Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, May 17, 2026



 

जनगणना 2027 को लेकर सीएस ने डीसी के साथ की वीसी
-समय पर काम करने वाले प्रगणक होंगे सम्मानित -डीसी
-जनगणना कार्य में ढिलाई पर संबंधित पर होगी कड़ी कार्रवाई
***************************************************
******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिले में चल रहे जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारी आगामी 30 मई तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। रविवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जो प्रगणक (इन्यूमरेटर) निर्धारित समय से पहले और पूरी सटीकता के साथ अपना कार्य पूरा करेंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर कार्य में कोताही बरतने या लापरवाही करने वालों के खिलाफ भारत की जनगणना अधिनियम-1948 एवं जनगणना नियम-1990 की धारा-11 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त ने जिले के आंकड़ों पर बात करते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में सुचारु संचालन के लिए कुल 1715 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें फिलहाल सर्वे का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में जहां कहीं भी तकनीकी रूप से कोई परेशानी आ रही है, उसे तुरंत दुरुस्त करते हुए काम में तेजी लाई जाए और जिन प्रगणकों ने अपना फील्ड वर्क पूरा कर लिया है, वे बिना किसी देरी के अपने सर्कल सुपरवाइजर को इसकी सूचना दें ताकि आगे की सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
बैठक में जनगणना के दूरगामी महत्व को रेखांकित करते हुए डीसी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की एक सामान्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश और राज्य की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसंख्या संबंधी स्थिति का एक व्यापक व प्रामाणिक दस्तावेज है, जिसके आधार पर ही भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास, रोजगार तथा अन्य तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। ऐसे में प्रत्येक परिवार और व्यक्ति की सही व सटीक जानकारी दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने चार्ज अधिकारियों एवं सर्कल सुपरवाइजर्स को नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करने और पूरी पारदर्शिता के साथ आंकड़ों का संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाने की बात कही ताकि लोग इस राष्ट्रीय कार्य के महत्व को समझकर प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचाया जा सके।
इस समीक्षा बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम कनीना डा. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह तथा सीटीएम डा. मंगलसैन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




कुतरूं प्राचार्य के कारनामे-30वीं कड़ी 20 मई को
नकारात्मक सोच ने अध्यापकों से बनाई दूरी,
झेले परिणाम
***************************************************
******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप-चुनाव संपन्न हो चुके हैं। वादे अनुसार कुतरूं के कारनामे उप चुनावों के चलते स्थगित कर दिए गए त्थे। अब एक बार फिर से इसकी आगामी कडिय़ां प्रकाशित होंगी।



अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती के परिणाम घोषित- कर्नल के. संदीप
-सफल उम्मीदवार 23 मई को सुबह 5.30 बजे मूल दस्तावेजों के साथ चरखी दादरी में रिपोर्ट करें

***************************************************
******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत जनवरी-फरवरी 2026 में आयोजित की गई अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह रैली भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलों के उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कर्नल के. संदीप ने सभी सफल उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे 23 मई 2026 को सुबह 5.30 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता तकनीकी एवं मेडिकल शिक्षा पर जोर- कुनाल
-ग्रामीण शिक्षा को दे सही दिशा
***************************************************
******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को आज के समय के अनुसार अधिक आधुनिक और रोजगार आधारित बनाने की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी और मेडिकल शिक्षा को भी समान रूप से महत्व देना जरूरी है।
इस विषय पर औषधीय विज्ञान विभाग से कुनाल महेंद्रगढ़ ने कहा कि यदि ग्रामीण शिक्षा प्रणाली को सही दिशा में विकसित किया जाए तो ग्रामीण युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई समस्याएं बनी हुई हैं, जैसे संसाधनों की कमी, आधुनिक सुविधाओं का अभाव और योग्य शिक्षकों की कमी। इन समस्याओं को गंभीरता से दूर करना आवश्यक है।
अंत में कुनाल महेंद्रगढ़ ने कहा कि यदि ग्रामीण शिक्षा में सुधार किया जाए और तकनीकी तथा मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए, तो ग्रामीण क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं और शहरी क्षेत्रों के समान प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।
फोटो कैप्शन 02: संबंधित है



एड्स वैक्सीन दिवस-18 मई
-एड्स है दुसाध्य रोग
-एड्स एवं एड्स पाजिटिव में है अंतर-डा. जितेंद्र
***************************************************
******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
एड्स एक दुसाध्य रोग है जिसे एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंशी सिंड्रोम मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एचआईवी) से होता है जो कि मानव की प्राकृतिक प्रतिरोधी क्षमता को कमजोर करता है। जिसके चलते कोई भी रोग आसानी से शरीर पर धावा बोल देता है। यह रोग नहीं अपितु रोगों का समूह कहा जाता है। सुरक्षा कवच के बिना एड्स पीडि़त लोग भयानक बीमारियों क्षय रोग और कैंसर आदि से पीडि़त हो जाते हैं और शरीर को सर्दी जुकाम, फुफ्फुस प्रदाह इत्यादि घेर लेते हैं। यदि एड्स पोजिटिव व्यक्ति दवा नहीं लेता तो फिर एड्स का रोगी बन जाता है। विश्व एडस दिवस एक दिसंबर तथा विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 18 मई को मनाया जाता है।
एडस कैसे फैलता है-
कनीना उप नागररिक अस्पताल के डा. जितेंद्र मोरवाल बताते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के शुक्राणु,, योनि स्राव अथवा रक्त के संपर्क में आता है तो उसे एड्स हो सकता है। आमतौर पर लोग एचआईवी पाजिटिव होने को एड्स समझ लेते हैं, जो कि गलत है। बल्कि एचआईवी पाजिटिव होने के 8-10 साल के अंदर जब संक्रमित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है। तब उसे घातक रोग घेर लेते हैं और इस स्थिति को एड्स कहते हैं।  यह पीडि़त व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सम्बन्ध स्थापित करने ,दूषित रक्त आधान,संक्रमित सुई के से,एड्स संक्रमित मां से उसके होने वाली संतान को मिल सकता है।
लक्षण-
एचआईवी से संक्रमित लोगों में लंबे समय तक एड्स के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते।  अधिकतर एड्स के मरीजों को सर्दी, जुकाम या विषाणु बुखार हो जाता है पर इससे एड्स होने का पता नहीं लगाया जा सकता। जब वायरस का संक्रमण शरीर में अधिक हो जाता है, उस समय बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं। एड्स के लक्षण दिखने में आठ से दस साल का समय भी लग सकता है।  ऐसे व्यक्ति भी एड्स फैला सकते हैं।
क्या हैं लक्षण-
डाक्टर बताते हैं कि एड्स के लक्षणों में वजन का कम होना,लगातार खांसी बने रहना, बार-बार जुकाम का होना, बुखार, सिरदर्द, थकान, शरीर पर निशान बनना, हैजा,भोजन से अरुचि,लसीकाओं में  सूजन जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं। एचआईवी की उपस्थिति का पता लगाने हेतु एलिसा टेस्ट किया जाता है।
 पीडि़त के साथ खाने-पीने से, बर्तनों की साझीदारी से,हाथ मिलाने या गले मिलने से,एक ही टायलेट का प्रयोग करने से,मच्छर या अन्य कीड़ों के काटने से,पशुओं के काटने से,खांसी या छींकों से यह रोग नहीं फैलता।
कनीना क्षेत्र में हैं एक दर्जन एड्स पोजिटिव-
डा. बताते हैं कि कनीना क्षेत्र में करीब एक दर्जन एड्स पाजिटिव व्यक्ति हैं जिनमें अभी एड्स नहीं है। इनके लिए रेवाड़ी एवं रोहतक जैसे केंद्रों पर एआरटी सेंटर बनाये गये हैं। जहां ये दवा ले सकते हैं।
एड्स वैक्सीन दिवस-
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस  जिसे एचआईवी वैक्सीन जागरूकता दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन हजारों स्वयंसेवकों, समुदाय के सदस्यों, स्वास्थ्य पेशेवरों, समर्थकों और वैज्ञानिकों को स्वीकार करते हैं और धन्यवाद देते हैं जो एक सुरक्षित और प्रभावी एड्स वैक्सीन खोजने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
 पहला विश्व एड्स टीका दिवस 18 मई 1998 को क्लिंटन के भाषण की वर्षगांठ मनाने के लिए मनाया गया था और यह परंपरा आज भी जारी है। प्रत्येक वर्ष दुनिया भर के समुदाय एड्स के टीके के लिए जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी की रोकथाम और एड्स के टीके के लिए अनुसंधान के बारे में शिक्षित करने और उन तरीकों पर ध्यान देने के लिए विश्व एड्स वैक्सीन दिवस पर कई तरह की गतिविधियां आयोजित करते हैं।
लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयास।
एड्स का उपचार-
डा. जितेंद्र मोरवाल बताते हैं कि एंटी रेट्रोवाईरल थेरपी दवाईयों का उपयोग किया जाता है। इन दवाइयों का मुख्य उद्देश्य एचआईवी के प्रभाव को काम करना, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना और अवसरवादी रोगों को ठीक करना होता है।  पीडि़त साथी या व्यक्ति के साथ यौन सम्बन्ध स्थापित नहीं करना चाहिए, खून को अच्छी तरह जांच कर ही उसे चढ़ाना चाहिए। उपयोग की हुई सुइयों या इंजेक्शन का प्रयोग नहीं करना चाहिए, दाढ़ी बनवाते समय हमेशा नाई से नया ब्लेड उपयोग करना चाहिये।
फोटो कैप्शन: डा. जितेंद्र मोरवाल


कन्या पूजन पर सम्मानित किया
-अतरलाल ने सिहोर में किया सम्मान
***************************************************
******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव सिहोर में मा.नौबत सिंह के परिवार में कन्या जन्म पर कुआं पूजन कर खुशियां मनाई गई। अतरलाल एडवोकेट ने नवजात कन्या वर्णिका की माता मोनिका और पिता मनीष यादव को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि परिवार ने कन्या वर्णिका का कुआं पूजन कर समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य किया है। इससे समाज में बेटियों के गिरते लिंगानुपात में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर परदादा नौबत सिंह, परदादी चंद्रो देवी, दादा ज्ञानेंद्र पटवारी, दादी कृष्णा देवी, सूबे सिंह प्रधान, मदनलाल शास्त्री, कप्तान बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र नंबरदार, रणवीर नंबरदार, जितेंद्र एडवोकेट सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01:  कुआं पूजन के अवसर पर नवजात कन्या के परिजनों को सम्मानित करते हुए



पुलिस ने नाके बंदी कर पकड़ी अवैध शराब, मौके पर किया गिरफ्तार
***************************************************
******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
  पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी वाहन से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को शनिवार की शाम को सूचना मिली कि चेलावास वासी जगबीर उर्फ झब्बू अपने निजी वाहन में अवैध शराब लेकर जा रहा है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नाके बंदी लगा दी और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 4 पेटी देशी शराब ,एक कट्टे में 4 शराब की बोतल,30 पव्वा , 08 अध्धा देशी शराब बरामद हुई है। जो एक निजी कार से ले जा रहा था। पुलिस ने कार सहित अवैध देशी शराब को पकड़ लिया।



व्यक्ति पर चाकू से वार कर किया जानलेवा हमला
-एक के विरुद्ध मामला दर्ज
*****************





**********************************
******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में एक व्यक्ति पर चाकू से वार कर जान से मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कनीना के वार्ड नंबर 06 वासी पवन कुमार ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले अशोक कनीना के साथ मिलकर जूस की दुकान खोली थी। लेकिन अब बीते कुछ दिनों से दुकान छोड़ दी थी। पीडि़त ने बताया कि 06 मई को उसके पास अशोक का फोन आया और उसे दुकान पर बुलाया । जब वह दुकान पर गया तो उसके साथ बहस बाजी की और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया जिस से हाथ और नाक पर चोट लगी। उसके बाद पीडि़त अस्पताल में पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर नारनौल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाही शुरू कर दी।



No comments: