Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, July 16, 2020

वायु प्रदूषण रोकने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

***********************************
***********************
*****************************
कनीना। तारकोल मिक्स करने वाली फैक्टरी से बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों का जीना हराम हो गया है। इसी समस्या को लेकर गुरुवार को खण्ड के गांव कोटिया के दर्जनों लोगों ने कनीना उपमंडल कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौंप कर बताया कि गांव के बस स्टैंड पर काफी दिनों से चल रही तारकोल मिक्स करने की मशीन के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से लोगों का जीना हराम हो रहा है। लोगों ने अपने ज्ञापन में कहा कि इस कंपनी को चलाने वाला कोई और नही बल्कि गांव का ही हरी सिंह नाम का ठेकेदार है जो पिछले काफी समस्य से तारकोल मिक्स करने केी मशीन को चला रहा है जिसके कारण इसके पास स्थित प्राइवेट स्कूल व लोगों की बस्ती में रहने वाले लोगों का जीना हराम हो गया है। ग्रामीणों ने उपमण्ड़ल अधिकारी को बताया कि मशीन का  धुआं निकलने वाली चिमनी छोटी होने के कारण धुआं ऊपर नही जाता औरनीचे ही फैल जाता है जिसके कारण इस गांव में रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। उनहोंने प्रशासन से मांग की है कि इस लिए इस कंपनी को गांव से दूर स्थापित कराया जाए और इस इसकी धुआं निकलने वाली चिमनी को ऊंचा किया जाए।
फोटो कैप्शन 6: एसडीएम को ज्ञापन देते कोटिया गांव के लोग।

किसानों को बेहतर बारिश का भी इंतजार

*****************************
***********************************
 कनीना। जून माह तथा जुलाई के प्रथम सप्ताह तक अल्प बारिश हो चुकी है किंतु किसान अभी भी बेहतर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने अपने खेतों में बाजरे की बिजाई कर दी है तथा करीब 30 प्रतिशत किसान बीजाई से अभी भी वंचित है और बारिश होने का इंतजार कर रहा है।
 किसानों का कहना है कि अगर बेहतर बारिश हो जाए तो भूमिगत जलस्तर में बढ़ोतरी हो जाएगी वहीं उनकी फसल को लाभ होगा। जून माह में बारिश के बाद बीजाई की थी किंतु बाद में महज हल्की बूंदाबांदी होकर रह जती है। वे चाहते हैं कि बेहतर से बेहतर बारिश हो बेशक उनकी फसल हो या न हो किंतु भूमिगत जल स्तर में वृद्धि जरूर हो। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 में कुछ अधिक बारिश हुई थी जब महेंद्रगढ़ जिले को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। किसान चाहते हैं कि ज्यादा बारिश हो ताकि सभी को लाभ ही लाभ होगा।
किसानों का कहना है कि इस समय भूमिगत जल स्तर इतना नीचे गिर रहा कि पीने के पानी के भी लाले पड़ जाते हैं। यही कारण है कि अच्छी बारिश का किसान और आम आदमी इंतजार कर रहे हैं। अब देखा जाना है कि उनका इंतजार कब समाप्त होगा?
 
  कनीना क्षेत्र में जहां करीब 19 हजार हेक्टेयर भूमि पर बाजरे की बीजाई की जानी है।
  किसानों अजीत कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना बादल आकर चले जाते हैं किंतु बारिश होने का नाम नहीं ले रही है। किसानों के नयन थक चुके हैं। इंद्रदेव की ओर टकटकी लगाकर देखने के बाद अब सिंचाई के अलावा कोई चारा नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि जिन किसानों के नलकूप हैं वे बाजरे में सिंचाई कर रहे हैं।
कनीना क्षेत्र में खड़ी खरीफ की फसल वर्षा अभव में सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसान बेसब्री से बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।
  कनीना क्षेत्र की बावनी नामक भूमि का स्वामी अब बारिश का इंतजार कर रहा है। लंबे समय े बारिश न होने से फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह में बारिश नहीं हुई तो फसल नष्ट हो जाएगी।
  कनीना क्षेत्र के किसानों ने इस वक्त कपास, बाजरा, ग्वार, मूंग तथा अन्य फसलें उगा रखी हैं। अधिक मात्रा में बाजरा एवं ग्वार उगा रखा है। अब फसल बड़ी होने लगी है ऐसे समय में फसल को जल की सख्त जरूरत होती है। बाजरा एवं ग्वार की फसल पशुओं के चारे के लिए अधिक उगाई जाती है तथा अन्न के रूप में बाजरा कम उगाया जाता है। किसान राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण सिंह ने बताया कि नहरों में पानी नहीं है, बिजली कम आती है तथा बारिश हो नहीं रही जिसके चलते फसल को नुकसान हो की आशंका बन गई है। इस वक्त फसल को पानी की जरूरत है किंतु भीषण गर्मी पड़ रही है।

सावन बीत रहा है सूखा
-इंद्रदेव पर टिकी है नजरें

*****************************
********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में सावन सूखा गुजर रहा है। लंबे अरसे से अच्छी बारिश नहीं हुई है। महज बूंदाबांदी से ही काम चला है। किसान बेहद परेशान है। खेतों में जहां गर्मी और सूर्य की तपन से बाजरे की फसल अलसाई नजर आने लगी है, नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। किसान बार-बार इंद्रदेव से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्दी से बारिश हो ताकि उनकी फसल बच सके।
उल्लेखनीय है कि बाजरे का सरकारी मूल्य गेहूं से अधिक बेहतर है। जहां बाजरे का सरकारी मूल्य 2150 रुपये पति क्क्विंटल है जबकि गेहूं का सरकारी मूल्य 1925 है। ऐसे में किसानों की नजरें बाजरा पैदा करने पर टिकी हुई है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में विगत वर्षों बाजरे की सरकारी खरीद हुई थी जिसके चलते किसानों में उत्साह जागृत हुआ। जिसके चलते अभी भी 19000 हक्टेयर पर बाजरा पैदा किया जाना है। अभी तो बहुत से किसान बाजरा बोने की फिराक में है वहीं कुछ बहुत से लोगों का बाजरा निराई गुड़ाई हो चुका है। ऐसे में बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
 किसान महेश बोहरा ने बताया कि फसल के लिए पानी की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं होती। यदि थोड़ी सी बारिश हो जाए तो उससे भी बाजरा संभव हो सकता है किंतु जून माह में बारिश हुई थी तत्पश्चात कोई बारिश नहीं हो रही है। यहां तक कि सावन सूखा बीत रहा है। यदि यही हालात चले तो आने वाले समय में किसानों के हालात और भी बदतर हो जाएगी। ऐसे में किसान बेसब्री से बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।
उधर सूबे सिंह सिंह किसान का कहना है कि अब नलकूपों से सिंचाई की जा रही है। उनका कहना है कि यदि बारिश नहीं हुई और सावन सूखा बिता रहा तो आने वाले समय में बड़ी परेशानी बन सकता है। उनका कहना है कि किसानों के लिए कभी टिड्डी दल, कभी ओलावृष्टि तो कभी बारिश का न होना समस्या बनते जा रहे हैं। वह बार-बार इंद्रदेव से प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी प्रकार उनकी फसल को बचा दे।
फोटो कैप्शन 2: कनीना क्षेत्र में सूखता हुआ बाजरा तथा किसान महेश बोहरा एवं सूबे सिंह

जीआर स्कूल की दसवी कक्षा का  शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम।
-सभी हुए प्रथम श्रेणी से
उत्तीर्ण
****************************
**********************************
कनीना। जीआर इन्टरनेशनल स्कूल कनीना का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के आधे से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्तांको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।   विद्यालय संचालक विजयपाल यादव ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वालो में आयुष सिंघल निवासी कनीना ने 96.6 प्रतिशत , योगिता निवासी कनीना 93 प्रतिशत , चिराग यादव निवासी गाहड़ा 92 प्रतिशत , पायल यादव निवासी कनीना 91.2 प्रतिशत व निशा यादव निवासी कनीना 91 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी। सभी विद्यार्थियों ने सभी विषयों में कुल मिलाकर 150 से अधिक मेरिट सूची में स्थान बनाया तथा 100 से अधिक ए- ग्रेड अर्जित की। उन्होंने बताया कि कमजोर समझे जाने वाले विद्यार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की तथा विषयवार मेरिट अंक भी अर्जित किये। 
आयुष सिंघल इंजीनीयर बनकर एवं योगिता डॉक्टर बनकर देश का नाम रोशन करना चाहते है
 96.6 प्रतिशत अंको के साथ हाईस्कूल की परीक्षा उतीर्ण करने वाले  आयुष सिंघल इंजीनीयर बनकर देश का नाम रोशन करना चाहते  है। वही योगिता डॉक्टर बनकर वायरस विज्ञान के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। 
अर्थशास्त्री बनकर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़़ बनाने पर करना चाहती है निशा यादव
वही हाईस्कूल परीक्षा में 91 प्रतिशत अंकों अर्जित करने वाली निशा यादव सीए व अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर देश की अर्थव्यव्स्था को सुदृढ़ करने हेतु कार्य करना चाहती है। उसने बताया की उसे यह प्रेरणा कोरोना काल के मौजूदा हालातों को देखकर मिली है।
सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय, अभिभावको एवं शिक्षकों को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुशल प्रबन्धन के अन्तर्गत शिक्षकों द्वारा उचित मार्गदर्शन मिला जिसके चलते विद्यालय का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के संचालक विजयपाल यादव एवं प्रचार्य दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि विद्यालय का आंकिक रूप में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आना ही काफी नही होता  बल्कि छात्र-छात्रा एक निश्चित कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त मानसिक एवं व्यावहारिक स्तर भी उतने ही परिपक्व होने चाहिए जितने की परीक्षा के आंकिक परिणामों में हो। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने न केवल अपने छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक अर्जित करने लायक बनाया है बल्कि व्यवहारिक जीवन में कुछ बेहतर करने के भी योग्य बनाया है। विद्यालय के रिजल्ट को लेकर जीआर स्कूल के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने लॉकडाउन के चलते सभी विद्यार्थियों को फोन करके बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 3: जीआर स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी एवं स्टाफ।

यूरो इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय

********************************
***************************
कनीना। सीबीएसई के 10वीं कक्षा के घोषित परिणाम में यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि कोमल व स्वास्तिक ने 98.2 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान, तमन्ना ने 97.8प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, कशिश, शिवांश व साक्षी ने 97.6 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया व प्रियंका ने 97प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। यूरो स्कूल के कुल 19 विद्यार्थियों ने 95प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व 82 विद्यार्थियों ने 90प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विषयवार अंकों के अंतर्गत अंग्रेजी में 98, गणित में 100(16), विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 100, हिन्दी में  99, कम्प्यूटर में अधिकतम 100 अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यवीर यादव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।
  उधर सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जीएल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्राचार्य पृथ्वी सिंह बागड़ी ने बताया कि विद्यालय का 10वीं कक्षा परीक्षा परिणाम  शत-प्रतिशत रहा है। जिसमें छात्रा सेजल कुंडु 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर रही। छात्र महेश ने 95.6 प्रतिशत, अमरिता ने 95 प्रतिशत, मुस्कान ने 92.6 प्रतिशत, गरिमा ने 91.8 प्रतिशत, वंदना ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा परिणाम में विद्यालय के  28 बच्चों ने मेरिट सूचि में नाम दर्ज करवाया। विषयानुसार छात्र महेश ने हिन्दी में 98, विज्ञान में 92 व संगीत में 98 अंक प्राप्त किए। छात्रा सेजल ने अंग्रेजी में 97, गणित में 98 व सामाजिक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किए। विद्यालय चेयरमैन  राजेन्द्र सिंह लोढा जी ने शत-प्रतिशत परीक्षा बधाई दी है।
नवोदय विद्यालय करीरा का परीक्षा परिणाम रहा बेहतरीन
 जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा का दसवीं तथा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि कक्षा दसवीं में 73 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से 72 विद्यार्थी सफल हुई। कुमारी नेहा ने विद्यालय में प्रथम स्थान 92.6 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त किया जबकि विद्यालय में दसवीं कक्षा के 56 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा। 12वीं की कक्षा में 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 46 विद्यार्थी पास है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक 7 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए जबकि विज्ञान विषय में 31 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से सभी 31 विद्यार्थी पास हो गए और परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अनूप कुमार ने विद्यालय में 12वीं की कक्षा प्रथम स्थान पर रहकर पास की जिन्होंने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
फोटो कैप्शन 1: यूरो स्कूल के विद्यार्थी खुशी मनाते हुए

प्रेरणादायक जन संदेश लिखवा किया जन प्रचार

*******************************

*********************************
कनीना। सर्वोदय संगठन  बवानिया ने विभन्न प्रेरणादायक मोटो पूरे गांव में ने गांव में छपवाए लोगों में बेहतरीन संदेश दिया है।
जन संदेश, इसलिए संगठन ने अनेकों विषयों जैसे कि शिक्षा, नशा मुक्ति, प्रेणात्मतक जैसे विषयों पर गांव की मुख्य जगहों पर आम जागृति के लिये संदेश लिखवाए , इस मसले पर गांव से ही सोनू यादव एसडीओ पावर का कहना है की गांव की नई पीढ़ी जब बार बार इस प्रकार के संदेश देखती और पढ़ती है तो उसका सकारात्मक असर ,युवाओं के  विचारों पर पड़ता है और सकारात्मक नतीजे मिलते हैं। इसलिये किसी भी प्रकार के  शिक्षाप्रद संदेश की पुनरावृत्ति बहुत जरूरी है जो इस प्रकार के संदेश छपवाने से हासिल होती है।
फोटो कैप्शन 2: बवानिया में संगठन द्वारा लिखवाये गये मोटो।

Wednesday, July 15, 2020

यूरो इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय
**********************************
****************************************
*******************************
कनीना। सीबीएसई के 10वीं कक्षा के घोषित परिणाम में यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि कोमल व स्वास्तिक ने 98.2 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान, तमन्ना ने 97.8प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, कशिश, शिवांश व साक्षी ने 97.6 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया व प्रियंका ने 97प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। यूरो स्कूल के कुल 19 विद्यार्थियों ने 95प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व 82 विद्यार्थियों ने 90प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विषयवार अंकों के अंतर्गत अंग्रेजी में 98, गणित में 100(16), विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 100, हिन्दी में  99, कम्प्यूटर में अधिकतम 100 अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यवीर यादव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 5: यूरो स्कूल के विद्यार्थी खुशी मनाते हुए
 
98 प्रतिशत अंकों के साथ दीपिका बनी टॉपर 
**********************************
*/******************************************
कनीना। एसडी. विद्यालय ककराला सीबीएसई दसवीं कक्षा में दीपिका करीरा ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। परमजीत ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। नितेश कुमार 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। नेहा, संज्जना, मुस्कान, विशाल, स्नेह लता, जतिन गुप्ता, रविना, हर्षित, हिमांशु, निशु, निधी, महेश, नेहा कुमारी, मनीष कुमार, अवंतीका, रितिका, विजेता, साक्षी, सारिका, तमन्ना, मोनिका, मनीष यादव, संजीव, राहुल, प्रवीन, दीपाली, ओमप्रकाश, जेमनी, एकता, भारत यादव, सीमरण, मुस्कान, सचिन, सविता, प्रिया, अलोक, तरुण, अमित यादव, दीपक, साक्षी, निधी यादव, अंकित, पायल, आरती, योगेश, अन्नु, सागर, राहुल, यामनी, हितेश, मुस्कान, चारु, धु्रव, राहुल, दीपांकर, निशा, पारुल, निशा, आशु आदि ने मेधावी सूचि में अपना नाम दर्ज करवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विषयवार टॉपर रहे विद्यार्थियों ने अगं्रेजी विषय में 97 प्रतिशत, हिन्दी विषय में  98 प्रतिशत, गणित विषय में 100 प्रतिशत, विज्ञान विषय में 97 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर सम्पूर्ण स्टाफ सहित, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग को सराहनीय बताया। वह विद्यार्थी अपनी मंजिल को प्राप्त कर लेता है जिसमें  माता-पिता-विद्यालय तथा बच्चा एक ही लक्ष्य के लिए कार्य करते है। अध्यापकों का अथक प्रयास, माता-पिता के सहयोग व बच्चों की लगन से ही यह गौरवपूर्ण परिणाम आ पाया है सभी बधाई के पात्र है।
फोटो: दीपिका।

जीएल का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

****************************************
************************************
कनीना। सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जीएल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्राचार्य पृथ्वी सिंह बागड़ी ने बताया कि विद्यालय का 10वीं कक्षा परीक्षा परिणाम  शत-प्रतिशत रहा है। जिसमें छात्रा सेजल कुंडु 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर रही। छात्र महेश ने 95.6 प्रतिशत, अमरिता ने 95 प्रतिशत, मुस्कान ने 92.6 प्रतिशत, गरिमा ने 91.8 प्रतिशत, वंदना ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा परिणाम में विद्यालय के  28 बच्चों ने मेरिट सूचि में नाम दर्ज करवाया। विषयानुसार छात्र महेश ने हिन्दी में 98, विज्ञान में 92 व संगीत में 98 अंक प्राप्त किए। छात्रा सेजल ने अंग्रेजी में 97, गणित में 98 व सामाजिक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किए। विद्यालय चेयरमैन  राजेन्द्र सिंह लोढा जी ने शत-प्रतिशत परीक्षा बधाई दी है।

रेवाड़ी हिसार बस चली

************************************
************************************
कनीना। कनीना-रेवाड़ी से हिसार के लिए वाया कनीना होकर बस उपलब्ध हो गई है यह बस रेवाड़ी से प्रात करीब 6:30 बजे चलेगी और हिसार से 12:00 बजे वापस चलेगी। बस स्टैंड इंचार्ज सुधीर कुमार ने बताया कि रेवाड़ी डिपो की बस पलटी दिन चलेगी प्रात: 6:30 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर वहां कनीना होकर हिसार पहुंचेगी तत्पश्चात वहां से 12:00 दोपहर, यह बस रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि भिवानी के लिए प्रात: 9:30 बजे से रेवाड़ी डिपो की बस चल रही है। इस प्रकार हिसार और भिवानी जाने वाले लोगों को लाभ मिल रहा है।

जीएल का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर
कनीना। सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जीएल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्राचार्य पृथ्वी सिंह बागड़ी ने बताया कि विद्यालय का 10वीं कक्षा परीक्षा परिणाम  शत-प्रतिशत रहा है। जिसमें छात्रा सेजल कुंडु 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर रही। छात्र महेश ने 95.6 प्रतिशत, अमरिता ने 95 प्रतिशत, मुस्कान ने 92.6 प्रतिशत, गरिमा ने 91.8 प्रतिशत, वंदना ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा परिणाम में विद्यालय के  28 बच्चों ने मेरिट सूचि में नाम दर्ज करवाया। विषयानुसार छात्र महेश ने हिन्दी में 98, विज्ञान में 92 व संगीत में 98 अंक प्राप्त किए। छात्रा सेजल ने अंग्रेजी में 97, गणित में 98 व सामाजिक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किए। विद्यालय चेयरमैन  राजेन्द्र सिंह लोढा जी ने शत-प्रतिशत परीक्षा बधाई दी है।
 
नवोदय विद्यालय करीरा का परीक्षा परिणाम रहा बेहतरीन 
************************************
******************************
 कनीना। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा का दसवीं तथा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि कक्षा दसवीं में 73 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से 72 विद्यार्थी सफल हुई। कुमारी नेहा ने विद्यालय में प्रथम स्थान 92.6 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त किया जबकि विद्यालय में दसवीं कक्षा के 56 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा। 12वीं की कक्षा में 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 46 विद्यार्थी पास है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक 7 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए जबकि विज्ञान विषय में 31 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से सभी 31 विद्यार्थी पास हो गए और परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अनूप कुमार ने विद्यालय में 12वीं की कक्षा प्रथम स्थान पर रहकर पास की जिन्होंने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

प्रेरणादायक जन संदेश लिखवा किया जन प्रचार

*****************************
कनीना। सर्वोदय संगठन  बवानिया ने विभन्न प्रेरणादायक मोटो पूरे गांव में ने गांव में छपवाए लोगों में बेहतरीन संदेश दिया है।
जन संदेश, इसलिए संगठन ने अनेकों विषयों जैसे कि शिक्षा, नशा मुक्ति, प्रेणात्मतक जैसे विषयों पर गांव की मुख्य जगहों पर आम जागृति के लिये संदेश लिखवाए , इस मसले पर गांव से ही सोनू यादव एसडीओ पावर का कहना है की गांव की नई पीढ़ी जब बार बार इस प्रकार के संदेश देखती और पढ़ती है तो उसका सकारात्मक असर ,युवाओं के  विचारों पर पड़ता है और सकारात्मक नतीजे मिलते हैं। इसलिये किसी भी प्रकार के  शिक्षाप्रद संदेश की पुनरावृत्ति बहुत जरूरी है जो इस प्रकार के संदेश छपवाने से हासिल होती है।
फोटो कैप्शन 1: बवानिया में संगठन द्वारा लिखवाये गये मोटो।

Tuesday, July 14, 2020

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित 

*************************************
*******************************
 कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में दसवीं के परीक्षा परिणाम में अव्वल रहे विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी अभय राम यादव ने अपने हाथ सम्मानित किया।
 इस मौके पर अभयराम यादव ने बताया कि प्रथम स्थान आरती ने 472 अंक लेकर, द्वितीय स्थान नैंसी ने 443 अंक लेकर, तृतीय स्थान अर्चना ने 440 अंक प्राप्त करके किया है। वहीं आरती ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि 80 फीसदी से अधिक अंक 8 विद्यार्थियों ने प्राप्त किये हैं। प्रथम श्रेणी में 17 विद्याथर््ी रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर है जो इंगित करता है कि सरकारी स्कूल अब किसी प्रकार किसी से कम नहीं है। इस मौके पर कृष्ण चंद्र, नितिन मुदगिल, राजकुमार, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 6: विद्यार्थियों को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी अभय राम यादव।

कोरोना केस आइसोलेट किये 

*************************
*************************
 कनीना। कनीना खंड के गांव गाहड़ा, गुढ़ा और कनीना में तीन केस सोमवार को पाजिटिव आए थे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आगामी कार्रवाई कर दी है। उनको आइसोलेट करके टीम गठित कर बफर जोन और कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
 मिली जानकारी के अनुसार गाहड़ा में डॉ जितेंद्र सुपरवाइजर शीशराम, गुढ़ा में डॉक्टर विनय कुमार सुपरवाइजर शीशराम तथा कनीना में डॉ मोनिका सुपरवाइजर शीशराम ने भूमिका निभाई। साथ में संदीप सिंह, राजेश कुमार, कविता, आशा वर्कर संजोग, राजबाला, सुनील कुमार, सरिता, सुशीला सरला, आशा वर्कर आदि ने अहम भूमिका निभाई और स्क्रीनिंग करवाने में मदद की। मिली जानकारी अनुसार कनीना में कोंटेंमेंट जोन में पांच घर 25 शक्ति, तथा बफर जोन में 26 घर 141 व्यक्ति, गुढ़ा में कोंटेंमेंट जोन में 5 घर 26 व्यक्ति  बफर जोन में 3 घर एवं 11 व्यक्ति किए शामिल किये गए हैं। गाहड़ा में कंटेनमेंट जोन में 6 घर 51 अति तथा बफर जोन में 28 घर 109 भक्ति शामिल किए गए हैं। सभी की स्क्रीनिंग करवा दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में दसवीं के परीक्षा परिणाम में अव्वल रहे विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी अभय राम यादव ने अपने हाथ सम्मानित किया।
 इस मौके पर अभयराम यादव ने बताया कि प्रथम स्थान आरती ने 472 अंक लेकर, द्वितीय स्थान नैंसी ने 443 अंक लेकर, तृतीय स्थान अर्चना ने 440 अंक प्राप्त करके किया है। वहीं आरती ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि 80 फीसदी से अधिक अंक 8 विद्यार्थियों ने प्राप्त किये हैं। प्रथम श्रेणी में 17 विद्याथर््ी रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर है जो इंगित करता है कि सरकारी स्कूल अब किसी प्रकार किसी से कम नहीं है। इस मौके पर कृष्ण चंद्र, नितिन मुदगिल, राजकुमार, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 6: विद्यार्थियों को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी अभय राम यादव।

कोरोना केस आइसोलेट किये 

*********************************
 कनीना। कनीना खंड के गांव गाहड़ा, गुढ़ा और कनीना में तीन केस सोमवार को पाजिटिव आए थे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आगामी कार्रवाई कर दी है। उनको आइसोलेट करके टीम गठित कर बफर जोन और कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
 मिली जानकारी के अनुसार गाहड़ा में डॉ जितेंद्र सुपरवाइजर शीशराम, गुढ़ा में डॉक्टर विनय कुमार सुपरवाइजर शीशराम तथा कनीना में डॉ मोनिका सुपरवाइजर शीशराम ने भूमिका निभाई। साथ में संदीप सिंह, राजेश कुमार, कविता, आशा वर्कर संजोग, राजबाला, सुनील कुमार, सरिता, सुशीला सरला, आशा वर्कर आदि ने अहम भूमिका निभाई और स्क्रीनिंग करवाने में मदद की। मिली जानकारी अनुसार कनीना में कोंटेंमेंट जोन में पांच घर 25 शक्ति, तथा बफर जोन में 26 घर 141 व्यक्ति, गुढ़ा में कोंटेंमेंट जोन में 5 घर 26 व्यक्ति  बफर जोन में 3 घर एवं 11 व्यक्ति किए शामिल किये गए हैं। गाहड़ा में कंटेनमेंट जोन में 6 घर 51 अति तथा बफर जोन में 28 घर 109 भक्ति शामिल किए गए हैं। सभी की स्क्रीनिंग करवा दी गई है।
 
यूरो इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय
**********************************
***************************
कनीना। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। प्राचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि कॉमर्स में मयंक ने 97.6 फीसदी, लेकर प्रथम स्थान , अभिनव ने 97.2फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान, अनुष्का व अमन ने 94.4फीसदी लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल में रेणुका  पाटीदार ऩे 97.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान, ईशा ने 97.2फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान , योगीता ने 96त्न लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। नोन मेडिकल में मोहित ने 97.6अ  लेकर प्रथम स्थान , प्रेरणा ने 95.6 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान व आशू यादव ने 95.2 फीसदी  लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में हरिता ने 87.2 फीसदी, लेकर प्रथम स्थान , सोमदत ने 83.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान, निकेत ने 81.4 फीसदी लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूरो स्कूल के कुल 14 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए व  82 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यवीर यादव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।
  उधर जीआर इंटरनेशनल स्कूल के  दो छात्रों ने संयुक्त रूप से कॉमर्स संकाय में ख्ंाड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  संचालक विजयपाल यादव ने बताया कि नेहा पुत्री एवं धीरज ने 95.4 फीसदी  अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पूरे कनीना खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में ही अनुष्का ने 95 फीसदी एवं प्रियंका 90.4 फीसदी  अंक प्राप्त किए। वही विज्ञान संकाय में प्रदीप सोनी , पुनीत ने 95.2 फीसदी एवं उदित ने 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्राचार्य  दीपक वशिष्ठ ने बताया कि विषयवार अंक प्राप्ति के आधार पर भी छात्रों ने उत्कृष्त प्रर्दशन किया।  स्कूल प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने इस अवसर पर बच्चो को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
   उधर सदासुख स्कूल कनीना विद्यार्थी सचिन कनीना ने पीसीएम ग्रुप में खंडभर में करते हुए 97.7 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन श्री सत्यनारायण यादव रिटायर्ड प्रिंसिपल ने सचिन को पूरे करीना ब्लॉक में 97.7 फीसदी अंक लेकर प्रथम आने पर नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उधर जीएल पब्लिक स्कूल कनीना के छात्रों  ने  उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।  विद्यालय के प्राचार्य पृथ्वी सिंह ने बताया कि  विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रियांशु ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। इसी क्रम में छात्रा वर्षा राव  92.4 प्रतिशत, सुयश यादव ने 92 प्रतीशत अंक प्राप्त किए।  उन्होंने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
फोटो कैप्शन 5: खुशी मनाते हुए जीएल स्कूल के विद्यार्थी।

 सराहनीय रहा परिणाम

**************************
**********************************
कनीना। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी द्वारा स्नातक के बीए तृतीय व बीएससी नॉन-मेडिकल प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जीएल महिला कॉलेज कनीना की छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र व कालेज का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई देते हुए बताया कि बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुरभी 75.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। वहीं छात्रा प्रतिमा ने 74.75 प्रतिशत, पूर्णिमा ने 74.75 प्रतिशत, पायल ने 71.75 प्रतिशत, वन्दना ने 70.75 प्रतिशत व शीतल ने 70.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ बीएससी नॉन मेडिकल में समीता ने 72.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता-पिता व महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कालेज प्राचार्य ने छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
आनलाइन कवि सम्मेलन में भाग लिया देशभर के कवियों ने
--दूसरा राउंड 15 जुलाई को चलेगा

************************************
***********************************
कनीना। साहित्य एवं संस्कृति-संवर्धन के प्रति क्रियाशील साहित्य-संस्कृति मंच, हरियाणा के तत्वावधान में ऑन लाइन राष्ट्रीय कवि-संगोष्ठी एक शाम-वतन के नाम का आयोजन किया गया । शिक्षाविद-साहित्यकार सभाचन्द यादव की अध्यक्षता में आयोजित -कवि-गोष्ठी में देश के विभिन्न प्रान्तों के कवियों ने राष्ट्रभक्ति विषय पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की । कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कवि शैलेन्द्र सिंह शैली ने किया जबकि मंच-संचालन डॉ विजयलक्ष्मी अनु व वरिष्ठ कवि कमल भास्कर ने किया । कवि-संगोष्ठी एक शाम-वतन के नाम का आगाज करते हुए साहित्य-संस्कृति मंच के संयोजक डॉ सीएस वर्मा प्रभाकर ने कहा कि जननी और जन्म-भूमि सदैव ही वंदनीय हैं जिनके ऋण से हम कभी उऋण नही हो सकते । इसलिए हमें निस्वार्थ भाव से इनकी सेवा करनी चाहिए । कवि-संगोष्ठी में ख्याति प्राप्त आर्टिस्ट सतीश राजोतिया, रेवाड़ी,  लोक-साहित्यकार समशेर सिंह कोसलिया तथा वरिष्ठ कवयित्री वीणा अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । प्रमुख शिक्षा शास्त्री नेमीचन्द शांडिल्य व वरिष्ठ कवयित्री रोशनी शर्मा ने कार्यक्रम-समीक्षक की भूमिका निभाई ।
  गुरुग्राम से वरिष्ठ कवयित्री सुशीला यादव ने सरस्वती वंदना करते हुए मानव-कल्याण की कामना की । कवयित्री डॉ बबीता गर्ग, अलवर, डॉ इंदिरा गुप्ता यथार्थ, भिवाड़ी, आभा साहनी, सुनीता गर्ग, रेणु अब्बी रेणु पंचकूला,दलबीर फूल, कोसली, मुकुट अग्रवाल, रेवाड़ी, डॉ किरण जैन, राकेश मेहता, मंजीत तुर्का,डॉ रेखा शर्मा एवं एकता डांग अम्बाला, निशा नन्दिनी भारतीय असम, डॉ एन के सेठी दौसा, प्रदीप निर्बान अटेली, रागिनी त्रिपाठी देवशी गुजरात, राशि श्रीवास्तव व शारदा मित्तल चंडीगढ़, होशियार सिंह यादव कनीना, सुरेश धीमान पंजाब, परमानन्द दीवान नारनौल, विजयपाल सेहलनगिया महेंद्रगढ़ तथा करुणेश राघव परमार साँवड भिवानी ने राष्ट्र-प्रेम पर आधारित अपनी श्रेष्ठ रचनाओं की प्रस्तुति की ।
  इस अवसर पर मंच-अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहडिय़ा, सुंदरलाल सुबोध, अजीत प्रजापति, नीरजा शर्मा व वीरेंद्र जांगड़ा सहित अन्य साहित्यकार भी मौजूद रहे ।
 फोटो कैप्शन 2:राष्ट्रीय कवि-संगोष्ठी एक शाम-वतन के नाम।

्र
राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने के बाद क्षेत्र में खुलेंगे विकास के नए द्वार- संतोष यादव

*************************************
कनीना।।  आज केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी ने हरियाणा को बहुत बड़ा तोहफा दिया है
 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्री जी ने 8 नए राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 11 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करके प्रदेश की जनता को नायाब तोहफा दिया है यह प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने बताया कि 16000 करोड से अधिक की लागत से बनने वाले इन नेशनल और स्टेट हाईवे से ना केवल प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलेगी बल्कि विकासशील प्रदेश से विकसित की ओर बढऩे का अनूठा कदम भी होगा इस दक्षिणी हरियाणा के लिए और विशेषकर महेंद्रगढ़ जिले के लिए विकास की नई इबारत लिखी जाएगी यह केवल और केवल केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि उन्होंने इस दक्षिणी हरियाणा के दर्द को समझा और महत्वपूर्ण परियोजनाएं हमें सौगात के रूप में दी हैं हम इसके लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के आभारी हैं हमारे इस महेंद्रगढ़ जिले को छूता हुआ इस सिक्स लेन ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 6 पैकेज में होगा और उसके निर्माण के बाद महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी व रेवाड़ी सहित साथ लगते राजस्थान आदि क्षेत्र के लोगों का सीधा जुड़ाव चंडीगढ़,पंजाब व हिमाचल से इस राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए हो जाएगा। आज विडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा दिल्ली से  केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नारनौल-दादरी राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा हरियाणा में अन्य राष्ट्रीय राजमार्गो का भी शिलान्यास कर दिया है। महेंद्रगढ़ जिले के विकास के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक महत्वपूर्ण अवसर है। इससे पहले हमारे यहां एक भी नेशनल हाइवे नहीं था जिसकी वजह से आजादी के इतने साल बाद भी यह जिला विकास से दूर रहा और प्रदेश में राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आज इस महत्वपूर्ण अवसर के हम सब साक्षी है इससे दक्षिणी हरियाणा मे विकास के नए द्वार खुलेंगे।
फोटो कैप्शन : संमोष यादव।

  दिल्ली की ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन ने उन्हाणी के राजेश को किया सम्मानित

*************************************
कनीना। ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन दिल्ली द्वारा राजेश उन्हाणी को कोरोना योद्धा के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कर रही है
राजेश कुमार ने बताया कि ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव विजय पंचाल व राष्ट्रीय प्रधान मुकेश कुशवाहा ने दूरभाष पर जानकारी दी कि कोरोनाकाल में आपकी सेवाओं को देखते  हुए एसोसिएशन द्वारा आपको कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से नवाजा गया है और सम्मान पत्र आपकी ईमेल पर भेज दिया गया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है कि उन्हें इस सम्मान से नवाजा है।

छात्रा प्रिया ने पाया जिले में प्रथम स्थान

***********************************
कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास जिला महेंद्रगढ़ की छात्रा प्रिया सुपुत्री श्री अनिल कुमार ने 500 अंकों में से 492 अंक प्राप्त करते हुए जिले के सरकारी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
प्राचार्य यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी यह उपलब्धि आस पास के निजी विद्यालयों से बेहतर रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्ययादवेंद्र सिंह, समस्त विद्यालय परिवार तथा विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने  प्रिया व उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए  उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा  विद्यालय के दो अन्य छात्रों मोहित सुपुत्र श्री नरेश कुमार ने 485 अंक तथा हिमांशु सुपुत्र श्री सुपुत्र श्री सुपुत्र श्री अशोक कुमार ने 473 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। उपरोक्त तीनों  विद्यार्थियों ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय एवं विद्यालय परिवार ने छात्रा को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री यादवेंद्र सिंह , विक्रम यादव गणित प्रवक्ता , नवीन गुप्ता प्रवक्ता, चेतन शर्मा ,विनोद शर्मा तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे। उधर धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हंसु ने 500 में से 482 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राचार्य कृष्ण सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 1. प्रिया भोजावास को सम्मानित करते हुए प्राचार्य।

 जामुन फल लोगों को लुभा रहा है

****************************
 कनीना कनीना क्षेत्र में जहां इस समय जामुन पैदावार हो गई है वहीं लोगों के मन को लुभा रहा है। किसान भी जामुन के पेड़ उगाने में पीछे नहीं है जबकि कुछ किसानों के यहां अच्छी  दर्जे की जामुन पैदा हो रही है।
 कनीना में जहां अजीत कुमार और सूबे सिंह जामुन पैदा करने में अग्रणी है। इन दोनों किसानों की आंख जामुन के पेड़ है। यद्यपि यह व्यवसाय का काम नहीं करते परंतु भारी मात्रा में जामुन पैदा होते हैं। जब कभी बारिश होती है जामुन की बाहर आ जाती है विशेषकर विभिन्न रोगों से पीडि़त लोग इनके जामुन ढूंढते ढूंढते इनके पास पहुंच जाते हैं। अजीत कुमार ने बताया कि वर्षों से  अपने यहां खड़े पेड़ों से जामुन प्राप्त कर रहे हैं। उनके जामुन अच्छे दर्जे के होने के कारण दूरदराज से लोग आते हैं और जामुन खा कर प्रसन्न हो जाते हैं।
 उनका कहना है कि अभी तक उन्होंने इन का व्यवसाय शुरू नहीं किया। यद्यपि मार्केट में की भारी मांग है। एक साल उन्होंने मार्केट तक भी पहुंचाया था किंतु अब उनका कहना है कि वे बाजार तक नहीं देंगे क्योंकि लोगों की मांग विशेषकर रोगी उन तक आते हैं। उनके पास से रोगी मुफ्त में ले जाते हैं।
 इसी प्रकार सूबे सिंह किसान ने बताया कि उनके यहां भी जामुन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। बारिश के समय बहुत सुंदर सजीले और मन को लुभाने वाले होते हैं।
उधार वैद्य बालकिशन और हरिकिशन का कहना है कि जामुन विशेषकर उच्च रक्त चाप वाले शुगर के मरीज अधिक प्रयोग करते हैं। शुगर मरीजों का शुगर घटाने, मोटापा घटाने तथा विभिन्न रोगों में लाभकारी हैं। यही कारण है कि लोग उनकी गुठली तक को भी प्रयोग करते हैं। बाजार में जामुन का भाव देखा जाए तो 60 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है किंतु ये किसान अपने खेतों में पैदावार हुई जा मुफ्त में प्रदान कर देते हैं। उनका कहना है कि जान ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलता यही कारण है कि कुछ दिनों बाद उनकी पैदावार घटती चली जाती है।
किसान जनहित में उगा रहे हैं। वही लोगों को भी इनकी और लुभा रहे हैं। रवि कुमार सुरेश कुमार महेश कुमार, कुलदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि वे कभी निबोरी बड़े चाव से खाते थे। उस वक्त निबोरी बहुत अधिक मात्रा में होती थी। इस मौसम में होती थी। अब उनको खाने वाले कम हो गए हैं तथा जामुन को खाने वाले अधिक है।
फोटो कैप्शन तीन और चार: जामुन तोड़ते हुए तथा जामुन

Monday, July 13, 2020

कोरोना में लोगों को जागरूक करने में मीडिया का सहयोग सहरानीय: रणबीर सिंह

*******************************
**************************************
*****************************
पौधगिरी कार्यक्रम में भी सहयोग कर धरा को करे हरा-भरा

कनीना। महामारी के दौरान मीडिया का सहयोग बडा ही सहरानीय रहा है। इसके लिए मीडिया के साथियों का दिल की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं। जिस तरह मीडिया ने महामारी के दौरान हमारा साथ दिया। ठीक उसी प्रकार आप लोगों से अपील है कि जल्द शुरू होने वाले पौधगिरी कार्यक्रम को भी सफल बनाए ताकि धरा हरी-भरी हो सके।
ये बाते एसडीएम रणबीर सिंह ने आज पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। एसडीएम ने मीडियाकर्मियों से महामारी के दौरान सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन की ओर से पौधगिरी कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए मीडिया का सहयोग बहुत ही जरूरी है। एसडीएम ने मीडियाकर्मियों से भी निवेदन किया  िकवे पौधगिरी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने नाम का पौधा लगाए। इतना ही नहीं पौधें की देखभाल की भी जिम्मेवारी ले। ताकि हमारी धरा हरी-भरी हो सके। एसडीएम ने मीडियाकर्मियों से सुझाव मांगे मीडिया के लोगों ने सुझाव देते हुए कहा कि पौधगिरी कार्यक्रम तभी सफल होगा जब हम किसानों व युवाओं को अपने साथ जोडे। मीडियाकर्मियों ने कहा कि खेतों में अधिक से अधिक जाटी के पेड लगवाने चाहिए। जिस पर एसडीएम रणबीर सिंह ने भरोसा दिलवाया कि अधिक से अधिक किसानों व युवाओं को साथ लेकर पौधगिरी कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।
मीडियाकर्मियों ने कहा कि महामारी के दौरान कोरोना संक्रमितों को लेकर बनाए जा रहे कंटेंटमेंट जोन भी गांव स्थित स्कूल या धर्मशाला में बनाए जाए। जिससे कम पुलिस व स्टाफ
में भी संक्रमितों की पूरी निगरानी रखी जाए। मीडिया के इस सुझाव पर एसडीएम रणबीर सिंह ने उच्च अधिकारियों से सामने पक्ष रखे जाने की बात कहीं। प्रेसवार्ता में दीपचंद यादव, मनोज रोहिल्ला, होशियार सिंह, सुनील दीक्षित, उमादत्त कौशिक, जसवंत, राजीव सुलतानिया, दलीप दीक्षित, इंद्रजीत शर्मा, सुशील कुमार उपस्थित रहे।
एसडीएम ने औचक निरीक्षण में काटे छह चालान
एसडीएम रणबीर सिंह सोमवार को बाजार में गए व छह दुकानदारों के मास्क नहीं लगाने पर चालान काटे। इसके साथ एक ओवरलोड डंपर का भी चालान का काटा गया। एसडीएम ने दुकानदारों से अपील की कि व मास्क का प्रयोग अवश्य करें। क्या पता आपके पास आने वाला ग्राहक ही कोरोना से संक्रमित हो।
फोटो कैप्शन 4: प्रेस वार्ता की है

कोरोना के आये तीन नये केस

**************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना के तीन नये केस आने से कुल संख्या 72 पहुंच चुकी है। कनीना, गुए़ा एवं गाहड़ा में तीन केस नये सोमवार को आने पर प्रशासन ने समस्त कार्रवाई कर दी है। डा धर्मेंद्र एसएमओ ने बताया कि सावधानी ऐसे वक्त में काम आती है। बचाव में ही बचाव है। कोरोना की बढ़ती संख्या से बेशक प्रशासन परेशान हो किंतु आमजन सुन सुनकर आदि हो

जामुन फल लोगों को लुभा रहा है

************************************
*************************************
 कनीना कनीना क्षेत्र में जहां इस समय जामुन पैदावार हो गई है वहीं लोगों के मन को लुभा रहा है। किसान भी जामुन के पेड़ उगाने में पीछे नहीं है जबकि कुछ किसानों के यहां अच्छी  दर्जे की जामुन पैदा हो रही है।
 कनीना में जहां अजीत कुमार और सूबे सिंह जामुन पैदा करने में अग्रणी है। इन दोनों किसानों की आंख जामुन के पेड़ है। यद्यपि यह व्यवसाय का काम नहीं करते परंतु भारी मात्रा में जामुन पैदा होते हैं। जब कभी बारिश होती है जामुन की बाहर आ जाती है विशेषकर विभिन्न रोगों से पीडि़त लोग इनके जामुन ढूंढते ढूंढते इनके पास पहुंच जाते हैं। अजीत कुमार ने बताया कि वर्षों से  अपने यहां खड़े पेड़ों से जामुन प्राप्त कर रहे हैं। उनके जामुन अच्छे दर्जे के होने के कारण दूरदराज से लोग आते हैं और जामुन खा कर प्रसन्न हो जाते हैं।
 उनका कहना है कि अभी तक उन्होंने इन का व्यवसाय शुरू नहीं किया। यद्यपि मार्केट में की भारी मांग है। एक साल उन्होंने मार्केट तक भी पहुंचाया था किंतु अब उनका कहना है कि वे बाजार तक नहीं देंगे क्योंकि लोगों की मांग विशेषकर रोगी उन तक आते हैं। उनके पास से रोगी मुफ्त में ले जाते हैं।
 इसी प्रकार सूबे सिंह किसान ने बताया कि उनके यहां भी जामुन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। बारिश के समय बहुत सुंदर सजीले और मन को लुभाने वाले होते हैं।
उधार वैद्य बालकिशन और हरिकिशन का कहना है कि जामुन विशेषकर उच्च रक्त चाप वाले शुगर के मरीज अधिक प्रयोग करते हैं। शुगर मरीजों का शुगर घटाने, मोटापा घटाने तथा विभिन्न रोगों में लाभकारी हैं। यही कारण है कि लोग उनकी गुठली तक को भी प्रयोग करते हैं। बाजार में जामुन का भाव देखा जाए तो 60 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है किंतु ये किसान अपने खेतों में पैदावार हुई जा मुफ्त में प्रदान कर देते हैं। उनका कहना है कि जान ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलता यही कारण है कि कुछ दिनों बाद उनकी पैदावार घटती चली जाती है।
किसान जनहित में उगा रहे हैं। वही लोगों को भी इनकी और लुभा रहे हैं। रवि कुमार सुरेश कुमार महेश कुमार, कुलदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि वे कभी निबोरी बड़े चाव से खाते थे। उस वक्त निबोरी बहुत अधिक मात्रा में होती थी। इस मौसम में होती थी। अब उनको खाने वाले कम हो गए हैं तथा जामुन को खाने वाले अधिक है।
फोटो कैप्शन तीन और चार: जामुन तोड़ते हुए तथा जामुन

  सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में रही भीड़

*****************************
******************************
कनीना। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भीड़ रही। बाघेश्वरी धाम पर हर सोमवार को भीड़ मिलती है वहीं इस बार न तो मेला लगेगा और न कांवड़ आयेंगी।
 सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां छोटे मेले लगते आ रहे हैं। शिवालयों में भारी भीड़ जुटी। महिलाओं ने व्रत रखा तथा दिनभर शिवलिंग अभिषेक कार्यक्रम चलता रहा। सावन 6 जुलाई से शुरू हुआ जो 3 अगस्त पूर्णिमा रक्षा बंधन दिन तक चलेगा जिसमें पांच सोमवार 6 जुलाई, 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई एवं 3 अगस्त को पड़ रहे हैं। तीन अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार होगा।  व्रत करने वाले सावन के समस्त सोमवारों को व्रत रखते हैं और शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।
  सावन के दूसरे सोमवार को आज विभिन्न शिवालयों में भीड़ रही। भारी संख्या में श्रद्धालु कनीना स्थित 21 फुट ऊंची शिव प्रतिमा वाले शिवालय में जल अर्पित करते देखे गए।  आगामी सोमवार को भी यहां मेला लगेगा। बाघेश्वरी धाम पर जहां संतान पाने के इच्छुक वटवृक्ष पर धागा बांधते नजर आए वहीं जलाभिषेक करने के लिए भीड़ जमी रही। बाघोत का शिवलिंग स्वयंभू है।
 महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्रत रखा तथा शिवलिंग का अभिषेक किया। जल अर्पित करने वाले भक्तों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। पुरुष भी व्रत रखते हैं।  अगले सोमवार को भी भीड़ रहने के आसार बन गए हैं। 
फोटो कैप्शन 3: कनीना के  शिवालय में  जल अर्पित करते भक्तजन।

भाजपा शासनकाल में पूरे प्रदेश में समान विकास हो रहा है: ओम प्रकाश यादव

*********************************
*****************************
-श्मशान घाट की टीन शेड व चारदीवारी के लिए 5 लाख रुपये का दिया अनुदान
कनीना।सोमवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने क्षेत्र के गांव पाथेडा के मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में पूरे प्रदेश में सामान विकास हो रहा है किसी भी क्षेत्र से चाहे वहां भाजपा व सरकार समर्थक विधायक नहीं हो, भेदभाव नहीं किया जा रहा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मंत्री ओमप्रकाश यादव को अवगत कराया कि गांव में पानी की निकासी के लिए 1 करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि ग्राम पंचायत में आई हुई है वही गांव में जन स्वास्थ्य विभाग का वाटर टैंक बना हुआ है जिसका कनेक्शन सिंचाई विभाग द्वारा नहर से करना है जिसको जल्द से जल्द करवाया जाए । इस पर मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इन कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करवाने के लिए वे सम्बधित अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों की श्मशान घाट की टीन शेड व व चारदीवारी की मांग पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने संज्ञान लेते हुए 5 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर लोग सावधानी बरतें तभी हम इस बीमारी से बच सकते हैं जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकले घर से बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क लगाएं आपस में फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की रबी फसल गेहूं और सरसों की खरीद का एक-एक दाना खरीदने का कार्य किया है। साथ ही किसानों को समय पर उसकी फसल के दामों का भुगतान कर अपने आप में एक मिसाल पैदा की है। इस मौके पर जिला पार्षद सतपाल,जिला पार्षद कुलदीप यादव, पूर्व वन अधिकारी धर्मवीर यादव झूक, पाथेड़ा के सरपंच सुखलाल,पूर्व सरपंच वीर प्रकाश यादव,मामन साहब, मलखान सिंह,इन्द्रपाल आर्य, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे
फोटो कैप्शन 5: सोमवार को पाथेड़ा मंदिर परिसर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ओम प्रकाश यादव

  दिल्ली की ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन ने उन्हाणी के राजेश को किया सम्मानित

**********************************
कनीना। ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन दिल्ली द्वारा राजेश उन्हाणी को कोरोना योद्धा के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कर रही है
राजेश कुमार ने बताया कि ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव विजय पंचाल व राष्ट्रीय प्रधान मुकेश कुशवाहा ने दूरभाष पर जानकारी दी कि कोरोनाकाल में आपकी सेवाओं को देखते  हुए एसोसिएशन द्वारा आपको कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से नवाजा गया है और सम्मान पत्र आपकी ईमेल पर भेज दिया गया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है कि उन्हें इस सम्मान से नवाजा है।

छात्रा प्रिया ने पाया जिले में प्रथम स्थान

**************************************
************************************
कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास जिला महेंद्रगढ़ की छात्रा प्रिया सुपुत्री श्री अनिल कुमार ने 500 अंकों में से 492 अंक प्राप्त करते हुए जिले के सरकारी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
प्राचार्य यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी यह उपलब्धि आस पास के निजी विद्यालयों से बेहतर रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्ययादवेंद्र सिंह, समस्त विद्यालय परिवार तथा विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने  प्रिया व उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए  उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा  विद्यालय के दो अन्य छात्रों मोहित सुपुत्र श्री नरेश कुमार ने 485 अंक तथा हिमांशु सुपुत्र श्री सुपुत्र श्री सुपुत्र श्री अशोक कुमार ने 473 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। उपरोक्त तीनों  विद्यार्थियों ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय एवं विद्यालय परिवार ने छात्रा को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री यादवेंद्र सिंह , विक्रम यादव गणित प्रवक्ता , नवीन गुप्ता प्रवक्ता, चेतन शर्मा ,विनोद शर्मा तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे। उधर धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हंसु ने 500 में से 482 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राचार्य कृष्ण सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 1. प्रिया भोजावास को सम्मानित करते हुए प्राचार्य।

लड़की का सात दिन बीत जाने के बाद भी कोई अता-सता नहीं

******************************
******************************
कनीना। बहला-फसला कर लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है।  गांव सुन्दरहा के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी को गांव के ही दो लड़के बहला-फुसला कर भगा ले गए। वही शिकायतकर्ता की शिकायत पर कनीना पुलिस ने गांव के दो लड़कों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इस घटना को लगभग एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मृतका को न्याय दिलाने के लिए परिजन काट रहे है पुलिस के चक्कर

************************************
*/*******************************
कनीना। रीना की मौत को दो सप्ताह बीत गए है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।
 मिली जानकारी के अनुसार मृतक रीना के भाई उपेन्द्र व चाचा सत्यवान निवासी पायगा ने बताया कि उनकी लड़की को उसके ससुराल के लोगों ने ने पीट-पीट कर मार डाला जिसकी शिकायत कनीना पुलिस को लिखित में देकर अवगत भी कराया था जिस पर मृतक के ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है लेकिन आज मामले को दर्ज हुए लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मामला ज्यों का त्यों है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से मिल कर अपना दु:खड़ा रो चुके है लेकिन अब तक किसी भी दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीडि़तों ने जिला पुलिस कप्तान से मांग कर दोषियों की गिरफ्तारी कराने की गुहार लगाई है ताकि मृतका को न्याय मिल सके।

दौंगड़ा अहीर की लड़की का मामला गर्माने लगा

*****************************************

************************************ 
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर की नोएडा स्थित एक गुरुकुल में पढऩे वाली लड़की का शव मिलने पर मामला गरमाने लगा है। माता पिता का आरोप है कि उन्हें मार दिया गया है। उसके माता-पिता ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की है। उधर मामले की जांच नोएडा में होनी है वहीं कनीना में भी इसकी शिकायत पहुंची है। मृतका सपना के पिता नवीन ने विभिन्न स्थानों पर भेजी शिकायत में कहा गया है कि उनकी दो बेटियां नोएडा के गुरुकुल में पढ़ती है। 3 जुलाई को उनके पास गुरुकुल के आचार्य का फोन आया और हमें जल्दी बुलाया। कोरोनाकाल होने पर उन्होंने किराए पर गाड़ी लेकर आने की बात भी कही। जैसे तैसे परिजन गुरुकुल में पहुंचे तो गाड़ी चालक को पैसे देकर लौटा दिया तथा उनके फोन आदि छीन लिए। नवीन का कहना है कि उनकी पुत्री को पंखे से लटका देख बेहोश हो गई। उनका आरोप है कि जबरदस्ती उनके हस्ताक्षर कुछ कागजों पर करवा लिए गए तथा उनकी बेटी को मार कर लटकाया हुआ था। आचार्य ने कहा कि लड़की ने तुम्हारे खिलाफ भी एक पत्र लिखा है। ऐसे में उन्होंने जल्दी से दाह संस्कार करने का दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर जल्दी से दाह संस्कार नहीं हुआ तो पुलिस बुला दी जाएगी। ऐसे में उनका दाह संस्कार करवा दिया गया
परिजनों का आरोप है कि गुरुकुल वालों का स्पष्ट कहना है कि यदि गुरुकुल बदनाम हो गया तो तुम्हारे परिवार को भी नहीं बख्शा जाएगा। उनकी बेटी के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया और न पुलिस को सूचना दी। कुछ कागज लिखने के लिए कहा तो नवीन ने न लिख पाने की असमर्थता दर्शाई तो उनकी छोटी पु़त्री द्वारा लिखे गये कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए गए थे। उन्होंने उनकी मृतक पुत्री के द्वारा लिखे कागज आदि मांगे तो उन्होंने वे पत्र भी देने से इनकार कर दिया।
नवीन कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी उन्हें खुद लिखना नहीं आता था इसलिए उनकी छोटी बच्ची से कागज लिखवा कर उनके साइन करवा लिए गए। तत्पश्चात उन्होंने जरूरत थी गाड़ी में बैठा कराने घर के लिए रवाना कर दिया। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी मांगा किंतु नहीं दिये गये। उधर इस संबंध में दौंगड़ा अहीर चौकी इंचार्ज एएसआई पवन कुमार का कहना है कि उन तक किसी प्रकार की कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है। शिकायत आएगी तो भी कार्रवाई तुरंत प्रभाव से कर देंगे लेकिन जब डीएसपी कनीना विजय देशवाल से बात की गई तो उनका कहना था कि नोयडा की घटना है। कार्रवाई नोएडा में की जाएगी जो कुछ कार्रवाई उन्होंने करनी है वह सभी नोएडा पहुंचा दी जाएगी।

Sunday, July 12, 2020

दसवीं कक्षा के हंशु ने 500 में से प्राप्त किये 482 अंक 
**********************************
****************************************
*********************************
कनीना। कनीना खंड के गांव धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हंशु पुत्री सत्येंद्र सिंह दायमा ने दसवीं कक्षा में 500 में से 482 अंक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हंशु की मां अंजू सिलाई का कार्य करती है जबकि उनके पिता सत्येंद्र सिंह मिस्त्री का कार्य करते हैं।
 हंशु ने राजकीय स्कूलों में पढ़ते हुए भी बेहतर नाम कमा कर सिद्ध कर दिया कि सरकारी स्कूलों में भी पढ़ाई बेहतर होती है। दसवीं कक्षा की में बेहतर अंक आने पर माता पिता ने खुशी जताई कि उनकी पुत्री ने बेहतर अंक पाकर नाम रोशन किया है। वे इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुओं को देती हें तथा पढ़ लिखकर एक अच्छी शिक्षिका बनना चाहती है।
अंशु ने बताया कि वे घर के कामकाज के अलावा समय बचता था उसमें अपनी पढ़ाई करती थी जिसके कारण आज वह इस मुकाम पर पहुंची है।
  प्राचार्य कृष्ण सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में मेहनती स्टाफ एवं विद्यार्थी हैं। उन्होंने छात्रा एवं शिक्षकों को बधाई दी है। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय शर्मिला ने 443 यीशु ने 442, मुस्कान ने 423, सोनिया ने 408, अमित ने 388, परिणय ने 379, काजल ने 379 पूजा ने 375 अंक प्राप्त किए हैं।
फोटो कैप्शन: हंशु की फोटो साथ है।

क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी 

******************************
********************************
कनीना। कनीना लंबे अरसे से गर्मी सहन करने के पश्चात रविवार उदोपहर को बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी लंबे समय तक चली। अच्छी बारिश का किसानों को इंतजार है। अभी तक उनकी आशा पूरी नहीं हो पाई है। बूंदाबांदी से ही काम चल रहा है। बाजरे की 19000 हेक्टेयर पर बीजाई की जानी है। कृषि विभाग 30 से 40 फीसदी बीजाई बाकी बता रहा है। यह बूंदाबांदी फसल के लिए लाभप्रद मानी जा रही है।

मोड़ी में बनेगा शांतिकुंज आश्रम

********************************
*******************************
कनीना। अब जिले के गांव मोड़ी में सहाय वृद्ध, दृष्टिहीन और विकलांगों के लिए शांतिकुंज आश्रम होगा।
जिला महेंद्रगढ़ के खंड कनीना के गांव मोडी में ग्राम पंचायत और सरपंच ने गांव में पड़ी हुई खाली बिल्डिंग को आईसीटीएम सोशल ग्रुप संस्था को समाज सेवा के लिए दी है। आईसीटीएम ग्रुप द्वारा इस बिल्डिंग में एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें बेसहारा बुजुर्गों के लिए और दृष्टिहीन व विकलांगों के लिए शांतिकुंज आश्रम खोलने जा रही है।
यह पहल जिले के लिए बहुत ही बेहतरीन बात है कि अब जिला महेंद्रगढ़ में और आसपास के क्षेत्र में कोई भी बेसहाय व्यक्ति बच्चा या बुजुर्ग इस शांतिकुंज आश्रम में आकर अपना जीवन यापन कर सकता है। संस्था के सदस्य और ग्राम पंचायत मोड़ी के सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पहुंच कर संस्था के सदस्यों को बिल्डिंग की चाबी और लिखित में प्रमाण पत्र प्रस्ताव दे दिया है।  सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने बताया कि यह हमारे गांव के लिए एक गौरव की बात है कि गांव में बेसहाय व्यक्तियों के लिए शांतिकुंज आश्रम की स्थापना हो रही है और हमारे गांव से जितना सहयोग होगा वह हम करेंगे। यह क्षेत्र के लिए एक बहुत ही सराहनीय काम है और लोगों के दिल में सेवा भावना की उम्मीदें उठेंगी। महेंद्र सिंह सरपंच प्रतिनिधि ने बताया की आईसीटीएम ग्रुप को पंचायत की तरफ से यह बिल्डिंग सेवा भावना के हिसाब से हमने दी है। इसकी देखरेख की जिम्मेवारी संस्था की है। उन्होंने बताया कि जब तक संस्था यहां पर यह सेवा करती रहेगी जब तक संस्था को चाहिए। इस मौके पर मां दुर्गा शक्ति संगठन के अध्यक्ष ऋषिपाल तवर ने कहा की एक बहुत ही बढिय़ा सराहनीय कदम है जो एक समाज की सेवा के प्रति जागरूकता अभियान करेगा और इस संस्था में हम सभी मिलकर  कार्य सुचारू रूप से करेंगे। इस मौके पर आईसीटीएम ग्रुप के प्रदेश सचिव विजेंद्र चौहान कपूरी ने भी सहयोग लिया और संस्था को एक उच्च पायदान की तरफ लेकर जाने का संकल्प लिया और सेवा भावना के लिए दिल जान से काम करने को कहा। इस समय जन सेवा संगठन हरियाणा के अध्यक्ष कुलदीप दहिया, आईसीटीएम सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप तंवर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप आदि मौजूद थे। आईसीटीएम ग्रुप के फाउंडर पवन कुमार राठौड़ ने बताया कि इस संस्था को एक सुचारू रूप से सेवा भावना से आगे बढ़ाएंगे जिससे आसपास के क्षेत्र में जो बेसहारे, विकलांग, दृष्टिहीन या किसी कारणवश बेसहारा है उनको शांतिकुंज आश्रम में रहने के लिए लाएंगे और उनकी सेवा करेंगे। यह कार्य हम सेवा भावना से करेंगे जो समाज में बिल्कुल पारदर्शी रहेगा।
फोटो कैप्शन 1: शांतिकुंज के लिए चुनी गई बिल्डिंग का नजारा।े

टिड्डी दल गुजरा कनीना के गांवें से 

************************************
************************
संवाद सहयोगी, कनीना। कनीना क्षेत्र के भडफ़, करीरा, कनीना सीमा के सीमा के लगते डहीना, जैनाबाद, कोटिया से होता हुआ गाहड़ा सीहोर की तरफ टिड्डी दल गुजर गया। किसानों ने तुरंत थाली,कचोला, परांत आदि बजाई।
भडफ़ गांव के सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि जब खड़े थे तो अचानक एक ट्ड्डिी दल नजर आया तुरंत लोगों को सूचित किया ताकि वे थाली कचौला बजाने लगे। लोगों ने जल्दी ट्ड्डिी  दल को करीरा की ओर रवाना कर दिया और करीरा से होते हुए गाहड़ा, सीहोर की ओर गुजर गया। महेंद्र सिंह सरपंच ने बताया कि ट्ड्डिी दल इतना बड़ा नहीं था। महज आधा किलो मीटर लंबा तथा आधा किलो मीटर चौड़ा गुजरा है।
उधर पूर्व कृषि विशेषज्ञ डा देवराज यादव ने बताया कि जब ट्ड्डिी  दल जब कहीं आए तो शोर शराबे करके इसे भगाया जा सकता है। डीजे बजा कर,कचोला, कांशी के बर्तन, छाज पीटकर, पीपा बजाकर तथा घरेलू उपकरण आदि से भगाया जा सकता है और इसे बैठने से रोका जा सकता है।
जब टिड्डी दल रात को बैठ जाता है तो इस पर स्प्रे करके इसको खत्म किया जा सकता है अन्यथा इसे लाठी-डंडों से नहीं मारा जा सकता।
 उन्होंने बताया कि 2 बाई 2 किलोमीटर में लाखों टिड्डी दल चलते हैं और 1 दिन में 35,000 लोगों का खाना चट कर जाते हैं। ऐसे में जब भी कभी भी टिड्डी दल दिखाई दे तो तुरंत खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में सूचना देनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि मौसम यदि अनुकूलित हुआ तो यह प्रवेश कर सकता है। यह सदा हवा की दिशा में ही चलता है। प्रतिदिन डेढ़ सौ किलोमीटर दूरी हवा की दिशा में तय कर सकता है। उन्होंने बताया कि यदि पछुआ हवा चलेगी तो हमारे इस क्षेत्र में टिड्डी दल आने की संभावना घट जाती है। उन्होंने बताया कि सावधानी में ही बचाव है। टिड्डी दल को रोकने के लिए जरूरी है कि समय पर सावधान रहें।
यूं तो टिड्डियों  ने कई देशों को परेशान कर रखा है वहीं देश देश के कुछ राज्य टिड्डी दल के कहर से जूझ रहे हैं। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र इस समय टिड्डी दल से परेशान है। दिल्ली और यूपी भी अलर्ट है। किंतु जहां कहीं भी जाये वहां सब कुछ तबाह कर देते हैं।
माना जाता है कि पूरी धरती के 1/5 भाग को कवर कर सकता है। टिड्डी दल संसार की 1/10 जनसंख्या की रोजी.रोटी छीन सकते हैं। जग में 60 देशों में इसका कहर चल रहा है।
हनीमून ट्रिप पर आता है टिड्डी दल---
भारत में मॉनसून से पहले अपनी संख्या बढ़ाने के लिए टिड्डी दल भारत में आता है। भारत में कई जगह कहर बरपाने को तैयार है। ये अजीब जीव संख्या बढ़ाने के साथ साथ फसल को तबाह कर देते हैं।
कैसे हो पहचान-
टिड्डी दल झुंड में ही चलते हैं। मेटिंग के दो दिन बाद ही पीले टिड्डी अंडे देते हैं। मादा जमीन में करीब 6 इंच गहराई पर अंडे देती है। उस जगह सूराख हो जाता है और सूराख के मुंह पर सफेद पाउडर सा दिखाई पड़ता है। ऐसे में टिड्डी दल तीन-चार दिन एक जगह रुकते हैं।
अंडे से लारवा निकलकर 30 दिन में ही पूरा वयस्क हो जाता है। दिनभर ये उड़ते हैं और शाम होते ही पेड़ों पर पौधों पर बैठ जाते हैं। रात भर बैठे रहते हैं फिर सूरज उगने के साथ ही उडऩे लगते हैं। ऐसे में खेत में आने से रोकने के लिए डीजे साउंड या जोर से ढोलक, ड्रम, थाली आवाज की जाये जो इन्हें पसंद नहीं है। साउंड इनको पसंद नहीं है। इससे ये भागते हैं।
अधिकारी ने बताया कि इनको मारने के लिए मालाथियान, क्लोरोपाइरीफास आदि नाम के पेस्टिसाइड का छिड़काव किया जाता है। विभाग को टिड्डी दल गुजर जाने के बाद सूचना पहुंची।

फोटो कैप्शन 3:भडफ़ गांव में हवा में उड़ता टिड्डी दल।

  कोरोना  के चार पॉजिटिव केस आये 
************************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में एक बार फिर से रविवार को 4 केस कोरोना पोजिटिव आए हैं जिसके चलते कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 69 पहुंच गई है। जहां शनिवार को 4 केस आये थे जिनमें से दो खेड़ी तथा दो चेलावास के थे वहीं अब कनीना में एक व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति उन लोगों के संपर्क में रहा जिनमें कोरोना पाया गया था तथा उन्हें पटिकरा से कनीना तक लाया था। ये कर्मी कनीना अस्पताल में कार्यरत हैं। 6 जुलाई को उन्हें पटिकरा से लेकर आया था। उन्होंने भी अपना सैंपल दिया था जो कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उधर हीरो हौंडा प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गुढ़ा में भी कोरोना पॉजिटिव का एक मामला आया है किंतु यह युवक अटेली का रहने वाला है और अपने मामा के यहां आया हुआ था जो सैंपल देकर वापिस अटेली चला गया था। बेवल गांव का एक व्यक्ति कोरोना पीडि़त पाया गया जो लेबर का काम करता है।     उल्लेखनीय है कि गुडग़ांव से दो चेलावास गांव से दो गुढ़ा तथा तथा एक उन्हाणी का, पांच व्यक्ति हीरो हौंडा कंपनी गुडग़ांव जाते थे और सभी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
एसएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र का कहना है कि बचाव में ही बचाव है। अबलोग जागरूक हो गए हैं और लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इस रोग से अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेट कर दिया है तथा पूरे गांव में स्क्रीनिंग की गई है। कनीना में कंटेनमेंट जोन में चार घर 10 व्यक्ति स्क्रीन किए गए जबकि बफर जोन में 23 घर और 74 व्यक्ति स्क्रीन किए गए। उन्हाणी में तीन घर कंटेनमेंट जोन में शामिल किए गए।
मिली जानकारी अनुसार कनीना में बनाई गई टीम में सुनील कुमार, सरिता, सुशीला जबकि टीम दो में आशा, सरला, पूनम आदि ने स्क्रीनिंग की जबकि उन्हाणी में विमला, पुष्पा, आशा, नीलम तथा आशा वर्कर के साथ कांता ने भी मदद की। उन्हाणी में कंटेंटमेंट जोन में 11 व्यक्ति तथा बफर जोन में 123 व्यक्ति शामिल किए गए। डॉ विनय शीशराम सुपरवाइजर की देखरेख में उन्हाणी में तथा कनीना में डॉक्टर सार्थ सिद्धार्थ ें तथा शीशराम सुपरवाइजर की देखरेख में स्क्रीनिंग की गई
फोटो कैप्शन दो: स्क्रीनिंग कटे हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

 बाबा जोहड़ का हो रहा है सौंदर्यीकरण
-दैनिक जागरण ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था 

*************************************
***************************************
 कनीना। कस्बा कनीना के प्रसिद्ध संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जहां संत शिरोमणि बाबा जिस प्राकृतिक जोहड़ के पास बैठकर तप करते थे उसको एक बार फिर से पानी से भरा जाएगा। इस बार पक्की चारदीवारी भी बनाई जा रही है। इस जोहड़ की ऐतिहासिकता को देखते हुए साफ पानी से भरने के लिए दैनिक जागरण ने एक मुहिम शुरू की थी जिसके तहत पालिका प्रधान तक यह बात पहुंचाई गई थी और आखिरकार पालिका प्रधान ने दैनिक जागरण के उस कथन पर खरा उतरते हुए अब इसकी चारदीवारी बनाकर साफ पानी से भरने का निर्णय लिया है। काम चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह जोहड़ कभी छोटी बणी (जंगल) में होता था( चारों तरफ जाल के पेड़ थे शुद्ध पानी से भरा रहता था। संत शिरोमणि मोलडऩाथ जो पूरे प्रदेश में विख्यात हैं, इस जोहड़ के किनारे बैठकर तप करते थे। यह जोड़ साफ पानी से भरा होता था। जीव जंतु यहां विचरित करते थे। आज भी बाबा के प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यहां मोर और गीदड़ कबूतर, चिडिय़ा और नाना प्रकार के जीव जंतु बाबा के आसपास घूमते रहते थे। परंतु कनीना बस स्टैंड स्थापना के बाद इस जोड़ को मलिन कर दिया था और अब इस जोहड़ को सुखाकर नए सिरे से पुनरुद्धार किया जा रहा है। जिसमें इसकी चारदीवारी पक्की की जा रही है। पालिका प्रधान ने बताया की जोहड़ और बाबा की आस्था को ध्यान में रखते हुए ईश्वर का पुनरुद्धार किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में लोग जोहड़ के दर्शन कर सके और बाबा की यादों में खो जाए
वर्तमान में इस दौड़ की खुदाई हो चुकी है तथा इसकी चारदीवारी का कार्य शुरू हो गया है। आने वाले समय में यह जोहड़ पूर्ण रूप से साफ पानी से भरा होगा।
फोटो कैप्शन 5 रोड निर्माण कार्य का नजारा।

पौधारोपण अभियान चलाया

********************************
*******************************
कनीना। करीरा में बाबा किशोर दास की प्रेरणा राजा वाली बैणी में बजरंगबली युवा क्लब करीरा ने पौधागिरी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत औषधीय पौधे जैसे अर्जुन, बेलगिरी, कदम, तुलसी, गिलोय, अलवीरा, जामुन , अमरूद , पीपल, बड आदि के 40 पौधों का रोपण किया गया। कर्मवीर समाजसेवी ने बताया कि बजरंगबली युवा क्लब पौधागिरी अभियान को जारी रखेगा तथा इस वर्ष में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधों की देखभाल रखरखाव की जिम्मेवारी कर्मवीर, नरवीर यादव, प्रीतम, सनी, गोरिया, कविंदर, कालू, सचिन, रविंदर, पंकज, सोनू सहित समस्त बजरंगबली युवा क्लब करेगा।
  इस मौके पर प्रधान बाबू लाल यादव ने बताया कि पर्यावरण से जोडऩे और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान गांव के अतिरिक्त पूरे जिला में चलाया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। पौधे हमें औषधि के साथ साथ हैं फल, फूल, छाया देते हैं कथा पर्यावरण को संतुलित रखते हैं। मानव के जीवन में जल एवं पौधों का बहुत बड़ा महत्व है। हमारा जीवन पौधों के साथ है जुड़ा हुआ है। इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक का यह करते बनता है की अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। करीरा इस बनी में हनुमान जी का सुंदर मंदिर है जिसमें हनुमान जी विराजमान है। इसके साथ है मां शेरावाली का मंदिर भी बनाया गया है। जोकि बहुत ही भव्य है।
फोटो कैप्शन 1: पौधारोपण करते हुए करीरा में समाजसेवी।

सावन बीत रहा है सूखा
-इंद्रदेव पर टिकी है नजरें

****************************

******************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में सावन सूखा गुजर रहा है। लंबे अरसे से अच्छी बारिश नहीं हुई है। महज बूंदाबांदी से ही काम चला है। किसान बेहद परेशान है। खेतों में जहां गर्मी और सूर्य की तपन से बाजरे की फसल अलसाई नजर आने लगी है, नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। किसान बार-बार इंद्रदेव से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्दी से बारिश हो ताकि उनकी फसल बच सके।
उल्लेखनीय है कि बाजरे का सरकारी मूल्य गेहूं से अधिक बेहतर है। जहां बाजरे का सरकारी मूल्य 2150 रुपये पति क्क्विंटल है जबकि गेहूं का सरकारी मूल्य 1925 है। ऐसे में किसानों की नजरें बाजरा पैदा करने पर टिकी हुई है। अभी तक सरकारी पोर्टल भी नहीं खुला है जिससे अभी भी असमंजस की स्थिति है कि बाजरा सरकारी तौर पर खरीदा की जाएगा या नहीं।
 उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में विगत वर्षों बाजरे की सरकारी खरीद हुई थी जिसके चलते किसानों में उत्साह जागृत हुआ। जिसके चलते अभी भी 19000 हक्टेयर पर बाजरा पैदा किया जाना है। अभी तो बहुत से किसान बाजरा बोने की फिराक में है वहीं कुछ बहुत से लोगों का बाजरा निराई गुड़ाई हो चुका है। ऐसे में बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
 किसान कुलदीप बोहरा ने बताया कि फसल के लिए पानी की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं होती। यदि थोड़ी सी बारिश हो जाए तो उससे भी बाजरा संभव हो सकता है किंतु जून माह में बारिश हुई थी तत्पश्चात कोई बारिश नहीं हो रही है। यहां तक कि सावन सूखा बीत रहा है। यदि यही हालात चले तो आने वाले समय में किसानों के हालात और भी बदतर हो जाएगी। ऐसे में किसान बेसब्री से बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।
उधर मोहन सिंह किसान का कहना है कि अब नलकूपों से सिंचाई की जा रही है। उनका कहना है कि यदि बारिश नहीं हुई और सावन सूखा बिता रहा तो आने वाले समय में बड़ी परेशानी बन सकता है। उनका कहना है कि किसानों के लिए कभी टिड्डी दल, कभी ओलावृष्टि तो कभी बारिश का न होना समस्या बनते जा रहे हैं। वह बार-बार इंद्रदेव से प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी प्रकार उनकी फसल को बचा दे।
फोटो कैप्शन 2: में सूखता हुआ बाजरा तथा किसान कुलदीप सिंह एवं मोहन सिंह।

Saturday, July 11, 2020

टिड्डी दल गुजरा कनीना के गांवें से 

****************************
****************************
************************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र के भडफ़, करीरा, कनीना सीमा के सीमा के लगते डहीना, जैनाबाद, कोटिया से होता हुआ गाहड़ा सीहोर की तरफ टिड्डी दल गुजर गया। किसानों ने तुरंत थाली,कचोला, परांत आदि बजाई।
भडफ़ गांव के सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि जब खड़े थे तो अचानक एक ट्ड्डिी दल नजर आया तुरंत लोगों को सूचित किया ताकि वे थाली कचौला बजाने लगे। लोगों ने जल्दी ट्ड्डिी  दल को करीरा की ओर रवाना कर दिया और करीरा से होते हुए गाहड़ा, सीहोर की ओर गुजर गया। महेंद्र सिंह सरपंच ने बताया कि ट्ड्डिी दल इतना बड़ा नहीं था। महज आधा किलो मीटर लंबा तथा आधा किलो मीटर चौड़ा गुजरा है।
उधर पूर्व कृषि विशेषज्ञ डा देवराज यादव ने बताया कि जब ट्ड्डिी  दल जब कहीं आए तो शोर शराबे करके इसे भगाया जा सकता है। डीजे बजा कर,कचोला, कांशी के बर्तन, छाज पीटकर, पीपा बजाकर तथा घरेलू उपकरण आदि से भगाया जा सकता है और इसे बैठने से रोका जा सकता है।
जब टिड्डी दल रात को बैठ जाता है तो इस पर स्प्रे करके इसको खत्म किया जा सकता है अन्यथा इसे लाठी-डंडों से नहीं मारा जा सकता।
 उन्होंने बताया कि 2 बाई 2 किलोमीटर में लाखों टिड्डी दल चलते हैं और 1 दिन में 35,000 लोगों का खाना चट कर जाते हैं। ऐसे में जब भी कभी भी टिड्डी दल दिखाई दे तो तुरंत खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में सूचना देनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि मौसम यदि अनुकूलित हुआ तो यह प्रवेश कर सकता है। यह सदा हवा की दिशा में ही चलता है। प्रतिदिन डेढ़ सौ किलोमीटर दूरी हवा की दिशा में तय कर सकता है। उन्होंने बताया कि यदि पछुआ हवा चलेगी तो हमारे इस क्षेत्र में टिड्डी दल आने की संभावना घट जाती है। उन्होंने बताया कि सावधानी में ही बचाव है। टिड्डी दल को रोकने के लिए जरूरी है कि समय पर सावधान रहें।
यूं तो टिड्डियों  ने कई देशों को परेशान कर रखा है वहीं देश देश के कुछ राज्य टिड्डी दल के कहर से जूझ रहे हैं। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र इस समय टिड्डी दल से परेशान है। दिल्ली और यूपी भी अलर्ट है। किंतु जहां कहीं भी जाये वहां सब कुछ तबाह कर देते हैं।
माना जाता है कि पूरी धरती के 1/5 भाग को कवर कर सकता है। टिड्डी दल संसार की 1/10 जनसंख्या की रोजी.रोटी छीन सकते हैं। जग में 60 देशों में इसका कहर चल रहा है।
हनीमून ट्रिप पर आता है टिड्डी दल---
भारत में मॉनसून से पहले अपनी संख्या बढ़ाने के लिए टिड्डी दल भारत में आता है। भारत में कई जगह कहर बरपाने को तैयार है। ये अजीब जीव संख्या बढ़ाने के साथ साथ फसल को तबाह कर देते हैं।
कैसे हो पहचान-
टिड्डी दल झुंड में ही चलते हैं। मेटिंग के दो दिन बाद ही पीले टिड्डी अंडे देते हैं। मादा जमीन में करीब 6 इंच गहराई पर अंडे देती है। उस जगह सूराख हो जाता है और सूराख के मुंह पर सफेद पाउडर सा दिखाई पड़ता है। ऐसे में टिड्डी दल तीन-चार दिन एक जगह रुकते हैं।
अंडे से लारवा निकलकर 30 दिन में ही पूरा वयस्क हो जाता है। दिनभर ये उड़ते हैं और शाम होते ही पेड़ों पर पौधों पर बैठ जाते हैं। रात भर बैठे रहते हैं फिर सूरज उगने के साथ ही उडऩे लगते हैं। ऐसे में खेत में आने से रोकने के लिए डीजे साउंड या जोर से ढोलक, ड्रम, थाली आवाज की जाये जो इन्हें पसंद नहीं है। साउंड इनको पसंद नहीं है। इससे ये भागते हैं।
अधिकारी ने बताया कि इनको मारने के लिए मालाथियान, क्लोरोपाइरीफास आदि नाम के पेस्टिसाइड का छिड़काव किया जाता है। विभाग को टिड्डी दल गुजर जाने के बाद सूचना पहुंची।

फोटो कैप्शन 3:भडफ़ गांव में हवा में उड़ता टिड्डी दल।

 बाबा जोहड़ का हो रहा है सौंदर्यीकरण
-दैनिक जागरण ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था 

*******************************
**************************************
 कनीना। कस्बा कनीना के प्रसिद्ध संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जहां संत शिरोमणि बाबा जिस प्राकृतिक जोहड़ के पास बैठकर तप करते थे उसको एक बार फिर से पानी से भरा जाएगा। इस बार पक्की चारदीवारी भी बनाई जा रही है। इस जोहड़ की ऐतिहासिकता को देखते हुए साफ पानी से भरने के लिए दैनिक जागरण ने एक मुहिम शुरू की थी जिसके तहत पालिका प्रधान तक यह बात पहुंचाई गई थी और आखिरकार पालिका प्रधान ने दैनिक जागरण के उस कथन पर खरा उतरते हुए अब इसकी चारदीवारी बनाकर साफ पानी से भरने का निर्णय लिया है। काम चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह जोहड़ कभी छोटी बणी (जंगल) में होता था( चारों तरफ जाल के पेड़ थे शुद्ध पानी से भरा रहता था। संत शिरोमणि मोलडऩाथ जो पूरे प्रदेश में विख्यात हैं, इस जोहड़ के किनारे बैठकर तप करते थे। यह जोड़ साफ पानी से भरा होता था। जीव जंतु यहां विचरित करते थे। आज भी बाबा के प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यहां मोर और गीदड़ कबूतर, चिडिय़ा और नाना प्रकार के जीव जंतु बाबा के आसपास घूमते रहते थे। परंतु कनीना बस स्टैंड स्थापना के बाद इस जोड़ को मलिन कर दिया था और अब इस जोहड़ को सुखाकर नए सिरे से पुनरुद्धार किया जा रहा है। जिसमें इसकी चारदीवारी पक्की की जा रही है। पालिका प्रधान ने बताया की जोहड़ और बाबा की आस्था को ध्यान में रखते हुए ईश्वर का पुनरुद्धार किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में लोग जोहड़ के दर्शन कर सके और बाबा की यादों में खो जाए
वर्तमान में इस दौड़ की खुदाई हो चुकी है तथा इसकी चारदीवारी का कार्य शुरू हो गया है। आने वाले समय में यह जोहड़ पूर्ण रूप से साफ पानी से भरा होगा।
फोटो कैप्शन 5 रोड निर्माण कार्य का नजारा।

मनीषा ने पाया प्रथम स्थान

*****************************
*********************************
 कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला  में अंतरराष्ट्रीय जन-गणना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर निबंध लेखन /स्लोगन आदि का कार्यक्रम किया गया जिसमें अव्वल तीन विद्यार्थी छांटे गये।
मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि  बच्चों ने जनसंख्या नियंत्रण पर आधारित निबंध लिखकर के ऑनलाइन (व्हाट्सएप)भेजें जिनका अवलोकन उपरांत पाया कि मनीषा कुमारी सुपुत्री विजय कुमार कक्षा आठवीं ने प्रथम स्थान व
 द्वितीय स्थान शिवानी तथा तृतीय स्थान लक्ष्य कक्षा आठवीं ने प्राप्त किया सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। इस अवसर पर श्री वीरेंद्र सिंह मौलिक मुख्याध्यापक ने बच्चों को जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी और बताया कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने अधिकार और  कर्तव्य को प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि (छोटा परिवार ही सुखी परिवार का आधार होता है)। आज भौतिकवादी युग में मनुष्य अपनी स्वार्थ भावना के वशीभूत हो रहा है ऐसे में हमें हर क्षेत्र में जागरूक होना अति आवश्यक है और इसका एकमात्र माध्यम शिक्षा है। वर्तमान में देश और राज्य में फैली कोराना महामारी से संक्रमण/ वायरस से सभी जूझ रहे हैं इसलिए हमें अपने घर पर बैठकर सुरक्षित रह कर अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखना चाहिए। विषय अध्यापकों के द्वारा जो होमवर्क प्रतिदिन भेजा जाता है उसे प्रतिदिन पूरा करना चाहिए आज जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम बड़ा ही रोचक और  रुचि पूर्ण रहा।
 उन्होंने बताया कि  सभी बच्चों ने ऑनलाइन के माध्यम से अपने- अपने विचार /भाव लिखकर व्यक्त किए जो प्रसन्नीय एवं सराहनीय थे मुख्याध्यापक में सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देशराज जी, राधेश्याम शास्त्री, सतवीर सिंह, भगत सिंह व राजेश आदि भी उपस्थित रहे।

पौधारोपण अभियान चलाया।