Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, March 17, 2026



करीरा
में चयन परीक्षा का परिणाम घोषित           

 कक्षा 6 में दिया जाएगा प्रवेश 

*****************************

***************************

********************************                          

कनीना की आवाज। ।जवाहर नवोदय विद्यालय, कनीना रोड स्थित करीरा (महेंद्रगढ़) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थी अपना परिणाम जवाहर नवोदय विद्यालय, करेरा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नारनौल अथवा नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी निम्न लिंक का उपयोग कर सकते हैं:
https://cbseit.in/cbse/2026/nvsrst/NVS_Cls6.aspx

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर विद्यालय में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर विद्यालय अथवा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष देशभर में चयन परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस वर्ष भी जिले के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय में प्रवेश पाने का अवसर हासिल किया है।

 

 

 



कनीना में कार्यकारी अभियंता (बिजली) का कार्यालय खोलने की मांग

*****************************

***************************

********************************                          

कनीना की आवाज।

 बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से कनीना में कार्यकारी अभियंता (बिजली) का कार्यालय खोलने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने एक माह के अंदर उक्त कार्यालय खोलने की कार्यवाही शुरू नहीं की तो कनीना उपमंडल के कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे।
 अतरलाल ने कनीना उपमंडल के गांव गाहड़ा, करीरा, कोटिया, भडफ़ में जनसमस्याएं सुनने के बाद कहा कि उन्हें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिकायत मिली है कि कार्यकारी अभियन्ता (बिजली) से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें महेन्द्रगढ़ जाना पड़ता है। इससे उनका धन व समय अधिक लगता है तथा आने-जाने में ही पूरा दिन व्यतीत हो जाता है। इसलिए लोगों की सुविधा के लिए कनीना में कार्यकारी अभियंता बिजली का दफतर होना चाहिए। जिससे कनीना उपमंडल के आस-पास के अनेक गांवों के लोगों को बिजली सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए महेन्द्रगढ़ भागना न पड़े। उन्होंने कहा कि महेन्द्रगढ़ में कार्यकारी अभियंता (बिजली) का जो दूसरा कार्यालय शुरू किया गया है उसको कनीना में स्थानांनतरित किया जाए। उन्होंनें कहा कि महेन्द्रगढ़ में पहले से कार्यकारी अभियंता बिजली का एक कार्यालय संचालित है। कनीना उपमंडल के लोग काफी दिनों से यहाँ कार्यकारी अभियंता (बिजली) का कार्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कमजोर नेतृत्व के कारण कनीना अब तक इस कार्यालय से वंचित है। जिसके कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल कनीना में कार्यकारी अभियंता (बिजली) का कार्यालय खोलने की मांग की है। जिससे उपभोक्ताओं को त्वरित राहत, न्याय व समाधान मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने एक महीने के अंदर कार्यालय खोलने की घोषणा व कार्यवाही शुरू नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे।


शराब ठेके में हथियार के बल पर डकैती के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, रिमांड पर लिया।

*****************************

***************************

********************************                          

कनीना की आवाज।

  सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने पुलिस थाना सदर कनीना के अंतर्गत गांव गुढ़ा में एक शराब के ठेके पर हथियार के बल पर बंधक बनाकर की गई लूटपाट की वारदात को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमबीर निवासी सिवाना, थाना बेरी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट के अन्य मामले भी दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से लूटे गए सामान और नकदी की बरामदगी के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य फरार साथियों व इस्तेमाल किए गए वाहन के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।
शिकायतकर्ता सुनील कुमार निवासी बधवाना ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह गांव गुढ़ा में कैमला रोड पर शराब के ठेके का लाइसेंस वेंडर है। दिनांक 12-13 फरवरी की मध्य रात्रि अज्ञात युवक आरी से ठेके का गेट काटकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने वहां मौजूद सेल्समैन राजबीर के हाथ बांध दिए, मुंह पर कंबल डालकर उसका मोबाइल छीन लिया और हथियार का खौफ दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोलर और हार्ड डिस्क भी तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी गल्ले में रखे 4500 रुपये नकद, बीयर, देशी व अंग्रेजी शराब की पेटियां, सेल्समैन का मोबाइल और सीसीटीवी कैमरा लूटकर एक अज्ञात गाड़ी में डालकर फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर कनीना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


करीरा में चयन परीक्षा का परिणाम घोषित           
  कक्षा 6 में दिया जाएगा प्रवेश                        

*****************************

***************************

********************************                          

कनीना की आवाज।

 जवाहर नवोदय विद्यालय, कनीना रोड स्थित करीरा (महेंद्रगढ़) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थी अपना परिणाम जवाहर नवोदय विद्यालय, करेरा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नारनौल अथवा नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी आनलाइन देख सकते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर विद्यालय में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर विद्यालय अथवा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष देशभर में चयन परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस वर्ष भी जिले के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय में प्रवेश पाने का अवसर हासिल किया है।
फोटो कैप्शन: बीएम रावत


गौभक्तों ने गौमाता की सेवा में अपना सौभाग्य माना
श्री कृष्ण गौशाला, कनीना में डॉ. हेमंत स्वामी लूखी एवं अमित यादव ने किया 1 लाख रुपये का उदार दान

*****************************

***************************

********************************                          

कनीना की आवाज।

  कृष्ण गौशाला, कनीना में आज गौभक्तों के लिए एक भावुक एवं प्रेरणादायक क्षण रहा। प्रसिद्ध गौभक्त डॉ. हेमंत स्वामी लुखी एवं अमित यादव लीलोढ़ ने गौशाला में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की और स्वयं गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर गौसेवा का सुख प्राप्त किया।
उन्होंने गौशाला में चल रहे नवीनीकरण कार्यों, गौ संरक्षण तथा नस्ल सुधार की दिशा में प्रधान भगत सिंह के अथक समर्पण एवं निष्ठा की हृदय से प्रशंसा की। डॉ. स्वामी एवं श्री अमित यादव ने भावुक होते हुए कहा,  
पूर्व जन्मों के संस्कारों से ही गौसेवा का ऐसा दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त होता है। आज हम यहां उपस्थित होकर स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित एवं भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने श्री कृष्ण गौशाला को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे गौशाला के संचालन एवं गौ संरक्षण कार्यों को नई गति मिलेगी। गौशाला कार्यकारिणी ने उनके इस उदार योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा उन्हें गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त होने की कामना की।
इस अवसर पर गौशाला के प्रधान भगत सिंह के साथ कृष्ण प्रकाश गुरुजी, बलवान सिंह आर्य, अमीर सिंह (सुपरवाइजर), फूल सिंह यादव सहित अनेक गौभक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने गौसेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज में गौभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
श्री कृष्ण गौशाला, कनीना निरंतर गौ संरक्षण, नस्ल सुधार एवं गोबर-गौमूत्र आधारित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है। ऐसे समर्पित गौभक्तों के सहयोग से ही यह संस्था अपनी मंजिल की ओर अग्रसर है।
फोटो कैप्शन 04 : गौशाला में दान देते हुए


पुन चक्रण दिवस 18 मार्च             
   कचरे को एक नई रोशनी दिखता है पुनर्चक्रण दिवस

*****************************

***************************

********************************                          

कनीना की आवाज।

  प्रतिदिन भारी मात्रा में पालीथिन, प्लास्टिक, कांच तथा विभिन्न धातुओं के डब्बे घरों से कचरे के रूप में निकलते हैं। इनमें से कुछ पदार्थों का पुनर्चक्रण/ रिसाइकिल संभव है जबकि कुछ का संभव नहीं है। विज्ञान के जानकार ऐसे पदार्थों को प्रयोग करने पर बल देते हैं जिनका पुनर्चक्रण संभव है। इनसे पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा संदेश जाता है। यह पानी, हवा की गुणवत्ता को बढ़ाता है जिससे सांस लेने और जलवायु परिवर्तन में मुकाबला करने में मदद मिलती है। इस संबंध में विज्ञान के जानकारों और पुनर्चक्रण का कार्य करने वाले कुछ लोगों से बात हुई-
** यह विधि नये उत्पादों को बनाने के लिए नए कच्चे माल का काम करता है जिससे पैसे और प्राकृतिक संसाधनों की बचत होती है। समाचार पत्र, प्लास्टिक की पानी की बोतल, सोडा के डिब्बे, अनाज के बक्से, दूध के डब्बे कुछ प्रतिदिन काम में आने वाले पदार्थ हैं जिनका पुनर्चक्रण संभव है लेकिन पालीथिन जैसे पदार्थों का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह वातावरण के लिए प्रदूषण का कारण बनता है।
-- मंजू शर्मा विज्ञान की जानकार
यदि हम उन वस्तुओं का उपयोग अधिक करें जिनका पुनर्चक्रण संभव है तो भविष्य में धन की बचत होगी वही प्रदूषण घटेगा।  पालीथिन की जगह कपड़े या कागज के बैग प्रयोग करने पर बल दे तो भविष्य के लिए एक सुखद एहसास होगा। 2018 में यह दिवस सबसे पहले मनाया गया, वह भी उसे समय जब ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या सामने आई। यदि पुनर्चक्रण न होने वाले पदार्थों पर अंकुश नहीं लगा तो आने वाले समय में जीवन को बचाना मुश्किल हो जाएगा।
-- भीम सिंह, समाजसेवी
प्राकृतिक संसाधनों को खतरा है क्योंकि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। पिछले दशकों ने सबसे अधिक प्रदूषण बढ़ाया जो प्राकृतिक तबाही का कारण बना और आर्थिक नुकसान भी हुआ है। घर में कम से कम पालीथिन प्रयोग करे तथा पुनर्चक्रण वाले पदार्थों को बोरों में भरकर कबाड़ी बेच दे ताकि ताकि संसाधनों की बचत हो सके।
-- बलवान आर्य, समाजसेवी
घर में एक अभियान चलाए जिससे पालीथिन आदि प्रयोग नहीं करने पर बल दिया जाए। घर में पुनर्चक्रित तो होने वाली पदार्थ को बोरों में भरकर कबाड़ी को दे दिया जाए ताकि संसाधनों की बचत हो वहीं पालीथिन आदि के स्थान पर कागज/कपड़े के बैग प्रयोग करने पर बल दिया जाए। दूसरों को भी शिक्षा दे ताकि प्रदूषण से बचा जा सके। यदि पालीथिन का ज्यादा प्रयोग हुआ तो जीव जंतुओं पर भी इसका घातक प्रभाव पड़ेगा।
-- भीम सिंह समाजसेवी
फोटो कैप्शन 01:बलवान सिंह, मंजू शर्मा, भीम सिंह, भगत सिंह


पत्रकारों में बढ़ा उत्साह, जनसमस्याओं को भी रखा जनप्रतिनिधियों के समक्ष

---पत्रकारों ने देखा विधानसभा सत्र










*****************************

***************************

********************************                          

कनीना की आवाज।

 हरियाणा पत्रकार संघ महेंद्रगढ़ इकाई के पत्रकारों ने विधानसभा सत्र का अवलोकन कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंडित के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ जिले के करीब 32 पत्रकारों ने भाग लिया, जिससे पत्रकारों में नया उत्साह देखने को मिला।
महेंद्रगढ़ इकाई के प्रधान प्रदीप बलरोडिया ने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखना पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। इससे न केवल उनकी कार्यशैली में सुधार आएगा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार होता है। अध्यक्ष हरियाणा केबी पंडित के नेतृत्व में विधानसभा सत्र देखने का मौका मिला।
इस दौरान महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने पत्रकारों से मुलाकात कर कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनका विधानसभा सत्र देखने आना सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे पत्रकारिता और अधिक सशक्त होगी। वहीं अटेली विधायक एवं स्वास्थ मंत्री आरती सिंह राव तथा नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी पत्रकारों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा किए और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दीपचंद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी विधायकों और मंत्रियों के समक्ष रखा। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
पत्रकारों ने कहा कि विधानसभा सत्र का यह दौरा उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिससे वे भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा सकेंगे। इस मौके पर मंत्री आरती सिंह राव एवं विधायक डा. ओमप्रकाश यादव से भी मुलाकात हुई। कनीना से पत्रकार दीपचंद यादव, डा. होशियार सिंह यादव, जसवंत सिंह, इंद्रजीत शर्मा, कर्मवीर
,अनिल शर्मा, जसवंत सिंह, मनीष कुमार, सुशील मित्तल आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06 व 07: आरती सिंह राव से भेटवार्ता करते हुए पत्रकार

No comments: