Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, May 27, 2026



 


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीता डा. रामानंद यादव ने सिल्वर मेडल
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी रहे एवं रेवाड़ी से उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त डिगरोता निवासी डॉ रामानंद यादव ने  कृत्रिम बुद्धिमत्ता काल में वैकल्पिक करियर विकल्प  शीर्षक अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की जिसमें उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में अनेक देशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। प्रथम स्थान पर इंडोनेशिया के प्रतिभागी ने गोल्ड मेडल हासिल किया तो तृतीय स्थान पर साउथ कोरिया के प्रतिभागी ने कांस्य पदक जीता। इस निबंध प्रतियोगिता के लिए रचनाएं अप्रैल माह में आमंत्रित की गई थी जिसका परिणाम कल घोषित किया गया। डा रामानंद यादव का चयन सीनियर कैटेगरी के प्रतिभागियों में से हुआ है। डा रामानंद यादव इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। मोनोमौसुमी एक रिकार्ड धारक और अत्यधिक प्रशंसित एडुकेट प्लेटफार्म है जो अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लेखकों को अनूठा अवसर प्रदान करता है। सिल्वर मेडल जीतने पर सभी ने प्रसन्नता जाहिर की है।
फोटो कैप्शन: डा. रामानंद यादव




कनीना के भक्तों ने लगाया खाटू में दो दिवसीय शिविर
- खाने पीने की सभी सुविधाएं कर रहे हैं प्रदान
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना कस्बे के विभिन्न समाजसेवी एवं श्याम भक्त खाटू श्याम धाम पर जाकर हर वर्ष भंडारा लगते हैं।  इसी कड़ी में बुधवार को भंडारा लगा दिया है जो गुरुवार तक चलेगा। भंडारा लगाने के लिए कनीना मंडी से बस मंगलवार को रवाना हुई। बस को बसपा नेता अतरलाल ने रवाना किया था।
 इस मौके पर रविंद्र कुमार भक्त ने बताया कि यह हर वर्ष भंडारा लगता है जिसमें राहगीरों के लिए खाटू श्याम धाम में नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का नाश्ता, रात्रि भोजन सब कुछ उपलब्ध होता है। पेयजल का विशेष प्रबंध तथा विभिन्न प्रकार के पेयजल भी पिलाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए खर्च सभी समाजसेवी वहन करते आ रहे हैं। ये सभी समाजसेवी जाकर दो दिनों तक राहगीरों की सेवा करेंगे तत्पश्चात 2 दिन के बाद वापस घर लौटेंगे। भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। भक्तों की उत्साह को देखते हुए अतरलाल ने अपनी तरफ से 3100 रुपए का दान दिया तथा विभिन्न भक्तों को फूल मालाओं से स्वागत कर खाटू के लिए रवाना किया।
 इस मौके पर नीटू ठेकेदार, रवि कुमार, सुरेश चीफ, संजय मित्तल, मुकुट मित्तल, राकेश रोहिल्ला, रोहित गर्ग, गोपाल मोबाइल, सुरेश कुमार, रमन कुमार, महावीर ,महिपाल, अश्वनी, डा. एसबी यादव, अजीत कुमार, अशोक शर्मा, धनराज गोयल, विजेंद्र गर्ग, नरेश यादव, सन्नी गुप्ता, भूदेव शर्मा ,बंटी सहित श्रीश्याम सेवक कनीना के पदाधिकारी सेवा में जुटे हुए हैं।
 फोटो कैप्शन 6,: भक्त खाटू श्याम धाम में भंडारा लगाते हुए   






अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महेंद्रगढ़ जिले में उमड़ेगा जनसैलाब
-21 जून को जिला और ब्लॉक स्तर पर मनेगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी 21 जून को जिले में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य और गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। इस बार जिला स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम नारनौल के आईटीआई (बॉयज) मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसी विषय को लेकर आज अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक ली।
एडीसी ने बताया कि यदि मौसम खराब होता है या बारिश आती है, तो इसके लिए वैकल्पिक तौर पर सभागार भवन नारनौल को आरक्षित रखा गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय रहते पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस पर रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग हजारों लोग एक साथ योग करेंगे?।
उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रत्येक ब्लाक स्तर पर भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जहां हजारों की संख्या में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों को सुचारु रूप से चलाने के लिए संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अपने स्तर पर कमेटियां गठित कर व्यवस्थाएं संभालेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस सफर को आम जनमानस से जोडऩे के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत मई महीने में ही जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों, डीपीई और पीटीआई को नारनौल व महेंद्रगढ़ में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिन्होंने आगे चलकर अपने-अपने स्कूलों में बच्चों को योग का अभ्यास कराया है। इसके बाद आगामी 8 से 10 जून के बीच जिले के प्रत्येक गांव में सरपंचों के सहयोग से योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके तुरंत बाद 11 से 13 जून तक जिला मुख्यालय को छोड़कर सभी ब्लाकों जैसे महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क, अटेली के राजकीय महिला महाविद्यालय मैदान, नांगल चौधरी की नई अनाज मंडी, सिहमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना के पीकेएसडी कालेज और निजामपुर व सतनाली के बीडीपीओ कार्यालय परिसरों में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों और आम जनता के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।
इस मुहिम को और गति देने के लिए 15 जून को एक विशाल योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मुख्य संयोजक होंगे। इस मैराथन में स्कूल, कालेज, गुरुकुल, योग संस्थाएं, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स योग के नारों वाली पट्टियां और बैनर लेकर चलेंगे। इसके बाद 16 से 18 जून तक आईटीआई नारनौल में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय विशेष योग शिविर लगेगा। 19 जून को बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं अस्पताल, पटीकरा के परिसर में आयुष विश्वविद्यालय और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सहयोग से एक महत्वपूर्ण योग संगोष्ठी का आयोजन होगा। मुख्य आयोजन से ठीक एक दिन पहले यानी 20 जून को सुबह ठीक 7 बजे आईटीआई मैदान में फाइनल रिहर्सल की जाएगी, ताकि 21 जून को सुबह पौने छह बजे से होने वाले मुख्य कार्यक्रम में कोई कमी न रहे।
इस अवसर पर डीएसपी डा. कविता, आरएफओ रजनीश कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. शशिबाला, डीडीपीओ प्रमोद कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल, आयुष विभाग से डा. सतीश के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
इस बार हरित योग के रूप में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
हरियाणा सरकार के विजन के अनुरूप इस बार योग दिवस को पर्यावरण से जोड़ते हुए हरित योग के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग के सहयोग से जिले भर में दस हजार औषधीय पौधे जैसे आंवला, हरड़, अर्जुन, नीम, पीपल, अश्वगंधा, तुलसी और गिलोय का रोपण किया जाएगा। खेल विभाग और हरियाणा योग खेल एसोसिएशन द्वारा मई के अंत से लेकर जून के पहले हफ्ते तक स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर योगसासन खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद और आईटीआई के प्राचार्य को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग पीने के पानी और वीआईपी शौचालय की व्यवस्था करेगा। पुलिस विभाग को यातायात और पार्किंग संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
फोटो कैप्शन 05: संबंधित है

शोक जताने मंत्री आएंगे कनीना
-पूर्व डीआईजी का गत दिनों हो गया देहांत

****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
पूर्व डीआईजी राज सिंह का बीते दिन देहांत हो गया। उनकी शोक सभा मे पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव 28 मई को कनीना मे शाम लगभग 4 बजे शामिल होंगे। इस दौरान वो पूर्व डीआईजी राज सिंह की याद में त्रिवेणी लगाएंगे।


ग्रीष्मकालीन शिविर 1 जून से 31 जुलाई तक
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव डॉ सुषमा गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार व उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का आयोजन 1 जून से 31 जुलाई तक किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन शिविर में नृत्य (डांस), ललित कला (पेन्टिंग) एवं पोस्टर मेकिंग तथा खेल गतिविधियों में तीरन्दाजी व ताई कवांडो/आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि की कक्षाए निशुल्क लगाई जाएंगी।
इन ग्रीष्मकालीन शिविरों के तहत सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के 5 से 16 वर्ष आयुवर्ग तक के बच्चें नृत्य (डांस) व पेन्टिंग/पोस्टर मेकिंग कक्षाओं में भाग ले सकते हैं जिनमें पेन्टिंग, पोस्टर मेकिंग की कक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तथा नृत्य (डांस) कक्षा सांय 4 से 6 बजे तक बाल भवन नारनौल में लगेंगी। इसी कड़ी में 5 से 18 वर्ष आयुवर्ग तक के बच्चों के शारीरिक विकास के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक तीरन्दाजी व ताई कवांडो, आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कक्षाएं लगाई जाएगी। अत: सभी बच्चों व उनके अभिभावकगणो से अनुरोध है कि जिला बाल कल्याण परिषद नारनौल द्वारा आयोजित की जा रही ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 की गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाए। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए जिला बाल कल्याण अधिकारी के मोबाइल नंबर 9991058860 या विवेक कुमार कार्यक्रम अधिकारी के फोन नंबर 8607213055 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



घर से नकदी और आभूषण चोरी
- कनीना पुलिस ने किया अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग में अज्ञात चोरों ने घर से हजारों रुपए की नकदी तथा आभूषण चोरी कर लिए। मोनिका नामक महिला ने कनीना पुलिस में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि वह काफी समय से बावल रोड़, चांदपुरा की ढ़ाणी में मकान बनाकर रह रही है। वर्तमान में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए सीकर में किराए के मकान में रह रही है। 25 मई को दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सेहलंग वाले मकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर घर में रखे कीमती सामान एवं नकदी चोरी कर लिए। इस घटना के बारे में फोन पर परिवार के सदस्य द्वारा सूचना दी गई। परिवार के सदस्यों ने डायल 112 पर फोन किया जिससे पुलिस मौके पर आई और मौका देखा। 26 में को मोनिका सीकर से सेहलंग पहुंची तथा घर का सामान चेक किया। उन्होंने बताया कि सोने की अंगूठी, सोने का टापर्स, चांदी के पाजेब, चांदी के पांच सिक्के, एक टाइटन की घड़ी, 10,000 रुपए की नकदी, प्लाटों के दस्तावेज, इकरारनामा आदि सभी ले गये। उनके बयान पर कनीना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



यूनिट टेस्ट परीक्षा परिणाम एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश संबंधी दिशा-निर्देशों हेतु -अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में बुधवार को विद्यार्थियों की यूनिट टेस्ट परीक्षा के परिणाम घोषित करने एवं अभिभावकों से चर्चा करने हेतु अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया तथा अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं व्यवहार के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय के शिक्षकों एवं कक्षा अध्यापकों द्वारा अभिभावकों को विद्यार्थियों के यूनिट टेस्ट  परीक्षा परिणाम के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया तथा कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों हेतु अलग-अलग शैक्षणिक सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को दिए जाने वाले ग्रीष्मकालीन गृहकार्य के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अभिभावकों से कहा गया कि वे बच्चों को नियमित रूप से गृहकार्य करवाएं तथा छुट्टियों के दौरान पढ़ाई से जुड़ी आदतों को बनाए रखें।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय अध्ययन, पुस्तक पठन, योग, खेलकूद एवं नई कौशल गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मोबाइल फोन एवं दूरदर्शन के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी गई।
विद्यालय की प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने कहा कि अभिभावकों एवं विद्यालय के संयुक्त प्रयासों से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सभी अभिभावकों का बैठक में सहभागिता हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल विद्यालय के भरोसे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल नहीं बनाया जा सकता, बल्कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं दैनिक गतिविधियों पर नियमित ध्यान देते हैं, वही विद्यार्थी भविष्य में अधिक सफल होते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों के साथ समय बिताने एवं छुट्टियों का सदुपयोग करवाने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन 03 व 04: अभिभावक-शिक्षक बैठक



कपास किसानों को खुशहाल बना रही-सरकार
-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत मिलेगी भारी छूट
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, कपास यानी नरमा की पैदावार बढ़ाने और खेती की आधुनिक तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन फसलें (कपास) योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत कपास उगाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से भारी आर्थिक सहायता यानी अनुदान दिया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में कपास के रकबे को बढ़ाना, खेती के उन्नत तौर-तरीकों को बढ़ावा देना, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति में सुधार करना और किसानों को फसलों का सही दाम दिलवाना है। इसके साथ ही प्रमाणित यानी सरकारी मान्यता प्राप्त बीजों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य के चुनिंदा जिलों में लागू की गई है, जिसमें भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, नारनौल, पलवल, सिरसा, रेवाड़ी, चरखी दादरी, रोहतक और झज्जर शामिल हैं।
योजना के नियमों की जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों को सबसे पहले मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और इसके बाद कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपनी कपास की फसल का पूरा ब्योरा देना अनिवार्य होगा। योजना के तहत एक किसान को अधिकतम ढाई एकड़ तक की जमीन पर ही इस छूट का लाभ मिल सकेगा। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने कुल बजट का 20 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति के किसानों, महिला किसानों तथा छोटे व सीमांत यानी कम जमीन वाले किसानों के लिए सुरक्षित रखा है। डॉ. देवेंद्र सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि खेती का सामान खरीदने से पहले वे आनलाइन आवेदन जरूर करें और सामान हमेशा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की सिफारिश के अनुसार किसी सरकारी, अर्ध-सरकारी, सहकारी समिति या सरकार द्वारा अधिकृत यानी लाइसेंस प्राप्त विक्रेता से ही खरीदें। सामान खरीदने के बाद उसका पक्का बिल पोर्टल पर अपलोड करना भी जरूरी है। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से आग्रह किया है कि वे इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं, नई तकनीकों को अपनाएं और अपनी आमदनी बढ़ाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान भाई अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या विभाग के पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं।
सामूहिक प्रदर्शनी और उन्नत खेती पर मिलने वाली सहायता-
खरीफ के इस सीजन में खेतों में उन्नत तकनीकों के प्रदर्शन और एकीकृत फसल प्रबंधन के लिए किसानों को 3,200 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा देसी और लंबी कतरन वाली कपास की प्रदर्शनी पर 3,600 रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे, जबकि कपास के साथ दूसरी फसल यानी अंतर-फसल उगाने पर 3,200 रुपये प्रति एकड़ की छूट मिलेगी। वहीं अधिक पौधों वाली सघन खेती तकनीक के परीक्षण के लिए सरकार द्वारा 4,000 रुपये प्रति एकड़ की भारी सहायता दी जाएगी।
फसल और मिट्टी के बचाव पर मिलने वाली छूट--
फसलों को बीमारियों से बचाने, जैविक कीटनाशकों, औषधियों के छिड़काव तथा खरपतवार यानी नदीन को खेत से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा विशेष मदद दी जा रही है। इस कार्य के लिए किसानों को खरीफ सीजन में 200 रुपये प्रति एकड़ या फिर उनकी कुल लागत का 50 प्रतिशत, दोनों में से जो भी राशि कम होगी, वह अनुदान के रूप में दी जाएगी।




जांच के बाद पैक्स गुढ़ा की बैठक रद्द
-निदेशकों को भेजे गए बैठक के एजेंडे में मिली खामियां
-पैक्स रिकार्ड और निदेशकों को भेजे गए एजेंडे बिल्कुल अलग-अलग मिले।
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां महेंद्रगढ़ ने दी गुढ़ा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लि.गुढ़ा की 28 मई को होने वाली बैठक के एजेंडे को रद्द कर दिया गया हैं। पैक्स गुढ़ा के निदेशकों सत्यवीर सिंह उन्हाणी, लक्की राव सीगड़ा, सतीश लाटा झगड़ोली एवं महेश शर्मा गुढ़ा द्वारा मामले की शिकायत जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़, महाप्रबंधक को-आपरेटिव बैंक महेंद्रगढ़ , उप-रजिस्ट्रार भिवानी, रजिस्ट्रार पंचकूला, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता विभाग को भेजी गई थी।
पैक्स गुढ़ा के डायरेक्टर लक्की राव सीगड़ा ने बताया कि हमारी शिकायत पर सहायक रजिस्टर सहकारी समितियां महेंद्रगढ़ ने अजय यादव निरीक्षक सहकारी समितियां कनीना को बतौर जांच अधिकारी नियुक्त किया था। जांच अधिकारी ने जांच के दौरान प्रबंधक पैक्स गुढ़ा द्वारा बैठक के लिए भेजे गए एजेंडे में बहुत खामियां पाई गई। प्रबंधक द्वारा भेजा गया एजेंडा और निदेशकों को प्राप्त हुए एजेंडा बिल्कुल अलग पाया गया। इस एजेंडे को रद्द करने एवं प्रबंधक गुढ़ा के खिलाफ अनुशासनात्मक कानूनी कार्यवाही करने की रिपोर्ट निरीक्षक सहकारी समितियां कनीना ने सहायक रजिस्ट्रार महेन्द्रगढ़ को प्रस्तुत कर दी।
सहायक रजिस्ट्रार महेन्द्रगढ़ ने सारे मामले को देखते हुए 26 मई को जारी आदेश के तहत पैक्स गुढ़ा की 28 मई को होने वाली बैठक के एजेंडे को रद्द कर दिया गया। पैक्स गुढ़ा के इस एजेंडे को रद्द करने के बाद भी दोषी कर्मचारी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कानूनी कार्यवाही नहीं की। जो सहकारिता विभाग के सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े करता है।
निदेशक लक्की राव सीगड़ा ने यह भी कहा कि गत वर्ष नवम्बर 2026 में रजिस्ट्रार की स्टे के दौरान हुए पैक्स गुढ़ा के प्रधान एवं उपप्रधान का चुनाव संबंधित अपील उप-रजिस्ट्रार भिवानी एवं रजिस्ट्रार पंचकूला के न्यायालय में लंबित हैं। इसके वाबजूद भी सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां महेन्द्रगढ़ नियमों की अवहेलना करते हुए अपने से उच्च स्तर के अधिकारियों को किनारा करते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रहा हैं। जो सरासर गलत हैं और सहकारिता की भावना के साथ कुठाराघात हैं।


गो पूजन करके दिया 5100 रुपए का दान
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में सावित्री देवी लखेरा ने गो पूजन किया तथा गायों के लिए दान दिया। इस मौके पर पर उनके पुत्र संजय कुमार लखेरा, पत्नी नीलम देवी, मनोज कुमार, उनकी पत्नी सुनील देवी आदि उपस्थित रहे।
 गो पूजन में अतुल कुमार, विशाल, यश, मुस्कान, ध्रूव, मास्टर रामप्रताप, प्रधान भगत सिंह, ओम प्रकाश आर्य, अशोक कुमार आदि गो सेवक उपस्थित रहे। सावित्री देवी ने गोपूजन कर 5100 रुपए का दान किया और गायों को हरा चारा भी खिलाया।
फोटो कैप्शन 02: गायों का पूजन करते हुए


कपूरी गांव में पंच धूना तपस्या बनी आस्था का केंद्र
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज
। कनीना उप-मंडल के गांव कपूरी में महाराज हरिदास द्वारा की जा रही पांच धूना तपस्या श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। तेज गर्मी और धूप के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन वहां पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। महाराज हरिदास की तपस्या क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और लोगों की आस्था बढ़ रही है।
 दूर दराज के लोग गाडिय़ां लेकर पहुंच रहे हैं। बाबा दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक पांच धूनों के बीच बैठकर तपस्या करते हैं। अग्नि के बीच बैठकर की जा रही कड़ी साधना लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी है। ग्रामीणों ने बताया कि कि 21 अप्रैल से 31 मई तक 41 दिन की तपस्या चलेगी। 31 मई को भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। साथ में हवन एवं और प्रसाद वितरण भी होगा।
 फोटो कैप्शन 01: महाराजा हरिदास तप करते हुए





एडवोकेट शंकर धू












पड़ बने चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
****************************************
**********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। एडवोकेट शंकर धूपड़ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा जिला महेंद्रगढ़ के संगठन प्रभारी को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का नया अध्यक्ष बनने पर अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
  पूर्व विधायक ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का चेयरमैन  बनाने पर मुख्यमंत्री नायब  सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मोहनलाल बड़ोली, सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांणा और  भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
पूर्व विधायक सीताराम यादव ने शंकर धूपड़ को  ईमानदार कर्तव्य निष्ठ और स्वच्छ छवि का नेता  बताया। इनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और हरियाणा शिक्षा विभाग उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा । शुभकामनाएं और बधाई देने वालों में सत्यवीर सिंह यादव, राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज,
हनुमान प्रसाद शर्मा, शक्ति सिंह यादव, अतर सिंह तंवर,मनोज कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, राजीव शर्मा नोताना,  दिनेश कुमार यादव , शिव कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह यादव सेहलंग सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख हैं।
फोटो कैप्शन: शंकर सिंह धूपड़

No comments: