ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Tuesday, May 26, 2020
रामबास में मिला कोरोना पोजीटिव मिलने से सतर्क ******************************** *********************************** ********************************* कनीना। लंबे समय तक कोरोना केस से बचते बचाते आखिरकार कनीना उपमंडल में भी पोजीटिव केस आ गया। अब तो सकतर्कता और बढ़ी है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव रामबास का युवक जो दिल्ली में सीजीएल की कोचिंग करता था। जो कुछ दिन पहले ही दिल्ली प्रशासन से घर आने की अनुमति लेकर अपने पैतृक गांव रामबास में पहुंचा था। जब से वह दिल्ली से अपने घर आया था तब से वह अपने ही घर में क्वारेंटाइन कर रखा था। जब दिल्ली से आने के बाद कनीना अस्पताल में पहुंचकर अपनी कोरोना की जांच भी कराई थी जिसकी रिपोर्ट पोजीटिव आ गई जिससे प्रशासन सतर्क हो गया। मौके पर कनीना एसडीएम रणबीर सिंह व चिकित्सक टीम तथा कनीना थाना प्रभारी विनय कुमार भी रामबास गांव में मौके पर पहुंचे तथा गौरव को नारनौल अस्पताल एंबुलेंस द्वारा पहुंचा दिया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि प्रशासन की अनुमति से गौरव के एक परिजन उन्हें दिल्ली से लेकर आये हैं जिनकी जांच करने पर रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पूरा प्रशासन सतर्क है वहीं आगामी कार्रवाई की जा रही है। फोटो कैप्शन 2: रामबास में एसडीएम कनीना सहित प्रशासनिक अधिकारी जायजा लेते हुए।
4 दिनों से सरसों की खरीद नहीं ************************* ********************************** कनीना। कनीना मंडी तथा इसके तहत आने वाली खरीद केंद्रों पर विगत 4 दिनों से कोई सरसों की खरीद नहीं हुई है। आगामी दिनों में भी खरीद की कोई संभावना नहीं है। हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि अभी आगामी खरीद संबंधित कोई पत्र नहीं आया है। उठान कार्य जारी है। उधर जो किसान सरसों बेचने से वंचित रह गये हैं उनमें रोष पनपने लगा है। वहीं गत दिवस कनीना मंडी में अवैध सरसों भी पकड़ी गई थी। कनीना मंडी से सात फर्मों के खरीद लाइसेंस भी जिला उपायुक्त रद्द कर चुका है।
एक दर्जन चालान काटे ************************** ******************************* कनीना। कनीना पुलिस ने लोक डाउन में नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा गफलत में वाहन चलाने वालों के एक दर्जन चालान काटे हैं। गोविंद सिंह एसआई ने बताया कि लोग लाकडाउन के नियमों का पालन नहीं करते जिसके चलते कार्रवाई की जा रही है। बिना कागजों के गाड़ी लेकर चलने वालों को नहीं बख्शा जाएगा- गोबिन्द यादव *********************************** *********************************** कनीना। अवैध रूप से चलने वाले वाहन चालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उक्त विचार स्थानीय सीटी इंचार्ज गोविन्द यादव ने पदर्जनों अवैध वाहनों के चालान करने के उपरांत व्यक्त किए। इस अवसर पर सीटी इंचार्ज गोविन्द यादव ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर अवैध वाहन चालकों को एक बार समझाया जाता है तथा इसके बाद भी अगर चालक नहीं समझते है तो फिर उनका चालान किया जाता है व गाड़ी को इंपाउंड कर दिया जाता है। सीटी इंचार्ज ने बताया कि आज लगभग एक दर्जन गाडिय़ों के चालान किए गए तथा जिन चालकों के पास कागज नही थे तो उनकी गाडिय़ों को इंपाउंड किया गया है।
पक्षियों के लिए सिकोरे रखें ***************************** ****************************** संवाद सहयोगी,कनीना। रविदास मोहल्ला वार्ड 8 में पक्षियों के लिए शिकोरे रखे। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध किया। इस मौके पर 20 विभिन्न शिकोरे रखे गए। सतीश कुमार सिंह ने कहा कि गर्मियों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। पक्षियों की सुरक्षा करना जरूरी बन जाता हैं। उनके लिए दाना पानी का प्रबंध किया जाना उचित है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष या युवा वर्ग पक्षियों के लिए सिकोरे का प्रबंध करता रहा है। इस मौके पर उमराव सिंह पूर्व सरपंच, सुदरलाल, शिवमदत्त, सतीश कुमार, सिद्धार्थ अनुज, विजयपाल, डा प्रशांत, अनुज आदि उपस्थित थे। उभीषण गर्मी के चलते एक ओर जहां पक्षियों का जीना कठिन हो रहा है वहीं उनकी संख्या घटने के पीछे भीषण गर्मी भी एक कारण है। लेकिन लोगों के जागरूक हो जाने के कारण अब घरों की छतों पर सिकोरे रखे जाने लगे हैं वहीं दाने भी डाले जाते हैं। वर्तमान में लोग भी जीव जंतुओं के प्रति जागरूक हो गए हैं। वे अपने घरों की छतों पर तथा दीवारों पर निरीह पक्षियों के लिए गर्मियों में सिकोरे रखते आ रहे हैं। इन सिकोरों में सुबह एवं शाम को पानी भरते हैं ताकि पक्षी जल पी सके और भीषण गर्मी से बच सके। कनीना के राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह,तथा महेश कुमार प्रतिदिन शिकोरों में पानी भरते हैं। बाबा मोलडऩाथ, बाबा राधेदास, विभिन्न मंदिर कनीना के पास ही पक्षियों के लिए विशेष चबूतरे बनाए गए हैं जहां भक्त देवी देवता के दर्शन के लिए जाते हैं तो अपने साथ अन्न ले जाते हैं। इस अन्न को पक्षियों के लिए डाल देते हैं। पक्षी इसी अन्न को खाते हैं। फोटो कैप्शन 1: पक्षियों के लिए सिकोरे का प्रबंध करते समाजसेवी।
नवोदय विद्यालय के शिक्षकों ने तैयार किया मोबाइल एप ************************************ ************************************ कनीना। कोविड-19 के कारण सभी शिक्षण संस्थाएं बंद है जिससे विद्यार्थियों की पढाई प्रभावित हो रही है, व बच्चों के पढ़ न पाने के कारण अभिभावकगण भी परेशान हैं। इस महामारी के समय में सभी विद्यालय घर से ही छात्रों को पढ़ाने का प्रयास कर रहे है। जिसमें विद्यालय छात्रों को पढ़ाने के लिए वाटसएप या यूट्यूब चैनल का सहारा ले रहे है। इसी कड़ी में जिले के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय के अध्यापक भी इस कार्य में पीछे नहीं है। शिक्षण के कार्य को ओर आसान बनाते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने कंप्यूटर विज्ञान, इंफारमेटिक्स प्रेक्टिसिज, बिजनेस स्ट्डीज व अकाउंटस विषय में कक्षा 11 व 12 के छात्रों के लिए दो विभिन्न मोबाइल एप का निर्माण किया है जो बच्चों को गूगल प्ले स्टोर पर (डा0 सुनील वत्स एप) के नाम से आसानी से उपलब्ध हो सकता है। विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार ने उपरोक्त विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अपने अपने विषय में यू-ट्यूब चैनल व वाट्सएप गु्रप तो पहले से बनाए हुए थे। अब इस कार्य को ओर आसान करते हुए विद्यालय प्राध्यापक डा. सुनील वत्स व विक्रम सिंह ने अपने अपने विषयों में मोबाइल एप बनाई है जिसके माध्यम से बच्चों को एक ही स्थान पर सभी विषय वस्तु मिल जाएगी। विद्यालय प्राचार्य ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि ये एप विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। उपरोक्त एप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय प्राध्यापक डा. सुनील वत्स व विक्रम सिंह ने बताया कि एप को बड़े ही सरल मोड में विकसित किया गया हैं। इस एप मे कक्षा 11 व 12 के सभी चैप्टर का स्टडी मेटिरियल पीडीएफ व विडियो मोड में उपलब्ध है। एप में विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र भाग अलग से जोडा गया है। जिसके माध्यम से छात्र अपने ज्ञान का परीक्षण आसानी से कर सकते है।
प्लाट को लेकर झगड़े में आई गंभीर चोट, रोहतक रेफर ************************************
************************************ कनीना: प्लाट को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े में एक व्यक्ति को लगी चोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें रोहतक रेफर कर दिया है। खंड के गांव के पोता के सचिन के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा सचिन जो अपने पशुओं को पानी पिलाने प्लाट में गया था तो उसने देखा कि दो तीन व्यक्ति उनके कमरे को गेती व हथोड़े से तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। जब सचिन ने उनको इस प्रकार से करने से रोका तो, अजीत सिंह, अश्वनी तथा मोतीलाल जो पहले से ही घात लगाकर बैठे थे, ने कुल्हाड़ी, लाठी-डण्डों से हमला बोल दिया जिसमें सचिन को लगी कुल्हाड़ी के कारण उसके सिर में तथा शरीर पर लगी चोट के कारण परिजनों ने उसे महेन्द्रगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जिसे चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया जिसकी हालत नाजुक बताई जाती है। वही इसकी सूचना कनीना पुलिस को देकर सारे मामले से अवगत कराया गया है।
Monday, May 25, 2020
दो कैंटरों में पकड़ी सरसों, मार्केट कमेटी ने की कार्रवाई ******************************* ************************************** कनीना। कनीना मंडी में सुबह दो कैंटर सरसों से लदे पकड़े जिनमें
करीब 350 बैग सरसों है। पूछताछ करने पर चालक कैंटर छोड़ फरार हो गए। यह
सरसों कएक व्यापारी की बताई जा रही है इनका विगत दिनों लाइसेंस भी रद्द कर
दिया गया था। बताया जा रहा है कि उनके पास सरसों के बैग कम थे जिनकी पूर्ति
के लिए यह कार्रवाई की गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची, उच्च अधिकारियों को
सूचना दे दी गई। मार्केट कमेटी उन पर जुर्माना लगा दिया और कनीना पुलिस को
सूचना दे दी ताकि यह पता लगाया जा सके कि सरसों कहां से आई
थी?
एक दर्जन चालान काटे ************************** *********************** कनीना। कनीना पुलिस ने लोक डाउन में नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा गफलत में वाहन चलाने वालों के एक दर्जन चालान काटे हैं। गोविंद सिंह एसआई ने बताया कि लोग लाकडाउन के नियमों का पालन नहीं करते जिसके चलते कार्रवाई की जा रही है।
3 दिनों से सरसों की खरीद नहीं **************************** ***************************** कनीना।
कनीना मंडी तथा इसके तहत आने वाली खरीद केंद्रों पर विगत 3 दिनों से कोई
सरसों की खरीद नहीं हुई है। आगामी दिनों में भी खरीद की कोई संभावना नहीं
है। हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि अभी आगामी खरीद संबंधित कोई
पत्र नहीं आया है। अभी तक उठान कार्य जारी है।
तू डाल डाल, मैं पात पात **************************** **************************** कनीना। अब तो दुकानदार भी मरता क्या न करता वाली कहावत पर चलने पड़े हैं। लंबे समय बात दुकानें खुलने से वे तू डाल डाल, तो मैं पात पात वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। अर्थात नगर पालिका द्वारा रोस्टर बनाकर दुकान खोले जाने का सिलसिला शुरू कर दिया और सख्ती से पालन हो रहा है जिसको लेकर के दुकानदार प्रतिदिन अपनी दुकान खोलना चाहते हैं। ऐसे में सड़क के एक दिशा की दुकानें खुलती है तो दूसरी दिशा के अगले दिन खुलती है। ऐसे में कुछ दुकानदारों ने तो खाली पड़ी दुकानें ही किराये पर ले ली है ताकि एक दिन इधर तो दूसरे दिन दूसरी तरफ दुकान खोलकर अपनी रोटी रोजी कमा सके। दुकानदार सुरेंद्र यादव, डा अजीत शर्मा, सुदेश कुमारी ने बताया कि दुकानदार नियमों का पालन तो कर रहे हैं लेकिन दुकानदार दो दो दुकाने रख रहे हैं। एक सड़क के बाईं ओर तो एक सड़क के दायी ओर। ताकि लगातार सप्ताह में 6 दिन दुकान खोल सके। दुकानों के सामने बड़ी भीड़ समस्या बढ़ सकती हैं-- दुकानें खुलने के कारण दुकानों के सामने भीड़ बढ़ गई है। ग्राहक परेशान थे। लंबे समय तक दुकानें नहीं खुली थी जिसके चलते अब वे दुकानों पर सामान खरीदने के लिए आ रहे हैं और भीड़ बढ़ गई है। यद्यपि दुकानदार नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह,रवि कुमार एवं सुरेश कुमार आदि ने बताया कि रोस्टर बनाए जाने के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं जिसके चलते दुकानदार भी परेशान है किंतु भीड़ बढऩे से रोग फैलने का खतरा मंडराता ही जा रहा है क्योंकि खरीददार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। चाहे ठेला हो या दुकान हो या कोई मकान हो भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां तक कि मास्क और सैनिटाइजर भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है जिसके चलते परेशानी बढ़ेगी। यद्यपि पुलिस प्रशासन सख्ती बरत रहा है ताकि रोग नहीं फैल सके। कनीना अभी भी कोरोना से अछूता है। पुलिस प्रशासन बार-बार दुकानों पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं फिर भी बात नहीं मानते। फोटो कैप्शन 1: एक दुकान के सामने बड़ी भीड़।
असुविधा के लिए खेद है का लगना चाहिए बोर्ड ************************ ******************************** कनीना। रोस्टर प्रणाली के तहत दुकानें खोलने का सिलसिला शुरू हो गया लेकिन भारी जाम की स्थिति बनती जा रही है। सड़क मार्ग एक तरफ की दुकानें एक एक दिन खुलती है। उस दिन उस साइड से गुजर पाना बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे में राहगीरों की मांग उठने लगी है कि प्रशासन को जिस तरफ की दुकानें खोल दी है उधर एक बोर्ड लगवा देना चाहिए कि असुविधा के लिए खेद है, आगे रास्ता जाम है और दूसरे रास्ते को खोल देना चाहिए क्योंकि दुकानदार अपने सामान को दूरदराज तक रखते हैं और सामान बेच रहे हैं। भारी संख्या में दुपहिया वाहन एवं अन्य वाहन सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं जिसके चलते डिवाइड के एक तरफ का मार्ग लगभग बंद हो जाता है। कुछ दुकानदार तो मौके का लाभ उठा रहे और हर दिन दुकान खोल रहे हैं। लोगों में में रोष है। उनका कहना है कि एक दुकान सप्ताह में 3 दिन खुलनी चाहिए लेकिन प्रशासन इस ओर नहीं ध्यान नहीं दे रहा है और कुछ दुकानदार दो चार दिन दुकान खोल रहे हैं। फोटो कैप्शन 2: दुकानों के सामने जाम की स्थिति।
नगरपालिकाने काटे 14 चालान, कार्रवाई रहेगी जारी ******************************* *********************************** कनीना। कोविड-19 के दृष्टिगत जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में 14 चालान काटे। विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार तथा सचिव राजाराम ने बताया कि नियमों का पालन न करने पर सख्ती से पेश आना पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार को 14 चालान काटे गए प्रत्येक से 200-200 रुपये उगाहे गये। उन्होंने बताया कि भविष्य में और भी सख्ती बरती जाएगी ताकि कोरोना उन्होंने नियमों का पालन नहीं करेंगे तो दुकानदारों पर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ऐसे समय में सरकारी आदेशों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कुछ ठेले एवं दुकानदारों ने तो आज तक मास्क नहीं पहने। यहां तक कि सैनिटाइजर रखना मास्क पहनना, फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखना जरूरी है। इन नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्ती से पेश आया जाएगा। उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखने की बात कही। फोटो कैप्शन 4: दुकानदारों का चालान काटते हुए पालिका अधिकारी।
नलकूप कनेक्षन देने की मांग ****************************** *********************************** कनीना। बसपा के नेता एवं समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने इलाके के किसानों को तत्काल नलकूप कनेक्शन देने की मांग की है। अतरलाल ने मुख्यमंत्री तथा नारनौल सर्कल के बिजली विभाग के एस ई को भेजे दो अलग-अलग ज्ञापनों में चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने एक सप्ताह के अंदर नलकूप कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी नागरिक अवज्ञा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी। उन्होंने पिछले तीन साल से नलकूप कनेक्शन की बाट जोह रहे किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि जिला के लगभग पौने दो सौ किसानों द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन लेने की सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद भी बिजली विभाग कनेक्शन देने के नाम पर बार-बार नई तारीख देकर किसानों का शोषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने पहले सितंबर 2019, फिर दिसंबर 2019, इसके बाद फरवरी 2020 तक नलकूप कनेक्शन देने की घोषणा की थी, परंतु धरातल पर कुछ काम नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री ने 30 जून तक सभी किसानों के नलकूप कनेक्शन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसानों ने लाखों रुपए खर्च करके बिजली निगम की सभी शर्तें पूरी की हैं। किसानों ने कर्ज लेकर यह काम किया है। अगर अब भी किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पहले कनेक्शन जारी नहीं किए गए तो किसानों को मरने की नौबत आ जाएगी, जिसकी जिम्मेदार राज्य सरकार होगी। उन्होंने कहा कि विभाग के पास पन्द्रह - बीस दिन का समय है। इसलिए सरकार को कारगर कदम उठाकर कनेक्शन देने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करनी चाहिए जिससे खरीफ फसल बिजाई से पहले कनेक्शन देने का कार्य पूरा हो सके।
गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, घर से निकलना मुश्किल *************************************
********************************* कनीना। एक ओर जहां कोरोना की मार वही भीषण गर्मी के चलते घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। एक और जहां कोरोना के तहत रात्रि के समय बच्चे और बूढ़ों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी हुई है वही अब दिन के समय गर्मी पडऩे से वे बाहर नहीं निकल सकते। ऐसे में पूरा समय घर के अंदर ही बिताना होगा। वैसे भी कोरोना रोग के समय अंदर रहने की हिदायत दी गई है उसे गर्मी ने पूरा कर दिखलाया है। तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच गया है जिसके चलते छोटे बेलदार पौधे जलने लगे हैं। पेयजल संकट छाने लगा है।
शिक्षक राजेश कुमार को मिला कोरोना यौद्धा अवार्ड ************************************** ,कनीना। सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउन्डेशन ने कनीना जनपद के उन्हाणी के शिक्षक राजेश कुमार को कोरोना काल में सराहनीय सामाजिक सेवाओं के लिए राह ग्रुप फाउंडेशन ने कोरोना यौद्धा अवार्ड देकर सम्मानित किया । राजेश कुमार ने बताया कि अवार्ड का चयन राह ग्रुप फाउन्डेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ की अगवाई में बनी कमेटी में किया गया। अलग-अलग वर्गों मेंं कोरोना योद्धा के तौर पर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं का चयन किया है। जिसमें राजेश कुमार को भी वैश्विक महामारी के दौरान लोगों को जागरूक करने, परिंदों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने आदि सामाजिक कार्यों के लिए कोरोना यौद्धा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
Sunday, May 24, 2020
गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, घर से निकलना मुश्किल ****************************************** **************************************** **************************************** कनीना। एक ओर जहां कोरोना की मार वही भीषण गर्मी के चलते घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। एक और जहां कोरोना के तहत रात्रि के समय बच्चे और बूढ़ों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी हुई है वही अब दिन के समय गर्मी पडऩे से वे बाहर नहीं निकल सकते। ऐसे में पूरा समय घर के अंदर ही बिताना होगा। वैसे भी कोरोना रोग के समय अंदर रहने की हिदायत दी गई है उसे गर्मी ने पूरा कर दिखलाया है। तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच गया है जिसके चलते छोटे बेलदार पौधे जलने लगे हैं। पेयजल संकट छाने लगा है।
5.33 लाख बैग सरसों के खरीदे ******************************** *************************************** कनीना। कनीना तथा इसके तहत आने वाले 3 खरीद केंद्रों पर अब तक 5.33 लाख बैग सरसों की खरीदी जा चुके हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए फिर मैनेजर यादव ने बताया कि कनीना में 222615 बैग सेहलंग में 114241 दिन में एक लाख 1344 करीरा में 95151 बैग, दौंगड़ा अहीर में 101344 बैग तथा करीरा में 95151 बैग सरसों के खरीदे जा चुके हैं और इस प्रकार कुल खरीद 533351 हो चुकी है। जूठे किसानों की जांच करने की मांग की संवाद सहयोगी,कनीना। कनीना मंडी में कुछ झूठे किसान बनकर रजिस्ट्रेशन करवा हजारों क्विंटल सरसों बेच चुके हैं। उनकी जांच करने की मांग किसानों ने उठाई है। यहां मार्केट कमेटी कनीना, एसडीएम, हैफेड मैनेजर आदि को शिकायत देते हुए हनुमान शर्मा, अगिहार, शिवकुमार खेड़ी, मुकेश यादव गुढ़ा, धर्मपाल कैमला, नरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, राज सिंह, गायत्री देवी, ब्रह्म प्रकाश, सतबीर सिंह आदि ने बताया है कि कुछ मुनाफा खोर किसानों ने जिनके पास 5 मरला तक जमीन नहीं है और हजारों क्विंटल सरसों बेच डाली है। उन्होंने फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया है और सरकार को चूना लगाया है। किसानों ने मांग की है कि फर्जी किसानों की जांच की जाए जो झूठे हैं निकले उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये। उल्लेखनीय है कि पहले भी एक शिकायत झूठा किसान होने की आई थी।
दो दिन से नहीं हुई सरसों की खरीद *********************************** ********************************** कनीना। कनीना तथा इसके तहत आने वाले खरीद केंद्रों पर 2 दिनों से सरसों की खरीद नहीं हो पाई है। अभी भविष्य में जारी शेड्यूल पर निर्भर करता है कि खरीद होगी या नहीं हो पाएगी? उल्लेखनीय है कि कनीना तथा इसके तहत करीरा, सेहलंग, दौंगड़ा अहीर में सरसों की खरीद जारी थी किंतु करीरा में सभी फर्मों के लाइसेंस रद्द कर देने से वहां खरीद केंद्र लगभग बंद हो गया है। जो किसान बचे हैं उन्हें कनीना ही सरसों बेचने के लिए आना पड़ेगा। उधर दौंगड़ा अहीर और सेहलंग में खरीद केंद्र जारी है। विभिन्न खरीद केंद्रों पर लगभग एक दर्जन विभिन्न फर्मों के जिला उपायुक्त ने लाइसेंस रद्द कर दिये हैं। अभी करीब 1200 किसान विभिन्न खरीद केंद्रों पर सरसों बेचने के लिए तैयार बैठे हैं। जल्दी ही सरसों की खरीद किए जाने की संभावना है।
सभी दुकानें बंद रही ********************************* ************************************ कनीना। दुकान खोलने के नए रोस्टर के लागू होने से रविवार को सभी दुकानें बंद रही। महज आपातकालीन सेवाएं जरूर जारी रही। दुकान खोलने का रोस्टर बनाया हुआ है जिसमें रोस्टर एक और दो नाम दिया गया है। रोस्टर के तहत सप्ताह में 3 दिन दुकान खोली जा सकती है।
उप नागरिक अस्पताल का भेंट की दो सेनिटाइजर मशीन ************************************* ************************************ कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में आरपीएस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा ओपी यादव ने दो नो हैंड नो टच सैनिटाइजर मशीन भेंट की। इससे पहले नगरपालिका कनीना में भी वे इस प्रकार की मशीन दे चुके हैं। आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गई नो हैंड नो टच सैनिटाइजर बिना हाथ या सिर से छूये अर्थात पैर से चलती है । जहां एक तरफ पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, समाजसेवी लगातार कोरोना वायरस से लडऩे के लिए लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी एक नई सैनिटाइजर मशीन बना रहे हैं। आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन डा ओपी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी लॉक डाउन में कोरोना वायरस से लडऩे के लिए एक पैर से चलित मशीन बनाई हैं। इस मशीन से यह फायदा है कि इसको पैर से टच करो और ऊपर से सैनिटाइज निकलेगा। जिससे बिना हाथ लगाए अपने हाथ को सैनिटाइज कर सकते हैं। वही चेयरमैन ओपी यादव ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक हम इस तरीके की चार मशीन जिला उपायुक्त नारनौल को दे चुके हैं। दो मशीन एसपी कार्यालय दे चुके हैं दो मशीन एसडीएम महेंद्रगढ़ कार्यालय दे चुके हैं। चार मशीन महेंद्रगढ़ राजकीय हॉस्पिटल में दे चुके हैं । दो मशीन पुलिस प्रशासन को दे चुके हैं। एक मशीन ब्रह्मदेव चौक पर लगाई हुई है। पांच मशीन बैंकों में दे चुके हैं। एक मार्केट कमेटी कनीना में दी है। एक एसडीएम कार्यालय कनीना तथा एक जुडिशल कार्यालय कनीना में दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनीना में जहां भी जरूरत होगी हम वहां पर हम यह मशीन निशुल्क उपलब्ध करवा देंगे। डॉ यादव ने आगे यह भी बताया कि हम एक रोबोट भी बना रहे हैं। यह रोबोट राजकीय हॉस्पिटलों में दिया जाएगा। इस रोबोट की खासियत यह है कि यह अपने आप दवाई मरीज तक पहुंचाएगा। अपने आप उनके हाथ सैनिटाइज करेगा। जिस तरह की कमांड इस रोबोट को दी जाएगी उसी तरह का एक कार्य करेगा । डॉ यादव ने कहां की उप नागरिक अस्पताल कनीना में हम एक बड़ी मशीन गिफ्ट करेंगे । उप नागरिक अस्पताल कनीना में नियमितरूप से बहुत सारे मरीज आते हैं। यह बड़ी मशीन मेन गेट पर लगा दी जाएगी। जिससे अंदर आने वाला व्यक्ति पूरी तरीके से सैनिटाइज हो जाए । इससे बीमारियां फैलने का खतरा कम होगा। इस मौके पर पालिका प्रधान सतीश जेलदार, पालिका के पूर्व प्रधान मा दलीप सिंह, राजेंद्र सिंह लोढ़ा, डा अंकित, डा नेहा, डा विनय शर्मा, डा दीपांशु ,सुनील कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। फोटो कैप्शन 1: सेनिटाइजर मशीन कनीना उप नागरिक अस्पताल को भेंट करते हुए।
स्कूल ने पूर्व सरपंच को किया सम्मानित ******************************** ******************************** कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास चौधरी को कोविड-19 के दौरान विद्यालय में प्रवासी मजदूरों को रोकने, उनकी देखभाल में सराहनीय योगदान देने के चलते प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र में कहा गया है कि रामनिवास चौधरी ने स्कूल को सैनिटाइज करवाने में, प्रवासी मजदूरों को रोकने, उनकी देखभाल करने में अहम भूमिका निभाई है। इसलिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। फोटो कैप्शन दो: रामनिवास को सम्मानित करते प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी।
बुजुर्ग बेहतर ढंग से बिता रहे हैं अपनी दिनचर्या ********************************
********************************** कनीना। यूं तो कोरोना के चलते बुजुर्गों और बच्चों को शाम 7 बजे से प्रात: 7:00 बजे तक न निकलने की सलाह दी गई है किंतु बहुत से बुजुर्ग अपनी दिनचर्या बेहतर ढंग से बिता लेते हैं। कुछ हंस बोलकर तो कुछ अपने घर के पास घूम फिरकर। लेकिन सीगड़ा का एक दंपति घर के लिए सब्जी उगाने में समय बीता रहा है। सीगड़ा फार्म हाउस पर बुजुर्ग दंपति रणजीत सिंह तथा उनकी पत्नी मुकेश देवी अपना समय सब्जी देने वाले पौधों में बिता रहे हैं। सुबह शाम समय निकालकर सब्जी देने वाले पौधों की सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि वे घर के लिए तो प्रिया बेहतरीन सब्जी प्राप्त कर लेते हैं वहीं कुछ लागत प्राप्त करने के लिए भी खेत पर आए लोगों को सब्जी बेच देते हैं। दंपति ने बताया कि विगत 3 साल से यह कार्य मिर्च, बैंगन एवं टमाटर उगाने का कार्य कर रहे हैं और हर साल 15000 रुपये तक की सब्जी अकेले अपने खेत पर ही बेच देते हैं। वे किसी को सब्जी देने घर नहीं जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार का समय उनके लिए ज्यादा बेहतर साबित हुआ है ताकि वे यहां बैठ कर अपना समय भी बिता लें और बेहतरीन सब्जी भी पैदा कर ले। दंपति ने बताया कि पिछले 4 साल से वे मिर्च आदि सब्जी उगा रहे हैं उनका उद्देश्य सब्जी बेचना नहीं है परंतु जब घर के लिए पर्याप्त मात्रा में सब्जी उपलब्ध होने के बाद अधिक सब्जी होती है तो वे उनके यहां आए हुए लोगों को बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि लोक डाउन के चलते इस बार उनकी सब्जी कम बिकी है किंतु उनकी मेहनत के परिणाम स्वरूप बेहतरीन मिर्च आदि तैयार कर ली है। उनका कहना है कि इससे उनका लॉक डाउन का समय भी व्यतीत तो जाता है और मन भी खुश रहता है। रही लागत की बात वह भी कुछ सब्जी बेचकर पूरी हो जाती है। इस प्रकार दंपति अपना समय बेहतरीन तरीके से बिता रहे हैं वरना अधिकांश लोग अपने घरों में पड़े हुए हैं और कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। फोटो कैप्शन 3: दंपत्ति सब्जी उगाकर समय बीताते हुए।
Saturday, May 23, 2020
जिला उपायुक्त ने किया खरीद केंद्रों का दौरा -पांच फलों के लाइसेंस किये रद्द ********************************* ************************************ ******************************* कनीना। जिला उपायुक्त नारनौल जगदीश शर्मा ने शनिवार को कनीना क्षेत्र के खरीद केंद्रों का दौरा किया। कनीना अनाज मंडी में पहले ही सात आढ़तियों के लाइसेंस रद्द किया हुये हैं इसलिए उन फर्मों के सामने ढ़ेरी आदि का पता लगाने की जांच की। उन फर्मों के सामने किसी प्रकार की कोई अनाज की और सरसों की ढेरी नहीं पाई गई। तत्पश्चात उन्होंने करीरा में खरीद केंद्र का दौरा किया जहां 6 फर्म कार्य कर रही थी। दो फर्मों के पहले ही लाइसेंस रद्द किये हुुए थे और 4 फर्मों के लाइसेंस शनिवार को रद्द कर दिए गए। तत्पश्चात सेहलंग खरीद केंद्र का दौरा किया जहां एक फर्म का लाइसेंस पहले ही रद्द किया हुआ था और एक और फर्म का लाइसेंस रद्द शनिवार को कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार ये फर्म किसानों की आवक की अलग-अलग ढेरियां न करके इकट्टा सरसों का ढेर लगा रही थी। उनकी पैकिंग भी नहीं करवाई गई थी जिसके चलते उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए। जिला उपायुक्त के साथ एसपी सुलोचना गजराज, एसडीएम रणवीर सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल, हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव, सचिव मार्केट कमेटी आदित्य यादव आदि साथ थे। फोटो कैप्शन 4: जिला उपायुक्त खरीद केंद्र का दौरा करते हुये।
स्कूल ने पूर्व सरपंच को किया सम्मानित ********************************** *********************************** कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास चौधरी को कोविड-19 के दौरान विद्यालय में प्रवासी मजदूरों को रोकने, उनकी देखभाल में सराहनीय योगदान देने के चलते प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र में कहा गया है कि रामनिवास चौधरी ने स्कूल को सैनिटाइज करवाने में, प्रवासी मजदूरों को रोकने, उनकी देखभाल करने में अहम भूमिका निभाई है। इसलिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। फोटो कैप्शन दो: रामनिवास को सम्मानित करते प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी।
बुजुर्ग बेहतर ढंग से बिता रहे हैं अपनी दिनचर्या *************************************** ********************************** कनीना। यूं तो कोरोना के चलते बुजुर्गों और बच्चों को शाम 7 बजे से प्रात: 7:00 बजे तक न निकलने की सलाह दी गई है किंतु बहुत से बुजुर्ग अपनी दिनचर्या बेहतर ढंग से बिता लेते हैं। कुछ हंस बोलकर तो कुछ अपने घर के पास घूम फिरकर। लेकिन सीगड़ा का एक दंपति घर के लिए सब्जी उगाने में समय बीता रहा है। सीगड़ा फार्म हाउस पर बुजुर्ग दंपति रणजीत सिंह तथा उनकी पत्नी मुकेश देवी अपना समय सब्जी देने वाले पौधों में बिता रहे हैं। सुबह शाम समय निकालकर सब्जी देने वाले पौधों की सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि वे घर के लिए तो प्रिया बेहतरीन सब्जी प्राप्त कर लेते हैं वहीं कुछ लागत प्राप्त करने के लिए भी खेत पर आए लोगों को सब्जी बेच देते हैं। दंपति ने बताया कि विगत 3 साल से यह कार्य मिर्च, बैंगन एवं टमाटर उगाने का कार्य कर रहे हैं और हर साल 15000 रुपये तक की सब्जी अकेले अपने खेत पर ही बेच देते हैं। वे किसी को सब्जी देने घर नहीं जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार का समय उनके लिए ज्यादा बेहतर साबित हुआ है ताकि वे यहां बैठ कर अपना समय भी बिता लें और बेहतरीन सब्जी भी पैदा कर ले। दंपति ने बताया कि पिछले 4 साल से वे मिर्च आदि सब्जी उगा रहे हैं उनका उद्देश्य सब्जी बेचना नहीं है परंतु जब घर के लिए पर्याप्त मात्रा में सब्जी उपलब्ध होने के बाद अधिक सब्जी होती है तो वे उनके यहां आए हुए लोगों को बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि लोक डाउन के चलते इस बार उनकी सब्जी कम बिकी है किंतु उनकी मेहनत के परिणाम स्वरूप बेहतरीन मिर्च आदि तैयार कर ली है। उनका कहना है कि इससे उनका लॉक डाउन का समय भी व्यतीत तो जाता है और मन भी खुश रहता है। रही लागत की बात वह भी कुछ सब्जी बेचकर पूरी हो जाती है। इस प्रकार दंपति अपना समय बेहतरीन तरीके से बिता रहे हैं वरना अधिकांश लोग अपने घरों में पड़े हुए हैं और कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। फोटो कैप्शन 3: दंपत्ति सब्जी उगाकर समय बीताते हुए।
उप नागरिक अस्पताल का भेंट की दो सेनिटाइजर मशीन **************************** *********************************** कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में आरपीएस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा ओपी यादव ने दो नो हैंड नो टच सैनिटाइजर मशीन भेंट की। इससे पहले नगरपालिका कनीना में भी वे इस प्रकार की मशीन दे चुके हैं। आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गई नो हैंड नो टच सैनिटाइजर बिना हाथ या सिर से छूये अर्थात पैर से चलती है । जहां एक तरफ पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, समाजसेवी लगातार कोरोना वायरस से लडऩे के लिए लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी एक नई सैनिटाइजर मशीन बना रहे हैं। आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन डा ओपी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी लॉक डाउन में कोरोना वायरस से लडऩे के लिए एक पैर से चलित मशीन बनाई हैं। इस मशीन से यह फायदा है कि इसको पैर से टच करो और ऊपर से सैनिटाइज निकलेगा। जिससे बिना हाथ लगाए अपने हाथ को सैनिटाइज कर सकते हैं। वही चेयरमैन ओपी यादव ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक हम इस तरीके की चार मशीन जिला उपायुक्त नारनौल को दे चुके हैं। दो मशीन एसपी कार्यालय दे चुके हैं दो मशीन एसडीएम महेंद्रगढ़ कार्यालय दे चुके हैं। चार मशीन महेंद्रगढ़ राजकीय हॉस्पिटल में दे चुके हैं । दो मशीन पुलिस प्रशासन को दे चुके हैं। एक मशीन ब्रह्मदेव चौक पर लगाई हुई है। पांच मशीन बैंकों में दे चुके हैं। एक मार्केट कमेटी कनीना में दी है। एक एसडीएम कार्यालय कनीना तथा एक जुडिशल कार्यालय कनीना में दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनीना में जहां भी जरूरत होगी हम वहां पर हम यह मशीन निशुल्क उपलब्ध करवा देंगे। डॉ यादव ने आगे यह भी बताया कि हम एक रोबोट भी बना रहे हैं। यह रोबोट राजकीय हॉस्पिटलों में दिया जाएगा। इस रोबोट की खासियत यह है कि यह अपने आप दवाई मरीज तक पहुंचाएगा। अपने आप उनके हाथ सैनिटाइज करेगा। जिस तरह की कमांड इस रोबोट को दी जाएगी उसी तरह का एक कार्य करेगा । डॉ यादव ने कहां की उप नागरिक अस्पताल कनीना में हम एक बड़ी मशीन गिफ्ट करेंगे । उप नागरिक अस्पताल कनीना में नियमितरूप से बहुत सारे मरीज आते हैं। यह बड़ी मशीन मेन गेट पर लगा दी जाएगी। जिससे अंदर आने वाला व्यक्ति पूरी तरीके से सैनिटाइज हो जाए । इससे बीमारियां फैलने का खतरा कम होगा। इस मौके पर पालिका प्रधान सतीश जेलदार, पालिका के पूर्व प्रधान मा दलीप सिंह, राजेंद्र सिंह लोढ़ा, डा अंकित, डा नेहा, डा विनय शर्मा, डा दीपांशु ,सुनील कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। फोटो कैप्शन 1: सेनिटाइजर मशीन कनीना उप नागरिक अस्पताल को भेंट करते हुए।
************************************* कनीना। कनीना नगर पालिका द्वारा गत दिवस बनाए गए दुकान खोले जाने के रोस्टर के तहत आज विविन्न दुकानें खुली। रोस्टर अनुसार लोक डाउन में प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी। रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। दुकान खुलने के दो रोस्टर बनाए गए हैं जिसमें एक रोस्टर में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दुकानें खुलेंगी जबकि दूसरे रोस्टर में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दुकानें खुलेंगी। सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने बताया कि शनिवार को जो दुकानें खुली है वे रोस्टर के अनुसार ही खुली हैं। उधर पुलिस प्रशासन भी दुकानों के मसले में सतर्क दिखाई दी। इस प्रकार दुकानें खुलने से दुकानदार खुश नजर आए अब सप्ताह में केवल 3 दिन प्रत्येक दुकान खुल पाएगी जबकि सभी आपातकालीन सेवाएं लगातार खुलती रहेंगी।
Friday, May 22, 2020
23 मई से नियमानुसार खुलेंगी दुकानें **************************** ************************* ********************************* कनीना। नगर पालिका द्वारा गत दिवस जहां दुकानों का रोस्टर बना दिया गया था
उसे शुक्रवार को अंतिम रूप देते हुए 23 मई से कड़ाई से लागू करने का निर्णय
लिया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने
बताया दुकान खोलने का समय प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे का होगा। किंतु रविवार
को सभी दुकानें बंद रहेंगी, केवल आपातकालीन सेवाएं जरूर खुली रहेंगी। उन्होंने
बताया कि अब तक दुकानदार चाहे कैसे भी दुकानें खेलते आये हो किंतु 23 मई
से दुकान खोलने के नियम को कड़ाई से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी
भी सूरत में दुकानों को खोलने की अनियमितता पाई गई उनके विरुद्ध कार्रवाई
की जाएगी।
गरीब महिला की मदद की *************** ******************************* संवाद सहयोगी, कनीना। कनीना में 6 साल से रह रहे भूपेंद्र पालड़ी पनियारा के परिवार की पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवियों ने मदद की। मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र चाय की दुकान का काम करता है जो कनीना में रह रहे हैं। लेकिन उनके परिवार में खाने के लिये समान तक न होने के चलते चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने 1100 रुपए ,योगेंद्र 1100 रुपए, मनोज कुमार ने 500 रुपये का सामान एवं नकदी,रोकी पार्षद सुशील मित्तल आदि ने उनके घर का राशन एवं दूध के पैसे देकर घर भेजा। फोटो कैप्शन 4: पुलिस प्रशासन महिला को राशन आदि दिलाते हुए।
गेहूं की खरीद नहीं हुई ************************** ******************************** **************************** कनीना। कनीना और इसके तहत तीन अनाज मंडियों में जहां सरसों एवं गेहूं की खरीद जारी है। शुक्रवार को करीरा में सरसों की तथा गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। कनीना में 169 किसानों ने 4532क्विंटल,सेहलंग में 16 किसानों ने 492 क्विंटल, दोगड़ा में 59 किसानों ने 1426 क्विंटल सरसों बेची।
किसानों के लिए ढैंचा उपलब्ध ****************************** ************************************ कनीना। कनीना खंड कृषि अधिकारी कार्यालय के तहत किसानों को अब ढैंचा के बीज उपलब्ध हैं। 12 किलों की थैली सब्सिडी सहित 130 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। किसान आधार कार्ड की कॉपी लेकर ढैंचा का बीज ले सकता है। हरियाणा बीज निगम कनीना में ये बीज पर उपलब्ध है। खंड कृषि अधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि ढैंचा का एक बैग 12 किलो का होता है जिसमें की कीमत 130 रुपये सरकार ने रखी है। कोई भी किसान दो बैग ले जा सकता है लेकिन उसके लिए आधार कार्ड की कॉपी साथ लेकर आना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह पौधा हरी खाद के निर्माण के लिए तथा तने के रेशे रस्सियां बनाने के काम आती हैं। राजस्थान में इसे इकड़ नाम से जाना जाता है जो खरीफ की फसल होती है।
नगरपालिका का लाभ वाला बजट पारित -सर्वसम्मति से 6 करोड़ 42 लाख का अनुमानित बजट पारित ************************************* ************************************ ********************************* कनीना। यहां की नगरपालिका कार्यालय में पालिका पार्षदों की आगामी वर्ष 2020-21 के बजट को लेकर विशेष बैठक बुलाई जिसकी अध्यक्षता सतीश जेलदार ने की। बैठक में जहां अनुमानित आमदनी 6 करोड़ 42 लाख 25 हजार की आय तथा 5 करोड़ 94 लाख 23 हजार व्यय वाला बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सभी 15 पार्षद उपस्थित थे। अब यह बजट जिला उपायुक्त के पास मंजूरी हेतु भेजा जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि वर्ष 2020-21 का लाभवाला बजट ध्वनिमत एवं सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इसके लिए विशेष बैठक बुलाई गई थी जिसमें 6 करोड़ 42 लाख 25 हजार आय होने का अनुमान रखा गया है। इस आय में दुकानों की किराए से तीन करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी से एक करोड़ रुपए, प्रॉपर्टी टैक्स से 20 लाख रुपए, कृषि योग्य भूमि के पट्टे पर छोड़े जाने से दस लाख रुपए, बैंक ब्याज एक करोड़ रुपए, डिवलेंपमेंट चार्जेस 40 लाख रुपए, कस्बे में बिजली खपत पर दो फीसदी राशि नगरपालिका को मिलती है जिससे 20 लाख रुपए आमदनी होने का आसार हैं वहीं भवनों के नक्शे आदि से 30 लाख रुपये प्राप्त होने की अनुमान है। उन्होंने बताया उन्होंने बताइए समय 59 कर्मचारियों का स्टाफ है जिसमें स्थायी, पालिका रोल कर्मी तथा अन्य कर्मचारी शामिल है। उन्होंने बताया कि इन कर्मियों के वेतन पर 40 लाख रुपये सालाना खर्च होने, बिजली के बिलों पर 60 लाख खर्च होने,स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस पर 80 लाख रुपये, नगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों पर डेढ़ करोड़ रुपए अपनी और से खर्च करने का प्रावधान रखा है इसमें प्राप्त ग्रांट शामिल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पेंशन और पीएफ 10 लाख रुपए, पालिका रोल पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन पर 60 लाख रुपये वार्षिक खर्च होने का अनुमान है। वहीं आउट सोर्स आफ अन्य कर्मियों पर 60 लाख रुपये, डीजल/ इनकम टैक्स/जीएसटी पर 10 लाखे रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसी प्रकार विभिन्न न्यायालयों के मामलों पर 20 लाख रुपये, कार्यालय के रखरखाव पर 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। निदेशालय को आय का एक फीसदी हिस्सा दिया जाता है जिस पर 20 लाख रुपए खर्च होने का अंदेशा है। इस मौके पर सचिव राजाराम, जेई हितेश कुमार, लेखाकार शिवचरण शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक ठेकेदार, पार्षद मोहन कुमार सहित सभी पार्षद मौजूद थे। फोटो कैप्शन 3: नगर पालिका में आयोजित बैठक का एक नजारा।
पर्यावरण के क्षेत्र में नाम कमाया है लक्की सिगड़ा ने ****************************** ********************************** कनीना। लक्की सीगड़ा ने पर्यावरण क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा की है। जहां एक सामाजिक कार्यकर्ता बतौर जाने जाते हैं वहीं उन्होंने जीवों की सुरक्षा देखरेख तथा पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जगह जगह जहां सिकोरे रखे हैं वहीं पेड़ पौधे भी लगा रहे हैं उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे पेड़ पौधों से उन्हें बहुत अधिक लगाव है। यही कारण है कि जहां कहीं जाते हैं सबसे पहले पेड़ पौधों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। पेड़ पौधे जो हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं इसलिए पेड़ पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी हम सभी की बनती है उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे ।की हर जगह आवश्यकता है। ऐसे में जहां भी अवश्य को पेड़ पौधे जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर पौधों की कटाई अधिक करते हैं जिसके चलते पेड़ पौधे धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। पेड़ पौधे ही जीवन प्रदान करते हैं। इसलिए पेड़ पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हर बारिश में हर इंसान को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने अपने घर के आसपास बारिश के मौसम में हर समय हजारों की संख्या में पेड़ पौधे लगाये हैं। उनका कहना है कि पेड़-पौधों से उनका लगाव है और वे चाहते हैं कि जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाए। फोटो कैप्शन:1 लक्की सीगड़ा।
पीटीआई के संदर्भ में सकारात्मक न्यायिक एवं वैधानिक कदम उठाने की मांग -दिया गया मांग पत्र ***********************************
**************************************** कनीना। बीते 8 अप्रैल 2020 को सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा 1983 पीटीआई को की भर्ती रद्द करने के निर्णय को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने एक मांग पत्र खंड शिक्षा अधिकारी कनीना को भेंट किया। बीइओ के अभाव में ज्ञापन बाबूलाल कार्यालय प्रभारी दिया गया। जिसमें ज्ञापन में कहा गया है कि पीटीआई 10 वर्षों की सेवा कर चुके हैं। ऐसे समय में न्यायालय द्वारा पूरी भर्ती रद्द करने का निर्णय उचित नहीं है। इस लंबी न्याय प्रक्रिया में जिन उम्मीदवारों की मेरिट पर प्रश्नचिन्ह लगे हैं केवल उन्हीं की जांच होनी चाहिए न कि सारी भर्ती रद्द होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार से अनुरोध है कि कर्मचारी हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाए और माननीय सर्वोच्च न्यायालय की बड़ी बेंच में अपील की जाए। तब तक हरियाणा सरकार अपनी वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए पीटीआई की सेवाएं जारी रखें। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि सरकार व शिक्षा विभाग से यह भी अनुरोध है कि इस संबंध में कोई कदम जल्दबाजी में उठाए। उन्होंने कहा कि जहां तक जानकारी संपूर्ण प्रक्रिया एवं निर्णय में चयनित हुए नियुक्त पीटीआई कहीं भी दोषी करार नहीं दिए गए हैं। केवल भर्ती एजेंसी को दोषी करार दिया है। ऐसे में कार्रवार्ई प्रक्रिया एजेंसी के विरुद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष के अंतराल में 1983 पीटीआई में से दर्जनों के परिवार दुर्घटनाएं देख चुके हैं। करीब 3 दर्जन के लगभग पीटीआई की मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार एक्स ग्रेशिया के तहत वेतन ले रहे हैं। यदि सारी प्रक्रिया रद्द हो गई तो इन परिवारों का पर पहाड़ टूट पड़ेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में संपूर्ण जांच की आवश्यकता है किंतु इनको किसी हाल में उन्हें हटाया न जाए। इस मौके पर एक प्रति शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव एवं निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग को भेजी है। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदीप कुमार, धर्मपाल शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। फोटो कैप्शन 2: ज्ञापन देते हुए अध्यापक संघ के पदाधिकारी।
Thursday, May 21, 2020
दुकानें खुलेगी प्रात: नौ से सांय 6 बजे तक ************************************ *************************************** ********************************** कनीना। नगर
पालिका कनीना ने दुकानें खोलने की लोकेशन का रोस्टर निर्धारित कर दिया है।
शाम सात से प्रात: सात बजे पूर्णतया लॉक डाउन रहेगा जिसमें गर्भवती
महिलाएं, बच्चे बुजुर्ग किसी भी हाल में घर से बाहर नहीं निकलेंगे। बाकी
लोग भी बिना किसी ठोस कारण के घर से बाहर नहीं निकलेंगे। ऐसा लोक डाउन- 4
के तहत सरकार द्वारा पारित है। कनीना में दुकानें खोलने की दो लोकेशन बनाई
गई हैं। मिली जानकारी अनुसार लोकेशन-एक के तहत दुकाने सोमवार, बुधवार
और शुकवार को खुलेंगे जबकि लोकेशन-दो की दुकानें मंगलवार गुरुवार और शनिवार
को खुलेगी। लोकेशन-एक में कस्बा कनीना की दुकानें निर्धारित की गई है
जिनमें लोक डाउन एक में नगर पालिका सीमा के प्रारंभ बिंदु अटेली- कोसली टी
प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी कोसली रोड के टी-प्वाइंट तक सभी दुकानें जो
पेट्रोल पंप, एसडीएम कार्यालय के भवन तहसील कार्यालय से होते हुए गुजरती है
लाकडाउन एक में शामिल हैं वहीं इसमें मंडी-टी प्वाइंट से सीनियर सेकेंडरी
स्कूल की दीवार की साइड तमाम प्रकार की दुकानें और इसे आगे मंडी रोड पर
पुलिस थाने के सामने वाली लाइन की दुकान है जो ककराला ककराला रोड, अनाज
मंडी के प्रथम गेट तक हैं लोकेशन एक में हैं। अंबेडकर चौक से कॉलेज रोड
बीएसएनएल कार्यालय वाली साइड की दुकानें, बस स्टैंड के पिछले गेट के रोड पर
क्लब की दीवार के साथ निर्मित दुकानें तथा क्लब की दीवार के सामने वाली
डॉक्टर दीपक, खराद वेल्डिंग आदि की दुकानें नगर पालिका कंपलेक्स के कॉर्नर
से दुकान से होते हुए यादव अस्पताल, वाल्मीकि रोड तक की दुकानें भी लोकेशन
एक में शामिल हैं। इसी प्रकार बस स्टैंड के पिछले गेट से बाबा मोलडऩाथ
आश्रम को जाने वाले रोड पर बस स्टैंड की दीवार के साथ लगती दुकानें लोकेशन
एक में शामिल की गई है। कोसली-कनीना-रेवाड़ी रोड टी-प्वाइंट से रेवाड़ी रोड
की तरफ आने वाली सड़क के पूर्व दिशा में सभी दुकाने वाटस सप्लाई की टंकी
तक लोकेशन एक में शमिल हैं। उधर लोकेशन दो में सभी दुकाने मंगलवार
वीरवार और शनिवार को खुलेंगे जिनमें कनीना अटेली महेंद्रगढ़ टी-प्वाइंट से
लेकर अशोक अस्पताल, गुडग़ांव ग्रामीण बैंक, मंडी टीप्वाइंट से होते हुए
बिजली बोर्ड कार्यालय के साथ लगती दुकाने, कॉलेज की तरफ जाने वाले रोड की
सभी दाएं तरफ की दुकानें शामिल है। वहीं अंबेडकर चौक से दक्षिण दिशा को
जाने वाले दुकानें जो पुराने अस्पताल बिल्डिंग के विपरीत दिशा में डॉक्टर
की दुकान तक की दुकानें लोकेशन-2 में शामिल है। इसी में ही अंबेडकर चौक से
पुलिस थाना के साथ लगती दुकानें, मंडी गेट से ककराला रोड तक है शामिल की गई
है। नेताजी मेमोरियल क्लब की साइड से लेकर बस स्टैंड की दीवार की साइड तथा
इससे आगे की दुकानें भी लोकेशन दो में शामिल है। रेवाड़ी रोड़ की दुकान
कस्बा साइड की धर्म कांटा साइड, होटल, डीएवी कालेज के गेट तक लोकेशन दो में
शामिल हैं। कांप्लेक्स में माहेश्वरी की दुकान, फुटबॉल ग्राउंड के साथ साथ
बनी दुकानें,बाबा मोलडऩाथ रोड की दुकानें बस अड्डे की पिछली गेट की दुकान,
सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चारदीवारी के साथ वाल्मीकि बस्ती तक की दुकानों
में शामिल है। मेडिकल और दूध की डेरी दिन रविवार को भी खुलेगी बाकी सभी
दुकानेलोकेशन एक और दो कि सभी दुकाने रविवार को पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
बजट को लेकर नगर पालिका बैठक 22 को ********************* ********************************* कनीना। नगर पालिका के पार्षदों की एक बैठक 22 मई को नगर पालिका कार्यालय में बुलाई गई है जिसमें अनुमानित बजट 2020-21 का पारित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जैलदार ने बताया कि बजट को लेकर के यह बैठक आहूत की गई है।
पर्यावरण के क्षेत्र में नाम कमाया है लक्की सिगड़ा ने ********************************* ************************************* ******************************* संस, कनीना। लक्की सीगड़ा ने पर्यावरण क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा की है। जहां एक सामाजिक कार्यकर्ता बतौर जाने जाते हैं वहीं उन्होंने जीवों की सुरक्षा देखरेख तथा पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जगह जगह जहां सिकोरे रखे हैं वहीं पेड़ पौधे भी लगा रहे हैं उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे पेड़ पौधों से उन्हें बहुत अधिक लगाव है। यही कारण है कि जहां कहीं जाते हैं सबसे पहले पेड़ पौधों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। पेड़ पौधे जो हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं इसलिए पेड़ पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी हम सभी की बनती है उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे ।की हर जगह आवश्यकता है। ऐसे में जहां भी अवश्य को पेड़ पौधे जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर पौधों की कटाई अधिक करते हैं जिसके चलते पेड़ पौधे धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। पेड़ पौधे ही जीवन प्रदान करते हैं। इसलिए पेड़ पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हर बारिश में हर इंसान को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने अपने घर के आसपास बारिश के मौसम में हर समय हजारों की संख्या में पेड़ पौधे लगाये हैं। उनका कहना है कि पेड़-पौधों से उनका लगाव है और वे चाहते हैं कि जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाए। फोटो कैप्शन: लक्की सीगड़ा
विफल हो गए हैं कूलर व एसी ************************* ****************************** कनीना। एक ओर जहां भीषण गर्मी के चलते कूलरों की मांग बढ़ गई है कोरोना के चलते एसी चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं भीषण गर्मी के चलते कूलर एवं एसी भी फेल हो गए हैं। आसमान से आग बरस रही है किंतु कोरोना फिर भी बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। पंखे तो गर्मी में और गर्मी बढ़ा रहे हैं वहीं कूलर एवं एसी लगते हैं कि फेल हो गए हैं। कहावत है-मरता क्या न करता। गर्मी में मरते हुए जन आखिरकार कूलरों की ओर दौड़ रहे हैं। कूलर विक्रेता भीम सिंह ने बताया कि जब तक गर्मी पड़ती रहेगी तब कूलरों की बिक्री जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कूलर खरीदने वाले आ रहे हैं। पता ही नहीं चलता कि कूलर या एसी चल रहे हैं। किसान गर्मी से राहत पाने के लिए तथा आगामी फसल को बचाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि गमलों के पौधे भी सूख गए हैं और उस पर मौसम विज्ञान बेहतर वर्षा की भविष्यवाणी कर रहा है। कनीना में भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कें एवं मार्ग सुनसान हो जाते हैं। एक ओर कोरोना का डर वहीं गर्मी के कारण सुबह एवं शाम के वक्त ही लोग घरों से निकलते हैं। कोरोना केचलते दुकानें भी कभी कभार खुल रही हैं। कनीना में भीषण गर्मी पडऩे का असर स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। सुबह व शाम को कुछ चहल पहल दिखाई पड़ती है तत्पश्चात तो वाहनों का आवागमन तथा लोगों का आवागमन कम हो जाता है। जहां गर्मी अधिक बढ़ती है तो बिजली की सप्लाई कम हो जाती है। विभिन्न गांवों से कम बिजली आपूर्ति की शिकायत मिल रही है। गांवों के जोहड़ों में पशुओं के लिए पानी की कमी हाने है। किसान इस भीषण गर्मी में अपने खेतों में खाद एवं उर्वरक छिड़क कर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जब बारिश होगी तो किसान बाजरे एवं ग्वार की बीजाई में लग जाएंगे।
जिला उपायुक्त ने किया अनाज मंडी का दौरा *********************************** ********************************* कनीना। जिला उपायुक्त नारनौल जगदीश शर्मा ने अनाज मंडी का दौरा किया और विभिन्न अनियमितताओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सभी फर्म जो सरसों की खरीद करती हैं,के पास जाकर सरसों की ढेरियों का निरीक्षण किया उन्होंने पाया कि बहुत से किसानों की अलग-अलग ढ़ेरिया नहीं है बल्कि एक ही ढेरी में कई किसानों की सरसों डाली हुई है। ऐसे में उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को ऐसी फर्म का लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि उठान त्वरित गति से होना चाहिए तथा भविष्य में जो भी किसान आए उनके अलग से ढेरी लगवाई जाए। उल्लेखनीय है कि उठान न होने तथा धीमा चलने के कारण आढ़तियों के पास फड़ें पर जगह नहीं है। ऐसे में वे किसानों की आवक एक ही ढेरी में डलवा रहे हैं। इस प्रकार की अनियमितताओं के चलते आधा दर्जन फर्मों के लाइसेंस रद्द कर दिये गए हैं। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व्यापारियों की शिकायतें भी सुनी और मौके पर ही समाधान किया इस अवसर पर एसपी सुलोचना गजराज, एसडीएम रणवीर सिंह, डीएम हैफेड राम कुमार मार्केट कमेटी सचिव आदित्य यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। फोटो कैप्शन 4: अधिकारियों को आदेश देते हुए जिला उपाध्यक्ष नारनौल
पीटीआई के संदर्भ में सकारात्मक न्यायिक एवं वैधानिक कदम उठाने की मांग -दिया गया मांग पत्र *************************** ********************************* कनीना। बीते 8 अप्रैल 2020 को सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा 1983 पीटीआई को की भर्ती रद्द करने के निर्णय को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने एक मांग पत्र खंड शिक्षा अधिकारी कनीना को भेंट किया। बीइओ के अभाव में ज्ञापन बाबूलाल कार्यालय प्रभारी दिया गया। जिसमें ज्ञापन में कहा गया है कि पीटीआई 10 वर्षों की सेवा कर चुके हैं। ऐसे समय में न्यायालय द्वारा पूरी भर्ती रद्द करने का निर्णय उचित नहीं है। इस लंबी न्याय प्रक्रिया में जिन उम्मीदवारों की मेरिट पर प्रश्नचिन्ह लगे हैं केवल उन्हीं की जांच होनी चाहिए न कि सारी भर्ती रद्द होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार से अनुरोध है कि कर्मचारी हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाए और माननीय सर्वोच्च न्यायालय की बड़ी बेंच में अपील की जाए। तब तक हरियाणा सरकार अपनी वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए पीटीआई की सेवाएं जारी रखें। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि सरकार व शिक्षा विभाग से यह भी अनुरोध है कि इस संबंध में कोई कदम जल्दबाजी में उठाए। उन्होंने कहा कि जहां तक जानकारी संपूर्ण प्रक्रिया एवं निर्णय में चयनित हुए नियुक्त पीटीआई कहीं भी दोषी करार नहीं दिए गए हैं। केवल भर्ती एजेंसी को दोषी करार दिया है। ऐसे में कार्रवार्ई प्रक्रिया एजेंसी के विरुद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष के अंतराल में 1983 पीटीआई में से दर्जनों के परिवार दुर्घटनाएं देख चुके हैं। करीब 3 दर्जन के लगभग पीटीआई की मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार एक्स ग्रेशिया के तहत वेतन ले रहे हैं। यदि सारी प्रक्रिया रद्द हो गई तो इन परिवारों का पर पहाड़ टूट पड़ेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में संपूर्ण जांच की आवश्यकता है किंतु इनको किसी हाल में उन्हें हटाया न जाए। इस मौके पर एक प्रति शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव एवं निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग को भेजी है। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदीप कुमार, धर्मपाल शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। फोटो कैप्शन 1। ज्ञापन देते हुए अध्यापक संघ के पदाधिकारी। जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा के कार्यों की कैप्टन हुकुमचन्द ने की सराहना ****************************
********************************* कनीना । कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए किए जा रहे जनहित कार्यों के लिए ग्राम पाथेड़ा के समाजसेवी कैप्टन हुकुमचन्द ने उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा को बधाई दी। कप्तान हुकुमचन्द ने कहा कि मानवता की सेवा और कोरोना जैसी महामारी के उन्मूलन के लिए विषम परिस्थितियों में मानवतावादी सोच के साथ जो कार्य जगदीश शर्मा द्वारा जिले में किए गए हैं, वे बहुत ही सराहनीय हैं । ऐसा प्रतीत होता है की जगदीश शर्मा जैसे कुशल अधिकारियों के हाथ में जिला सुरक्षित है लॉक डाउन के दौरान रेड क्रास शाखाओं,सहयोगी संस्था में स्वयंसेवकों द्वारा गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगों तक सूखा राशन, भोजन के पैकेट लाना,आवश्यक सामान पहुंचाना, सामाजिक दूरी के बारे में आमजन को जागरूक करना,मास्क, हैंड सैनिटाइजर,सुरक्षा दस्ता, जरूरी दवाइयों का सुव्यवस्थित ढंग से वितरण, प्रवासी मजदूरों को अपने घर भिजवाने के कार्यों में भी मदद करने सहित अन्य जनहित कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है। कप्तान ने यह भी कहा कि जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा के काम की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। उनके दैनिक जीवन में जनता के कार्य करने की जो शैली है वह भी बहुत अच्छी हैं। लॉक डाउन के दौरान भी इन्होंने अपनी जिम्मेवारी इतनी अच्छी तरह से निभाई है,तभी तो जिला महेन्द्रगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस कम हैं। । फोटो कैप्शन: कै हुकुमचंद।
Wednesday, May 20, 2020
पावर हाउस में लेंटर का भाग अचानक गिरा, हादसा होने से टला ***************************** ******************************** ********************************* कनीना।
कनीना के 132 केवी उपकेंद्र पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे एक हादसा
होते होते टला जब यार्ड की लाइट बंद करते समय अचानक छत लेंटर का भाग टूटकर
गिरा। हादसे में सज्जन सिंह, राजेश कुमार बड़ी मुश्किल से बचे। घटना को
लेकर उनमें भय व्याप्त है। विस्तृत जानकारी देते हुए रामरतन गोमती जेई
ने बताया कि हादसे के वक्त सज्जन सिंह और राजेश तैनाती पर थे। जब यार्ड की
लाइट बंद करने जा रहे थे अचानक ऊपर से लेंटर का हिस्सा टूटकर गिरा। सौभाग्य
ने दोनों बाल बाल बच गए। वहीं पावर हाउस के किसी यंत्र पर गिरने से बच गया
जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी अनुसार 32 केवी
सब-स्टेशन होता था। उस समय यह भवन निर्मित किया गया था। बताया जा रहा है 45
वर्ष पहले बनाया गया था और तक इसकी सुध नहीं ली गई है जिसके चलते कोई भी
हादसा हो सकता है। इस संबंध में छोटे लाल जेई ने भी बताया कि उच्च
अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है किंतु अधिकारियों ने भी कोई गौर
नहीं किया है। इस संबंध उच्चाधिकारियों से संपर्क साधना चाहा लेकिन संपर्क
नहीं हो पाया। इसी प्रकार इस भवन में जहां एक शौचालय की छत भी बारिश में
पूर्ण रूप से टपकती है वह भी जर्जर हालात में है। वहां भी कोई बड़ा हादसा
हो सकता है। ऐसे में कर्मचारियों ने मांग की है कि अविलंब छत की मरम्मत
करवाई जाए। अगर पुराना भवन है तो इसकी छत फिर से निर्मित करवाई जाए वरना
कोई भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। फोटो कैप्शन 1 व 2: लेंटर का गिरा हुआ हिस्सा।
उप नागरिक अस्पताल को घेरा मधुमक्खियों के छत्तों ने **************************** ************************* कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल को बड़ी मधुुमक्खियों के छत्तों से परेशानी बढ़ी है। कम से कम आधा दर्जन छत्त लगे हुए हैं। जहां
गेट पर प्रवेश करते ही पेड़ पर दो बड़े छत्ते पर लगे हुए हैं वह बिल्डिंग
में पीछे और आगे आधा दर्जन बड़ी मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। पहले भी
छत्तों के कारण यह क्षेत्र सुर्खियों में रहा था। अगर यह मधुमक्खियां किसी समय क्रोध में आ गई तो बड़ी आफत बन सकती है। वैसे भी यह बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगे हुये हैं। फोटो कैप्शन 3: उप नागरिक अस्पताल के भवन में लगे मधुमक्खियों के छत्ते
सख्त नियमों पर चल रहा है कनीना का उप नागरिक अस्पताल ************************ ************************************** कनीना।
कनीना के उप नागरिक अस्पताल में सख्ती बढ़ा दी है। जहां बिना किसी थर्मल
स्कैनिंग के किसी भी प्रकार के मरीज या संभावित व्यक्ति को अंदर आने नहीं
दिया जा रहा है। विस्तृत जानकारी देते हुए ऐसे में धर्मेंद्र सिंह
एसएमओ ने बताया कि प्रत्येक आने वाले व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाती
है। जांच करने के बाद उनके मुंह पर मास्क लगा है तो उनकी इंट्री होगी तथा
वे डाक्टर की पर्ची बनवा सकेंगे। पर्ची बनवा कर आगे डॉक्टरों से मिल सकते
हैं। उन्होंने बताया कि जब डाक्टरों से मिलकर भी बाहर जाना चाहे तो
उनके लिए रास्ता अलग बनाया गया है। प्रवेश का रास्ता अलग है जबकि बाहर जाने
का रास्ता अलग है। उन्होंने बताया कि सख्त हिदायतें दी हुई है किसी भी
प्रकार किसी भी व्यक्ति को अंदर नियमों के विरुद्ध नहीं आने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कम से कम 5 सैंपल कोरोना के संबंधित लिए जा रहे
हैं। लंबे समय से इस प्रकार सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन सैंपल लेते वक्त
उन्हें बाहर अस्पताल से भवन से थोड़ा दूर खुले में कुर्सियों पर बैठाया
जाता है ताकि किसी प्रकार का रोग फैलने की संभावना न हो । इस प्रकार
कनीना उठ नागरिक अस्पताल में नियम सख्त कर दिए गए हैं। फोटो कैप्शन: धर्मेंद्र
आयुष विभाग की गोलियां घर घर जाकर दी ****************************** *************************************** ******************************************* कनीना। श्रीगुरु रविदास विश्व महापीठ के महेन्द्रगढ के जिला अध्यक्ष एवं खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच चौधरी रामनिवास खेड़ी ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बचाव के लिए आयुष विभाग द्वारा भेजी गोलियां अपने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के घर घर जाकर गोलियां बाटी और उनका हाल-चाल वह तबीयत की जानकारी ली। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बचाव के लिए आयुष विभाग पूरे देश में जुटा है इसके तहत संचालनालय आयुष विभाग के निर्देश पार लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को घर घर जाकर उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयां बाटी जा रही हैं जो आज इसी मुहिम को लेकर आयुष विभाग जो गोलियां भेजी गई है उन गोलियों को उन्होंने गांव के वरिष्ठ नागरिकों को डोर टू डोर जाकर पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व कोरोना वायरस महामारी से भयभीत है लेकिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस कोरोना वायरस महामारी के प्रति हमारे लोगों को बचाने के लिए हमारी ढाल के रूप में खड़े रहे। डाक्टर ,पुलिस कर्मचारी ,सफाई कर्मचारी जो अपनी जान की परवाह ना करके देश की जनता को बचाने के लिए ढाल के रूप में कार्य कर रहे लोगें को नमन करना चाहिए। फोटो केप्शन 6: घर घर जाकर आयुष विभाग की गोलियां वितरित करते पूर्व सरपंच। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के महेन्द्रगढ के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच चौधरी रामनिवास खेडी ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बचाव के लिए आयुष विभाग दवारा भेजी गोलियां अपने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के घर घर जाकर गोलियां बाटी
कनीना में नहीं खुली सभी दुकानें **************************** ************************************* कनीनाI कनीना क्षेत्र में सभी दुकानें अभी तक अभी भी नहीं खुल रही है जिला उपायुक्त के आदेशों का पालन किया जा रहा है कुछ दुकानें एक दिन तो कुछ दुकानें दूसरे दिन खुलती है रविवार को सभी दुकानें बंद रहती है अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें बंद रही है कपड़े की दुकानें खुली राई दुकानदार रवि कुमार सुरेश कुमार सुदेश यादव सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि दुकानें प्रतिदिन खोलनी चाहिए ताकि वह अपनी रोटी रोजी का मांस के उधर प्रशासन अभी तक कोई प्रशासन ने अभी तक कोई दुकानें खोलने का शेड्यूल जारी नहीं किया है वह रहान सभी दुकाने उसी अनुसार खुल रही है जिला उपायुक्त के आदेशानुसार ही खुल रही है दुकानों के न खुलने से जहां ग्राहक अभी परेशान है वही दुकानदार भी परेशान है दिल्ली की दुकानों के सामने लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है पास पास लोग खड़े हो जाते हैं विशेषकर मोबाइल की दुकानों पर तो 1 लोग इक_े देखे जा सकते हैं जब सब्जी की दुकानें खुलती है तो भारी भीड़ जमा हो जाती है इसी प्रकार कैंटीन में भी भीड़ देखी जा सकती है दुकाने विधि अनुसार नियमानुसार ने खोले जाने से भी कोरोना बढ़ सकता है वैसे तो इस क्षेत्र में अभी तक कोरोना की मार नहीं पड़ी है जिसके चलते पूरी सतर्कता बरती जा रही है ताकि कोरोना न फैल सके
पैदावार बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश है किसान *************************** *********************************** कनीना। जहां सरकार व प्रशासन किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा कर रही है वही दूसरी तरफ कई किसान फसल पैदावार को बेचने के लिए मंडी के चक्कर लगा-लगा कर परेशान है। खरीद ऐजेंसियों द्वारा उसकी फसल नही खरीदी जा रही है जिसको लेकर किसान ने एसडीएम कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। किसान दारा सिंह निवासी बाघोत ने बताया कि उनका गांव खरीद केंद्र सेहलंग के नीचे लगा हुआ है तथा जब मंडी में खरीद शुरू हुई थी तब सरसों नहीं निकली थी तथा जब सरसों निकालकर बेचने के लिए मंडी पहुंचा तो वहा जवाब मिला कि आपका नाम कुछ दिन बाद आएगा। कुछ दिन बाद फिर गया तो उन्होंने कहा कि आप कनीना जाओ मार्केट कमेटी सचिव से मिलों। किसान ने बताया कि जब वो सचिव कमेटी से मिला और अपनी समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने बताया कि आपकी समस्या का समाधान हमारे पास नहीं है। समस्या का समाधान एसडीएम कनीना करेंगे। वही किसान दारा सिंह ने बताया कि वो एसडीएम रणबीर ङ्क्षसह से मिला तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी पैदावार की खरीद कराई जाएगी। फोटो कैप्शन 5: एसडीएममिलता हुआ किसान दारा सिंह।
कोरोना से जागरूक करने का नायाब तरीका ***************************** ************************************ -तीन दोस्त पेंटिंग के जरिये कर रहे हैं लोगों को जागरूक कनीना। एक ओर जहां कोरोना दिनों दिन बढ़ता जा रहा है वहीं तीन दोस्त कस्बा कनीना के लोगों को कोरोनावायरस करने के प्रति जागरूक करने के लिए नायाब तरीका अपना रहे है उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पेंटिंग करके लोगों का ध्यान आकर्षित करने का तरीका अपनाया है। पेंटिंग के जरिये कोरोना से बचने का तरीका बता रहे हैं। ये तीनों दोस्त प्रसिद्ध आर्टिस्ट हैं जिनमें अनिल कुमार सीहोर, भगवानदास कनीना, अजीत सिंह भडफ़ शामिल हैं। पेंटिंग में माहिर होने के कारण बेहतरीन पेंटिंग बना रहे हैं। कनीना नगरपालिका के समक्ष इन्होंने इस प्रकार की पेंटिंग बनाई है जो देखने से बनती है। लोग इस ओर आकर्षित होते हैं और कोरोना से बचने की पेंटिंग से शिक्षा ले रहे हैं। इस संबंध में पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि विधिवत रूप से इन तीनों ने अनुमति ली है वहीं एसडीएम से भी अनुमति लेकर फिर कार्य शुरू किया है। उन्होंने बेहतरीन पेंटिंग बनाई है जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फोटो कैप्शन 6: नगरपालिका के समक्ष पेंटिंग का नजारा।