अहोई अष्टमी धूमधाम से मनाई गई
-ग्रामीण महिलाओं ने सुनी अष्टमी की कहानी
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। सोमवार को कनीना क्षेत्र में अहोई अष्टमी का पर्व मनाया गया। यह व्रत संतान के बेहतर जीवन एवं लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस व्रत में स्याऊं मां की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस पूजा से परिवार के सभी रोग नष्ट हो जाते हैं और लंबी उम्र प्राप्त होती है। दिनभर दानपुण्य की परंपरा चलती रही। महिलाओं ने स्याऊं मां की पूजा की, व्रत रखा तथा कहानी सुनी
कौन सी कहानी सुनाई गई-
आचार्य दीपक के अनुसार इस व्रत में सेठ सेठानी की कहानी सुनाई गई जिसमें एक सेठानी के हाथों से अनजाने में एक सेही के बच्चे मिट्टी खोदते वक्त मर जाते हैं। जब सेही अपने बच्चों को मृत देखती है तो मारने वाले को श्राप दे देती है जिसके चलते सेठानी के बच्चे भी मर जाते हैं। सेठ व सेठानी तप करने और शरीर को गलाने के लिए चल पड़ते हैं। अंत में वे थक जाते हैं तो आकाशवाणी होती है कि तुम अगले इसी पर्व तक दान दक्षिणा देना, दया रहम दिखाना तब कहीं जाकर तुम्हें पुत्र होंगे। अंतत: सेठ एवं सेठानी ने वैसा ही किया और वे पुत्रवान हो गए।
तभी से यह व्रत चला आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व के प्रति गहन लगाव है। गांवों में मिलकर महिलाएं कथा सुनी।
कबाड़ में लगी आग, आसपास तक फैला धुआं
--लोगों की भीड़ हुई जमा
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। एसडीएम कार्यालय समक्ष सड़क पार सोमवार दिन कबाड़ में लगी आग धीरे-धीरे एक बंद दुकान तक फैल गई जिसमें फर्नीचर भी जल कर राख हो गया। भारी मात्रा में धुआं फैल गया।
मिली जानकारी अनुसार बस स्टैंड के आसपास दुकानदार कूड़ा कचरा खाली जगह में डाल देते हैं। जिसके पास एक बंद कमरे में फर्नीचर रखा हुआ था। धीरे-धीरे आग कबाड़ से फर्नीचर तक पहुंच गई और फर्नीचर जल गया। धुआं को देखकर लोग इकट्ठे हो गए किंतु पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड तक इसकी कोई सूचना नहीं है। इस प्रकार काफी समय तक भारी भारी प्रदूषण चलता रहा।
फोटो कैप्शन 03:फैली हुई धुआं
निजी स्तर पर खरीद पहुंची 71,000 क्विंटल
-अब तक 2554 गेट पास काटे गये
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरकारी तौर पर एक दाना भी खरीदा नहीं गया है लेकिन निजी स्तर पर 71,000 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। यह बाजरा 1900 रुपये से लेकर 1950 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया है। कुल आवक 71,000 क्विंटल हो चुकी है। सोमवार को 354 किसान अपनी पैदावार लेकर अनाज मंडी पहुंचे।
विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव मार्केट कमेटी मनोज पाराशर ने बताया कि अब तक 2554 टोकन किसानों के काटे जा चुके हैं और किसान अपनी बाजरे की पैदावार अनाज मंडी में ला रहे हैं किंतु उनके सैंपल फेल होने के कारण सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।
हैफेड मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सैंपल रेवाड़ी भेजे जाते हैं किंतु मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण सभी सैंपल फेल हो जाते हैं। ऐसे में सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।
दिव्यांगों के लिए मिल सकेंगे व्हील चेयर
-अंतिम तिथि 5 नवंबर
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। जनशक्ति विकास संगठन के द्वारा कनीना में तीसरा विशाल दिव्यांगजनों का कैंप लगाया जा रहा हैं। व्हीलचेयर दिव्यांग लोगों के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।
विस्तृत जानकारी देते हुए दीपक कुमार ने बताया कि जो दिव्यांग है उसके पास दिव्यांग की सर्टिफिकेट व यूडीआईडी कार्ड होना अनिवार्य है। फैमिली आईडी, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवेदन कर सकता है।
इसके साथ-साथ जिन बुजुर्गों लोगों की उम्र 60 या उससे अधिक है साथ ही उनकी फैमिली इनकम कितनी भी हो। लेकिन कैंडिडेट की स्वयं की आय 1,80,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
दीपक कुमार ने बताया कि बुजुर्गों को कमर की बेल्ट, ग्रीवा कालर, घुटने के दर्द के गोडियां,
कान की मशीन,चलने वाला वाकर, बैथ आदि उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों को पहले व्हीलचेयर एक बार मिल चुकी है उनको 3 साल के बाद ही दूसरी व्हीलचेयर का लाभ मिल सकता है।रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दस्तावेज लेकर राजकीय पितामह डिग्री कालेज कनीना की लाइब्रेरी में संपर्क करें। दस्तावेज जमा करवाने का समय सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगा। दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक रहेगी। सभी को यह सामान मुफ्त में वितरित किया जाएगा।
भाजपा के राज में सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गढो में सड़क है-रामनिवास कोटिया
--सरकार कर रही है समाधान
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। जहां वर्तमान सरकार छोटे से छोटे सड़क मार्ग को पक्का कर देने का दावा कर रही है वहीं उपमंडल कनीना के विभिन्न गांव में जाने वाले सड़क मार्ग भी टूटे हुए हैं। ये विचार कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता कोटिया गांव के पूर्व सरपंच भाई रामनिवास यादव ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा वैसे तो प्रदेश तथा देश की सरकार बड़े-बड़े राजमार्ग बनाने का दावा कर रही है लेकिन सच्चाई तो यह है कि कनीना से कोसली जाने वाली कनीना से रेवाड़ी जाने वाली तथा कनीना से नारनौल जाने वाली कनीना से अटेली जाने वाली सड़कों की जो दयनीय हालत हो चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा सड़क में गड्ढे हो सकते हैं पर इन मार्गों पर जाने वाली सड़क तो गढ़ों में ही है। उन्होंने यह भी कहा इस क्षेत्र का कोई भी विधायक बना हो लेकिन इस क्षेत्र का कोई काम आज तक सुचारु रूप से नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित कमजोर गरीब लोगों का शोषण हो रहा है। जिस सरकार में एडीजीपी लेवल के अधिकारियों को अपने उच्च अधिकारियों द्वारा टार्चर किया जाता हो तो आम जनता का इस प्रदेश में और देश की सरकार में कौन वाली बारिश होगा उन्होंने यह भी कहा की वाई के पूर्ण कुमार जैसे कर्मठ एवं होनहार अफसर के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है जिसमें उनको परेशान होकर आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने पड़े तो आम आदमी का जीना कैसे सुख शांति में हो सकता है। उन्होंने बताया की आने वाला समय कांग्रेस का होगा।
उधर टूटी सड़कों के विषय में एक्शन पीडब्ल्यूडी बी एंड आर ने बताया कि सड़कों को पुन: निर्मित करवाये का प्रयास जारी है। अंतिम फैसला तो सरकार को लेना है।
फोटो कैप्शन 02: जर्जर सड़क मार्ग दिखाते हुए युवा नेता एवं अन्य
डीएपी न मिलने से रोष प्रदर्शन
-रोष एवं जुलूस मार्च निकाला
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। किसानों को डीएपी खाद खेतीबाड़ी अनुसार न मिलने से उनका धैर्य जवाब देने लगा है। डीएपी किल्लत को लेकर कहीं किसान मंडी गेट बंद कर रहे हैं तो कहीं सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं।
बसपा के नेता अतरलाल के नेतृत्व में किसानों ने धनौन्दा बस अड्डा पर रोष मार्च व जुलूस निकाला। किसानों ने सड़क पर उतरकर हाथों में पोस्टर लहराकर तथा नारेबाजी कर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग की। रोष मार्च में पाथेड़ा, कैमला, अगिहार, खेड़ी तलवाना, पोता, स्याणा, नौताना, बाघोत, उच्चत, छिथरोली, झाड़ली, धनौन्दा, सिहोर आदि गांवों के सैकड़ों किसान तथा बसपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अतरलाल ने कहा कि सरसों की बुआई शुरू हो चुकी है परन्तु किसानों को काश्त के अनुसार डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। जिला के किसान डीएपी खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं और उन्हें सारे दिन लाइनों में लगकर भी बिना खाद लिए घर लौटना पड़ रहा है। उन्हें खाद विक्रेता डीएपी खाद के साथ 500-600 रुपये का अन्य उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। जो किसान के साथ अन्याय है। किशनपाल, मीर सिंह वैद्य, करतार, मदन सिंह, राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार हर चीज में किसानों के साथ धोखा कर रही है। सरकार ने बाजरा भावांतर के 575 रुपये प्रति क्विंटल देने की घोषणा की परन्तु सरकार 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा नहीं खरीद रही है। किसानों को 1700-1800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा बेचना पड़ रहा है। उन्होंने बाजरा भावांतर की राशि बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करने की मांग की। इस अवसर पर मुकेश तंवर, राधेश्याम, सुरेश, राकेश यादव, नवीन डुडी, राजबीर, बीर सिंह, कैलाश सेठ, मदन सिंह, महेन्द्र सिंह, विक्रम पंच, रामबीर पंच, पवन धनखड़ ने कहा कि सरकार ने तत्काल किसानों को आवश्यकता अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध करवाने के पुख्ता प्रबन्ध नहीं किए तो किसान बड़ा आंदोलन छेडऩे से भी पीछे नहीं हटेंगे।
फोटो कैप्शन 01: बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में रोष मार्च निकालते किसान कार्यकर्ता।
जतिन शर्मा का भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट पद पर चयन
--भडफ़ का निवासी है जतिन
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव भडफ़ के जतिन शर्मा
का भारतीय वायु सेना में 94वीं रैंक हासिल करके फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं। उनके पिता कृष्ण कुमार शर्मा वर्तमान में श्री कृष्ण राजकीय महाविद्यालय, कंवाली में कार्यरत है।
जतिन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और अदम्य लगन से न केवल अपने परिवार एवं गांव भडफ़ का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया है। उनकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा और उत्साह का उज्ज्वल प्रतीक बनेगी। जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय दादा सत्यनारायण मुनीम एवं अपने सभी गुरुजनों व परिवारजनों को दिया। उन्हें बधाइयां मिल रही है।
फोटो कैप्शन: जतिन शर्मा
मेरी फसल मेरा ब्यौरा और खाद पोर्टल हुए कनेक्ट
-अब उन्हीं को मिलेगा खाद जिनका हो चुका है रजिस्ट्रेशन
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। अब तक खाद पाने वाले इधर-उधर से आधार कार्ड जुटाकर कर खाद प्राप्त कर लेते थे लेकिन अब मेरी फसल मेरा ब्यौरा और खाद पोर्टल आपस में कनेक्ट कर दिए हैं जिसके चलते अब उन्हीं किसानों को खाद मिलेगा जिनका रजिस्ट्रेशन मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर है।
विस्तृत जानकारी देते हुए हैफेड मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके यहां 1800 बैग डीएपी के आए थे जो शुक्रवार एवं शनिवार को दो दिनों में आवंटित कर दिए गए हैं। किसानों से मिली जानकारी अनुसार जब भी डीएपी विभिन्न स्थानों पर आता है कनीना उपमंडल के 6 पैक्स/किसान सहकारी समिति में भी खाद आता है किंतु कनीना में कोई डीएपी नहीं आया जिससे किसानों में रोष है। किसानों का पैक्स से सीधा संबंध होता है।
किसान जसवंत सिंह, दिनेश कुमार ,मनोज कुमार, सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बार-बार पैक्स कार्यालय/किसान सहकारी समिति जाते हैं किंतु डीएपी नहीं मिलता। एक और जहां किसान डीएपी के लिए मारे मारे फिर रहे वही डीएपी न मिलने से परेशानी बढ़ी है। इस संबंध में पैक्स के मैनेजर कृष्ण कुमार से संपर्क हुआ जिन्होंने बताया कि उनका लाइसेंस ही नहीं बन पाया है। अब लाइसेंस के लिए कार्रवाई जारी है जल्इ ही लाइसेंस बनने की उम्मीद है इसके बाद ही खाद मिल पाएगा।








No comments:
Post a Comment