Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, May 6, 2020

संसनवटी रोग-प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है-डा शशी मोरवाल

************************
**************************************
कनीना। आयुष मंत्रालय द्वारा जारी रोग-प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने के लिए संसमन वटी के किट बाट कर लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बता कर जागरूक किया।
 आयुष विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर शशी मोरवाल ने आज स्थानीय कस्बा कनीना में बस स्टैंड, अनाज मंडी, रेलवे रोड़, बिजली विभाग व अन्य मार्केट में आयुष विभाग द्वारा जारी रोग प्रतिरोध क्षमता के लिए संसमन वटी किट वितरित किए।
इस अवसर पर बोलते हुए डा मोरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार  पिछले पांच दिन से उनकी समूची टीम कस्बे में विभिन्न स्थानों पर उक्त किट देकर लोगों को कोरोना नामक महामारी को लेकर बचाव के प्रति जागरूक अभियान चलाया हुआ है।
 टीम में डा पूजा, महेन्द्र कुमार डिस्पेंसर, विनोद कुमार डिस्पेंसर आदि द्वारा लोगों को उनके नीजि स्थानों पर जाकर उक्त किट उपलब्ध कराए गए है ताकि देश व प्रदेश के लोग इस महामारी से बच सके। वही टीम की सदस्या डाक्टर पूजा ने भी लोगों को कहा कि इस महामारी से बचने के लिए रोजाना संसमन वटी की एक टेबलेट सुबह और एक सांय गर्म पानी के साथ लेनी चाहिए तथा आए दिन दूध में हल्दी डालकर पीना चाहिए। दाल चीनी, अदरक का काढ़ा बना कर पीना चाहिए तथा खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए तथा अपने घरों में रह कर शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ा कर इस महामारी से अपने तथा अपने परिवार को बचाना चाहिए। वही डा शशी मोरवाल ने यह भी बताया कि इस जागरूक अभियान में लगभग आज पांच सौ किट लोगों को बाट कर कोरोना से बचने के उपाय भी बताए हैं।
फोटो कैप्शन 1: कोरोना से बचने के लिए संसमन वटी बाटते हुए डा शशी मोरवाल।

श्याम मित्र मंडल ने दिए 41 हजार रुपये दान 
*****************************
*************************************
कनीना। श्याम मित्र मंडल कनीना ने नगर पालिका प्रशासन को जरूरतमंद एमनीएवं असहाय जनों की निशुल्क व्यवस्था के लिए 41000 रुपये दिए है। विस्तत जानकारी देते हुए समाजसेवी सचिन कुमार ने बताया कि इससे पहले भी 1000 मास्क निशुल्क वितरित कर चुका है। साथ में 21 दिन तक लगातार निस्सहाय जन की निशुल्क भोजन व्यवस्था भी कर चुका है।

गेहूं की खरीद नहीं हुई

*************************
********************************
 कनीना। कनीना एवं इसके तहत तीन खरीद केंद्रों पर बुधवार को कोई गेहूं की खरीद नहीं हुई जबकि सरसों की खरीद जारी है। कनीना में 72 किसानों ने 1898 क्विंटल, सेहलंग में 44 किसानों ने 1180 क्विंटल,करीरा के 50 किसानों ने 1400 क्विंटल वहीं दौंगड़ा अहीर में  52 किसानों ने 12 30 क्विंटल सरसों बेची है। हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि सरसों की खरीद लगातार जारी है।

 कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं सतीश जेलदार

*******************************
***********************************
 कनीना। कनीना पालिका के प्रधान सतीश जेलदार कोरोना महायोद्धा के रूप में उभर कर सामने आए हैं जिन्होंने 25 मार्च से लगातार प्रतिदिन 2000 लोगों को
खाना खिलवाया है। बाहर के लोगों के खाने, ठहराने की अहम भूमिका अदा की है। जहां पालिका के सभी पार्षदों ने अपने दो-दो माह का पारिश्रमिक खाने के लिए दिया वही गांवों से तथा कनीना के लोगों ने जमकर दान दिया जिसके चलते यहां ठहरने खाने-पीने की समुचित व्यवस्था बाहर के लोगों के लिए बन पाई है जो अभी तक जारी है। इसमें सबसे अहम भूमिका सतीश जेलदार की रही है। उन्होंने छह बार कनीना को सैनिटाइज करवाया तीन बार फोगिंग करवाई, तीन बार मास्क वितरित करवाए,सैनिटाइजर दिए तथा हाथ में पहनने के लिए दस्तानों का वितरण भी करवाया।
यही नहीं उन्होंने पालिका में कार्यरत कर्मियों के लिए जूते, सॉक्स, सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने, जैकेट आदि भी उपलब्ध करवाई ताकि कनीना को साफ सुथरा रख सके। उनके कार्य की पूरे राज्य और सीएम कार्यालय तक सराहना की गई है जिसके चलते वे एक कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं।
उनका कहना है कि भविष्य में भी वे यह प्रकार के खाने का प्रबंध रखेंगे जब तक प्रशासन,कनीना  और कनीना के आसपास के लोगों का सहयोग जारी रहेगा। कनीना में जहां कहने को  दो शेल्टर होम थे किंतु मुख्य सेंटर होम कनीना पालिका के समक्ष था जिसमें कहने को 52 लोग ठहरते थे किंतु दो हजार लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा था जिसके पीछे भी उन्हीं का अहम योगदान था।
पालिका प्रधान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर खाने की व्यवस्था करवा रखी है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी बाहर के लोगों को खाना खिलाते रहे हैं जिनमें राजाराम सचिव, पूर्व पालिका प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पालिका उपप्रधान अशोक ठेकेदार, महेंद्र सिंह हलवाई, पोंडा हलवाई तथा ठेकेदार ओमप्रकाश लेखाकार शिवचरण शमा ,केशव सहित सभी ने अहम भूमिका निभाई और कनीना कस्बे को पूरे हरियाणा भर में एक नंबर पर लाकर सिद्ध कर दिया कि सतीश जेलदार की अध्यक्षता में सभी कार्य सही सुचारू रूप से चल सकते हैं।
फोटो कैप्शन : सतीश जेलदार।

1400 बिहार के लोग आकर ठहर गए हैं कनीना में
-गुरुवार तक इनकी बिहार के लिए होगी रवानगी

*********************************
********************************
कनीना। बिहार के लिए जाने वाले श्रमिकों की लगभग तैयारी हो गई है। उनकी मेडिकल फिटनेस भी हो चुकी है। वहीं अब उनको रेवाड़ी ट्रेन में बैठाए जाने के लिए कनीना के तीन विभिन्न स्थानों पर ठहराया गया है। गुरुवार तक इनके प्रदेश में इनकी रवानगी निश्चित है। अब तक 6730 लोगों को फिटनेस सर्टिफिकेट्स दे दिए गए हैं।
 मिली जानकारी अनुसार कनीना कालेज में 511 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में 551 तथा आरएस वाटिका में 348 लोगों को ठहराया गया है। ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों से संबंध रखते हैं। विभिन्न गांव से लाकर र्कनीना में ठहराया गया है। दिनभर विभिन्न गांवों से विभिन्न साधनों द्वारा कनीना में लाकर ठहराया गया है। तत्पश्चात इनको रेवाड़ी तक विभिन्न साधनों द्वारा पहुंचाया जाएगा और गुरुवार तक इनकी रवानगी निश्चित है।
उधार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि इन लोगों के लिए खाने ठहरने, सैनिटाइज करने के अतिरिक्त समस्त सावधानियां बरती गई है। जहां तीन अलग-अलग नोडल अधिकारी हरिओम भारद्वाज, रमन शास्त्री तथा अमित कुमार नायब तहसीलदार नियुक्त किए गए हैं। तीनों से मिली जानकारी अनुसार इनको सैनिटाइज करवाया हाथों को धुलवाया जा रहा है तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करवाया जा रहा है। विभिन्न गांव में ये लोग उठा रहे थे। अब इनको यहां बुलाया गया है ताकि अब इनको विभिन्न साधनों द्वारा रेवाड़ी तक पहुंचाया जाएगा। रेवाड़ी से ट्रेन द्वाराइनको बिहार के विभिन्न जिलों में पहुंचाया जाएगा।
उधर कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समक्ष नगरपालिका तथा विभिन्न स्थानों पर इनके खाने की व्यवस्था की गई है। इनको खाना खिलाने, सोने के लिए गद्दों की व्यवस्था तथा हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। यह लोग अपने अपने सामान सहित घर जाने को तैयार बैठे हैं। उधर क्षेत्र के भारी संख्या में मध्यप्रदेश के लोगों को अटेली पहुंचाया गया है। अटेली से उन्हें ट्रेन से मध्य प्रदेश में ले जाया जाएगा। अभी उत्तर प्रदेश के लोगों के जाने की व्यवस्था भी की जानी है। जल्दी उनके जाने की व्यवस्था भी कर दी जाएगी।
कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रमन शास्त्री अमरजीत सिंह तथा विभिन्न शिक्षक सूची बनाते हुए देखे गए ताकि इनको विधि विधान से प्रस्थान करवाया जा सके।
 फोटो कैप्शन 2 व 3: श्रमिकों की सूची बनाते हुए तथा ठहरे हुए लोग।

दो दिनों में हुआ 820 श्रमिकों को दी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
-उनके प्रदेश में भेजे जाने की तैयारी 

********************************
***************************************
 कनीना। कनीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डा विनय कुमार की अध्यक्षता में कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो टीमों द्वारा श्रमिकों का मेडिकल चेक अप किया गया। दोनों टीमों ने दो दिनों में 820 श्रमिकों का मेडिकल किया। उन्हें उनके प्रदेश भेजा जाना है।
    मिली जानकारी अनुसार डॉ विनय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में लखपत सिंह एवं शर्मिला स्टाफ नर्स की एक टीम ने करीब 400 श्रमिकों का मेडिकल किया जबकि शीशराम एचआई, राजेश कुमार एमपीएचडब्ल्यू, रणबीर सिंह एडस काउंसलर, राजबीर सिंह  एमपीएचडब्ल्यू ने मिलकर ने 400 लोगों का मेडिकल किया। कुल 820 श्रमिकों का मेडिकल किया गया।
 उल्लेखनीय है कि 5910 लोगों का पहले ही मेडिकल हो चुका है। 820 लोगों बुधवार तक मेडिकल हो गया है। अब सरकार की हिदायतों के अनुसार उन्हें उनके प्रदेश में भेजा जाएगा।
फोटो कैप्शन 4: श्रमिकों का मेडिकल करते हुए डॉक्टरों की टीम।

