पेयजल के हौद में गिरी तीसरी बार गाय, जेसीबी से निकाली
-गर्मियों में होती है अनेक दुर्घटनाएं
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की बड़ी-बणी स्थित नहर पर आधारित पेयजल योजना के हौद में तीसरी बार एक काले रंग की गाय गिर गई। प्यास बुझाने के लिए गाय अंदर चली गई। आखिरकार जेसीबी बुलाकर गाय को हौद से निकाला गया। पहले भी दो बार नीलगाय इसके अंदर घुस गई,बाद में कड़ी मशक्कत से निकाला गया।
उल्लेखनीय की बड़ी बणी स्थित पानी के हौद में करीब आधा दर्जन लोगों की गिरकर मौत भी हो चुकी है। जिसे समाचारपत्र ने प्रकाशित किया है और बार-बार लोगों की मांग है कि हौद के चारों तरफ ऊंची दीवार बनाई जाए या जालियां लगाई जाए किंतु विभाग अभी तक मौन है। न तो जालियां लगी है और न हीं ऊंची दीवार बनाई गई है। जब-जब गर्मी आई है लोग नहाने के लिए इसमें घुसते हैं और आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो भविष्य में इसके परिणाम और भी घातक साबित होंगे। उधर प्यासी गाय इसके अंदर घुस गई फिर निकल नहीं पाई। आखिर कड़ी में मशक्कत के बाद जेसीबी से इसे हौद से निकला गया।
फोटो कैप्शन 08: पानी के हौद में गिरी गाय
कुतरूं प्राचार्य के कारनामे-12 पढ़े 8 मार्च को
-करना चाहा था बुरा हो गया भला, जाको राखे सांइया मार सके न कोय
साल में दो विज्ञापन भी नहीं देने वाले समाचार न भेजे
- अखबार का आदेश है विज्ञापन देने वालों की खबरें लगे अधिक से अधिक
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। लंबे समय से डा. होशियार सिंह यादव पत्रकारिता में जुटा हुआ है। सुबह से रात 11 जाते हैं तब जाकर पत्रकारिता पूर्ण होती है किंतु न तो समाचार पत्र एक रुपया भी देता और न ही लोग विज्ञापन देते। साल में अनेक समाचार छपने के बाद भी जब विज्ञापन का वक्त आता है तब कोई विज्ञापन नहीं दिया जाता, जिससे अखबार नाराज है और ऐसे पत्रकार जो विज्ञापन नहीं देते उनको हटाने का निर्णय ले लेता है। ऐसे में जो साल में दो विज्ञापन नहीं दे पाए वो कृपया मेरे पास/डा. होशियार सिंह यादव के पास समाचार प्रकाशन हेतु न भेजे। इसे कड़ाई से पालन किया जाएगा। भविष्य में यदि कोई समाचार भेजता है तो स्वयं जिम्मेदार होगा और वे प्रकाशित नहीं होंगे। अपने घर से कंप्यूटर, बिजली, नेट खर्चा, भाग दौड़ करनी पड़ती है वहीं बच्चों से दूर रहना पड़ता है। उस पर भी एक रुपए भी जेब में नहीं आता और खर्चा बढ़ता ही चला जाता है। एक और परिवार वाले नाराज वहीं अखबार वाले नाराज क्योंकि कुछ लोगों की आदत बन गई है कि समाचार के समय तो कहेंगे बड़े-बड़े समाचार छाप दो और विज्ञापन के नाम पर कहेंगे सोचेंगे, देखेंगे या फिर फोन नहीं उठाते, फोन बंद कर लेते हैं। ऐसे में ऐसे व्यक्ति जो साल में दो विज्ञापन नहीं दे पाते वो कृपया माफ करें, समाचार भविष्य में न भेजे। केवल वही व्यक्ति भेजें जिन्होंने कुछ विज्ञापन दिया है या मेरी किसी क्षेत्र में मदद की है ताकि उनका खर्चा में स्वयं वहन कर सकूं। सबसे बड़ी बात है कि अखबार के निर्देशानुसार एक विज्ञापन कम से कम 10 हजार का देने वालों के छह माह समाचार प्रकाशित होंगे, दो विज्ञापन देने वालों के पूरे साल समाचार प्रकाशित होंगे। अधिकतम दिन में एक समाचार प्रकाशित करवा सकता है वह भी स्वयं टाइप करके भेजना होगा। यदि साल में 20000 तक का विज्ञापन देता है उनके लिए यह सुविधा एक साल चलती रहेगी। समाचारपत्रों का कहना है कि उन लोगों पर समय बर्बाद ना करें जो विज्ञापन नहीं देते। एक और मजबूरी है दूसरी और विज्ञापन देना जरूरी है। शायद कनीना क्षेत्र के प्रतिदिन 10 बड़े समाचार अकेले मेरे प्रकाशित होते हैं लेकिन इस होली पर महज एक छोटा सा विज्ञापन मिला जिनसे उम्मीद थी वो कल देंगे, फिर देंगे, आगे देंगे करते-करते होली भी टाल दी। अब ऐसा नहीं होगा। केवल क्राइम के समाचार और उन लोगों के समाचार प्रकाशित होंगे जो विज्ञापन देते हैं या ऐसे व्यक्तित्व जो वास्तव में समाज के लिए उदाहरण बने हुए हैं।
दौंगड़ा अहीर तेजवीर का किया अभिनंदन
पहली बार यूपीएससी में चयन से खुशी की लहर
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणाम में दौंगड़ा अहीर गांव के तेजवीर ने आल इंडिया 476वीं रैंक प्राप्त कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी खुशी में गांव में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
तेजवीर ने वर्ष 2015 में आईआईंटी मुम्बई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। वर्तमान में वे गुडग़ांव में नौकरी करते हुए यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। खास बात यह रही कि उनका यह पहला ही मुख्य परीक्षा और पहला ही इंटरव्यू था, जिसमें उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। तेजवीर ने बताया कि उन्होंने नौकरी के साथ-साथ आनलाइन माध्यम से पढ़ाई की। तैयारी के दौरान उन्होंने यूट्यूब, आनलाइन स्टडी मटेरियल और टेस्ट सीरीज की मदद से नियमित अभ्यास किया और सीमित समय में बेहतर रणनीति बनाकर परीक्षा पास की।उनके पिता दलीप सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार हैं और माता गृहणी हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, जिनमें से एक भाई पटवारी के पद पर कार्यरत हैं।
प्रोफेसर राजेश बंसल ने बताया कि तेजवीर सिंह पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय का वर्ष 2011 में पास आउट विद्यार्थी रहा है। ऐसे में नवोदय में भी खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर प्रोफसर राजेश बंसल, संजीव कौशिक, सुनीता सांगवान, अशोक यादव, प्रो. प्रवीन यादव, प्रो. शेखर यादव सहित विभिन्न लोगों ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 06: तेजवीर सिंह का अभिनंदन करते दौंगड़ा अहीर के ग्रामीण
खेड़ी तलवाना में 9 दिवसीय वार्षिक उत्सव 25 मार्च से
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना के प्राचीन सिद्ध श्रीठाकुरजी महाराज मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मार्च से होगा। इस कार्यक्रम में 8 दिन तक श्रीकृष्ण कथा होगी 1 अप्रैल को भव्य श्याम बाबा का जागरण होगा 2 अप्रैल को भंडारा एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता मोहित दास महाराज कथा का रस बरसाएंगे । इस अवसर पर सरजीत सिंह , विनोद सिंह , धर्मवीर सिंह, कृष्ण सिंह , बिट्टू पुजारी, सतपाल आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07: खेड़ी में बैठक के बाद जानकारी देते हुए
मोहित ने सीएसआईआर में पाया 105वां रैंक
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। व्यक्ति के हौसले बुलंद और मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो व्यक्ति आसमान की ऊंचाइयों को भी छू सकता है। जिला महेंद्रगढ़ के गांव छापड़ा सलीमपुर के बेटे मोहित ने सीएसआईआर-नेट परीक्षा को क्वालीफाई कर इस कथन को सार्थक किया है।
मोहित ने हाल ही में सीएसआईआर-नेट परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 105वीं रैंक हासिल की है। मा. ओमप्रकाश खनगवाल ने बताया कि मोहित बचपन से ही प्रतिभाशाली रहा है और उसने अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजन को दिया है।
मोहित की इस सफलता पर मोहित के पिता रूपचंद, माता मंजू देवी, दादा पूर्व कप्तान मोहन लाल, दादी रामप्यारी ने मोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फोटो कैप्शन : मोहित
गाहड़ा के अनुज यादव ने यूजीसी नेट व जेआरएफ में पाई 131वीं रैंक
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। उप मंडल के गांव गाहड़ा के अनुज यादव ने दिसंबर 2025 में आयोजित सीएसआईआर यूजीसी नेट एवं जेआरएफ परीक्षा में रसायन विज्ञान विषय से 131वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है। अनुज यादव पुत्र जगत सिंह ने एमएससी रसायन विज्ञान की पढ़ाई महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के रसायन शास्त्र विभाग से पूरी की है।
अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में उनके मार्गदर्शक प्रवीन यादव का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। अनुज यादव का लक्ष्य भविष्य में पीएचडी कर शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देना है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा मिल रही है।
फोटो कैप्शन: अनुज गाहड़ा
कनीना में विशाल भंडारे का आयोजन, ढाई हजार लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में गाहड़ा रोड स्थित नीरज इंटरप्राइजेज के सामने भारतीय युवा कांग्रेस के अलका अध्यक्ष नीरज चौधरी की ओर से आमजन की सेवा भाव से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब ढाई हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नीरज चौधरी ने बताया कि यह भंडारा आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भंडारा अब हर वर्ष आयोजित किया जाएगा, ताकि दुकानदारों, राहगीरों तथा बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए सेवा की भावना से भोजन की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि भंडारे हमारी संस्कृति और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो लोगों को एक-दूसरे से जोडऩे का काम करते हैं। इस अवसर पर पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान पार्षद दीपक चौधरी, दीपचंद यादव, अभय साहब, मास्टर रतनलाल, डॉ. नरेंद्र शर्मा, मास्टर बिजेंद्र, अधिवक्ता हरीश, सिक्कू चौधरी, जीतराम चौधरी, कंवर सिंह बोहरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: कनीना के भंडारे का नजारा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में उल्लास की खंड स्तरीय बैठक आयोजित
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में आज उल्लास कार्यक्रम के तहत खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खंड के विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रमुखों व अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में नोडल अधिकारी गुलशन कुमार ने आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली उल्लास परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में पंजीकृत नव साक्षरों का मूल्यांकन किया जाएगा। नव साक्षर अपने क्षेत्र के विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच किसी भी समय आकर परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो नव साक्षर अब तक पंजीकरण या परीक्षा से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी इस प्रक्रिया में शामिल कर परीक्षा दिलाई जाए।
उन्होंने बताया कि नव साक्षरों की पहचान परिवार पहचान पत्र के माध्यम से की गई है और उन्हें साक्षर बनाकर जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने बैठक में उपस्थित सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साक्षरता अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 में संपूर्ण साक्षरता अभियान से हुई थी। इसके बाद उत्तर साक्षरता कार्यक्रम तथा सतत शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से इसे आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि समाज में मौजूद निरक्षर लोगों को साक्षर बनाकर उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा से जोडऩा हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्राचार्य सुनील कुमार ने परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रमुखों तथा परीक्षा देने आने वाले नव साक्षरों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्राचार्य रामस्वरूप (करीरा), वीरेंद्र सिंह (बूचावास), हेडमास्टर किशन लाल, वीरेंद्र (कैमला), रीता वधवा, मुरारी लाल सेहलग, कैलाश चंद्र बंसल, सत्य प्रकाश महरौलिया, प्रवीण कुमार (स्याणा), पूनम यादव (अगियार), मुन्नाराम (ककराला), महेंद्र सिंह, सतीश कुमार सहित सहित खंड के सभी संस्था मुखिया उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: उल्लास परीक्षा की तैयारी में जुटा विभाग
14 विद्याओं एवं 64 कलाओं से परिपूर्ण है एनईपी-2020
भारतीय ज्ञान प्रणाली पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा में पीएमश्री योजना के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली गतिविधि के तहत एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में नवोदय विद्यालय करीरा के सेवानिवृत्त एवं स्टेट अवार्डी शिक्षक डा. होशियार सिंह यादव रहे।
विद्यालय पहुंचने पर श्री यादव का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन विद्यालय प्राचार्य ब्रजमोहन रावत , उप-प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य एवं पूजा सिंह टीजीटी हिंदी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 6, 7 एवं 8 के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री यादव ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली 14 विद्याओं तथा 64 कलाओं से परिपूर्ण है जो नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई है। 21वीं सदी की यह पहली एनईपी है। इससे पहले 1968 व 1986 में भी एनईपी लागू की गई थी। ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में छात्रों को प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली एक वैज्ञानिक सोच है।
उन्होंने वेद, उपनिषद, योग शिक्षा तथा भारतीय दर्शन की गहनता, धर्म व संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री यादव
जोर देकर कहा कि भारत कभी विश्वगुरु था और गणित, खगोलशास्त्र, चिकित्सा, योग, दर्शन आदि अनेक क्षेत्रों में भारत ने विश्व को अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने बताया की भारतीय ज्ञान प्रणाली का अध्ययन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मददगार साबित हो सकता है जैसे वे योग शिक्षक, आयुर्वेद चिकित्सक, वास्तु विशेषज्ञ व मनोवैज्ञानिक आदि क्षेत्रों में अपना सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज भी इन प्राचीन ज्ञान परंपराओं को पुनर्जन्म देकर हम पुन: विश्वगुरु बन सकते हैं। श्री यादव ने सुभाषचंद्र बोस आर्यभट्ठ, सुश्रुत,चरक, पतंजलि, वहारहमिर का हवाला देते हुए वेदों का सार, उपनिषदों एवं गीता के बारे में भी बताया और गुरु शिष्य परंपरा का समृद्ध इतिहास बताते हुए बुजुर्गों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य जी ने मुख्य वक्ता डा. यादव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा अपने कीमती समय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा का अमूल्य ज्ञान प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इस मौके पर प्राचार्य बीएम रावत, उप प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य,पूजा सिंह टीजीटी हिंदी, विनोद कुमार टीजीटी विज्ञान, रितिका प्रकाश टीजीटी अंग्रेजी, सुमन पारुथी टीजीटी अंग्रेजी, संगीता मिश्रा संगीत अध्यापिका आदि मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 05: डा. यादव भारतीय ज्ञान पद्धति पर व्याख्यान देते हुए
धर्म के होते हैं दस लक्षण-अतरलाल
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के बाबा गोसाई मंदिर सनातन हिन्दू धर्म सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट थे। अध्यक्षता रामसिंह साहब ने की। मुख्य अतिथि अतरलाल ने धर्म के 10 लक्षणों का वर्णन करते हुए सनातन हिन्दू धर्म की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्म हमारी रक्षा करता है। हमें अपने कार्य धर्मनिष्ट होकर करने चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था बहुत बड़ी चीज है जो धाव सो पाव। हजारों साल की गुलामी के बाद भी धार्मिक आस्था के कारण भारत की एकता अखंडता, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत मजबूत है। उन्होंने बाबा गौसाई भारती मंदिर के नवीनीकरण के लिए मंदिर कमेटी को 31000 रुपएभेंट किए। रामसिंह साहब ने बाबा गौंसाई भारती मंदिर के नवीनीकरण के लिए लोगों से बढ़-चढ़ कर तन-मन-धन से सहयोग करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर बाबा राजेश दास नगरपार्षद, राजकुमार, रामसिंह, हरेन्द्र शर्मा, महेश, मनोज, रगबीर, संतोष, कमला, रामरती, अंगूरी देवी, राजेन्द्र, दानसिंह प्रजापत, रवि कौशिक आदि अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: सनातन धर्म सम्मेलन को संबोधित करते अतरलाल एडवोकेट।
बाघोत शराब ठेका डकैती का पर्दाफाश -सेल्समैन को बंधक बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
- एक अन्य वारदात का भी हुआ खुलासा
*************************************************
****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। कनीना सदर थाना क्षेत्र के बाघोत गांव में एक शराब ठेके पर हुई डकैती की वारदात को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को झज्जर के साल्हावास क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सोमबीर निवासी सिवाना, थाना बेरी, जिला झज्जर और अंकित निवासी कुगाई, थाना सदर झज्जर के रूप में हुई है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया।
1/2 मार्च की मध्यरात्रि लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच, 3-4 अज्ञात बदमाशों ने बाघोत गांव में बहु रोड स्थित शराब के ठेके पर मौजूद सेल्समैन को बंधक बना लिया और ठेकेदार को भविष्य में ठेका न चलाने तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे ठेके से अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब एक अज्ञात गाड़ी में लादकर ले गए थे। साथ ही, वे गल्ले में रखी नकदी और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए थे। इस संबंध में सुनील कुमार की शिकायत पर थाना सदर कनीना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने 12-13 फरवरी को गुढ़ा गांव के ठेके पर हुई इसी तरह की वारदात के आधार पर संदेह भी जताया था।
मामले में पुलिस ने सघन जांच करते हुए 3 मार्च को ही डकैती में लूटी गई शराब की 154 पेटी (अंग्रेजी, देसी व बीयर) बरामद करने में सफलता हासिल कर ली थी। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया था।
सीआईए महेंद्रगढ़ द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में कनीना क्षेत्र में ही एक अन्य शराब ठेके पर डकैती की वारदात का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात में शामिल उनके अन्य साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके और लूटी गई नकदी व डीवीआर आदि की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
फोटो कैप्शन 03:पकड़े गये दो आरोपी












No comments:
Post a Comment