Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, September 18, 2022

 डा सीएस वर्मा का किया सम्मान

-महामहिम राज्यपाल से सम्मान पाकर लौटे हैं डा सीएस वर्मा
******************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। शिक्षाविद एवं लोक प्रिय कवि गीतकार डा सीएस वर्मा प्रभाकर  को महामहिम राज्यपाल द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड प्राप्त किए जाने पर क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया। राष्ट्रीय सेवा सद्भावना समिति के तत्वावधान में विद्यादेवा इंटरनेशनल स्कूल अटेली में आयोजित अभिनन्दन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार यादव ने की जबकि जेआरसी जिला को-आर्डिनेटर टेकचंद यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले विशिष्ट प्रतिभाओं को भी मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन विजयपाल रोहिल्ला ने किया। गांव गुजरवास निवासी डॉ सी एस वर्मा चम्पादेवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में बतौर हिंदी प्रवक्ता सेवारत हैं । डॉ वर्मा को  शिक्षा साहित्य एवं समग्र मानवीय सेवाओं के लिए 8 सितंबर को महामहिम राज्यपाल द्वारा  मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है । समारोह  में साहित्य-संस्कृति मंच, भारत विकास परिषद, मेरा गांव रामपुरा, भारतीय प्रजापति हीरोज संगठन, श्रीराम सेवा ट्रस्ट गुजरवास, अखिल भारतीय लखेरा समाज समिति, प्राइवेट स्कूल एसोसियशन, अखिल भारतीय साहित्य परिषद इत्यादि दर्जनभर संस्थाओं ने डॉ वर्मा को शॉल-स्मृति चिह्न व अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि टेकचंद यादवने डॉ वर्मा की विशिष्ट उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ सीएस वर्मा एक आदर्श अध्यापक, मूर्धन्य साहित्यकार एवं कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी हैं तथा राज्यपाल अवार्ड के लिए डॉ वर्मा का चयन अनेक मानदंडों पर खरा पाए जाने पर किया गया।
जनौली स्कूल , पलवल के मुख्याध्यापक नेमीचंद शाण्डिल्य ने कहा कि डॉ वर्मा परहित जीवन जीने वाले मानवता के सच्चे पथ प्रदर्शक  हैं। कार्यक्रम में मुख्याध्यापक अनूप सिंह, आनंद जोशी, डॉ रणपाल सिंह, सरपंच देवी सिंह देबू, प्रवक्ता श्रीराम, सभाचन्द सुभाष, डॉ पुखराज, राजू जाट सहित एडवोकेट मुकेश रावल ने भी  डॉ वर्मा की कर्तव्यनिष्ठा का विशेष उल्लेख किया। समारोह में यश खन्ना को आईआईटी, कुमारी पुनीत यादव व प्रांजलि को नीट तथा साक्षी वर्मा को बुनियाद परीक्षा उत्तीर्ण किये जाने पर मेडल भेंट सम्मानित किया गया जबकि  होशियार सिंह कनीना को राज्य शिक्षक अवार्ड व डिम्पल चौहान को विधि स्नातक पास करने के लिए शाल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मेजर राजेन्द्र दुबलाना, मा .बिशन शर्मा, हंसराज यादव, डॉ विकास, विनोद राम,राजेन्द्र वर्मा, विनोद यादव, सुनील डीपीई,  राजकुमार पर्यावरण मित्र, सोमदत्त वर्मा, नवीन यादव,  राजकुमार, डॉ जितेंद्र भारद्वाज, नरोत्तम सोनी , लक्ष्मीचंद नम्बरदार, व इंजी. जयपाल सुरेडिया सहित शिक्षा-साहित्य व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट जन मौजूद रहे ।
फोटो कैप्शन 6:डा सीएस वर्मा को सम्मानित करते विभिन्न जन।



 

 विदाई समारोह में छलके आंसू
**********************************
************************************
********************************

कनीना की आवाज। मिलना, बिछडऩा, आना-जाना प्रकृति का नियम है। लेकिन असली लगाव तो अलगाव के समय ही नजर आता है। ऐसा ही एक नजारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी में देखने को मिला। विद्यालय के  सबसे बड़े ऐतिहासिक हाल में विदाई पार्टी का आयोजन प्राचार्य मोतीलाल की अध्यक्षता  में किया गया। स्टाफ सचिव सुंदर लाल सुबोध द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया तथा मंच संचालन विज्ञान प्रवक्ता श्री बिशन कुमार शर्मा ने किया।
    इस अवसर पर कार्यग्रहण करने वाले  सभी अध्यापकों का फूलमालाओं से विद्यालय परिवार व प्राचार्य महोदय द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय से विदाई लेने वाले लगभग ग्यारह अध्यापक व प्रवक्ताओं को विद्यालय परिवार की तरफ से याददाश्त के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। इस अवसर पर सभी ने अपनी खट्टी मीठी यादों को सांझा किया तथा शिक्षण कार्य के महत्व पर बल दिया। विशेष बात यह रही की माहौल इतना गमगीन हो गया की अधिकांश लोग आंखों से आंसू नही रोक पाए। अंग्रेजी प्रवक्ता सुमन यादव ने अपने विद्यालय सफर को कविता में पिरोकर सुनाया।
डा सी एस वर्मा का तो विदाई गीत गाते समय भाव विभोर होने के कारण से गला ही रूंध गया। अनिल कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी व विज्ञान अध्यापक विक्रम भांकर ने कहा कि काम से ही व्यक्ति की पहचान होती है।
यह एक प्रेरणादायक विदाई समारोह था। सभी शिक्षाविदों ने अपने बचे हुए कार्यकाल में कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करवाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर  समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा तथा जलपान के साथ विदाई समारोह का समापन किया गया।
फोटो कैप्शन 5: कांटी स्कूल में विदाई समारोह का नजारा।





कनीना की लेखिका को मिला श्रेष्ठ कृति अवार्ड
-निदेशक  हरियाणा साहित्य अकादमी डॉ चंद्र त्रिखा ने उन्हें नवाजा यह अवार्ड 

***************************************
*****************************************************************
*****************************************
*************************
 कनीना। कनीना की लेखिका आशा यादव को उनकी कृति उपयोगी पेड़ पौधे एवं निरोगी काया पर 31,000 रुपये, शाल एवं अवार्ड से नवाजा। इस मौके पर अनेक शख्सियत मौजूद थी।
 मिली जानकारी के अनुसार आशा यादव कनीना की लेखिका ने अपनी पुस्तक उपयोगी पेड़ पौधे तथा निरोगी काया साहित्य अकादमी साहित्य अकादमी पंचकूला को भेजी थी जिसका चयन विगत वर्षों श्रेष्ठ कृति के रूप चयन किया गया। तथा 31000 रुपये का नकद राशि उनके खाते में आ गई थी। बाबू बालमुकुंद गुप्त की 115वीं पुण्यतिथि पर रेवाड़ी में उन्हें अवार्ड दिया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध साहित्यकार रोहित यादव एवं सत्यवीर नाहडिया सहित कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह भी मौजूद थे। उनको यह अवार्ड मिलने पर उन्हें बधाई दी है। उल्लेखनीय आशा यादव ने अब तक चार पुस्तकों की रचना की है जिनमें से 2 पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अनुमोदित हो चुकी हैं।
 उल्लेखनीय है कि आशा यादव की तीन पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अनुमोदित हैं। वे लंबे समय से लेखन कार्य से जुड़ी हुई हैं। अकादमी द्वारा उन्हें पूरे हरियाणा में ताउम्र बसों में मुफ्त सफर के लिए पास दे रखा है।
 यहां उल्लेखनीय है कि आशा यादव के पति डा होशियार सिंह यादव एक  लेखक एवं साहित्यकार हैं जिनकी 36 पुस्तकें आ चुकी हैं तथा दो पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अनुमोदित हैं। उन्हें दो बार राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे शिक्षण से भी जुड़े हुए हैं।
 फोटो कैप्शन 1: आशा यादव को श्रेष्ठ कृति का अवार्ड देते हुए डॉ चंद्र त्रिखा एवं अन्य।






नीट की परीक्षा पास करने पर सेलिना को किया पुरस्कृत
*************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। गांव ढाणा में सरपंच सुशील कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में सेलिना यादव को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नीट परीक्षा में 620 अंक प्राप्त कर सरकारी कॉलेज के लिए क्वालीफाई करने पर पुरस्कृत किया गया। सेलिना यादव ढाणा गांव की पहली बेटी है जिसने गांव में रहकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में पढ़कर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नीट में अच्छे अंक प्राप्त कर क्वालीफाई कर गांव का नाम रोशन किया है।
सेलिना यादव ने पहले भी कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त कर कल्पना चावला अवार्ड मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाथों से प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया था। सेलिना यादव ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ अपने अध्यापकों को दिया और सभी ग्रामवासियों का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया।
 सरपंच सुशील कुमार ने अपने कार्यकाल के आरंभ में गांव में पहली बार ग्राम पंचायत द्वारा गांव की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। ताकि गांव कि उभरती हुई प्रतिभाओं सम्मानित कर आने वाली नई पीढ़ी के बच्चों को और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस कड़ी में अभी तक कल्पना चावला अवार्डी सेलिना यादव, नवीन कुमार  बारहवीं में हरियाणा में द्वितीय स्थान,शशी कुमार, कार्तिक यादवआदि को अपने अपने क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने परिवार एवं गांव का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया है।
  इस सम्मान समारोह में समस्त ग्रामवासियों के साथ साथ सभी पंचायत सदस्य, ग्राम विकास समिति एवं मौजिज सदस्यों ने भाग लिया जिसमें विशेष रूप से वेद प्रकाश पूर्व सरपंच, मास्टर उदयसिंह, रामनिवास साहब, रामसिंह सिंह साहब, दयानंद साहब, सतीश एडवोकेट, मास्टर दिनेश कुमार, हुकमचंद, मानसिंह, आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: ढाणा में सेलिना यादव को पुरस्कृत करते ढाणा के सरपंच एवं अन्य।





महेंद्रगढ़ से कुंड सड़क को फोरलेन बनाने की मांग
******************************************
**************************************
****
कनीना की आवाज। सर्वोदय संघटन ने हरियाणा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर महेंद्रगढ़ से से बवानिया, भोजावास,जमालपुर ,कुंड सड़क को फोरलेन बनाने की है। उन्होंने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को पत्र लिखें हैं। यह सड़क 7 वर्ष पहले 18 फीट चौड़ी बनाई गई थी जो जगह-जगह से टूट गई है जिसके चलते इस से गुजरने पर भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बड़े बड़े गांव में बाईपास बनाने की भी मांग की है। चूंकि गांवों से गुजरने पर बड़ी दिक्कत आ रही है।



स्कूल बचाओ-शिक्षा बचाओ के तहत बैठक आयोजित
*****************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। स्कूल बचाओ-शिक्षा बचाओ अभियान के तहत सार्वजनिक शिक्षा को बचाने के लिए नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में  श्रीचंद शिक्षाविद की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक शिक्षा
विद्वान, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मीटिंग में  वक्ताओं ने हरियाणा सरकार की सरकारी स्कूलों में कम बच्चों की संख्या
के नाम पर स्कूल बन्द करने की नीति का पुरजोर विरोध करते हुए। इसे गरीबों के बच्चों से शिक्षा को दूर करने वाला जन विरोधी व शिक्षा विरोधी निर्णय बताया। सरकारी स्कूलों में बच्चों की अच्छी खासी संख्या होने के बावजूद पोस्ट केप्ट कर शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है।
जिला महेन्द्रगढ़ में रोज़ सरकारी स्कूलों के बच्चे व अभिभावक शिक्षकों के पद भरने की मांग को लेकर आये दिन आन्दोलन कर रहे हैं।
सरकार की इन शिक्षा विरोधी नीतियों से बच्चों की संख्या और कम होगी और बाद में सरकार
कम बच्चों की संख्या को आधार बनाकर ही सरकारी स्कूलों को बंद करने का काम कर रही है।इस प्रकार सरकारी स्कूलों को समाप्त करने के पिछे सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं।
 हरियाणा सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के चलते हजारों सरकारी स्कूल बन्द होने के कगार पर है। हर वर्ष सैकड़ों सरकारी स्कूलों को मर्ज करके बन्द किया जा रहा है।
जिसका खामियाजा प्रदेश के हजारों गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित होकर
उठाना पड़ रहा है। शिक्षा देने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से सरकार स्कूली शिक्षा को भी बड़े बड़े शिक्षा माफियाओं, व्यापारियों के हाथों लूट का माल बनाने पर तुली है। प्रदेश में पहले से ही स्कूली शिक्षा का बड़ा हिस्सा निजी स्कूलों के हाथों में जा चुका है। आज सिर्फ निहायत गरीब परिवारों के बच्चे ही सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक साजि़श के तहत पहले सरकारी स्कूलों को  मूलभूत आवश्यकताओं से दूर करती है फिर शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा अन्य
कार्यों में लगाया जाता है। स्कूलों से फैकल्टी संकाय विशेषकर विज्ञान संकाय को खत्म किया जा रहा है, जिसके भविष्य में गम्भीर परिणाम सामने आएंगे।
शिक्षा बचाओ समिति के राज्य संयोजक ओमप्रकाश ने कहा कि शिक्षा के व्यापारीकरण की नीतियों के चलते शिक्षा मानव निर्माण,व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र निर्माण के उद्देश्य से भटक करशिक्षा मुनाफा कमाने की वस्तु में तब्दील हो जाएगी। जो हमारे पुनर्जागरण काल केमनीषियों व स्वतंत्रता सेनानियों की सर्वजनीन शिक्षा के उस लक्ष्य व उद्देश्य के सपनों के विपरीत है। मीटिंग में प्रदेश के सजग लोगों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों,समेत आम जनता से अपील की है कि वे सरकार की इस शिक्षा विरोधी नीतियों का  डटकर विरोध करें। मीटिंग में मांग की गई कि सभी स्कूलों में पर्याप्त नियमित शिक्षक भर्ती किए जाएं। शिक्षकों से पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कोई काम नहीं करवाएं जाएं। पाठयपुस्तकों को अविलंब उपलब्ध करवाया जाएं। प्रत्येक स्कूल में विज्ञान संकाय आवश्यक रूप से लागू की जाएं।
मीटिंग में ब्लाक कनीना के बवानियां, बाघोत, बेवल,झिंगावन, कोटिया,कोका सहित सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद तत्काल भरने की पुरजोर मांग की गई।गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी  सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों के पद भरे जाएं।
मीटिंग को शिक्षा बचाओ समिति के राज्य संयोजक ओमप्रकाश, स्कूल बचाओ -  शिक्षा बचाओ अभियान के सह संयोजक छाजूराम रावत,रिटायर्ड हेडमास्टर ओमप्रकाश, रिटायर्ड हेडमास्टर सुरेन्द्र कुमार एडवोकेट, रामेश्वर शास्त्री, राजबीर सिंह पूर्व सरपंच,राजेन्द्र सिंह, बाबूलाल नम्बरदार, दलीप सिंह,पूर्व सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ब्लाक प्रधान माया देवी,मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन की जिला सचिव सन्तोष यादव, ग्रुप प्रधान संजू बाला ,आशा देवी, आंगनबाड़ी कुक अकबरी ने सम्बोधित किया।
फोटो कैप्शन 2: शिक्षा बचाओ पर आंदोलन करते कनीना में लोग।





कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया गया
-शिविर में 51 दिव्यांग हुए पंजीकृत
***************************************
**********************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना की लाला शिवलाल धर्मशाला में भारत विकास परिषद् शाखा कनीना एवं प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल के तत्वावधान में  कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया गया। शाखा सचिव लखन लाल जागड़ा ने बताया कि  लाला देवीचंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला एवं हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन के से आयोजित इस शिविर में 51 पंजीकरण हुए और इन दिव्यांगों का माप लिया गया। जिन्हें नि:शुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर का आयोजन दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं परिषद् के दिव्यांग सहायता कार्यक्रम के प्रांतीय संयोंजक संजय शर्मा की  पहल पर किया गया । शिविर में मुख्य अतिथि के रूप सुबेदार राम सिंह पूर्व पार्षद कनीना उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय प्रकल्प संयोजक संजय शर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप बाल कल्याण पारिषद के नोडल अधिकारी विपिन शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौधरी,  प्रांतीय गौसेवा प्रमुख कंवर सेन वशिष्ठ उपस्थित रहे । समारोह में दिव्यांगजन अयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने वीडियो काल के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि शाखा कानीना का यह प्रकल्प मानवतावादी भावना का जिवंत उदाहरण है द्य उन्होंने कहा कि
दिव्यांगजन की मदद से हम उन्हें समाज की मुख्य धारा में ला सकते हैं। प्रांतीय संयोजक संजय शर्मा  ने कहा कि जैसे परिषद् जैसे  संगठन मानवता की सच्ची निधियों में से एक है। मानवता की सेवा  में जुटे  व्यक्तियों को हमेशा  ध्यान में रखना चाहिए कि सेवा का अवसर उनके पुरुषार्थ या संपन्नता के कारण नहीं है बल्कि ईश्वर की इच्छा से ही जीवन में उपलब्ध होता है। बाल कल्याण परिषद् ने नोडल अधिकारी विपिन शर्मा ने कहा कि संस्कारों और सेवा का जो संगम भारत विकास और प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के कार्यों में देखने को मिलता है वह अनूठा है। शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि जीवन में सेवा से महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। मानवता को समर्पित जीवन ही श्रेष्ठता की निशानी है।
 संस्था के  संरक्षक कंवर सेन वशिष्ठ ने आगंतुक मेहमानों एवं दिव्यांग साथियों का अभिवादन और आभार प्रकट करते हुए सदैव उनके लिए कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन की टीम की कार्यशैली ने किया प्रभावित-
भारत विकास परिषद् की विवेकानंद  शाखा हिसार की टीम के सदस्य डॉ. गीतांजली, प्रदीप कुमार, रामकिशन और विक्रम कुमार की कार्यशैली और व्यव्हार से सभी दिव्यांग संतुष्ट नजर आये द्य टीम ने सभी दिव्यांग लोगो के न केवल तत्परता से माप लिए अपितु उनके अनेक प्रश्नों का बहुत ही संतुष्टिदायक तरीके से जवाब दिया।
यह रहे उपस्थित -
 प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के साथ मिलकर आयोजित इस समारोह में शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह, सचिव लखन लाल जागड़ा, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंगला, महिला संयोजिका अरुणा कौशिक, सुरेश शर्मा, कंवर सेन वशिष्ठ, धनपत, हरेन्द्र शर्मा, राकेश जांगिड़, वीरेंद्र शर्मा, आचार्य जगदीश, योगेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार अन्नू प्रधान, शिव शक्ति यादव, दिलावर सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता, कमल पार्षद, डॉ रवि पार्षद, देश राज सिंह शिवकुमार अग्रवाल वरिष्ठ सदस्य, एवं अनेक गणमान्य जऩ उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग मापतोल करते भाविप के पदाधिकारी।


 



फोन पर सट्टा खेलता एक गिरफ्तार
************************************
************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि भोजावास में सुंदरलाल नामक व्यक्ति अपनी किराना की दुकान में मोबाइल फोन द्वारा सट्टा खाई वाला कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
 एक शख्स अपने मोबाइल में सट्टा किंग साइट पर सट्टा लगाने के बारे में बोल रहा था तथा कह रहा था साइट पर 100 रुपये लगाते हो तो आपका नंबर लगने पर 100 रुपये के नौ हजार रुपये मिलेंगे। इस बात को एएसआई ने सिपाहियों सहित किराना दुकान के साथ छुपकर सुना। शख्स को काबू करके नाम पता पूछा सुंदरलाल बताया। व्हाट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्डिंग, सट्टा खाई वाले के संबंध में की गई पेमेंट, स्क्रीनशॉट आदि बरामद किए तथा उसकी जेब से 1060 भी बरामद किए है। कनीना पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।




कनीना की लेखिका को मिला श्रेष्ठ कृति अवार्ड
-निदेशक  हरियाणा साहित्य अकादमी डॉ चंद्र त्रिखा ने उन्हें नवाजा यह अवार्ड
*****************************************************************
****************************************







************************************************
 कनीना। कनीना की लेखिका आशा यादव को उनकी कृति उपयोगी पेड़ पौधे एवं निरोगी काया पर 31,000 रुपये, शाल एवं अवार्ड से नवाजा। इस मौके पर अनेक शख्सियत मौजूद थी।
 मिली जानकारी के अनुसार आशा यादव कनीना की लेखिका ने अपनी पुस्तक उपयोगी पेड़ पौधे तथा निरोगी काया साहित्य अकादमी साहित्य अकादमी पंचकूला को भेजी थी जिसका चयन विगत वर्षों श्रेष्ठ कृति के रूप चयन किया गया। तथा 31000 रुपये का नकद राशि उनके खाते में आ गई थी। बाबू बालमुकुंद गुप्त की 115वीं जयंती पर रेवाड़ी में उन्हें अवार्ड दिया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध साहित्यकार रोहित यादव एवं सत्यवीर नाहडिया सहित कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह भी मौजूद थे। उनको यह अवार्ड मिलने पर उन्हें बधाई दी है। उल्लेखनीय आशा यादव ने अब तक चार पुस्तकों की रचना की है जिनमें से 2 पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अनुमोदित हो चुकी हैं।
  उल्लेखनीय है कि इस मौके पर स्याणा के समशेर सिंह कोसलिया की हरियाणवीं पुस्तक दरद को भी श्रेष्ठ कृति का अवार्ड दिया गया वहीं विजय सेहलंगिया एवं समशेर सिंह की एक एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
 फोटो कैप्शन 1: आशा यादव को श्रेष्ठ कृति का अवार्ड देते हुए डॉ चंद्र त्रिखा एवं अन्य।

Saturday, September 17, 2022

 
एनजीटी की गाइडलाइन के संबंध में रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ की बैठक
************************************************************************
******************************************************************
*****************************************
******************************
कनीना की आवाज। नगर पालिका कनीना के सचिव मुकेश कुमार ने नगर पालिका कार्यालय में पालिका क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेन्ट, बैंकेट हाल, ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर एनजीटी के आदेशों की पालना करने के दिशा निर्देश दिए।
सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि विगत दिनों एनजीटी की हिदायतों के संबंध में जिला उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर एनजीटी की हिदायतों का पालन करवाने के निर्देश दिए थे। इसी की अनुपालना में नगर पालिका क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्विट हाल व ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर एनजीटी की पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सभी संचालकों को अपने-अपने भवन निर्माण संबंधित जानकारी नगर पालिका को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के नियमों के तहत कचरे का निष्पादन करें एवं गीले कचरे की कंपोस्ट पीट के माध्यम से खाद बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी एनजीटी द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। अगर भविष्य में एनजीटी के हिदायतों की अवहेलना होती है तो नगर परिषद की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा एवं परिसर को सील किया जाएगा। उन्होंने शादी समारोह में डीजे को सरकार की निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही बजाने एवं पार्किंग एरिया में ही वाहनों की पार्किंग करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करें तथा जो एकल प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाया जाएगा उसको 500 से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लिया जाएगा। इस अवसर पर अकाउंटेंट मनोज कुमार, नरेश, पवन, विजय, सोमवीर, कृष्ण प्रकाश, अशोक कुमार एवं विभिन्न संचालक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 7:नगर पालिका सचिव मुकेश कुमार, विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्विट हॉल व ढाबा संचालकों के साथ बैठक लेते हुए।





भगोड़ा घोषित ने किया पुलिस पर हमला एक को आई चोट
- कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
********************************************************
*****************************************
**************
कनीना की आवाज। मुखबिरी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली की बाघोत निवासी दारा सिंह पुलिस आरोपित0बैलगाड़ी में बैठकर अपने खेतों में  उच्चत की ओर जा रहा है। पुलिस ने रेड की तो बैलगाड़ी में एक व्यक्ति बैलगाड़ी में सवार होकर उच्चत की ओर जा रहा था। नाम पता किया तो हाथ में ली हुई दरांती से पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस पार्टी पर बार-बार दरांती से जानलेवा हमला किया। भूपेंद्र सिंह सिपाही को चोट आई। टी शर्ट फट गई। भूपेंद्र सिंह बाल-बाल बचे हैं। उसने थप्पड़ मुक्के मारे। साथी कर्मचारियों ने बचाने एवं उसको काबू करने की कोशिश की तो उनके भी कपड़े फाड़ दिए। लात घुस्सा से मारता रहा। मुश्किल से काबू कर आरोपी से नाम पूछा तो नाम बताने से इंकार कर दिया। बल्कि गाली गलौज पुलिस को देता रहा। बार-बार नाम पता किया तो उसने नाम दारा सिंह बताया। उसके हाथ में ली हुई तरह थी तथा डंडे आदि बरामद किए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दारा सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है।




हेरिटेज स्कूल में अंतर सदन विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
***********************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में अंतर सदन विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग सदन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। एंपियर सदन में गूंजन, कोमल, खुशी, रजत ने हिस्सा लिया। जेनर सदन दिव्या, प्रियांशु, मनजीत गीतांजलि ने हिस्सा लिया। न्यूटन सदन दिव्या पंकज, साइना, पुष्पा ने हिस्सा लिया। जूल सदन से सुधीर, साक्षी, पारुल, नीरज ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर बच्चों ने दिया। प्रतियोगिता में कुछ वैज्ञानिकों तस्वीर बच्चों को दिखाई गई और उनसे उस वैज्ञानिक का नाम पूछा गया जिनका उत्तर बच्चों ने दिया और उनकी तस्वीर को पहचाना प्रतियोगिता में चार राउंड बनाए गए चारों राउंड में प्रतियोगिताओं में उत्साह रहा।  
 प्रतियोगिता में जेनर हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, एंपियर हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया जूल हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा न्यूटन हाउस में चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने प्रथम स्थान पर रहे सदन को सम्मानित किया और सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 1: हेरीटेज स्कूल के अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते ओमप्रकाश एवं अन्य।





गाहड़ा में छात्रा का किया सम्मान
********************************
************************************
*
कनीना की आवाज। गाहड़ा गांव की छात्रा अनुष्पा यादव द्वारा जेईई एडवांस परीक्षा में आल इंडिया 1066 वां रैंक लेकर गौरवशाली सफलता प्राप्त करने पर ग्राम वासियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने गणमान्य लोगों के साथ अनुष्पा यादव को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सतबीर सिंह ने की।
    मुख्य अतिथि अतरलाल ने अनुष्पा यादव उनके परिवार तथा ग्राम वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए अनुष्पा यादव ने अपनी लगन और मेहनत के बलबूते पहले प्रयास में जेईई एडवांस परीक्षा में गौरवशाली सफलता प्राप्त कर नाम रौशन किया है। उन्होंने अनुष्पा यादव को युवाओं को ऑइकॉन बताते हुए उनकी सफलता से सबक लेने का आह्वान किया। गोपाल यादव कनीना, दान सिंह प्रजापत, पूर्व मत्स्य अधिकारी लालाराम, कैलाश सेठ ने छात्रा अनुष्पा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्रा के दादा अमरसिंह, पिता जयभगवान, चाचा तेजेन्द्र, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, पंच सुमेर सिंह, राजेन्द्र सिंह, विजय कुमार, योगेन्द्र, कृष्ण कुमार, श्रीपाल, पवन कुमार, नंदलाल सहित सैकड़ों मौजीजान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: छात्रा अनुष्का को पुरस्कृत करते अतरलाल।।





एनएसएस स्वयंसेवकों की मेरिट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का किया आयोजन
*****************************************************************
*****************************************
************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना में एनएसएस स्वयंसेवकों की मेरिट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गुरुग्राम के अशोक दिवाकर उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह ने शिरकत की। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ कांता यादव, डॉ हरिओम भारद्वाज, डॉ घनश्याम तथा एनएसएस अधिकारी प्रोफेसर संदीप ककरारिया एवं डा भारती यादव  द्वारा किया गया।
डा दिवाकर ने संस्कार आधारित शिक्षा पर बल दिया उन्होंने बताया कि जीवन में विपरीत परिस्थितियों से डटकर मुकाबला करना चाहिए एवं उतार-चढ़ाव के साथ सामान्य स्तर के आगे बढऩा चाहिए स्वयंसेवकों से सामाजिक सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी को माता-पिता गुरु जन एवं शहीदों के प्रति विशेष सम्मान रखना चाहिए। और उन्होंने बताया कि शिक्षा वही है जो सफल होने से पहले आप को सार्थक बनाएं। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयं  सेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
एनएसएस अधिकारी संदीप ककरालिया ने सभी का धन्यवाद किया।  इस अवसर पर डा यतेंद्र, डा मनीषा, डॉ अनीता, डा बलराज, डॉ सोमवीर, डा प्रीति, डॉ मंजू, डा संदीप, देवन, छोटेलाल सहित पूरा  स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 3:एनएसएस स्वयंसेवकों की मेरिट सर्टिफिकेट वितरण करते हुए।
 




पुराने मामले में फरार चल रहे ग्राम बाघोत निवासी दारा सिंह को किया सीआईए ने गिरफ्तार
*************************************************************************
****************************************
********************************
कनीना की आवाज। बीते दिवस देर शाम महेंद्रगढ़ सीआईए पुलिस टीम ने कनीना सिटी थाना में दर्ज एक पुराने मामले में फरार चल रहे ग्राम बाघोत निवासी दारा सिंह को काफी मशक्कत उपरांत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अदालत से भगोड़ा घोषित इस अपराधी ने सीआईए टीम पर अपने हाथ में ली हुई दरांती से हमला कर जहां एक सिपाही को घायल कर दिया वही दूसरे सिपाही को शर्ट दरांती के वार से कट गई और सौभाग्यवश वह बाल बाल बच गया।
सीआईए टीम पर हमला कर अपनी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करने वाले दारा सिंह के खिलाफ महेंद्रगढ़ सीआईए प्रभारी गोविंद सिंह उप निरीक्षक की शिकायत पर दारा सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 225, 332, 353 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है।



जीआर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

***************************************

***************************************
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9  से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए लेखन प्रतियोगिता, कक्षा तीसरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुलेख प्रतियोगिता और कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए कला एवं शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लेखन प्रतियोगिता में  कक्षा 12वीं से आदित्य ,कक्षा 11वीं से जय और श्वेता , कक्षा दसवीं से भूमिका, कक्षा 9वी से साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से महिमा, कक्षा सातवीं से जीविका, कक्षा छठी से दीया, कक्षा पांचवीं से अदम्य , कक्षा चौथी से वंश वीर, कक्षा तीसरी से माही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला और शिल्प प्रतियोगिता में कक्षा एल के जी से हर्षित और सार्थक ,कक्षा यू के जी से नव्या और स्वासिका, कक्षा पहली से प्रियांशी  और कक्षा दूसरी से दिव्या और हैप्पी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य त्रिभुवन राठौड़ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


कनीना पावर हाउस कनीना एवं बवानिया की बिजली सप्लाई रहेगी 6 घंटे बंद
****************************************************************
****************************************
***********************
कनीना की आवाज। रविवार को 132 केवी सब स्टेशन कनीना की पावर हाउस कनीना तथा 32 के बवानिया कि बिजली स्प्लाई प्रात: 9 बजे से शाम 3 बजे तक बाधित रहेगी यह जानकारी निगम के जेई व सुभाष रोहिल्ला एवं एसडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि लाइन पर मोनो पोल खड़ा करना है और लाइनों की देखरेख करने इस कारण 132 केवी सब स्टेशन कनीना से एवं 33केवी बवानिया से चलने वाले सभी फीडर प्रात: 9 बजे से शाम 3 बजे तक बाधित रहेंगे एवं संपूर्ण बंद रहेगी।





गौशाला में लम्बी बीमारी से बचाव के लिए दवाई छिड़कवाई दवाई
******************************************************
*****************************************
******************
कनीना की आवाज। बाघोत धाम में चल रही गौशाला में शनिवार को लम्बी बीमारी से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव करवाया गया। बाघेश्वरी धाम मन्दिर कमेटी के
प्रमुख सदस्य व गौशाला सदस्य महीपाल नम्बरदार बाघोत ने बताया प्राचीन शिव मंदिर महादेव गौशाला बागेश्वर धाम में लंपी बिमारी से बचाव के लिए बागेश्वर धाम के मठाधीश महादेव गौशाला बागोत के संस्थापक महंत रोशन पुरी महाराज के दिशा निर्देश पर गौ-सेवकों द्वारा दवाई छिड़कवाई गई। इस दौरान गायों को काढ़ा आदि पिलाया गया। महंत रोशन पुरी महाराज ने बताया कि इस समय गऊ माता में लंपी वायरस फैली हुई है और हिन्दू का धर्म है गऊ माता कि रक्षा करना और गऊ सेवा से बढ़कर कोई सेवा धर्म नहीं है। महंत रोशन पुरी महाराज ने समाज सेवकों से अपिल की है कि वो आगे बढ़कर सरकार के सहयोग से अपने अपने छेत्र में गऊशालाओं में व लावारिस गायों की सेवा करे उनको दवाई काढ़ा बनाकर दे। इस अवसर पर महेन्द्र, गिनीया गुर्जर, हजारी, प्रवीण गऊ सेवक, मोनू पहलवान, मिंटू पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  
फोटो कैप्शन 4:गौशाला में दवाई का छिड़काव करते महिपाल नंबरदार व अन्य।






विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया
***************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना में विश्वकर्मा पूजा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया और इसमें खंड कनीना के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की तरफ से यज्ञ हवन व भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसने भारी संख्या में आए लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महेंद्रगढ़ जांगिड़ सभा के प्रधान रोहतास नंबरदार ने की कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ द्वारा की गई ताकि समाज को शुभ संदेश दिया गया यज्ञ का कार्य संतलाल आर्य धनौदा द्वारा संपन्न कराया गया भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन रोहतास  ग्यारसी लाल ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य राजेंद्र प्रसाद कृपाराम प्रदीप कुमार विशु के अलावा समाज के अन्य  व्यक्तियों द्वारा किया गया समाज की बैठक को संबोधित करते हुए सत्यप्रकाश आर्य कारोली ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान विश्वकर्मा सतयुग में प्रधान शिल्पकार थे जिन्होंने विश्व में अनेक प्रकार के भवन एवं रचनाएं कर  यह सुंदर संसार बसाया तथा अस्त्र शास्त्र का निर्माण किया जिसका अनुसरण आज समूचा देश कर रहा है और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है वही विश्वकर्मा पूजा पर संतलाल आर्य ने वेद महिमा एवं भगवान विश्वकर्मा के महान लक्ष्य का वर्णन किया और कहा आज संसार में जो भी कुछ नजर आ रहा है।  भगवान विश्वकर्मा के बनाए हुए हैं जिसे हम कभी भुला नहीं सकते और ऐसा कभी बना नहीं सकते।
 वहीं राजेंद्र प्रसाद कनीना ने समाज के आए लोगों को जांगिड़ ब्राह्मण भवन का कनीना में निर्माण हेतु प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश नंबरदार, महेंद्र भडफ़, राधेश्याम अशोक पैकन, श्री राम बाग संतलाल ककराला सुबह अशोक कुमार गुढ़ा, घीसाराम झाड़ली ,मदन कोटिया रामविलास  धनौंदा विजेंद्र सिंह कैमला सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन 5: कनीना में विश्वकर्मा पूजा करते लोग।





Friday, September 16, 2022

 
एसएमसी धनौंदा ने राजकीय स्कूल के नवागंतुक शिक्षकों को किया सम्मानित
**************************************************************
*******************************************************************
**************************************
*****************************
आज की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में एसएमसी के समस्त पदाधिकारियों ने पहुंचकर स्कूल की गतिविधियों का जायजा लिया तथा तबादला होकर आए सभी शिक्षकों को अपने हाथों सम्मानित किया।
 इस मौके पर उन्होंने प्राचार्य सतीश कुमार को पगड़ी पहनाई और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने उन्हें समस्त जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर सभी तबादला होकर आए हुए शिक्षकों को सम्मानित किया और कहा कि अब समय आ गया है कि विद्यालय में बेहतर ढंग से पढ़ाई हो सकेगी चूंकि पूरा स्टाफ आ चुका है। इसलिए सभी शिक्षकों को मन लगाकर, अच्छे ढंग से पढ़ाना चाहिए।
 इस मौके पर
एसएमसी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे हर प्रकार से स्कूल की उन्नति एवं विकास में सहयोग देंगे। उनके लायक कोई भी सेवा होगी वे समय पर हाजिर मिलेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों को बारी-बारी से मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और कहा कि सरकार से बेहतर से बेहतर स्टाफ भेजा है जिनसे आशा करते हैं कि ये अच्छे ढंग से विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे और अच्छे अंक लेकर पास हो पाएंगे। एसएमसी पदाधिकारियों ने अनुशासन, मिड डे मील, विद्यालय सौंदर्यीकरण, शिक्षण कार्य, समस्याएं आदि जानी।
 इस मौके पर पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व सरपंच ठाकुर रतन सिंह ठाकुर,नंबरदार सुजान सिंह, एसएमसी प्रधान रतन सिंह, पूर्व एसएमसी प्रधान ओमपाल, एसएमसी कुसुमपाल, राजेश कुमार थानेदार वीर सिंह, मास्टर पहलाद सिंह आदि सहित विद्वालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 1: प्राचार्य सतीश कुमार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते एसएमसी के पदाधिकारी।



आशा यादव को 18 सितंबर को किया जाएगा हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा रेवाड़ी में सम्मानित
******************************************************************
***************************************
******************************************
आज की आवाज। कनीना की लेखिका आशा यादव को हरियाणा साहित्य अकादमी प़ंचकुला द्वारा उनकी उपयोगी पेड़ पौधे एवं औषधीय उपयोग पर श्रेष्ठ कृति का अवार्ड  दिया जाएगा।
 इस मौके पर मुख्य अतिथि डा चंद्र त्रिखा निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला होंगे जबकि अध्यक्षता राम किशन गुप्ता अध्यक्ष हिंदू स्कूल प्रबंधकारिणी होंगे। आशा यादव ने बताया कि उनकी पुस्तक पर उन्हें श्रेष्ठ कृति अवार्ड 41,000 तथा अवार्ड देने की घोषणा हुई थी। उन्होंने यह अवार्ड अब 18 सितंबर को बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्मृति समारोह 2022 रेवाड़ी में दिया जाएगा। यह कार्यक्रम हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला और बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। बाबू बालमुकुंद गुप्त 115वीं पुण्यतिथि एवं परिषद के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर यह आयोजन किया गया है। आशा यादव को यह सम्मान हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में दिया जाएगा।
 उल्लेखनीय है कि आशा यादव की तीन पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अनुमोदित हैं। वे लंबे समय से लेखन कार्य से जुड़ी हुई हैं। अकादमी द्वारा उन्हें पूरे हरियाणा में ताउम्र बसों में मुफ्त सफर के लिए पास दे रखा है।
 यहां उल्लेखनीय है कि आशा यादव के पति डा होशियार सिंह यादव एक बेहतर लेखक एवं साहित्यकार हैं जिनकी 36 पुस्तकें आ चुकी हैं तथा दो पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अनुमोदित हैं। उन्हें दो बार राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे शिक्षण से भी जुड़े हुए हैं।
 फोटो कैप्शन: आशा यादव




कनीना में सड़क की जर्जर हालत को लेकर रेवाड़ी टी-प्वाइंट पर दुकानदारों ने किया सड़क मार्ग जाम
-आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में लगाया जाम
जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ब्रहम प्रकाश ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

************************************************************************
****************************************
*******************************
आज की आवाज। कनीना में सड़क की जर्जर हालत को लेकर रेवाड़ी टी-प्वाइंट पर दुकानदारों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। यह जाम आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में लगाया गया। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी बह्मप्रकाश ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। दुकानदारों ने बाद में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सड़क को जल्दी ठीक करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
रेवाड़ी महेंद्रगढ़ मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगने से वाहन चालकों व यात्रियों को असुविधा हुई। रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर आज आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दुकानदारों ने रेवाड़ी टी-प्वाइंट पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई । जाम के कारण वाहन चालकों व यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। इस मौके पर दुकानदारों ने कहा की मुख्य सड़क मार्ग की हालत काफी दयनीय हो चुकी है । यहां पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा हो गए हैं । जिससे  प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कई लोगों को चोट भी लग चुकी है। यही नहीं यहां दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं जिससे लोगों को टीबी व सास रोग होने की संभावना बनी हुई है ।  उन्होंने कहा कि उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। जिससे  रोजी रोटी की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को इस बारे में अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नही हुआ। यही नहीं अटेली विधायक सीताराम यादव, मंत्री ओम प्रकाश यादव सहित जिले के आला  अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलते हैं। हालत यहां पर जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग का समाधान किया जाए ताकि लोगों की जानमाल सुरक्षित रह सके। बाद में दुकानदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा सड़क को जल्दी से जल्दी ठीक करवाने की मांग करते हुए एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
फोटो कैप्शन 04: रेवाड़ी टी प्वाइंट पर जाम लगाकर बैठे दुकानदार।




बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग
******************************************
****************************************
*****
आज की आवाज। बसपा के नेता अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार द्वारा बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करने में की जा रही देरी पर रोष प्रकट किया है और मंडियों में बाजरा की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने गांव ढ़ाणा, सुन्दरह, मोड़ी में किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उठाई। किसानों ने अतरलाल को बताया कि बाजरा की अगैती फसल निकल चुकी है, परन्तु राज्य सरकार द्वारा मंडियों में समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण उन्हें समर्थन मूल्य से 400-500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कम भाव पर बाजरा बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के लिए केन्द्र सरकार ने बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य घोषित करने का फायदा तो तभी मिलेगा जब सरकार मंडियों में समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद शुरू करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने एक सप्ताह के अंदर मंडियों में सरकारी खरीद शुरू नहीं की तो बसपा के कार्यकत्र्ता किसानों के साथ मिलकर उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना के कार्यालय के सामने धरना व प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।





पूर्व सीपीएस संतोष यादव ने जताया रोष
-जीना मरना प्रभु के हाथ







************************************
**************************************
आज की आवाज। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल की 86 वर्षीय माता रिशाल देवी के देहांत पर शोक जताते हुए पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि जीना मरना प्रभु इस विषय में जानकारी देते हुए राजकुमार कनीनवाल ने बताया कि उसकी माता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिनका जयपुर में इलाज चल रहा था। जिन्होंने बीते मंगलवार को जयपुर में उपचार के दौरान अपनी अंतिम सांस ली। बता दे कि रिसाल देवी सामाजिक महिला थी। जो धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेती थी।  
फोटो कैप्शन 02: रिशाल देवी के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव।

Thursday, September 15, 2022

 
जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में पाया तृतीय स्थान
-प्राचार्य ने किया सम्मानित
*******************************************
***************************************************
*****************************************
**
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में कक्षा 8 के विद्यार्थी ने डाइट महेंद्रगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। धनौंदा पहुंचने पर उन्हें प्राचार्य सतीश कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी तथा समस्त स्टाफ हाजिर था।
 फोटो कैप्शन 05: यश को तृतीय स्थान मिलने पर पुरस्कृत करते प्राचार्य





जेईई एडवांस में एसडी स्कूल के चार विद्यार्थी चयनित
*************************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। हाल ही में जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है जिसमें एस.डी. विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को पास किया है। विद्यालय प्राचार्य औमप्रकाश यादव ने बताया कि एक विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष जेईई एडवांस में उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष की अपेक्षा कम है। जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थियों के लिए आईआईटी में दाखिले का मार्ग खुल जाता है विद्यालय के चार विद्यार्थी नीतू शेहरावत चेलावास, अनुष्पा गाहड़ा, भारत रामबास, अंकित करीरा ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी व बताया कि निरन्तर प्रयास से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती हैं जागरूक अभिभावकों के सहयोग एवं विश्वास से एसडी विद्यालय के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपार सफलता हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, सुमित कुमार, अंकित शुक्ला, विनय कुमार, जीतू श्रीवास्तव आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल के चयनित चार विद्यार्थी।








बिजली विभाग के 4 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
-किसान के बेटे की मौत का मामला
*****************************************
***********************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव पड़तल निवासी रामानंद ने उनके पुत्र के बिजली के करंट लगने से मौत पर एसडीओ,जेई, लाइनमैन और फोरमैन के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे थे तथा उसके पास अटेली-कनीना रोड पर 4 एकड़ जमीन है। छोटा बेटा दीपक खेती बाड़ी का काम करता था। जिसकी उम्र करीब 30 साल थी। ट्यूबवेल के पास एवं खेत के बीचोंबीच हरियाणा विद्युत निगम की 11 हजार वोल्ट की तारे 9-10 फुट पर लटके हुए थे। लाइन फवारा लाइन बदलने परेशानी थी जिसके चलते अप्रैल 2022 में एक शिकायत पत्र लटकती हुई तारों को ठीक करने के लिए बिजली विभाग को दिया था किंतु समाधान समाधान नहीं किया। जिसके चलते 8 सितंबर 2022 को शाम 6 बजे उनका छोटा बेटा दीपक बाहर लाइन बदलते समय 11,000 वोल्ट की लाइन के पाइप टच होने से काल का ग्रास बन गया। दीपक की मृत्यु हो गई पास के लोगों ने उनके बेटे रोशनलाल ने दीपक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने दीपक मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की बात को सुनकर वह खुद भी बेसुध हो गया उसके बड़े बेटे रोशन लाल व अन्य ने सलाह लिए बगैर दीपक की अंतिम संस्कार कर दिया। अप्रैल 2022 को बिजली विभाग को की गई शिकायत मेरे घर पर आए लोगों को मैंने दिखाई जिससे स्पष्ट है कि हादसा बिजली विभाग के कारण हुआ है। उन्होंने पुलिस में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।



बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध चला रहे जिम को जिला पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से करवाया सील
-आरोपित क्रांति पर पहले से लूट, हत्या का प्रयास, लड़ाई-झगड़े के 5 मामले हैं दर्ज
**************************************************************************
****************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना के भोजावास गांव में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध चल रही जिम को आज पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशों में पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की मदद से सील करवाया गया है। आरोपित क्रांति वासी भोजावास यह जिम चला रहा था, जिसके खिलाफ मारपीट, लड़ाई-झगड़े, लूट और हत्या का प्रयास के तहत 5 मामले दर्ज हैं। आरोपित अपराधिक प्रवृति का है, जो भोले-भाले युवकों को बहला-फुसलाकर अपनी गैंग में शामिल करता है। आरोपित के खिलाफ वर्ष 2020 में रास्ता रोककर मारपीट करने, वर्ष 2021 में घर में घुसकर मारपीट कर तोड़ फोड़ करने, वर्ष 2022 में लूट, रास्ता रोककर मारपीट करने और हत्या का प्रयास करने के विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। मामलों की जांच करते हुए सामने आया कि थाना सदर कनीना के क्षेत्र गांव भोजावास में आरोपित क्रांति बिना रजिस्ट्रेशन और बिना कागजात के रायल फिटनेस क्लब एंड न्यूट्रीशन नाम से जिम चलाता है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए डीसी डा जयकृष्ण आभीर और एसपी विक्रांत भूषण के द्वारा टीम का गठन किया।
गठित टीम द्वारा गहनता से जांच करते हुए जिम की छानबीन की गई। जांच में सामने आया कि जिम रजिस्टर्ड नहीं थी और ना ही अन्य किसी प्रकार के कागजात नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट्स आदि लिए हुए थे। आरोपित अवैध तरीके से बिना रजिस्ट्रेशन के जिम चला रहा था, जिसके द्वारा जिम ना तो रजिस्टर्ड कराई हुई थी और ना ही किसी विभाग जैसे बिजली, फायर सेफ्टी और खेल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया हुआ था। इसको लेकर पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से जिम पर छापा मारा और इसके बाद पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से जिम को सील करवा दिया है।
जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की संपत्ति फ्रीज की प्रक्रिया शुरू, उद्घोषित अपराधियों की संपत्ति फ्रीज की कार्रवाई की जा रही, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में आरोपितों को संपत्ति फ्रीज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
इसके साथ ही महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में आरोपितों की संपत्ति फ्रीज की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में काफी समय से फरार चल रहे 5 उद्घोषित अपराधियों की चल व अचल सम्पत्ति फ्रीज की गई है।
जिला पुलिस द्वारा अब जिले के भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अदालत द्वारा घोषित किए गए भगोड़े अपराधियों की प्रापर्टी अदालत से अटैच कराने की कार्रवाई शुरू की हुई है। कई मामलों में काफी लंबे समय से अपराधी फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा अब उनकी संपत्ति फ्रीज करवाई जा रही है। जिसको लेकर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने स्तर पर काम किया जा रहा है।
हरियाणा पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के 5 उदघोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत के आदेशानुसार लाखों रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है। सभी उदघोषित अपराधियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज थे, अदालत ने इनको भगोड़ा घोषित किया हुआ था।
जिला पुलिस द्वारा अन्य उदघोषित अपराधियों और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में आरोपितों की संपत्ति अटैच करवाने की कारवाई की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों के खिलाफ दोहरी मार का प्रहार किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा चलाई गई एक विशेष मुहिम के तहत उदघोषित अपराधियों की चल व अचल संपत्ति फ्रीज की जा रही है। पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की मुहिम के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा भगोड़े अपराधियों पर विशेष रूप से शिकंजा कसा जा रहा है।
फोटो कैप्शन 2 व 3: भोजावास में कार्रवाई करती पुलिस।


 
मार पिटाई करने व अश्लील हरकत करने के मसले में 3 लोगों के कार्रवाई जारी
****************************************************************
************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत की महिला सावित्री देवी ने बताया कि  मंगलवार की शाम अपने खेत में फसल देखने के लिए गई थी। खेत में कपास की फसल को देख रही थी तो सुमित्रा ,जयप्रकाश व संतोष कपास की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। उनसे खेत से दूर चले जाने के लिए कहा तो तीनों ने मिलकर धक्का मार गिरा दिया, अश्लील हरकत की तथा अश्लील गाली दी। उन्होंने कहा कि वह अपाहिज औरत होने से गिर जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो वेद प्रकाश नाम व्यक्ति आ पहुंचा। उसे देखकर तीनों खेत से चले गए किंतु जान से मारने की धमकी दे गए। उन्होंने कहा है कि वह पूर्व सैनिक की विधवा अपाहिज औरत है, उन्हें न्याय दिलवाया जाए। उनकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।





खेड़ी स्कूल में 280 विद्यार्थियों का किया परीक्षण
*****************************************
****************************************
**
कनीना की आवाज। आयुष विभाग हरियाणा सरकार के तत्वावधान में आयुष विभाग नारनौल जिला महेंद्रगढ़ द्वारा पांचवा राष्ट्र्रीय पोषण अभियान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में मनाया गया। इस अवसर पर डॉ नेहा यादव होम्योपैथिक अधिकारी, डॉ रमेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, अनुराधा खेरवाल फार्मासिस्ट, संदीप यादव, सविता देवी तथा कपिल कुमार की टीम ने विद्यालय के 280 विद्यार्थियों का परीक्षण किया। इस दौरान 130 विद्यार्थियों को होम्योपैथिक दवा दी गई तथा उनसे संबंधित जो बीमारियां बताइए उनका इलाज करने के लिए उन्हें होम्योपैथिक तरीके से नुसखे बताएं। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश ने बताया कि उचित खानपान में सही तरीके से जीवन चर्या रखने से हम बेहतर स्वास्थ्य बना सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रजनन व बाल स्वास्थ्य  परियोजना के पूर्व जिला संयोजक नरेश कौशिक ने बताया कि केवल आयुर्वेद से ही बेहतर स्वास्थ्य बरकरार रखा जा सकता है तथा हमें आयुर्वेदिक नुसखे अपनाकर अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों ने भी आयुर्वेदिक दवाएं तथा होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि एलोपैथिक दवाइयां शरीर को नुकसान पहुंचाती है तथा उनके दुष्प्रभाव होते हैं। वही आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाओं के कोई दुष्प्रभाव नहीं होते। इस अभियान में 280 विद्यार्थियों का परीक्षण किया गया व दवाई दी गई 150 विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक दवाई दी गई जिनमें विभिन्न प्रकार के काढ़े तथा सिरप उपलब्ध थे। इस अवसर पर प्रवक्ता संजय कुमार पीटीआई बलवान सिंह तथा प्रवक्ता के आर दहिया  व सभी पांच आशा वर्कर उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: विद्यार्थियों की चिकित्सीय जांच करते हुए डाक्टरों की टीम।



पेयजल कनेक्षनों को परिवार पहचान पत्र से जोडऩे का काम जारी
*******************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जिले के ग्रामीण पेयजल नल कनेक्शनों को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने का कार्य जारी है। और इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी अपने पानी के कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से लिंक करवाना अनिवार्य है। इस कार्य के लिए जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम व सक्षम युवाओं के द्वारा घर-घर जाकर परिवार पहचान पत्र से पानी कनेक्शन को लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। अत: शहरी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वह जल्द से जल्द अपने पेयजल कनेक्शनों को परिवार पहचान पत्र से लिंक करवा लें और इस कार्य के लिए शहरवासी अपने संबंधित उप मंडल कार्यालय में जाकर उपरोक्त कार्य समय पर पूरा करवा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में परिवार पहचान पत्र आधार कार्ड , प्रॉपर्टी आईडी आदि साथ लेकर कार्यालय में आए।


विश्वकर्मा पूजा दिवस आयोजि






त होगा 17 सितंबर को
**********************************************
************************************************
कनीना की आवाज। विश्व शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा दिवस कार्यक्रम का आयोजन जांगिड़ ब्राह्मण सभा कनीना द्वारा विश्वकर्मा धर्मशाला कनीना मंडी में 17 सितंबर को किया जाएगा। खंड कनीना के सभी गांवों के जांगिड़ ब्राह्मण इस कार्यक्रम भाग लेने हेतु ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य के नेतृत्व में डोर टू डोर निमंत्रण देने कार्य पूरा कर लिया है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी फिर समाज के सभी सदस्यों की बैठक की जाएगी और बाद में प्रसाद वितरित किया जाएगा।


Wednesday, September 14, 2022

 
मार पिटाई करने व अश्लील हरकत करने के मसले में 3 लोगों के कार्रवाई जारी
***********************************************************************
***************************************************************
**************************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत की महिला सावित्री देवी ने बताया कि  मंगलवार की शाम अपने खेत में फसल देखने के लिए गई थी। खेत में कपास की फसल को देख रही थी तो सुमित्रा ,जयप्रकाश व संतोष कपास की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। उनसे खेत से दूर चले जाने के लिए कहा तो तीनों ने मिलकर धक्का मार गिरा दिया, अश्लील हरकत की तथा अश्लील गाली दी। उन्होंने कहा कि वह अपाहिज औरत होने से गिर जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो वेद प्रकाश नाम व्यक्ति आ पहुंचा। उसे देखकर तीनों खेत से चले गए किंतु जान से मारने की धमकी दे गए। उन्होंने कहा है कि वह पूर्व सैनिक की विधवा अपाहिज औरत है, उन्हें न्याय दिलवाया जाए। उनकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।



हिंदी विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा-डा कविता
************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। अटेली क्षेत्र के अनेक शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चंपा देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में प्राचार्य कुसुम यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हिंदी दिवस कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता एवं कवि-गीतकार डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर ने किया  जबकि कवयित्री डॉ कविता यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी में प्राचार्य मोतीलाल की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली में प्राचार्य सुनिल कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी सन्तोष व प्राचार्य मुकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सन्तोष चौहान ने कहा कि मातृ-भाषा हिंदी मां के सरल एवं सुपाच्य दूध के समान है जो हमारे मन-मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाता है। चम्पा देवी स्कूल में हिंदी भाषा की वकालत करते हुए डॉ कविता ने हिंदी की विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा बताया जबकि प्राचार्य मोतीलाल ने हिंदी को निष्ठापूर्वक अपनाने पर बल दिया । हिंदी दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सुंदरलाल सुबोध, रविन्द्र यादव, राहुल रोहिला,मा. बिशन शर्मा, ओमप्रकाश चौहान, डा राजेन्द्र यादव, प्रवक्ता दलीप कुमार, नवरत्न, सविता हरित व मंजू महलावत ने भी मातृभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला । चम्पादेवी स्कूल अटेली में मातृभाषा हिंदी पर आधारित निबंध, भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को  प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 8: हिंदी दिवस पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुये डा कविता एवं अन्य।



आइआइटी एडवांस एवं नीट में सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
****************************************************
*************************************
****************
कनीना की आवाज। हाल ही में घोषित आइआइटी एडवांस एवं नीट में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों  को यूरो स्कूल ने सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। इन उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में यूरो स्कूल के बच्चों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि आइआइटी एडवांस में छात्र चिराग ने 669 वां एवं चंचल ने 6250 वां रैंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। नीट में हेमित ने 620 अंक, साक्षी ने 595 अंक, कल्पना ने 580 अंक, प्रिया ने 504 अंक प्राप्त किये हैं। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता एवं कोचिंग फैकल्टी को भी इस उपलब्धि पर सम्मानित किया। इस अवसर पर यूरो ग्रुप के शैक्षणिक निदेशक डा राजेन्द्र यादव ने कहा कि अगर बच्चे बिना किसी दबाव के अपनी प्रतिभा के अनुसार ध्येय बनाकर परिश्रम करें तो उनको सफलता अवश्य मिलती है। इस अवसर पर का-र्डिनेटर बिरेंद्र सिंह, अध्यापकगण एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: नीट में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते यूरो स्कूल का स्टाफ।




युवती हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
***************************************
***************************************

कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के एक गांव से एक युवती गुम हो गई। वह घर से शहर में काम के लिए गई थी किंतु लौटकर नहीं आई। लड़के के परिजनों ने कनीना थाने में लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने अविलंब उसे ढूंढने की मांग की है।






एसडी विद्यालय में हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
****************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों से विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का आयोजन कुल चार चरणों में पूरा किया गया। प्रथम चरण में हिन्दी साहित्य बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे गए जिसमें अशोका एवं रमन सदन नें संयुक्त रूप से बढ़त बनाई दूसरे स्थान पर रमन सदन एवं तीसरे चरण में शिवाजी सदन ने बढ़त बनाई। अंत में अशोका सदन प्रथम एवं रमन सदन को दूसरा स्थान मिला। प्रत्येक चरण के बाद श्रोतागणों से भी प्रश्न पूछे गए जिसमें शीघ्रता से सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विषय की बारीकियों कि समझ के साथ-साथ एकाग्रता एवं हाजिर जवाबी का कौशल पैदा होता है। हिन्दी प्रवक्ता मुकेश कुमार द्वारा मंच का संचालन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा बताए गए उत्तरों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। इस अवसर पर सुदर्शन यादव, सुनील कुमार, प्रियंका यादव, संदीप कुमार, मुकेश यादव, कृष्णा यादव, अनिता यादव, स्नेह यादव आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: एसडी स्कूल ककराला में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों को सम्मानित करते जगदेव ककराला।


कनीना क्षेत्र में हुई हल्की वर्षा, पछैती फसलों को मिलेगा लाभ
***************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में बुधवार दोपहर पश्चात हल्की बारिश हुई। यह बारिश खड़ी खरीफ की फसलों जैसे कपास और बाजरा के लिए बेहतर साबित होगी। किसानों का कहना है इस वक्त फसल कुछ पानी की कमी महसूस कर रही थी, ऐसे में बारिश होना अच्छी पैदावार की ओर अग्रसर करना है। यदि अच्छी बारिश होती तो पैदावार ज्यादा बेहतर की उम्मीद बन जाती। उन्होंने कहा कि किसान मजबूरी में बारिश न होने पर खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। उधर खंड कृषि अधिकारी मनोज कुमार तथा पूर्व खंड कृषि अधिकारी देवराज ने बताया कि बारिश खड़ी फसलों के लिए लाभप्रद साबित होगी। चाहे हल्की बारिश हुई है वह भी कुछ राहत देगी। किंतु अगैती फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती है क्योंकि इन फसलों की लावणी चल रही है।




एनसीसी कैडेट्स को दी ट्रेफिक के नियमों की जानकारी
*********************************************
***************************************
*******
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में जिला ट्रैफिक प्रभारी सत्यनारायण, टेकचन्द  जिला फस्टेड व होम नर्सिंग ने विद्यालय में छात्र व छात्राओं को स्पेशल पुलिस कैडेट व फस्टेड की जानकारी दी।
उन्होंने इनसे मिलने वाले लाभों के बारे में अवगत करवाया तथा स्पेशल पुलिस कैडेट में विद्यालय के 22 कैडिट जूनियर वर्ग व 22 कैडिट सीनियर  वर्ग तथा होम नर्सिंग के लिए 25 लड़कियों की मंजूरी प्रदान की तथा दोनो की समय समय पर ट्रेनिंग भी विद्यालय में ही आकर करवाई जाएगी। जिला रेडकोस की सहायता से फस्डेट व होम नर्सिंग की ट्रेनिंग भी विद्यालय में ही दी जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रभारी रमन शास्त्री, नरेश ,सुरेन्द्र ,बलदीप,मदनलाल,अमृत,ममता ,सुमित्रा उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: माडल स्कूल में ट्रेनिंग देते ट्रेफिक प्रभारी सत्यनारायण।


एडीसी से मिली बार एसोसिएशन कनीना, दिया बुक्का भेट
************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। महेंद्रगढ़ जिले की नई एडीसी वैशाली सिंह आईएएस को बुक्का देकर बार एसोसिएशन कनीना ने स्वागत किया और मुलाकात की। बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी और सचिव सुनील राव ने  वैशाली सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर प्रधान दीपक चौधरी ने बताया की बतौर एसडीएम पलवल में उनका कार्यकाल बहुत सराहनीय रहा है और एक कुशल प्रशासक के रूप में वहां प्रशासनिक कार्य किए। लोगों को समय पर न्याय दिलाने का कार्य किया। अब वैशाली सिंह आईएएस महेंद्रगढ़ जिले में प्रशासनिक कार्यों में  कुशल प्रबंधक के रूप में कार्य करेंगी और कनीना क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी और सचिव सुनील राव ककराला और नीरज बड़ेसरा एडवोकेट मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: बार एसोसिएशन कनीना एडीसी नारनौल को बुक्का भेट करते हुए।


दो दिवसीय प्रशिक्षण में रेहडी-फडी संचालकों ने जाने अपने अधिकार
-आमजन के स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने का लिया संकल्प
- सिटी लिवलीहुड सेंटर ने करीब 60 रेहडी-फडी संचालकों को दिया प्रशिक्षण










*****************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। सिटी लिवलीहुड सेंटर के प्रबंधक दुर्गादत ने कहा कि रेहडी-फडी संचालक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके ऊपर आमजन के स्वास्थ्य के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही आमजन की जान पर भारी पड़ सकती है और उन्हें कानूनी तौर पर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं रेहडी-फड़ी संचालकों को स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट 2014 का पालन करना चाहिए।
गाहड़ा रोड स्थित सदा सुख मेमोरियल स्कूल के सभागार में नगर पालिका कनीना के सहयोग से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। नगर पालिका कनीना की निगरानी में पालिका क्षेत्र में पंजीकृत  रेहडी-फड़ी संचालकों ने अपने अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ने रेहडी-फडी संचालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेहडी-फडी संचालक का पंजीकरण पांच वर्ष के लिए हुआ है, लेकिन उसे अपना लाइसेंस को हर साल नवीनीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जहां उन्हें स्थान निर्धारित किए जाते हैं, वहां उन्हें ध्यान रखना होगा कि उनकी वजह से जाम की स्थिति न बने और वह किसी भी सूरत में क्रासिंग पर न खड़े हों। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसके बारे में उनको संबंधित प्रमाणपत्र लेने होंगे, तभी वह आमजन के खान-पान की चीजों को सुरक्षित तरीके से उपलब्ध करवा पाएंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े कानून सख्त हो चुके हैं, यदि इसके प्रति उन्होंने लापरवाही बरती और किसी नागरिक के स्वास्थ्य को उनके द्वारा बेचे गए खाद्य सामग्री से परेशानी होती है, तो उनपर कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाहन चलाने के लिए चालक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जरूरी होता है, उसी प्रकार रेहडी-फड़ी वाले के लिए एफएसएसआई सर्टिफिकेट जरूरी है। दो दिवसीय शिविर में अग्रणी बैंक प्रबंधक की ओर से पधारे विवेक यादव ने लोन संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया तो दीपक दुबे  ने स्वच्छता, पवन शर्मा ने खाद्य सामग्री स्वच्छता और मनीष गोयल ने डिजिटल पेमेंट, यूपीआई के बारे में उन्हें जागरूक किया। मनोज कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से रेहडी-फडी संचालकों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिसका लाभ उन्हें निर्धारित स्थान पर रेहडी लगाने से लेकर आमजन की सुरक्षा के संबंध में जागरूक रहने में होगा। इस दौरान सभी रेहड़ी-फड़ी संचालकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
फोटो कैप्शन 07: रेहड़ी वालों को प्रमाणपत्र देते एसडीएम कनीना।


Tuesday, September 13, 2022

 
पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल को मातृ शोक
-दैनिक जागरण के हैं एजेंट
*********************************************
***************************************************
**********************************
***********************
कनीना की आवाज। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल की 86 वर्षीय माता रिशाल देवी का मंगलवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। इस विषय में जानकारी देते हुए राजकुमार कनीनवाल ने बताया कि उसकी माता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिनका जयपुर में इलाज चल रहा था। जिन्होंने मंगलवार को जयपुर में उपचार के दौरान अपनी अंतिम सांस ली। बता दे कि रिसाल देवी सामाजिक महिला थी। जो धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेती थी। रिसाल देवी के पति धन सिंह ने सेना में रह कर देश सेवा की। रिसाल देवी अपने पीछे दो पुत्र राजकुमार कनीनवाल, राजेन्द्र सिंह, दो बेटियों तीन पौतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।  मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कनीना में ही किया गया। जिसकी सूचना के बाद क्षेत्र गणमान्य लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें विदाई दी।
फोटो कैप्शन: रिशाल देवी फाइल फोटो





बाइक से ड्यूटी जाते समय सामने नीलगाय आने से हुए हादसे में होमगार्ड की मौत
*****************************************************************
***********************************
*******************************
कनीना की आवाज। थाने में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड के सामने अचानक से नीलगाय आने से हुए हादसे में उसकी मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में कपूरी निवासी शेर सिंह ने बताया कि उसका भाई हेमंत कुमार कनीना थाने में होमगार्ड लगा हुआ था। जो मंगलवार सुबह 9 बजे अपने गांव कपूरी से अपनी ड्यूटी पर थाना शहर कनीना में जा रहा था। जब वह कपूरी और ककराला के बीच हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाते समय उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से जा टकराई। जिसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए उप-नागरिक अस्पताल कनीना लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।






संतुलित आहार जरूर ले-बिशन  
************************************
**********************************
***
कनीना की आवाज। राजकीय उच्च विद्यालय नावदी में मुख्याध्यापक दामोदर मोहन  की अध्यक्षता में बाल-पोषण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छात्रों को संबोधित करते हुए विज्ञान अध्यापक बिशन शर्मा ने कहा कि शरीर की आवश्यकता अनुसार खाद्य पदार्थ लेना ही पोषण है । शारीरिक गतिविधियों के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है और वह ऊर्जा हमें भोजन से ही मिलती है।  इसलिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन वसा, विटामिन इत्यादि भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो। बच्चों को चीनी कम से कम तथा फाइबर युक्त भोजन का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर राम सिंह शास्त्री,  सुबेसिंह,  राजपाल,  सतवीर  देवेंद्र पंघाल, गोपाल यादव व  सरला रानी सहित स्टाफ भी मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 03: नाउदी स्कूल में संतुलित आहार की जानकारी देते बिशन शर्मा।



बार एसोसिएशन ने रखा दो मिनट का मौन
*********************************************
************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सुधीर यादव अगियार के ताऊ कप्तान लालचंद यादव का निधन हो गया । जिसकी सूचना सुधीर यादव एडवोकेट ने दी । बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी ने बताया कि कप्तान लालचंद यादव ने सेना में अपनी सेवाएं दी। उनकी उम्र 72 साल थी। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है इस पर बार एसोसिएशन ने शोक जाहिर किया । उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। इस मौके पर प्रधान दीपक चौधरी, अधिवक्ता केसी गुप्ता, कुलदीप कनीनवाल, रमेश कौशिक,बिजेंद्र यादव ,किशन यादव, ओपी रामबास, दिनेश जासावास, अनिल शर्मा हरीश गाहड़ा, सतीश करीरा, सचिव सुनील राव, मंजीत कोटिया, राकेश मानपुरा, मीनाक्षी यादव, खुशबू बंसल, सुषमा तंवर वीरेंद्र दीक्षित,आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।




हिन्दी भाषा के पिछड़ेपन का कारण है हमारा दोहरा चरित्र - मा.राजेश
************************************************************
***************************************
********************
कनीना की आवाज। आज हमारी मातृभाषा विश्व स्तर पर  पिछड़ रही है इसका कारण हिंंदी भाषा के प्रति हमारा दोहरा चरित्र है। ये विचार शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश उन्हाणी ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर व्यक्त किए।
आगे उनका मानना है कि कहने को हमें हिन्दी से बहुत प्यार है क्योंकि वह हमारी मातृभाषा है लेकिन मातृभाषा का अपमान खुल्लमखुल्ला हम सब कर रहे हैं। चौबीसों घंटे हम हिन्दी में बात करते हैं। अपने बच्चों की जब शिक्षा का समय आता है तो हमारे सारे वसूल धरे रह जाते हैं। वहाँ हम अंग्रेजी भाषा को महत्व देते हैं। इसे मैं गलत नहीं मानता क्योंकि इतने वर्षों अंग्रेजों की गुलामी के बाद हमारी मानसिकता वैसी ही बन चुकी है। हिन्दी के पिछडऩे का प्रमुख कारण राजनैतिक इच्छाशक्ति है। जब तक राजकाज की भाषा हिन्दी नहीं बनेगी तब तक इसे अपना सम्मान का स्थान नहीं प्राप्त होगा।
  राजेश उन्हाणी ने आगे कहा कि हमारी मातृभाषा के पिछडऩे का अन्य एक अन्य कारण है हिन्दी पढ़े लोगों की मानसिकता। उनकी सोच है कि यदि वे अंग्रेजी में बोलेंगे तो उन्हें सम्मान मिलेगा और वे पिछड़े नहीं कहलाएंगे। अपनी भाषा का जब वे ही आदर नहीं करेंगे तो अन्यों से उम्मीद रखना व्यर्थ है।  दूूसरी तरफ टीवी सिनेमा के कलाकार जो हिन्दी से रोटी खाते हैं वे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर अंग्रेजी में देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं।
 इसके अतिरिक्त रचनाकार भी हिन्दी भाषा के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। वर्तनी, लिंग, वचन आदि की उनकी अशुद्धियां भाषा को कमजोर बनाती हैं। इससे भी बढ़कर कुछ लोग रोमन भाषा में अपनी हिन्दी की रचना लिखकर हिन्दी के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करते हैं। इसका उदाहरण फेसबुक पर देख सकते हैं।
  इसके साथ-साथ विश्व के अन्य देशों की भाँति हमारे भारत में भी शिक्षा का माध्यम अपनी मातृभाषा हिन्दी होना चाहिए। तरक्की हम अपनी भाषा में पढ़कर भी कर सकते हैं। इसीलिए महाकवि कहते हैं- निज भाषा उन्नति है सब भाषा का मूल।
 यदि वास्तव में हम अपनी भाषा के प्रति संवेदनशील हैं तो ईमानदारी से इसके लिए प्रयास करना चाहिए। हिन्दी के नाम पर केवल गोष्ठियाँ करने या हिन्दी दिवस पर भाषण देकर हम अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकते। सरकार के साथ-साथ हम सभी हिन्दी प्रेमियों को एकजुट होकर ठोस कदम उठाने होंगे।





पोषण माह के तहत रामबास के विद्यार्थियों को किया जागरूक
****************************************************
****************************************
****************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव रामबास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र नारनौल एवं जल स्वच्छता एवं सहायक संगठन की तरफ से पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने छात्रों को संबोधित किया।
 उन्होंने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छे भोजन का होना अति आवश्यक है। इसके लिए हमें अपने दैनिक जीवन में आहार में संतुलित एवं पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए।
इसके लिए हमें मौसम के अनुसार उगाई जाने वाली सब्जियों फलों का अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए। अपने जीवन में अंकुरित अनाजों को महत्व देना चाहिए।
 इसके साथ साथ ही उन्होंने जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बगैर  शुद्ध जल के उत्तम भोजन तैयार नहीं किया जा सकता इसलिए जल स्वच्छता बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र नारनौल से एनवाईवी कार्तिक ,गीता प्राचार्य कजेंद्र सिंह, प्रवक्ता सतीश कुमार मंजू ,सत्यदेव ,हीरालाल आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: रामबास स्कूल में पोषण माह के तहत जागरूक करते हुए मोहित।


कनीना क्षेत्र में 6 एमएम बारिश
*************************************
***********************************
***
कनीना की आवाज। मंगलवार की प्रात: करीब चार बजे 6 एमएम बारिश हुई। उस वक्त अधिकांश लोग सोए हुए थे। यह बारिश होने से जहां बहुत से किसानों को खुशी हुई है वहीं कुछ किसानों को परेशानी बढ़ी है।
कनीना क्षेत्र में दो प्रकार की फसल उगाई हुई है एक अगेती तथा दूसरे पछैती। अगेती फसल की कटाई जारी है जिसके चलते उनकी परेशानी बढ़ी है वही पछेती फसल उगाने वाले किसानों की बाजरे की फसल में लाभ हुआ है। इस वक्त कपास, बाजरा एवं चारा देने वाली फसलें उगाई गई हैं। किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे थे। अब बारिश होने से उनको राहत मिली है।





11 हजार वोल्ट की





लाइन टूट कर बिस्तर पर गिरी, बाल-बाल बचा शिक्षक दंपति
****************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडल के गांव करीरा में महिपाल सिंह के घर में मंगलवार सुबह करीब 4.55 बजे अचानक 11 हजार वोल्ट की एक तार टूटकर ठीक विस्तर के बीचोंबीच गिर गई। उस वक्त बिस्तर पर कोई नहीं था। इससे थोड़ी पहले बिस्तर पर महिपाल शिक्षक सो रहे थे। पास में उनकी पत्नी भी अन्य चारपाई पर सो रही थी। परंतु बारिश का अंदेशा होने से उन्हें खड़ा होना पड़ा और अपने बाजरे की निकाली गई पैदावार को ढकने के लिए ज्योंही वे उठे उधर से 11000 वोल्ट का तार टूट कर गिर गई। भाग्यवश दोनों की जान बच गई। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचित कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। महिपाल करीरा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे बारिश होने वाली थी। उनके पिता ने उन्हें खड़ा करके कहा कि जल्द से जल्द बाजरे की पैदावार को ढक दो वरना भीग जाएगी। बाजरे की पैदावार को ढकने लगे तभी यह हादसा हुआ। उनके घर के बीचों-बीच पर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। जो अचानक बिस्तर पर आ गिरी।
 फोटो कैप्शन 2: बिस्तर पर पड़ी हुई बिजली की तार।