Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, September 12, 2022

 
अब अतिथि शिक्षकों को भी जाना पड़ पड़ गया 200 किलोमीटर तक दूर
**********************************************************
*************************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज। अभी तक गेस्ट शिक्षक कम वेतन में अपने गृह क्षेत्र के आसपास ही सेवा दे रहे थे किंतु हाल ही में उनका ट्रांंससफर ड्राइव चलाकर उन्हें भी 200 किलोमीटर तक दूर भेज दिया गया है। बहुत से शिक्षक मेवात में भेजे गए हैं।
 मिली जानकारी अनुसार राजेश कुमार धनौंदा को मेवात जिले में, विक्रांत झूक से मेवात, सोनिया शिक्षिका को फरीदाबाद, मनोज कुमार शिक्षक को खेड़ी तलवाना से मेवात भेजा गया है। यही नहीं अधिकांश पीजीटी इंग्लिश तथा टीजीटी के सभी विषयों के शिक्षकों को दूरदराज भेजा गया है। ये शिक्षक अब परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अविलंब उनकी कैप्ट पोस्ट खोलकर ड्राइव चलाकर घर के आसपास भेजा जाए ताकि वे कम वेतन में अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।
 उल्लेखनीय है कि विगत दिनों शिक्षकों के तबादले संपन्न हुये हैं जिनमें सैकड़ों शिक्षकों को 250 किमी तक दूर भेज दिया गया है। शिक्षक बेहद दुखी नजर आये।





राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 261 एसडियन्स का चयन
******************************************************
****************************************
*****************
कनीना की आवाज। स्कूल गेम्स फैडरेशन आफ इन्डिया द्वारा आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एसडी विद्यालय ककराला के खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
 विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि अदिति आर्य ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल व रोहित ने 1600 मीटर तथा हेमन्त ने 400 मी दौड में सिल्वर मैडल प्राप्त किया। हितेश व आशीष ने ऊंची-कूद में गोल्ड प्राप्त किया, बाक्सिंग में 27, वेटलिफ्टिंग में 20, कुश्ती में 16 एवं जूडों में 36 खिलाडिय़ों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किये। वहीं टीम फुटबाल-17 आयु वर्ग व 19 आयु वर्ग लड़कियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, 14 आयु वर्ग व 17 आयु वर्ग में लड़कों ने भी प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया। हाकी-14 आयु वर्ग व 19 आयु वर्ग लड़कियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। थ्रो-बॉल-19 आयु वर्ग लड़कियां, वालीबाल-19 आयु वर्ग लड़कियां ने गोल्ड मेडल व 17 आयु वर्ग लड़कियां सिल्वर मेडल प्राप्त किया। तीरंदाजी में कुल 10 खिलाडिय़ों को गोल्ड मेडल प्राप्त हुए। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों चयनित खिलाडिय़ों के साथ-साथ स्टॉफ सदस्यों व अभिभावकों को हार्दिक बधाइयॉ दी व बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इन्डिया द्वारा आयोजित खेलों में इतने विद्यार्थियों का चयन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।  खिलाड़ी जब खेल में भाग लेते हैं तब उनमें सहिष्णुता धैर्य, साहस के साथ-साथ सामूहिक सद्भाव और भाई-चारे की भावना का विकास होता है। खेल सम्पूर्ण शिक्षा के सोपान का महत्वपूर्ण भाग होता है।
इस अवसर पर वालीबाल कोच प्रदीप कुमार, बाक्सिंग कोच प्रवीन कुमार, फुटबाल कोच प्रदीप कुमार, कबड्डी कोच सोनपाल, जूडो कोच विकाश कुमार, हाकी कोच विशेष, तीरंदाजी कोच सचिन, रतन सिंह डीपी व सरित बाला आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 1: एसडी स्कूल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी।





केले बेचकर अपने कैंसर पीडि़त पिता की कर रहा है सेवा
*****************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड पर एसडीम कार्यालय के सामने भूपेंद्र सिंह वार्ड नंबर 9 कनीना निवासी रेहड़ी पर केले बेचकर अपने कैंसर से पीडि़त पिता की सेवा कर रहा है। परिवार में 9 सदस्य हैं तथा उनका एक भाई भी योगेंद्र भी मजदूरी कर रहा है। उनका एक चाचा में कैंसर से पीडि़त है।
उन्होंने बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता कृष्ण कुमार शर्मा 3 वर्ष की कैंसर से पीडि़त है तथा जयपुर के एसएमएस सहित विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। यही नहीं उनके चाचा विजय शर्मा भी 4 माह से कैंसर से पीडि़त है। परिवार के 9 सदस्य हैं दो भाई कमाने हैं जिनमें एक केले की रेहड़ी तो दूसरा मजदूरी कर रहा है। उन्होंने दर्द भरे स्वर में कहा कि 9 सदस्यों का पेट पालना तथा कैंसर जैसी घातक बीमारी से लडऩा बहुत कठिन हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें कोई सहायता उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे अपने वृद्ध पिता की देखभाल कर सके तथा बच्चों का पालन पोषण कर सके।
फोटो कैप्शन 2: रेहड़ी पर केले बेचता भूपेंद्र।


 

आटो पलटा, दो घायल, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
************************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना थाने के तहत आने वाले मालड़ाबास निवासी सोनू नामक की ऑटो पलटने से मौत हो गई। उनके पिता हवा सिंह ने मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आटो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। हवा सिंह ने पुलिस में बताया कि उनका पुत्र सोनू अगिहार गांव में पर किसी कार्य के लिए ऑटो से गया था। जब वह मालड़ाबास से अगिहार के पास टावर के पास पहुंचा तो आटो पलट गया। चालक उसे तेज रफ्तार से चला रहा था। आटो पलटने से सोनू को चोट आई, साथ में बैठे सुरेंद्र कुमार को भी हल्की फुल्की चोट आई। जब सोनू को महेंद्रगढ़ अस्पताल ले जाएगा तो उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर लिया कर दिया। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





डाकघर में एजेंट का काम करने वाले शिवचरण के पुत्र ने नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से की पास
-पहले ही एक बेटा सरकारी अस्पताल में है डाक्टर
****************************************
*********************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कभी-कभी कम संसाधनों के होते हुये भी इंसान उस मुकाम तक पहुंच जाता है जिससे क्षेत्र में नाम कमाता है। कनीना डाकघर में महज एजेंट का काम करने वाले शिवचरण नेे अपने एक नहीं तीन पुत्रों को कामयाब बनाया है।
 हाल ही में उनके पुत्र प्रशांत ने नीट की परीक्षा 720 में से 625 अंक लेकर परीक्षा पास की है। विगत वर्ष भी उन्होंने नीट की परीक्षा पास की थी जिसके चलते वे हिसार के लाला लाजपतराय वेटरीनरी विश्वविद्यालय हिसार से वीएस अर्थात वेटरीनरी सर्जन का कोर्स कर रहे हैं और प्रथम वर्ष की परीक्षा भी पास कर ली है। अब वे एमबीबीएस का कोर्स करेंगे।
 इस से पहले उनके एक पुत्र दिशांत ने 2013 मेें नीट की परीक्षा पास की थी जो वर्तमान में सरकारी अस्पताल में चिकित्सक पद पर कार्यरत हैं। उनका एक पुत्र निशांत बीएससी,एलएलबी करके ला प्रेक्टिस कर रहे हैं।
 शिवचरण स्वयं बीकाम,बीएड है किंतु वर्तमान में डाकघर में एजेंट का काम कर रहा है। कनीना का यह शिवचरण दूसरों के लिए उदाहरण और प्रेरणा बना हुआ है। इनके तीन ही पुत्र आज कामयाबी के शिखर पर पहुंच गए हैं।
 फोटो कैप्शन: प्रशांत।





विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय में किया सम्मानित
*********************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में जिला स्तरीय खेल-कूद  प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। मुक्केबाजी में  आयु वर्ग 19 में केसव ने प्रथम, जतिन ने दूसरा स्थान व आयु वर्ग-17 में सचिन ने प्रथम, हृदय और हरीश  ने दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है।
 चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित सम्मानित करते हुये कहा कि खेलों से विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को विकसित किया जा सकता है।  संस्था के निदेशक हंसराज यादव बताया कि विद्यार्थियों को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। उन्होंने  सफल विद्यार्थियों व शारीरिक शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की।
फोटो कैप्शन 04: आरआरसीएम के अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते रोशनलाल।


 डेंगू के बारे में दी जानकारी
-बचाव के तरीके भी सुझाये
***************************************
**********************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना उप-नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक के आदेशानुूसार एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार यादव ने डेंगू रोग के बारे में जानकारी दी तथा बचाव के तरीके बताए।
 उन्होंने विभिन्न लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि तेज बुखार होने पर नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर सलाह लेनी चाहिए, बुखार से राहत पाने के लिए पानी की पट्टी तथा पैरासिटामोल की गोली ले, अपने आप कोई देवा प्रयोग न करें। उन्होंने कहा अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, नींबू पानी, ओआरएस घोल ही प्रयोग करें तथा आसानी से पचने वाला खाना खिचड़ी, दाल, दलिया, लौकी की सब्जी आदि प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स काउंट करवाये। एक लाख से कम आए तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर चेक करवाएं, सभी डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि मरीज की हालात देखकर चढ़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें ताकि मच्छर काट न सके।








विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
-प्राचार्यों सहित शिक्षकों को भी किया सम्मानित
********************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में विभिन्न स्पर्धाओं में नाम कमाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं शिक्षकों को सम्मानित किया। धनौंदा से तबादला होकर ढाढोत स्कूल में गए वरिष्ठ गणित प्राध्यापक  सतन कुमार ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस मौके पर बुनियाद की परीक्षा पास करने वाले दीपक,गीता और जोगेंद्र को तथा कर्मपाल और यश को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया।
 इस अवसर पर कृष्ण कुमार प्राचार्य का तबादला पाड़ता, जिला फतेहाबाद होने पर उन्हें विदाई दी गई जबकि सतीश कुमार प्राचार्य के आने पर उनका सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार प्राध्यापक, सुनीता कुमारी, महिपाल सिंह करीरा, महिपाल सिंह ईएसएचएम, अनिल कुमार कला अध्यापक तथा डा एचएस यादव को भी सम्मानित किया। इन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में नाम कमाया है वही अपना बेहतरीन प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में तथा अन्य गतिविधियों में किया है।
 इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार बेहतरीन प्राचार्य रहे हैं, शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी वहीं सतीश कुमार भाकली से आने वाले प्राचार्य का भी सम्मान किया गया।
 इस मौके पर प्राचार्य सतीश कुमार ने कहा
कि उनकी रिजर्व प्रकृति ही विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार करेंगी। उन्होंने कहा कि यहां सभी अध्यापक मेहनती और कर्मठ है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रखा है। उन्होंने कहा वे सभी शिक्षकों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे ताकि विद्यालय की उन्नति, विकास एवं विभिन्न क्षेत्रों में नाम हो सके। कृष्ण कुमार प्राचार्य ने कहा कि उन्होंने 3 वर्षों तक इस विद्यालय में कार्य किया और हर वर्ग का अच्छा सहयोग मिला है। सतन कुमार विशिष्ट अतिथि ने कहा कि वे समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते रहेंगे बशर्ते की उनको आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर इस मौके पर विजयपाल प्राध्यापक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
 फोटो कैप्शन 3: विभिन्न प्राचार्यों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए

Sunday, September 11, 2022

 
खेलों से होता है शरीर सुडोल-एसडीएम
*************************************
***************************************
************************************

कनीना की आवाज। शहीद शिव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया । इन प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, बालीबाल, खो-खो एवं एथलेटिक्स के मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में संपन्न हुए। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना सुरेंद्र सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कनीना राज सिंह यादव ने की। विद्यालय प्राचार्य विजय पाल एवं समस्त स्टाफ व गांव के गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का विद्यालय में पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खेलों से शरीर का विकास एवं शरीर सुडोल बनता है।  
  जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न खंडों से आए हुए खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव की समाज सेवी संस्था एवं विद्यालय के सहयोग से इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी डीपीइ, पीटीई एवं खिलाडिय़ों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई थी। मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेंद्र सिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अध्यक्ष खंड शिक्षा अधिकारी श्री राज सिंह यादव ने खिलाडिय़ों को इसी जोश तथा जनून के साथ राज्य स्तरीय खेलों में भी जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विद्यालय में सफलतापूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए विद्यालय प्राचार्य विजय पाल ने समस्त जिले से आए हुए डीपीई, पीटीआई , विभिन्न खेलों के कन्वीनर्स व ककराला गांव की स्वयंसेवी संस्थाओं व ग्राम वासियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, गांव व आसपास के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।      
  प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों के नाम इस प्रकार हैं- कबड्डी अंडर-19 लड़के महेंद्रगढ़ ब्लॉक प्रथम अटेली ब्लॉक द्वितीय, अंडर-17 लड़के कनीना प्रथम महेंद्रगढ़ द्वितीय, अंडर-14 लड़के अटेली प्रथम कनीना द्वितीय, अंडर-19 लड़कियां नांगल चौधरी प्रथम नारनौल द्वितीय, अंडर- 17 लड़कियां नांगल चौधरी प्रथम नारनौल द्वितीय, अंडर-14 लड़कियां कनीना प्रथम महेंद्रगढ़ द्वितीय। खो-खो अंडर-19 लड़के कनीना ब्लॉक प्रथम महेंद्रगढ़ ब्लॉक द्वितीय, अंडर-17 लड़के अटेली प्रथम नारनौल द्वितीय अंडर-14 लड़के अटेली प्रथम कनीना द्वितीय। अंडर-19 लड़कियां अटेली प्रथम नारनौल द्वितीय, अंडर-17 लड़कियां अटेली प्रथम नारनौल द्वितीय, अंडर-14 लड़कियां नारनौल प्रथम अटेली द्वितीय। वॉलीबॉल अंडर-19 लड़के नारनौल ब्लॉक प्रथम अटेली ब्लॉक द्वितीय, अंडर-17 लड़के अटेली ब्लॉक तथा महेंद्रगढ़ ब्लॉक संयुक्त विजेता, अंडर-14 लड़के अटेली प्रथम महेंद्रगढ़ द्वितीय। अंडर-19 लड़कियां कनीना प्रथम अटेली द्वितीय अंडर-17 लड़कियां नारनौल प्रथम कनीना द्वितीय, अंडर-14 लड़कियां नारनौल प्रथम अटेली द्वितीय।
            100 मीटर दौड़ अंडर-19 लड़के बलजीत नांगल चौधरी ब्लॉक प्रथम, अंडर-19 लड़कियां कोमल नांगल चौधरी ब्लॉक प्रथम, 3000 मीटर दौड़ अंडर-17 लड़के अभिषेक महेंद्रगढ़ ब्लॉक प्रथम, अंडर-17 लड़कियां अदिति नारनौल ब्लॉक प्रथम।
फोटो कैप्शन 04: खेलों में अव्वल रही लड़कियों की टीम को सम्मानित करते एसडीएम कनीना।
05: छात्राओं को मंच सं सम्मानित करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह एवं अन्य।





140 रोगियों ने 54वें कैंप का उठाया लाभ
*************************************
*****************************************

कनीना की आवाज। कनीना की लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा 54वां हृदय रोग, नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मेट्रो अस्पताल के हृदय रोग संस्थान रेवाड़ी से डा अश्वनी यादव तथा डा आरबी यादव मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल से तथा डा नेहा वत्स नेत्र रोग चिकित्सकों ने अपनी टीम के साथ सेवा प्रदान की। इस अवसर पर ईसीजी, बीपी, शुगर की जांच निशुल्क की गई। चश्मे दवाएं भी मुफ्त वितरित की गई। शिविर में 140 रोगियों ने लाभ उठाया।
 उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का शिविर हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित होता है। यह शिविर हर माह के दूसरे रविवार को आयोजित होता है।
 इस मौके पर सेवा भारती शाखा के प्रधान सुरेश शर्मा, जगदीश आचार्य, सचिव श्याम सुंदर बंसल, अमित, शिव कुमार अग्रवाल, सोमदत, दयाराम, नरेश कुमार शर्मा, डा वेद शर्मा, तेजपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सेवा भारती कनीना आर्य समाज मंदिर कनीना में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाता है।
 फोटो कैप्शन 6: कनीना में लगे शिविर में लाभ उठाते मरीज।



महेंद्रगढ़ पुलिस को मिली कामयाबी, गैस एजेंसी से पैसे लूटने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर वारदात का किया खुलासा।
गैस एजेंसी गाड़ी के ड्राइवर ने ही बनाई थी अपने साथियों के साथ लूट की योजना।
पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया।
*******************************************************************
****************************
*****************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा–निर्देशों में काम करते हुए स्पेशल स्टाफ कनीना की पुलिस टीम ने कनीना के भडफ़ में जय गुरुदेव इंडेन गैस एजेंसी से नकदी लूटने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित यशपाल भोजावास कनीना का रहने वाला है और गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली एक गाड़ी पर चालक था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपित यशपाल ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जय गुरुदेव इंडेन गैस एजेंसी भडफ़ में कंप्यूटर पर काम करने वाले कर्मचारी प्रदीप वासी मोहनपुर ने थाना शहर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 23 जुलाई को ड्राईवर रवि दत्त वासी भडफ़, ड्राईवर प्रवीन वासी बांस किरारोद और यशपाल वासी भोजावास एजेंसी पर हाजिर थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर के समय बिना नंबर प्लेट की एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 लड़के आए और उन सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, जिनमें से दो लड़कों के हाथ में पिस्टल थी तथा एक लड़के के हाथ में चाकु था। उन्होंने आते ही ड्राईवर प्रवीन के साथ मारपीट शुरू कर दी और शिकायतकर्ता को पिस्टल व चाकु दिखा कर गल्ले में रखे 1 लाख 75 हजार रुपए ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने एक आरोपित यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छानबीन की गई तो सामने आया कि ड्राइवर यशपाल ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी। जिसे स्पेशल स्टाफ कनीना की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है और न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
फोटो कैप्शन 03: पुलिस की गिरफ्त में भडफ़गैस एजेंसी में हुई लूट का एक आरोपित।



हेरिटेज स्कूल में पीटीएम की बैठक आयोजित
****************************************
************************************
******
कनीना की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में अभिभावक तथा अध्यापक गण के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों की अध्यापकों से पढ़ाई संबंधित बातें की कि किस प्रकार से हमारे बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल रही है और बच्चों के पढ़ाई स्तर को और ऊंचा करने के लिए क्या क्या हमें प्रयास करने चाहिए? अध्यापकों ने अभिभावक गण को उनके बच्चे की पढ़ाई के बारे में अपने विचार साझा किए और अभिभावकों से उनके द्वारा जो सुझाव दिए गए हैं उन पर प्रतिदिन सुधार करने के लिए क्या क्या प्रयास किए जाएं उनको साझा किया। अभिभावकों ने भी बच्चों के पढ़ाई स्तर को और ऊंचा करने के लिए सुझाव दिए अभिभावक गण तथा अध्यापक गण की सभा में एलकेजी से 12वीं कक्षा तक के सभी अभिभावक गण उपस्थित हुए और अपने अपने विचार साझा किए। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने नए सुझाव दिए।
फोटो कैप्शन 01: हेरीटेज स्कूल में पीटीएम का एक नजारा।


एस डी स्कूल में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन
*************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 1035 अभिभावको का इस बैठक में भाग लिया।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी अभिभावकों ने अग्रिम सोच का परिचय देते हुए बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन व सभी संबंधित अध्यापकों के साथ अध्ययन संबंधी समस्याओं के समाधान, शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों व विषयों पर विमर्श किया। सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की दिनचर्या उनके व्यवहार समय-सारिणी, रुचि आदि से संबंधित पहलुओं से प्रबंधन व संबंधित अध्यापकों से परिचित करवाया और अपने बच्चों की रिपोर्ट लेने में काफी रुचि दिखाई।
उन्होंने अध्यापक-अभिभावक बैठक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैठक जागरूक अभिभावकों के लिए अध्यापकों से समय-समय विचार विमर्श करने व बच्चों के लिए सही मार्ग का चुनाव व सहयोग का आधार है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह बैठक शैक्षिक जानकारी के साथ-साथ सम्पूर्ण व्यवहार, सामथ्र्यता से संबंधित बातों के आदान-प्रदान के लिए आयोजित की जाती है। अध्यापक एवं अभिभावकों  का विचार-विमर्श छात्र के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। बच्चे के शैक्षणिक विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावक की भी अहम भूमिका होती है।
फोटो कैप्शन 02: एसडी स्कूल में पीटीएम का नजारा।





रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
*************************************
***********************************
******
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सौजन्य से पूरे भारतवर्ष में चल रही मां लक्ष्मी जी दिव्य ज्योति रथ यात्रा का कनीना उपमंडल के गांव बाघोत, सेहलंग, खेड़ी-तलवाना तथा धनौन्दा में पहुंचने पर फूल मालाओं तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। रथ यात्रा के आचार्य नर्मदा शंकर गुरू  संयोजक मनोज गोयल गुडयानी, व्यापार मंडल के प्रधान रविन्द्र बंसल, संगठन मंत्री ओमप्रकाश लिसानिया, प्रेम कुमार सिंहला, सुरेन्द्र बंसल तथा राकेश सिंघला का धनौन्दा गांव में समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट जगदीश प्रसाद अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, सतनारायण पंच, कैलाश सेठ, परसराम गोयल सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सभी गांवों में अग्रवाल बन्धुओं ने 36 बिरादरी के साथ मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर आरती में भाग लिया। आचार्य नर्मदा शंकर गुरू जी ने अग्र भागवत कथा का सार कहते हुए श्रद्धालुओं से भगवान अग्रसेन महाराज के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने महाराजा अग्रसेन को सच्चा समावेशी तथा प्रजा पालक शासक बताते हुए उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर शोध के लिए केन्द्र व राज्य सरकार से हरियाणा की किसी यूनिवर्सिटी में शोध पीठ स्थापित करने की मांग की। यात्रा के दक्षिणी हरियाणा के प्रभारी तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोज गोयल गुडयानी ने श्रद्धालुओं से अग्रवाल धाम में बन रहे मां लक्ष्मी देवी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु तन-मन-धन से सहयोग देने का आह्वान किया। सभी गांवों में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
फोटो कैप्शन 07: गांव धनौंदा में रथ यात्रियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट व अन्य।


कनीना उपमंडल के गांवों में सर्व समाज के लोगों ने रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत
*******************************************************************
****************************************
******************************
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में अग्रोहा की पावन धरती पर स्थापित अग्र-विभूति स्मारक ( अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थ स्थल) से प्रारंभ होकर पूरे हरियाणा में जन-जन को अपना आशीर्वाद देने एवं विश्व शांति, सुख, समृद्धि के लिए घूम रहीं कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिलें में भ्रमण कर रही है।  कनीना उपमंडल के गांवों बाघोत, सेहलंग, तलवाणा , धनोंदा तथा बुचावास में सर्व समाज के लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
 इस मौके पर ओम प्रकाश लिसानिया एवम पूज्य गुरुजी आचार्य नर्मदा शंकर ने पितृ भूमि अग्रोहा के पुन: निर्माण की बात की, रथ यात्रा के महत्व को समझाया, साथ ही वर्ष में एक बार जरूर अग्रोहा शक्तिपीठ के दर्शन करने का आग्रह किया और अग्रोहा में निर्माणाधीन आद्य महालक्ष्मी एवं अष्टलक्ष्मी के मंदिर निर्माण में कम से कम एक ईंट का सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया की इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहर के साथ-साथ दूर-दराज में बैठे समाज के बंधुओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करना है और जन-जन को अग्रोहा से जोडऩा है।
प्रेम सिंगला एवम  ठाकुर अत्तरलाल एडवोकेट  ने निर्माणाधीन मंदिर में अधिक से अधिक हुंडी दान करने की अपील की।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं रथ यात्रा के दक्षिणी हरियाणा संयोजक मनोज गोयल गुडिय़ानिया ने बताया कि पूरे प्रदेश में ही यात्रा को लेकर पूरा जोश एवं उत्साह है, सर्वसमाज के लोग यात्रा को सफल बनाने में तन-मन-धन से अपना योगदान प्रदान कर रहे है और मां कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।
रविंद्र बंसल ने सभी का धन्यवाद किया।  इस अवसर पर बघोत गांव से सत्यनारायण मित्तल , सुरेश मित्तल, संजय मित्तल, खेराना से बंसीधर गर्ग,  महेश गुप्ता,  सेहलंग में महेश गोयल, पीतांबर गोयल, बाबूलाल गर्ग, मुकेश बंसल, तलवाना में राधेश्याम बंसल, रामनिवास सरपंच, ओम प्रकाश बंसल, धनौंदा गांव में रामचंद्र गोयल, परशुराम गोयल, महादेव गोयल, कैलाश सेठ, जगदीश अग्रवाल, पूर्व पंच बुचावास में प्रधान रामकिशन बंसल, अनिल बंसल, रमेश गोयल पवन बंसल सतीश बंसल, गुढ़ा से सुभाष चंद्र मित्तल , मुरलीधर अग्रवाल, कनीना से राकेश सिंगला सुरेंद्र बंसल आदि गण्यमान्य समाज के लोग उपस्थित थे। इससे पहले कुलदेवी का पूजन कर रथ यात्रा को पूरे गांवों में घुमाया गया।
फोटो कैप्शन 8: रथ यात्रा का स्वागत करते ग्रामीण लोग।









Saturday, September 10, 2022

 
जिला स्तरीय खेलों में पड़तल स्कूल का रहा बेहतर प्रदर्शन
***************************************************
****************************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। रावमावि ककराला में चल रहे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पड़तल के राजकीय माध्यमिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा अक्षरा ने अपना दमखम दिखाते हुए अंडर 14 की ऊंची कूद में प्रथम स्थान तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त करके नाम कमाया है।
     विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल के मुख्याध्यापक राजकुमार राव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का टोटा होते हुए भी बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खो खो, कबड्डी डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, लंबी व ऊंची कूद आदि खेलों का स्कूल में पीटीआई द्वारा अभ्यास कराया जाता है। आज यह इसी अभ्यास का नतीजा हमें मिला है।
 पिछले सप्ताह संपन्न हुए ब्लॉक स्तरीय खेलों में भी स्कूल की छात्रा प्रीति और भावना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान और लांग जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
श्री राव ने आगे बताया कि जल्द ही स्कूल में इन बच्चों के हौसला अफजाई  के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बच्चों की इस उपलब्धि की खुशी में स्कूल के समस्त स्टाफ, एसएमसी सदस्य, अभिभावक व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
फोटो कैप्शन 01: राजकुमार मिडिल हैड अव्वल रही छात्रा को सम्मानित करते हुए।





नवोदय स्कूल में पोषण-माह के अन्तर्गत आयोजित किए गए कई कार्यक्रम
************************************************************
****************************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव करीरा स्थित नवोदय विद्यालय में पोषण- माह, 2022 के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत डा. सुनील कुमार ने पोषण शपथ दिलाई व विद्यार्थियों को संतुलित आहार के बारे में बताया। इसी कड़ी में  संजय कुमार सैनी ने एक प्रश्न-प्रपत्र तैयार किया जो छात्रों में पोषण जागरूकता पैदा करने में सहायक रहा। प्रश्न-उत्तर का संचालन कुमारी महक कक्षा 12वीं ने किया तथा नरेन्द्र कुमार ने छात्रों को जल प्रबन्धन के गुर बताए। उन्होंने कहा कि अपने जल संसाधनों, तालाब, नदियों-नहरों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। जल संग्रहण व जल संग्रहण यंत्र बनाना चाहिए। हमें जल का सदुपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस मौके प्राचार्य राजीव सक्सेना ने भी अपने विचार रखे।
फोटो कैप्शन 02: नवोदय के विद्यार्थी विभिन्न कार्यक्रमों का पोस्टर दिखाते हुए।



कनीना की छात्राओं ने जिला स्तरीय हाकी में पाया नाम
**********************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज।  जिला स्तर पर खेलों को आयोजन एमआर पब्लिक स्कूल मित्रपुरा में किया गया जिसमें रामचन्द्र पब्लिक स्कूल कनीना की छात्राओं ने अंडर-17 हाकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया । आरआरसीएम ग्रुप आफ  एजूकेशन के  चेयरमैन रोशन लाल व सह संयोजक मनीषा यादव ने खिलाडिय़ों का अच्छा प्रदर्शन देखकर बधाई दी है। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद था।
उधर आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में आज जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। जिसमें कुश्ती में भार वर्ग 61 किग्रा में शिवम, भार वर्ग 60 किग्रा में मंजीत, भार वर्ग 65 किग्रा में दिपेंद्र, भार वर्ग 71 किग्रा में मोहित, भार वर्ग 45 किग्रा में प्रतीक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए वही मुक्केबाजी में आयु वर्ग 14 में मयंक और विनय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कबड्डी में राहुल और विशाल का और शाट पुट में  हरीश का व  डिस्कस थ्रो में नीतिश का  राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। दूसरी और मंदीप ने आयु वर्ग-19 में 400 मीटर में प्रथम, हरीश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।




सेहलंग के राकेश कुमार की पुस्तक का हुआ विमोचन
************************************************
*************************************
**************
कनीना की आवाज।  विवेकानंद पुस्तकालय में कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग निवासी राहुल आर्य की पुस्तक -जिंदा शहीद: पृथ्वी सिंह आजाद का लोकार्पण एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। राहुल आर्य संस्कृत विभाग के शोधार्थी हैं।
सेहलंग निवासी राहुल आर्य महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के संस्कृत विभाग में शोध छात्र हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महान क्रांतिकारी पृथ्वी सिंह आजाद के जीवन पर इनकी पुस्तक प्रकाशित हुई है।






 18 रथ महालक्ष्मी का दिव्य रूप, दिव्य ज्योति पहुंची कनीना, हुआ भव्य स्वागत
*****************************************************************
***************************************
*********************************
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में पूरे भारत में चल रहे 18 रथ महालक्ष्मी का दिव्य रूप दिव्य ज्योति शनिवार को भोजावास व कनीना में पहुंची। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा प्रदेश के ओमप्रकाश लिसानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एक रथ भोजावास होते हुए कनीना में शिबू पंसारी के यहां पहुंचा जहां पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण के बाद राधा कृष्ण मंदिर कनीना पहुंचा।  मंदिर परिसर में महालक्ष्मी की पूजा के पश्चात पूरी मंडी में भ्रमण कराया गया। तत्पश्चात मंडी गेट से बस स्टैंड होते हुए लाला गोवर्धनदास धर्मशाला कनीना पहुंचा। वहां पूजा-अर्चना के बाद रथ के साथ चल रहे आचार्य नर्वदा शंकर अग्रवाल भागवत कथा पर व्याख्यान किया। श्री लिसानिया ने बताया कि रथ 11 सितंबर को बुचावास व धनौंदा, सेहलंग, तलवाना,बाघोत आदि पहुंचेगा। इसका उद्देश्य महालक्ष्मी के बन रहे मंदिर के लिए खजाना इकट्ठा करना भी एक है।
फोटो कैप्शन 5: रथ यात्रा का स्वागत करते कनीनावासी।




 करंट लगने से व्यक्ति घायल, अस्पताल में किया भर्ती
****************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी निवासी शिवकुमार के क्षेत्रों में लटकते हुए तार उनकी जान पर बन आये थे लेकिन खुशकिस्मती की एमसीबी गिरने से उनकी जान बच गई। करीब 15 मिनट तक बेहोश रहने के बाद उनके परिजन खेत में पहुंचे और उन्हें उठाकर कनीना अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उन्हें छुट्टी दे दी। शिव कुमार ने बताया कि वे बाजरे के खेत में पानी दे रहा था। उनके खेत से लटकते तार जिनमें 11000 वोल्ट विद्युत आपूर्ति हो रही थी। उन्होंने ज्यों ही फव्वारों के नोजल ऊपर की ओर उठाने चाहे तारों से छू गए, एक धमाका हुआ और एमसीबी गिर जाने से वह बेसुध बाजरे के खेत में पड़ा रहा। उनके परिजन वहां पहुंचे तो हमें बेहोश पाया। उसे उठाकर कनीना के उप नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार के घर के लिए घर भेज दिया।
 उन्होंने बताया कि कई बार बिजली विभाग से तारों की खिंचाई करने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनके खेत के तार है झुकी हुई है।
 फोटो कैप्शन 4: कनीना उप-नागरिक अस्पताल में भर्ती शिवकुमार किसान।




किसान अभी भी कर रहे हैं बाजरे की सिंचाई, बारिश होने का बेसब्री से इंतजार
******************************************************************
***************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के कुछ किसान बाजरे की लावणी में लगे हुए हैं वहीं कुछ किसान अभी भी बाजरे की फसल की सिंचाई कर रहे हैं। कनीना क्षेत्र में दो प्रकार की फसलें बाजरे की उगाई थी जिनमें अगैती और पछेती। अगैती फसल पक कर तैयार और किसानों की लावणी में लगे हुए हैं किंतु पछेती फसल में अभी भी पानी की जरूरत समझी जा रही।
 किसानों ने बताया कि यदि इस वक्त बारिश हो जाए तो फसल अच्छी पैदावार की संभावना बन जाएगी। बहरहाल किसान फव्वारों द्वारा बाजरे की सिंचाई कर रहे हैं और मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर नजर टिकाए हुए ताकि कुछ बूंदाबांदी होना होने की सूचना शुभ संकेत साबित हो सके।
 फोटो कैप्शन 7: बाजरे की सिंचाई करते किसान।


लक्ष्मी रथ का कनीना में हुआ भव्य स्वागत
*****************************************
**********************************
*******
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में चल रहे मां लक्ष्मी जी के दिव्य ज्योति रथ का जिला के गांव भोजावास व कनीना में पहुंचने पर जोरदार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के आचार्य नर्मदा शंकर गुरू तथा रथ यात्रा के दक्षिणी हरियाणा संयोजक मनोज गोयल गुडयानी का भोजावास बस अड्डे पर फूल मालाएं पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा संगठन मंत्री औमप्रकाश लिसानिया, समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट, विजय सेठ, भाग सिंह चेयरमैन के साथ सैकड़ों अग्रबंधु व श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गांव की परिक्रमा कर मंदिर में पहुंची। जहां आचार्य शंकर गुरु जी ने अग्र भागवत कथा का मर्म समझाया। यात्रा के संयोजक तथा अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोज गोयल,  औमप्रकाश लिसानिया, भाग सिंह, विजय सेठ ने विचार व्यक्त करते हुए अग्रोहा में बनाए जा रहे दिव्य मां लक्ष्मी जी के मंदिर के लिए दान देने का आग्रह किया। ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने 51 हजार रुपये तथा उपस्थित अनेक श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर मां लक्ष्मी जी मंदिर के लिए सहयोग दिया।
भोजावास के बाद रथ यात्रा का कनीना पहुंचने पर शिबू पंसारी के प्रतिष्ठान पर फूल मालाओं तथा पुष्प  वर्षा  कर भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद राधा कृष्ण मंदिर में माँ लक्ष्मी जी की सामूहिक आरती की गई। तथा आचार्य नर्मदा शंकर गुरू जी द्वारा अग्र भागवत कथा का संक्षेप रूप कहा गया। इस अवसर पर यात्रा संयोजक मनोज गोयल गुडयानी, व्यापार मंडल के प्रधान रविन्द्र बंसल, संगठन मंत्री औमप्रकाश लिसानिया, ठाकुर अतरलाल, पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल कैलाश गुप्ता, प्रेम सिंहल, नवीन अग्रवाल, शिबू पंसारी, गौरीशंकर गर्ग, शिवकुमार अग्रवाल, कैलाश सेठ सहित सैकड़ों अग्रवाल समाज के गणमान्य पुरुष तथा महिलाओं ने आरती तथा अग्र भागवत कथा में भाग लिया।





अध्यापक विदाई समारोह में दिये 5100 रुपये धर्मार्थ
**********************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कांटी में सेवारत गणित प्राध्यापक एवं पूर्व हसला जिला सचिव अनिल जांगडा के स्थानांतरण पर विदाई एवं सम्मान  समारोह का आयोजन किया गया। अनिल जांगडा को सम्मानित करते हुए प्राचार्य मोतीलाल गुनगुनावत ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री जांगडा सरल-सहज एवं रुचिकर तरीके से शिक्षण करवाने में सिद्धहस्त हैं। अनिल जांगडा ने कहा कि अध्यापक होना मेरे लिए गौरव का विषय है और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करते रहेंगे। स्कूल-विदाई पर अनिल जांगडा ने 5100 रुपये धर्मार्थ  तथा 500-500 रुपये सेवादारों को भेंट किए।  विद्यालय प्रशासन की ओर से उनको फूलमाला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतर्गत प्रवक्ता सुंदरलाल सुबोध को स्टाफ सचिव चुन उनका भी अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर महामहिम राजपाल से सम्मानित अशोक पटिकरा, रावमावि नांगल चौधरी से जितेंद्र यादव, राजपाल नावदी व कार्यक्रम-संयोजक प्रवक्ता सुरेंद्र कुंअर सहित समस्त स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा ।
फोटो कैप्शन 9: शिक्षक को विदाई देता स्टाफ।



शिक्षाविद डा छतर सिंह वर्मा मेरिट सर्टिफिकेट राज्य पुरस्कार से विभूषित
**************************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज। चम्पादेवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में सेवारत हिंदी प्राध्यापक एवं कवि-गीतकार डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की गरिमामयी उपस्थिति में मेरिट सर्टिफिकेट राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। गांव गुजरवास निवासी डा वर्मा विगत 25 वर्षों से शिक्षा, साहित्य-लेखन एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित हैं तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर के रूप में उनके द्वारा  किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट राज्य स्तरीय अवार्ड प्रदान किया गया है। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ सी एस वर्मा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य हैं और वर्ष 2005 में मरणोपरांत नेत्र-दान की भी घोषणा कर चुके हैं । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ वर्मा को 2001 में शिक्षक दिवस पर बैस्ट टीचर अवार्ड, साहित्य-संवर्धन हेतु सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान, साहित्य-सुगन्ध व साहित्य-श्री जैसे साहित्यिक सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है जबकि सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए  वर्ष 2011 में जिला प्रशासन नारनौल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है । समाज व राष्ट्रोत्थान कार्यों हेतु डॉ वर्मा को लाइफ शाइन अवार्ड, जयहिंद ह्यूमैनिटी अवार्ड तथा शान-ए-भारत अवार्ड जैसे राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी विभूषित किया जा चुका है । डा सीएस वर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार की उपलब्धि पर हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा आजीवन साहित्य साधना पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव, सुविख्यात कवि डॉ रामनिवास मानव, भारत विकास परिषद प्रधान कृष्ण कुमार यादव, हसला जिला प्रधान बीर सिंह यादव, प्राइवेट स्कूल संघ प्रधान विजयपाल रोहिल्ला, साहित्य-संस्कृति मंच महासचिव डॉ रणपाल चौहान, पूर्व एनसीसी अधिकारी अनूप यादव, प्रजापति हीरोज अध्यक्ष अजीत प्रजापति, मीडिया प्रभारी सुभाष सोनी, ओपी गुप्ता मेमोरियल सोसाइटी चेयरमैन राजेश गोयल, श्रीराम सेवा ट्र्स्ट प्रधान ओपी चौहान, स्वर्णकार संघ प्रतिनिधि सतीश सोनी, शिक्षाविद नेमीचंद शांडिल्य, हसला पूर्व सचिव अनिल जांगडा, साहित्यकार एस एल सुबोध, सभाचन्द सुभाष, डॉ अशोक मंगलेश, शिक्षाविद डॉ राजेन्द्र सिंह यादव, अशोक यादव ऐशली, स्टेट अवार्डी अरविंद यादव, वीरेंद्र जांगडा, प्राचार्य मोतीलाल गुनगुनावत, प्राचार्य  कुसुम यादव, वरिष्ठ कवयित्री रोशनी शर्मा, कवयित्री किरण यादव व बेस्ट युवा अवार्डी मंजू कौशिक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ सी एस वर्मा को बधाई सन्देश प्रेषित किए हैं ।
फोटो कैप्शन: डा सीएस वर्मा




 महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर दी जानकारी
***********************************************************
*************************************
************************
कनीना की आवाज। कुपोषण को दूर भगाना है, घर घर जाकर महिला विभाग की सुपरवाइजर व वर्करों द्वारा बच्चों को कुपोषण के बारे में बताना है। यह कहना है महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मनीषा का।
 उन्होंने कुपोषण को दूर करने के लिए कनीना खंड के गांव कोका तथा गाहडा में अलग-अलग कार्यक्रम कर गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को कुपोषण से बचने के लिए जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने आंगनवाड़ी केंद्रों पर गांव की महिलाओं तथा बच्चों की ऊंचाई तथा वजन को लेकर उनको चैक किया तथा कुपोषण को दूर करने के लिए फल एवं सब्जी व अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे विभाग से सीडीपीओ शालू यादव द्वारा समय-समय पर हमें जानकारी दी जाती है और कुपोषण के बारे में बताया जाता है, जिनके आदेश की पालना करते हुए हम गांव-गांव जाकर सभी सुपरवाइजर अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर इनके साथ दोनों सेंटरों की वर्कर व हेल्पर उपस्थित थी।
फोटो कैप्शन 10: कुपोषण के बारे में जानकारी देते हुए महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मनीषा




जज का किया स्वागत
********************************
************************************

कनीना की आवाज। पंजाब एंड हरियाणा के न्यायमूर्ति नरेश सिंह शेखावत का हाई कोर्ट चंडीगढ़ का जज बनने के बाद पहली बार महेंद्रगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया। कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौधरी और बार एसोसिएशन के अधिवक्ता साथियों ने महेंद्रगढ़ सैनिक रेस्ट हाउस पहुंचने पर गुलदस्ता और फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर दीपक चौधरी ने बताया कि नरेश सिंह शेखावत ने अपने जीवन बहुत मेहनत और परिश्रम किया है। उन्होंने अनेक पदों पर रहकर वकालत के क्षेत्र में नाम कमाया और उसी मेहनत की बदौलत वो पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ के जज के पद पर सुशोभित हुए है। वहां मौजूद सभी इलाके के लोगों ने और अधिवक्ता साथियों ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बार प्रधान दीपक चौधरी के साथ पूर्व प्रधान श्रीकिशन यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चंद गुप्ता, विजेंद्र यादव पूर्व प्रधान, ओपी रामबास,सचिव सुनील राव,राकेश मानपुरा,अनिल शर्मा, भास्कर चौधरी ,परमिंदर छितरौली ,सतीश करीरा, सुनील चौधरी,नरेश कनीनवाल,विजय कलस्यान, संत कुमार,सुषमा तंवर,सुधीर यादव आदि अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 11: जज को सम्मानित करते कनीना के अधिवक्ता।



प्रभु को पुकारने पर दौड़े चले













आते हैं- कृष्णानंद
******************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। सच्चे दिल से प्रभु को पुकारने पर भगवान एक पल भी नहीं लगाते और भगत की बात सुनकर उसकी हर समस्या का समाधान करते हैं। ये विचार कृष्णानंद महाराज ने धनौंदा की बणी में पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर यज्ञ  उपरांत व्यक्त किए।
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान भावना के भूखे होते हैं उन्हें धन दौलत और पैसे की आवश्यकता नहीं होती। वह तो मानव के विचारों से ही प्रसन्न हो जाते हैं क्योंकि मानव जैसे विचार करता है उसको वह वैसा ही स्वरूप दिखा देते हैं। जिस प्रकार महाभारत में दुर्योधन के विचार उनके प्रति सही नहीं थे तो उनको वैसा ही रास्ता दिखाया तथा पांडवों के विचार उनके प्रति अच्छे थे तो उनको सही मार्ग दिखाते हुए हर समस्या से निजात दिलाई। जो परमात्मा को याद करता है वह गलत काम करने से बच जाता है और जो भगवान उसको याद नहीं करता वह हमेशा गलत काम करता है। इस मौके पर भारी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Friday, September 9, 2022

 
कनीना में एसबीआई एटीएम में पैसे डालते समय अज्ञात चार लोगों द्वारा सर्विस मैनेजर के साथ मारपीट
*************************************************************************
***************************************
*******************************
-सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी ब्रह्मजीत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुटे
-सर्विस मैनेजर ने दी लिखित शिकायत
-घटना शाम सवा छह बजे की बताई जा रही है
**************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बे में एसबीआई बैंक के पास बने हुए एसबीआई के एटीएम में सर्विस मैनेजर से पैसे डालते समय एक व्यक्ति आया तो सर्विस मैनेजर शिव कुमार ने दो मिनट बाद आने की कही।  कुछ देर बाद तीन लोग और आ गए और उन्होंने सर्विस मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। सर्विस मैनेजर शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शाम के सवा छह बजे एटीएम में पैसे डालने के बाद पर्चियां निकाल रहे थे तभी एक व्यक्ति आया तो उन्होंने दो मिनट रुकने को कहा। तब वो वापिस चला गया। लेकिन कुछ देर बाद तीन लोग और आ गए उसके बाद उन चारों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे उनके हाथ में चोट लगी।   उसके बाद सर्विस मैनेजर ने डायल 112 को फोन करके सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची आगे की कार्रवाई जारी है।
सर्विस मैनेजर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
फोटो कैप्शन 09: सर्विस मैनेजर शिव कुमार एवं पुलिस मौके पर।


 श्राद्ध 10 सितंबर से होंगे शुरू
**********************************
***********************************

कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में श्राद्ध 10 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। पितरों को याद करने के लिए यह पक्ष विशेष रूप से श्राद्ध पक्ष या पितृ पक्ष नाम नाम से जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र जोशी ने बताया कि 10 सितंबर से यह पक्ष शुरू हो रहा है जो 25 सितंबर तक चलेगा। जहां 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। तब तक इस श्राद्ध चलते रहेंगे। इस दौरान पितरों को याद किया जाता है। इन दिनों घरों में लोग पितरों को याद करते पिंडदान करते हैं और यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।






बाजरे की कटाई शुरू
-एक नवंबर से खरीद होने की संभावना
***************************************
***************************************
**
कनीना की आवाज। बाजरे की कटाई शुरू हो गई है। विभिन्न राज्यों से मजदूर आ पहुंचे हैं जो 5500 रुपये प्रति किला के हिसाब से बाजरे की कटाई करते हैं।
 बाजरे की कटाई के साथ साथ फसल इकट्ठा करने का कार्य भी अपने हाथों से करते हैं। 5 से 10 व्यक्तियों का समूह है जो पूरे खेत की कटाई करने का ठेका लेता है। क्षेत्र के किसान अब आलसी होते जा रहे हैं जिसके चलते अब केवल मजदूरों पर ही कटाई निर्भर करती है।
 किसानों महिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूबे सिंह, अजीत कुमार तथा राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बाजरा इस समय पकान पर है। चंद दिनों में ही पूर्ण रूप से कटाई आ जाएगी। यही कारण है कि किसान अब अपने स्तर पर या फिर मजदूरों से कटाई करवाने में व्यस्त हैं। अभी तक सरकारी आदेश बाजरे की खरीद के नहीं आए हैं। मैनेजर हैफेड संजीव कुमार ने बताया कि बाजरे की खरीद के सरकारी आदेश अभी तक नहीं आए किंतु रविंद्र कुमार बंसल व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ने बताया कि कुछ पत्र सोशल मीडिया पर चल रहे जिसमें खरीद एक नवंबर से दर्शाई गई है। बहरहाल सरकारी खरीद अगर होती है 2350 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी खरीद होगी।
विगत वर्ष की तुलना में अधिक उगाया गया है बाजार-
 कनीना खंड कृषि अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बाजरे की अधिक पैदावार केी गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कपास 4100 हेक्टेयर, चारा 670 हेक्टेयर ,बाजरा 23500, ढेंचा 550 हेक्टेयर पर उगाया गया है। विगत वर्ष बाजरा 19500 हेक्टेयर पर उगाया गया था। इस वर्ष बाजरे की अधिक पैदावार ली है। वहीं ग्वार इस वर्ष डेढ़ सौ हेक्टेयर पर उगाया गया जो पिछले वर्ष की तुलना में बहुत कम है।
फोटो कैप्शन 7: बाजरे की कटाई करते मजदूर।





जिला स्तरीय फुटबाल खेलों के दूसरे दिन आयोजित हुये रोचक मुकाबले
**********************************************************
****************************************
******************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना के चेतक स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय शासकीय स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता आज दूसरे दिन काफी रोचक मुकाबले हुए जिनमें महेंद्रगढ़ से नारनौल को हराया।
 प्रथम मैच का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डा राजेंद्र सिंह यादव ने किया तथा बताया कि यह प्रतियोगिताएं न केवल खिलाडिय़ों में हुनर को निखारने का काम करेंगे बल्कि उन्हें आगे बढऩे ने में भी सहायक सिद्ध होंगे। प्रतियोगिता में लड़कियों की अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में कनीना ने नांगल चौधरी को 2-0 से हराया वहीं लड़कों की अंडर-19 प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ ने कनीना को 3-2 से मात दी। वहीं लड़कों की अंडर-17 प्रतियोगिता में कनीना ने नारनौल को 4-0 से हराया। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
  आयोजन समिति के प्रवक्ता एवं हसला के संरक्षक नरेश कौशिक ने बताया कि विद्यालय की 2 छात्राएं पूनम 400 मीटर दौड़ में जिला स्तर पर प्रथम रही है तथा निशु 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रही है। ये दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि 2 दिन तक चली इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया तथा ग्रामीणों ने भी सेवा भाव से कार्य किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता जिले सिंह मेहरा, संजय मेहरा, विक्रम यादव, डॉक्टर संदीप सिंह, रविंद्र प्रधान, पूर्व सरपंच सूबे सिंह, प्रदीप कोच, राकेश कुमार कोच, विकास कुमार कोच, राकेश कुमार डीपी सहित अनेक लोग व स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 8: खेड़ी में आयोजित फुटबाल का एक नजारा।



यूरो स्कूल के 57 विद्यार्थियों ने पास की नीट की परीक्षा में सफलता
**********************************************
****************************************
********
कनीना की आवाज। हाल ही में घोषित नीट परीक्षा के परिणामों में यूरो स्कूल के 57 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि छात्र पार्थ तनेजा ने 639 अंक , हेमित  ने 620 अंक, निशि पाराशर ने 614 अंक , रेणुका ने 604 अंक ,साक्षी ने 595 अंक , भारती ने 586 अंक , कल्पना ने 580 अंक तथा आरुषि ने 577 अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि इनके अतिरिक्त  अदिति, किरण, लक्षिता, सोनम, सार्थक, प्रिया, मनीषा, सुषमा, सुहानी, पारुल, प्रिया यादव, करीना, कोमल, प्रियंका,  अभिनव, तनु, तनीषा, करीना, श्वेता, जिया, नंदनी, दीपिका, कशिश तथा योगिता आदि विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त करके क्वालीफाई किया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव ने सभी बच्चों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को इन शानदार परिणामों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूरो ग्रुप आज क्वालिटी एजूकेशन के लिए सर्वोच्च विद्यालयों में जाना जाता है और इसी कारण  यूरो ग्रुप को सिंगापुर में अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया किया है। प्राचार्य मीनू दुबे तथा रेखा यादव ने भी सभी बच्चों को बधाई दी तथा भविष्य में अच्छे डॉक्टर बनकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस सभा में यूरो स्कूल के निदेशक स्वाति यादव एवं नितिन यादव ने भी बच्चों को बधाई दी तथा अध्यापकों को बच्चों के साथ इसी प्रकार कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया ताकि वह अपने शिक्षण कार्य के प्रति अपनी लगन व निष्ठा को इसी प्रकार प्रदर्शित कर सकें। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए यूरो ग्रुप के शिक्षा निदेशक राजेंद्र सिंह ने कहा कि यूरो ग्रुप्स आफ स्कूल आज अपनी क्वालिटी एजूकेशन के लिए जाना जाता है। यहां पर बच्चों को सेना में जाने के लिए भी तैयार किया जाता है। पहले परिणामों में भी  विद्यालयों के बच्चों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा में आल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार निखारने का कार्य स्कूल के अध्यापक करते रहते हैं। उन्होंने नीट परीक्षा में क्वालीफाई सभी बच्चों को बधाई दी।





जीआर इंटरनेशनल स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने पाई नीट की परीक्षा में सफलता
***********************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के 21 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। जिसमें यशवीर ने 597, अजय ने 585, सुजल ने 530 अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों के अतिरिक्त नीशु, अदिति ,आशिमा ,पायल ,शिक्षा व अन्य विद्यार्थियों ने भी नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के  संचालक विजय पाल यादव और प्राचार्य त्रिभुवन राठौड़ ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा इतना सराहनीय परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो सका है। उप-प्राचार्या पूनम राणा ने भी सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।




 जाहरवीर गोगा का लगा भंडारा
***********************************
***************************************

कनीना की आवाज। जिला के गांव धनौन्दा में श्री धानक सेवा समिति के तत्वावधान में जाहरवीर गोगाका जागरण व भंडारा आयोजित किया गया।  श्री धानक सेवा समिति ने बाबा जाहरवीर गोगा  का शानदार भंडारा व जागरण आयोजित करके श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया।। इस अवसर पर हजारों लोगों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अतरलाल सहित विभिन्न जन मौजूद थे।



एसडीएम स्कूल के रवि ने 655 अंक लेकर नीट परीक्षा
*******************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। संस्था के चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि यदि इच्छाएं बड़ी हो तो बड़े से बड़ा स्वप्न भी साकार हो जाता है । राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में रवि कुमार ने सफलता के उच्च शिखर को छू कर भविष्य के विद्यार्थियों को पैगाम दिया है । जिसने इस परीक्षा में 720 अंकों में से 655 अंक लेकर स्कूल एवं कनीना ब्लॉक का नाम रोशन किया है। रवि ने इसका श्रेय अध्यापकों एवं माता-पिता को दिया है । रवि के पिता बिरेंद्र सिंह ने कहा बेटे की ये सफलता निश्चित रूप से भविष्य में ओर बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहेगी। मैं विद्यालय के सभी अध्यापकों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने बच्चे को सही रास्ता दिखाया। विद्यालय की प्राचार्य रेखा दांगी ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी योजनाबद्ध तरीके से कठिन परिश्रम करेंगे तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
फोटो कैप्शन 01: एसडीएम स्कूल के नीट सफल विद्यार्थी को सम्मानित करते अजमेर सिंह दांगी एवं अन्य।


जिला स्तरीय खेलों में एसडी के 276 खिलाडिय़ों की हुई भागीदारी
*****************************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इन्डिया द्वारा जिला स्तरीय खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें एसडी विद्यालय ककराला के 276 खिलाडिय़ों ने ब्लॉक स्तर पर विजेता बन इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागी बने हैं। बालीवाल 14 वर्ष आयु-वर्ग लड़कियां, 17 वर्ष आयु-वर्ग लड़कियां एवं लड़के, 19 वर्ष आयु-वर्ग लड़कियां कि टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालीवाल 14 वर्ष आयु-वर्ग लड़के द्वितीय स्थान प्राप्त किया, फुटबाल-14 वर्ष आयु-वर्ग लड़कियां, 17 वर्ष आयु-वर्ग लड़के प्रथम स्थान प्राप्त किया, हैडबाल-17 वर्ष आयु-वर्ग लड़के प्रथम एवं 14 वर्ष आयु-वर्ग लड़के द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो-14 वर्ष आयु-वर्ग लड़कियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अदिति ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु-वर्ग लड़के 400 मीटर दौड़ में हितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व 1500 मीटर दौड़ में रोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु-वर्ग लड़के डिस्कस थ्रो में हेमन्त ने प्रथम एवं शाट पुट-17 वर्ष आयु-वर्ग लड़कियां सारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु-वर्ग लड़के ऊंची-कूद में हितेश ने प्रथम  स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु-वर्ग लड़के ऊंची कूद में हितेश ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु-वर्ग लड़के 100 एवं 200 मीटर दौड़ में धनराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 400 एवं 200 मीटर दौड़ में मोहित व अतुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में आशिष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयु-वर्ग 19 लडकियां 200 मीटर दौड़ एवं ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेटलिफ्टिंग- 19 वर्ष आयु-वर्ग लडकियां भार वर्ग 45 किलो ग्राम में अंशु, 49 किलों ग्राम में भावना, 55 किलो ग्राम में दीती, 59 किलो ग्राम में पायल, 64 किलो ग्राम में रुची एवं 71 किलो ग्राम में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु-वर्ग लड़कियां भार वर्ग 55 किलो ग्राम में मुस्कान, 59 किलो ग्राम में सोमिया एवं 64 किलो ग्राम में पिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती-19 वर्ष आयु-वर्ग लड़कियां 50 किलो ग्राम में सारिका, 53 किलो ग्राम में प्रियानु, 55 किलो ग्राम में अंजली, 57 किलो ग्राम में शीतल, 59 किलो ग्राम में मुस्कान, 62 किलो ग्राम में प्रिति, 65 किलो ग्राम में भावना, 68 किलो ग्राम में स्वाति, 72 किलो ग्राम में अंजली एवं 76 किलो ग्राम में मनीषा ने प्रतिद्वंद्वियों को प्रशस्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु-वर्ग लडकियां 57 किलो ग्राम में श्यालु, 59 किलो ग्राम में मुस्कान, 61 किलो ग्राम में वर्षा, 64 किलो ग्राम में सोमिया, 65 किलो ग्राम में अंजली, प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु-वर्ग लड़के 35 किलो ग्राम में आर्यन, 48 किलो ग्राम में सोरिया, 52 किलो ग्राम में सौरव, 57 किलो ग्राम में हर्ष, 62 किलो ग्राम में अंविशाल ने बाजी मारी।  निदेशक जगदेव यादव ने सभी विजेता खिलाडिय़ों व कोचों को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 02: एसडी स्कूल ककराला में तिरंगे के साथ विभिन्न खिलाड़ी।



