Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, May 21, 2026



 



वाटर कूलर तो लगाए किंतु बिजली अभाव में बने शो पीस
-विगत वर्ष लगे थे भडफ़ में
********************************************
**************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में विगत वर्ष ब्लाक समिति द्वारा लगाए गए पीने के पानी के वाटर कूलर महज शो पीस बनकर ही रह गये।  क्योंकि वाटर कूलर बिजली से चलते हैं, जबकि वाटर कूलर लगाएं गये तब उनके लिए बिजली का कोई स्थायी प्रबंध नहीं किया गया था। ऐसे में बगैर बिजली के तो ये वाटर कूलर महज सो पीस ही बनकर रह गए हैं। इनका आमजन को व ग्रामीणों से कोई फायदा नहीं हुआ है और न होने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि बगैर बिजली के वाटर कूलर लगाना तो जनता के टैक्स की बरबादी हैं, इसकी जांच भी होनी चाहिए। इसके बारे में गांव भडफ़ के एक नागरिक ने ट्विट करके मुख्यमंत्री व जिला उपायुक्त को अवगत करवाया है।
 फोटो कैप्शन 03:बिना बिजली के शो पीस बने वाटर कूलर





व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला
-असफल हुआ तो धमकी देकर हुआ फरार
***************************************
*********************************************
**************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र के गांव खेरी तलवाना में  एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। गांव खेड़ी तलवाना निवासी मनोज कुमार ने सदर थाना कनीना में दी शिकायत में बताया कि वह 04 मई को शाम के समय अगिहार रोड़ पर बकरी चरा रहा था उसी समय गांव का दीपक खेड़ी की तरफ से बाइक पर आ रहा था। मनोज कुमार को सड़क किनारे बैठा देख कर बाइक को विपरीत दिशा में लाकर टक्कर मार दी । बाइक की टक्कर लगने के ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया । ग्रामीणों ने टक्कर से घायल व्यक्ति को नजदीक सिविल अस्पताल सेहलंग पहुंचाया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



स्कूलों का 25 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
--एक जुलाई को फिर से खुलेंगे स्कूल
***************************************
*********************************************
**************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा शिक्षा विभाग ने हरियाणा सरकार के विभिन्न स्कूलों में 25 मई से अवकाश घोषित कर दिए हैं। इस संबंध में पत्र विभिन्न शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया है। ये अवकाश 30 जून तक रहेंगे। 1 जुलाई को फिर से स्कूल खुलेंगे।
 उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में ही ने पूरे हरियाणा भर में गर्मी पूरे यौवन पर है। दिन में तपन बढ़ गई है। ऐसे में स्कूल जाना व आना विद्यार्थियों के लिए कठिन हो गया है।  सरकार ने कठिनाई को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया है। वैसे तो अवकाश 1 जून से होते हैं किंतु इस बार 25 मई से अवकाश घोषित कर देने से विद्यार्थियों को कुछ आराम मिलेगा।



दक्षिण हरियाणा में नहरों से जुड़ेंगे कई गांवों के तालाब, 2.26 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगा भूजल स्तर
***************************************
*********************************************
**************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के विशेष प्रयासों से दक्षिण हरियाणा के कई गांवों को बड़ी सौगात मिली है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने क्षेत्र के गांवों के तालाबों को नहरों से जोडऩे और उनकी जल भराव क्षमता को बढ़ाने के लिए 2 करोड़ 26 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देना और किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक स्तर पर ये कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके तहत रामबास गांव के तालाब को रामबास डिस्ट्रीब्यूटरी से जोडऩे और उसकी क्षमता बढ़ाने पर 30.57 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे, जबकि कलवाड़ी गांव के बाबा समसका वाला तालाब को मोहम्मदपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से जोडऩे के लिए 40.31 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है।
इसी प्रकार, अटेली गांव के तालाब को मोहम्मदपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़कर सिंचाई सुविधाएं बेहतर करने के लिए 28.49 लाख रुपए और दुलोठ जाट गांव के तालाब को इसी डिस्ट्रीब्यूटरी से जोडऩे के लिए 8.03 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बनीवाला गांव के तालाब को बोहका डिस्ट्रीब्यूटरी से जोडऩे के कार्य पर 60.48 लाख रुपए खर्च होंगे। वहीं श्रीनगर गांव के तालाब की खुदाई करने और उसे देवाना डिस्ट्रीब्यूटरी से आरसीसी पाइपलाइन के जरिए जोडऩे के लिए 58.14 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखती है। उन्होंने बताया कि गांवों के तालाबों को नहरों से जोडऩे की इस योजना के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे, जिससे न केवल तालाबों में सालभर पानी की उपलब्धता बनी रहेगी, बल्कि क्षेत्र के गिरते भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस विशेष जलापूर्ति योजना से नारनौल व रेवाड़ी क्षेत्र के अन्नदाताओं को सीधे तौर पर बड़ा लाभ पहुंचेगा।


स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चलाया लिंगानुपात जागरूकता अभियान
-स्याणा में चलाया अभियान
***************************************
*********************************************
**************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव स्याना में लिंगानुपात जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएचसी सेहलंग के मेडिकल आफिसर डा. अशीष द्वारा किया गया, जबकि उप स्वास्थ्य केंद्र स्याना से भूपेंद्र एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) एवं प्रियंका एमपीएचडब्ल्यू (महिला) ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
रैली में स्कूल विद्यार्थियों, गांव की महिलाओं, आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गांव के सरपंच वीरपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटियों को समान अधिकार एवं सम्मान देने के प्रति जागरूक किया गया।
फोटो कैप्शन 01: जागरूकता रैली निकालते हुए



स्कूल के विद्यार्थियों का थाना सदर कनीना में भ्रमण
- पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
***************************************
*********************************************
**************************************
कनीना की आवाज।
पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार दिनांक 20 मई को बवानिया के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने थाना सदर कनीना परिसर का ज्ञानवर्धक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य स्कूली बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराना और उनके भीतर सुरक्षा व कानून के प्रति जागरूकता पैदा करना था।    इस अवसर पर थाना सदर कनीना के प्रबंधक अफसर वैशाख बागी (आईपीएस), निरीक्षक देवेंद्र कुमार और पीएसआई साहिल ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को उनके मौलिक व कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को पुलिस के दैनिक कार्यों, थाने की कार्यप्रणाली और विशेष रूप से एक सामान्य शिकायत एवं एफआईआर (स्नढ्ढक्र) के बीच के महत्वपूर्ण अंतर को बहुत ही सरल शब्दों में समझाया गया। इसके साथ ही, आज के समय की चुनौतियों जैसे सड़क सुरक्षा के नियम, इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके और युवा वर्ग में नशे की लत से दूर रहने के लिए भी बच्चों को विशेष रूप से प्रेरित व जागरूक किया गया।
इस भ्रमण के दौरान छात्राओं की सुरक्षा और अधिकारों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। महिला प्रधान सिपाही भावना ने स्कूल से आई सभी छात्राओं के साथ बातचीत की और उन्हें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों, उनकी रोकथाम के उपायों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग किया। छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके भी बताए गए। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यार्थियों को शारीरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुड टच और बैड टच के बारे में भी महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारी दी गई।
जागरूकता सत्र के पश्चात बच्चों को पूरे थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एसएचओ कक्ष, एमएचसी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष और थाने के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों को करीब से देखा और जाना कि पुलिस तंत्र किस प्रकार आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए कार्य करता है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि पुलिस आपकी मित्र है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या आपात स्थिति में बिना किसी डर या झिझक के पुलिस से अपनी बात साझा करें।
फोटो कैप्शन 02: पुलिस साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए









18 साल से लापता युवक को थाना सदर कनीना पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियां
***************************************
*********************************************
**************************************
कनीना की आवाज।  थाना सदर कनीना पुलिस की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप एक परिवार को 18 साल बाद अपना बिछड़ा हुआ बेटा वापस मिला है।
थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत से एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने करीब 18 वर्षों से लापता एक युवक को उसके परिजनों से मिलाया है। इस युवक की पहचान विवेकानंद झा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार राज्य के वैशाली जिले का रहने वाला है। यह युवक करीब डेढ़ दशक से भी अधिक समय से अपने घर से दूर था।
युवक के परिजनों ने भावुक होते हुए बताया कि उनका बेटा लगभग 18 साल पहले उनसे अचानक बिछड़ गया था। इतने लंबे समय तक उसकी कोई खबर न मिलने के कारण परिवार गहरी निराशा में था। लेकिन आज, 20 मई 2026 को थाना सदर कनीना पुलिस टीम के प्रयासों से उनके जीवन में यह खुशी दोबारा लौट सकी। पुलिस ने विवेकानंद झा को सुरक्षित जैसे ही परिजनों के हवाले किया, परिवार खुशी से भावुक हो उठा। परिजनों ने अपने बेटे को इतने सालों बाद सही-सलामत देखकर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में पुलिस का यह प्रयास यह साबित करता है कि पुलिस केवल अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था ही नहीं संभाल रही है, बल्कि बिछड़े हुए परिवारों को फिर से मिलाने का भी काम कर रही है।



No comments: