Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, November 5, 2020

 
35 दिनों में 8489 किसानों का बाजरा खरीदा गया 

******************************

******************************
-अब 10 दिनों में 4500 खरीदा जाना है किसानों का बाजरा 

*********************************

**************************************
कनीना। कनीना दो खरीद केंद्र होते हुए भी सभी किसानों का बाजरा खरीदा जाना कठिन सा लग रहा है। 35 दिनों में जहां 8489 किसानों का बाजरा खरीदा गया है, अभी 4500 किसान बाजरा बेचने का इंतजार कर रहे हैं। यद्यपि खरीद 100 किसानों से शुरू हुई थी, बढ़कर 200 तत्पश्चात 400 फिर 500 किसान प्रतिदिन बुलाए जाने लगे परंतु इस गति से भी किसान बुलाए गये तो 15 नवंबर तक एक एक बार सभी किसानों का नंबर आ जाएगा।
  हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को जहां कनीना मंडी में 338 किसानों ने 10480 क्विंटल बाजरा बेचा वहीं अब तक 6294 किसान बाजरा बेच चुके है और अब तक 185791 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।  एक मानदंडों को पूरा न करने पर एक ढेरी रिजेक्ट कर दी गई। अब तक 331171 बैग की लिफ्टिंग हो चुकी है। गुरुवार को श्रीकृष्ण गौशाला रोड पर 153 किसानों ने 4590 क्विंटल बाजरा बेचा। जबकि लिफ्टिंग 6000 की हुई।  अब तक 221371 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है जबकि विगत वर्ष का रिकार्ड 2 लाख 50 हजार क्विंटल बाजरे का है जो जल्द ही टूट जाएगा।

सरपंचों की ली बैठक 

******************************

******************************
 कनीना। कनीना के एसडीएम रणवीर सिंह ने विभिन्न गांवों के सरपंचों की बैठक ली जिसमें मनरेगा योजना के तहत काम दिया जाना है।
एसडीएम ने कहा कि मनरेगा के तहत तुरंत प्रभाव से गांवों में मुनादी करवा दी जाए जो व्यक्ति मनरेगा के तहत काम करना चाहे उन्हें नहर सफाई के कार्य में काम दिया जा सकता है। जिन गांवों के पास से नहर गुजरती है उन्हीं गांवों के सरपंचों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि तुरंत प्रभाव से ऐसे व्यक्ति खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में आकर अपना नाम रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनवाने बहुत जरूरी है। इस काम को प्राथमिकता दी जाए तथा मुनादी करवा दी जाए। इस मौके पर सीहोर कोटिया, करीरा, उच्चत, खेड़ी तलवाना, उन्हाणी, धनौंदा, भडफ़,अगिहार, इसराणा आदि गांवों के सरपंच मौजूद थे। इस वक्त पड़तल, भालकी और गोमला में मनरेगा योजना के तहत कार्य चल रहा है।
फोटो कैप्शन 7: एसडीएम सरपंच की बैठक लेते हुए।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी की पत्नी का निधन

*********************************
कनीना। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी की धर्मपत्नी राम कला 77 का गुरुवार को स्वर्गवास हो गया है। वे चंद दिनों से बीमार चल रही थी।
उनका अंतिम संस्कार कलवाड़ी में कर दिया गया है। वह अपने पीछे 2 पुत्र दो पुत्रियां
पौत्र एवं पौत्री आदि भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
उनके अंतिम संस्कार में महिपाल नम्बरदार, रमेश सरपंच, सुनील अत्री, शिबू तंवर, सुंदर गुर्जर, मनोज पहलवान, बेदू  राता, धर्मेंद्र रोहिल्ला, अल्केश यादव, कुलदीप यादव, प्रसनजीत, आरोहण आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन: स्व रामकला

आरओ का उद्घाटन किया, लेखन सामग्री बांटी और पौधारोपण किया 

*********************************
 कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में यूपीएल कंपनी की ओर से स्कूल के लिए आरओ का उद्घाटन यूपीएल कंपनी के राष्ट्रीय हेड मुखिया डा एसएन त्रिपाठी ने किया। तत्पश्चात पौधारोपण किया, लेखन सामग्री वितरित की। इस मौके पर अध्यक्षता प्राचार्य कृष्ण कुमार ने की।
इस मौके पर डा एसएन त्रिपाठी का स्कूल में स्वागत किया तथा उन्होंने 45 लीटर वाटर आरओ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की विशेष मांग है। विद्यार्थियों को बेहतर दर्जे का ठंडा आरओ का पानी मिलेगा तो सेहत सही रहेगी। यदि सेहत बनी रहेगी तो विद्यार्थी भविष्य में कुछ बन पाएंगे। उन्होंने कहा यूपीएल कंपनीके पूरे संसार के 200 देशों में कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य क्षेत्र रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला है जहां भारत का 80 प्रतिशत कंपनी का काम यहीं पर निर्भर है। यहां पानी फव्वारों द्वारा दिया जाता है। पानी की कमी है। वही क्षेत्र में बहुत अधिक किसान है। कंपनी का उद्देश्य है कि किसानों के साथ साथ किसानों के बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। कंपनी जो कुछ आय प्राप्त करती है उसमें से 2 प्रतिशत सामाजिक कार्यों में खर्च करती है जिसके परिणाम स्वरूप विभिन्न स्थानों पर कार्य किए हैं। और इसी कड़ी में धनौंदा में आरओ स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे संसार में इस कंपनी का तीसरा स्थान है। जहां कृषि रासायनिक, बीज उत्पादन आदि का कार्य में कंपनी करती है और किसानों के सुख दुख में सदा तैयार मिलती है। उन्होंने कहा कि जहां लिसान गांव में कंप्यूटर लैब स्थापित करवाई जा रही है वहीं कंपनी सबसे पहले किसी स्कूल से पूछती है कि वह मुख्य आवश्यकता क्या है? स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर लैब, पानी की सुविधा आदि प्रदान करना कंपनी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि बच्चे यदि पढ़ लिखकर महान बनेंगे तो  देहात का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का मुख्य धंधा कृषि है किंतु 15 साल से कम उम्र के बच्चों से काम नहीं लिया जा सकता है । किसी छुट्टी/अवकाश के दिन उनको कोई जानकारी दी जा सकती है। भारत के लोग आज भी परंपरागत खेती करते हैं। यही कारण है कि किसान आज भी कुछ बेहतर हालात में नहीं है। किसान कोई भी हो सकता है चाहे वह शिक्षक है, वह भी किसान का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि करीब आके महिपाल सिंह शिक्षक के बदौलत विद्यालय में यह आरओ स्थापित किया गया है जो विद्यालय की प्रमुख मांग थी। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और कहा कि यह पौधे सदा सदा रहते हैं। सदा उनको भविष्य में याद दिलाते रहते हैं। विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर एरिया मैनेजर राम किशन जाट और प्रमोद सिंह, प्राध्यापक राजेश कुमार, प्राध्यापक अनूप सिंह, प्राध्यापक राजकरण, मुख्याध्यापक महिपाल सिंह अध्यापक, संजय सिंह पीटीआई, प्रीति, लक्ष्मी यादव,सूबे सिंह महिपाल सिंह कनीना, महिपाल शास्त्री करीरा,सीमा, कविता, मैना,सुनीता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 8: पौधारोपण करते हुए डा एसएन त्रिपाठी
 9: आराओ का उद्घाटन करते हुए
10 लेखन सामग्री वितरित करते हुए एसएन त्रिपाठी।

बाजार से चाइनीज लाइट की लडिय़ां गायब  
-दीये बनाने वालों में उत्साह

****************************
कनीना। हर वर्ष दीवाली पर यहां के बाजार में चीन के आइटम बाजार में छाए रहते हैं किंतु इस बार टीम से बेहतर संबंध न चलने के कारण सरकार द्वारा कुछ एप पर रोक लगाने के बाद चाइनीज वस्तुएं अब धीरे-धीरे घटती जा रही हैं। दीवाली पर विशेष लाइट मंगाकर बेची जाती थी जो इस बार गायब हैं। इक्का-दुक्का दुकानदार पुराना स्टाक निकाल रहे हैं। नया सामान चाइनीज रूप में नहीं आ रहा है। यही कारण है कि अब दीये बनाने वाले खुश नजर आ रहे हैं। यदि चाइनीज लाइट नहीं आएगी तो दीये एवं मोमबत्ती जलाकर खुशियां मनाने का जरिया बन जाएगा।
  दुकानदार चाइनीज आइटम लाने के प्रयास भी नहीं कर रहे वही देशभक्ति भी दिखा रहे हैं। इसलिए चाइनीज लाइट गायब है।
 क्या कहते इलेक्ट्रानिक सामान बेचने वाले----
रविंद्र कुमार का कहना है कि भारत के संबंध चीन से अच्छे नहीं हैं वहीं बेरोजगारों की कमी नहीं है। उनके द्वारा बनाए गए सामान को बेचने के लिए तैयार है। इससे भारत में रोजगार बढ़ेेंगे। वे चाइनीज आइटम का बहिष्कार कर रहे हैं। अगर कहीं भी उपलब्ध होंगे तो वे खरीदकर नहीं लाऐं।
 उधर सुरेश कुमार का कहना है कि हर वर्ष चाइनीज आइटम छाए रहते थे। उन्होंने चाइनीज आइटम खरीदने की अभी तक न सोची है और न हीं बाजार में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि भारतीय वस्तुएं बाजार में अब तो आ रही है। उनको बेचकर अपनी रोटी रोजी कमाएंगे। इससे भारतीयता के साथ-साथ बाद के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इलेक्ट्रानिक सामान बेचा है किंतु वे सदा ही भारत के साथ रहे हैं। भारतीयों का सामान बेचकर भारत के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने में मदद करेंगे।
जागी दीये बनाने वालों में आश---
  दीपावली के प्रति कुम्हार एवं दीये बनाने वाले लोगों में आस जागी हैं। एक दिया बनाने में 5 दिन तक लग जाते हैं और भारी मेहनत की जाती है। जिस पर इन लोगों का व्यवसाय टिका हुआ है। यद्यपि यह व्यवसाय मौसमी हो गया है। दीये बनाने में बुत कठिनाई झेलनी होती है।
दीयो के लिए मिट्टी भी दूर से लानी पड़ती है वह भी खरीदकर लानी पड़ती है। धनौंदा के सतबीर सिंह, लक्ष्मी, पूजा, देवेंद्र आदि ने बताया कि यह कार्य पुरखों से करते आ रहे हैं। विगत दीपावली पर नहीं तो न तो अधिक घड़े और न दीये बिके थे। किंतु इस बार उन्हें आशा है। उधर कनीना के कुंदन लाल, मनोहरलाल कुंदन सिंह, जगदीश कुमार, अशोक कुमार, हरि सिंह आदि ने बताया बड़ी मेहनत करके दीये बनाते हैं। माटी दड़ौली तथा नांगल मूंदी आदि से लाते हैं फिर भी मेहनत का परिणाम अच्छा नहीं आता।
दीये बेचने वाले राजेश कुमार ने बताया कि छोटा एक रुपए प्रति दीया बेचते हैं तथा बड़ा दीपक पांच रुपये का है। इस प्रकार अपनी रोटी रोजी दीये से कमाते हैं। यद्यपि मांग घटने से इनका व्यवसाय घटता जा रहा है।  उन्होंने मांग की है कि कम से कम दीये जरूर प्रयोग करें ताकि उनकी मेहनत का रंग बेहतर आ सके।
फोटो कैप्शन 03: दीये बेचता हुआ राजेश कुमार
02: दीये बनाता हुआ एक जाति विशेष का लोग।



लाखों रुपए की जनसुविधा बनी है दुविधा
-दीवाली तक शुरू होने की संभावना

******************************

***********************************
 कनीना। कनीना के पूर्व एसडीएम संदीप सिंह द्वारा कनीना में जहां वर्ष 2018 तक ई-टायलेट, फ्रेंडली टायलेट, इको फ्रेंडली टायलेट आदि कई नामों से जन सुविधाएं स्थापित करवाई थी किंतु इनमें से ई-टायलेट अब दुविधा बन चुकी हैं। तीन अलग अलग स्थानों पर करीब 6-6 लाखे रुपये की लागत वाली ई-टायलेट बनवाई थी किंतु स्थापित होने के बाद से खराब पड़ी हैं।
ये तीन ई-टायलेट पशु अस्पताल, तहसील कार्यालय कार्यालय, उप नागरिक अस्पताल में स्थापित किये गये थे। अब यह जन सुविधा लोगों के लिए दुविधा बन रही है। तीनों टायलेट काम नहीं कर रहे हैं। इससे पहले पशु अस्पताल के द्वार के पास जहां ई-टायलेट बना है वह पशुओं के पीने के लिए पानी की खेल तथा पुराने टायलेट को खत्म करके बनाया गया है। जब से ई-टायलेट स्थापित हैं तब से बेकार पड़ी हैं। पूर्णता स्वचालित जन-सुविधा जहां अनेकों विशेषताओं से परिपूर्ण मानी जाती थी किंतु अनेकों खामियों से परिपूर्ण बन गई है।  
यह पूर्ण स्वचालित टायलेट इंसान के प्रवेश करने पर अपने आप बंद हो जाती थी और दूसरा व्यक्ति उसमें प्रवेश नहीं कर सकता था। इंसान जब इसका उपयोग कर लेता था पानी अपने आप चलता था किंतु वर्तमान में बेकार पड़ी है। डा अजीत कुमार का कहना है कि कभी यहां पुराने समय की जन-सुविधा थी जो लोगों के काम आ रही थी। उसको तोड़कर यह आधुनिक दर्जे की जन-सुविधा बना तो दी किंतु काम ही नहीं कर रही जिसके चलते लोग इधर-उधर पेशाब करने को मजबूर है। महिलाएं तो बहुत परेशान है।
 उधर महेंद्र, दिनेश, रवि कुमार दुकानदार का कहना है कि जन सुविधा के नाम पर परेशानी मिल रही है। लघु शंका के लिए भी उन्हें बहुत दूर जाना पड़ता है। जहां दुकान का काम छोड़कर दूर जाने से दुकानदारी भी खराब हो जाती है। उन्होंने नगर पालिका से मांग की है कि इसे तुरंत चालू करवाया जाए ताकि लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। वर्तमान में पशु अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल तथा तहसील कार्यालय में बनाई हुई टायलेट बेकार पड़ी हैं।
 नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि ई टायलेट बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों को बुलया गया था जिन्होंने पांच हजार रुपये प्रति माह रख रखाव का खर्चा देने की बात कही है। पालिका ने यह स्वीकार कर लिया है। ऐसे में दीपावली तक ये तीनों ई-टायलेट शुरू होने की पूरी संभावना है।
 फोटो कैप्शन 4: ई-टायलेट जो बंद पड़ी है


गाड़ी में बैठाकर ले गया दूर झाडिय़ों में फिर की छेड़छाड़ 

********************************

*********************
 कनीना। उपमंडल में एक 27 वर्षीय उत्तरप्रदेश की महिला जो कनीना में किराए के मकान में रहती है को कनीना का युवक अपनी गाड़ी में बैठाकर दूर झाडिय़ों में ले गया और छेड़छाड़ की।
पुलिस में मीनाक्षी एडवोकेट के जरिये शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पुलिस थाना के पास एक विमल क्लाथ एंपोरियम में काम करती है। 4 नवंबर को शाम के समय जब काम करके अपने घर आ रही थी। जब प्रिया ब्यूटी पार्लर के पास पहुंची तो सुरेंद्र आंडी पुत्र ओमप्रकाश छक्कडिय़ा सफेद कार लेकर आया और उन्हें गाड़ी में बैठ जाने की धमकी दी। उन्होंने धमकी दी कि कार में नहीं बैठी तो वह उसे और उनके पति को खत्म कर देंगे। डर के मारे औरत गाड़ी में बैठ गई। आंडी उसे ककराला की झाडिय़ों में ले गया, कपड़े फाड़ दिए, बदतमीजी की और जोर जबरदस्ती की। आंडी शराब के नशे में बताया जाता है। उन्होंने जबरदस्ती फोन छीन लिया और मिन्नत करने पर भी फोन नहीं दिया। औरत के चेहरे को भी दांतों से काटा। तत्पश्चात उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर कनीना की हरिजन बस्ती वार्ड नंबर 3 में छोड़ गया। उन्होंने पुलिस में अपने बयान दर्ज कराए हैं। कनीना पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है।


दीवाली पर्व की तैयारियां जारी, पर बाजारों में रौनक फिकी

*******************************











कनीना। वैसे तो इस वर्ष सभी त्योहार कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गए चुके हैं। इसलिए इस बार सभी त्योहारों की रंगत फीकी नजर आई हैं। गत 8 माह से भारत ही नहीं पूरा विश्व कोरोना महामारी की मार झेल रहा है तथा सभी लोगों का आर्थिक जीवन संकट में आ रखा है। वही करोना महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है, तथा कोरोना महामारी के कारण इस बार सभी त्योहार कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गए। वहीं दूसरी तरफ दीपों का त्योहार दीवाली के कुछ दिन शेष बचे हैं। इसलिए लोग दीवाली के त्योहार की तैयारी में जुट गए हैं तथा स्थानीय लोग दुकानदार, घरों और दुकानों की साफ-सफाई रंग रोगन में जुटे हुये हैं। 14 नवंबर को दीवाली का त्योहार कोरोना महामारी के साथ मनाया जाएगा। इस बार इतिहास में पहली बार दीवाली के दिन आतिशबाजी नजर नहीं आएगी और क्योंकि सरकार ने पटाखों पर रोक लगा दी। इसलिए इस बार दीवाली का त्योहार बिना आतिशबाजी के मनाया जाएगा तथा कही भी आतिशबाजी का शोर शराबा सुनाई नहीं देगा, इसके लिए प्रशासन ने भी आतिशबाजी के लिए दुकानदारों को हिदायत दी है। आतिशबाजी नहीं होगी और बिना आतिशबाजी के ही लोग दीपावली का त्योहार कोरोना महामारी के बीच मनाएंगे। हालांकि दीपावली के त्यौहार की रंगत बाजारों में नजर आने लग गई है तथा दुकानें भी सजने लग गई है।  किंतु प्रतिवर्ष जहां नवरात्रों में लोगों की बाजार में काफी भीड़ नजर आती थी लेकिन इस बार नवरात्रों में लोगों ने कोरोना महामारी के कारण खरीददारी नहीं की ओर न हीं बाजारों में भीड़ नजर आई। इसलिए इस बार दुकानदारों को दीवाली के त्योहार पर काफी उम्मीदें हैं इसके चलते दुकानदार भी आस लगाकर बैठे हैं और काफी दुकानें सज गई है। लोग ओर दुकानदार सभी दीपों का त्योहार दीवाली की तैयारियों में जुट गए है।
घरों की रंगाई कर दे रहे हैं नया रूप-
ग्रामीण अंचल में तो अधिकांश महिलाएं परंपरागत अनुसार कच्चे घरों के गाय के गोबर व चिकनी मिट्टी से लिपाई पुताई में जुट चुकी है। जिसमें अधिकांश मिट्टी के चूल्हे, पोली की लीपाई करती नजर आ रही है। वहीं शहरों व कस्बे के पक्के मकानों में पेंटर  को बुलाकर पेंटिंग रंग रोगन किया जा रहा हैं, और घरों को रंग रोगन कर नया रूप  दे रहे हैं कहीं घरों को सजाने में जुट चुके हैं।
फोटो कैप्शन 1: बाजारों में चहल कदमी।

 

Wednesday, November 4, 2020

 497 किसानों से 14755 क्विंटल बाजरा खरीदा

******************************

************************************

*************************************
 कनीना। बुधवार को 14755 क्विंटल कनीना के दोनों खरीद केंद्रों से बाजरा खरीदा गया। इस प्रकार कुल खरीद 206691 क्विंटल पहुंच गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए हैं हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को 27129 बैग की लिफ्टिंग की गई और कुल लिफ्टिंग 356296 बैग की की गई है। वर्तमान में 57086 बैग फड़ों पर पड़े हुए हैं। एक ढेरी को मानदंडों के अनुरूप न पाए जाने के कारण रिजेक्ट कर दिया है।




दोनों की चिताएं जली साथ-साथ
-मंगलवार को पूर्व सैनिक द्वारा युवक की हत्या करने का मामला, पूरे गांव में पर्व नहीं मनाया गया

*************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव नौताना में एक पूर्व सैनिक द्वारा युवक की हत्या कर स्वयं को गोली मारने के मामले में दोनों शवों को महेंद्रगढ़ अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा बुधवार को शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये जहां उनका अंतिम संस्कार एक ही शमशानघाट पर साथ साथ कर दिया है। पूर्व सैनिक जहां विवाहित था किंतु जिसे गोली से मारा वह अविवाहित था।
एक ओर करवा चौथ के पारंपरिक पर्व पर एक सुहागिन अपने पति को पाकर खुशियों में खो जाती है वहीं नौताना में तो एक सुहागिन अपने पति की चिता अपनी आंखों के समक्ष देख रही थी। गांव में पर्व की रौनक नहीं दिखाई दी। गलियों में बैठकर हुक्का आदि पीने वाले बुजुर्ग भी गमगीन देखे गये। शौक की लहर थी किंतु कहीं कोई तनाव नहीं दिखाई दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नौताना गांव में एक पूर्व सैनिक राम प्रकाश ने राजबीर नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में स्वयं को भी गोली मार ली थी। दोनों का शव महेंद्रगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गये किंतु युवक पक्ष की ओर से तो शिकायत आई परंतु पूर्व सैनिक परिजनों की ओर से अभी तक भी कोई शिकायत नहीं आई है। देर होने से मंगलवार को पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया। बुधवार को ही दिन में पोस्टमार्टम हुआ और दोपहर बाद शव गांव में पहुंचे। गमगीन माहौल में दोनों शवों को उनके परिजनों द्वारा पास पास अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजबीर के परिजनों की शिकायत पर पूर्व सैनिक एवं मृतक रामप्रकाश के विरुद्ध भादंस की धारा 452/302 तथा 27/54/59 आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 



मृतक पूर्व फौजी रामप्रकाश के भतीजे सामबीर ने दिये गये बयान अनुसार उनके चाचा की युवक राजबीर से रंजिश थी या नहीं कुछ पता नहीं किंतु उन्होंने घर पर आकर अपने लाइसेंसी पिस्तोल से  गोली मारकर आत्म हत्या कर ली थी।   उधर आईओ रामेश्वर दयाल का कहना है कि मृतक युवक राजबीर के शरीर से दो गोलियां पाई गई हैं जबकि पूर्व फौजी की खोपड़ी से गाोली आर पार निकल गई। एक बार फिर स ेपुलिस नौताना जापकर जांच करेगी। छह खोल पाये गये थे।
क्या मामला दर्ज करवाया-
 गोली उर्फ राजबीर के भाई अरुण कुमार ने मामला दर्ज कराया है जिसमें कहा गया है कि वे तीन भाई है। सबसे बड़ा दिनेश तथा सबसे छोटा गोली उफ राजबीर था। अरुण तथा दिनेश ने अकोदा बस स्टैंड पर इनवर्टर बैटरी की दुकान कर रखी है तथा राजवीर तीनों में छोटा  घर रहकर भैंस पालता था, भैंस खरीदने बेचने का धंधा करता था। तीन नवंबर को जब वे दुकान पर जाने के लिए तैयार था जबकि छोटा भाई राजबीर पशुओं के नोहरे में मौजूद था। करीब  9:15 बजे सुबह घर आकर कार्तिक नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके भाई राजबीर उर्फ गोली को राम प्रकाश उर्फ बल्लू ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। सुनकर दौड़ते हुए नौहरे में पहुंचे तो उनका भाई राजबीर खून से लथपथ था। अपने पड़ोसी उधम सिंह को लेकर राजबीर को कार में डालकर महेंद्रगढ़ ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मिली जानकारी के अनुसार राम प्रकाश उर्फ बल्लू पूर्व सैनिक ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शिकायत में कहा गया है कि  बल्लू की दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर राबीर से तू-तू मैं-मैं हुई थी कारण का अभी तक मालूम नहीं है इस रंजिश के चलते राजवीर उर्फ गोली ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या की है। तत्पश्चात खुद को भी गोली मार ली है।
 उनकी शिकायत पर पूर्व सैनिक रामप्रकाश के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है किंतु समाचार लिखे जाने तक पूर्व सैनिक एवं मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
क्या थी घटना--
 मंगलवार को नौताना थाना में बल्लू उर्फ राम प्रकाश ने अपने नोहरे के समीपी पड़ोसी युवक गोली उर्फ राजवीर  को गोली मार दी। तत्पश्चात खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
 मिली जानकारी के अनुसार सैनिक करीब नौ माह पहले सेवानिवृत्त होकर आया था। आपसी रंजिश के चलते उनकी हत्या कर दी गई बताई। मंगलवार को सुबह सवेरे गोली को उनके नोहरे में जाकर गोली मार दी। तत्पश्चात पूर्व सैनिक ने अपने नौहरे में जाकर खुद को भी गोली मार ली थी। दोनों के शव कनीना पुलिस ने कब्जे में ले लिए थे।
 डीएसपी विनय देशवाल मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच की। जहां पूर्व सैनिक एक छोटा लड़का भी है जो सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है जिसकी उम्र 12 वर्ष के करीब है।
  गांव के सरपंच गजेंद्र ने बताया कि गांव में माहौल गमगीन है। पूरे गांव में करवा चौथ का पर्व नहीं मनाया गया। दो मौत दो चिताए साथ साथ जलते देख मन दुख से भरा हुआ है। दोनों के शव दोपहर बाद गांव में पहुंचे थे।
फोटो कैप्शन 9: साथ-साथ दोनों के शव जलते हुए।