संसनवटी रोग-प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है-डा शशी मोरवाल

******************************
**********************************
कनीना। आयुष मंत्रालय द्वारा जारी रोग-प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने के लिए संसमन वटी के किट बाट कर लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बता कर जागरूक किया।
 आयुष विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर शशी मोरवाल ने आज स्थानीय कस्बा कनीना में बस स्टैंड, अनाज मंडी, रेलवे रोड़, बिजली विभाग व अन्य मार्केट में आयुष विभाग द्वारा जारी रोग प्रतिरोध क्षमता के लिए संसमन वटी किट वितरित किए।
इस अवसर पर बोलते हुए डा मोरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार  पिछले पांच दिन से उनकी समूची टीम कस्बे में विभिन्न स्थानों पर उक्त किट देकर लोगों को कोरोना नामक महामारी को लेकर बचाव के प्रति जागरूक अभियान चलाया हुआ है।
 टीम में डा पूजा, महेन्द्र कुमार डिस्पेंसर, विनोद कुमार डिस्पेंसर आदि द्वारा लोगों को उनके नीजि स्थानों पर जाकर उक्त किट उपलब्ध कराए गए है ताकि देश व प्रदेश के लोग इस महामारी से बच सके। वही टीम की सदस्या डाक्टर पूजा ने भी लोगों को कहा कि इस महामारी से बचने के लिए रोजाना संसमन वटी की एक टेबलेट सुबह और एक सांय गर्म पानी के साथ लेनी चाहिए तथा आए दिन दूध में हल्दी डालकर पीना चाहिए। दाल चीनी, अदरक का काढ़ा बना कर पीना चाहिए तथा खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए तथा अपने घरों में रह कर शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ा कर इस महामारी से अपने तथा अपने परिवार को बचाना चाहिए। वही डा शशी मोरवाल ने यह भी बताया कि इस जागरूक अभियान में लगभग आज पांच सौ किट लोगों को बाट कर कोरोना से बचने के उपाय भी बताए हैं।
फोटो कैप्शन 1: कोरोना से बचने के लिए संसमन वटी बाटते हुए डा शशी मोरवाल।

Tuesday, May 5, 2020

25 सैंपल लिए मौके पर ही रिपोर्ट आई
*********************************
************************************
*********************************
 कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में नारनौल की कोविड-19 मोबाइल टीम कोरोना सैंपल लेने और जांच के लिए पहुंची। किट विधि से मौके पर ही टीम ने जांच की। इस मौके पर 10 सैंपल स्वैप के लिए सहित 25 सैंपल रेपिड लिए गए। सभी की रिपोर्ट मौके पर ही नेगेटिव आई।
 इस मौके पर डॉ कनीना धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक कनीना नागरिक अस्पताल से 125 सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनकी शहरी की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। महज 10 सैंपल सेट के लिए जो आज लिए है। मंगलवार को लिए है उनका रिजल्ट आना बाकी है जल्द ही उनकी रिपोर्ट आ जाएगी।
  डा धर्मेंद्र ने बताया कि हेल्थ कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पत्रकार, प्रशासनिक विभाग, सब्जी विक्रेता, बिग बाजार,पुलिस आदि के लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें एसएचओ ने विकास कुमार ने भी स्वयं अपना सैंपल दिया है वहीं ऐसे एसएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र का भी सैंपल दिया है। अब यह रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि नाकाबंदी पर काम करने वाले पुलिस के अधिकारी/पत्रकार/स्वास्थ्य कर्मी/ प्रशासनिक विभाग के भक्ति ज्यादा जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसलिए उनकी उनके सैंपल लेकर मौके पर ही रिपोर्ट बताई गई जो सभी की नेगेटिव आई।
फोटो कैप्शन 3: मोबाइल टीम सैंपल लेते हुए

सूखा भोजन वितरित

****************************
*****************************************
कनीना। एक मंच एक आवाज की तरफ से गांव ककराला में गाडिय़ा लोहार जाति के लोगों को सूखा भोजन वितरित किया गया।
 इस अवसर पर एक मंच एक आवाज के संयोजक सनोज भोजावास ने बताया कि उनकी संस्था लगातार लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। इस अवसर पर सनोज आवास ने बताया कि उनकी संस्था लोगों को आटा, दाल, चावल, नमक आदि जरूरी चीजों की सप्लाई गरीब लोगों तक पहुंचा रही है और आगे भी जारी रखेंगे। इस संस्था ने आज ककराला और ढाणा गांव में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की।

306 किसानों से 7736 क्विंटल सरसों खरीदी
 -गेहूं महज 34 किसानों ने 1550 क्विंटल बेचा

*************************************
**************************************
कनीना। कनीना अनाज मंडी तथा इसके तहत तीन खरीद केंद्रों पर मंगलवार को भी सरसों एवं गेहूं की खरीद जारी रही। जहां गेहूं की आवक कम है इसलिए 34 किसानों से 1550 क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया वहीं सरसों की त्वरित आवक जारी है। 306 किसानों ने 6990 क्विंटल सरसों हैफेड द्वारा खरीदी गई। बारदाने का कोई अभाव नहीं है वही मजदूर त्वरित गति से पैकिंग का कार्य कर रहे हैं। उठान भी तेजी से चल रहा है। कनीना हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि कनीना के 130 किसानों ने 3210 क्विंटल तो दौंगड़ा में 62 किसानों ने 1572 क्विंटल सरसों बेची। सेहलंग में 82 किसानों ने 2425 और करीरा में 32 किसानों ने 529 क्विंटल सरसों बेची है।

कनीना की मार्केट खुली जिला उपायुक्त के आदेशों की होगी पालना 

*******************************
**********************************
कनीना। कनीना में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सभी दुकानें  मंगलवार से खुल गई हैं। अब तक दुकान खोले जाने का कोई निर्णय नहीं हो पाया था लेकिन जिला उपायुक्त के दुकान खोलने के निर्देशों का पालन करते हुए आखिरकार कनीना कस्बे की सभी दुकानें खुल गई हैं।
सुबह से ही दुकानदार अपनी दुकान खोले जाने के लिए उतावले थे लेकिन दुकानें नहीं खुल पाई तो कस्बा कनीना के सतीश कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार और रूप आदि विभिन्न दुकानदारों का एक दल एसडीएम कनीना रणवीर सिंह से मिला। एसडीएम ने उन्हें जिला उपायुक्त नारनौल के आदेशों और दायित्वों का पालन करते हुए दुकान खोले जाने की हिदायत दी। लेकिन साथ में शर्त रखी कि नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। दुकानदारों ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि वे समस्त हिदायतों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे तत्पश्चात दुकानें खुल गई।
 आज लंबे समय के बाद दुकानदार दुकानों की सफाई करते नजर आए तथा खुश नजर आए। आज दुकान खोलने के बाद ग्राहकों की संख्या निश्चित रूप से कम रही हो लेकिन आने वाले समय में ग्राहकों की संख्या बढऩे की उम्मीद है। साथ में इससे रोग फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि इस प्रकार भीड़ बढऩे से किसी प्रकार के रोग फैलने की संभावना बढ़ सकती है।

लॉकडाउन में बच्चे आनलाइन गृहकार्य पूरा करने में रहते हैं व्यस्त

******************************
***********************************
कनीना। कोरोनावायरस महामारी को दूर करने के लिए पूरे देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी है। इस दौरान सभी लोग इस बीमारी से बचाव के लिए अपने अपने घरों में कैद है।
  सभी शिक्षक संस्थान भी पूरी तरह बंद है। सभी शिक्षण संस्थानों द्वारा अपने अपने स्तर पर विद्यार्थियों को आनलाइन गृहकार्य दिया जा रहा है ताकि बच्चे पढ़ाई से पूरी तरह विमुख न हो और उनका ध्यान पढ़ाई में लगा रहे तथा पाठ्यक्रम का कुछ अंश पूरा हो जाए।
उनके माता पिता भी आनलाइन गृहकार्य देने के बाद अपने बच्चों को भी आनलाइन गृहकार्य पूरा करवाने  में सहायता करते हैं।
फोटो कैप्शन 4:आनलाइन शिक्षण कार्य पूरा करते विद्यार्थी।

25 सैंपल लिए मौके पर ही रिपोर्ट आई

**********************************
***********************************
 कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में नारनौल की कोविड-19 मोबाइल टीम कोरोना सैंपल लेने और जांच के लिए पहुंची। किट विधि से मौके पर ही टीम ने जांच की। इस मौके पर 10 सैंपल स्वैप के लिए सहित 25 सैंपल रेपिड लिए गए। सभी की रिपोर्ट मौके पर ही नेगेटिव आई।
 इस मौके पर डॉ कनीना धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक कनीना नागरिक अस्पताल से 125 सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनकी शहरी की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। महज 10 सैंपल सेट के लिए जो आज लिए है। मंगलवार को लिए है उनका रिजल्ट आना बाकी है जल्द ही उनकी रिपोर्ट आ जाएगी।
  डा धर्मेंद्र ने बताया कि हेल्थ कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पत्रकार, प्रशासनिक विभाग, सब्जी विक्रेता, बिग बाजार,पुलिस आदि के लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें एसएचओ ने विकास कुमार ने भी स्वयं अपना सैंपल दिया है वहीं ऐसे एसएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र का भी सैंपल दिया है। अब यह रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि नाकाबंदी पर काम करने वाले पुलिस के अधिकारी/पत्रकार/स्वास्थ्य कर्मी/ प्रशासनिक विभाग के भक्ति ज्यादा जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसलिए उनकी उनके सैंपल लेकर मौके पर ही रिपोर्ट बताई गई जो सभी की नेगेटिव आई।
फोटो कैप्शन 3: मोबाइल टीम सैंपल लेते हुए

बाहर के लोगों को खिलाया खाना

***************************
****************************
कनीना। कनीना की नगर पालिका में विगत लंबे अरसे से बाहर के लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। मंगलवार को जहां 500 लोगों का मेडिकल होने की वजह से भोजन करने वालों की संख्या बए़ गई और 1200 लोगों ने सुबह की पारी में में खाना खिलाया। सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने बताया कि जब तक सरकार चाहेगी, कस्बा वासियों का सहयोग मिलेगा तब तक खाना खिलाते रहेंगे।
 
कनीना की मार्केट खुली जिला उपायुक्त के आदेशों की होगी पालना
***********************
*********************************** 
 कनीना। कनीना में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सभी दुकानें  मंगलवार से खुल गई हैं। अब तक दुकान खोले जाने का कोई निर्णय नहीं हो पाया था लेकिन जिला उपायुक्त के दुकान खोलने के निर्देशों का पालन करते हुए आखिरकार कनीना कस्बे की सभी दुकानें खुल गई हैं।
सुबह से ही दुकानदार अपनी दुकान खोले जाने के लिए उतावले थे लेकिन दुकानें नहीं खुल पाई तो कस्बा कनीना के सतीश कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार और रूप आदि विभिन्न दुकानदारों का एक दल एसडीएम कनीना रणवीर सिंह से मिला। एसडीएम ने उन्हें जिला उपायुक्त नारनौल के आदेशों और दायित्वों का पालन करते हुए दुकान खोले जाने की हिदायत दी। लेकिन साथ में शर्त रखी कि नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। दुकानदारों ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि वे समस्त हिदायतों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे तत्पश्चात दुकानें खुल गई।
 आज लंबे समय के बाद दुकानदार दुकानों की सफाई करते नजर आए तथा खुश नजर आए। आज दुकान खोलने के बाद ग्राहकों की संख्या निश्चित रूप से कम रही हो लेकिन आने वाले समय में ग्राहकों की संख्या बढऩे की उम्मीद है। साथ में इससे रोग फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि इस प्रकार भीड़ बढऩे से किसी प्रकार के रोग फैलने की संभावना बढ़ सकती है।

लॉकडाउन में बच्चे आनलाइन गृहकार्य पूरा करने में रहते हैं व्यस्त

************************
*******************************
कनीना। कोरोनावायरस महामारी को दूर करने के लिए पूरे देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी है। इस दौरान सभी लोग इस बीमारी से बचाव के लिए अपने अपने घरों में कैद है।
  सभी शिक्षक संस्थान भी पूरी तरह बंद है। सभी शिक्षण संस्थानों द्वारा अपने अपने स्तर पर विद्यार्थियों को आनलाइन गृहकार्य दिया जा रहा है ताकि बच्चे पढ़ाई से पूरी तरह विमुख न हो और उनका ध्यान पढ़ाई में लगा रहे तथा पाठ्यक्रम का कुछ अंश पूरा हो जाए।
उनके माता पिता भी आनलाइन गृहकार्य देने के बाद अपने बच्चों को भी आनलाइन गृहकार्य पूरा करवाने  में सहायता करते हैं।
फोटो कैप्शन 4:आनलाइन शिक्षण कार्य पूरा करते विद्यार्थी।

बाहर के लोगों को खिलाया खाना 

******************************
**********************************
कनीना। कनीना की नगर पालिका में विगत लंबे अरसे से बाहर के लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। मंगलवार को जहां 500 लोगों का मेडिकल होने की वजह से भोजन करने वालों की संख्या बए़ गई और 1200 लोगों ने सुबह की पारी में में खाना खिलाया। सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने बताया कि जब तक सरकार चाहेगी, कस्बा वासियों का सहयोग मिलेगा तब तक खाना खिलाते रहेंगे।

480 श्रमिकों का किया मेडिकल
चेक अप
-उनके प्रदेश भेजे जाने की तैयारी 

******************************
***************************************
 कनीना। कनीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डा विनय कुमार की अध्यक्षता में कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो टीमों द्वारा श्रमिकों का मेडिकल चेक अप किया गया। दोनों टीमों ने करीब 480 श्रमिकों का मेडिकल किया। उन्हें उनके प्रदेश भेजा जाना है। बुधवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। 
    मिली जानकारी अनुसार डॉ विनय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में लखपत सिंह एवं शर्मिला स्टाफ नर्स की एक टीम ने 231 श्रमिकों का मेडिकल किया जबकि शीशराम एचआई, राजेश कुमार एमपीएचडब्ल्यू, रणबीर सिंह एडस काउंसलर, राजबीर सिंह  एमपीएचडब्ल्यू ने मिलकर ने 247 लोगों का मेडिकल किया। कुल 820 श्रमिकों का मेडिकल किया जाना है।
 उल्लेखनीय है कि 5910 लोगों का पहले ही मेडिकल हो चुका है। 820 लोगों की सूची बाकी है। इनका मेडिकल होना है जिनमें से 480 के करीब लोगों का मंगलवार को मेडिकल हो चुका है शेष का बुधवार को पूर्ण किया जाएगा। तत्पश्चात सरकार की हिदायतों के अनुसार उन्हें उनके प्रदेश में भेजा जाएगा।
फोटो कैप्शन एक: श्रमिकों का मेडिकल करते हुए डॉक्टरों की टीम।

जवाहर नवोदय विद्यालय के 20 बच्चे विजयनगर के लिए रवाना 

********************************

**********************************
 कनीना। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में माइग्रेटेड 20 विद्यार्थी आखिरकार एक साल पूरा करके, अपना शिक्षण कार्य पूर्ण कर वापिस अपने गृह जिले विजयनगर के लिए मंगलवार को रवाना हो गए। प्राचार्य सुरेश कुमार सहित उपस्थित स्टाफ ने उन्हें विदाई दी।
   प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि 20 माइग्रेटेड विद्यार्थी तथा दो एस्कॉर्ट (संरक्षक)उनके साथ विद्यार्थियों को उनके गृह जिले के लिए रवाना हुए। सरकारी हिदायतों के अनुसार विद्यार्थी नौवीं कक्षा में दूसरे राज्यों से यहां पढऩे के लिए तथा यहां की संस्कृति को सीखने के लिए एक वर्ष के लिए आते हैं। इनका एक वर्ष 31 मार्च को पूरा हो गया था किंतु लॉकडाउन की वजह से ये वापस नहीं जा सके। बार-बार उच्च अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात विधिवत रूप से लाकडाउन के नियमों का पालन और ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करते हुए उन्हें किराए की निजी बस में रवाना किया।  यह बस उन्हें मध्यप्रदेश के मांडला में छोड़ेगी जहां विजयनगर से एक अन्य बस उन्हें उनके गृह जिले में पहुंचाएगी।
 रवानगी से पूर्व बस को सेनिटाइज किया गया तथा दूर-दूर विद्यार्थियों को बिठाकर उन्हें विदा किया गया। विदा होते विद्यार्थियों की आंखों में आंसू थे। पूरा एक साल यहां शिक्षा प्राप्त करके वापिस अपने गृह जिले में चले गए हैं। इस अवसर पर उनको विदा करने वालों में प्राचार्य पत्नी कविता कविता, डा सुनील वत्स,योगेंद्र सिंह, प्रमिला यादव, राज कुमार, अशोक कुमार, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन दो: नवोदय के विद्यार्थी बस में रवानगी से पूर्व।

Monday, May 4, 2020

अब दुकान खुलेंगी प्रात: 9 से शाम 4 बजे तक 

*********************************
***********************************
*******************************
-अंतिम निर्णय मंगलवार को 
******************************
 कनीना। कनीना एसडीएम कार्यालय में विभिन्न अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम रणवीर सिंह ने की। बैठक में मुख्य मुद्दा दुकान खोले जाने का था जिस पर सभी की सहमति से तथा भारत सरकार के एमएचए के आदेशानुसार दुकानों को प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक खोले जाने पर निर्णय लिया गया लेकिन दुकानें किस प्रकार ओड या इवेन अपनाया जाए या अन्य कोई तरीका अपनाया जाए इस पर मंगलवार को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। परंतु यह निश्चित हो गया कि बुधवार से दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रवासी लोगों के 6000 का रजिस्ट्रेशन एवं मेडिकल हो चुका है लेकिन अभी तक करीब 820 लोग बिना रजिस्ट्रेशन एवं बिना मेडिकल के बचे है।  कनीना क्षेत्र के इन श्रमिको का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है तथा उनकी मेडिकल भी करवाया जाएगा। तत्पश्चात उनको उनके प्रदेश में भेजने की सरकार की हिदायतों अनुसार प्रबंध किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि दूसरे प्रांतों से आने वाले लोगों के लिए गांव में स्थित स्कूलों में क्वारेंटाइन किया जाए चाहे वो कोई भी अधिकारी या कर्मचारी या अन्य श्रमिक हो उसे उस गांव के स्कूल में ही रखा जाएगा।
बैठक में यह भी अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर डीएसपी साधुराम बिश्नोई, सचिव नगरपालिका राजाराम, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी युद्धवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अभय राम यादव, पार्षद मुकेश रॉकी, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल सहित विभिन्न जन मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि दुकान खोले जाने को लेकर के सोमवार दिन भर दुकानदार दुकानों के सामने बैठे रहे तथा किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाने के कारण वापिस घर चले गए थे। कुछ दुकानदार एसडीएम से भी मिले थे। एसडीएम ने अंत में यह निर्णय लिया कि एक बैठक आयोजित की जाए जिसके चलते की बैठक आहूत की गई थी।
 फोटो कैप्शन 3: आयोजित बैठक का एक नजारा।

खराब मौसम को देखते हुए पीछे के बच्चे हुए किसानों की हो पाई खरीद 

********************************
************************
 कनीना। हैफेड द्वारा कनीना तथा इसके तहत तीन विभिन्न खरीद केंद्रों पर खराब मौसम को देखते हुए केवल पीछे से बचे हुए किसानों की खरीद हो पाई। सत्येंद्र यादवहैफेड मैनेजर ने बताया कि कनीना के  39 किसानों की 1439 क्विंटल सरसों ही खरीदी गई। सेहलंग,करीरा, दौंगड़ा अहीर में कोई सरसों नहीं खरीदी गई जबकि गेहूं 75 किसानों ने 2500 क्विंटल बेचा।
फोटो कैप्शन 4: सरसों की खरीद करते अधिकारी।

820 दूसरे प्रदेशों के लोगों का होगा मेडिकल

*******************************
**************************************
कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल के 37 गांवो तथा सेहलंग सातुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गांवों के तहत करीब 5910 प्रवासियों का मेडिकल हो चुका है। सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के 20 विद्यार्थियों का मेडिकल किया गया वहीं अब मंगलवार से नगरपालिका कनीना में 820 लोगों का मेडिकल होगा तत्पश्चात ये अपने प्रदेशों में लौटने को तैयार हो जाएंगे। भविष्य में इन्हें अपने प्रदेश में जाना है।
 कनीना के एसएमओ डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न गांवों के सरपंचों के बुलावे पर उन्हें सभी गांव में जाकर के ठहरे हुए 5910 प्रवासियों का मेडिकल किया है। उन्होंने बताया कि कनीना उप नागरिक अस्पताल के तहत 37 गांव आते हैं जबकि सेहलंग अस्पताल के तहत भी कुछ गांव आते हैं। रिकॉर्ड अनुसार इन श्रमिकों की संख्या 5910 है किंतु आंकड़े 6000 को पार कर गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर सरपंचों ने बताए कम लेकिन हकीकत में ज्यादा लोग मिले हैं। ऐसे में सभी की मेडिकल हो चुका है। यह विभिन्न राज्यों बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा के 20 विद्यार्थियों का मेडिकल किया गया है जो आंध्र प्रदेश में जाएंगे जबकि मंगलवार से नगरपालिका कार्यालय में 820 ऐसे लोगों का मेडिकल किया जाएगा।
 उल्लेखनीय है कि कनीना और आसपास क्षेत्र में फसल कटाई शुरू होती है तब भारी संख्या में लोग आते हैं। ये लोग आ गए तत्पश्चात लाकडाउन के चलते वापस नहीं जा पाए। अब इनको घर की याद सताने लगी है। आखिरकार सरकार ने निर्णय लेते हुए उन्हें उनके राज्यों में भेजने का कदम उठाया है। भविष्य में इनको विभिन्न राज्यों में भेजा जाएगा।

लॉकडाउन में जनसेवा की है मुकेश रोकी ने 

*********************
************************
, कनीना। कनीना मंडी के  पार्षद मुकेश रॉकी ने न केवल लॅकडाउन में गरीब लोगों की हर प्रकार से किया है अपितु अपना सात माह का मानदेय भी लोगों के लिए खाने के प्रबंध में कर दिया है।
  मुकेश राकी लॉकडाउन के समय दिन-रात जुटे रहे और लोगों की सेवा करते देखे गए और पार्षदों ने मिलने वाला पारिश्रमिक भी कोरोना से लडऩे के लिए दान कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सात माह का बतौर पार्षद का मिलने वाला पारिश्रमिक 31500 भी लोगों के लिए खाने वास्ते दान कर दिया। वार्ड सात के पार्षद मुकेश रोकी लॉकडाउन के समय से ही जनसेवा में जुटे हुए हैं।  उन्होंने समय-समय पर मास्क एवं सेनिटाइजर आदि वितरित किए हैं वहीं लोगों को समय-समय पर कोरोना के प्रति  जागरूक करते रहे हैं ताकि रोग से बचा जा सके। उन्होंने कनीना-अटेली-महेंद्रगढ़ तिराहे पर भी लंबे समय तक दूसरे प्रदेशों गरीब लोगों के लिए खाने का निजी स्तर पर प्रबंध किया और सेवा की।
   एक सेवक के रूप में मुकेश पार्षद ह्वह्य श्री श्याम मित्र मंडल के सहयोग से जनसेवा के विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और जन सेवा की। उनका योगदान बेहतर रहा है।
फोटो केप्शन मुकेश राकी।

बारिश ने प्रभावित की कपास की बीजाई 

************************
***************************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में विगत दिनों से चल रही कपास की बिजाई रविवार को शाम चार एमएम बारिश होने के बाद प्रभावित हो गई है।
 बारिश होने से जहां बिजाई की गई खेतों में भी पपड़ी बनने के आसार बन गए हैं। इसलिए बिजाई का काम रोक दिया गया है। वहीं किसान एक दो रोज और इंतजार करेंगे। तत्पश्चात बिजाई के काम में लगेंगे। क्षेत्र के किसानों राम सिंह, बलजीत, अजीत कुमार आदि ने बताया कि बारिश होना कपास की बिजाई में बाधक बन गया है। उधर कनीना बीज विक्रेता कुलदीप बोहरा एवं बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बीजों में तेजी से बिक्री बढ़ी थी लेकिन बारिश होने के बाद अचानक बहुत कम हो गई है जिसके चलते लगता है कि अब लोग कुछ दिन और इंतजार करेंगे फिर बिक्री बढ़ेगी।

सड़क मार्ग पर तथा बैंकों में लगी भीड़ 

**************************
***************************************
 कनीना। जहां लोक डाउन में कुछ छूट देने के बाद सोमवार को सड़कों पर भारी संख्या में वाहन दिखाई दिए। कई दिनों तक वाहन घरों में खड़े रहने के पश्चात आखिरकार वाहन सड़कों पर उतर आए।
 जहां दुकानदार भी अपनी दुकानों के सामने बैठे दुकानें खुलने का इंतजार करते रहे वहीं बाद में उन्हें पता चला कि उनकी दुकानें अभी नहीं खोली जाएगी जिसके चलते दुकानदार मायूस बैठे नजर आए। दुकानों के बाहर सुबह सवेरे ही दुकान खोले जाने की संभावना से दुकानदार बैठे हुए थे।   

             उल्लेखनीय है कि रविवार से ही दिनभर पूछताछ जारी रही कि दुकानों की क्या हालात रहेगी? लेकिन स्थानीय प्रशासन ने दुकान खोले जाने के प्रति कोई संदेश नहीं दिया। तत्पश्चात सोमवार को दुकानदार दुकानों के बाहर मायूस बैठे देखे गए। कुछ दुकानदार तो अधिकारी से मिलने के लिए भी पहुंचे जिस पर कोई निर्णय लिए जाने की संभावना है। उधर एक बार फिर से बैंकों के बाहर जमावड़ा देखने को मिला भारी भीड़ वाहनों की भीड़ बैंकों के सामने देखी गई। लोग पैसे निकालने के लिए बैंक में तथा बाहर खड़े नजर आए। सभी बैंकों की शाखाओं के बाहर भीड़ लगी हुई थी, बेशक नियमों का पालन हो या न हो किंतु उन्हें तो बस अपने पैसे निकलवाने थे। ऐसे में हालात बिगडऩे के आसार बन गए हैं। एक तरफ जहां रविवार का अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहे पैसे की जरूरत थी इसलिए भीड़ अधिक देखने को मिली वहीं वाहन भी आवागमन शुरू होने से भारी भीड़ देखने को मिली।
 फोटो कैप्शन एक:  बैंक की शाखा के सामने खड़ी भीड़ और वाहन।

Sunday, May 3, 2020

किसान एक, कांटे 3 तोल अलग अलग

**************************
********************************
****************************** 
 कनीना। जब एक ही किसान के माल को तीन अलग-अलग कांटो पर तोला गया और तीनों कांटे अलग-अलग मात्रा दर्शाते हो तो ऐसे में किसान को दोषी ठहराया जाए या सरकार को या कांटे संचालक को?
 सबसे बड़ी समस्या उस वक्त आ पड़ी जब सेहलंग में सुनीता पत्नी रामचंद्र उच्चत निवासी की सरसों सरकारी बिक्री के लिए सेहलंग अनाज मंडी में सुनीता के पुत्र हरपाल के मार्फत अनाज मंडी में पहुंची। सरसों लेकर पहुंचे उन्होंने तीन कांटों पर इसका खाली तथा भरे हुए का वजन करवाया। गाड़ी सहित शिव धर्म कांटा सेेहलंग ने कल वजन 7910 किलो बताया जबकि खाली गाड़ी का वजन 3815 किलो बताते हुए शुद्ध माल का वजन 4095 किलो बताया है। तत्पश्चात हरपाल अपनी गाड़ी को तुलवाने के लिए श्रीराम धर्म कांटा सेहलंग पहुंचा जहां पर माल सहित गाड़ी का वजन 7880 किलो दिखाया जबकि खाली गाड़ी का वजन 3800 किलो दर्शाया गया। इस प्रकार 4080 किलो माल बताया है। तत्पश्चात किसान जयपाल धर्म कांटा सेहलंग पहुंचा जहां पर गाड़ी सहित वजन 7920 किलो दर्शाया गया जबकि खाली गाड़ी का वजन 3810 बताया। इस प्रकार शुद्ध वजन 4110 किलो दर्शाया गया है।
 किसान हरपाल ने बताया कि विगत दिनों वे अपना माल बेचने के लिए घर से तोलकर अनाज विक्रय केंद्र पहुंचा था तब उनके सामने बड़ी समस्या आई थी। तब भार में अंतर पाया गया था। यही वजह है कि इस बार उन्होंने अनाज मंडी में अपनी पैदावार बेचने से पहले तीन अलग-अलग धर्म कांटों पर तुलाई कारवाई और तीनों ही धर्म कांटे अलग-अलग मात्रा दर्शा रहे हैं। उन्होंने मंडी के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी है और इस संबंध में एसडीएम कनीना को एक शिकायत करके अपील करेगा कि किसानों के साथ हो रही इस प्रकार के व्यवहार के चलते या तो इन धर्म कांटा मालिकों पर कार्रवाई की जाए या किसानों के साथ कोई न्याय संगत बात की जाए। यही शिकायत कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार तक पहुंची उन्होंने कहा कि वे उच्च अधिकारी को शिकायत पहुंचा देंगे। शिकायत पर संज्ञान लेने का कार्य उच्च अधिकारियों का है।
फोटो कैप्शन एक दो एवं तीन-अलग अलग धर्मकांटों का वजन अलग अलग दर्शाती पर्चियां।
 
बारिश ने खरीद नहीं होने दी 
************************
*******************************
महज दो खरीद केंद्रों पर ही 2000 क्विंटल सरसों खरीदी
 कनीना। दोपहर पश्चात रविवार को बारिश के चलते सरसों खरीद कार्य लगभग ठप रहा। यही कारण है कि कनीना के तहत आने वाले खरीद केंद्र दोगड़ा आहीर और सेहलंग में कोई सरसों खरीद नहीं हो पाई। वहीं गेहूं का एक दाना भी नहीं खरीदा जा सका। हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि कनीना में 43 किसानों ने 1543 क्विंटल तो करीरा में 43 किसानों ने 547 क्विंटल सरसों बेची है।

आग लगने से सैकड़ों मन कड़वी जली

***************************
*************************
कनीना। कनीना खंड के गांव चेलावास में रविवार दोपहर अचानक कड़वी में आग लग गई। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी अनुसार राजवीर पुत्र शिवलाल की खेतों में सैकड़ों मन कड़वी पड़ी हुई थी। बणी के पास कुएं पर यह कड़बी इकट्ठी थी। अचानक इसमें आग लग गई। आसपास के लोग इकट्ठी हो गए। जेसीबी को बुलाया गया था ताकि कड़वी को खदेड़ दिया जाए। महेंद्रगढ़ से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। राकेश कुमार फायर अधिकारी ने आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया। जिसके चलते कुछ कड़बी भी जल गई तथा कुछ बच भी गई।
फोटो फोटो कैप्शन चार: आग बुझाते हुए फायर अधिकारी राकेश कुमार।

पुलिस ने काटे पांच चालान 

***************************
******************************
 कनीना। नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा घर से बाहर निकलने वाले लोगों के प्रति पुलिस सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में रविवार को 5 चालान विभिन्न लोगों के कांटे। एसआई गोविंद राम ने मंडी तिराहे तथा विभिन्न नाकों पर दौरा करके उन लोगों के चालान काटे जो घर से बाहर बिना किसी कारण इधर-उधर घूमते पाए गए और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने दिए 42 हजार रुपये 

*****************************
**********************************
कनीना। कनीना में बाहर से आए हुए लोगों के खाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। उनके खाने के लिए कनीना मेडिकल स्टोर एसोसिएशन ने 42 हजार रुपये कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार को दिए हैं ताकि इन लोगों के खाने का प्रबंध किया जा सके।

मजदूरों का अभाव किसान चिंतित 

******************************
***********************************
 कनीना। जहां कनीना अनाज मंडी में सरसों एवं गेहूं की खरीद जारी है वहीं किसानों के आड़े अनेकों समस्याएं आ रही है। एक ओर जहां बारिश आने पर बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है वहीं किसानों को अपने अन्न को ढकना पड़ता है। आढ़तियों को भी अपने माल को ढककर बचाना पड़ता है।
 उधर वेयर हाउस में अनाज को उतारा जाता है जहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। मिली जानकारी अनुसार मजदूरों की कमी के चलते गाडिय़ों की लंबी कतार वेयर हाउस के पास लग जाती है। उधर व्यापार मंडल कनीना के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल का कहना है कि जब तक मौसम खराब चलता है तब तक सरकार को खरीद रोक देनी चाहिए ताकि सारा माल मंडी से उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिया जाए। तत्पश्चात खरीद को सुचारू रूप से जारी रखा जाए।
इस संबंध में हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि मजदूरों की कमी के चलते समस्या बन जाती है। उन्होंने कहा कि जब बारिश आती है तो उस समय आदेश है कि पैदावार को सुरक्षित रखे वही किसानों की जिम्मेदारी बनती है कि रास्ते में अपने अन्न को ढक कर ले जाए ताकि बारिश आदि का क्रप्रभाव न पड़े। बहरहाल मौसम विभाग ने मौसम के खराब रहने की चेतावनी दे रखी है ऐसे में अनाज मंडी में अनाज को बचाकर रखना बहुत जरूरी है।
 फोटो कैप्शन 3:अनाज मंडी में ढका हुआ अनाज।

पुलिस एवं सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

****************************
************************************
कनीना। भोजावास में आज बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने गांव में पिछले दिनों से करोना बीमारी से बचने के लिए  सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों को सफाई कर्मियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम सब लोग अपने घरों के अंदर हैं तथा ये सभी लोग अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना घरों से बाहर देश को इस महामारी से बचाने में दिन रात अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इनका योगदान बहुत ही सराहनीय रहा है। जिस कारण जिला महेंद्रगढ़ आज ग्रीन जोन में है।
 इस अवसर पर सुरेश साहब ने बताया कि इस महामारी में प्रशासन का कार्य सराहनीय रहा है जिसमें महेन्द्रगढ़ के उपायुक्त जगदीश शर्मा व एसपी सुलोचना गजराज का बहुत धन्यवाद किया। कनीना थाना के एएसआई गोविंद सिंह व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल के अध्यक्ष के अलावा रजनीश, ऋषिराज, सुरेश साहब, संतलाल,विनोद एडवोकेट, मुकेश पंच, सरपंच प्रतिनिधि जय प्रकाश ,महाबीर सिंह, उर्मिला, डा अनिल पंच, सुभाष, पवन, बाबूलाल एक्स सरपंच, सत्यवान चौकीदार, ढिल्लू आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 1: पुलिस कर्मियों को सम्मानित करती बीइंग संस्था।

आसमान में छाए काले काले बादल, खूब धड़का किसानों का दिल 

***************************
******************************
कनीना। क्षेत्र में दोपहर पश्चात आसमान में काले बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके चलते किसानों के दिलों की धड़कन बढ़ गई। जहां अनाज मंडी में खरीद जारी है वहीं कनीना के अतिरिक्त तीन खरीद केंद्रों पर भी सरसों एवं गेहूं की खरीद जारी है। ऐसे में किसानों के दिल की धड़कन बढऩा स्वाभाविक है।
 किसान अभी भी खेतों में अनाज पैदावार ले रहे हैं। महज 10 प्रतिशत किसान ही अभी खेतों में पैदावार लेने में जुटे हैं बाकी अधिकांश किसानों ने अपनी पैदावार ले ली हैं।
किसानों रवि कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत सिंह ने बताया कि इस समय अगर बारिश होती है तो वे नुकसानदायक साबित होगी। उधर अनाज मंडी में भी तिरपालों का प्रबंध किया गया ताकि अनाज को बचाया जा सके। जहां किसान एवं आढ़ती परेशान नजर आए वहीं गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।
 फोटो कैप्शन दो: आसमान में छाए हुए काले बादल।

8600 रुपए कोरोना राहत कोष में भेजे 
************************

*******************************
कनीना। कनीना मंडी के लोगों ने 8600  रुपये प्रधानमंत्री को रोना केयर फंड में भेजे हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना मंडी के ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि सुरेंद्र कुमार ओम प्रकाश, ओमप्रकाश लिसानिया, हरिराम मित्तल, बजरंगलाल, रोहताश कुमार, जीवाराम, प्रेम कुमार सिंगला, विक्टर प्रसाद शर्मा और प्रेम कुमार ने अलग अलग राशि मिलकर इक_ी की है। इससे पहले भी कनीना मंडी के लोगों ने 64100 रुपये भेजे थे।

कारोनासे बचाव के तरीकें बताए

*************************
***********************************
कनीना। कोरोना भगाओ-देश बचाओ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत रेडक्रास समिति नारनौल की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में मास्क इत्यादि वितरित कर लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य किया गया।
रेडक्रास समिति के आजीवन सदस्य एवं एम्बुलेंस ब्रिगेड ऑफिसर डॉ छतर सिंह वर्मा ने गाँव कलवाड़ी, सिलारपुर तथा कटकई में गांव-चौपालों व सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों को कोरोना के प्रति सचेत किया तथा बगैर मास्क वाले लोगों को मास्क वितरित किए। कोरोना वायरस के  फैलाव को रोकने के उपायों पर चर्चा करते हुए डॉ वर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए वर्तमान हालात में हमें अपनी जीवन-शैली में बदलाव लाना होगा । अनाव्यशक रूप से घर से बाहर न निकलने, किसी अन्य व्यक्ति से बातें करते समय मुंह पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी हम कोरोना की शृंखला को तोड़ पाएंगे । गांव कलवाड़ी में सरपंच कर्ण सिंह व बाबू रतिपाल शर्मा, सिलारपुर में सरपंच संजय कुमार व प्रवक्ता देवेंद्र यादव तथा कटकई में सरपंच विजय सिंह व अजीत चौहान इत्यादि गणमान्य जनों ने भी कोरोना से बचाव के प्रति ग्रामीणों को सचेत किया।
फोटो कैप्शन डा सीएस वर्मा

Saturday, May 2, 2020

जुआ खेलते सात गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 
*********************************
*************************************
 कनीना। कनीना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर ककराला रोड पर स्थित एक कुएं से 7 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया और उनसे एक लाख से भी अधिक राशि बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिरी के आधार पर ककराला रोड़ स्थित साधुराम के कुएं पर छापा मारा जिसमें सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनसे करीब एक लाख 9 हजार 970 रुपये भी मिले हैं। साधु राम ने अपने कुएं पर जगह दी थी इसलिए साधुराम, कृष्ण कुमार,संदीप, चिमन, अजय सभी कनीना निवासी सतपाल ककराला निवासी तथा सुखबीर चेलावास निवासी मौके पर जुआ खेलते पकड़े। सभी को गिरफ्तार कर लिया है उनके विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट का मामला दर्ज किया है वहीं उन्होंने सरकार के आदेशों की अवहेलना की इसलिए धारा 188/269 और 270 भी लगाई गई है। कनीना के एसआई गोविंद राम सहित पुलिस कर्मियों ने छापा मारकर यह कार्रवाई की है। सातों व्यक्ति गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

253 किसानों से 6990 क्विंटल सरसों खरीदी
 -गेहूं महज 44 किसानों ने 1900 क्विंटल बेचा 

********************************
****************************
 कनीना। कनीना अनाज मंडी तथा इसके तहत तीन खरीद केंद्रों पर शनिवार को भी सरसों एवं गेहूं की खरीद जारी रही। जहां गेहूं की आवक कम है इसलिए 44 किसानों से उन्नीस सौ क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया वहीं सरसों की त्वरित आवक जारी है। 253 किसानों ने 6990 क्विंटल सरसों हैफेड द्वारा खरीदी गई। बारदाने का कोई अभाव नहीं है वही मजदूर त्वरित गति से पैकिंग का कार्य कर रहे हैं। उठान भी तेजी से चल रहा है। कनीना हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि कनीना के 110 किसानों ने 2800 क्विंटल तो दौंगड़ा में 51 किसानों ने 1423 क्विंटल सरसों बेची। सेहलंग में 32 किसानों ने 767 और करीरा में 60 किसानों ने दो हजार क्विंटल सरसों बेची है।
फोटो कैप्शन 5: सरसों की खरीद करते हैफेड अधिकारी।

 हास्य दिवस पर विशेष...
हंसने से होते हैं रोग दूर

****************************
*********************************
 कनीना। यूं तो दिन भर इंसान भागदौड़ की जिंदगी जीता है परंतु चेहरे पर मुस्कान तक नजर नहीं आती। यूं लगता है कि दिन भर वह परेशानियों से जूझ रहा है किंतु जब वह जोर से ठहाका लगाकर हंसता है तो दिन भर की परेशानियां दूर हो जाती है।
अब तो वैज्ञानिक और डॉक्टर भी मानने लग गए हैं कि हंसने से शरीर के तार तार खुल जाते हैं और रोग दूर हो जाते हैं । ऐसे में हंसना बहुत जरूरी हो गया है। जहां बाबा रामदेव ने भी हंसने की एक आदत डालने का प्रयास किया था जो इंगित करता है कि सभी रोगों से बच सकते हैं। हंसना भी एक कला है। कई बार इंसान हंसते हुए रोते नजर आता है तो कई बार रोता हुआ इंसान भी हंसता है।
 हंसी वह है जो दूसरे जन को देखकर भी हंसने लग जाए। अब तो हंसने के लिए भी विभिन्न संस्थान खुलने में देर नहीं है क्योंकि हंसना बहुत कठिन हो गया है, रोना बहुत सरल है। दिन भर काम के बोझ तले इंसान दबा नजर आता है। यदा-कदा किसी मौके पर ही इंसान हंसता फूलता फल फूल की तरह मुस्कुराते नजर आता है। इसलिए पर तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग हंसने के लिए ठहाका लगाते हैं।
 एक समय था जो बुजुर्ग सारे परिवार को इक_ा करके हंसाते थे और अब वह समय दूर होता जा रहा है। लोग हंसने की कला को भूल गए हैं। मारपीट, झगड़ा, दंगा, फसाद आदि में लीन होते हैं और हंसना गवारा नहीं समझते। यही कारण है कि दिनोंदिन हृदयघात जैसी बीमारियां पनपती जा रही है और लोग असामयिक मौत के शिकार होते जा रहे हैं।

 5910 प्रवासी अपने प्रदेशों में जाने को तैयार 

**********************************
**************************************
4 मई से भेजे जाने का होगा सिलसिला शुरू 

*****************************
**************************
 कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल के 37 गांवो तथा सेहलंग सातुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गांवों के तहत करीब 5910 प्रवासियों का मेडिकल हो चुका है। अब इनको 4 मई से इनके प्रदेशों में भेजने की तैयारी हो रही है।
 कनीना के एसएमओ डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न गांवों के सरपंचों के बुलावे पर उन्हें सभी गांव में जाकर के ठहरे हुए प्रवासियों का मेडिकल किया है। उन्होंने बताया कि कनीना उप नागरिक अस्पताल के तहत 37 गांव आते हैं जबकि सेहलंग अस्पताल के तहत भी कुछ गांव आते हैं। रिकॉर्ड अनुसार इन श्रमिकों की संख्या 5910 है किंतु आंकड़े 6000 को पार कर गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर सरपंचों ने बताए कम लेकिन हकीकत में ज्यादा लोग मिले हैं। ऐसे में सभी की मेडिकल हो चुका है। यह विभिन्न राज्यों बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि के रहने वाले हैं।
 उल्लेखनीय है कि कनीना और आसपास क्षेत्र में फसल कटाई शुरू होती है तब भारी संख्या में लोग आते हैं। ये लोग आ गए तत्पश्चात लाकडाउन के चलते वापस नहीं जा पाए। अब इनको घर की याद सताने लगी है। आखिरकार सरकार ने निर्णय लेते हुए उन्हें उनके राज्यों में भेजने का कदम उठाया है।  4 मई से इनको विभिन्न राज्यों में भेजा जाएगा। 

8600 रुपए कोरोना राहत कोष में भेजे 

****************************
*********************************
कनीना। कनीना मंडी के लोगों ने 8600  रुपये प्रधानमंत्री को रोना केयर फंड में भेजे हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना मंडी के ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि सुरेंद्र कुमार ओम प्रकाश, ओमप्रकाश लिसानिया, हरिराम मित्तल, बजरंगलाल, रोहताश कुमार, जीवाराम, प्रेम कुमार सिंगला, विक्टर प्रसाद शर्मा और प्रेम कुमार ने अलग अलग राशि मिलकर इक_ी की है। इससे पहले भी कनीना मंडी के लोगों ने 64100 रुपये भेजे थे।

विश्व हिंदु परिषद ने बांटे न्यूट्रीशन पैकेट 

***********************************
****************************************
 कनीना।  विश्व हिंदू परिषद द्वारा कनीना एवं कनीना खंड के विभिन्न गांवों में न्यूट्रीशन के पैकेट बांटे। महेश बोहरा प्रखंड अध्यक्ष वही अपने हाथों से ये पैकेट वितरित किए।
 कनीना खंड के गांव रामबास, धनौंदा, बाघोत, ककराला, मोहनपुर, सुंदराह, बेवल एवं गाहड़ा आदि गांव में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के मार्फत यह पैकेट बटवाए गए हैं वहीं कनीना के वार्ड 8, 9, 12 और 13 में महेश बोहरा ने स्वयं घरों में जाकर ये पैकेट वितरित किए है।
महेश बोहरा ने कहा कि ये न्यूट्रिशन के पैकेट है जो विशेषकर बच्चों एवं बूढ़ों के लिए बहुत कारगर हैं। छह माह से बड़े बच्चों के लिए यह बेहद कारगर है जो काजू, चीनी, सोया, दूध एवं खनिज लवण आदि से तैयार किए गए हैं। इनमें विटामिन एवं एंटीऑक्सीडेंट के साथ अमल पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस फैल रहा है, बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं हो पाते या फिर खाद्य पदार्थ पर विश्वास नहीं किया जाता है। ऐसे में इस प्रकार के पैकेट उनके लिए विशेष कारगर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि वैसे तो खाने के लिए पर्याप्त खाद्य पदार्थ होते हैं किंतु यदि खाने के साथ साथ इनका उउपयोग किया जाए तो लाभ अधिक होगा।
ये न्यूट्रीशन पैकेट बच्चे और बुड्ढों में जहां रोग रोधक क्षमता को बढ़ाते हैं वहीं उनमें ताकत का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद द्वारा यह पैकेट विभिन्न क्षेत्रों में बटवाए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने पहले भी सराहनीय कार्य करते हुए जहां मास्क बाटे थे, वर्तमान में भी मास्क बटवा रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी नियमित रूप से बंदरों के लिए खाना खिलाने जाते है तथा लोगों में अब ये पैकेट बांटने के लिए जा रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 1: लोगों को न्यूट्रीशन पैकेट बांटते हुए महेश बोहरा

कारोनासे बचाव के तरीकें बताए*****************************

**************************************
कनीना। कोरोना भगाओ-देश बचाओ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत रेडक्रास समिति नारनौल की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में मास्क इत्यादि वितरित कर लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य किया गया।
रेडक्रास समिति के आजीवन सदस्य एवं एम्बुलेंस ब्रिगेड ऑफिसर डॉ छतर सिंह वर्मा ने गाँव कलवाड़ी, सिलारपुर तथा कटकई में गांव-चौपालों व सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों को कोरोना के प्रति सचेत किया तथा बगैर मास्क वाले लोगों को मास्क वितरित किए। कोरोना वायरस के  फैलाव को रोकने के उपायों पर चर्चा करते हुए डॉ वर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए वर्तमान हालात में हमें अपनी जीवन-शैली में बदलाव लाना होगा । अनाव्यशक रूप से घर से बाहर न निकलने, किसी अन्य व्यक्ति से बातें करते समय मुंह पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी हम कोरोना की शृंखला को तोड़ पाएंगे । गांव कलवाड़ी में सरपंच कर्ण सिंह व बाबू रतिपाल शर्मा, सिलारपुर में सरपंच संजय कुमार व प्रवक्ता देवेंद्र यादव तथा कटकई में सरपंच विजय सिंह व अजीत चौहान इत्यादि गणमान्य जनों ने भी कोरोना से बचाव के प्रति ग्रामीणों को सचेत किया।
फोटो कैप्शन डा सीएस वर्मा

जम कर दे रहे दान

*****************************
*******************************
कनीना। कनीना की नगरपालिका में बाहर से आए हुए लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया गया है जहां लोग जमकर दान दे रहे हैं। विस्तृृत जानकारी देते हुए पालिकाके प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि मुकेश पुत्र मुसद्दी वार्ड 9 ने केे यहां विगत दिनों शादी रचाई हुई थी जिन्होंने मेल यहीं पर की और पूरे पंडाल में लोगों को भोजन कराया वही बुधराम 5100 रुपये डॉ बीएल यादव ने 5000 रुपये, सोनू गुर्जर 1100 रुपये, एडवोकेट विजय 1100 रुपए, टैक्सी स्टैंड कनीना ने 11000 रुपये,नरेश बचीनीवाला ने 11 हजार रुपये किशोरीलाल-महेंद्र कुमार ने 7000 रुपए तथा डा रमेश मित्तल ने 3100 रुपये दान दिए हैं।

पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध करे

********************************
*************************************
कनीना। गर्मी पूरे यौवन पर है और इस गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए शिकोरे रखे जा रहे हें वहीं उनके लिए छतों पर दाना पानी रखने का अभियान चला हुआ है। दैनिक जागरण की इस पहल को संज्ञान में लेते हुए पावर हाउस के अधिकारियों ने भी पावर हाउस परिसर में परिंडे रखकर उन्हें जल से भरा।
 कनीना पावर हाउस में रामरत्न जेई गोमली ने पावर हाउस परिसर में जीवों के लिए शिकोरे रखे हैं। सेवाराम सहित विभिन्न जन उपस्थित थे। जेई का कहना है कि गर्मी में जीवों के लिए पानी की समस्या होती है। ऐसे में उनके लिए पानी का प्रबंध करना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस प्रकार पक्षियों की सेवा करने पर बल दिया।

 कोरोना योद्धा......
 हर प्रकार से सेवा कर रहे हैं चंद्रकांत

*******************************

**************************************
कनीना।  कनीना के चंद्रकांत एक ऐसी शख्सियत है जो लॉकडाउन से पहले भी जन सेवा करते आ रहे हैं और लॉकडाउन के पश्चात तेजी से जन सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने हर प्रकार से लोगों की सेवा की है। मास्क बांटना, चाय पिलाना, जलेबी, समोसे आदि का प्रबंध करना गरीबों को खाना खिलाना यहां तक कि बंदरों के लिए भी खाने का प्रबंध करना ये सभी कार्य चंद्रकांत बखूबी निभा रहे हैं।
 चंद्रकांत जहां खाटूश्याम जाने वाले पदयात्रियों के लिए शिविर लगाते आए हैं और 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्वों पर जल पिलाकर सेवा करते आए हैं। पानी की बोतल उनको मंच पर उपलब्ध कराते आए हैं ताकि कार्यक्रम की रोचकता में कोई विघ्न न पड़े।
 जब से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा है तबसे मास्क बांटने शुरू किया और अब तक 1500 मास्क सरकारी तथा गैर सरकारी स्थानों पर वांट चुके हैं। यही नहीं 2000 सेट दस्ताने बांटे हैं वहीं 50 सैनिटाइजर की भी लोगों को बांटे हैं।
जनसेवा की है उन्होंने 14 अप्रैल तक एक विशेष अभियान चलाया जिसमें सुबह और शाम मजदूरों और बाहर से आए हुए लोगों को चाय पिलाई। चंद्रकांत बताते हैं कि तीन सौ चाय प्रतिदिन सुबह-शाम न केवल शेल्टर होम में अपितु शेल्टर होम,अस्पताल, पुलिस स्टेशन आदि पर जाकर भी चाय पिलाने का कार्य किया हैं।
 उन्होंने समोसे और जलेबी बांटने का कार्य किया वही अभी भी जनसेवा में जुटे हुए है। वर्तमान में जहां शेल्टर होम खाली हो गए हैं बंदरों के लिए खाना डालकर आ रहे हैं। प्रतिदिन नहाड़ और नया गांव में जाकर भुने हुए चने और केले आदि डालकर बंदरों की सेवा कर रहे हैं।
 उन्होंने बताया कि इंसान तो अपने भोजन का प्रबंध कर सकता है लेकिन ये बंदर नहीं। ऐसे में उन्हें खाना खिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे जोश से जनसेवा अभियान में जुटे हुए हैं और भविष्य में बेहतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास चंदामामा पार्क है जिसमें कई दिनों तक सफाई अभियान चलाया और इसको साफ सुथरा करके बच्चों के लिए खेलने कूदने लायक बनाया। चंद्रकांत जनसेवा में कभी पीछे नहीं हटते हैं इसलिए चंद्रकांत का नाम दूरदराज तक प्रसिद्ध है।
फोटो कैप्शन: चंद्रकांत।

Friday, May 1, 2020

लॉकडाउन में बिना बजह घर से निकल तो बख्शा नहीं जाएगा- गोबिन्द राम
*********************************
************************************
***************************************
कनीना। लॉकडाउन में बिना वजह घर से बहार घूमने वालों तथा लॉकडाउन को तोडऩे वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये विचार सीटी इंचार्ज गोबिन्द राम ने शहर में बिना वजह के घूमने वाले आधा दर्जन लड़कों के चालान काटने के उपरांत कहीं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कप्तान के आदेशानुसार कस्बे की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा तथा बिना वजह के बाइक व गाड़ी लेकर इधर-उधर चक्कर कांटने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन के नियम अनुसार ही कस्बे में दुकानदारों द्वारा दुकानें खोली जाएंगी। अगर किसी भी दुकानदार द्वारा प्रशासन के नियम का उल्लंघन किया गया तो उस दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आज लगभग चालीस हजार रुपये के चालान काट कर बिना वजह घूमने वालों को सबक सिखाया गया तो कुछ को दंड बैठक के रूप में सजा देकर घरों में रहने का पाठ सिखाया गया है।

सिनेमा जगत के सितारे ऋषि कपूरी के निधन पर गहरा शोक

********************************
************************************
कनीना। दो सिनेमा सितारों के निधन पर लोगों ने शोक जताया है।
ऋषि कपूरी के निधन पर क्षेत्र वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। समाजसेवी ठाकूर रत्तन सिंह तंवर, मान सिंह शेखावत, राजकुमार सिंह शेखावत, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल यादव, कवंर प्रथवी सिंह राठोर, अश्वनी शेखावत, डा वैशाली तंवर के अलावा अन्य समाजसेवी लोगों ने फिल्म इण्डस्ट्रीज के वरिष्ठ सितारे ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा रोष व्याप्त किया है।  समाजसेवी लोगों का कहना है कि ऋषि कपूर का निधन सिनेमा जगत के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए एक बड़ी क्षति है।
उधर  फिल्मी कलाकार इरफान की असामयिक मौत पर क्षेत्र के लोगों ने दुख व्यक्त किया है। एसडीओ सोनू ,रवि कुमार, महेश कुमार, मोहन सिंह, सुमेर सिंह आदि ने इरफान की मौत पर दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि इरफान अपने किरदारों में जो जान डालते थे आम इंसान जुड़ा हुआ महसूस करता है। उनके जैसे कलाकार का जाना हर आम फैन के लिये एक कभी ना भरने वाली क्षति है। भगवान उनको जल्दी ही किसी नए किरदार में हमारे पास भेज दें ऐसी कामना है। उधर राजेश उन्हाणी ने ऋषि कपूर के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि सिनेमा जगत के बेहद उम्दा कलाकार, अदाकार ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके अंदाज एवं मुस्कान हमेशा याद रहेंगे। उनके जाने से सिनेमा जगत स्तब्ध है।
 उधर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा एवं उनके साथियों ने पालघर कांड में मारे गए महात्माओं की आत्मा की शांति के लिए दीये जलाकर मंगलवार रात भजन आयोजित किए। महेश बोहरा ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर में पूज्य संतों की आत्माओं को श्रद्धांजलि व महाराष्ट्र सरकार को सदबुद्धि देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने परिजनों सहित मंगलवार को रात्रि में एक दिया संतों के नाम जलाकर एक समय का उपवास रखा और हनुमान चालीसा पढ़ा। श्री बोहरा ने कई लोगों को प्रेरित कर दीया जलाने व सत्संग के विषय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहले ही प्रेरित किया था। श्री बोहरा ने कहा कि संतों के साथ हुई एक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।
 उन्होंने कहा कि देवों का जीवन अमूल्य होता है। वे जन हित की बात सोचते हैं। ऐसे में उनकी हत्या करना जघन्य अपराध होता है। उन्होंने इस अमानवीय घटना पर शोक जताया।

जम कर दे रहे दान
**********************
*****************************
********************************
कनीना। कनीना की नगरपालिका में बाहर से आए हुए लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया गया है जहां लोग जमकर दान दे रहे हैं। विस्तृृत जानकारी देते हुए पालिकाके प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि मुकेश पुत्र मुसद्दी वार्ड 9 ने केे यहां विगत दिनों शादी रचाई हुई थी जिन्होंने मेल यहीं पर की और पूरे पंडाल में लोगों को भोजन कराया वही बुधराम 5100 रुपये डॉ बीएल यादव ने 5000 रुपये, सोनू गुर्जर 1100 रुपये, एडवोकेट विजय 1100 रुपए, टैक्सी स्टैंड कनीना ने 11000 रुपये,नरेश बचीनीवाला ने 11 हजार रुपये किशोरीलाल-महेंद्र कुमार ने 7000 रुपए तथा डा रमेश मित्तल ने 3100 रुपये दान दिए हैं।

शुक्रवार को हैफेड ने 271 किसानों की खरीदी 7506 क्विंटल सरसों
- 987 क्विंटल गेहूं खरीदा गया

*****************************
****************************************
 कनीना। कनीना तथा इसके तहत तीन खरीद केंद्रों पर शुक्रवार को 271 किसानों से 7506 क्विंटल सरसों खरीदी गई। उधर   27 किसानों से 987 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सतेंद्र यादव हैफेड मैनेजर ने बताया कि सेहलंग में 78 किसानों की   2230 क्विंटल,दौंगड़ा अहीर में  63  किसानों ने   1678 क्विंटल, कनीना में  91 किसानों ने 2555   क्विंटल तो करीरा में 39  किसानों ने 1043 क्विंटल सरसों बेची है। उधर 27 किसानों ने 987 क्विंटल गेहूं बेचा है।
फोटो कैप्शन 5: सरसों खरीदते हुए हैफेड एजेंसी के अधिकारी।

पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध करे

************************
****************************
कनीना। गर्मी पूरे यौवन पर है और इस गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए शिकोरे रखे जा रहे हें वहीं उनके लिए छतों पर दाना पानी रखने का अभियान चला हुआ है। दैनिक जागरण की इस पहल को संज्ञान में लेते हुए पावर हाउस के अधिकारियों ने भी पावर हाउस परिसर में परिंडे रखकर उन्हें जल से भरा।
 कनीना पावर हाउस में रामरत्न जेई गोमली ने पावर हाउस परिसर में जीवों के लिए शिकोरे रखे हैं। सेवाराम सहित विभिन्न जन उपस्थित थे। जेई का कहना है कि गर्मी में जीवों के लिए पानी की समस्या होती है। ऐसे में उनके लिए पानी का प्रबंध करना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस प्रकार पक्षियों की सेवा करने पर बल दिया।
फोटो कैप्शन 1: रामरत्न जेई गोमली पानी का प्रबंध करते हुए।

कीमत से दस गुणा रेट पर ला रहे पान व बीड़ी

*************************
********************************
 कनीना। एक और जहां हरियाणा सरकार ने तंबाकू चबाने और बीड़ी सिगरेट पर रोक लगा रखी है वही ठेके भी बंद कर रखे हैं किंतु लोग है कि बीड़ी, सिगरेट और शराब आदि खाए पिये बगैर रह नहीं सकते। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानदारों के पास अभी भी बीड़ी, सिगरेट और गुटका का स्टाक बाकी है। यूपी, बिहार तथा कुछ क्षेत्र के लोग इनके शौकीन हैं। कीमत से दस गुणा रेट पर कहीं से जुगाड़ कर कुछ लोग बीड़ी सिगरेट, जर्दा, पान आदि। एक और जो शरीर को नुकसान कर रहे हैं वहीं अधिक धन देकर विषैली चीजों को प्राप्त कर रहे हैं।

जंगली भांग के पौधे बने समस्या, बढ़े खरपतवार

*******************************
*******************************
कनीना। क्षेत्र में जंगली भांग के पौधे समस्या बनते जा रहे और सड़क के किनारे, पुराने खेत, बंजर खेत, पुराने घर तथा नहर के किनारे पर भारी मात्रा में खड़े हैं। जिनका दुरुपयोग लोग करने लगे हैं।
उल्लेखनीय है जंगली भांग, भांग का ही रूप है जिसको लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। नशे में काम लेने लगे हैं। कभी कांग्रेस घास बड़ी समस्या बनी थी उसी प्रकार की यह समस्या भांग का पौधा बनता जा रहा है।  कृषि विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि यह भांग का पौधा बहुत तेजी से वृद्धि करता है। ऐसे में इस पर रोक की रोक लगाई जानी जरूरी है।  जिस प्रकार कांग्रेस घास उखाड़ी गई थी उसी प्रकार इस पौधे को उखाडऩा जरूरी हो गया है। कनीना के अजीत कुमार, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, महेश कुमार, कुलदीप बोहरा ने इसे उखाडऩे का आह्वान किया है।

गायों को लगाए गए बीमारी से बचने व गलघोटू के टीके

******************************
**************************************
कनीना। खण्ड के गांव भोजावास में स्थित बाबा हेमदास गौशाला में लगभग 3,000 हजार गायों को बीमारी से बचाने के लिए डा पवन कांगड़ा के नेतृत्व में व गौशाला के कर्मचारियों के इस आपदा में छुट्टी पर होने के कारण सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल की टीम ने गायों को बीमारी से बचाने के लिए गलघोटू  के इंजेक्शन व टैग लगवाए।
 डाक्टरों टीम का नेतृत्व कर रहे डा पवन कांगड़ा ने बताया कि इस महामारी के समय में गायों को कोई बीमारी न हो इसके लिए इनको इंजेक्शन लगाने की जरूरत है जो इन्हें बीमारी से बचाने में मदद करेगा। 
 इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया जब से महामारी शुरू हुई है हम लगातार कार्य कर रहे हैं और स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि गायों सेवा का अवसर प्राप्त हुआ हमारी पूरी टीम ने फिलिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए व मास्क लगा कर गायों को इंजेक्शन लगाने में सहयोग किया।

 कोरोना योद्धा......
 हर प्रकार से सेवा कर रहे हैं चंद्रकांत

***************************
***********************************
कनीना।  कनीना के चंद्रकांत एक ऐसी शख्सियत है जो लॉकडाउन से पहले भी जन सेवा करते आ रहे हैं और लॉकडाउन के पश्चात तेजी से जन सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने हर प्रकार से लोगों की सेवा की है। मास्क बांटना, चाय पिलाना, जलेबी, समोसे आदि का प्रबंध करना गरीबों को खाना खिलाना यहां तक कि बंदरों के लिए भी खाने का प्रबंध करना ये सभी कार्य चंद्रकांत बखूबी निभा रहे हैं।
 चंद्रकांत जहां खाटूश्याम जाने वाले पदयात्रियों के लिए शिविर लगाते आए हैं और 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्वों पर जल पिलाकर सेवा करते आए हैं। पानी की बोतल उनको मंच पर उपलब्ध कराते आए हैं ताकि कार्यक्रम की रोचकता में कोई विघ्न न पड़े।
 जब से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा है तबसे मास्क बांटने शुरू किया और अब तक 1500 मास्क सरकारी तथा गैर सरकारी स्थानों पर वांट चुके हैं। यही नहीं 2000 सेट दस्ताने बांटे हैं वहीं 50 सैनिटाइजर की भी लोगों को बांटे हैं।
जनसेवा की है उन्होंने 14 अप्रैल तक एक विशेष अभियान चलाया जिसमें सुबह और शाम मजदूरों और बाहर से आए हुए लोगों को चाय पिलाई। चंद्रकांत बताते हैं कि तीन सौ चाय प्रतिदिन सुबह-शाम न केवल शेल्टर होम में अपितु शेल्टर होम,अस्पताल, पुलिस स्टेशन आदि पर जाकर भी चाय पिलाने का कार्य किया हैं।
 उन्होंने समोसे और जलेबी बांटने का कार्य किया वही अभी भी जनसेवा में जुटे हुए है। वर्तमान में जहां शेल्टर होम खाली हो गए हैं बंदरों के लिए खाना डालकर आ रहे हैं। प्रतिदिन नहाड़ और नया गांव में जाकर भुने हुए चने और केले आदि डालकर बंदरों की सेवा कर रहे हैं।
 उन्होंने बताया कि इंसान तो अपने भोजन का प्रबंध कर सकता है लेकिन ये बंदर नहीं। ऐसे में उन्हें खाना खिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे जोश से जनसेवा अभियान में जुटे हुए हैं और भविष्य में बेहतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास चंदामामा पार्क है जिसमें कई दिनों तक सफाई अभियान चलाया और इसको साफ सुथरा करके बच्चों के लिए खेलने कूदने लायक बनाया। चंद्रकांत जनसेवा में कभी पीछे नहीं हटते हैं इसलिए चंद्रकांत का नाम दूरदराज तक प्रसिद्ध है।
फोटो कैप्शन: चंद्रकांत।

नेफेड टारगेट पूरा, अब हैफेड करेगा खरीद

***************************
************************************
कनीना। कनीना एवं इसके तहत तीन खरीद केंद्रों पर अब तक 196905 बैग सरसों के खरीदें गए हैं। नेफेड का टारगेट अब पूर्ण हुआ। अब दो दिनों से खरीद हैफेड कर रहा है।
   विस्तृत जानकारी देते हुए हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि नेफेड का सरसों खरीदने का टारगेट 196000 बैग का था जो पूर्ण हो चुका है। विस्तृत जानकारी देते हुए हैं हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि अब हैफेड अपने स्तर पर सरसों खरीद करेगी।
उन्होंने बताया कि कनीना के तहत तीन खरीद केंद्रों में से करीरा में वेयरहाउस सरसों की खरीद कर रहा है। अब तक 50 सुबह तो 50 शाम को किसान आ रहे थे किंतु गत दिवस से सौ-सौ किसान प्रतिदिन सुबह-शाम आने का प्रावधान कर दिया है जिसके चलते सरसों के ढेर लगने लगे हैं। भारी मात्रा में सरसों आ रही है। उन्होंने बताया कि बारदाने की कोई कमी नहीं है। सरसों की खरीद सुचारु रूप से जारी है।
उधर
 कनीना तथा इसके तहत तीन खरीद केंद्रों पर गुरुवार को 9200 क्विंटल सरसों खरीदी गई।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सतेंद्र यादव हैफेड मैनेजर ने बताया कि सेहलंग में 65 किसानों की 1756 क्विंटल,दौंगड़ा अहीर में 70 किसानों ने 1850 क्विंटल, कनीना में 170 किसानों ने 4000 क्विंटल तो करीरा में 63 किसानों ने 1602 क्विंटल सरसों बेची है। उधर 35 किसानों ने 1336 क्विंटल गेहूं बेचा है।
 फोटो कैप्शन 2: सरसों की खरीद करते अधिकारी

मंडी सुपरवाइजर सेवानिवृत्त

***************************

**************************** 
 कनीना। कनीना अनाज मंडी सुपरवाइजर दशरथ 35 वर्ष की सेवा करके कनीना अनाज मंडी से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी विदाई मार्केट कमेटी में की गई। इस अवसर पर ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करते हुए चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल, हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव सचिव आदित्य यादव सहित विभिन्न जन मौजूद थे। उन्होंने अपनी सेवा भली-भांति पूर्ण की है तथा कनीना के निवासी हैं।