विजय की प्राप्ति होती हैं।
माता कालरात्रि को लगाया जाने वाला भोग- सप्तमी तिथि में माता के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-आराधना की जाती है। ये माता काल अर्थात बुरी शक्तियों का नाश करने वाली हैं इसलिए इन्हें कालरात्रि के नाम से जाना जाता है। नवरात्र के सातवें दिन इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन साधक को पूरे दिन का उपवास करने के बाद माता को गुड़ का भोग लगाया जाता है।  इस प्रकार माता की पूजा करने से व्यक्ति पर आने वाले शोक से मुक्ति मिलती है व उपवासक पर आकस्मिक रूप से आने वाले संकट भी कम होते हैं।
फोटो कैप्शन: सुरेंद्र शर्मा

मौसम खुलते गेहूं की कटाई शुरू
-सरसों की पैदावार लेने की कार्रवाई जारी
****************************************
*************************************************
**************************************
****
कनीना की आवाज। ज्यों ही मौसम खुला है किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। वही सरसों की पैदावार लेने का कार्य भी शुरू हो गया है। परंतु अधिकांश किसान अभी तक सरसों पैदावार लेना नहीं चाहते क्योंकि वे मौसम के करवट बदलने पर नजर टिकाए हुए हैं।
 इस वक्त किसानों की सरसों की काटकर डाली गई फसल भीगी हुई है। जिसके चलते अगर इक_ी की हुई सरसों को फैलाते हैं और  बारिश हो जाए तो अधिक नुकसान होने का अंदेशा बन जाएगा। ऐसे में किसान बड़ी ही सोच समझ कर आगे कदम रख रहे हैं। कुछ किसान तेजी से अपनी सरसों की पैदावार लेने में लग गए हैं। किसान पूरी तरह से मौसम की मार झेल कर बची हुई फसल पैदावार लेने में हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं।
किसान राजेंद्र, महेंद्र, सूबे सिंह, दिनेश आदि ने बताया कि ओलावृष्टि एवं पाले से हुये नुकसान के बाद अब तो बची हुई पैदावार लेने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब गेहूं की कटाई भी जल्दी कर रहे हैं। गेहूं की कटाई मजदूर छह हजार रुपये प्रति एकड़ लेते आये हैं उन्होंने भी अब  मजदूरी बढ़ा रहे हैं। चूंकि गेहूं की फसल धरती पर लेटी हुई है और किसान चाहते हैं कि जैसे-तैसे फसल पैदावार ले ली जाए ताकि भविष्य में होने वाले मौसम के फेरबदल से बचाव हो सके । लेकिन एक इस बार कनीना क्षेत्र में करीब 10 हजार हेक्टेयर पर ही गेहूं की बिजाई की गई थी जिसकी पैदावार लेना भी कठिन हो गया है। ऐसे में किसान अनुमान लगा रहे कि गेहूं ,सरसों एवं तूड़ी आदि के भाव भी बढ़ेंगे किंतु जो भी कुछ हो किसान अपनी गेहूं की कटाई शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन 09: कनीना क्षेत्र में गेहूं की टकटाई/लावणी करते हुए।

पालीथिन प्रयोग करके किसान पछताए
-काली पड़ गई हैं फलियां
************************************
*****************************************
*************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में करीब 20 हजार हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई करके बेहतर आय लेने की सोची थी। फसल पकने के करीब पहुंची तो पाले ने नष्ट कर दिया और बची हुई फसल पैदावार लेने की सोची तो ओलावृष्टि एवं बारिश ने खराब कर दिया।
  रही सही कसर किसानों द्वारा सरसों की काटकर डाली गई फसल के नीचे महंगे दामों पर लाकर पालीथिन बिछाने ने पूरी कर दी। बारिश का पानी पालीथिन पर जमा हो गया और वर्षा का जल धरती में नहीं जा सका। परिणामस्वरूप अब किसान सरसों की काटकर डाली गई फसल को फैला रहे हैं तो अपनी गलती का एहसास हो रहा है। अभी भी पालीथिन पर पानी जमा मिल रहा है।
  किसान सुनील, रमेश, बनवारीलाल , कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि काटकर डाली गई फसल को सूखाने के लिए बिखेरते हैं तो सरसों की फलियां काली निकल रही हैं। बदबू आ रही है तथा फफूंद लग गई है। उन्हें आशंका है कि दाने खराब हो गये किंतु पैदावार लेने पर ही पता चल पाएगा कि सरसों के दाने कितने खराब हो गये हैं?
क्या कहते हैं खंड कृषि अधिकारी-
कनीना खंड कृषि अधिकारी डा मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को अब सरसों की फसल को फैला देना चाहिए और अच्छी प्रकार सूखाना चाहिए वरना फंगस लग जाएगी और नुकसान बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि काटकर इक_ी की गई सरसों की फसल को फैला देने से अगर वर्षा भी होती है तो नुकसान कम होगा।
फोटो कैप्शन 10: सरसों की काटकर डाली गई काली पड़ी फंगस लगी फसल।

धरना प्रदर्शन 29 को अटेली में
********************************
***********************************
*************************************
**
कनीना की आवाज। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग ए को आरक्षण देने की मांग को लेकर 29 मार्च को अटेली मंडी तहसीलदार कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए धरना संयोजक समिति के सदस्य पदमेन्द्र जांगड़ा भडफ़ तथा दान सिंह प्रजापत ने कहा कि धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रमुख समाज सेवी बसपा नेता ठाकुर अतरलाल करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरों तथा कस्बों में पिछड़ा वर्ग-ए की आबादी 23 प्रतिशत से ऊपर है। इसलिए पंचायत संस्थाओं के चुनावों की तरह नगरपालिका, नगर परिषद तथा नगरनिगम के चुनावों में पिछड़ा वर्ग-ए को आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवी अतरलाल ने पंचायत संस्था के चुनावों में पिछड़ा वर्ग ए को आरक्षण दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया था इसलिए उनके नेतृत्व में ही जिला के पिछड़ा वर्ग-ए के सभी कार्यकर्ता आगामी 29 मार्च को अटेली में तहसीलदार कार्यालय के समक्ष धरना देकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन दर्शन सिंह के नाम ज्ञापन सौपेंगे। उन्होंने कहा कि धरना तथा प्रदर्शन को लेकर पिछड़ा वर्ग-ए के लोगों में काफी उत्साह है।

अधिकारी सुने त्वरित गति से शिकायतें
-विधायक ने किया मौके पर ही शिकायतों का निपटारा
***********************************************
*********************************************************
*****************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में विधायक सीताराम यादव  ने आमजन को होने वाली असुविधा के समाधान के लिए एसडीएम कनीना व मंडल के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में  जन समस्याएं सुनी।
 सबसे अधिक जन समस्याएं जन स्वास्थ्य विभाग में पानी के चलाने वाले कर्मचारी या अपंग मेडिकल, भूमि ,सड़क व नौकरी वाले की थी। कुछ शिकायतें व्यक्ति विशेष की वाहन प्रदूषण ,पुलिस व सफाई के बारे में थी। लगभग सभी शिकायतों के संबंधित अधिकारी से जानकारी लेकर तुरंत समाधान के  आदेश विधायक सीताराम यादव ने दिये।
कनीना में हर सोमवार को लगने वाले शिकायत निवारण कैंप से इलाके की आम जनता बहुत खुश है और आम आदमी शिकायत केंद्र में बेझिझक आ रहा है।  आम जन पहले इधर उधर भटकती रहती थी कि अब दिन निश्चित होने पर निश्चिंत  हो गई है। इस मौके पर अतर सिंह मंडल अध्यक्ष, सत्यवीर सेहलंग, मनोज कुमार कनीना ,  कंवर सैन वशिष्ठ,  राजेंद्र पोता,  अभिषेक भारद्वाज, सरिता भारद्वाज, राहुल मित्तल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 11: कनीना में शिकायत सुनते विधायक सीताराम।

हनुमान जयंती पर होगा भंडारण एवं जागरण
**************************************
******************************************
**************************************

कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया में हनुमान जयंती 6 अप्रैल को छठा विशाल जागरण एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।
 विस्तृत जानकारी देते हुए हवा सिंह प्रधान कोटिया ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर 6 अप्रैल को सुबह हवन किया जाएगा तथा प्रसाद वितरित होगा। इसी समय बाबा बुर्जेश्वर का गुणगान किया जाएगा। बाबा के गुणगान करने के लिए सुरेश गोला, बाबी बघेल, मन्नू तंवर, अन्नू चौधरी, दिनेशा, प्रदीप सांगवान पहुंच रहे हैं। वही मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज होंगे।

सरकारी स्कूलों ने प्रवेश के लिए छेड़ा अभियान
-राजकीय माडल स्कूल में प्रवेश दिलवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित
*******************************************************
**********************************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना का समस्त स्टाफ इंचार्ज प्रधानाचार्य रमन शास्त्री के नेतृत्व में गांव भडफ़ में पहुंचा और ग्रामवासियंो को  कनीना खंड का एक मात्र सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय में दाखिले की अपील की। इस मौके पर विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाएं  व पढ़ाई की रूपरेखा विस्तार से बताई  जिससे ग्रामवासी प्रभावित हुए और उन्होंने ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला कनीना के माडल स्कूल में करवाने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर सरपंच पूनम शास्त्री ,नरेश प्रवक्ता, नीतीन, उमेद सिंह, अमरजीत सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3: माडल स्कूल कनीना में प्रवेश दिलाने की हिमायत करता स्टाफ।

डाक्टरी की पढ़ाई पूरी करके दिव्या कमा रही है मेट्रो अस्पताल में नाम
****************************************************
**********************************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। कनीना की लड़की ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों से पढ़कर एमबीबीएस करके आज मेट्रो अस्पताल जयपुर जैसे अस्पताल में भी नाम कमा रही है।
कनीना के राव सतवीर सिंह बोहरा की पोती एवं कुलदीप की पुत्री दिव्या 2022 में एमबीबीएस करके आज मेट्रो अस्पताल में नाम कमा रही है। 26 वर्षीय दिव्या ने कनीना के सदासुख स्कूल से दसवीं तथा यहीं से 12वीं की परीक्षा पास की। न केवल अपने घर परिवार में अपितु खेत क्यार एवं घर का काम आदि में सेवा की अपितु नीमस अस्पताल  से उन्होंने एमबीबीएस किया है।। इससे पहले उन्होंने एक साल की कोचिंग लेकर एमबीबीएस की तैयारी की। एमबीबीएस पूरी होने के बाद आज मेट्रो अस्पताल जयपुर में सेवा दे रही है और मरीजों की देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
 आज भी जब वह घर आती है तो अपने घर के काम में व्यस्त हो जाती है। माता पिता की 5 एकड़ जमीन होने की वजह से खेत क्यारका काम भी उन्होंने बखूबी से करना आता है। प्रतिभा के बल पर आज इस मुकाम तक पहुंची है।
 पढ़ाई के क्षेत्र में भी सदा अग्रणी रही है। ग्रामीण क्षेत्र से निकली हुई, इस प्रकार की प्रतिभाएं देश-विदेश तक नाम कमाती हैं। उनके पिता कुलदीप एक बीज की दुकान चलाते हैं।
कुलदीप ने बताया के प्रारंभ से ही दिव्या,डाक्टर बनने की इच्छा रखती थी जिसके चलते उन्हें 10 + 2 की पढ़ाई जीव विज्ञान से पास करने के बाद नेट की परीक्षा पास की। तत्पश्चात उनका प्रवेश निम्स अस्पताल जयपुर में हुआ। वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी करके मरीजों की सेवा में लग गई है। उनके दिल में गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के प्रति आस्था और भाव देखने को मिलता है। महेश बोहरा बताते हैं कि जब दिव्या घर पर आती है तो बच्चों में ऐसे घुल मिल जाती है जैसे आज भी वह बच्ची हो और रंगोली आदि सजाने में अहम भूमिका निभाती है। उनकी इन अदाओं के चलते बच्चे भी उनसे प्रभावित है। उनके घर आने पर वह अपने मां-बाप की सेवा में तल्लीन हो जाती है किंतु खेत एवं घर के काम को आज भी नहीं भूलती। अपने माता पिता के साथ खेत कार में मदद करती है वहीं घर के काम में भी हाथ बंटाती है। उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह आज डॉक्टर है।
फोटो कैप्शन: दिव्या

एक किसान की बेटी एमबीबीएस करके कर रही है जन सेवा
**************************************************
**************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा में जहां बेटियों को गर्भ में ही मारा जा रहा है वही बेटी आज किस क्षेत्र में कम नहीं है। वे जहां घर के काम में कुशल होती हैं वहीं ऊंचे से ऊंचे से ऊंचे मुकाम को हासिल कर देश सेवा और जन सेवा बखूबी करती हैं। जसने उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है बेटियों को लिखाते पढ़ाते नहीं। ऐसा ही उदाहरण कनीना की एक बेटी रीतिका जिन्होंने अपने माता-पिता की सेवा की, घर का काम करवाया, चारा खेत से लाकर पशुओं को चारा चराया, दूध दोहने में मदद की, खेत में फव्वारा सेट आदि बदलने तथा सभी कृषि कार्यों में अपने पिता और माता की मदद करने के पश्चात नीट की परीक्षा पास कर एमबीबीएस कर ली। अब जन सेवा में लीन है। सबसे बड़ी बात है कि घर में कोई अधिक लिखा पढ़ा भी नहीं है।
अपने बल पर पहुंची इस मुकाम तक-
 रितिका अपने बल पर इस मकान तक पहुंची है। कनीना में एक नवंबर 1998 को जन्मी पिता दिनेश कुमार महज दसवीं पास है जबकि उनकी मां मंजू तीसरी कक्षा पास है। एमबीबीएस तक अपनी बच्ची को पहुंचाना बहुत कठिन काम था। किंतु बच्ची ने घर का काम करने के अतिरिक्त देर रात तक पढ़कर इस मुकाम तक पहुंच सिद्ध कर दिया कि मेहनत कभी असफल नहीं जाती है। करीब पांच साल एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद अब पीजीआईएमएस में प्रेक्टिस कर रही है तथा जन सेवा करने में अग्रणी है।
कहां से की पढ़ाई-
 पहली से पांचवीं कक्षा एसएनडी आदर्श स्कूल से पास करने के बाद कक्षा 6 से 12 तक की परीक्षा आरआरसीएम कनीना में पास की। अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम तक पहुंच गई है कि आज हर कोई उनकी प्रशंसा करने में जुटा हुआ है। महज एक साल सीकर से कोचिंग लेकर हरियाणा के पीजीआईएमएस में अपने पहले ही प्रयास में प्रवेश पा गई थी। फिर तो माता पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। और देखते ही देखते अब एमबीबीएस भी कर ली है।
खेत क्यार से रही है रुचि-
रितिका को अपने माता पिता से जितना लगाव है उतना ही पशु एवं खेत क्यार से रहा है। अब भी जब घर आती है तो पहले उन पशुओं की ओर दौड़ती है जिनकी सेवा करते हुए इस मुकाम तक पहुंची। तत्पश्चात अपने माता-पिता के खेत में अब भी कार्य करवाती है जिसे देखकर नहीं लगता कि यह एमबीबीएस की छात्रा है जो इतना छोटा काम माना जाने वाला काम भी कर सकती है।
कनीना के एक किसान की बेटी रीतिका वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर ली है। अब तक को खेतों में दरांती और बाकड़ी चलाती थी किंतु अब वे अपनी मेहनत के बल पर एमबीबीएस की शिक्षा पा ली है और आपरेशन करने लगी है। वे अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम तक पहुंची है। पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस की पढ़ाई कर करना कठिन काम है किंतु उनके लिए सरल काम रहा है।
क्या करते हैं माता पिता-
 उनके पिता दिनेश कुमार एक सामान्य किसान है और सारा खर्चा खेती से ही निकाल रहे हैं जबकि उनकी मां मंजू एक गृहणी है जो अधिक पढ़ी लिखी है दोनों ही माता तथा पिता बहुत कम पढ़े लिखे लेकिन उनकी पुत्री ने नाम रोशन किया है और डाक्टरी की पढ़ाई पूरी की है। वे दसवीं कक्षा से बुद्धिमान विद्यार्थियों में से एक थी। उन्होंने दसवीं की परीक्षा आरआरसीएम से दस सीजीपीए प्राप्त करके पास की और अपने विद्यालय में टापर रही थी।  10 + 2 की परीक्षा भी आरआरसीएम से 95 फीसदी अंकों से पास की थी। उनकी मेहनत पर सभी को नाज है। तत्पश्चात उन्होंने ओबीसी आल इंडिया एमबीबीएस के लिए 938वां रेंक प्राप्त किया था जबकि पीजीआई रोहतक में 13वां रैंक प्राप्त किया और अब रोहतक एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके जनसेवा में जुटी है। गांव या आस पास के कोई मरीज आ जाए तो हर प्रकार से उनकी सहायता करती है।उन्हें अपने माता पिता पर गर्व है जो किसान होकर भी अपनी पुत्री को इस मुकाम तक ले गए। माता पिता को अपनी पुत्री पर नाज है। उनके पिता दिनेश कुमार ने बताया कि घर पर भी जहां लावणी का काम, चारा डालना, झाड़ू पोछा लगाना आदि में जितनी तन्मयता से काम करती थी उतनी ही पढ़ाई में ध्यान लगाती थी। देर रात तक अध्ययन करती थी जिसके चलते वह आज एमबीबीएस की पढ़ाइ पूरी कर चुकी है।