Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, September 17, 2025


 




  राजकुमार,राज धर्मकांटा को पितृ शोक,
--80 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से देहांत
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकुमार, राज धर्म कांटा के पिता शीशराम  साहब 80 वर्ष का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां, पौत्र एवं पौत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कनीना में किया गया। इस मौके पर गौशाला प्रधान भगत सिंह,धर्मवीर फौजी, विनय एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य जन उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।




कला उत्सव संपन्न
-नृत्य में रही दौंगड़ा अहीर की टीम प्रथम
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
खंड स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में उप मंडल अधिकारी(ना.) डा. जितेंद्र दहिया ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने खंड के सभी क्लस्टर से आई टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने तथा विद्यार्थियों में नैतिकता की भावना को बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी पढऩे की आदत को पीछे छोड़कर मोबाइल के दीवाने हो रहे हैं। जिसका उन्हें जीवन में अनेक स्पर्धाओं  में असफलता हाथ लगती है। विद्यार्थी को स्कूली समय के पश्चात कम से कम दिन में 6 घंटे अध्ययन करना चाहिए ताकि वे निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से मुकाबला कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने की तथा बताया कि खंड स्तर की विजेता टीमें अगले सप्ताह जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी।
आज हुई प्रतिस्पर्धा में समूह नृत्य प्रतियोगिता 9 से 12 कक्षा वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौगड़ा अहीर को मिला वही दूसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी को मिला कक्षा 5 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह को मिला दूसरा स्थान पीएमश्री स्कूल भोजावास को तथा तीसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी को मिला । लघु नाटिका में कक्षा 5 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना को तथा दूसरा स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना को मिला ।
9 से 12 कक्षा वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय उच्च विद्यालय भडफ को दूसरा स्थान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना को तथा तीसरा स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना को मिला । रागिनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोंगरा अहिर को द्वितीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या मंडी को तथा तीसरा स्थान मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना को मिला वही कक्षा 5 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह को दूसरा स्थान राजकीय उच्च विद्यालय छितरोली को तथा तीसरा स्थान मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना को मिला । एकल नृत्य में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह को दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर को तीसरा स्थान मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना को तथा चौथा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी को मिला ।
आज के कार्यक्रम में अमर सिंह प्राचार्य  , नरेश कुमार कौशिक प्राचार्य  कनीना मंडी रामस्वरूप करीरा मॉडल स्कूल के प्राचार्य सुनील खुडानिया राजकुमार जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर मंच संचालक नरेश कुमार प्रवक्ता हिंदी ओमप्रकाश सहायक पंकज यादव ,ओमरती ,मनोज कुमार, गुलशन यादव ,निर्णायक दीपक कुमार , शुभ लता ,सुशीला, रमेश चंद्र, चेतन शर्मा, सत्य प्रकाश, प्रीति ,कुसुम बाला, तथा सुरेंद्र मोरवाल ,अनीता यादव, रिंकी यादव ,शकुंतला, राजकुमार श्री भगवान लिपिक सहित दर्जनों विद्यालयों के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे
फोटो कैप्शन 10: नृत्य करती बालाएं
             11: संबोधित करते हुए कनीना एसडीएम






स्कूलों में आयोजित हुई लेखन प्रतियोगिता
-अव्वल को किया पुरस्कृत
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
बाबू बाल मुकुंद गुप्त की 118वीं पुण्यतिथि एवं हिन्दी पखवाड़े के उपलक्ष्य में पीएम श्री रावमावि खेडी-तलवाना तथा रावमावि सेहलंग में कविता, निबंध,भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापक विजय पाल सेहलंगिया ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुस्तक -चलो देश पुकारे,पैन,नकद राशि देकर सम्मानित किया।
पीएमश्री विद्यालय खेड़ी -तलवाना में कक्षा 9 से 12 में प्रथम-ललिता,द्वितीय -शिखा, तृतीय-जिया रही। वहीं कक्षा 6 से 8
प्रथम-खुशी,द्वितीय -दीक्षा,तृतीय -हिमांशु रही।
उधर रावमावि सेहलंग में कक्षा 9 से 12 में प्रथम-दीपिका,द्वितीय -दीपांशी, तृतीय -साक्षी रही। कक्षा 6 से 8 में प्रथम -लक्ष्या,द्वितीय -कनिका, तृतीय -आरती रही।
फोटो कैप्शन 07: कविता विषय की जानकारी देते विजयपाल सेहलंगिया।




स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
--कनीना अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
सिविल अस्पताल कनीना  में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता एडवोकेट दीपक चौधरी ने शिरकत की।  उनके साथ आए विशिष्ट अतिथि नगर पार्षद योगेश कुमार रहे।
 हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री  आरती सिंह राव के निरंतर प्रयासों से हरियाणा में स्वास्थ्य  विभाग को  नई ऊर्जा  मिल रहीं हैं और स्वास्थ्य मंत्री ने आम जन को स्वास्थ्य लाभ दिलवाने के लिए अनेक नए अस्पतालों और अनेक योजनाओं को लागू करवाने का कार्य किया है। इस कार्यक्रम को चलाने के लिए अस्पताल की तरफ से डा. रितु ने मातृत्व  और शिशु जांच से संबंधित महिलाओं को समझाया तथा उनके  स्वास्थ्य  की जांच भी की। कैम्प में डा. नेहा ने आयुष विभाग की योजनाओं के बारे में महिलाओं को समझाया तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और महिलाओं को होने वालीं गैर संचारी रोगों जैसे कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख का कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर आदि बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में अस्पताल परिसर में मानीटरिंग डा. जितेन्द्र मोरवाल और उनके साथ सतविंदर फर्मासिस्ट,डा. अंकित शर्मा आदि ने की।
फोटो कैप्शन 06: स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए।



किरायेदारों की होनी चाहिए पुलिस वेरिफिकेशन
-घर के दरवाजे पर बैठे या रास्ते में खड़े मिले वो किरायेदार
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
बाहर से आए मजदूरों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराए पर मकान दिए जा रहे हैं। किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी होने का अंदेशा है। इस वक्त हजारों लोग खंडहरनुमा घरों में रह रहे हैं जिनका कोई वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। इस संबंध में कुछ लोगों से चर्चा की-
** पूरे जिले में ही भारी तादात में अन्य राज्यों से मजदूर आकर जिले के विभिन्न कस्बों एवं गांवों में रह रहे हैं। इनमें से कुछ का तो ये भी पता नहीं है कि वे बांग्लादेशी हैं या अन्य राज्यों के। ऐसे में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के उनको मकान में किराये पर रखना खतरे से खाली नहीं है। वे अगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अगर रातों-रात गायब हो गए तो फिर बाद में महज खानापूर्ति ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को ऐसे किरायेदारों की जल्द से जल्द वेरिफिकेशन बारे प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए तथा जो बिना वेरिफिकेशन के अन्य राज्यों से आए लोगों को घर या दुकान किराए पर देता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। विगत वर्ष हिन्दू जागरण मंच की बैठक में यह मामला संज्ञान में भी लाया गया था। उन्होंनेे स्थानीय निवासियों से भी अनुरोध किया है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाहर से आए लोगों को अपना मकान या दुकान किराए पर ना दें अन्यथा कब कोई वारदात कर सकता है।  
  -- प्रवीण गौत्तम
   कनीना क्षेत्र में हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों से मजदूर आ रहे हैं जिनका कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया जाता है। ये लोग खंडहरनुमा घरों में रहते हैं और सरकारी बिजली, मुफ्त पानी प्रयोग कर गंदगी फैलाने में अग्रणी हैं। हर वर्ष मांग उठती है कि इनका वेरिफिकेशन किया जाए।
  मनोज शर्मा एडवोकेट का कहना है कि किराये पर रह रहे लोग अधिकांश खंडहरनुमा घरों में रहते जहां पानी, बिजली की कोई सुविधा नहीं है और प्रदूषण फैलाने में सबसे अग्रणी है क्योंकि बहुत से घरों में तो शौचालय भी नहीं है जिसके कारण यह बहार मल मूत्र त्यागने जाते हैं। जहां तक की इनकी बोली का प्रभाव भी ग्रामीण लोगों पर पड़ रहा है। लोग स्वार्थ के कारण इनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाते। घर के दरवाजे पर बैठकर शोर करना, रास्ते इनके बच्चे नंगे घूमना, रास्ते में वाहन खड़े करना, दीवारों को लाल पीला करने में ये अग्रणी होते हैं। बहुत से ऐसे लोगों ने तो राशनकार्ड तक बनवा लिया है। सारे लाभ लेने लगे हैं। इनके साथ दो-तीन केस शादी करने के भी सामने आये हैं।  जब फसल कटाई का काम शुरू होता है भारी संख्या में लोग आते हैं। विगत वर्षों पुलिस ने कनीना मंडी से बहुत से लोगों को खदेड़ दिया था किंतु हजारों की संख्या में और भी लोग रह रहे हैं।
--एडवोकेट मनोज शर्मा
 किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर अनेक चिंताओं से बचा जा सकता है तथा किसी अनहोनी करके भागने पर इन लोगों को पकड़ा जा सकता है। उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी कर देनी चाहिए वरना मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाये।
  --अनिल जांगड़ा
 अधिकारी का कहना---
नियमानुसार किरायेदारों की सूचना एवं वेरिफिकेशन का काम घर के मालिक का है। यदि कोई राष्ट्र विरोधी घटना होती है तो किरायेदार तो दोषी है ही साथ में घर का मालिक भी दोषी होगा। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जो दूसरे प्रांतों से किराये पर रह रहे हैं उनका वेरिफिकेशन करवाये
     सीटी एसएचओ श्री हुड्डा
फोटो कैप्शन: मनोज एडवोकेट,प्रवीण गौत्तम, अनिल जांगड़ा


महेन्द्रगढ़ के झाड़ली ग्राम में जल गुणवत्ता संकट 706 पीपीएम टीडीएस पाए गए
- प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के ग्राम झाड़ली में जल गुणवत्ता को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो चुका है। हाल ही में ग्राम के जल स्रोत का परीक्षण किया गया, जिसमें टटीडीएस का स्तर 706 पीपीएम पाया गया, जबकि सुरक्षित मानक सीमा केवल 300 पीपीएम निर्धारित है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस अत्यधिक टीडीएस  स्तर के कारण ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेष रूप से पेट संबंधी रोग, किडनी विकार, हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर और क्रानिक श्वसन रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
जल स्रोत की तत्काल जांच एवं शुद्धिकरण-
प्रशासन से अनुरोध है कि ग्राम झाड़ली के जल स्रोत की तात्कालिक जांच कर, दोषमुक्त जल उपलब्ध कराने हेतु उचित शुद्धिकरण उपाय सुनिश्चित किए जाएं ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष गैर-संचारी रोग  जांच अभियान-
स्थानीय स्तर पर नियमित स्वास्थ्य जांच अभियान चलाकर हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर एवं क्रानिक श्वसन रोग की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित की जाए। लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग
जल आपूर्ति व्यवस्था में तकनीकी सुधारों को लागू करके सुरक्षित और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।स्वच्छ जल व स्वस्थ जीवनशैली पर ग्रामवासियों में जागरूकता:
स्वच्छ जल का महत्व, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम व नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं।
प्रभावी निगरानी और नियमित फालो-अप: स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित कर समय-समय पर परीक्षण एवं फालो-अप सुनिश्चित किए जाएं ताकि समस्या पुन: उत्पन्न न हो। प्रशासन से सविनय अपील है कि उपरोक्त मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करें और समाधान की पूर्ण रिपोर्ट ग्रामवासियों व जनमानस तक उपलब्ध कराएं।



श्रम विभाग हरियाणा द्वारा श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--शिव चौक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा श्रम विभाग द्वारा कनीना में शिव चौक के पास एक श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद दीपक चौधरी ने की।
बोर्ड की ओर से प्रवीण और रीना ने कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया और उपस्थित श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को पंजीकरण, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सहायता, और अन्य लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
इस अवसर पर  विभाग के जोगेंद्र व अनिल कांत सहित वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधि नरेंद्र फौजी, मनीष कुमार, राकेश कुमार, मुकेश नंबरदार,देशराज, योगेश कुमार सहित ब्लाक समिति चेयरमैन जयप्रकाश एवं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।
फोटो कैप्शन 05: जनजागरुकता कार्यक्रम कनीना में


 तर्पण
प्रेम की मूर्ति थी मेरी मां-योगिता
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
मेरी मां प्रेमलता सचमुच प्रेम की मूर्ति थी। जब पिताजी बाहर रहकर रोजी-रोटी कमाते थे तो मां ने ही हम सबको अपने आंचल में संभाला वे कभी किसी से कोई अपेक्षा नहीं रखती थी। धैर्य,सहनशीलता तथा वात्सल्य प्रेम उनमें कूट-कूट कर भरा हुआ था। उन्होंने गंभीर बीमारी से जंग लड़ी। वह भी पूरी गरिमा के साथ बिना किसी शिकायत के, वे हमारे जीवन का अभिन्न अंग थी है और रहेंगी।
 फोटो कैप्शन :स्व. प्रेमलता देवी तथा योगिता कौशिक अटेली

       तर्पण
           राजकुमार  कनीना मंडी
पिता ने जगाई पढऩे में रुचि-राजकुमार
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
  बात उन दिनों की है जब मेरे दादा जी रामस्वरूप जीवित थे। मैं पढऩे में कम रुचि लेता था और घर के काम में अधिक। एक दिन उन्होंने कहा-घर का का काम इतना जरूरी नहीं जितना शिक्षा है। यह शिक्षा ही काम आएगी। उनकी एक शिक्षा आज भी याद है। आज 95 साल की उम्र में उनका स्वर्गवास हो गया किंतु उनकी वो बात रह रहकर याद आती है। वो आज हमारे बीच नहीं है किंतु उनकी यादें जहन में आज भी बसी हुई हैं। उन्हीं की बदौलत आज मैं कानून की शिक्षा पा ली है तथा अपने व्यवसाय में लगा हुआ हूं।
तर्पण के दौरान जब अपने पूर्वजों को याद किया जाता है और गायों, ब्राह्मणों, कुल गुरू, कौवों आदि को खाना खिलाया जाता है तो पूर्वजों को याद करके आंखें नम हो जाती हैं। वे परमेश्वर के समान हैं। उनका आशीर्वाद हमें बड़ी से बड़ी विपत्ति से बचा सकता है। हमें उनको अनवरत याद करते रहना चाहिए। भारतीय समाज में चली आ रही यह परंपरा सचमुच इंसान के जीवन में नया उजाला लेकर आती है।
   राजकुमार
फोटो कैप्शन: राजकुमार एवं स्व रामस्वरूप

तर्पण
दिनेश कुमार कनीना
******************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज
।खर्च पर नियंत्रण रखने की बात समझाई पिता ने-दिनेश कुमार






















मेरे पिताजी स्वर्गीय प्रेम सिंह हमेशा कहा करते थे की बेटा अपने कमाई और खर्च पर नियंत्रण रखना, ज्यादा खर्च इंसान को मुश्किलों में डाल देता है, फिर इंसान जिंदगी भर कर्ज चुकाता रहता है। उनकी यह छोटी सी सीख मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव लेकर आई। आज मैं जब उनको याद करता हूं तो मुझे खुशी होती है कि मेरे पिताजी मुझे अच्छी शिक्षा देकर गए। आज मैं और मेरा परिवार पूरी तरह खुशी से अपनी जिंदगी बिताते हैं उन्होंने कहा था बेटा किसी का कर्ज अपने सर पर मत रखना क्योंकि कर्ज लेकर कर्ज न चुकाना इंसान को सात जन्मों तक परेशान करता है। इस जन्म का कर्ज इसी जन्म में जरूर उतरना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मुझे अपने पिता पर गर्व है। आज मैं उनके बताये मार्ग पर चल रहा हूं तथा खुश हूं।
              दिनेश कुमार
फोटो कैप्शन: दिनेश कुमार एवं स्व प्रेम सिंह





No comments: