Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, June 13, 2024


 


विश्व रक्तदान दिवस 14 जून
रक्तदान महादान होता है-मदन मोहन
*********************************************************
********************************************************************
********************************
**************************
कनीना की आवाज। रक्तदान महादान माना गया है तथा रक्तदान से हजारों की संख्या में मरीजों की जान बैच जाती है। रक्तदान करने वाले कम नहीं हैं, भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान करने वाले युवा मिलते हैं। जब कोई रक्तदान शिविर लगता है तो बढ़-चढ़कर युवा वर्ग भाग लेता है। युवा वर्ग क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस संबंध में रक्तदान शिविर लगाने वाले तथा रक्तदान करने वाले युवाओं से चर्चा हुई।
** जिला रेडक्रास सोसाइटी से मिलकर हर वर्ष 2 से 3 कैंप लगाए हैं। अब तक 30 रक्तदान शिविर लगा चुके हैं तथा स्वयं भी 7 बार रक्तदान कर चुके हैं। लक्की सिगड़ा का कहना है कि मरीजों की जिंदगी बचाने में रक्तदान का अहम योगदान है। रक्तदान करने से कभी शरीर में कोई कमी नहीं आती। अपितु उनका उत्साह और भी बढ़ता है। लक्की  चाहते हैं कि तुम उसी प्रकार रक्तदान शिविर लगाकर रक्त इक_ा कर लोगों की जान बचाता रहूं। उनका कहना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। किसी को धन दौलत देने से जान नहीं बच सकती। अपितु रक्त देने से मरीजों की बच सकती है। उनका कहना है कि युवा पीढ़ी रक्तदान करने में संकोच नहीं करती।
--लक्की सिगड़ा
 दो बार रक्तदान करने वाले मुकेश का कहना है कि उनके शरीर में रक्तदान करने के बाद किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आई। बार बार रक्तदान करते हैं। मन खुश नजर आता है कि उनके रक्त से किसी मरीज की जान बचाई जा सकेगी। उनका कहना है कि रक्तदान महादान है। उनका कहना है कि रक्तदान हर इंसान को करना चाहिए। किसी प्रकार की कमजोरी शरीर में नहीं आती। रक्तदान जरूर करना चाहिए।
--मुकेश कुमार शर्मा
9 बार रक्तदान मदन मोहन का कहना है कि रक्तदान से बढ़कर जन की कोई सेवा नहीं होती। 50 वर्ष से कम उम्र के जन को जरूर रखता करना चाहिए, जिससे शरीर में बेहतर बदलाव नजर आता है तथा मन खुश मिलेगा। उनका कहना है कि 50 वर्ष की उम्र तक वे रक्तदान करते रहेंगे।
--मदनमोहन कौशिक
 कई बार रक्तदान कर चुके कैलाश पाली ने बताया कि रक्तदान सभी कार्यों में सर्वश्रेष्ठ और पुनीत कार्य है। इस कार्य को करने में कतई संकोच नहीं करना चाहिए। हर इंसान को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान जीवनदान है। लोगों की जान को बचाने का एक जरिया है तथा रक्तदान बार-बार करते रहना चाहिए। इसके करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती और न ही किसी प्रकार का कोई कष्ट महसूस होता।
--  कैलाश पाली
तीन बार रक्तदान कर चुके सुरेश शर्मा का कहना है कि रक्तदान से बड़ा कोई बेहतर कार्य नहीं है। रक्तदान करने से मन में बेहतरीन आनंद मिलता है तथा मन में एक जिज्ञासा पैदा पैदा होती है कि रक्तदान करके उन्होंने किसी के जीवन को बचाया है। रक्तदान लगातार करते रहना चाहिए। यह शरीर के लिए भी जरूरी है तथा देश विदेश में दुर्घटनाओं  में घायल लोगों की जान को बचा देते हैं।
--सुरेश शर्मा
 फोटो कैप्शन: मदन मोहन, सुरेश शर्मा, कैलाश पाली, मुकेश शर्मा, लक्की सीगड़ा।





अमृत सरोवर
 दो संतों की याद दिलाता है शिरीषवाला जोहड़
-लंबे समय से सहेजे हुए है पानी
*********************************************************
********************************************************************
***********************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना का शिरीषवाला जोहड़ दो परम संतों की याद दिलाता है। करीब 800 सालों से यह जोहड़ सिरसवाला नाम से प्रसिद्ध है। बड़ी बणी नामक स्थान पर स्थित है जो रेलवे स्टेशन के करीब है। यहां वर्तमान में विभिन्न शिक्षण संस्थान भी बने हुए हैं किंतु प्राचीन समय में यहां केवल सिरस का पेड़ होता था जिसके कारण यह जोहड़ सिरस वाला नाम से जाना जाता रहा है।
बड़ी बणी में कनीना नगर पालिका की सबसे अधिक जगह होती थी जहां दूर-दराज तक जाल के पेड़ होते थे। धीरे-धीरे बड़ी बणी का विनाश हो गया किंतु यहां के जोहड़ का बाद में कायाकल्प कर दिया गया। कनीना बसासत के समय का यह जोहड़ चला आ रहा है। कनीन गोत्र के कान्ह   सिंह जब यहां आए थे तभी से यह  जोहड़ स्थित था। कालांतर में इस में बारिश का पानी भरा जाता था और विभिन्न जीव जंतु, जंगली जीव जल पीकर  प्रसन्न हो जाते थे। लंबे समय से यह जोहड़ यही स्थित है कालांतर में यहां रामेश्वर दास नामक संत का आगमन हुआ और उन्होंने तप स्थल यही बनाया। उधर कनीना की छोटी-बणी में संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ जोहड़ पर तप करते थे किंतु एक दूसरे के पास उनका आवागमन होता रहता था। दोनों संत समय समय पर सिरस वाला जोहड़ पर बैठते थे तो कभी रामेश्वर दास भी मोलडऩाथ आश्रम पर जाकर ज्ञान की चर्चा करते थे। सिरस वाला जोहड़ दोनों संतों की याद दिलाता है जहां का भी दोनों संतों ने इसी जोहड़ के पानी में समाधि लगाई थी और होड़ लगी थी। बुुजर्ग बताते हैं कि रामेश्वर दास जोहड़ से जल्दी बाहर आ गए थे किंतु संत शिरोमणि मोलडऩाथ लंबे समय तक इसी जोहड़ में समाधि लिए बैठे रहे। सर्दी के दिन होने से उनको निमोनिया हो गया था और उन्होंने प्राण त्याग दिये थे।
सिरसवाला जोहड़ बहुत लंबे समय से जन्माष्टमी के मेले के लिए प्रसिद्ध है। गोगा और जन्माष्टमी पर्व पर जहां जल में जाटी और गोगा नामक पौधे बहाने की परंपरा चली आ रही है। समय बदला इसी जाहड़ पर जहां रामेश्वर दास के शिष्य राधे दास ने भी तप किया और वे भी देवलोक गमन कर गये। इस जोहड़ का लंबा इतिहास चला आ रहा है। जहां समय-समय पर मेलेे भी लगते हैं तथा भंडारे भी चलते हैं। जोहड़ का पानी कभी साफ होता था किंतु बाद में इसे मलिन कर दिया गया। यह कच्चा जोहड़ वर्ष 2018 में पूर्व एसडीएम संदीप सिंह ने पक्का बनवा दिया गया। किंतु नहर इसके पास से गुजरने वाली नहर से जोड़ देने के कारण सदा पानी भरा रहता है ऐसे में यह जोहड़ कनीना के इतिहास की याद दिलाता है वही संतों की रमणीक स्थली की भी याद दिलाता है। यह जोहड़ लंबे समय से पानी को सहेजे हुए हैं। वर्तमान समय में भी वर्षा का जल इसमें एक मोरी से आकर जमा होता रहता है। आज के दिन इस जोहड़ में जीव जंतु कोई लाभ नहीं ले सकते हैं चूंकि चारों ओर से पक्का बना हुआ है। इसमें वर्तमान में नहर का पानी आकर जमा होता है चूंकि एक नहर रामपुरी इसके पास से गुजरती है। यदि इसमें वर्षा जल संचित किया जाए तो अच्छे परिणाम निकलेंगे।
क्या है शिरीष-
 सिरस/शिरीष/सिरसा का बड़ा पेड़ होता है जिसके फूल बहुत कोमल होने से उन्हें सुकुमार कहा जाता है। यह अति औषधीय पौधा होता है। इस जोहड़ के तट पर भी कभी यह पेड़ मिलता था। इसी के कारण जोहड़ का नाम पड़ा है।
  उधर विधायक अटेली सीताराम ने बताया कि अमृत सरोवर के लिए कोई राशि मंजूर नहीं हुई है। ऐसे में इस जोहड़ को अमृत सरोवर बना पाना अभी कठिन लगता है।
फोटो कैप्शन 04: शिरीषवाला जोहड़ का वर्तमान स्वरूप। जागरण








नगर पालिका सचिव के मार्फत उच्चाधिकारियों को दुकानदारों ने भेजा ज्ञापन
-कांप्लेक्स परिसर में जन सुविधा नहीं बनवाना चाहते
*********************************************************
********************************************************************
***********************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड के पीछे परिसर में बन रहे टायलेट के विरोध में भारी संख्या में दुकानदार खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि वह इस परिसर की जगह में टायलेट नहीं बनवाना चाहते। अगर टायलेट बनाया जाए तो अन्यत्र बहुत सी जगह हैं। उनका कहना है कि इस परिसर से 100 मीटर दूरी पर बस स्टैंड के अंदर टायलेट बना हुआ है। यही नहीं पशु अस्पताल के अंदर भी टायलेट बनाया हुआ है। वाल्मीकि बस्ती रोड पर भी सामूहिक टायलेट बनाया हुआ है। ऐसे में यहां टायलेट की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि जहां टायलेट बन रहा है वहां सीवर लाइन और पानी की लाइन की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते मेंटेन रखना कठिन है। जो भी आसपास टायलेट बने हुए हैं वह वहां कोई सुविधा नहीं है जिनके पास से गुजरना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में इस परिसर में अगर टायलेट बन गया तो ग्राहक भी आने से कतराएंगे। दूर तक बदबू फैलती रहेगी। उन्होंने ऐसे में बन रहे टायलेट को अविलंब बंद करने और अन्यत्र बनाने की मांग करते हुए ज्ञापन सचिव नगर पालिका समयपाल सिंह को दिया। समय पाल सिंह ने उचित कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों भेजने का की बात कही। इस मौके पर राजकुमार चेयरमैन, मनीष पार्षद, डाक्टर अजीत शर्मा, सवाई सिंह, राकेश कुमार, महादेव सिंह, मनीष गुप्ता एवं अन्य दुकानदार ज्ञापन देने पहुंचे।
 फोटो कैप्शन 02:  समयपाल सिंह सचिव को ज्ञापन देते हुए।






  फैमिली मैपिंग का कार्य शुरू
-जुटे हुए इस काम में 9 बीएलओ
*********************************************************
********************************************************************
************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका कार्यालय में विकास कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक फैमिली आईडी की देखरेख में कनीना के विभिन्न 11 वार्डों के नौ बीएलओ/बूथ लेवल अधिकारी फैमिली मैपिंग के कार्य में जुटे हुए हैं। इस कार्य में दूसरे राज्य से आए हुए और जिनके वोट नहीं बने हैं उनको फैमिली आईडी से हटाया जा रहा है क्योंकि हरियाणा वासी ही फैमिली आईडी का लाभ ले सकते हैं किंतु बहुत अधिक दूसरे राज्यों के लोग भी फैमिली आईडी का लाभ ले रहे हैं जिनके वोट तक भी नहीं बने हैं। ऐसे में सभी बीएलओ अपने-अपने वार्ड की सूची से ऐसे लोगों की छटनी करके और इस कार्य को अंजाम दे रहे है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार बहुत से  लोग फैमिली आईडी से बाहर हो जाएंगे जो दूसरे राज्यों के यहां बैठे हुए हैं और जिनके वोटर कार्ड भी नहीं बने हैं, जो अनावश्यक रूप से फैमिली आईडी का लाभ ले रहे हैं। अब उनको फैमिली आईडी से वंचित कर दिया जाएगा।
 फोटो कैप्शन तीन: फैमिली आईडी मैपिंग करते हुए बीएलओ।








मोटरसाइकिल हुई चोरी, मामला दर्ज
*********************************************************
*******************************
*************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना परमलाल की मोटरसाइकिल 11 जून को रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। उन्होंने कनीना पुलिस में बताया कि वह वार्ड चार में किराये के घर में रहता है। 11 जून की रात को अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। उनके बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।






जीना मरना प्रभु के हाथ-संजय जोशी
--पूर्व डीएसपी मातादीन के निधन पर शोक
*********************************************************
********************************************************************
************************************
**********************
कनीना की आवाज। जीना मरना प्रभु के हाथ है। जो जितने सांस लिखवाकर लाता है उतने ही जग में पाकर जाना पड़ता है। ये विचार कनीना निवासी जसवंत यादव बबलू पूर्व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पिता मातादीन यादव ,सेवानिवृत्त एसपी के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने आये संजय जोशी पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री भाजपा ने व्यक्त किये। इस मौके पर उनके साथ चौधरी शेर सिंह निदेशक गैस एथोरिटी आफ इंडिया भी थे।
  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मातादीन शिक्षा समिति कनीना के सचिव, डीएवी मैनेजिंग कमेटी के सदस्य भी रहे थे वहीं पंजाब में उग्रवाद के समय वे डिप्टी कमांडेट सीआरपीएफ रहे। अपनी सर्विस के दौरान वो बहादुरी से काम करते हुए  पंजाब पुलिस प्रमुख केपीएस गिल व सीबीआई चीफ जोगेंद्र सिंह के काफ़ी नज़दीक रहे तथा वे भी उनसे प्रभावित रहे।
 इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मातादीन बहुत मिलनसार व उच्च विचारों के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार व उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणाम स्वरूप पौत्र आज विदेशों तक नाम कमा रहे हैं।  
श्री जोशी से प्रभु से प्रार्थना की कि उस आत्मा को अपने चरणों में जगह दे तथा पीडि़त परिवार को शोक सहने की क्षमता दे। भाजपा के राष्ट\ीय नेता श्री संजय जोशी ने कहा रिटायर्ड एसपी श्री मातादिन यादव आज हमें छोड़कर इस दुनिया से चले गए जिनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता और वह हमें हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया रिटायर्ड एसपी श्री मातादिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात थे लेकिन उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उनको पंजाब पुलिस में लगा दिया था, जहां उन्होंने उग्रवादियों का सफाया कर देश में अमन चैन स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा इस प्रकार के देश भक्तों को  हमें हमेशा याद रखना चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने यह भी कहा मुझे कल इसकी सूचना मिली थी इसके बाद  मुझसे रहा नहीं गया और आज मैं यहां कनीना उनके निवास स्थान पर पहुंचा हूं। उन्होंने दिवंगत आत्मा के पुत्र जो भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री हैं उनको सांत्वना दी और कहा कि मां बाप सदा किसी के बैठे नहीं रहते इसलिए आप भी उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़कर अपने क्षेत्र वह देश को नई दिशा देने का कार्य करें।
  इस मौके पर भारी संख्या में लोग उस आत्मा को याद करने तथा पुष्प अर्पित करने जसवंत सिंह बबलू के घर पहुंचे जिनमें पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व बीडीपीओ धर्मवीर सिंह,  सवाई सिंह, अनिल कुमार, पवन खैरवाल, कर्मवीर खिच्ची, राजपाल सिंह, मुकेश, मंजीत, हरीश कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मंडल प्रभारी मुन्नीलाल शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री लक्ष्मीचंद चौहान, मार्केट कमेटी कनीना के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार यादव ,जिला महामंत्री भाजपा नेता अनिल यादव, भाजपा नेता सवाई सिंह,राजेंद्र नंबरदार अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: संजय जोशी शोक जताते हुए।





















तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
- विभिन्न शिक्षकों एवं अधिकारियों ने लिया भाग
*********************************************************
********************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न हुआ। आयुष विभाग से डाक्टर नेहा यादव, योग सहायक धर्मपाल, कैलाश चंद, किरण  विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न योग क्रियाएं करवाई गई तथा बताया गया कि योग रोगों का बेहतर इलाज है। योग करने से रोग भाग जाते हैं, योग इंसान को कई बीमारियों से बचा सकता है। ऐसे में उन्होंने प्रतिदिन योग पर ध्यान देने की बात कही। दसवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 को लेकर के तीन दिवसीय योग श्ििावर संपन्न हो गया है। इसमें उपमंडलसे विभिन्न अधिकारी कर्मचारी और सरपंच ,पंच तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 11: योग करते हुए योग साधक

Wednesday, June 12, 2024


 

तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
- विभिन्न शिक्षकों एवं अधिकारियों ने लिया भाग
*********************************************************
********************************************************************
**************************************
********************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न हुआ। आयुष विभाग से डाक्टर नेहा यादव, योग सहायक धर्मपाल, कैलाश चंद, किरण  विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न योग क्रियाएं करवाई गई तथा बताया गया कि योग रोगों का बेहतर इलाज है। योग करने से रोग भाग जाते हैं, योग इंसान को कई बीमारियों से बचा सकता है। ऐसे में उन्होंने प्रतिदिन योग पर ध्यान देने की बात कही। दसवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 को लेकर के तीन दिवसीय योग श्ििावर संपन्न हो गया है। इसमें उपमंडलसे विभिन्न अधिकारी कर्मचारी और सरपंच ,पंच तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 11: योग करते हुए योग साधक





ताज़ा मौसम अपडेट और मौसम पूर्वानुमान
-हरियाणा एनसीआर दिल्ली में  आग उगलने वाली भीषण गर्मी
- नारनौल की रात और रोहतक के दिन सबसे ज्यादा गर्म
*********************************************************
********************************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली को एक बार फिर से झुलसाने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं ने अपने शिकंजे में ले लिया है पारे में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं ने अपने तेवरों को प्रचंड किया हुआ है।
किसी भी सक्रिय मौसमी प्रणाली की अनुपस्थिति में, और  लगातार सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण और झुलसाने वाली शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाओं के साथ सूर्य की आग उगलने वाली किरणों ने सम्पूर्ण इलाके पर रिकॉर्ड तोड भीषण गर्मी का तांडव नृत्य देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके में तापमान आसमान को छू रहे थे। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया हैं।  हरियाणा के पांच जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस से उपर और 10 जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में  कुछ स्थानों पर दिन का पारा 48.0 डिग्री सेल्सियस  और रात का पारा 35.0 से उपर जाने की संभावना बन रही है । आमजन आसमान की और टकटकी लगाकर मानसून की बौछारों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।सप्ताहांत पर सतही हवाएं जो वर्तमान समय में शांत बनीं हुईं हैं जो मध्यम रूप से तेज़ होंगी और इसलिए, कुछ हद तक आमजन को आंशिक गर्मी से राहत देंगी। हालांकि आने वाली 15 जून को सक्रिय होने वाली मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ भी ज्यादा कमजोर पड़ गया है  जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम ज्यादा बड़े बदलाव के आसार नहीं दिख रहें हालांकि इस दौरान तेज़ गति से हवाएं अंधड़ के आसार जरूर है। भविष्यवाणी करना थोड़ा जल्दबाजी होगी, दिल्ली/एनसीआर में तीसरे सप्ताह में प्री-मानसून गतिविधियां से कुछ राहत भरी  छिटपुट बूंदा-बांदी की बौछारों की  उम्मीद की जा सकती है । अगले 03-04 दिनों के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली के पश्चिमी दक्षिणी और पूर्वी  और  केंद्रीय जिलों पर विशेषकर सिरसा,  फतेहाबाद हिसार  भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी फऱीदाबाद पलवल,  गुडग़ांव, मेवात रोहतक,झज्जर, जींद, कैथल,  सोनीपत पानीपत, यहां तक उत्तरी जिलों में कई स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति और  भीषण गर्मी जारी रहेगी। इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने यहां आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस से 46.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है । साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि और दिन के तापमान सामान्य तापमान से अधिक बने हुए हैं। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में नारनौल की रात और रोहतक के दिन सबसे ज्यादा गर्म दिन किया गया है।जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश 32.0 डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि और दिन के तापमान सामान्य तापमान से क्रमश: 7.2 और 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। जिला महेंद्रगढ़ पर गंभीर हीट वेव लूं और भीषण गर्मी प्रचण्ड रूप अख्तियार किए हुए हैं।
मॉनसून रेलगाड़ी की पश्चिमी शाखा हर रोज आगे  स्पीड  पकड़े हुए है। आज भी इस शाखा ने आगे बढते हुए गुजरात मे अपने कदम रख दिए हैं। साथ ही साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में आज बुधवार को प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है।साथ ही साथ महाराष्ट्र व तेलंगाना के कुछ अन्य भागों में आगे बढ़ा है।अगले 2 दिनों में मानसून रेलगाड़ी दक्षिण-पूर्वी भागो में भी सक्रिय हो जाएगा, जिसके चलते तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में मॉनसून रेलगाड़ी आगे बढ़ेगी। जबकि बंगाल की खाड़ी में बिना किसी सक्रिय मौसमी प्रणाली के  मानसून सुस्त और निष्क्रिय बना हुआ है।  अब तक के मौसमी विश्लेषण से मानसून की  पूर्वी शाखा यानी  बंगाल की खाड़ी की शाखा 17 जून के बाद ही सक्रिय होगी। इसके बाद पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड  उड़ीसा में मानसून  रेलगाड़ी आगे बढ़ेगी। उत्तर भारत मे मॉनसून  रेलगाड़ी 27/28 जून के बाद ही पहुंचने के आसार हैं अभी आमजन को मानसून  का इंतजार करना पड़ेगा। यानी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार गर्मी अपने तेवर दिखाती रहेंगी।




जेईई-एडवांस में एसडी स्कूल का रिजल्ट बेहतर
--3 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
*********************************************************
********************************************************************
***********************************
***********************
कनीना की आवाज। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेइइ एडवांस 2024 के परिणाम में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में पढऩे वाले प्रिंस , लक्ष्मी  , रितिक यादव ने सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बच्चों के द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने एसडी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन जगदेव यादव व समस्त एसडी परिवार ने उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  ग्रुप के चेयरमैन जगदेव यादव ने कहा कि आज देश 21वीं सदी में है, जो कि विज्ञान व टेक्नालाजी की है इसलिए प्राथमिक कक्षाओं से ही बच्चों को नई तकनीकी के अनुसार शिक्षा दी जानी चाहिए। अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों व बच्चों की मेहनत के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में हम आगे है व प्रदेश के सभी छात्रों को असीम ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कृतसंकल्प है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह सफलता केवल प्राध्यापकों के उचित मार्गदर्शन, छात्रों के कठोर परिश्रम और स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों की उचित योजना के कारण ही हासिल हो सकी है। सीईओ रामधारी सिंह यादव ने बताया कि असंभव कुछ भी नहीं है यदि ठान लिया जाए तो सब कुछ संभव बनाया जा सकता है। जीवन में बड़ा लक्ष्य होना चाहिए तथा उसे प्राप्त करने के लिए  मेहनत भी उसी स्तर की होनी चाहिए । हमें टारगेट को ध्यान में रखते हुए परिश्रम पर भरोसा करना चाहिए इससे सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
फोटो कैप्शन 10: जेइइ में अव्वल रहे विद्यार्थी।










कांपलेक्स में बन रहे टायलेट का दुकानदार कर रहे हैं विरोध
-उच्च अधिकारियों को भेजा ज्ञापन
*********************************************************
********************************************************************
*************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड के पीछे कांप्लेक्स में कनीना प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे टायलेट का दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया है। दुकानदार मिलकर बन रहे टायलेट का विरोध करने लगे तो ठेकेदार आदि तक बात पहुंची। दुकानदारों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदारों ने समझाया कि इस जगह टायलेट बनाने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि सभी दुकान बड़े स्तर की है और इनमें टायलेट अटैच है।  वैसे भी इस जगह टायलेट बनाने पर न तो गंदे पानी की निकासी हो पाएगी और न पानी की सुविधा है।
उनका कहना है कि पहले ही आसपास कई टायलेट बनी हुई है, उनकी देखरेख की जाए न कि और टायलेट बनाई जाए। तत्पश्चात पुलिस ने कहा कि उन्हें लिखित रूप में शिकायत दी जाए। दुकानदार श्रीभगवान, मनीष गुप्ता, महादेव, राकेश, दीपक, मोहित, सवाई सिंह आदि दुकानदारों ने बताया कि वह लिखित रूप से शिकायत एसडीएम तथा उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं। और वे चाहते हैं कि जिस जगह प्रशासन टायलेट बना रहा है उसे जगह न बनाकर बस स्टैंड के पास तथा खेल मैदान की में  पहले ही बने हुए टायलेट की साफ सफाई की व्यवस्था करवाई ताकि आने वाले समय में यह बेशकीमती जगह टायलेट में बर्बाद न हो सके।
फोटो कैप्शन 08: बनने वाले टायलेट का विरोध करते दुकानदार



जिला नगर योजनाकार, नारनौल की टीम ने 7 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही अवैध कालोनियों में की तोडफ़ोड़  
-3 जगह चला पीला पंजा                 
*********************************************************
********************************************************************
**************************************
********************
कनीना की आवाज। जिला नगर योजनाकार, नारनौल की टीम द्वारा बुधवार को शहरी क्षेत्र कनीना में, कनीना से अटेली, महेन्द्रगढ व रेवाड़ी रोड पर लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही 3 अवैध कालोनियों में तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। राजस्व सम्पदा कनीना व उन्हानी में कुछ लोगों द्वारा लगभग 07 एकड़ में महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चण्डीगढ़ से बिना लाइसेन्स अनुमति लिए अवैध कालोनियां बनाई जा रही थी व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। इस कार्यवाही में एक प्रोपर्टी डीलर का आफिस व 13 डीपीसी  के साथ- साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिये गये। यह पूरी कार्यवाही मन्दीप सिंह सिहाग, जिला नगर योजनाकार, सतेन्द्र, सहायक नगर योजनाकार, पवन गुप्ता, योजनाकार सहायक, अशोक, एफआई, योगेन्द्र, और विकास व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अमल में लाई गई। इस कार्यवाही के दौरान अनिल शर्मा, कनीना बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे।
मन्दीप सिंह सिहाग, जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियन्त्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चण्डीगढ़, से लाइसेंस अनुमति लेने उपरान्त ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूक कर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इसीलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कालोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त  कोई भी प्लाट खरीदने से पहले कालोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ  कार्यवाही जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन 09: अवैध कालोनियों में तोडफ़ोड़ करता पीला पंजा।



वर्षा जल से कनीना को बचाने के उपाय....
-अपग्रेड किये जा रहे एसटीपी पर निर्भर है कनीना कस्बा
*********************************************************
********************************************************************
*************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना से करीब 3 किलोमीटर दूर कोसली मार्ग पर रणास नामक स्थान पर बणी होती थी। वर्ष 2018 में बनकर तैयार एसटीपी पर उस वक्त करीब 2.20 करोड़ की लागत से एसटीपी (सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) लगाया गया था। विगत दो वर्षों से एसटीपी प्लांट की जगह कम होने से प्लांट ने काम नहीं किया और कनीना कस्बा की विभिन्न गलियां जलमग्र रही। इस वर्ष मानसूनी वर्षा अधिक होने का मौसम विभाग अनुमान लगा रहा है। ऐसे में कनीना को अगर वर्षा के जल से बचाने का कोई सहारा है तो अपग्रेड किया जा रहा एसटीपी है। यह रणास नामक बणी में छह एकड़ में स्थित है जिसमें ट्रीट किये जल को स्टोर करने  करने की परेशानी रही है। गंदा जल आस परास दूर दराज तक फैलने से किसान परेशान देखे गये हैं। अब करीब दो किमी दूर पीपलवाली बणी में सात एकड़ जगह पर वाटर स्टोर के लिए तीन जोहड़ बनाये जा रहे हैं। जहां तक एसटीपी का ट्रीट किया हुआ जल ले जाने के लिए 355 एमएम की पाइप बिछा दी गई है तथा एसटीपी को अपग्रेड किया जा रहा है।
 करोड़ों रुपए की लागत से बना सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) करीब छह वर्षों से कारगर साबित नहीं हुआ जिसके चलते कनीना कस्बे के सभी जोहड़ों का जल साफ करने में असमर्थ हो रहा है। यहां साफ किया गया जल बेशक खेती के लिए बेहतर माना जाता हो किंतु  बहुत कम किसान एसटीपी के जल को फसल उत्पादन के लिए प्रयोग करते रहे हैं वहीं विगत वर्षों यद्यपि यह प्लांट काफी समय तक बंद पड़ा रहा जिसका अपग्रेडेशन किया जाना था। अब इसका अपग्रेडेशन का काम त्वरित गति से जारी है।
यदि यह प्लांट समुचित रूप से काम करें तो कनीना वासियों के लिए वरदान साबित होगा वहीं किसानों के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होता किंतु जल इकट्ठा करने के लिए आउटलेट की कमी थी जिसे पूरा किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा दी गई जगह पर यह प्लांट बना हुआ है लेकिन आउटलेट की कोई जगह नहीं है और न ही सरकार ने आउटलेट के लिए जगह खरीदी गई। जो पानी कुछ शुद्ध होकर जमा होना चाहिए के लिए जगह 6-7 एकड़ चाहिए किंतु इतनी जगह अभाव में एसटीपी के अंदर इक_ा होता रहा है।
 कनीना कस्बे के सभी जोहड़ों और नालों का जल 3 किलोमीटर दूर एसटीपी तक पहुंचाया जाता है। जल को साफ करके स्टोर किया जाता रहा है जिसे  अपनी मर्जी से करीब 20 से 30 किसान खेतों में पानी प्रयोग कर रहे थे।
अपग्रेड हो रहा है-
  एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग नरेंद्र सिंह ने स्वयं एसटीपी की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पीपलवाली बणी तक एसटीपी का साफ जल ले जाने के लिए 355 एमएम पाइप बिछा दी है तथा तृतीय ट्रीटमेंट करके जल को पांच मोटरों की सहायता से साफ जल पीपलवाली बणी तक ले जाया जाएगा। इपन पांच मोटरों में एक 80 हर्स पावर, दो 30-30 हर्स पावर तो दो 20-20 हर्ष पावर की लगा दी गई हैं। ये मोटर अगर एक साथ चला दी जाए तो  हजार लीटर जल प्रति
80 हर्स पावर की मोटर वर्षा के समय चलाई जाएगी जो 6 हजार लीटर पानी प्रति मिनट आगे पहुंचाएगी। अगर कम पानी की आवक हुई तो 29 हर्स पावर की अधिक होने पर 30 हर्स पावर की मोटर चलाई जाएगी। कनीना कस्बा से 30 लाख लीटर प्रतिदिन जल इकट्ठा करने का स्टोर बना है किंतु आवक 15 लाख लीटर प्रतिदिन के करीब रहती है। वैज्ञानिक भाषा में एमबीबीआर तकनीक अपनाई जा रही है। यहां साफ किया गया जल दस बीओडी के करीब होता है। इस जल को पीपलवाली बणी में तीन जोहड़ों में जमा किया जाएगा जिसे किसान चाहे तो फसल के लिए निश्चित चार्ज में ले सकेगा वरना भूमिगत जल को बढ़ाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस बार मानसून के वक्त कस्बा कनीना में किसी प्रकार की जल जमा होने की समस्या नहीं आएगी।
फोटो केप्शन: एसडीओ नरेंद्र सिंह
फोटो 07: अपग्रेड किया एसटीपी लगी पांच मोटरें
फोटो 4,5,6: एसटीपी कनीना का नजारा।




नीट की परीक्षा को रद्द करने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन
*********************************************************
********************************************************************
*************************************
*********************
कनीना की आवाज। नीट परीक्षा (यूजी.) 2024 के हाल में घोषित परिणामों में हुई धांधली के कारण देश भर में केन्द्र सरकार तथा नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए.) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को कनीना में भी उपमंडल अधिकारी (ना.) कार्यालय के समक्ष नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अतरलाल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा रद्द करो - रद्द करो, धांधली की जांच करो-जांच करो, भारत माता की जय के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम प्रेषित ज्ञापन उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना सुरेन्द्र सिंह को सौंपा। जिसे उन्होंने तत्काल सरकार को भेजने का भरोसा दिया। ज्ञापन में नीट परीक्षा को तत्काल रद्द करने तथा इस सत्र के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मेडिकल यूजी में प्रवेश देने की मांग की गई। अतरलाल ने कहा कि नीट परीक्षा में लाखों बच्चे कड़ी मेहनत, कोचिंग और तैयारी करके परीक्षा देते हैं। बच्चे अपने जीवन की सबसे कीमती युवा अवस्था इसकी तैयारी में लगाते हैं। बच्चों तथा अभ्यर्थियों का पूरा परिवार इस तैयारी में पूरे जी जान से उनके साथ जुड़ता है, लेकिन नीट परीक्षा में धांधली व पेपर लीक की बात सुनकर सभी परेशान तथा हताश हैं। इसलिए हमने प्रदर्शन करके तथा प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर नीट परीक्षा को तत्काल रद्द कर इस वर्ष के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के अंको के आधार पर अभ्यर्थियों को मेडिकल में प्रवेश देने की मांग की है जो जायज है। इस अवसर पर राकेश यादव, महामंत्री मंजीत सिंह, सुरेश सिंह, पवन सिंह, दान सिंह प्रजापत, शेर सिंह यादव, भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ आदि अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: एसडीएम कनीना को ज्ञापन सौंपते प्रदर्शनकारी।







अमृत सरोवर
अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है अमृत सरोवर योजना
-कालीरवाली जोहड़ में भरा रहता है गंदा जल
*********************************************************
********************************************************************
*************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड के पास कालर वाली जोहड़ का पानी कभी कम नहीं होता है। वर्षा का जल नालियों एवं नालों से होकर यहीं आता है। कनीना कस्बा करा वर्षा का जल दो जोहड़ों होलीवाला एवं कालरवाली में जमा होता है। वर्षा के गंदे पानी के अतिरिक्त घरों का गंदा जल भी इसी में आकर गिर रहा है।
कालरवाली जोहड़ कनीना के लिए समस्या बनता जा रहा है। इस जोहड़ में एक व्यक्ति की जान भ ीइस जोहड़ के कारण चली गई थी।  रेवाड़ी सड़क मार्ग को भी कई बार क्षति पहुंचाई है वहीं इसके चारों ओर बड़े-बड़े पीपल, नीम, सिरस आदि के पेड़ होते थे जो सभी टूट कर जोहड़ में ही समा गए हैं। अब कुछ और पेड़ों को लीलने के लिए इनका पानी तैयार खड़ा है।  कस्बा कनीना के सभी घरों का जल इन दोनों जोहड़ों में आकर जमा होता है पर जोहड़ों का समाधान करने में नगर पालिका नकारा साबित हुई है। जहां अमृत सरोवर कार्यक्रम सरकार ने चला रखा है। अमृत सरोवर के तहत भी अभी तक उनके लिए कोई राशि नहीं आई है। यह जोहड़ अतिक्रमण का शिकार हो चुका है। और प्रशासन भी मौन दिखाई दे रहा है।
एक ओर जहां लोग जल की कमी से जूझ रहे हैं और जल स्तर गिरता ही जा रहा है वहीं कनीना के दो जोहड़ बढ़ते जल से परेशानी का कारण बने हुए हैं।   
इन जोहड़ों का जल किसानों के लिए अगर उपलब्ध हो जाए तो फसल पैदावार में सहायक सिद्ध हो सकता है। पैदावार भी अच्छी हो सकती है। रही यह जल पेड़ों में लगातार खड़ा रहेगा तो वे नष्ट होने स्वाभाविक हैं। किसानों के खेत पास में नहीं लगते जो समस्या बने हुए हैं किंतु सरकार चाहे तो जल को खेतों तक पहुंचा सकती है। कनीना क्षेत्र में करीब छह जोहड़ पानी से भरे रहते हैं। इन जोहड़ों की खोदाई की जरूरत है। कनीना के दो प्रमुख जोहड़ होलीवाला और कालरवाली जोहड़ लबालब पानी से भरे हैं।  खोदाई न होने और जल की को सही ढंग से न सहेजे जाने के कारण गंदा जल दूर-दराज तक फैल रहा है।
 सरकार द्वारा जोहड़ों का पानी सहेजने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं किंतु अभी तक कनीना के लिए जोहड़ों के पानी को सहेजने के लिए अनुदान नहीं आया है। विगत वर्ष अप्रैल माह में यह अनुदान आए जाने की संभावना जता रहे थे किंतु एक वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी समस्या जस की जस खड़ी है। वर्षा जल को सहेजने की जरूरत समझी जा रही है।
विगत 20 वर्षों में कनीना क्षेत्र में जलस्तर गिरता ही जा रहा है। कभी 20 मीटर गहराई पर होता था जो अब 70 मीटर गहरा जा चुका है। पूरा जिला महेंद्रगढ़ ही डार्क जोन घोषित हो चुका है। दिनोंदिन जल का दोहन हो रहा है किंतु जल की आपूर्ति जो वर्षा से होती है वो घटती ही जा रही है। करीब 20 वर्षों में कनीना क्षेत्र में हुई वर्षा पर नजर डाले तो पता चलता है कि वर्ष 1995 व 1996 में कुछ वर्षा हुई जबकि अन्य वर्ष अल्प वर्षा हुई है।
  जब कभी वर्षा होती है तो उसका इतना अधिक जल बह जाता है कि उसे संचित किया जाए तो न केवल मत्स्य पालन किया जा सकता है अपितु कृषि एवं पीने के उपयोग में भी लाया जा सकता है। परंतु इस जोहड़ की खोदाई अभाव में इसमें गाद भरी हुई है। यहां वर्षा का जल आकर भी गंदा हो जाता है। अमृत सरोवर योजना की महती जरूरत समझी जा रही है।
  विगत दो वर्षों से इस जोहड़ का पानी दूर दराज तक फैल गया था। जिसके चलते नगरपालिका ने इंजन लगाकर इस जोहड़ का पानी एसटीपी तक पहुंचाया था। वर्षा का जल आस पास घरों में घूस गया था। अगर इस जोहड़ की सुध न ली तो वहीं हालात फिर बन सकती है।
क्या कहते हैं विधायक अटेली-
विधायक अटेली सीताराम यादव ने बताया कि अमृत योजना के तहत कनीना के जोहड़ों पर योजना लागू की जानी है किंतु अभी तक इस योजना की राशि नहीं आई है।
फोटो कैप्शन 02: कनीना का कालरवाली जोहड़
   साथ में विधायक सीताराम यादव





राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक संघ ने  शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी अपनी मांगे
-पुरस्कृत शिक्षकों को दिया जाएगा पूरा सम्मान- शिक्षा मंत्री
*********************************************************
********************************************************************
**********************************
************************
कनीना की आवाज। राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी  शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल राज्य प्रधान बीईओ राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आज माननीय शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा से चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में मिला। संगठन की ओर से राज्य उप प्रधान डा जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अवार्डी शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री से  मुलाकात की। राज्य प्रधान खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने शिक्षा मंत्री को संगठन की प्रमुख मांगों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की  राज्य शिक्षक पुरस्कार पालिसी में 2 वर्ष का सेवा विस्तार एवं अतिरिक्त वेतन वृद्धि को समाप्त कर दिया गया तथा उसके स्थान पर केवल दो अग्रिम वेतन वृद्धि को शामिल किया गया। जिसके कारण पुरस्कृत शिक्षकों को  पूर्व में मिलने वाले सभी लाभ समाप्त हो गए और इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का महत्व भी कम हो गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि पुरस्कृत शिक्षकों को वर्ष 2023 की ट्रांसफर पालिसी में पूर्व  में  दिए गए पांच अंक वापस  भी वापिस ले लिए गए, जो पहले वर्ष 2016 की ट्रांसफर पालिसी में दिए गए थे। राज्य प्रधान  राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने संघ की सभी मांगों को ध्यान से सुना तथा सकारात्मक जवाब दिया तथा पुरस्कृत  शिक्षकों के सम्मान एवं हितों को बहाल करने का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि  पुरस्कृत शिक्षक संघ पहले भी उनसे मिला था तथा यह मांगे मेरे संज्ञान में हैं।  उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों के साथ इन सभी  मांगो के बारे में चर्चा कर इन मांगों को पूरा करने का पूर्ण प्रयत्न करेंगी और पुरस्कृत शिक्षकों को  पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर शिष्टमंडल में प्राचार्या इंद्रा सांगवान, प्राचार्य पवन गुप्ता, सुनीता ढिल्लो, राजेश मालिक सोनीपत, प्रदीप अत्रि  करनाल, रवि प्रकाश,  विनोद राणा , राजेश पूनिया पानीपत , कृष्ण भारद्वाज,  हरिओम सहित अनेक राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी शिक्षक सम्मिलित रहे।
फोटो कैप्शन 01: शिक्षामंत्री को ज्ञापन देते हुए अवार्डी शिक्षक।




 बेटी को पेपर दिलवाने गई मां सहित दोनों गुम
-गुमशुदगी का मामला दर्ज
*********************************************************
********************************************************************
*********************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के एक गांव से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री के गुम होने का मामला कनीना थाने में दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि उसकी पत्नी बेटी को पेपर दिलवाने के लिए कालेज गई थी किंतु दोनों ही वापस नहीं लौटी। उन्होंने उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।




 लड़का हुआ गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*********************************************************
********************************************************************
********************************
**************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव करीरा से राजेश कुमार ने उनके पुत्र के गुम होने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस में उन्होंने कहा है कि उनका 20 वर्षीय लड़का कनीना किसी काम से गया था किंतु वापस नहीं लौटा। उनके बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।



























Tuesday, June 11, 2024


 
पत्रकारिता कल आज और कल
-अनेको बदलाव देखने को मिले हैं पत्रकारिता में
--पत्रकारिता की कद्र घटती ही जा रही है
********************************************************
**************************************************************
********************************
***********************
कनीना की आवाज।  यूं तो नारद मुनि दुनिया का प्रथम पत्रकार हुआ है जिसने तीनों लोकों में विचरने की क्षमता थी। सदा हितार्थ काम किया और जब तक पीडि़त को न्याय नहीं मिला तब तक निर्भीक काम किया। चाहे लोग नारद को टंट भिड़ाने वाला कहकर पत्रकारिता का मजाक कर रहे हो किंतु उन जैसा पत्रकार न हुआ और न कोई होगा। क्योंकि मैं और मेरे परिवार की सदस्य पत्रकारिता में 1988 से जुड़े रहे हैं। उसे दौर से लेकर आज के दौर तक पत्रकारिता में अनेकों बदलाव हुए और ऐसे बदलाव हुए कि जो खबर 4-5 दिनों में छपती थी वह चंद सेकंड में दूसरों तक पहुंच जाती है। पत्रकारिता जब प्रारंभ की तब कागज एवं पेन की सहायता से समाचार लिखा जाता था और उसे साधारण डाक से संपादक के पास पहुंचाया जाता था। करीब 3 दिन में डाक संपादक तक पहुंचती थी, तत्पश्चात संपादक समाचार को प्रकाशित किया जाता था। कहने को चार दिनों में समाचार प्रकाशित होता था, उस जमाने में पत्रकारिता की बड़ी अहमियत थी।
लोग पत्रकारों को दिलों जान से चाहते थे,  मोबाइल का युग नहीं था और न वीडियो चैटिंग और न ही किसी प्रकार के व्हाट्सएप या फेसबुक के बारे में ज्ञान था अर्थात बहुत सिंपल तरीके से समाचार भेजे जाते थे। पत्रकारों को आदर सहित किसी सभा, सम्मेलन आदि में बुलाया जाता था, बहुत आदर सम्मान किया जाता था। उस जमाने में कागज और पेन ही पत्रकार के पास तलवार का काम करते थे।
 थोड़ा समय बीता तो पत्रकारिता में बदलाव आया, टेलीग्राम द्वारा महत्वपूर्ण समाचार भेजे जाने लगे। डाकघर में मोर्स कुंजी की सहायता से उसके जानने वाले समाचारों को भेजते थे परंतु इस विधि से छोटे समाचार और महत्वपूर्ण समाचार ही पहुंच पाते थे। समाचारपत्र विशेष कर दैनिक ट्रिब्यून एवं दैनिक जागरण पत्रकारों को टेलीग्राम अथारिटी देता था जिसके जरिए विशेष समाचार टेलीग्राम से भेजे जाने लगे। जब टेलीग्राम से आगे बढ़े तत्पश्चात फोन युग में शुरुआत हो गई गई।
  ग्रामीण क्षेत्रों में भी फोन आ गए और फोन के कारण महत्वपूर्ण समाचार विशेष कर दैनिक जागरण में फोन करके समाचार रिकार्डिंग करवाई जाती थी। संदेश रिकार्ड अखबार के कार्यालय में टेपरिकार्डर में समाचार रिकार्ड होता रहता था। अगले स्थान पर संपादक आदि उसे रिकार्डिंग को सुनते और समाचार बनाकर प्रकाशित करने लगे। उस जमाने में फोन करने के अलावा फोन आता था तो भी पैसे लगते थे। फिर फैक्स का प्रचलन हुआ और बढिय़ा-बढिय़ा दर्जे की फैक्स मशीन खरीदनी शुरू हो गई। महत्वपूर्ण संदेश फैक्स से भेजे जाने लगे। दैनिक ट्रिब्यून जैसे समाचार पत्र ने पत्रकारों को फैक्स की अथारिटी भी दी। टाल फ्री जैसा नंबर भी मिलने लगा जिस पर फैक्स भेजने का कोई चार्ज नहीं लगता था।  अब तो फैक्स के जरिए कोई खास समाचार ही भेज सकते थे। बाकी समाचार कोरियर विधि से भेजे जाते थे। कोरियर की भी अच्छी मांग थी, कोरियर लाने व ले जाने वाले प्रतिदिन अनेकों एजेंट बन गये। और समाचार कोरियर के जरिए पहुंचने लगे। समाचार जल्दी समाचारपत्र में प्रकाशित होने लगे।  कुछ और पत्रकारिता और विज्ञान के विकास के चलते मोडम भी दिया गया। कंप्यूटर में माडम किट लगाकर  मोडम फोन से भेजने लगे। समाचार को हाथ से लिखते मोडेम के जरिए भेजो जाने लगा समाचार टाइप करके भी मोडेम के जरिए भेजा जाने लगा, टाइप किया हुआ समाचार अगले स्थान पर मोडम के जरिये पहुंचने लगा। जिसके चलते जिस समाचार के प्रकाशन में तीन-चार दिन लगते थे वह अधिकतम दो दिनों में छपने लगने लग गया।
  समाचार पत्रों के प्रति लोगों में गहन आस्था थी। सुबह से ही समाचारपत्रों को लेकर पूरा दिन पढ़ा जाता था। एक-एक अक्षर भी लोग पढ़ कर प्रसन्नता जाहिर करते थे। क्षेत्र का समाचार आता तो उसे लोग बड़े ही ध्यान से पढऩे लगे। इसके बाद मेल भेजने की प्रथा शुरू हो गई। मेल के जरिए समाचार कुछ ही सेकंड में अगले स्थान पर पहुंच जाने लगे और मेल सिस्टम आज तक चला आ रहा है। आज भी मेल के जरिए समाचार भेजे जाते हैं, जब तक मेल विधि थी तब तक पत्रकारों की अच्छी इज्जत होती थी। किसी सभा स्थल पर या सम्मेलन में पत्रकारों को बुलाया जाता था, आदर सहित मंच पर भी बुलाने की रिवाज थी और उस जमाने तक पत्रकार भी बड़ी मेहनत करके समाचारों को प्रकाशित करवाते थे।
 तत्पश्चात विज्ञान के चमत्कारों के चलते, विज्ञान की प्रगति के चलते वह हालात बन गई कि समाचार पहले लोगों तक पहुंचाते हैं बाद में पत्रकारों तक पहुंचाते हैं, फिर समाचार पत्रों में प्रकाशित होते हैं अर्थात व्हाट्सएप एक ऐसा गंदा शब्द आ गया जिसे समाचारों का भ_ा गोल कर दिया। लोग अपनी शान समझते हुए व्हाट्सएप पर समाचार भेज देते हैं, यहां तक कि जो इंसान पत्रकारों को जानते नहीं वह भी व्हाट्सएप भेज देते हैं और यहां तक कि अपनी शान के विरुद्ध समझते हैं कि पत्रकार को सूचित किया जाए कि उन्होंने कोई समाचार भेजा है अर्थात समाचार भेज कर वो समझते हैं कि तुम्हारा समाचार प्रकाशित होगा। वह फोन करना भी उचित नहीं समझते। फोन करना अपनी जान के विरुद्ध समझते हैं और पत्रकारिता में गिरावट के चलते ऐसे समाचारों को बगैर जाने पहचाने कि किसी ने भी भेज दिया उसे सही समझते हुए प्रकाशित कर देते हैं। जब से वीडियो, मेल,  व्हाट्सएप, फेसबुक, चैटिंग न जाने कितने और तरीके चले हैं जिनके जरिए समाचार भेजे जाने लगे हैं। जहां पत्रकार एक या दो मिलते थे वहां वीडियो ग्राफी करने वाले पत्रकारों का एक भारी जमावड़ा बन गया है। जिसे भी देखे हर गली में अपना मोबाइल लेकर पत्रकारिता करने के लिए लोग तैयार बैठे हैं।
जब मोबाइल का जमाना नहीं था तब केवल प्रिंट मीडिया कारगर था। अब तो प्रिंट मीडिया के प्रति लगाव कम होने लगा है। यहां तक कि समाचारों की पीडीएफ भी कुछ पैसे देकर पाठकों को घर बैठे आधी रात के बाद ही मिल जाती है। जिसके चलते वह अपने समाचार देख सकते हैं, पढ़ सकते हैं परंतु हकीकत में पत्रकारिता बहुत गिरावट पर चली गई है। हर गली में मोबाइल के जरिए वीडियो, फोटो आदि बनाकर डालने का प्रथा बन गई है। अब तो फोन में हिंदी में टाइप होता है और हिंदी में टाइप करके समाचार भेजे जाने लगे हैं। जहां एक युग था चाणक्य फांट में ही समाचार भेजे जाते थे, समाचार पत्रों में चाणक्य फोंट चलती थी बाद में कुछ समाचार पत्रों ने कृति देव और आजकल तो देवनागरी, मंगल आदि फान्ट का उपयोग किया जाने लगा है। जिसके चलते अधिकांश लोग तो फान्ट का भी ज्ञान नहीं वह भी फोंट प्रयोग कर रहे हैं। कहने का अर्थ है कि आजकल यूनिकोड हिंदी फान्ट सबसे अधिक प्रचलित है। समाचार पत्र पत्रिकाएं यूनिकोड फान्ट में प्रकाशित होने लगे हैं। वर्तमान में पत्रकारिता के प्रति रुझान घटता ही जा रहा है क्योंकि पत्रकारिता की कोई वैल्यू नहीं रही है। आजकल समाचार पहले ही लोगों के पास आ जाते हैं, इसलिए समाचार पत्रों के प्रति घनिष्ठता घटती ही जा रही है। यदि यही हालत चली तो आने वाले समय में शायद पत्रकार और समाचारपत्र समाप्त हो जाएंगे।
पहले कभी विज्ञापन देने वाले लोगों का तांता लगा रहता था। अब विज्ञापन मांग कर लिए जाते हैं, वह भी कभी कभार मिल पाते हैं क्योंकि समाचार पत्र विज्ञापनों के सहारे चलते हैं, ऐसे में हर अखबार यह शर्त रखता है कि पत्रकार विज्ञापन देगा और विज्ञापन नहीं देगा तो उसे पत्रकार को हटा दिया जाता है परंतु समाचार छपवाने वाले इस बात से अनभिज्ञ होते हैं। वो समझते हैं कि प्रत्येक समाचार जो पत्रकार भेजता है वह प्रकाशित होगा ऐसा कभी नहीं है, केवल उन पत्रकारों के वो समाचार प्रकाशित होते हैं जिनके विज्ञापन होने मिलते हैं, बाकी क्राइम के समाचार तो बगैर किसी विज्ञापन के छपते रहे हैं और छपते रहेंगे, महत्वपूर्ण समाचार भी छपते रहेंगे। कुछ नेता विभिन्न स्कूल संस्थाएं आदि यह चाहते हैं कि उनके समाचार प्रतिदिन अधिक प्रकाशित हो लेकिन जब विज्ञापन की बात चलती है तो कोई विज्ञापन नहीं देते। यही कारण है कि अच्छे ,ईमानदार पत्रकार धीरे-धीरे पत्रकारिता से बाहर हो रहे हैं। पत्रकारों को एक निश्चित मानदेय दिया जाता था, जिसके सहारे वह अपनी रोटी रोजी चला सकते थे परंतु जब पत्रकारों की संख्या बढ़ी पत्रकारों को कोई मानदेय नहीं दिया जाता है। इस लेखक ने स्वयं पत्रकारिता में मानदेय लिया है। ऐसा कोई बड़ा समाचार पत्र नहीं है जिसमें काम नहीं किया हो, हर समाचार पत्र से कुछ पारिश्रमिक मिलता रहा है परंतु जब से कोरोना काल आया है तब से सब कुछ तबाह हो गया। अधिकांश पत्रकारों को तब से कोई मानदेय नहीं मिलता है, केवल कुछ विज्ञापन मिलते हैं उनमें कुछ प्रतिशत ही कमीशन मिलता है। बाकी दिन भर भागदौड़, आंखें खराब करना, परिवार से दूर रहना, समाचारों को इकट्ठा करना, उन्हें टाइप करके भेजना, देर रात तक समाचार इक_े करना, यहां तक की संपादक ,उप संपादक और चीफ रिपोर्ट आदि से फोन आते रहते हैं और समाचार के विषय में पूछताछ की जाती हैं। एक और जहां लोग पत्रकारों की अहमियत घटा रहे हैं वहीं समाचार पत्र भी पत्रकारों की अहमियत को गिरते आ रहे हैं। केवल कुछ तेज तर्रार पत्रकार ही कोई समाचार कार्यालय से लाभ उठा सकता है। सीधे-सादे पत्रकारों को कोई नहीं जनता, न पहचानता, ऐसे में पत्रकारिता में बहुत बदलाव हुआ है। आने वाला समय और भी बुरा हो सकता है।



दसवे स्थापना दिवस पर लगाईं मीठे पाणी छबील
********************************************************
**************************************************************
******************
*************************************
कनीना की आवाज।
मंगलवार को कनीना में कोचिंग सेंटर में ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। जिसमें दर्जनभर सेवादारों ने दिनभर सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर ठंडे व मीठा पानी राहगीरों को पिलाया गया। छबील को मंगलवार सुबह से प्रारंभ कर सांय तक लगाया गया। जिसमें दिनभर सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाई गई। आदेश यादव ने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल जीव को पानी पिलाना, उसे नया जीवन देने के समान है। एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं चौपालों व बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह पुण्य प्राप्ति हेतु मिट्टी के नए घड़ों में पानी भरकर रखती थी,ताकि उन्हें गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का कई गुणा फल प्राप्त हो सके। उन्होने कहा की एकेडमी के दश वर्ष पूरे हों चुके हैं। हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है।
फ़ोटो कैप्शन 06:छबील लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिलाते हुए।



मर्चेन्ट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ठगने के नाम पर एक गिरफ्तार,
--रिमांड पर लिया
********************************************************
**************************************************************
*****************
**************************************
कनीना की आवाज।
मर्चेन्ट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजी एवं धोखाधड़ी करके योजनाबद्ध तरीके से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठकर वापिस न देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान विशाल वासी मदनहेड़ी थाना बास हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को हिसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया और आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
शिकायतकर्ता साहिल वासी कनीना ने शिकायत में बताया कि मनीष कुमार और वह आपस में दोस्त है तथा मनोज कुमार उसका मेरा रिश्तेदार है। उनकी मुलाकात विशाल वासी मदनहेडी तहसील हांसी जिला हिसार से हुई, जिसने मर्चेन्ट नेवी में लगवाने के बारे में कहा। विशाल ने उनकी मुलाकात मोहित वासी खानपुर खुर्द तहसील मातनहेल जिला झज्जर हाल आबाद चरखी दादरी से करवाई और पैसे लेकर नौकरी लगवाने की बात कही। दिनांक 12 नवंबर 2022 को सुबह मोहित उसके घर पैसे लेने आ गया, शिकायतकर्ता ने 2,50,000 व मनोज कुमार ने 2,00,000 और मनीष कुमार ने 2,50,000 रू दे दिए और बाकि पैसे बाद में देने की बात कही। इसके बाद अलग-अलग दिनांक में रुपए फोन पे कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी मोहित उन्हें नौकरी नहीं दिलवा पाया तो फिर पता चला कि उनके साथ धोखा हो गया। जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापिस मांगे तो उसने बाद में देने की बात कही, दिए गए समय पर चैक लगाए तो तीनों चैक बाउंस हो गए, फोन पर बात की तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।



कनीना में समाधान शिविर में आई 11 शिकायतें
-कनीना में प्रतिदिन दो घंटों में निपटाई जायेंगी शिकायतें
********************************************************
**************************************************************
********************
***********************************
कनीना की आवाज।
बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय कनीना में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में
आयोजित इस समाधान शिविर में उपमंडल के गांव चेलावास, कनीना, सीहोर, कोटिया, कोका गांव के 11 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। वहीं मंगलवार को कोका गांव की एक शिकयत आई थीं। एसडीम सुरेंद्र सिंह ने इन शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए इन मामलों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए।
एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक नागरिकों की शिकायतों के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहा हैं। इन शिविरों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रतिदिन सरकार को भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
इस मौके पर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर ध्यान सिंह यादव, बिजली विभाग एसडीओ उमेश वर्मा, तहसील वेलफेयर आफिस एयर सिंह, अशोक पटवारी जितेंद्र लिपिक, एसडीएम सुपरिंटेंडेंट अनिल कुमार, स्टेनो वीरेंद्र कोका सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 06: समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते एसडीम सुरेंद्र सिंह।





दिव्यांगों के अधिकारों के संरक्षण हितार्थ
--शीघ्र राज्य दिव्यांगजन आयुक्त की हो नियुक्ति
********************************************************
**************************************************************
*****************************
**************************
कनीना की आवाज। हरियाणा प्रगतिशील दिव्यांग शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार कौशिक ने हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री,प्रदेश के  मुख्य सचिव तथा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेज कर मांग की है कि हरियाणा में दिव्यांगों के अधिकारों के संरक्षण के लिए शीघ्र राज्य दिव्यांगजन आयुक्त  की नियुक्ति की जाए तथा दिव्यांगों की नियुक्तियां व पदोन्नतियां शीघ्र की जाए।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि राज्य दिव्यांगजन आयुक्त का पद गत 22 दिसंबर से पूर्व आयुक्त राजकुमार मक्कड़ की सेवानिवृत्ति के बाद से  रिक्त है जिसके कारण हजारों की संख्या में आयोग में  दिव्यांगों के मुकदमे लंबित पड़े हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में 75 मुख्याध्यापक से प्राचार्य पद के लिए पदोन्नति के मामले भी गत एक वर्ष से लंबित पड़े हैं तथा कुछ कर्मचारी व अधिकारी  हरियाणा सरकार की दिव्यांगों के अधिकारों के संरक्षण की प्रतिबद्धता पर सवालिया निशान लगवा रहे हैं  जबकि अन्य विभागों में कर्मचारियों की कई कई पदोन्नतियां हो चुकी हैं ,इस बारे में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कनीना में आयोजित जन संवाद के कार्यक्रम में ज्ञापन दिया गया था लेकिन वह मामला भी अभी तक ठंडे बस्ते में है  जिसके चलते अनेक मुख्याध्यापक अपने पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा उनके प्राचार्य बनने के अरमान अधूरे ही रह गए तथा अनेक ऐसे मुख्याध्यापक हैं,  जिनकी पदोन्नति गत 24 वर्ष से देय बनती है लेकिन उन्हें अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है तथा इस कारण उन्हें प्रतिमाह  हजारों रुपये वेतन का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
फोटो कैप्शन: नरेश कौशिक




कालेज की 1200 सीटों पर अब तक महज 366 आवेदन -अंतिम तिथि 25 जून
********************************************************
**************************************************************
******************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना के राजकीय कालेज में जहां आनलाइन स्नातक स्तर तक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है किंतु अभी तक 1200 सीटों पर महज 366 आवेदन मिले हैं।
 कनीना के राजकीय कालेज के प्रवेश नोडल अधिकारी डा. विनोद यादव तथा प्राचार्य डाक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीए की 640 सीटों पर 228 आवेदन प्राप्त हुए जबकि बीकाम की 160 सीटों पर 31 आवेदन प्राप्त हुए, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों पर 28 आवेदन प्राप्त हुए जबकि बीएसई फिजिकल साइंसेज के 380 सीटों पर 79 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
 उल्लेखनीय कनीना क्षेत्र में दो कालेज हैं जहां लड़कों का कनीना में तथा लड़कियों का कालेज उन्हाणी में स्थित है। दोनों में ही आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है।
 फोटो कैप्शन 04: कनीना कालेज



श्रीमद् भागवत कथा एवं शोभा यात्रा 19 जून से
********************************************************
**************************************************************
***************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना-अटेली मार्ग पर भारद्वाज कुटीर कथा स्थल पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व प्राचार्य कमलेश शर्मा ने बताया कि 19 जून को शोभा यात्रा मां भारती आश्रम से भारद्वाज कुटीर तक पहुंचेगी। तत्पश्चात प्रतिदिन विभिन्न विषयों को लेकर भागवत कथा चलेगी।
 उन्होंने बताएं 19 जून को धुंधुकारी मुक्ति कथा, 20 जून को सुखदेव जन्मोत्सव, परीक्षित जन्म आदि 21 जून को सती चरित्र, ध्रूव चरित्र कथा, 22 जून को प्रहलाद भक्त चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्रीराम अवतार आदि की कथा, 23 जून को कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा कथा 24 जून को कंस वध, रुक्मणी विवाह, 25 जून को सुदामा चरित्र, परीक्षित को मोक्ष तथा 26 जून को हवन तथा प्रसाद वितरण होगा।








आग लगने से कई लोगों का ईंधन एवं प्लास्टिक के पाइप जले
-बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग
********************************************************
**************************************************************
**************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना के पुराना लाल वाला कुएं के समीप किसानों और लोगों का ईंधन, धांसे, उपले तथा प्लास्टिक के पाइप जलकर नष्ट हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक आग धंधक रही थी।
 पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह ने बताया कि लाल वाला कुएं के समीप ईंधन, उपले, प्लास्टिक पाइप और धांसों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे जिनमें शार्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से आग लग गई। धीरे-धीरे आज दूर दराज तक फैल गई जिसमें सुनील कुमार पीटीआई ईंधन और उपले जल गए और होशियार सिंह मोलडऩाथ सत्संग मंडल सदस्य के प्लास्टिक के आधा दर्जन पाइप जल गए। कृष्ण सिंह पूर्व प्राचार्य के कड़वी और धांसे जल गए। इसी प्रकार दिलीप नामक व्यक्ति के उपले तथा कपास का ईंधन जलकर राख हो गया। दूर दराज तक आग गर्मी के कारण फैलती रही। वैसे भी भीषण गर्मी में लोग घरों के अंदर छुपे हुए थे और आग तेजी से फैलती गई। जब आज देखी गई तब उसे पर काबू पाने के लिए आसपास ट्यूबवेलों से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया
फोटो कैप्शन 5: आग से जला हुआ ईंधन।









भाजपा नेता जसवंत सिंह को पितृशोक
--कनीना में किया अंतिम संस्कार
********************************************************
**************************************************************
*******************************
************************
कनीना की आवाज। जसवंत यादव  बबलू पूर्व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पिता मातादीन यादव (सेवानिवृत्त एसपी ) का इलाज के दौरान गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कनीना में मंगलवार सुबह 9 बजे बस स्टैंड के पास स्थित बाबा मोलडऩाथ आश्रम के सामने शमशान घाट में किया गया। भाजपा नेता की माता जी सजनी देवी का 17 वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। वे शिक्षा समिति कनीना के सचिव, डीएवी मैनेजिंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। पंजाब में उग्रवाद के समय वे डिप्टी कमांडेट सीआरपीएफ रहे। अपनी सर्विस के दौरान वो बहादुरी से काम करते हुए वो पंजाब पुलिस प्रमुख केपीएस गिल व सीबीआई चीफ जोगेंद्र सिंह के काफ़ी नज़दीक रहे ! मातादीन साहब अपने पीछे दो पुत्र जसवंत एवं हरीश व एक पुत्री दुर्गेश के अलावा चार पोतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। वे कनीना शिक्षा समिति के सचिव भी रहे हैं।  उनके पौत्र एवं दोहते, दोहती आस्ट्रेलिया व कनाडा में रहते हैं। उनके निधन से कनीना में शोक की लहर है। इस मौके पर आर एस एस प्रांत कार्यवाह प्रताप जी , एडवोकेट राकेश शर्मा प्रदेश प्रवक्ता  भाजपा ,एडवोकेट पृथ्वी यादव  नारनौल, राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र यादव , अनिल यादव जिला मंत्री भाजपा, सवाई सिंह , मंडल अध्यक्ष, अतर सिंह कैमला, डा होशियार सिंह यादव,मुनी लाल साहब ,लख्मी सरपंच ,ओमप्रकाश लिसानिया, लाल सिंह यादव जिला अटोर्नी, राजकुमार चेयरमैन, मास्टर दिलीप पूर्व चेयरमैन नगरपालिका कनीना , विजयपाल चेयरमैन, मुकेश नंबरदार, मनीष पार्षद, मोहन पार्षद अशोक पार्षद ,बलवान यादव पंकज यादव एडवोकेट, विनोद कुमार एसडीओ, राजकुमार चेयरमैन, राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव अभिजीत राव , कंवर सिंह कलवाड़ी, अशोक ठेकेदार, मा. दलीप सिंह पूर्व प्रधान, कुलदीप नंबरदार, विनय एडवोकेट, मनीष पार्षद,  भगत सिंह चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़ सहित, हरीश कुमार, जतिन कुमार, विक्रांत, निशांत एडवोकेट, अभिषेक यादव ,देशराज, दिनेश कुमार, जालंधर से हरबंश भल्ला, चंडीगढ़ से रविंद्र ठाकुर सहित आसपास के छेत्र के भारी संख्या में जन मौजूद रहे।  
फोटो कैप्शन: पूर्व डीएसपी मातादीन।


गांव नांगल में अटल भू जल कार्यक्रम आयोजित
--जल संंरक्षण की जानकारी दी।
********************************************************
**************************************************************
*************************
******************************
कनीना की आवाज। उप मंडल के गांव  नांगल में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन महेंद्रगढ़ और अटल भू जल योजना द्वारा संयुक्त रूप से जल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच परीता देवी ने की। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार, अटल भूजल ट्रेनर पूजा ने शिरकत की।
कार्यक्रम  में उपस्थित किसानों को फसल विविधीकरण और ऐसी फसलों का उत्पादन करना चाहिए जिनमें पानी के लागत कम आती है।  
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूजल संरक्षण करना है। मोहित कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में पेयजल की किल्लत भी बहुत अधिक मात्रा में हो जाती है। इसलिए हमें अपने खुलें  चलने वाले नलों को बंद रखना चाहिए कदापि उन्हें खुला  ना छोड़ें। पेयजल आपूर्ति का प्रयोग सब्जी - बाड़ी उगाने में बिल्कुल भी ना करें।
वर्षा जल संचयन कर सके इसकी हमें पूर्व में तैयारी कर देनी चाहिए। गांव में जल स्रोतों को साफ सुथरा रखना चाहिए। स्रोतों की साफ-सफाई समय समय पर करते रहना चाहिए। लोगों को जीवाणु परीक्षण विधि समझाई गई।
कार्यक्रम में सहायक ट्रेनर राहुल,सरपंच प्रतिनिधि सुंदरलाल, मोटर चालक अशोक, लीलू, लाल सिंह पंच,विजय, राजू, सुनील, सुरेश, अतुल, मुकेश, मोतीलाल, कृष्ण, रामनाथ, वेदप्रकाश, सरली देवी, कमला देवी, पूनम देवी,लता,सोनम, कृष्णा देवी , दिनेश उपस्थित रहे।
फोटो केप्शन 02: अटल भू जल के बारे में जानकारी देते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।


लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति होने पर सम्मान किया
-धनौंदा के शुभम बने लेफ्टिनेंट
********************************************************
**************************************************************
***************************
****************************
कनीना की आवाज। धनौन्दा गांव निवासी शुभम सिंह की भारतीय सेना में सीधे लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति होने पर गांव में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आस-पास के गांवों के सैंकड़ों गणमान्यों के साथ अतरलाल ने शुभम सिंह को स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शुभम सिंह के दादा सूबेदार मेजर मदन सिंह व पिता मोहन सिंह को साफा पहनाकर तथा दादी सुमित्रा देवी व माता रेखा देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धनौंदा के होनहार लाड़ले शुभम सिंह पुत्र मोहन सिंह ने भारतीय सेना में सीधे लेफ्टिनेंट पद पर 5/8 गोरखा रेजीमेंट में नियुक्ति पाकर न केवल अपने गांव तथा जिला का बल्कि पूरे हरियाणा का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर पूरे इलाके में खुशी की लहर तथा जश्न का माहौल है। इससे पहले धनौन्दा बस अड्डे पर पहुंचने पर शुभम सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तथा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद खुली जीप में बैठाकर शोभा यात्रा निकालते हुए ग्राम देवता बाबा दयाल की समाधि पर धोक लगाकर चादर चढ़ाई। इस अवसर पर अजीत सिंह जिला पार्षद, सरपंच बीर सिंह, पंच विक्रम सिंह, पंच दीपक, राकेश यादव, रविन्द्र यादव, बिजेन्द्र शास्त्री, दादा मनोहर, मास्टर इक्तयार सिंह, घनश्याम पंच, भारत सिंह, कैप्टन ओमपाल सिंह खेड़ी, कप्तान जगरूप सिंह, धर्मबीर सिंह वकील, पहलाद मास्टर, श्यामलाल मास्टर, दिनेश फौजी, नानक फौजी, राममेहर सिंह, कमल सिंह, चन्द्रपाल, राजपाल, उमेद, किशनपाल सिंह, मुकेश, मदन सिंह, राममेहर, जयपाल, प्रेमपाल सिंह, अनुराग, बीर सिंह चौहान, सुरेन्द्र फौजी, दलीप, मामन, अजीत, सत्यवान, गुरपाल सिंह, जगबीर सिंह, सुनिल, दिनेश, नीरज फौजी, जितेन्द्र, नरेन्द्र, सोनू आदि सैंकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: लेफ्टिनेंट शुभम सिंह को सम्मानित करते जन।



भाजपा नेता जसवंत सिंह को पितृशोक
--कनीना में किया अंतिम संस्कार
********************************************************
**************************************************************
************************************
*******************
कनीना की आवाज। जसवंत यादव  बबलू पूर्व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पिता मातादीन यादव (सेवानिवृत्त एसपी ) का इलाज के दौरान गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कनीना में मंगलवार सुबह 9 बजे बस स्टैंड के पास स्थित बाबा मोलडऩाथ आश्रम के सामने शमशान घाट में किया गया। बबलू की माता जी सजनी देवी का 17 वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। वे शिक्षा समिति कनीना के सचिव, डीएवी मैनेजिंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। पंजाब उग्रवाद के समय वे डिप्टी कमांडेट सीआरपीएफ रहे। मातादीन साहब अपने पीछे दो पुत्र जसवंत एवं हरीश, एक पुत्री, चार पोते सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। वे कनीना शिक्षा समिति के सचिव भी रहे हैं।  उनके पौत्र एवं दोहते, दोहती आस्ट्रेलिया, कनाडा में रहते हैं। कनीना में शोक की लहर है। इस मौके पर प्रताप प्रांत कार्यवाह आरएसएस,राकेश शर्मा प्रदेश प्रवक्ता  भाजपा एडवोकेट,  पृथ्वी यादव  नारनौल, राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र यादव महेंद्रगढ़ अनिल यादव जिला मंत्री भाजपा, सवाई सिंह मंडल अध्यक्ष, अतर सिंह कैमला, डा होशियार सिंह यादव,मुनी लाल लख्मी सरपंच ,ओमप्रकाश लिसानिया, साहब लाल सिंह यादव जिला अटोर्नी, राजकुमार चेयरमैन, मास्टर दिलीप, विजयपाल चेयरमैन, मुकेश नंबरदार, मनीष पार्षद, मोहन पार्षद अशोक पार्षद बलवान, पंकज एडवोकेट, विनोद एसडीओ, राजकुमार चेयरमैन, अभिजीत राव निजी सचिव, कंवर सिंह कलवाड़ी, अशोक ठेकेदार, मा. दलीप सिंह पूर्व प्रधान, कुलदीप नंबरदार, विनय एडवोकेट, मनीष पार्षद,  भगत सिंह चेयरमैन सहित, हरीश कुमार, जतिन कुमार, विक्रांत, निशांत एडवोकेट, अभिषेक, जालंधर से हरबंश भल्ला, चंडीगढ़ से रविंद्र ठाकुर सहित भारी संख्या में जन मौजूद रहे।  
फोटो कैप्शन: पूर्व डीएसपी मातादीन।







 गर्भवती महिलाओं को


















निशुल्क इलाज के साथ मुफ्त में दिया जाता है राशन
--अस्पताल में लगा कैंप
********************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व  योजना के तहत स्थानीय उप नागरिक अस्पताल कनीना में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आस-पड़ोस के 50 गांवों की 150 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और उपचार लिया।
 मिली जानकारी के अनुसार उप नागरिक अस्पताल के एमओ डा. जितेंद्र मोरवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  उप नागरिक अस्पताल कनीना में प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया जिसमें अस्पताल की  महिला चिकित्सक तमन्ना  द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनको निशुल्क दवाइयां वितरित की जाती है। डा. मोरवाल ने बताया इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चे को स्वस्थ रखना व उनकी माताओं को स्वस्थ रखना है ताकि स्वस्थ माता ही स्वस्थ शिशु को जन्म देती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए उनकी सभी प्रकार की जांच वह दवाइयां दी जाती हैं तथा उनका निशुल्क पोषक आहार भी दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शुगर, थायराइड, हिमोग्लोबिन ,आरबीसी एचआईवी, यूरिन, ,एचआईवी  के अलावा अन्य कई प्रकार की जांच स्थानीय अस्पताल में ही कराई जाती हैं।
डाक्टर तमन्ना ने बताया इस समय में महिलाओं को मानसिक रूप से व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अति आवश्यक है क्योंकि मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाली महिलाओं के पेट में पल रहे शिशुओं पर उनका गहरा असर पड़ता है। उन्होंने कैंप में महिलाओं को स्वस्थ रहने के भी कई नुसखे बताएं और कहा हरी सब्जियां फल, दूध, घी आदि जल्दी हजम होने वाले मोटे अनाज के साथ अंडे तथा ताजा फल का प्रयोग गर्भवती महिलाओं के लिए अति उत्तम होता है। इस कैंप में विकास लैब टेक्नीशियन मोहित, लैब टेक्नीशियन  सुरेंद्र, टेक्नीशियन सुनील कुमार, एड्स काउंसलर रणधीर सिंह, शर्मिला स्टाफ नर्स अंजू बाला स्टाफ नर्स ने बताया इस कैंप में 150 महिलाओं ने  भाग लिया और विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी कराये गये।
फोटो कैप्शन 01: महिलाएं अस्पताल में जांच करवाते हुए।