Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, October 30, 2025



 

22 सालों से गायों की रक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रही है कनीना गौशाला
---भगत सिंह के प्रधान बनने के बाद जागृत हुआ है नया उत्साह
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला वर्ष 2003 से गायों की रक्षा के लिए अहं भूमिका निभा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रों, गौशाला के वार्षिकोत्सव तथा गोपाष्टमी आदि पर लोग दूर दराज से आकर गायों की सेवा करते हैं। एक ओर जहां गायों की सेवा हो रही है वहीं गायों का दूध लोगों के रोगों को दूर करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना वासियों के सहयोग से स्थापित हुई थी जो 2003 की रजिस्टर्ड है। यहां करीब 3000 गाये हैं जिनमें से करीब 50 गायें दुधारू है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए भगत सिंह प्रधान गोशाला कनीना ने बताया कि कनीना गौशाला में कुछ गाय दुधारू है। गाय के दूध की भारी मांग है। दूर दराज के लोग दूध ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 35 वर्कर गायों की सेवा कर रहे हैं। 5 ट्रैक्टर ट्राली गायों की के लिए अन्न एवं चारा लाकर उनकी सेवा में लगी हुई हैं
 कनीना गोशाला में राव सत्यवीर बोहरा, देवराज महाशय,जगमाल सिंह, हुकुम सिंह, डा मेहरचंद, यादवेंद्र यादव, मनफूल सिंह, हुकुम सिंह आदि कनीना गौशाला के प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में भगत सिंह कनीना निवासी गौशाला के प्रधान हैं। गौशाला बड़ी बणी नामक स्थान पर स्थापित है। जहां के लिए गौशाला द्वार बनाया गया है वहीं गायों को रखने के लिए धूप एवं छाया तथा हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। गौशाला प्रतिवर्ष अपना वार्षिक उत्सव मनाती है तथा लोगों में देसी गाय पालने की प्रवृत्ति को पैदा कर रही है। गौ सेवा में गौशाला में सेवारत कर्मियों ने बताया कि वह गायों की सेवा करके बहुत प्रसन्न हैं। जहां गाय के गोबर से खाद बनाया जा रहा है वहीं गोबर गैस प्लांट भी लगाया गया था जो खराब पड़ा है। कनीना के विभिन्न समाजसेवी ने समय समय पर दान दक्षिणा देकर इसमें सहयोग किया हुआ है।  देसी गाय का दूध, घी, मक्खन आदि की भारी मांग है। यही कारण है एक बार फिर से गायों की सेवा करने में लोग जुट गए हैं। पुराने समय में गाय को माता का दर्जा देते थे वैसे ही गायों के प्रति एक बार फिर से रोगों से बचने के लिए उनकी सेवा की प्रवृत्ति बढ़ी है।
प्रधान ने बताया गायों के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए 10 खेल चार ट्यूबवेल कार्यरत है। गायों के लिए हरा चारा अलग से प्रबंध किया गया है। 20 एकड़ नगर पालिका की जमीन पर गायों के लिए हरा चारा उपलब्ध करवाया जाता है। सबसे बड़ी बात है कि दूध देने वाली गायों के लिए चाट बनाकर दी जाती है। 3 लाख रुपये का बायलर लाया गया था जो चाट बनाने के काम में आता है। कुल मिलाकर श्रीकृष्ण गैशाला के प्रधान ने कहा कि सरकार समय समय पर अनुदान देती है। वैसे तो गायों को हर घर में पालना चाहिए जो ज्यादा बेहतर होगा, परंतु जो अपने घरों में गाय नहीं रख सकते उन्हें गौशाला में आकर सेवा प्रदान करनी चाहिए। दूध देने वाली गायों को तूड़ी के अतिरिक्त हरा चारा भी दिया जाता है। दस लाख रुपये प्रतिवर्ष गोबर का खाद बिक जाता है। प्रति वर्ष 80 हजार मण चारे की जरूरत होती है।   
  गौशाला के प्रधान ने बताया कि पर्याप्त हरा एवं सूखा चारा है। समय समय पर गायों की सेवा करने लोग आते हैं। गौशाला में कनीना के समाजसेवी भगत सिंह ने पौधारोपण भी किया है तथा वे स्वयं भी पौधों की देखभाल के लिए गौशाला में जाते हैं।
 जब से भगत सिंह ने प्रधान का कार्यभार संभाला है गौशाला में गाये गोद लेने व गायों की बेहतर सेवा हो रही है साथ में गायों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
अब तो आए दिन विभिन्न कार्यक्रम गौशाला में चलते रहते हैं। लोग गायों की सेवा कर रहे हैं।


पटेल को किया जाएगा याद, आयोजित होगी एकता दौड़
--सरदार पटेल कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस होगा आयोजित
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को कनीना स्थित महेसाणा जिला सहकारी दूध उत्पादक  संघ लिमिटेड  दूधसागर नेशनल अमूल के अवशीतन केंद्र पर सरदार पटेल कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं बिना सहकार नहीं उद्धार के सिद्धांत को किसानों और दूध उत्पादकों तक पहुंचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में सरदार पटेल जी के महान योगदान को स्मरण किया जाएगा तथा एकता और सहकार की भावना को सशक्त करने के लिए एकता दौड़/ एकता मार्च का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों दूध उत्पादकों एवं सहकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा दिनांक 6 जुलाई 2025 को गुजरात के आनंद में सहकारिता की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु बहु राज्य सहकारी संस्था सरदार पटेल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (स्क्कष्टष्ठस्न) की स्थापना की गई थी।
इस फेडरेशन का प्रमुख उद्देश्य देशभर के दूध उत्पादकों को एक मंच पर संगठित करना है, ताकि हर किसान, हर गांव और हर दूध उत्पादक पारदर्शी बाजार व्यवस्था, उचित मूल्य निर्धारण तथा आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लाभान्वित हो सके। यह जानकारी अजय कुमार कस्वां स्टेट कोआर्डिनेटर ने दी।





31 अक्टूबर को कनीना में इंदिरा गांधी की 41 वी पुण्यतिथि मनेगी कनीना में
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
सुमेर चेयरमैन कनीना ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को प्रात 10 बजे कनीना में आर एस वाटिका में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी।  जिसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे ।  सुमेर चेयरमैन ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व सीपीएस अनीता यादव के अतिरिक्त इलाके के अन्य विधायक , पूर्व विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।



902 किसान मंडी में लेकर आये 27894 क्विंटल बाजरा
--खरीद पहुंची 288591 क्विंटल ,सरकारी तौर पर नहीं हो पाई खरीद
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरकारी तौर अभी तक एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा गया है लेकिन निजी स्तर पर 288591 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। यह बाजरा समर्थन मूल्य से कम भावों पर खरीदा गया है। गुरुवार को 902 किसान 27894 क्विंटल बाजरा लेकर आये।
 मिली जानकारी अनुसार अब तक 9378 टोकन किसानों के काटे जा चुके हैं और किसान अपनी बाजरे की पैदावार अनाज मंडी में ला रहे हैं किंतु उनके सैंपल फेल होने के कारण सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।
हैफेड मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण सभी सैंपल फेल हो जाते हैं। ऐसे में सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक खरीद की अवधि संबंधित भी कोई पत्र हैफेड खरीद एजेंसी तक नहीं पहुंचा है।
फोटो कैप्शन 05: कनीना मंडी में खरीद का नजारा।





कनीना क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद दीपक चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को सौंपा ज्ञापन
-बस स्टैंड, बिजली तार, डीएवी संस्थान व अस्पताल की सुविधाओं को लेकर रखी प्रमुख मांगे
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर वार्ड नंबर 2 के पार्षद दीपक चौधरी एवं कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि कनीना बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच तक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे आमजन को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि बस स्टैंड के टीन शेड के नीचे बेंच लगवाई जाएं तथा उड़ती धूल मिट्टी पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जाए ताकि स्वच्छता बनी रहे।
   इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्षों से बंद पड़े डीएवी संस्थान को पुन: चालू करवाने या उस स्थान का अन्य उपयोग सुनिश्चित करने की मांग रखी। पार्षद ने यह भी कहा कि कनीना गांव में पुराने और जर्जर बिजली तारों को बदले जाने की आवश्यकता है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वंदे भारत ट्रेन तथा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कनीना में कराया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को यात्रा में सुविधा मिल सके। साथ ही उप नागरिक अस्पताल कनीना में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 04: कनीना क्षेत्र की मांगों के लिए आरती राव मंत्री को ज्ञापन सौंपते दीपक चौधरी व अन्य



राष्ट्रीय एकता दिवस का 31 को होगा आयोजित
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
 भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को कनीना स्थित महेसाणा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, दूधसागर नेशनल अमूल के अवशितन केंद्र पर सरदार पटेल को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए अजय कुमार कस्वां स्टेट को-आर्डिनेटर बताया कि इस अवसर पर एक भारतीय श्रेष्ठ भारतीय, बिन सहकार नहीं उद्धार के सिद्धांत को किसान और दूध उत्पादन को तक पहुंचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सरदार पटेल के योगदान को स्मरण किया जाएगा और एकता और सहकार की भावना को सशक्त करने के लिए एकता दौड़/एकता मार्च का भी आयोजन किया जाएगा।



प्रतिदिन डेरियों में जाता है कनीना से 30 हजार लीटर दूध-थान सिंह

-100 फैट के 90 रुपये लीटर भाव
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
अमूल डेयरी संचालक थान सिंह ने बताया कि अकेले कनीना से प्रतिदिन 30000 लीटर प्रति दिन जा रहा है। अमूल डेयरी ने 100 फैट के 90 रुपये लीटर भाव दे रखा है जो विगत वर्षों की बजाय सबसे बेहतर भाव है। उन्होंने बताया कि कनीना में आधा दर्जन डेरियां हैं जिनसे दूध इकट्ठा होकर अलग अलग जगह जाता है। अमूल का धारूहेड़ा वहीं वीटा का जाटूसाना दूध जाता है तथा प्राइवेट डेरियां भी चल रही हैं।
फोटो कैप्शन: थान सिंह



एसडी विद्यालय, ककराला में खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
---अव्वल को किया गया पुरस्कृत
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************                               कनीना की आवाज।
ककराला स्थित एसडी विद्यालय में आज नर्सरी से लेकर कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और जोश से गूंजता रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने दौड़, गेंद संतुलन, मेंढ़क कूद तथा नींबू-चम्मच दौड़ जैसे विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना था। बच्चों की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बनता था, जिससे पूरा विद्यालय वातावरण उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्य अतिथि विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव तथा कोर्डिनेटर स्नेहलता यादव, बिंदु, प्रियंका यादव रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।
फोटो कैप्शन 03: खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए जगदेव एवं अन्य



 कनीना मंडी में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
--नरेश यादव ने करवाये योग
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************                                   कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी व राजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना में पतंजलि योग संस्थान के प्रशिक्षक एवं आचार्य नरेश कुमार यादव द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य  नरेश कुमार कौशिक ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक  सत्यवीर सिंह उपस्थित रहे।
आचार्य नरेश कुमार यादव ने छात्राओं को भ्रामरी, उज्जाई, कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि अष्टांग योग के नियमित अभ्यास से न केवल शरीर निरोग रहता है, बल्कि मन भी शांत एवं ऊर्जावान रहता है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटा योगाभ्यास करता है तो वह अनेक बीमारियों से दूर रह सकता है तथा समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान दे सकता है।
इस अवसर पर राजकीय माडल स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार, प्रवक्ता नरेश कुमार ,रवि यादव, सुरेंद्र सिंह, नितिन मुदगिल, मंडी स्कूल के  सभी प्रवक्ता स्नेहलता, सुमन देवी, पन्नालाल, कुलदीप सिंह, हेमंत कुमार, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, रेखा यादव, अंजू यादव, अनीता यादव, शकुंतला, समता, ओमप्रकाश एवं शकुंतला यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पतंजलि संस्थान की ओर से विद्यालय प्राचार्य को पतंजलि उत्पाद भेंट किए गए। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य  नरेश कुमार कौशिक ने प्रशिक्षक आचार्य नरेश कुमार यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन 02: योग करवाते हुए नरेश यादव

 

क्विज में भाग ले और जीते ईनाम

-- मोटिवेटर में भरे होशियार सिंह के मोबाइल नंबर 9416348400

*******************************************************************
*************************************************************************
*************
******************************************************                                  
कनीना की आवाज।   अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025 के अवसर पर ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी मे भाग लेकर जीतें पुरस्कार और पाएं प्रमाण-पत्र
ऑनलाइन क्विज शुरू होने की तिथि:-
04th नवंबर  से  14th नवंबर 2025 तक

*क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन 25th अक्टूबर यानि कल से शुरू होने की संभावना है

रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक👇🏻
http://igmquiz.in/

Participants Category
i) Student
ii) Public
             
Cash Prizes / Certificate:
A) हर रोज 1000-1000 रुपए के 20 ईनाम
B) क्विज के समापन पर लाखों रूपए के ईनाम
C) किसी भी जिले, राज्य या देश के नागरिक, विद्यार्थी व उनके मातापिता कोई भी इसमें भाग ले सकते हैं।

 विशेष

1. Registration करते समय Referral/Motivator Contact Number में Motivator.  का मोबाइल नंबर 9416348400  भरें।

2. आपके Registration के समय जो OTP आएगा वो आपका पासवर्ड रहेगा तथा आपका फोन न. आपका लॉगिन आईडी रहेगा।

3. प्रतिदिन 5 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएँगे जिनका उत्तर आपको देना होगा ।

4. यह प्रतियोगिता भगवदगीता के प्रति रुचि उत्पन्न करने व जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। स्वयं भी भाग लें और अन्य को भी प्रेरित करें।

5-Join Gita Prashnamala Quiz -









https://igmquiz.in

6  हर बार की भांति इस बार भी संभावित उत्तर आपको समय पर मिल जाएंगे। उत्तर कितनी बार भी बदल सकते हैं। बस रजिस्ट्रेशन करते वक्त मोटिवेटर में 9416348400 ही भरे।

No comments: