Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, March 19, 2026



 





अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस-20 मार्च
-हंसने से मिट जाती हैं बीमारियां-यादव
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
इंसान धन दौलत से परिपूर्ण होते हुए भी प्रसन्न नहीं मिलता। प्रसन्न होना धन दौलत से हटकर होती है। प्रसन्नता का क्या आधार है, इस बारे में शिक्षाविद डा. एचएस यादव से चर्चा की गई। उनके विचार इस प्रकार रहे-   ***मौजूदा तनाव भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से खुशी गायब हो गई है। लोग खुश रहने के लिए लाफ्टर क्लब का सहारा लेने लगे हैं। भागमभाग जिंदगी में लोगों को अपने घर-परिवार के लिए समय ही नहीं है। लोगों के चेहरे की मुस्कराहट तनाव और अवसाद के चलते गायब होने लगी है। इससे शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि जो समाज खुश रहता है वह समाज सबसे ज्यादा प्रगति करता है। जो देश सबसे ज्यादा खुशहाल है वह सबसे ज्यादा आर्थिक उन्नति भी करता है। अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर यह प्रण लें कि खुश रहने के लिए किसी एक दिन का इंतजार करने के बजाय हर पल में खुशी का क्षण तलाशने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि हंसने से जहां शरीर की अनेक बीमारियां गायब हो जाती हैं। इंसान को प्रतिदिन कुछ समय निकालकर हंसना चाहिए। बाबा रामदेव भी हंसने के लिए ठहाका लगवाते हैं। हंसने से दिनभर की थकान मिट जाती है। हंसना एक कला भी है। जो समाज में हंसना एवं मुस्कुराना जानते हैं वो जीवन में सफल होते हैं। अब तो डाक्टर भी मानते हैं कि दिल की बीमारियों में हंसना एक दवा का काम करती है। जो नहीं हंसते या जो नहीं रोते उनमें हृदयघात अधिक होने की संभावना होती है। ऐसे में खुलकर हंसना चाहिए।
  --डा. एचएस यादव



किसान सभी कार्य करवा रहे हैं मजदूरों से, हो गये हैं आलसी
--किसानों के पास वक्त का अभाव
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में सरसों की फसल कटाई शुरू हो गई हैं। किसान अपनी फसल कटाई स्वयं कम करते हैं और मजदूरों से अधिक करवा रहे हैं। दूसरे राज्यों से भारी संख्या में मजदूर आए हुए हैं जो 3500 प्रति एकड़ के हिसाब से फसल कटाई करते हैं। किसान अपने खेतों में फसल कटाई सरसों निकालना, यहां तक कि आने वाले समय में गेहूं की कटाई और भंडारण भूसे का भंडार आदि सभी कार्य इन मजदूरों से करवाते हैं। आलम यह है कि किसान अपने खेतों में जबसे फसल उगाता है तभी से उसकी रखवाली  का कार्य भी मजदूरों पर छोड़ता रहा है। मजदूर निश्चित राशि में फसलों की देखभाल करते हैं। फसलों की आवारा जंतुओं से देखरेख के लिए अलग से रखवाले भी रखे जाते हैं। ये रखवाले रात को आवारा जंतु जैसे नीलगाय से फसल की सुरक्षा करते हैं।
 किसानों ने बताया कि एक जमाना था जब परिवार के सदस्यों की संख्या अधिक होती थी उस समय मजदूरों की जरूरत कम पड़ती थी किंतु अब प्रत्येक घर में सदस्य की संख्या कम होती है। एक और जहां  चल रही हैं विद्यार्थी अपने स्कूल में परीक्षा देने जाते हैं वही किसान अपने खेतों में लावणी का कार्य करते हैं। लेकिन ऐसे बहुत कम किसान है जो अपने खेत की लावणी स्वयं करते हैं। मजदूरों पर ही लावणी का कार्य निर्भर करता है।
 मिली जानकारी अनुसार राजस्थान, बिहार ,उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्य से मजदूरों के ग्रुप आए हुए हैं। ये ग्रुप दस से लेकर के 30 की संख्या में मिलते हैं। एक साथ मिलकर कार्य करते हैं। फसल कटाई का काम जो दिनों में पूरा होना चाहिए कुछ ही घंटों में पूरा कर जाते हैं। यही कारण है किसान मौसम को देखते हुए तथा मौसम बदलाव के चलते हुए इन मजदूरों से कटाई करवाता है। यहां तक सरसों निकालना आदि का कार्य भी मजदूरों से करवा भंडारण तक का कार्य भी मजदूरों से करवाता है। एक और मजदूरों को अपनी रोटी रोजी मिल रही है वही किसान भी इन मजदूरों से काम करवा कर प्रसन्न नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि घर गृहस्थी के काम में फुरसत नहीं मिलती जिसके चलते मजदूरों से काम करवाते हैं। दूसरे प्रांतों में दैनिक मजदूरी प्रदेश से कम है।
  कभी किसान खुशहाल होते थे। उसका सारा परिवार ही मेहनत करके लावणी आदि का काम कर लेता था जिससे कुछ पैसों की बचत होती थी किंतु अब पैसे भी नहीं बच पा रहे हैं। किसान की हालात बेहतर नहीं है।
फोटो कैप्शन 06: सरसों की लावणी का नजारा।



गर्मी में भी हुआ सर्दी का एहसास
-दो दिनों से हो रही है रुक-रुककर बूंदाबांदी 

-किसानों की चिंता बढ़ी
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना और आसपास क्षेत्र में गर्मी में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम बदलने, बूंदाबांदी होने से जहां सर्दी के कपड़े उतार दिए गए थे वो एक बार फिर से पहनने को मजबूर हो गए हैं क्योंकि तापमान घटता ही जा रहा है। कम से कम तापमान 17 डिग्री तो अधिकतम 24 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा गया है। मौसम विभाग भविष्य में कुछ और दिनों तक भी इसी प्रकार मौसम रहने की संभावना जाता रहे हैं। परंतु सबसे बुरा हाल किसानों का है जो लगातार मौसम पर नजर टिकाए हुए हैं क्योंकि उनकी पकी पकाई फसल को नुकसान होने का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। कनीना क्षेत्र में जहां 20,000 हेक्टेयर पर सरसों तो 9000 हेक्टेयर पर गेहूं उगाई गई है। गेहूं की फसल को अभी लावणी आने में 15 दिन बाकी है जबकि सरसों की त्वरित गति से लावणी  जारी है। कुछ किसानों ने तो सरसों की पैदावार भी ले ली है। किसान बेहद परेशान है क्योंकि लगातार मौसम बदलने से न केवल कृषि कार्य प्रभावित हो गए हैं अपितु सरसों की लावणी रुकी हुई है तथा नुकसान का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। जहां दो दिनों से तेज हवा चलने से गेहूं की फसल गिर गई और गेहूं की फसल गिरने के बाद वह खड़ी नहीं हो सकती और उसमें नुकसान बढ़ता ही चला जाएगा। किसान मान्य अभी तक 10 प्रतिशत फसल में नुकसान हो चुका है।
 सरसों की फसल जो काट कर डाली गई उसमें भी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि किसानों की वर्ष भर की आय इन्हीं फसलों से होती है और इनमें ही हर वर्ष इस प्रकार की समस्या आ जाती है। किसान अपनी फसलों को दिन रात मेहनत करके उगाते हैं और उनकी फसलों को ऐन मौके पर मौसमी समस्याएं नष्ट कर देती हैं। कृषि विभाग भी मानता है कि फसलों में नुकसान होगा। कुछ जगह तो ओले भी पड़े हैं वही फसल पक गई है उसमें अधिक नुकसान होने का अंदेशा है। सरसों की फलियां फट जाएगी जिससे सरसों मिट्टी में मिल जाएगी।
फोटो कैप्शन 06: गेहूं की गिरी हुई फसल




नव संवत्सर पर महाविद्यालय में वैदिक यज्ञ का भव्य आयोजन
-ताली बजाकर निरोग रहने के गुर सिखाए
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हाणी में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में पवित्र यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ कंवर सिंह आर्य ने संपन्न कराया। उन्होंने यज्ञ की महिमा एवं उससे उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा के मानव जीवन पर पडऩे वाले प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कृष्णानंद महाराज ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि बेटियां राष्ट्र की आधारशिला हैं। अत: स्त्री शिक्षा राष्ट्र के समग्र विकास के लिए न केवल आवश्यक, बल्कि अनिवार्य है। उन्होंने सनातन संस्कृति की महत्ता को भी विस्तारपूर्वक स्पष्ट किया।
हंसराज आर्य ने अपने वक्तव्य में आत्मसुधार पर बल देते हुए कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले अपने अवगुणों को दूर करना चाहिए, तभी वह दूसरों को सही मार्ग दिखा सकता है।  इसके साथ ही उन्होंने 15 सेकंड तक ताली बजाने की सरल तकनीक के माध्यम से निरोग रहने के उपायों के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश मिला।  
प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसी पावन दिन भगवान श्रीराम, धर्मराज युधिष्ठिर एवं सम्राट विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ था तथा महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना भी इसी दिन की गई थी।
उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बने।
फोटो कैप्शन 05: कालेज में यज्ञ करते हुए




झगड़े में एक घायल, पीजीआई रोहतक रेफर
-एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव सुंदरह में झगड़े में एक व्यक्ति घायल। कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज।
 देवकीनंदन गांव कटैया पनेहा,उत्तरप्रदेश हाल आबाद सुंदरह ने पुलिस में शिकायत दी है कि 11 मार्च को सुंदरह मेहनत मजदूरी के लिए महेंद्र सिंह सुंदराह के पास सरसों कटाई के लिए वह और उसके साथी आए हुए थे। सभी कुएं पर बने हुए कमरे में आराम कर रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे अनिल उर्फ कालू भाड़ावास अपने तीन चार साथियों सहित आया और जबरदस्ती उसे उठाकर भाड़ावास लेकर जाना चाहा किंतु देवकीनंदन ने मना किया तो मारपीट करने और गाली-गलौज पर उत्तर आया। जबरदस्ती गाड़ी में डालने लगे तो शोर किया। अंदर से देवकीनंदन के साथी आ गए और उन्होंने छुड़वाया। जो जाते वक्त चाकू से वार कर उठा कर ले जाना चाहते थे और जान से मारना चाहते थे। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। कनीना पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर कर लिया है।




मां दुर्गा मंदिर कनीना में मनाया हिंदु नव वर्ष
-अखंड ज्योति की प्रज्वलित
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
बाबा मोलडऩाथ प्रांगण स्थित मां दुर्गा मंदिर में हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर नवरात्रों के अखंड ज्योति जलाकर व पूजा पाठ करके नए वर्ष की शुरुआत की। 9 दिन तक चलने वाली अखंड ज्योति को प्रवेश शर्मा द्वारा विधि विधान से प्रज्वलित किया गया।
इस मौके पर प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए साल की शुरुआत नवरात्रों के शुभ दिन से शुरू किया गया और 9 दिन तक जो जलेगी। उसके बाद विधि विधान से कन्या पूजन कर, प्रसाद वितरण किया जाएगा। दिनेश यादव ने बताया कि यह नव वर्ष हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। पहले जब फसल काटते थे तो नया संवत भी इसको बोलते थे और घी-शक्कर खाकर इसकी शुरुआत करते थे। किसानों के लिए यह बहुत ही शुभ दिन माना जाता है कि नई फसल पककर तैयार हो जाती है और किसानों में इसके प्रति पूरा उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नव वर्ष पर सभी मेलजोल मिलकर रहे और आपस में एक दूसरे से प्रेम भावना बनाए क्योंकि सनातन धर्म में यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हम अंग्रेजी त्योहारों की तरह बढ़ गए और अपने पारंपरिक त्यौहारों को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह हमेशा इस त्यौहार को बड़े हर्ष और उल्लास से मनाये।  
 इस मौके पर रमेश अनिल, मा.अशोक डीपी लाल सिंह, शिवचरण, अरविंद यादव, मुकेश शर्मा राजेंद्र सिंह, बलबीर साहब, प्रकाश साहब, बाबा रामनिवास, महेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, विक्की शर्मा, आनंद शर्मा, पवन कुमार व अनेक महिलाएं विद्या देवी, सुमन रोहिल्ला, मुकेश देवी, संतोष देवी, लाली देवी आदि उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 03: नव वर्ष पर अखंड ज्योति जलाकर प्रसाद वितरित करते हुए




कनीना में प्रशासन का छापा, 8 अवैध सिलिंडर जब्त
--जिले में 4,614 सिलिंडर बैलेंस
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेंद्रगढ़ में एलपीजी की सप्लाई को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के दिशा-निर्देशों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने आज कनीना क्षेत्र में छापेमारी की।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 8 अवैध सिलिंडर जब्त किए हैं। इस सफल रेड का नेतृत्व निरीक्षक ध्यान सिंह, निरीक्षक रमेश और उप निरीक्षक संदीप की संयुक्त टीम ने किया।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य घरेलू गैस के दुरुपयोग को जड़ से खत्म करना और आम उपभोक्ताओं के अधिकारों को सुरक्षित करना है।
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि जिला में गैस की निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 18 मार्च की शाम तक जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास कुल 10,513 सिलेंडरों का स्टाक उपलब्ध रहा। उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए वितरण प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है, जिसके तहत आज 5,338 नई आनलाइन बुकिंग के मुकाबले कुल 5,899 सिलिंडरों की सफल डिलीवरी की गई। दिन भर के सुचारू वितरण के बाद जिले में 4,614 सिलिंडरों का मजबूत क्लोजिंग बैलेंस बचा है।
उन्होंने बताया कि आपूर्ति और मांग के बीच इस बेहतर तालमेल को बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार मानिटरिंग कर रहा है ताकि जिले के किसी भी कोने में गैस की किल्लत न हो।
फोटो कैप्शन 04:टीम द्वारा पकड़े गए अवैध सिलिंडर।




दृष्टांत के जन्मदिन पर गौशाला में किया दान-पुण्य
-5100 रुपये का दिया दान
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
गांव धवाना निवासी अशोक कुमार हाल आबाद कनीना ने अपने पुत्र दृष्टांत का जन्मदिन श्री कृष्ण गौशाला, कनीना में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर परिवार ने गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में परिवार द्वारा गोमाता की सेवा हेतु 5100 रुपए का सहयोग भी प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार अपने पुत्र दृष्टांत का प्रत्येक जन्मदिन गौशाला में ही मनाते हैं और हर बार 5100 रुपए का योगदान देते आ रहे हैं, जो उनकी गोसेवा एवं गोमाता के प्रति अटूट आस्था को दर्शाता है।
अशोक कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात वर्तमान में हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि दृष्टांत की माता सरिता देवी राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय, कनीना में स्पेशल टीचर के पद पर कार्यरत हैं।
गौशाला प्रधान भगत सिंह ने दृष्टांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौशाला कार्यकारिणी ने परिवार के इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर होशियार सत्संगी, मास्टर रामप्रताप, ओमप्रकाश आर्य भडफ़, अमीर सिंह सुपरवाइजर तथा फूल सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: गौशाला में जन्म दिन मनाते हुए



वर्ष परिवर्तन का वास्तविक दिन वर्ष प्रतिपदा ही है -सत्यव्रत शास्त्री
-आज ही है सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था के स्थापना दिवस
***********************************************
***************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था के स्थापना दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सत्यव्रत शास्त्री ने कहा वर्ष परिवर्तन का वास्तविक दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही होता है क्योंकि आज ही के दिन ईश्वर ने इस सृष्टि की और रचना की थी । प्रकृति में इस समय जो परिवर्तन होता है वही इस बात का संकेत देता है। इस दिन को शुभ दिन मानकर अनेक महापुरुषों ने कुछ व्यवस्थाएं इस दिन के लिए ही रखी। जिसमें नवरात्रों को का शुभारंभ होता है ,श्रीराम का राज्याभिषेक के लिए भी  वर्ष प्रतिपदा के दिन को ही चुना गया था। उसके बाद महाभारत कालीन समय में महाराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक होना था तो उनके लिए भी इसी दिन के लिए चुनाव किया गया। जब इस देश पर शकों और हुणों का आतंक था तब महाराजा विक्रमादित्य ने उन विदेशी आक्रमणकारियों पर विजय प्राप्त की और और विजय दिवस के रूप में इसी वर्ष प्रतिपदा के दिन को ही चुना और उन्होंने आज से ही विक्रमी संवत का शुभारंभ किया।
  सत्यव्रत शास्त्री सांस्कृतिक अहीरवाल की स्थापना दिवस पर गोद गांव में आयोजित यज्ञ पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इसी दिन संत झूलेलाल का जन्मदिन भी वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में मनाया जाता था। गुरु अंगद देव का  जन्मदिन भी सिख परंपरा में इसी दिन मनाया जाता है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने जब इस देश की परतंत्रता ,पाखंडवाद और घोर अंधकार के समय में जब कार्य करना शुरू किया तो उसके लिए आर्य समाज की स्थापना का दिन भी उन्होंने इसी दिन को चुना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसी दिन मनाता है। इन सब घटनाओं और महापुरुषों के कृत्य कार्यों से हम सबको यह ध्यान में आता है की युग युगांतरकारी परिवर्तन इसी दिन से शुरू होते हैं।
  इसलिए सांस्कृतिक अहीरवाल ट्रस्ट की स्थापना भी आज से 5 वर्ष पूर्व इसी दिन की थी? जिसका उद्देश्य अहीरवाल की प्राचीन संस्कृति व सभ्यता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए एक कार्य योजना का निर्माण कर आगे बढ़ाना है।  सत्यव्रत शास्त्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हम अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित मान्यताओं परंपराओं पर निर्विवाद रूप से चलते और मानते रहेंगे तो हमारे अंदर किसी प्रकार का दोष नहीं आएगा परिवार में गांव में देश में और समाज में जब भी कोई गलत काम करने का साहस करता है तो  उसका नाम दूसरी भाषा में होता है। इससे  हमें बचना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक  केडी यादव ने उपस्थित लोगों का स्वागत व धन्यवाद किया । कार्यक्रम में सांस्कृतिक अहीरवाल के जिला मीडिया प्रभारी शीशपाल बदोपुर, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सांवत सिंह, स्वदेशी जागरण के जिला संयोजक राजेश शास्त्री, काशीराम , अमरसिंह  भांखरी,रामौतार, शेर सिंह, राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, बिल्लू, अभय सिंह यादव, नरेश मास्टर, इंद्रजीत मास्टर, सुरेश यादव, कर्ण सिंह यादव, राजेंद्र यादव डोहर कलां उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: हवन आयोजित करते हुए


कुतरूं प्राचार्य के कारनामे-15वीं कड़ी पढ़े 20 मार्च को
-हाजिर को गैर हाजिर दर्शाकर काट लिया वेतन, लड़ते रहो न्यायालय में
-अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी खा जा









No comments: