फिर हुई 20 एमएम वर्षा
-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोले जाने की मांग
********************************************************************
***************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना और आसपास क्षेत्रों में जहां अधिक वर्षा बाजरे की फसल को कम तो कपास की फसल को अधिक क्षति पहुंची है। बाजरे के भुट्टे खड़ी फसल में अंकुरित हो गए हैं वहीं कपास की फसल के टिंडे भी अंकुरित हो गये हैं। किसान बेहद परेशान है। किसान अब सरकार से वर्षा से हुई क्षति हेतु क्षतिपूर्ति पोर्टल खोले जाने की मांग कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार उनकी क्षति की पूर्ति हो सके। दक्षिण हरियाणा की कपास और बाजरा प्रमुख फसलें हैं। दोनों ही बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। किसान बेहद परेशान हैं। आए दिन वर्षा होती है। जहां मंगलवार को 20 एमएम वर्षा हुई जिसने रही सही कसर भी पूरी कर दी। अब किसानों को कोई उम्मीद नहीं है कि उनकी बाजरे या कपास की फसल बच पाएगी। किसानों की एक ही मांग है कि जितना जल्दी हो सके क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाए और अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाए तभी जाकर किसानों की माली हालत सुधर पाएगी। इस संबंध में किसानों से चर्चा की गई--
*** कपास की फसल के टिंडे या तो काले पड़ गए या खड़ी फसल में ही टिंडों में अंकुरण आ गया है। कपास के टिंडे अंदर से इतने काले हो गए हैं कि कपास बिनौला और रुई दोनों खत्म हो गये हैं। ऐसे में कपास उगाने वाले किसान निराश है । किसने की एक ही मांग है सरकार को इस क्षति के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलना चाहिए और अधिक से अधिक मुआवजा देना चाहिए।
--- विनोद कुमार, किसान
बाजरे की फसल भी खराब चुकी है। क्षेत्र में अधिक बाजरा उगाया गया है तथा दूसरे नंबर पर कपास उगाई गई है। इसलिए बाजरे एवं कपास दोनों ही फसलों की क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा की जानी चाहिए और यह पोर्टल खोलकर किसानों की फसल का मुआवजा देना चाहिए तथा इस समय क्षति की सर्वे करवानी चाहिए और अधिक से अधिक मुआवजा देना चाहिए।
--- कर्ण सिंह, किसान
आज के दिन किसान बेहद मायूस है क्योंकि अधिक वर्षा से न तो बाजरे की फसल बची है और न ही कपास की फसल से कोई उम्मीद बची है। दोनों लगभग खराब हो चुकी है। उन्होंने पोर्टल खोले जाने के साथ-साथ फसलों की क्षति की सर्वे भी अविलंब करवानी चाहिए और किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा देना चाहिए ताकि किसानों की आस पूरी हो सके।
--- गजराज सिंह, किसान
फोटो कैप्शन 3: किस अंकुरित टिंडे दिखाते हुए 04: किसान कपास की फसलों में हुई क्षति को दिखाते हुए
तेज बारिश में करंट का बढ़ा खतरा, बिजली विभाग कनीना ने जारी किया अलर्ट
-सतर्क रहें! गीले हाथों से न छुए बिजली उपकरण,कनीना बिजली निगम ने दी चेतावनी
बिजली से जुड़े हादसों से बचाव के लिए बिजली विभाग की अपील हेल्पलाइन नंबर किया जारी
********************************************************************
***************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। लगातार हो रही बरसात और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कनीना ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। निगम के उपमंडल अधिकारी उमेश कुमार वर्मा ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि बारिश और बाढ़ के हालात में बिजली से जुड़े हादसों की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को लापरवाही से बचते हुए विशेष सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि गीले हाथों से विद्युत उपकरण न छुए, वर्षा या बाढग़्रस्त क्षेत्रों में गिरे हुए बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों से दूर रहें। घरों या दुकानों में पानी भर जाने की स्थिति में मुख्य बिजली स्विच तुरंत बंद कर दें और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में निगम के कंट्रोल रूम/हेल्पलाइन नंबर 8059888240 पर तुरंत संपर्क करें।
निगम की ओर से खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को बिजली के खंभों और उपकरणों से दूर रखने की अपील की गई है। साथ ही पानी भरे क्षेत्रों में मोटर, पंप और इन्वर्टर जैसी मशीनों का इस्तेमाल न करने की भी हिदायत दी गई है। आपकी सावधानी ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा है।
महेंद्रगढ़ पुलिस का नशा मुक्ति अभियान
-- कनीना में लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक
********************************************************************
***************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज कनीना के वार्ड नंबर 1, 7 और 8 में निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया, नशे के खिलाफ अभियान चलाने व युवाओं को नशे से दूर रखने बारे प्रेरित किया और नशा न करने की शपथ दिलवाई। इस अभियान के तहत लोगों को नशे का प्रकार, शारीरिक नुकसान, गलत संगति, दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक विकास में नशा सबसे बड़ी बाधा बनता है। कम उम्र में ही बच्चे नशे के प्रति जागरूक होकर इससे दूर रहें, इसके लिए पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। अभिभावक भी अपने बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। सभी व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। यदि शुरूआत से ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक नुकसान से अवगत कराया जाए, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस दौरान मौजूद लोगों को टीम ने जागरूक करते हुए कहा कि यदि आने वाली युवा पीढ़ी को नशामुक्ति अभियान से जोड़ा जाए, तो इसका सार्थक परिणाम भी आएगा।
फोटो कैप्शन 02: नशामुक्ति के प्रति जागरूक करती पुलिस अधिकारी
आपस में हुई कहासुनी को लेकर डंडे से मारपीट कर चोटें मारने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
-डंडा भी किया बरामद
********************************************************************
***************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। आपस में हुई कहासुनी को लेकर डंडे से मारपीट कर चोटें मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने आरोपित सत्यप्रकाश वासी नौताना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से वारदात में डंडा बरामद किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता रामअवतार वासी नौताना ने शिकायत दी कि वह मानेसर ट्रक पर ड्राइवरी की नौकरी करता है। दिनांक 21 अगस्त को वह गाड़ी दूसरे ड्राईवर को देकर धारुहेड़ा से उसके गांव के ड्राइवर सुरेन्द्र के साथ उसके ट्रक में बैठकर घर आ रहा था। उसी ट्रक में उसके गाँव का सत्यप्रकाश पहले से ही बैठा था। रास्ते में सत्यप्रकाश ने उसके साथ बेवजह बहस करनी शुरू कर दी। उसने शराब पी रखी थी और मुझे गाली गलौच करने लगा। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वो दोनों ट्रक से उतर गए, उसी समय सत्यप्रकाश उसके साथ मारपीट करने लगा, एक व्यक्ति ने उसको छुड़वाया। शिकायतकर्ता बैग लेकर घर की तरफ जा रहा था तभी सत्यप्रकाश ने उसे अचानक सामने से रोक लिया और लाठी से उसके सिर पर मारा। उसने शिकायतकर्ता को हाथ, पैर, बाई आंख, नाक व शरीर पर लाठी से भयंकर चोटें मारी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
धर्मशाला में नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित
********************************************************************
***************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड नंबर 01 स्थित पितामह कान्हा सिंह धर्मशाला में इंस्पेक्टर शारदा देवी के नेतृत्व में नशा मुक्त हमारा भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वार्ड नंबर-एक के नरेंद्र फौजी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लाल सिंह जेई, राजेन्द्र प्रसाद, नित्यानंद, राम दास, नवीन यदुवंशी, अश्वनी कुमार, अजय भोलू आदि ने भागीदारी निभाई द्य
इंस्पेक्टर शारदा देवी ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन 01: कान्ह सिंह धर्मशाला में इंस्पेक्टर शारदा नशामुक्ति के बारे में जागरूक करते हुए।
नारियल को कच्चा और पका दोनों रूपों में किया जाता उपयोग -डा जितेंद्र
********************************************************************
***************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। नारियल यूं तो दक्षिण भारत में पैदा होता है किंतु नारियल का के उपयोग को की जानकारी से धीरे-धीरे लोग जागरूक होते जा रहे हैं। वर्तमान समय में नारियल को कच्चा और पका दोनों रूपों में उपयोग किया जा रहा है। पूरे विश्व में नारियल की खेती होती है। जहां नारियल खाने से वैज्ञानिक लाभ बताते हैं। नारियल खाने से जहां वजन कम रहता है, मधुमेह से बचा जा सकता है और अनेक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। नारियल के गुणों के चलते 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। विशेषकर सर्दियों में कच्चा नारियल अधिक खाया जाता है क्योंकि मौसम में अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, कच्चे नारियल में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। इस संबंध में डा. जितेंद्र मोरवाल से से नारियल के विषय में चर्चा की।
उन्होंने बताया कि नारियल में विटामिन और लोहा होने के साथ-साथ तांबा, सेलिनियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं यदि इसका उपयोग रोजाना किया जाए तो शरीर में मजबूती और ऊर्जा दोनों का संचार होगा। उन्होंने बताया कि कच्चा नारियल खाने से पेट की बहुत सी समस्याएं हल हो जाती हैं क्योंकि कच्चे नारियल में 60 प्रतिशत तक पानी होता है। यह कब्ज, एसिडिटी, पेट की जलन, अफारे की समस्या से छुटकारा दिलाता है। जिन व्यक्तियों को अपना वजन काबू करना है वह इसकी कच्चे नारियल की सहायता से वजन पर काबू पा सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन बी-6 पाया जाता है जो याददाश्त को बढ़ाता है। शुगर की मात्रा नियंत्रित रखने में भी इसका उपयोग किया जाता है। विटामिन-ए अधिक होने के कारण एंटी एक्सीडेंट का काम भी करता ही है साथ में बालों की समस्या को मिटाता है। पेय के रूप में कच्चे नारियल के जल का उपयोग होता है। जहां किसी भी पूजा में कच्चे नारियल का उपयोग होता है वहीं अंतिम संस्कार के समय भी नारियल का उपयोग किया जाता है। जहां कच्चा नारियल लोग बेचकर अपनी रोटी रोजी भी कमाते हैं वही नारियल पक जाने पर न जाने किस कितने प्रकार की मिठाइयों में डाला जाता है शरीर में लाभ होता है। विटामिन-सी भी नारियल में पाया जाता है जो हृदय को स्वस्थ रखता है वहीं पाचन क्रिया की रुकावट दूर होती है। ऐसे में कच्चा नारियल हो या पका हुआ नारियल अवश्य प्रयोग किया जाता है। कोरोना काल के समय नारियल का पानी बहुत कारगर सिद्ध हुआ था। नारियल महंगे भी हो गए थे परंतु नारियल का उपयोग करके लोगों ने अपनी जान को बचाया। ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि नारियल का उपयोग जरूर करें।
फोटो कैप्शन: डा. जितेंद्र मोरवाल
सतनाली में कृषि मेला स्थगित
********************************************************************
***************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 3 सितंबर को सतनाली अनाज मंडी में कृषि मेला आयोजित किया जाना था वह स्थगित कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए विषय विशेषज्ञ महेंद्रगढ़ डा. गजानंद शर्मा ने बताया कि बरसात के चलते यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।







No comments:
Post a Comment