बाघोत में जिला स्तरीय कुश्ती स्पर्धा के विजेताओं को किया सम्मानित

*************************************

***********************************
कनीना। बाघोत के सरदार पटेल अखाड़ा में मंगलवार को खेलो इंडिया के तहत आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती में विजेता रहे खिलाडिय़ों को ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया गया।
अखाड़े के पहलवान नरेंद्र ने बताया कि एसडी स्कूल में खेलो इंडिया के तहत दो नवंबर तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें अखाड़े के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाते हुए जीत हासिल की है। जिनका मंगलवार को अखड़ा में पहुंचने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 86 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में बलजीत ने पहला स्थान 65 किलो भार वर्ग में पहला स्थान 74 किलो भार वर्ग में रविंद्र ने दूसरा स्थान 67 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान 50 किलो भार वर्ग में पहला स्थान 65 किलो भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर अखाड़े के पहलवान नरेंद्र ने कहा कि
खेलों का जीवन में महत्व है, तथा खिलाडिय़ों को मेहनत अनुशासन के साथ खेलते हुए आगे बढ़ कर अपने शहर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। हमारे देश के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का काम किया है। इस अवसर पर कोच संदीप , धर्मपाल, रामफल, रामकिशन सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: मेडल जीतकर लौटे खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए ग्रामीण व कोच ।

परिवार पहचान पत्र में तेजी लाने का दिया आदेश 

**********************************
कनीना। कनीना एसडीएम रणवीर सिंह ने विभिन्न कर्मियों और अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पहचान परिवार पहचान पत्र बनाने में तेजी लाने की का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना, बीपीएल सर्वे तथा परिवार पहचान पत्र एक साथ चल रहे हैं। इस योजना को अमल में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह योजनाएं देश का भविष्य होती है, देश का भविष्य टिका हुआ है। इसलिए इन योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वयन करना जरूरी होता है।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया तथा सभी को भविष्य में भी सभी योजनाओं को त्वरित गति से कार्य करने और प्रतिदिन उसकी जानकारी उपलब्ध करवाने की बात कही। इस बैठक में एसइपीओ अरविंद सहित विभिन्न गांवों के सचिव उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 8: एसडीएम बैठक लेते हुये।




बीपीएल के तहत 745 का पात्रों का हो रहा है सर्वे 

**************************
 कनीना। कनीना नगर पालिका के तहत जून 2017 को बीपीएल परिवारों को शहरी विकास योजना के तहत आवास योजना के लिए भरे गये आवेदनों की जांच एवं सर्वे जारी है।
विगत 1 महीने से कनीना में शहरी आवास योजना के बनाये जाने वाले आवासों की सर्वे,  कंपनी के कर्मचारी सुमित पवार आर्किटेक्टर, विक्रम चौहान जेई, अर्जुन इंजीनियर घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। अब तक ढाई सौ के करीब लाभ पात्रों की चेकिंग की जा चुकी है। और शेष लाभ पात्रों की सर्वे एवं जांच जारी है। कर्मचारियों ने बताया कि लाल डोरे के तहत कोई भी व्यक्ति जिस की वार्षिक आय एक लाख बीस हजार से अधिक न हो तथा सरकारी कर्मचारी न हो आवेदन कर सकता है।
इस योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए उन व्यक्तियों को मिलेंगे जो एक कमरा एक रसोई और टाइलेट की रिपेयर करना चाहता है जबकि ढाई लाख रुपये उन व्यक्तियों को मिलेंगे जो दो कमरे एक रसोई तथा टायलेट बनाना चाहता है।
लड़के के नौकरी लगने पर गौशाला में लगाई सवामणी
संवाद सहयोगी,कनीना। पुत्र के नौकरी मिलने पर गौशाला में सवामणी लगाई। कनीना खंड के गांव भोजावास गौशाला में अशोक कुमार यादव. जोडिय़ां रेवाड़ी ने अपने पुत्र प्रद्युमन यादव के नोयड़ा पावर कारपेारेशन में नौकरी लगने के उपलक्ष्य पर गांव भोजावास् बाबा हेमदास गौशाला में सवामणी लगाई। सभी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को कम्बल और मिठाई वितरण कर अपने बेटे की कामयाबी की खुशी मनाई।
 इस मौके पर शामिल धर्मवीर सिंह बेरी ,सतीश कुमार राजपुरा,राकेश कुमार मानपुरा नरेंद्र यादव, गौशाला प्रधान कैलाश चंद. डा राधे श्याम, बाबूलाल रोहिला. कुलदीप तंवर भोजावास रआदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: गौशाला में सवामणी लगाते हुए सतीश कुमार एवं अन्य।
 


लाखों रुपए जनसुविधा लगा कर भी नहीं मिल रही सुविधा 

*********************************
कनीना। कनीना के पूर्व एसडीएम संदीप सिंह द्वारा कनीना में जहां ई-टायलेट, फ्रेंडली टायलेट, इको फ्रेंडली टायलेट आदि कई नामों से जन सुविधाएं स्थापित करने के लिए प्रयास किया किंतु पशु अस्पताल, तहसील कार्यालय कार्यालय, उप नागरिक अस्पताल के पास स्थित लाखों रुपए की लगाई गई जन सुविधा लोगों के लिए दुविधा बन रही है। तीनों टायलेट काम नहीं कर रही हैं। इससे पहले पशु अस्पताल के द्वार के पास जहां जन सुविधा बनी हुई थी वहीं पशुओं के पीने के लिए पानी की सुविधा भी थी। वे दोनों हटाकर जहां आधुनिक ई-टायलेट स्थापित की गई थी। जब से ई-टायलेट स्थापित हैं तब से बेकार पड़ी हैं। पूर्णता स्वचालित जनसुविधा जहां अनेकों विशेषताओं से परिपूर्ण थी किंतु अब अनेकों खामियों से परिपूर्ण बन गई है।  
 जब ये टायलेट स्थापित की गई उस वक्त माना जा रहा था कि लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पशु अस्पताल में पुराने वक्त की स्थापित जन-सुविधा को तोड़ दिया गया था वही पशुओं के लिए पानी के लिए खेल बनाई गई थी वह भी हटा दी गई थी। यह पूर्ण स्वचालित टायलेट इंसान के प्रवेश करने पर अपने आप बंद हो जाती थी और दूसरा व्यक्ति उसमें प्रवेश नहीं कर सकता था। इंसान जब इसका उपयोग कर लेता था पानी अपने आप चलता था किंतु वर्तमान में बेकार पड़ी है।  डा अजीत कुमार का कहना है कि कभी यहां पुराने समय की जनसुविधा थी जो लोगों के काम आ रही थी। उसको तोड़कर यह आधुनिक दर्जे की जनसुविधा बना तो दी किंतु काम ही नहीं कर रही जिसके चलते लोग इधर-उधर पेशाब करने को मजबूर है। महिलाएं तो बहुत परेशान है।
 उधर महेंद्र, दिनेश, रवि कुमार दुकानदार का कहना है कि जन सुविधा के नाम पर परेशानी मिल रही है। लघु शंका के लिए भी उन्हें बहुत दूर जाना पड़ता है। जहां दुकान का काम छोड़कर दूर जाने से दुकानदारी भी खराब हो जाती है। उन्होंने नगर पालिका से मांग की है कि इसे तुरंत चालू करवाया जाए ताकि लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। वर्तमान में पशु अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल तथा तहसील कार्याल में बनाई हुई टायलेट बेकार पड़ी हैं। पूर्व एसडीएम संदीप सिंह के वक्त स्थापित की गई थी। चंद दिनों तक काम करने के बाद ये खराब हो गई हैं और वर्तमान में भी काम नहीं कर रही हैं।
 नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि ई टायलेट बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों को बुजाया गया था जिन्होंने पांच हजार रुपये प्रति माह रख रखाव का खर्चा देने की बात कही है। पालिका ने यह स्वीकार कर लिया है। ऐसे में दीपावली तक ये तीनों ई-टायलेट शुरू होने की पूरी संभावना है।
 फोटो कैप्शन 3: ई-टायलेट जो बंद पड़ी है


कनीना क्षेत्र में मिले 23 संक्रमित
- कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति सहित मिले 22 संक्रमित

****************************

*****************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में मंगलवार को 23 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। उप नागरिक अस्पताल कनीना के स्वास्थ्य कर्मी सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कनीना क्षेत्र में सुबह की रिपोर्ट में 23 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। गोमला गांव के तीन संक्रमित मिले हैं। 32 वर्षीय युवक बिजली की मोटर का काम करता है। इसके पिता 1 नवंबर को पाजिटिव आए थे। इसके पिता को शुगर की बीमारी थी। जिसकी वजह से वह उप नागरिक अस्पताल कनीना में दवाई लेने के लिए गया था। जहां पर उसका सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। उसके बाद इनके परिवार के लोगों को मोबाइल टीम द्वारा सैंपल लिए गए। जिसमें 32 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय महिला व 7 वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है। उन्हानी गांव के 14 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं । 35 वर्षीय अधिवक्ता संक्रमित मिला है। इनके परिवार में इनका 20 वर्षीय भतीजा जो कि गुडग़ांव में पढ़ाई करता था। उसने उप नागरिक अस्पताल कनीना में अपना सैंपल जमा करवाया था। उसको खांसी व जुकाम हुआ था। जिसकी रिपोर्ट 1 नवंबर को पाजिटिव आ गई थी। उसके बाद इनके परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल टीम द्वारा 1 नवंबर को सैंपल लिया गया। जिसमें 35 वर्षीय युवक जो कि अधिवक्ता है, 19 वर्षीय युवक जो बीएससी का विद्यार्थी है,  21 वर्षीय युवक जो कि बीएससी का विद्यार्थी है, 22 वर्षीय लड़की जो कि बीएससी के विद्यार्थी हैं 14 वर्षीय लड़का जो कि दसवीं कक्षा में पढ़ता है, 18 वर्षीय युवती जो की बीएससी की विद्यार्थी है, 62 वर्षीय पुरुष जो कि घर का कार्य करता है, 58 वर्षीय पुरुष जो की प्रिंसिपल की पोस्ट से सेवानिवृत्त हो चुका है, 50 वर्षीय महिला जो कि ग्रहणी है, 10 वर्षीय लड़का जो पांचवीं का विद्यार्थी है, 80 वर्षीय महिला जो कि ग्रहणी है। इन सभी का मोबाइल टीम ने सैंपल लिया था। जिनकी रिपोर्ट 4 नवंबर को पाजिटिव आ गई। उन्हानी गांव के ही पास में रहने वाला 30 वर्षीय पुरुष व 34 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिले हैं। जब मोबाइल टीम गांव गई हुई थी। तब उन्होंने आसपास के लोगों के भी सैंपल लिए थे। जिसमें इन 30 वर्षीय पुरुष व 34 वर्षीय महिला का भी सैंपल लिया गया था। जिनकी रिपोर्ट 4 नवंबर को पाजिटिव आ गई। कोटिया गांव के पांच संक्रमित मिले हैं। 27 वर्षीय महिला का भाई 1 नवंबर को संक्रमित मिला था। संक्रमित मिलने के बाद 1 नवंबर को ही संक्रमित व्यक्ति के घर मोबाइल टीम द्वारा सैंपल लिए गए। जिसमें 27 वर्षीय महिला जो कि ग्रहणी है। 40 वर्षीय महिला जो कि ग्रहणी है, 74 वर्षीय महिला जो कि ग्रहणी है, 4 वर्षीय लड़का इन सभी के सैंपल 1 नवंबर को मोबाइल टीम ने लिए थे। जिनकी रिपोर्ट 4 नवंबर को पाजिटिव आ गई। कनीना के वार्ड नंबर 7 का रहने वाला 34 वर्षीय एक पुरुष संक्रमित मिला है। यह पुरुष गुडग़ांव में एक एफएमसीजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव का कार्य करता था। जो कि 2 नवंबर को अपने घर आया था। उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसने घर आते ही उप नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल जमा करवाया जिसके रिपोर्ट 4 नवंबर को पाजिटिव आ गई।


करीरा में तीसरी बेटी के कुआं पूजन अवसर पर परिवार का किया सम्मान  

***********************************
कनीना। बीएमडी क्लब सदस्यों द्वारा चलाये गये अभियान कल्पना मिशन के तहत गांव करीरा में प्रमिला देवी धर्मपत्नी हरीश कुमार की नवजात बेटी काव्या यादव के कुआं पूजन कार्यक्रम अवसर पर क्लब चेयरमैन लक्की सीगड़ा ,क्लब सचिव इंद्रजीत शर्मा एवं भूदेव करीरा द्वारा नवजात बेटी के परिवार को प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बीएमडी क्लब के चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना करना संभव नहीं है। परिवारों में लड़कियों के जन्म की चाहत ने गिरते लिंगानुपात के अंतर को मिटाने की दिशा में एक अहम पहल की है। इस मुहिम से जुड़ा हर व्यक्ति लड़का-लड़की में भेदभाव खत्म करने के लिए बधाई का पात्र है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर सभी लोगों को समन्वित रूप से काम करने की जरूरत है। हमें बेटियों के जन्मदिन को सामाजिक परम्परा बनाने की आवश्यकता हैं ताकि बेटों एवं बेटियों में हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जा सके।
बीएमडी क्लब सचिव इंद्रजीत शर्मा ने कहा की बेटियां जीवन में भार नहीं होतीं, बल्कि वे हमारे समाज का आधार होती हैं। भ्रूण हत्या पर कहा कि यह समाज का बहुत बड़ा पाप है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए महिलाएं भी सामाजिक जागरूकता में अपनी अहम भूमिका निभा सकती हैं। यह माता-पिता की लड़की के लिए सकारात्मक सोच ही है जो भारत में पूरे समाज को बदल सकती है। बेटा और बेटी दोनों वो पंख है जिसके बिना जीवन की ऊंचाईयों को नही छुआ जा सकता।
नवजात बेटी के दादा दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत धर्मवीर ने बताया की हमारे घर में 14 अक्टूबर को बेटी ने जन्म लिया था। बेटी के जन्म पर परिवार में खुशियां मनाई गई और बीएमडी क्लब के सामाजिक अभियानों से प्रेरित होकर कुआँ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया ताकि हम भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके। पहले भी हमारे घर में 5 मई 2011 और 25 नवंबर 2015  को बेटियों का जन्म हो चुका हैं। तीसरी बेटी के पैदा होने पर भी हमारे परिवार ने खुशियां मनाई।
इस अवसर पर समाजसेवी भूदेव करीरा, नरवीर सिंह,  मुकेश करीरा,नरेंद्र,धर्मवीर सिंह,हरीश, कौशल्या,सुनीता,नवीन कुमार,रोशनी,कृष्णा, उर्मिला सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
फोटो कैप्शन 3: बीएमडी क्लब के सदस्य कन्या के परिवार को सम्मानित करते हुए।

महेन्द्रगढ जिले में कपास खरीद केन्द्र बनाए जाएं-पहलवान

**********************************
कनीना। समाजसेवी महावीर पहलवान बाघोत ने कहा महेंद्रगढ जिले में कपास की पैदावार और जिलों के मुकाबले बहुत ज्यादा हो रही है लेकिन सरकार ने महेंद्रगढ के किसान को परेशान करने में कोई कसर नही छोड़ रखी बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि महेन्द्रगढ ,कनीना, अटेली एवं नारनौल में कोई भी खरीद केन्द्र नहीं है। पूरे जिले के किसानों को दूर दराज जाकर अपनी फसल को बेचनी पड़ रही है।
सरकार को चाहिए कि खरीद केन्द्र तहसील स्तर पर करें। पूरे जिले में सरकार के पक्ष में 3 विधायक व मंत्री भी है लेकिन कोई भी इस गरीब किसान की चिंता नही कर रहा। पूरे क्षेत्र में इसका रोष है। सरकार या प्रशासन से अपील है कि खरीद केन्द्र बनाया जाए जिससे किसान को दूसरे जिलों में फसल बेचने के लिए न जाना पड़े।
फोटो कैप्शन: महाबीर बाघोत।

गैस पर आधारित शवदाह गृह शुरू न होने से रोष, - लाखों रुपए की मशीन तीन वर्षों से खा रही है जंग 

************************************











कनीना। कनीना के राजकीय कालेज के पास शमशान घाट पर पूर्व एसडीएम संदीप सिंह द्वारा लाखों रुपए का गैस पर आधारित शवदाह गृह बनवाकर मशीन तो स्थापित करवा दी गई थी किंतु तीन वर्षों से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी शवदाह गृह शुरू नहीं हो पाया है जबकि इसके लिए बिजली कनेक्षन तथा गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो चुकी है।
 मिली जानकारी अनुसार गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से करीब 19 लाख रुपए की गैस पर आधारित शवदाह गृह मशीन को तीन साल पूर्व मंगवाई गई थी। शमशान घाट पर इसे स्थापित भी कर दिया गया था। इसके लिए बिजली कनेक्शन और सिलेंडरों की व्यवस्था की जानी थी, 6 सिलेंडर तथा बिजली कनेक्शन भी मिल चुका है किंतु लंबे अरसे तक इंतजार करने के बावजूद भी यह गैस पर आधारित शवदाह गृह शुरू नहीं हो पाया है। इसी को लेकर विगत वर्ष भारत विकास परिषद ने एसडीएम का अभिषेक मीणा को भी एक मांग पत्र सौंपा था जिसमें शवदाह गृह को शुरू किए जाने की मांग की गई थी।
 कनीना मंडी के शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि शवदाह गृह गैस पर आधारित है जिसके लिए छह गैस सिलेंडरों की जरूरत थी जो आपूर्ति हो चुकी है वहीं बिजली कनेक्शन भी मिल चुका है। गोरखपुर से यह मशीन मंगवा कर स्थापित की गई थी ताकि सबको एक गैस सिलेंडर में ही अंतिम संस्कार किया जा सके। इससे पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगेगी वहीं पेड़ों की कटाई भी रुकेगी लेकिन अभी तक गैस पर आधारित शवदाह गृह को शुरू नहीं किया गया है।
 उधर का कनीना के महेश बोहरा, रवि कुमार,  सुरेश कुमार डा सुरेश कुमार तथा कई लोगों ने बताया कि कस्बा कनीना में गैस पर आधारित शवदाह गृह एक बेहतर प्रयास है किंतु इसको नगरपालिका और प्रशासन अभी तक शुरू नहीं कर रहे हैं जिसके चलते शवों के दहन से प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अविलंब शवदाह गृह को शुरू करवाया जाए। जब इस संबंध में नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार से बात की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में कंपनी को नोटिस दिया गया। कंपनी के लोग यहां एक बार आये किंतु पुन: लौटकर नहीं आये। उनकी दस लाख रुपये की पेमेंट भी की जा चुकी है। बाकी पैसे बकाया हैं। उधर जानकारों ने बताया गैस पर आधारित शवदाह गृह  शुरू होने से सबसे बेहतर कार्य वायु प्रदूषण से बचना होगा। यह महज एक गैस सिलेंडर में एक शव को जला देगा। इसके चलते प्रदूषण भी कम होगा वहीं अंधाधुंध पेड़ों की कटाई भी रुक जाएगी। वैसे भी क्षेत्र में इस प्रकार के शवदाह गृह  है केंद्र की मांग लंबे समय से चल रही थी किंतु पूर्व एसडीएम संदीप सिंह के तबादले के बाद यह शवदाह गृह अधर में लटका हुआ है। यहां रखी हुई मशीन जंग खा रही है। जिसे अविलंब शुरू किए जाने की मांग उठने लगी है। इसी मांग को लेकर भारत विकास परिषद के प्रधान कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने भी इस संबंध में एक ज्ञापन एक वर्ष पूर्व एसडीएम कनीना अभिषेक मीणा को सौंपा था जिसमें उन्होंने इसे शुरू किए जाने की मांग की थी। वर्तमान में वे एडीसी पद पर कार्यरत हैं।
सामने फोटो कैप्शन 1: गैस आधारित शवदाह गृह  का नजारा।

Tuesday, November 3, 2020

 
60 सालों से कर रही है करवा चौथ का व्रत  

*******************************

******************************************

**************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में 4 नवंबर के करवा चौथ व्रत को लेकर पूरे दिन बाजार में गहमागहमी रही। क्षेत्र की विभिन्न औरतें इस पर्व के प्रति गहन आस्था रखती है।
 शांति देवी 48 सालों से यह व्रत कर रही है, उषा देवी 25 सालों से जबकि भगवती देवी 60 सालों से इस व्रत को कर रही है। सोनिया एवं अनीता 25 25 सालों से यह व्रत कर रही है। कमला देवी 50 सालों से यह बात कर रही है जबकि सोनिया शर्मा लंबे समय से बात कर रही है।
 कनीना की शांति रोहिल्ला 65 साल की उम्र है 55 व्रत कर चुकी है। शांति देवी का कहना है कि 10 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने व्रत शुरू कर दिया था। उनका कहना है यूं ही रहेंगी।
अनिता बंसल 39 सालों से यह व्रत कर रही है। उन्होंने कहा कि व्रत शुभ होता है। आजकल तो स्त्री और पुरुष दोनों मिलकर ही व्रत कर रहे हैं। उधर डा वेद की पत्नी 60 सालों से यह व्रत कर रही है। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र से ही व्रत कर रही है।  मोनिका और प्रवीण 10 सालों से दोनों एक दूसरे के लिए व्रत करते आ रहे हैं।  कनीना मंडी से कमला देवी का कहना है कि स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी तब से व्रत कर रही है। उन्होंने बताया कि यह व्रत पूरे परिवार के लिए  किया जाता है यहां तक की शादी होने के बाद परिवार और पति की लंबी उम्र के लिए तथा बुढ़ापे में स्वर्ग पाने के लिए व्रत किया जाता है।


नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
-बुधवार को होगा पोस्टमार्टम 

*******************************

**********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव नौताना में एक पूर्व सैनिक द्वारा युवक की हत्या कर खुद को गोली मारने के मामले में अभी तक दोनों का पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ अस्पताल से नहीं हो पाया। अभी एक पार्टी ने मामला दर्ज करवाया है दूसरी पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है इसलिए अभी तक पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया।
 कनीना एसएचओ विनय कुमार ने बताया कि मृतक गोली उर्फ राजबीर के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवा दी है जबकि पूर्व सैनिक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। उनको पुलिस थाने बुलाया है। क्योंकि शिकायत शाम करीब पांच बजे आई है इसलिए इसके बाद पोस्टमार्टम संभव नहीं हो पाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। तत्पश्चात जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी, जांच करके मामला दर्ज कर लिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
बहरहाल गोली के भाई अरुण कुमार ने शिकायत में कहा गया है कि वे तीन भाई है। सबसे बड़ा दिनेश तथा सबसे छोटा गोली उफ राजबीर था। अरुण तथा दिनेश ने अकोदा बस स्टैंड पर इनवर्टर बैटरी की दुकान कर रखी है तथा राजवीर तीनों में छोटा सा घर रह कर भैंस पालता था, भैंस खरीदने बेचने का धंधा करता था। तीन नवंबर को दुकान पर जाने के लिए तैयार था जबकि छोटा भाई राजबीर पशुओं के नोहरे में मौजूद था। करीब  9:15 बजे सुबह घर आकर कार्तिक नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके भाई राजबीर उर्फ गोली को राम प्रकाश उर्फ बल्लू ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। सुनकर दौड़ते हुए नौहरे में पहुंचे तो उनका भाई राजबीर खून से लथपथ था। अपने पड़ोसी उधम सिंह को लेकर राजबीर को कार में डालकर महेंद्रगढ़ ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मिली जानकारी के अनुसार राम प्रकाश उर्फ बल्लू पूर्व सैनिक ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शिकायत में कहा गया है कि  बल्लू की दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर राबीर से तू-तू मैं-मैं हुई थी कारण का अभी तक मालूम नहीं है इस रंजिश के चलते राजवीर उर्फ गोली ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या की है। तत्पश्चात खुद को भी गोली मार ली है। इस संबंध में उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। दूसरी पार्टी का अभी तक बयान दर्ज नहीं हुआ है। बयान दर्ज करने के बाद ही बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

5 कोरोना संक्रमित मिले

*******************************
कनीना। मंगलवार को कनीना क्षेत्र में 5 संक्रमित मिले हैं। उप-नागरिक अस्पताल कनीना के स्वास्थ्य कर्मी सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कनीना क्षेत्र में 5 संक्रमित मिले हैं जिसमें सीहोर गांव का 18 वर्षीय एक विद्यार्थी संक्रमित  मिला है। यह विद्यार्थी एक कालेज में बीटेक की पढ़ाई करता है। इन दिनों कालेज नहीं जा रहा है। 1 नवंबर को मोबाइल टीम ने इस विद्यार्थी का सैंपल लिया था जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई। भोजावास गांव के तीन संक्रमित  मिले हैं। जिसमें 17 वर्षीय एक युवक संक्रमित मिला है। इस युवक ने मोबाइल टीम को 1 नवंबर को अपना सैंपल जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई। भोजावास गांव की 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। इस महिला को कुछ समय पहले बुखार आया था। 1 नवंबर को मोबाइल टीम को इस महिला ने अपना सैंपल जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई। भोजावास गांव की 30 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। इस महिला का 1 नवंबर को मोबाइल टीम ने सैंपल जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई। सिहोर गांव की 38 वर्षीय महिला शंकर में तो मिली है इस महिला ने 1 नवंबर को अपना सैंपल जमा सेहलंग में जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई।

खरीद जारी 

*********************

 
कनीना। कनीना में दो खरीद केंद्रों पर बाजरे की खरीद जारी है। अब तक 6501 किसानों का बाजार खरीदा गया। कनीना में बाजरे की खरीद दो खरीद केंद्रों पर जारी है।
मंगलवार को 477 किसानों का 15945 क्विंटल बाजरा खरीदा। अब तक कुल खरीद 191936 क्विंटल की हो चुकी है। हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को 19500 बैग की लिस्टिंग की गई जबकि कुल लिफ्टिंग 329171 की हो चुकी है। अभी तक 54701 बैग फड़ों पर पड़े हुये हैं।
फोटो कैप्शन 8: बाजरे की खरीद करते हुए अधिकारी।

5 कोरोना संक्रमित मिले

******************************
कनीना। मंगलवार को कनीना क्षेत्र में 5 संक्रमित मिले हैं। उप-नागरिक अस्पताल कनीना के स्वास्थ्य कर्मी सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कनीना क्षेत्र में 5 संक्रमित मिले हैं जिसमें सीहोर गांव का 18 वर्षीय एक विद्यार्थी संक्रमित  मिला है। यह विद्यार्थी एक कालेज में बीटेक की पढ़ाई करता है। इन दिनों कालेज नहीं जा रहा है। 1 नवंबर को मोबाइल टीम ने इस विद्यार्थी का सैंपल लिया था जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई। भोजावास गांव के तीन संक्रमित  मिले हैं। जिसमें 17 वर्षीय एक युवक संक्रमित मिला है। इस युवक ने मोबाइल टीम को 1 नवंबर को अपना सैंपल जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई। भोजावास गांव की 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। इस महिला को कुछ समय पहले बुखार आया था। 1 नवंबर को मोबाइल टीम को इस महिला ने अपना सैंपल जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई। भोजावास गांव की 30 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। इस महिला का 1 नवंबर को मोबाइल टीम ने सैंपल जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई। सिहोर गांव की 38 वर्षीय महिला शंकर में तो मिली है इस महिला ने 1 नवंबर को अपना सैंपल जमा सेहलंग में जमा करवाया था जिसकी रिपोर्ट 3 नवंबर को पाजिटिव आ गई।

खरीद जारी 

************************
कनीना। कनीना में दो खरीद केंद्रों पर बाजरे की खरीद जारी है। अब तक 6501 किसानों का बाजार खरीदा गया। कनीना में बाजरे की खरीद दो खरीद केंद्रों पर जारी है।
मंगलवार को 477 किसानों का 15945 क्विंटल बाजरा खरीदा। अब तक कुल खरीद 191936 क्विंटल की हो चुकी है। हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को 19500 बैग की लिस्टिंग की गई जबकि कुल लिफ्टिंग 329171 की हो चुकी है। अभी तक 54701 बैग फड़ों पर पड़े हुये हैं।
फोटो कैप्शन 8: बाजरे की खरीद करते हुए अधिकारी।

पुलिस ने काटे चालान 

************************************
कनीना। कनीना के एएसआई गोविंद सिंह ने 15 चालान मास्क न पहनने वालों के काटे और हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाना बहुत बुरी बात है। उन्होंने मास्क वितरित की और कहा कि मास्क लगाकर आना। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क पहनना जरूरी है। मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
 फोटो कैप्शन 3: गोविंद सिंह एएसआईचालान काटते हुए।



करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

*******************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। वह फव्वारा पाइप उठा रहा था, बिजली के तार फवारा भाई छू गया।
 मिली जानकारी अनुसार कोटिया निवासी जगत सिंह 42 वर्ष अपने खेतों में काम कर रहा था। वह फव्वारा लाइन को बदल रहा था कि उनका फव्वारा पाइप ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों से छू गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई कर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर लिया है। सुनील पुत्र मामचंद जो कि मृतक का चाचा के लड़के के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।



बाघोत, स्याणा और पोता गांव की खरीद की जाएगी गौशाला रोड पर की जाएगी

**********************************
 कनीना। बुधवार से जहां विभिन्न गांवों के खरीद केंद्रों की स्थिति बदल दी है। ककराला गांव के किसान अब तक श्रीकृष्ण गौशाला रोड पर बाजरा बेच रहे थे उनके बाजरे की खरीद कनीना मंडी में की जाएगी जबकि बाघोत, स्याणा और पोता के गांवों के किसानों की खरीद श्रीकृष्ण गौशाला रोड पर की जाएगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि ककराला गांव के लोगों की सुविधा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। अब अस्याणा पोता तथा बाघोत गांवों के किसान सीधे श्री कृष्ण गौशाला पर जा सकेंगे और अपना बाजरा बेच पाएंगे।
 उल्लेखनीय हैं कि बाजरा बेचने का क्रम जारी है 15 नवंबर तक बाजरा खरीदा जाना है। अभी तक करीब पौने दो लाख क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। विगत वर्ष का रिकार्ड दो लाख 55 हजार क्विंटल का रिकार्ड नहीं टूट पाया है। मार्केट कमेटी के तहत मौसम अनुसार भारी मात्रा में गेहूं सरसों एवं बाजरा आता है। जहां खरीफ फसल की आवक बतौर बाजरे की खरीद होती है वहीं रबी फसल बतौर सरसों एवं गेहूं की आवक होती है। वर्तमान में दोनों खरीद केंद्रों पर हैफेड खरीद एजेंसी खरीद कर रही है। बाजरे का उठान करके रोहतक, पानीपत तथा उन्हाणी ले जाया जा रहा है।


पूर्व सैनिक ने एक को गोली मारकर खुद को भी गोली मारी,  पुलिस मौके पर पहुंची 

**************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव नौताना में एक पूर्व सैनिक ने अपने नजदीकी पड़ोसी युवक को गोली मार दी तत्पश्चात खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कनीना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक किसी और से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
 मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को नौताना थानामें बबलू उर्फ राम प्रकाश ने अपने नोहरे के समीपी पड़ोसी युवक गोली उर्फ राजवीर 25 को गोली मार दी। तत्पश्चात खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कनीना पुलिस ने कब्जे में ले लिये हैं और महेंद्रगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
 मिली जानकारी के अनुसार सैनिकमार्च महीने में सेवानिवृत्त होकर आया था। बताया जाता है कि उसकी उनके पड़ोसी से रंजिश थी जिसके चलते उन्होंने आज सुबह सवेरे उनके नोहरे में जाकर गोली मार दी। तत्पश्चात करीब 300 मीटर दूर अपने नौहरे में जाकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो चुकी है। दोनों के शव कनीना पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
 डीएसपी विनय देशवाल मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच की। जहां पूर्व सैनिक एक छोटा लड़का भी है जो सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है जिसकी उम्र 12 वर्ष के करीब बताई जाती है।
 जबकि जिनको गोली मारी गई वे तीन भाई हैं। मृतक गांव में पशु पशु पालता था। घर का काम करता था। उनके एक भाई दिनेश की रंग पेंट की आकोदा में दुकान है। मृतक का एक छोटा भाई अरुण भी है। अविवाहित मृतक गोली आकोदा में रंग पेंट की दुकान पर जाता था। आज सुबह पूर्व सैनिक बबलू उर्फ रामप्रकाश गोली के नौहरे में पिस्तौल लेकर पहुंचा और गोली मार दी जिसकी मौत हो गई। तत्पश्चात 300 मीटर के करीब अपने नौहरे में जाकर पूर्व फौजी ने खुद को भी गोली मार ली जिससे दोनों की मौत हो गई। गांव के सरपंच गजेंद्र ने बताया कि गांव में माहौल गमगीन है और इस घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है किसी की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। तत्पश्चात ही मामले का पता चल पाएगा और खुलासा हो पाएगा।
फोटो कैप्शन चार व पांच:पुलिस मृतकों के दरवाजे पर खड़ी हुई जांच करते हुए।

 

हरियाणा के शिक्षक दो माह में दो अवकाश ले सकेंगे

***********************************















कनीना। हरियाणा सरकार ने शिक्षकों के लिए एक नया आदेश जारी किया है जिसके तहत नवंबर एवं दिसंबर माह में एक एक आकस्मिक अवकाश ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने कोविड-19 के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई को हुये नुकसान की भरपाई के दृष्टिगत यह फैसला लिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों को यह पत्र जारी कर दिया है। यद्यपि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का स्कूल लगने लगा है किंतु यह नियम सभी शिक्षकों पर लागू किया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवान ने कनीना में आयोजित एक बैठक में सभी मुखियों को यह आदेश दे दिया है। इस संबंध में आदेश का पालन करवाने के लिए स्कूल मुखियों ने शिक्षकों को भी दे दिया है।

Monday, November 2, 2020

 दोनों खरीद केंद्रों पर भी करीब 15000 क्विंटल बाजरे की हुई खरीद 

***********************************

*************************************
कनीना। कनीना में दो खरीद केंद्रों पर बाजरे की खरीद जारी है।  सोमवार को जहां गौशाला गौशाला रोड पर डेढ़ सौ किसानों का 4500 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। गौशाला रोड पर इस प्रकार 21150 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। इसकी जानकारी देते हुए हैं सतेंद्र यादव ने बताया कि अब तक तीन हजार बैग की लिफ्टिंग ेकी जा चुकी हैं। गौशाला रोड पर कुल लिफ्टिंग 33190 बैग की हो चुकी है वहीं 9110 बैग फड़ों पर पड़े हैं।
उधर कनीना मंडी में 340 किसानों का  10000 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। यहां अब तक 5314 किसानों ने 156841 क्विंटल बाजरा बेचा है। सोमवार को 24432 बैग बाजरे  की लिफ्टिंग की गई और कुल 2176481 बैग की लिफ्टिंग की जा चुकी है। अभी भी फड़ों पर 37201 बैग फड़ों पर पड़े हुये हैं। एक ढऱी को मानदंड पूरा न करने पर रिजेक्ट कर दिया गया है। गौशाला रोड पर 14 गांवों के किसान बाजरा बेच रहे हैं। 15 नवंबर तक बाजरा खरीदा जाना है। कनीना में 12700 से अधिक किसानों ने बाजरा बेचना है।

कनीना क्षेत्र में मिले 9 संक्रमित
दादी पोती भी मिले संक्रमित

*********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में सोमवार को 9 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य कर्मी सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि
ढाणा गांव का 31 वर्षीय एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इस व्यक्ति ने शनिवार को अपना सैंपल जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पाजिटिव आ गई। सीहोर गांव की 35 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बच्चा, 60 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय लड़की, 17 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं । इन्होंने गांव में गई मोबाइल टीम को शनिवार को अपना सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आ गई। सीहोर गांव में ही 73 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय लड़की संक्रमित मिली हैं। इन सभी ने शुक्रवार को मोबाइल टीम को अपना सैंपल जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आ गई। एसएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के सीजन में बाहर की मिठाई खाने की बजाय अपने घर में निर्मित मिठाईयां बना कर खाएं। भीड़भाड़ वाले इलाके में ना जाएं। मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का ध्यान रखें।


सपनों का संसार...........
टिकी है दीयों पर आशा

**********************************
कनीना। कनीना कोरोना काल से उभर कर अब कुम्हार समुदाय के लोग दीपावली की आस लगाए बैठे हैं। मोमबत्ती ने दीयों का स्थान क्या लिया इनकी रोटी रोजी खेलती नजर आ रही है। कभी दीयों की मांग अधिक होती थी अब मोमबत्ती की मांग अधिक है। दीया बनाने में जहां एक दिया बनाने में 5 दिन तक लग जाते हैं और भारी मेहनत की जाती है। जिस पर इन लोगों का व्यवसाय टिका हुआ है। यद्यपि यह व्यवसाय मौसमी हो गया है। इस व्यवसाय पर रोटी रोजी कमाना कठिन हो गया है।
दीयो के लिए मिट्टी भी दूर से लानी पड़ती है वह भी खरीदकर लानी पड़ती है। धनौंदा के सतबीर सिंह, लक्ष्मी, पूजा, देवेंद्र आदि ने बताया कि यह कार्य पुरखों से करते आ रहे हैं। विगत दीपावली पर नहीं तो न तो अधिक घड़े और न दीये बिके थे।  उधर कनीना के कुंदन लाल, मनोहरलाल कुंदन सिंह, जगदीश कुमार, अशोक कुमार, हरि सिंह आदि ने बताया बड़ी मेहनत करके दीये बनाते हैं लेकिन मांग नहीं है। माटी दड़ौली तथा नांगल मूंदी आदि से लाते हैं फिर भी मेहनत का परिणाम नहीं आता। करवा चौथ तथादीपावली पर छोटे घड़ी बिकते हैं वही दिए बिकते हैं परंतु लोगों का रुझान घटता ही जा रहा है। उधर
दीये बेचने वाले राजेश कुमार ने बताया कि छोटा एक रुपए प्रति दीया बेचते हैं तथा बड़ा दीपक पांच रुपये का है। इस प्रकार अपनी रोटी रोजी दीये से कमाते हैं। यद्यपि मांग घटने से इनका व्यवसाय घटता जा रहा है। इस समुदाय के लोगों ने बताया कि अब तो दीये पर आश्रित उनकी रोटी रोजी छीनती जा रही है फिर भी इस बार उनका संसार इसी पर टिका है। उन्होंने मांग की है कि कम से कम दीये जरूर प्रयोग करें ताकि उनकी मेहनत का रंग बेहतर आ सके।
फोटो कैप्शन 11: दीये बेचता हुआ राजेश कुमार
12: दीये बनाता हुआ एक जाति विशेष का लोग।

 कालेज खुलेंगे 16 नवंबर से 

*********************************
कनीना। वैसे तो कहने में अटपटा लगता है कि कालेज 16 नवंबर से खुलेंगे जबकि स्कूल 2 नवंबर से खुल चुके हैं। अभी तक कालेज में नये विद्यार्थियों के लिए फीस भी भरी  जा रही है और नए स्तर का भी प्रारंभ होने में अभी समय है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए विक्रम सिंह प्राचार्य राजकीय महिला कालेज ने बताया कि पहले 2 नवंबर से कालेज खुलने थे किंतु स्थगित कर 16 नवंबर कर दिया गया है। नये आवेदन के लिए 28 अक्टूबर से पहले पोर्टल खुला था, उन्हें फीस भरने का मौका दिया जा रहा है। यदि कहीं सीट खाली है तो आन द स्पॉट एडमिशन मेरिट बनाकर में एडमिशन दिया जा सकता है उधर विद्यालयों में जहां नौवीं से बारहवीं कक्षा शुरू हो गई है। अब अगला 6 से 8 कक्षाएं भविष्य में शुरू की जाएंगी।


फिर लौटने लगा है साइकिलों का जमाना
-प्रदूषण से बचने का बेहतर विकल्प

****************************

***************************
कनीना। एक और जहां दीपावली, होली जैसे पर्वों पर प्रदूषण बढ़ता ही चला जाता है जिससे प्रदूषण की समस्या बनती है। विभिन्न प्रकार की आपदाएं आ रही है। उसी स्थिति में यदि साइकिल का प्रचलन फिर से शुरू हो जाए होता है तो न केवल सेहत के लिए अपितु पर्यावरण के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगा।  सरकार बार-बार साइकिल चलाने की बात कर रही है वही कनीना क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने साइकिल पर अपनी जीवन गुजार दिया है। साइकिल द्वारा  सामान जैसे कुकिंग सिलेंडर ढोने,  थोड़ी दूरी तय करने में, स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए साइकिल बहुत लाभप्रद साबित हो सकती है।
जहां 2 किलोमीटर दूर से आने वाली लड़कियों के लिए भी सरकार की साइकिल प्रदान करती है। साइकिल पर हरिद्वार से 350 किलोमीटर तक लोग कावड़ लेकर आते हैं। साइकिल यात्रा ,साइकिल रेस आदि प्रसिद्ध हैं। कनीना क्षेत्र के राव सतबीर सिंह बोहरा जो साइकिल चलाने में माहिर थे। उनकी शादी में साइकिल मिली थी। लंबी उम्र तक जीवन यापन कर के स्वर्ग सिधार गए हैं लेकिन उन्होंने चुनाव लड़े उस समय उनका चुनाव चिन्ह साइकिल था। कनीना के श्यामलाल पंडित अभी जीवित है तथा बहुत लंबे समय तक साइकिल चलाई है। करीब 40 वर्षों से उन्होंने साइकिल पर अपनी जिंदगी बिताई है। यहां तक कि विभिन्न कार्य भी साइकिल पर ही करते देखे गए। बुजुर्ग होने के कारण साइकिल चलाना छोड़ दिया है।  
सुमेर सिंह 60 साल के है किंतु उन्होंने 1990 में साइकिल चलानी शुरू की थी और आज तक भी साइकिल चला रहे हैं। उनका कहना कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और नहीं लगता कि अभी भी बूढ़े होंगे। वे बहुत खुश हैं। राव मोहर सिंह जो देश सेवा कर के सेवानिवृत्त हो गए हैं। विगत 23 वर्षों से लगातार साइकिल चला रहे हैं। मोहर सिंह ने बताया कि आज भी बिल्कुल स्वास्थ्य और सेना में भी समय मिलने पर साइकिल चलाते थे। आज भी साइकिल चला रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों को सरकार द्वारा सम्मानित करने की मांग उठ रही है ताकि साइकिल चलाने का क्रेज बढ़े।
क्या कहते हैं साइकिल विक्रेता-
कनीना में सुरेश कुमार भडफ़ निवासी वर्ष 1969 से साइकिल स्टोर चला रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिदिन औसत पांच साइकिल बिक जाती है। इसका मतलब है कि एक बार फिर से साइकिल की ओर रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि 1969 में 60 रुपये से लेकर 120 रुपये तक की साइकिल मिलती थी। बेहतरीन कंपनी की साइकिल 120 रुपये तक की थी।
वर्तमान में एक बार फिर से साइकिल की ओर रुझान दिख रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सात गेयर की साइकिल उपलब्ध है जिसमें तीन आगे तथा सात गेयर पीछे हैं और यह साइकिल 21 स्पीड वाली नाम से जानी जाती है। उन्होंने बताया कि साइकिल 27 हजार रुपये तक की साइकिल उपलब्ध है। भविष्य में मांग बढऩे की उम्मीद है।
फोटो केप्शन 9 व 10: आधुनिक दर्जे की साइकिल दिखाते मिस्त्री सुरेश कुमार साथ में सुमेर सिंह चेयरमैन

राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आनलाइन माध्यम से करवाई जा रही प्रतियोगिता में
-भाग लेने का किया आह्वान

********************************
कनीना। एसडीम रणबीर सिंह ने जिले के समस्त बच्चों से अपील की है कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा एवं कला का प्रदर्शन दिखाने के लिए बच्चों का अपना ब्लॉक बस्टर इवेंट बाल महोत्सव करवा रही है। कोविड-19 महामारी के चलते यह इवेंट 10 अक्टूबर से इस वर्ष आनलाइन माध्यम से करवाए जा रहे हैं जो कि 10 नवंबर तक जारी रहेंगे। इसमें बच्चों के लिए 23 प्रकार की विभिन्न प्रतियोगिताएं अलग-अलग ग्रुपों में रखी गई है।
एसडीम रणबीर सिंह ने बच्चों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में चाइल्ड वेलफेयर हरियाणा डाट काम ऑब्लिक बाल महोत्सव पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी प्रतिभा व कला के माध्यम से अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण परिषद गरीब से गरीब व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ऑनलाइन प्रतियोगिता का बड़ा मंच प्रदान किया है इसके माध्यम से बच्चे अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने सपनों को साकार रूप प्रदान कर सकते हैं तथा अपने अंदर छुपी हुई किसी भी प्रकार की क्षमता को अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का कोविड-19 के कठिन दौर में आनलाइन प्रतियोगिता करवाने व जिला बाल कल्याण परिषद की टीम की भी उनके द्वारा प्रतियोगिताओं की सफलता के लिए की जा रही मेहनत की प्रशंसा की।
फोटो-एसडीम रणबीर सिंह।



करवा चौथ पर्व पर आई खांडसारी के करवों की बहार

*******************************











कनीना। बुधवार 4 नवंबर को कनीना क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। बाजार में खांडसारी के करवों की बहार आ गई है वहीं कपड़ों की दुकानों तथा ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ लगने लगी है। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं एवं साज शृंगार करती हैं।
कार्तिक माह की कृष्ण चतुर्थी को सौभाग्यवती महिलाओं का पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में गटक चौथ आदि नामों से जाना जाता है। सर्दी के प्रारंभ में आने वाले इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत पति, पुत्र की मंगलकामना, धन एवं धान्य के लिए  किया जाता है जिसका समापन चन्द्रदेव को अघ्र्य देकर पूर्ण किया जाता है। दान पुण्य करने की भी परम्परा चली आ रही है।
    यह व्रत विवाहित एवं अविवाहित दोनों के लिए ही फलदायक माना जाता है। अविवाहित महिलाएं अपने सुपति की कामना से तो विवाहित महिलाएं अपने पुत्र, भाई  एवं पति की मंगलकामना के लिए व्रत करती हैं। चांद को देखकर तथा उसे अघ्र्य देकर ही इस व्रत का समापन किया जाता है जिसके पीछे माना जाता है कि महिलाएं चांद जैसी शीतलता एवं चमक अपने इष्टïदेव में देखना चाहती हैं। इस दिन श्रीगणेश की पूजा करने का विशेष विधान है।
क्या खाया जाता है-
 करवा चौथ के दिन खांडसारी के बनाए हुए करवे खाए जाते हैं। इस दिन पूजा के लिए भी करवा खरीदे जाते हैं। करवा नामक औरत की कथा भी सुनी एवं सुनाई जाती है। खांडसारी के बने हुए करवे बाजार में कई दिन पूर्व ही उपलब्ध हो जाते हैं जिन्हें खरीदकर महिलाएं लाती हैं। ये खांडसारी के करवे ही लेने देन में काम आते हैं। महिलाएं अपने से बड़ी महिलाओं को करवे दिए जाते हैं।
क्या कहानी सुनाई जाती है
इस दिन करवा नामक औरत की कहानी सुनाई जाती है जिसमें उस औरत के भाई अपनी बहन की भूख की व्याकुलता देखकर परेशान हो जाते हैं। वे उसे आग जलाकर छलनी में से नकली चंद्रमा का आभास कराते हैं और करवा खाना खाने के लिए तैयार होती है तो अपशकुन होते हैं किंतु दु:ख उस वक्त होता है जब करवा को सके पति की मृत्यु का समाचार मिलता है। आखिरकार वह अपने पति को जीवित करने के लिए घोर तप करती है और पुन: इस व्रत के आने का इंतजार करती है। आखिरकार करवा अपने पति को जीवित कराने में सफल हो जाती है। उसी दिन से करवा खाने और करवा चौथ का पर्व चला आ रहा है।
कब तक चलेगा यह व्रत
कनीना के ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि यह व्रत दिनभर चलेगा किंतु शाम करीब 8:23 बजे पर चंद्रमा दिखाई देने लग जाएगा। महिलाएं इसी चंद्रमा को अघ्र्य देकर अपना व्रत पूर्ण कर सकती हैं। दिनभर कहानी सुनने, दान पुण्य करने तथा बड़े बूढ़ों से आशीर्वाद पाने की परंपरा चली आ रही है। खांडसारी के करवे ही दान दिए जाते हैं।  
कौन करता है करवा चौथ व्रत -
एक वक्त था जब केवल महिलाएं ही करवा चौथ का व्रत करती थी। अब तो इसमें पुरुष भी भागीदार बन गए हैं। महिलाएं जहां अपने पति के लिए तो पति अपने पत्नी के लिए लंबी उम्र की कामना करते हैं। अविवाहित लड़कियां भी इस व्रत को करने लगी हैं। पले केवल विवाहित महिलाएं ही व्रत करती थी। कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पूर्व में कार्यरत मुकेश कुमार हमेशा हर वर्ष अपनी पत्नी के लिए बात करता है। धीरे धीरे ऐसे में बदलाव आ गया है और पुरुष की भागीदारी बढ़ती जा रही है
कुछ महिलाएं तो लंबे समय से करवा चौथ करती आ रही है। कोरोना ने सब कुछ बदल कर रख दिया जिसके बाद फिर से उम्मीद जगी है बाजार सजने लगे हैं और खासकर करवा चौथ पर बाजारों में बिक्री की ज्यादा उम्मीद है। कोरोना अनलॉक के चलते जो महिला इक_े होकर कहानी सुनती थी वे अब कहानियां भी दूर दूर रहकर सुनेंगी।
फोटो कैप्शन 8: खांडसारी के करवे बेचता दुकानदार।


पशु प्रदर्शनी में 3 पशुओं को ले गए ,तीनों प्रथम स्थान पर रहे, चैंपियन का खिताब मिला 

***********************************
कनीना। कनीना खंड के गांव गुढ़ा निवासी नीतू यादव ने एक बार सिद्ध कर दिया कि उनके पशु किसी भी प्रकार से किसी क्षेत्र में कम नहीं है। ताजपुर- अटेली में लगी भारतीय पशु प्रदर्शनी में उनके तीन पशु पहुंचे और तीनों ही प्रथम स्थान हासिल करने के पश्चात चैंपियनशिप का खिताब जीत कर आए हैं।
 नीतू यादव गुढ़ा निवासी ने बताया कि दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी ताजपुर में चली थी। वे तीन पशुओं को लेकर मेले में पहुंची,प्रदर्शनी भाग लिया। उन्होंने बताया कि एचएफ(होलस्टीन फ्रेजियन) श्रेणी की दुधारू गायों में उनकी गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं एचएफ श्रेणी में शुष्क गायों की श्रेणी में भी उनकी गाय प्रथम स्थान पर री। वहींं दो दांत की बछड़ी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया और 5100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता है। सीताराम यादव अटेली विधायक ने नीतू यादव को खिताब से सम्मनित किया। इस मौके पर नगर पालिका कनीना के प्रधान सतीश जेलदार भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नीतू यादव ने अब तक दर्जनों पुरस्कार पशु क्षेत्र में प्राप्त किए हैं, न केवल अधिक दूध उत्पादन में इनका नाम है, अपितु गोबर पर आधारित कंपोस्ट खाद में भी इनका नाम है। राष्ट्रपति से लेकर के विधायक तक इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इनकी डेयरी गुढा गांव के पास स्थित है जिसमें प्रतिदिन हजारों लीटर दूध डेरियों तक जाता है, पूरा ही परिवार, इस कार्य में अहम भूमिका निभा रहा है।
  इस पशु प्रदर्शनी में चैंपियनशिप का खिताब मिलने पर नीतू यादव के ससुर एवं पूर्व मुख्य अध्यापक राव भगवान सिंह ने खुशी जताई, यद्यपि इनाम की राशि कम थी लेकिन नाम दूर-दूर तक हुआ है। उल्लेखनीय है कि गांव गुढ़ा निवासी नीतू यादव(38)पत्नी पवनवीर ने अपनी मेहनत के मुकाम पर डेयरी के क्षेत्र में  राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविद से एक लाख रुपये का पुरस्कार मिल चुका है अपितु आधा दर्जन अन्य पुरस्कार पाकर सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अगस्त 2019 में भी उनके पशुओं ने विभिन्न स्थान हासिल किए और उन्हें सम्मानित किया गया।
कनीना खंड के गांव गुढ़ा निवासी नीतू सिंह यादव को गन्नौर (सोनीपत) में फरवरी-2019 में एग्री लीडरशिप सम्मिट में किसान रतन पुरस्कार से राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविद ने डेयरी एवं जैविक खाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला था। इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
गांव गुढ़ा की नीतू यादव व उनका परिवार न केवल गायों की सेवा करके अपना एवं गायों का भरण पोषण तो कर ही रहा है साथ में एक दर्जन व्यक्तियों को रोजगार भी दिया है। अपना रोजगार छह गायों से शुरू किया किंतु आज 300 गाएं हैं। वे दूसरों के लिए उदाहरण बन गई हैं और बहुत से जन उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं। उन्हें 2018 का सर्वश्रेष्ठ महिला डेयरी पुरस्कार मिला था। उन्हें यह पुरस्कार इंडियन डेयरी एसोसिएशन(उत्तरी क्षेत्र) द्वारा उन्हें श्रेष्ठ डेयरी महिला बतौर कोच्चि में दिया था।  
 मेघनवास जिला महेंद्रगढ़ से निकास तथा गुढ़ा गांव में रह रही नीतू यादव एवं उनके परिवार जिसमें राव भगवान सिंह, संतरा देवी,जयपाल एवं बबली बीते 2008 में छह गायों से गुढ़ा में डेयरी का काम शुरू किया। उस वक्त पंजाब से एक गाय भी मंगवाई गई थी। आज उनके पास 300 गाएं हैं तथा अन्य पशु शामिल हैं। जिनका दूध दोहने के लिए कुछ अत्याधुनिक मशीन भी मंगवा रखी हैं। करीब दो घंटों में सभी गायों का दूध दोह लेते हैं। प्रतिदिन कई डेयरियों में 2600 लीटर प्रतिदिन दूध भेज रहे हैं। वर्तमान में ड्राई डे चलने से दूध कम है वरना 5000 लीटर तक दूध मिलता है।
फोटो कैप्शन 7: सीताराम विधायक, नीतू यादव को खिताब देते हुए
फोटो कैप्शन 8: गाय को चैंपियनशिप की उपाधि गाय को देते हुए सरपंच शमशेर सिंह नीतू यादव।




स्कूल खुले, चेहरे खिले

****************************
कनीना। सरकार के आदेश अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 2 नवंबर सोमवार से खुल गये हैं। यद्यपि विद्यार्थियों की संख्या सामान्य रही किंतु विद्यार्थियों ने स्कूल में शकुन महसूस किया  वहीं शिक्षकों ने भी पहली बार शकुन का आभास हुआ। लंबे समय से कोरोना काल तत्पश्चात अनलोक के पश्चात स्कूल बंद रहने के बाद स्कूल खोलने का यह निर्णय सरकार ने लिया है। इसके चलते सभी स्कूलों में जहां शारीरिक दूरी बनाते हुए, थर्मल स्कैनिंग करने के पश्चात तथा मुंह पर मास्क लगाने के बाद कक्षाओं में बैठने की अनुमति दी गई। स्कूलों में विद्यार्थियों को करीब 3 घंटे ही चलाया  गया जिसका उन्होंने पालन किया।
शिक्षिका लक्ष्मी यादव, पीटीआई संजय कुमार, महिपाल सिंह आदि ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों के आने पर सभी नियमों का पालन करने के बाद ही विद्यालय में प्रवेश कराया गया। अध्यापकों ने खुशी जताई कि सरकार ने जो फैसला लिया है वह बेहतर है ताकि बेटी की पढ़ाई प्रभावित न हो। उधर प्राचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकारी आदेशों का दृढ़ता से पालन किया जा रहा है। जब तक नियमों का पालन नहीं करेंगे विद्यार्थियों को स्कूल में अंदर नहीं घुसने दिया जाता है। शिक्षक पढ़ाकर प्रसन्नचित नजर आए।
शिक्षकों का कहना था कि लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि विद्यार्थी उनके पास पढऩे के लिए आए। आनलाइन पढ़ते-पढ़ते पढ़ाते कुछ परेशानी की नजर आने परेशानी महसूस करने लग गए थे। विद्यार्थी भी घर बैठे बैठे थक गए थे, आखिरकार सरकार ने उनको स्कूल में आने का आदेश देकर सराहनीय कदम उठाया है। विद्यार्थी भी अपनी कक्षा में जाकर प्रसन्नचित नजर आए।
 फोटो कैप्शन 9: विद्यार्थियों का थर्मल स्कैनिंग करते शिक्षक।




































Sunday, November 1, 2020

 

रविवार को कनीना क्षेत्र में मिले 16 संक्रमित

****************************

***********************************

********************************
कनीना। रविवार को कनीना क्षेत्र में 16 संक्रमित मिले हैं। उप नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि कनीना व आसपास के क्षेत्र में 16 संक्रमित मिले हैं। सीहोर गांव के चार संक्रमित मिले हैं। इन सभी का मोबाइल टीम ने शुक्रवार को सैंपल लिया था। सीहोर गांव में पहले भी संक्रमित मिले हैं। मोबाइल टीम ने संक्रमित व्यक्ति के आसपास गली मोहल्लों में लोगों के सैंपल लिए थे जिसमें सीहोर गांव के चार संक्रमित मिले हैं। कनीना के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले 4 संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को कनीना के वार्ड नंबर 10 से एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। गुड़ा गांव में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। ढाना गांव में तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं । ढाना गांव में दादा का पोता पिछले दिनों संक्रमित मिले थे। उन दोनों के आसपास रहने वाले लोगों के मोबाइल टीम ने सैंपल लिए थे जिनकी रिपोर्ट रविवार को पाजिटिव आ गई। कनीना के वार्ड नंबर 7 के रहने वाले तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इन सभी ने शुक्रवार को उप नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल जमा करवाया था जिनकी रिपोर्ट रविवार को पाजिटिव आ गई। गाहड़ा गांव का एक युवक संक्रमित मिला है।


शरद पूर्णिमा की खीर भक्तों में बांटी गई

**********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में शरद पूर्णिमा पर बनाई गई खीर रविवार को खिलाई गई। शनिवार को रात्रि बनाई गई खीर को रविवार के दिन वितरित की गई
 कनीना के विभिन्न गांवों में शरद पूर्णिमा मनाई ई वहीं बाबा मोलडऩाथ कनीना, रामेश्वरदास महाराज कनीना, लालगिरी महाराज कनीना आश्रम में खरी बनाकर वितरित की गई। दूर दराज से आये भक्तों ने रात जल्दी सुबह रविवार को खीर का मजा लिया।

बापोड़ा की टीम कबड्डी में रही प्रथम, बीएमसी दूसरे स्थान पर 

*********************************
कनीना। कनीना के समाजसेवी प्रेम बोहरा कोच की यादगार में प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से 12 टीमों ने भाग लिया जिनमें करोली, बव्वा, भिवानी, रेवाड़ी कनीना, आदमपुर, पाथेड़ा, करीरा और शेखपुरा आदि गांवों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्पोट्र्स क्लब बापोड़ा टीम ने टाई ब्रेकर में तीन के मुकाबले सात से जीता। बीएमसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रथम स्थान पानी वाली टीम को 3100 रुपये एवं  ट्राफी जबकि स्रह्लद्ध स्थान पर आने वाली टीम को 2100 रुपये तथा ट्राफी प्रदान की गई।
खेलों का शुभारंभ कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने किया। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि खेलों से बड़ी उपलब्धि दुनिया में कोई हासिल नहीं कर सकता। खेल इंसान को ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। हर इंसान को खेल खेलने चाहिए ताकि वे नाम कमा सके। उन्होंने खेल खेलने वालों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रेम बोहरा एक सामाजिक व्यक्ति थे जो दिन-रात जन सेवा में लगे रहते थे किंतु दुर्भाग्यवश अचानक उनकी मौत हो गई थी जिसके चलते उनकी याद में इस प्रकार का आयोजन करना सराहनीय कदम है।
 समापन समारोह में मेोलडऩाथ आश्रम के संत बाबा पहाड़ीनाथ उपस्थित थे। उन्होंने प्रथम और द्वितीय टीम को अपने हाथों से चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हर इंसान को खेल खेलने चाहिए
चाहे खेल किसी को कम आते हो परंतु भाग जरूर लेना चाहिए। उन्होंने कहा खेलों से ही इंसान का नाम ऊंचा होता है। ऐसे में उन्होंने कहा कि खेल खेल कर ही इंसान अपना नाम कमा सकता है।
उन्होंने इस मौके पर अव्वल रही टीम को अपने हाथों से सम्मान दिया और कहा कि इस प्रकार का आयोजन भविष्य में भी होता रहे तो न केवल बाबा मोलडऩाथ का नाम जुबान पर रहेगा अपितु इस प्रकार से समाजसेवी प्रेम बोहरा जैसे समाजसेवियों का भी नाम चलता रहेगा। इस अवसर पर सतीश जेलदार ने प्रेम बोहरा के पुत्र संदीप को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर रेफरी बतौर राकेश, नीटू और राजकुमार ने भूमिका निभाई वहीं पूर्ण सिंह,जितेंद्र कुमार, नीटू अंकुर, राहुल, धीरज, आशु, रवि आदि उपस्थित थे।
 यह उल्लेखनीय है कि समापन समारोह में वो विद्यार्थी शामिल हुये जो प्रेम बोहरा से प्रशिक्षण लेते रहे थे। प्रेम बौरा निशुल्क तथा बिना किसी भेदभाव के सभी को कबड्डी खिलाते थे। वे सौम्य प्रकृति के व्यक्ति थे। आज भी उनके विद्यार्थी उन्हें याद करके रो पड़ते हैं।
 फोटो कैप्शन 8: सतीश जेलदार प्रेम बोहरा के पुत्र संदीप को सम्मानित करते हुए
फोटो कैप्शन 9: अव्वल रही टीम को सम्मानित करते हुए बाबा पहाड़ीनाथ।


ओएसडी महेश चौहान उन्हाणी में 

*****************************
कनीना। उप मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला  के ओएसडी महेश चौहान का कनीना आगमन पर अहलावत बीज भंडार उन्हाणी में स्वागत किया।
 इस अवसर पर जननायक सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव वजीर मान, इनसो के जिला चेयरमैन महिपाल नंबरदार, सरपंच रमेश इसराना, कवर सिंह नंबरदार, पितांबर धनौंदा, पूर्व सरपंच जयवीर, इनसो के हलका अध्यक्ष अटेली नवीन उन्हानी, राजेश ठेकेदार, महेंद्र सीहोर, सुंदर पहलवान,  मनोज गुर्जर , नरवीर पहलवान आदि सैकड़ों जेजेपी इनसो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: महेश चौहान कनीना में।


भारत जानो प्रतियोगिता 11 नवंबर को

**************************************
कनीना। भारत जानो प्रतियोगिता को लेकर  नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में भारत विकास परिषद शाखा कनीना की एक बैठक प्रधान कंवरसेन वशिष्ठ की अध्यक्षता मेंसंपन्न  हुई। जिसमें शाखा द्वारा चलाए गए कार्यों की समीक्षा की गई और हर वर्ष की भांति भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन किया जाएगा।
कनीना खंड के 19 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से आनलाइन संपर्क  किया जा रहा है। विद्यालय के अध्यापक को आनलाइन परीक्षा संबंधी  विवरण दिया जाएगा। 11 नवंबर को होगी जिसमें 6 से 8 के विद्यार्थी सांय चार से पांच बजे तक कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थी सांय साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक परीक्षा देंगे। परीक्षा पेपर गूगल फार्म पर व्हाट्सएप माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया जाएगा । बैठक में फैसला हुआ कि इस परीक्षा का संचालन सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता कनीना करेंगे। परीक्षा संबंधी जानकारी सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता से ले सकते।
 परीक्षा की जानकारी देते हुए कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा में हर वर्ग के छात्र से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका जवाब 60 मिनट में देना होगा । कक्षा का 6 से 12 वीं कक्षा के सभी बच्चे भाग ले सकते हैं। पुस्तक भी आनलाइन उपलब्ध होंगी ।छात्र से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9416156831 मोबाइल सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता राजकीय उच्च विद्यालय कनीना से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा खंड कनीना के छात्र ही दे सकते हैं। रिजल्ट उसी दिन ग्रुप पर छोड़ दिया जाएगा। प्रधान श्री  वशिष्ठ ने कहा ने कि 6 से 12 वर्ष के कनिष्ठ व वरिष्ठ बच्चे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भारत के बारे में अधिक से अधिक जानकारी ले। कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुये। बैठक में योगेश, सुरेश शर्मा,सरिता भारद्वाज,अरुण शर्मा,गजराज  साहब, संचालित सिंह, मुख्याध्यापक कृष्ण सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 1: भारत विकास परिषद की एक बैठक का नजारा।

समस्त बाजार रहा खुला

****************************
कनीना। कनीना बाजार रविवार को पूर्ण रूप से खुले रहे। जिला प्रशासन के आदेश अनुसार कनीना की बाजार खुले रखे गये। दुकानदारों ने खुशी व्यक्त की। दुकानदार रवि कुमार, सुरेश कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि लंबे समय से उनकी दुकानें बंद रही है तत्पश्चात रविवार को बंद रहती थी किंतु प्रशासन ने बेहतरीन कदम उठाते हुए दिवाली तक रविवार को दुकानें खुली रखने केै आदेश दिये हैं। उधर सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने बताया कि प्रशासन के आदेश अनुसार सभी बाजार खुले रहे।



20400 बैग बाजरे का उठान किया गया
-सोमवार से ककराला के किसान भी गौशाला रोड़ पर बाजरा बेचेंगे

************************************
 कनीना। कनीना अनाज मंडी में जहां बाजरे की रविवार को कोई खरीद नहीं की गई किंतु उठान जारी रहा। अभी भी करीब 45000 बैग बाजरे का उठान बाकी है। सोमवार से ककराला गांव के किसानों की भी बाजरे की खरीद श्रीकृष्ण गौशाला रोड पर की जाएगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सतेंद्र यादव है हैफेड मैनेजर ने बताया कि रविवार को खरीद नहीं की गई किंतु आज तक 153491 बैग बाजरे की खरीद हो चुकी है जबकि अब तक कुल लिफ्टिंग 2,82,539 की जा चुकी है। अभी तक फड़ोंपर 44398 बैग पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से ककराला के किसानों को भी गौशाला रोड पर अपना बाजरा बेचने के लिए जाना होगा। प्रतिदिन 500 के करीब किसानों का बाजरा खरीदा जा रहा है।
  अब तक 13 गांवों के किसान कनीना के खरीद केंद्र दो पर बाजरा बेचने जा रहे थे जहां 27 अक्टूबर से खरीद शुरू हुई थी। अब गौशाला रोड़ पर ककराला गांव के किसान भी बाजरा बेचने के लिए जाएंगे। इस प्रकार बाजरा बेचने के लिए 14 गांवोकं के किसान जाएंगे।


समाजसेवी की याद में हवन, गौशाला में सवामणी की
***********************************
संवाद सहयोगी,कनीना। कनीना के समाजसेवी स्व राव सतवीर सिंह बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ वह गौशाला में गायों के लिए सवामणी लगाई गई। श्री बोहरा कनीना गोशाला के संस्थापक एवं प्रथम प्रधान थे। गत दिनों राव सतबीर सिंह बोहरा को याद करने मंत्री ओमप्रकाश यादव भी उनके घर पहुंचे और हालचाल जाना था।
 समाज सेवी महेश बोहरा ने बताया उनके पूरे परिवार ने श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में सवामणी लगाई। राव बोहरा कीगायों की सेवा करने में बहुत ज्यादा रुचि रहती थी और गोपालक एवं गो-भक्त थे। वे अपने घर पर  गाय रखते थे वे गाय का घी गाय का दूध ही खाते पीते थे। उनके पुत्र महेश बोहरा ने बताया कि वे अपने नक्शे कदम पर चलते हुए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीकृष्ण गोशाला में सवामणी का आयोजन किया गया है और सभी गौशाला के कर्मचारियों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर कुलदीप बोहरा ने कहा कि किसान दिन-रात कड़ी मेहनत करके  खून पसीना एक करके  सर्दी गर्मी की  मार झेल कर अनाज उत्पन्न करता है सही मायने में किसान ही अन्नदाता है। राव सतबीर सिंह बोहरा भी एक किसान थे। इस मौके पर नगर पालिका पार्षद मोहन सिंह डा नरेंद्र यादव, विजयपाल यादव ,अश्वनी कुमार प्रवक्ता, विजयपाल चेयरमैन, सतबीर सिंह, अजीत कुमार, विनीत, रवि, हर्ष, राजकुमार राजू एडवोकेट, मनोज शर्मा, सोनू सिंगला, युवा नेता देशराज यादव, बाबूलाल, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार,  डा विनोद,  मा सुरेश, मा. विजय कुमार, जसवीर, इंद्रजीत, प्रदीप कुमार, कान्हा, चंद्रमोहन बोहरा, कृष बोहरा, केशव, जतिन आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 1: राव सतबीर सिंह बोहरा को याद करते कनीना के लोग
  2: कनीना श्रीकृष्ण गोशाला में सवामणी लगाते हुये स्व सतबीर सिेंह बोहरा परिवार।


जीएल स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया हरियाणा दिवस

**************************************
कनीना। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना द्वारा हरियाणा दिवस के अवसर पर आनलाइन गतिविधियां करवाई गई। जिसमें कक्षा प्रथम से कक्षा आठवीं तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणवीं संस्कृति से जुड़े भाषण कविता, पोस्टर, नृत्य गतिविधियां करवाई गई। विद्यार्थियों  ने सुन्दर-सुन्दर पोस्टर और मनमोहक कविता व भाषण प्रस्तुत किये।
 इस मौके पर छात्रा गरिमा ने हरी-भरी हरियाली वाला व छात्रा सायना ने हरियाणा के ठाठ कविता सुनाई की किस प्रकार से हरियाणा के पुरुष व महिलाएं ठाठ-बाट से रहते हैं। छात्रा एंजल ने बताया की दूध-दही का खाना यह है मेरा हरियाणा, यही पहचान हैै हरियाणा की। नमन, एंजल, उपास, कृतिका, नीती, निष्ठा, गरिमा, दीपिका, स्नेहा, जयंत, सायना, धंनजय, लोकेश, यश आदि बच्चों ने हरियाणा दिवस पर भाषण, कविता प्रस्तुत किए व पोस्टर बनाए। प्राचार्य पृथ्वी सिंह ने हरियाणा दिवस पर सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर चेयरमैन राजेन्द्र सिंह लोढ़ा ने बच्चों को संदेश दिया की किस प्रकार हरियाणा प्रगति के पथ पर अग्रसर है और बच्चों के द्वारा प्रस्तुत भाषण, कविता सुनकर उनकी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 3: जीएल स्कूल द्वारा बनाये गये पोस्टर का नजारा।



हरियाणा दिवस पर हुआ जिला स्तरीय खेलों का आयोजन

**************************************












कनीना। एसडीवमा विद्यालय ककराला में हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इनका शुभारंभ चेयरमैन एसडी स्कूल जगदेव यादव के द्वारा किया गया।  जिला खेल कार्यालय महेन्द्रगढ नारनौल से कोच नरेन्द्र की उपस्थिति में इन खेलों का आयोजन करवाया गया।
प्रारम्भ में सभी टीमों के खिलाडिय़ों का सेनिटाइज करवाया गया व थर्मल स्कैनिंग कर तापमान को भी मापा गया। एसडी विद्यालय ककराला में हाकी, बाक्सिंग एवं कुश्ती का आयोजन हुआ। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी कोच एवं खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार है। विद्यार्थियों के लिए खेल खेलना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि खेलों के द्वारा ही स्वास्थ्य अच्छा एवं मस्तिष्क शांत बना रहता है। जिससे पढ़ाई में भी रुचि बढ़ती है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। जिससे अनुशासन एवं समयनिष्ठ जैसे गुणों का समावेश भी खिलाड़ी के अंदर होता है। सभी खिलाडिय़ों के द्वारा खेल भावना से खेल खेलने की शपथ दिलाई गई।
हाकी में लड़कों में आरपीएस ने प्रथम व एसडी ककराला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाकी लड़किया में प्रथम स्थान एसडी ककराला को प्राप्त हुआ। बाक्सिंग लड़को में अंडर 17 एवं 19 में 52 किलोग्राम वजन में एसडी ककराला से मोहित प्रथम व एसडी ककराला के अनुज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम वजन में एसडी ककराला से शोभित  प्रथम व एसडी ककराला के संदीप  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम वजन में एसडी ककराला से साहिल कुमार प्रथम व एसडी ककराला के नीतिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 69 किलोग्राम वजन में एसडी ककराला से प्रिंस  प्रथम व साहिल कनीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 95 से 81 किलोग्राम वजन में नितिन चेलावास प्रथम व मोनू एसडी ककराला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाक्सिंग लड़कियां  अंडर 17 एवं 19 में 48 से 51 किलोग्राम वजन  में किरण , 51से 54 किलोग्राम वजन  में मोहिनी , 54 से 57 किलोग्राम वजन  में भावना , 57 से 60 किलोग्राम वजन  में तन्नू , 61 से 75 किलोग्राम वजन  में मनीषा ने प्रथम स्थान  प्राप्त किया। रेसलिंग लडकों में 57 किलोग्राम वजन  में धर्मवीर, 65 किलोग्राम वजन  में विकास, 67 किलोग्राम वजन  में सन्नी, 70 किलोग्राम वजन  में लोकेश, 74 किलोग्राम वजन  में नरेश ओर  86 किलोग्राम वजन  में बलजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियां रेसलिंग में 50 किलोग्राम वजन  में तन्नू, 53 किलोग्राम वजन  में रेणूका, 57 किलोग्राम वजन  में इंशिका, 62 किलोग्राम वजन  में पलक, 68 किलोग्राम वजन  में सुमित कुमार 77 किलोग्राम वजन  में रजनेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फोटो कैप्शन 5 एवं 7: विजेता खिलाड़ी
   6: विजकता लड़कों की टीम।