Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, March 27, 2025

सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपित पकड़ा, 5 देसी पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
  पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व सीआईए यूनिट्स को अवैध हथियार रखने वालों और अवैध हथियार उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिनके तहत कार्य करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपित शिवम वासी गांधी कालोनी मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपित से 5 देसी पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद की हैं। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सदर कनीना क्षेत्र से आठ आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित शिवम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे।
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम अपराध रोकथाम की चेकिंग के दौरान पड़तल बस अड्डा पर मौजूद थी, टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनिल वासी मांदी, कुलदीप वासी रतनपुरा थाना बानसूर, रजनीश वासी चंदु वाली ढाणी थाना बानसुर, राहुल वासी मांदी, शुभम वासी मांदी, शील मधुर वासी सुरानी, सुरेन्द्र वासी खटोटी थाना हरसोरा राज, संजय वासी उनींदा मारपीट, लुट व अन्य कई वारदातों में शामिल रहते हैं, जिनके खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। जो सभी आज अपनी गाडी वरना व स्कार्पियो में सवार होकर बोहका से मोड़ी-भोजावास सड़क पर खड़े हैं और लूट की योजना बनाए हुए हैं और अपने पास डंडे, पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस काफी मात्रा में लिए हुए है व किसी वारदात को अंजाम देने के लिए योजनाबध्द हैं। टीम सूचना के आधार पर बतलाए हुए स्थान से आरोपियों को अवैध हथियारों, कारतूसों, डंडों के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन 10: पकड़ा गया आरोपित

गाड़ी चालक ने मारी खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर ,दो घायल
-मामला दर्ज
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
ककराला सड़क मार्ग पर खराब मोटरसाइकिल चेक कर रहे व्यक्तियों को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज महेंद्रगढ़ अस्पताल में चल रहा है। गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामला हवा सिंह ककराला ने दर्ज करवाया है।
 उन्होंने पुलिस में कहा है कि वह मोटर वाइंडिंग और प्लंबरिंग का काम करता है। 18 मार्च को शाम के करीब 4 वह तथा उसका लड़का कुणाल मोटरसाइकिल के खराब होने के कारण साइड में खड़ी करके चेक कर रहे थे। कनीना से ककराला सड़क पर अचानक एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज  रफ्तार से चलती आई और गलत दिशा में आकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे कुणाल व हवा सिंह घायल हो गये। पास के एक घर के मालिक नरेश नामक व्यक्ति उन्हें तुरंत कनीना अस्पताल ले गया। गाड़ी चालक दुर्घटना के बाद मौके पर गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। दोनों घायलों को कनीना अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उन्हें नारनौल रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन उन्हें महेंद्रगढ़ अस्पताल ले गये जहां उनका इलाज चल रहा है। थोड़ा ठीक होने पर उन्होंने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है।

प्रतिभा का सम्मान- बीआर विद्यालय सेहलंग में नवोदय में चयनित छात्रों का भव्य अभिनंदन
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
बीआर विद्यालय, सेहलंग में जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों का सम्मान समारोह विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रार्थना सभा में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज, उपाध्यक्ष कृष्ण भारद्वाज, प्राचार्य डॉ. राम मोहन वशिष्ठ, उप-प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने चयनित विद्याथियों को सम्मानित किया । इस आयोजन के माध्यम से छात्रों
की सफलता का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डा. राम मोहन वशिष्ठ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा
कि किसी भी क्षेत्र में सफलता असंख्य दिनों की कठिन परिश्रम का परिणाम होती है। हमारे विद्यार्थी हर प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ते हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए एक मानक स्थापित करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड, कैम्प परीक्षा, खंड एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन
तथा नवोदय विद्यालय में रितिका पुत्री कुलभूषण, नौताणा तथा समर पुत्र नरेश, सेहलंग का चयन होना इस बात का प्रमाण है कि हमारे विद्यालय में छात्रों को समग्र शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का ही नहीं बल्कि माता-पिता के अटूट विश्वास और धैर्य का भी परिणाम है।
विद्यालय चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को निखारना है,केवल किताबी ज्ञान देना नहीं। हमारी समर्पित शिक्षकों की टीम इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है और शानदार परीक्षा परिणाम मात्र उनके कठिन परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति के प्रति समर्पण का एक स्वाभाविक परिणाम है। उन्होंने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य छात्रों को भी परिश्रम करने और अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही उन्होंने उन माता-पिता का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यालय और उसकी नीतियों पर निरंतर विश्वास बनाए रखा।
सम्मान समारोह में सफल छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और फूलमालाएं पहनाकर उनका
अभिनंदन किया गया। समस्त विद्यालय परिवार ने इन छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया
और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 09: सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते बी आर सेहलंग ग्रुप चेयरमैन
हरीश भारद्वाज व स्टाफ सदस्य ।

सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए चलाया सघन अभियान
-कामगारों के घरों में जाकर कर रहे हैं नामांकन
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
प्रवेश उत्सव 2025-26 के तहत आज राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में इसकी शुरुआत  जो स्कूल सरकारी है -वह सबसे असरकारी है, के थीम से की गई जिसमें मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक अंग्रेजी अध्यापक संदीप कुमार, राकेश कुमार डीपी ,संस्कृत अध्यापिका अनीता  कुमारी व लिपिक कश्मीरी निमल ने शहर के वार्डों में घर-घर जाकर पहली से दसवीं कक्षा में राजकीय  विद्यालय में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार किस प्रकार दसवीं से 12वीं के बच्चों को मुफ्त टैबलेट तथा पहली से आठवीं कक्षा तक बच्चों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें ,स्कूल यूनिफार्म व अन्य सुविधाएं निशुल्क  प्रदान कर रही है वहीं बालिका शिक्षा के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं भी लागू की जा रही है।  उनके लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मनोरंजन व शिक्षाप्रद भ्रमण आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसके लिए कस्बे में प्रवासी कामगारों के बच्चों के लिए भी नामांकन अभियान शुरू किया गया है तथा उसके लिए विशेष प्रभात फेरी व नामांकन रैली आयोजित की जाएगी।
फोटो कैप्शन 08: कामगारों के घरों में सरकारी शिक्षक नामांकन करते हुए।

मोलडऩाथ तालाब पर किया बंदरों ने कब्जा
-दिन भर करते हैं स्नान, तापमान पहुंचा 37 डिग्री
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 अभी मार्च माह चल रहा है और तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है जिसके चलते बाहर निकलना भी कठिन हो गया है। ऐसे में बंदरों को गर्मी से राहत पाने के लिए जमकर स्नान करना पड़ता है। बंदरों को अब पानी की टंकियों, तालाबों एवं जोहड़ों की तलाश करनी पड़ती है। कनीना के परम संत मोलडऩाथ तालाब पर बंदरों द्वारा कब्जा किया हुआ है। दिनभर खूब छलांग लगा लगा कर स्नान करते हैं। ठीक उसी प्रकार स्नान करते जैसे इंसान स्नान करते हैं। संत मोलडऩाथ के संत रामनिवास और आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि वे दिनभर बंदरों से परेशान है क्योंकि बंदर त़ालाब पर कब्जा किए हुए हैं। यदि कोई तालाब में स्नान करने के लिए जाए तो उसके पीछे पड़ जाते हैं और उसे भाग कर जान बचानी पड़ती है। एक नहीं अनेक बंदर एक साथ तालाब में देखे जा सकते हैं। ज्यों-ज्यो गर्मी बढ़ेगी त्यों त्यों बंदरों का तालाब पर कब्जा रहेगा। वैसे भी कनीना का सबसे सुंदर तालाब बनाया हुआ है, चारों तरफ घूमने फिरने की का पथ बनाया है तथा बीच में साफ पानी से भरा हुआ तालाब है। इसी जगह कभी गंदा जोहड़ होता था किंतु करीब 25 लाख रुपये की लागत से पूर्व प्रधान सतीश जेलदार के वक्त तालाब निर्मित किया गया है ।यहीं पर संत मोलडऩाथ स्नान करते थे।
 फोटो कैप्शन 07: तालाब में स्नान करते एवं तैरते हुए बंदर

अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिल करवाए- धर्मपाल शर्मा
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा रजिस्टर्ड नंबर-196 के राज्य प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों मे दाखिल करवाए। हमारे बच्चों का भविष्य केवल महंगे स्कूलों में दाखिला कराने से नहीं, बल्कि सही शिक्षा से सुरक्षित होता है। सरकारी स्कूलों का मकसद जनकल्याण है, जहां योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को मजबूत आधार देने के लिए समर्पित हैं। कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत हो सकती है, लेकिन यह हम सबके सहयोग से प्राईवेट में होने वाले खर्च की तुलना में 10 प्रतिशत खर्च में ठीक करना संभव है—गांव की पंचायत, माता-पिता और समाज मिलकर सरकारी स्कूलों को और बेहतर बना सकते हैं।
दूसरी ओर, प्राइवेट स्कूल केवल मुनाफा कमाने के अड्डे बन चुके हैं। उनकी शिक्षा इतनी कमजोर है कि वहाँ पढऩे वाले लगभग सभी बच्चों को ट्यूशन की जरूरत पड़ती है। अगर ट्यूशन हटा दिया जाए, तो बच्चे पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। क्या यह असली शिक्षा है? इतना ध्यान अगर सरकारी स्कूलों के बच्चों पर दिया जाएं,तो वे कहीं बेहतर परिणाम देते हैं।
सरकारी स्कूलों में बच्चों को जिंदगी की असली समस्याओं से जूझने की शिक्षा मिलती है—संस्कार, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता। जबकि निजी स्कूलों के बच्चे न तो माता-पिता की सुनते हैं, न ही घर के कामों में हाथ बंटाते हैं। वे बाहर से दिखावे में तो आगे होते हैं, लेकिन आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा से वंचित रहते हैं। यही कारण है कि निजी स्कूलों के बच्चों में मानसिक तनाव और आत्महत्या के मामले ज्यादा होते हैं, क्योंकि उन्हें वास्तविक जीवन की कठिनाइयों से लडऩे की शिक्षा नहीं दी जाती।
अभिभावक होने के नाते हमें सोचना होगा—
क्या हम अपने बच्चों को दिखावे की शिक्षा देंगे या असल ज्ञान जो उन्हें जीवनभर काम आएगा?
क्या हम अपने गांव और समाज के स्कूलों को छोड़कर ऐसे स्कूलों में पैसा बहाएंगे, जो हमें ट्यूशन के नाम पर दोबारा लूटें? बचाएं,यही पैसा आपके बच्चों के भविष्य में काम आएगा।
अब समय है कि हम अपने सरकारी स्कूलों को अपनाएं, उन्हें मजबूत बनाएं और अपने बच्चों को सच्ची शिक्षा दिलाएं। सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाकर हम न केवल अपने बच्चों का, बल्कि समाज का भविष्य भी संवार सकते हैं। आइए, इस बदलाव का हिस्सा बनें!
सरकारी स्कूल चुनें -सस्ती, अच्छी और असली शिक्षा के लिए।
आपको स्कूल में पैसों से भरा बैग नहीं लाना हैं मात्र आधार कार्ड, जन्मपत्री, परिवार पहचान पत्र, बच्चे की फोटो लानी है।

सलोनी आईआईएम बेंगलुरु से करेगी शोध
-एमएससी गणित में रही है गोल्ड मेडलिस्ट
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना मंडी निवासी सलोनी अब भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलुरु से प्रोडक्शन एवं आपरेशंस मैनेजमेंट क्षेत्र में पीएचडी करेगी। विस्तृत जानकारी देते हुए मुकेश नंबरदार ने बताया कि उनकी बेटी एमएससी गणित से गोल्ड मेडलिस्ट है और उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी अजमेर से यह परीक्षा पास की थी। अब वह पीएचडी के लिए बेंगलुरु जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन: सलोनी

रिंपी कुमारी ने संभाला नगर पालिका प्रधान का कार्यभार
- पंचकूला में ली थी पद की शपथ
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना की नव-निर्वाचित नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी में विधिवत रूप से कनीना नगर पालिका का कार्यभार अनेक लोगों की उपस्थिति में संभाल लिया है। उन्होंने कनीना के विकास कार्य के करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ जाने की बात कही।
 उल्लेखनीय के गत दिनों जहां रिंपी कुमारी ने पंचकूला में शपथ ग्रहण कर ली थी और आज गुरुवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार नगर पालिका कनीना में संभाल लिया है। इस अवसर पर अनेक जन मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 06: कार्यभार संभालते हुए रिंपी कुमारी

छीथरोली-बहाला सड़क का निर्माण पूरा  
-जल्द ही होगा उद्घाटन, 90 लाख की आई लागत
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना उपमंडल के गांव छिथरौली से बहाला तक नई सड़क बनकर तैयार हो गई है। इस सड़क के निर्माण में 90 लाख रुपये का खर्चा आया है। सड़क का निर्माण मार्केट कमेटी के द्वारा किया गया है। यह सड़क पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, हरियाणा सरकार के द्वारा सड़क मंजूर की गई थी। इस सड़क के निर्माण के लिए पूर्व विधायक सीताराम यादव,एडवोकेट राजबाला पूर्व जिला पार्षद, सरपंच बलवान सिंह आर्य, ग्राम पंचायत छिथरौली के प्रयास भी रहे हैं। ग्रामीण एवं सरपंच बार बार सरकार से सड़क निर्माण के लिए मांग उठा रहे थे।  छिथरौली से बहाला रोड़ के उद्घाटन के लिए ग्राम सभा के सदस्य स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक अटेली हल्का, चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद भिवानी-महेंद्रगढ़ से मिले हैं और जल्द ही उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी जाएगी।  सड़क बनने पर  समस्त ग्रामवासी प्रसन्न है और उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में गांव में और भी विकास कार्य होंगे।
फोटो कैप्शन 02: नई सड़क का उद्घाटन का इंतजार करते लोग।

हिंदु नव वर्ष मनाया जाएगा 30 मार्च को
-नवरात्रि भी इसी दिन से शुरू-
ज्योतिषाचार्य दीपक कौशिक
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
नवरात्रे एवं हिन्दू नव वर्ष 2082 के प्रारंभ होने जा रहा है। इसी दिन से नवरात्रे शुरू हो रहे हैं।
क्या कहते हैं दीपक कौशिक-
ज्योतिषाचार्य दीपक कौशिक का कहना है कि 30 मार्च को क्षेत्र में नवरात्रों का आगाज हो रहा है। इस मौके पर व्रत रखाने एवं पुराने अन्न को नौ दिनों तक शरीर से समाप्त करके नए अन्न को ग्रहण करने का नियम है। मौसम के बदलाव से नया अन्न तुरंत शरीर में ग्रहण नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि इस दिन व्रत किया जाता है। मां दुर्गा के नौ दिनों में नौ रूपों की पूजा की जाती है। राम नवमी के दिन नवरात्रों को समाप्त कर दिया जाता है।
  उल्लेखनीय है कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर अंग्रेजी वर्ष है किंतु हिंदुओं के सबसे प्राचीन वर्ष का ज्ञान नहीं है। विक्रम संवत या गुड़ी पाड़वा आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन घरों में पकवान बनाए जाते हैं और नए वर्ष का आगाज किया जाता है। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मत नाम से जाना जाता है।
  श्री कौशिक का कहना है कि महाराजा विक्रमादित्य द्वारा चलाया गया विक्रमी संवत आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रासंगिक है। इसी दिन महाराजा विक्रमादित्य ने हूणों पर विजय प्राप्त करके अक्सास नदी में घोड़ों को जल पिलाया था। तभी से आज तक यह पर्व चला आ रहा है।
कई नामों से जाना जाता है-
ज्योतिााचार्य का कहना है कि 30 मार्च को पूरे ही देश में सम्राट विक्रमादित्य द्वारा चलाया हुआ नव संवत्सर का पर्व मनाया जा रहा है। विश्व का सबसे पुराना संवत नव संवत्सर जिसे वर्ष प्रतिपदा, उगादि पर्व तथा गुड़ी पाड़वा नामों से जाना जाता है। माना जाता है है कि ब्रह्मïाजी ने इसी दिन सृष्टिï की रचना की थी जिसके चलते इस दिन दिन बह्मा की भी पूजा की जाती है।  
    उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा चलाया हुआ नवसंवत्सर 30 मार्च से 2082 शुरू हो रहा है।
 विक्रमादित्य ने अपने बल पर शकों का नामोनिशान मिटा अश्वों को आक्सस नदी का पानी पिलाया था। अपनी जीत की खुशी में विक्रमी संवत का श्रीगणेश किया था।  इसी दिन को हिन्दू अपना नववर्ष मानते हैं।  विक्रमादित्य ने अपने पिता गंधर्वसेन की मृत्यु का बदला लिया था।
कनीना बस स्टैंड पर मनेगा नव वर्ष-
महेश बोहरा हिंदु जागृति मंच ने बताया कि नव वर्ष बस स्टैंड पर धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष मिठाई बांटकर यह पर्व मनाया जाता है।
फोटो कैप्शन: ज्योतिषाचार्य दीपक कौशिक

कई दिनों से सप्लाई हो रहा है गंदा जल
 -बार-बार अधिकारियों को सूचित करने पर कार्रवाई नहीं
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के कई वार्डों में गंदे पानी सप्लाई की लंबे समय से समस्या चली आ रही है वहीं वार्ड एक विजयपाल, कृष्ण सिंह, योगेश कुमार, बिशन सिंह आदि ने बताया कि उनके यहां सप्लाई जल इतना गंदा होता है कि जोहड़ का पानी भी उससे साफ होता है। उन्होंने सरकार से बार-बार मांग की है कि इस प्रकार सप्लाई  गंदे जल को रोका जाए वरना लोगों में बीमारी फैलने का अंदेशा बन जाएगा।  उल्लेखनीय है कि जहां पहले भी कई बार गंदे जल की सप्लाई की समस्या सामने आई थी। करीरा सड़क मार्ग के सामने पाइपलाइन लीक कर रहा है, हो सकता है इस प्रकार लीक होने से गंदा जल सप्लाई हो रहा है। कारण कुछ भी रहा हो परंतु उपभोक्ता बड़े परेशान है और तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
क्या कहते हैं उपभोक्ता-
वार्ड एक में कई दिनों से गंदा जल सप्लाई हो रहा है। इस पानी को पीने से कोई भी रोग किसी भी समय लग सकता है। ऐसे में रोगों से बचने के लिए कम से कम साफ जल सप्लाई किया जाए। इस गंदे जल को पीना तो दूर कपड़े भी नहीं धो सकते।
--विजयपाल, उपभोक्ता वार्ड एक
दूषित जल एक दिन नहीं कई दिनों से सप्लाई हो रहा है। इस दूषित जल को देखकर लगता है किसी जोहड़ या सीवर का जल सप्लाई किया जा रहा है। इस जल सप्लाई से बेहतर है कि जल की सप्लाई न की जाए वरना रोग फैलने का अंदेशा है।
--रोहित कुमार, उपभोक्ता
गंदे जल सप्लाई की जांच कर रहे हैं और कारणों का पता लगाकर जल्द ही ठीक किया जाएगा। इस संबंध में कर्मियों को आदेश दे दिया गया है।
--पवन कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
  फोटो कैप्शन 04: गंदा सप्लाई किया जा रहा गंदाजल
साथ में रोहित एवं विजयपाल

भडफ़ स्कूल को वाटर कूलर भेंट
-पूर्व सरपंच की ओर से किया गया भेंट
*********************************************************
*******************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय उच्च विद्यालय भडफ़ में छात्रों के स्वास्थ्य और उनके सुविधा ध्यान में रखते हुए पूर्व सरपंच विजय देवी ने एक नए वाटर कूलर की स्थापना की है। यह वाटर कूलर न केवल विद्यार्थियों के लिए अपितु शिक्षक और विद्यालय स्टाफ के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होगा। विद्यालय प्रभारी सत्य प्रकाश एवं मुख्य अतिथि गुलशन कुमार,समस्त स्टाफ द्वारा दानदाता का आभार प्रकट किया। पूर्व सरपंच विजय देवी उनके पुत्र द्वारा सभी बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए जलपान का आयोजन भी किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों से आग्रह करता है कि वह सुविधा का उचित उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। इस मौके पर समस्त स्टाफ हाजिर रहा।
 फोटो कैप्शन 5: नये वाटर कूलर का उद्घाटन करते हुए भडफ़ स्टाफ

Wednesday, March 26, 2025

भडफ़ स्कूल को वाटर कूलर भेंट
-पूर्व सरपंच की ओर से किया गया भेंट
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय उच्च विद्यालय भडफ़ में छात्रों के स्वास्थ्य और उनके सुविधा ध्यान में रखते हुए पूर्व सरपंच विजय देवी ने एक नए वाटर कूलर की स्थापना की है। यह वाटर कूलर न केवल विद्यार्थियों के लिए अपितु शिक्षक और विद्यालय स्टाफ के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होगा। विद्यालय प्रभारी सत्य प्रकाश एवं मुख्य अतिथि गुलशन कुमार,समस्त स्टाफ द्वारा दानदाता का आभार प्रकट किया। पूर्व सरपंच विजय देवी उनके पुत्र द्वारा सभी बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए जलपान का आयोजन भी किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों से आग्रह करता है कि वह सुविधा का उचित उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। इस मौके पर समस्त स्टाफ हाजिर रहा।
 फोटो कैप्शन 5: नये वाटर कूलर का उद्घाटन करते हुए भडफ़ स्टाफ

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी और नौवीं कक्षा के दाखिले का परिणाम जारी
--साइट से देख सकते हैं विस्तृत रिजल्ट
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। राजीव कुमार सक्सेना प्राचार्य ने बताया कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की परीक्षा परिणाम सूची को विद्यालय के वेबसाइट से देखा जा सकता है।
 उन्होंने बताया कि कक्षा नौवंी में प्रवेश के लिए लक्ष्य, वंशिका, आरती, अंजलि, विनीत कुमार, विजित, गौरव, धारा, अंशु, प्रियंका यादव,ज्योति कुमारी एवं नव्या आदि 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
 उधर कक्षा 6 में प्रवेश हेतु नवनीत, हिमांशु तंवर, तेंन्मय, मीनाक्षी, नक्श, हिमांशी, शौर्या, रक्षित, दिव्या, स्नेहा ,अवंती अग्रवाल, प्रियांशु राव, दीपांशु ,मयंक, वंश यादव, रितिका गुर्जर ,अंश, रिया ,हनी, आदित्य, मोहित यादव, मयंक, खुशी प्रिंस, मीनाक्षी, देवधर शर्मा, इक्षिता, समर ,युग शिवम,विराट, दक्ष कुमार, करुण, प्रियांशु, अक्षिता, हितेन शिवाच, यशस्वी, दीपांशु ,जय यादव, जतिन धु्रव, लक्ष्य यादव, कुणाल चौहान, गुंजन यादव, कार्तिक, अमित, संदीप, सचिन, मिस्टी जाखड़,
विनय यादव, कमल, काम्या, हिमांशी,  सक्षम, नितिन, भाविक, जानवी, रक्षित, तन्वी, अंकित, हिमांशु, गुंजन ,शायवी, लक्ष्य, जस्मिन, मानवी, कुशाल प्रताप सिंह, हर्षित रंगा, भूपेंद्र सिंह अहिरवार, प्रतीक गोठवाल, रांची, आर्य, पार्थ, यश, जय नरवाल, रितिका, समर, मानसी नागर, भूमिका आदि का चयन हुआ है। विस्तृत जानकारी साइट से देख सकते। किसी गलती के लिए कनीना की आवाज जिम्मेदार नहीं होगा।

भोजावास से पकड़े 72 पव्वा देशी शराब के
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना पुलिस ने भोजावास निवासी प्रकाश के घर से दो पेटी शराब देशी पकड़ी और मामला दर्ज कर लिया है। सूचना पाकर पुलिस ने प्रकाश के घर रेड की तो पुलिस को देखकर भाग निकला। लोगों ने प्रकाश नाम बताया। छत पर रखी पुलियों की तलाशी ली गई तो दो पेटी गत्ता शराब मिली। जिसमें एक गत्ता पेटी 50 पव्वा शराब देसी तथा दूसरे गत्ता पेटी 22 पव्वा देसी शराब की बरामद की। इस प्रकार 72 पव्वा शराब देसी की पकड़ी और मामला दर्ज कर लिया है।

कई दिनों से सप्लाई हो रहा है गंदा जल
 -बार-बार अधिकारियों को सूचित करने पर कार्रवाई नहीं
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना के कई वार्डों में गंदे पानी सप्लाई की लंबे समय से समस्या चली आ रही है वहीं वार्ड एक विजयपाल, कृष्ण सिंह, योगेश कुमार, बिशन सिंह आदि ने बताया कि उनके यहां सप्लाई जल इतना गंदा होता है कि जोहड़ का पानी भी उससे साफ होता है। उन्होंने सरकार से बार-बार मांग की है कि इस प्रकार सप्लाई  गंदे जल को रोका जाए वरना लोगों में बीमारी फैलने का अंदेशा बन जाएगा। अभी तक कई बार के जन स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है जेई पवन कुमार बार-बार सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं किंतु कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है जिससे लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इस पानी को पीने से कोई भी रोग किसी भी समय लग सकता है। ऐसे में रोगों से बचने के लिए कम से कम साफ जल सप्लाई करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जहां पहले भी कई बार गंदे जल की सप्लाई की समस्या सामने आई थी। करीरा सड़क मार्ग के सामने पाइपलाइन लीक कर रहा है, हो सकता है इस प्रकार लीक होने से गंदा जल सप्लाई हो रहा है। कारण कुछ भी रहा हो परंतु उपभोक्ता बड़े परेशान है और तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
 फोटो कैप्शन 04: गंदा सप्लाई किया जा रहा गंगाजल

हिंदु नव वर्ष  तैयारियां जारी, मनाया जाएगा
--30 मार्च को क्षेत्र में नवरात्रों का आगाज
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
नवरात्रे एवं हिन्दू नव वर्ष 2082 के प्रारंभ होने जा रहा है। मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं। कनीना के महेश कुमार बोहरा, श्याम सुंदर महाशय, देशराज, सुरेंद्र सिंह , मोहन पार्षद आदि ने लोगों से अपील की कि धूमधाम से नव वर्ष मनाए।
30 मार्च को क्षेत्र में नवरात्रों का आगाज हो रहा है। इस मौके पर व्रत रखाने एवं पुराने अन्न को नौ दिनों तक शरीर से समाप्त करके नए अन्न को ग्रहण करने का नियम है। मौसम के बदलाव से नया अन्न तुरंत शरीर में ग्रहण नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि इस दिन व्रत किया जाता है। मां दुर्गा के नौ दिनों में नौ रूपों की पूजा की जाती है। राम नवमी के दिन नवरात्रों को समाप्त कर दिया जाता है।
  उल्लेखनीय है कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर अंग्रेजी वर्ष है किंतु हिंदुओं के सबसे प्राचीन वर्ष का ज्ञान नहीं है। विक्रम संवत या गुड़ी पाड़वा आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन घरों में पकवान बनाए जाते हैं और नए वर्ष का आगाज किया जाता है। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मत नाम से जाना जाता है।
  महाराजा विक्रमादित्य द्वारा चलाया गया विक्रमी संवत आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रासंगिक है। इसी दिन महाराजा विक्रमादित्य ने हूणों पर विजय प्राप्त करके अक्सास नदी में घोड़ों को जल पिलाया था। तभी से आज तक यह पर्व चला आ रहा है।
क्या है नव संवत-
30 मार्च को पूरे ही देश में सम्राट विक्रमादित्य द्वारा चलाया हुआ नव संवत्सर का पर्व मनाया जा रहा है। विश्व का सबसे पुराना संवत नव संवत्सर जिसे वर्ष प्रतिपदा, उगादि पर्व तथा गुड़ी पाड़वा नामों से जाना जाता है। माना जाता है है कि ब्रह्मïाजी ने इसी दिन सृष्टिï की रचना की थी जिसके चलते इस दिन दिन बह्मा की भी पूजा की जाती है।  
    उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा चलाया हुआ नवसंवत्सर 30 मार्च से 2082 शुरू हो रहा है।
 विक्रमादित्य ने अपने बल पर शकों का नामोनिशान मिटा अश्वों को आक्सस नदी का पानी पिलाया था। अपनी जीत की खुशी में विक्रमी संवत का श्रीगणेश किया था।  इसी दिन को हिन्दू अपना नववर्ष मानते हैं।  विक्रमादित्य ने अपने पिता गंधर्वसेन की मृत्यु का बदला लिया था। महेश बोहरा हिंदु जागृति मंच ने बताया कि नव वर्ष बस स्टैंड पर धूमधाम से मराया जाएगा जिसकी तैयारियां जारी हैं।
फोटो कैप्शन: महेश बोहरा

जल जागरूकता रैली निकाली
-जल है तो कल है के नारे लगाये
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
धनौन्दा गांव में प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में जल बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व अतरलाल ने किया। कार्यकर्ताओं ने जल है तो कल है, जल बचाओ भविष्य बनाओ, जल बचाना जरूरी है नारे लिखे पोस्टर हाथों में उठाकर तथा नारे लगाकर रैली निकाली।
  मुख्य अतिथि ने रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि जल प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। इसे सोच समझ कर प्रयोग करना चाहिए। जल बचाओ अभियान के प्रति समाज की सकारात्मक सोच विकसित करना बहुत जरूरी है। इसलिए संगठन ने जिला के गांवों में जल बचाओ जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जल की अहमियत को समझें और पानी की बर्बादी रोंके। उन्होंने राज्य सरकार से पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रदेश तथा जिला स्तर पर टास्क फोर्स बनाने की मांग की। जल प्रहरी प्रो. सुभाष यादव ने हर साल गिरते भू-जल स्तर पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि पानी की बचत से ही भविष्य सुरक्षित बनेगा। इस अवसर पर राजेन्द्र नम्बरदार, रोहताश प्रजापत, हरिपाल, ताराचंद, जगदीश पंच, संतलाल शर्मा, सुबेदार अनुपाल सिंह, हवासिंह, धनीराम, इन्द्रसिंह, सतपाल थानेदार, विजय सिंह, सुभाष यादव, कैलाश सेठ, नवीन कुमार, मामराज सिंह, औमप्रकाश, मनोज, राजबीर, राकेश यादव, विक्रम सिंह, पवन, अशोक, बीर सिंह, छत्रपाल, सुरेश, रामभगत, महादेव सेठ, पृथीपंच, इन्द्रपाल पंच, जगमाल सिंह प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01:धनौन्दा में जल बचाओ जागरूकता अभियान रैली निकालते हुए।

नई सड़क का निर्माण पूरा, उद्घाटन की तैयारी
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना उपमंडल के गांव छिथरौली से बहाला तक नई सड़क बनकर तैयार हो गई है। यह सड़क पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, हरियाणा सरकार के द्वारा सड़क मंजूर की गई थी। इस काम के लिए पूर्व विधायक सीताराम यादव,एडवोकेट राजबाला पूर्व जिला पार्षद, सरपंच बलवान सिंह आर्य, ग्राम पंचायत छिथरौली व समस्त ग्राम वासियों का अहम योगदान रहा है। छिथरौली से बहाला  रोड़ के उद्घाटन के लिए ग्राम सभा के सदस्य स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक अटेली हल्का, चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद भिवानी- महेंद्रगढ़ से मिले हैं और जल्द ही उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी जाएगी। सड़क का निर्माण मार्केट कमेटी के द्वारा किया गया है। सड़क बनने पर  समस्त ग्रामवासी प्रसन्न है और उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में गांव के विकास के कार्यों की झड़ी लग जाएगी। इस मौके पर नरेंद्र कुमार शास्त्री, इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, पूर्व सरपंच रामफल सिंह, मुनेश कुमार, हवलदार रामनिवास व धर्मपाल सिंह  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: नई सड़क का उद्घाटन का इंतजार करते लोग।

सलोनी आईआईएम बेंगलुरु से करेगी शोध
-एमएससी गणित में रही है गोल्ड मेडलिस्ट
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मंडी निवासी सलोनी अब भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलुरु से प्रोडक्शन एवं आपरेशंस मैनेजमेंट क्षेत्र में पीएचडी करेगी। विस्तृत जानकारी देते हुए मुकेश नंबरदार ने बताया कि उनकी बेटी एमएससी गणित से गोल्ड मेडलिस्ट है और उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी अजमेर से यह परीक्षा पास की थी। अब वह पीएचडी के लिए बेंगलुरु जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन: सलोनी

नामांकन अभियान हेतु प्रचार वाहन को किया रवाना
--प्राचार्य ने दिखाई हरी झंडी
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के प्राचार्य ने हरियाणा शिक्षा विभाग के  दिशा-निर्देशों के तहत नामांकन वृद्धि हेतु विद्यालय के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस प्रचार वाहन पर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और विशेषताओं को दर्शाने वाले बैनर लगाए गए हैं। विद्यालय के होनहार छात्रों की उपलब्धियां, जैसे कि सीए फाउंडेशन परीक्षा में शहंकी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, ब्रांच पोस्टल मैनेजर पद पर चयनित प्रियंक और साहिल तथा भारतीय अग्निवीर में चयनित कुमार सिमरन और आबिद आदि का उल्लेख किया गया है।
विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि यह विद्यालय सीबीएसई द्वारा संचालित है और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता है। गत वर्ष विद्यालय में नामांकन में लगभग 80 (अस्सी) विद्यार्थियों की वृद्धि हुई थी, जिसके चलते शिक्षा मंत्री डा. सीमा त्रिखा द्वारा विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मान से नवाजा गया था। इस वर्ष भी 100 से अधिक नामांकन वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है।
प्रचार वाहन का उद्देश्य अभिभावकों और छात्रों को यह संदेश देना है कि एक उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने के लिए निजी विद्यालयों की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डा. ममता कुमारी, संदीप नागर, डा. मुंशीराम, बलदीप यादव, नवीन कुमार, प्रीति, सोमवीर धनखड़, , सुरेंद्र मोरवाल, उमेद सिंह, सुरेंद्र, अमृतलाल, पूनम कुमारी, राजेश चतुर्वेदी, दरिया सिंह आदि शामिल रहे।
फोटो कैप्शन 03: प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते स्कूल स्टाफ एवं प्राचार्य

मोटरसाइकिल की टक्कर मार किया घायल, मामला दर्ज
****************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
मुडायन निवासी प्रेमपाल ने पुलिस में उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया कि 13 मार्च को वह अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर कृष्ण मुडायन उनके घर आया और जौ उखाडऩे के लिए खेत तक साथ चलने के लिए कहा। जब इंकार कर दिया तो भी वह उन्हें जौ उखड़वाने के लिए साथ ले गया। रास्ते में कृष्ण ने मोटरसाइकिल रुकवाई तो गजराज नामक व्यक्ति शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए लाया और प्रेमपाल की मोटरसाइकिल को टक्कर जड़ दी जिससे प्रेमपाल  बेहोश हो गया। उसे उसके घर के गेट पर वे लोग छोड़कर चले गए। प्रेमपाल का लड़का और उसकी पत्नी उसे महेंद्रगढ़ अस्पताल ले गये जहां इलाज चला। अब उन्होंने मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने गजराज के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Tuesday, March 25, 2025

प्रधान सहित 14 पार्षदों ने पंचकूला में पद एवं गोपनीयता की ली शपथ
- मुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि
************************************************************
********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के 2 मार्च को संपन्न चुनाव और परिणाम 12 मार्च को आने के बाद अब सभी 14 पार्षदों ने तथा प्रधान ने अपनी अपनी पद की शपथ पंचकुला में ले ली है। विस्तृत जानकारी देते हुए मुकेश नंबरदार ने बताया कि वार्ड एक से मंजू देवी दो से दीपक चौधरी, तीन से उषा यादव, चार से रेखा, 5 से राजकुमार ,6 से राकेश, 7 से राजेश देवी 8 से पूजा, 9 से नितेश, 10 से योगेश कुमार, 11 से होशियार सिंह बबलू 12 से सुमन देवी, 13 से सूबे सिंह 14 से राजेंद्र सिंह ने शपथ ली वहीं प्रधान पद के लिए रिंपी कुमारी ने शपथ ली।
 सभी हंसी खुशी शपथ लेकर घर वापस लौट आए हैं।
 फोटो कैप्शन 6: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल कनीना नगर पालिका के पार्षद

605 क्विंटल सरसों खरीदी
-पहली दिन हुई खरीद
************************************************************
********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरसों खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 605 क्विंटल सरसों सरकारी दरों पर खरीदी गई। वेयर हाउस द्वारा यह सरकारी खरीद की जा रही है।
 सतीश कुमार मंडल सुपरवाइजर ने बताया कि पहले दिन सरसों खरीद के समय सचिव विजय सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। किसान  भी उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 07: सरसों की सरकारी खरीद करते हुए कनीना अनाज मंडी में लोग

बवानिया गांव में हुई लाखों रुपये की नकदी एवं आभूषण की चोरी
-नकदी और आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर
************************************************************
********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव बवानिया की किरोस्ता ने उनके घर में हुई चोरी का मामला अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज करवा दिया है।
दौंगड़ा चौकी में कहा है कि वह अपने घर से 5- 6 दिन पहले बेटे से मिलने मानेसर चली गई थी। गांव में अकेली रहती है और मानेसर जाते समय घर में सभी कमरों का ताला लगाकर बंद करके गई थी। 25 मार्च को सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि घर की दीवार के पास कुर्सी लगी हुई है पीछे केमरे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। सूचना पाकर किरोस्ता बवानिया आई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम आने पर घर के प्रवेश होकर देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं, अलमारियां बुरी तरह से तोड़ी हुई है, सामान बिखरा हुआ है। घर के कमरों को देखने पर पता चला कि कमरे से तीन जोड़ी चांदी के पाजेब, एक चांदी का मंगलसूत्र, दूसरे कमरे से चार जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी चुटकी चांदी की और सोने की पांच अंगूठियां, एक सोने की चेन ,दो सोने के कानों के टाप्स, सोने के गले का हार, तीसरे कमरे में चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी के छह सिक्के, दो सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी सोने के कानों के टाप्स तथा लगभग 80 हजार की नकदी ले उड़े। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कनीना पुलिस ने फिंगर प्रिंट उठा लिये हैं। जांच जारी है।

नगराधीश मंजीत कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित
--सत्र 2025-26 से एनएसएस व एसपीसी यूनिट शुरू करने पर विचार
************************************************************
********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
नगराधीश मंजीत कुमार की अध्यक्षता में कनीना उपमंडल के गांव करीरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित हुई।
नगराधीश ने विद्यालय के प्रबन्धन और विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने विद्यालय में चल रही स्वतंत्र फीडर लगवाने के लिए, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए विद्यालय की चारदीवारी की उंचाई बढ़वाकर कांटेदार तार लगवाने, विद्यालय मुख्य द्वार से भडफ़ मोड़ तक लगभग 300 से 400 मीटर की सड़क का निर्माण करवाने, मच्छरों एवं बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग करवाने की व्यवस्था, विद्यालय के पार्क में घास लगवाना, विद्यालय में सत्र 2025-26 से एनएसएस व एसपीसी यूनिट शुरू करना जैसे बिन्दुओं को विद्यालय प्रबन्धन समिति के समक्ष रखा। विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष नगराधीश मंजीत कुमार ने सभी बिन्दुओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय व्यवस्था में जहां भी मेरे सहयोग की आवश्यकता है तुरन्त प्रभाव से मेरे संज्ञान में लाया जाए ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
इस अवसर पर उप प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य, सुदेश कुमारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रेणु वर्मा, कनीना खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. विश्वेश्वर कौशिक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा प्राचार्य रामस्वरूप, पीडब्ल्यूडी कार्यकारी अभियन्ता अश्विनी कुमार, करीरा सरपंच सपना यादव के अलावा बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03:विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक लेते नगराधीश मंजीत कुमार।

खेल दिवस का आयोजन किया गया
--अव्वल को किया पुरस्कृत
************************************************************
********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार के मार्गदर्शन में आज पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन भाग सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर 6 से 8, 9 से 10 व 11 से 12 तीनों वर्गों के लिए खेल प्रति स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ लांग जंप। कबड्डी, खो-खो आदि खेलों में भाग लिया। प्रत्येक गतिविधि में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों के बिना विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। अत: बच्चों को बढ़-चढ़कर खेलों में भाग लेना चाहिए इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेल समिति के संयोजक देशराज प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा ने बताया कि उक्त आयोजन विद्यालय के खेल समिति के मार्गदर्शन में हुआ। स्टाफ सदस्यों के सहयोग से इसे पूरा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ  उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 04: खेलों में भाग लेते विद्यार्थी।

पक्षियों के लिए रखे दाना पानी-सूबे सिंह
गर्मी बढ़ी, पक्षियों के लिए रखे सिकोरे
************************************************************
********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 जंगलों में भी सिकोरे रखकर कई किसान पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। अब जब गर्मी में पानी का अभाव होता है तो ये लोग पक्षियों की सेवा करते हैं। ऐसे ही शख्स सूबे सिंह हैं। किसान सूबे सिंह खेतों में रहते हैं।
 सूबे सिंह का बहना है कि गर्मियों में तापमान 40-45 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। पक्षियों की सुरक्षा करना जरूरी बन जाता हैं। उनके लिए दाना पानी का प्रबंध किया जाना उचित है।
 भीषण गर्मी के चलते एक ओर जहां पक्षियों का जीना कठिन हो रहा है वहीं उनकी संख्या घटने के पीछे भीषण गर्मी भी एक कारण है। लेकिन लोगों के जागरूक हो जाने के कारण अब घरों की छतों पर सिकोरे रखे जाने लगे हैं वहीं दाने भी डाले जाते हैं।
   वर्तमान में लोग भी जीव जंतुओं के प्रति जागरूक हो गए हैं। वे अपने घरों की छतों पर तथा दीवारों पर निरीह पक्षियों के लिए गर्मियों में सिकोरे रखते आ रहे हैं। इन सिकोरों में सुबह एवं शाम को पानी भरते हैं ताकि पक्षी जल पी सके और भीषण गर्मी से बच सके। कनीना के राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह,तथा महेश कुमार प्रतिदिन सिकोरों में पानी भरते हैं। उनका कहना है कि पक्षियों का ध्यान रखे और उनके लिए दाना पानी का प्रबंध जरूर करें।
    बाबा मोलडऩाथ, बाबा राधेदास, विभिन्न मंदिर कनीना के पास ही पक्षियों के लिए विशेष चबूतरे बनाए गए हैं जहां भक्त देवी देवता के दर्शन के लिए जाते हैं तो अपने साथ अन्न ले जाते हैं। इस अन्न को पक्षियों के लिए डाल देते हैं। पक्षी इसी अन्न को खाते हैं।
फोटो कैप्शन 02: जंगल में सूबे सिंह पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करते हुए।

कनीना उप-नागरिक अस्पताल को एफआरयू का दर्जा दिलाने के लिए शिष्टमंडल मिला स्वा

स्थ्य मंत्री से
-जल्द ही मिलेगा एफआरयू का दर्जा
************************************************************
********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 सेवा भारती हरियाणा प्रदेश पंजीकृत शाखा कनीना की ओर से एक शिष्टमंडल जिसमें सेवा भारती विभाग प्रमुख जगदीश आचार्य, शाखा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रचार प्रमुख योगेश अग्रवाल,  आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री से चंडीगढ़ उनके आवास पर मिला। उनके साथ गोविंद गोस्वामी सचिव तथा अनिल यादव विधायक कोसली भी थे। शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि वर्तमान में कनीना उप- नागरिक अस्पताल 50 बिस्तरों का है लेकिन 84 कमरों सहित कुछ सुविधाएं जैसे रैंप, लिफ्ट आदि उपलब्ध हैं। अस्पताल एफआरयू/ प्रथम रेफरल यूनिट तथा 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने की सभी शर्तें पूरी करता है तथा प्रतिदिन 300 से 350 मरीज पहुंचते हैं परंतु गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को अन्य स्थानों पर रेफर करना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या है की रेवड़ी 40 किलोमीटर दूर तथा नारनौल 45 किलोमीटर दूर, रोहतक गुरुग्राम लगभग 80 किलोमीटर दूर पड़ते हैं जिससे मरीज और उनके परिजनों को अनेक कठिनाइयों का सामना पड़ता है। कई बार देखने को मिलता है कि मरीज रेफर्ड अस्पताल तक भी नहीं पाते।  उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार विशेष गरीबों के लिए उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मनेठी में एम्स तथा कोरियावास में मेडिकल कालेज स्थापित कर दिए जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। ऐसे में सेवा भारती संस्था एवं कनीना क्षेत्रवासी लंबे समय से एफआरयू का दर्जा दिलाने और 100 बिस्तरोंं का अस्पताल बनाने की मांग कर रहे हैं।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में हरियाणा के 6 अस्पतालों को एफआरयू का दर्जा मिलेगा जिनमें से कनीना भी एक होगा। उन्होंने कहा कि रही 100 बिस्तरों की मांग वह भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। शिष्टमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया।
 फोटो कैप्शन 01: आरती सिंह राव से मिलता हुआ कनीना का शिष्टमंडल

Monday, March 24, 2025

पक्षियों के लिए रखे दाना पानी
गर्मी बढ़ी, पक्षियों के लिए रखे सिकोरे
********************************************
******************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
 जंगलों में भी सिकोरे रखकर कई किसान पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। अब जब गर्मी में पानी का अभाव होता है तो ये लोग पक्षियों की सेवा करते हैं। ऐसे ही शख्स सूबे सिंह हैं। किसान सूबे सिंह खेतों में रहते हैं।
 सूबे सिंह का बहना है कि गर्मियों में तापमान 40-45 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। पक्षियों की सुरक्षा करना जरूरी बन जाता हैं। उनके लिए दाना पानी का प्रबंध किया जाना उचित है।
 भीषण गर्मी के चलते एक ओर जहां पक्षियों का जीना कठिन हो रहा है वहीं उनकी संख्या घटने के पीछे भीषण गर्मी भी एक कारण है। लेकिन लोगों के जागरूक हो जाने के कारण अब घरों की छतों पर सिकोरे रखे जाने लगे हैं वहीं दाने भी डाले जाते हैं।
   वर्तमान में लोग भी जीव जंतुओं के प्रति जागरूक हो गए हैं। वे अपने घरों की छतों पर तथा दीवारों पर निरीह पक्षियों के लिए गर्मियों में सिकोरे रखते आ रहे हैं। इन सिकोरों में सुबह एवं शाम को पानी भरते हैं ताकि पक्षी जल पी सके और भीषण गर्मी से बच सके। कनीना के राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह,तथा महेश कुमार प्रतिदिन सिकोरों में पानी भरते हैं। उनका कहना है कि पक्षियों का ध्यान रखे और उनके लिए दाना पानी का प्रबंध जरूर करें।
    बाबा मोलडऩाथ, बाबा राधेदास, विभिन्न मंदिर कनीना के पास ही पक्षियों के लिए विशेष चबूतरे बनाए गए हैं जहां भक्त देवी देवता के दर्शन के लिए जाते हैं तो अपने साथ अन्न ले जाते हैं। इस अन्न को पक्षियों के लिए डाल देते हैं। पक्षी इसी अन्न को खाते हैं।

गर्मी आते ही घड़ों की ओर रुझान बढ़ा
-देशी फ्रिज नाम से जानते हैं लोग
********************************************
******************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
 यूं तो गर्मी आने पर फ्रिज का लोग जमकर उपयोग करते हैं किंतु बुजुर्ग एवं ग्रामीण लोगों का रुझान आज भी घड़ों की ओर है। यद्यपि घड़े बनाने में घंटों का समय लगता है किंतु इनमें पानी स्वास्थ्य अनुकूल माना जाता है। यही कारण है कि बीमारियों से और फ्रिज से छुटकारा पाने के लिए आज भी लोग घड़ों का पानी प्रयोग करते हैं।
घड़ा बनाने वाले महिपाल सिंह,दिनेश कुमार ने बताया कि आज के दिन कनीना एवं आस पास क्षेत्रों की माटी से घड़े नहीं बनाए जाते बल्कि माटी भी नांगल चौधरी, भिवानी तथा दूर दराज गांवों से खरीदकर लानी पड़ती है जिससे घड़े बनाए जाते और उन्हें सूखाकर, पकाया जाता है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में आवे(घड़े पकाने की भ_ी) पाई जाती है। घड़े ही नहीं अपितु समय-समय पर दीपक, सुराही, छोटी मटकी तथा अनेक अन्य मिट्टी के उपकरण तैयार किए जाते हैं जिन्हें भ_ी में पकाया जाता है। घड़ों की कीमत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वर्तमान में एक घड़ा 100-125 रुपये का मिलता है। उधर घड़े का पानी पीने वाले राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, कृष्ण कुमार, सत्यराज
आदि ने बताया कि उनके वक्त कभी फ्रीज नहीं होते थे। महज घड़ों का ही पानी ठंडा रहता था जिसे पीकर लंबे समय तक स्वस्थ रहते थे। आज घड़ों की बजाय फ्रीज, कुल्फी, आइसक्रीम आदि पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। कोरोना महामारी के कारण फ्रीज एवं ठंडे खाने पसंद नहीं किये गये किंतु कोरोना समाप्त होने के बाद आज तक देशी फ्रिज की मांग बढ़ी है।
डा. वेद, डा अजीत कुमार आदि ने बताया कि घड़ों का पानी स्वास्थ्य के लिए ज्यादा उचित रहता है। फ्रिज का पानी पीना नुकसानदायक है, ऐसे में उनका कहना है कि घड़ों का पानी ही पीना चाहिए और आने वाले समय में फिर से घड़ों की मांग होगी। वर्तमान में घड़े बनाने वाले त्वरित गति से घड़े बना रहे हैं। घड़ों के अतिरिक्त छोटे-छोटे घड़े, सुराही, मटकी, पौधे उगाने वाले गमले आदि भी बनाए जाते हैं।

आज तक नहीं निकल पाई है महिलाएं घूंघट से बाहर
-हर विभाग में कर दी जाए प्रतनिधि प्रचलन?
********************************************
******************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। 
चाहे हरियाणा सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं को करीब 33 फीस दिया आरक्षण भी दिया हुआ है परंतु आश्चर्यजनक है कि अभी तक बहुत सी महिलाएं घूंघट से बाहर नहीं आ रही है। यह बात उन पर लागू नहीं होती जो वोटर है अपितु चाहे सरपंच, पांच या पंचायत समिति में जीती हुई महिलाएं हो, घर से बाहर नहीं निकलती। उनके जेठ, ससुर या देवर आदि उनका काम करते हैं। एक तरफ जहां उनको सभी अधिकार के साथ-साथ आरक्षण दिया हुआ हैं परंतु सरकार अभी तक उन सभी को घूंघट से बाहर नहीं निकाल पाई है। किसी सभा, मीटिंग या अन्य कार्यक्रमों में कई महिला सरपंच या पंच आदि के प्रतिनिधि मिलते हैं। अगर महिला मंच पर आ भी जाती हैं तो घूंघट किये हुये मिलती है। इसका अर्थ है कि हर प्रकार की नौकरी पेशे में भी महिलाओं की जगह प्रतिनिधि का प्रावधान किया जाए। चाहे पढ़ाने जाना है या फिर कहीं नौकरी में उन महिलाओं के प्रतिनिधि को अधिकार दे देना चाहिए वरना सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।  आश्चर्यजनक है कि प्रतिनिधियों से ही करवाया जाता है। यहां तक कि कुछ महिलाओं के तो हस्ताक्षर और मोहर भी उनके प्रतिनिधि लगते हैं। वोट डालने जाती हैं तो घूंघट में या फिर लाइन में हैं तो भी यही हालात मिलती है। ऐसे में वोट जरूर डाल रही है किंतु जितना सुधार घूंघट से बाहर आने में होना चाहिए उतना अभी तक नहीं हुआ है। बहुत से गांवों की महिलाओं के  प्रतिनिधि आज भी काम कर रहे हैं। आज भी घूंघट से बाहर नहीं आ रही यहां तक के लोगों को मालूम ही नहीं है कि पुरुष पंच या सरपंच या कोई महिला। अब तो कोर्ट का भी सख्त आदेश है कि किसी महिला की जगह उसका प्रतिनिधि काम करता पाया जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी किंतु आज तक के इतिहास में ऐसा मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

कनीना में सप्लाई हुआ बहुत दूषित पेयजल
-कनिष्ट अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग ने समस्या का निराकरण करने का दिया आश्वासन
********************************************
******************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना कस्बा में यूं तो समय-समय पर गंदे पानी की सप्लाई होने की समस्या सामने आती रही है किंतु 20 मार्च को जहां वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 1 के उपभोक्ताओं को बहुत गंदा जल उपलब्ध हो पाया। वहीं सोमवार 24 मार्च को फिर से गंदा जल सप्लाई हुआ है। नलों से गंदा जल देखकर उपभोक्ता बहुत नाराज हैं।
उपभोक्ता विजय पाल, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, रोहित कुमार, महेंद्र सिंह, सज्जन सिंह आदि ने बताया कि अचानक जब नल चलाया तो बहुत अधिक गंदा जल सप्लाई हुआ, जिसमें बदबू आ रही थी और लगता था सीवर का जल ही सप्लाई हो रहा है। पीना तो दूरी से स्नान करना और कपड़ों कपड़े धोना भी कठिन हो गया। पशुओं को भी ऐसा गंदा जल नहीं पिलाया जा सकता। उपभोक्ता नाराज थे और उन्होंने प्रशासन से अविलंब समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गर यह जल पी लिया जाए तो निश्चित रूप से व्यक्ति बीमार हो जाएंगे। अभी तक स्पष्ट नहीं पता चल पाया है कि ऐसा गंदा जल सप्लाई कैसे हो पाया परंतु उपभोक्ताओं में रोष पनपा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं करेगा तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
 इस संबंध में जब जेई जन स्वास्थ्य विभाग पवन कुमार कनीना से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके सामने समस्या आ गई है और वे जल्द ही समस्या का समाधान कर देंगे। वे पता लगाएंगे कि गंदा जल सप्लाई कैसे और क्यों हुआ और इस समस्या का निराकरण तुरंत करेंगे। अब देखा जाना है कि समस्या का समाधान कब तक किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि कनीना कस्बे में सप्लाई जल की लाइन करीरा रोड के सामने लीक हो रही है तथा अकेला जन स्वास्थ्य विभाग ही दोषी नहीं है अपितु उपभोक्ता पेयजल के लिए लाइन सीवर से होकर ला रहे हैं ,यही कारण है कि गंदा पेयजल कहीं से लाइन में घुस गया गया है और साफ पानी में मिल गया है और लोग परेशान हैं।
 फोटो कैप्शन 02: कनीना कस्बा में सप्लाई हो हो रहा गंदा जल

कनीना उपमंडल के लोगों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

-राजेंद्र सिंह लोढ़ा को भाजपा से निष्कासित के लिए भेजा भाजपा के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन
********************************************
******************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना उपमंडल के कई गांवों के लोगों ने कनीना एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह को एक ज्ञापन देकर हाल ही में भाजपा में शामिल हो रहे राजेंद्र सिंह लोढ़ा को निष्कासित करने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कनीना उप-मंडल के निवासी, आपके संज्ञान में निम्रलिखित तथ्य लाकर भारतीय जनता पार्टी जैसे विश्व के सबसे बड़े राजनीति दल जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई दामोदर दास मोदी जैसे महान व्यक्तित्व कर रहे हैं। उस पार्टी में एक ऐसे व्यक्ति जिसके हाथ आधा दर्जन से अधिक मासूम बच्चों के खून से रंगे हुए हैं, को भाजपा जैसी न्यायसंगत, स्वच्छ और ईमानदार पार्टी में शामिल करके क्षेत्र की जनता की भावनाओं को ठेस तो पहुंची ही है वहीं पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है।
   यह तथ्य गौरतलब है कि दिनांक 11 अप्रैल 2024 को कनीना सिटी थाना में प्रथम सूचना रपट संख्या 44 जो आईपीसी की धारा 337/3366/304/279/120 बी/109 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 192 व 185 के तहत दर्ज की गई थी, में आरोपी राजेंद्र सिंह लोढ़ा जो जीएल पब्लिक स्कूल कनीना का कर्ताधर्ता है, अब आपकी पार्टी में शामिल हो गया है। राष्ट्र स्तर पर चर्चित इस स्कूल बस दुर्घटना जिसमें 6 मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा दो दर्जन से भी अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिनमें से एक लड़की सपना पुत्री राकेश जो जीवन मृत्यु के बीच 9 माह तक संघर्ष उपरांत  जीवन से हार गई। इस दुर्घटना पर देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के तमाम छोटे बड़े नेताओं ने ट्वीट कर दुर्घटना पर शोक जताया था।  यह व्यक्ति उस समय प्रदेश सरकार द्वारा ग्रीवेंस कमेटी का सदस्य भी बनाया हुआ था जिसको लोगों की भावना के मद्देनजर हटा दिया गया था तथा लगभग एक सौ दिन जेल में भी रहा। विगत वर्ष अक्टूबर माह में संपन्न विधानसभा चुनावों में राजेंद्र सिंह लोढ़ा ने भाजपा के प्रत्याशी के विरुद्ध खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव के पक्ष में प्रचार किया एवं वोट मांगे।
   अब अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के साथ साथ भ्रष्टाचार करने के लिए इस व्यक्ति ने भारतीय जनता पार्टी जैसी स्व'छ एवं उÓÓवल छवि वाली पार्टी का दामन थाम लिया है। इस व्यक्ति ने जो 7 स्कूली बच्चों की अकाल मृत्यु के लिए जिम्मेदार है और जो मुकदमा इस प्रकरण में दर्ज हुआ था तथा स्कूल की मान्यता रद्द करने संबंधित आदेशों से राहत पाने के लिए सरकार का दामन थामने का कुत्सित प्रयास किया है। राजेंद्र लोढ़ा को पार्टी में शामिल किये जाने से जहां पीडि़त परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम हुआ है वहीं भाजपा को समर्पित महेंद्रगढ़ जिला के कार्यकर्ताओं को भारी ठेस पहुंची है। हम सभी आपसे करबद्ध प्रार्थना करते हैं कि इस व्यक्ति को पार्टी से निकाल, लोगों की भावनाओं अनुसार फैसला लिया जाए। यदि लोगों की भावनाओं अनुसार राजेंद्र सिंह लोढ़ा को पार्टी से नहीं निकाला गया तो भाजपा के जिला कार्यकर्ता, पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर गुहार लगाने को मजबूर हो जाएंगे। अधिकारी ने ज्ञापन लेकर आगे प्रेषित करने का आश्वासन दिया।
क्या कहते हैं ज्ञापन देने वाले--
ज्ञापन देने वाले संजय शर्मा, ओमप्रकाश, जगदीश, अजीत जिला पार्षद, सुरेश झाड़ली, लालचंद सहित कई भाजपा के सदस्य एवं जिनके बच्चे जीएल स्कूल की बस में मारे गये शामिल हैं, उनका कहना है कि हमने भाजपा के उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचाने का उद्देश्य है। यदि फिर भाजपा हाईकमान ने उन्हें निष्काषित नहीं किया तो जल्द ही भाजपा कार्यालय कनीना के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
फोटो कैप्शन 01: एसडीएम कनीना को ज्ञापन देते लोग।

Sunday, March 23, 2025

बीआर स्कूल सेहलंग में ग्रेजुएशन डे एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
**********************************************************
**********************************************************************
*********************************************************-*
कनीना की आवाज।
बीआर स्कूल, सेहलंग में नर्सरी से कक्षा-2 तक के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन डे एवं पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश , अधीक्षक सेवानिवृत्त, हरियाणा शिक्षा बोर्ड, भिवानी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय चेयरमैन हरीश भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन वशिष्ठ, उप-प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा एक के छात्रों द्वारा प्रस्तुत थैंक यू माय टीचर्स, थैंक यू माय पेरेंट्स गीत से हुई। इस मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उनके सुंदर नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय में छात्रों को केवल अकादमिक उत्कृष्टता के लिए ही नहीं, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। इसी परंपरा के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक श्रेणियों में छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन वशिष्ठ ने कहा, हमारे विद्यालय की यह परंपरा रही है कि हम प्रत्येक छात्र की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से हम छात्रों को आगे बढऩे के लिए आवश्यक अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों की तुलना दूसरों से न करें, क्योंकि हर बच्चा विशेष होता है और उसकी अपनी अनूठी क्षमता होती है।
मुख्य अतिथि वेद प्रकाश ने विद्यालय द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, शिक्षा का सर्वोत्तम रूप वह है, जिसमें छात्रों को अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर दिया जाए। जिस तरह से इस विद्यालय के छात्र आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुतियां दे रहे हैं, यह दर्शाता है कि यह विद्यालय उन्हें न केवल शिक्षा बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति का सही मंच प्रदान कर रहा है।
विद्यालय चेयरमैन  हरीश भारद्वाज ने अपने समापन भाषण में कहा कि ग्रेजुएशन सिर्फ एक सीढ़ी ऊपर चढऩे की प्रक्रिया है, जिससे बच्चे दुनिया को बेहतर तरीके से जानने और समझने में सक्षम होते हैं। हमारा लक्ष्य प्रत्येक छात्र की प्रतिभा को निखारना है, ताकि वे न केवल अपने लिए, बल्कि समाज और देश के लिए भी योगदान दे सकें।  उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता और उनके व्यक्तिव में निखार के लिए अभिभावकों के निरंतर सहयोग और अध्यापकों की कड़ी मेहनत को भी सराहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस सफल आयोजन ने न केवल छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि की बल्कि अभिभावकों को यह विश्वास दिलाया कि उनका बच्चा सही दिशा एवं सही स्थान पर में आगे बढ़ रहा है।
फोटो कैप्शन 05 व 06: संबंधित कार्यक्रम की हैं।

अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हटाये जाएंगे सभी अतिक्रमण
-अतिक्रगमण हटाकर करेगी सरकार मुकदमा दर्ज
**********************************************************
**********************************************************************
*********************************************************-*
कनीना की आवाज।
 हरियाणा सरकार ने सरकारी जमीन ( सभी तरह की सरकारी संस्थाओं की जमीन , जैसे कि अरावली, समशान घाट, वक्फ बोर्ड, मदरसा, कब्रिस्तान, स्कूल, रास्ते, नहर, जोहड़ आदि।) को खाली करवाने के आदेश माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दे दिए हैं। जिस भी किसी ने अवैध कब्जा कर रखा है, समय रहते खाली करके कहीं और शिफ्ट हो जाए। बाद में जब सरकारी बुलडोजर से कार्यवाही होगी तो सिर्फ दुख भरे आंसुओं के अलावा और कुछ भी नहीं होगा। कोई भी आपकी मदद चाह कर भी नहीं कर पाएगा। क्योंकि वह जमीन आपकी है ही नहीं। फिर भी आपको लगता है कि वह जमीन आपकी है तो अपने गांव के पटवारी से जाकर पता कर लें। यदि आप का मकान सरकारी जमीन पर है तो न सिर्फ आपका मकान तोड़ा जाएगा, बल्कि आपके खिलाफ फौजदारी मुकदमा व सरकारी जमीन हड़पने की कोशिश जैसे कितनी बड़ी बड़ी धाराओं में मुकदमा भी दर्ज होगा। जिसमें आपको वकील करने तक का भी अधिकार नहीं होगा।।

गोठड़ा में बलिदानियों की याद मेंआयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता
**********************************************************
**********************************************************************
*********************************************************-*
कनीना की आवाज।
कनीना के निकटवर्ती गांव गोठड़ा में राइट डायरेक्शन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बलिदानों की याद में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अतरलाल ने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  
 लड़कों की 5 किलोमीटर ओपन दौड़ प्रतियोगिता में हेमंत प्रथम, रवि द्वितीय और किशन तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की ढाई किलोमीटर ओपन दौड़ में प्रियांशी प्रथम, तन्वी द्वितीय तथा ऋचा तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त अंडर-14  लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में निशांत, सूक्ष्म और समर ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की अंडर-14 दौड़ प्रतियोगिता में प्रियांशी ने पहला, वंशिका ने दूसरा तथा प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लड़के तथा लड़कियों की अंडर-10 और अंडर-8 दौड़ें भी करवाई गईं।
 मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल, स्मृति चिन्ह तथा नगद इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शहीदों की याद में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवा कर ट्रस्ट ने सराहनीय कार्य किया है। इससे युवाओं में नशे तथा अन्य बुराइयों के खिलाफ जागृति आएगी तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना का विकास होगा। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास करके राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा अच्छा प्रदर्शन करने का लक्ष्य बनाने की अपील की। प्रतियोगिता में पहुंचने पर आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि को फूल मालाएं, पगड़ी पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, अजय चौहान, अमित चौहान, सचिन चौहान, मास्टर शक्ति सिंह, डा. रोहित, अशोक डहिना, राजकुमार पूर्व सरपंच, महिपाल पूर्व सरपंच, मुरारी सिंह, बलजीत कोच, रूपेश, कमल सिंह, सूबेदार जय सिंह, राजकुमार यादव, रविंद्र, पंकज कोच कंवाली सहित अनेक खिलाड़ी और गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: दौड़ लगाते धावक

 सब्जी एक्सपो 2025 में बवानिया की बनारसी देवी पिकल प्रोसेसिंग में प्रथम पुरस्कार
-मुख्यमंत्री ने उचानी में किया सम्मानित
**********************************************************
**********************************************************************
*********************************************************-*
कनीना की आवाज।
 तीन दिवसीय सब्जी एक्सपो-2025 को उद्यान विभाग हरियाणा एवं महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय उचानी, करनाल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक खेती, प्रोसेसिंग, मशरूम फार्मिंग, मधुमक्खी पालन, आलू उत्पादन पर राज्य स्तरीय एवं जिला स्तर के इनाम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में कनीना उपमंडल के गांव बवानिया की बनारसी देवी को  पिकअप प्रोसेसिंग में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार दिया गया।
 विस्तृत जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की डा. पूनम ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के दो पुरस्कार मिले हैं। जहां मशरूम क्षेत्र में योगेंद्र कुमार खायरा को पहला पुरस्कार वही बनारसी देवी को प्रोसेसिंग /संस्करण में पहला पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही बनारसी देवी को क्षेत्र के समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 01: सम्मानित करते नायब सिंह सैनी
02: बनारसी को मिला पुरस्कार

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 47 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
**********************************************************
**********************************************************************
*********************************************************-*
कनीना की आवाज।
रविवार को जनशक्ति विकास संगठन और रेड क्रॉस सोसायटी नारनौल के सहयोग से कनीना उप नागरिक अस्पताल में शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ब्राह्मण सभा के उप प्रधान बुद्धि प्रकाश इसराना और विशिष्ट अतिथि डॉ अंकित ने  रक्तदाताओं को बैच लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 47 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। ब्राह्मण सभा के उपप्रधान ने कहा कि  नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की ओर से बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94 वे बलिदानी दिवस के अवसर पर संवेदना -2अभियान के तहत शुभारंभ किया। जनशक्ति विकास संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले देश के शहीद ए आज़म भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, शहीद ऊधम सिंह, शहीद अशफाक उल्ला ख़ान और देश की सरहदों पर शहीद होने वाले परमवीर चक्र शहीद अब्दुल हमीद, परमवीर चक्र फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, परमवीर चक्र कैप्टन निर्मल बत्रा, शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट जयंत ऋषि, फ्लाइंग ऑफिसर जी एस ढींडसा के परिवार जनों के हस्ताक्षर किए हुए सर्टिफिकेट दिए गए। इस एक कदम से देश के युवा रक्त दाताओं में राष्ट्रीयता की भावना में बढ़ोतरी होगी। साथ की रक्तदाता यह सर्टिफिकेट  ग्रहण करके सम्मानित महसूस करेंगे वहीं साथ ही इन शहीदों के जीवन को जानने का प्रयास करेंगे।  इस मौके पर जनशक्ति विकास संगठन के सदस्य अमित कुमार व प्रवीण अत्री कनीना उप नागरिक अस्पताल से डॉक्टर अंकित,स्टाफ नर्स इंचार्ज कमलेश कनीना, नारनौल से एलटी दीपक कुमार, स्टाफ नर्स अनीता,सहायक राजेश,अमित ,लोकसभा सचिवालय  सहायक दीपक कुमार , ज्यूडिशल अस्सिटेंट दादरी राकेश नेहरा, मनीष भारद्वाज,पार्षद नितेश गुप्ता, पूर्व पार्षद मनीष यादव, योगेश दीक्षित, ब्राह्मण सभा के  सदस्य नवीन शर्मा नांगल,उमादत, डा. रविंद्र, धनुष शर्मा , कैप्टन राजेश यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03:रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते हुए

नव वर्ष  तैयारियां जारी, 30 मार्च से हैं नवरात्रि
**********************************************************
**********************************************************************
*********************************************************-*
कनीना की आवाज।
नवरात्रे एवं हिन्दू नव वर्ष 2082 के प्रारंभ होने जा रहा है। मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं। कनीना के महेश कुमार बोहरा, श्याम सुंदर महाशय, देशराज, सुरेंद्र सिंह , मोहन पार्षद आदि ने लोगों से अपील की कि धूमधाम से नव वर्ष मनाए।
30 मार्च को क्षेत्र में नवरात्रों का आगाज हो रहा है। इस मौके पर व्रत रखाने एवं पुराने अन्न को नौ दिनों तक शरीर से समाप्त करके नए अन्न को ग्रहण करने का नियम है। मौसम के बदलाव से नया अन्न तुरंत शरीर में ग्रहण नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि इस दिन व्रत किया जाता है। मां दुर्गा के नौ दिनों में नौ रूपों की पूजा की जाती है। राम नवमी के दिन नवरात्रों को समाप्त कर दिया जाता है।
  उल्लेखनीय है कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर अंग्रेजी वर्ष है किंतु हिंदुओं के सबसे प्राचीन वर्ष का ज्ञान नहीं है। विक्रम संवत या गुड़ी पाड़वा आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन घरों में पकवान बनाए जाते हैं और नए वर्ष का आगाज किया जाता है। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में सम्म्त नाम से जाना जाता है।
  महाराजा विक्रमादित्य द्वारा चलाया गया विक्रमी संवत आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रासंगिक है। इसी दिन महाराजा विक्रमादित्य ने हूणों पर विजय प्राप्त करके अक्सास नदी में घोड़ों को जल पिलाया था। तभी से आज तक यह पर्व चला आ रहा है।
क्या है नव संवत-
30 मार्च को पूरे ही देश में सम्राट विक्रमादित्य द्वारा चलाया हुआ नव संवत्सर का पर्व मनाया जा रहा है। विश्व का सबसे पुराना संवत नव संवत्सर जिसे वर्ष प्रतिपदा, उगादि पर्व तथा गुड़ी पाड़वा नामों से जाना जाता है। माना जाता है है कि ब्रह्मïाजी ने इसी दिन सृष्टिï की रचना की थी जिसके चलते इस दिन दिन बह्मा की भी पूजा की जाती है।  
    उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा चलाया हुआ नवसंवत्सर 30 मार्च से 2082 शुरू हो रहा है।
 विक्रमादित्य ने अपने बल पर शकों का नामोनिशान मिटा अश्वों को आक्सस नदी का पानी पिलाया था। अपनी जीत की खुशी में विक्रमी संवत का श्रीगणेश किया था।  इसी दिन को हिन्दू अपना नववर्ष मानते हैं।  विक्रमादित्य ने अपने पिता गंधर्वसेन की मृत्यु का बदला लिया था।

खुडाली बाबा मेले में दर्शन के लिए गई महिला की झटकी सोने की चैन
-22 ग्राम की सोने की चेन की कीमत लाखों रुपये
*********

*************************************************
**********************************************************************
*********************************************************-*
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव बवानिया स्थित बाबा खेमदास मंदिर/खुडाली में मेले दौरान बाबा के दर्शन के लिए लाइन में लगी महिला के गले से सोने की चेन अज्ञात महिला ने झटक ली है। जगरूप नामक व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है ।
जगरूप ने कहा कि 14 मार्च को उनकी पत्नी नमिता खुडाली बाबा के दर्शन के लिए मेले में गई थी। उस वक्त नमिता के साथ चार-पांच महिलाओं के गु्रप में किसी महिला ने सोने की चेन झटक ली है। करीब 22 ग्राम की सोने की चेन की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पाया का महिलाओं का ग्रुप आता हुआ दिखाई दे रहा है जो चेन झटक ले गया। उनकी शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।