दिव्य ज्योति रथ का गांवों में हुआ स्वागत
****************************************
***********************************
*******
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में चल रहे मा लक्ष्मी जी के दिव्य ज्योति रथ का जिला के गांव भोजावास, कनीना तथा धनौन्दा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
     भारी संख्या में लोगों ने  दिव्य ज्योति रथ का गांव भोजावास, कनीना तथा धनौन्दा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। मां लक्ष्मी जी दिव्य ज्योति रथ आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।


सड़क मार्ग ठीक नहीं किया तो एसडीएम कार्यालय के सामने देंगे धरना
*********************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज। 10 दिन में अटेली टी-प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी मोड़ तक सड़क की मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो मजबूरी बस सभी दुकानदार आम आदमी पार्टी के नेता हरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर देंगे।
  आम आदमी पार्टी के नेता हरेंद्र शर्मा ने बताया कि हमने अब से पहले इस मामले को लेकर तीन बार एसडीएम को सरकार के नाम ज्ञापन दे दिया है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ जिसको लेकर अब एक और ज्ञापन कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह की मार्फत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि अटेली मोड़ से लेकर रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क मार्ग पर इतने गड्ढे हो रहे हैं। जिसके कारण आए दिन यहां पर दुर्घटना होती है और लोग मौत के शिकार हो जाते हैं लेकिन सरकार व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि दिन भर यहां पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं जिससे  सड़क पर मिट्टी उडऩे से  दुकानदारों को दमा की बीमारी व सांस रोग होने की आशंका है। टूटी सड़क के कारण  आम जनता ही नहीं दुकानदार व वाहन चालक भी काफी परेशान है। इस अवसर पर हरेंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले 8 सालों से सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। काफी बार प्रदर्शन कर कई बार प्रदर्शन भी किए गए ज्ञापन भी दिए गए लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।  सरकार व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है । उनके सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही है। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन में कहा कि वह पिछले तीन चार महीने में तीन से चार बार इस सड़क को ठीक करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है । यही नहीं विधायक सीताराम ,मंत्री ओमप्रकाश  यादव तथा उच्च अधिकारियों को भी अपनी बात लिखित में दे चुके हैं लेकिन हालत जस के तस बने हुए हैं। एक तरफ सरकार  प्रदेश में समान विकास करवाने के दावे कर रही है लेकिन यहां की हालत बद से बदतर है। दुकानदारों ने  मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक किया जाए तथा इस समस्या का समाधान किया जाए।
फोटो कैप्शन 4: एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते दुकानदार।





सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है जीवन कौशल शिक्षा
***********************************************
***********************************
**********
कनीना की आवाज। उम्मीद कॉउंसलिंग सेंटर डाइट महेंद्रगढ़ की ओर से शक्रवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में गाइडेंस सेशन आयोजित किया गया। इस सेशन को बतौर मुख्य वक्ता जाने माने काउंसलिंग साइकोलोजिस्ट सूर्यकांत यादव ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज विद्यालय प्रबंधन और अध्यापकों के लिए यह जरूरी है कि वे अपने छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक विकास और मनोवैज्ञानिक कल्याण पर भी ध्यान केंद्रित करें। बच्चों का आंकलन सिर्फ एक बंधे-बधाए पाठ्यक्रम के आधार पर करने की बजाय उनके संपूर्ण व्यक्तित्व को आधार बनाकर किया जाए। बच्चे को परीक्षा के तनावपूर्ण हालात से निपटने और तनाव से उबरकर सहज बनाए रखने के गुर भी स्कूली पाठ्यक्रम के माध्यम से सिखाए जाने चाहिए। हम देखते हैं कमोबेश सभी विद्यालयों का फोकस बच्चों की बुद्धिमता बढ़ाने पर होता है। लेकिन विद्यालय की यह कोशिश होनी चाहिए की उनके छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक विकास भी हो, जो जीवन कौशल का एक हिस्सा है। भावनात्मक रूप से मजबूत बच्चा जीवन में आने वाली हर तरह की परेशानियों, विभिन्न हालातों से जूझने की क्षमता रखता है। प्रत्येक बच्चा व्यक्तिगत विभन्नताओं के साथ पैदा होता है। प्रत्येक बच्चे में कुछ खास गुण होते हैं। उसकी अपनी खूबियां होती हैं। इसलिए हर एक बच्चे की कामयाबी का आधार एक ही तरह का पेटर्न नहीं हो सकता। अतएव हर बच्चे की योग्यता आंकने की एक ही कसौैटी बच्चों पर अनचाहा दबाव ही नहीं बनाती बल्कि उनके स्वाभाविक गुण और विकास को भी बाधित करती है। ऐसे में स्कूल बच्चे के स्वाभाविक गुण, उसकी दिलचस्पी, कार्य कुशलता आदि को आधार बनाकर उसका बेहतर विकास कर सकता है। साथ ही स्कूलों में जीवन मूल्य, भावनाएं, सम्मान, शिष्टाचार आदि बातों को तरजीह देनी चाहिए। इनका व्यावहारिक रूप विद्यालय में लागू हो ताकि बच्चों को भावनात्मक रूप से समृद्ध व सुदृढ़ बनाया जा सके।
फोटो कैप्शन 5: विद्यार्थियों को संबोधित करते सूर्यकांत।



 
















हिंदी हमारी मातृभाषा इसका हमें हर जगह प्रयोग करना चाहिए- प्राचार्य प्रवीण शर्मा
****************************************************************
*******************************
************************************
कनीना की आवाज। हिंदी हमारी मातृभाषा है हमें हर जगह इसी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। ये विचार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के प्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने  हिंदी पखवाड़े दिवस पर आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर अध्यक्ष व्यक्त किए इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के अंतर्गत हिंदी पखवाड़ा में भाषण प्रतियोगिता व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी निबंध दृष्टि घटना चक्कर पर आधारित कहानियां, नारा लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहना चाहिए जिससे अपनी मातृ का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा हो सके। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए महेंद्रगढ़ डाइट से हिंदी प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि ने हिंदी के बारे में खुलकर बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर एबीआरसी ओमरती तथा बीआरपी सुरेता ने भी संबोधित करके बच्चों को हिंदी ज्ञान के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें खंड कनीना के 13 क्लस्टर की विभिन्न टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। जिसमें निर्णायक जजों की भूमिका में लगभग एक दर्जन हिंदी प्रवक्ताओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कविता पाठ में कक्षा 6 से 8 मैं खुशी बाघोत प्रथम, 9 से 12 में नेहा रामबास, भाषण प्रतियोगिता में बंसी मुंडिया खेड़ा ने प्रतियोगिता जीती। इस अवसर पर कनीना मंडी स्कूल के प्राचार्य सहित विभिन्न जन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: हिंदी पखवाड़े पर संबोधित करते प्रवीण कुमार प्राचार्य।

Thursday, September 8, 2022

 
गोली मारकर एक को किया घायल
****************************
********************************
************************************

कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास बस स्टैंड पर शाम करीब 6 बजे गोमला निवासी एक 24 वर्षीय युवक को बदमाशों द्वारा गोलियां मारकर घायल कर दिया। हमलावरों की संख्या करीब 10 बताई जा रही है। पीडि़त गोमला निवासी सोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शाम करीब 6 बजे वह गांव भोजावास के बस स्टैंड पर बर्गर खा रहा था। इसी समय भोजावास निवासी अंकुर व क्रांति अपने साथ करीब 8 व 10 जनों के साथ आए और मेरे ऊपर गोली चलानी शुरू कर दी इसके बाद वह मौके से भाग निकले। चिकित्सकों ने घायल सोनू को छाती में गोली लगने का घाव मिला है इसके अलावा और कितनी गोली लगी है यह तो अल्ट्रासाउंड में पता लग सकेगा। घायल ने बताया कि कुछ दिन पहले इन लोगों के साथ उसकी कहासुनी भी हुई थी। घायल सोनू को ग्रामीण अपने निजी वाहन से कनीना उपनागरिक लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
 सदर थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही शुरू कर दी। वही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।





मनोवैज्ञानिक जागरूकता के तहत दी गई उपयोगी जानकारी
*************************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडिया खेड़ा में उम्मीद कॉउंसलिंग सेंटर डाइट महेंद्रगढ़ की ओर से मनोवैज्ञानिक जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने व्यक्तित्व को कैसे समझें, अपनी कमियों को कैसे दूर करें, खुद पर आत्मविश्वास रखने आदि के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति का व्यक्तित्व इड, ईगो और सुपर ईगो के सामंजस्य से ही बनता है। अनवरत संघर्षों का सामना करते हुए व्यक्ति आत्म का विकास करता है और यह आत्म ही व्यक्तित्व का क्रियाशील विकास है।
मौजूदा परिस्थिति में विद्यार्थियों एवं युवाओं के समक्ष उनके करियर व शिक्षण से जुड़ी समस्याएं महसूस की जा सकती हैं। ऐसे में माता-पिता और अध्यापकों के लिए यह अनिवार्य जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों व विद्यार्थियों के साथ एक मजबूत स्तम्भ की भांति खड़े रहें और अपने विद्यार्थियों के मनोबल,शारीरिक बल व इच्छाशक्ति को इतना दृढ़ व मजबूत बनाएं ताकि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए जाने के साथ-साथ एक कर्मठ व मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सके।
फोटो कैप्शन 03: मुंडिया खेड़ा में मनोवैज्ञानिक जागरूकता अभियान में बोलते हुये सूर्यकांत।





अंशिका कनीना ने 628 अंक प्राप्त किये
--15 बच्चों ने पास की नीट की परीक्षा
******************************************
**************************************

कनीना की आवाज।  राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना के 15 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विस्तृत जानकारी देते हुए रोशनलाल चेयरमैन ने बताया कि  अंशिका कनीना ने 628 अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही नेहा, निकिता, हरविंदर, हिमांशी, नेहा, भावना, रितिका,मिनाक्षी, अन्नू, खुशी, मनीषा, दीक्षा, रितिका, हरीश, तन्नु, ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर के अपने माता-पिता, स्कूल व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। गौरतलब है कि छात्रा अंशिका पुत्री सवाई सिंह कनीना ने सीबीएसई आयोजित बारहवी की परीक्षा में भी 96 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
संस्था के निदेशक हंसराज यादव एवं प्राचार्य हरिप्रकाश ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 01: आरआरसीएम कनीना के अव्वल रहे विद्यार्थी।




ककराला के हर्षित ने नीट की परीक्षा की पास
****************************************
**************************************

कनीना की आवाज। टेस्ंटग रजेंसी एनटीए द्वारा देर रात देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नीट यूजी-2022 का परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें एसडी विद्यालय ककराला के छात्र हर्षित ककराला ने 650/720 प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कोचिंग फैक्लटी के साथ हर्षित को सम्मान स्वरूप नकद राशि के साथ स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई दी व बताया कि परिश्रम एवं सच्चाई का मार्ग सफलता का मार्ग है। निरन्तर परिश्रम से बड़ी से बड़़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। हम अपने जागरूक अभिभावकों पर भी गर्व करते है जो अपने विद्यालय पर पूर्ण विश्वास रखते है व सहयोग करते है। उनका सहयोग एवं विश्वास हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
फोटो कैप्शन : हर्षित




जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई खेड़ी में
*********************************************
**************************************
********
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं की शृंखला में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी तलवाना के चेतक  फुटबॉल स्टेडियम में हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना के प्राचार्य डा राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलना चाहिए तथा अपना सर्वांगीण विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ हमारे जीवन में आगे बढऩे की अपार संभावनाएं हैं तथा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर के खेल की दिशा में आगे बढऩा चाहिए। तभी वे अपना अधिकतम समाज में देश को दे सकते हैं।
 इस अवसर पर स्वर्ण जयंती फुटबाल नर्सरी सिलेक्शन कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता  नरेश कौशिक ने कहा कि फुटबाल दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है तथा दुनिया के हर कोने में खेला जाता है विकसित देशों के साथ-साथ विकासशील देशों में फुटबाल के प्रति दीवानगी है। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कल अंतिम मुकाबले होंगे। राजेश कुमार प्रवक्ता, बाबू राकेश यादव, निवर्तमान सरपंच सूबे सिंह, राजकुमार लाटा, सरजीत सिंह, धर्मपाल जेलदार, रविंद्र प्रधान , नर्सरी के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, राकेश कुमार ,विकास कुमार ,प्रशिक्षक हर्ष कुमार डीपी ,सेवानिवृत्त हेड क्लर्क मोतीराम, यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल से जयपाल, बाघोत के डीपी राकेश कुमार, अटेली के डीपी हर्ष कुमार, मांटेसरी स्कूल की डीपी सीता देवी,सोनू पंत शहीद गांव व क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित थे।
 खेलों में अंडर 14 लड़कों के वर्ग में कनीना ने नांगल चौधरी को 6-0 से हराया वहीं लड़कियों की अंडर 14 वर्ग में कनीना ने नारनौल को 5-0 से शिकस्त दी।  अंडर-19 के रोचक मुकाबले में नांगल चौधरी ने नारनौल को 1-0 से हराया वहीं दूसरे मुकाबले में कनीना ने महेंद्रगढ़ को 2-0 से हराया। अंडर-19 लड़कियों की खिताबी भिड़ंत कनीना बनाम नांगल चौधरी कल होगी।
फोटो कैप्शन 02: खेड़ी में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता।



दिव्य रूप दिव्य ज्योति रथयात्रा 10 सितंबर को कनीना में
***************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में पूरे भारत में चल रहे महालक्ष्मी का दिव्य रूप दिव्य ज्योति रथयात्रा का आगमन 10 सितंबर को भोजावास व कनीना मंडी में होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए ओमप्रकाश लिसानिया प्रदेश संगठन मंत्री, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा ने बताया कि मंदिर परिसर में महालक्ष्मी की पूजा के पश्चात पूरी मंडी में भ्रमण करेगी। बस स्टैंड कनीना होते हुए लाला गोरधनदास धर्मशाला कनीना में पहुंचेगी वहां भी पूजा अर्चना आरती के पश्चात आगे के लिए रवाना हो जाएगी। बूचावास एवं धनौंदा में 11 सितंबर को यात्रा जाएगी। रथ के साथ चल रहे आचार्य नर्वदा शंकर अग्रभागवत पर व्याख्यान करेंगे।



खेलों में खिलाडिय़ों को मिलता है ऊंचा मान सम्मान-डीइओ
***********************************************
*****************************************
********
कनीना की आवाज। शहीद शिवकुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल सुनील दत्त ने कहा कि खेलों में खिलाडिय़ों को ऊंचा सम्मान मिलता है। खेलों में भाईचारा एकता आदि के गुण उत्पन्न होते हैं। खेलों में जो मुकाम हासिल होता है वह अपने आप में सर्वोपरि होता है। इस मौके पर उन्होंने खिलाडिय़ों को एकता और भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए खेल खेलने की अपील की।
 उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कनीना खंड के गांव ककराला में चल रहा है जिसमें खो-खो, कबड्डी वालीबाल, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खंड नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, नारनौ अटेली, कनीना के स्कूल स्तर के 1150 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
  इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल, रमेश चंद एइओ,चांद करण यादव समाज सेवी ,पूर्व प्राचार्य सेढूराम, वर्तमान डीडीओ विजयपाल तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 4: जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त खेलों का शुभारंभ करते हुए खिलाडिय़ों के साथ।



दो लोगों के विरुद्ध मारपीट आई का मामला दर्ज
******************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव सुंदराह में 2 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई, गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया है। मामला मुन्नीलाल ने दर्ज करवाया है।
 मुनीलाल ने दी शिकायत में कहा है कि नितेश और दीपक नाम के दो लड़कों ने उनके प्लाट की दीवार तोड़ दी और दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुंदराह बस स्टैंड पहुंचे जहां शिकायतकर्ता ने दुकान कर रखी है। दुकान पर झगड़ा गाली गलौज करने लगे फर्राटा पंखा तोड़ दिया। बीच-बचाव में उसकी पत्नी राजेश दुकान की तरफ आ रही थी। जिसको देखकर दोनों लड़के राजेश की तरह मारने के लिए दौड़े जो घर के अंदर घुस गए। घर में शिकायतकर्ता की लड़की सपना एवं पुत्रवधु नीतू बीच बचाव में आए तो उनके साथ भी गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग खड़े हुए। दौंगड़ा पुहलस चौकी में मामला दर्ज कर लिया है।




खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता 9 को
**************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। कन्या राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कलस्टर स्तर पर प्रथम रहने वाले सभी प्रतियोगिताओं के विद्यार्थी भाग लेंगे।


 







बिजली बिल माफी योजना की दी जानकारी
****************************************
*************************************
*
कनीना की आवाज। एसडीओ बिजली मनोज कुमार वशिष्ठ तथा राजेंद्र सिंह एएफएम ने गांव ढाणा एवं पड़तल में ग्राम सभा आयोजित कर ग्राम वासियों को बिजली बिल की ब्याज माफी स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा डिजिटल पेमेंट करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आजकल डिजिटल पेमेंट में फ्राड संदेश आते हैं जो फ्राड कंपनियों के माध्यम से चलाए जा रहे हैं। ऐसे में पेमेंट करते समय सावधान रहे।
फोटो कैप्शन 5: ब्याज माफी की जानकारी देते एसडीओ एवं अन्य।