महिला पुलिस टीम ने स्कूल विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच की दी जानकारी दी
*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के मॉडल संस्कृति सीर सेकेंडरी स्कूल में महिला पुलिस की टीम द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को 'गुड टचÓ (अच्छा स्पर्श) और 'बैड टचÓ (बुरा स्पर्श) के बारे में संवेदनशील बनाना और उन्हें किसी भी प्रकार के यौन शोषण से बचाव के लिए जागरूक करना था।
महिला पुलिस निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को सरल और स्पष्ट भाषा में 'गुड टच और 'बैड टच के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार का स्पर्श उन्हें सुरक्षित और आरामदायक महसूस कराता है और किस प्रकार का स्पर्श उन्हें असहज, डरावना या भ्रमित कर सकता है।
टीम ने विद्यार्थियों को यह भी सिखाया कि यदि उन्हें कोई 'बैड टचÓ महसूस होता है तो उन्हें क्या करना चाहिए। उन्होंने बताया की गुड टच बैड टच क्या होता है, अगर कोई गलत नीयत से छूता है तो उसे तुरंत टोकना चाइए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अगर कोई 'बैड गुड करता है तो अपने माता-पिता, शिक्षक या परिवार के किसी अन्य सदस्य को इसके बारे में बताना चाहिए।
टीम ने महिलाओं व बालिकाओं की सहायता के लिए पुलिस विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं व सहायता के बारे में भी अवगत करवाया। महिला व बाल अपराधों को रोकने के लिए आवश्यक है कि बालिकाओं को इसके विरोध के लिए सचेत किया जाए तथा पुलिस की सहायता लेने के प्रति जागरूक किया जाए।
टीम ने इस दौरान पॉक्सो एक्ट के तहत यौन अपराधों की विस्तृत परिभाषा के बारे में बताया गया। यह बताया गया कि बाल यौन शोषण बच्चों के किसी भी अंग को गलत तरीके से छूना, निजी अंगों पर टिप्पणी करना, गलत तस्वीर दिखाना तथा अन्य वैसे सभी प्रकार के शारीरिक संपर्क जिससे बच्चे असहज महसूस करें, बाल यौन शोषण की श्रेणी में आते हैं। विद्यार्थियों को बाल यौन शोषण की घटना की रिपोर्ट करने के प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया कि ऐसे घटनाओं की शिकायत करने में वे संकोच नहीं करें।
फोटो कैप्शन 01: गुड़ व बैड टच की जानकारी देते हुए।
बीआर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेहलंग में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। बीआर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेहलंग में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने के उद्देश्य से तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने की। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों पर आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वक्तृत्व कौशल, त्वरित सोचने की क्षमता और मंच पर बोलने के आत्मबल का विकास करना था। इस प्रतियोगिता में अनमोल पुत्र राजेश, रोनक पुत्री उमेद और मोहिनी पुत्री पवन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में प्रभावशाली एवं स्पष्ट अभिव्यक्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं। विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय का सदैव यह प्रयास रहता है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल तथा सार्वजनिक मंच पर बोलने का आत्मविश्वास भी विकसित किया जाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
फोटो कैप्शन 02:विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करती प्रिंसिपल ज्योति भारद्वाज
बाक्सिंग चैम्पियनशिप में बालक व बालिका वर्ग दोनों ने ही दिखाया अपने पंच का दम-खम।
-रोनित यादव सेंट्रल जोन-ए ने दुबई यूएई के शांत बालाचंद्र को हराया।
*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। एसडी स्कूल ककराला में बाक्सिंग चैम्पियनशिप में बालक व बालिका वर्ग दोनों ने ही अपने पंच का दम-खम दिखाया। रोनित यादव सेंट्रल जोन-ए ने दुबई यूएई के शान्त बालाचन्द्र को हराया।
रिंग न. 1 में लड़कियों से आयु वर्ग 17 में अण्डर 42 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन की बी रघवी, 42-44 किलो भार वर्ग में सेंट्रल जोन सीया, 44-46 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 2 बी टीना डांगी, 46-48 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन 2 ए से माही चौधरी, 46-48 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 2 बी प्रणजल, 46-48 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन ए अकृती चौधरी, 46-48 किलो भार वर्ग में फा्रइस्ट जोन से बनदाना सर्वग्री, 46-48 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन से प्रेरेणा, 46-48 किलो भार वर्ग में सैन्ट्रल जोन से प्राक्सी यादव, 46-48 किलो भार वर्ग में दिया सिंह, 48-50 किलो भार वर्ग में सेंट्रल जोन ए से पेहार वर्मा, 48-50 किलो भार वर्ग में फाइस्ट जोन ए से लतिका साहू, 48-50 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 1-ए तनुजा बीस्ट, 48-50 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 2 बी प्रतिशा जगलान, 48-50 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन 1 ए वर्षाणा के, 48-50 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन 2 ए सुविदंया दोदाके, 48-50 किलो भार वर्ग में वेस्ट जोन-ए से दिशा शर्मा, 50-52 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन 1 ए से हर्षिता वी, 50-52 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 2 ए से कवचं, 50-52 किलो भार वर्ग में सैन्ट्रल जोन-ए से प्रयंजली, 50-52 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 2 बी से मोहीनी राव, 50-52 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन 2 ए से साई सुयोग कारंदे, 50-52 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 1 बी से रक्षा श्री वी एस, 50-52 किलो भार वर्ग में सेंट्रल जोन बी से यजूसा तौमर, 52-54 किलो भार वर्ग में फ्राईस्ट जोन ए से वीवी मोन्दल, 57-60 किलो भार वर्ग में वेस्ट जोन ए से कियारा जैन, 60-63 किलो भार वर्ग में वेस्ट जोन ए से बेनेश, 60-63 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन ए से आदया बजपेई, 60-63 किलो भार वर्ग में फाइस्ट जोन बी से मायरा शर्मा, 60-63 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 2 बी से ईशिका, 60-63 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन ए से अक्षरा गणेश पवरा, 60-63 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन ए से ओजस्वी ओमर, 63-66 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन बी से मंशा, 63-66 किलो भार वर्ग में वेस्ट जोन ए से प्रियंशी सैनी, 60-63 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन ए से ईनिया हर्षिनी, 63-66 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन बी से आस्था सिंह, 63-66 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन ए से सांवी मलिक, 60-63 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन ए से सिमरणकौर छाबरा, 63-66 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन 1 बी से निहमा नूरजहां, 63-66 किलो भार वर्ग में नोर्थ जोन 1 ए से रिया जोशी, 70-75 किलो भार वर्ग में जोन 1 ए से दिव्यांशी चौधरी विजयी रही।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने शिक्षा के साथ-साथ इस आधुनिक दौर में खेलो का विशेष महत्व बताया। बाक्सिंग का खेल जिसमें सहनशक्ति व एकाग्रता के साथ-साथ अनुशासन की बड़ी आवश्यकता होती है वह खिलाड़ी जो अनुशासन में रहते हुए सही समय पर एकाग्रचित होकर वार करता है, वास्तव में वही विजेता बनता है। अत: बाक्सिंग का यह खेल हमें धर्य, अनुशासन व एकाग्रचित समय की पालना होकर अपने लक्ष्य की तरफ बढऩे का पाठ पढ़ाता है।
स्वास्थय विभाग का सराहनीय योगदान:-
डा. नेहा स्वास्थय अधिकारी सीएचसी. कनीना के नेतृत्व में पहुंची टीम का योगदान काफी सराहनीय रहा। ये पुरी टीम सुबह से शाम तक बड़ी तत्परता से अपनी अपनी सेवाएं देती रही। डा. नेहा के साथ उनकी टीम में स्वास्थय निरिक्षक रहे। डा. नेहा ने चार दिवस तक चलने वाली इस पुरी प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यथासम्भव हर सहायता देने का आश्वासन दिया।
देश-विदेश से आये प्रशिक्षिकों ने व्यवस्था की भूरी-भूरी की प्रशंसा-
देश-विदेश से पधारे टीमम प्रशिक्षकों से उनके अनुभव व विचारो जाने गये। तमिलनाडु टीम के बाक्सिंग प्रशिक्षक मूनिराष ने विद्यालय द्वारा की गई प्रबन्धन व्यवस्था, निष्पक्ष प्रतियोगिता सद्व्यहार व सहयोग को अद्भुत बताया। मुंबई टीम के प्रशिक्षक दर्शक पावसे नबी मुम्बई बाक्सर व उत्तरप्रदेश टीम की प्रशिक्षिका ने खेल व्यस्थाओं की सराहना करते हुए देश-विदेश से आई सभी टीमों के लिए उनकी कल्चर पसन्द के खाने की व्यवस्थाओ की विशेष सराहना की सोनिपत बाक्सिंग टीम के साथ आये एस टी मार्क व मा विद्यालय देहली टीम के बाक्सिंग प्रशिक्षक योगराज कौशिक प्रबन्धन व्यवस्था उनके द्वारा अभी देखी गई सभी सीबीएसई प्रतियोगिताओं में सबसे उत्तम बताया। दिल्ली से यहां तक पहुंचने खान-पान व रहन-सहन की व्यवस्था से पुरी तरह संतुष्ट नजर आये।
दुर्गा थापा क्षेत्री आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून का प्रतिनिधित्व नेशनल बांक्सिंग चैंपियनशिप के लिए मिला। विद्यालय पहुचने पर यूनिवर्सिटी कैंपस के जैसा आभाष हुआ, यहा का वातावरण बहुत ही अच्छा लगा, विद्यालय का प्रबंधन व खाने कि व्यवस्थाओं से हम बहुत संतुष्ट हुए ग्रामीण आंचल में स्थित विद्यालय में संपूर्ण व्यवस्थाएं शहरों जैसी लगी।
रामचन्द्र राज जाधब इंडियन मोडल स्कूल सोलापुर महाराष्ट्र चैंपियनशिप के लिए एसडी विद्यालय द्वारा की गयी व्यवस्थाएं दिल को छू देने वाली हैं। विद्यालय का वातावरण बहुत अच्छा लगा। बाहर से आये खिलाडिय़ों का प्रदर्शन देखने लायक रहा।
सुबोध ध्यानी जे एस एस प्राइवेट स्कूल दूबई ने एस डी विद्यालय ककाराला में बाक्सिंग रिंग को बड़े अच्छे तरीके से व्यवस्थीत किया गया है। स्कूल का वातावरण व व्यवस्थाए बेहद अच्छी लगी। विद्यालय में विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिले।
पी थीरवना यूक्करसु भवन हाई सैकेन्डरी स्कूल किलपीक 10 तमिल नाडू, तमराय सेलवन कोच श्री वेंकस विद्यालय, अमतुर तमिलनाडु ।
नेशनल में पहली बार भाग लिया। दुबई में स्कूलों से बेहतर व्यवस्था यहां देखने को मिली खाने की व्यवस्था लाजवाब लगी, एसडी विद्यालय की मेजबानी देखने लायक हैं। यहां कि प्रबंधन व्यवस्था देर रात तक खिलाडिय़ों के लिए उपस्थित रही।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों, प्रशासन अधिकारियों, खिलाडिय़ों व अभिभावकों का धन्यवाद किया व इसी तरह से उनके सहयोग की आशा की।
फोटो कैप्शन 03 से 05: एसडी स्कूल बाक्सिंग प्रतियोगिता की हैं।
नांगल एपी फीडर की बिजली आपूर्ति साढ़े छह घंटे रहेगी बंद
*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। डीएचबीवीएन की सूचना अनुसार पावरग्रिड सीकर खेतड़ी ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा 13 सितंबर को 11 केवी नांगल एपी फीडर पर टावर स्थापना कार्य हेतु प्रात: 11:30 बजे से सायं 6 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
11 केवी नांगल एपी फीडर की विद्युत आपूर्ति 13 सितंबर को प्रात: 11:30 बजे से सायं 6 बजे तक बंद रहेगी।
हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में पड़तल स्कूल की जानवी रही जिले में प्रथम
*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय मिडल स्कूल,पड़तल की कक्षा-सातवीं की छात्रा जानवी ने जि़ला स्तर पर आयोजित हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-8 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
एससीईआरटी, गुडग़ांव के सौजन्य से यह प्रतियोगिता डाइट महेंद्रगढ़ में आयोजित की गई थी, जिसमें समूचे जिले से खंड स्तर पर चयनित हुए विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में भाषण, निबंध लेखन, कविता, व्याकरण प्रश्नोत्तरी और दृश्य या घटना वर्णन जैसी अनेकों गतिविधियां शामिल थीं, जिसमें दृश्य वर्णन इवेंट में जानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है।
स्कूल प्रभारी बिमला देवी ने छात्रा व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हिंदी भाषा के प्रति रुचि पैदा करती हैं और हिंदी भाषा के विकास को बढ़ावा देती हैं।। छात्रा की इस उपलब्धि पर क्लस्टर रामबास के प्राचार्य ओमपाल सिंह, एबीआरसी मोनिका, हंसराज प्रवक्ता, महेंद्र सिंह पीटीआई, राजेन्द्र कुमार, अनिल कुमारी(मु.शि), ब्रह्मानंद खिच्ची, सोमबीर, अंजुबाला, राजेश कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
फोटो कैप्शन 06: जानवी का मुंह मीठा करवाते हुए मुख्य शिक्षक
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एफआईआर दर्ज
*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता की माता द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बताया गया कि 26 अगस्त 2025 की सुबह पीडि़ता रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसका पीछा किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को धमकाया और फरार हो गया।
पीडि़ता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीडि़ता की माता ने थाना शहर कनीना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137, 127 (2) बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मेडिकल जांच के लिए पीडि़ता को सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तर्पण
योगेश कुमार अग्रवाल
********************************
मेरे दादाजी लाला बेगराज बवानिया गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं। गांव के स्कूल में कमरा बनवा, वही स्कूल को अपग्रेड करवाया था। गांव के स्कूल में 15 अगस्त और 26 जनवरी को ध्वज फहराने प्रसाद वितरित करने का कार्य वही करते थे। दुधवा नेशनल पार्क में धर्मशाला बनवाई। बवानिया में बुजुर्गों द्वारा बनाई धर्मशाला, जनता के लिए पानी का कुआं, मिडिल स्कूल में मेंटेनेंस का काम करवाते रहे थे। वे सदा जनहित में लगे रहते थे परंतु उनका हम सभी के बीच से उठ जाना बहुत दर्द दे जाता है। जब भी श्राद्ध आते हैं तो उनकी बहुत याद आती है। उनका कहना था कि परहित में सदा जीना चाहिए। वे परहित में जीते रहे, आज भी उनकी शिक्षाएं हमें बहुत याद आती है।
फोटो कैप्शन योगेश कुमार तथा स्वर्गीय लाला बेगराज
तर्पण
सुभाषचंद
******************************
पिताजी ने पढ़ाया मेहनत और कर्मठता का पाठ
मेरे पिता दुर्गा प्रसाद जोशी एक बहुत ही कर्मठ और मेहनती इंसान थे,, 1947 में जब देश का बंटवारा हुआ तो हम पाकिस्तान में अपना कारोबार छोड़कर यहां आकर बस गए और धीरे-धीरे अपना छोटा-मोटा व्यापार स्थापित किया तथा खेती भी करने लगे पिताजी का यह मानना था की कड़ी मेहनत तथा सच्ची लगन से मुश्किल से मुश्किल काम को भी संभव किया जा सकता है उन्होंने व्यवहार कुशलता तथा कर्मठता का जो पाठ हम तीनों भाइयों को पढ़ाया वह आज जीवन में कदम-कदम पर अपने कर्तव्य पथ पर बढऩे की प्रेरणा देता है आज जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है वह सब पिताजी की कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन का ही नतीजा है
फोटो कैप्शन सवर्गी दुर्गा प्रसाद जोशी
तर्पण
पवन कुमार समाजसेवी
***********************************
मेरी मां लीलावती देवी का जन्म प्रथम जुलाई 1952 को हुआ था व स्वर्गवास 24 मार्च 2017 को 64 वर्ष की आयु में एकादशी के शुभ दिन पर भागवत पुस्तक पढ़ते हुए दिन के दोपहर स्वर्गवास हुआ। मां पुत्र की जन्म गुरु होती है जो शिक्षा देती है । उसका जीवन स्मरण रहता है एक बार एक अतिथि घर पर आया तो मैं उनका सम्मान करना भूल गया तो मेरी मां ने मुझे समझाया कि बड़ों की सेवा व सम्मान करने से जीवन समृद्ध शाली बनता है और जीवन में कोई भी कठिनाई आती है तो बड़ों का दिया मार्गदर्शन छोटों को बहुत काम आता है । मेरी मां बुजुर्ग महिलाओं को साथ लेकर देश के कोने कोने में जैसे अमरनाथ ,पशुपति ,नाथ, बद्रीनाथ ,गंगासागर ,केदारनाथ ,जगन्नाथ पुरी, सोमनाथ ,गुप्त द्वारिका ,अयोध्या ,इलाहाबाद ,वाराणसी ,गया आदि तीर्थों का सेवा व सम्मान के साथ भ्रमण कराया। उनकी प्रेरणा से मैं जब कोई बुजुर्ग मुझे कठिनाई में लगता है तो मैं सम्मान के साथ उनकी सेवा करता हूं और इसी भाव से मेरा जीवन इतना सुखमय है कि हर तरह से परिवार के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रहा हूं।
फोटो कैप्शन पवन कुमार एवं स्व लीलावती देवी
तर्पण
देशराज यादव, शिक्षक, कोटिया
