Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, May 23, 2026



 


कनीना नगरपालिका कई मायनों में फेल
-बंदर पकड़वाने का काम अधर में
-जोहड़ों की पैमाइश कर अतिक्रमण नहीं हटा पाई
-बणियों/जंगलों में अतिक्रमण नहीं हटवा पाई। भविष्य में बणियां हो जाएंगी खत्म
-कुछ मार्गों पर कई माह से रोड़े डाल दिए पक्का करने में देरी


कनीना में हुई शाम के समय बूंदाबांदी,गर्मी से  कुछ राहत मिली
-नौतपा/नौ दिनों तक चलने वाली भीषण गर्मी 25 मई से
-बुजुर्ग मानते हैं कि नौतपा के बाद होती है वर्षा



गर्मियों में पीए अधिक पानी-ओमप्रकाश योगीराज
****************************************
************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव नांगल मोहनपुर निवासी एवं विदेशों तक योग की शिक्षा देने वाले ओम योग संस्थान के डा. ओमप्रकाश योगीराज का कहना है कि गर्मियों में पानी अधिक पीए। पानी की पूर्ति करने वाले फल एवं सब्जियां अधिक प्रयोग करें।  
   उन्होंने बताया कि गर्मियों में हल्का, आसानी से पचने वाला और पानी से भरपूर आहार लेना चाहिए। अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा मौसमी फल, सलाद और तरल पदार्थों को शामिल करें, गर्मी के मौसम में स्वस्थ और तरोताजा रहने के लिए पानी की मात्र ा दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीएं। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी और बेल का शरबत जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें।
ताजे फल:
तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरे जैसे फल खाएं, जिनमें पानी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
        इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी और बेल का शरबत जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें। ताजे फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरे जैसे फल खाएं।
चावल की मात्रा सीमित करके हरी सब्जियां जैसे लौकी, तुरई, टिंडा और मूंग की दाल को अपनी थाली में अधिक जगह दें।
पाचन तंत्र को मजबूत और पेट को ठंडा रखने के लिए दही, मट्ठा या रायते को रोजाना के खाने में शामिल करे।
 उन्होंने बताया कि भोजन या पेय में पुदीने की पत्तियां और प्याज का उपयोग करें, क्योंकि इनका शरीर पर ठंडक देने वाला प्रभाव पड़ता है।
फोटो कैप्शन: ओमप्रकाश महाराज




पूरी बणी में पानी फैलने से जाल के वृक्षों के खत्म होने का बढ़ा खतरा
****************************************
************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की प्रसिद्ध पीपलवाली बणी/जंगल में जहां एसटीपी का जल छोड़ा जा रहा है और यह जल दूर दराज तक फैल गया है। लगभग पूरी बणी में जल फैल जाने से अब पुराने समय के जाल और कैर के पेड़ों को खतरा बन गया है। वहीं सरीसृपों के रहने के स्थल भी बंद हो चुके हैं।
 उल्लेखनीय है कि कनीना सीवर जल को साफ करने के लिए रणास नामक बणी में एसटीपी/सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया था किंतु साफ करके कृषि योग्य बनाकर इकट्ठा करने की जगह का अभाव था। जिसके चलते करीब 3 किलोमीटर दूर पाइपों से इस जल को पीपलवाली बणी में पहुंचाया गया। जहां 7 एकड़ जमीन में यह जल इकट्ठा किये जाने की योजना थी किंतु यह जल पूरी ही बणी में फैल चुका है। जहां एक और चारों तरफ से बणी में अतिक्रमण होने के कारण बणी को संकीर्ण कर दिया है वही गंदे जल के कारण अब लगभग सभी पेड़ों की सुरक्षा दाव पर लग चुकी है। ऐसे वृक्ष जिन्हें जाल नाम से जाना जाता है जिन पर पील लगते हैं और ये हजारों वर्ष पुराने हैं के खत्म होने का खतरा बढ़ गया है। इस पीपल वाली बणी में जहां कभी साफ पानी भरा होता था और लोग पीते थे आज वहां सीवर का कृषि योग्य जल इक_ा किया जा रहा है और यह दूर दराज तक फैल चुका है क्योंकि चारों ओर थोड़ी बहुत कच्ची मिट्टी से इस पानी को रोकने का प्रयास किया गया है जो पानी के लगातार खड़े रहने से कट जाती है और पानी दूर दराज तक फैलता जा रहा है। ऐसे में जहां पर्यावरण को खतरा हो गया है वहीं जंगली जीवों के रहने के स्थल लुप्त हो गए हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी रास्ता नहीं बचा है जिसके चलते प्रशासन से मांग है कि इस जल का कोई स्थायी समाधान किया जाए ताकि वरना आने वाली पीढिय़ां इस बणी के बारे में पुस्तकों में ही पढ़ पाएंगी।
फोटो कैप्शन 04: एसटीपी का जल बणी में दूर दराज तक फैला हुआ





पूल पार्टी के साथ हुई गर्मी की छुट्टियों की शानदार शुरुआत
-बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में विद्यार्थियों ने जमकर की मस्ती
****************************************
************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत बड़े ही उत्साह एवं आनंदपूर्ण वातावरण में पूल पार्टी के साथ की गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पानी में नृत्य कर खूब आनंद लिया तथा विभिन्न जल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों एवं उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने अपने मित्रों एवं शिक्षकों के साथ यादगार पल बिताए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को ठंडी एवं स्वादिष्ट रूह आफजा भी पिलाई गई, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया।
विद्यालय की प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ तनावमुक्त एवं आनंदमय वातावरण प्रदान करना है, ताकि बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित, उपयोगी एवं अनुशासित ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियां केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि स्वयं को और बेहतर बनाने का अवसर भी होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हालिडे होमवर्क नियमित रूप से पूरा करने, प्रतिदिन कुछ समय पढ़ाई को देने, मोबाइल का सीमित उपयोग करने, सुबह जल्दी उठने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा माता-पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 02 व 03: क्ले माडलिंग से विभिन्न माडल बनाते बी.आर. आदर्श विद्यालय, सेहलंग के विद्यार्थी ।



ग्रीष्म कालीन अवकाश आज से,धूप से बचते नजर आए बच्चे
****************************************
************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र के सभी  राजकीय और निजी विद्यालयों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। अब विद्यालय 01 जुलाई को पुन: खुलेंगे। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण सरकार ने 25 मई से स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसे में अगर कोई भी विद्यालय बच्चों को स्कूल में बुलाता पाया गया उस पर सख्त कार्रवाई होगी। चिकित्सकों ने भी बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक कार्य से बाहर ना निकलने की सलाह दी है । विद्यालयों में आज का आखिरी दिन होने के कारण भी बच्चे उत्साहित दिखे । और स्कूल की छुट्टी के समय अपने आप को धूप से बचाते नजर आए। 25 मई से नौतपा भी शुरू हो जाएगा इसी बीच तापमान में बढ़ोतरी होना भी स्वाभाविक हैद्ध हालांकि शनिवार को बादलों का आवागमन पूरा दिन रहा। कई क्षेत्रों में तो हल्की से मध्यम बूंदाबांदी भी हुई है। जिस से गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलने की संभावना है।
फोटो कैप्शन 01: धूप से बचते बचाते विद्यार्थी



बवाना के पास मोटरसाइकिल सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर घायल, बाद में अस्पताल में तोड़ा दम ****************************************
************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
 सेहलंग निवासी मोटरसाइकिल को एक गाड़ी ने टक्कर जड़ दी जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए। अस्पताल में एक ने दम तोड़ दिया। सेहलंग निवासी शीशराम और उसका बेटा अभिमन्यु मोटरसाइकिल से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे। बवाना के पास एक गाड़ी तेज रफ्तार से चालक चलाते हुए आगे से आया और मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी जिससे अभिमन्यु साइड में मोटरसाइकिल सहित गिर गया। शीशराम को हल्की-फुल्की चोट आई किंतु अभिमन्यु को गंभीर चोटे आने के कारण राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने अभिमन्यु को मृत्यु घोषित कर दिया। शीशराम की शिकायत पर कनीना पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


20 वर्षीय युवती गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
****************************************
************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के एक गांव से 20 वर्षीय युवती रात के समय घर से गुम हो गई। उसके भाई ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाला है और ईंट भ_े पर काम करता है। 20 मई को करीब रात 12 जब वह लघु शंका के लिए उठा तो उसकी बहन घर से गायब मिली। उनकी शिकायत पर दौंगड़ा अहीर थाना कनीना चौकी के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।





21 वर्षीय युवती गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
****************************************
************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के एक गांव से 21 वर्षीय युवती रात करीब 11:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसके पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि वह मेहनत मजदूरी करता है। दो बच्चे हैं। 21 वर्षीय  लड़की 21 मई को करीब रात 11:30 बजे घर से कहीं चली गई। उनके बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।



पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, आबकारी अधिनियम करते मामला दर्ज
****************************************
************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना पुलिस को सूचना मिली कि बवानिया गांव में एक व्यक्ति भोजावास गोशाला से आगे नीले टीनशेड में अवैध शराब बेच रहा है। कनीना पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार कर बताए स्थान पर छापा मारा। टीन शेड में एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिससे नाम पूछा तो पवन भोजावास बताया। टीनशेड में रखी शराब की के बारे में परमिट और लाइसेंस मांगा तो पेश नहीं कर सका। चेक करने पर 6 पेटी पव्वा देसी तथा एक पेटी बोतल देसी की बरामद की। मामला दर्ज कर लिया है।







No comments: