ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Monday, September 15, 2025
वाह रे बिजली विभाग
केबल के लिए फिर रहे मारे मारे
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। डीएचबीवीएन कनीना का बड़ा सुंदर कारनामा सामने आया है। होशियार सिंह पत्रकार ने अपने प्लाट पर एक बिजली कनेक्शन लेने के लिए नियम अनुसार फाइल लगाई थी ।जिस पर विभाग ने कनेक्शन तो दे दिया किंतु यह कहकर कि इस समय हमारे पास केबल नहीं है, आप ले आओ हमारे पास आने पर प्रदान कर दी जाएगी। विभाग पर यकीन करते हुए होशियार सिंह करीब 2500 रुपये का एक बंडल लेकर आए जिससे बिजली कनेक्शन ले लिया। दो माह पहले यह कनेक्शन लिया था, तत्पश्चात उच्च अधिकारियों के फोन आए और उन्होंने पूछा कि आपको बिजली की केबल मिली? होशियार सिंह ने स्पष्ट किया कि अभी तो विभाग ने उपलब्ध नहीं करवाई है, यह कहकर मेरे से मंगवा ली है कि केबल आने पर आपको प्रदान कर दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आप जाकर विभाग से केबल ले लो। परिणाम यह निकला कि लगातार संपर्क में रहने के बाद भी केबल नहीं दी है। यहां तक कि इस विभाग के के एक जेई से संपर्क में रहा। कभी केबल नहीं है कभी कुछ कह कर ,बहाने से टाल दिया गया। आज तक केबल नहीं मिली है। आखिर केबल कहां चली गई जबकि उच्च अधिकारियों ने भी यह माना कि केबल नहीं है तो कोई बात नहीं आने पर आप उनसे ले आना परंतु इस विभाग के कारनामे अब उजागर होने लगे हैं कि केबल तो दूर केबल उपभोक्ताओं से मंगवा कर प्रयोग की जाती है। आखिर प्रश्न उठता है कि विभाग के पास क्या उपभोक्ता की केबल नहीं आती? और आती है तो वह कहां चली जाती है? इसके लिए अब सीएम विंडो का सहारा लेना मजबूरी हो गया है।
नई अनाज मंडी बाजरे की खरीद की तैयारियां पूर्ण
-एक अक्टूबर से होगी बाजरे की खरीद
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद की तैयारियां पूर्ण कर ली है। 2775 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरे खरीद की जाएगी। नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में विगत वर्ष भी बाजरे की खरीद की गई थी।
विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव मार्केट कमेटी मनोज पाराशर ने बताया कि नई अनाज मंडी में बाजरे खरीद की तैयारियां पूर्ण है। किसान एक अक्टूबर से अपने बाजरे की पैदावार नई अनाज मंडी में ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अतिरिक्त फड़ों की सफाई करवा दी गई है। वहीं पर वाटर कूलर का प्रबंध कर रखा है। किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि किसान बाजरे को साफ सुथरा करके लाये।
उल्लेखनीय कनीना की दो अनाज मंडियां है। पुरानी अनाज मंडी में केवल गेहूं की खरीद होती है जबकि सभी खरीद नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में होती है। इस बार वर्षा ने किसानों का अधिकांश बाजरा खराब कर दिया है। थोड़ा बहुत बाजरा बचा है वह भी खराब हालत में है। यहां तक की चारा भी खराब हो गया है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि इस बार अधिक वर्षा से कपास और बाजरे की फसल का नुकसान हो चुका है।
फोटो कैप्शन 4: कनीना नई अनाज मंडी का एक नजारा
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जताया आभार
-एमिनेंट पर्सन बनाये जाने पर आभार जताया
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। एडवोकेट धीरज सिंह वार्ड 8, कनीना को एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो जिला- महेंद्रगढ़ बनाए जाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। धीरज को उपस्थित लोगों ने पगड़ी और फूलमाला पहना कर, लड्डू बांटे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पूजा, पार्षद दीपक चौधरी, नरेंद्र फौजी, मा. जय सिंह, पार्षद राकेश कुमार, मुकेश नंबरदार, देशराज, चांदराम नंबरदार, हेड मास्टर डीघराम, धर्मपाल जेई, सत्यवान, सतबीर सिंह, अशोक कुमार, इंजीनियर देवेंद्र कुमार, नरेश , भवानी साहब,पवन कुमार, बाबूलाल, जगदीश प्रसाद, ऋषिराज मैनेजर, अनूप सिंह, संजीत कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार साहब आदि गणमान्य जन मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती सिंह राव का आभार जताया।
फोटो कैप्शन 05: एडवोकेट धीरज का सम्मान करते हुए।
ओवरब्रिज का निर्माण हो अविलंब
--एचटी लाइन ने डाला अड़ंगा
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने कनीना अटेली सड़क मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर रोष प्रकट किया है। उन्होंने सरकार तथा प्रशासन से तत्काल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर इसे शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
उन्होंने ओवरब्रिज स्थल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद कहा कि ओवर ब्रिज का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। जिसका सीधा असर आवागमन करने वाले लोगों तथा वाहनों पर पड़ रहा है। रोजाना आने जाने वाले यात्री वाहन चालक, व्यवसायी, नौकरी पेशा, विद्यार्थी, मरीज तथा आपातकालीन सेवाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अटेली-नारनौल, अलवर, जयपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को ग्राम ककराला तथा चेलावास होकर जाना-आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ तथा 11000 की बिजली लाईन कार्य में बाधा बनी हुई है। उन्होंने सरकार तथा प्रशासन से तत्काल वन विभाग तथा बिजली विभाग से समन्वय कर इस बाधा को हटवाकर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
फोटो कैप्शन 03: आर.ओ.बी. निर्माण कार्य का जायजा लेते बसपा नेता
किरायेदारों की होनी चाहिए पुलिस वेरिफिकेशन
-घर के दरवाजे पर बैठे या रास्ते में खड़े मिले वो किरायेदार
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। बाहर से आए मजदूरों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराए पर मकान दिए जा रहे हैं। किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी होने का अंदेशा है।
कनीना के प्रवीण गौत्तम ने कहा है कि पूरे जिले में ही भारी तादात में अन्य राज्यों से मजदूर आकर जिले के विभिन्न कस्बों एवं गांवों में रह रहे हैं। इनमें से कुछ का तो ये भी पता नहीं है कि वे बांग्लादेशी हैं या अन्य राज्यों के। ऐसे में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के उनको मकान में किराये पर रखना खतरे से खाली नहीं है। वे अगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अगर रातों-रात गायब हो गए तो फिर बाद में महज खानापूर्ति ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को ऐसे किरायेदारों की जल्द से जल्द वेरिफिकेशन बारे प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए तथा जो बिना वेरिफिकेशन के अन्य राज्यों से आए लोगों को घर या दुकान किराए पर देता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। विगत वर्ष हिन्दू जागरण मंच की बैठक में यह मामला संज्ञान में भी लाया गया था। उन्होंनेे स्थानीय निवासियों से भी अनुरोध किया है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाहर से आए लोगों को अपना मकान या दुकान किराए पर ना दें अन्यथा कब कोई वारदात कर सकता है।
उधर एडवोकेट मनोज शर्मा का कहना है कि कनीना क्षेत्र में हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों से मजदूर आ रहे हैं जिनका कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया जाता है। ये लोग खंडहरनुमा घरों में रहते हैं और सरकारी बिजली, मुफ्त पानी प्रयोग कर गंदगी फैलाने में अग्रणी हैं। हर वर्ष मांग उठती है कि इनका वेरिफिकेशन किया जाए।
मनोज शर्मा एडवोकेट का कहना है कि किराये पर रह रहे लोग अधिकांश खंडहरनुमा घरों में रहते जहां पानी, बिजली की कोई सुविधा नहीं है और प्रदूषण फैलाने में सबसे अग्रणी है क्योंकि बहुत से घरों में तो शौचालय भी नहीं है जिसके कारण यह बहार मल मूत्र त्यागने जाते हैं। जहां तक की इनकी बोली का प्रभाव भी ग्रामीण लोगों पर पड़ रहा है। लोग स्वार्थ के कारण इनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाते। घर के दरवाजे पर बैठकर शोर करना, रास्ते इनके बच्चे नंगे घूमना, रास्ते में वाहन खड़े करना, दीवारों को लाल पीला करने में ये अग्रणी होते हैं। बहुत से ऐसे लोगों ने तो राशनकार्ड तक बनवा लिया है। सारे लाभ लेने लगे हैं। इनके साथ दो-तीन केस शादी करने के भी सामने आये हैं। जब फसल कटाई का काम शुरू होता है भारी संख्या में लोग आते हैं। विगत वर्षों पुलिस ने कनीना मंडी से बहुत से लोगों को खदेड़ दिया था किंतु हजारों की संख्या में और भी लोग रह रहे हैं।
अनिल जांगड़ा का कहना है कि किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर अनेक चिंताओं से बचा जा सकता है तथा किसी अनहोनी करके भागने पर इन लोगों को पकड़ा जा सकता है। उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी कर देनी चाहिए वरना मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाये।
फोटो कैप्शन: मनोज एडवोकेट,प्रवीण गौत्तम, अनिल जांगड़ा
तर्पण
रामनिवास कोटिया
धार्मिक प्रवृत्ति ने दी मुझे सीख
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। मां की धार्मिक प्रवृत्ति ने मुझे धार्मिक सीख दी है। मेरी मां भूरी देवी करीब 100 वर्ष की उम्र में स्वर्ग सिधार गई है किंतु उनकी प्रवृत्ति अति धार्मिक थी। मेरे जीवन में मां की वजह से बड़ा परिवर्तन आया है। जब मैं चौथी कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी तथा खेती बाड़ी में लग गया था तो मेरी मां ने सोचा कि मेरा बड़ा बेटा अध्यापक है तो छोटा क्यों नहीं बन सकता? तभी उसने ठान लिया कि इन्हें भी शिक्षक बनाना है। मेरी मां ने अपने भतीजे जो मुख्याध्यापक पद से सेवानिवृत्त है,कृष्णदत्त चांगरोड़ से इसकी शिकायत की और मुझे उसके पास भेजा। जिसकी वजह से मैं भी अध्यापक बन पाया। सदा मेरी मां का सम्मान करता रहूंगा जिन्होंने जो संकल्प मुझे शिक्षक बनाने का लिया वह उन्होंने पूरा किया तथा उनके संकल्प पर मैं खरा उतरा। मैंने मां के प्रति संकल्प लिया है उसे मैं पूरा करूंगा। मां की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं तथा लोगों की सेवा कर रहा हूं।
-रामनिवास शिक्षक
फोटो कैप्शन:रामनिवास शिक्षक एवं स्व भूरी देवी
तर्पण
आशा देवी
सामाजिक बने रहने की दी शिक्षा
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। मैं एक सफल गृहणि हूं। मेरी माता मिश्रीदेवी भक्ति धार्मिक तथा अति सामाजिक महिला थी। उन्होंने मुझे एक दिन अपने पास बुलाया और कहा कि प्रतिदिन पूजा जरूर करना। पूजा से सभी समस्याएं हल हो जाती है और समाज में सदा सामाजिक बने रहना, अपने कर्तव्य को भलीभांति निभाना। उनकी बातों पर चलते हुए मैं सामाजिक बेहतर गृहणी तथा समाज हितैषी कार्य कर रही हूं। उनका देहांत 17 जनवरी 2016 को उनका देहांत हो गया था। जब भी उनकी याद आती है, उनकी वो बातें बहुत याद आती हैं और उन्हें बार.बार प्रणाम करती हूं। ऐसी माताएं सभी को मिले तो घर स्वर्ग बन सकता है। श्राद्ध में में उन्हें बार-बार प्रणाम करके उनकी यादों में खो जाती हूं।
आशा देवी
फोटो कैप्शन आशा देवी एवं स्व मिश्री देवी कनीना
तर्पण
रामानंद यादव, पूर्व शिक्षा अधिकारी
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।20 रुपये का नोट याद दिलाता है चाचा की
बात उन दिनों की है जब मैं बीएड कर रहा था मेरे चाचा चिरंजीलाल सेना में कार्यरत थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध लड़ा था। जब घर में पैसों और संसाधन का अभाव था तो पढ़ाई छोडऩे की नौबत आ गई थी। एक दिन मेरे चाचा ने मुझे बुलाया और कहा कि लगता है तुम पढ़ाई छोडऩे वाले हो। तुम्हारे पास धन और संसाधनों का अभाव है किंतु पढ़ाई नहीं छोडऩी जैसे भी हो जहां से भी हो धन का प्रबंध हम करवा देंगे। देखते ही देखते उन्होंने पैसों का प्रबंध किया जिसकी बदौलत बीएड करने के उपरांत में उप जिला शिक्षा अधिकारी पद तक पहुंचा। 1988 में अंतिम समय पर थे तो उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि तुम तीन-चार दिन मेरे पास रहोगे मेरा अंतिम समय है और उन्होंने समाज की कुछ बातें समझाई और साथ में कहा कि मेरी जेब में 20 रुपये का नोट है वो तुम निकाल लो मरने के बाद पता नहीं कहां खो जाएगा। आज भी उनकी बदौलत मैं इस मुकाम पर हूं तथा उनका दिया हुआ 20 रुपये का नोट सुरक्षित है जो उनकी याद दिलाता है। मैं उनको कभी नहीं भुला सकता जिसकी बदौलत मैं इस मुकाम पर पहुंचा।
फोटो कैप्शन: रामानंद यादव पूर्व शिक्षा अधिकारी साथ में फोटो स्व चिरंजीलाल सैनिक
दादाजी ने पढ़ाया मेहनत व्यवहार कुशलता का पाठ
इंजीनियर निधि शर्मा
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। मेरे दादाजी दुर्गा प्रसाद जोशी एक बहुत ही कर्मठ और मेहनती इंसान थे। 1947 में जब देश का बंटवारा हुआ तो वह अपने परिवार सहित गांव झगड़ौली में आकर बस गए थे धीरे-धीरे परिस्थितियों से उभरते हुए उन्होंने छोटा-मोटा व्यापार शुरू किया तथा खेती भी करने लगे थे। दादाजी का यही मानना था की कड़ी मेहनत तथा सच्ची लगन से मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसान किया जा सकता है। उन्होंने व्यवहार कुशलता तथा कर्मठता का जो पाठ हमारे परिवार को पढ़ाया वह आज भी हमें कदम-कदम पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। हमने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है वह सब दादा जी की देन है।
फोटो कैप्शन: निधि शर्मा एवं स्व. दुर्गा प्रसाद जोशी
तर्पण
श्रीकिशन शर्मा
दूसरों की सेवा करने की दी प्रेरणा
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। 2023 में मेरी माता संतरा देवी का स्वर्गवास हो गया था। मेरी माता ने कष्टों में संघर्ष से लालन पालन किया क्योंकि मेरी मां ने हार ना मानते हुए मेरा लालन पालन बहुत अच्छे से किया। मेरी मां ने हमें हमेशा दूसरों की मदद करने की प्रेरणा दी, जब हम बच्चे थे उस समय हमने मेरी मां को जरूरत मंद लोगों की मदद करते देखा मेरी मां धार्मिक प्रवृति की औरत थी। उनके यही गुण बचपन से मेरे अंदर भी आ गए। ग्रामवासी मां को बहुत मान सम्मान देते थे। मां के द्वारा दी गई शिक्षा मुझे जीवन में आगे बढऩे तथा दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देती रहेगी।
फोटो कैप्शन: श्रीकिशन शर्मा एवं स्व. संतरा देवी
एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला की टीम बनी ओवरआल विजेता
--चार दिवसीय बाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला में पिछले चार दिन से सीबीएसई नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप का विधिवत रूप से समापन हो गया। इस बाक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 6 देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई सहित भारत देश के 9 जोन से करीब 1400 बॉक्सर खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में ओवरआल चैम्पियनशिप अवार्ड एसडी विद्यालय के खिलाडिय़ों के नाम रहा।
प्रथम रनअप सोशिल ब्लूनी स्कूल बराहमवाला देहरादून उत्तराखंड व द्वितीय रनरअप आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून की टीम रही।
चैम्पियनशिप के चौथे दिन हुए मैचों का शुभारंभ डीप्टी डीईओ डा. विश्वेशवर ने किया। मुख्य अतिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। आज के समय में सरकार द्वारा विद्यार्थियों में प्रतिभा निखारने के लिए समय-समय पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। विद्यार्थी खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करके अपने भविष्य को सुधार सकते हैं।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि पुरी प्रतियोगिता बड़े ही शान्तिप्रिय, सुन्दर ढंग व निष्पक्षता से संपन्न हुई। वहीं उन्होंने प्रतियोगिता में हारने वाले खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीत और हार वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि भविष्य में इससे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा लेते हुए अपनी गलतियों में सुधार करना चाहिए। क्योंकि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है जिस पर नये उत्साह, परिश्रम व आत्म विश्वास से आगे बढऩे की जरूरत है, अर्थात सकारात्मक सोच व परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि डीप्टी डीईओ डा. विश्वेशवर, सभी स्कूल संचालकों, मिडिया, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ विभाग, देश प्रदेश से आये बाक्सर खिलाड़ी, कोच, अभिभावक तथा ग्रामीण क्षेत्र व बाहर से आये सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों के साथ सीबीएसई बाक्सिंग चैम्पियनशिप के समापन की घोषणा की व सभी का भरपूर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, खेल प्रमुख सोनू कोच, प्रदीप फुटबाल कोच खेड़ी, तेजपाल कोच, प्रवीन वालीबाल कोच, दीपक कब्बड़ी कोच, खोगेश्वर बॉक्सिंग कोच, विकास कोच खेड़ी, संगीता डीपी व ज्योति डीपी आदि सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: ओवरआल ट्राफी के साथ एसडी स्कूल की टीम
गायों के लिए लगाई सवामणी, एक गाय भी ली गोद
-बच्ची के जन्म दिन पर कराया नाश्ता
*******************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी वर्षा ने अपनी बेटी अविका के जन्मदिन पर गौशाला में स्वामणी लगाई तथा गायों को मीठा चारा भी चराया। इस मौके पर उन्होंने एक गाय गोद ली तथा समस्त गौशाला वर्कर्स को नाश्ता करवाया। इस मौके पर प्रधान भगत सिंह ने सभी वर्षा तथा उनकी बेटी अविका का स्वागत किया। भगत सिंह प्रधान ने बताया कि वर्षा की बेटी का जन्मदिन होने पर उन्होंने गौशाला में आयोजन किया तथा समस्त गौशाला वर्कर्स को नाश्ता करवाया। इस मौके पर ओमप्रकाश ठेकेदार, राहुल गर्ग, रामा, सुरेश देवी आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: अविका के जन्मदिन पर वर्षा व अविका का स्वागत करते भगत सिंह प्रधान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



















No comments:
Post a Comment