*******************************
देशराज अपने पिता राव कन्हीराम को याद करके रो पड़ते हैं। राव कन्हीराम एक स्वतंत्रता सेनानी थे। राव कन्हीराम आजाद हिंद फौज में नेताजी के साथ कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी। उनके हाथ में गोली लगी, अंगुलियां खत्म हो गई । जेल की सजा भोगी किंतु देशभक्ति से कभी पीछे नहीं हटे। हम दो भाइयों रामनिवास एवं देशराज को सदा अपने कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाते थे। मेहनत में विश्वास स्वयं भी करते थे और दूसरों को मेहनत करने में बल देते थे । उनके द्वारा अच्छी शिक्षा दिलाई जाने के कारण आज हम दोनो भाई शिक्षक पद विराजमान हैं।
उन्होंने दोनों भाइयों को एक दिन बिठाकर कहा ईमानदारी से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। यही कारण है कि हम ईमानदारी पर चलते रहे हैं और आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं परंतु उनकी कमी सदा झलकती रहेगी। उनकी प्रेरणा हमें सदा याद दिलाती रहेगी। वो देश के लिए जिये और मरे। हम भी उनके नक्शे कदमों पर चलकर देश सेवा में लगे हुए हैं। उनकी कमी हमें और देश को झलकती रहेगी।
देशराज यादव, शिक्षक, कोटिया
फोटो कैप्शन देशराज यादव एवं स्व राव कन्हीराम
राष्ट्रीय लोक अदालत में आई 138 शिकायतें
*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से कल शनिवार को कनीना की अदालत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा पूर्व बार प्रधान ओपी रामबास ने बताया कि इस लोक अदालत में वादी व प्रतिवादी की सहमति से वादों का निपटारा किया जाएगा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी फौजदारी 138 एनआई एक्ट बिजली सहित अनेक मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस लोक अदालत में पहुंचकर आमजन अपने वादों को निपटारा कर सकते हैं।
घर के ऊपर से बिजली की लाइन हटाने की मांग की
*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। वार्ड नंबर 01 पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र फ़ौजी ने एसडीओ. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कनीना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पवन कुमार पुत्र लेखराम के घर के ऊपर से जा रही एलटी. लाइन जमीन से मात्र 3-4 फीट की ऊंचाई पर है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है। वहीं कृष्ण कुमार, भरपूर सिंह, करतार सिंह के प्लाट के ऊपर से एचटी लाइन हटने की की भी मांग की है। एचटी लाइन के जहां पेड़ पौधे नष्ट हो रहे हैं वहीं दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई कि इस लाइन को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए, ताकि किसी अनहोनी घटना से बचा जा सके।
फोटो कैप्शन 07: ज्ञापन देते नरेंद्र फौजी
पिताजी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि
*********************************************************************
***************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। गांव रामबास में स्वर्गीय रत्नसिह की पुण्यतिथि पर पौधारोपण करके ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनोज कुमार रामबास ने बताया कि उनके पिता रत्नसिह की पुण्यतिथि पर हमने पौधारोपण किया है हम अपने पूर्वजों की याद में पक्षियों के लिए चुग्गा डालते है, पानी रखते है, चींटियों को आटा डालते है। पक्षियों के रेडीमेड घोंसले टांगते है। गाय को चारा डालते है। बहुत अच्छी बात है। लेकिन अधिकतर समय यह नियमित नही हो पाता है।
अगर हम इनके साथ साथ फल, फूल वाले पेड़ लगाएं तो जीवों के लिये सबसे बड़ा दान है।
पक्षी फल खाते है, गिलहरी फल खाती है। पक्षी और गिलहरी पेड़ पर अपना घोंसला बनाती है। बच्चे पालती है। मधुमखियां और तितलियां फूलों का रस भोजन के रूप में ग्रहण करती है। पेड़ो के पत्तों और तनों में असंख्य जीव निवास करते है। पौधे के गिरे हुए और लगे हुए पत्ते अनेक जानवरों के भोजन के रूप में काम आते है।
पेड़ के नीचे जमीन में भी चींटियां और अन्य असंख्य जीव निवास करते है। वो अपना घर बनाते है, अपने परिवार का पालन पोषण करते है।
फोटो कैप्शन 08: पौधारोपण करते मनोज कुमार













No comments:
Post a Comment