शांति देवी ने गोवंश के लिए दिया दान
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। शांति देवी ने अपने पति शेर सिंह रोहिल्ला के साथ स्थानीय गौशाला में गोवंशों के लिए अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्री भेंट कर तुलादान किया।
कनीना वार्ड नं 9 निवासी शांति देवी ने उनके पति शेर सिंह रोहिल्ला के साथ स्थानीय गौशाला में गोवंशों के लिए अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्री भेंट कर तुलादान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पुत्रवधु सुमन रोहिल्ला, पौत्र अमन रोहिल्ला, अमन रोहिल्ला की धर्मपत्नी गीतांजलि रोहिल्ला तथा प्रपौत्र वेदांस रोहिल्ला ने गोवंशो की सेवाकर धर्मलाभ कमाया। इस अवसर पर सुमन रोहिल्ला ने गौसेवा को समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य बताया। उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा गौशाला में गोवंशों के लिए अनाज सहित अन्य खाद्य सामग्री समर्पित की गई, जिस पर गौशाला प्रबंधन ने उनका आभार जताया।
गौशाला प्रधान भगत सिंह ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गौवंश संरक्षण में सहयोग देना चाहिए। उपप्रधान रवींद्र बंसल, सचिव यश यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी रोहिल्ला परिवार की सराहना करते हुए इसे पुण्य कार्य बताया।
इस दौरान सुरेंद्र सोनी भडफ़, मास्टर रामप्रताप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा एवं सेवा भावना से ओतप्रोत रहा।
फोटो कैप्शन 09: कनीना गोशाला में गोसेवा के लिए उपस्थित रोहिल्ला परिवार व गोशाला प्रधान व अन्य पदाधिकारी
जिला में 15 जून से शुरू होगा मतदाता सूचियों के सत्यापन का विशेष अभियान
-एसआईआर के संबंध में जानकारी के लिए कॉल सेंटर 1950 पर करें फोन
-डीसी अनुपमा अंजली ने जिले में चुनाव अमले की जिम्मेदारी तय की
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत हरियाणा में आगामी 15 जून से 22 सितंबर तक मतदाताओं के विवरणों का विशेष सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। डीसी आज इसी विषय पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास
द्वारा राज्य के सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रही थी।
डीसी ने स्थानीय स्तर पर चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस विशेष अभियान में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला महेंद्रगढ़ की ओर से प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अमले की तैनातियों को लगभग पूरा कर लिया गया है।
जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में 82 बीएलओ सुपरवाइजरों और कुल 772 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) की तैनाती की जा चुकी है।
उपायुक्त ने बताया कि आगामी 5 जून से 14 जून के बीच जिले के सभी बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल फाइनल कर लिया गया है। इसके अलावा, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) पर जिला प्रशासन बेहद गंभीरता से काम कर रहा है। जिले में ऐसे 175 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए थे जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इनमें से 62 केंद्रों को समायोजित कर लिया गया है, जबकि 113 नए मतदान केंद्र बनाने का एक व्यापक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे आगामी 14 जुलाई तक चुनाव मुख्यालय, चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा।
इन नए प्रस्तावों में अटेली से 24, महेंद्रगढ़ से 30, नारनौल से 31 और नांगल चौधरी से 28 नए पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों की भागीदारी को अहम बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि अगले सप्ताह सभी राजनीतिक दलों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उन्हें पहले ही सूचित किया जा चुका है।
उन्होंने सभी दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करने की अपील की।
जनता की सुविधा और जागरूकता के लिए भी विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। जिला कॉल सेंटर 1950 वर्तमान में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम कर रहा है। इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जल्द ही सुबह 7 बजे से रात 9:00 बजे तक मल्टीपल लाइनों के साथ सक्रिय कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, निर्वाचन तहसीलदार सुरेन्द्र हुड्डा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य
कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 09: एसआईआर के संबंध में बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
सीआईए महेंद्रगढ़ ने राजस्थान में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी पीओ को पकड़ा।
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक दीपक के कुशल दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस न केवल जिले के स्थानीय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, बल्कि साथ लगते पड़ोसी जिलों और राज्यों में अपराध को अंजाम देकर फरार हुए वांछित अपराधियों पर भी पूरी तरह से पैनी नजर बनाए हुए है। इसी दिशा में मुस्तैदी से कार्य करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने सफलता हासिल की है।
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के एक इनामी पीओ को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जो महेंद्रगढ़ के गांव भूरजट का निवासी है। यह आरोपी राजस्थान के चिड़ावा थाने में दर्ज एक पुराने मामले में लंबे समय से पीओ चल रहा था, जिस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।
आरोपी मनोज के खिलाफ राजस्थान के थाना चिड़ावा में मुकदमा संख्या सन् 2013 में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी काफी समय से पीओ चल रहा था। उसकी इसी फरारी को देखते हुए उस पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने अपने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए इस इनामी अपराधी को सफलतापूर्वक काबू कर लिया। आज दिनांक 20 मई को सीआईए महेंद्रगढ़ द्वारा आरोपी को पकडऩे के उपरांत, आगामी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु चिड़ावा (राजस्थान) पुलिस को सौंप दिया गया।
फोटो कैप्शन 10: पकड़ा कगया वांछित अपराधी
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लगवाए पार्षद के साइन बोर्ड
-काफी दिनों से दोनों गुटों में चल रहा था मतभेद।
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। नगर पालिका के वार्ड नंबर 08 के पार्षद और सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद के बीच चल रहे मतभेद इतना तूल पकड़ गया कि अंत में भारी पुलिस बल के बीच साइन बोर्ड लगाने पड़े। बीते कुछ दिनों पहले वार्ड नंबर 08 के पार्षद पूजा और मनोनीत पार्षद नीलम के बीच बोर्ड लगाने के बीच विवाद चल रहा है। नगर पालिका द्वारा पार्षद नीलम का बोर्ड निर्धारित जगह पर लगाए जाने के बाद से पार्षद पूजा विरोध कर रही थी। उनका कहना था कि इस जगह पर मेरा बोर्ड होना चाहिए । क्योंकि वह जनता द्वारा चुनी गई है । धीरे धीरे विवाद तूल पकड़ता गया और बीती रात्रि को नगर पालिका कर्मचारियों ने बोर्ड को उखाड़ दिया। सुबह जब वार्ड वासियों ने देखा तो इसकी शिकायत विभाग में दी। उसके बाद संबंधित अधिकारी और पुलिस प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा और अपनी देख रख में साइन बोर्ड को लगवाया। मौके पर विभिन्न अधिकारी भी पहुंचे।
फोटो कैप्शन 07: साथ साथ लगे दो साइन बोर्ड
जन जागरूकता अभियान के दौरान टीमों ने 95 उपभोक्ताओं का किया निरीक्षण, 8 के काटे अवैध कनेक्शन
-पेयजल से बाड़ी की सिंचाई करने वालों के बिना नोटिस के कनैक्शन काटने के आदेश
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत आज सभी तीन टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीमों ने सिहमा खंड के मेई, कनीना खंड के खैराना तथा निजामपुर खंड के रामबास गांव का दौरा किया।
यह जानकारी देते हुए जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने बताया कि टीमों द्वारा आज 95 उपभोक्ताओं के पेयजल कनैक्शनों की जांच की गई, जिनमें होटल, रेस्टोरेंट, पार्क तथा घरेलू उपभोक्ता शामिल थे। निरीक्षण के दौरान 33 पेयजल कनैक्शनों पर टोंटियां नहीं लगी मिलीं, जिनमें से 8 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने नलों पर टोंटी लगा ली। शेष उपभोक्ताओं को एक दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय में टोंटी नहीं लगाई गई तो पेयजल की बर्बादी करने के आरोप में उनके कनैक्शन काटे जा सकते हैं।
मेई गांव में 8 उपभोक्ता अवैध कनैक्शन लेते हुए पाए गए, जो व्यर्थ में पानी बहा रहे थे। विभागीय टीम ने उनके कनैक्शन मौके पर ही काट दिए। कुछ उपभोक्ताओं ने मैन पाइपलाइन से अवैध कनैक्शन लेकर सिंचाई कार्य किया हुआ था। ऐसे कनेक्शनों को जेसीबी मशीन बुलाकर नवीन कुमार व धर्मेंद्र की अगुवाई में हटाया गया। खैराना गांव में अवैध कनेक्शन को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें पंचायत व विभाग की देखरेख में काटा जायेगा।
जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने कहा कि उपायुक्त अनुपमा अंजली के आदेशानुसार जिले में अवैध कनैक्शन लेने वाले तथा पानी की बर्बादी करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके तथा जल की बर्बादी रोकी जा सके।
उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए सभी लोग पीने के पानी की बर्बादी रोकें। सभी ग्राम पंचायतें भी ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों के माध्यम से अपने स्तर पर जल संरक्षण अभियान चलाएं, ताकि हर घर तक समान मात्रा में पेयजल पहुंच सके।
इस दौरान बीआरसी धर्मेंद्र, नवीन कुमार, मोहित कुमार, अशोक कुमार, सरपंच रतिराम, फिटर वीरेंद्र, विजय सिंह, फिटर हेल्पर मोनू, सुनील अशोक कुमार सहित पंच व ग्रामीण उपस्थित रहे।
जून माह में अभियान होगा तेज सभी उपभोक्ता रहें सतर्क
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि मई व जून माह में अत्यधिक गर्मी के कारण सभी जीवों को अन्य महीनों की तुलना में अधिक पेयजल की आवश्यकता होती है। विभाग का प्रयास है कि कोई भी उपभोक्ता पीने के पानी से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा टीमों का गठन कर पेयजल की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
कार्यकारी अभियंता ने कहा कि जो उपभोक्ता पेयजल से खेती-बाड़ी की सिंचाई करते पाए जाएंगे, उनके कनेक्शन बिना किसी नोटिस के काट दिए जाएंगे। इसके लिए सभी एसडीओ को मौखिक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से पेयजल संरक्षण अभियान में सहयोग करने तथा अपने बकाया जल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की अपील की।
फोटो कैप्शन 06: ग्राम पंचायत मेई में अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
47 वर्षीय व्यक्ति गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। अमित कलवाड़ी निवासी ने दौंगड़ा पुलिस चौकी में अपने पिता के गुम होने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि वे दो भाई बहन हैं। 47 वर्षीय पिता सतवीर खेती-बाड़ी का काम करता है जो 17 मई को शाम 7 बजे अपनी बाइक से घर से बिना बताए कहीं चला गया किंतु वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने उसके बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
22 वर्षीय लड़की गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के एक गांव से 22 वर्षीय युवती ट्रेन से दिल्ली जाने का बोलकर गई थी किंतु अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंची। उसके मामा ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उनकी भांजी दिल्ली की रहने वाली है जो कनीना उपमंडल के गांव में आई हुई थी। तबीयत खराब होने से डाक्टर को दिखाने के लिए दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हुई थी किंतु दिल्ली नहीं पहुंची। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
सुंदराह स्कूल की छात्राओं ने दो विधाओं में पाया प्रथम स्थान
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह की छात्राओं ने राष्ट्रीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले गतिविधि में में नाम पाया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुडग़ांव के तत्वाधान में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें दोनों विधाओं में लगभग 10 टीमो ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
जिसमे विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल यादव के प्रेरणादायी नेतृत्व तथा गतिविधि प्रभारी चेतन शर्मा तथा उनके सहयोग में मंजू यादव तथा राजेश कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्राचार्य बाबूलाल यादव ने सभी विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की।
फोटो कैप्शन 05: लोक नृत्य में अव्वल रहने वाली छात्राएं
गिरते लिंगानुपात को लेकर के जागरूकता रैली निकाली
-डा. सुंदरलाल ने दिखाई हरी झंडी
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के दिशा निर्देशन में उपनागरिक अस्पताल कनीना के सीएमओ डा. सुंदरलाल के मार्गदर्शन में गिरते लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।
विभिन्न गांवों में गिरते लिंगानुपात की जागरूकता के लिए यह रैली का आयोजन किया गया। कनीना में वाल्मीकि धर्मशाला से रैली की शुरुआत की गई जिसमें बाल स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। लोगों को जागरूक किया ताकि लिंगानुपात में सुधार किया जाए। रैली में नारे लगाते हुए कर्मचारी कस्बा से होकर निकले।
फोटो कैप्शन 03: जागरूकता रैली निकालते हुए
खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा गुडग़ांव के तत्वाधान में कनीना खंड के खंड स्तरीय रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुनील खुडानिया ने किया। तथा बच्चों को मार्गदर्शन भी किया।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना से राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता डा. मुंशी राम उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 8 में 9 में पढऩे वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया प्रतियोगिता में दो प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें पांच थीम थी। प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई। हरियाणवी संस्कृति की झलक विद्यार्थियों द्वारा किए गए नृत्य में देखने को मिली। खंड शिक्षा अधिकारी जी द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन किया गया। और कहा गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी बच्चों को बढ़-कर कर भाग लेना चाहिए ।कार्यक्रम में जज के रूप में चेतन शर्मा संस्कृत सत्य प्रकाश हेड मास्टर , अनीता म्यूजिक टीचर कनीना मंडी मंच का सफल संचालन अमृत सिंह राघव राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना ने किया । कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सोमवीर सिंह, ज्योति ,रोशनी ,अनुराधा बीआरपी उपस्थिति रही। फोक डांस में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदराह ने द्वितीय स्थान राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना ने व तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी ने प्राप्त किया। रोल प्ले में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदराह व द्वितीय स्थान राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना ने प्राप्त किया।
फोटो कैप्शन 02: अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ शिक्षक
गांवों में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए खोले जाए केंद्र
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन ने बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए गांवों में मनोरंजन केन्द्र खोलने की घोषणा की है। संगठन के सुप्रीमो और प्रमुख समाजसेवी अतरलाल ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के चेलावास, गुढ़ा, रसूलपुर, धनौन्दा, भोजावास, राता, बेगपुर गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत उक्त घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य इन मनोरंजन केन्द्रों के माध्यम से बुजुर्गों के लिए ताश, कैरम, शतरंज, लूडो आदि इनडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनको सक्रिय, स्वस्थ, रूचिकर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। इन मनोरंजन केन्द्रों में समाचार पत्र व बुजुर्ग उपयोगी पत्रिकाएं उपलब्ध होंगी। जहां बुजुर्ग आपस में बैठकर स्वस्थ समय व्यतीत कर सकेंगे। इन केंद्रों में योग, सामाजिक व कल्याण गतिविधियों के जरिए स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मनोरंजन केन्द्रों की स्थापना के लिए गांवों में 11-11 बुजुर्गों की समितियां बनाई जा रही हैं और जल्दी ही इन मनोरंजन केन्द्रों की शुरूआत कर दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ शेर सिंह यादव, भाग सिंह तंवर, कैलाश सेठ, राकेश यादव, दान सिंह प्रजापत, मदन तंवर आदि संगठन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: ग्रामीणों से बातचीत करते अतरलाल।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन
-अब डीपीई तथा पीटीआई अपने अपने क्षेत्रों में कराएंगे योग
*******************************************
*********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण प्रोटोकाल कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। उपायुक्त अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशानुसार स्थानीय आईटीआई में आयोजित इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के डीपीई तथा पीटीआई शिक्षकों को योग के विभिन्न आसनों और इसकी बारीकियों से पारंगत करना था। अब ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाएंगे।
आईटीआई में 18 मई से शुरू होकर 20 मई तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रतिभागियों ने पूरे अनुशासन के साथ भाग लिया।
इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने कहा कि योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के भीतर एक अनूठा अनुशासन पैदा करता है और काम करने के नए कौशल सिखाता है। मानसिक शांति, कार्यकुशलता और एकाग्रता बढ़ाने में योग की भूमिका अतुलनीय है। आज के इस सफल
समापन अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला, डॉ. सतीश कुमार तथा डॉ. ललित जोशी सहित आयुष विभाग और जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयुष विभाग का शेड्यूल जारी--
21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आयुष विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने बताया कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में योग प्रशिक्षण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रशिक्षण व अन्य सभी गतिविधियों का समय सुबह और शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
डॉ. शशि बाला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत के तहत 18 मई से 20 मई तक जिले के स्टेडियमों व योग व्यायामशालाओं में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं, पीटीआई और डीपीई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके बाद 21 से 23 मई तक जिले के सभी स्कूलों में योग विशेषज्ञों और ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर योग के प्रति अलख जगाने के लिए 08 से 10 जून के बीच प्रत्येक गांव में योग जागरण यात्रा निकाली जाएगी।
आगे की कार्ययोजना सांझा करते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि 11 से 13 जून तक प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पंच-सरपंचों, पुलिस कर्मियों, एनसीसी व स्काउट्स कैडेट्स तथा आम जनमानस को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, 15 जून को जिला प्रशासन के सहयोग से एक भव्य 'योग मैराथन' का आयोजन होगा। इसके बाद 16 से 18 जून तक जिला स्तर पर माननीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। 19 जून को चिकित्सा महाविद्यालयों में योग संगोष्ठी का आयोजन होगा। डा. शशि बाला ने बताया कि मुख्य समारोह से ठीक पहले 20 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक पायलट रिहर्सल की जाएगी और 21 जून को सुबह 7 बजे जिला व ब्लॉक स्तर पर मुख्य योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा।
फोटो कैप्शन 01:योग प्रोटोकाल का अभ्यास करते योगाचार्य।













No comments:
Post a Comment