Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, May 16, 2026

34 वर्षीय लड़की गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के एक गांव से 34 वर्षीय लड़की गुम हो गई है। उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। लड़की के पिता ने कहा कि उनकी दो बड़ी लड़की और दो लड़के हैं। 34 वर्षी बड़ी लड़की जिसकी शादी 5 फरवरी 2026 को हुई थी।  करीब 20 दिनों पहले वह अपने मायके आई हुई थी। 13 मई को शाम 4 बजे बिना बताए घर से कहीं लापता हो गई। हर जगह तलाश की कहीं नहीं मिली। उनके बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

रक्तचाप दिवस- 17 मई
 जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है उच्च रक्तचाप दिवस
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उच्च रक्तचाप का पता लगाने और नियंत्रण में रखने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हृदय रोग विकसित होने का मुख्य कारक है। हर तीसरा व्यक्ति  उच्च रक्तचाप से पीडि़त है। समय से पहले मौत का प्रमुख कारण है। उच्च रक्तचाप वाले लोग अपनी स्थिति से अपरिचित है।
विस्तृत जानकारी देते हुए शीशराम एचआई और एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार ने बताया कि 2025 तक उच्च रक्तचाप के प्रचार के कारण रोग को 25प्रतिशत कम करने के लक्ष्य को लेकर प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप के चलते स्ट्रोक, दिल का दौरा, दिल की असफलता, गुर्दे की क्षति और कई अन्य समस्याएं बन जाती हैं। उच्च रक्तचाप, इसकी गंभीर चिकित्सा की जटिलताओं को बताना, रोकथाम पता लगाने प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान करना मुख्य लक्ष्य है। रक्तचाप को समय पर जांचकर इससे बचने के तरीकों को अपनाया जाए तो कारगर साबित हो सकता है। उच्च रक्त से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए ,घूमना फिरना चाहिए ,किसी प्रकार के तनाव आदि अधिक समय तक नहीं रखना चाहिए। पहले उच्च रक्त बुजुर्गों में मिलता था अब युवा वर्ग में भी देखने को मिलता है। उच्च रक्तचाप से बचने के लिए खानपान में बदलाव करना चाहिए ताकि उच्च रक्त आपसे बचा जा सके। 2005 से यह दिवस मनाया जाता है और ज्यादा जानकारी लोगों को दी जाती है।
 फोटो कैप्शन: शीशराम एचआई और सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू।

विश्व दूरसंचार दिवस-17 मई
दूरसंचार के कारण बदल गई इंसान की जिंदगी  
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज। 
17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है। 17 मई 1865 को दूरसचार संघ की स्थापना की गई थी, तब से यह दिवस मनाया जाता है। प्रारंभ जहां टेलीफोन सेवा शुरू हुई, दूरदर्शन आए तब तो  क्रांति छा गई थी। लैंडलाइन फोन आए इसके बाद आपस में बात होने लगी। धीरे-धीरे समय बदला मोबाइल सेवा, फैक्स, मेल, व्हाट्सएप और आजकल अनेकों इससे जुड़ी सुविधा इंसान के पास उपलब्ध हो गई है।
विज्ञान के जानकार एवं प्राध्यापक रह चुके अवार्डी बनवारी लाल बताते हैं की 1969 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता रहा है। दूरसंचार को टेलीकाम नाम से जाना जाता है। दूर तक सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है, यह एक व्यापक शब्द है। टेलीकाम जिसमें विभिन्न क्षेत्र शामिल है। एक ट्रांसमीटर और एक ही रिसीवर शामिल किया गया है। भारत में दूर संचार सेवा 1881 में शुरू हुई परंतु टेलीफोन के आविष्कार के बाद बड़ी सुविधा उत्पन्न हुई। पहले जहां 2-जी फिर 3 जी फिर 4 जी और अब 5जी का प्रचलन जारी है। सूचनाओं को एक झटके के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक आदान-प्रदान किया जा सकता है। दूरसंचार ने जिंदगी को बदल दिया है। अगर आज से 100 साल पहले किसी व्यक्ति की मौत हो गई उसे किसी प्रकार जीवित करके लाया जाए तो वह इंसान या तो पागल हो जाएगा या अधिक समय जीवित नहीं रह पाएगा क्योंकि उसके समय इस प्रकार के साधन ही नहीं थे। अनेक साधन आने के बाद इंसान की जिंदगी ही बदल गई है। उन्होंने कहा कि दूर संचार के कारण इंसान हजारों किलोमीटर दूरी भी पल भर में तय कर लेता है। दूर संचार ने निसंदेह इंसान की जीवन में अहम बदलाव करके रख दिया है।
फोटो कैप्शन: बनवारी लाल

नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में शनिवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की।
  विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता तथा लीगल लिटरेसी क्लब के प्रभारी मदन मोहन कौशिक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा सभ्य समाज के नाम पर एक कलंक है जो नित्य प्रति हमारे समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इस सामाजिक बुराई के समूल नाश के लिए  संगठित होकर प्रयास करें तथा एक सुंदर समाज का निर्माण करें। इसके बाद विद्यार्थियों ने गांव में नशे के विरुद्ध प्रभात फेरी निकाली तथा ग्राम वासियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों  पूर्व,साइना, मानवी   तथा कल्पना ने नशे के विरुद्ध कविताएं प्रस्तुत की इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल,राजेंद्र कटारिया, निशा जांगड़ा,कैलाश देवी,वंदना जांगिड़ धर्मेंद्र डीपीई,पूनम कुमारी, शशि कुमारी, राकेश कुमार, विद्यालय के मुख्य शिक्षक रतनलाल,प्रमोद कुमार, तथा प्रीतम सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए

अमावस्या पर श्री कृष्ण गोशाला कनीना में उमड़ा सैलाब, दानदाताओं ने दिए लाखों रुपये
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
हर अमावस्या की भांति आज भी श्री कृष्ण गौशाला कनीना में गोभक्तों का अद्भुत संगम देखने को मिला। गौशाला परिसर श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से सराबोर नजर आया। कस्बा कनीना की महिलाओं ने मधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर श्याम सत्संग मंडली की प्रधान प्रेम देवी, सुनीता, शर्मीला, सरिता,पंकज, तारावती, राधा, सुरेश देवी, कांता, आशा, रामकला तथा ढोकलमल पार्क सत्संग मंडली प्रधान सोमवती, सविता, अनीता, सुनीता, विजयलक्ष्मी, अनीता देवी, सोमवती, नीलम, प्रवीण, मधु, लील, चंद्रो,संतोष सभी ने भजन-कीर्तन किए और गौसेवा की।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 3 निवासी सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में गौशाला को 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने भारतीय सेना की सिग्नल कोर में 28 वर्षों से अधिक समय तक देशसेवा की तथा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए हैं। महेंद्र सिंह अपनी धर्मपत्नी सुमन के साथ गौशाला पहुंचे और विधिवत गौसेवा कर पुण्य अर्जित किया। उपस्थित लोगों ने उनके राष्ट्रसेवा और गौसेवा के भाव की मुक्तकंठ से सराहना की। उनका इकलौता पुत्र विपिन वर्तमान में इटली में अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहा है।
वहीं कनीना निवासी राकेश कुमार जो वर्तमान में फरीदाबाद में अग्निशमन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में गोशाला को 1 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी मुकेश देवी, भाई नरेश कुमार एवं सुरेश कुमार भी साथ उपस्थित रहे। परिवार के सदस्यों ने गोमाता की सेवा कर समाज को सेवा, संस्कार और श्रद्धा का प्रेरणादायी संदेश दिया।
गोशाला प्रधान भगत सिंह ने दोनों दानी परिवारों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और ऐसे सेवाभावी लोग ही समाज में मानवता एवं संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित रखते हैं। उन्होंने कहा कि गौशाला को समाज के सहयोग से निरंतर मजबूती मिल रही है और यह सेवा अभियान आगे भी इसी प्रकार चलता रहेगा। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: गोशाला में दान देते हुए

बिजली के तारो के संपर्क से लगी आग , आस पास पड़े ईंधन जलकर हुए राख , कड़ी मसक्कत के बाद पाया काबू
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र के गांव रसूलपुर में शुक्रवार को दोपहर में बड़ी लाइन के तारो के संपर्क में आने से आधे एकड़ में ईंधन में आग लग गई । आग की लपटे इतनी तेज थी कि पास के घर में रखी पानी की टंकी भी जल गई। देखते ही देखते आग से आस पास पड़े करीब आधे एकड़ में ईंधन भी जलकर राख हो गए । ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड ऑफिस में फोन किया जब तक दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचा तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था । साथ में बिजली के खंभे पर लगे मीटर बाक्स के तीन मीटर भी जलकर राख हो चुके थे । ग्रामीण रोहताश ने बताया कि आग की लपटों से उसकी छत पर रखी पानी की टंकी और बिजली का मीटर भी जल गया। इसकी के साथ उन्हीं के पड़ोस में रहने वाले राजकुमार और इंदु का भी मीटर जल कर रख हो गया । दमकल वाहन आने से पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया ।
फोटो कैप्शन 04: आग से जली ईंधन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
-महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग श्री नांदेड़ साहिब के लिए रवाना
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सिरसा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन में जिला महेंद्रगढ़ के 20 लाभार्थी भी सफर में शामिल हुए। ये सभी श्रद्धालु शुक्रवार रात लगभग 10 बजे दादरी और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से इस विशेष ट्रेन में सवार हुए। पांच दिवसीय इस धार्मिक टूर के दौरान सभी तीर्थयात्री सिखों के पवित्र धर्मस्थल श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों को सुगम यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया गया।
इस यात्रा पर रवाना हुए लाभार्थियों ने बताया कि सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाना बेहद सरल रहा। सभी तीर्थयात्रियों ने सरल पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिसके बाद पात्रता की जांच कर उनका चयन किया गया। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर सरकार ने बुजुर्गों को बिना किसी परेशानी के घर बैठे तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की है।
यह पांच दिवसीय यात्रा बुजुर्गों के लिए न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके जीवन में एक नई ऊर्जा और शांति का संचार करने वाली साबित होगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना विशेष रूप से उन बुजुर्गों के लिए तैयार की गई है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ दर्शन करने में असमर्थ रहते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिसके तहत लाभार्थी का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
फोटो कैप्शन 02:रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।

अगियार में मनाया विश्व डेंगू दिवस,चलाया घर घर जाकर चेकिंग अभियान।
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डा. प्रतीक (इंचार्ज पीएचसी धनौंदा) के आदेशानुसार गांव अगियार में विश्व डेंगू दिवस मनाया गया। जिसमें कुलदीप यादव एमपीएचडब्ल्यू और पवन कुमार एचआई ने बताया कि डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से होता हैं इसमें तेज बुखार; सिर दर्द, जोड़ो में दर्द. मांसपेशियों में दर्द शरीर पर चकते आदि लक्षण होते हैं। हमें कोई भी लक्षण होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए और अपने आस पास साफ सफाई और पानी खड़ा ना होने दें ताकि उसमें मच्छर ना पनप सकें हर रविवार को ड्राई डे मनाना चाहिए। अपने कूलर फ्रिज की ट्रे आदि को साफ करके और सूखा कर भरना चाहिए। इस अवसर पर सभी आशा वर्कर  और वर्षा, सुनीता एएनएम मौजूद थी।
फोटो कैप्शन 01: डेंगू से बचने की जानकारी देते डा. प्रतीक

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ आंदोलन करेगी बसपा
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
बसपा सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ आंदोलन करेगी। आंदोलन के प्रथम चरण में गांवों, कस्बों, शहरों तथा वार्डों में जुलूस, रोष प्रदर्शन, विरोध सभाएं आयोजित कर सरकार से की गई वृद्धि को तत्काल वापिस लेने की मांग की जाएगी।
जानकारी देते हुए बसपा नेता अतरलाल ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तीन रुपए प्रति लीटर की वृद्धि करके जनता पर भारी बोझ लाद दिया है। उन्होंने कीमतों में वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी और आम जन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ईंधन में की गई वृद्धि के कारण सभी तरह के भाड़े व किरायों में बढ़ोतरी हो जाएगी। जिससे लोगों का यात्रा करना कठिन व मंहगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार तेल कंपनियों के दबाव में आकर जन कल्याण को भूल चुकी है। केवल बात जनकल्याण की करती है परन्तु हकीकत में नीतियां जनता के दुख दर्द को बढ़ाने वाली बनाती है। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार को थोड़ी सी भी यदि जनकल्याण की चिंता है तो उसे तुरंत ईंधन की कीमतों में की गई वृद्धि को वापिस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार के इस जनविरोधी कदम का सख्त विरोध करती है और आगामी 15 दिनों तक गांवों, कस्बों, शहरों तथा वार्डों में जुलूस, रोष प्रदर्शन व विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी।

रक्तचाप दिवस- 17 मई
 जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है उच्च रक्तचाप दिवस
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज।
उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उच्च रक्तचाप का पता लगाने और नियंत्रण में रखने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हृदय रोग विकसित होने का मुख्य कारक है। हर तीसरा व्यक्ति  उच्च रक्तचाप से पीडि़त है। समय से पहले मौत का प्रमुख कारण है। उच्च रक्तचाप वाले लोग अपनी स्थिति से अपरिचित है।
विस्तृत जानकारी देते हुए शीशराम एचआई और एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार ने बताया कि 2025 तक उच्च रक्तचाप के प्रचार के कारण रोग को 25प्रतिशत कम करने के लक्ष्य को लेकर प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप के चलते स्ट्रोक, दिल का दौरा, दिल की असफलता, गुर्दे की क्षति और कई अन्य समस्याएं बन जाती हैं। उच्च रक्तचाप, इसकी गंभीर चिकित्सा की जटिलताओं को बताना, रोकथाम पता लगाने प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान करना मुख्य लक्ष्य है। रक्तचाप को समय पर जांचकर इससे बचने के तरीकों को अपनाया जाए तो कारगर साबित हो सकता है। उच्च रक्त से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए ,घूमना फिरना चाहिए ,किसी प्रकार के तनाव आदि अधिक समय तक नहीं रखना चाहिए। पहले उच्च रक्त बुजुर्गों में मिलता था अब युवा वर्ग में भी देखने को मिलता है। उच्च रक्तचाप से बचने के लिए खानपान में बदलाव करना चाहिए ताकि उच्च रक्त आपसे बचा जा सके। 2005 से यह दिवस मनाया जाता है और ज्यादा जानकारी लोगों को दी जाती है।
 फोटो कैप्शन: शीशराम एचआई और सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू।

विश्व दूरसंचार दिवस-17 मई
दूरसंचार के कारण बदल गई इंसान की जिंदगी  
***************************************
***********************************************
***************************************
कनीना की आवाज। 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है। 17 मई 1865 को दूरसचार संघ की स्थापना की गई थी, तब से यह दिवस मनाया जाता है। प्रारंभ जहां टेलीफोन सेवा शुरू हुई, दूरदर्शन आए तब तो  क्रांति छा गई थी। लैंडलाइन फोन आए इसके बाद आपस में बात होने लगी। धीरे-धीरे समय बदला मोबाइल सेवा, फैक्स, मेल, व्हाट्सएप और आजकल अनेकों इससे जुड़ी सुविधा इंसान के पास उपलब्ध हो गई है।

No comments: