नौतपा में मिली राहत 3 एमएम वर्षा हुई
-पेड़ों पर आई आब
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में शाम के समय गुरुवार को तेज हवाएं चलने के बाद वर्षा हुई। 3 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई तथा समाचार लिखे जाने तक वर्षा होने का सिलसिला जारी था। आने वाले समय में कुछ और वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।
जहां नौतपा की गर्मी से जीना मुहाल हो गया था वहां अब हल्की वर्षा से राहत मिली है। पेड़ पौधे सूखने के कगार पर पहुंच गए थे उनको भी अब लाभ मिलेगा। पेड़ों पर अब आब गई है। वर्षा का इंतजार किसान इंतजार रहे थे क्योंकि खेतों में खाद बिखेर दिया है और खरीफ फसल की बिजाई और जुताई के लिए तैयारी चल रही है। वर्षा होने के बाद जुताई में तेजी आ गई आ जाएगी। किसान तेजी से खेतों में हल चलाएंगे तत्पश्चात बीज बोएंगे। इस क्षेत्र में बाजार और ग्वार सबसे अधिक उगाया जाता है। इसके बाद कपास की खेती की जाती है। किसान प्रसन्नचित है और अभी इंतजार करेंगे ताकि वर्षा हो जाए और खेतों की जुताई शुरू हो जाए। जुताई के बाद भी बिजाई से पहले वर्षा का इंतजार करेंगे। कुछ गांवों में ओले भी गिरे हैं।
फोटो कैप्शन 10: कनीना क्षेत्र में होती हुई वर्षा
बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। बसपा के अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से अटेली विधानसभा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग की है।
अतरलाल ने यह मांग खैराणा गांव में ग्रामीणों द्वारा इलाके में खेल स्टेडियम न होने का मुद्दा उठाए जाने पर उनकी मांग का समर्थन करते हुए उठाई। इलाके में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बड़ा खेल स्टेडियम न होने के कारण युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धाओं का प्रशिक्षण नहीं मिल रहा है। उन्हें प्रैक्टिस करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा खेल सुविधाओं के अभाव में इलाका खेलों के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। अतरलाल से इलाके में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की। अतरलाल ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इलाके के खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बहुत जरूरी है। इसलिए सरकार को तत्काल इस और ध्यान देकर अटेली के युवाओं की मांग पूरी करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को तत्काल राज्य सरकार के संज्ञान में लाने तथा इसके लिए संघर्ष करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 09: ग्रामीणों की शिकायत सुनते बसपा के अतरलाल।
बस स्टैंड की पार्किंग के पीछे झाडिय़ों में लगी आग, बुलाई फायर ब्रिगेड, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। कनीना में आज दोपहर बस स्टैंड की पार्किंग के पीछे झाडिय़ों में अचानक आग लग गई। आग को बढऩे से रोकने के लिए कनीना बस स्टैंड इंचार्ज पंकज यादव द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कनीना में बस स्टैंड के पीछे खाली काफी जगह खाली पड़ी है उस जगह की न तो चार दिवारी है और न ही साफ सफाई है । उस जगह पर कूड़े का ढेर लगा रहता है और बदबू भी आती रहती है।राहगीरों का आना जाना मुश्किल हो जाता है।
इस दौरान रेवाड़ी की तरफ से स्टैंड इंचार्ज प्रदीप कुमार तथा नारनौल की तरफ से सुधीर यादव मौके पर मौजूद रहे।
कपास की फसल को खेतों में बीमारियों से बचने के लिए बीज उपचार और आधुनिक तकनीक अपनाएं किसान :डा. वंदना
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। कपास की फसल को शुरुआती दौर में ही हानिकारक कीटों और बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए किसानों को बीज उपचार, जैविक उपायों और आधुनिक तकनीक को अपनाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद व जिला कृषि विभाग महेंद्रगढ़ के अधिकारियों द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कपास की फसल का एक संयुक्त सर्वेक्षण किया ।
यह विशेष अभियान भारत सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय हेड एवं उपनिदेशक डॉ. वंदना पांडेय के कुशल निर्देशन में चलाया गया। सर्वेक्षण के साथ-साथ जिला महेंद्रगढ़ में एक विशेष किसान सभा का भी आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सुरक्षित व विवेकपूर्ण तरीके से कीटनाशकों का उपयोग करने और उन्नत तकनीकों के बारे में जागरूक करना था।
किसान सभा के दौरान उपस्थित किसानों को कपास की फसल में लगने वाले विभिन्न कीटों व व्याधियों (बीमारियों) से निपटने के लिए यांत्रिक और बायो-पेस्टीसाइड (जैविक कीटनाशक) उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को बीज उपचार के लिए ट्राइकोडेर्मा विरिडी नामक बायो-पेस्टीसाइड भी वितरित किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी कि किसान कपास की बुआई के समय बीज उपचार अवश्य करें ताकि फसल को शुरुआती रोगों से बचाया जा सके। इसके अलावा, फसल के शुरुआती दौर में कीटों की प्रभावी निगरानी और रोकथाम के लिए बुआई के 40-45 दिनों के बाद प्रति खेत में कम से कम 4 फेरोमन ट्रैप और कपास के ल्योर का इस्तेमाल करने की भी विशेष सलाह दी गई।
सर्वेक्षण और किसान सभा के दौरान किसानों को भारत सरकार की आधुनिक डिजिटल पहल राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली मोबाइल ऐप के बारे में प्रशिक्षित किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से किसान अपने खेत में लगने वाले कीटों और बीमारियों की तस्वीरें अपलोड करके विशेषज्ञों से तुरंत सटीक जानकारी और वैज्ञानिक सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इस तकनीक के उपयोग से जहां एक ओर किसानों को समय पर समाधान मिलेगा, वहीं दूसरी ओर फसलों पर अनावश्यक और अत्यधिक केमिकल पेस्टीसाइड (रासायनिक कीटनाशकों) के छिड़काव पर भी रोक लगेगी, जिससे किसानों की लागत कम होगी और पर्यावरण व स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा।
इस महत्वपूर्ण संयुक्त सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रम में जिला कृषि विभाग से कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव, डा. संदीप सांगवान तथा उप कृषि निदेशक कार्यालय से प्रतिनिधि डा. मनोज कुमार डाबला (तकनीकी सहायक) ने सक्रिय सहयोग दिया।
वहीं, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबाद की ओर से सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डा. केपी शर्मा और डा. सुरजीत बर्मन शामिल रहे। हरियाणा राज्य सरकार के जिला कृषि विभाग की तरफ से डा. कृष्ण कुमार और डा. विशु दत्त शर्मा सहित क्षेत्र के कई प्रगतिशील और गणमान्य किसान भी इस दौरान उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06:कपास की फसल का सर्वेक्षण करते कृषि विशेषज्ञ।
गोमुख से सोमनाथ पदयात्रा पर है राहुल कनीना निवासी, पहुंचा कनीना, हुआ स्वागत
-11 अगस्त से पहले पहुंचने की संभावना
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। आस्था शिव भोले के प्रति आस्था का एक और उदाहरण कनीना क्षेत्र में देखने को मिला। राहुल कनीना निवासी 2000 किलोमीटर दूरी तय करके गोमुख से सोमनाथ, गुजरात 11 अगस्त शिवरात्रि से पूर्व पहुंचेंगे। जगह जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। कनीना के मोलडऩाथ आश्रम पर गुरुवार को राहुल पहुंचा।।
े26 वर्षीय राहुल ने अपनी यात्रा 11 मई को गोमुख से शुरू की थी और 8 दिन बाद हरिद्वार पहुंचा है। अब वह 2000 किलोमीटर दूरी तय करके सोमनाथ पहुंचेंगे उनके साथ 60 वर्षीय भागीरथ भी है।
हरिद्वार एवं गोमुख से कांवड़ लापने वाले भक्तों की कमी नहीं है किंतु गोमुख से सोमनाथ पहुंचने वाले कनीना क्षेत्र के प्रथम भक्त होंगे। उन्हें विश्वास है कि उनकी मन्नत पूरी होगी। 26 वर्षीय राहुल गोमुख से गंगाजल लेकर सोमनाथ पहुंचने वाले पहले व्यक्ति होंगे। कनीना क्षेत्र के लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया है।
कनीना पहुंचने पर मोहित मुदगिल ने स्वागत किया। समाजसेवी अंकुर यादव ने बताया कि
भोले का भक्त गोमुख से चल के आज अपनी पावन धरा अपने गांव कनीना पहुंचा है। यहां पहुंचने पर मोहित मुदगिलने अपने साथियों के साथ भक्त का फूल मालाएं पहना कर अभिनंदन किया। साथ में कनीना डेवलपमेंट के चेयरमैन अंकुर यादव कनीना ने भोले के भक्त की हर प्रकार से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। सभी ने कामना की कि राहुल का करीब 200 किमी सफर आसानी से तय हो जाए।
फोटो कैप्शन 03: राहुल का स्वागत कनीना में करते हुए
पूर्व डीआईजी के निधन पर शोक जताने पहुंचे मंत्री
-आना जाना सब प्रभु के हाथ-मंत्री
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। कनीना के पूर्व डीआईजी राजेन्द्र सिंह यादव का बीती 24 मई को निधन हो गया था। उनके निधन से आस पास के क्षेत्र में शोक की लहर बनी हुई है। गुरुवार को उनको शोक व्यक्त करने में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव भारत सरकार पहुंचे।
मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को संात्वना दी और कहा कि जीना मरना सब प्रभु के हाथ होता है। जो जग में आता है उसे एक न एक दिन जाना ही पड़ता है किंतु जो व्यक्ति समाजसेवा करके नाम कमाता है उसके जाने पर लोग आंसू बहाते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व डीआईजी जैसा महान व्यक्ति वर्षों के बाद एक पैदा होता है। उन्होंने न केवल अपने लिए जीवन जीया अपितु समाज एवं दूसरे लोगों के लिए उदाहरण बनकर रहे। उन्होंने पूर्व डीआईजी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी राज सिंह (राजेन्द्र सिंह यादव ) का लगभग 87 साल की उम्र में रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में निधन 24 मई को हुआ था। वो पिछले कुछ समय से बीमार थे।
गौरतलब हैं की पूर्व डीआईजी राज सिंह यादव का जन्म 2 मार्च 1940 को कनीना में हुआ था। उनके दादा चौधरी मेजर भवानी सिंह ओबीआई,आईडीएसएम खिताब से सम्मानित थे जिन्होंने अंग्रेजों के समय दो विश्व युद्ध लड़े। उनकी बहादुरी के चलते ब्रिटिश सरकार ने उनको ओबीआई,आईडीएसएम खिताब से सम्मानित किया। राजसिंह यादव के पिता नगरपालिका कमेटी में दरोगा थे।
उन्होंने हायर एजुकेशन दिल्ली से की इसके अलावा ग्रेजवेशन चूरू से की। इस दौरान उनको एनसीसी की सी सर्टिफिकेट लिया। उनका सफर यही नहीं रुका और आगे चलकर वो राजस्थान विश्वधालय के हाकी के कप्तान रहे। राज यादव शुरुआत में आर्मी में लेफ्टिनेंट मेजर पद पर लगे। सन 1963 से 1965 के समय वो आर्मी में रहे एवं 1965 की भारत पाकिस्तान लड़ाई में वो लाहौर तक जा पहुंचे थे। पंजाब में आंतक के दौरान उनकी भूमिका बहुत अहम रही थी। जिन्होंने केवल अपना जीवन ही नहीं जिया, बल्कि पूरे कस्बे के लोगों के जीवन को दिशा देने का कार्य किया।
डीआईजी का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि एक युग का समाप्त होना है।
वे एक महान व्यक्तित्व के धनी, सरल स्वभाव के मालिक और समाज के प्रति समर्पित इंसान थे। उन्होंने अपने जीवन में न जाने कितने परिवारों को रोजगार देकर उनके घरों में खुशहाली लाने का कार्य किया। उनके द्वारा दिया गया सहारा आज भी अनेक परिवारों की मजबूती बना हुआ है। ऐसे लोग समाज में बहुत कम जन्म लेते हैं, जो अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी संवारने का काम करते हैं।
कनीना कस्बे ने यदि कभी विकास की नई तस्वीर देखी थी, तो उस विकास की नींव रखने वालों में उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा। उनके दादा द्वारा करवाए गए विकास कार्य आज भी लोगों की यादों और कस्बे की पहचान में जीवित हैं। यही संस्कार और समाजसेवा की भावना आगे चलकर डीआईजी राज के व्यक्तित्व में भी साफ दिखाई देती थी।
वे केवल एक नाम नहीं थे, बल्कि कस्बे के लोगों के लिए विश्वास, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक थे। हर वर्ग के लोग उनके व्यवहार और सहयोग भावना की सराहना करते थे। उनके दरवाजे पर आने वाला कोई भी व्यक्ति खाली हाथ या निराश होकर नहीं लौटता था।
आज उनके निधन से पूरे कस्बे में शोक की लहर है। ऐसा महसूस हो रहा है मानो कनीना ने अपना एक अभिभावक, अपना मार्गदर्शक खो दिया हो। उनकी कमी को शायद कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
कनीना कस्बा हमेशा उनके योगदान, उनकी सोच और उनके द्वारा किए गए समाजहित कार्यों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद रखेगा। उनके अंतिम यात्रा में आज कस्बे के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आरपीएस के सीईओ मनीष यादव, सीताराम यादव पूर्व विधायक, जगदीश यादव पूर्व मंत्री, राजेंद्र सिंह यादव पूर्व मंत्री राजस्थान, प्रवीण यादव प्रिंसिपल अटेली कालेज, विजय सिंह चेयरमैन कनीना, अतरलाल नेता सहित अनेक जन शोक जताने पहुंचे।
फोटो कैप्शन 05: पूर्व डीआईजी राज सिंह के निधन पर शोक जताते हुए मंत्री
डा. अर्चना गुप्ता भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर गांव सेहलंग में खुशी
-इकट्ठे होकर बांटे लड्डू
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। डा. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्षा नियुक्त होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग के निवास स्थान सेहलंग में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इक_े होकर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
सत्यवीर सिंह यादव और प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आदि का आभार जताया है। उन्होंने कहा की भाजपा ने फिर साबित किया कि परिवारवाद नहीं, कार्यकर्ता की मेहनत सर्वोपरि होती है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा. अर्चना गुप्ता को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहां कोई परिवारवाद की राजनीति नहीं चलती। यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां जमीनी स्तर के एक छोटे से कार्यकर्ता को भी उसके काम और निष्ठा के आधार पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाता है। भाजपा हर कार्यकर्ता की मेहनत का ध्यान रखती है और योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपती है।
डा. अर्चना गुप्ता का सफर इस बात का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने पहले जिला अध्यक्ष, फिर प्रदेश महामंत्री और अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी काबिलियत को साबित किया है
इस नियुक्ति से भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी धरातल पर उतारा है। प्रदेश की कमान एक महिला कार्यकर्ता को सौंपकर शीर्ष नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि संगठन में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान और बराबरी का हक़ दिया जाता है। सभी कार्यकर्ताओं ने अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव को फोन करके शुभकामनाएं और बधाई देकर खुशी जाहिर करी
इस अवसर पर प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद। नेताओं के पक्ष में जिन्दाबाद के नारे लगाए इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज हनुमान प्रसाद शर्मा, शक्ति सिंह यादव,
देवदत्त जांगडा,वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश लिसानिया, मनोज यादव कनीना, अतर सिंह तंवर महेंद्र सिंह यादव राजीव शर्मा
डा. विनोद कुमार ठेकेदार सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का बार-बार धन्यवाद किया और डा. गुप्ता को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 02: भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताते हुए
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर में ले रहे हैं भाग
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। नारनौल स्थित डी.ए.वी. स्कूल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यह शिविर 3 जून तक आयोजित किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता रैली, योग, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान जागरूकता तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की जा रही है।
शिविर में भागीदारी लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. शिप्रा सारस्वत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने एनएसएस शिविर के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों देवव्रत यादव एवं धनराज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा भावना एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विद्यालय प्रधानाचार्या डा. शिप्रा सारस्वत ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, सहयोग एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: एनएसएस शिविार में भाग लेने जाते हुए एसडी स्कूल के विद्यार्थी
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीता डा. रामानंद यादव ने सिल्वर मेडल
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी रहे एवं रेवाड़ी से उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त डिगरोता निवासी डॉ रामानंद यादव ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता काल में वैकल्पिक करियर विकल्प शीर्षक अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की जिसमें उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में अनेक देशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। प्रथम स्थान पर इंडोनेशिया के प्रतिभागी ने गोल्ड मेडल हासिल किया तो तृतीय स्थान पर साउथ कोरिया के प्रतिभागी ने कांस्य पदक जीता। इस निबंध प्रतियोगिता के लिए रचनाएं अप्रैल माह में आमंत्रित की गई थी जिसका परिणाम कल घोषित किया गया। डा रामानंद यादव का चयन सीनियर कैटेगरी के प्रतिभागियों में से हुआ है। डा रामानंद यादव इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। मोनोमौसुमी एक रिकार्ड धारक और अत्यधिक प्रशंसित एडुकेट प्लेटफार्म है जो अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लेखकों को अनूठा अवसर प्रदान करता है। सिल्वर मेडल जीतने पर सभी ने प्रसन्नता जाहिर की है।
फोटो कैप्शन: डा. रामानंद यादव
रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पंचकूला एवं उप-रजिस्ट्रार भिवानी ने भी लिया पैक्स गुढ़ा मामले में संज्ञान
-आगामी आदेशों तक पुन: लगाई पैक्स गुढ़ा की बैठकों पर रोक
***********************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पंचकूला के पैक्स गुढ़ा मामले में मिले आदेश के तहत उप-रजिस्ट्रार भिवानी ने 27 मई को आदेश जारी कर पैक्स गुढ़ा मामले का पूर्ण अवलोकन करने एवं आगामी आदेशों तक पैक्स में होने वाली बैठकों पर रोक लगते हुए सहायक रजिस्ट्रार महेंद्रगढ़ को इन आदेशों की पालना करवाने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब हैं की पैक्स गुढ़ा में गैर-क़ानूनी तरीके से हुए प्रधान एवं उपप्रधान चुनाव की शिकायत एवं अपील गुढ़ा के निदेशकों सत्यवीर सिंह उन्हाणी, लक्की राव सीगड़ा, सतीश लाटा झगड़ोली एवं महेश शर्मा गुढ़ा द्वारा उच्च अधिकारियों को की हुई हैं। उसका अभी तक फैसला नहीं आया है।
निदेशक लक्की राव सीगड़ा ने बताया कि रजिस्ट्रार एवं उप-रजिस्ट्रार न्यायालय के फैसले का इंतजार किए बिना ही सहायक रजिस्ट्रार महेंद्रगढ़ ने पद का दुरूपयोग करते हुए गुढ़ा पैक्स की बैठक करवाने के आदेश दे दिए गए थे। जिस पर रजिस्ट्रार पंचकूला ने अपने आदेश देते हुए उप-रजिस्ट्रार भिवानी को पैक्स गुढ़ा के प्रधान एवं उपप्रधान चुनाव मामले की जांच करने के साथ-साथ अलग-अलग न्यायालय के रिकार्ड और पास किए गए आदेशों की जांच करने के बाद सहायक रजिस्ट्रार महेंद्रगढ़ को निर्देश देने के लिए कहा हैं। श्री सीगड़ा ने यह भी कहा की इस मामले में जो भी दोषी कर्मचारी एवं अधिकारी के खिलाफ भी जल्द ही कानूनी कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। पैक्स के साथ हजारों किसान जुड़े हुए हैं जो समय-समय पर पैक्स से सुविधाएं प्राप्त करते हैं। हम हर संभव किसानों के अधिकारों के लिए तत्पर हैं।














No comments:
Post a Comment