Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, May 10, 2026

 शिविर में 40 रोगियों ने उठाया लाभ       

******************************

*******************************

*********************************      



 कनीना की आवाज। भारती कनीना एवं उजाला सिग्नस अस्पताल द्वारा निःशुल्क  हड्डी व जोड़ रोग, सामान्य रोग एवं परामर्श शिविर का आयोजन लाला शिवलाल धर्मशाला, कनीना मंडी में किया गया। यह कैंप हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है।
सेवा भारती द्वारा आयोजित यह कैंप 98वा मेडिकल कैंप है। इसमें उजाला सिग्नेश अस्पताल से
डा. मनीष वर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ),
डा. हर्ष (सामान्य रोग )
ने अपनी टीम श्री प्रताप यादव, मुस्कान,  व कृष्ण, पवन सहित सेवा प्रदान की |
कैंप में वीपी, शुगर, ईसीजी की निःशुल्क सुविधा दी गई। डॉ हर्ष कुमार ने लोगो को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली  अपनाने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात रहे कि शीघ्र ही सेवा भारती द्वारा निर्माणाधीन माता कस्तूरी देवी सेवा केंद्र,(चेरिटेबल हस्पताल )जल्दी ही शुरु किया जाएगा, जिससे क्षेत्र वासियों को स्थाई रूप से विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं मिल सकेंगी। कैंप में दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं।
इस अवसर पर सेवा भारती कनीना इकाई अध्यक्ष  सुरेश शर्मा, नवीन अग्रवाल उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र,   सचिव श्याम सुंदर , कोषाध्यक्ष अमीत सिंघल, योगेश अग्रवाल  प्रचार प्रमुख, सहित दिनेश, सुरेंद्र शर्मा,  रविदत्त शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
आज के इस कैंप में 46 रोगियों ने अपनी जांच व परामर्श लेकर लाभ प्राप्त किया।                         फोटो साथ है

 

 

एसडी विद्यालय ककराला में मदर्स डे धूम-धाम से मनाया गया

******************************

*******************************

*********************************      

 कनीना की आवाज।

एसडी विद्यालय में मदर्स डे बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसका आगाज सरस्वती पूजन, प्राचार्या डा. शिप्रा सारस्वत तथा समारोह में मौजूद माताओं द्वारा श्रद्धा सुमन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित माताओं द्वारा सरस्वती माँ की फोटो के सामने द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। मातृशक्ति का स्वागत तिलक लगाकर एवं मदर्स डे के कार्ड प्रदान कर किया। बच्चों के माँ को समर्पित भाषण, माताओं द्वारा नृत्य, गान, खेल, कार्यक्रम गतिविधियो ने सबका मन मोह लिया। प्राथमिक सेक्शन की कोआॅर्डिनेटर स्नेहा यादव ने अपने वार्षिक पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि एस डी विद्यालय खेल एवं गतिविधियों के माध्यम पढ़ाई कराता है ताकि बच्चा उसे मनोरंजन के साथ सीखे। इस अवसर पर अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिभावको का इस बैठक में भाग लेना उनके उत्साह, छात्रों के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं अध्यापक-अभिभावक बैठक के महत्व को दर्शाता है। अभिभावको ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन व सभी संबंधित अध्यापकों के साथ अध्ययन संबंधी समस्याओं के समाधान, शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों व विषयों पर विचार विमर्श किया।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी उपस्थित अभिभावको को मातृ दिवस की बधाईयां दी, व अभिभावक-अध्यापक बैठक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि बैठक जागरूक अभिभावकों के लिए अध्यापकों से समय-समय विचार विमर्श करने व बच्चों के लिए सही मार्ग का चुनाव व सहयोग का आधार है।
उन्होने यह भी बताया कि यह बैठक शैक्षिक जानकारी के साथ-साथ सम्पूर्ण व्यवहार, सामथ्र्यता से संबंधित बातों के आदान-प्रदान के लिए आयोजित की जाती है। बच्चे के शैक्षणिक विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावक की भी अहम् भूमिका होती है। उन्होेंने सभी अभिभावकों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह,  ओमप्रकाश यादव, सीईओ आर. एस. यादव, डिप्टी डायरेक्टर  पूर्ण सिंह, कोऑर्डिनेटर स्नेहलता सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन फोटो साथ है 



महेंद्रगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने धरनारत कर्मचारियों को दिया समर्थन
मरुधर विशेष     

***************************************

**************************************

***************************************      

 कनीना की आवाज।। रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्नि मिशन कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने में पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें समर्थन दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 14 मई को नारनौल मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर्मचारियों के समर्थन में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा उनकी जायज मांगों को मानने की मांग की जाएगी।
सत्यवीर झूकिया ने कहा कि दोनों विभागों के कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना और प्रदर्शन करना कर्मचारियों का अधिकार है, लेकिन जब सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देती तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी हरियाणा स्तर पर कर्मचारियों के समरहे।न में बड़ा आंदोलन करेगी।
झूकिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे करती थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है तथा सरकार कर्मचारी, व्यापारी, किसान और युवाओं सहित हर वर्ग को गुमराह करने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ संगठन महासचिव मंजीत यादव एडवोकेट सुमेर सिंह चेयरमैन प्रदीप यादव प्रोफ़ेसर राजवीर यादव अनिल डागर जितेंद्र चोटी भगवान सिंह गीता देवी वीरभान कृष्ण कुमार इत्यादि मौजूद रहे



अधीक्षण अभियंता ने किया मौके का निरीक्षण.                   
सीएम नायब सिंह सैनी 58वीं बाढ़ राहत बैठक में करेंगे प्रोजेक्ट को मंजूर

***************************************

**************************************

***************************************      

 कनीना की आवाज।।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के स्थाई समाधान की दिशा में निरंतर समर्पित है। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की विशेष सक्रियता के चलते खंड अटेली के गांव उनिंदा को दशकों पुराने बरसाती पानी के संकट से उबारने की तैयारी शुरू हो गई है। गांव की भौगोलिक स्थिति और रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया से आने वाले अनियंत्रित जलप्रवाह के कारण हर साल यहां की बस्ती टापू में तब्दील हो जाती थी, जिससे न केवल मकानों की नींव कमजोर हो रही थी, बल्कि जलभराव के कारण महामारी फैलने का भय भी बना रहता था। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सरपंच शीशपाल यादव के नेतृत्व में पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भेंट की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने सिंचाई विभाग को तुरंत कार्ययोजना बनाने के निर्देश जारी किए थे।
सरकार की इसी जनहितैषी मंशा को धरातल पर उतारने के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजी. अमित कुमार रघुवंशी ने विभाग की पूरी टीम के साथ 7 मई को गांव उनिंदा का दौरा किया।
मौके पर मौजूद सरपंच व ग्रामीणों की शिकायत को जायज पाते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि बस्ती में घुसने वाला यह पानी जन-जीवन के लिए बड़ा खतरा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से इस समस्या के निवारण हेतु तकनीकी एस्टीमेट तैयार करें। इस विशेष प्रोजेक्ट को आगामी 58वीं बाढ़ राहत कार्यों की बैठक में स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा ताकि मानसून से पूर्व या यथाशीघ्र इस पर कार्य शुरू हो सके।
निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता इंजी. संदीप नसीहर, उप मंडल अधिकारी इंजि. राजेश कुमार वर्मा, सरपंच शीशपाल यादव सहित ग्राम सचिव एवं पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।


कुआं पूजन पर गौशाला को 47,100 रुपए का सहयोग*

***************************************

**************************************

***************************************      

 कनीना की आवाज।।

 कस्बा कनीना में एक परिवार ने कन्या जन्मोत्सव को सामाजिक जागरूकता और गौसेवा से जोड़कर समाज को सकारात्मक संदेश देने का सराहनीय कार्य किया। बदलते सामाजिक परिवेश में अब बेटियों के जन्म पर भी उसी उत्साह और गर्व के साथ खुशियां मनाई जा रही हैं, जो कभी केवल बेटों के जन्म पर देखने को मिलती थीं। इसी बदलती सोच की सुंदर तस्वीर उस समय देखने को मिली जब डॉ. विनोद कुमार यादव की पोती तथा प्रो. नितिन यादव एवं मुस्कान यादव की पुत्री नन्ही सारवी यादव का कुआं पूजन समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के उपरांत पूरा परिवार श्री कृष्ण गौशाला पहुंचा, जहां उन्होंने गौमाता की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. संदीप, डॉ. निकिता, डॉ. ज्योति, देवेंद्र एवं सारवी के माता-पिता सहित समस्त परिवारजनों ने गौसेवा करते हुए गौशाला को 42,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं सारवी के नाना एवं गांव कांटी निवासी सरपंच सतीश कुमार ने भी गौशाला को ₹5,100 का सहयोग देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर गौशाला प्रधान भगत सिंह ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शान होती हैं तथा कन्या जन्म पर इस प्रकार का आयोजन समाज में नई चेतना का संचार करता है। उन्होंने परिवार को कन्या जन्म की शुभकामनाएं देते हुए गौशाला सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रविन्द्र बंसल, ओमप्रकाश आर्य, हरेंद्र यादव, मोहन पूर्व पार्षद, कुलदीप, अनिल, हरिकमल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कनीना में अवैध रूप से शराब बेचता आरोपी काबू, दर्जनों बोतलें जब्त।

***************************************

**************************************

***************************************      

 कनीना की आवाज।।

 थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने उप-चुनाव के मद्देनजर की जा रही गश्त और चेकिंग के दौरान सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को काबू किया गया है, जिसकी पहचान प्रीतम निवासी करीरा के रूप में हुई है। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम गणेशीलाल चौक कनीना पर कानून व्यवस्था और इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात थे, तभी गुप्त सूचना मिली कि गाहड़ा रोड स्थित शराब के ठेके के पास एक चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर चाय की दुकान पर बैठा व्यक्ति घबरा गया। पुलिस ने जब उसे काबू कर दुकान की तलाशी ली, तो वहां गत्ते की पेटियों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 15 पव्वे देसी शराब, 15 बोतल बियर और 27 अद्धे बियर शामिल हैं। कनीना शहर के वार्ड नंबर 14 में उप-चुनाव के चलते 9 मई से 10 मई शाम तक इलाके में धारा 223 भारतीय न्याय संहिता के तहत विशेष आदेश लागू किए गए थे। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब रखने और आदेशों की अवहेलना के तहत उसके खिलाफ थाना शहर कनीना में आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
फोटो साथ है



कनीना उपचुनाव       मतदाताओं में देखने को मिला जोश                

***************************************

**************************************

***************************************      

 कनीना की आवाज।।

कनीना उपचुनाव:पूरे जोश के साथ मतदान करने आए युवा, भयंकर गर्मी भी नहीं रोक पाई मत दाताओं को ।
नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 के  उपचुनाव में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर वोट डाले । सुबह से ही मत दाताओं की पोलिंग स्टेशन पर  भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जैसे जैसे गर्मी तेज होती गई वैसे ही वोटर्स भी बढ़ने शुरू हो चुके थे । प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया । चुनाव के दौरान उपमंडल अधिकारी डा जितेंद्र सिंह भी चुनाव स्थल पर उपस्थित रहे । पुलिस प्रशासन भी दिखा मुस्तैद: चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन भी जगह जगह पर दिखाई दिया । दो दिन के लिए शराब के ठेके भी पूर्ण रूप से बंद रहे । कनीना के चारों तरफ नाके लगा कर पुलिस चेकिंग करती दिखाई दी। खबर लिखे जाने तक 670 में से 585 वोट वोट पड़ चुके थे। वोट डालने के लिए कभी लंबी कतार देखने को मिली तो कभी बूथ पर कोई मतदाता नजर नहीं आया। वाेटरीे को घर से पकड़ पकड़ कर लाया गया।


पूरे जोश से चली काशी नाथ की पूजा                     ‌  मनौती के लिए की गई पूजा अर्चना                        

***************************************

**************************************

***************************************      

 कनीना की आवाज।।

गांव पांडेपुर में काशी नाथ की पूजा पूरे जोश के साथ चली। अपनी मनौती के लिए यह पूजार्चना संपन्न हुई ।सुबह भजन सत्संग आयोजित हुए तत्पश्चात पूजार्चना चली ।गांव के सैकड़ो  प्रमुख जन मौके पर पहुंचे और हंसनाथ की पूजा पूर्ण होने की कामना की। इस मौके पर प्रसाद वितरण किया गया दूरदराज से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संजय पंथी ने  पूजा जार्चना को संपन्न करवाया। उपस्थित लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया ताकि हंसनाथ की कामना पूर्ण हो। इस मोके पर लखनऊ से आए रामबडाई ने कहा कि काशी नाथ की पूजा द्वापर युग से चली आ रही है। भगवान श्री कृष्ण ने भी यह पूजा करवाई थी और आज भी यादव समाज में प्रचलित है। इस पूजा का विशेष विधान है। उन्होंने बताया कि यह पूजा विशेष पंथी पूर्ण करवाते हैं और कई घंटे में पूर्ण होती है । इस मौके पर डॉक्टर होशियार सिंह यादव लालबच्ची रामप्रताप यादव बलवंत शिवानंद यादव शिव प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

No comments: