Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, May 24, 2026



 


अज्ञात कारणों से कड़बी में लगी आग,दो एकड़ की कड़बी जलकर राख
-- पास रखा हुआ ईंधन भी जला
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में ककराला अंडरपास के पास रविवार को भीषण आग लगने से किसान राकेश पुत्र जयप्रकाश कनीना  वार्ड नंबर 11 की करीब एक किले की कड़बी जलकर राख हो गई। आग लगने से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीडि़त किसान राकेश ने बताया कि खेत में रखी कड़बी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तुरंत फायर विभाग को दी गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक अधिकांश कड़बी जलकर राख हो चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने फायर विभाग की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कस्बावासियों का कहना है कि रेलवे फाटक के दूसरी ओर बनाए गए फायर स्टेशन का फिलहाल लोगों को कोई विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि रेलवे फाटक पर पुल निर्माण कार्य के चलते आने-जाने का मार्ग अवरुद्ध पड़ा हुआ है। ऐसे में आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी देरी हो रही है। स्थानीय हरेंद्र शर्मा, राकेश,मनोज, संदीप ,संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फायर स्टेशन तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग पहले से तैयार किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी बड़े स्तर की आगजनी की घटना होती है तो देरी के कारण भारी नुकसान हो सकता है।
कस्बावासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और फायर ब्रिगेड के लिए सुचारु रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य समय पर किया जा सके।




अज्ञात कारणों से कड़बी में लगी आग,दो एकड़ की कड़बी जलकर राख , पास रखा हुआ ईंधन भी जला
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना में ककराला अंडरपास के पास रविवार शाम को अज्ञात कारणों से खेत में इकट्ठी की गई कडबी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी तथा डायल 112 पहुंची। आग करीब शाम 5:15 बजे लगी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक अधिकांश कड़बी जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। राकेश कुमार वार्ड 11 कनीना निवासी ने बताया कि उनकी 01 एकड़ कड़ी यहां खेत में इक_ी की हुई थी जिसमें अज्ञात कारणों से आग लगी है।
फोटो कैप्शन 08 व 09: आग बुझाते दमकल कर्मी

प्रतिदिन दो बार पेयजल सप्लाई करने की उठी मांग
-दो बार जल सप्लाई संभव नहीं -जेई
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में भीषण गर्मी पडऩे के कारण लोगों की मांग के अनुरूप पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में दो बार पेयजल सप्लाई सुबह एवं शाम को करने की मांग उठ रही है। हकीकत यह है कि अवैध कनेक्शन होने के कारण जो व्यक्ति वाटर सप्लाई के पास उपभोक्ता है वो अधिक जल प्रयोग करते हैं। जबकि अंतिम छोर पर जो उपभोक्ता होते हैं उनके पास पेयजल की बहुत कम आपूर्ति होती है। इसका कोई समाधान भी नजर नहीं आ रहा है। परंतु प्रतिदिन दो बार पेयजल सप्लाई करने की मांग उठ रही है ताकि कम से कम अंतिम उपभोक्ता तक कुछ जल आपूर्ति हो सके।
 कनीना में रेवाड़ी सड़क मार्ग पर मुख्य के जल केंद्र स्थित है वहीं नहर पर आधारित योजना बड़ी बणी में बनी हुई है। इसके अतिरिक्त पुराने ट्यूबवेलों में मोटर लगाकर पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार मुख्य वाटर सप्लाई से वार्ड 1 से 5 तथा 11 व 12 में पेयजल सप्लाई होता है बाकी वार्डों में नहर पर आधारित पेयजल की सप्लाई होती है।
गर्मी के दिनों में जहां पानी की अधिक जरूरत होती है। ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए पेयजल की अधिक जरूरत होती है।
 **भीषण गर्मी में पेयजल सप्लाई कम पड़ता है क्योंकि सभी लोग अधिक पाना चाहते हैं। बहुत से लोग मोटर लगाकर पानी को खींच लेते हैं जिसके चलते अंतिम छोर पर पानी न के बराबर पहुंच पाता है। यदि गर्मी के दिनों में पेयजल उपलब्ध हो जाए तो सभी समस्याएं हल हो सकती है। पेयजल की एक बार की बजाय दो बार सप्लाई किया जाना चाहिए ताकि सभी उपभोक्ताओं को कुछ ना कुछ पेयजल मिल सके और उनकी समस्या का समाधान हो सके।
** विकास कुमार कनीना
पेयजल हर इंसान की जरूरत है और इन दिनों  ही जल की मांग भी बढ़ गई है। यदि पेयजल समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएगा तो निश्चित रूप से परेशानी बढ़ेगी। एक बार जल सप्लाई कम पड़ता है और दो बार सप्लाई कर दिया जाए तो राहत मिल सकती है। ऐसे में पेयजल सप्लाई की एक बार की जगह दो बार किया जाना चाहिए।
**संजय कुमार कनीना
** लोग पानी की वेस्टेज अधिक करते हैं बर्बादी अधिक करते हैं। पानी सीमित मात्रा में होता है जिससे दो बार सप्लाई कर पाना कठिन होता है। वैसे भी कनीना में 19 करोड़ की लागत से नया प्रोजेक्ट बना है किंतु उसके लिए 10 एकड़ जगह की जरूरत है। गोशाला के पास 10 एकड़ जमीन मिल जाए तो यह नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है वरना यह भी रद्द हो जाएगा। इस समय 135 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पेयजल सप्लाई किया जा रहा है और यह पर्याप्त जल है। इन परिस्थितियों में दो वक्त जल उपलब्ध करवाना कठिन कार्य है।
--पवन कुमार कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो कैप्शन05: पेयजल सप्लाई केंद्र साथ मेंा संजय एवं विकास कुमार



कनीना में जगह जगह पर लगाए मीठे पानी की छबील।
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह होते ही जैसे जैसे सूर्य आसमान में चढ़ता है वैसे ही गर्मी भी अपना तेवर दिखाने लगी है। इस समय क्षेत्र का तापमान भी 46 डिग्री पार कर चुका है। गर्मी से राहत देने के लिए कनीना में भी जगह जगह पर लोगों ने मीठे पानी की छबील लगा कर सेवा की जा रही है।
ककराला फाटक पर एक्सीलेंस अकादमी की तरफ से नारनौल , अटेली से आने वाले राहगीरों के लिए मीठा पानी तो अनाज मंडी में भी पानी पिलाया गया तो दूसरी ओर रेवाड़ी रोड पर युवाओं के द्वारा बेलगिरी का शरबत पिलाया गया । जैसे जैसे गर्मी ज्यादा बढ़ेगी तो पानी की आपूर्ति भी बढ़ेगी। पुण्य कमाने में आज की युवा पीढ़ी भी बढ़ चढ़ कर आगे आने लगी है।
फोटो कैप्शन 03: राहगीरों को ठंडा जल पिलाते हुए।



सरिया लेकर जा रहे व्यक्ति से टकराई स्कूटी एक छात्रा घायल, मामला दर्ज
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में मकान निर्माण के लिए सरिया कंधे पर ले जा रहे सरिया से स्कूटी टकराई जिससे स्कूटी चालक छात्रा घायल हो गई। छात्र। ने मामला दर्ज करवा दिया है।
 दीपिका कनीना कालेज में बीएससी मेडिकल द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। 18 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर से कालेज जा रही थी। सीहोर रोड़ कनीना के नजदीक एक व्यक्ति और एक महिला निर्माणाधीन मकान के लिए एक लंबा सरिया कंधों पर लेकर जा रहे थे। सरये के आगे पीछे किसी प्रकार का कोई रेड कलर का कपड़ा भी नहीं बांधा हुआ था। जब दीपिका उनके पास से गुजर रही थी तो सरिया लिए व्यक्ति एकदम लापरवाही से बाई तरफ घूम गया। व्यक्ति की लापरवाही से लोहे का सरिया स्कूटी चालक दीपिका के हाथ पर लगा और वह स्कूटी सहित गिरकर घायल हो गई। उसके स्वजन उसे कनीना अस्पताल ले गए जहां से ज्यादा चोट होने कारण रेवाड़ी ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया। अब उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।




सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां महेन्द्रगढ़ कर रहा है अपनी मनमानी
-सहायक रजिस्ट्रार महेन्द्रगढ़ पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
दी गुढ़ा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लि.गुढ़ा के निदेशक सत्यवीर सिंह उन्हाणी, लक्की राव सीगड़ा, सतीश लाटा झगड़ोली एवं महेश शर्मा गुढ़ा ने सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां महेंद्रगढ़ की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उस पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पैक्स गुढ़ा के डायरेक्टर लक्की राव सीगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की तत्कालीन सहायक रजिस्ट्रार महेन्द्रगढ़ प्रवीण कुमार ने पैक्स गुढ़ा के प्रधान एवं उपप्रधान चुनाव जो रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पंचकूला की स्टे आदेश के बावजूद करवाए गए थे उस मामले की अपील अभी लंबित है जिस कारण 15 दिसम्बर, 2025 को पत्र क्रमांक 1888 जारी कर पैक्स गुढ़ा की आगामी बैठकों पर रोक लगाई थी और साथ में प्रबंधक पैक्स गुढ़ा प्रबंधक को सख्त हिदायत थी कि जब तक रजिस्ट्रार महोदय पंचकूला मुख्यालय से कोई कानूनी राय या मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होता तब तक पैक्स गुढ़ा गुढ़ा में कोई बैठक आयोजित नहीं होगी। इस आदेश के बावजूद वर्तमान सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां महेंद्रगढ़ ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर एक पक्ष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तत्कालीन सहायक रजिस्ट्रार महेंद्रगढ़ के आदेश को एवं पंचकूला से मांगा गया दिशानिर्देश को भी अनदेखा करते हुए और अपने से वरिष्ठ अधिकारियों को किनारे करते हुए दी एम -पैक्स लि.गुढ़ा की बैठक करने का आदेश निकाल दिया। इसके बाद हमें पैक्स गुढ़ा प्रबंधक दीपक द्वारा 15 मई को भेजा गया बैठक का एजेंडा 22 मई को स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुआ है जिसमें पैक्स गुढ़ा की बैठक 28 मई को आयोजित होने की सूचना मिलती हैं।  जो सरासर नियमों की अवहेलना है। हरियाणा सहकारी समितियां नियम 1989 के नियम 110 में यह स्पष्ट प्रावधान है कि किसी भी बैठक का एजेंडा क्लियर पंद्रह दिन पूर्व भेजना अनिवार्य है अन्यथा उस  बैठक को वैध नहीं माना जाएगा। साथ ही गलत आदेश से जारी हुए इस एजेंडे में जारी करने की कोई तिथि वर्णित नहीं हैं। नियम के अनुसार इस एजेंडे का प्रारूप भी सही नहीं हैं। इस एजेंडे में प्रबंधक कमेटी सदस्यों के नाम की सूची भी नहीं हैं।  तत्कालीन सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां महेन्द्रगढ़ ने इस सम्बन्ध में जो आदेश दिया उस पर वर्तमान सहायक रजिस्ट्रार महेन्द्रगढ़  ने अपने से उच्च स्तर के अधिकारी से मार्गदर्शन मांगना भी उचित ही नहीं समझा एवं रजिस्ट्रार पंचकूला के जवाब और आदेश का इन्तजार किए बिना ही अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए स्वंय के कार्यालय के पारित आदेश की अवहेलना करते हुए मनमाने ढंग से पत्र जारी कर दिया। जो इनकी कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े करता हैं।
उन्होंने सरकार एवं सहकारिता विभाग से अपील करते है की इस अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलबिंत करते हुए कानूनी कार्यवाही की जाए।


दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने और अहीर रेजिमेंट का गठन करने की मांग को लेकर की नारेबाजी
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने की मांग को राज्य सरकार द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिए जाने के कारण दौंगड़ा अहीर और आसपास के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। रविवार को ग्रामीणों ने बाबा रूपादास मंदिर के पास सभा आयोजित कर दौंगड़ा अहीर को तत्काल उप-तहसील बनाने की मांग की। सभा की अध्यक्षता शेर सिंह यादव ने की और अतरलाल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के तौर पर सभा में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उप तहसील बनाने में दौंगड़ा अहीर के साथ भेदभाव कर रही है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उप तहसील बनाने का वायदा ग्रामीणों के बीच में किया था।  अतरलाल ने उपतहसील की मजबूती से पैरवी करते हुए चेतावनी दी कि अब तो सभा की गई है, यदि सरकार ने शीघ्र उपतहसील का गजट नोटिफिकेशन जारी कर कार्रवाई शुरू नहीं की तो आंदोलन करेंगे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से अहीर रेजिमेंट का गठन करने की मांग भी उठाई, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने और अहीर रेजिमेंट का गठन करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीण।


 सड़क पर ट्रक खड़ा कर बन रहा था बाधक मामला दर्ज
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना उप-मंडल के गांव भडफ़ के पास एक 18 टायर वाला ट्रक सड़क के बीच में खड़ा हुआ बाधक बना हुआ था। वाहनों के आवागमन में दिक्कत आई हुई थी, जाम लगा हुआ था। चालक ट्रक को सड़क के बीच खड़ा करके सो रहा था। दोनो तरफ जाम लगा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की खिड़की खुलवाकर नाम पूछा। चालक ने अपना नाम राजपाल उर्फ राजा उत्तरप्रदेश बताया। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया। जाम लगाने के जुर्म में धारा 285 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





विश्व थायराइड दिवस-25 मई
थायराइड का समय रहते इलाज न होने पर मिलते हैं गंभीर परिणाम-डा. रीतिका
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
कुछ रोग ऐसे होते हैं जो शरीर की ग्रंथियों से जुड़े होते हैं। इन्हीं में से एक है थायराइड रोग है।
इस संबंध में डा. रीतिका यादव बताती हैं कि थायराइड गले में पाई जाने वाली तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है। थायराइड ग्रंथि में गड़बड़ी आने से ही थायराइड से संबंधित रोग होते हैं। यह ग्रंथि थायोरेकसिन नाम का हार्मोन बनाती है। यह हार्मोन वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के चयापचय को नियंत्रित रखता है। यह रक्त में चीनी की मात्रा को कम करता है।
थायराइड ग्रंथि के हार्मोन संतुलित न होने से निम्र लक्षण दिखाई पड़ते हैं। डाक्टर के अनुसार
घबराहट, अनिद्रा,चिड़चिड़ापन,हाथों का कांपना,अधिक पसीना आना,दिल की धड़कन बढऩा,बालों का पतला होना एवं झडऩा, मांसपेशियों में कमजोरी एवं दर्द रहना, अत्यधिक भूख लगना, वजन का घटना आदि लक्षण दिखाई पड़ते हैं।
थायराइड रोग के कारण है-यह रोग अव्यवस्थित लाइफस्टाइल, खाने में आयोडीन कम या अधिकता,ज्यादा चिंता करना, वंशानुगत,गलत खानपान और देर रात तक जागना,डिप्रेशन की दवाइयों लेना,डायबिटीज आदि कारण हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी कुछ लक्षण होते हैं।  
थायराइड से बचाव -
थाइराइड से बचने के लिए रोजाना योग करना, शारीरिक श्रम,सेब का सेवन,रात में हल्दी का दूध पीना,धूप में बैठना,नारियल तेल से बना खाना खाना, पर्याप्त मात्रा में नींद लेना,ज्यादा फलों एवं सब्जियों को भोजन में शामिल करें,हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन एवं पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें।
थायराइड में धूम्रपान, एल्कोहल का सेवन नहीं करना, चीनी, चावल, ऑयली फूड का सेवन नहीं करे, मसालेदार खाने से बचे,मैदे से बनी चीजें नहीं खाए,चाय और काफी का सेवन नहीं करे।
इलाज-
डाक्टर बताती है कि थायराइड के इलाज के लिए आपको डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। डाक्टर कुछ मेडिकल जांच के बाद इस बीमारी से लडऩे के लिए दवाइयां लिखेगा। जिससे आप कुछ ही दिनों में अच्छा महसूस करेंगे।
फोटो कैप्शन: डा रीतिका यादव




नौतपा 25 मई से
सूर्य की किरणें पड़ती हैं सीधी
--भीषण गर्मी से बचे--डा. जितेंद्र
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
  25 मई से नौतपा  शुरू हो रहा है जो 2 जून तक चलेगा। यदि उस समय का ताप देखा जाए तो 45 डिग्री तक पहुंच गया है जबकि कम से कम ताप 29 डिग्री रहेगा।
इस वक्त 12 घंटे से अधिक समय सूरज चमक रहा है और तापमान आगे बढ़ाने की संभावना बढ़ रही है। नौतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही है। दौरान सूर्य 13 घंटों से अधिक समय तक चमकता रहेगा।
नौतपा कहने को तो 9 दिन चलेगा कि लगातार 15 दिनों की अवधि में ताप अधिक रहता है। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी गिरती हैं। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा। इस दौरान बीमारियां भी बढ़ जाती है। ऐसे में धूप से बचना बहुत जरूरी होता है।
 क्या कहते हैं डाक्टर-
डा.जितेंद्र मोरवाल कनीना उप-नागरिक अस्पताल बताते हैं कि गर्मी बढ़ जाने से जहां 10 प्रतिशत तक मरीज बढ़ गये हैं। अस्पताल में सभी दवाओं का प्रबंध किया गया है। जहां लू लगना, उल्टी, बुखार दस्त आदि की शिकायत बढ़ जाती है। धूप से बचना बहुत जरूरी है।  हीट वेव को देखते हुए किया गया है। ओआरएस का घोल उपलब्ध कराया गया है ताकि किसी प्रकार की इमरजेंसी से बचा जा सके।
 कैसे बचा जाए तपन से-
डा. जितेंद्र मोरवाल बताते हैं की धूप से बचने का सबसे सरल उपाय है घर में छुपकर बैठे रहे। हवादार कमरे में रहे। यदि बाहर जाना पड़े तो पानी की बोतल साथ लेकर जाए तथा पूरे कपड़े शरीर पर पहने, हाथ पैर सर सभी ढके हुए होने चाहिए। पैरों में चप्पल जूते होने चाहिए ताकि गर्मी और तपन से बचा जा सके। इस दौरान तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस, लस्सी ,दूध आदि अधिक प्रयोग करना चाहिए। जंक फूड से इस समय बचना चाहिए, ठोस भोजन कम से कम प्रयोग करना चाहिए। हो सके तो कूलर की हवा में बैठना चाहिए।  जब सुबह और शाम ताप कम हो जाए उस समय यदि कोई जरूरी काम हो तो बाहर निकलना चाहिए उनका कहना है कि गर्मी और नौतपा से धूप, लू लग जाती है, बुखार आ जाता है और इसमें बचाव में ही बचाव है। उन्होंने बताया घर पर ग्लूकोस वगैराह प्रयोग करें तथा साथ में ओआरएस का बनाकर रखे। ओआरएस घोल बनाना बहुत सरल है। नमक चीनी और थोड़ा सा नींबू का रस भी डाले तो बेहतरीन स्वाद का घोल तैयार हो जाता है। पानी अधिक से अधिक प्रयोग करें, शरीर में पानी की कमी ना आने दे।
बुजुर्ग बताते हैं कि अगर धूप लग जाए, लू लग जाए तो उससे बचने के लिए पुराने समय से बुजुर्ग कच्चे आम को भूनकर उसका रस, नमक ,चीनी आदि मिलाकर पीते आए हैं जो धूप और गर्मी से बचाता है। यह भी ओआरएस की भांति काम करता है। नौतपा से बचाव में ही बचाव है।
फोटो कैप्शन: डा जितेंद्र मोरवाल
   




शादी की सालगिरह तथा लड़के का जन्मदिन गोशाला में मनाया।
****************************************
******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में संतोष देवी पत्नी विजय सिंह ने अपनी शादी की 42वीं सालगिरह तथा अपने पुत्र प्रवीण कुमार के 37वें जन्मदिन पर गोशाला में आकर मनाई। इस उपलक्ष्य में गोशाला को 5100 रुपए का दान दिया। इस मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्य हाजिर रहे तथा गौशाला प्रधान भगत सिंह ने इनका आभार प्रकट किया। इस मौके पर गौशाला के सभी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 01: गोशाला में दान देते हुए जन्मदिन मनाते हुए


















No comments: