पुलिस ने मोड़ी, पड़तल और भोजावास के युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार, महेंद्रगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही अपनी विशेष मुहिम के तहत कनीना क्षेत्र के गांव मोड़ी, पड़तल और भोजावास में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और आमजन को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।
इंस्पेक्टर शारदा और उनकी टीम ने गांवों का दौरा कर ग्रामीणों तथा विशेष रूप से युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस लगातार नशीले पदार्थों से होने वाले खतरनाक प्रभावों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है।
टीम ने ग्रामीणों को नशे के गंभीर नुकसानों के बारे में विस्तार से बताया। नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। इससे लीवर, किडनी और फेफड़ों जैसे महत्वपूर्ण अंग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे कैंसर, हृदय रोग और अन्य घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसिक स्तर पर, यह निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर करता है, अवसाद और चिंता को बढ़ाता है और व्यक्ति को समाज से दूर कर देता है। इसके अलावा, नशे की लत व्यक्ति और उसके परिवार को आर्थिक रूप से भी तोड़ देती है और उसे अपराध की ओर धकेल सकती है, जिससे उसका भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो जाता है।
जागरूकता सत्र के दौरान, पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि उसके मानसिक संतुलन और सामाजिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इंस्पेक्टर शारदा ने जोर देकर कहा कि नशे की रोकथाम के लिए नशे की लत से ग्रस्त लोगों का नशामुक्ति केंद्र के माध्यम से इलाज करवाया जाता है। लेकिन सर्वोत्तम उपाय यह है कि किशोर अवस्था में ही नशे से दूर रहें, ताकि इस प्रकार की समस्या भविष्य में कभी न आए।
फोटो कैप्शन 14: पुलिस नशे के प्रति जागरूक करते हुए
मां बहन और बेटियों की इज्जत करना ही मां दुर्गा की सच्ची आराधना-स्वामी
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। मां बहन और बेटियों की इज्जत करना और उनका सम्मान देना ही मां दुर्गा की सच्ची आराधना है। ये विचार स्वामी शिवानंद महाराज ने नवरात्रि के अंतिम दिन विशाल यज्ञ के उपरांत भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने कहा मां बहन और बेटियों के अंदर मां दुर्गा विराजमान है। हमें इन सबका मान सम्मान और इज्जत करनी चाहिए, यही माता की सच्ची आराधना है। अगर हम ऐसा करते हैं तो हमारे नवरात्रि का व्रत सफल हो जाता है और अगर हम इस प्रकार से नहीं करते तो हमारे व्रत तथा अन्य शुद्ध कर्म तथा तीर्थ धाम सब कुछ बेकार है। मां दुर्गा हमें संसार के सभी सुख और सुविधा देती है इसलिए हमें मां दुर्गा की आराधना अवश्य ही करनी चाहिए। 9 दिन के इस नवरात्रि में अलग-अलग दिन अलग-अलग माताओं की आराधना हमें जीने की राह और ढंग सिखाती है। हम सबको आज एक प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हमें नशे रूपी इस बीमारी से दूर रहेंगे, भू्रण हत्या जैसे पाप को कभी नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। यही माता की सच्ची आराधना है। इस मौके पर विशाल भंडारा लगाया गया जिसमें भक्तों को संत ने अपने हाथों से भोजन कराया।
इस अवसर पर बाबा श्रीकृष्णानंद ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल, अनिल यादव, कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार आर्य, डा. फतेहचंद दायमा, मक्खन लाल आचार्य, आनंद सिंघल, दीपांशु तंवर, प्रदीप चौहान के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 12: संत धनौंदा अपने हाथों से भक्तों को भोजन कराते हुए
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके जन्मदिन पर किया याद
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधी के योगदान तथा उनके द्वारा चलाए गए अनेक आंदोलनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गांधी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग के कई प्रसंग विद्यार्थियों को बताएं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल,राजेंद्र कटारिया,निशा जांगड़ा, कैलाश देवी,वंदना जांगिड़ धर्मेंद्र डीपीई, शशि कुमारी, प्राथमिक विभाग के मुख्य शिक्षक रतनलाल, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर,सुरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 13: महात्मा गांधी को पूर्व संध्या पर याद करते हुए।
कनीना के आधा दर्जन गांवों में होती है फूलों की खेती करके कमा रहे लाखों
-त्योहारों पर रहती है मांग
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना खंड के करीब आधा दर्जन गांवों के किसान फूलों की खेती करके लाखो रुपये प्रति एकड़ कमा रहे हैं। इस फल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत नहीं होती। नवरात्रों, दीपावली एवं अन्य पर्वों पर भारी मांग होगी। भाव घटते बढ़ते रहते हैं। कनीना क्षेत्र में गोमला, भोजावास, सुंदराह, गोमली, सहित जिले के विभिन्न गांवों में 100 एकड़ तक गेंदे उगाये गये हैं।
कनीना उपमंडल के गोमला, गोमली, रामबास,भोजावास, मोड़ी आदि गांवों के किसान कुछ वर्षों से गेंदा की खेती करते आ रहे हैं। करीब चार माह की इस खेती में अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है वहीं इस क्षेत्र में बेहतर पैदावार होती है। कभी कभी तो भाव बेहतर मिलते हैं। कम से कम 40 रुपये तो अधिकतम 200 रुपये प्रति किलो तक भाव मिल जाते हैं।
किसान कई वर्षों से गेंदा उगाते आ रहे हैं जो क्षेत्र को मुफ्त में खुशबू दे हैं तथा दिल्ली एवं गुरुग्राम जैसे शहरों में फूलों की मांग अधिक रहती हैं। कनीना एवं आस पास क्षेत्रों में फूलों की मांग बहुत कम है और फूलों की मंडी का अभाव है। ऐसे में अधिक किराया वहन करके दिल्ली व गुरुग्राम जैसे शहरों में ही फूलों को ले जाया जाता है। नवरात्रों के अलावा दीपावली, जन्माष्टमी, होली पर फूलों भारी मांग होती है।
खरीफ फसल बतौर फूलों की खेती को कैश क्राप नाम से जाना जाता है जो 120 दिनों की ही फसल होती है। इस क्षेत्र की मिट्टी में बेहतर पैदावार होती है। यही कारण है कि क्षेत्र के कई गांवों के किसान अब परंपरागत खेती की बजाय कैश क्राप की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पर्वों पर विशेष मांग होती है।
--डा प्रेम सिंह डीएचओ
फूलों की खेती करने वाले किसानों से चर्चा की गई--
**नवरात्रों पर फूलों की बेहतर मांग के बाद दीपावली जैसे पर्वों पर भारी मांग होती है। कनीना, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी आदि में अगर फूलों की मंडी हो तो किसानों की रुचि इस ओर बढ़ सकती हैं। फूलों की खेती के लाभ अधिक मिलने की संभावना होती है।
----किसान सतीश कुमार
फूल उगाकर मन भी प्रसन्न रहता है वहीं खुशबू भी दूर दराज तक फैल जाती है। पर्वों पर फूलों की मांग हर घर में होती है वहीं शनिवार को हर दुकान पर फूलों की माला बदली जाती है। अगर गेंदा जैसे फूल उगाये तो अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद होती है। तीन माह की खेती पर अधिक ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
-----राकेश कुमार सुंदराह, फूल उत्पादक
कई बार किसान परंपरागत फसलें उगाते रहते हैं, इससे फायदे की जगह नुकसान अधिक होता है। फसलों को बदल कर बोना चाहिए। गेंदा फूल की खेती पारम्परिक खेती की तुलना में कई गुणा लाभ किसानों को दे सकती है। गेंदा फूल सिर्फ कम खर्च में अच्छा लाभ देता है, बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति को बरकरार रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। गर्मी के सीजन में जनवरी माह में फूल लगाए जाते है। जिनका नवरात्रों के दिनों में पूजा पाठ में खूब इस्तेमाल होता है और बाजार में अच्छी कीमत भी मिलती है। इसके बाद अप्रैल मई और फिर सर्दी शुरू होने से पहले अगस्त-सितंबर में फूलों की बिजाई की जाती है। इससे अच्छा उत्पादन भी मिलता है।
------सत्यवीर सिंह, फूल उत्पादक
फोटो कैप्शन 11:गेंदा की खेती।
साथ में डीएचओ डा. प्रेम सिंह, राकेश कुमार, सत्यवीर सिंह एवं सतीश कुमार
अच्छाई की जीत और स्वच्छता का संकल्प
-विद्यार्थियों ने सीखी गांधी-शास्त्री की सीख
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में तीन ऐतिहासिक पर्व दशहरा, गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का संयुक्त आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को दशहरे के पर्व का महत्व समझाया गया और यह संदेश दिया गया कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करती है। साथ ही, लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनकी सादगी और जय जवान जय किसान के नारे की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं आस-पास की गलियों की सफाई की और स्वच्छता का महत्व समाज तक पहुंचाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जैसे महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर यह साबित कर दिया कि आने वाली पीढ़ी समाज को बेहतर दिशा देने में सक्षम है।
विद्यालय चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने कहा कि दशहरा हमें यह शिक्षा देता है कि सत्य और धर्म की सदैव जीत होती है। विद्यार्थियों ने आज स्वच्छता और नैतिक मूल्यों का संदेश देकर यह दिखाया है कि वे न केवल अच्छे विद्यार्थी हैं बल्कि आदर्श नागरिक भी बनेंगे।
फोटो कैप्शन 10: स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते बी आर स्कूल सेहलंग के विद्यार्थी ।
सिल्वर मेडल लाने पर किया गया अभिनंदन
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। झिगावन गांव निवासी एवं नौंवी कक्षा की छात्रा देवना मान द्वारा हरियाणा स्टेट जूनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर ग्रामवासियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट रहे।
देवना मान को पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने देवना की माता कविता देवी, दादी राजकौर देवी को शॉल ओढ़ाकर तथा पिता पृथ्वी सिंह मान, दादा दयाचंद मान तथा कोच मास्टर भारत कौशिक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विगत 27-28 सितम्बर को करनाल में आयोजित हरियाणा स्टेट जूनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में देवना द्वारा लोंग जंप में सिल्वर मेडल जीतने से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। इस अवसर पर रामचन्द्र सरपंच, भाग सिंह चेयरमैन, भागीरथ पूर्व सरपंच, भागमल पूर्व सरपंच, ओमप्रकाश पूर्व सरपंच, दलबीर ढिल्लो, मास्टर भारत कौशिक, सुभाष प्रवक्ता, सुरेन्द्र मान, राजेश, मुख्तयार, सतीश, कर्मवीर, प्रवीन व अनिल मान सहित ग्रामीण और खिलाड़ी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 07: सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी देवना मान को गांव झिंगावन में सम्मानित करते हुए
कनीना में किसान मेला आयोजित
-किसानों को विभिन्न विभागों की दी गई जानकारी
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा पीसीसी स्कीम के तहत किसान मेले का आयोजन संत मोलडऩाथ खेल के मैदान में हुआ। अध्यक्षता विषय विशेषज्ञ डा.योगेश चंद्र द्वारा की गई। मेले में विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग से तेज सिंह ने अपने विचार रखे और विभाग की स्कीमों के बारे में बताया, कृषि विज्ञान केंद्र से डा. नरेंद्र यादव ने गेहूं व सरसों फसल के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को कपास की फसल के बारे में उचित जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग से डा.सोमदत्त ने अपने विचार रखे और सभी स्कीमों की जानकारी दी। बागवानी विभाग से डा. राहुल ने किसानों को बागवानी व सब्जियों से संबंधित जानकारी दी, डा.मनीषा यादव ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। डा. गजानंद ने विभाग की स्कीमों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि के तौर पर जय प्रकाश अध्यक्ष ब्लाक समिति कनीना उपस्थित रहे।
इस मौके पर उप-प्रधान सूबे सिंह, राजकुमार, उषा यादव, डा.अरविंद, महेश कुमार, परमवीर, राहुल, शंकर, उपेंद्र, कविता, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09:कृषि मेले में जानकारी देते हुए अधिकारी
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया गया
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। यूरो इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी पावन पर्व के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। तदुपरांत राम की कहानी शीर्षक पर भव्य एवं शिक्षाप्रद रोल प्ले प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर सभी ने प्रशंसा की। इन के अतिरिक्त, दीप मेंकिंग, मास्क मेकिंग, रामायण के पात्रों पर आधारित ड्रेस प्रतियोगिता, रावण का मास्क आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर संस्था के प्रधानाचार्य सुनील यादव ने विद्यार्थियों को विजयदशमी पर्व का महत्व समझते हुए सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप-प्राचार्या संजू यादव, का-अर्डिनेटर रविंद्र यादव, रितु तंवर, तनु गुप्ता, सुमन यादव एवं समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: विजय दशमी की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम
ककराला के विद्यार्थी का एसजीएफआई खेलों में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय, ककराला के विद्यार्थी खिलाडिय़ों ने एसजीएफआई खेलों में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सोनीपत में आयोजित उपरोक्त प्रतियोगिता में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंडर 17 आयु वर्ग में सूरज अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर कास्य पदक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने खेलों की महत्ता पर बल देते हुए बताया कि हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों का होना बहुत जरूरी है। खेल हमें स्वस्थ शरीर व तेज दिमाग प्रदान करते है। विद्यालय में खेल अकादमी इस कार्य को सुप्रशिक्षित ,एन.आई. एस प्रशिक्षकों की मदद से बखूबी निभा रही है। खेल अच्छा नेतृत्व तथा अदम्य साहस जैसे गुणों को विकसित करते है। अत: हमें खेलों की महत्ता को कभी नजर अंदाज नही करना चाहिए व इनमें बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इसके साथ ही राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, खेल प्रमुख सोनू कोच, खोगेश्वर बाक्सिंग कोच,दीपक कब्बड़ी कोच, तेज डीपी, संगीता डीपी व ज्योति डीपी आदि सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: राज्य स्तर पर कास्य पदक पाने पर बधाई देते विद्यार्थी
गौशाला मनाया बच्ची का जन्मदिन
-गायों को मीठा भोजन कराया तथा गाय गोद ली
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी तीर्थ कुमार तथा माया देवी ने अपनी पोती रिया का जन्मदिन श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में सपरिवार मनाया।
इस मौके पर उन्होंने गायों की सेवा की। मीठा भोजन खिलाया तथा गाय भी गोद ली। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य जिनमें मनीष कुमार, सचिन, गौशाला प्रधान भगत सिंह सहित विभिन्न जन मौजूद रहे।
इस मौके पर भगत सिंह प्रधान एवं समस्त गौशाला परिवार ने तीर्थ कुमार व उसके समस्त परिवार का अभिनंदन किया और आशा जताई कि वे इसी प्रकार गायों की सेवा भविष्य में करते रहेंगे। इस अवसर पर भगत सिंह, लक्ष्मीनारायण, मास्टर रामप्रताप, रामपाल यादव, दिलावर सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: गाय को गोद लेते हुए तीर्थ कुमार एवं उसका परिवार
मोलडऩाथ आश्रम पर 51 कन्याओं को कराया भोजन
-किरायेदारों की बच्चियां आई काम
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। संत बाबा मोलडऩाथ आश्रम प्रांगण स्थित मां दुर्गा मंदिर में 9 दिनों से चली आ रही अखंड ज्योति का विधि विधान से समापन किया गया। वहीं 51 कन्याओं में साधु संतों को भोजन कर कर दान दक्षिणा देकर विदा किया। इससे पूर्व हवन आयोजित हुआ। हवन पंडित प्रवेश शर्मा ने करवाया जिसमें यजमान के तौर पर दिनेश यादव अपनी धर्मपत्नी मंजू देवी के साथ विराजमान रहे। इस मौके पर रमेश कुमार, लाल सिंह, शिवकुमार, मास्टर अनिल, मुकेश शर्मा, शिवचरण, अशोक डीपी, ओमप्रकाश साहब मास्टर अश्वनी, सतवीर प्रधान, पवन कुमार आदि प्रमुख रहे।
किरायेदारों की बच्चियों को मिला भरपेट भोजन--
दुर्गा नवमी पर कंजकों को भोजन कराया और उन्हें दान पुण्य किया। दोपहर तक कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रहा। बच्चियों को ढूंढ ढूंढकर लाया गया। स्कूलों का अवकाश न होने के कारण बच्चियों की संख्या कम रही। ऐसे में किरायेदारों की बच्चियों को भरपेट खाना मिला व दान दक्षिणा भी मिली।
मंगलवार से कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी है। दुर्गा सप्तमी से सिलसिला शुरू हुआ था और दुर्गा नवमी बुधवार को संपन्न हो गया। वैसे तो कंजकों की कमी रही वहीं उन्हें जबरन खाना खाना पड़ा।
नवरात्रों के अंतिम दिन मंदिरों में पूजा अर्चना का जोर रहा वहीं मां की कढ़ाई की गई। विभिन्न मंदिरों में रौनक देखने को मिली।
बच्चियों को हलवा, पूड़ी,सब्जी आदि खाने को मिले। नवरात्रों के दिनों में फल एवं सब्जियां महंगी रही हैं। केले से लेकर सेब तक महंगे हैं।
फोटो कैप्शन 01: मोलडऩाथ आश्रम पर 51 कन्याओं को भोजन कराते हुए
01: कंजकों को भोजन कराते हुए
लक्ष्मण मेघनाद का घनघोर युद्ध देख जनता हुई रोमांचित
**********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। श्री आदर्श रामलीला के तत्वाधान में दसवीं रात लक्ष्मण शक्ति का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंकित गोयल , अतुल गोयल व पूर्व पार्षद मनीष यादव मौजूद रहे।
मंचन में मेघनाद के किरदार में मनोज रोहिल्ला व लक्ष्मण के किरदार में प्रवक्ता सचिन कुमार ने शानदार अभिनय किया। अंगद के किरदार में कर्नल चिकारा ने तथा रावण का अभिनय कर रहे पहलवान कृष्ण मलिक ने शानदार अभिनय किया । हनुमान के किरदार में वंश मित्तल नजर आए । मंचन का मुख्य आकर्षण लक्ष्मण मेघनाद युद्ध रहा जिसका शानदार तरीके से मंचन किया गया जिसमें शिव कुमार शर्मा ने जानदार अभिनय किया। उनके द्वारा लक्ष्मण शक्ति के समय गाये भजनों ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। लक्ष्मण के किरदार में प्रवक्ता सचिन कुमार की ललकार सुनने को मिली। मेघनाद के किरदार में मनोज रोहिल्ला ने दमदार अभिनय किया। गौरतलब है कि मनोज रोहिल्ला के पिता भी 35 साल पहले मेघनाद का किरदार निभाते थे। भरत के किरदार में सोनू मित्तल ने भावुक अभिनय किया दर्शकों में जमकर तालियां बजायी व प्रभु श्रीराम के नारे लगाए । कार्यक्रम का संचालन विनोद मित्तल ने किया । गौरतलब है कि प्रतिवर्ष रामलीला के इस मंचन से कनीना व आस पास के क्षेत्र की युवा पीढ़ी प्रेरित हो रही है जिससे रामलीला के मंचन का उद्देश्य पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग , रवींद्र बंसल , विनोद मित्तल , महेंद्र मित्तल , प्रधान बलवान सिंह आर्य ,सुभाष मित्तल , मुकुट मित्तल , दिनेश यादव , प्रधान मोहित जेलदार , शिबू पंसारी उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन 03: मेघनाद एवं लक्ष्मण युद्ध का दृश्य





















No comments:
Post a Comment